Bihar: बलिया पंचायत के गढ़ देवी मंदिर परिसर का जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने किया निरीक्षण
18 अक्टूबर, रविवार: महाराजगंज के बलिया पंचायत स्थित मां गढ़ देवी मंदिर परिसर का जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया और पूजा-अर्चना की।
Bihar: गढ़पुरा के गाछी टोल में बाइक गड्ढे में पलटी, हादसे में दो युवक जख्मी, एक की हालत गंभीर
18 अक्टूबर, रविवार: बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गाछी टोल के पास बाइक गड्ढे में पलटने से दो युवक जख्मी हो गए, एक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
सूर्य की चाल से समय का अंदाजा लगाना हो या धरती के घूमने की स्पीड को करीब से समझना, अब इन वैज्ञानिक सिद्धांतों को जानने के लिए सिर्फ किताबों के पन्ने पलटने की जरूरत नहीं होगी। बिहार की राजधानी पटना के इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर यानी तारामंडल में कुछ ऐसा ही खास इंतजाम होने जा रहा है। यहां विज्ञान को देखकर, समझकर और अनुभव करके सीखा जा सकेगा। यहां एस्ट्रो पार्क और मॉडर्न ऑब्जर्वेटरी डोम बनाया जा रहा है। यह पहल खास तौर पर स्टूडेंट्स, खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों और विज्ञान को करीब से जानने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।क्या क्या होगा एस्ट्रो पार्क के खासइनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित तारामंडल परिसर में बन रहे एस्ट्रो पार्क सूर्य घड़ी की थीम पर आधारित होगा। यहां11 इंटरैक्टिव साइंस मॉडल लगाए जाने हैं। इनके माध्यम से दर्शक सूर्यघड़ी, पृथ्वी की घूर्णन गति और समय की गणना जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझ सकेंगे। यानी विज्ञान की पढ़ाई केवल किताबों और क्लास तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि दर्शकों को उसे अपनी आंखों से देखने और अनुभव करने का मौका भी मिलेगा।सूर्य घड़ी से समझेंगे समय का विज्ञानएस्ट्रो पार्क में अब तक दो साइंस मॉडल लगाए जा चुके हैं। इनमें इंटरैक्टिव सन डायल और वर्टिकल सन डायल शामिल हैं। ये मॉडल सूर्य की स्थिति और छाया के आधार पर समय की गणना जैसे सिद्धांतों को समझने में मदद करेंगे। सन डायल यानी सूर्य घड़ी समय मापने की प्राचीन वैज्ञानिक विधियों में से एक है। सूर्य की स्थिति बदलने के साथ छाया की दिशा और लंबाई में होने वाले बदलाव से समय का अनुमान लगाया जाता है। एस्ट्रो पार्क में ऐसे मॉडलों के जरिये स्टूडेंट्स यह समझ सकेंगे कि आधुनिक घड़ियों के प्रचलन से पहले समय की गणना किस तरह की जाती थी और सूर्य-पृथ्वी की गति का इससे क्या संबंध है। पार्क में बाकी नौ साइंस मॉडल लगाए जाने हैं। इनके पूरा होने के बाद परिसर में विज्ञान और खगोल विज्ञान से जुड़े सिद्धांतों को समझने के लिए एक नया शैक्षणिक आकर्षण तैयार होगा।छत पर बनेगा ऑब्जर्वेटरी डोम, टेलीस्कोप से दिखेंगे ग्रहएस्ट्रो पार्क के साथ तारामंडल की छत पर अत्याधुनिक ऑब्जर्वेटरी डोम बनाने की भी प्लानिंग है। इस परियोजना का सबसे खास आकर्षण यहां स्थापित होने वाला जाइंट टेलीस्कोप होगा। इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (एनसीएसएम) की ओर से करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।उच्च क्षमता वाले लेंस और ट्रैकिंग सिस्टम से लैस इस टेलीस्कोप की मदद से सूर्य, चंद्रमा और मंगल, बृहस्पति और शनि जैसे खगोलीय पिंडों को प्रत्यक्ष देखने की सुविधा भी देने की योजना है। इससे लोगों को अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में पढ़ने के साथ उन्हें दूरबीन के माध्यम से देखने का अवसर भी मिल सकेगा।1.32 करोड़ रुपये से आकार ले रहा प्रोजेक्टतारामंडल परिसर में एस्ट्रो पार्क और ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण पर कुल 1.32 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने हैं। इसमें एस्ट्रो पार्क के लिए 32.56 लाख रुपये और ऑब्जर्वेटरी डोम के लिए 99.71 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है। सिविल वर्क चल रहा है। इस परियोजना पर जनवरी 2026 से काम शुरू हुआ था। परियोजना के पूरा होने पर तारामंडल परिसर में खगोल विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों और शैक्षणिक अनुभवों का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।रोजाना 1500 से अधिक दर्शक पहुंचते हैं तारामंडलपटना का इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर पहले से ही विज्ञान और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय है। यहां हर दिन करीब 1500 से अधिक दर्शकों के पहुंचने की जानकारी मिली है। तारामंडल में प्रतिदिन संचालित होने वाले आठों शो में भी दर्शकों की अच्छी भीड़ रहती है। इसके अलावा वीआर और दूसरे शो को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है।पटना से सच्चिदानंद की रिपोर्ट
चिराग ने बिहार सरकार के मंत्री के बयान से जताई असहमति, राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी को घेरा
Patna, 18 अक्टूबर . Union Minister चिराग पासवान ने बिहार Government में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के ‘हत्याएं होती रहती हैं’ वाले बयान पर असहमति जताते हुए कहा…
18 अक्टूबर, रविवार: गया जी के फतेहपुर स्थित प्राचीन बड़ी देवी मंदिर में नवरात्रि की महाष्टमी पर देवी दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
18 अक्टूबर, रविवार: बक्सर में अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में गर्भवती महिला ललिता देवी ने बेटे को जन्म दिया, डॉक्टर हरिओम पाठक ने ट्रेन में ही सफल प्रसव कराया।
Bihar: बंगाल दुर्गा पूजा पंडाल हादसे, पीएम के दौरे और राहुल गांधी की रैली पर बोले चिराग पासवान
18 अक्टूबर, रविवार: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल दुर्गा पूजा पंडाल हादसे, पीएम मोदी-अमित शाह की संवेदना, राहुल गांधी की गोवा रैली समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
Bihar: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे और मुआवजे के ऐलान पर RJD सांसद मनोज झा ने सरकार को घेरा
18 अक्टूबर, रविवार: पटना में RJD सांसद मनोज झा ने कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे, सीएम सुवेंदु अधिकारी के मुआवजे के ऐलान और नितिन नवीन के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
18 अक्टूबर, रविवार: पटना में बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कोलकाता पंडाल हादसे, महुआ मोइत्रा के बयान, किरेन रिजिजू और तेजस्वी यादव के सवालों पर प्रतिक्रिया दी।
Bihar: फतेहपुर में ढाढर नदी पर पुल नहीं बनने से आवागमन में परेशानी, निर्माण की मांग तेज
18 अक्टूबर, रविवार: गया जिले के फतेहपुर में ढाढर नदी पर पुल नहीं होने से स्वयंभू सण्डेश्वर नाथ मंदिर और मां कालिका स्थान जाने वाले श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
Bihar: नवरात्रि महाष्टमी पर फतेहपुर के माता कालिका स्थान मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
18 अक्टूबर, रविवार: नवरात्रि महाष्टमी पर गया जिले के फतेहपुर स्थित माता रानी कालिका स्थान मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी, जहां नीम के वृक्ष में माता के निवास की मान्यता है।
18 अक्टूबर, रविवार: गया जिले के फतेहपुर स्थित स्वयं-भू बाबा सण्डेश्वर नाथ धाम को राजकीय मंदिर धाम घोषित करने की मांग तेज हुई, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आश्वासन दिया।
Bihar: ब्लड बैंक में A पॉजिटिव खून नहीं मिलने पर डीएम ने जताई चिंता, डोनर बढ़ाने का निर्देश
