झज्जर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब STF की टीम और बदमाशों के बीच दुजाना गांव के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान विजय सैनी हत्याकांड में आरोपी संजय बिरधाना के राइट हैंड और सहयोगी बताए जा रहे बदमाश इंद्रपाल को पुलिस ने ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार, STF टीम को इंद्रपाल की लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राकेश भी घायल हो गए। उनके हाथ में गोली लगने की सूचना है। घायल इंस्पेक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंद्रपाल का नाम चर्चित विजय सैनी हत्याकांड में सामने आया था और वह मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का करीबी सहयोगी माना जाता था। मामले में इंद्रपाल की गर्लफ्रेंड को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंचीं और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने दावा किया है कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह 2-3 स्थानों की घटनाओं को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है, जबकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति की जा रही है। नंदन जैन ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने दावा किया कि देश का चहुंमुखी विकास हुआ है और भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस शासनकाल पर तंज कसते हुए जैन ने कहा कि धान खरीदी का भुगतान पहले चार किस्तों में होता था। हालांकि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को अब एक ही बार में पूरा भुगतान मिल रहा है। जैन ने यह भी कहा कि युद्धजनित परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पेट्रोल, खाद और गैस की कमी नहीं होने दी। उन्होंने दावा किया कि विश्व की डांवाडोल अर्थव्यवस्था के बीच भारत ने महंगाई को नियंत्रित रखा है, जिससे भारतीय थाली दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती है। उन्होंने आगे दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर भारत ने अमेरिका जैसे विकसित देशों से बेहतर स्थिति बनाई है। जैन के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और वैश्विक मंच पर देश एक नई शक्ति के रूप में उभरा है। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई बड़ी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए, जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते महिलाओं के हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड मिला है और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को सुरक्षा कवच मिला है। गरीबों को घर, महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाई गरीबों के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के घर मिले हैं। उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है। जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से पानी पहुंचाया गया है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं, जिससे देश में स्वच्छता बढ़ी है।
सचेंडी में पानी की टोटी ठीक कराने पर विवाद:महिला पर घर में घुसकर हमला, पुलिस ने केस दर्ज किया
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में पानी की क्षतिग्रस्त टोटी ठीक कराने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। एक महिला ने अपने जेठ, जेठानी और अन्य परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदन खेड़ा गांव निवासी बीनू सिंह पत्नी विकास सिंह राजावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनके अनुसार कुछ दिन पहले नीम का पेड़ काटते समय घर के बाहर लगी पानी की टोटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिजनों ने उसे जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि 11 जून की सुबह जब उन्होंने टोटी ठीक कराने की बात कही तो उनके जेठ प्रेम सिंह, जेठानी संगीता सिंह, भतीजी राखी सिंह और भतीजे कृष्णा सिंह नाराज हो गए। घर में घुसकर मारपीट का आरोप महिला के मुताबिक आरोपित घर में घुस आए और प्रेम सिंह तथा कृष्णा सिंह ने उनके बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्हें घसीटते हुए घर के बाहर तक ले जाया गया। इसके बाद संगीता सिंह और राखी सिंह ने भी उनके साथ मारपीट की और लोहे की तार से हमला किया। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान कृष्णा सिंह ने उनकी पीठ पर ईंट मार दी, जिससे वह गिर गईं। वहीं प्रेम सिंह पर लोहे की रॉड से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में महिला को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सचेण्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरासिरोही भेजा। मुकदमा दर्ज, जांच शुरू सचेण्डी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मैहर के अश्मित पटेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने:जिले का मान बढ़ाया, सांसद समेत नेताओं ने दी बधाई
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव निवासी अश्मित पटेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने 3rd पंजाब रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अश्मित ने कठिन प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना साकार किया। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। अश्मित पटेल की इस सफलता पर सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा नेता जितेंद्र पटेल सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। अश्मित ऐसे परिवार से आते हैं जहां देश सेवा की परंपरा रही है। उनके पिता राजकुमार पटेल भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिता के समर्पण और देशभक्ति से प्रेरित होकर अश्मित ने भी सेना में करियर बनाने का संकल्प लिया था। खरमसेड़ा गांव समेत पूरे अमरपाटन क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अश्मित ने यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से भी कड़ी मेहनत और लगन से देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में स्थान प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता मैहर जिले के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है।
गोरखपुर में तुर्कमानपुर स्थित मकतब इस्लामियात और मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं की 33वीं मासिक संगोष्ठी में इस्लाम के दूसरे खलीफा हजरत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु की जिंदगी और उनके कार्यों पर चर्चा हुई। वहीं दर्स-ए-कुरआन में सूरह कौसर के महत्व और उससे मिलने वाली सीख के बारे में बताया गया। संगोष्ठी में मुअज्जमा कुरैशी और शिफा खातून ने कहा कि हजरत उमर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के प्रमुख साथियों में शामिल थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस्लाम के संदेश को आगे बढ़ाने में लगाई। हजरत उमर ने हिजरी इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत की। उन्हें मजबूत नेतृत्व, बेहतर प्रशासन, निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए याद किया जाता है। दुनिया के लेखकों ने भी किया हजरत उमर का जिक्र मुख्य वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि हजरत उमर की जिंदगी और उनके कार्यों को कई लेखकों ने अपनी किताबों में जगह दी है। उनके फैसले और शासन व्यवस्था आज भी लोगों के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि हजरत उमर का जीवन इंसाफ, मानवता और समाज की भलाई का संदेश देता है। दर्स-ए-कुरआन में हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि सूरह कौसर कुरआन की सबसे छोटी सूरह होने के बावजूद बहुत अहम संदेश देती है। यह इंसान को अल्लाह की दी हुई नेमतों पर शुक्र अदा करने, इबादत करने और सही रास्ते पर चलने की सीख देती है। मुश्किल समय में सब्र और भरोसा बनाए रखें कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि सूरह कौसर इंसान को मुश्किल हालात में भी सब्र और भरोसा रखने की सीख देती है। परेशानी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, इंसान को हिम्मत नहीं छोड़नी चाहिए और अच्छाई के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर देश में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान मुबस्सिरा कुरैशी, आयशा खातून, तानिया अख्तर, सना फातिमा, फिजा खातून, आस्मा खातून, नूरजहां, सानिया और अदीबा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
