Chandigarh News: आउटसोर्स भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर एजेंसी बनाने की मांग
आउटसोर्स भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर एजेंसी बनाने की मांग
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हरियाणा पर्ची-खर्ची, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में नंबर वन था, जबकि आज प्रदेश वास्तविक प्रगति कर रहा है।
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Saturday को पिछले दो वर्षों में अपनी Government की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए स्वीडन और…
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 102 पदों के लिए हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 101 अधिकारियों का चयन हुआ है।
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाया गया है। प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना के तहत 4 हजार 827 करोड़ रुपये की लागत से 9 हजार 410 किलोमीटर लंबी 4 हजार 227 सड़कों की मरम्मत की गई है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस और संबद्ध सेवाओं के 102 में से 101 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अभिषेक सरोहा ने परीक्षा में टॉप किया है, जबकि एक दिव्यांग श्रेणी का पद लंबित है।
Haryana Weather Update 17 October 2026: हरियाणा में लगातार बारिश के बाद शनिवार सुबह कई जिलों में कोहरा और हल्की धुंध छाई रही। हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में दृश्यता प्रभावित होने की खबर है। यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने 24–25 अक्टूबर को कमजोर और 27 अक्टूबर से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है।
भारत में एक साल में 770 करोड़ स्पैम कॉल हुई। हरियाणा में स्पैम और फ्रॉड कॉल रोकने के लिए स्वीडिश कंपनियों पर निगा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में एरिक्सन और ट्रूकाॅलर मुख्यालय का दौरा कर संचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली।
जीनस इनोवेशन की हरियाणा में विस्तार की तैयारी, सिरसा के 50 प्रमुख डीलर्स से मनाली में मुलाकात
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में कारोबार विस्तार की रणनीति के तहत मनाली में सिरसा के करीब 50 प्रमुख डीलर्स से मुलाकात की। सम्मेलन में मैक्सीलायन, हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, बाजार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए मरीजों को अब लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। साथ ही अस्पताल के सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए मरीजों को पंजीकरण की लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। मरीज अस्पताल के पोर्टल eupchaarharyana.org.in पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण करा सकते हैं। पहले से पंजीकृत मरीज अपने पुराने यूएचआईडी (UHID) नंबर का इस्तेमाल करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं। अपॉइंटमेंट के दिन अस्पताल पहुंचना होगा ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज को निर्धारित अपॉइंटमेंट तिथि पर अस्पताल पहुंचना होगा। वहां उनके लिए निर्धारित विशेष काउंटर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मरीजों को संबंधित चिकित्सक के परामर्श कक्ष तक पहुंचने में भी सहायता मिलेगी। इससे पंजीकरण के लिए कतारों में लगने में लगने वाला समय बचेगा और मरीजों को सुविधा होगी। सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान अस्पताल के सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को नकद भुगतान पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलने के साथ नकदी के लेन-देन में होने वाली संभावित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी।
नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा हरिकेंस ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में अपने सुपर 6 कैंपेन की शुरुआत पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स पर 2-1 से जीत के साथ की। वहीं, अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को 3-0 से हराया।
Sonipat News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई एडवाइजरी
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल देखभाल संस्थानों में बच्चों की निजता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
Sonipat News: तनिष्का के 71 रन और तानिया ने झटके दो विकेट, हरियाणा 50 रन से जीता
Tanishka scores 71 runs, Tania takes two wickets; Haryana wins by 50 runs
Sonipat News: निपुण हरियाणा मिशन से 323 शिक्षकों को दिया जाएगा एफएलएन प्रशिक्षण
सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।
Panchkula News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में विंटर शेड्यूल आज से लागू
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में विंटर शेड्यूल आज से लागू
Kurukshetra News: जरनैल सिंह बने हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के जिला प्रधान
जरनैल सिंह बने हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के जिला प्रधान
हिसार। अर्बन एस्टेट टू निवासी फैक्टरी संचालक आनंद गोयल से विदेशी नंबर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित फतेहपुरिया गिरोह का गुर्गा बताते हुए रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।
Karnal News: हरियाणा में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए करनाल से विशेष अभियान
हरियाणा में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए करनाल से विशेष अभियान
Faridabad News: वैज्ञानिक सोच को मिलेगी उड़ान, सीबीएसई कराएगा साइंस चैलेंज
Haryana Board announces enrollment/registration dates for classes 9 to 12
Faridabad News: हरियाणा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षा के एनरोलमेंट-पंजीकरण तिथियां कीं घोषित
Haryana Board announces enrollment/registration dates for classes 9 to 12
Budaun News: ड्रिल मशीन फैक्टरी से लाखों का माल चोरी, लखनपुर पहुंची हरियाणा पुलिस
ड्रिल मशीन फैक्टरी से लाखों का माल चोरी, लखनपुर पहुंची हरियाणा पुलिस
हरियाणा सरकार धान और बाजरा की खरीद में तेजी लाने में विफल रही: भूपिंदर हुड्डा
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर . Haryana के पूर्व Chief Minister भूपिंदर हुड्डा ने Friday को किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य भाजपा को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि बार-बार…
हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
फेनेस्टा ओपन: खुशी कादियान ने अंडर-16 डबल्स का टाइटल जीता, ‘खिताबी हैट्रिक’ पर निगाहें
