...

नकली पनीर पर तुकाराम मुंढे का बड़ा वार! 10 टन जब्त, 5000 किलो खोया भी पकड़ा

Pune Fake Paneer: पुणे के शुक्रवार पेठ में FDA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन संदिग्ध नकली पनीर और 5 हजार किलो संदिग्ध मिलावटी खोया जब्त किया। खेप के कर्नाटक से आने का संदेह है। लैब रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

लाइव हिन्दुस्तान 11 Sep 2026 2:56 pm

10000 किलो नकली पनीर, 5 हजार किलो मावा का जखीरा पकड़ा, तुकाराम मुंडे का खौफ, महाराष्ट्र से कर्नाटक तक कनेक्शन

Pune FDA Raid: पुणे में 10 हजार किलोग्राम नकली पनीर और 5000 हजार किलोग्राम नकली खोया पकड़ा गया है. महाराष्ट्र खाद्य विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है. सप्लाई का यह कनेक्शन महाराष्ट्र से कर्नाटक तक फैला हुआ था.

NDTV इंडिया 11 Sep 2026 11:32 am

2 गलतियां करते पकड़ा गया को-ऑपरेटिव बैंक: नोटिस पर दी लंबी-चौड़ी सफाई, लेकिन RBI ने खारिज की दलीलें और ठोक दी पेनाल्टी

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) लगातार सख्त कदम उठा रहा है। खासकर शहरी और जिला सहकारी बैंकों (Co-operative Banks) की कार्यप्रणाली पर केंद्रीय बैंक की पैनी नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में नियमों का उल्लंघन करने और अनिवार्य गाइडलाइंस का पालन न करने पर महाराष्ट्र स्थित जय भवानी सहकारी बैंक लिमिटेड (Jai Bhawani Sahakari Bank Ltd, Pune) पर आरबीआई ने मौद्रिक जुर्माना (Monetary Penalty) ठोक दिया है।आरबीआई द्वारा बैंक के वित्तीय रिकॉर्ड और कामकाज के वैधानिक निरीक्षण (Statutory Inspection) के दौरान दो गंभीर नियामकीय विफलताएं पकड़ी गई थीं। इसके बाद जब बैंक को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया, तो बैंक प्रबंधन ने अपनी सफाई में कई दलीलें दीं, लेकिन रिजर्व बैंक ने इन जवाबों को असंतोषजनक पाते हुए सीधे जुर्माने की कार्रवाई कर दी।बैंक ने की थीं ये 2 बड़ी गलतियां: जांच में खुली पोलरिजर्व बैंक की जांच रिपोर्ट के अनुसार, सहकारी बैंक में पाई गई दोनों कमियां सीधे तौर पर बैंकिंग सुरक्षा और पारदर्शिता से जुड़ी हुई थीं:1. क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (CICs) को डेटा न भेजना:आरबीआई के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी बैंकों को अपने कर्जदारों (Borrowers) के लोन और रीपेमेंट का पूरा डेटा अनिवार्य रूप से सभी क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (जैसे CIBIL, Experian, Equifax, CRIF High Mark) के साथ साझा करना होता है। जांच में सामने आया कि बैंक अपने उधारकर्ताओं की क्रेडिट जानकारी सभी सीआईसी को तय समय पर रिपोर्ट करने में पूरी तरह विफल रहा।2. केवाईसी नियमों और खातों की रिस्क कैटेगराइजेशन में लापरवाही:केवाईसी (Know Your Customer) गाइडलाइंस के तहत बैंकों के लिए ग्राहकों के खातों की जोखिम श्रेणी (Low, Medium, High Risk Categorisation) की समय-समय पर आवधिक समीक्षा (Periodic Review) करना अनिवार्य होता है। जय भवानी सहकारी बैंक ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर खातों के रिस्क प्रोफाइल की समीक्षा नहीं की थी, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध लेन-देन का खतरा बढ़ सकता था।नोटिस मिलने पर बैंक ने दी सफाई, लेकिन क्यों खारिज हुई दलील?आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 (Banking Regulation Act, 1949) की धारा 47A(1)(c) और 46(4)(i) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए बैंक को नोटिस थमाया था।नोटिस के जवाब में बैंक की ओर से लिखित स्पष्टीकरण भेजा गया और व्यक्तिगत सुनवाई (Personal Hearing) के दौरान मौखिक दलीलें भी पेश की गईं। बैंक का तर्क था कि तकनीकी अपग्रेडेशन और स्टाफ की कमी के चलते यह प्रक्रियागत देरी हुई थी और इसे जानबूझकर नहीं किया गया। हालांकि, सभी दस्तावेजों और तथ्यों की समीक्षा के बाद आरबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि नियमों के गैर-अनुपालन (Non-Compliance) के आरोप पूरी तरह साबित होते हैं और यह एक मौद्रिक दंड लगाने के लिए पर्याप्त आधार है। इसके बाद बैंक पर पेनाल्टी लगाने का आदेश जारी कर दिया गया।क्या ग्राहकों के पैसों पर पड़ेगा कोई असर? जानिए आरबीआई का रुखसहकारी बैंकों पर जब भी केंद्रीय बैंक पेनाल्टी लगाता है, तो आम खाताधारकों के मन में अपनी जमा पूंजी को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। हालांकि, रिजर्व बैंक ने हर बार की तरह इस बार भी स्थिति स्पष्ट की है:नियामकीय अनुपालन की कमी: यह पेनाल्टी केवल बैंक द्वारा रेगुलेटरी कंप्लायंस में की गई कमियों के आधार पर लगाई गई है।लेन-देन पूरी तरह वैध: आरबीआई की इस कार्रवाई का उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी वैध लेन-देन या समझौतों को अमान्य ठहराना नहीं है।ग्राहकों की जमा पूंजी सुरक्षित: बैंक का सामान्य कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा और खाताधारकों के जमा पैसे, एफडी या सामान्य लेन-देन पर इस जुर्माने का कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।सहकारी बैंकों को आरबीआई की यह सीधी चेतावनी है कि खाताधारकों के वित्तीय डेटा और जोखिम प्रबंधन से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूज़ इंडिया लाइव 11 Sep 2026 8:21 am