बेटी को गाली देने का विरोध, मां-बेटी पर हमला:पुलिस शिकायत के बाद डंडों से पीटा, दोनों लहूलुहान
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में एक मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी पर हमला किया गया। आरोप है कि यह हमला बेटी को गाली देने का विरोध करने और पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने के बाद किया गया। इस हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिश्ती नगर निवासी सीमा गौतम ने बताया कि वह घरों में काम करके परिवार चलाती हैं। वह अपने पति जितेंद्र गौतम और चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार सुबह पड़ोस की एक महिला ने उनकी बेटी के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। जब सीमा गौतम ने इसका विरोध किया, तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना के बाद, सीमा गौतम ने क्षेत्रीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। सीमा गौतम के अनुसार, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी पक्ष ने उन्हें लगातार धमकियां देना शुरू कर दिया था। रविवार शाम करीब 5:30 बजे, जब उनकी 12 वर्षीय बेटी घर के बाहर निकली, तो आरोपी महिलाओं ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगीं। बेटी को बचाने पहुंची सीमा गौतम पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर महिलाओं ने डंडों और नुकीले हथियारों से मां-बेटी को पीटा। इस हमले में दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे घायल होकर सड़क पर गिर गईं। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर हस्तक्षेप किया और मां-बेटी को हमलावरों से बचाया। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा। हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर का बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन रविवार को सिर्फ यात्रियों की आवाजाही का केंद्र नहीं रहा, बल्कि सुर, ताल और फैशन के अनूठे रंग में रंगा नजर आया। कानपुर मेट्रो की 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत यहां 'रायमा डांस एकेडमी' के सहयोग से एक बेहद शानदार सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया। इस दौरान जब मेट्रो परिसर में फिल्मी गीतों की गूंज उठी और युवा कलाकारों ने रैंप वॉक किया, तो वहां से गुजर रहे यात्री भी अपनी रफ्तार थामकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस अनोखे आयोजन ने सफर के बीच लोगों को मनोरंजन का एक खुशनुमा तोहफा दिया। नन्हे कलाकारों के डांस से हुई शाम की धमाकेदार शुरुआत रविवार शाम करीब 4 बजे जब इस सांस्कृतिक महफिल का आगाज हुआ, तो पूरा स्टेशन परिसर दर्शकों की भीड़ से खचाखच भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बाल कलाकारों ने अपनी ऊर्जा से भरपूर डांस परफॉर्मेंस के साथ की। अदरिका, मायरा शुक्ला, अर्पिता, दिपन्विता, रिद्धी सिंह, सात्विक गुप्ता, अराध्या पात्रा, श्वेता मिश्रा और अराध्या कुशवाहा जैसे नन्हे सितारों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों पर थिरक कर समां बांध दिया। बच्चों के डांस स्टेप्स और उनके गजब के उत्साह को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। जब मेट्रो स्टेशन पर गूंजे सदाबहार नगमे डांस के रोमांच के बाद मंच पर सुरीली आवाज और संगीत का जादू बिखरा। अलग-अलग उम्र के गायकों ने जब माइक संभाला, तो पूरा माहौल बेहद जीवंत हो उठा। शैलेंद्र, लक्ष्मी प्रसाद, अमित वाजपेयी, आरती ढमेरिया, अवंतिका, अनाया, अर्चना, यश, निर्माण और अंकित जैसे हुनरमंद गायकों ने मंच से एक के बाद एक सुपरहिट और सदाबहार गाने गाए। 'ये मोह मोह के धागे', 'इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी', 'ऐ जाते हुए लम्हों', 'दमादम मस्त कलंदर', 'पुकारता चला हूं मैं', 'गूंजा सा है कोई इकतारा' और 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' जैसे गानों पर वहां मौजूद श्रोता झूमते नजर आए। युवाओं का स्वैग, रैंप वॉक ने बटोरीं खूब सुर्खियांइस सांस्कृतिक शाम का एक और बड़ा आकर्षण रहा मॉडलिंग में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं का जलवा। कार्यक्रम के दौरान खास तौर पर तैयार किए गए मंच पर जब युवा प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया, तो हर कोई उनके स्वैग का कायल हो गया। मेट्रो स्टेशन के भीतर इस तरह की परफॉर्मेंस देखना यात्रियों के लिए भी एक बिल्कुल नया और मजेदार अनुभव था। सफर के साथ संस्कृति को बढ़ावा दे रही कानपुर मेट्रोदरअसल, कानपुर मेट्रो ने शहर के उभरते और नवोदित कलाकारों को एक बड़ा मंच देने के लिए ही 'शो योर टैलेंट' नाम की इस खास मुहिम की शुरुआत की है। कार्यक्रम में शामिल हुए कलाकारों ने मेट्रो प्रशासन की इस पहल की जमकर तारीफ की। उनका कहना था कि कानपुर मेट्रो सिर्फ लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर ही नहीं करा रही, बल्कि शहर के साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रही है।
उज्जैन में रविवार को भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने वाली योजनाओं को दर्शाया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों को आवास, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पहले की सरकारों में इच्छाशक्ति की कमी थी देवड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद पूर्ववर्ती सरकारें गरीबों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या संसाधनों की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी कई योजनाओं का उल्लेख किया। जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना देवड़ा ने कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और यह सपना जनभागीदारी से ही साकार होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत उमेशनाथ महाराज, भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस्कॉन कानपुर के बाल विभाग ‘गोपाल्स फन स्कूल’ द्वारा आयोजित एक सप्ताह के समर कैंप 2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। इस संस्कारमय शिविर में शहर के अलग-अलग इलाकों से आए करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। 7 जून से 14 जून तक चले इस कैंप में बच्चों ने न सिर्फ कला और रचनात्मकता के गुर सीखे, बल्कि खेल-खेल में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के गहरे पाठ भी पढ़े। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में जब बच्चों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद करीब 400 अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस बार की थीम थी 'भगवान श्री नृसिंहदेव' इस साल इस्कॉन ने अपने समर कैंप के लिए एक बेहद खास और प्रेरणादायी थीम चुनी थी 'भगवान श्री नृसिंहदेव'। इस थीम के जरिए खेल, कहानियों और नाटकों के माध्यम से बच्चों के भीतर साहस, निडरता, सच्ची भक्ति और सदाचार जैसे गुणों को विकसित करने का प्रयास किया गया। पूरे सात दिनों तक बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, सिंगिंग और थियेटर (नाट्य कला) जैसी कई मजेदार गतिविधियों से जोड़ा गया, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रैंड फिनाले में बच्चों के आत्मविश्वास ने जीता दिल 14 जून को आयोजित समापन समारोह इस पूरे समर कैंप का सबसे खूबसूरत पड़ाव रहा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने मंच पर जो समां बांधा, उसने सबका दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए शास्त्रीय नृत्य, सुमधुर भजन और नाटक को देखकर पंडाल में मौजूद हर शख्स तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास, उनका अनुशासन और उनकी रचनात्मकता देखने लायक थी। श्लोक-पाठ, ध्यान और ऑर्गेनिक प्रसादम से सात्विक शुरुआत इस कैंप की सबसे बड़ी खासियत इसकी दिनचर्या थी। हर दिन सुबह कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक श्लोक-पाठ, महामंत्र ध्यान और श्री श्री राधा माधव जी की आरती के साथ होती थी। इसके बाद बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मजेदार खेलों और रोचक सत्रों में शामिल किया जाता था। बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें हर दिन आटे और पूरी तरह ऑर्गेनिक सामग्री से तैयार पौष्टिक और सात्विक प्रसादम का नाश्ता दिया जाता था, जिससे उन्हें एक बेहतर जीवनशैली को समझने में मदद मिली। मनोरंजन के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर इस्कॉन कानपुर के मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु जी ने इस मौके पर सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को नैतिक मूल्यों से जोड़ना बहुत जरूरी है और गोपाल्स फन स्कूल की यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत नींव रखेगी। आयोजकों के मुताबिक, इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान या मनोरंजन तक सीमित रखना नहीं था, बल्कि उनके भीतर लीडरशिप, चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास को जगाना था, ताकि वे अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकें।
हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार:ताले तोड़कर उड़ाए थे लाखों के गहने, पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद
डूंगरपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने उपला फला, भंडारिया में सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 9 मामले दर्ज हैं। घर सूना देखकर बनाया निशाना कोतवाली थाने के एसआई रफीक खान ने बताया कि उपला फला, भंडारिया निवासी लक्ष्मी पत्नी हरीश ननोमा ने 11 जून को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 5 जून को वह घर से बाहर थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। विशेष टीम ने जुटाए सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी अजय राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई और संदिग्धों पर नजर रखी। हिस्ट्रीशीटर लोकेश उर्फ चौधरी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लोकेश उर्फ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया। आरोपी कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और क्षेत्र में पहले भी कई वारदातों में उसका नाम सामने आ चुका है। पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 9 मामले दर्ज हैं। वह बंद और सूने मकानों को निशाना बनाकर कम समय में वारदात को अंजाम देता था। मौज-शौक पर उड़ाता था चोरी का माल प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चोरी के माल और उससे मिलने वाली रकम को अपने मौज-शौक पर खर्च करता था। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।
गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान को और तेज कर दिया है। अब मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में भी बच्चियों को HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र बच्चियों तक आसानी से वैक्सीनेशन सुविधा पहुंचाना है। जिले में अब तक स्वास्थ्य मेलों के जरिए करीब 200 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में CMO डॉ. राजेश झा जंगल कौड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने HPV वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति देखी और स्वास्थ्यकर्मियों से अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही वैक्सीन उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। 14 से 15 साल की बच्चियों को लगाई जा रही वैक्सीन CMO डॉ. राजेश झा ने कहा कि HPV वैक्सीन बच्चियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 से 15 साल उम्र की पात्र बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं। समय पर वैक्सीन लगने से बीमारी से बचाव में मदद मिलती है। गांवों तक आसानी से पहुंच रही वैक्सीनेशन सुविधा स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्ची टीकाकरण से वंचित न रहे। आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में सुविधा शुरू होने से अब ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों की बच्चियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही वैक्सीन मिल रही है। WHO टीम ने भी किया निरीक्षण गगहा विकास खंड के हाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का WHO टीम ने सहयोगात्मक निरीक्षण किया। टीम ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया, लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन मैनेजमेंट और रिकॉर्ड की जानकारी ली। CMO डॉ. राजेश झा ने लोगों से अपील की कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा 2025 आज रविवार को गाजियाबाद में 28 सेंटरों पर आयोजित हुई। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश थे। रविवार को परीक्षा के लिए जिले के 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी सेंटरों पर सुरक्षा भी कड़ी रही। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि इस परीक्षा में 39.31 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। गाजियाबाद में कुल 11,151 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 4383 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, जबकि 6768 ने परीक्षा छोड़ दी। आसपास के सेंटरों पर कड़ी रही सुरक्षा परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि विषय से जुड़े प्रश्न आसान थे, लेकिन सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उन्हें काफी परेशान किया। कुछ अभ्यर्थियों को गणित आधारित प्रश्नों को हल करने में भी कठिनाई हुई।9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। इन सभी परीक्षार्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन और सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें 80 प्रश्न संबंधित विषयों से और 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से जुड़े थे।
