पुलिस छानती रही जंगल, डकैत कल्ली गुर्जर ने मंदिर से बना दिया वीडियो...
Morena Dacait Kalli Gurjar Video: मुरैना में 60 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का मंदिर से वीडियो वायरल होने का दावा. पुलिस की जंगलों में तलाश जारी, ओपन चैलेंज से मचा हड़कंप. पढ़ें पूरी खबर...
मरीज़ों के बीच पहुंचा सांप, स्वास्थ्य केंद्र का मामला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब के पास 6 फीट का सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई. सपेरे ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. घटना के बाद अस्पताल की सफाई, चोक नालियों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ठाणे में ह्यूमन एग की अवैध बिक्री मामले में ED की छापेमारी
ठाणे के बदलापुर में इंसानी अंडाणुओं की अवैध निकासी और बिक्री के सनसनीखेज मामले में ED ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस मामले में एजेंसी को 40 से ज्यादा महिलाओं के शोषण का शक है, तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद इस केस की जांच तेज हो गई. पढ़ें पूरी कहानी.
अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CBI से मिले माता-पिता
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी दी. CBI ने उन्हें निष्पक्ष और न्यायसंगत जांच का भरोसा दिया. वहीं, देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस ने विरोध में बाइक रैली निकाली.
चारा लेने गई थी पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से मार डाला, फिर खुद भी दी जान
पंजाब के बरनाला में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हुई. चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट रही करीब 50 वर्षीय करमजीत कौर की उसके पति भोला सिंह ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद भोला सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
रिजीम चेंज: सरकार बदलने का लोकतांत्रिक अधिकार या सत्ता पलटने साजिश!
लोकतंत्र में 'सत्ता परिवर्तन' शब्द जितना सहज लगता है, 'रिजीम चेंज' उतना ही हमें अलर्ट कर देता है. गुरुवार को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण का यह कहना कि- हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं भारत की राजनीति में तूफान पैदा कर गया है. इसके साथ ही हमारे सामने तस्वीर आती है बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में सरकारों के पतन की. जहां जनांदोलनों ने बिना चुनाव के ही सत्ता पलट दी.
त्योहारी सीजन में CJP के प्रदर्शनों से परेशान कारोबारी, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली में Cockroach Janta Party (CJP) के लगातार प्रदर्शनों को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि त्योहारों के अहम खरीदारी सीजन में विरोध प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक बाजारों तक आने से बच रहे हैं. फोटो मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सेठी ने सरकार से ऐसे व्यवधान रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
शराब, तलाक और 26 दिन रिहैब... चहल ने सुनाई मुश्किल दौर की कहानी
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलासा किया हैं. उन्होंने शराब, पैनिक अटैक और तलाक को लेकर खुलकर बात की है.
बिहार में लाखों शिक्षकों-पुलिसकर्मियों के वेतन पर लगी रोक, जानें वजह
बिहार में दिवाली और छठ महापर्व से ठीक पहले 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है. यह बड़ा फैसला राज्य में उजागर हुए एक बड़े वेतन घोटाले और वित्तीय गड़बड़ियों के बाद लिया गया है. जांच में सामने आया कि शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में एचआरएमएस (HRMS) और सीएफएमएस (CFMS) पोर्टल में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया था.
EPFO का व्हाट्सऐप चैनल क्या है? जानें जुड़ने का तरीका
EPFO के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल पर PF, पेंशन योजना और बीमा से जुड़े अपडेट, जरूरी तारीखों और नई पहलों की जानकारी मिल सकती है. जानिए इस चैनल से कैसे जुड़ें और PF से जुड़े कामों के लिए किन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना, EPFO के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y
यूपी में अगले माह आएगी SSR की ड्राफ्ट लिस्ट, EC की सियासी दलों के साथ बैठक
उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा. 12 नवंबर को मसौदा वोटर लिस्ट जारी होगी और 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने या गलती सुधारने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे. 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी.
ठंड की दस्तक! कूलर को पैक करने से पहले जरूर करें ये 5 काम
सर्दियों में कूलर का इस्तेमाल बंद करने से पहले उसकी सफाई करना जरूरी है. टैंक में जमा पानी, गंदगी और नमी से बदबू आ सकती है. जानें कूलर को पैक करने से पहले किए जाने वाले 5 आसान काम, जिनसे उसकी देखभाल करना और अगली गर्मियों के लिए तैयार रखना आसान होगा.
सारा ने शेयर किया नवरात्रि लुक, भड़के यूजर्स, बोले- बिंदी कहां है?
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में लगी हुई हैं. नवरात्र पर्व के बीच एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की. जिसपर फैंस का ध्यान खींचा है.
शादी की जिद में हाई-वोल्टेज ड्रामा, 15 साल की लड़की टावर पर चढ़ी
कौशांबी के सिकंदरपुर बजहा गांव में प्रेमी से शादी की जिद में 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. अलग-अलग जाति होने के कारण शादी नहीं हो पाने से नाराज किशोरी को पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा. संदीपन घाट थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के मुताबिक, किशोरी से पूछताछ की जा रही है.
बहराइच में कार, नेपाल में घूमने के वीडियो और अब NBW, श्रद्धा दुबे पर बढ़ा शिकंजा
लखनऊ के शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा दुबे, रश्मि समेत फरार आरोपियों के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है. श्रद्धा के नेपाल में होने की आशंका है. इससे पहले उसने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया था.
दिल्ली में पुराने ट्रक और बसों पर पाबंदी, जानें मामला
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 1 नवंबर 2026 से BS-IV और उससे नीचे के उत्सर्जन मानक वाले व्यावसायिक मालवाहक वाहनों और बसों की एंट्री पर पाबंदी रहेगी. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
MP: दूध-केला खाने के बाद उल्टियां, बैतूल में 32 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
MP के बैतूल में दूध और केला खाने के बाद 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टियां होने पर सभी बच्चों को भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और दूध का सैंपल जांच के लिए लिया गया है.
₹5 लाख का इनामी अरमान को मिला सरकारी वकील, उमेश पाल हत्याकांड में अपडेट
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद अरमान उर्फ अरमान बिहारी को प्रयागराज की अदालत में सरकारी वकील मिल गया है. निजी वकील नहीं होने पर अरमान ने निशुल्क कानूनी सहायता मांगी थी. इसके बाद चीफ डिफेंस काउंसिल विकास गुप्ता को उसका अधिवक्ता बनाया गया है. अरमान उमेश पाल और दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में आरोपी है.
पर्ची काटने वाला 8वीं पास बना डॉक्टर! राजस्थान में फर्जी डिग्री वाले कर रहे इलाज
राजस्थान SOG ने फर्जी डिग्री के जरिए डॉक्टर बनने के कथित मामले में दो आरोपियों पंकज यादव और नानजीराम चौधरी को गिरफ्तार किया है. पंकज पर कजाकिस्तान से MBBS करने के बाद FMGE में सफल न होने पर बिहार के मेडिकल कॉलेज की फर्जी डिग्री और अंकतालिका से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है.
