...

नवरात्रि स्पेशल: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी लाल कांच की चूड़ियां, इन 8 तरीकों से बनाएं सेट

नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप भी हाथों में लाल चूड़ियां पहनने वाली हैं, तो सेट बनाने के ये तरीके आपको जरूर देख लेने चाहिए। बैंगल्स और चूड़ियों के साथ मिलाकर इतना सुंदर सेट बनेगा कि हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 9:37 pm

डिलीवरी रूम के ये 5 सीक्रेट कोई नहीं बताता! पहली बार मां बनने से पहले जरूर जान लें

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के मन में डिलीवरी को ले कर तरह तरह के सवाल रहते हैं। गाइनेकोलॉजिस्ट ने ऐसी ही 5 बातों के बारे में बताया है, जो ज्यादातर महिलाओं को पता नहीं होती। इनके बारे में पहले से क्यों पता होना जरूरी है, आइए जानते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 8:36 pm

नवरात्रि की पूजा थाली कैसे सजाएं? घर में मौजूद सामान से करें सुंदर डेकोरेशन, देखें 5 तरीके

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए आप थाली की सुंदर डेकोरेशन भी कर सकते हैं। घर में मौजूद लेस, मोती और चुनरी से बहुत ही सुंदर डेकोरेशन की जा सकती है। इस थाली में आप पूजा के लिए भोग, कुमकुम, अक्षत और फूल आदि रख सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 7:24 pm

नवरात्रि के 9 दिनों में करें वेट लॉस! न्यूट्रीशनिस्ट से जानें डाइट प्लान, 4-5 किलो कम होगा वजन

नवरात्रि में वेट लॉस करना है तो नौ दिनों के उपवास को थोड़े स्मार्ट तरीके से प्लान करें। वहीं पूड़ी पकौड़े खाने की जगह, हेल्दी चीजें अपनाएं। न्यूट्रीशनिस्ट ने पूरे नौ दिनों का डाइट प्लान शेयर किया है, जो 4-5 किलो तक वजन घटाने में हेल्प कर सकता है।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 6:00 pm

उम्र से पहले बूढ़ी दिख रही स्किन? चेहरे पर लगाएं नेचुरल कोलेजन क्रीम

Collegen Night Cream: अगर आपकी स्किन भी वक्त से पहले ढीली और डल दिखने लगती है तो यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल और असरदार एंटी एजिंग कोलेजन क्रीम बनाने का तरीका बता रहे हैं.

आज तक 10 Oct 2026 5:16 pm

शारदीय नवरात्रि में गाएं माता रानी के ये 5 पॉपुलर भजन, दिल छू लेगी एक-एक लाइन!

शारदीय नवरात्रि में माता रानी की कृपा प्राप्त करनी है तो ये पॉपुलर भजन गा सकते हैं। कीर्तन में ढोलक की ताल पर ये बहुत ही सुंदर लगते हैं और इनका एक-एक बोल इतना गहरा और दिल छू लेने वाला है कि सुनने और गाने वाले का मन खुश हो जाए। नोट करें लिरिक्स

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 5:06 pm

ब्लाउज के फ्रंट एंड बैक के लिए लेटेस्ट डिजाइन आइडिया, सेव कर लें फोटोज

करवा चौथ की नई साड़ी का ब्लाउज सिलवाने वाली हैं। देवरानी-जेठानी, ननद और सहेलियों के बीच अपने लुक की चर्चा चाहती हैं तो ब्लाउज के फ्रंट एंड बैक पर ये ट्रेंडी और न्यू डिजाइन सिलवाएं। देख लें फोटोज…

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 4:35 pm

कमर पर निकल आए हैं छोटे-छोटे दाने? स्किन एक्सपर्ट के इस एक तरीके से हमेशा के लिए हो जाएंगे गायब!

कमर पर निकल आए हैं छोटे-छोटे दाने? स्किन एक्सपर्ट के इस एक तरीके से हमेशा के लिए हो जाएंगे गायब!

समाचार नामा 10 Oct 2026 4:30 pm

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

कुरकुरी जलेबी का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है। चाशनी में डूबी गरम-गरम क्रिस्पी जलेबी दही के साथ खाने पर ज्यादा अच्छी लगती हैं। ऐसे में अगर सुबह के नाश्ते में जब कुछ मीठा खाने का दिल करता है, तो हम अक्सर बाजार से जलेबी मगंवा लेते हैं। हालांकि कुछ ज्यादा मैदे से बनी होने की वजह से जलेबी नहीं खाते हैं। वहीं अगर आप भी ज्यादा मैदे वाली जलेबी खाने से परहेज करती हैं, तो आप उबले हुए आलू से जलेबी बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आलू से जलेबी बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। सामग्री उबले हुए आलू - 2 मीडियम साइज के मैदा - आधा कप कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच दही - 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा - 1 चुटकी पानी - आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए) चीनी - 1 कप (चाशनी के लिए) केसर के धागे या फूड कलर - थोड़ा सा (वैकल्पिक) घी या तेल - जलेबी तलने के लिए (जरूरत के अनुसार) ऐसे बनाएं सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर गैस पर रख दें। अब इसको तब तक उबालें, जब तक कि चीनी घुल न जाए और चाशनी हल्की सी चिपचिपी न हो जाए। इसमें आप थोड़ा सा इलायची पाउडर या केसर भी मिला सकती हैं। फिर एक बाउल में अच्छे से मैश किए उबले आलू डालें। इसमें कॉर्नफ्लोर, मैदा और दही डालकर अच्छे से फेंटे, जिससे कि गुठली न रह जाए। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इडली जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें। इसको तलने से ठीक पहले इस बैटर में 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर बैटर को किसी खाली बोतल या किसी दूध की थैली में भर लें। अब नीचे से छोटा सा कोना काट लें और एक कड़ाही में तेल को मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें। अब गोल-गोल घुमाते हुए जलेबियां बनाएं और मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भूनें। फिर तली हुई जलेबियों को निकालकर फौरन हल्दी गर्म चाशनी में डालें। इसके बाद 1-2 मिनट चाशनी में रखने के बाद जलेबियों को बाहर निकाल लें। फिर इसको गरमा-गरम सर्व करें। अगर आप कुरकुरी जलेबी के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसको दही के साथ सर्व करें। इन बातों का रखें ध्यान आलू में गांठें नहीं होनी चाहिए, वरना जलेबी बनाने के दौरान थैली या पाइपिंग बैग में रुकावट आ सकती है। जलेबी को तलने के दौरान तेल न तो ज्यादा गर्म न ज्यादा ठंडा होना चाहिए। मीडियम फ्लेम रखने पर जलेबी अंदर तक क्रिस्पी बनती है। ध्यान रहे कि चाशनी बहुत ज्यादा उबलती हुई या फिर ज्यादा ठंडी नहीं होनी चाहिए। हल्की गर्म चाशनी में डलेबी डालने से रस अंदर तक भरता है।

प्रभासाक्षी 10 Oct 2026 4:24 pm

मिलावटी कुट्टू का आटा कहीं अस्पताल ना पहुंचा दे! खरीदने से पहले चेक करें ये 5 चीजें

नवरात्रि व्रत में कुट्टू का आटा खाया जाता है और इसी दौरान आटे में मिलावट के मामले भी खूब आते हैं। आप जो आटा खा रहे हैं, तो मिलावटी है या शुद्ध इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है। यहां हम आपके साथ कुछ तरीके शेयर कर रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 4:08 pm

चिपचिपे स्विच बोर्ड साफ करते समय करंट ना लग जाए! 4 चीजों से करें क्लीनिंग

किचन के गंदे और चिपपिचे इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड की सफाई करनी है तो भूलकर भी पानी वाले कपड़े का इस्तेमाल ना करें। इन 4 चीजों की मदद से क्लीनिंग करेंगे तो करंट लगने का डर नहीं होगा और स्विच भी नये जैसे चमकने लगेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 4:03 pm

बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम के नल पर खारे पानी के दाग लगना बेहद आम बात है। इसे क्लीन करने के लिए लोग कई तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां बताए गए घरेलू नुस्खे की मदद से आप इसे आसानी से क्लीन कर सकते हैं।

खबर इंडिया टीवी 10 Oct 2026 4:00 pm

Health Tips: नवरात्रि में करने जा रहे हैं उपवास तो इन बातों का रखना चाहिए आपको विशेष ध्यान

इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्र का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इन दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है और भक्त उपवास करते हैं। भक्त रोज का खाना छोड़कर फलाहार करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक भूखे रहने या फलाहार के नाम पर ज्यादा तला-भुना खाना कमजोरी, डिहाइड्रेशन और एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। तो आज जानते हैं किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। हाइड्रेशन का ध्यान रखें व्रत के दौरान लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन और थकान होने लगती है। खाली पेट ये समस्या और ज्यादा परेशान कर सकती है। इसलिए उपवास में भी 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ ले सकते है। एनर्जी देने वाले फूड्स उपवास के दौरान शरीर को कार्ब्स कम मिलते हैं, जिस वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में केला, सेब और पपीता जैसे फल शामिल करें। इसके साथ बादाम, अखरोट और मखाने जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं, ताकि शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहे। pc- youtube