नूंह जिला कारागार में रक्तदान शिविर आयोजित:विश्व रक्तदाता दिवस पर 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
नूंह जिला कारागार में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जेल अधीक्षक बिमला देवी ने बताया कि शिविर के दौरान जिला अस्पताल की चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रक्त संग्रह किया। इस दौरान कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया बिमला देवी ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया, क्योंकि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। विश्व रक्तदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है। जेल अधीक्षक ने रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला कारागार प्रशासन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम, जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महलका में बहुजन युवा एकता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब:शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर
फलावदा क्षेत्र के ग्राम महलका स्थित अनिल फार्म में रविवार को आयोजित बहुजन युवा एकता सम्मेलन में युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, जागरूकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमांशु सिद्धार्थ रहे। उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में युवा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के गीतों पर नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक था। इसका उद्देश्य किसी दल विशेष का प्रचार नहीं, बल्कि बहुजन समाज के युवाओं को शिक्षा, संगठन, सामाजिक चेतना और आपसी एकता के सूत्र में जोड़ना है। वक्ताओं ने युवाओं से समाज के विकास और जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन का विशेष आकर्षण रागिनी कार्यक्रम रहा। हस्तिनापुर के रागिनी कलाकार रवि शिवानी और उनकी टीम ने बहुजन महापुरुषों के विचारों तथा सामाजिक जागरूकता पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीत सिद्धार्थ, मुकेश कुमार जाटव, आदेश, आदित्य भास्कर, केपी जाटव, राय बहादुर, राहुल और मोहित सहित कई युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए सभी अतिथियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
लखनऊ में योग के लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को आशियाना के एलडीए क्षेत्र में योग जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली आशियाना के जोनल पार्क से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और पार्कों से गुजरा । रैली में महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं और सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने योग गीतों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है । इसे सुरक्षित रखने के लिए नियमित योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पैसा और शक्ति तब तक महत्वहीन हैं जब तक व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा न हो। योग शरीर के प्रत्येक अंग को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मानव शरीर में प्राकृतिक अस्पताल की व्यवस्था की है, जिसे योग, संतुलित खानपान और अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से सक्रिय रखा जा सकता है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह गौर ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में एक विशाल योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में लगभग 2000 योगाभ्यासी एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह हिस्सा लेंगे। रैली के दौरान समिति के उपाध्यक्ष योगाचार्य सुनील मौर्य, क्षेत्रीय पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियां को दूर करने की मांग को लेकर आज सीकर में रामलीला मैदान में स्थित एक मैरिज गार्डन में ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच के द्वारा जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी शिरकत करने के लिए पहुंचे। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों के भविष्य और अधिकारों की चिंता को लेकर आज एकजुट हुए। ईडब्ल्यूएस वर्ग की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि आज सरकार में ठिकानेदार,राजा-महाराजा बैठे हैं वह गरीब राजपूत की पीड़ा को जानते हैं क्या? गरीब राजपूत की चिंता कोई नहीं करता। मुगलों के समय जिसका खून बहा वह राजपूत था। हजारों महिलाओं ने अग्नि स्नान किया। हिंदुस्तान को हिंदुस्तान रखने के लिए हमने कीमत चुकाई है। कांग्रेस ने हमें 14% आरक्षण का अधिकार दिया था जिसे अब 10% कर दिया गया फिर भी इनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। किस बात का जिंदाबाद? 10% में भी कई शर्त लगा दी। गुढ़ा ने कहा कि जो आपकी चिंता करें आप उसकी चिंता करो। 25 लोकसभा टिकट में से एक भी मुसलमान को नहीं दी गई फिर भी 100% वोट मुसलमान कांग्रेस को ही देते हैं। राज्यसभा में भी मुसलमान को टिकट नहीं दी क्योंकि 100% मुसलमान कांग्रेस का है वह बीजेपी को वोट दे ही नहीं सकता। सात बार के एमएलए और चार बार के मंत्री राजेंद्र राठौड़ आज उकड़ू बैठे हैं। सतीश पूनिया एक बार का विधायक जिसे पहले प्रदेश अध्यक्ष और अब राज्यसभा में भेज दिया। क्योंकि वह जाट बंबू ठोकते हैं। जाट से राजनीति सीखो। जाट नाराज हो जाएगा,राज्यसभा में भेजो, उपराष्ट्रपति बनाओ,प्रदेश अध्यक्ष बनाओ नहीं तो जाट नाराज हो जाएगा। लेकिन राजपूत नाराज हो ही नहीं सकते,जाएंगे भी कहां। गुढ़ा ने कहा कि पठानों ने राव शेखा का साथ दिया था। हर लड़ाई में पठान उनके साथ थे। हमारे लिए खून बहाया था। इस्लामपुर गांव पठानों का है, अब राजस्थान सरकार उसका नाम बदलना चाह रही है। इसलिए मैं लड़ाई लड़ रहा हूं। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां दूसरे राज्यों से अलग है। इसलिए ईडब्ल्यूएस पात्रता में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। गुढ़ा ने कहा कि यदि ईडब्ल्यूएस की मांगें नहीं मानी गई तो यह बड़ा जन आंदोलन बन सकता है। आनंदपाल एनकाउंटर के वक्त कमल का फूल हमारी भूल जैसे नारे लगे थे वह लगने शुरू होंगे तो सरकार की पुड़ियां तल जाएगी। