...

लुधियाना में 3.39 लाख वोटरों के नाम कटे:अब 23.44 लाख मतदाता, पहले 26.83 लाख थे; फाइनल लिस्ट हुई जारी

लुधियाना में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत सोमवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार नई सूची में कुल 23,44,070 मतदाता शामिल हैं। SIR प्रक्रिया से पहले जिले में 26,83,999 मतदाता थे। इस दौरान 3,39,929 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। 1 अक्टूबर 2026 की योग्यता तिथि के आधार पर तैयार फाइनल वोटर लिस्ट में 12,16,462 पुरुष, 11,27,537 महिला और 71 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, 471 प्रवासी भारतीय (NRI) मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज हैं। जिले में कुल 3,031 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 1,528 शहरी और 1,503 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकफाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें नई मतदाता सूची की जानकारी दी गई। प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2026 की फाइनल वोटर लिस्ट बिना फोटो के जिला प्रशासन की वेबसाइट www.ludhiana.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता ऑनलाइन अपना नाम और अन्य विवरण चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के कार्यालय में जाकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। BLO या ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदनइन फॉर्म को संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) के पास जमा कराया जा सकता है। इसके अलावा, चुनाव आयोग के पोर्टल www.nvsp.in या ECINET प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। आवेदन के साथ आयु और निवास का प्रमाण, आवेदक की फोटो तथा अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 6:15 am

26.84 लाख में से 3.40 लाख वोटर घटे, 8 सीट पर जीत के अंतर से ज्यादा नाम कटे

एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद लुधियाना जिले में 3,39,929 मतदाता कम हुए हैं। सोमवार को जारी अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची में कुल 23,44,070 मतदाता (12,16,462 पुरुष, 11,27,537 महिला और 71 ट्रांसजेंडर) दर्ज हैं, जो 9 जून तक 26,83,999 थे। सूची से मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और गणना प्रपत्र वापस न करने वाले लोगों के नाम हटाए गए हैं। इसमें 471 एनआरआई (257 पुरुष, 214 महिला) मतदाता भी शामिल हैं।उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु जैन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यह जानकारी साझा की। अंतिम मतदाता सूची (बिना फोटो) जिला प्रशासन की वेबसाइट www.ludhiana.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। निरंतर पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में बदलाव के लिए विभिन्न प्रपत्र जमा किए जा सकते हैं, जिसमें 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरा करने वाले नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने हेतु प्रपत्र 6, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए प्रपत्र 6ए, मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए प्रपत्र 7 तथा विवरण में सुधार कराने, निवास स्थान बदलने या डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रपत्र 8 शामिल हैं। हलका ईस्ट में सबसे ज्यादा 48,830 मतदाता कम हुए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) के बाद लुधियाना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,39,929 मतदाता कम हुए हैं। ईस्ट, नॉर्थ और साउथ सीटों पर भारी गिरावट के कारण राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर नए सिरे से आकलन करना होगा। वोट कटने का मुख्य कारण दूसरे राज्यों के लोगों का पलायन है। 14 विधानसभा क्षेत्रों में से लुधियाना ईस्ट में मतदाता 2,27,442 से घटकर 1,78,612 रह गए (48,830 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 35,922); लुधियाना नॉर्थ में 2,03,054 से घटकर 1,57,670 (45,384 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 15,282); लुधियाना साउथ में 1,83,298 से घटकर 1,39,209 (44,089 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 26,138); साहनेवाल में 2,73,791 से घटकर 2,34,457 (39,334 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 15,193); लुधियाना सेंट्रल में 1,49,655 से घटकर 1,13,241 (36,414 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 4,804); आत्म-नगर में 1,60,530 से घटकर 1,30,758 (29,772 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 16,354); गिल में 2,84,275 से घटकर 2,57,520 (26,755 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 57,644); लुधियाना वेस्ट में 1,69,627 से घटकर 1,45,610 (24,017 कम, पिछले उप चुनाव में जीत का अंतर 10,637); खन्ना में 1,74,280 से घटकर 1,61,347 (12,933 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 35,620); समराला में 1,76,834 से घटकर 1,65,889 विधानसभा क्षेत्र पहले वोटरों अब वोटरों लुधियाना ईस्ट 2,27,442 1,78,612लुधियाना नॉर्थ 2,03,054 1,57,670लुधियाना साउथ 1,83,298 1,39,209साहनेवाल 2,73,791 2,34,457आत्म-नगर 1,60,530 1,30,758खन्ना 1,74,280 1,61,347समराला 1,76,834 1,65,889लुधियाना सेंट्रल 1,49,655 1,13,241लुधियाना वेस्ट 1,69,627 1,45,610गिल 2,84,275 2,57,520पायल 1,66,512 1,60,036दाखा 1,84,136 1,77,740रायकोट 1,47,876 1,45,869जगराओं 1,82,689 1,76,112 (10,945 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 30,890); जगराओं में 1,82,689 से घटकर 1,76,112 (6,577 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 39,656); पायल में 1,66,512 से घटकर 1,60,036 (6,476 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 33,009); दाखा में 1,84,136 से घटकर 1,77,740 (6,396 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 5,807) तथा रायकोट में मतदाता 1,47,876 से घटकर 1,45,869 रह गए (2,007 कम, पिछले विस चुनाव में जीत का अंतर 27,584 वोट रहा)।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 5:30 am

Ludhiana News: पाश इलाके में इमिग्रेशन दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

Rapid-fire shooting at immigration office in upscale area; panic ensues

अमर उजाला 13 Oct 2026 1:44 am

Ludhiana News: फ्लाईओवर से ट्रक गिरा, कंडक्टर गंभीर

Truck falls off flyover; conductor critically injured

अमर उजाला 11 Oct 2026 1:44 am

Ludhiana News: समय पर नहीं आई एंबुलेंस, घायल ने सड़क पर तोड़ा दम

Ambulance failed to arrive on time; injured person breathed his last on the road

अमर उजाला 10 Oct 2026 1:44 am

Ludhiana News: थाना भवानीगढ़ के एसएचओ निलंबित

SHO of Bhawanigarh Police Station suspended

अमर उजाला 8 Oct 2026 1:44 am

Dhirendra Shastri Ludhiana में मुस्लिम धर्म पर क्या बोले, Punjab Shahi Imam Usman Rahmani भड़क गए

लुधियाना में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में पंजाब में नशे और धर्मांतरण का मुद्दा उठाया

लाइव हिन्दुस्तान 30 Sep 2026 4:08 pm

Ludhiana MG Windsor EV Viral Video: Driver के कंट्रोल से बाहर होकर खुदचल दी कार, किसे ठोका?

Ludhiana MG Windsor EV Viral Video: Driver के कंट्रोल से बाहर होकर खुदचल दी कार, किसे ठोका?

लाइव हिन्दुस्तान 16 Sep 2026 11:59 am