Pune में नाबालिगों को प्रताड़ित करने पर MSHRC ने पुलिस अफसरों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया

महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग (एमएसएचआरसी) ने कथित रूप से बच्चों को वाहन के बोनट से बांधकर उन्हें घुमाने, अवैध रूप से हिरासत में लेने, उन्हें यातना देने के मामले में पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है। आयोग ने मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का हवाला देते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को उसकी तथ्यान्वेषण रिपोर्ट को प्राथमिकी के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया है। आयोग की पूर्ण पीठ में अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. एम. बादर और सदस्य संजय कुमार तथा स्वप्ना जोशी शामिल थे। आदेश में कहा गया, ‘‘हम सिफारिश करते हैं कि चूंकि आरोप वर्तमान पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के खिलाफ भी हैं, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) स्तर के अधिकारी हैं, इसलिए पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी को सौंपा जाए।’’यह आदेश विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रय कराले, पुलिस अधीक्षक विश्वास पांधरे और एमएसएचआरसी के रजिस्ट्रार विजय केदार की तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई प्रारंभिक तथ्यान्वेषण के बाद आया है। समिति की दो हिस्सों वाली रिपोर्ट में पुलिस की कथित बर्बरता और व्यवस्थित मानसिक उत्पीड़न के गंभीर विवरण सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 21 जुलाई को भारती विद्यापीठ थाने के कर्मियों ने हत्या के एक मामले में हिरासत में लिए गए तीन नाबालिगों को रस्सियों से पुलिस वाहन के बोनट पर बांध दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिगों को कथित तौर पर हिरासत में हिंसा का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें 20 जुलाई एवं 24 जुलाई के बीच निर्धारित कानूनी सीमा से अधिक समय तक अवैध रूप से पुलिस लॉकअप में रखा गया, जिसके बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया।

प्रभासाक्षी 11 Sep 2026 7:42 am

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi के मंच पर MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का मुद्दा, पेपर कैंसिल

महाराष्ट्र में भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी MPSC ने Drug Inspector और Group-B भर्ती परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है.

लाइव हिन्दुस्तान 27 Aug 2026 2:25 pm

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi के मंच पर लड़कियों ने क्या बताया, वायरल | Congress | Bhiwandi

पुणे में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल में एक लड़की की कहानी भयंकर वायरल हो रही है. जिसमें वो समाज की कड़वी सच्चाई बता गई.

