Noida Startup is Building Drones and Satellites: नोएडा के सेक्टर-80 की इंडस्ट्रियल गलियों के बीच एक साधारण सी कांच और क्रोम की इमारत है। लेकिन देश के डिफेंस सेक्टर के लिए यह बिल्डिंग बेहद खास है। बाहर से देखने पर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि इस इमारत के अंदर हाई-टेक डिफेंस व स्पेस-टेक काम चल रहा है। इस बिल्डिंग के अंदर दर्जनों युवा इंजीनियर, भारतीय थल सेना और वायु सेना के लिए देश के सबसे स्मार्ट ड्रोन और सैटेलाइट्स तैयार कर रहे हैं।इस स्टार्टअप का नाम है ओमनीप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजीज। आइए आपको बताते हैं कि अमेरिका से लौटे आकाश सिन्हा और ज्योति सिन्हा की जोड़ी कैसे भारत के रक्षा क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।US से वापसी और स्टार्टअप की शुरुआतइस कंपनी के फाउंडर्स आकाश सिन्हा और ज्योति सिन्हा हैं। दोनों ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) से पढ़ाई की और फिर अमेरिका की मशहूर यूनिवर्सिटीज- कार्नेगी मेलॉन और एमआईटी से अपनी मास्टर्स पूरी की। अमेरिका में उन्होंने यूएस आर्मी के लिए रोबोट्स और एडवांस्ड गैजेट्स बनाए। वहां 12 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद वे भारत लौट आए।भारत में उन्होंने नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाना शुरू किया। लेकिन जब केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र को प्राइवेट कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला, तो उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया।रक्षा मंत्रालय और iDEX स्कीम का सहाराआकाश सिन्हा बताते हैं कि 5-6 साल पहले भारत में स्थिति कठिन थी, लेकिन सरकार की iDEX (Innovations for Defence Excellence), ADITI और RDI जैसी स्कीमों ने सब कुछ बदल दिया। अब भारत का फंडिंग इकोसिस्टम बिल्कुल अमेरिका जैसा हो गया है।क्या है iDEX स्कीम?2018 में शुरू की गई इस स्कीम के तहत रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप्स को प्रोटोटाइप बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। मार्च 2026 तक iDEX के तहत 676 स्टार्टअप्स जुड़े हैं और 551 कॉन्ट्रैक्ट्स साइन हो चुके हैं। इसके तहत ₹2,400 करोड़ से ज्यादा के प्रोक्योरमेंट को मंजूरी मिली है।रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, अगर कोई स्टार्टअप रक्षा बलों की जरूरतों के हिसाब से सही प्रोटोटाइप तैयार कर लेता है, तो सरकार उसे तय अवधि के लिए रिपीट ऑर्डर देने का आश्वासन देती है। इससे निवेशकों को भी भरोसा मिलता है।चंद्रयान मिशन से लेकर बॉर्डर मैपिंग तक...अपने नाम किए कई बड़े कारनामेओमनीप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजीज के नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। चंद्रयान मिशन के दौरान प्रज्ञान रोवर जिस मैपिंग और नेविगेशन सॉफ्टवेयर के जरिए चांद की सतह पर चला था, उसे इसी स्टार्टअप ने तैयार किया था। सौमित्रा मिशन के तहत कंपनी ने अपने 3D मैपिंग ड्रोन से भारत के 10,000 से ज्यादा गांवों की मैपिंग की।रक्षा मंत्रालय की फंडिंग से यह कंपनी दुनिया का सबसे हाई-रेजोल्यूशन (1 मीटर से कम रेजोल्यूशन) वाला 3D मैपिंग सैटेलाइट कांस्टेलेशन बना रही है, जो अगले साल अंतरिक्ष में लॉन्च हो सकता है। यह दुर्गम पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों का सटीक जीपीएस डेटा देगा।एयरफोर्स स्टेशनों पर पक्षियों के टकराने से होने वाले हादसों को 80% तक कम करने के लिए बर्ड एक्स तकनीक विकसित की गई है, जिसका ट्रायल एक प्रमुख एयर बेस पर हो चुका है।बिना जीपीएस वाली परिस्थितियों में भी दुश्मन के ठिकाने को खोजकर खुद को ब्लास्ट करने वाले कामिकेजी ड्रोन्स की स्वदेशी तकनीक पर भी काम चल रहा है।रिवर्स ब्रेन ड्रेन: ट्रंप की नीतियों से भारत को फायदाजब फाउंडर्स से पूछा गया कि नोएडा में इतना हाई-टेक टैलेंट कहां से मिलता है, तो उन्होंने बताया कि उनके पास IIT दिल्ली, IIT कानपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (IIST) के बेहतरीन इंजीनियर्स काम कर रहे हैं।इसके अलावा अमेरिका में ट्रंप द्वारा वर्क वीजा पर की जा रही सख्ती के कारण 'रिवर्स ब्रेन ड्रेन' हो रहा है। आकाश और ज्योति ने बताया कि उन्होंने अमेरिका की कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी से एआई (AI) टॉपर तक को सीधे भारत में अपने इस नोएडा स्टार्टअप के लिए हायर किया है। कई मिड-लेवल प्रोफेशनल्स भी वापस भारत लौटकर काम करना चाहते हैं।