New Delhi, 16 अक्टूबर . फेनेस्टा ओपन में Haryana की खुशी कादियान ने तमिलनाडु की सनमिता हरिणी के साथ मिलकर गर्ल्स अंडर-16 डबल्स का खिताब जीता. इसके साथ…
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने शुक्रवार को टोहाना की अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहे। चेयरमैन राजेश ठकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड व्यापारियों की जायज मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। मंडियां कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा : ठकराल उन्होंने कहा कि मंडियां प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और धान खरीद, उठान तथा भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में व्यापारियों व आढ़तियों की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी और संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा जाए, ताकि धान खरीद में तेजी आए और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीदने और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खरीद एवं भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों- व्यापारियों के हितों में कार्य कर रही सरकार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित करने, आढ़तियों के हितों की रक्षा करने और मंडियों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस दौरान बोर्ड के सचिव योगेश मेहता, टोहाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन जंगजीत हुड्डा, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमन मडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक, व्यापारी प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अच्छी खबर! मछली और झींगा पालकों को मिलेगी 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली, हरियाणा सरकार का एलान
हरियाणा सरकार ने मछली और झींगा पालकों को कृषि फीडर से 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गैर-कृषि फीडरों से जुड़े कृषि उद्योगों को भी सस्ती बिजली मिलेगी और नई प्रयोगशालाएं व मछली मंडियां स्थापित की जाएंगी।
हरियाणा के सोनीपत में एक पुलिस वाहन की अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वाहन की नंबर प्लेट की वैधता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग कर मामले की जांच करने की मांग की है। दरअसल आज शुक्रवार दुष्यंत चौटाला सोनीपत के मुरथल में जेजेपी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे हैं और इस दौरान सोनीपत में हाइवे पर गाड़ी का फोटो खींचकर एक्स पर पोस्ट किया है। अस्थायी नंबर प्लेट को बताया नियमों के विपरीत दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस के वाहन की नंबर प्लेट T0234HR1060B का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि यह नंबर प्लेट मोटर वाहन मंत्रालय (MoRTH) के नियमों के अनुरूप नहीं है और पूरी तरह अमान्य है। फरवरी 2034 की तारीख को लेकर उठाया सवाल दुष्यंत चौटाला ने नंबर प्लेट पर लिखे 0234 का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि यह फरवरी 2034 की तारीख को दर्शाता है, जो मौजूदा समय से करीब आठ साल आगे है। उन्होंने पूछा कि भविष्य की तारीख दर्शाने वाली कथित तौर पर नियमों के विपरीत नंबर प्लेट के साथ पुलिस का वाहन सार्वजनिक सड़कों पर कैसे चल रहा है। पुलिस वाहन की वैधता पर मांगा जवाब दुष्यंत चौटाला ने सवाल किया कि क्या इस वाहन को चलाने की अनुमति है और क्या संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या पुलिस कानून से ऊपर है। मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को किया टैग इस मामले में दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ओपी सिंह और आईपीएस नयन भसीन सहित सोनीपत पुलिस तथा हरियाणा के परिवहन विभाग को टैग किया। उन्होंने वाहन की नंबर प्लेट और उसके अधिकृत होने की स्थिति की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने फरीदाबाद में 'काला दिवस' कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को गंभीरता से लेते हुए दो महिला नेताओं, पराग शर्मा और गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
हिसार में पेट्रोल पंप संचालक आनंद गोयल व उनके बेटे अनिरुद्ध गोयल से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। 15 अक्टूबर को किसी ने वाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगी और गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी। पंप संचालक ने इसको लेकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी है। हालांकि आनंद गोयल का परिवार पूरी तरह डरा हुआ है और वह इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर रहा है। वहीं इसी मुद्द को लेकर आज व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बता दें कि इससे 15 दिन पहले पेट्रोल पंप व्यवसायी प्रमोद गोयल से बदमाशों ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। मात्र 15 दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की इन दो बड़ी वारदातों से शहर के व्यापारिक हलकों में भारी खौफ और आक्रोश का माहौल है। गर्ग बोले- फिरौती का गढ़ बना हिसार बजरंग गर्ग ने बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और अकेले हिसार जिले में हाल ही में लगभग 9 हत्याएं हो चुकी हैं। बदमाशों द्वारा लगातार कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। आदमपुर के व्यापारी से 25 करोड़, हिसार में पेट्रोप पंप संचालक से 5 करोड़, पंप संचालक आनंद गोयल से 5 करोड़, होलसेल कपड़ा व्यापारी से 5 करोड़ और रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र जांगड़ा से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। आंदोलन करने की चेतावनी दी व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि अगर रंगदारी मांगने वाले गिरोहों पर तुरंत शिकंजा नहीं कसा गया, तो व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। गर्ग ने कहा कि प्रमोद गोयल और आनंद गोयल से फिरौती मांगने वाले बदमाशों को तुरंत कानून के शिकंजे में लाया जाए। विदेशों और जेलों से चल रहे रंगदारी के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर ध्वस्त किया जाए। कारोबारियों और उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तुरंत कड़े इंतजाम करे। बजरंग गर्ग ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो व्यापार मंडल हिसार सहित पूरे हरियाणा को बंद कराकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा।
चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर की गई। रतनगढ़ पुलिस टीम एनएच 11 पर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। डीएसटी की सूचना पर बीकानेर से जयपुर मार्ग पर बीरमसर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छुपाकर रखा डोडा पोस्त छिलका मिला। पुलिस ने चूरू के वार्ड 51 निवासी मोहम्मद जमील और मोहम्मद आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सरदारशहर थाना के एसआई ओमप्रकाश कर रहे हैं।