18 अक्टूबर, रविवार: भभुआ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव खून नहीं मिलने पर डीएम ने चिंता जताते हुए 21 डोनरों की सूची बढ़ाने का निर्देश दिया।
Bihar: तुतला भवानी धाम की तर्ज पर बना मां दुर्गा का आकर्षक पंडाल, बना आकर्षण केंद्र
18 अक्टूबर, रविवार: अंबा बाजार के औरंगाबाद रोड में तुतला भवानी धाम की तर्ज पर मां दुर्गा का आकर्षक पंडाल बनाया गया है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम प्रस्तुत कर रहा है।
Bihar: सड़क हादसे में BSF जवान की मौत के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
18 अक्टूबर, रविवार: कैमूर में सड़क दुर्घटना में BSF जवान की मौत के बाद शनिवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ के सदर अस्पताल पहुंचे।
Bihar: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां मुंडेश्वरी धाम में पूजा के लिए उमड़ी भीड़
18 अक्टूबर, रविवार: भगवानपुर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
नशा किया या बेचा तो 25 हजार का जुर्माना... बिहार की पंचायत का फैसला
बिहार के मधेपुरा की सहुगढ़ पंचायत में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया है. बैठक में फैसला हुआ कि कोई अगर नशा करते या बेचते पकड़ा गया तो उस पर 25 हजार रुपये का सामाजिक जुर्माना लगाया जाएगा. और प्रशासन को जानकारी दी जाएगी. ये भी तय हुआ कि जेल जाने पर कोई परिजन जमानत नहीं कराएगा.
Bihar: दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
18 अक्टूबर, रविवार: भभुआ में दुर्गा पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार शाम एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
Bihar: वाराणसी से चोरी गई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच
18 अक्टूबर, रविवार: वाराणसी से चोरी गई बाइक के साथ एक युवक को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया, शनिवार को सदर थाने की पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची।
Bihar: पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक खाने से महिला की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
18 अक्टूबर, रविवार: भभुआ में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने शनिवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Bihar: जगजीवन स्टेडियम के पास हेरोइन बरामदगी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
18 अक्टूबर, रविवार: भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम के पास से बरामद हेरोइन मामले में फरार चल रहे आरोपित को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया।
Bihar: सरसर गांव में काली मंदिर में नवरात्र सप्तमी पर भव्य बमर पूजा का आयोजन
18 अक्टूबर, रविवार: सीवान जिले के सदर प्रखंड के सरसर गांव में नवरात्र सप्तमी पर काली मंदिर में भव्य बमर पूजा का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं में अग्नि प्रसाद वितरण किया गया।
लव मैरिज कर बहन ने वीडियो किया वायरल, भाई ने गला दबा मार डाला; बिहार में हॉरर किलिंग
एक भाई ने सिर्फ इसलिए अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी रचा ली थी। हॉरर किलिंग की दहला देने वाली यह वारदात बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की विदाई, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मानसून की विदाई के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां सुबह-रात में हल्की ठंड और दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।
बिहार में दुर्गा पूजा के अवसर पर 16,800 पंडालों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके मद्देनजर राज्य भर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने 57 कंपनी सुरक्षा बलों और 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है ताकि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
Durga Puja पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए Bihar Police ने उतारे हजारों जवान
बिहार पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के सभी जिलों में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। तैनाती में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 34 कंपनियां, दंगा नियंत्रण बल की 12 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 11 कंपनियां, 16,624 बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त सिपाही, 5,100 होमगार्ड और अन्य कर्मी शामिल हैं। बयान के अनुसार, इस साल राज्य में करीब 16,800 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की उम्मीद है, जबकि 2025 में यह संख्या 15,550 थी। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, प्रतिमा विसर्जन मार्गों और नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की है। जरूरत के अनुसार गोताखोर और बचाव दल भी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे गश्त और सोशल मीडिया पर नजर बढ़ाई गई है। पुलिस ने डीजे पर प्रतिबंध लगाया है और पूजा समितियों को निर्देश दिया है कि लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा में चलें तथा रात 10 बजे के बाद बंद कर दिए जाएं। उसने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
मां दुर्गा के 8वें स्वरूप महागौरी की आज पूजा हो रही है। महागौरी की पूजा से धन-ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख होता है। वहीं, शारीरिक, मानसिक और सांसारिक ताप का हरण होता है। श्रद्धालु आज महाष्टमी में फलाहार कर व्रत रखते हैं। मुंगेर की बड़ी दुर्गा में भक्तों की भारी भीड़ है, कोलकाता हादसे को देखते हुए प्रशाासन ने पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की है। लोग कतार में जाकर मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। पटना के फुलवारी शरीफ के दुर्गा स्थान पूजा पंडाल में प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की छात्राएं चैतन्य देवियां बनी है। जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कल सुबह 8ः04 बजे तक महाष्टमी कल यानी सोमवार को अष्टमी तिथि की समाप्ति के बाद सुबह 08:04 बजे के बाद श्रद्धालु पारण करेंगे। महानवमी में मंगलवार को हवन-कन्या पूजन से साथ नवरात्र का समापन होगा। अष्टमी आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि में पूर्वाषाढ़ा-उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, सुकर्मा योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जा रहा। शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने की थी पूजा शनिवार को नवरात्र के 7वें दिन देवी कालरात्रि की पूजा हुई। मंत्रोचार के साथ बिहार में माता दुर्गा के पट खुले। सीएम सम्राट चौधरी भद्रकाली मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने विधिवत पूजा की। ॐ भद्रकाली नमो का जाप किया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी जगदेव पथ जाकर मां की पूजा की थी। पटना में बोरिंग रोड, बेली रोड से लेकर एतवारपुर तक बड़े-बड़े भव्य पंडाल बने हैं, जिनको कई मंदिरों की थीम पर बनाया गया है। एतवारपुर में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। इसकी ऊंचाई 121 फीट और चौड़ाई 120 फीट है। करीब 80 कारीगर ने मिलकर पंडाल को बनाया है। वहीं, डाकबंगला चौराहा पर इस बार खजुराहो मंदिर की थीम पर पंडाल बना है। बोरिंग कैनाल रोड स्थित हिमगिरी चौराहा के पास इस बार करीब 100 फीट ऊंचा और 150 मीटर लंबा शिवलिंगनुमा पंडाल बनाया गया है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पटना के ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है। देखें कुछ तस्वीरें….
मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों का कमाल, 2.5 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति
Jivika Women Empowerment Bihar: मुजफ्फरपुर की जीविका दीदियां अपनी मेहनत और हुनर से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। जिले में 2.55 लाख से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख से अधिक है।
लाउडस्पीकर पर रोक, डीजे बैन और दंगा रोकने के लिए भी दस्ता; बिहार में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा कड़ी
पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है। बिहार में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। राज्य में 57 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। विसर्जन जुलूस में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
Gorakhpur News: गोरखपुर की फर्नीचर कंपनी संतकबीरनगर और बिहार में लगाएगी फैक्टरी
A Gorakhpur-based furniture company will set up factories in Sant Kabir Nagar and Bihar.
हादसों का शनिवार: बिहार से बंगाल तक पसरा मातम, कहीं भगदड़ बनी काल, कहीं दुर्घटना में कई मौतें; कहां कैसा मंजर?
यहां आए तो सिर काट दूंगी, बिहार की बे-टिकट महिला टीचर का दूसरा Video वायरल, जानें क्या कहा
यहां आए तो सिर काट दूंगी, बिहार की बे-टिकट महिला टीचर का दूसरा Video वायरल, जानें क्या कहा
Anant Singh के बयान पर Rohini Acharya ने घेर लिया, बिहार में नया सियासी घमासान
बिहार में नया सियासी घमासान बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के इस बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अनंत सिंह किस तरह के वोटों की बात कर रहे थे? क्या यह सिर्फ राजनीतिक ताकत दिखाने का अंदाज था, या इस बयान में कोई और संदेश छिपा है?
Prashant Kishor ने Nitish Kumar को बिहार के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिनाया
(फाइल फोटो सहित)हाजीपुर (बिहार), 17 अक्टूबर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उन्हें बिहार के अब तक के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक मानते हैं। बांकीपुर से विधायक किशोर ने यह भी कहा कि वह इस बात के खिलाफ हैं कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के नीतीश कुमार की बिगड़ती मानसिक सेहत के बावजूद वह सत्ता में बने रहें और सरकार परोक्ष रूप से दूसरे लोगों के हाथ में रहे। किशोर आगामी विधान परिषद चुनाव के प्रचार के लिए वैशाली जिले में थे। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री कुमार को कई वर्षों से जानने के आधार पर क्या उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार अपने विरोधियों की ‘‘हत्या का आदेश’’ दे सकते हैं। इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह की एक टिप्पणी के संदर्भ में यह सवाल किया गया था। हालांकि अपने बयान से पलटते हुए सिंह ने दावा किया कि जिन ‘‘नौ हत्याओं’’ का उन्होंने जिक्र किया था, वे उनके परिवार के उन सदस्यों की थीं, जिनकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकाल में भी वह जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के करीबी थे। किशोर ने कहा, ‘‘अनंत सिंह जद(यू) से हैं, जो सरकार का हिस्सा है। राजद मुख्य विपक्षी दल है। इस मामले को दोनों दलों को आपस में सुलझाना चाहिए।’’उन्होंने कहा कि यदि दोनों दल उचित समझें तो इस मामले की जांच करा सकते हैं। किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। किशोर ने कहा, ‘‘जहां तक नीतीश कुमार की बात है, मैं उन्हें बिहार के सबसे समझदार नेताओं में से एक मानता हूं। राज्य के अब तक के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होगी। मैंने उनका विरोध तब किया था, जब खराब मानसिक स्वास्थ्य के बावजूद उन्हें सत्ता में बनाए रखा जा रहा था और सरकार परोक्ष रूप से दूसरे लोग चला रहे थे।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नीतीश कुमार को ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने बिहार में हालात सुधारने की कोशिश की।’’
मुझे माफ करना... बिहार चुनाव में टिकट न मिलने पर फफक-फफककर रोए नेताजी, छलका दिल का दर्द
मुझे माफ करना... बिहार चुनाव में टिकट न मिलने पर फफक-फफककर रोए नेताजी, छलका दिल का दर्द
बेतिया में गंडक पर बनेगा 80 किमी रिंग बांध, बिहार सरकार ने दी मंजूरी, केंद्र से राशि का इंतजार
वाल्मीकिनगर से बेतिया के नौतन तक गंडक नदी पर रिंग बांध बनाया जाएगा। इससे गंडक नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ और कटाव से राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे और भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा कि बिहार सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है, केंद्र से राशि जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा।
इतना बड़ा बिहार है, हत्याएं होती रहती हैं; अपराध पर सवाल से तमतमाए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा
भोजपुर जिले में दो दिनों के भीतर दो लोगों की गोली मारकर हत्या के सवाल पर जेडीयू मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार इतना बड़ा राज्य है, हत्याएं होती रहती हैं। इसमें क्या कर सकते हैं।
गयाजी में नीतीश कुमार ने किया ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, दिख रही बिहार के बदलाव की कहानी
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी के केदारनाथ मार्केट में '20 साल बेमिसाल: दो दशकों का उपहार, विकसित और समृद्ध बिहार' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Bihar: के सीएम सम्राट चौधरी ने खाजपुरा शिव मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन किए
17 अक्टूबर, शनिवार: पटना में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सप्तमी पर खाजपुरा शिव मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
Bihar: 140 लीटर स्पिरिट के साथ तस्कर गिरफ्तार, 28 गैलन में थी छिपी हुई
17 अक्टूबर, शनिवार: गोपालगंज के सिधवलिया थाने के शाहपुर गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 140 लीटर स्पिरिट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के नेतृत्व में सात कार्टन से 28 गैलन बरामद।
Bihar: भोरे थाने के बगहवा मिश्र गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
17 अक्टूबर, शनिवार: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बगहवा मिश्र गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेजा।
Bihar: हाथ पर कलश लेकर कठिन व्रत कर रही महिला की बिगड़ी तबीयत, प्रशासन चिंतित