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि ईडब्ल्यूएस पात्रता को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जातियां राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल है जबकि केंद्र स्तर पर उन्हें भी ईडब्ल्यूएस श्रेणी में माना जाता है। राज्य सरकार द्वारा किए गए सरलीकरण के कारण अनेक युवाओं को केंद्र सरकार की सेवाओं में यह लाभ नहीं मिल रहा। राठौर ने कहा कि समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो जयपुर और दिल्ली में गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर में रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक 3 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए। परिजनों ने रविवार शाम अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि घटना के वक्त स्टाफ से लेकर गार्ड तक गायब था। सहारनपुर जनपद के गांव खाताखेड़ी निवासी तीन वर्षीय मीरद पुत्री इंतजार को बुखार की शिकायत के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची अपने परिजनों के साथ शेरनगर स्थित रिश्तेदारी में आई हुई थी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली न आने के कारण वार्ड में अधिक गर्मी हो गई। इस कारण परिजन बच्ची को लेकर वार्ड के बाहर बैठ गए। आरोप है कि उसी दौरान अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने बच्ची को चारों ओर से घेर लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। परिजन और आसपास मौजूद लोग जब तक बच्ची को बचाने के लिए दौड़े, तब तक कुत्ते उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव कर चुके थे। मौके पर मौजूद तीमारदारों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम करीब 7:30 बजे शेरपुर ग्राम प्रधान शोएब लंबरदार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्जिकल वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहता है, लेकिन घटना के समय कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। साथ ही वार्ड में भी आवश्यक स्टाफ की अनुपस्थिति का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसके शरीर पर कुत्तों के हमले के कई गहरे निशान हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ पीके माहेश्वरी ने बताया, मामले की जांच कराई जाएगी। यदि सुरक्षा व्यवस्था या स्टाफ की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ललितपुर में मोबाइल टावर से उपकरण चोरी:पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू
ललितपुर जिले के ग्राम खडैरा में एक मोबाइल टावर से महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरण चोरी हो गया। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंडस टावर कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत अमरनाथ पुत्र घनश्याम दास निवासी विरधा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम खडैरा में कंपनी की मोबाइल टावर साइट (इंडस आईडी-1077989) स्थापित है। अमरनाथ के अनुसार, 11 और 12 जून 2026 की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने टावर परिसर में घुसकर एयरटेल कंपनी का रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) नामक महत्वपूर्ण संचार उपकरण चुरा लिया। यह आरआरएच उपकरण मोबाइल नेटवर्क के संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसकी कीमत भी काफी अधिक है। इस उपकरण की चोरी से क्षेत्र की दूरसंचार सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पानीपत जिल में इसराना के निहाल गार्डन में पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक बुलाई। यह बैठक एसआईआर पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। इसमें हल्का प्रभारी श्वेता ढुल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्वेता ढुल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर जिसकी वोट कटनी है, वह कटवाए और जिसकी बनी है वह बनवाएं। यह कार्य अपने सामने करें। उन्होंने कहा की 2014 तक कांग्रेस शासनकाल में देश पर 57 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 12 वर्षों के शासन में यह कर्ज बढ़कर 219 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जिसके कारण अन्य देश भारत को कर्ज देने से हिचकिचा रहे हैं। ढुल ने दावा किया कि भाजपा ने इतना कर्ज लेकर न तो कोई एम्स बनाया और न ही कोई नई फैक्ट्री लगाई, बल्कि केवल अपने 'दोस्तों' को फायदा पहुंचाया। 'रोजगार के अभाव में दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे युवा' श्वेता ढुल ने युवाओं के साथ 'धोखा' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं में सरकार के प्रति भारी रोष है। ढुल ने अग्निवीर योजना का भी जिक्र किया और कहा कि फौज की नौकरी को 4 साल का करके सरकार ने युवाओं की 'कमर तोड़ दी' है। उन्होंने कहा कि युवा अब फौज की तरफ से मुंह मोड़ रहे हैं और रोजगार के अभाव में दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं, क्योंकि सरकार देश को निजी कंपनियों के हाथों में बेच रही है। ढुल ने हाल ही में अमेरिका द्वारा हरमूज में भारतीय जहाज को निशाना बनाने की घटना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका को कोई जवाब नहीं दिया। ढुल ने चेतावनी दी कि यदि देश के यही हालात रहे तो जल्द ही देश भुखमरी के दौर से गुजरेगा। लेकिन वे देश के मुद्दों पर जवाब नहीं दे पाते।
लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक कारोबारी ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी, कार की फर्जी एनओसी देने और पार्किंग से कार चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला निजी स्कूल की टीचर बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। वृंदावन योजना निवासी हिबाब हुसैन के मुताबिक, उन्होंने दिसंबर 2023 में अमित कुमार गुप्ता से ईको स्पोर्ट्स कार (UP32 KK 2454) 4.80 लाख रुपए में खरीदी थी। आरोप है कि पूरी रकम चेक, ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के माध्यम से देने के बाद वाहन का कब्जा उन्हें सौंप दिया गया था। वाहन का ट्रांसफर कराने और बैंक की एनओसी देने के नाम पर अमित लगातार टालमटोल करता रहा। हिबाब का आरोप है कि बार-बार दबाव बनाने पर अमित ने व्हाट्सएप पर एक एनओसी भेजी, लेकिन बैंक से जांच कराने पर वह फर्जी निकली। विरोध करने पर अमित और उसकी पत्नी शौलना जौहरी ने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी ट्रांसफर न करने की बात कही। पार्किंग से उठा ले गए कार पीड़ित के अनुसार 27 मार्च की सुबह जब वह सोसाइटी की पार्किंग में पहुंचे तो उनकी कार गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि अमित कुमार गुप्ता अपनी पत्नी शौलना के साथ दूसरी कार से आया और उनकी कार लेकर चला गया। फुटेज में अमित की पत्नी दूसरी कार चलाते हुए दिखाई दे रही है, जबकि अमित बेची हुई इको स्पोर्ट्स लेकर जाता नजर आ रहा है। हिबाब ने बताया कि कार में दो बैंक खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीनों की रजिस्ट्रियां, एग्रीमेंट, वाहन के दस्तावेज और करीब पांच हजार रुपए नकद रखे थे। उनका आरोप है कि कार के साथ यह सामान भी ले जाया गया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी, लेकिन पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक पीजीआई और पुलिस कमिश्नर को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया। जिसके आदेश पर रविवार को मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई का कहना है कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
एटा में काम करते मजदूर की मौत:परिजन मुआवजे की मांग को लेकर ठेकेदार के घर पहुंचे, पुलिस ने समझाया
फिरोजाबाद में एक मजदूर की मौत के बाद रविवार देर शाम को उसके परिजन और ग्रामीण शव लेकर ठेकेदार के घर पहुंच गए। उन्होंने आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, आगरा के गौतम नगर निवासी सनी (32) पुत्र सिंधी एटा जनपद में पत्थर के कार्य पर लगा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि काम के दौरान चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ठेकेदार सुनील कुमार उर्फ भोला, जो जैन नगर, रहना, थाना उत्तर क्षेत्र का निवासी है, अपना घर छोड़कर चला गया। रविवार शाम को मृतक के परिजन और ग्रामीण शव लेकर ठेकेदार के आवास पर पहुंचे और आर्थिक मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे चार छोटे बच्चे और परिवार छोड़ गया है, इसलिए परिवार के भरण-पोषण के लिए उचित आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