राजस्थान खबरे 10 Oct 2026 3:31 pm

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

वैश्विक स्तर मेंटल हेल्थ की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के हिसाब से दुनियाभर में करीब हर 7 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं। जिनमें डिप्रेशन और एंग्जायटी के मामले सबसे आम हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि यह समस्याएं सिर्फ वयस्कों और कामकाजी वर्ग के लोगों तक सीमित नहीं है, लेकिन यहां कम उम्र वाले छात्रों में भी यह समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं भारतीय लोगों के लिए भी मानसिक विकार चिंता का कारण बने हैं। डब्ल्यूएचओ और राष्ट्रीय सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 15 करोड़ लोगों को एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्या से निदान की जरूरत है। करीब 10.6% वयस्क किसी न किसी ऐसी मेंटल हेल्थ की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं में इलाफा अधिक है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो मेंटल हेल्थ की बढ़ती समस्या चिंता का विषय है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात यह है कि लोगों को समय पर इसके बारे में पता न चल पाना या फिर इलाज न मिल पाना। इसे भी पढ़ें: Navratri Diet में रोज न खाएं तला हुआ कुट्टू का आटा, बिगड़ सकती है Gut Health युवा पीढ़ी में मेंटल हेल्थ का खतरा हाल ही में एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है कि मेंटल हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरुकता के बाद बड़ी संख्या में देश के जेन-जी अब भी भावनात्मक चुनौतियों से परेशान हैं। सर्वे के मुताबिक 13 से 29 साल की उम्र वाले देश के करीब 50% युवा अपनी मुश्किल भावनाओं को खुद संभालने का प्रयास करते हैं। सिर्फ 9-10% युवा ही मदद के लिए जाते हैं। वहीं करीब 40.9% युवाओं ने इस बात को माना कि अंदर से परेशान होने की बजाय वह ऐसा दिखाने पर मजबूर हैं कि सब ठीक है। भावनाओं पर बात करने की जगह युवा खुद को बिजी रखते हैं। जिससे कि परेशान करने वाले ख्यालों के बारे में सोचने का समय न मिले। सिर्फ 13.6% युवाओं ने बताया कि किसी ने बिना जज किए उनकी बातों को सुना और उनका साथ दिया। सर्वे में क्या निकला मेंटल हेल्थ को सिर्फ डिप्रेशन या एंग्जायटी जैसी बीमारियों तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति अपने रिश्तों, विचारों और मुश्किल भावनाओं को कैसे संभालता है। जब युवाओं को बार-बार काम पर ध्यान दो, मजबूत बनो जैसी बातें सुनने को मिलती हैं। तो उनके भावनात्मक दर्द और वास्तविक परेशानी को समझने की जगह पर उसको दबा दिया जाता है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बाहर से सब ठीक दिखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह व्यक्ति अंदर से भी ठीक हो। मेंटल हेल्थ जैसी समस्याओं के निदान के दौरान कई बार देखने को मिलता है कि मरीज काम कर रहा है, पढ़ाई कर रहा, दोस्तों से बात हो रही लेकिन इसके बाद भी उनके दिल और दिमाग में किसी चीज की उथल-पुथल चल रही है, जो किसी से कहने का मन नहीं करता है। युवाओं में मानसिक परेशानी और भावनात्मक तनाव को लेकर चुप्पी गंभीर चिंता का विषय है। आमतौर पर इसके लिए सामाजिक कलंक के भाव को सबसे बड़ी वजह के तौर पर देखा जाता है। मरीजों को डर रहता है कि अगर वह मदद लेने के लिए डॉक्टर के पास गए, तो लोग क्या सोचेंगे कि क्या ये पागल हो गया है। जबकि असलियत यह है कि बीमारी को छिपाना समस्या को हर दिन के साथ ज्यादा बढ़ाता जाता है। जिसको स्ट्रेस-एंग्जायटी को समय रहते ध्यान देकर सही किया जा सकता है। लेकिन इसको लंबे समय तक छिपाए रखना, कई बार डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या के रूप में सामने आता है। युवा AI से लेते हैं मदद एक रिपोर्ट के मुताबिक मेंटल हेल्थ की समस्या होने पर युवा चोरी-छिपे एआई का सहारा लेते हैं। एआई चैटबॉट मानसिक तनाव, भावनात्मक परेशानियों और अकेलेपन में लोगों को फौरन बातचीत का ऑप्शन दे रहे हैं। क्योंकि एआई परेशान लोगों की बात सुनता है, जवाब देता है तो युवा थोड़ा अच्छा महसूस करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी सेहत संबंधी समस्या के निदान के लिए मरीज ही लाइफस्टाइल, हिस्ट्री और खानपान की आदत जैसी चीजों को समझना जरूरी है। जोकि एआई चैटबॉट नहीं करते हैं। वहीं एआई की सहायता लेना डिप्रेशन जैसे गंभीर मामलों में आत्महत्या के विचारों को बढ़ाने वाला हो सकता है।

प्रभासाक्षी 10 Oct 2026 3:27 pm

नवरात्रि में जौ बोने के लिए देखें सिंपल ट्रिक्स, एकदम घने और हरे उगेंगे

नवरात्रि पर ज्वारे बोने की परंपरा सालों पुरानी है। अगर आपकी जौ बहुत ज्यादा हरी-घनी नहीं निकलती तो यहां बताए तरीके से बोएं। ये सीक्रेट टिप्स आपकी ज्वारों को हरा और घना निकालने में मदद करेगी।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 3:02 pm

नवरात्रि 2026 स्पेशल: व्रत में बनाकर खाएं सेब का दानेदार हलवा, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

Navratri 2026 Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत में कुछ मीठा और टेस्टी खाने का दिल करे, तो ये सेब का दानेदार हलवा बनाकर ट्राई करें। बहुत ही कम टाइम और कम चीजों से ये हलवा बन जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 2:47 pm

Rangoli Design: नवरात्रि के पहले दिन द्वार पर बनाएं 7 रंगोली डिजाइन, सजावट में लग जाएंगे चार चांद

त्योहारों पर घर की सजावट करने के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट होती है। फूल पत्तियों को दरवाजे पर लगाने के अलावा उनका इस्तेमाल रंगोली बनाने के लिए भी किया जा सकता है। यहां देखिए फूलों से रंगोली बनाने के 7 सबसे सुंदर डिजाइन।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 1:51 pm

Navratri Decoration: माता का दरबार थोड़े से पैसे में भी सज जाएगा, ट्राई करें ये 10 सिंपल आइडिया

नवरात्रि पर मां का आगमन बस कलश स्थापना और ज्वारे उगाने से पूरा ना करें। मां के आने से पहले अपने घर और पूजा घर को सजाकर जगमग कर दें। जिससे मां का दरबार सुंदर दिखे और मां प्रसन्न हो। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बस थोड़ी सी मेहनत से इन 7 आइडिया को लगाकर पूजा घर सजाएं।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 1:47 pm

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

आज ही के दिन यानी की 10 अक्तूबर को मशहूर उपन्यासकार आरके नारायण का जन्म हुआ था। आरके नारायण के उपन्यास 'गाइड' पर सुप्रसिद्ध अभिनेता देव आनंद ने इस पर अंग्रेजी में फिल्म बनाई थी। जोकि काफी ज्यादा चर्चित हुई थी। आरके नारायण ने मालगुडी नाम के एक काल्पनिक शहर को आधार बनाया और साल 1920 के बाद भारत में आने वाले बदलावों पर अपनी अधिकतर रचनाएं लिखी थीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आरके नारायण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... जन्म और परिवार चेन्नई में 10 अक्तूबर 1906 को आरके नारायण का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायण स्वामी था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया। लेकिन वह अंग्रेजी की परीक्षा में फेल हो गए थे। हालांकि बाद में आरके नारायण ने फिर से परीक्षा की और पास हुए। इसे भी पढ़ें: Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान पहला उपन्यास कॉलेज के दिनों से ही आरके नारायण ने लिखना शुरूकर दिया था। साल 1935 में उनका पहला उपन्यास 'स्वामी एंड फ्रेंड्स' आया था। फिर साल 1935 में ही 'फाइनेंशियल एक्सपर्ट' नामक एक हास्य उपन्यास प्रकाशित हुआ था। इसके अलावा उनकी कई रचनाओं पर फिल्में और सीरियल बन चुके हैं। फिल्म 'गाइड' देश-विदेश में काफी फेमस हुई और तमिल में आरके नारायण की 'मि. संपत लाल' पर फिल्म बन चुकी है। आरके नारायण के लोकप्रिय उपन्यास वेटिंग फॉर महात्मा, द गाइड, स्वामी एंड फ़्रेन्डस, द मैन इटर ऑफ मालगुडी, द वेंडर ऑफ स्वीट्स और द वर्ल्ड ऑफ नागराज आदि हैं। सम्मान आरके नारायण को उपन्यास 'गाइड' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा साहित्य में उनके योगदान को देखते हुए आरके नारायण को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसके बाद उनको राज्यसभा का सदस्या मनोनीत किया गया। मृत्यु वहीं 13 मई 2001 को महान उपन्यासकार आरके नारायण का निधन हो गया था।

प्रभासाक्षी 10 Oct 2026 1:36 pm

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

आज ही के दिन यानी की 10 अक्तूबर को गजल सम्राट कहे जाने वाले जगजीत सिंह का निधन हो गया था। जगजीत सिंह ने अपनी गजलों के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी गजलों को सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर गजल किंग जगजीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... जन्म और परिवार राजस्थान के श्री गंगानगर में 8 फरवरी 1941 को जगजीत सिंह का जन्म हुआ था। इनका पहले नाम जगजीवन सिंह था और बाद में उन्होंने इसको जगजीत सिंह कर लिया था। उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए की पढ़ाई शुरू की थी। वहीं करीब 2 साल तक इसकी कक्षाओं में जाने के बाद भी इसको कभी पूरा नहीं किया। इसे भी पढ़ें: Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम ऑल इंडिया रेडियो में गाने की शुरूआत साल 1961 में अपने करियर की शुरूआत ऑल इंडिया रेडियो में गाने से की थी। उन्होंने संगीत की शुरूआती शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान से ली थी। फिर साल 1965 में वह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई आ गए थे। काफी संघर्ष करने के बाद उनको हिंदी सिनेमा में गाने का मौका मिला। साल 1967 में जब जगजीत सिंह काम की खोज कर रहे थे, तो इस दौरान उनकी मुलाकात चित्रा दत्त से हुई थी। हालांकि उस दौरान चित्रा शादीशुदा थीं। बेटे की मौत का सदमा हालांकि इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जगजीत और चित्रा एक साथ कॉन्सर्ट करते थे। फिर साल 1980 तक वह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एल्बम के साथ जगजीत सिंह ने कई फिल्मों में भी कई गजलें गाईं। इनमें प्रेम गीत, अर्थ, जिस्म, जॉगर्स पार्क, तुम बिन जैसी फिल्में शामिल हैं। जगजीत और चित्रा का एक बेटा विवेक हुआ। लेकिन विवेक की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना ने जगजीत और चित्रा को अंदर तक तोड़ दिया था। इस घटना के बाद जगजीत सिंह संगीत की दुनिया से दूर हो जाना चाहते थे। कई महीनों तक जगजीत ने कोई गाना नहीं गाया था। धीरे-धीर संगीत की दुनिया में जगजीत सिंह ने फिर वापसी की। सीने में बेटे की मौत का सदमा दबाए बैठे जगजीत सिंह ने जब वह गजल की दुनिया में वापस लौटे, तो उनकी आवाज में किसी को खोने का दर्द पहले से काफी ज्यादा था। लेकिन पत्नी चित्रा ने बेटे की मौत से दुखी होकर उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। सम्मान भारत सरकार द्वारा जगजीत सिंह को साल 2003 में 'पद्म भूषण' के सम्मान से नवाजा गया था। मृत्यु वहीं साल 2011 में यूके में जगजीत सिंह को गुलाम अली के साथ परफॉर्म करना था। लेकिन 23 सितंबर 2011 को ब्रेन हैमरेज के कारण जगजीत सिंह को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वहीं करीब 2 सप्ताह तक वह कोमा में रहे और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वहीं 10 अक्तूबर 2011 को जगजीत सिंह ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रभासाक्षी 10 Oct 2026 1:29 pm

