हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोनीपत के गोहाना में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे और कांग्रेस पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल, कल्याणकारी योजनाओं, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और रोजगारपरक शिक्षा को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए ठोस सबूत पेश करने की मांग की। इसके साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति बताते हुए नशे पर रोक, किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद और विकास को प्रमुख मुद्दा बताया। भाजपा ने घोषणा पत्र के वादे पूरे किए : महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को लाभ देने के लिए आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक की गई है। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता का भरोसा बनाए रखना है। नई शिक्षा नीति लागू, रोजगारपरक शिक्षा पर जोर महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा चुकी है। सरकार का जोर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने पर है। उन्होंने बताया कि उद्योगों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 509 एमओयू किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने परीक्षा परिणामों में सुधार का दावा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव आया है और आने वाले वर्षों में रोजगारपरक शिक्षा के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से मांगे सबूत कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुद पर भरोसा नहीं है और उसके पास आरोपों को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने बैलेट पेपर से हुए चुनावों का हवाला देते हुए कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाए। ढांडा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले आरोपों के समर्थन में तथ्य सामने रखने चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया का किया समर्थन महिपाल ढांडा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और स्थान बदल चुके लोगों के रिकॉर्ड दुरुस्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कांग्रेस से अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए। पंजाब चुनाव में नशा, एमएसपी और विकास होंगे मुद्दे पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी पंजाब में नशे की समस्या पर रोक लगाने, किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने और आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और अपने वादों को पूरा करने के आधार पर जनता का विश्वास हासिल करना चाहती है।
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम, समानता, मानवता और श्रम के सम्मान का...
जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर कैसे बनें? होती है इतनी कमाई, करना होगा ये काम
आजकल के युवा केवल पढ़ाई या नौकरी ही नहीं करना चाहते हैं. उन्हें चाहिए कि सैलरी के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा इनकम भी हो. इसके लिए वह पार्ट-टाइम नौकरी करते या फ्रीलांस से जुड़े काम करते हैं. उनके काम के इस लिस्ट में डिलीवरी का काम भी शामिल रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर , युवाओं को ये काम कैसे मिलता है, क्या इसके लिए भी पैसे देने होते है और चयन के बाद कितनी कमाई होती है.
किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए उच्च कृषि शिक्षा की राह होगी आसान
किसानों की अगली पीढ़ी को कृषि शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में योगी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटों को दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही …
जेएनयू में आरएसएस के पथ संचलन का भाजपा ने किया समर्थन, विपक्ष बोला-शिक्षा व्यवस्था होगी खराब
New Delhi, 18 अक्टूबर . जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया. इसे…
बिलासपुर के सरकंडा स्थित श्री प्लाजा में नवरात्र के अवसर पर मां आदि शक्ति की प्रतीक कन्याओं का पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान 5 हजार से ज्यादा कन्याओं के पैर पूजकर उन्हें उपहार के रूप में किताबें भेंट की गईं। श्री बुक डिपो और श्री प्रकाशन की ओर से कन्याओं को ये पुस्तकें दी गईं। आयोजन में कन्याओं को आध्यात्मिक शिक्षा और अच्छे संस्कारों की सीख भी दी गई। कन्याओं के सम्मान और सेवा का संदेश कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही बालिकाओं के प्रति सम्मान और सेवा भाव को बढ़ावा देना था। शहर के लोगों ने उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया और कन्याओं का पूजन कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बिलासपुर के कमिश्नर सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक आरपी गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और डीआईजी रामकश्यप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, गहोई समाज के संरक्षक मनोहरलाल बरंसइया और वरिष्ठ समाजसेवी अनिल टाह भी शामिल हुए। इसके अलावा साहित्यकार और समाजसेवियों ने भी आयोजन में भाग लिया। इनमें डॉ. मदन देशपांडे, मधुश्री देशपांडे, डॉ. ओम माखीजा और डॉ. समर शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजन में बसंत साड़ी सेंटर परिवार और लालाजी परिवार सहित कई लोगों ने सहयोग किया। गुप्ता परिवार के पीयूष गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, डॉ. पारस गुप्ता, अधिवक्ता पुष्प गुप्ता, आयुषी गुप्ता, पारुल गुप्ता और सियाश्री गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इंडियन कॉफी हाउस परिवार ने भी सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा शहर और तारीख की
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। 27 अक्तूबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपनी परीक्षा का
झारखंड शिक्षक भर्ती 2026: 7299 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, मौका चूकने से पहले भरें फॉर्म
झारखंड में सहायक शिक्षक बनने का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 18 अक्तूबर है।
साहित्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ सम्मानित
साहित्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उन्हें आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’ पुरस्कार, नारी रत्न पुरस्कार, हरियाणा की शक्तिशाली महिला पुरस्कार, विश्व हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार, सुपर वुमन अवार्ड, ग्लोबल सुपर वुमन अवार्ड, महिला रत्न सम्मान, नागरिक पत्रकारिता नारद पुरस्कार और साहित्यांचल राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधियां भी मिली हैं।
फ्रांस में अनियंत्रित महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ जनता का गुस्सा विस्फोटक रूप ले चुका है। शनिवार को देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भारी हिंसा भड़क उठी।
सीजेपी ने शिक्षा का मुद्दा छोड़ दिया
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने क्या शिक्षा का मुद्दा छोड़ दिया? उसके नेता इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
वर्ल्ड डायरी: सऊदी की एअर इंडिया उड़ानें 24 तक रद्द; अल्बानिया में छात्र आंदोलन, शिक्षा मंत्रालय का घेराव
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में सक्रिय तबादला सिंडिकेट के एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। विभागीय लेटरहेड, मंत्रालय की जाली सील और अवर सचिव आरपी वर्मा के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 19 शिक्षकों व कर्मचारियों के मनचाही जगहों पर ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए। हैरत की बात यह है कि इस जाली सूची में शामिल सहायक शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक और व्यायाम शिक्षक श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले की भनक 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) तक को नहीं लगी।मामला सामने आते ही लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में हड़कंप मच गया है। शासन को अंदेशा है कि इन कर्मचारियों ने सिंडिकेट से सांठगांठ कर या अनुचित माध्यमों से यह आदेश तैयार करवाया है। डीपीआई ने मामले की जांच बैठाते हुए सभी 15 डीईओ को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है और तीन प्रमुख बिंदुओं पर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही शासन के निर्देश पर फर्जीवाड़े में संलिप्त सभी शासकीय सेवकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन बिंदुओं पर मांगा गया है जवाब : यह फर्जी आदेश उनके कार्यालय में किस माध्यम से पहुंचा? इसके आधार पर कितने कर्मचारियों ने कार्यमुक्ति/ कार्यभार ग्रहण करने हेतु आवेदन दिया और कितनों को रिलीव/ जॉइन कराया गया? फर्जीवाड़े की जानकारी मिलते ही जिला स्तर पर क्या कार्रवाई की गई? इन जिलों के डीईओ से मांगी गई रिपोर्ट: बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, बस्तर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, कांकेर, कबीरधाम, बालोद, धमतरी, सरगुजा, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, बलरामपुर- रामानुजगंज, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई। सवाल: बिना वेरिफिकेशन कैसे मिली रिलीविंग और जॉइनिंग?फर्जी आदेश जारी होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तरों के अफसरों ने बिना किसी मंत्रालयिक सत्यापन के फर्जी आदेशों को असली मानकर ज्वॉइनिंग या रिलीविंग कैसे दे दी? 2020 में भी हो चुका है ऐसा फर्जी ट्रांसफरस्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी ट्रांसफर का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के फर्जी ट्रांसफर आदेश निकल चुके हैं। इससे पहले 30 मार्च 2020 को स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार के नाम से 21 व्याख्याताओं, शिक्षकों व एक क्लर्क का तबादला कर दिया। इसमें व्याख्याता, शिक्षक एलबी और सहायक ग्रेड दो के नाम शामिल हैं। इस फर्जी आदेश में बस्तर के शिक्षक व महिला शिक्षक ज्यादा हैं। उन्हें बालोद, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग आदि स्थानों पर भेजा गया है। मामला उजागर होने के बाद अवर सचिव ने नवा रायपुर के राखी थाने में इसकी लिखित में शिकायत की थी। भास्कर एक्सपर्ट - मुकेश चौधरी, एक्सपर्ट, साइबर क्राइम AI के सुरक्षित इस्तेमाल की ट्रेनिंग जरूरीकिसी भी तरह के सरकारी आदेश को ई मेल के जरिए भेजा जाना चाहिए। इसके अलावा सरकारी विभाग के वेबसाइट पर आदेश को अपलोड किया जाना चाहिए जारी आदेशों का जिला स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल से क्रॉस-वेरिफिकेशन करने के बाद ही जॉइनिंग/ रिलीविंग दी जानी चाहिए। जरूरी बात कि सरकारी विभागों के अफसरों व कर्मियों को एआई एथिक्स की ट्रेनिंग देनी चाहिए।
Aquarius Daily Horoscope, 18 October 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal in Hindi: योजना बना कर काम करने का समय है, शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देना होगा, जल्दबाजी में फैसला ना करें, करियर के मामले में सोच समझ कर निर्णय लें, अपने मन की बात सबसे ना कहें.