सिपाही से हवलदार बनने के लिए बी-1 परीक्षा से पहले रविवार को करनाल मंडल के 3 जिलों के 731 पुलिसकर्मियों का ऑनलाइन मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। यह टेस्ट पानीपत जिले के समालखा में स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में हुआ। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार आईपीएस, डीसीपी सोनाक्षी सिंह आईपीएस और अन्य अधिकारियों की निगरानी में पानीपत, करनाल और कैथल से आए जवानों ने यह ऑनलाइन परीक्षा दी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की बी-1 परीक्षा के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। सिपाही से हवलदार पद पर पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित इस कमेटी की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार आईपीएस कर रहे हैं, जिसमें करनाल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया और सोनीपत डीसीपी सोनाक्षी सिंह आईपीएस को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। विशेष कमेटी की देखरेख में सिपाहियों को पदोन्नति से संबंधित नियमों की जानकारी देने के लिए यह मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से हवलदार पद पर पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। जिन पुलिस सिपाहियों की सेवा पांच साल पूरी हो जाती है और उनका सेवा रिकॉर्ड अच्छा होता है, उन्हें मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसमें ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है, जिसे बी-1 टेस्ट कहा जाता है। इसी महीने होगा फाइनल टेस्ट यह बी-1 टेस्ट पदोन्नति के लिए पहली सीढ़ी है और हर वर्ष सभी जिलों में आयोजित होता है। फाइनल टेस्ट से पहले मॉक टेस्ट इसलिए लिया जाता है ताकि सिपाहियों को परीक्षा के प्रारूप की जानकारी मिल सके और वे मुख्य परीक्षा में कोई गलती न करें। मॉक टेस्ट के बाद इसी महीने इन सभी पुलिसकर्मियों का फाइनल टेस्ट होगा, जिसमें ऑनलाइन टेस्ट के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट भी शामिल होगा।
जोधपुर में दुकान से 6 लाख की सिगरेट चोरी-VIDEO:कट्टों में भरकर हुए फरार, सीसीटीवी में नजर आए 5 चोर
शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में जवाहर खाना रोड स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात हो गई। बदमाश दुकान के शटर के ताले काटकर अंदर घुस गए और करीब 5 लाख 70 हजार 100 रुपए मूल्य की सिगरेट के बंडल चोरी कर फरार हो गए। यह घटना 13 जून की रात जवाहर खाना रोड पर संजय ट्रेडर्स दुकान में हुई। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सदर बाजार थाने में श्रीराम नगर निवासी संजय लालवानी ने रविवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि मेरी जवाहर खाना रोड पर संजय ट्रेडर्स दुकान है, जहां टॉफी, बिस्किट और सिगरेट का थोक और खुदरा कारोबार करता है। पीड़ित ने बताया- शनिवार रात करीब 11:30 बजे मैं दुकान घर चला गया था। इसके बाद रात 2:59 बजे सदर बाजार थाना पुलिस का फोन आया, जिसमें दुकान के शटर के ताले टूटे होने की सूचना दी गई। कट्टों में भरकर ले गए सामान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संजय ने दुकान में लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक दुकान के अंदर और दो युवक बाहर नजर आए, जो शटर के ताले काटकर दुकान में घुसे थे। बदमाश दुकान में रखे सिगरेट के बंडलों को सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले जाते दिखाई दिए। रिपोर्ट के अनुसार- चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5.70 लाख रुपए है। सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
आगर मालवा में दीवार गिरी, चार बच्चे घायल:सुसनेर में दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम मोडी में रविवार शाम एक कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढह गई। तेज हवाओं के कारण गिरी इस दीवार के मलबे की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रहे एक ही परिवार के चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल बच्चों को सुसनेर स्थित शासकीय सिविल अस्पताल ले गए। घायलों में पवी, गायत्री, भोला और कीर्तिका शामिल हैं। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. हर्षिता टटवाल ने बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य दो बच्चों का उपचार सुसनेर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू किया। पुलिस दीवार गिरने की घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में जर्जर मकानों और दीवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।
मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति जवा के बैनर तले विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चल रहा किसानों का अनशन रविवार को चौथे दिन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान अतरैला बाजार में प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक रीवा-डभौरा मार्ग को बाधित रखा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। अनशन के दौरान प्रदर्शनकारी विद्युत वितरण केंद्र परिसर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अतरैला थाना प्रभारी ने अनशनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। बाद में तहसीलदार राजेंद्र शुक्ल ने अनशनकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। तहसीलदार द्वारा मांगों के निराकरण के लिए समय मांगे जाने के बाद अनशनकारियों ने आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके पश्चात तहसीलदार ने अनशन पर बैठे किसानों और महिलाओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनशन में शामिल महिलाओं ने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों के समाधान के लिए 15 दिनों का समय मांगा है। यदि निर्धारित अवधि में उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो वे पुनः तहसील कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगी। किसानों ने क्षेत्र की कई बुनियादी समस्याओं को लेकर अनशन किया। इनमें गांवों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था में सुधार, अघोषित बिजली कटौती पर रोक, राशन दुकानों से समय पर और पूरा राशन वितरण, खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत, भूमि अधिकार से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण तथा किसानों को शासन की योजनाओं का सही लाभ दिलाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। किसान सभा की ओर से कहा गया कि लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं होने पर आंदोलन करना पड़ा। प्रशासन ने अब इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