लाइव हिन्दुस्तान 26 Aug 2026 11:13 pm

Pune Chhatro Ki Goonj के बाद Nagpur में RSS के गढ़ में हुंकार भरेंगे Rahul Gandhi! | Maharashtra

पुणे के बाद अब राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को नागपुर ले जाने की तैयारी है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राहुल गांधी से नागपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है। नागपुर RSS का मुख्यालय और बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है

लाइव हिन्दुस्तान 25 Aug 2026 7:57 pm

Pune Chhatron Ki Goonj: Why Was Priyanka Missing From Rahul Gandhi’s Women Empowerment Event?

पुणे के ‘छात्रों की गूंज’ महिला विशेष कार्यक्रम में प्रियंका गांधी की गैर-मौजूदगी पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश के सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब मंच से महिला सशक्तिकरण और पितृसत्ता तोड़ने की बात हो रही थी, तो प्रियंका वहां क्यों नहीं थीं?

सत्य हिंदी 25 Aug 2026 4:08 pm

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi के मंच पर जब इस लड़की ने सुनाई छेड़खानी की आपबीती । Congress

पुणे में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल में एक लड़की की कहानी भी भयंकर वायरल है. जिसमें वो अपने साथ हुए छेड़खानी की आपबीती सुना रही है.

लाइव हिन्दुस्तान 24 Aug 2026 11:05 pm

Rahul Gandhi को बताया सबसे स्वीकार्य नेता, राउत बोले- अब रोक न पाएगी BJP। Pune Chhatron ki Goonj

वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है. उद्धव गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी को घेरा. NDA के मंथन पर संजय राउत ने कहा कि कितना भी मंथन करें 2029 में NDA सत्ता से बाहर हो जाएगा. साथ ही राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो 2012 में जिस स्थान पर PM मोदी थे, उस स्थान पर राहुल है.

लाइव हिन्दुस्तान 24 Aug 2026 8:07 pm

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi को मंच पर Hug, Kiss करने वाली लड़की ने बताई कहानी। Congress

हुल गांधी का पुणे में जो छात्रों की गूंज कार्यक्रम था जिसमें इस बार सिर्फ लड़कियां शामिल थी उससे जुड़े वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि एक टीनएज लड़की राहुल को बड़े ही स्नेह से गले लगाती और गाल पर किस करती नजर आ रही हैं…

लाइव हिन्दुस्तान 24 Aug 2026 5:26 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatro Ki Gunj: गाली पर राहुल गांधी का PM Modi पर जोरदार हमला | Congress

राहुल गांधी ने पुण में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एक वीडियो दिखाया जिसमें नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, योगी और खट्टर थे. वे महिलाओं के ऊपर बयान दे रहे थे. इसे दिखाते हुए उन्होंने पितृसत्ता को बताने की कोशिश की. वीडियो में सुनिए

लाइव हिन्दुस्तान 23 Aug 2026 1:44 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatro ki Gunj के मंच पर पहुंचीं Neha Singh Rathore ने PM Modi को घेरा | Congress

पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्राओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में छात्राएं शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया

लाइव हिन्दुस्तान 22 Aug 2026 11:59 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatro ki Gunj: लड़कियों ने बताई ऐसी कहानी, सुनकर हैरान हो जाएंगे | Congress

Rahul Gandhi Pune Chhatro ki Gunj: लड़कियों ने बताई ऐसी कहानी, सुनकर हैरान हो जाएंगे | Congress

लाइव हिन्दुस्तान 22 Aug 2026 10:39 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के इवेंट को 30 शर्तें के साथ मिली मंजूरी

22 अगस्त को पुणे में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने जा रहा है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि पुणे पुलिस ने इस इवेंट को हरी झंडी तो दी है, मगर 30 कड़ी शर्तों के साथ. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