वृश्चिक राशि वालों के आज शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे, शुभ रंग- हल्का पीला
Scorpio Daily Horoscope, 18 October 2026 Aaj Ka Vrishchik Rashifal in Hindi: करियर से संबंधित फैसला सोच समझ कर करें, अपने काम सावधानी से करें, शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे, किसी बात को लेकर अड़े ना रहें, लंबी दूरी की यात्रा से बचें, व्यापार में निवेश की स्थिति बनेगी.
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने चिकित्सा शिक्षा मानकों के रखरखाव संबंधी विनियम, 2023 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। हालांकि, मेडिकल कॉलेजों के लिए सालाना डिस्क्लोजर रिपोर्ट (एडीआर) जमा करने की शर्त को बरकरार रखा है।
Pilibhit News: डीएम ने स्कूलों में बच्चों से पढ़वाकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता
अमरिया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को अमरिया तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बारातबोझ और राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया का औचक निरीक्षण किया।
Azamgarh News: पीडीए पंचायत में आरक्षण, महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा
पीडीए पंचायत में आरक्षण, महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा
शिक्षा को लेकर सड़कों पर जेन-जी, पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं; PM के इस्तीफे की मांग
यूरोपीय देश अल्बानिया में जेन जी सड़कों पर आ गए हैं। शिक्षा व्यवस्था में खराबी और बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवाओं ने प्रधानमंत्री रामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध को दबाने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट्स को फायर किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। उन्होंने स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
फ्रांस में तेजी से बढ़ती महंगाई और शिक्षा के गिरते स्तर के खिलाफ जनता और छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। शनिवार को राजधानी पेरिस सहित देश के कई प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दिवाली की छुट्टी अब छह दिन की होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश में एक दिन की बढ़ोतरी करते हुए 6 से 11 नवंबर 2026 तक छुट्टी घोषित की है। पहले 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश तय किया गया था। संशोधित आदेश से विद्यार्थियों और शिक्षकों को त्योहार के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 अक्टूबर को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया। इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दिवाली की छुट्टी पांच दिन निर्धारित की गई थी। अब इसमें आंशिक संशोधन कर अवकाश की अवधि 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। डीएड, बीएड कॉलेजों में भी अवकाश यह आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके साथ ही डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों में भी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिवाली का अवकाश रहेगा। इस तरह स्कूलों और संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में छह दिन छुट्टी रहेगी। दिवाली के मौके पर छुट्टियों की अवधि बढ़ने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को त्योहार की तैयारियों के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा। अवकाश की तारीखों में बदलाव के बाद संस्थानों को संशोधित आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बनानी होगी।
एआईएचईआर के दीक्षांत समारोह में फडणवीस बोले, उच्च शिक्षा को नवाचार का केंद्र बनना होगा
एआईएचईआर के दीक्षांत समारोह में फडणवीस बोले, उच्च शिक्षा को नवाचार का केंद्र बनना होगा
मुजफ्फरपुर की सोनल कुमारी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय पंचायत धाम में आयोजित विशेष बैठक में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर सोनल कुमारी को यह जिम्मेदारी दी। इस मौके पर बिहार और गुजरात से आए कई लोग मौजूद रहे। सोनल कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले की निवासी हैं। वह पिछले आठ वर्षों से गुजरात में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। गुजरात को अपनी कर्मभूमि मानने वाली सोनल ग्रामीण शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों में योगदान देती रही हैं। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद सोनल कुमारी ने कहा कि आने वाले समय में पंचायतों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगी। उनका प्रयास महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पंचायत व्यवस्था से जोड़ने पर रहेगा। परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने उम्मीद जताई कि सोनल कुमारी की नियुक्ति से बिहार में महिलाओं का परिषद से जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही गुजरात में भी अधिक महिलाओं को परिषद के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर परिषद के महामंत्री ध्यान पाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव जमादार राय समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सोनल कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर परिषद के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।
मोतिहारी में चंद्रा फाउंडेशन की शुरुआत:महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए करेगा काम
मोतिहारी के बेलबनवा स्थित चंद्रा लाइफलाइन हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को चंद्रा लाइफलाइन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का शुभारंभ हुआ। इसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. स्वस्ति सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा और संस्था अध्यक्ष डॉ. हेना चंद्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समाधान के लिए प्रयास करेगा फाउंडेशन फाउंडेशन का लक्ष्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के लिए काम करना है। डॉ. हेना चंद्रा ने बताया कि फाउंडेशन महिलाओं की चुनौतियों को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सिर्फ चिकित्सा ही नहीं, बल्कि शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और समान अवसर भी जरूरी हैं। ध्येय वाक्य का जिक्र डॉ. चंद्रा ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़े अवसर महिलाओं तक पहुंचाएगा। उन्होंने ‘Empowering Women, Building a Brighter Tomorrow’ ध्येय वाक्य का जिक्र किया। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षिका नलिनी श्रीवास्तव, निशा, अंशु ठाकुर, सबिता सिंह, अधिवक्ता रूपम राज और प्रियंका सिंह समेत कई महिलाओं ने अपने विचार रखे।
समाजवादी पार्टी और शिक्षा नदी के दो ऐसे किनारे हैं जो कभी मिल नहीं सकते: सीएम योगी
समाजवादी पार्टी और शिक्षा नदी के दो ऐसे किनारे हैं जो कभी मिल नहीं सकते: सीएम योगी
'समाजवादी' शिक्षा के घोषित दुश्मन, ऐसी-तैसी कर दी; CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सीएम योगी ने लखनऊ में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में सपा पर हमला बोलते हुए समाजवादियों को शिक्षा का घोषित दुश्मन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने शिक्षा की ऐसी-तैसी की और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। उन्होंने सपा की तुलना मगरमच्छ से करते हुए तंज कसा।
ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर . महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट Police की ओर से मिशन शक्ति अभियान…
बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा: एटा में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम
अलीगंज में बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान डीएम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. रिंकी कुमारी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को समस्तीपुर में प्रचार-प्रसार के दौरान उन्होंने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपनी प्राथमिकताओं और चुनावी एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह छात्रों और महिलाओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि शिक्षक के रूप में लंबे समय से छात्रों के बीच रहने के कारण वह उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझती हैं। इसी अनुभव को देखते हुए उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनके पास कई योजनाएं हैं। निर्वाचित होने पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ कॉलेजों में रोजगारपरक शिक्षा और रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में काम करेंगी। संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें युवा और महिला मतदाताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। इतना ही नहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें सम्मान दे रहे हैं। कई कॉलेजों में शुरू हो पीजी की पढ़ाई उन्होंने कहा कि समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय के कई कॉलेजों में अब तक पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। खासकर छात्राओं को दूरी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई बार अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने पर क्षेत्र के सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़े। कौशल आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि मिथिलांचल क्षेत्र में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ना है, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार विस्तार के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्रों को दूसरे राज्यों और शहरों का रुख करना पड़ता है। खासकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए छात्र कोटा सहित अन्य शहरों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर मॉडल कॉलेज और बेहतर तैयारी की व्यवस्था विकसित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। कॉलेजों में खेल मैदान और बेहतर संसाधन की व्यवस्था पर जोर उन्होंने कहा कि कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक उपकरणों और प्रयोगशालाओं की व्यवस्था के साथ-साथ खेल मैदान उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा। सभी संकायों में पर्याप्त शिक्षक हों और कॉलेजों में नियमित रूप से पढ़ाई हो, इसके लिए भी वह आवाज उठाएंगी। डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। पिछले दो वर्षों से वह लगातार एमएलसी चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें लोगों का सहयोग और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एक सम्मेलन के दौरान वास्तु विहार में लोगों ने मिथिला की संस्कृति के अनुसार पाग और चादर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
चीन : व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र जारी
बीजिंग, उत्तरी चीन के थ्येनचिन शहर में 'चीन में व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र' शनिवार को आयोजित 'विश्व व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन- 2026' में जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि चीन में कुशल कर्मचारियों और प्रतिभाओं को तैयार करने की क्षमता में व्यापक सुधार हुआ है।
‘चीन में व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र’ जारी
बीजिंग, 17 अक्टूबर . उत्तरी चीन के थ्येनचिन शहर में ‘चीन में व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र’ Saturday को आयोजित ‘विश्व व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन- 2026’…
'चीन में व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र' जारी
'चीन में व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र' जारी
बिहारशरीफ, 17 अक्टूबर . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर Saturday को नालंदा में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद करने पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों…
'SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो कभी मिलते नही', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
लखनऊ में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने 'सैफई सिंडिकेट' पर नौकरी में सेंध लगाने और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा करने का आरोप लगाया. योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में उपद्रव होता था, जबकि अब उत्सव का माहौल है.
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हुआ। इकबालपुर, सुल्तानपुर और मुबारकपुर के 64 छात्र-छात्राएं अभिभावकों व शिक्षकों संग शामिल हुए। उन्हें स्कूल की शिक्षा प्रणाली व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने लॉजिस्टिक, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी देखी। शिक्षकों ने प्रयोगों, उपकरणों व लाइब्रेरी के फायदे बताए। बच्चे सुविधाएं देखकर उत्साहित थे। कक्षा 6 में प्रवेश प्रक्रिया समझाई शिक्षकों ने कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया समझाई। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 हेतु नमूना प्रश्न-पत्र व अभ्यास पुस्तिकाएं बांटी गईं। बच्चों को किताबें व पेन दिए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार मिले। भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल की मेस देखी, साफ-सफाई व भोजन गुणवत्ता जानी। मेहमानों और स्टाफ ने साथ भोजन किया। कार्यक्रम प्राचार्य राधा कृष्ण पंवार और उप प्राचार्य पवन कुमार के नेतृत्व में हुआ।
Bihar: बड़हरिया के जमुनागढ़ देवी मंदिर में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने की पूजा-अर्चना
17 अक्टूबर, शनिवार: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित जमुनागढ़ देवी मंदिर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के साथ पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की।
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स
PC: INDIA.COM दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने विभिन्न विभागों में सुपरवाइजर, इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर सहित कुल 73 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती जयपुर फेज़-2 और दिल्ली-एनसीआर में प्रतिनियुक्ति (Deputation) और रिटायरमेंट के बाद संविदात्मक (Contractual) आधार पर की जाएगी। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक डाक (Speed Post) या ईमेल के माध्यम से अपना ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें: 1. पदों और विभागों का विवरण कुल पद: 73 पद विभाग: आर्किटेक्चर (वास्तुकला), सिविल एंड ट्रैक, सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन और पर्यावरण विभाग। पद के नाम: सुपरवाइजर, इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर। 2. योग्यता और अनुभव अनुभवी उम्मीदवारों के लिए: यह भर्ती मुख्य रूप से अनुभवी/रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए है, नए (Freshers) उम्मीदवार इसमें आवेदन नहीं कर सकते। वर्तमान/पूर्व सेवा: आवेदक वर्तमान में किसी सरकारी संगठन, भारतीय रेलवे, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) या मेट्रो संगठन में कार्यरत हों या वहां से सेवानिवृत्त (Retired) हो चुके हों। पात्रता की गणना: उम्मीदवार की योग्यता और सैलरी/अनुभव की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, फॉर्म में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की जानकारी देनी होगी। 3. आयु सीमा और कार्यकाल प्रतिनियुक्ति (Deputation): अधिकतम आयु 55 वर्ष (सामान्य अवधि 5 साल, जिसे विशेष परिस्थिति में 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है)। रिटायरमेंट के बाद संविदा (PRCE): न्यूनतम आयु 55 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। 4. चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview) और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदन? वेबसाइट पर जाएं: DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाएं। नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: विज्ञापन संख्या DMRC/PERS/22/HR/2026 (235) को डाउनलोड कर सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। फॉर्म भरें: आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर अपनी पर्सनल, शैक्षणिक और वर्तमान जॉब/सैलरी डिटेल्स दर्ज करें। डॉक्यूमेंट्स अटैच करें: मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियां साथ लगाएं। भेजने का पता: स्पीड पोस्ट से: अतिरिक्त महाप्रबंधक/मानव संसाधन/काउंसलेशन, दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली। ईमेल से: आवेदन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी career@dmrc.org.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2026।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. ए.के. निगम एवं अन्य 12 शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक एवं शोध संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोजित विभागीय संवाद में उन्होंने फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को औषधि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने पर जोर दिया। कुलपति ने कहा कि फार्मेसी के विद्यार्थियों को नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना समय की मांग है। इसके लिए संस्थान में शोधपरक एवं उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम विकसित करने के साथ उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नियमित शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। गुणवत्ता नियंत्रण, औषधि विश्लेषण तथा अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अतिरिक्त व्यावसायिक ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता प्रदान कर सकते हैं। प्रो. सिंह ने अकादमिक उत्कृष्टता के साथ नवाचार और कौशल-आधारित शिक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को उद्योग की वर्तमान जरूरतों से जोड़कर विद्यार्थियों को बेहतर व्यावसायिक अवसरों के लिए तैयार किया जा सकता है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम और सेवा आवंटन जारी किया है। कुल 102 पदों के मुकाबले 101 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। अभिषेक सरोहा ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