Housing Scheme News: Jaypee Wishtown के हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। Suraksha Group ने मई 2028 तक Jaypee Wishtown में करीब 20,000 घरों को पूरा कर खरीदारों को सौंपने का लक्ष्य रखा है। यह परियोजना लंबे समय से निर्माण में देरी और अनिश्चितता का सामना कर रही थी। Jaypee Infrastructure की दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुए भी करीब एक दशक होने जा रहा है।टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Suraksha Group ने बताया कि जब उसने Jaypee Infrastructure Ltd. (JIL) की परियोजना की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय 159 टावरों का निर्माण रुका हुआ था। इनमें से अब तक 84 टावर पूरे किए जा चुके हैं। कंपनी के मुताबिक, परियोजना में निर्धारित निर्माण का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।5 हजार फ्लैटों का दिया जा चुका है कब्जाSuraksha के प्रमोटर सुधीर वालिया ने बताया कि कंपनी अब तक करीब 5,000 फ्लैटों का कब्जा होमबायर्स को दे चुकी है। इसके अलावा लगभग 3,000 फ्लैट पूरी तरह यूनिट ऐसी हैं, जिनका कब्जा अभी बाकी है, क्योंकि संबंधित खरीदारों ने कंपनी से संपर्क नहीं किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि तैयार फ्लैटों का कब्जा लेने के लिए खरीदारों से संपर्क करने की अपील की जा रही है।अगले दो साल में 3 हजार करोड़ रुपये का निवेशSuraksha Group के मुताबिक, कंपनी अब तक परियोजना में करीब 1,500 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है। अब शेष घरों को पूरा करने और परियोजना को गति देने के लिए अगले दो वर्षों में करीब 3,000 करोड़ रुपये और खर्च करने की योजना है।कंपनी का मुख्य लक्ष्य मई 2028 तक 20 हजार घरों को पूरा कर उनका हैंडओवर करना है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर सर्दियों के दौरान निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो निर्धारित समयसीमा में करीब छह महीने तक की देरी हो सकती है। ऐसी स्थिति में परियोजना का काम सितंबर 2028 तक खिंच सकता है।कंपनी ने दिया निर्माण में तेजी का भरोसाSuraksha का कहना है कि Jaypee Wishtown में निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि परियोजना की जिम्मेदारी लेने के बाद से अब तक नियोजित निर्माण का लगभग आधा हिस्सा पूरा किया जा चुका है।Suraksha Promoter की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, करीब 5,000 फ्लैटों का कब्जा पहले ही दिया जा चुका है, जबकि लगभग 3,000 तैयार यूनिट का कब्जा खरीदारों के कंपनी से संपर्क नहीं करने के कारण लंबित है।Wishtown में बनेगा बड़ा Sports ParkSuraksha Group सिर्फ फ्लैटों का निर्माण पूरा करने तक सीमित नहीं है। कंपनी ने Wishtown के सामाजिक और मनोरंजन से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने की भी योजना बनाई है। कंपनी के 'Noida Ki Suraksha' पहल के तहत करीब 85 एकड़ में Suraksha Sports Park विकसित करने की योजना है। इसमें क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ कई अन्य खेलों के लिए कोर्ट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-133 में एक मंदिर विकसित करने की भी योजना है।Wishtown में Experience Centre शुरूकंपनी ने सोमवार को Jaypee Wishtown में अपना Experience Centre भी शुरू किया। यहां मौजूदा परियोजनाओं के साथ-साथ नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास आने वाले नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी और उनकी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।तीन बड़े Integrated Township प्रोजेक्ट की तैयारीSuraksha Group ने तीन नए Integrated Township प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है। इनमेें:-City of Ganga: -256 एकड़ में विकसित किया जाएगा।Enterprise City:-85 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में प्रस्तावित है।Yamuna Smart City- 24 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जाएगी।इनमें दो प्रोजेक्ट रेजिडेंशियल और एक इंडस्ट्रियल होगा। कंपनी की योजना है कि इन प्रोजेक्ट्स को लेकर इसी वित्त वर्ष में लॉन्च किया जाए।लंबे इंतजार के बाद खरीदारों को उम्मीदJaypee Wishtown के खरीदार लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं।प्रोजेक्ट के दिवालिया प्रक्रिया में जाने और निर्माण में लगातार देरी के कारण हजारों होमबायर्स की परेशानी बढ़ गई थी। अब Suraksha Group के मई 2028 तक 20 हजार घरों को पूरा करने के लक्ष्य से खरीदारों को अपने घर मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, कंपनी ने सर्दियों में निर्माण प्रतिबंध की स्थिति में सितंबर 2028 तक की संभावित देरी का भी संकेत दिया है।ये भी पढ़ें- ₹2,000 तक के RuPay डेबिट कार्ड और UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया निर्देश