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम

आज ही के दिन यानी की 10 अक्तूबर को भारतीय सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने वाले गुरु दत्त का निधन हो गया था। गुरु दत्त ने अपने छोटे फिल्मी करियर में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। अभिनेता होने के साथ-साथ गुरु दत्त फिल्ममेकर और निर्माता भी थे। हालांकि शुरूआत में वह संघर्ष करके अपने करियर के पीक पर पहुंचे। फिल्मी करियर के अलावा अभिनेता गुरु दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। तो आइए जानते हैं अभिनेता गुरु दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... जन्म और परिवार बेंगलुरु में 09 जुलाई 1925 को गुरु दत्त का जन्म हुआ था। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। बचपन में गुरु दत्त के साथ एक हादसा हुआ था। इस हादसे में उनको गंभीर चोट लगी थीं। जिस कारण उनको कई सप्ताह तक बुखार रहा था। जिसको एक संत ने अशुभ माना। बाद में उस संत ने परिवार को उनका नाम बदलने की सलाह दी। बताया जाता है कि उनका जन्म गुरुवार को हुआ था, इसलिए उनका नाम गुरु दत्त पादुकोण रखा था। इसे भी पढ़ें: Steve Jobs Death Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमर हो गए Steve Jobs, ऐसे की थी 'Apple' कंपनी की शुरूआत परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह कभी कॉलेज नहीं जा सके। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह कलकत्ता में टेलीफोन ऑपरेटर रूप में काम किया करते थे। लेकिन उन्होंने जल्द ही यह काम छोड़ दिया। फिर वह पुणे चले गए अपने अपने अंकल के कहने पर प्रभात स्टूडियो में असिस्टेंट डांस निर्देशक की नौकरी करने लगे। इस दौरान उन्होंने डांस की बारीकियां सीखीं और फिल्म मेकिंग सीखा। स्टूडियो में काम करने के दौरान गुरु दत्त की देवानंद के साथ अच्छी दोस्ती हो गई। अभिनेता बने गुरु दत्त गुरु दत्त को अभिनेता देव आनंद की दोस्ती से लाभ हुआ और साल 1946 में प्रभात स्टू़डियो की फिल्म 'हम एक हैं' से गुरु ने बतौर कोरियोग्राफर इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया। फिर उनको फिल्मों में काम करने का मौका मिला। गुरु दत्त ने 'जाल', 'सैलाब', 'बहरानी' और 'भरोसा' जैसी फिल्मों में काम किया। पर्सनल लाइफ गुरु दत्त जब अपने फिल्मी करियर के सबसे अच्छे दौर में थे, तो उनकी मुलाकात गीता दत्त से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। साल 1953 में गुरु और गीता ने शादी कर ली। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी और करियर भी अच्छा चल रहा था। तभी गुरु की मुलाकात अभिनेती वहीदा रहमान से हुई। बताया जाता है कि गुरु और वहीदा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन गुरु पहले से शादीशुदा थे। वहीं वहीदा रहमान को लेकर गुरु दत्त और गीता दत्त में काफी झगड़े होते थे। फिर साल 1957 में गुरु और गीता की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और आखिरकार दोनों अलग हो गए। दिवालिया हुए अभिनेता साल 1959 में अभिनेता गुरु दत्त की फिल्म 'कागज के फूल' रिलीज हुई। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसका असर यह हुआ कि गुरु दिवालिया हो गए। वहीं एक ओर जहां गुरु एक्ट्रेस वहीदा रहमान को नहीं अपना पाए, तो वहीं उनकी शादी भी टूट चुकी थी। दूसरी तरफ फिल्म में होने वाले नुकसान के कारण गुरु दत्त टूट चुके थे। मृत्यु गुरु दत्त ने दो बार आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने तीसरी बार ऐसा किया, तो उनकी जान चली गई। 10 अक्तूबर 1964 को अभिनेता गुरु दत्त अपने बेडरूम में मृत पाए गए। बताया जाता है कि उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और इसके बाद कई नींद की गोलियां खा ली थीं।

प्रभासाक्षी 10 Oct 2026 1:26 pm

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र के 9 दिनों में किस दिन-किस देवी की पूजा? यहां देखें पूरा कैलेंडर

Shardiya Navratri 2026 Day-Wise Calendar: नवरात्र 2026 में घटस्थापना से पहले क्या करें और क्या न करें? जानें पूजा की तैयारी, जरूरी सामग्री, धार्मिक मान्यताएं और महत्वपूर्ण नियम।

अमर उजाला 10 Oct 2026 12:59 pm

नवरात्रि में बनाएं धनिया पनीर की टेस्टी सब्जी, बिना लहसुन-प्याज के आएगा स्वाद

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। पूरे 9 दिन फलाहारी और सात्विक भोजन करना है और टेस्टी खाना बनाना है तो अभी से नोट कर लें टेस्टी, क्रीमी धनिया पनीर की सब्जी।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 12:45 pm

Tech Tip for Telegram: टेलीग्राम पर बिना नंबर शेयर किए किसी से भी करें चैट, जानें यह सीक्रेट ट्रिक

pc: news18 hindi आज के समय में Telegram एक बेहद लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन चुका है, लेकिन कई बार प्राइवेसी (Privacy) को लेकर लोगों के मन में डर रहता है कि कहीं उनका पर्सनल मोबाइल नंबर दूसरों के हाथ न लग जाए। अगर आप भी किसी अजनबी या कम परिचित व्यक्ति से चैट करते समय अपना फोन नंबर छिपाना चाहते हैं, तो टेलीग्राम का एक शानदार फीचर आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं बिना नंबर साझा किए टेलीग्राम पर चैट करने का आसान तरीका: कैसे छिपाएं अपना मोबाइल नंबर? (Step-by-Step Guide) टेलीग्राम पर अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: टेलीग्राम सेटिंग्स में जाएं: सबसे पहले अपने फोन में Telegram ऐप खोलें और बाईं ओर दिए गए तीन हॉरिजॉन्टल लाइन्स (मेनू) पर क्लिक करके Settings में जाएं। Privacy and Security पर टैप करें: सेटिंग्स मेनू में आपको Privacy and Security का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। Phone Number ऑप्शन चुनें: प्राइवेसी सेक्शन के अंदर Phone Number के विकल्प पर जाएं। 'Nobody' सेट करें: यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे— Everybody, My Contacts, और Nobody। इसमें Nobody का चयन करें। Exception जोड़ें (यदि जरूरी हो): यदि आप चाहते हैं कि आपके कुछ खास कॉन्टैक्ट्स ही आपका नंबर देख सकें, तो आप 'Always Allow' में जाकर उन चुनिंदा लोगों को जोड़ सकते हैं।

राजस्थान खबरे 10 Oct 2026 12:32 pm

सेहत की बात: दांतों की मजबूती छीन सकती हैं एसिडिक चीजें, जानिए किन फलों से हो सकता है खतरा

नींबू, अंगूर, अनार और अनानास जैसे अम्लीय फल बार-बार खाने से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है। इससे झनझनाहट और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए पानी से कुल्ला करें, दो बार ब्रश करें और फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें।

अमर उजाला 10 Oct 2026 12:30 pm

शारदीय नवरात्रि 2026: कल से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, जानें घटस्थापना से पहले क्या करें और क्या न करें

Ghatasthapana 2026 Puja Rules: नवरात्र 2026 में घटस्थापना से पहले क्या करें और क्या न करें? जानें पूजा की तैयारी, जरूरी सामग्री, धार्मिक मान्यताएं और महत्वपूर्ण नियम।

अमर उजाला 10 Oct 2026 12:21 pm

Smartphone Charging Rules: फोन चार्जिंग से जुड़ी ये 4 बड़ी भूलें कर सकती हैं बैटरी का बंटाधार, तुरंत बदलें अपनी आदतें

PC: India tv hindi आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन जाने-अनजाने की गई छोटी-छोटी गलतियां हमारे महंगे फोन की बैटरी और हार्डवेयर को भारी नुकसान पहुँचा सकती हैं। गलत तरीके से चार्ज करने पर न सिर्फ बैटरी की लाइफ (Battery Health) तेजी से घटती है, बल्कि फोन में ओवरहीटिंग और ब्लास्ट होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए इन 4 आम गलतियों से आज ही तौबा करें: 1. 100% फुल चार्ज होने के बाद भी प्लग में लगा रहना अक्सर हम रातभर फोन को चार्जिंग पर छोड़ देते हैं या बैटरी पूरी होने के बाद भी उसे चार्जर से हटाना भूल जाते हैं। नुकसान: हालांकि आधुनिक फोन्स में स्मार्ट कट-ऑफ तकनीक होती है, फिर भी लगातार हाई वोल्टेज पर रहने से बैटरी के अंदरूनी सेल्स पर दबाव पड़ता है, जिससे उसकी क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 2. चार्जिंग के दौरान गेमिंग या हैवी ऐप्स चलाना फोन को चार्जिंग पर लगाकर उस पर गेम खेलना, वीडियो एडिटिंग करना या लगातार वीडियो कॉलिंग करना सबसे खतरनाक आदतों में से एक है। नुकसान: इस दौरान प्रोसेसर और बैटरी दोनों एक साथ बहुत ज्यादा गर्मी (Heat) पैदा करते हैं। तापमान के अत्यधिक बढ़ने से बैटरी फूलने (Swelling) या ब्लास्ट होने का खतरा पैदा हो जाता है। 3. सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना ओरिजिनल चार्जर खराब हो जाने पर अक्सर लोग बाजार से कोई भी सस्ता या लोकल चार्जर खरीद लेते हैं। नुकसान: ये लोकल चार्जर सही वोल्टेज या एम्पीयर सप्लाई नहीं करते, जिससे फोन की चार्जिंग आईसी (Charging IC) और बैटरी दोनों को भारी नुकसान पहुँचता है और शॉर्ट-सर्किट का खतरा बनता है। 4. फोन पर मोटा बैक कवर (Case) लगाकर चार्ज करना प्लास्टिक, सिलिकॉन या लेदर से बने मोटे बैक कवर फोन से निकलने वाली प्राकृतिक गर्मी (Heat dissipation) को बाहर नहीं जाने देते। सही तरीका: फोन को हमेशा चार्ज पर लगाते समय बैक कवर उतार दें, ताकि अंदर बनने वाली गर्मी आसानी से बाहर निकल सके।

राजस्थान खबरे 10 Oct 2026 11:55 am

स्टारलिंक लाइसेंस विवाद: भारत पर बयानों से विवाद में आए एलन मस्क कौन हैं?

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने आरोप लगाया किकुछ खास उद्योगपति भारत में उनकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस की एंट्री को रोक रहे हैं।भारत सरकार ने मस्क के आरोपों का खंडन किया। आइए जानते हैं कि एलन मस्क कौन हैं?

अमर उजाला 10 Oct 2026 11:50 am

Heart Attacks : क्या आपको भी हार्ट अटैक का खतरा है? जानिए 99% मरीजों में पाए जाने वाले ये 4 कारण

PC: Middle georgea heart बदलते लाइफस्टाइल की वजह से खाने-पीने की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर लेवल और तंबाकू का इस्तेमाल, ये चार ज़रूरी वजहें मानी जाती हैं जिनसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ समस्याओं के शरीर में कोई साफ़ लक्षण नहीं दिखते, भले ही वे लंबे समय से हों। इसलिए, रेगुलर हेल्थ चेक-अप और लाइफस्टाइल बहुत ज़रूरी हैं। हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली 4 बड़ी वजहें अगर ब्लड प्रेशर लंबे समय तक ज़्यादा रहता है, तो इससे ब्लड वेसल पर दबाव पड़ता है। इससे ब्लड वेसल को नुकसान होता है और हार्ट को खून पंप करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ब्लड प्रेशर की रेगुलर जांच करवाना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज करवाना ज़रूरी है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल खून में खराब कोलेस्ट्रॉल, यानी LDL, के बढ़ने से ब्लड वेसल में फैटी जमा हो सकता है। इससे ब्लड फ्लो कम होने और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ज़रूरत के हिसाब से लिपिड प्रोफ़ाइल की जांच करवानी चाहिए। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर और डायबिटीज़ अगर ब्लड शुगर को अच्छी तरह से कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो इसका ब्लड वेसल और हार्ट पर गंभीर असर पड़ सकता है। डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वाले लोगों को रेगुलर अपना ब्लड शुगर चेक करना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए। तंबाकू का इस्तेमाल और स्मोकिंग सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के दूसरे रूपों से दिल और खून की नसों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू को पूरी तरह छोड़ना दिल की सेहत के लिए एक ज़रूरी कदम है। हार्ट अटैक के कौन से लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? 1. सीने में दर्द, दबाव या भारीपन। 2. हाथों, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द। 3. अचानक सांस लेने में तकलीफ या सांस लेने में दिक्कत। 4. जी मिचलाना, ठंडा पसीना आना या अजीब तरह से थकान होना। अगर आपको ये लक्षण महसूस हों, तो तुरंत मेडिकल मदद लें। अगर आपको सीने में तेज़ दर्द या सांस लेने में दिक्कत हो, तो खुद गाड़ी चलाने के बजाय इमरजेंसी मदद लें। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं? 1. रोज़ाना अपना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर चेक करें। 2. बैलेंस्ड डाइट लें और नमक, चीनी और फैट कम लें। 3. अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें। 4. स्मोकिंग और तंबाकू का इस्तेमाल पूरी तरह से छोड़ दें। 5. हेल्दी वज़न बनाए रखें और पूरी नींद लें। ज़रूरी: दिल की बीमारी का खतरा कम करने के लिए लक्षण दिखने का इंतज़ार न करें। रेगुलर चेक-अप और समय पर इलाज आपके खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह पक्का दावा करने के लिए कि भारत में 99 प्रतिशत हार्ट अटैक इन चार वजहों से होते हैं, एक भरोसेमंद रिसर्च रेफरेंस की ज़रूरत है। साम टीवी इसका समर्थन या दावा नहीं करता है।