pc: abplive फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में डिग्री धारक युवाओं के लिए हरियाणा सरकार में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 25/2026) जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या मेडिसिन में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 10वीं या उच्च स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय की पढ़ाई अनिवार्य है। आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। पदों का वर्गवार विवरण कुल 45 पदों का विवरण इस प्रकार है: अनारक्षित (General): 22 पद DSC एवं OSC: 5-5 पद BC-A (NCL): 5 पद BC-B (NCL): 3 पद EWS: 5 पद चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 है। जबकि आरक्षित वर्ग (OSC, DSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS) के अभ्यर्थियों और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250 शुल्क तय किया गया है। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर 'FSO Recruitment 2026' वाले लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में भरे हुए फॉर्म को री-चेक करके सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर . पूर्व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को पंजाब और Haryana हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया…
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने दो और नाबालिगों को हिरासत में लिया है। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 19 पहुंच गई है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार नाबालिगों में से एक हिमाचल प्रदेश और दूसरा हरियाणा का निवासी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोशल मीडिया पर संदेश मिलने के बाद कुछ वरिष्ठ छात्र उन्हें साथ ले गए थे। जब परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू हुई, तो वे भी भीड़ का हिस्सा बन गए। हालांकि, दोनों ने व्यक्तिगत रूप से हिंसा में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया। 400 से अधिक छात्र जांच के दायरे में पुलिस अब उन वरिष्ठ छात्रों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए संदेश भेजकर छात्रों को एकत्रित किया था। इस समय 400 से अधिक छात्र और बाहरी व्यक्ति पुलिस की विस्तृत जांच के दायरे में हैं। अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ
विश्व खाद्य दिवस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह सहित अन्य नेताओं ने अन्न की बर्बादी रोकने की अपील की
New Delhi, 16 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, Haryana और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने विश्व खाद्य दिवस की…
हरियाणा सरकार धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल निगरानी बढ़ा रही है। 1,433 चावल मिलों का ऑनलाइन पंजीकरण और 1,215 का जियो-फेंसिंग सत्यापन पूरा हो चुका है।
Faridabad News: हरियाणा ओलंपिक के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन
10 athletes from Haryana selected for the Olympics
हरियाणा सरकार ने 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर . Haryana Government ने लक्ष्य का 27 प्रतिशत यानी 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की और किसानों को 1,221 करोड़ रुपए वितरित किए. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई. बैठक में धान की आवक, खरीद, उत्खनन, किसानों को भुगतान और खरीद ... Read more
कल कैसा रहेगा मौसम? हरियाणा में बारिश होगी या निकलेगी धूप; मौसम विभाग ने दी जानकारी
हरियाणा में गुरुवार को अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इस बरसात से खेतों में कटी पड़ी धान और बाजरे की फसलें भीग गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना तेज हो गई है, जहां वे भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने और हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा का रहने वाला एक हथियार सप्लायर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें एक ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों से कारतूस भी मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी देश के अंदरूनी इलाकों से देसी हथियार लाकर उनकी सप्लाई करते थे। आरोप है कि वे इन हथियारों को कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को मोटे मुनाफे पर बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से खरीदते थे और आगे किन लोगों को सप्लाई करते थे। कॉलेज के युवाओं तक पहुंचाए जा रहे थे हथियार डीजीपी पंजाब ने इस संबंध में गुरुवार को एक्स पर पोस्ट शेयर की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। वे कथित तौर पर देश के अंदरूनी इलाकों से देसी हथियार हासिल कर उन्हें आगे बेचते थे। इस काम में उन्हें काफी मुनाफा होने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं तक हथियार पहुंचाने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने किन-किन कॉलेजों के युवाओं को हथियार बेचे, कितने युवाओं तक हथियार पहुंचाए गए और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों पर पहले भी दर्ज आपराधिक मामले गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे पहले किन अपराधों में शामिल रहे हैं और क्या उनका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से भी संपर्क है। हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जांच इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस हथियारों की सप्लाई से जुड़ी दोनों कड़ियों का पता लगा रही है। इसमें यह जानना शामिल है कि हथियार कहां से खरीदे या हासिल किए गए और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के अलावा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
JOBS: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने का आखिरी मौका! 45 पदों के लिए 19 अक्टूबर तक करें आवेदन
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर नजदीक है। इच्छुक स्नातक/परास्नातक युवा hpsc.gov.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भरें।
प्रदूषण की छुट्टी! अब पराली बेचकर पैसे कमा सकेंगे किसान, हरियाणा सरकार ने चुनीं ये इंडस्ट्रीज
किसान अब पराली जलाने के बजाय उसे बेचकर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। पानीपत जिले में सात उद्योग पराली खरीद रहे हैं, जिसका उपयोग पेलेट, टेक्सटाइल और सीबीजी उत्पादन में किया जा रहा है।
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली, नोएडा के साथ गुरुग्राम तक बादलों के बीच आंधी-बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर औऱ उत्तराखंड में बर्फबारी भी तेज हो गई है और बारिश भी देखने को मिली है.