बदायूं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अजब सिंह को एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को निलंबित कर दिया। उन पर अधिकारियों को बिना सूचना दिए नोएडा में रहने और विवेचनाओं में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। इंस्पेक्टर के कामकाज और उनके द्वारा की जा रही जांचों को लेकर अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें ड्यूटी से लेकर विवेचनाओं तक कई खामियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि इंस्पेक्टर अजब सिंह बिना बताए नोएडा में रह रहे थे। उनकी हाजिरी और मूवमेंट से जुड़े रिकॉर्ड में भी सही जानकारी दर्ज नहीं थी। इसके अलावा कुछ मामलों की जांच में जरूरी साक्ष्य समय पर और सही तरीके से जुटाने में लापरवाही सामने आई। अधिकारियों ने इसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है। शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच इंस्पेक्टर अजब सिंह के कामकाज और जांचों को लेकर अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के दौरान उनके ड्यूटी रिकॉर्ड और मूवमेंट की जानकारी खंगाली गई। इसमें सामने आया कि वह बिना अधिकारियों को सूचना दिए नोएडा में रह रहे थे। उनकी हाजिरी और आने-जाने से संबंधित रिकॉर्ड में भी सही जानकारी नहीं मिली। विवेचनाओं में जरूरी सबूत जुटाने में बरती लापरवाही जांच के दौरान इंस्पेक्टर अजब सिंह की ओर से की गई विवेचनाओं को भी देखा गया। इसमें कुछ मामलों में जरूरी साक्ष्य समय पर और सही तरीके से जुटाए नहीं गए थे। पर्याप्त सबूत एकत्र किए बिना कार्रवाई किए जाने से संबंधित मामलों की विवेचना कमजोर होने की आशंका भी सामने आई। अधिकारियों ने जांच में इसे गंभीर लापरवाही माना। ड्यूटी रिकॉर्ड से लेकर जांच तक कई खामियां मिलीं विभागीय जांच रिपोर्ट में इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। बिना सूचना नोएडा में रहना, हाजिरी और मूवमेंट रिकॉर्ड में सही जानकारी नहीं होना और विवेचनाओं में जरूरी साक्ष्य जुटाने में लापरवाही को अनुशासनहीनता माना गया। अधिकारियों ने माना कि ऐसी लापरवाही का सीधा असर मामलों की जांच पर पड़ सकता है। एसएसपी ने किया सस्पेंड जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने इंस्पेक्टर अजब सिंह को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। इस जांच में यह देखा जाएगा कि उनकी लापरवाही से किन मामलों की विवेचना प्रभावित हुई और उसका कितना असर पड़ा। विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Budaun News: बिना सूचना नोएडा जाने व विवेचना में लापरवाही पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक निलंबित
क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अजब सिंह को विभागीय लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने निलंबित कर दिया।
AIADMK ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के लंदन दौरे पर सवाल उठाए, जिसमें एक नोएडा-मुख्यालय वाली कंपनी के लिए निवेश आकर्षित करने की बात कही गई थी।
इंडिया एक्सपोमार्ट, ग्रेटर नोएडा में 15 सितंबर से 18 सितंबर तक बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में आगंतुकों और वाहनों के पहुंचने को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है।
ग्रेटर नोएडा में सोमवार को किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके आह्वाहन पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी पर किसान पहुंचे हैं। वे इस समय नारेबाजी कर रहे हैं। BKU के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। किसानों को समर्थन देने के राकेश टिकैत भी यहां पहुंचे हैं। भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग BKU के पवन खटाना ने बताया कि किसान लंबे समय से 64.7% अतिरिक्त मुआवजा, आबादी से जुड़े मामलों का निपटारा, 10% आवासीय प्लॉट और 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 14 सितंबर को यमुना अथॉरिटी पर धरना दिया जाएगा। BKU कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली है। उनका कहना है कि तीनों अथॉरिटी पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मांगें पूरी नहीं होतीं। इस बार किसान मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। 9 सितंबर से चल रहा किसान सभा का धरना किसान सभा के कार्यकर्ता 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर धरना दे रहे हैं। सोमवार को यहां महापंचायत होगी। इसकी अगुवाई रुपेश वर्मा, सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान करेंगे। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रुपेश वर्मा ने बताया कि धरने को सोमवार को 6 दिन हो गए हैं। उनका कहना है कि अब तक अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। महापंचायत में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से प्रभावित गांवों के हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।
Ghaziabad News: नोएडा से एक महीने से गायब दो युवतियां खोड़ा में साथ रहती मिलीं, थाने पहुंचा मामला
ग्रेटर नोएडा से करीब एक महीने से लापता दो युवतियां रविवार को खोड़ा में एक किराये के मकान में एक साथ रहती मिलीं। एक युवती के पति और दूसरी के भाई ने उन्हें तलाश कर पकड़ा।
Noida News: हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सोलह शृंगार से मेहंदी तक खरीदारी
Markets bustle with activity ahead of Hartalika Teej; shopping ranges from traditional adornments to henna.
Noida News: अब मालगाड़ियों के संचालन पर 24 घंटे रहेगी नजर
Freight train operations will now be monitored round-the-clock.