राजस्थान खबरे 10 Oct 2026 11:48 am

कुट्टू का आटा खाकर ना हो जाएं बीमार, नवरात्रि में खरीदते समय,स्टोर करते समय और खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

नवरात्रि व्रत में फलाहार के लिए कुट्टू का आटा काफी सारे लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन हर साल कुट्टू का आटा खाकर काफी लोग बीमार हो जाते हैं ऐसे में इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 10:53 am

सीजेपी प्रदर्शन: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी कौन हैं?

Dhruv Rathee Kaun Hain: ध्रुव राठी की कहानी सिर्फ राजनीति मुद्दों पर टिप्पणियोंऔर यूट्यूब तक सीमित नहीं है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि इंजीनियरिंग की रही है और उन्होंने जर्मनी में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने रिनिवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।

अमर उजाला 10 Oct 2026 10:03 am

पुशअप्स-स्क्वाट्स, डॉक्टर ने बताया 3 एक्सरसाइज करें अवॉएड, 30 के बाद बढ़ेगा चोट का रिस्क

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं लेकिन काफी सारे लोग फिजिक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ खास तरह की एक्सरसाइज पर ही पूरा फोकस करते हैं जबकि ये इंजरी का रिस्क बढ़ाती हैं, डॉक्टर ने बताया 30 के बाद इन 3 एक्सरसाइज को अवॉएड करें।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 9:42 am

World Mental Health Day: खुद से जुड़ने के लिए रोजाना लगाएं ध्यान, मन को मिलेगा सुकून

हेल्दी रहने के लिए मन की शांति बहुत जरूरी है। खुद से फिर से जुड़ने और मन को शांत करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप रोजाना ध्यान लगाएं। जानिए ये खुद से जुड़ने में कैसे मददगार साबित हो सकता है।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 8:41 am

टिक्की या कटलेट तेल सोख लेते हैं? शेफ से जानें 1 टिप्स जो बनाएगी क्रिस्पी

घर में टिक्की बनाएं या फिर कटलेट अक्सर वो तेल सोखकर सॉगी बन जाती है या फिर अंदर से कच्ची ही रह जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो बस प्रोफेशनल शेफ की बताई इस एक चीज को डालें, टिक्की या कटलेट कभी तेल नहीं सोखेंगे और क्रिस्पी बनकर तैयार होंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 8:35 am

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पालक पराठा, जान लें बनाने का सही तरीका

अगर आप रोज ब्रेकफास्ट में आलू और पनीर का पराठा खकर बोर हो चुके हैं तो इस बार ट्राय करें पालक पराठा। यहां हम आपके लिए पालक पराठा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

खबर इंडिया टीवी 10 Oct 2026 8:03 am

नाश्ते में लौकी से बनाएं क्रिस्पी पराठा, रेसिपी है बेहद आसान

Lauki Paratha Recipe: अगर आपके घर में भी बच्चे लौकी खाने में आनाकानी करते हैं तो इस बार नाश्ते में उन्हें लौकी का टेस्टी और क्रिस्पी पराठा बनाकर खिला सकते हैं. प्याज, मसालों और गेहूं के आटे से तैयार यह पराठा बनाने में आसान है. इसे आप दही, चटनी या अचार के साथ परोस सकते हैं.

आज तक 10 Oct 2026 7:16 am

ब्रेकफास्ट आइडियाज: सुबह गैस के सामने खड़े होने का समय नहीं? मिनटों में तैयार करें ये 5 नाश्ते

ओवरनाइट ओट्स, वेजिटेबल सैंडविच, दही-फ्रूट बाउल, पनीर टोस्ट और चना चाट जैसे आइडिया आपकी सुबह को आसान बना सकते हैं। अपनी पसंद, भूख और पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार इनमें बदलाव करें और दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करें।

अमर उजाला 10 Oct 2026 7:01 am

योग टिप्स: प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में करें ये 5 हल्के योग अभ्यास, इन बातों का भी रखें ध्यान

Early Pregnancy Yoga:अगर आपकी गर्भावस्था शुरुआती चरण में है और डॉक्टर ने हल्की गतिविधियों की अनुमति दी है, तो कुछ आसान और आरामदायक योग अभ्यास आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं।

अमर उजाला 10 Oct 2026 6:30 am

वीकेंड पर सब्जी रोटी बनाने का झंझट खत्म, ब्रंच में बना लें पनीर रैप, टेस्टी और आसान रेसिपी

वीकेंड पर कुछ मजेदार खाना है जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़े तो आप रोटी सब्जी की जगह पनीर रैप बनाकर खा सकते हैं। पनीर रैप बच्चों को भी खूब पसंद आता है। इस आसान रेसिपी से घर में मार्केट जैसा पनीर रैप बना सकते हैं।

खबर इंडिया टीवी 10 Oct 2026 6:00 am

Shayari in Hindi: वक्त की कीमत को…दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजने के लिए बेस्ट मॉटिवेशनल 30 शायरी

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हर किसी को मोटिवेशन की जरूरत होती है। ऐसे में आपके लिए लेकर आए हैं बेस्ट 30 मॉटिवेशनल शायरियां जो दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए बेस्ट हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Oct 2026 5:51 am

शारदीय नवरात्रि 2026: बिना मावा, सिर्फ 1 चम्मच घी से बनाएं काजू मिल्क पेड़ा, मां दुर्गा को लगाएं भोग

शारदीय नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाने के लिए आप ये दूध और काजू से बने पेड़े बनाकर तैयार कर सकते हैं। बिना मावा के बनने वाले ये पेड़े फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं और इन्हें व्रत में भी खाया जा सकता है। आइए फटाफट से जान लेते हैं इनकी रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 9:14 pm

हाई बीपी को 5 मिनट में कम करने में मदद करेगा ये प्राणायाम, योग एक्सपर्ट से सीखें तरीका

अगर आपका बीपी अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, तो ये 5 मिनट की ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर सीख लें। योग एक्सपर्ट बताती हैं कि 5 मिनट का ये प्राणायाम बीपी को तुरंत कम करने में मदद करता है। ये बात कई स्टडीज में भी निकलकर आ चुकी है।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 7:44 pm

नवरात्रि के लिए मां दुर्गा और गरबा थीम वाले ये मेहंदी डिजाइन चुनें, देखें Photos

नवरात्रि में गरबा-डांडिया के साथ हाथों पर मेहंदी लगाने का भी अलग क्रेज रहता है। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा से लेकर डांडिया खेलती महिला वाले मेहंदी डिजाइन ट्राई करें।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 6:31 pm

Delhi Ramleela: लाल किला से द्वारका तक, इन प्रमुख जगहों पर नवरात्रि में सजेगा भव्य मेला! देखें अद्भुत रामलीला

नवरात्रि का पर्व शुरु होते ही दिल्ली में हर जगह रामलीला कार्यक्रम शुरु हो जाता है। हर जगह बड़े-बड़े मेले का आयोजन होता है। दिल्ली में मेला घूमने और रामलीला देखने का बच्चों से लेकर बड़ों तक में काफी उत्साह देखने को मिलता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो भूलकर भी इस बार ये रामलीला मिस न करें। आप भी दिल्ली के इन लोकप्रिया राम लीला का हिस्सा बन सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 द्वारका श्री रामलीला सोसायटी हर साल रामलीला का आयोजन हर साल करती है। इस बार यहां पर 15वीं रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। 11 से 20 अक्टूबर तक आप यहां जाकर रामलीला के आयोजन में शामिल हो सकते हैं। वैसे इसका लाइव टेलिकास्ट भी होगा। समय: शाम 7 बजे से 11/ 12 बजे तक मेट्रो स्टेशन: द्वारका सेक्टर 20 लव कुश रामलीला दिल्ली की सबसे लोकप्रिय रामलीला है लव कुश रामलीला। इसका आयोजन हर साल लाल किला मैदान में होता है। असल में इस बार की रामलीला काफी खास रहने वाली है। यहां पर रामायण के प्रसंग एआई, एनीमेशन और ग्राफिक्स की सहायता से दिखाए जाएंगे। समय: शाम 8 बजे से 12 बजे तक मेट्रो स्टेशन: लाल किला या चांदनी चौक गीता कॉलोनी धार्मिक रामलीला यदि आप पूर्वी दिल्ली में रहते हैं, तो आप गीता कॉलोनी में बड़े स्तर पर होने वाली रामलीला में शामिल हो सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे पुरानी रामलीला संबंधित कमिटी में से एक है। आपको बताते चलें कि, यहां पर साल 1962 से ही रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। हर साल का यहां नजारा काफी शानदार होता है। समय: शाम 7 बजे से 11/ 12 बजे तक मेट्रो स्टेशन: कृष्ण नगर मेट्रो स्टेशन नव केशव रामलीला दिल्ली के रोहिणी में रहने वालों के लिए, रोहिणी सेक्टर- 11 में नव केशव रामलीला कमिटी इस बार भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है। इस बार की थीम ब्रिक्स समिट पर आधारित है। समय: शाम 6 बजे से 11 बजे तक मेट्रो स्टेशन: नेताजी सुभाष प्लेस नव श्री धार्मिक लीला कमिटी हर साल चांदनी चौक में नव श्री धार्मिक लीला कमिटी का आयोजन एकदम लाल किले पर 15 स्थित अगस्त पार्क नामक में किया जाता है। समय: शाम 7.30 बजे से 11.30 बजे तक मेट्रो स्टेशन: लाल किला या चांदनी चौक