IIT बाबा की मिली लाश? अभय सिंह की मौत के दावों पर क्या बोली हरियाणा पुलिस
अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की थी और उनकी कहानी महाकुंभ के जरिए ही लोगों को पता चली थी। इसके बाद ही उन्हें आईआईटी बाबा का नाम मिला था। अब उन्हें लेकर एक दावा किया जा रहा था।
हरियाणा का खूंखार अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी एनकाउंटर में ढेर
हरियाणा के कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस ने एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राज्य के सबसे खूंखार, शातिर और आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी को पुलिस ने एक भीषण मुठभेड़ (Encounter) के दौरान ढेर कर दिया है। पिछले कई सालों से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और महिलाओं के खिलाफ गंभीर यौन अपराधों (रेप) जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले इस वांटेड गैंगस्टर पर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की पुलिस की निगाहें टिकी हुई थीं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शाहिद उर्फ आडवाणी के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। इस सफल एनकाउंटर के बाद से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है और पुलिस महकमे की चारों तरफ तारीफ हो रही है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस का कड़ा घेरा और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंगहरियाणा पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय जिला पुलिस को पक्की खुफिया सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी अपने किसी अन्य गुप्त ठिकाने की ओर भागने की फिराक में है और वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने नूंह और उसके आसपास के संदिग्ध इलाकों में सघन चेकिंग अभियान और घेराबंदी शुरू कर दी। जब पुलिस टीमों ने एक सुनसान रास्ते पर उसे रुकने का इशारा किया, तो कानून के शिकंजे से बचने के लिए शाहिद ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। इस भीषण मुठभेड़ में शाहिद उर्फ आडवाणी को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामदमुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच घायल शाहिद को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई है, जहां से एक अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शाहिद अपने आपराधिक सिंडिकेट को फिर से सक्रिय करने और क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम करने की कोशिश कर रहा था। उसके मारे जाने से उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है और पुलिस अब उसके बाकी गुर्गों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।अपराध की दुनिया में खौफ का दूसरा नाम बना शाहिद उर्फ आडवाणी का काला इतिहासशाहिद उर्फ आडवाणी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और खौफनाक रहा है। उस पर सिर्फ लूटपाट और हत्या ही नहीं, बल्कि बेकसूर महिलाओं के साथ रेप जैसी घृणित वारदातों के भी कई मामले दर्ज थे। वह स्थानीय अदालतों से कई मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस रिकॉर्ड में उसे 'A-Category' का मोस्ट वॉंटेड अपराधी घोषित किया गया था। उसके खौफ की वजह से आम लोग और गवाह उसके खिलाफ खुलकर बोलने से डरते थे। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस एनकाउंटर ने यह साफ कर दिया है कि कानून का हाथ कितना लंबा होता है और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम यही होगा।आधुनिक एआई सर्च और जियो-लोकेशन ऑप्टिमाइजेशन के दौर में एनकाउंटर की बड़ी खबरआज के डिजिटल, गूगल, बिंग और आधुनिक एआई सर्च (GEO) के दौर में 'Haryana Gangster Shahid alias Advani Encounter' इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों में शामिल हो गया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, और लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी एनकाउंटर को अंजाम देने वाली टीम की बहादुरी की सराहना की है। यह घटना अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि हरियाणा की धरती पर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
देहरादून में हरियाणा के सोनीपत से राशन लेकर आ रहा ट्रक ब्रेक नहीं लगने के कारण पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। क्लीनर के शरीर के टुकड़े पेड़ से चिपक गए। ट्रक का अगला हिस्सा माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गया। हादसा आशारोड़ी रोड पर हुआ। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक क्रेन और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकीं। इससे पहले 6 अक्टूबर को आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने IRB फर्स्ट बटालियन की बस को पीछे से टक्कर मार दी थी। सहारनपुर की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा 12 टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में IRB के जवानों समेत 7 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। ट्रक ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा था। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में सितंबर में हुए अजमीत सिंह हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुरलाल सिंह है।
नूंह क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर शाहिद की मौत, दो आरोपी फरार
नूंह, 15 अक्टूबर . Haryana के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई. यह मुठभेड़ Thursday सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई. Police की जवाबी ... Read more