Baghpat News: नोएडा में कार की टक्कर से बेडशीट सप्लायर की मौत
crime news
Jaunpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 27 को नोएडा चलने का आह्वान
Call to march to Noida on the 27th for the restoration of the old pension scheme.
Noida DM Medha Roopam पहुंची Supreme Court तो Saurav Das बोले- 20 लाख जुर्माना लगे| Akriti Chaudhary
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लेने का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच चुका है।
आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं नोएडा डीएम, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी के खिलाफ एनएसए लगाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट...
आकृति चौधरी मामले में Supreme Court पहुंचीं नोएडा डीएम, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
नोएडा, 13 सितंबर . दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी के खिलाफ एनएसए लगाने का मामला अब Supreme Court पहुंच गया है. गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को Supreme Court में चुनौती दी है. गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी ... Read more
आकृति चौधरी मामले में SC पहुंचीं नोएडा DM, HC के फैसले को दी चुनौती
गौतमबुद्ध नगर की DM मेधा रूपम ने आकृति चौधरी की NSA हिरासत को रद्द करने और मुआवजे के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को आकृति की हिरासत रद्द कर 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था.
संभल में मिट्टी से भरे एक डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार सुबह 9 बजे संभल जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कैलादेवी थाना क्षेत्र के शकरपुर और लदनपुर गांव के बीच गंवा-संभल रोड पर हुआ। मृतक पति की पहचान कैमा गांव के रहने वाले 36 साल के ओमकार सिंह यादव के रूप में हुई है। उनकी 35 साल की पत्नी राजमाला गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले गई। बाइक नंबर से करीब डेढ़ घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई। जानकारी के मुताबिक, दंपति नोएडा से अपने गांव लौट रहा था। वे नोएडा की एक कपड़े की फैक्ट्री में मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। घरवालों ने नहीं की शिकायत ओमकार सिंह यादव अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके नाम 11 साल का विरलेश, 10 साल का अमित और 7 साल का गौरव है। तीनों बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। ओमकार के शव को देखकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घायल पत्नी राजमाला को संभल कोतवाली कस्बे के चंदौसी रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भतीजे अनुराग यादव ने बताया कि यह हमारे चाचा चाचा हैं और दिल्ली से बाइक से आ रहे थे। नोएडा की एक कपड़ा फैक्ट्री मजदूरी करते हैं, घर आते समय उनकी बाइक को मिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि डंपर को मौके से पकड़ लिया गया है, लेकिन उसका ड्राइवर भाग गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है और घरवालों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। शनिवार की देर रात नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल नियुक्त किए गए दिनेश शर्मा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs)—इंडियन ऑयल (Indane), भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas)—ने 13 सितंबर 2026 के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की आधिकारिक दरें जारी कर दी हैं। त्योहारी सीजन से ठीक पहले रसोई का बजट संतुलित रखने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किग्रा) की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जबकि स्थानीय करों और ढुलाई खर्च (Freight Charges) के आधार पर अलग-अलग राज्यों और शहरों में दरों में अंतर देखने को मिलता है। दूसरी ओर, रेस्तरां, ढाबों और हलवाई कारोबारियों के उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी महानगरों के अनुसार स्थिर स्तर पर बने हुए हैं।घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा) की प्रमुख शहरों में कीमतेंआम घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी के घरेलू गैस सिलेंडर की आज की दरें इस प्रकार हैं:शहर14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर का भावनई दिल्ली (New Delhi)₹942.00मुंबई (Mumbai)₹941.50कोलकाता (Kolkata)₹968.00चेन्नई (Chennai)₹957.50लखनऊ (Lucknow)₹979.50नोएडा / गाजियाबाद (Noida)₹939.50गुरुग्राम (Gurugram)₹950.50पटना (Patna)₹1,031.50 - ₹1,042.00जयपुर (Jaipur)₹945.50बेंगलुरु (Bengaluru)₹944.50हैदराबाद (Hyderabad)₹994.0019 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर के आज के भावहोटल, कैटरिंग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले नीले कमर्शियल सिलेंडरों की दरें महानगरों में इस प्रकार दर्ज की गई हैं:नई दिल्ली: ₹2,747.50 प्रति सिलेंडरमुंबई: ₹2,701.00 प्रति सिलेंडरकोलकाता: ₹2,884.00 प्रति सिलेंडरचेन्नई: ₹2,916.50 प्रति सिलेंडरलखनऊ: ₹2,870.00 प्रति सिलेंडरपटना: ₹3,029.00 प्रति सिलेंडरपटना और बिहार में क्यों ज्यादा होती है एलपीजी की कीमत?राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तुलना में पटना में एलपीजी सिलेंडर का भाव हमेशा अधिक रहता है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं:राज्य स्तरीय वैट (VAT): विभिन्न राज्यों में पेट्रोलियम और गैस उत्पादों पर लगने वाला वैट व स्थानीय उपकर अलग-अलग होता है।ढुलाई लागत (Transportation & Logistics): रिफाइनरी और गैस बॉटलिंग प्लांट से उपभोक्ता वितरण केंद्रों तक पहुंचने वाली दूरी और सड़क परिवहन लागत के कारण पूर्वी भारत और बिहार के शहरों में प्रति सिलेंडर ढुलाई चार्ज जुड़ जाता है, जिससे पटना में घरेलू सिलेंडर ₹1,000 के पार पहुंचता है।उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत नामांकित गरीब परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा प्रति सिलेंडर ₹300 की लक्षित सब्सिडी (Targeted Subsidy) सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए भेजी जाती है। इसका मतलब है कि दिल्ली में सामान्य उपभोक्ताओं को ₹942 में मिलने वाला सिलेंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रभावी रूप से ₹642 में पड़ता है। एक वित्तीय वर्ष में 14.2 किलोग्राम के कुल 12 रीफिल तक यह सब्सिडी देय होती है।घर बैठे मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप से ऐसे चेक करें रेट व बुकिंगग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से चंद सेकंड में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और चालू दरें जान सकते हैं:Indane (इंडियन ऑयल): अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर या व्हाट्सएप नंबर 7588888824 पर 'REFILL' लिखकर भेजें।Bharat Gas (भारत पेट्रोलियम): व्हाट्सएप नंबर 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज भेजें।HP Gas (हिंदुस्तान पेट्रोलियम): व्हाट्सएप नंबर 9222201122 पर मैसेज भेजकर बुकिंग और रेट की जानकारी प्राप्त करें।इसके अलावा इंडियन ऑयल के आधिकारिक पोर्टल iocl.com पर जाकर भी हर शहर की दैनिक और मासिक दरों की सीधी सूची देखी जा सकती है।