Iran पर सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम MOAB गिराने का US Army कर रही विचार
अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और परमाणु स्थलों को निशाना बनाने के लिए अपने जखीरे में मौजूद सबसे बड़े गैर-परमाणु बम का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी जरूरी होगी। संबंधित बम को ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ भी कहा जाता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में ‘जीबीयू-43/बी मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट बम’ (एमओएबी) का इस्तेमाल एक बड़ा और गंभीर मोड़ साबित होगा। संबंधित युद्ध अब आठवें महीने में प्रवेश कर चुका है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को न्यूजमैक्स से कहा कि अमेरिका ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर एक और हमला कर सकता है, जिसमें ‘पिकएक्स माउंटेन’ के नाम से जानी जाने वाली एक बेहद सुरक्षित जगह भी शामिल है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह तीन नवंबर के मध्यावधि चुनावों के बाद ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा कि यह परमाणु हथियार नहीं है। ट्रंप ने कहा, यह बिल्कुल भी परमाणु नहीं है, यह बस एक बहुत बड़ा बम है। यह एक छोटे परमाणु बम की तरह है। लेकिन ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ एक बहुत बड़ा बम है - पर यह परमाणु नहीं है। मैं परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करूंगा, हमें ऐसा करने की जरूरत भी नहीं है।’’लगभग 21,600 पाउंड वजनी एमओएबी का इस्तेमाल पहली बार अप्रैल 2017 में, ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह के एक सुरंग परिसर को नष्ट करने के लिए किया गया था। ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर’ (गहराई में दबे लक्ष्यों को नष्ट करने वाला बंकर उड़ाने वाला बम) के विपरीत, एमओएबी को मुख्य रूप से सतह पर बहुत बड़ा विस्फोट करने के लिए डिजाइन किया गया है। सीएनएन ने बताया कि अधिकारियों ने सवाल उठाया है कि क्या यह ज़मीन के बहुत नीचे दबे ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकता है। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में, ट्रंप ने कहा था कि उन्हें एक ‘‘बड़ा फैसला’’ लेना है-कि क्या ईरान के साथ कोई समझौता किया जाए या फिर ‘‘इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह नष्ट’’ कर दिया जाए।
रोहित का शतक, विराट का गुस्सा, 2 सुपरओवर! जब बेंगलुरु में हुआ बवाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ यह मैच टी20 क्रिकेट के सबसे नाटकीय मुकाबलों में गिना जाता है. रोहित का शतक, शुरुआती झटकों के बाद भारत की वापसी और दो सुपर ओवर ने इसे यादगार बना दिया था. अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बेंगलुरु में सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी. ऐसे में उसी मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं.
धनश्री से तलाक के बाद 'शराबी' बने चहल! रिहैब में कटे दिन
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल शराब के आदी हो गए थे. एक पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि वो 26 दिन रिहैब में रहे, एंजाइटी और पैनिक अटैक तक से जूझे.
न फटेगा और न निकलेगा मसाला, ऐसे बनाएं भरपूर स्टफिंग वाला गोभी पराठा
Gobhi Pyaz Paratha: अगर आप भी रोज-रोज दाल-रोटी खाकर बोर हो चुके हैं तो अब लंच या फिर डिनर में गोभी प्याज पराठा बनाएं. यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे ये फटेगा नहीं और बहुत ही करारा बनेगा.
जहां जिंदगी बचाने आते हैं लोग, उसी अस्पताल में निकला 6 फीट लंबा सांप, Video
महोबा जिले के जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर लैब के पास करीब छह फीट लंबा सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई. मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सपेरे और उसके साथ आए एक बालक ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. घटना के बाद अस्पताल की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.
महाष्टमी पर 6 शुभ योग, इन 4 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन, प्रॉपर्टी
इस बार नवरात्र अष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग रहने वाला है. इसके अलावा, 19 अक्टूबर को तुला राशि में शुक्र, सूर्य और बुध की मौजूदगी से लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, शुक्रादित्य राजयोग भी रहेगा. गुरु-चंद्रमा की विशेष स्थिति गजकेसरी योग भी बनाएगी.
सिंक में नहीं लगेगा बर्तनों का ढेर! जापानियों की 7 आदतें अपनाएं
Japanese Kitchen Cleaning Tips: जापानियों की 7 स्मार्ट किचन आदतें अपनाकर आप बर्तनों के ढेर और गीले काउंटर की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. आज हम आपको उनकी छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर वो अपनी रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखते हैं. इन छोटी-छोटी आदतों की मदद से आप रात में ही अपनी रसोई को साफ-सुथरा रख सकते हैं और सुबह उठते ही चमचमाती रसोई पा सकते हैं.
बुकिंग शुरू होते ही iPhone Duo का स्टॉक खत्म? 2027 का करना होगा इंतजार
iPhone Duo के लिए प्री बुकिंग स्टार्ट है. अमेरिका में बुकिंग शुरू होते ही ये आउट ऑफ स्टॉक हो गया. बताया जा रहा है कि अब इस फोन के डिलिवर होने का समय जनवरी 2027 दिख रहा है.
हूती विद्रोही कौन हैं और सऊदी अरब से क्यों है टकराव?
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष एक बार फिर चर्चा में आ गया है. यमन में शुरू हुई इस लड़ाई में ईरान की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं. वीडियो में जानिए सऊदी-हूती संघर्ष की शुरुआत, ईरान से संबंध और इसके क्षेत्रीय व वैश्विक असर की पूरी कहानी.
'अब गैस से भी हटेगा बैन...', रूस से डीजल समझौते पर ट्रंप पर भड़के जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डीजल बेचने की अनुमति देने वाले अमेरिकी समझौते की आलोचना की है. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे रूसी गैस और अन्य प्रतिबंधों में भी ढील का रास्ता खुल सकता है.
सिर्फ एक क्लिक... व्हाट्सऐप पर मिलेगी PF की पूरी जानकारी, जानिए डिटेल
अगर आप पीएफ से संबंधित कोई भी अपडेट जानना चाहते हैं तो अब आपके बस एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल सकती है. दरअसल, ईपीएफओ पिछले एक साल से अपना व्हाट्सऐप चैनल चला रहा है, जहां पर जुड़कर आप पूरी जानकारी पा सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे जुड़ सकते हैं...
भारत के खिलाफ सीरीज से करोड़ों की कमाई, वेस्टइंडीज खाली हाथ!
रेवेन्यू मॉडल में बदलाव के लिए ICC और सदस्य देशों के बीच सहमति जरूरी होगी. फिलहाल, क्रिस डेहरिंग के बयान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आर्थिक असमानता और छोटे बोर्डों के भविष्य पर एक नई बहस छेड़ दी है.
समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप
पाकिस्तान के लिए बलूच लड़ाके अब यही नासूर हो गए हैं। बलूचिस्तान के लड़ाकों के हाथों पाकिस्तानी फौजी तो पहले ही गाजर मूली की तरह काटे जा रहे थे। अब खबर है कि कराची और होर्मज के बीच के पाकिस्तानी समंदर में बलूचों ने 13 पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड को गोलियों से ढूंढ दिया। हमला समंदर यानी अरब सागर में हुआ। पाकिस्तानी कोस्टगार्ड को इन हमलों की कानों कान खबर नहीं लगी। दुनिया में बदनाम आईएसआई के खुफिया एजेंट सोते रह गए और बलोचों ने समंदर में खून की होली खेल दी। आज हमारी इस रिपोर्ट में बात इस पर है कि आखिर कैसे बलूच लड़ाकू ने समंदर में कत्लेआम मचा दिया। हर बार की तरह इस बार भी इस करारी हार और किरकिरी के बाद पाकिस्तानी सेना की बोलती पूरी तरह बंद हो गई। हमेशा की तरह गीदड़ भपकी देने वाली पाकिस्तानी फौज अब मुंह छुपाए बैठी है और कोई आधिकारिक बयान देने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही। लेकिन हकीकत छुपाए नहीं छुपती। साल 2026 पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के लिए इतिहास का सबसे मनहूस और शर्मनाक साल साबित हो रहा है। जहां उनकी सेना हर मोर्चे पर पस्त नजर आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि पाकिस्तान जिस रास्ते से अपना तेल और राशन मंगवाता है वो समुद्री लाइफ लाइन अब खुद पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। इसे भी पढ़ें: Balochistan में नहीं थम रहीं Enforced Disappearances, 4 और लोग लापता हुए बलूच लड़ाके अब पाकिस्तान के इस समुद्री गलियारे में सीधे घुसकर उसकी नौसेना और कोस्ट गार्ड की छाती पर मूंग डल रहे हैं। जिस समंदर को पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था की रीड समझता था आज उसी समंदर में बलोच विद्रोहियों ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि जवानी के समुद्र में पाकिस्तान की इस नाकामी को बीएएलए ने किस तरह बेनकाब किया। बीएलए के प्रवक्ता जिहाद बलोच के सीधे बयान के मुताबिक बीएलए के नौसैनिक विंग एचएमडीएफ के लड़ाकों ने जिवानी तटीय क्षेत्र में गशस्त लगा रही पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की दो बड़ी नावों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद हुए सटीक और भीषण हमले में कोस्ट गार्ड की दोनों नावें तिनकी की तरह बिखर गई और मौके पर ही 13 पाकिस्तानी जवान ढेर हो गए। सोचने वाली बात तो यह है कि जिस पाकिस्तानी सेना को अपनी फर्जी ताकत का इतना घमंड था उसकी पोल इसी साल 13 अप्रैल 2026 को खुल गई थी। जब बीएएलए ने अपनी समुद्री लड़ाकू इकाई हमाल मेरिटाइम डिफेंस फोर्स के गठन का ऐलान किया था। इस विंग का नाम 16वीं सदी के उस महान बलोच योद्धा हमाल जियाद बलूच के नाम पर रखा गया। जिसने पुर्तगाली लुटेरों और ओपनिवेशिक ताकतों को छठी का दूध याद दिला दिया था। गठन के ठीक 24 घंटे के भीतर अप्रैल 2026 में ही इसी एचएमडीएफ ने जवानी के नीलयाब इलाके में पाकिस्तानी नौसेना की एक गस्ती बोट को उड़ाकर तीन नौसैनिक को यमलोक पहुंचा दिया था। में हुआ यह ताजा हमला पाकिस्तान की उस बदहाल और लाचार जमीनी हकीकत का सबूत है जहां उसकी सेना चौतरफा मार खा रही है। इसे भी पढ़ें: Quetta Press Club के बाहर VBMP का धरना 6,386वें दिन जारी, परिजनों ने मांगी जानकारी अगर पाकिस्तानी सेना ने खुद के कबूलनामे और सुरक्षा रिपोर्ट के आंकड़ों को देखा तो 2026 की शुरुआत से ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की दुर्गति देखने लायक है। पाकिस्तानी सेना के अपने आंकड़ों के मुताबिक 2026 के शुरुआती सात महीनों में ही उनके 500 से ज्यादा सैनिक गाजर मूली की तरह काटे जा चुके और मारे गए। साल 2026 के जुलाई महीने में तो पाकिस्तानी सेना के लिए किसी कयामत से कम नहीं था। जहां केवल 30 दिनों के भीतर 112 सैनिकों की लाशें उनके घर पहुंची। बीएएलए और बलूच विद्रोहियों के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को अपने ही बनाए अड्डों पर छुपने पर मजबूर कर दिया। तटीय इलाकों से लेकर भीतरी शहरों तक पाकिस्तानी सेना पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दी गई है। हर शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान का पुराना पैतरा रहा है सच को छुपाना। इस बार भी पाकिस्तानी सैन्य कमान ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए चुप्पी साध रखी है। तटीय इलाकों में मीडिया पर ताले जड़ दिए गए हैं और कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए ताकि उनकी इस जिल्लत की खबरें बाहर ना निकले।
अमेरिका में नवरात्रि पर हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, वीडियो में जाने राइफल और 300 गोलियों के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार
समुद्र में मिलीं दो नई प्रजातियां, शरीर की अनोखी बनावट
कनाडा के पास सालिश सागर में वैज्ञानिकों को समुद्री मकड़ी की दो नई प्रजातियां मिली हैं. एक की लाल आंखें, बाल जैसे कांटे और तीन होंठ जैसी बनावट है, जबकि दूसरी के शरीर पर छोटे परजीवी चिपके रहते हैं. वीडियो में जानिए इस खोज की खास बातें और रिसर्च की डिटेल्स.
पाकिस्तान में प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 29 की मौत, फुटेज में देंखे 28 मासूम छात्रों की गई जान; 40 से ज्यादा घायल
सऊदी ने दी 2 लोगों को फांसी, इनके नाम सुन चौंक जाएगा भारत!
इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मक्का का अपमान अब मुस्लिम ही करने लगे हैं। एक तरफ शिया विद्रोही संगठन हूती मक्का पर हमला कर चुका है। तो वहीं दूसरी तरफ अब मक्का से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर मुस्लिम देश ही चौंक गए हैं। सऊदी अरब ने चुपचाप दो मुस्लिम लोगों को फांसी दे दी है क्योंकि इन दोनों ने मक्का का अपमान किया। यह दोनों लोग कौन है और कहां से आए हैं वो सच्चाई जानकर भारत भी चौंक जाएगा। दरअसल सऊदी अरब ने बांग्लादेश के दो मुस्लिम लोगों को फांसी दे दी है। इनमें से एक का नाम नज़रुल इस्लाम अब्दुल है तो दूसरे का नाम सिटी अख्तर। सऊदी अरब का कहना है कि इन दोनों बांग्लादेशियों ने मक्का की मस्जिद में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन किया। इसे भी पढ़ें: Riyadh Airport बंद होने के बाद दूतावास का निर्देश, सऊदी में रह रहे भारतीय घर के अंदर रहें एक गंदा काम किया जिसे इमोरल एक्ट कहा जा रहा है। यह मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों बांग्लादेशियों को पहले फांसी की सजा दी गई और उसके तुरंत बाद फांसी दे दी गई। हैरानी की बात देखिए कि सऊदी अरब ने बांग्लादेश की सरकार और दूतावास को इन दोनों की मौत की जानकारी तक नहीं दी। मक्का का अपमान करने वाले सऊदी अरब ने सीधा ऑन द स्पॉट फैसला कर लिया। हैरानी की बात देखिए कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति लगातार संवेदनशील, तनावपूर्ण और असुरक्षित बनी हुई है। बांग्लादेश में हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। बांग्लादेश में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति, 50 फीट ऊंची भगवान कृष्ण की मूर्ति और 30 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति बनाई जानी थी। लेकिन कट्टरपंथियों ने इन मूर्तियों को इस्लाम के खिलाफ बोलकर बीच में ही रुकवा दिया। लेकिन इन बांग्लादेशियों की मक्कारी देखिए कि इन्होंने अपने पवित्र स्थल मक्का तक को नहीं छोड़ा। इसे भी पढ़ें: Mecca Pact वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे हूती, सऊदी ने खुद ही कबूल लिया सबसे बड़ा सच! आपको बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत को भी बर्बाद कर रहे हैं। अब तो इन्होंने रूस तक को नहीं छोड़ा। कुछ महीनों पहले रूस के एक पोल्ट्री फार्म में बांग्लादेशी व्यक्ति ने उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति को चूम लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की। यानी रूस में बैठकर एक बांग्लादेशी उज्बेकिस्तान के आदमी को छेड़ रहा है। लेकिन मजे की बात देखिए कि पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले रूसियों और उज़्बेकिस्तान के लोगों ने बांग्लादेशियों को कूट दिया।
अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका गांधी, वीडियो में जाने इंडिया गेट पर धरने में हुए शामिल; राज्यपाल की नियुक्ति रद्द करने की मांग
तो क्या ईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' मारने जा रहे ट्रंप? बातों-बातों में दिया संकेत
ट्रंप की बातों से इशारा मिल रहा है कि अमेरिका, ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और परमाणु स्थलों पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' का इस्तेमाल कर सकता है। जानिए ट्रंप ने ऐसा क्या कहा है।
कोकीन का नशा और 30 मिनट तक...UAE के शाही खानदान की बहू लंदन की सड़कों पर क्या करती पाई गईं?