17 अक्टूबर, शनिवार: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हाथ पर कलश लेकर नौ दिन निर्जला व्रत कर रही गुड्डी देवी की तबीयत बिगड़ी, हृदय रोग से पीड़ित महिला का बीपी और हार्ट रेट असामान्य, एसडीएम अभिषेक कुमार ने समझाने का प्रयास किया।
जमशेदपुर में पुलिस ने हत्या की एक साजिश नाकाम कर दी है। जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी रंजिश में हत्या की योजना बनाई जा रही थी। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि हत्या के लिए बिहार से शूटर बुलाए गए थे। पुलिस ने घटना से पहले ही राजेश कुमार साव, मन्नू कुमार, प्रतीक कुमार और विकास कुमार सिंह उर्फ रितिक को खरकई रेलवे ब्रिज के पास से पकड़ा। उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, एक लोडेड रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, दो खोखे और पांच मोबाइल फोन मिले हैं। राजेश कुमार साव का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ सोनारी और कदमा थाने में केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Bihar: हसपुरा प्रखंड के बाघोई गांव में सप्तमी पर पूजा पंडाल का पट खुला, उमड़ी भीड़
17 अक्टूबर, शनिवार: औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के बाघोई गांव में सप्तमी को पूजा पंडाल का पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, गांव में भक्तिमय माहौल बना।
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 2.30 लाख रुपये में बेचने का आरोप, बिहार पुलिस ने बंगाल के रेड लाइट एरिया से कराया रेस्क्यू
Bihar: दुर्गा मंदिर सिपाहीटोला में सप्तमी तिथि पर माँ के प्रत्यक्ष दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
17 अक्टूबर, शनिवार: पूर्णिया के दुर्गा मंदिर सिपाहीटोला में सप्तमी तिथि पर माँ के प्रत्यक्ष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सेवा भारती की ओर से 18 अक्टूबर को गया के गांधी मैदान में कन्या पूजन महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। इसका मकसद बेटियों का सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। इस कार्यक्रम में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया जाएगा। संस्था पिछले नौ साल से कन्या पूजन कर रही है। पिछले साल 1100 कन्याओं का पूजन हुआ था, इस बार 2100 कन्याओं का लक्ष्य है। सेवा भारती के अध्यक्ष प्रमोद भदानी ने यह जानकारी दी। नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव मुख्य अतिथि होंगे नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव मुख्य अतिथि होंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले भी मौजूद रहेंगे। कई समाजसेवी भी शामिल होंगे। इस महोत्सव में सेवा भारती के 32 बाल संस्कार केंद्रों की बच्चियां भी हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर दो बजे प्रसाद बांटा जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से वंचित समाज के बच्चों को संस्कार और शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इन केंद्रों की बच्चियों के साथ सामान्य परिवारों की कन्याएं भी सामूहिक पूजन में शामिल होंगी। प्रमोद भदानी के अनुसार, सभी कन्याओं का समान रूप से पूजन किया जाएगा। आयोजन में किसी प्रकार के सामाजिक या आर्थिक भेदभाव के बिना बच्चियों को सम्मान दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य वंचित परिवारों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों में आत्मीयता और सहयोग की भावना मजबूत करना है। नौ वर्षों से हो रहा कन्या पूजन का आयोजन सेवा भारती पिछले नौ वर्षों से गया जी में कन्या पूजन का आयोजन कर रही है। पिछले वर्ष 1100 कन्याओं का पूजन किया गया था। इस बार 2100 कन्याओं को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि समाज के लोगों के सहयोग और कार्यकर्ताओं के समर्पण से इस कार्यक्रम का विस्तार हो रहा है। संस्था सेवा बस्तियों में रहने वाले वंचित परिवारों के बीच संस्कार, शिक्षा और स्वावलंबन की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करती है। कन्या पूजन महोत्सव भी इसी प्रयास का हिस्सा है। इसके जरिए बालिकाओं के प्रति सम्मान बढ़ाने, परिवारों के बीच आत्मीयता कायम करने और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा। बेटियों के सम्मान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को शक्ति का स्वरूप माना गया है। नवरात्र में कन्या पूजन इसी आस्था का प्रतीक है। इसके साथ ही यह समाज को बेटियों की गरिमा, अधिकार और सम्मान के प्रति जागरूक करने का अवसर भी है। संस्था चाहती है कि बेटियों के प्रति सम्मान केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि परिवार और समाज के व्यवहार में भी दिखाई दे। सेवा भारती ने गया जी के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, सहयोगी परिवारों और समाजसेवियों से महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि 2100 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया है। यदि इससे अधिक कन्याएं पहुंचती हैं, तो इसे भी मां की कृपा और सौभाग्य माना जाएगा। गांधी मैदान में होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, समानता और नारी सम्मान का संदेश देने का प्रयास करेगा। सेवा भारती का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग की बेटियों को सम्मान मिले और सामाजिक समरसता की भावना घर-घर तक पहुंचे।
SIR को लेकर स्टालिन का कांग्रेस पर हमला, बिहार विवाद और हेमंत सोरेन के अलग होने की दिलाई याद
DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के दोहरे रवैये और बिहार चुनाव में गठबंधन के मुद्दों का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
Bihar: औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च
17 अक्टूबर, शनिवार: दशहरा को लेकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी और सीओ की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया।
Bihar: गढ़पुरा मालीपुर में केदारनाथ मंदिर स्वरूप में भव्य पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित मालीपुर में केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में बना भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है, मेले में देश-विदेश के पहलवान कुश्ती में दमखम दिखाएंगे।
Bihar Weather Forecast Durga Puja: शारदीय नवरात्रि के दौरान 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार में मौसम आमतौर पर शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
Ram Mandir Rath Yatra Bihar History: लालकृष्ण आडवाणी की राम मंदिर रथ यात्रा को 1990 में बिहार में लालू प्रसाद यादव ने रोका था, जिसके बाद उन्हें समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था।