हापुड़ में बसेगा नया शहर, 22 गांवों से जमीन खरीदेगी आवास विकास परिषद, नोएडा नमो भारत रूट से नजदीक
दिल्ली एनसीआर में हापुड़ भी गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत जैसे जिलों की तरह हाउसिंग सोसायटी और कमर्शियल परियोजनाओं का नया हब बनता जा रहा है. हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप बना रहा है.
यूपी: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली।
ग्रेटर नोएडा में लड़के की पीट-पीटकर हत्या:कमरे में मिली लाश, आरोपी दोस्त फरार
ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा की श्रीराम कॉलोनी में मोबाइल चोरी के शक में 17 साल के किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। पिता ने बेटे के दोस्तों पर उसे घर बुलाकर पीटने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मूलरूप से बिहार के नवादा जिले के तिरूपुर निवासी रणजीत सिंह परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहते हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रणजीत के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 3 बजे उनका बेटा सूरज पड़ोस में रहने वाले दोस्तों के बुलाने पर उनके घर गया था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि सूरज दोस्तों के घर में बेहोश पड़ा है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप- मोबाइल चोरी के शक में बुलाया था रणजीत सिंह का आरोप है कि आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि दोस्तों ने सूरज को मोबाइल चोरी के शक में घर बुलाया था। आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर पीटा गया और गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने 112 पर कॉल की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बोली- शरीर पर चोट के निशान नहीं ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के पड़ोसी दोस्तों के घर में बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, किशोर के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से आरोपी बताए जा रहे दोस्त अपने घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, किशोर की मौत के बाद कॉलोनी में नाराजगी का माहौल है।
फरीदकोट जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटकपूरा में पकड़े गए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरे टैंकर के मामले में यह माल सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा की कंपनी के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज कराया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए देसी घी के सैंपलों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार यह देसी घी अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक टैंकर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी को कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित एक देसी घी फैक्ट्री में सप्लाई के लिए लाया गया है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को अपने कब्जे में लिया था। टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी भरा हुआ था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नियमों के तहत इसके अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू की है और सिटी कोटकपूरा पुलिस को शिकायत देसी घी सप्लाई करने वाली कंपनी पर आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट इस संबंध में फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि टैंकर से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है और रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस को भी शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर केस इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर केस दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच के दौरान जिन भी व्यक्तियों की भूमिका सामने आएगी,उन्हें नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रति व्यक्ति आय के मामले में नोएडा देश का चौथा सबसे अमीर शहर है। इस सूची में तेलंगाना का रंगारेड्डी पहले, हरियाणा का गुरुग्राम दूसरे और कर्नाटक का बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है।
ग्रेटर नोएडा में उल्लू के हमले से दहशत: सोसायटी के लोगों पर कर रहे हमला, घायल शख्स ने बताई अटैक की पूरी कहानी
Noida में Dating App के जरिए युवती से मुलाकात के नाम पर 17.98 लाख की Cyber Fraud
अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक डेटिंग ऐप के माध्यम से लड़की से मिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17.98 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-52 निवासी निखिल कुमार रस्तोगी ने इस संबंध में शनिवार सुबह साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रस्तोगी 27 अगस्त को ‘टेलीग्राम ऐप’ के माध्यम से ‘फ्लर्टीफाई क्लब’ नामक एक डेटिंग ऐप से जुड़े और एक लड़की के संपर्क में आए। लड़की ने उनसे कहा कि जिस लड़की से वह वास्तव में मिलना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें क्लब का वीआईपी सदस्य बनना होगा और कुछ कार्य पूरे करने होंगे। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने तीन-चार दिनों में बताए गए कार्य पूरे किए और इस दौरान अलग-अलग खातों में 17.98 लाख रुपये भेजे। बाद में आरोपियों ने उनका क्रेडिट स्कोर कम होने की बात कहकर उसे बढ़ाने के लिए 7.16 लाख रुपये और जमा करने को कहा। शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने दो सितंबर तक अलग-अलग खातों में रकम हस्तांतरित की। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Noida News: पहाड़ी पल्स ने यूके-11 को हराया
Pahadi Pulse defeated UK-11.