एक ऐसी तस्वीर जो तस्वीर बहुत खास है और बहुत चौंकाने वाली क्योंकि यह संयुक्त अरब अमीरात के राजघराने से जुड़ी है। इस घराने की बहू कुछ दिन पहले लंदन की सड़कों पर बेहोश पाएगी। लेकिन आखिर क्यों? इस सवाल का जवाब अब जाकर के सामने आया। दरअसल इस महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान ऐसे राज खुले जिनको जानकर के दुनिया हैरान रह गई। लंदन की सड़कों पर बेहोशी की हालत में यूएई की प्रिंसेस तस्वीरें जून की ही है। लेकिन इसे लेकर सुर्खियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। महिला 32 साल की मेहरा अल नायान जिनकी अबू धाबी में राज करने वाले शाही परिवार में शादी हुई है। लेकिन यह तस्वीर में इस शाही बहू की दर्द भरी जिंदगी की दास्तान कुछ यूं बयां होती है। दरअसल 13 जून को वेस्ट लंदन में अलनायान को एक रेलिंग के सहारे गिरा हुआ पाया गया। उनके साथ एक आदमी भी बेहोश हालत में था। अलहयान करीब 30 मिनट तक बेहोश रही। क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस को मिली फुटेज में वो एक प्रॉपर्टी के बाहर फुटपाथ पर बैठी दिखी और उनका सिर रेलिंग से टिका हुआ था। इसके बाद ब्रिटिश अथॉरिटीज ने उन्हें हिरासत में लिया और नशे की हालत में बच्चे की अनदेखी के आरोपों के साथ कोर्ट में पेश किया। इसे भी पढ़ें: MEA Briefing: Marco Rubio से Mumbai में मिलेंगे Jaishankar, PM Canada Visit, EAM UAE Visit से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आई महरा अल नाहयान ने कोर्ट में माना कि उन्होंने कोकेन ली थी। नाहयान ने बच्चे की देखभाल ना करने के आरोप में अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 2 साल का कम्युनिटी आर्डर दिया। इसमें रिहबिलिटेशन के साथ 6114 पाउंड का जुर्माना चुकाने का आदेश दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद नायान को वोकिंग नाम के प्रायरी क्लीनिक ले जाया गया। जहां नशे की लत का इलाज होता है। 32 साल की महरा अलनायान शादी के जरिए अबू धाबी के रूलिंग अल नायान परिवार से जुड़ी हैं। यह परिवार यूनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई के साथ अमीरात में सबसे बड़े अबू धाबी पर राज करता है। अबू धाबी देश की पॉलिटिकल पावर की कैपिटल भी है और इसके रूरल शेख मोहम्मद बिन जायद अल नायान यूएई के प्रेसिडेंट हैं। कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ? कोर्ट को बताया गया कि बेहोश पाए जाने से कुछ दिन पहले अल नाहयान ने कोकीन ली थी। हालांकि, उनके बचाव पक्ष के वकील, स्टीफन वुलो केसी ने कोर्ट को बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने कोई नशा नहीं किया था, बल्कि उससे पहले के दिनों में नशा करने की वजह से वह बहुत थक गई थीं। वुलो ने कहा कि उन्होंने काफी पछतावा जताया है और अपनी लत से बाहर निकलने का पक्का इरादा दिखाया है। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि अल नाहयान अक्टूबर के आखिर तक तीन महीने का इलाज पूरा करने का इरादा रखती हैं। वुलो ने कहा फिलहाल उनका इरादा तीन महीने के इलाज के सभी चरणों को पूरा करने का है, जो इसी महीने के आखिर में खत्म हो जाएगा। इलाज पूरा होने के बाद की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा इसके बाद उनकी योजना गिल्डफोर्ड इलाके में एक जगह किराए पर लेने और वहां 'डे पेशेंट' (दिन में इलाज के लिए जाने वाली मरीज) के तौर पर रहने की है, जहां वह 'नारकोटिक्स एनोनिमस' (नशा छोड़ने के लिए एक सपोर्ट ग्रुप) में शामिल होंगी। घटना के बाद से ही अल नाहयान सरे के वोकिंग में स्थित प्रायरी क्लिनिक में ड्रग की लत का इलाज करा रही हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद ही वह इस क्लिनिक में भर्ती हो गई थीं। वुलो ने घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा, उस दिन उन्होंने एक बहुत बड़ी गलती की थी, और उन्हें इस बात का एहसास है। इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे S Jaishankar, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात शाही परिवार की सदस्य को क्या सजा सुनाई गई? जज जेरेमी जॉनसन KC ने दो साल का 'कम्युनिटी ऑर्डर' (सामुदायिक आदेश) सुनाया, जिसमें सुधार कार्यक्रम (रिहैबिलिटेशन) में शामिल होना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने अल नाहयान को जुर्माने और अन्य खर्चों के तौर पर 6,114 पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया। जज ने उन खतरों का जिक्र किया जिनका सामना बच्चे को तब करना पड़ा, जब बड़े लोग बेहोश थे। 'द स्टैंडर्ड' के अनुसार, उन्होंने कहा, अगर अनजान लोगों ने बीच-बचाव न किया होता, तो बच्चे को गंभीर चोट लग सकती थी या इससे भी बुरा कुछ हो सकता था। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चा कहीं दूर जा सकता था, खो सकता था, या किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ों को बेहोश देखकर बच्चा घबरा भी सकता था। जज ने कहा कि नशे की हालत में एक छोटे बच्चे को सड़क पर नंगे पैर खेलने के लिए छोड़ देना, लापरवाही और (बच्चे की) सुरक्षा के प्रति बेपरवाही को दर्शाता है। सजा के तहत, अल नाहयान को अपने कम्युनिटी ऑर्डर के हिस्से के रूप में पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) से गुजरना होगा। उनके बचाव पक्ष ने कहा है कि शुरुआती कार्यक्रम पूरा होने के बाद भी वह अपना इलाज जारी रखेंगी और सपोर्ट मीटिंग्स में शामिल होती रहेंगी।
पहले तलाक, फिर पूर्व पति से निकाह की चाहत, हलाला के लिए किया महिला मजबूर
बिजनौर में एक महिला ने पूर्व पति के पास लौटने की इच्छा जताई तो हलाला के नाम पर जबरदस्ती किए जाने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर किरतपुर पुलिस ने 16 अक्टूबर को शाहनवाज को गिरफ्तार किया. महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट, गाली-गलौज और गर्भावस्था में दवा पिलाने का दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं. पूर्व पति के पास लौटना चाहती थी महिला, हलाला के नाम पर जबरदस्ती का आरोप
6 शहर, 29 ठिकाने और ED का एक्शन... शेयरों में हेराफेरी का खुलासा
ED ने शेयरों में कथित हेराफेरी मामले में 6 शहरों के 29 ठिकानों पर छापेमारी की. R M Drip और R&B Denims के शेयर 70% तक गिर गए. जिससे एक लाख से ज्यादा निवेशकों को नुकसान पहुंचा है. जानें पूरी कहानी.
Mahindra ने चल दिया अपना दांव, बिगड़ेगा टाटा-मारुति का खेल
महिंद्रा ने आखिरकार सीएनजी कारों के बाजार में कदम रख दिया है. कंपनी ने अपनी पहली सीएनजी एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को लॉन्च कर दिया है. ये कार ट्विन सिलेंडर सेटअप के साथ आती है, जिससे अच्छा-खासा बूट स्पेस भी मिलता है. आइए जानते हैं इस कार के बेस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है.
कैसे रविता के करीब आया अमरदीप? मेरठ 'सांप कांड' की इनसाइड स्टोरी
मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित कश्यप की हत्या के मामले में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. दोनों ने मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की थी और मौत को सर्पदंश दिखाने के लिए शव के पास सांप छोड़ा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने पर कोर्ट ने इसे दुर्लभतम मामला माना.
1 गिलास दूध से बनाएं दानेदार मिल्क रोल बर्फी, पड़ोसी पूछेंगे रेसिपी
How to Make Burfi: नवरात्र के व्रत और त्योहारों के सीजन में हर घर में कुछ मीठा जरूर बनता है. ऐसे में बाजार की महंगी मिठाइयों की जगह हम आपको घर पर ही सिर्फ एक गिलास दूध से ताजी और शुद्ध मिल्क रोल बर्फी बनाने का तरीका बता रहे हैं.
MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर रकम ऐंठने का आरोप... कर्मचारी सस्पेंड
MP Vidhan Sabha Job Fraud: मध्य प्रदेश विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली का खुलासा. विधानसभा अध्यक्ष के नाम का हवाला देने वाला भृत्य शुभम सोनी सस्पेंड. भोपाल में हंगामे का वीडियो वायरल...
पत्नी की कुदाल से हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, जुर्माना भी लगा
बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या के मामले में सासाराम कोर्ट ने दोषी पति ज्ञानी महतो को उम्रकैद की सजा सुनाई है. शिवसागर थाना क्षेत्र के गोतहर गांव में 15 जनवरी को उसने पत्नी सरिता देवी पर कुदाल से हमला किया था. मृतका के भाई ने केस दर्ज कराया था. सात गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
श्रद्धा दुबे संपर्कों से मदद की लगा रही गुहार, जानें किस बात का है डर
लखनऊ के व्यवसायी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे का नेपाल से वीडियो सामने आया है. पुलिस जांच के अनुसार श्रद्धा अपने साथी के साथ नेपाल भाग गई है और डांग जिले के होटल में छुपी है. आरोपी खुद को निर्दोष बताकर कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश कर रही है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है.
'सपा के नेता हो गईला का...', क्या सच हो गया रवि किशन का 'संदेह'?
Gorakhpur Politics News: गोरखपुर में बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात. सांसद रवि किशन के साथ वायरल ऑडियो के बाद सपा में शामिल होने के कयास तेज. पढ़ें पूरी राजनीतिक रिपोर्ट...
गंगा के ऊपर गरजेगा राफेल, सुखोई-तेजस दिखाएंगे करतब, काशी में भव्य एयर शो
वाराणसी में 25 अक्टूबर 2026 को गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित करने की तैयारी है. ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम के इस आयोजन में राफेल, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और प्रचंड हेलीकॉप्टर समेत कई विमानों के करतब देखने को मिल सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है.
Azerbaijan में भारतीय Ambassador Abhay Kumar ने राष्ट्रपति Ilham Aliyev को सौंपा परिचय पत्र
16 अक्टूबर को अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने अज़रबैजान में भारत के नवनियुक्त राजदूत अभय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अभय कुमार ने राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र (क्रेडेंशियल्स) सौंपा। बातचीत के दौरान, अभय कुमार ने कहा कि वह भारत और अज़रबैजान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। चर्चा में सितंबर महीने में बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति अलीयेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत का भी जिक्र आया। दोनों पक्षों ने अज़रबैजानी और भारतीय लोगों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया, और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। पिछले महीने, अज़रबैजान में भारतीय राजदूत अभय कुमार ने अज़रबैजान के उप विदेश मंत्री एलनुर मम्मादोव से मुलाकात की थी, जिसमें नई दिल्ली और बाकू के बीच आपसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसे भी पढ़ें: Max Verstappen की जीत से Red Bull की वापसी, Formula 1 में मुकाबला हुआ कड़ा सभ्यतागत संबंधों, सांस्कृतिक समानताओं और विभिन्न संस्कृतियों के प्रति समझ और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित एक पोस्ट में, विदेश मंत्रालय (MEA) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, बाकू के पास स्थित 'अतेशगाह अग्नि मंदिर' दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक बेहतरीन उदाहरण है। 18वीं सदी के इस स्मारक (जिसका इतिहास और भी पुराना है) की दीवारों पर देवनागरी और गुरुमुखी लिपियों में कुछ लेख खुदे हुए हैं। यह उन व्यापारिक संबंधों और उस मेहमाननवाज़ी का एक जीवित प्रमाण है, जो सिल्क रूट से यूरोप की ओर जाने वाले भारतीय व्यापारियों को बाकू और गांजा जैसे अज़रबैजानी शहरों में मिलती थी। सदियों से, भारत और अज़रबैजान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने दोनों देशों के बीच एक गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव पैदा किया है और दोनों राष्ट्रों के बीच साझा परंपराओं के विकास में योगदान दिया है।
उमरा पर सऊदी जा रहे जायरीनों को भारत ने दी ये सलाह... किया अलर्ट
रियाद स्थित भारत के दूतावास ने कहा है कि उमरा पर सऊदी अरब आ रहे जायरीन इस बात को ध्यान में रखें कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो सकती है, ऐसी स्थिति में उन्हें ज्यादा दिनों तक रुकना पड़ सकता है, दूतावास ने कहा है कि जो घटनाएं हो रही हैं, उनसे जुड़ी किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को रिकॉर्ड करने, पब्लिश करने या शेयर करने से बचें.
जिस श्रद्धा दुबे को तलाश रही यूपी पुलिस, वह नेपाल में CCTV में हुई कैद
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट से गिरकर संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाले युवक शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ-साथ उसकी सगी बहन रश्मि दुबे की भूमिका भी सुर्खियों में आ गई है.
नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की 'नो एंट्री', प्रदूषण पर प्रशासन का एक्शन
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 1 नवंबर 2026 से BS-IV और उससे नीचे के उत्सर्जन मानक वाले व्यावसायिक मालवाहक वाहनों और बसों की दिल्ली में एंट्री पर पाबंदी रहेगी. दिल्ली की सीमाओं में केवल EV, CNG और BS-VI मानकों वाले व्यावसायिक वाहन प्रवेश कर सकेंगे.
'नीतीश के लिए 9 मर्डर कराए', विवाद के बाद बयान से पलटे अनंत सिंह, अब बोले- हमारे लोग हुए कुर्बान
अनंत सिंह के बयान ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. पहले उन्होंने नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की हत्या करवाने का दावा किया था, लेकिन अब अपने बयान पर सफाई देते नजर आ रहे हैं.
19 या 20 अक्टूबर कब खत्म होंगे नवरात्र? अष्टमी-नवमी की तारीख भी जानें
Shardiya Navratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से हुई थी और इस पर्व का समापन 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरे के साथ होगा. 20 अक्टूबर की सुबह नवरात्र का पारण होगा. पारण के साथ ही देवी अपने भक्तों से अलविदा ले लेती हैं.
पेड़ की सूखी टहनी से बनाएं ₹5000 वाला लैंप, घर को मिलेगा लग्जरी लुक
How To Make Lamp From Dry Tree Branch: घर के खाली कोने को सजाने के लिए बाजार से महंगा शोपीस या डिजाइनर लैंप खरीदने के बजाय पेड़ की एक सूखी टहनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको गमले, सफेद पत्थरों, मनी प्लांट की बेल और वार्म LED फेयरी लाइट्स से घर पर ही ₹5000 जैसा लग्जरी फ्लोर लैंप बनाने का आसान तरीका बताने वाले हैं.
क्रिकेटर रिंकू का डॉगी 'ब्रूडो' 4 दिन तक रहा लापता, बहन का छलका दर्द
टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनका परिवार 4 दिनों तक लगातार परेशान रहा. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए लोगों से मदद भी मांगी. जानिए क्या है पूरा मामला.