लाइव हिन्दुस्तान 20 Aug 2026 7:58 pm

Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

एक्टर गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर लगातार अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में गौरव ने एक नया वीडियो शेयर कर बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर गए हैं। गौरव ने वीडियो में उस कार की झलक भी दिखाई, जिसमें वह अपनी मां और पिता के साथ सफर कर रहे हैं। पहाड़ों की ओर जाते हुए गौरव काफी खुश नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, बादलों के बीच में जाते हुए। इस वीडियो के साथ उन्होंने मसूरी का नाम भी लिखा। बारिश में फंसे गौरव खन्ना मसूरी पहुंचने के बाद गौरव ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बारिश का मजा लेते नजर आए। उन्होंने बताया कि वहां बारिश काफी तेज हो रही थी। गौरव ने कहा कि उन्होंने छतरी भी ली थी, लेकिन तेज बारिश की वजह से उनके हाल खराब हो गए। इसके बाद गौरव एक रेस्टोरेंट में चाय पीते नजर आए। उन्होंने कहा कि ट्रिप पर इतनी बारिश में आएंगे तो ऐसा होना ही है, लेकिन यही तो ट्रिप का मजा है। वीडियो के आखिर में गौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, मजा भी है। इसे भी पढ़ें: Tumbbad 2 की रेकी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: उसी खौफनाक हवेली में टीम को मिला 8 साल पुराना रहस्यमयी खजाना! फैंस ने गौरव के वेकेशन को बताया जरूरी गौरव खन्ना के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस को उनका अपने माता-पिता के साथ समय बिताना काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस का मानना है कि गौरव को इस तरह के ब्रेक और वेकेशन की जरूरत थी। कुछ फैंस ने गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर भी कमेंट किए। फैंस का कहना है कि आकांक्षा से अलग रहने के बाद गौरव के लिए परिवार के साथ समय बिताना और घूमना अच्छा है। इसे भी पढ़ें: Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का अभी तक नहीं हुआ तलाक गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी और तलाक को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। लॉकअप 2 में गौरव, आकांक्षा को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस दौरान एक्टर ने बताया था कि दोनों अभी भी कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं और उनका तलाक नहीं हुआ है। वहीं, लॉकअप 2 के बाद आकांक्षा चमोला ने भी बताया था कि अभी तक तलाक के पेपर साइन नहीं हुए हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इस बीच गौरव अपने माता-पिता के साथ मसूरी ट्रिप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 3:43 pm

Awarapan 2 ने रचा इतिहास! 5 दिनों में ₹100 करोड़ पार, Emraan Hashmi की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म, 'कबीर सिंह' और 'सूर्यवंशी' की बराबरी की

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। वर्ष 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के इस धमाकेदार सीक्वल ने रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर भारत में ₹100 करोड़ (नेट) का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने क्लैश के बावजूद ट्रेड विश्लेषकों और दर्शकों को हैरान कर दिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से टक्कर मिलने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। इसे भी पढ़ें: Tumbbad 2 की रेकी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: उसी खौफनाक हवेली में टीम को मिला 8 साल पुराना रहस्यमयी खजाना! खास बात यह है कि 'आवारापन 2' इमरान हाशमी की पहली सोलो लीड फ़िल्म बन गई है जिसने देश और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इस फ़िल्म ने शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' जैसी फ़िल्मों की रफ़्तार की बराबरी की है। आइए जानते हैं कि इसने पांचवें दिन, यानी 18 अगस्त 2026 को कितनी कमाई की। 'आवारापन 2' ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 'आवारापन 2' ने पांचवें दिन, यानी 18 अगस्त 2026 को भारत में 100 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार किया। फ़िल्म ने मंगलवार को 11,060 शो में 9.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 100.75 करोड़ रुपये हो गई। फ़िल्म ने भारतीय बॉक्स-ऑफ़िस पर 22 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की, इसके बाद दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सोमवार को इसकी कमाई में काफ़ी गिरावट आई और इसने 9.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा, फ़िल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 144.13 करोड़ रुपये है। इसे भी पढ़ें: Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan 'आवारापन 2' ने 'कबीर सिंह' और 'सूर्यवंशी' की बराबरी की अपनी रिलीज़ के पांच दिनों में, 'आवारापन 2' ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की 'कबीर सिंह' और अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर 'सूर्यवंशी' जैसी फ़िल्मों की रफ़्तार की बराबरी की है। इन फ़िल्मों ने भी घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 'आवारापन 2' के बारे में और जानकारी 'आवारापन 2', 2007 की फ़िल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। पहली फ़िल्म का थिएटर में प्रदर्शन भले ही औसत रहा हो, लेकिन इसने काफ़ी लोकप्रियता हासिल की थी। इस फ़िल्म को पुरानी फ़िल्म से जुड़ी यादों (नॉस्टैल्जिया), इसके संगीत और इमरान हाशमी की फ़्रैंचाइज़ी में वापसी का फ़ायदा मिला है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में शबाना आज़मी, दिशा पाटनी और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे विशेष भट्ट ने 'विशेष फ़िल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। Entertainment News Hindi Todayonly at Prabhasakshi