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 6:22 pm

Navratri Diet में रोज न खाएं तला हुआ कुट्टू का आटा, बिगड़ सकती है Gut Health

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रही है। नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। इस दौरान व्रती कुट्ट के आटे की पकौड़ी का सेवन सबसे ज्यादा करता है। उपवास के समय अपनी हेल्थ और डाइट का भी खासा ध्यान रखना है। इस दौरान ज्यादा तला-भुना या मीठी चीजें खाने से सेहत बिगड़ सकती हैं। नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पूरी और पकौड़ी घरों में खूब खाई जाती है। ऐसे में रोजाना कुट्टू का आटे का सेवन सेहत बिगड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं रोजाना कितनी मात्रा और किस तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। कुट्टू के आटे के फायदे - कुट्टू का आटा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो कि लंबे समय तक पेट को भरा रखती है। - इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बेहद कम होता है। इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। - इतना ही नहीं, इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो कि बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद है। - यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। - इसमें पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। क्या नवरात्रि में रोजाना कुट्टू की पूरी और पकौड़ी खाना सही है? वैसे तो कुट्टू के आटे में फाइबर और मिनरल्स से पाए जाते हैं और यह ग्लूटेन-फ्री होता है। हालांकि नवरात्रि में सबसे ज्यादा कुट्टू की पूरी और पकौड़े खाने से सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। पूरी और पकौड़ी को डीप-फ्राई किया जाता है। जिससे तेल सबसे ज्यादा अब्जॉर्ब होता है। जिसके सेवन से एसिजिटी, पेट फूलना, अपच और सुस्ती हो सकती है। इसके अधिक सेवन से पेट में समस्या हो सकती है, जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या किडनी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की कितनी मात्रा सही? नवरात्रि के व्रत में हेल्दी रहने के लिए, नौ दिनों के दौरान कुट्टू से बनी तली हुई चीजें दो-तीन बार ही खाएं। कुट्टू की रोटी, भाप में पकी या उबली हुई व्रत वाली सब्जियां, फल, नट्स और छाछ जैसे हेल्दी ऑप्शन चूज करें। इसलिए आप नारियल पानी, नींबू पानी या हर्बल चाय पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें। सही मात्रा- एक बार में एक- दो छोटी पूरी या चार-पांच पकौड़े खाएं, रोज नहीं। पाचन में मदद के लिए फाइबर से भरपूर सलाद या दही के साथ खाएं। यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या पाचन संबंधित जुड़ी समस्या हो सकती है, तो व्रत रखने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 6:08 pm

Shardiya Navratri के 9 दिनों के लिए 9 रंगों वाले बेस्ट Traditional Outfit

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। अगर इस बार आप व्रत रखने जा रहे हैं या फिर 9 दिनों तक पूजा-पाठ करेंगे, तो नौ दिनों तक नौ अलग-अलग शुभ रंगों के कपड़े पहनना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस बार नवरात्रि के मौके पर डांडिया नाइट्स और पूजा उत्सव के समय कुछ अलग और यूनिक आउटफिट को जरुर पहन सकते हैं। इन नौ दिनों के अलग-अलग रंग के आउटफिट आपके लुक को खास बनाएंगे और आप शानदार नजर आएंगे। नवरात्रि के 9 रंग और हर दिन के लिए 3-3 यूनिक आउटफिट ऑप्शंस नौ दिनों में नौ खास रंगों का एक कम्प्लीट फैशन गाइड आपको बताने जा रहे हैं- पहला दिन - नारंगी रंग नवरात्रि का पहले दिन मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहती हैं, तो आप नारंगी कलर के कपड़े जरुर पहनें। ऐसे में घटस्थापना के समय नारंगी कलर की खूबसूरत चनिया चोली पहन सकती हैं। वहीं, आप नारंगी कलर का शरारा या सिल्क नारंगी साड़ी भी पहन सकती हैं। दूसरा दिन - सफेद रंग नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन आप पूजा के लिए सफेद रंग का वस्त्र पहन सकती हैं। आप चाहे तो ऑल-व्हाइट कॉटन चनिया चोली पहन सकती हैं या चिकनकारी वर्क वाला सफेद अनारकाली सूट भी पहन सकती हैं। यदि आप व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहनना चाहती हैं, तो वह भी बेस्ट रहने वाला है। तीसरा दिन - लाल रंग तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन आप रेड कलर की आउटफिट वियर कर सकते हैं। इस समय पूजा के दौरान या डांडिया नाइट में पहनने के लिए क्लासिक ब्राइट रेड गुजराती चनिया चोली और हैवी झुमके ट्राई कर सकते हैं। वहीं, ऊपर रेड कांजीवरम साड़ी या रेड कुर्ती-स्कर्ट सेट भी वियर कर सकते हैं। चौथा दिन - शाही नीला रंग नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इसलिए इस दिन आप सबसे अलग दिखने के लिए रॉयल ब्लू कलर का वेलवेट या सिल्क लहंगा वियर कर सकती हैं। वहीं, आप नेवी ब्लू प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती और गोटा-पत्ती प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए ब्लू घेरदार अनारकाली सूट भी इस दिन पहनने के लिए बेस्ट रहने वाला है। पांचवां दिन - पीला रंग नवरात्र के पांचवें दिन आप पीला कलर के कपड़े को पहन सकते हैं। इसके लिए आप बंधेज वर्क वाली पीले रंग की चनिया चोली को वियर कर सकते हैं। चाहे तो पीले रंग का अनारकली सूट येलो चंदेरी सिल्क साड़ी भी बेहतरीन लगेगी। छठा दिन - हरा रंग छठे दिन आप हरे रंग के वस्त्र वियर कर सकते हैं। इसके लिए आप बॉटल ग्रीन कलर का घेरदार गाउन पहन सकती हैं या फिर ग्रीन कलर का प्लेन कुर्ता-प्लाजो सेट भी सही रहेगा। यदि आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन पटोला साड़ी बेस्ट रहने वाली है। सातवां दिन - ग्रे रंग सातवां दिन यानी के मां कालरात्रि की पूजा के समय ग्रे कलर का गरारा को वियर कर सकते हैं। वहीं, आप ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए ड्रेस वियर कर सकती हैं। ग्रे कलर का कुर्ता सेट भी पहन सकते हैं। आप चाहे तो इंडो-वेस्टर्न भी वियर कर सकते हैं। आठवां दिन - बैंगनी रंग नवरात्रि के आठवें दिन आप पर्पल या वाइन कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गरबा लहंगा पहन सकते हैं, जो कि खासकर डांडिया नाइट के लिए एकदम बेस्ट रहने वाला है। वहीं, आप बैंगनी रंग का बनारसी सिल्क सूट और नेट दुपट्टा भी ट्राई कर सकती हैं। बैंगनी रंग की साड़ी भी आप पहन सकते हैं। नौवां दिन- मयूर हरा या पीकॉक ग्रीन नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के समय आप एक बार फिर हरे रंग के खूबसूरत आउटफिट पहन सकती हैं। आप इस दिन पीकॉक ग्रीन कलर का शानदार ट्रेडिशनल लहंगा, मयूर हरे रंग की अनारकाली या हरी सिल्क साड़ी पहन सकते हैं।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 5:31 pm

फैटी लिवर से लिवर कैंसर का खतरा कब बढ़ता है? डॉक्टर से समझें

फैटी लिवर की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन क्या यह आगे चलकर लिवर कैंसर की वजह बन सकता है? डॉक्टर से जानें कब बढ़ता है खतरा।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 5:16 pm

गरम मसाला कैसे बनाएं? जानें मसालों का सही माप और सब्जी में कब डालें

सब्जी में गरम मसाला डालने से उसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। जानिए घर पर गरम मसाला बनाने का तरीका, हर मसाले का सही माप और सब्जी में इसे डालने का सही समय।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 4:23 pm

कितने साल में बदल देना चाहिए अपना हेलमेट? जानें कब नया लेना जरूरी है

हेलमेट बाहर से बिल्कुल ठीक दिख रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह अब भी सही और सेफ है। जानिए हेलमेट कितने साल तक इस्तेमाल करना चाहिए और किन हालात में उसे बदलना जरूरी है।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 3:34 pm

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। गौरतलब है कि आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और लैपटॉप हमारी जिंदगी का जरुरी हिस्सा बन चुका है। जब हम सभी सुबह उठते हैं, तो सबसे पहले फोन चेक करना, दिनभर स्क्रीन पर काम करना और रात को सोने से पहले सोशल मीडिया चलाना हमारी आदत बन गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फोन को घंटों तक इस्तेमाल करना, नींद न पूरी होना और हर समय ऑनलाइन रहने का प्रभाव हमारे दिमाग पर असर जरुर डालता है। हम आपको वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2026 के मौके पर डिजिटल दुनिया का इस्तेमाल करते हुए अपने दिमाग की सेहत को कैसे बचाएं और कौन-सी आदतें आपकी मदद कर सकते हैं, जानें। डिजिटल दौर में दिमाग को हेल्‍दी कैसे रखें? अगर आप डिजिटल दुनिया से पूरी तरह से दूर रहना चाहते हैं, तो लेकिन फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल किस तरह करते हैं, इस पर ध्यान देना जरुरी है। लगातार नोटिफिकेशन चेक करना, देर रात तक रील्स देखने और काम के बीच आराम न करना हमारी नींद और ध्यान लगाने की क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है। असल में मेंटल हेल्थ का संबंध केवल दिमाग से नहीं बल्कि दिल, खून की नसों, नींद और हमारी रोजाना की आदतों से भी है। इसलिए दिमाग को हेल्दी रखने के लिए स्क्रीन टाइम के साथ-साथ अपनी पूरी दिन की रुटीन पर भी ध्यान देना चाहिए। ऑनलाइन रहने का दबाव दिमाग को कैसे प्रभावित करता है? खासकर ऑफिस के मैसेज, सोशल मीडिया की लगातार अपडेट और घर की जिम्मेदारियों के बीच कई लोग तनाव से घिर जाते हैं। ऐसे में तनाव लंबे समय तक बना रहता है। काम के बीच आराम करना, अच्छी नींद लेना और तनाव को कम करना भी काफी जरुरी है। मेंटल हेल्‍थ के लिए इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज अगर आप डिजिटल स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करते हैं, तो आपके आंखों में थकान, गर्दन में दर्द और सिरदर्द हो सकता है, लेकिन हर परेशानी की वजह स्क्रीन ही हो, यह जरुरी नहीं है। लगातार बढ़ता सिरदर्द अचानक चक्‍कर आना, धुंधला द‍िखाई देना याददाश्त से जुड़ी परेशानी होना हाथ-पैर में कमजोरी होना बोलने में द‍िक्कत महसूस होना अचानक चेहरे का एक हिस्सा लटकना यदि आपको ये सभी लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं। ये स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। डिजिटल युग में दिमाग को हेल्‍दी रखने के तरीके - रात में मोबाइल चलाने का समय कम करें और सोने-जागने का समय फिक्स कर लें। - हर घंटे कुछ देर के लिए स्क्रीन से नजर हटाएं और थोड़ा दूर चलें। - रोजना पैदल चलें, अपने क्षमता के अनुसार करीब 30 मिनट टहलने की कोशिश करें। - वर्क और आराम के बीच बैलेंस बनाए रखें। जरुरत पड़ने पर किसी भी एक्सपर्ट से बात जरुर करें। - इनका बढ़ा हुआ लेवल दिमाग की नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। - हर समय ऑनलाइन रहने से बचना जरुरी है। अपने फोन के नोटिफिकेशन की सीमित करें और दिन में कुछ समय बिना स्क्रीन के बिताएं।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 3:03 pm

क्या पिगमेंटेशन को घरेलू नुस्खे के जरिए कम किया जा सकता है? डर्मटॉलॉजिस्ट ने बताया