What Makes the Best Packers and Movers in Noida? A Buyer's Guide
Noida has expanded rapidly over the last decade, with new residential sectors, IT parks, and commercial hubs drawing in professionals and families from across the National
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से नोएडा के निर्यातकों को कारोबार की नई उम्मीद है।
यूपी में 1000 नए EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, लखनऊ और नोएडा समेत कई जिलों में होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और प्रमुख शहरों में एक हजार नए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। राज्य नवीकरणीय ऊर्जा में दूसरे स्थान पर है और 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवक एक युवती को दिल्ली से नोएडा ले आया। सेक्टर-71 के होटल में उसके साथ मनमानी करने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से निकलकर भागी और परिजन को घटना की जानकारी दी। युवती के पिता की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन साल से दिल्ली में रह रही थी युवतीमूलरूप से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली युवती पिछले करीब तीन साल से दिल्ली में रह रही है। वह वहीं नौकरी करती है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बेटी की इंस्टाग्राम के माध्यम से भविष्य शर्मा नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। परिवार को इस दोस्ती की जानकारी नहीं थी। एक सितंबर को होटल लेकर आयायुवती ने परिजन को बताया कि एक सितंबर को भविष्य शर्मा उसे दोस्ती का झांसा देकर नोएडा के सेक्टर-71 स्थित एक होटल में लेकर आया था। आरोप है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद युवक ने युवती के साथ मनमानी करने का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर रही जांच धमकी मिलने के बाद युवती काफी डर गई। किसी तरह वह आरोपी से बचकर होटल से बाहर निकली और परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। फेज-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भविष्य शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा में त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। दादरी पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 20 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पटाखों के साथ बोलेरो पिकअप भी जब्त कर ली है। एनटीपीसी कट के पास पकड़ी गाड़ी थाना प्रभारी नीरज मिश्रा के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से अवैध पटाखों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने एनटीपीसी कट के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी में शिवकुमार और रामकुमार सवार थे। तलाशी के दौरान अलग-अलग तरह के पटाखों के 20 कार्टून मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पटाखों समेत गाड़ी को जब्त कर लिया। हाथरस और बदायूं के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार शिवकुमार हाथरस के चमनपुरा का रहने वाला है, जबकि रामकुमार बदायूं के टॉटपुर कर्सरी का निवासी है। दोनों फिलहाल बादलपुर के अच्छेजा गांव में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दादरी थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कहां से लाए थे पटाखे, जांच जारी पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध पटाखे बेचकर कमाई करने की फिराक में थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। यह घटना डेल्टा-1 गोलचक्कर पर हुई। आग लगने के बाद कार में सवार दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। युवकों ने पानी से भरी दो बड़ी बोतलों का इस्तेमाल कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। उनकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ। देखिए तस्वीरें.. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही किसी व्यक्ति ने आग लगने की कोई सूचना दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए घटना का एक वीडियो मिला था।
ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा में बुधवार को तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए। इनमें एक एमबीए छात्र भी शामिल है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र परीक्षा पास न कर पाने को लेकर तनाव में था। वहीं, दो अन्य मामलों में भी मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। 22वीं मंजिल से गिरा MBA छात्र नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, मेरठ निवासी मौर्य पटेल (26) सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में दोस्त के साथ किराए पर रहते थे। वह नोएडा के एक विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे और ऑनलाइन काम भी करते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार को मौर्य पटेल सोसाइटी की 22वीं मंजिल से गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह परीक्षा पास न कर पाने को लेकर तनाव में थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। सूरजपुर में युवक की मौत सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय आकाश की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आकाश झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में उनके मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। बीमारी के चलते तनाव में थी युवती कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली आंचल की भी बुधवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आंचल बिहार के जमुई की रहने वाली थीं। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं और इसी वजह से मानसिक तनाव में थीं। बुधवार सुबह घर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