जापान में हुए एशियन गेम्स में जींद की नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। लेकिन इन पदकों के साथ मिलने वाली अवार्ड राशि को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। नीरू हरियाणा के जींद स्थित गांव संगतपुरा की रहने वाली हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। अब परिवार को डर है कि हरियाणा सरकार की खेल अवार्ड पॉलिसी के तहत उन्हें ये अवॉर्ड मिलेगी या नहीं। हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ और सिल्वर मेडलिस्ट को 2 करोड़ रुपए देती है। बुधवार को गांव में उनके स्वागत समारोह के दौरान भी नीरू के मामा सोमवीर पहलवान ने सार्वजनिक मंच से ये मुद्दे उठाया। उनका कहना है कि बीपीएल परिवार से आने वाली नीरू ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद शूटिंग जैसे महंगे खेल में देश के लिए पदक जीते हैं। परिजन बोले- अवॉर्ड राशि मिलनी चाहिए नीरू ढांडा के मामा सोमवीर पहलवान ने कहा कि शूटिंग महंगा खेल है। इसमें रोजाना हजारों रुपए खर्च होते हैं। टारगेट पर कई कारसूत खर्च हो जाते हैं, इसके बाद भी गरीब परिवार की नीरू ने लगातार प्रैक्टिस की। एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। परिवार ने इसके लिए बहुत कुछ सहा है। उसे मेहनत का हक मिलना चाहिए। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नीरू उनके परिवार और डिप्टी स्पीकर के घर की बेटी है। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। जानिए, क्या हैं अवार्ड के नियम हरियाणा सरकार एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड राशि देती है। स्वर्ण पदक विजेता के लिए 3 करोड़, रजत पदक विजेता के लिए 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान है। हालांकि, नीरू को इस राशि के लाभ मिलने पर संशय है। पहले हरियाणा में जन्मे पदक विजेताओं को अवार्ड देने का नियम था। बाद में सरकार ने हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनाई थी। नीरू मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। ऐसे में परिवार की चिंता है कि कहीं इसी नियम के कारण वह अवार्ड राशि से वंचित न रह जाएं। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले सुशील को मिला अवार्ड रेसलर सुशील कुमार दिल्ली की तरफ से खेलते थे। उनका जन्म भी दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें अवार्ड दिया था। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले अमन नारंग को भी सरकार अवार्ड दे चुकी है। इनके आधार पर परिवार को उम्मीद है कि नीरू को भी उसके पदकों के लिए सम्मान और अवार्ड मिल सकता है। जींद के 4 खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक एशियन गेम्स में जींद के चार खिलाड़ियों ने सात पदक जीते हैं। इनमें नीरू ढांडा, कीर्ति शर्मा, पूजा हथवाला और हिमांशु ढिल्लों शामिल हैं। गांव संगतपुरा निवासी नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। गांव रिटौली निवासी कीर्ति शर्मा ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। करीब डेढ़ माह पहले ही उन्हें बीएसएफ में कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। पूजा हथवाला ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, गांव डाहौला निवासी हिमांशु ढिल्लों ने शूटिंग में दो रजत पदक जीते। उनके पिता निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उनका परिवार कई वर्षों से कैथल में रह रहा है। DSO बोले- पॉलिसी के आधार पर मिलेगा अवार्ड पॉलिसी में बदलाव की स्पष्ट जानकारी नहीं: जींद डीएसओ रामपाल हुड्डा ने कहा कि पहले कैश अवार्ड में हरियाणा का प्रमाणपत्र मान्य था, फिर हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनी। इसके बाद हुए बदलावों की उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। पॉलिसी के अनुसार मिलेगा हक: हुड्डा ने कहा कि पहले एक पदक पर पूरा अवार्ड और दूसरे व तीसरे पदक पर आधा अवार्ड देने का प्रावधान था। मौजूदा पॉलिसी के अनुसार पदक विजेताओं को उनका हक और सम्मान जरूर मिलेगा।
Ambala News: हरियाणा दिवस पर अंबाला में होेगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा दिवस पर अंबाला में होेगा राज्य स्तरीय समारोह
Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा की जीत में सम्मी का शानदार प्रदर्शन
Sammi's brilliant performance in Haryana's victory
Panchkula News: पंचकूला के पजल मॉडल से बदलेगी हरियाणा की शिक्षा
पंचकूला के पजल मॉडल से बदलेगी हरियाणा की शिक्षा
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर एक अहम फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को विशेष छूट प्रदान की है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, गृह, जेल, सीआईडी, न्याय प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव और वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुधीर राजपाल को 26 मई 2022 के सरकारी निर्देशों से छूट दी गई है। इस फैसले के बाद अब सुधीर राजपाल 15 नवंबर 2026 तक प्रशासनिक सचिव के रूप में अपनी सभी शक्तियों का उपयोग कर सकेंगे। साल 2022 के आदेश में कहा गया था कि रिटायरमेंट से 2 माह पहले प्रशासनिक सचिवों की पॉवर सीमित कर दी जाएगी। सुधीर राजपाल 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं सुधीर राजपाल सुधीर राजपाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनका रिटायरमेंट 30 नवंबर 2026 को होगा। वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। सुधीर राजपाल वर्तमान में गृह जैसे संवेदनशील विभाग संभाल रहे हैं। कानून-व्यवस्था, जेल प्रशासन और न्यायिक समन्वय जैसे विभाग सीधे सरकार के कोर प्रशासन से जुड़े होते हैं। क्या था वो आदेश, जिसकी छूट IAS सुधीर राजपाल को मिली.. हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मई 2022 में आदेश जारी किया था कि अब रिटायरमेंट के आखिरी 2 महीनों में कोई भी प्रशासनिक सचिव (ACS) या विभागाध्यक्ष प्रमोशन, ट्रांसफर, नए टेंडर और नई भर्तियों जैसे अहम मामलों में खुद अंतिम फैसला नहीं ले सकेंगे। निर्देशों का उद्देश्य रिटायरमेंट के अंतिम दिनों में होने वाले मनमाने फैसलों और प्रशासनिक गड़बड़ियों पर रोक लगाना था।