आजकल पिगमेंटेशन को कम करने के लिए लोग तरह तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या सच में घरेलू नुस्खे की मदद से पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं।

खबर इंडिया टीवी 9 Oct 2026 2:50 pm

Health Tips: मिलेंगे आपको भी रोजाना काली मिर्च चबाने के ये फायदे, आज से ही कर दें शुरू

इंटरनेट डेस्क। काली मिर्च आपके घर में भी मिल जाएगा। इसका सेवन कई तरह के खाने को स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे यह एक मसाला ही नहीं हैं यह हमारे शरीर के लिए किसी दवाई से भी कम नहीं है। इसे हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो जानते हैं आज इसके फायदे। पेट के लिए आपको अगर भारी खाना खाने के बाद अक्सर पेट में भारीपन या गैस महसूस होती है तो ऐसे में काली मिर्च फायदेमंद है,क्योंकि यह पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। सर्दी जुकाम में जुकाम या बलगम की दिक्कत में भी काली मिर्च आराम देती है, इसकी नैचुरल गर्मी बलगम को ढीला करने में मदद करती है, जिससे सांस लेना आसान होता है। pc- india today

राजस्थान खबरे 9 Oct 2026 2:50 pm

गैस स्टोव पर लगे जिद्दी दाग ​​झटपट हो जाएंगे गायब ; घर पर इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल

PC: TV9 किचन में गैस ग्रेट को साफ रखना सबसे ज़रूरी कामों में से एक है। लेकिन, खाना बनाते समय, ग्रेट पर तेल टपकता है, मसाले और सब्ज़ी की ग्रेवी जम जाती है। अगर समय पर साफ न किया जाए, तो ये दाग सूखकर चिपक जाते हैं और गंदगी हटाना मुश्किल हो जाता है, खासकर बर्नर के आस-पास की गंदगी। ऐसे में, महंगे क्लीनर लाने की ज़रूरत नहीं है। गैस ग्रेट पर लगे जिद्दी दाग ​​और चिपकी हुई गंदगी को घर पर आसानी से मिलने वाली कुछ चीज़ों की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है। बेकिंग सोडा से चिपकी हुई गंदगी हटाएं अगर गैस ग्रेट पर तेल या खाने के दाग हैं तो बेकिंग सोडा काम आ सकता है। इसके लिए, बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चिपके हुए दागों पर लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे किसी मुलायम स्पंज या स्क्रब पैड की मदद से धीरे से साफ करें। आखिर में, ग्रेट को गीले और फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें। लोहे की ग्रेट या बर्नर के किसी भी हिस्से को ज़्यादा देर तक पानी में भिगोने से पहले, उस ग्रेट की सफाई के निर्देशों पर ध्यान दें। ग्रेट के अलग-अलग हिस्सों को साफ करने का तरीका अलग हो सकता है। बर्नर के छोटे छेदों को भी साफ करें कभी-कभी ग्रेट ऊपर से तो साफ दिखता है, लेकिन बर्नर के छोटे छेदों में खाने के कण और गंदगी फंसी रहती है। इसी वजह से गैस की आंच ठीक से और एक जैसी नहीं जलती। बर्नर को साफ करने से पहले, गैस बंद कर दें और ग्रेट को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर बर्नर कैप और ज़रूरी हिस्सों को हटाकर हल्के साबुन वाले पानी से साफ करें और अच्छी तरह से रेत दें। अगर छेदों में गंदगी फंसी है, तो उसे पतली पिन या सुई से धीरे से निकाला जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि छेद बड़े या टेढ़े-मेढ़े न हों। सफाई के बाद ध्यान रखें पक्का करें कि बर्नर के सभी हिस्से दोबारा जोड़ने से पहले पूरी तरह सूखे हों। बर्नर कैप को ठीक से लगाना भी ज़रूरी है। अगर सफाई के बाद गैस की आंच ठीक से नहीं जलती, बार-बार आवाज़ आती है या आंच का रंग अजीब दिखता है, तो आपको खुद से छेड़छाड़ करने के बजाय किसी स्पेशलिस्ट से बर्नर की जांच करवानी चाहिए। रोज़ की एक छोटी सी आदत फायदेमंद होगी गैस ग्रेट के बहुत खराब हो जाने पर उसे साफ करने के बजाय, खाना पकाने के बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें और एक बार गीले कपड़े से पोंछ लें। इससे तेल और खाने के दाग ज़्यादा नहीं लगेंगे और आगे की सफाई आसान हो जाएगी।

राजस्थान खबरे 9 Oct 2026 2:29 pm

मेकअप किट में रखें ये 5 बेसिक कलर की लिपस्टिक, सीख लें 4 नया शेड बनाने की ट्रिक

हर बार कपड़ों की मैचिंग का लिपस्टिक शेड खरीदने की गलती करती हैं तो रुक जाएं। अब मेकअप बॉक्स में इन 5 बेसिक कलर को रखें और इनकी मदद से बनाएं अलग-अलग लिपस्टिक के शेड।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 2:17 pm

नवरात्रि के मौके पर मंदिर में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें 7 सुंदर डिजाइन

नवरात्रि घटस्थापना के मौके पर बगैर रंगोली सजावट अधूरी लगेगी। घर के मंदिर से लेकर चौखट पर सजाने के लिए इन सुंदर और सिंपल रंगोली डिजाइन को सेव कर लें। यहां देखें 7 ब्यूटीफुल डिजाइन।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 1:52 pm

Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

नवरात्रि का पर्व आते ही हर कोई अपनी तैयारियों में जुट जाता है। क्योंकि यह 9 दिनों का पर्व न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक बल्कि फैशन और स्टाइल का भी अनोखा संगम अपने साथ लेकर आता है। इस दौरान हर कोई अपनी खूबसूरती और लुक को निखारने की चाहत में रहता है। कपड़े से लेकर मेकअप और ज्वेलरी हर एक चीज का चुनाव महिलाएं बेहद सोच-समझकर करती हैं। लेकिन ज्वेलरी यह आपके पूरे लुक को खास बना देती है। वहीं आजकल चांदी के इयररिंग्स काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नवरात्रि में एथनिक वियर के साथ पहनने के कुछ बेहद सुंदर चांदी की इयररिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। स्टर्लिंग सिल्वर लीवरबैक ड्रॉप इयररिंग्स अगर आप बी इस नवरात्रि कुछ हल्का इयररिंग्स पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इनको आप किसी भी खास मौके पर कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको और भी डिजाइन मिल जाएंगे। इन इयररिंग्स को पहनकर आपका लुक खास बन जाएगा। इसे भी पढ़ें: Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई शुद्ध चांदी इयररिंग्स यह इयररिंग्स देखने में काफी अच्छे लगते हैं। इनको आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इन पर सुंदर सा डिजाइन भी है, जो देखने में काफी सुंदर लगता है। आप इनको लंबे समय तक आसानी से कैरी कर सकती हैं। आप इन इयररिंग्स को एथनिक वियर के साथ पहनें। यह आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। सिल्वर साथिया इयररिंग्स अगर आप भी सिल्वर इयररिंग्स पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो GIVA ब्रांड का यह ऑप्शन अच्छा हो सकता है। इसमें रोज कट ग्लास स्टोन लगाए गए हैं। जोकि देखने में काफी अच्छे लगते हैं। यह देखने में काफी सुंदर लगते हैं और आपको इनमें पुश बैक की अच्छी सुविधा मिलती है। जिसकी मदद से यह आसानी से बंद हो जाते हैं। थ्रेडेड ड्रॉप इयररिंग्स इन इयररिंग्स को चांकी के मटेरियल से बनाया गया है, जोकि मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है। इनको आप रोजाना आसानी से पहन सकती है। यह लटकन डिजाइन वाले इयररिंग्स हैं, आप इनको सूट और साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। यह पहनने पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस इयररिंग्स में स्नैप डाउन भी मिलता है, जिससे आप इनको आसानी से पहन सकती हैं। सिल्वर लॉन्ग टैसल ड्रॉप पर्ल इयररिंग्स अगर आप भी शानदार इयररिंग्स पहनने के बारे में सोच रही हैं, जो वेट में हल्का हो, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इनको चांदी के मटेरियल से बनाया गया है, जिसमें मोती का भी उपयोग किया गया है। जोकि इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है। आप इस इयररिंग्स को अलग-अलग मौके पर भी पहन सकती हैं। आप इनको सूट, साड़ी आदि के साथ पहन सकती हैं। इन इयररिंग्स को पहनने से आपकी सुंदरता और भी बढ़ जाएगी।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 1:52 pm

Health Tips: सुबह की खाली पेट चाय कर सकती हैं आपको परेशान, बढ़ने लगती हैं ये परेशानी

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा बहुत से लोगों की आदत होती हैं की सुबह गर्मा गर्म चाय का सेवन करते है, बहुत सो की तो इसके बिना नींद ही नहीं खुलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीने की यह आदत आपकी पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकती है? खासकर ज्यादा कैफीन वाली चाय खाली पेट पीने से कुछ लोगों को सीने में जलन, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से होती हैं ये परेशानी खाली पेट चाय पीने का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, यह चाय के प्रकार, उसमें मौजूद कैफीन और इसे बनाने के तरीके पर भी निर्भर कर सकता है। भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर दूध वाली चाय, मसाला चाय या ब्लैक टी से होती है। इनका स्वाद भले ही अच्छा लगे, लेकिन खाली पेट इनका सेवन कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है, पेट में जलन, गैस, ब्लोटिंग और असहजता जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। बढ़ सकती है जलन खाली पेट ज्यादा कैफीन वाली चाय पीने से सीने में जलन, पेट फूलना और दर्द जैसी परेशानी हो सकती है, चाय और कैफीन वाले पेय पेट में मौजूद पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, इससे कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या बढ़ सकती है। pc- parbhat khabar

राजस्थान खबरे 9 Oct 2026 1:32 pm

कम खरीदारी, ज्यादा स्टाइल! ये 5 फैशन पीसेज पुराने कपड़ों को देंगे नया लुक

हर ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय ऐसी फैशन चीजें चुनें जो लंबे समय तक आपके वॉर्डरोब का हिस्सा बनी रहें। जानें 5 ऐसे स्टाइलिश पीसेज जिन्हें अलग-अलग आउटफिट के साथ पहनकर हर बार नया लुक पाया जा सकता है।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 1:28 pm

Karela Bhurji Recipe: करेले की कड़वाहट भूल जाएंगे बच्चे, इस आसान तरीके से बनाएं चटपटी भुर्जी

Karela Bhurji Recipe: करेले की कड़वाहट भूल जाएंगे बच्चे, इस आसान तरीके से बनाएं चटपटी भुर्जी

समाचार नामा 9 Oct 2026 1:10 pm

ना गाढ़ी ना पतली, बिल्कुल परफेक्ट ग्रेवी बनाने के लिए फॉलो करें ये कुकिंग टिप्स

पनीर, चिकन या कोफ्ता किसी भी डिश को बनाते वक्त उसकी ग्रेवी कभी पतली हो जाती है तो कभी गाढ़ी। परफेक्ट रेस्टोरेंट जैसी थिकनेस और टेक्सचर पाने के लिए कुकिंग के वक्त इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 12:42 pm

Navratri में Chaniya Choli के साथ स्टाइल करें 6 ट्रेंडी Oxidised Jewellery डिजाइंस