कैथल शहर में स्पा सेंटर की आड़ में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दोनों उत्तर प्रदेश, जालंधर, अमृतसर और नोएडा ये युवतियों को बुलाते थे और अनैतिक कार्य करवा रहे थे। आरोपियों में महिला रिंकी और कैथल के राजकुमार शामिल है। सिविल लाइन थाना की हेड कांस्टेबल सुदेश देवी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत अनुसार आरोपी रिंकी और राजकुमार ने कैथल में ढांड रोड पर अपना स्पा सेंटर बना रखा था और वहां युवतियों से कमीशन पर अनैतिक कार्य करवा रहे थे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने रेड कर 6 युवतियों को पकड़ा बता दें कि पुलिस ने बुधवार को ढांड रोड पर स्पा सेंटर पर रेड कर छह युवतियों को पकड़ा था। यह स्पा सेंटर ढांड रोड बनी एक बिल्डिंग में थर्ड फ्लोर पर चल रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सेंटर में अफरा तफरी मच गई। पता चला कि यह स्पा सेंटर अवैध रूप से चल रहा था, जिसका कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। सेंटर को भी यूपी की रहने वाली युवती ही चला रही थी। डस्टबिन में यूज्ड कंडोम भी मिले टीम को मौके से डस्टबिन में यूज्ड कंडोम भी मिले। इसके अलावा कुछ बैग मिले, जिनमें युवतियों के कपड़े भी थे। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर सभी युवतियों को थाने भेज दिया, जहां उसने पूछताछ की गई। जब यह रेड पड़ी, तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस रेड का वीडियो भी बना लिया। सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
CJI Suryakant ने Noida Magistrate को फटकारा, CJP Protest में गए छात्र पर लगाया था 5 लाख का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट यानी ACP को फटकार लगाई है. वजह बना एक छात्र, जिसे 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने का नोटिस दे दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान खुद CJI सूर्यकांत की बेंच ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को आड़े हाथों लिया.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली-एनसीआर में वीवीआईपी विमानों की पार्किंग और सुरक्षा हेतु एक व्यापक योजना बनाई गई है। इसमें नोएडा, हिंडन, जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट को बैकअप और डायवर्जन के लिए तैयार रखा गया है।
ग्रेटर नोएडा में किसानों ने बुधवार को प्राधिकरण ऑफिस के बाहर हंगामा किया। इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने कहा-10%आबादी प्लॉट किसानों को मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। गौतमबुद्ध नगर में किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संघर्ष मोर्चा ने इस प्रदर्शन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसी के तहत किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और नारेबाजी की। 2 तस्वीरें देखिए… नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करें किसान सभा के जिलाध्यक्ष रुपेश वर्मा और भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करना, 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट देना और आबादी से जुड़े मामलों का समाधान करना शामिल है। किसानों ने प्राधिकरण में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी किसानों के इस प्रदर्शन का समर्थन किया। प्राधिकरण ऑफिस के बाहर डेरा डाला किसान नेता रुपेश वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसानों ने प्राधिकरण पर डेरा डाल दिया है और कहा कि मांगें पूरी न होने तक वे वहां से नहीं हटेंगे। सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसान अपनी प्रमुख मांगों को लेकर अडिग हैं। इनमें 10 प्रतिशत भूखंड, आबादी से जुड़े मामलों का समाधान, नए कानून के अनुसार 20 प्रतिशत भूखंड और 20,000 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा शामिल है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्पष्ट था, तब उसके बावजूद छात्र के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कैसे शुरू की गई।
Noida DM Medha Roopam को Mahua Moitra ने बुरा सुनाया, CEC Gyanesh Kumar को लपेटा | Akriti Chaudhary
Noida DM Medha Roopam को Mahua Moitra ने बुरा सुनाया, CEC Gyanesh Kumar को लपेटा | Akriti Chaudhary
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने किया सुसाइड, नोएडा के घर में पंखे से लटका मिला शव
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित अपने घर पर कथित आत्महत्या कर लिया. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक और स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया है.
Noida DM Medha Roopam को Akriti Chaudhary पर NSA लगाना पड़ा महंगा, Allahabad High Court भड़का
नोएडा में मजदूर आंदोलन के दौरान छात्र नेता आकृति चौधरी पर NSA लगाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है
Noida DM Medha Roopam की सैलरी से Akriti Chaudhary को मिलेगा 5 लाख मुआवजा। Allahabad High Court। NSA
इसी साल अप्रैल में नोएडा में मजदूर आंदोलन हुआ। मजदूर आंदोलन के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं पर आंदोलन भड़काने के आरोपों में ऐक्शन हुआ, जिनमें से एक आकृति चौधरी पर एनएसए लगाकर जेल में डाल दिया गया था।
Delhi Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से चलती बस में गैंगरेप, भड़के Abhijeet Dipke | Police | Noida
दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही।
Noida Centurian Park Terrace Homes Society में Security Guard से भिड़ी महिला| Viral Video। UP Police
ग्रेटर नोएडा की Centurian Park Terrace Homes सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से बहस और गाली-गलौज करती नजर आ रही है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में ट्रैफिक हुआ धीमा
25 अगस्त, मंगलवार: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। NCR में बारिश के चलते यातायात प्रभावित रहा।
बिहार: शराब मामले में पकड़ा गया इंजीनियर निकला नोएडा हत्याकांड का आरोपी, जांच में हुआ खुलासा
15 शनिवार, अगस्त: शराब के मामले में पकड़े गए एक इंजीनियर के नोएडा हत्याकांड में आरोपी होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसे शराब से जुड़े मामले में पकड़ा था।
करोड़ों का फ्लैट और ऐसी हालत! नोएडा में अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, नीचे मौजूद बच्चा बाल-बाल बचा- VIDEO VIRAL
4 अगस्त, मंगलवार, मेरठ: नोएडा के बॉबी यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनने की कामना के साथ उनकी तस्वीर वाली कांवड़ यात्रा शुरू की। शिवभक्त का रास्ते में स्वागत किया जा रहा है। जलाभिषेक के बाद गंगाजल से भरा कलश अखिलेश यादव को सौंपने की बात कही गई।
पीएम मोदी को गालियां देने पर FIR रुचिका को बचाने कूदे कॉकरोच!