Bihar: दशहरा से पहले बड़ी पटन देवी मंदिर और दुर्गा पूजा पंडालों में फायर ब्रिगेड ने किया निरीक्षण
17 अक्टूबर, शनिवार: पटना में दशहरा से पहले फायर ब्रिगेड टीम ने मां बड़ी पाटन देवी मंदिर और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा निर्देश जारी किए और फायर टेंडर तैनात किए।
Bihar: बखरी के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय के बखरी स्थित सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर में कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है।
Bihar: मोहनपुर प्रखंड में बैजनाथपुर से लखनपुर तक 15 किमी सड़क पर दो साल से नहीं हुआ कालीकरण
17 अक्टूबर, शनिवार: गया जिले के मोहनपुर प्रखंड में बैजनाथपुर से लखनपुर तक करीब 15 किमी सड़क पर गिट्टी बिछाने के दो साल बाद भी कालीकरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।
17 अक्टूबर, शनिवार: गया के केदारनाथ मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने '20 साल बेमिसाल' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, इसमें उनके 20 साल के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
Bihar: संदेश थाना क्षेत्र में सोन नदी में नहाने के दौरान चार किशोर गहरे पानी में डूबे, मौत
17 अक्टूबर, शनिवार: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तिर्थकौल के पास सोन नदी में नहाने के दौरान चार किशोर गहरे पानी में डूब गए, ग्रामीणों और परिजनों ने चारों के शव खोज निकाले, मौके पर चीख-पुकार मच गई।
bihar first triple talaq बिहार में तीन तलाक रोधी कानून के तहत पहली बार किसी आरोपी को दोषी ठहराया गया है। पटना की अदालत ने नौशाद अहमद को पत्नी को तत्काल तीन तलाक देने और मारपीट के आरोप में दो साल के कठोर कारावास और 6,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
IDBI Bank के विदेशीकरण के खिलाफ बिहार के बैंककर्मी दो दिन करेंगे हड़ताल, 120 शाखाओं पर असर की आशंका
केंद्र सरकार द्वारा IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने के विरोध में बिहार के बैंककर्मी 2 और 3 नवंबर को हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों ने इस फैसले को बैंक का निजीकरण नहीं बल्कि विदेशीकरण बताया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।
Bihar: एमएलसी चुनाव में 500 के नोट बांटने की वायरल फोटो पर भाजपा ने साधा निशाना
17 अक्टूबर, शनिवार: बिहार एमएलसी चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रचार सामग्री के साथ 500 रुपये के नोट बांटने की वायरल फोटो पर भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने चुनाव आयोग से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
Bihar MLC Election: Jan Suraaj के पर्चों संग Cash मिलने पर भड़की BJP, ECI से सख्त जांच की मांग
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से मांग की है कि वह उन वायरल तस्वीरों की तुरंत जांच करे, जिनमें बिहार विधान परिषद (MLC) चुनावों के दौरान प्रशांत किशोर की 'जन सुराज पार्टी' के प्रचार सामग्री के साथ नकदी के बंडल दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल ने इन तस्वीरों के वायरल होने को एक गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इसके जरिए मतदाताओं को नकदी देकर लुभाने की कोशिश की गई है। इसे भी पढ़ें: Bihar के Bihta स्थित Van Devi Mandir का रहस्य, जिसपर बनी Film The Vvan दानिश इकबाल ने कहा कि बिहार MLC चुनावों के बीच, प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' पार्टी की प्रचार सामग्री के साथ नकदी के बंडल दिखने वाली तस्वीरों का वायरल होना बेहद चिंताजनक है। ऐसा लगता है कि यह मतदाताओं को नकदी देकर लुभाने की कोशिश है। मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि वह इस मामले का तुरंत संज्ञान ले और एक उच्च-स्तरीय, निष्पक्ष जांच शुरू कराए। इकबाल ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में वोटों के बदले पैसे के लेन-देन की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोटों के बदले पैसे का कोई स्थान नहीं है; चुनाव प्रक्रिया की शुचिता और मतदाताओं का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषदों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की है। ये चुनाव मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए कराए जाएंगे। आयोग के अनुसार, बिहार में आठ, कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में पांच और उत्तर प्रदेश में 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, जिससे संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पद रिक्त हो जाएंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें: लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान बिहार में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं। इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। चुनाव की औपचारिक अधिसूचना 29 सितंबर, 2026 को जारी की गई थी, और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। नामांकनों की जांच 7 अक्टूबर को हुई, और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
Bihar: बड़हरिया के जमुनागढ़ देवी मंदिर में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने की पूजा-अर्चना
17 अक्टूबर, शनिवार: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित जमुनागढ़ देवी मंदिर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के साथ पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की।
Bihar: ललित बस पड़ाव में जगन्नाथ मंदिर के प्रतिरूप में बना विशाल पंडाल, मां दुर्गा विराजमान
17 अक्टूबर, शनिवार: सीवान शहर के ललित बस पड़ाव में इस साल जगन्नाथ मंदिर के प्रतिरूप में विशाल पंडाल बनाया गया है, इसमें मां दुर्गा विराज रही हैं, दर्शन को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
17 अक्टूबर, शनिवार: सीवान में मां के पट खुलने लगे हैं, बस पड़ाव में महिलाओं ने बाजे-गाजे और गीतों के साथ मां की डोली लाई, दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के बीच पट खोले गए।
Bihar: नवरात्र के सातवें दिन पूजा पंडालों में उमड़ा सैलाब, मां भवानी के दर्शन को लगी कतार
17 अक्टूबर, शनिवार: गोपालगंज में नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां भवानी के पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
Bihar: सप्तमी पर डोली पर माता का आगमन, ढोल-नगाड़ों के बीच लाया गया मंदिर
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय के बखरी में सप्तमी के दिन डोली पर माता का आगमन हुआ, पारंपरिक पूजा पद्धति के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच मां को मंदिर तक लाया गया।