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 2:11 pm

Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan

एक्टर पार्थ समथान का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। एक्टर ने शादी, घर और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बात की है। उनके बयान के बाद माना जा रहा है कि घर खरीदने के बाद अब पार्थ समथान शादी के लिए भी तैयार हैं। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर एक्टर की जिंदगी में वह खास लड़की कौन है। पार्थ समथान ने शादी और जिम्मेदारियों पर की बात सीरियल ‘सहर होने के’ से पहचान बनाने वाले पार्थ समथान ने टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिम्मेदारियों और फ्यूचर प्लान्स के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने शादी और घर का भी जिक्र किया। पार्थ ने बताया कि जिंदगी के एक पड़ाव पर पहुंचने के बाद शादी, घर और जिम्मेदारियों जैसे बड़े फैसले लेने पड़ते हैं। एक्टर ने कहा कि माता-पिता का घर अपना होते हुए भी एक समय ऐसा आता है, जब इंसान को अपना घर बनाने की जरूरत महसूस होती है। पार्थ के मुताबिक, वह भी अब जिंदगी के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें अपने भविष्य के लिए घर खरीदना जरूरी लगा। इसे भी पढ़ें: 23 साल बाद Emraan Hashmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात मुंबई में भी पार्थ ने खरीदा घर पार्थ समथान ने यह भी बताया कि उन्होंने पुणे में प्रॉपर्टी खरीदने के अलावा मुंबई में भी अपना घर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने तक इस घर की पूरी प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। पार्थ ने इस फैसले का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने बताया कि घर खरीदने का फैसला उनकी मां का था और उन्होंने ही उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एक्टर के इस बयान के बाद फैंस अब उनके अगले बड़े फैसले यानी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: IFFM 2026 में विजय वर्मा की डॉली सिंह से हुई नोकझोंक, ‘रेड फ्लैग’ वाले सवाल पर दिया ये जवाब कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है पार्थ का नाम बता दें कि पार्थ समथान का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, एक्टर ने कभी भी इन रिश्तों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पार्थ का नाम दिशा पाटनी, एरिका फर्नांडिस, अरिहा अग्रवाल और नीति टेलर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इन सभी एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में पार्थ के साथ काम किया है। फिलहाल, पार्थ समथान ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन घर खरीदने और जिंदगी में नई जिम्मेदारियों की बात करने के बाद फैंस को उनके अगले कदम का इंतजार जरूर है।

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 12:52 pm

Rahul Gandhi Defamation Case: Sawarkar के रिश्तेदार ने Nathuram Godse को बताया RSS सदस्य। Pune Court

राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि केस में पुणे की अदालत में वीर सावरकर के चचेरे पोते सत्यकी सावरकर ने नाथूराम गोडसे के RSS के संबंधों पर बड़ा दावा किया है । अदालत में सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके नाना गोपाल गोडसे और नाथूराम गोडसे, जिन्होंने 1948 में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी

लाइव हिन्दुस्तान 18 Aug 2026 11:23 pm

Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज, राहुल क्या बोले | Congress

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की ‘छात्रों की गूंज (Students Ki Goonj)’ मुहिम का अगला पड़ाव अब Pune होने जा रहा है। राहुल गांधी ने देश के छात्रों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है और खास तौर पर छात्राओं के Rights, Safety, Equality और Opportunities जैसे मुद्दों को सामने रखा है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Aug 2026 10:37 am

Rahul Gandhi Defamation Case में Sawarkar के पोते ने बताया गाय के बारे में दादा के विचार। Pune Court

Rahul Gandhi Defamation Case** की सुनवाई के दौरान पुणे की विशेष MP/MLA कोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। **Savarkar Grandson Satyaki Savarkar** ने कोर्ट में वीर सावरकर की किताब **'विज्ञान निष्ठ निबंध'** का जिक्र करते हुए कई अहम बातें स्वीकार कीं

लाइव हिन्दुस्तान 6 Aug 2026 8:32 pm