US में Hindu Temple पर Mass Shooting की साजिश नाकाम, MEA ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया
विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को शिकागो के पास ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर की जाने वाली सामूहिक गोलीबारी की साजिश को नाकाम किए जाने पर गहरी चिंता जताई है। एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह हमारे लिए निश्चित रूप से गहरी चिंता का विषय है। साथ ही, यह अमेरिका में भारतीय समुदायों के खिलाफ नफरत से प्रेरित अपराधों (हेट क्राइम्स) और नस्लीय भेदभाव के बढ़ते मामलों को भी उजागर करता है। जायसवाल ने आगे कहा, हमने इस घटना के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है, लेकिन हम अमेरिकी पक्ष से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि उनके देश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे। यह घटनाक्रम 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस की गिरफ्तारी और उस पर लगे आरोपों के बाद सामने आया है। उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप है। आरोप है कि उसने शिकागो के पास ऑरोरा में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी (मास शूटिंग) करने की साजिश रची थी। इसे भी पढ़ें: MEA Briefing: Marco Rubio से Mumbai में मिलेंगे Jaishankar, PM Canada Visit, EAM UAE Visit से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आई जांचकर्ताओं और स्थानीय पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को एक सहकर्मी ने अधिकारियों को कुछ संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक संदेशों के बारे में सतर्क किया था। इसके बाद जांचकर्ताओं को एक दस्तावेज मिला, जिसमें हमले की योजना का विवरण था। इसके साथ ही, उनके पास से हथियार, राइफल के सैकड़ों कारतूस, टैक्टिकल उपकरण, बॉडी आर्मर और 'व्हाई आई फॉट: ए.के.ए. (ऑरोरा शूटर का मेनिफेस्टो)' शीर्षक वाला एक घोषणापत्र भी बरामद हुआ, जिसमें 'श्वेत वर्चस्ववादी' (व्हाइट सुप्रीमेसिस्ट) विचार व्यक्त किए गए थे। अभियोजकों का आरोप है कि आरोपी खुले तौर पर खुद को 'श्वेत वर्चस्ववादी' मानता था और उसने भारतीयों को मारने की इच्छा जताई थी। ये आरोप अभी न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं और अदालत में साबित होने बाकी हैं। इससे पहले गुरुवार को, विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान जारी कर इस स्थिति को विशेष रूप से चिंताजनक बताया। इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बाहर विदेशी मेहमानों की मेजबानी स्थापित परंपरा, Rahul Gandhi को MEA का जवाब बयान में आगे कहा गया, हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की गहन जांच करेंगे, दोषियों को सजा दिलाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इस नाकाम साजिश की अमेरिकी सांसदों, स्थानीय अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं ने कड़ी निंदा की है। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने बताया कि जब हमला करने की कोशिश की गई, तब वह और उनका परिवार मंदिर में पूजा कर रहे थे। उन्होंने कहा, रविवार को जब मैं और मेरा परिवार ऑरोरा स्थित अपने हिंदू मंदिर में पूजा कर रहे थे, तब एक 'श्वेत वर्चस्ववादी' (white supremacist) ने भारतीय-अमेरिकियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की। मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने एक बड़ी त्रासदी को रोकने में मदद की, लेकिन हमें उस नफरत का मिलकर सामना करना होगा जिसने इतने सारे निर्दोष लोगों की जान खतरे में डाल दी है। नफरत से प्रेरित हिंसा की धमकियों को नजरअंदाज न करने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, इस तरह की हिंसा का खतरा दिखाता है कि भारत-विरोधी नफरत और 'श्वेत वर्चस्ववाद' कितने खतरनाक हो गए हैं। हम इन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए तब तक इंतजार नहीं कर सकते, जब तक कि निर्दोष लोग मारे न जाएं।
वकील से लूटे 20 लाख रुपये, जानें बदमाशों ने कैसे बिछाया जाल, वीडियो
सोनीपत में जीरकपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर दिल्ली के वकील शशांक से 20 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्लॉट की रसीद देने के बहाने उन्हें मुरथल के पेट्रोल पंप पर बुलाया गया. रुपये दिखाते ही बदमाशों ने पिस्तौल तानकर बैग छीन लिया. वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है.
शराबबंदी वाले बिहार में कहां से आई इतनी शराब? ट्रक से 2475 लीटर बरामद
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सुपौल में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है. 15 और 16 अक्टूबर की दरमियानी रात गुप्त सूचना पर राघोपुर पुलिस ने संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेकर 2475.36 लीटर शराब बरामद की. पुलिस ने वाहन जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की है. अब तस्करी के सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
PAK क्रिकेटर होंगे मालामाल, पर PCB ने रख दी कोच-सेलेक्टर वाली शर्त!
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा. हेड कोच माइक हेसन और सेलेक्टर ट्राई सीरीज के साथ घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे. नए कॉन्ट्रैक्ट में सीनियरिटी के बजाय फॉर्मेट के आधार पर कैटेगरी तय होंगी.
क्या PCOS से ब्रेस्ट कैंसर भी हो सकता है? डॉक्टर ने बताया कब खतरा
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक हार्मोनल डिजीज है जो महिलाओं में कई बीमारियों के रिस्क को बढ़ा सकती है. PCOS से इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा हो सकता है, लेकिन क्या ये ब्रेस्ट कैंसर का कारण भी बन सकता है? इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.
मंडी हाउस से नेहा बोरा हिरासत में, गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस
दिल्ली के मंडी हाउस में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया है. अभिजित दिपके की हिरासत की खबर मिलने के बाद नेहा बोरा ने अपने समर्थकों को मंडी हाउस के पास इकट्ठा होने का आह्वान किया था. जैसे ही वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँचीं, पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया. इस घटना के बाद मंडी हाउस से लेकर कनॉट प्लेस और बाराखंभा रोड तक के पूरे इलाके को पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के तहत छावनी में तब्दील कर दिया है.
Jagannath University में मंदिर के पास Beef पकाने पर विवाद, Durga Puja पर गाय काटने का ऐलान
ढाका की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में एक मंदिर के पास 'बीफ खिचड़ी' (गोमांस वाली खिचड़ी) के आयोजन को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब धार्मिक भावनाओं, कैंपस के नियमों और छात्रों के कार्यक्रम आयोजित करने के अधिकारों से जुड़े एक बड़े विवाद में बदल गया है। इस्लामिक इतिहास के छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को - जो दुर्गा पूजा का दिन भी है - कैंपस में गायों को काटने (वध करने) की घोषणा की है। इससे पहले, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर छात्रों से कैंपस के भीतर जानवरों को न काटने के लिए कहा था, लेकिन बाद में इस फैसले को पलट दिया गया। शुक्रवार को होने वाला कार्यक्रम महा षष्ठी के दिन पड़ रहा है, जिससे दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। बीबीसी बांग्ला और 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद सोमवार, 12 अक्टूबर को शुरू हुआ। उस दिन, इस्लामिक इतिहास और संस्कृति विभाग के 17वें बैच (2021-22 शैक्षणिक सत्र) के छात्रों ने विश्वविद्यालय के 'मुक्तमंच' (खुले मंच) के पास—जो परिसर के मुख्य मंदिर के काफी करीब है। बीफ खिचड़ी पकाने का आयोजन किया। इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh के आरोपों पर Congress का पलटवार, Jairam Ramesh ने दिया जवाब इसके बाद हिंदू छात्रों ने इस जगह पर आपत्ति जताई और कहा कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जगन्नाथ विश्वविद्यालय की 'केंद्रीय मंदिर प्रबंधन समिति' के सदस्य सचिव, जॉय साहा ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि जब छात्रों को पता चला कि वहां बीफ पकाया जा रहा है, तो वे आयोजकों के पास गए। उन्होंने कहा कि मंदिर के इतने करीब ऐसा होने से उन्हें काफी परेशानी हुई, इसलिए उन्होंने आयोजकों से इसे किसी दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा। इसके बाद तीखी बहस हुई, जिसके बाद प्रोफेसर मो. आज़म खान ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत करने के लिए एक असिस्टेंट प्रॉक्टर को भेजा। बाद में, दावत के आयोजक मंदिर से और दूर चले गए और उन्होंने कहा कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh के आरोपों पर Congress का पलटवार, Jairam Ramesh ने दिया जवाब मंदिर की ईंटों को लेकर विवाद हालाँकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जल्द ही ऐसे आरोप सामने आए कि खाना पकाने के आयोजन (कुक-आउट) के आयोजकों ने बीफ खिचड़ी बनाने के लिए एक अस्थायी चूल्हा तैयार करने में मंदिर की ईंटों का इस्तेमाल किया था। ढाका के समाचार संस्थान 'द डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन छात्रों ने इस आयोजन की व्यवस्था की थी, उन्होंने शुरू में विश्वविद्यालय के कैफेटेरिया में ही खिचड़ी पकाने की योजना बनाई थी। लेकिन कुकिंग गैस का दबाव कम होने के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी, जिसके बाद आयोजकों ने खाना पकाने के लिए कोई दूसरी जगह चुनी। आयोजकों का कहना है कि अस्थायी चूल्हा बनाते समय उन्होंने पास में पड़ी ईंटों का इस्तेमाल कर लिया, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये ईंटें परिसर में स्थित मंदिर की हैं। 