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय के बखरी स्थित परिहारा पुरानी दुर्गा स्थान में दुर्गा महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वाराणसी के आचार्य राघव झा के नेतृत्व में विभिन्न मुद्राओं में आरती।
Bihar: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- चुनाव आयोग देगा वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी
17 अक्टूबर, शनिवार: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी देगा, विपक्ष के विरोध से व्यापार को नुकसान हो रहा है।
मोकामा विधायक अनंत सिंह के एक बयान से बिहार की सियासत में मचा भूचाल
बिहार की राजनीति में अपने बेबाक और दबंग अंदाज के लिए मशहूर मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गए हैं। हाल ही में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Patna Graduates' Constituency) के तहत होने वाले एमएलसी चुनावों को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मी के बीच अनंत सिंह ने एक ऐसा विस्फोटक बयान दे दिया, जिसने राज्य की सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी दलों दोनों की नींद उड़ा दी है। अपने बयानों से हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने कैमरे पर एक ऐसा दावा किया, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ जाकर बगावती तेवर दिखाने वाले अनंत सिंह ने अपने पुराने दिनों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने शुरुआती राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने अपनी वफादारी और त्याग का बखान करते हुए दावा किया कि जब नीतीश कुमार शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे और उनके साथ ज्यादा लोग नहीं थे, तब उन्होंने उनके लिए बहुत बड़ी 'कुर्बानी' दी थी। उनके इस बयान के बाद से ही साल 2004 की उन घटनाओं और ऐतिहासिक बधाों की चर्चा फिर से जिंदा हो गई है, जिनका जिक्र अक्सर बिहार के राजनीतिक और आपराधिक इतिहास में किया जाता है।#1 क्या था साल 2004 का वह वाकया? जब लदमा गांव में गूंजी थीं गोलियांअनंत सिंह के इस बयान के तूल पकड़ने के बाद लोगों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर साल 2004 में उनके पैतृक गांव लदमा (Ladma Village) और आसपास के इलाके में ऐसा क्या हुआ था। राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय इतिहास के जानकारों के अनुसार, साल 2004 के दौरान बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी और नीतीश कुमार राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे थे। उस दौर में मोकामा और बाढ़ इलाके में वर्चस्व की लड़ाई चरम पर थी और अनंत सिंह के गृह क्षेत्र लदमा गांव में पुलिस और एसटीएफ (STF) के साथ एक भीषण मुठभेड़ हुई थी।उस चर्चित पुलिस कार्रवाई और मुठभेड़ में कुल 9 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें लदमा गांव के स्थानीय निवासी और सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल थे। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय पुलिस कार्रवाई का सीधा निशाना अनंत सिंह और उनका इलाका बना था। विधायक ने अपने बयान में उसी दौर का हवाला देते हुए यह बताने की कोशिश की थी कि कैसे उस मुश्किल वक्त में उन्होंने और उनके करीबियों ने राजनीतिक उठापटक के दौरान भारी कीमत चुकाई थी। हालांकि, उनके इस बयान के शब्दों को लेकर बाद में मीडिया और राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह के मायने निकाले जाने लगे।#1 बयान पर विवाद बढ़ने के बाद अनंत सिंह की सफाई: 'मेरे 9 लोगों की हुई थी हत्या'जैसे ही अनंत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर वायरल हुआ, उनके द्वारा दिए गए बयान पर राजनीतिक बवाल मच गया। विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर सरकार और जेडीयू पर निशाना साधना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख और अपनी बात के गलत मतलब निकाले जाने पर अनंत सिंह ने खुद सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने मीडिया के सामने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को पूरी तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका आशय यह बिल्कुल नहीं था कि उन्होंने किसी की हत्या कराई थी, बल्कि उनकातर्ज यह था कि नीतीश कुमार के साथ खड़े होने और राजनीतिक संघर्ष के दौरान उनके पक्ष के 9 लोगों की जान चली गई थी यानी उनके 9 लोगों की 'कुर्बानी' दी गई थी। उन्होंने कहा कि उस दौर में पुलिसिया जुल्म और राजनीतिक विरोध के कारण उनके गांव के कई लोग मारे गए थे और उन्होंने हमेशा नीतीश कुमार का साथ दिया है। उन्होंने दोहराया कि वे नीतीश कुमार के सच्चे सिपाही और भक्त हैं तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।#1 एमएलसी चुनाव और पार्टी के भीतर घमासान: क्यों छिड़ी है यह राजनीतिक रार?यह पूरा विवाद अचानक पैदा नहीं हुआ है, बल्कि इसके पीछे वर्तमान में चल रहे विधान परिषद (MLC) चुनाव की पृष्ठभूमि जुड़ी हुई है। दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड ने नीरज कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। लेकिन विधायक अनंत सिंह इस फैसले से बेहद खफा हैं और उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर खुलेआम दूसरे उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। अनंत सिंह का पुराना छत्तीस का आंकड़ा नीरज कुमार के साथ रहा है और वह लगातार पार्टी के इस फैसले पर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े कर रहे हैं।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद अनंत सिंह अपने रुख पर कायम हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जब उनसे उनकी बगावत और पार्टी केित वफादारी के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने गुस्से और भावनात्मक अंदाज में अपने पुराने संघर्षों और त्याग का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि उन्होंने पार्टी के लिए जितना खून-पसीना बहाया है और जितना बड़ा त्याग किया है, उतना किसी अन्य नेता ने नहीं किया है।#1 बिहार की राजनीति पर क्या पड़ेगा इस विवाद का असर?अनंत सिंह के इस ताजा बयान और एमएलसी चुनाव में उनकी बगावत ने जेडीयू नेतृत्व की मुश्किलें थोड़ी जरूर बढ़ा दी हैं। हालांकि पार्टी के रणनीतिकार इस डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं कि किसी तरह चुनाव से पहले आंतरिक कलه को शांत किया जा सके, लेकिन बाहुबली विधायक के तीखे तेवर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साल 2004 के पुराने जख्मों और 9 लोगों की मौतों के इस जिन्न के एक बार फिर बोतल से बाहर आने के बाद विरोधी दलों को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अनुशासनहीनता और इस तरह के बयानों पर क्या रुख अपनाती है और इसका असर चुनावी परिणामों पर किस रूप में देखने को मिलता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सुपौल जिले में बिहार का पहला आधुनिक हाईवे मोटेल बन रहा है, जिससे पटना से पूर्णिया जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ₹24.05 करोड़ की लागत से बन रहा यह मोटेल मार्च 2027 तक पूरा होगा और यात्रियों को आराम, भोजन व ठहरने की सुविधा प्रदान करेगा।