Ruchika Singh को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। Jantar Mantar Student Protest के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में Noida Police ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एफआईआर के बाद इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है।
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह था।
सांप के जहर मामले में नवीनतम विकास में, नोएडा पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव और सात अन्य के खिलाफ सूरजपुर अदालत में 1,200 पेज का आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किये गये। नोएडा पुलिस नोएडा और गुरुग्राम समेत देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जयपुर लैब से सांप के जहर की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है। सांप के जहर मामले से जुड़े वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया। आरोप पत्र में एल्विश यादव पर लगाई गई एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के संबंध में साक्ष्य लगाए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Telugu अभिनेता Jagapathi Babu बोले, सलमान खान के साथ हमेशा काम करना चाहता था, वह बहुत अच्छे हैं पिछले साल नवंबर में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और इस मामले में 5 सपेरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में एल्विश यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। इसे भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने जाहिर की ख्वाहिश, कहा- असाधारण कहानियों के जरिए दर्शकों से जुड़ना चाहता हूं बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव गुरुग्राम के एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के अलावा वह अपने म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को पांच दिन की गिरफ्तारी के बाद सांप के जहर सप्लाई मामले में जमानत दे दी गई है। गिरफ्तारी के दिन एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया। गुरुवार को उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए उन्हें नोएडा की एक स्थानीय अदालत में लाया गया, लेकिन सुनवाई टल गई। इस खबर की पुष्टि करते हुए, बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अनुराग डोभाल (द यूके07 राइडर) ने ट्विटर पर लिखा, ऊपर वाला कभी गलत नहीं करेगा जमानत मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone और अपने बच्चे के साथ रहने के लिए काम से लंबा ब्रेक लेंगे Ranveer Singh? यहां पढ़े पूरी सच्चाई गुरुवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर लगा एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) एक्ट हटा दिया। पुलिस ने कहा कि यह उनकी ओर से गलती थी। उन्होंने कहा, ''हमने गलती से एनडीपीएस एक्ट लगा दिया था, ये एक लिपिकीय गलती थी।'' मालूम हो कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जमानत मिलना बहुत मुश्किल है। इसे भी पढ़ें: Fighter OTT Release | ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण-स्टारर फाइटर इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज एल्विश यादव को गुरुग्राम में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने न्यायिक हिरासत में रखा था। उसके दोस्त विनय को भी हिरासत में ले लिया गया। अब एल्विश यादव को जमानत मिल गई है. कोर्ट के बाहर उनके प्रशंसक जमा हो गए थे। उन्होंने संकट के इस समय में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों का हाथ हिलाया। जमानत की खबर से एल्विश यादव के प्रशंसक खुशी से झूम उठे एल्विश यादव के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस खबर की सराहना कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता का समर्थन करने के लिए कई लोग आगे आए थे। विजेता के समर्थन में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आगे आये थे। हमें देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे आगे बढ़ाती है। मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट का मामला अभी भी कायम है। सात दिन के लिए भी नहीं गये जेल। सत्य है सत्य की जीत हुई बधाई हो एल्विश यादव #ElvishArmy #सुस्वागतम्_एल्विश_यादव #ElvishYadav pic.twitter.com/CCX25HrLAn — YesMan (@YesMan786) March 22, 2024 #ElvishYadav_निर्दोष_है #सुस्वागतम्_एल्विश_यादव #ElvishaYadav Got bail : pic.twitter.com/qVgff8xsxC — Narendra Choudhary (@jatnarendra_) March 22, 2024 Bail Granted to #ElvishYadav #ElvishYadav_निर्दोष_है #ElvishArmy #ElvisHistory #Bail #NoidaPolice #ElvishaYadav #ElvishAmry pic.twitter.com/D7HgbrgL3P — ELVISH ARMY XD (@mr_priyanshu77) March 22, 2024
Elvish Yadav केस में नोएडा पुलिस से क्या हो गई गलती?
एल्विश यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था. नोएडा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गलती से पुलिस ने NDPS एक्ट का गलत सेक्शन जोड़ दिया है. उसे कागजों में ठीक करने की अनुमति दें. पुलिस ने बताया कि उन्हें एल्विश यादव पर NDPS एक्ट का सेक्शन 22 लगाना था लेकिन गलती से सेक्शन 20 लगा दिया गया.