हरियाणा के मशहूर सिंगर मीता बरोदा को सीकर से गिरफ्तार किया गया है। वे शहर के एक होटल में अपने गाने के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान राजस्थानी सिंगर पूजा डोटासरा के ग्रुप के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों के मीता बरोदा समेत चार लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बिना परमिशन के इवेंट कर रहे थे, चार को पकड़ा उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि पिपराली चौराहे के पास मंगलवार शाम होटल महक में हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा उर्फ अमिता खासा (40) पुत्र रणधीर सिंह निवासी सोनीपत अपने गाने 'बहू बावली' के प्रमोशन के लिए आया था। इवेंट बिना किसी परमिशन के चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स पहुंचे थे। इवेंट के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरियाणवी सिंगर समेत भैरूवैष्णव (23) पुत्र जगदीश वैष्णव निवासी पंडेर (भीलवाड़ा), सांवरमल सुथार (22) पुत्र भागीरथ सुथार निवासी मयूरा सिटी पालवास रोड (सीकर) और विष्णु सिंह (21) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रोहलसाबसर को गिरफ्तार किया। दोनों में बड़ा सिंगर कौन, इस बात पर झगड़ा दोनों गुटों के बीच झगड़ा होने का कारण सोशल मीडिया पर सिंगर मीता की राजस्थानी सिंगर पूजा डोटासरा और उनके ग्रुप से हॉट टॉक को माना जा रहा है। दोनों के बीच बड़ा कौन,इसी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। इवेंट में पूजा डोटासरा ग्रुप के लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान मीता और डोटासरा ग्रुप के बीच झगड़ा हो गया। इवेंट में पूजा डोटासरा भी झगड़े के बाद पहुंची थी। हालांकि अभी तक मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। मीता ने कहा कि वह अपने प्रमोशन के लिए सीकर ही आया हुआ है। पूजा और उसके लोग भी वहां पहुंच गए।
पंडरिया में दो बाइकों की भिड़ंत, हरियाणा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत; दो घायल, रहमान कांपा के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हरियाणा में दो दिन के ब्रेक के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर हरियाणा के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी देखने को मिलेगा। 1.4 डिग्री बढ़ा तापमान मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं चलेंगी मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में 14 और 15 अक्टूबर को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से खुले में रखी फसल और कृषि उपज को नुकसान पहुंच सकता है। जीटी रोड बेल्ट में भी बारिश और अंधड़ के आसार कैथल, करनाल, पानीपत और जींद में भी मौसम का असर दिखाई देगा। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार इनके अलावा मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में बारिश का प्रभाव अलग-अलग स्थानों पर रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों को दिन की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 16 अक्टूबर तक रहेगा मौसम का असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 17 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने के आसार हैं। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को खेतों और मंडियों में रखी फसल की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। कटाई के बाद खेतों में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें और संभव हो तो उसे ढककर रखें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। बारिश और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदान, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवाओं के दौरान वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलाएं और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकने को प्राथमिकता दें।
Saharanpur News: यमुना के साथ नहीं खिसकेगी सीमा, यूपी-हरियाणा की पक्की होगी सरहद
Boundary won't shift with the Yamuna; UP-Haryana border to be finalized.
हरियाणा में 18 साल से सड़क निर्माण में देरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
हरियाणा में मौसम विभाग ने फिर बारिश की आशंका जताई है, जिससे पहले से भीगी धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।
हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं, कुल 2.81 लाख सीटों में से 1.44 लाख से ज्यादा नहीं भर पाईं।
आठ साल के निलंबन के बाद हरियाणा की शिक्षिका को मिलेगा पूरा वेतन और लाभ, हाई कोर्ट का फैसला
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की एक शिक्षिका रचना गुप्ता की आठ साल से अधिक की निलंबन अवधि को ड्यूटी मानने का आदेश दिया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने राज्य में 14 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले 10 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वोट बचाओ–देश बचाओ मास मूवमेंट और जनसंपर्क अभियान के लिए अपने जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची में सांसदों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों को सीधे मैदान में उतारा गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हाल ही में कांग्रेस व इंडिया (INDIA) गठबंधन द्वारा मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट कटने के विरोध में दिल्ली में किए गए प्रदर्शनों के दौरान कई नेताओं की हिरासत और कड़ाई को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सांसदों और शीर्ष नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भिवानी, सांसद कुमारी सैलजा को पंचकूला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पंचकूला, अशोक तंवर को गुरुग्राम, सांसद जयप्रकाश को जींद, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को रोहतक व कर्मबीर बौद्ध को अंबाला का जिम्मा सौंपा गया है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर घेरने की तैयारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य कथित तौर पर कटे हुए वोटरों और मतदाता सूचियों की विसंगतियों को लेकर ब्लॉक स्तर तक जनता के बीच जाना है। वहीं जमीन पर कार्यकर्ताओं को री-एक्टिवेट करने के लिए10 दिनों तक जनसंपर्क के जरिए प्रदेश कांग्रेस अपने सभी विंग्स और स्थानीय कैडर को सीधा जनता के बीच उतारेगी।