Bihar: JDU MLA अनंत सिंह बोले- दोपहर 2 बजे बैठक के बाद करेंगे जनता से मुलाकात
17 अक्टूबर, शनिवार: JDU विधायक अनंत सिंह ने MLC चुनाव को लेकर कहा कि पटना में दोपहर 2 बजे बैठक है, वायरल बयान का खंडन किया, जनता और भगवान से सोच-समझकर मिलेंगे।
Bihar: JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बोले- MLC चुनाव में NDA के सभी 8 उम्मीदवार जीतेंगे
17 अक्टूबर, शनिवार: JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने MLC चुनाव को लेकर कहा कि पटना में NDA के सभी 8 उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे, विपक्ष बंटा हुआ है, NDA एकजुट होकर लड़ रहा है।
Bihar: नगालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बड़ी पटन देवी मंदिर में की पूजा
17 अक्टूबर, शनिवार: सप्तमी पर नगालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।
Bihar: RJD नेता शक्ति यादव का JDU MLA अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर हमला
17 अक्टूबर, शनिवार: RJD नेता शक्ति यादव ने JDU MLA अनंत सिंह के 9 हत्याओं वाले बयान पर निशाना साधा, कहा नीतीश राज में कानून व्यवस्था पर सवाल, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल।
CM सम्राट चौधरी से मिले पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, बिहार के विकास का बताया नया मॉडल
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बिहार के विकास के लिए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। उन्होंने जल संरक्षण, वनों के विस्तार और नदियों के पुनर्जीवन के साथ GEP मॉडल अपनाने पर जोर दिया।
Bihar: नगर थाना क्षेत्र में गैस लीकेज से लगी आग, बच्ची समेत चार झुलसे
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ला में सोमवार रात गैस पाइप फटने से लगी आग में एक ही परिवार के बच्ची समेत चार लोग झुलस गए, जिनका इलाज जारी है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गयाजी पहुंचे। केदारनाथ मार्केट में जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित '20 साल बेमिसाल' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दशहरा के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ दो मिनट रुके। उद्घाटन के बाद बिना भाषण दिए ही वापस लौट गए। जदयू प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। इस प्रदर्शनी का मकसद नीतीश कुमार के करीब दो दशक के शासनकाल में बिहार और गयाजी जिले में हुए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना है। यह प्रदर्शनी दशहरा तक चलेगी। 'पानी की समस्या होगी दूर' जदयू प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने बताया कि गंगा जलापूर्ति योजना जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। यह योजना शहर में पीने के पानी की समस्या दूर करने के लिए है। जीविका योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हजारों महिलाओं को समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला है। प्रदर्शनी में इन योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है, ताकि लोग उनके महत्व और लाभ को समझ सकें। रबर डैम और विष्णुपद कॉरिडोर को बताया विकास का प्रतीक धार्मिक-पर्यटन महत्व का उल्लेख करते हुए चंदन सिंह ने फल्गु नदी पर बने रबर डैम और विष्णुपद क्षेत्र के विकास कार्यों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गयाजी भगवान विष्णु की नगरी है और यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का लाभ आने वाले समय में भी मिलेगा। ‘20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की पहल है। इसका मकसद अपने नेता के प्रति प्रेम, सम्मान और विश्वास व्यक्त करने के साथ-साथ जनता को सरकार के कार्यकाल में हुए कामों की जानकारी देना है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि आम लोगों को विकास योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। दशहरा तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी को दशहरा के दौरान आम लोगों तक विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसमें गंगा जलापूर्ति योजना, जीविका, रबर डैम और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। जदयू नेताओं का कहना है कि इस पहल से लोगों को गया जिले में हुए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी बेहद संक्षिप्त रही। उन्होंने केवल दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और करीब दो मिनट बाद रवाना हो गए। उन्होंने न तो कोई भाषण दिया और न ही किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसे में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जहां विकास कार्यों की प्रदर्शनी रही, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री का संक्षिप्त प्रवास भी चर्चा में रहा।
Bihar: पवना थाने के पास युवक को गोली मारकर हत्या, दशहरा मेला देखने आया था
17 अक्टूबर, शनिवार: भोजपुर के पवना थाने के समीप बाजार में देर रात बड़गांव के एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, युवक मौसी के गांव दशहरा मेला देखने आया था।
Bihar: बस स्टैंड गोलीकांड में शूटर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय बस स्टैंड के समीप 7 अक्टूबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शूटर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बाइक और दो देसी कट्टे व गोलियां बरामद कीं।
Bihar: रतनपुर में स्कूटी से गिरकर सेल्स गर्ल जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
17 अक्टूबर, शनिवार: बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूटी से गिरकर सेल्स गर्ल सृष्टि कुमारी जख्मी हो गईं, डायल-112 पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Bihar: अखंडवासिनी मंदिर में 100 साल से अधिक समय से जल रही है अखंड ज्योति, उमड़ रहे भक्त
17 अक्टूबर, शनिवार: पटना के गोलघर पार्क रोड स्थित अखंडवासिनी मंदिर में 100 साल से अधिक समय से दो अखंड ज्योति जल रही हैं, जिसके कारण मंदिर का नाम अखंडवासिनी पड़ा।
Bihar: थावे मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन मंगला आरती में उमड़े श्रद्धालु
