Chander Agarwal Felicia Lee case: फ्लाइट के दौरान शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत कोर्ट रूम के ड्रामे के साथ होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. ब्रेकअप के बाद जब अमीर सीईओ साहब अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से करोड़ों रुपये वसूलने पहुंचे.
पटना के CA का 457 करोड़ का खेल: 6 कंपनियों और NRI के नाम पर विदेश भेजी रकम, EOU ने खोली जांच की फाइल
पटना के चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव गुंजन पर आधा दर्जन कंपनियों के नाम पर अवैध रूप से 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप है। आयकर विभाग की शिकायत पर आर्थिक अपराध इकाई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार चौथे दिन बढ़ गया है। शनिवार को सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 113.10 मीटर पहुंच गया। शुक्लागंज में नदी का पानी चेतावनी बिंदु से करीब 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। यहां चेतावनी बिंदू 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर से गंगा किनारे बसे कटरी क्षेत्र के गांवों में चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के साथ राहत और बचाव से जुड़ी टीमों को अलर्ट कर दिया है। शनिवार सुबह गंगा बैराज पर जलस्तर 114.75 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। 4,21,854 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं नरौरा से 77,819 क्यूसेक और हरिद्वार से 89,197 क्यूसेक पानी गंगा नदी में आया है। 16 से अधिक जिलों में अलर्ट, अफसरों को निगरानी के निर्देशगंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अलर्ट वाले जिलों में फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया शामिल हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने अधिकारियों से नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव के कदम उठाने को कहा है। कानपुर-उन्नाव में भी बढ़ी सतर्कताकानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे गांवों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील के साथ राहत से जुड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव से जुड़ी टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। फर्रुखाबाद में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगाकेंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ गेज स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार रात 11 बजे फतेहगढ़ में गंगा का जलस्तर 137.600 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान भी 137.600 मीटर है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार नदी का जलस्तर अभी लगातार बढ़ने की आगे भी आशंका है। बाढ़ के चलते कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जनगंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कानपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। मोहन पुरवा से NRI सिटी कट के बीच आने वाले प्रभावित ग्रामों में बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा बनाकर आवागमन नियंत्रित किया जा रहा है। यातायात पुलिस के मुताबिक व्यवस्था लागू यस कोठारी से गंगा बैराज जाने वालों का बदला रूटयस कोठारी से गंगा बैराज की ओर जाने वाले सभी वाहन मोहन पुरवा से दाहिनी ओर दूसरी लेन में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वाहन बनियापुरवा होते हुए NRI सिटी की ओर जाएंगे। NRI कट से वाहन दोबारा अपनी निर्धारित लेन में आकर आगे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। गंगा बैराज से यस कोठारी आने वालों को राहतगंगा बैराज से यस कोठारी की ओर आने वाले वाहनों के लिए कोई अतिरिक्त डायवर्जन नहीं किया गया है। इस दिशा में वाहन अपनी निर्धारित लेन में बाईं ओर चलते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपीलयातायात पुलिस ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मोहन पुरवा से NRI सिटी कट के बीच सीमा क्षेत्र में आने वाले कुछ गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें। परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्कट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 एंबुलेंस को तुरंत रास्ता देने की अपीलयातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर एंबुलेंस दिखाई देने पर उसे तुरंत रास्ता दें। वाहन चालकों की जागरूकता, संवेदनशीलता किसी मरीज के अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
वेटरनरी विश्वविद्यालय में बीवीएससी एंड एएच (साढ़े पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। नीट-यूजी 2026 में पात्र अभ्यर्थियों को भी वेटरनरी कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए 13 से 22 सितंबर तक अलग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के 14 वेटरनरी कॉलेजों की 1240 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें राजुवास बीकानेर, रूवास जोबनेर के संघटक व सम्बद्ध निजी कॉलेज और टांटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर शामिल हैं। स्टेट कोटा, मैनेजमेंट कोटा और एनआरआई कोटा की सभी सीटों पर काउंसलिंग के जरिए ही प्रवेश होगा। सीट आवंटन के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग होगी, जिसका विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया का मुख्य आधार नीट-यूजी 2026 की मेरिट सूची होगी। सीटों का आवंटन उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार किया जाएगा। काउंसलिंग फॉर्म नहीं भरा तो प्रवेश नहीं नीट-यूजी में पात्र होने के बावजूद अभ्यर्थी को वेटरनरी प्रवेश काउंसलिंग में अलग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 13 से 22 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर अभ्यर्थी को सत्र 2026-27 की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल नीट-यूजी पास कर लेना ही वेटरनरी कॉलेज में प्रवेश की गारंटी नहीं है। अक्सर छात्र इस भ्रम में रह जाते हैं कि नीट स्कोर के आधार पर सीधा दाखिला मिल जाएगा। 10 दिन की इस समयावधि में अलग से रजिस्ट्रेशन न करने पर एक साल खराब हो सकता है। रजिस्ट्रेशन शुल्क, कॉलेजवार सीटों की संख्या, निजी कॉलेजों की फीस और अन्य प्रवेश संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। -प्रो प्रवीण बिश्नोई, सदस्य सचिव, स्नातक प्रवेश, वेटरनरी विवि
कर्नाटक के एनआरआई ने मतदाता सूची सत्यापन के लिए एक साल की मोहलत देने की मांग की
Bengaluru, 11 सितंबर . कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ एनआरआई समुदाय के सदस्य मोहम्मद मीरान साहेब ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से आग्रह किया है कि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को मतदाता सूची सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए एक वर्ष का समय दिया जाए. Dubai में वर्ष 1974 से रह ... Read more
कर्नाटक : चुनाव आयोग से एनआरआई को एसआईआर वेरिफिकेशन के लिए एक साल समय देने की अपील
Bengaluru, 11 सितंबर . कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार विजेता 81 वर्षीय मोहम्मद मीरान साहेब ने कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईओ) से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत वोटर-लिस्ट वेरिफिकेशन का सामना कर रहे प्रवासी भारतीय (एनआरई) को एक साल की मोहलत दें. सीईओ को लिखे पत्र में मोहम्मद मीरान साहेब ... Read more
Baghpat News: एनआरआई युवती की मां को मिली धमकी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
crime news
2027 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला केवल स्थानीय संगठन की ताकत से तय नहीं होगा।
कपूरथला के गांव लखन के पड्डा में एनआरआई के बंद घर में चोरी
कपूरथला के गांव लखन के पड्डा में एनआरआई के बंद घर में चोरी