देहरादून में तड़के हरियाणा नंबर का बेकाबू ट्रक साइबर कैफे के अंदर जा घुसा, जिससे वहां सो रहे दो लोग 5 सेकेंड और लेट करते तो अनहोनी हो जाती। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक भगवान बचाओ कहता सुनाई दे रहा है। दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दीवार टूट गई। हादसा विकासनगर स्थित धर्मावाला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बताया कि सुबह का समय होने से उसका ध्यान भटक गया था। तस्वीरें देखिए- 4 पॉइंट में पूरी खबर… 1. मंगलवार सुबह 5:20 बजे, बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा- देहरादून के विकासनगर स्थित धर्मावाला चौक पर मौजूद 'सारा एंड माज साइबर कैफे' में तड़के करीब 5:19 बजे हरियाणा के हिसार नंबर का एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक अचानक शटर और दीवारें तोड़ते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। 2. 5 सेकेंड की देरी होती तो अनहोनी, भागकर बचाई जान- हादसे के समय कैफे के अंदर दो दोस्त आराम से सो रहे थे। तेज आवाज और धमाके जैसी टक्कर से दोनों युवकों की नींद खुली और वे घबराकर तुरंत बाहर की ओर भागे। अगर दोनों 5 सेकेंड और लेट करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक बदहवास हालत में 'भगवान बचाओ' कहते हुए भागता दिख रहा है। 3. सुबह 5:21 बजे दुकान का अगला हिस्सा ध्वस्त, दीवारें टूटीं- ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि साइबर कैफे का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारें धराशायी हो गईं। गनीमत यह रही कि समय रहते दोनों युवक बाहर निकल आए और हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। 4. सुबह 5:30 बजे के बाद पुलिस की कार्रवाई और ड्राइवर का बयान यह पूरी दुर्घटना धर्मावाला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। धर्मावाला चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि सुबह का समय होने की वजह से अचानक उसका ध्यान भटक गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। धर्मावाला चौक पर स्थित 'कैलाश रिवर बेड माइनिंग कंपनी' के चेक पोस्ट की अनुमति, उसकी लोकेशन और सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग उठ रही है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अंकिता भंडारी हत्याकांड- दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध: उत्तराखंड में कांग्रेस का मौन उपवास; पिता बोले- हत्या में था VIP का मेन रोल दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाए जाने के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर समय-समय पर उन पर आरोप लगते रहे हैं। कांग्रेस इसी मामले को लेकर राज्यपाल पद पर उनकी नियुक्ति का विरोध कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
हनुमानगढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर अविनाश उर्फ गोगलू को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अविनाश गिरोह बनाकर पाकिस्तान और पंजाब से सटे इलाकों से चिट्टे की खेप लाकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। उससे अन्य साथियों से पूछताछ जारी है। 25 सितंबर को रांझू खान उर्फ रांझा पकड़ा गया था। उसके पास से 1 किलो 546 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक विदेशी .30 बोर पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपए नकद मिले थे। हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में केस दर्ज हुआ।जांच में हाकम उर्फ हाकू और सोहेल खान पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। अब अविनाश उर्फ गोगलू को पकड़ा गया है। अविनाश पर पंजाब में एनडीपीएस के 2 केस दर्ज हैं।इस मामले में फरार राजन, अमीर खान, जहीर खान और मनदीप सिंह पर 2-2 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में है।
हरियाणा सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) का विस्तार कर रही है और नई भूमि चिह्नित कर रही है।
हरियाणा के रहने वाले पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हुई हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक के शव का 2 घंटे तक पोस्टमार्टम चला। शुरुआती जांच में सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। हाथ-पैर टूटे हुए थे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें लगी थीं। भड़ाना के परिवार की ओर से इस मामले में 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसमें पूरे विवाद का भी जिक्र है। बताया गया है कि खनन साइट के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। 2 महीने पहले ही हाईकोर्ट ने भड़ाना के पक्ष में फैसला दिया था। ग्रामीण पहले इसी रास्ते से अवैध तरीके से पत्थर निकालते थे, लेकिन भड़ाना ने उस पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। परिवार के मुताबिक, अतर सिंह इस वारदात के होने से चार दिन पहले अपने पैतृक गांव पाली में थे। वे यहां अपने पूरे परिवार के साथ राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने के लिए आए थे। जब उन्हें क्रेशर खनन साइट पर कर्मचारियों और गांव के लोगों के झगड़े का पता चला, तो वह परिवार को लेकर वापस राजस्थान लौट गए। इसके बाद उन्होंने मामले को सुलझा दिया था, लेकिन अब इसी विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार की शाम को उनके पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे अर्जुन भड़ाना ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। परिवार ने राजस्थान पुलिस को हत्या के बारे में ये बातें बताई… अंतिम संस्कार के वक्त लोगों ने किया पूर्व विधायक को याद… पूर्व विधायकी की हत्या पर किस नेता ने क्या कहा…
Panchkula News: हरियाणा रोडवेज के 200 कर्मचारियों को नहीं मिला सितंबर का वेतन
हरियाणा रोडवेज के 200 कर्मचारियों को नहीं मिला सितंबर का वेतन
निपुण हरियाणा मिशन : गुहला में 78 प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
Nipun Haryana Mission: Training of 78 primary teachers begins in Guhla.