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में आयोजकों ने उन ईंटों को हटा दिया, कैफेटेरिया से लोहे का चूल्हा ले आए और इस गलतफहमी के लिए माफी भी मांगी। हालाँकि, साहा ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि मुख्य चिंता ईंटों को लेकर नहीं, बल्कि इस बात को लेकर थी कि खाना पकाने का इंतजाम मंदिर के बहुत करीब किया गया था।
India-UAE रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा, S Jaishankar ने खाड़ी क्षेत्र के हालात पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और रास अल-खैमाह के शासक शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-UAE संबंधों और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। यह मुलाकात जयशंकर की संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान हुई, जिसका उद्देश्य 'भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी' की प्रगति की समीक्षा करना था। वे बुधवार को अबू धाबी पहुंचे थे। बैठक के बाद, जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रास अल खैमाह के शासक और UAE सुप्रीम काउंसिल के सदस्य, महामहिम शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से मिलना सम्मान की बात है। उन्होंने आगे कहा कि भारत-UAE संबंधों को और मजबूत करने तथा इस क्षेत्र के साथ जुड़ाव को गहरा करने के बारे में उनके विचारों के लिए मैं आभारी हूँ। खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी रास अल खैमाह, UAE को बनाने वाले सात अमीरातों में से एक है। देश के सबसे उत्तरी बिंदु के पास स्थित, यह ओमान के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है और होर्मुज जलडमरूमध्य के बगल में खाड़ी तट के साथ फैला हुआ है। जयशंकर ने अपने UAE समकक्ष, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हाल के वर्षों में, भारत और UAE ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाया है। 'व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता' (CEPA), जो मई 2022 में लागू हुआ था, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे S Jaishankar, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात खाड़ी क्षेत्र में यूएई भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यहाँ बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, और यह देश ऊर्जा आपूर्ति तथा निवेश का एक प्रमुख स्रोत है। अबू धाबी में भारतीय दूतावास के अनुसार, यूएई में भारतीय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय हैं, जो वहाँ की कुल आबादी का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा हैं। वर्ष 2024 में यूएई में लगभग 43 लाख (4.3 मिलियन) भारतीय नागरिक रह रहे थे। जयशंकर की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करना, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करना, तथा खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करना था।
Riyadh Airport बंद होने के बाद दूतावास का निर्देश, सऊदी में रह रहे भारतीय घर के अंदर रहें
रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद उड़ानों में रुकावटें जारी हैं। इसे देखते हुए, भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को फिर से सलाह दी है कि वे स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी हवाई हमले के दौरान घर के अंदर ही रहें। रियाद में भारतीय दूतावास ने एक अपडेटेड एडवाइजरी में बताया कि 10 अक्टूबर के हमले में घायल हुए छह भारतीय नागरिक अभी भी अस्पताल में हैं। इनमें से दो लोग इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं, एक हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में है और तीन लोग जनरल वार्ड में हैं। रियाद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उड़ानों के लिए बंद है। दूतावास ने बताया कि दम्मम, जेद्दा और मदीना के हवाई अड्डे चालू हैं, हालांकि वहां अभी भी कुछ रुकावटें आ रही हैं। इसे भी पढ़ें: लड़ाई-लड़ाई माफ करो! US Midterm Election से पहले ऐसा फंसाया, हुतियों ने ट्रंप की धुकधुकी को क्यों बढ़ाया? सऊदी ने अंसारुल्लाह को क्या पैगाम भिजवाया भारतीय एयरलाइनों ने सऊदी अरब आने-जाने वाली उड़ानों के निलंबन को आगे बढ़ा दिया है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 20 अक्टूबर तक सभी रूटों पर अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। आकासा एयर ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक और जेद्दा के लिए उड़ानें 21 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं। एडवाइजरी के अनुसार, इंडिगो ने भी सभी रूटों पर अपनी सेवाएं 24 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं। दूतावास ने कहा कि सऊदी एयरलाइंस दम्मम, जेद्दा और मदीना से भारतीय शहरों के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें जारी रखे हुए है। फ्लाईनास भी दम्मम-लखनऊ रूट पर अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। दूतावास ने आगे बताया कि फ्लाईडील ने 17 और 18 अक्टूबर के लिए दम्मम-मुंबई उड़ानों की घोषणा की है। दूतावास ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों को तुरंत यात्रा करने की आवश्यकता है, वे बहरीन, कुवैत या कतर के रास्ते जाने पर विचार कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास जरूरी वीजा हों। इसे भी पढ़ें: Mecca Pact वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे हूती, सऊदी ने खुद ही कबूल लिया सबसे बड़ा सच! सऊदी अरब की यात्रा (उमराह सहित) की योजना बना रहे लोगों को सलाह दी गई है कि वे सऊदी हवाई अड्डों पर जारी व्यवधानों और उड़ानों के रद्द होने की संभावना को ध्यान में रखें, जिसके कारण उन्हें वहां लंबे समय तक रुकना पड़ सकता है। दूतावास ने कहा मौजूदा हालात को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर ही रहें, और चल रही घटनाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को रिकॉर्ड करने, प्रकाशित करने या साझा करने से बचें। दूतावास ने बताया कि यह नई सलाह हाल ही में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का ही हिस्सा है। इसमें भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि हवाई हमलों के दौरान वे घर के अंदर रहें और यात्रा की योजना बनाते समय उड़ानों में संभावित रुकावटों को भी ध्यान में रखें।
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना दिया वीडियो गेम... सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक वीडियो गेम दिखाया जा रहा है, जिसका नाम 'जंतर- मंतर चलो' है. चलिए जानते हैं क्या है ये वीडियो गेम और किसने बनाया.
अटल आवासीय स्कूल ने बदल दी मजदूरों के बच्चों की ज़िंदगी
मुरादाबाद के अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. यहां 718 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें मुफ्त शिक्षा, हॉस्टल, भोजन, किताबों समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. कभी बेहतर शिक्षा की कल्पना करना मुश्किल था, लेकिन अब कोई IAS अधिकारी बनना चाहता है, कोई IPS, कोई जज तो कोई आर्मी डॉक्टर. देखिए, कैसे अटल आवासीय विद्यालय योजना इन बच्चों के सपनों को नई दिशा देने में मदद कर रही है.
विदेश छोड़िए, भारत की इन 8 जगहों पर मिलेगा जंगल सफारी का असली मजा
जंगल सफारी का एडवेंचर लेने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है. भारत में जिम कॉर्बेट, रणथंभौर, बांधवगढ़, गिर और काजीरंगा जैसे कई शानदार वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन हैं. जानें भारत की बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां बाघ, एशियाई शेर, गैंडे और दूसरे जंगली जानवर देखने का मौका मिल सकता है.