शारदीय नवरात्रि का समय बेहद खास होता है। नवरात्र के इन 9 दिनों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर जगह गरबा और डांडिया नाइट्स की धूम देखने को मिलती है। इस दौरान महिलाएं गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए अधिकतर महिलाएं रंग-बिरंग पारंपरिक चनिया चोली पहनें नजर आएंगी। यदि आप भी अपने लुक स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो परफेक्ट गरबा लुक के लिए कुछ टेंड्री ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी शामिल कर सकती हैं। वैसे यह न सिर्फ दिखने में क्लासी लगती हैं, बल्कि चनिया चोली के साथ खूब जचेंगी। डांडिया नाइट्स के लिए 6 ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी डिजाइंस अगर आप भी डांडिया और गरबा नाइट्स में जलवे बिखरना चाहते हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के इन 6 ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में, जिसे आप चनिया चोली के साथ पहनी जाती है। हैवी ऑक्सीडाइज्ड झुमके यदि आप डांडिया नाइट में चनिया चोली के साथ हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहते हैं, तो आप इसके जगह बड़े साइज के ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदबालियां पहन सकती हैं। वहीं, चनिया चोली लुक को खास बनाने के साथ कम ज्वेलरी में भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। ट्रेडिशनल माथा पट्टी या बोड़ला अगर आप एकदम गुजराती या राजस्थानी टच पाना चाहते हैं, तो आप ऑक्सीडाइज्ड माथा पट्टी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसको पहनने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। नोज पिन या नथ गरबा लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन कैरी कर सकते हैं। इस तरह की क्लिप-ऑन ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन चेहरे की खूबसूरती बढ़ाऐगा। यदि आपकी नाक छिदी नहीं है, तो आप इस तरह की नोज पिन वियर कर सकते हैं। हैवी ऑक्सीडाइज्ड चोकर सेट अगर आपका ब्लाउज का गला डीप या सिंपल है, तो आप चनिया चोली के साथ सुंदर हैवी ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकलेस पहन सकते हैं। यह आपके गले की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही चनिया चोली में आप एकदम अलग नजर आएंगे। ऑक्सीडाइज्ड कड़े चनिया चोली के लुक को खास बनाने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड कड़े पहन सकते हैं। यह पहनने पर चूड़ी के मुताबिक थोड़े हल्के लगते हैं। खासकर चनिया चोली के साथ आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड बाजूबंद गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट लुक बनाने के लिए आप चनिया चोली के साथ ही बाजूबंद पहन सकती है। अगर आप स्लीवलेस या कट-स्लीव्स ब्लाउज पहन रही है, तो इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड बाजूबंद जरुर पेयर करें। वैसे यह आपको परफेक्ट पारंपरिक गुजराती लुक देगा।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 12:39 pm

साबूदाना खिचड़ी तो बहुत खाई, अब ज्वार वाली ये रेसिपी ट्राई करें

साबूदाना खिचड़ी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी ज्वार की खिचड़ी ट्राई की है? इस रेसिपी को घर पर आसानी से बना सकते हैं, बिना ज्यादा मेहनत के आपको स्वाद और सेहत दोनों मिलेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 12:34 pm

हलवाई जैसा स्वाद अब घर पर, आसानी से बनाएं खस्ता बेड़मी पूरी, यहां से सीखें बनाने का तरीका

पूरी और आलू की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन बेड़मी पूरी इस वक्त हर किसी की पसंदीदा डिश बन चुकी है। ऐसे में अगर आप घर पर खस्ता बेड़मी पूरी बनाना चाहते हैं तो यहां से इसकी रेसिपी नोट कर सकते हैं।

खबर इंडिया टीवी 9 Oct 2026 12:18 pm

रोज ऑफिस हो या अचानक पार्टी का प्लान, इन 3 बैग से हर लुक बनेगा स्टाइलिश

सही हैंडबैग वही है जो जरूरत के साथ आपके स्टाइल को भी पूरा करे। जानें ऐसे तीन बैगों के बारे में, जिन्हें ऑफिस से लेकर डिनर और पार्टी तक आसानी से कैरी किया जा सकता है।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 12:05 pm

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में गुजरात के 6 प्रसिद्ध देवी मंदिरों के करें दर्शन, जानिए खासिय

Gujarat Devi Mata temples Navratri: नवरात्रि के दौरान गुजरात के अंबाजी, पावागढ़, बहुचर माता, चोटिला, खोडियार माता और आशापुरा माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखते हैं। हर मंदिर की अपनी धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान है।

अमर उजाला 9 Oct 2026 11:39 am

क्या आप ज़्यादा नमक खा रहे हैं? ज़्यादा सोडियम आपके शरीर पर 6 तरह से डाल सकता है असर

pc: kalingatv थोड़ा सा नमक आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है, लेकिन बहुत ज़्यादा होने पर भविष्य में परेशानी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने में सोडियम के लिए टेबल सॉल्ट का बहुत बड़ा योगदान होता है। सोडियम शरीर के ज़रूरी इलेक्ट्रोलाइट्स में से एक है जो शरीर के फ्लूइड्स, नर्व सिग्नल्स और मसल्स कॉन्ट्रैक्शन के बैलेंस को रेगुलेट करने में मदद करता है। लेकिन बहुत ज़्यादा सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी हो सकती है। नीचे कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे ज़्यादा नमक आपके शरीर पर असर डाल सकता है: आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है बहुत ज़्यादा सोडियम खाने से जुड़ी सबसे आम समस्या हाई ब्लड प्रेशर है। अगर आप बहुत ज़्यादा सोडियम लेते हैं, तो शरीर में पानी जमा हो जाता है और ब्लड वेसल से गुज़रने वाले खून की मात्रा बढ़ जाती है। सूजन दिख सकता है नमकीन खाना खाया और अगले दिन सूजन के साथ उठे? सोडियम: बहुत ज़्यादा सोडियम आपके शरीर में पानी जमा कर देता है और फूल जाता है। हार्ट हेल्थ पर असर पड़ सकता है रेगुलर तौर पर बहुत ज़्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। अगर हाई ब्लड प्रेशर कई सालों तक कंट्रोल में नहीं रहता है, तो इससे आपको दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। किडनी को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है किडनी शरीर से ज़्यादा सोडियम निकालने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप लंबे समय तक हाई-सोडियम डाइट पर हैं, खासकर अगर आपको किडनी की समस्या है, तो आपकी किडनी को थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है ज़्यादा नमक खाने से शरीर यूरिन में कैल्शियम छोड़ सकता है। यूरिन में ज़्यादा कैल्शियम होने से कुछ किडनी स्टोन बन सकते हैं। इससे आपको प्यास लग सकती है क्या आपने कभी चिप्स का पैकेट, अचार वाला बर्गर या मुट्ठी भर प्रेट्ज़ेल खाने के बाद एक गिलास पानी पिया है? बहुत ज़्यादा नमक आपके शरीर का पानी का बैलेंस बिगाड़ सकता है, जिससे आपको ज़्यादा प्यास लग सकती है। कितना नमक काफ़ी है? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के अनुसार, बड़ों को रोज़ाना 5g से कम नमक खाना चाहिए, जो सिर्फ़ एक चम्मच है। ध्यान रखें, यह सिर्फ़ नमक के डिब्बे के बारे में नहीं है। पहले से पैक किए गए खाने, इंस्टेंट रेमन, सॉस, प्रोसेस्ड फ़ूड और कन्वीनियंस मील में भी सोडियम ज़्यादा होता है। इसलिए, ज़्यादा नमक लेने से पहले, यह पक्का कर लें कि आप जो दूसरी चीज़ें खाते हैं, उनमें आपको कितना नमक मिल रहा है। थोड़ा सा मसाला आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है, लेकिन इसका ज़्यादा इस्तेमाल भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाने में सोडियम के लिए टेबल सॉल्ट का बहुत बड़ा हाथ होता है। सोडियम शरीर के ज़रूरी इलेक्ट्रोलाइट्स में से एक है जो शरीर के फ्लूइड्स, नर्व सिग्नल्स और मसल्स कॉन्ट्रैक्शन के बैलेंस को रेगुलेट करने में मदद करता है। लेकिन बहुत ज़्यादा सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी हो सकती है।

राजस्थान खबरे 9 Oct 2026 11:37 am

ऑफिस टिफिन के लिए 6 हेल्दी बिना अंडे वाला ब्रेकफास्ट आइडिया, प्रोटीन से होंगे भरपूर

अंडा नहीं खाते और ब्रेकफास्ट में समझ नहीं आता कि प्रोटीन कैसे मिले क्योंकि हर रोज ऑफिस जाने में लेट होता है तो इन 6 टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन को नोट कर लें। बिना झंझट झटपट बनेंगे और एनर्जी भी भरपूर देंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 11:30 am

हेल्थ अलर्ट: शरीर को अंदर से डैमेज कर रही हैं ये गड़बड़ आदतें, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

कैंसर का खतरा उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है, लेकिन अब कम उम्र में भी मामले सामने आ रहे हैं। खानपान की गड़बड़ी, मोटापा, शराब और धूम्रपान इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

अमर उजाला 9 Oct 2026 11:30 am

पनीर vs सोया, 50 रुपये में किससे मिलेगा ज्यादा प्रोटीन? जानें पूरा हिसाब

प्रोटीन के लिए पनीर और सोया चंक्स दोनों अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन कम पैसों में ज्यादा प्रोटीन किससे मिलेगा? 50 रुपये के हिसाब से दोनों की मात्रा और प्रोटीन की तुलना करके समझें।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 11:26 am

Incognito Mode Truth: क्या 'इन्कॉग्निटो मोड' में पूरी तरह से सेफ है आपकी हिस्ट्री? जानें गूगल क्रोम के इस फीचर का सच