संस्कृत विवि: कुलपति बोले- रोजगारपरक शिक्षा और महिला सशक्तीकरण से बनेगा आत्मनिर्भर भारत
आजीविका, रोजगारपरक शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण के प्रमुख आधार हैं।
यूपीएससी ने जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम की पीडीएफ देखकर अपना नाम और चयन की स्थिति जांच सकते हैं।
दिल्ली आयकर विभाग ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 119 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कर सहायक, आशुलिपिक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद शामिल हैं। आवेदन आज, 17 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CRT 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों के लिए कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) को पोस्टपोन कर दिया है। यह परीक्षा पहले 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी। लेकिन 16 अक्टूबर, 2026 के एक करिजेंडम नोटिस के अनुसार, अब इस परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी, 2027 को होगा।यूपीएससी सीआरटी 2026 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सुबह के सत्र में होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 828 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बदला हुआ शेड्यूल प्रिंसिपल के 124 पदों और वाइस-प्रिंसिपल के 704 पदों पर भर्ती के लिए लागू होगा। के लिए के लिए भर्ती पर लागू होता है।UPSC CRT 2026: पदों का विवरणभर्ती प्रक्रिया में ये पद शामिल हैं :प्रिंसिपल : एनसीटी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 124 पद।वाइस-प्रिंसिपल : एनसीटी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 704 पद। इन पदों को विज्ञापन संख्या 51/2026 के तहत नोटिफाई किया गया था।UPSC CRT 2026: संशोधित परीक्षा तारीखइवेंट डिटेल्सनियुक्ति करने वाली संस्था : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशनपरीक्षा : कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्टपहले की परीक्षा तारीख : 1 नवंबर, 2026संशोधित परीक्षा तारीख : 9 जनवरी, 2027परीक्षा का समय : सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तककुल पद 828परीक्षार्थियों को आगे क्या करना चाहिए?कैंडिडेट को संशोधित तारीख पर ध्यान देना चाहिए और नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। उन्हें भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के नोटिस और अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in भी चेक करनी चाहिए। करिजेंडम के अनुसार परीक्षा की तारीख 1 नवंबर, 2026 से बदलकर 9 जनवरी, 2027 कर दी गई है। नोटिस में भर्ती विवरण में किसी और बदलाव का जिक्र नहीं है।प्रिंसिपल के पदों का वर्गों में बंटवारादिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के कुल 124 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के लिए 69 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 11 पद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 18 रिक्तियां हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 16 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद निर्धारित हैं। इस तरह सभी श्रेणियों को मिलाकर प्रिंसिपल के कुल 124 पद हैं।वाइस प्रिंसिपल के 704 पदयूपीएससी सीआरटी 2026 भर्ती में सबसे ज्यादा रिक्तियां वाइस प्रिंसिपल के पदों पर हैं। वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 287 पद निर्धारित किए गए हैं। EWS वर्ग के लिए 71 रिक्तियां हैं। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 189 पद रखे गए हैं। वहीं एससी वर्ग के लिए 103 और एसटी वर्ग के लिए 54 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों पर भर्ती की जाएगी।कैसे होगा चयन?इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीआरटी 2026 भर्ती परीक्षा के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों के सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। सभी निर्धारित चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।Rajasthan Bus Accident: कोटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
गर्भनिरोधक का प्रचार और यौन शिक्षा: रघुनाथ धोंडो कर्वे 'अश्लीलता' को यूं करते थे ख़ारिज
अश्लीलता किसी लेख, तस्वीर या दूसरी चीज़ की ख़ूबी नहीं होती. यह केवल उस व्यक्ति के मन में होती है, जो उस पर अश्लील होने का आरोप लगाता है. रघुनाथ धोंडो कर्वे की पत्रिका ‘समाजस्वास्थ्य’ में यह बात एक बॉक्स में लिखी होती थी. इसके नीचे पत्रिका का बाक़ी लेख होता था.
इंडियन ओवरसीज बैंक ने विशेषज्ञ और सामान्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 31 अक्तूबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक भर्ती पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर बाढ़ में राजनीतिक माहौल गर्म है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार को अपने समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बाढ़ पहुंचे। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज कुमार सिंह और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में मतदाता अक्सर वेतन, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों को भूल जाते हैं। वे जाति के आधार पर वोट देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग 10 हजार रुपए लेकर भी अपना वोट बेच देते हैं। ऐसी स्थिति में व्यवस्था में सुधार की उम्मीद करना मुश्किल है। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि जब तक जनता अपने बच्चों के भविष्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर वोट नहीं देगी, तब तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कभी पांच किलो अनाज तो कभी आर्थिक प्रलोभन के कारण वोट देने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती है। बदलाव के लिए मतदाताओं को जागरूक होकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करना होगा। भाजपा लालू यादव के नाम से डराकर वोट लेती है- प्रशांत किशोर इस दौरान उन्होंने भाजपा, जदयू और राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल मतदाताओं को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करते हैं। भाजपा पर लालू प्रसाद यादव के नाम पर डराने और राजद पर मुस्लिम मतदाताओं को भाजपा का भय दिखाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति में जनता के वास्तविक मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। प्रशांत किशोर बोले- जनसुराज मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा प्रशांत किशोर ने जातिगत राजनीति पर सवाल उठाते हुए यादव समुदाय के लोगों के कथित एनकाउंटर और नीट की छात्रा के मामले का जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे मामलों में संबंधित समुदायों के नेताओं ने कितनी मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नेता समाज के बजाय अपने और अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा है और लोगों से दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को बाढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह भी शामिल होंगे।वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति ने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया। उन्होंने बिहार में पिछले 30 वर्षों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर मतदान करने और बदलाव के लिए जन सुराज के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।
गुना के निजी स्कूल में विवादित प्रस्तुति पर NHRC ने लिया संज्ञान, MP के स्कूल शिक्षा विभाग से मांगा जवाब
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्रीय भंडारण निगम में नौकरी पाने का अवसर है। कुल 316 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन 17 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं।
केनरा बैंक में 3,500 स्नातक अपरेंटिस पदों पर आवेदन का आज, 17 अक्टूबर, आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
सर सैयद अहमद खान जयंती: एक कॉलेज से AMU तक का सफर, कैसे बदली भारत में आधुनिक शिक्षा की तस्वीर?