हिसार। ग्रामीण महिलाओं के हुनर को अब हाईवे पर बाजार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को राजमार्गों के किनारे दुकानें खोलने का अवसर देने की पहल की है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की हत्या के मामले में फरार आरोपी रामसिंह धीरसिंह तोमर को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। 5 मई 2023 को लेपा गांव में एक ही परिवार के 3 महिलाओं और 3 पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब 3 साल से फरार था। क्राइम ब्रांच ने 7 दिन तक ऑपरेशन चलाकर उसे गुरुग्राम के एक वेयरहाउस से पकड़ा। आरोपी पर 30 हजार रुपए इनाम भी घोषित था। राजीनामे के नाम पर अहमदाबाद से बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां मुरैना जिले के लेपा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने बदला लेने के लिए अहमदाबाद से धीरेंद्र और उसके परिजनों को राजीनामे के नाम पर बुलाया था। 5 मई 2023 को सुबह उन पर बंदूकों से हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। 9 आरोपियों पर केस हुआ था दर्ज मृतकों में गजेंद्र सिंह बदलू सिंह तोमर, उनके बेटे सत्यप्रकाश सिंह और संजू सिंह के अलावा मधुदेवी, बबली देवी और केशकली देवी शामिल थीं। इस मामले में सिहोनिया पुलिस थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पिता और चाचा की हत्या का बदला लेने का आरोपस्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2010 में घूरे को लेकर हुए विवाद में वर्तमान में मारे गए लोगों के परिजनों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों की हत्या कर दी थी। आरोप है कि इसी दोहरे हत्याकांड का बदला लेने के लिए 2023 में छह लोगों की हत्या की गई। मजदूर बनकर गुरुग्राम में रह रहा था आरोपी छह लोगों की हत्या के बाद रामसिंह फरार हो गया था। बताया गया है कि वह महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में पहचान छिपाकर सिक्योरिटी गार्ड और मजदूर के रूप में काम करता रहा। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी गुरुग्राम के गोपालपुर GIDC इलाके के एक वेयरहाउस में काम कर रहा है। इसके बाद टीम ने गढ़ी-हरसरू रोड पर निगरानी की। पुलिसकर्मी मजदूर और स्थानीय लोगों के भेष में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिहोनिया थाना प्रभारी एसआई अतुल परिहार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को मुरैना लाने के लिए पुलिस टीम अहमदाबाद भेजी गई है। पान सिंह तोमर का रिश्तेदार होने का दावा आरोपी रामसिंह धीरसिंह तोमर खुद को चंबल के पूर्व डकैत पान सिंह तोमर का पारिवारिक रिश्तेदार बताता है। यह आरोपी का दावा है। पान सिंह तोमर के जीवन पर 2012 में इसी नाम से फिल्म बनी थी। वह भिंड जिले के भिडोसा गांव के रहने वाले थे, जो लेपा गांव के पास है।
Haryana: में अचानक बदला मौसम, काले बादलों से दिन में छा गया रात जैसा अंधेरा - देखें तस्वीरें
11 अक्टूबर, रविवार: अंबाला में मौसम ने अचानक करवट ली, काले बादलों के छाने से दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई। देखें तस्वीरें।
चटपटी टेस्टी आलू की चटनी, हरियाणा वाली ये डिश खाकर हो जाएगा मन खुश
हर रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार बनाएं हरियाणवी स्टाइल आलू की चटनी। जिसका स्वाद लाजवाब है और रोटी-पराठे दोनों के साथ टेस्टी लगता है। तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।
Gen Z IPS Simran Bhardwaj: हरियाणा के छोटे से गांव की सिमरन भारद्वाज ने DU से पत्रकारिता पढ़ने के बाद बिना कोचिंग अपने पहले ही प्रयास में CDS और UPSC क्रैक कर IPS बनने का सपना पूरा किया।
Haryana Farmer Protest: किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, वॉटर कैनन, आंसू गैस भी दागे | Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में किसानों का गुस्सा आज सातवें आसमान पर है. धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसान सड़कों पर उतरे. लेकिन यहां किसानों को पुलिस की लाठियां और वॉटर कैनन से सामना करना पड़ा. दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े.. किसानों का पुलिस से सामना हो गया.
13 सितंबर, रविवार: नागदा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा की दो महिलाओं को 75 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है।
भोजपुर: हरियाणा से एंबुलेंस में लाई जा रही शराब जब्त, 388 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
12 सितंबर, शनिवार: भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग ने हरियाणा से एंबुलेंस में छिपाकर लाई जा रही शराब की खेप जब्त की, करीब 5 लाख की 388 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
Haryana Nuh Traffic Police पर आरोप, कार पर मारा डंडा, भिड़ा ड्राइवर। Traffic Challan Viral Video
Haryana Nuh Traffic Police पर आरोप, कार पर मारा डंडा, भिड़ा ड्राइवर।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
चंडीगढ़, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा की देखरेख में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया गया। इस मौके पर न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी और अन्य न्यायाधीश ने वकीलों के साथ योगाभ्यास किया।
Salman Khan House Firing Case : पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
Salman Khan house firing case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर बीते दिनों हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है।
HBSE 12th Result 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच), भिवानी ने कक्षा 12वीं यानी सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। यहां जानें- कैसे करना है चेक।
सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में हरियाणा से पकड़ा गया तीसरा आरोपी
सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को हरियाणा से हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से निर्देश लेने का संदेह है.
एल्विश को मिला मनोहर लाल खट्टर का आशीर्वाद? हरियाणा के पूर्व सीएम ने दिया जवाब
इन दिनों एल्विश यादव मुश्किल में हैं. सांप और सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में एल्विश पर एनडीपीएसएक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. इस बीच मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो यूट्यूबर के बारे में बात करते नजर आए.