Pixel फोन जैसा लुक, 20 हजार से कम में आया नया फोन, कमाल के फीचर्स
TECNO SPARK 50s 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है. इसमें 6400mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को अपनी ‘फ्लाइंग कार’ रोडस्टर के दो डेमो पेश किए… किसी फिल्मी सीन की तरह उड़ने रही फ्लाइंग कार मस्क की कंपनी ने कैसे बनाई और दावे के मुताबिक क्या 2028 तक आम लोग भी इसे खरीद पाएंगे, जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में… टेस्ला की रोडस्टर ने 3 बड़े कारनामे किए हैं… इन तीनों के पीछे 3 तरह की टेक्नोलॉजी है... 1. सक्शन फैन सिस्टम 2. कोल्ड गैस थ्रस्टर्स 3. इलेक्ट्रिक मोटर और थ्रस्टर की स्पीड टेस्ला रोडस्टर के 3 मॉडल ला रही है... टेस्ला का कहना है कि 2028 तक इन तीनों कारों का प्रोडक्शन और बिक्री शुरू हो जाएगी। हालांकि इसमें 3 बड़ी दिक्कतें हैं... 1. प्रोडक्शन और डिलीवरी में देरी 2. कार के सिक्योरिटी फीचर से जुड़े कई सवाल रोडस्टर को लेकर अभी कई बातें टेस्ला ने साफ नहीं की हैं। मसलन… 3. हर देश में चलना मुश्किल, कानूनी मंजूरी जरूरी कार की असली कीमत क्या है, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। --------- ये खबर भी पढ़िए… क्या बरमूडा ट्रायंगल ने फिर निगल ली 6 जानें, कनाडाई जेट कैसे लापता हुआ; पायलट ने कहा- मुझे कुछ दिख नहीं रहा 2-3 अक्टूबर की रात अटलांटिक महासागर के बरमूडा द्वीप से एक कनाडाई एंबुलेंस जेट ने उड़ान भरी। इसमें 6 लोग सवार थे। 1 घंटा 44 मिनट बाद इसे अमेरिका के बोस्टन एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन 39 मिनट पहले प्लेन लापता हो गया। पायलट ने ATC से कहा था- ‘मैं ब्लाइंड चल रहा हूं। कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।’ पूरी खबर पढ़िए…
'इंडिया में एक प्रॉब्लम है', रामायण के 4000 करोड़ के बजट पर बोले यश
बीते दिनों रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया. इसके बाद फिर फिल्म के बजट को लेकर चर्चा हो गई. हालांकि यश ने क्लियर किया है कि दो पार्ट में बनने वाली 'रामायण' फिल्म के ₹4,000 करोड़ के बजट में पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रचार का खर्च भी शामिल है.
उद्धव गुट छोड़ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे
शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिंदी भाषी चेहरा आनंद दुबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने चुनाव आयोग और SIR पर पार्टी के रुख से असहमति जताई. इस्तीफे के बाद वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए.
टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने आवाज उठाई है. जाफर का मानना है कि बल्लेबाजी के लिहाज से रिंकू बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं. उन्होंने कहा कि पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू से बेहतर विकल्प नजर नहीं आता. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है.
<
मिठाई खरीदने से पहले देख सकेंगे 'यूज बाय डेट', यूपी में नया नियम लागू
उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से खुली और पैक्ड मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य हो गया है. आजतक के रियलिटी चेक में दो दुकानों पर टैग नहीं मिले, जबकि तीसरी दुकान पर MFG और ‘बेस्ट बिफोर’ की जानकारी दर्ज थी. खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने 27 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया था.
'सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन?', प्रशांत किशोर के गोली मारने वाले बयान पर बवाल
एमएलसी चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर अपराधियों को गोली मारने वाला सवाल उठाया. भाजपा ने इसे हिंसक भाषा बताते हुए जुबान संभालने की नसीहत दी, जिसके बाद बिहार में सियासी घमासान जारी है.
भारत-रूस : संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र' के समुद्री चरण की तैयारियां पूरी
नई दिल्ली, भारत और रूस के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास इंद्र का समुद्री चरण शुरू होने जा रहा है। रूस में हो रहे इस अभ्यास के समुद्री चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह अभ्यास 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि और रूसी नौसेना के युद्धपोत अल्दार त्सिदेनझापोव की संचालन टीमों के बीच योजना सम्मेलन आयोजित किया गया।
यूपी में पंचायत चुनाव क्यों अटका हुआ है? हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब आगे की राह क्या
इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को तीन महीने के भीतर कराना होगा. यूपी में छह महीने से पंचायत चुनाव लटके हुए हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर क्या अड़चन है और क्यों समय पर चुनाव नहीं हो सके. आइए समझते हैं कि क्या वजह हैं?
सड़क किनारे का ट्रांसफार्मर उड़ा ले गया टैंकर! खौफनाक VIDEO
यूपी के बिजनौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक खाली टैंकर ने सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर टैंकर के चेंबर में फंस गया और चालक उसे लेकर नजीबाबाद ऑयल डिपो पहुंच गया.
सऊदी अरब पर हूतियों के हमले हुए तेज, भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
सऊदी अरब के रहने वाली भारतीयों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें उन्होंने शांत और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा है कि फिलहाल मौजूदा हालात को देखते, हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहें. एडवायजरी में कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए, सऊदी अरब में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत और सतर्क रहें, हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन करें.
CRETA-SIERRA की उड़ेगी नींद, आ रही 29KM माइलेज वाली SUV
रेनो भारतीय बाजार में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. भारतीय बाजार में कंपनी अपनी अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो डस्टर हाइब्रिड की, जो 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. इस एसयूवी को कंपनी ने मार्च में ही रिवील कर दिया था. अब इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग है.
गायब हुआ ट्रांसफार्मर तो... ऐसे खुली पोल
बिजनौर के फूलसदा गांव में इंडियन ऑयल का खाली टैंकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर टैंकर के चेंबर में फंस गया और चालक उसे लेकर नजीबाबाद स्थित तेल डिपो पहुंच गया. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
200+200+200 मेगापिक्सल कैमरा, Oppo का फोन इस दिन भारत आ रहा है
Oppo Find X10 Pro Max Launch: भारत में ओपो का सबसे महंगा स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है. सवाल ये है कि क्या इस फोन की कीमत 2.5 लाख रुपये तक जाएगी? आइए जानते हैं.
ठंड, इंटीमेसी और कंडोम... LIVE कॉन्सर्ट में क्या बोल गए थे हनी सिंह
Honey Singh Controversy: दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी पर क्यों मचा बवाल? जानें क्या बोले हनी सिंह, क्यों हुई शिकायत और महाराष्ट्र साइबर सेल में क्या हुआ.
छठ पर जाना चाहते हैं घर? इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें
भारतीय रेलवे ने बिहार के लिए छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. यह स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग जगहों से बिहार के लिए जाएंगी. यहां पूरी लिस्ट दी गई है.
शनि की बदलेगी चाल, बदलेगी किस्मत! 6 राशियों को मिल सकते हैं फायदे
Shani Margi 2026:11 दिसंबर 2026 को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि की चाल बदलने से वृषभ, मिथुन समेत 6 राशियों को करियर, धन और कारोबार में लाभ मिल सकता है. जानें किन राशियों पर होगा असर.
लिंडी कैमरन : भारत-ब्रिटेन ने मिलकर हासिल किया उस पर गर्व है
नई दिल्ली, भारत में ब्रिटेन की निवर्तमान उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भारत और ब्रिटेन ने मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर गर्व है। उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य को लेकर भी उत्साह जताया।
शुरू हो गई युवराज की IPL क्लास, करुण नायर को दी स्पेशल ट्रेनिंग
युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच बने हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जहां वो टीम के बैटर करुण नायर को स्पेशल कोचिंग देते हुए नजर आए.
कम उम्र में करोड़ों की दौलत, ये हैं दुनिया के सबसे अमीर Gen Z स्टार्स
जेन जी के कई सितारे कम उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं. म्यूजिक, फिल्मों और सोशल मीडिया से लेकर ब्रांड डील्स और अपने बिजनेस तक, इन युवाओं ने लोकप्रियता को कमाई में बदल दिया है. याहू फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्टरबीस्ट, काइली जेनर और जेक पॉल जैसे स्टार्स दुनिया के सबसे अमीर जेन जी सेलिब्रिटीज में शामिल हैं.