Sir Syed Ahmad Khan Birth Anniversary:सर सैयद अहमद खान ने आधुनिक शिक्षा को समाज की तरक्की का माध्यम माना। उनके प्रयासों से 1875 में अलीगढ़ में शुरू हुआ शिक्षण आंदोलन आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।
भास्कर न्यूज | बालोद आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने 'शिक्षा योजना-2026' की शुरुआत की है। योजना का उद्देश्य बच्चों को केवल स्कूल में दाखिला दिलाना ही नहीं, बल्कि पढ़ाई जारी रखने में आने वाली बाधाओं को दूर करना और आरटीई (शिक्षा का अधिकार) से जुड़े मामलों में मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। डीईओ दीपक दुबे ने बताया कि नालसा की निगरानी में जिला व तहसील स्तर पर विशेष शिक्षा इकाइयां गठित करने की योजना है। ये इकाइयां आरटीई धारा 12(1)(ग) के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दाखिले, दस्तावेज जुटाने और आवेदन भरने में मार्गदर्शन करेंगी। यदि कोई स्कूल नियम विरुद्ध शुल्क मांगता है या आवेदन खारिज करता है, तो अभिभावक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और वंचित समुदायों के बच्चों के लिए मददगार साबित होगी। स्कूल में दाखिले के बाद भी बच्चों की नियमित पढ़ाई पर नजर रखी जाएगी, ताकि ड्रॉपआउट रोका जा सके।
Kaushambi News: शिक्षा, जनसेवा और सुरक्षा में महिलाओं ने गाड़े सफलता के झंडे
Women have achieved remarkable success in the fields of education, public service, and security.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटर लेवल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये इंटर लेवल पर कुल 1784 पदों पर भर्ती की जाएगी...
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती-2022 के तहत अंग्रेजी विषय का अंतिम चयन परिणाम और हिन्दी विषय का संशोधित चयन परिणाम शुक्रवार की देर शाम जारी कर दिया। इसके साथ ही दोनों विषयों के लिए 1114 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनकी कटऑफ और अंतिम उत्तर कुंजी भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अब अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्राप्तांक देख सकते हैं। हालांकि, प्राप्तांक देखने के लिए उपलब्ध लिंक केवल एक सप्ताह तक सक्रिय रहेगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत प्रशिक्षित स्नातक के 3,539 पदों पर चयन प्रक्रिया के क्रम में अभिलेख सत्यापन कराया गया था। निर्धारित तिथि के साथ आयोग की ओर से दी गई अतिरिक्त तिथि पर भी सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन और चयन निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार अंग्रेजी विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया। इसमें 557 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं हिन्दी विषय के परिणाम में संशोधन कर नया परिणाम घोषित किया गया है। इसमें भी रिक्त पदों को सापेक्ष 557 में अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अंग्रेजी और हिन्दी दोनों विषयों के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर संबंधित विवरण देख सकते हैं। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, प्राप्तांकों का विस्तृत विवरण देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक खोलकर अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह सुविधा परिणाम संबंधी विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से एक सप्ताह तक ही उपलब्ध रहेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोनों विषयों के चयन परिणाम उच्च न्यायालय में दायर विभिन्न याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम आदेशों के अधीन होंगे। प्राप्तांक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने के कारण इनके संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत अलग से सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष
सलूंबर में ‘नारी चौपाल’ का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक
सलूंबर में ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज सप्ताह’ के तहत बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं, सहायता केंद्रों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई।
लद्दाख के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फुटेज में देंखे PM मोदी ने 3350 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन; युवाओं की शिक्षा पर दिया जोर
योगी सरकार का फोकस: शिक्षा के साथ हुनर, बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
योगी सरकार 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देगी। यह पहल बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा शिक्षा पर कितना भी उपदेश दे, उसका भरोसा नदी किनारे बैठे उस मगरमच्छ जैसा है, जो किसी को अपनी पीठ पर ...
सलूंबर में हिन्दू जागरण मंच की ओर से भदेरिया भेरुजी प्रांगण में 151 बालिकाओं का भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे इस आयोजन में बालिकाओं का पूजन कर नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्रीराम स्तुति के पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में धर्मप्रेमियों और मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भदेरिया भेरुजी के भोपाजी कुरालालजी ने बालिकाओं का पूजन कर किया। इस दौरान भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और बालिकाओं के सम्मान का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से समाज में संस्कारों के महत्व और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। संस्कार और शिक्षा ही सफलता की मजबूत नींवहिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक शंकरलाल भोई ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में संस्कार, शिक्षा और बड़ों का सम्मान व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बालिकाओं से सुबह उठकर माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने का आह्वान किया। साथ ही मोबाइल का उपयोग सीमित रखने और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सीख दी। उन्होंने कहा- अच्छे संस्कार और शिक्षा जीवन की मजबूत नींव हैं। बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। हनुमान चालीसा और श्रीराम स्तुति से गूंजा परिसरकार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक दुर्गेश शर्मा ने बालिकाओं एवं उपस्थित धर्मप्रेमियों को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और श्रीराम स्तुति का पाठ करवाया। भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण माहौल में उपस्थित लोगों ने धार्मिक पाठ में सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज में संस्कार, सांस्कृतिक चेतना और बालिकाओं के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना रहा। हिंदू जागरण मंच की ओर से धर्मप्रेमियों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अधिकाधिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संतोष राठौड़, बंशीलाल खटीक, कान्ती बंजारा, हितेश मेघवाल, विकास गर्ग, छगनलाल भोई, प्रेम खटीक, विजेश सुथार, गणेश मीणा, हरिश मीणा, रमेश मीणा, हितेश मीणा, प्रकाश मीणा और मांगीलाल मीणा सहित हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
Google ने भारत के लिए की बड़ी एआई पहल: कृषि, शिक्षा और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए की घोषणाएं
वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल (Google) ने भारत में एआई-आधारित नवाचार (AI Innovation) को बढ़ावा देने के लिए एक साथ कई बड़ी और महत्वाकांक्षी पहलों की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय कृषि, शिक्षा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के जरिए नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। गूगल इंडिया द्वारा शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इन बहुआयामी योजनाओं और साझेदारियों की जानकारी दी गई। गूगल इंडिया ने बयान में कहा कि ज्वार की अधिक उत्पादक और प्रतिकूल जलवायु का सामना करने में सक्षम किस्में विकसित करने के लिए एक आनुवंशिक एटलस तैयार किया जाएगा। इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए भी मुहैया कराया जाएगा। ज्वार की नई किस्मों का विकास अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रिसैट), हडसनअल्फा इंस्टीट्यूट फॉर बायोटेक्नोलॉजी और अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किया जाएगा। इक्रिसैट के जीन बैंक में मौजूद 90 से अधिक देशों की 44,000 से ज्यादा ज्वार किस्मों के संग्रह से नमूने लिए जाएंगे। बयान के मुताबिक, गूगल की एआई इकाई गूगल डीपमाइंड इक्रिसैट में तीन साल की पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप भी देगी। इसके तहत ज्वार के अलावा चना, मूंगफली और अरहर के जीनोम का विश्लेषण करने वाले उपकरण विकसित करने पर काम होगा। कृषि क्षेत्र में गूगल की प्रौद्योगिकी को गुजरात सरकार के कृषि प्रगति फसल सूचना मंच में शामिल किया गया है। इसके जरिये पिछले एक साल में राज्य के छह लाख से अधिक किसानों को 90 करोड़ से अधिक सलाह मोबाइल एसएमएस के जरिए दी गईं। इसके साथ ही, गूगल ने कहा कि मई से अब तक 80,000 से अधिक शिक्षकों को एआई के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया है। अब बिहार, मध्य प्रदेश, सिक्किम और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ साझेदारी के जरिये गूगल एआई एडुकेटर कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। कंपनी शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के अनुरूप मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है। यह फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है और हिंदी, मराठी, तेलुगु, असमिया, ओड़िया तथा पंजाबी संस्करण इसी महीने जारी किए जाने हैं। गूगल ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) की पढ़ाई में मदद के लिए 100 अटल टिंकरिंग लैब में ‘एटीएल साथी’ नामक जेमिनी आधारित डेस्कटॉप ऐप के जरिये सहयोग देने की भी घोषणा की है। गूगल डॉट ओआरजी ने छोटे कारोबारों के लिए गैर-लाभकारी संगठन द/नज को 1.5 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद देने की भी घोषणा की। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को औपचारिक ऋण लेने, नए बाजार तलाशने और नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन करने में मदद देने वाले एआई उपकरण विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, छोटे शहरों में स्थानीय प्रतिभाओं को कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें छोटे कारोबारों से जोड़ने के लिए बहुभाषी, आवाज आधारित मंच भी विकसित किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, आत्मरक्षा, करियर मार्गदर्शन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय शिविर आयोजित किए गए।
बारां में विद्या भारती की बालिका शिक्षा कार्यशाला, संस्कार और राष्ट्रनिष्ठा पर जोर
बारां में विद्या भारती की एक दिवसीय बालिका शिक्षा कार्यशाला में प्रमिला शर्मा ने संस्कार, आत्मविश्वास, स्वावलंबन और राष्ट्रनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया। कार्यशाला में सरस्वती यात्रा, किशोरी संस्कार शिविर और आत्मरक्षा शिविर सहित आगामी गतिविधियों की योजना बनाई गई।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने 1,400 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने कन्या पूजन के दौरान नन्हीं कन्याओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का भी दायित्व है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा न बने। साइकिल से आसान होगा स्कूल का सफर मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल वितरण का उद्देश्य छात्राओं की स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे विशेष रूप से उन छात्राओं को सुविधा मिलेगी, जिन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तो दिल्ली का भविष्य भी मजबूत होगा। सरकार छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- सीएम रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बेटियां हमारी प्राथमिकता हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार का संकल्प है। सीएम ने किया छात्राओं से संवाद इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। कार्यक्रम में छात्राओं ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। कई छात्राएं बातचीत के दौरान भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। साइकिल वितरण से छात्राओं का स्कूल आना-जाना आसान होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रिश्तेदार की हत्या, मधेपुरा में बीच सड़क गोली मारी
मधेपुरा में बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस रंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोबाइल फोन छीनने आए बदमाशों ने बीच सड़क इस वारदात को अंजाम दिया।
भारत में खेती और शिक्षा के लिए Google AI लाएगा नए समाधान, ज्वार की फसलों पर ICRISAT संग शोध
वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारत में कृषि शोध, किसानों को सलाह देने, शिक्षकों को कृत्रिम मेधा (एआई) का प्रशिक्षण देने और छोटे कारोबारों के लिए एआई आधारित उपकरणों के विकास की दिशा में शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा की। गूगल इंडिया ने बयान में कहा कि ज्वार की अधिक उत्पादक और प्रतिकूल जलवायु का सामना करने में सक्षम किस्में विकसित करने के लिए एक आनुवंशिक एटलस तैयार किया जाएगा। इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए भी मुहैया कराया जाएगा। ज्वार की नई किस्मों का विकास अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रिसैट), हडसनअल्फा इंस्टीट्यूट फॉर बायोटेक्नोलॉजी और अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किया जाएगा। इक्रिसैट के जीन बैंक में मौजूद 90 से अधिक देशों की 44,000 से ज्यादा ज्वार किस्मों के संग्रह से नमूने लिए जाएंगे। बयान के मुताबिक, गूगल की एआई इकाई गूगल डीपमाइंड इक्रिसैट में तीन साल की पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप भी देगी। इसके तहत ज्वार के अलावा चना, मूंगफली और अरहर के जीनोम का विश्लेषण करने वाले उपकरण विकसित करने पर काम होगा। कृषि क्षेत्र में गूगल की प्रौद्योगिकी को गुजरात सरकार के कृषि प्रगति फसल सूचना मंच में शामिल किया गया है। इसके जरिये पिछले एक साल में राज्य के छह लाख से अधिक किसानों को 90 करोड़ से अधिक परामर्श मोबाइल एसएमएस के जरिए दी गईं। इसके साथ ही, गूगल ने कहा कि मई से अब तक 80,000 से अधिक शिक्षकों को एआई के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया है। अब बिहार, मध्य प्रदेश, सिक्किम और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ साझेदारी के जरिये गूगल एआई एडुकेटर कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। कंपनी शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के अनुरूप मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है। यह फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है और हिंदी, मराठी, तेलुगु, असमिया, ओड़िया तथा पंजाबी संस्करण इसी महीने जारी किए जाने हैं। गूगल ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) की पढ़ाई में मदद के लिए 100 अटल टिंकरिंग लैब में ‘एटीएल साथी’ नामक जेमिनी आधारित डेस्कटॉप ऐप के जरिये सहयोग देने की भी घोषणा की है। गूगल डॉट ओआरजी ने छोटे कारोबारों के लिए गैर-लाभकारी संगठन द/नज को 1.5 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद देने की भी घोषणा की। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को औपचारिक ऋण लेने, नए बाजार तलाशने और नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन करने में मदद देने वाले एआई उपकरण विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, छोटे शहरों में स्थानीय प्रतिभाओं को कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें छोटे कारोबारों से जोड़ने के लिए बहुभाषी, आवाज आधारित मंच भी विकसित किया जाएगा।
सलूंबर की स्कूलों में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजातीय बालिका आश्रम छात्रावास, डाल रोड, सलूम्बर में नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला हुई। कानूनी अधिकारों की दी जानकारीकार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश विनीत कुमार ने बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सेवाओं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम और घरेलू हिंसा अधिनियम सहित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को समझाया। साथ ही जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य और स्वच्छता पर किया जागरूकचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ.रिद्धि रोत ने एनीमिया, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कालिका टीम ने बताया आत्मरक्षा का महत्वपुलिस विभाग की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और विपरीत परिस्थितियों में सतर्कता बरतने के बारे में बताया। टीम ने आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने और स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभाकार्यक्रम में पोस्टर, क्विज और मेहंदी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन और शिक्षा सेतु योजना की जानकारी दी। साथ ही वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र तथा पन्ना धाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजातीय बालिका आश्रम छात्रावास तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल टाइप-4 की छात्राओं, वार्डन, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षित, जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