17 अक्टूबर, शनिवार: गोपालगंज के थावे स्थित मां सिंहासिनी मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन शनिवार सुबह मंगला आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तिमय माहौल बना रहा।
लखनऊ में सपनों का आशियाना! LDA लाया 'वरुण बिहार योजना', जानें प्लॉट साइज, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
LDA Varun Vihar Yojana: अगर आप नवाबों के शहर लखनऊ में अपना खुद का घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) 'मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना' के तहत एक बेहद खास और भव्य रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लेकर आया है, जिसका नाम है - 'वरुण बिहार योजना'।6,580 एकड़ में बसेगा नया हाई-टेक शहरयह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 6,580 एकड़ के विशाल भूभाग में फैला हुआ एक आधुनिक शहर जैसा होगा। आगरा एक्सप्रेसवे के बेहद पास स्थित यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो शांति, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं के बीच रहना चाहते हैं। View this post on Instagram A post shared by Lucknow Development Authority (@lda_online) लोकेशन और कनेक्टिविटी जबदस्तवरुण बिहार योजना की सबसे बड़ी खूबी इसकी शानदार लोकेशन और कनेक्टिविटी है: किसान पथ: मात्र 9 मिनट की दूरी पर। आगरा एक्सप्रेसवे एंट्री: केवल 15 मिनट दूर। चौधरी चरण सिंह (CCS) एयरपोर्ट: 30 मिनट का रास्ता। चारबाग रेलवे स्टेशन: महज 40 मिनट की दूरी पर। हर बजट के लिए प्लॉट उपलब्ध (रेट: ₹2,800/वर्ग फुट)इस योजना मेंLDA ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से विभिन्न श्रेणियों (Category A से F) के प्लॉट निकाले हैं। भूखंडों की आवंटन दर ₹2,800 प्रति वर्ग फुट तय की गई है। श्रेणी क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) पंजीकरण धनराशि (5%) A 450 ₹6,77,880 B 300 ₹4,51,920 C 288 ₹4,33,850 D 200 ₹3,01,280 E 162 ₹2,44,040 F 112.5 ₹1,69,470 (नोट: पंजीकरण राशि कुल कीमत का 5% रखी गई है।)कैसे करें आवेदन?अगर आप भी इस योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो रेरा (RERA) स्वीकृत इस प्रोजेक्ट में आवेदन करना बेहद आसान है। आप LDA की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाकर या दिए गए QR कोड को स्कैन करके सीधे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए LDA का टोल-फ्री नंबर 1800-1800-5000 जारी किया गया है।यह भी पढ़ें:UP Holiday List 2026: 18 से 20 अक्टूबर तक दफ्तर बंद, चलिए जानते हैं मायावती, अखिलेश या योगी-किस सरकार में मिलीं ज्यादा छुट्टियां?
Anant Singh के बयान से सियासी बवाल, JD(U) ने किया Nitish Kumar का बचाव
बिहार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई है। इस बयान के बाद विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तीखी आलोचना की है। अनंत सिंह और उनकी पार्टी, दोनों ने ही इस बयान के सच होने से इनकार किया है। इस मुद्दे पर बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि इस बयान का पहले ही खंडन किया जा चुका है। जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी है, लेकिन उन्होंने चुनावों पर इसके असर को ज्यादा अहमियत नहीं दी। इसे भी पढ़ें: IPS अधिकारी Kundan Krishnan के मानहानि नोटिस पर RJD MP Sudhakar Singh ने CM को लिखा खुला पत्र झा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने एक बयान दिया और फिर उस पर स्पष्टीकरण भी दे दिया। पार्टी की राज्य इकाई को पूरी स्थिति की जानकारी है और उसने इन सभी घटनाक्रमों पर ध्यान दिया है। पटना में हमारे उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे; पार्टी को इस मामले की पूरी जानकारी है। वरिष्ठ जदयू (JD(U)) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए, अपराधियों और राजनेताओं की मिलीभगत के खिलाफ उनके लंबे समय से चले आ रहे रुख को रेखांकित किया। प्रसाद ने ANI से कहा कि अपने 50 साल के सार्वजनिक जीवन में, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है और ऐसे कड़े फैसले लिए हैं, जो देश के बहुत कम राजनेता ही कर पाते हैं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और राजनीति-अपराध की मिलीभगत के मुद्दे पर हमेशा समझौता न करने वाला रुख अपनाया है; उनका जीवन निस्संदेह एक आदर्श है। जहां तक दूसरों के बयानों या दावों की बात है, तो पार्टी न तो उन पर ध्यान देती है और न ही उन पर कोई प्रतिक्रिया देना उचित समझती है... नीतीश कुमार ने अपने पूरे जीवन में कभी भी नकारात्मक राजनीति को कोई जगह नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Bihar के Vaishali में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत विपक्षी पार्टी RJD ने कड़ा पलटवार करते हुए, पार्टी नेता शक्ति सिंह यादव के माध्यम से अनंत सिंह पर राजनीतिक अपराधों को स्वीकार करने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि यह सवाल उठा ही क्यों? नीरज कुमार ने कई हत्याओं की ओर इशारा करते हुए बताया कि अलग-अलग गांवों में राजपूत और भूमिहार समुदायों के लोगों की हत्याएं हुई हैं, और उन्होंने अनंत सिंह को एक कुख्यात अपराधी करार दिया।
Bihar: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा का पट खुला, आरती में जुटे श्रद्धालु
17 अक्टूबर, शनिवार: बक्सर में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के पट खुलने शुरू हुए, जेल पइन रोड स्थित युवा दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में आरती में श्रद्धालु शामिल हुए।
Bihar:सदर अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
17 अक्टूबर, शनिवार: शुक्रवार को सदर अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजन रोते-बिलखते नजर आए, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Bihar:दुर्गा पूजा के बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर फैलने लगी गंदगी, लोग परेशान
17 अक्टूबर, शनिवार: दुर्गा पूजा के बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर गंदगी फैलने लगी है, जिससे पूजा के माहौल में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Bihar: शहर के वार्ड 13 में शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच
17 अक्टूबर, शनिवार: भभुआ शहर के वार्ड 13 से शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची।
सार- Bihar News : तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नावों के सहारे ही अब भी। सरकार बड़ी परियोजनाओं पर केंद्रित है, जबकि विपक्ष के नेता यहां आज तक कुछ बदलाव नहीं कर सके हैं। नाव हादसे में 13 की मौत के बाद क्या है राघोपुर का हाल?