PC: TV9 BHARATVARSH अक्सर लोग अपने फोन या लैपटॉप में कोई सीक्रेट सर्च करने, बैंकिंग ट्रांजैक्शन करने या पर्सनल डेटा ब्राउज़ करने के लिए Google Chrome के Incognito Mode (प्राइवेट मोड) का इस्तेमाल करते हैं। अधिकांश यूज़र्स का मानना होता है कि इन्कॉग्निटो मोड ऑन करने के बाद वे इंटरनेट पर पूरी तरह से गायब (Invisible) हो जाते हैं और कोई भी उनकी एक्टिविटी को ट्रैक नहीं कर सकता। लेकिन असलियत कुछ और ही है! जानिए प्राइवेट ब्राउज़िंग का पूरा सच और अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को सही मायनों में सुरक्षित रखने का तरीका: 1. इन्कॉग्निटो मोड में असल में क्या होता है? जब आप क्रोम में प्राइवेट टैब खोलते हैं, तो यह सिर्फ आपके लोकल डिवाइस (Local Device) पर ही डेटा सेव होने से रोकता है: आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री (Search History) फोन/लैपटॉप में सेव नहीं होती। कुकीज़ (Cookies) और साइट डेटा टैब बंद करते ही अपने आप डिलीट हो जाते हैं। फॉर्म्स में भरी गई जानकारी या पासवर्ड सेव नहीं होते। 2. इन्कॉग्निटो मोड में भी कौन-कौन देख सकता है आपकी एक्टिविटी? इन्कॉग्निटो मोड आपको इंटरनेट पर पूरी तरह गुप्त नहीं बनाता। निम्नलिखित लोग अभी भी देख सकते हैं कि आप कौन-सी वेबसाइट्स खोल रहे हैं: आपकी इंटरनेट सर्विस प्रदाता कंपनी (ISP): एयरटेल, जियो या वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों को पता होता है कि आप कौन-सी वेबसाइट विज़िट कर रहे हैं। ऑफिस या कॉलेज का वाई-फाई नेटवर्क: अगर आप ऑफिस/कॉलेज के Wi-Fi से कनेक्टेड हैं, तो वहाँ के नेटवर्क एडमिन को आपकी ब्राउज़िंग डिटेल्स दिखती हैं। वेबसाइट्स और गूगल स्वयं: जिस वेबसाइट पर आप जाते हैं, वह आपके IP एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक कर सकती है। 3. क्या बैंक डिटेल्स या पासवर्ड्स इन्कॉग्निटो में सेफ हैं? अगर आपके फोन या सिस्टम में कोई मालवेयर, स्पायवेयर या की-लॉगर (Keylogger) वायरस है, तो इन्कॉग्निटो मोड भी आपको सुरक्षित नहीं रख सकता। वह हैकर आपकी स्क्रीन और आपके द्वारा टाइप किए गए पासवर्ड्स को आसानी से कैप्चर कर सकता है। 4. इंटरनेट पर पूरी तरह प्राइवेट रहने के लिए क्या करें? VPN (Virtual Private Network) का इस्तेमाल करें: वीपीएन आपके IP एड्रेस को छुपा देता है और आपके डेटा को एन्क्रिप्ट कर देता है, जिससे ISP या नेटवर्क एडमिन आपकी एक्टिविटी नहीं देख पाते। प्राइवेसी-फोकस्ड ब्राउज़र अपनाएं: क्रोम के बजाय DuckDuckGo, Brave या Tor Browser जैसे ब्राउज़र्स का उपयोग करें जो कुकीज़ और ट्रैकर्स को पूरी तरह ब्लॉक कर देते हैं।

राजस्थान खबरे 9 Oct 2026 10:58 am

चटपटा खाने का है मन? केवल 10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रंची लहसुनी मुरमुरे

अगर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा, तीखा और करकरा खाने का मन कर रहा है, तो लहसुनी मुरमुरे से बेहतरीन ऑप्शन कोई नहीं हो सकता। यहां हम आपके लिए क्रंची लहसुनी मुरमुरे की रेसिपी लेकर आए हैं।

खबर इंडिया टीवी 9 Oct 2026 10:48 am

रिलेशनशिप टिप्स: शादी के बाद पति-पत्नी पैसों को लेकर जरूर करें ये 7 बातें, वरना बढ़ सकती है परेशानी!

Married Couple Money Conversations: कई बार कमाई, खर्च, बचत या कर्ज को लेकर स्पष्टता न होने से रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। इससे बचने का एक अच्छा तरीका है कि दोनों पार्टनर शादी के बाद ही अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा करें।

अमर उजाला 9 Oct 2026 10:41 am

अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती कैसे पहचानें? सिर्फ ब्रांड नहीं, ये चीजें भी देखें

ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है, इसलिए अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती चुनना जरूरी है। लेकिन चाय पत्ती असली है या मिलावटी, इसकी पहचान कैसे करें? जानें कुछ आसान तरीके।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 10:04 am

गमले में लगे मिर्ची के पौधे में एक साथ उगेंगे 50 मिर्चे, बस 2 हैक अपना लें

गमले में हरी मिर्च का पौधा उगाने का शौक है लेकिन पौधे में मिर्चे ही दो-चार आती हैं तो गड़बड़ी पौधे में नहीं आपके केयर करने में हैं। अगर इन छोटे टिप्स को अपनाएंगे तो एक छोटे पौधे पर ही ढेर सारी मिर्च उगना शुरू हो जाएगी।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 9:28 am

हेल्थ टिप्स: कमजोरी-थकान हो या रहती हो खून की कमी, इस सूखे फल में छिपा है सबका इलाज

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर सूखा फल है, जिसमें नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका संतुलित मात्रा में सेवन शरीर को ऊर्जा देने, पाचन बेहतर रखने और आयरन की कमी से बचाव में मदद कर सकता है।

अमर उजाला 9 Oct 2026 8:40 am

सेब की खट्टी, मीठी और चटपटी सब्जी बनाकर खाएं, स्वाद के साथ मिलेंगे ढ़ेरों फायदे, आसान है रेसिपी

सेब के सीजन में आप इससे कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको खट्टी मीठी और चटपटी सेब की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। नोट कर लें सेब की सब्जी की रेसिपी।

खबर इंडिया टीवी 9 Oct 2026 8:35 am

बालों में तेल लगाने का क्या है सही समय? सुबह या शाम, जानें

हेल्दी बालों के लिए ऑयलिंग को काफी सारे हेयर एक्सपर्ट जरूरी मानते हैं। लेकिन काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कितनी देर और कब बालों में तेल लगाएं। अगर आप भी कंफ्यूज रहती हैं कि कब बालों में तेल लगाएं तो यहां पढ़ें, दूर होगी सारी कंफ्यूजन।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 8:09 am

योग टिप्स: महिलाओं के लिए 10 मिनट का योग रूटीन, घर पर आसानी से करें

योग शरीर को सक्रिय रखने के साथ रिलैक्स महसूस करने में भी मदद कर सकता है। सुबह उठने के बाद या दिन में सुविधानुसार कुछ मिनट योग करने से शरीर को हल्का स्ट्रेच और मूवमेंट मिलता है।

अमर उजाला 9 Oct 2026 7:00 am

टिफिन रेसिपी: पति के ऑफिस टिफिन में रोज क्या दें? 7 ऐसे आइडिया जो सुबह जल्दी बनेंगे और पेट भी भरेंगे

office tiffin ideas: रोज-रोज पति को लंच में ऐसा क्या दें, जिसका स्वाद और खुशबू दफ्तर में टिफिन खुलते ही मन खुश कर दे। साथ ही सुबह बिना ज्यादा मेहनत के जल्दी बनाया जा सके। झटपट वाली लंच रेसिपीज की लिस्ट में यहां बताई जा रही 7 डिश को शामिल कर लें।

अमर उजाला 9 Oct 2026 6:30 am

सुबह नाश्ते में बनाएं राजगिरा का स्वादिष्ट उपमा, सेहत के लिए है फायदेमंद और बनाने में भी आसान, नोट करें विधि

सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला विकल्प तलाश रहे हैं, तो राजगिरा का उपमा ट्राई कर सकते हैं।

खबर इंडिया टीवी 9 Oct 2026 6:00 am

Funny Jokes: 'टीचर बताओ दुनिया में...' मजेदार जोक्स के साथ लगाएं हंसी के ठहाके

हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे जब पढ़ेंगे ये मजेदार जोक्स और फनी लाइन। आज के टाइम में हर कोई व्यस्त और परेशान है, ऐसे में हल्के-फुल्के जोक्स दोस्तों के साथ चैटिंग को मजेदार बना देते हैं। दोस्तों को भेजें ये मजेदार फनी जोक्स।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 5:59 am

Good Morning Shayari: हर रोज लगाएं व्हाट्सएप पर गुड मॉर्निंग का स्टेटस, यहां से चुनें शायरी

गुड मॉर्निंग का स्टेटस सोशल मीडिया खासतौर पर व्हाट्सएप पर लगाते हैं तो यहां से चुनें बेहतरीन शायरियों के कलेक्शन। एक साथ अपने जानने वालों को बोल सकेंगे सुबह का प्रणाम और गुड मॉर्निंग।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 5:31 am

इन 7 सब्जियों में जरूर लगाएं हींग का तड़का, स्वाद होगा डबल! पाचन भी दुरुस्त रहेगा

हींग का तड़का सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू ही नहीं बढ़ता, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। जानिए किन 7 सब्जियों में हींग का तड़का जरूर लगाना चाहिए, ताकि गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी ना हो और खाने का स्वाद भी बढ़ जाए।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 9:45 pm

बच्चे को साल में 1 से 2 बार ये दवा जरूर दें पैरेंट्स, पीडियाट्रिशियन ने बताया क्यों है जरूरी

अगर आपके बच्चे की उम्र अभी 1-19 साल के बीच है, तो साल में ये दवा कम से कम एक बार जरूर देनी चाहिए। डॉक्टर की मानें तो ये बच्चे के बेहतर विकास और सही ग्रोथ के लिए ये बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर पैरेंट्स इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 8:33 pm

डोसा-इडली का बैटर जल्दी फर्मेंट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, शेफ पंकज भदौरिया ने बताया तरीका

डोसा का बैटर अगर अच्छी तरह से फर्मेन्टेड नहीं है तो डोसा क्रिस्पी बनाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बैटर को तेजी से फर्मेंट करने के लिए शेफ पंकज भदौरिया की बताई आसान ट्रिक आजमा सकते हैं।

खबर इंडिया टीवी 8 Oct 2026 7:47 pm

5 जींस, 5 अलग लुक: कंफर्ट चाहिए या स्टाइल? स्ट्रेट से वाइड-लेग तक चुनें अपने लिए सही डेनिम

जींस का हर स्टाइल अलग लुक और फिट देता है, इसलिए सिर्फ ट्रेंड देखकर डेनिम चुनना जरूरी नहीं है। जानें पांच पॉपुलर डेनिम स्टाइल और किस लुक, कंफर्ट और जरूरत के लिए कौन-सी जींस आपके वॉर्डरोब में होनी चाहिए।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 7:38 pm

किसी के घर मेहमान बनकर जाएं तो ये 5 काम बिल्कुल न करें, परेशान हो जाएगा होस्ट

किसी के घर जाना सिर्फ अच्छा खाना खाने या बातें करने तक सीमित नहीं है। एक अच्छे गेस्ट की कुछ छोटी आदतें होती हैं, जो होस्ट को भी अच्छा महसूस कराती हैं। जानें वो 5 बातें जो समझदार गेस्ट कभी नहीं करते।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 7:21 pm

सूट के फ्रंट और बैक गले के लिए सेव कर लें 8 फैंसी डिजाइन, हर कोई कॉपी करेगा आपका लुक!

Suit Neckline Designs: सूट के फ्रंट और बैक गले पर आप फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये आपके सिंपल सूट के लुक को भी डिजाइनर बना देंगे। यहां हम आपके साथ कुछ अलग हटकर, मॉडर्न और अट्रैक्टिव डिजाइन्स का कलेक्शन शेयर कर रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 6:48 pm

टाइटन से जी-शॉक तक: 4 घड़ियों का पर्सनल रिव्यू - स्टाइल, फिट और कंफर्ट में किसने जीता मेरा दिल?

टाइटन, माइकल कोर्स, कैसियो जी-शॉक और विक्टोरिनॉक्स की इस तुलना में जानें किस घड़ी ने स्टाइल, फिट और रोजाना इस्तेमाल में सबसे ज्यादा प्रभावित किया। आप भी अपनी जरूरत के हिसाब से सही घड़ी चुनें।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 6:30 pm

नजर कमजोर होने का कैसे चलेगा पता? डॉक्टर ने बताए 5 कॉमन साइन

आंखों की दिक्कत हमेशा साफ नजर नहीं आती। कई बार धुंधला दिखना, सिरदर्द या आंखों में थकान जैसी छोटी-छोटी बातें भी बताती हैं कि अब आंखों का चेकअप करवाने का समय आ गया है।

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 6:00 pm