झाड़ोल में शैक्षिक महासंघ ने उठाई उपार्जित अवकाश की मांग, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मावकाश में कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने हेतु ज्ञापन दिया गया।
गर्ल्स स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम:योजनाओं की दी जानकारी, शिक्षा-सशक्तीकरण पर जोर
ब्यावर जिले के महिला अधिकारिता विभाग ने अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के तहत शाहपुरा मोहल्ला स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें 180 छात्राओं ने भाग लिया। बालिकाओं को शिक्षा सेतु योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग के सहायक निदेशक जगदीश चौधरी ने छात्राओं को योजनाओं के मकसद, पात्रता और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर पात्र बालिका और महिला तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचना जरूरी है, ताकि वे शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण में आगे बढ़ सकें।चौधरी ने छात्राओं से उपलब्ध अवसरों का फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ आखिरी पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जागरूकता और जनभागीदारी जरूरी है। प्रिंसिपल सुनीता चौधरी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ।
Lakshmibai National Institute of Physical Education: थ्योरी पेपर की समय-सारणी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि विभिन्न प्रायोगिक और गतिविधि परीक्षाएं सुबह और दोपहर की पालियों में संपन्न होंगी।
गुरदासपुर जिले के ब्लॉक कलानौर में ईटीटी (ETT) 2364 शिक्षकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर तैनात अध्यापकों की समस्याओं और विशेष तबादला नीति (स्पेशल ट्रांसफर) की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि जो ईटीटी 2364 शिक्षक अपने घरों से 250 से 300 किलोमीटर की दूरी पर तैनात हैं, उन्हें तुरंत विशेष तबादले का मौका दिया जाए। शिक्षकों का कहना है कि इतनी लंबी दूरी तय करके ड्यूटी करने से उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें उनके गृह जिलों या नजदीकी क्षेत्रों में भेजा जाना चाहिए। यूनियन का नया फैसला सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए शिक्षकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत आगामी 18 अक्टूबर को ETT 2364 और ETT 5994, दोनों यूनियनें मिलकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के पैतृक गांव गंभौरपुर (गंभीरपुर) में राज्य स्तरीय धरना देंगी। यूनियनों ने अपील की है कि इस रोष प्रदर्शन में अधिक से अधिक शिक्षक साथी पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान कलानौर बलवंत सिंह, अमन परमार, परमजीत सिंह, ईश्वर दयाल, मिंदरपाल सिंह, गगनदीप सिंह, प्रिंस धोलिया सहित विभिन्न संगठनों के अन्य सदस्य और शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
pc: abplive फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में डिग्री धारक युवाओं के लिए हरियाणा सरकार में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 25/2026) जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या मेडिसिन में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 10वीं या उच्च स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय की पढ़ाई अनिवार्य है। आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। पदों का वर्गवार विवरण कुल 45 पदों का विवरण इस प्रकार है: अनारक्षित (General): 22 पद DSC एवं OSC: 5-5 पद BC-A (NCL): 5 पद BC-B (NCL): 3 पद EWS: 5 पद चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 है। जबकि आरक्षित वर्ग (OSC, DSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS) के अभ्यर्थियों और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250 शुल्क तय किया गया है। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर 'FSO Recruitment 2026' वाले लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में भरे हुए फॉर्म को री-चेक करके सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
job news 2026: इस विश्वविद्यालय में निकली हैं कई पदों पर भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन
इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने सीधी भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) के आधार पर गैर-शैक्षणिक (नॉन टीचिंग) पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 56 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुल पद- 56 पदों का नाम- इंटरनल ऑडिट ऑफिसर का 1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (आईटी) का 1, सेक्शन ऑफिसर के 4, सीनियर असिस्टेंट के 6, स्टाफ नर्स के 2, स्पोर्ट्स कोच (महिला) का 1, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट का 1 और जूनियर असिस्टेंट/जूनियर असिस्टेंट कम केयरटेकर के 40 पद शामिल हैं ओवदन की आखिरी तारीख- 20 अक्टूबर 2026 आवेदन- ऑनलाइन सैलेरी- पदों के अनुसार ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं pc-news18
UPESSC PRT recruitment 2026: 12,000 टीचर पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे.. चेक करें डिटेल्स
pc: kalinga tv उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने टीचर पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी है। एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। इंटरेस्ट और एलिजिबल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in के ज़रिए रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ज़रूरी तारीखें: अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 28 अक्टूबर करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख: 31 अक्टूबर पोस्ट के हिसाब से वैकेंसी: UP बेसिक एजुकेशन काउंसिल के तहत शहरी प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर: 11,508 लड़के और लड़कियों के लिए एफिलिएटेड नॉन-गवर्नमेंट एडेड प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर: 897 टोटल: 12,405 पे स्केल: कैंडिडेट को लेवल 6 के हिसाब से Rs 35,400 से Rs 1,12,400 तक पे मिलेगी। अप्लाई कैसे करें: ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। एडवर्टाइजमेंट लिंक नंबर 05/2026 खोलें। नोटिफिकेशन को ठीक से पढ़ें और एलिजिबिलिटी चेक करें। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। एप्लीकेशन फॉर्म में सही डिटेल्स भरें। एप्लीकेशन फीस पे करें। भरी गई सभी डिटेल्स चेक करें और फॉर्म सबमिट करें। आगे के रेफरेंस के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम की ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण योजना के तहत 75 हजार रुपये तक ऋण का प्रावधान। खबर के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में केवल दो युवतियों ने लाभ लिया।
शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश: शिक्षकों की शत-प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करें, लापरवाही पड़ी भारी
स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रखने के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों में पढ़ाई का नियमित संचालन करना, शिक्षकों की जिम्मेदारी […] The post शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश: शिक्षकों की शत-प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करें, लापरवाही पड़ी भारी first appeared on Sanjeevni Today .
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर-कुंजी और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं देखने के लिए लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 16 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2026 तक प्रश्नों, विकल्पों और उत्तर-कुंजियों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
भोपाल की सड़कों पर हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. 'एक कचौरी दो समोसा, शिक्षा मंत्री का क्या भरोसा?' जैसे नारों के बीच प्रदर्शनकारियों ने सीएम हाउस कूच की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर रोक दिया। अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि पदवृद्धि का आदेश जारी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा.
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी: एक नवंबर को मुख्य परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें अंकपत्र
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती के तहत विशेषज्ञ अधिकारी के 1,043 पद भरे जाएंगे।
लखनऊ में परम भक्त योगिराज संतोष दास महाराज ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप बघेल से मुलाकात की। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। संतोष दास महाराज ने शिक्षा व्यवस्था से संबंधित अपने विचार साझा किए और आवश्यक बिंदुओं पर निदेशक के साथ विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रताप बघेल को धार्मिक चित्र भेंट किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर विचारों के आदान-प्रदान के साथ आपसी संवाद को महत्व दिया गया।
जालौन में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर गुरुवार को नन्हा कलाम पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता शांतिस्वरूप महेश्वरी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से देश-विदेश में पहचान बनाई। अलीम सर ने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते थे। उनका जीवन दृढ़ संकल्प और परिश्रम का संदेश देता है। कार्यक्रम में युद्धवीर सिंह कंथरिया, प्रदीप महतवानी और राहुल अलाईपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नए नियमों के अनुससार चयनित कर्मचारियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच साल तक सरकारी सेवा में काम करना होगा और पांच लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।
उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं।
भारत और पराग्वे के बीच उच्च शिक्षा, शोध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय और पराग्वे के प्रतिष्ठित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ असुन्सियोन ने आपसी शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह हस्ताक्षर समारोह एक वर्चुअल मंच के माध्यम से संपन्न हुआ। वर्चुअल मंच पर हुआ ऐतिहासिक हस्ताक्षर इस ऐतिहासिक अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ असुन्सियोन की रेक्टर प्रो. जुली कॉन्सेप्सिओन वेरा डी मोलिनास ने दोनों संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हुए समझौते पर औपचारिक मुहर लगाई। इस कार्यक्रम में पराग्वे में भारत के राजदूत डॉ. पीयूष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य और पराग्वे स्थित भारतीय दूतावास के राजनयिक भी इस डिजिटल समारोह में शामिल हुए। ज्ञान के वैश्विक प्रसार और संवाद की ओर कदम समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने इस साझेदारी को लैटिन अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते बौद्धिक संबंधों का प्रतीक बताया। प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय की सदियों पुरानी परंपरा ज्ञान के साझा प्रसार और वैश्विक संवाद की रही है। यह साझेदारी दोनों देशों के शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को नए दृष्टिकोण तलाशने और समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान करेगी। द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती राजदूत डॉ. पीयूष सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता भारत और पराग्वे के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगा, जिससे दोनों देशों के युवाओं के बीच परस्पर समझ और शैक्षणिक रिश्ते गहरे होंगे। संयुक्त शोध और आदान-प्रदान पर रहेगा जोर इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, शिक्षकों एवं छात्रों के आदान-प्रदान, सम्मेलनों के आयोजन और ज्ञान साझा करने के कार्यक्रमों पर मिलकर काम करेंगे। यह सहयोग नालंदा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक समन्वय स्थापित करने और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद का सेतु बनने की प्रतिबद्धता को नई मजबूती प्रदान करता है।
नवरात्र पर पढ़िए... जरूरतमंदों का सहारा बन रहीं महिलाएं, शिक्षा से इलाज तक मदद के लिए बढ़ाए हाथ
सराभा लेडीज क्लब की डायरेक्टर शम्मी बिंद्रा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सक्रिय हैं। उनका मानना है कि समाज में कई प्रतिभाशाली महिलाएं ऐसी हैं, जिनमें हुनर तो है, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने और मंच पर आने का अवसर नहीं मिल पाता। वह ऐसी महिलाओं को आगे लाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काम करती हैं। उन्होंने कई प्रतिभाओं को भी लोगों के सामने पहचान दिलाने का अवसर दिया। क्लब की गतिविधियों के अलावा वह व्यक्तिगत स्तर पर भी महिलाओं और बच्चों की मदद करती हैं। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए वह स्कूल बनवाने में मदद और बच्चों की जरूरत के सामान उपलब्ध करवाने जैसे कार्यों में भी सहयोग करती हैं। उनकी सामाजिक पहल में गरीब परिवारों को आर्थिक सहयोग, बच्चों की जरूरत का सामान उपलब्ध करवाना और शिक्षा के लिए संसाधन जुटाना शामिल है। स्नेह वेलफेयर और गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भी वह जरूरतमंद लोगों के इलाज और बच्चों की भलाई के लिए सहयोग देती हैं। भास्कर न्यूज|लुधियाना नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के साथ शहर की कुछ महिलाएं सेवा को भी अपना धर्म मानकर जरूरतमंदों की जिंदगी संवारने में जुटी हैं। इनके लिए समाज सेवा केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं, बल्कि बेटियों को शिक्षा दिलाने, महिलाओं को आत्मविश्वास देने, बुजुर्गों की जरूरतें पूरी करने और प्रतिभाशाली महिलाओं को पहचान दिलाने का जरिया है। कोई सत्संग में एकत्रित होने वाले धन से स्कूल की बच्चियों को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध करवा रही है, तो कोई जरूरतमंद परिवारों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नवरात्र के मौके पर जानिए ऐसी महिलाओं की पहल, जिनके छोटे-बड़े प्रयास कई परिवारों के लिए उम्मीद बन रहे हैं। भारत विकास परिषद (पंजाब वेस्ट) की स्टेट पैट्रन अरुणा पुरी करीब 24-25 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। कॉलेज के समय से ही उनका प्रयास रहा है कि आर्थिक तंगी किसी लड़की की पढ़ाई में रुकावट न बने। वह जरूरतमंद लड़कियों को मुफ्त ट्यूशन देने के साथ उनकी फीस और उच्च शिक्षा के खर्च में भी सहयोग करती रही हैं। उनकी मदद से एक छात्रा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और अस्पताल में सेवाएं दे रही है। इसके अलावा, जरूरतमंद लड़कियों की शादी के समय आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने और योग्य लोगों को नौकरी दिलाने में भी वह मदद करती हैं। वह महिलाओं के एक सत्संग ग्रुप की अध्यक्ष हैं। सत्संग के दौरान एकत्रित होने वाली राशि को जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा पर खर्च किया जाता है। स्कूलों में छात्राओं को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी दी जाती है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। महिलाओं के समूह के सदस्य भी अपनी क्षमता के अनुसार पैसे एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते हैं। बीमारी के इलाज से लेकर घरों में काम करने वाली सहायिकाओं के परिवारों की जरूरतें पूरी करने तक, वह मदद के लिए आगे रहती हैं। सीनियर सिटीजन केयर फाउंडेशन की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में वह बुजुर्गों, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं को भी उठाती हैं और जरूरतमंदों को सुनने की मशीन जैसी सुविधाएं दिलाने में सहयोग करती हैं।
शिक्षा को बढ़ावा, कुरीतियां मिटाने पर 17 गांव एकमत
भास्कर न्यूज | भाटापारा भाटापारा तहसील के टोनाटार चक क्षेत्र के आश्रित ग्राम अर्जुनी में सामाजिक, आर्थिक, रोजगार, ग्रामीण समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर एक वृहद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अंचल के 17 गांवों के रायपंचों, समस्त डीहवारों, गोंडवाना समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने, सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। समाज के अध्यक्ष थानू नेताम ने कहा कि आज की लड़ाई बंदूक और गोली की नहीं, बल्कि शिक्षा और कलम की है। आधुनिक दौर में समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए शिक्षा, जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती ही सबसे बड़ा हथियार है। युवाओं को नशे, दिशाहीनता से बचाकर उच्च शिक्षा की ओर मोड़ना होगा। इससे वे समाज, क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। समीक्षा बैठक में समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों, फिजूलखर्ची को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आपसी भाईचारा, सहयोग की भावना से ही गांवों की स्थानीय समस्याओं का समाधान संभव है। इसके साथ ही गांवों में शिक्षा का स्तर सुधारने, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने, सामाजिक एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे संवाद के आयोजन का निर्णय लिया गया।
अक्टूबर का वेतन चाहिए तो पूरा कराएं डाटा सत्यापन, मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग ने तय की समयसीमा
मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए डाटा सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाध्यापकों को आज ही शिक्षकों के अभिलेख प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