हरियाणा के पंचकूला के नाडा साहिब क्षेत्र में एक मामूली घरेलू कहासुनी में एक मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पंचकूला के थाना चंडीमंदिर के अंतर्गत नाडा गांव में किराए पर रहने वाले रवि (33) की 12 जून की रात सिर पर गंभीर वार किए जाने के बाद मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए गए। बयान में बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसका देवर मिथुन घर के कार्यों में सहायता कर रहा था। इसी दौरान उसके देवर के साथ रहने वाले रिश्तेदार विक्की ने इस बात को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और विवाद शुरू हो गया। पत्नी के अनुसार विवाद बढ़ने पर मृतक रवि ने बीच-बचाव करते हुए अपनी पत्नी के पक्ष में बात की, जिसके बाद आरोपी और मृतक के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। थोड़ी देर बाद सिर में मारी कस्सी कुछ समय बाद स्थिति शांत होने के बावजूद आरोपी दोबारा बाहर आया और कथित रूप से पास खड़ी ट्रॉली से कस्सी उठाकर रवि के सिर के पीछे वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को परिजन और स्थानीय लोग तुरंत सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी के संभल का रहने वाला आरोपी जांच के दौरान पुलिस ने 13 जून को आरोपी विक्की पुत्र किशन लाल निवासी जिला संभल (उत्तर प्रदेश), हाल किराएदार नाडा साहिब, पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कस्सी भी झाड़ियों से बरामद कर ली गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक भेज दिया है।
देवास में विश्व रक्तदाता दिवस पर सोशल मीडिया डेढ़ माह की बच्ची तिशा के लिए जीवनदाता साबित हुआ। बच्ची को तत्काल फ्रेश पीआरबीसी (Packed Red Blood Cells) रक्त की आवश्यकता थी। जिला अस्पताल में रक्त उपलब्ध न होने पर परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील की, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर एक रक्तदाता सामने आया। बालिका के पिता तरुण राजोरे ने बताया कि उनकी डेढ़ माह की बेटी तिशा को शनिवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची के लिए एबी पॉजिटिव ग्रुप का फ्रेश पीआरबीसी रक्त उपलब्ध कराने की सलाह दी। नवजात शिशुओं के लिए फ्रेश पीआरबीसी की आवश्यकता के कारण इसकी व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण था। ब्लड में भी नहीं मिल सका थाजिला अस्पताल के ब्लड बैंक में यह रक्त उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद अमलतास अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर भी परिजनों ने प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। परिजनों ने सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में मदद की गुहार लगाई। यह अपील तेजी से लोगों तक पहुंची और रविवार शाम उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने अपना नाम जयचंद बताया और बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान के लिए अमलतास अस्पताल पहुंच गए। सोशल मीडिया से मिली मददआवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जयचंद ने एबी पॉजिटिव फ्रेश पीआरबीसी रक्त दान किया। इसके उपरांत मासूम तिशा को यह रक्त चढ़ाया गया। समय पर रक्त मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने रक्तदाता जयचंद और सोशल मीडिया के माध्यम से मदद पहुंचाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पिता तरुण राजोरे ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर यह घटना सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका को दर्शाती है।
इंदौर को जल संरक्षण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। नगर निगम मुख्यालय परिसर में किए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग संबंधी कामों को निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने चेक किया और अदिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निगम कमिश्नर बोले कि बारिश के पानी को सहेजना वर्तमान समय की जरूरत है। भूजल स्तर को बनाए रखने और बारिश के पानी के अधिकतम संचयन के उद्देश्य से बंद और अनुपयोगी बोरवेलों का इस्तेमाल रिचार्ज शाफ्ट के रूप में किया जाना एक प्रभावी और उपयोगी पहल है। शहर में दूसरी जगह भी शुरू होगी यह पहल बता दे कि निगम मुख्यालय परिसर में एक बड़ा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पहले से है और 1 बड़ा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बंद पड़े बोरवेल में निर्माणाधीन है व 3 छोटे रेन वाटर रिचार्ज पिट पूर्व से बने हैं, जिनसे निगम बिल्डिगों और परिसर का वर्षा जल सहेजा जाता है। निगम कमिश्नर ने बारिश के पहले नया रिचार्ज सिस्टम का काम पूरा करने और पुराने रिचार्ज सिस्टम और पिट का रखरखाव और साफ-सफाई के संबंध में कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि इस नवाचार को शहर के अन्य इलाकों में भी लागू किया जाए। शहर में स्थित अनुपयोगी और बंद पड़े बोरवेलों की सूची तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिचार्ज शाफ्ट में बदलने की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। साथ ही सरकारी व सार्वजनिक परिसरों में भी इस तरह की व्यवस्थाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।
बाराबंकी में युवक की तालाब में डूबने से मौत:दांडी तुला धाम पर हादसा, लखनऊ से दोस्तों के साथ आया था
बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित दांडी तुला धाम पर रविवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ जनपद के महिंगवा थाना क्षेत्र के मुसफरी गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र अजय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने साथियों के साथ दांडी तुला धाम पर नहाने के लिए निकला था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही रोहित पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसके साथ आए दो युवक मौके से फरार हो गए। घटना के समय मंदिर परिसर में राम नाम संकीर्तन चल रहा था। वहां मौजूद लोगों ने रोहित को डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रोहित का शव तालाब से बाहर निकाला गया। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस घटना से उसके परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम चौरसिया तथा थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सिरसा में पंचायती झोटा नहर में गिरा:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, एक किमी तक बहकर गया
सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव रंधावा में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गांव का पंचायती झोटा शेरांवाली नहर में गिर गया था। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, पंचायती झोटा नहर पर पानी पीने आया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव वाली शेरांवाली नहर में जा गिरा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण झोटा काफी दूर तक बहता चला गया और ऊंची दीवारों के कारण स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ था। एक किलोमीटर तक बहकर गया, ग्रामीणों ने निकाला घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और गो सेवक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए झोटे को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। करीब एक किलोमीटर तक नहर के साथ-साथ दौड़ते हुए ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीण सवाई सिंह, बलराम शर्मा और भरत सिंह राठौड़ सहित अन्य गो सेवकों ने बताया कि समय रहते सभी लोगों ने मिलकर प्रयास किया, जिससे पंचायती झोटे की जान बच गई। उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस सफल बचाव अभियान के बाद गांव में राहत का माहौल है। गांववासियों ने सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों और गो सेवकों की एकजुटता और प्रयासों की सराहना की।
नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे घोटालों के खिलाफ कांग्रेस अब देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्टूडेंट्स के साथ सीधा संवाद करेंगे और उनकी आवाज को संसद तक पहुंचाएंगे। राहुल गांधी के कोटा आगमन और छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठनों की बैठक ली गई। कांग्रेस के अनुसार, सम्मेलन में नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने लाडपुरा, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में एआईसीसी सचिव पूनम पासवान भी मौजूद रही। छात्रों की आवाज को संसद तक पहुंचाएंगे राहुल बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव पूनम पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात एकतरफा संवाद है, जबकि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं और उनके विचारों को सीधे सुनने के लिए कोटा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से अधिक से अधिक छात्रों और अभिभावकों को कार्यक्रम में शामिल करने का आह्वान किया। पेपरलीक के कारण छात्र और अभिभावक चिंतित कोटा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, सीबीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के कारण छात्र और अभिभावक चिंतित हैं। राहुल गांधी इन विषयों पर छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे और उनकी आवाज को संसद और देश के सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र संवाद सम्मेलन का आयोजन 17 जून को श्रीरामरंगमंच दशहरा मैदान में शाम 5 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत कोटा से करेंगे। राखी गौतम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सतना पुलिस ने रविवार को एसटीएफ भोपाल से मिली सूचना के आधार पर टिकुरिया टोला स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 28 लाख रुपए कीमत का नशीला सिरप और गांजा जब्त किया गया है। हालांकि, मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, लेकिन गोदाम किराए पर लेने वाले रीवा के दो लोगों की तलाश की जा रही है। कोलगवां पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त किए गए नशीले पदार्थों में बड़ी मात्रा में कफ सिरप और गांजा शामिल है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर रीवा के उन दो व्यक्तियों को नामजद किया है, जिन्होंने इस गोदाम को किराए पर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। मामले का लिंक भोपाल से जुड़ासीएसपी डीपी सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले का लिंक भोपाल से जुड़ा है। बीते 29 मई को एसटीएफ ने भोपाल के गांधी नगर स्थित पटेल सिटी में कफ-सिरप की अवैध रिपैकिंग और रिफिलिंग करने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा था। कार्रवाई में एसटीएफ ने भारी मात्रा में नशीला सिरप बरामद करने के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद फैक्ट्री संचालक अर्जुन मालवीय, शिवांग टिटोरिया, नवाब खान (पुत्र मुन्नौअर खान, निवासी मुरली नगर हाउसिंग बोर्ड भोपाल) और शरीफ खान को भी पकड़ा गया। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किए गए थे। पकड़े गए आरोपियों में से 5 हजार रुपए के इनामी नवाब खान ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने कुछ दिन पहले कफ-सिरप की एक खेप सतना के टिकुरिया टोला इलाके में पहुंचाई थी। इस सूचना के बाद एसटीएफ के एसपी राहुल लोढ़ा ने सतना के पुलिस कप्तान हंसराज सिंह से संपर्क किया और जानकारी साझा की। आरोपी नवाब को एसटीएफ के एसआई देवेंद्र सिंह जादोन की टीम के साथ सतना रवाना किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। ताला तोड़ने पर मिला नशे का जखीराशनिवार शाम को उक्त टीम कोलगवां थाने पहुंच गई, जिसके बाद संयुक्त दल बनाकर आरोपी नवाब की निशानदेही पर डिलौरा स्थित गोदाम में दबिश दी गई, मगर वहां ताला लटकता मिला। ऐसे में गोदाम मालिक भागवत प्रसाद द्विवेदी को मौके पर बुलाया गया, जिनसे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने उक्त गोदाम अप्रैल 2026 में कागजी कार्रवाई के बाद 6 माह के लिए अजय पिता भीमसेन पटेल और रोहित जायसवाल निवासी रीवा, को किराए पर दे दिया था। ऐसे में किरायेदारों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी से बात नहीं हुई, तब संयुक्त टीम ने पंचनामा बनाते हुए ताला तोड़कर गोदाम की तलाशी ली तो किराना और चिप्स के बंडलों के पीछे 30 बोरियों में 15 लाख कीमत का 60 पेटी कफ-सिरप (7200 शीशी) और 9 बोरियों में 13 लाख का 2 क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा बरामद हो गया। किराना की आड़ में प्रदेशभर में तस्करीइतनी भारी मात्रा में नशे का सामान मिलने से जहां पुलिस हैरत में पड़ गई तो वहीं प्रदेशव्यापी रैकेट से पर्दा भी उठ गया, तो वहीं यह बात भी सामने आई कि पुलिस को चकमा देने के लिए इस रैकेट से जुड़े अपराधी किराना सामान की आड़ में नशे की खेप मालवाहक गाड़ियों के जरिए अलग-अलग जगह पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी के साथ एसटीएफ और सतना पुलिस की टीम अब फरार आरोपी अजय पटेल एवं रोहित जायसवाल की तलाश में जुट गई हैं, जिनके पकड़े जाने के बाद अवैध कारोबार की कई और परतें खुलने की संभावना है। सीएसपी डीपी सिंह चौहान ने कहा कि हमारी टीम एसटीएफ भोपाल से समन्वय कर वहां पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर सतना समेत विंध्य क्षेत्र में सक्रिय नशे के सौदागरों को बेनकाब करने की दिशा में सक्रिय हो गई है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर भी लाया जाएगा, तो वहीं फरार नामजद आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव तलहेटा में रविवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा ट्रैक्टर मार्च निकालकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण में जेनुद्दीनपुर-तलहेटा गोल चक्कर पर पिछले 6 माह से चल रहे धरने को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह ट्रैक्टर यात्रा आयोजित की गई। किसानों ने आसपास के 8 से 10 गांवों में पहुंचकर लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल रहे। जमीन ले ली, सुविधा दी नहीं किसानों का कहना है कि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान हमारी जमीनें तो अधिग्रहित कर ली गईं, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और आवागमन की सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जैनुद्दीनपुर-तलहेटा गोल चक्कर पर सुरक्षित उतार-चढ़ाव की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा तलहेटा से शुरू होकर भटजन, पलोता, शकूरपुर, भूड़गढ़ी, मंढिया, तोड़ी तथा अन्य गांवों से होकर गुजरी। इस दौरान किसानों ने ग्रामीणों को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होने की अपील की। अब अफसरों को घेरेंगे किसानों का कहना था कि यदि जनता का समर्थन मिला तो उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक और मजबूती से पहुंचेगी। किसान नेता कुलदीप त्यागी ने कहा कि सरकार को किसानों की जमीन तो चाहिए, लेकिन किसानों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कोई अधिकारी आगे नहीं आता। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कल से हरिद्वार जाएंगे किसान किसानों ने बताया कि बताया कि 15, 16, 17 और 18 जून को किसान प्रतिनिधि हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने जाएंगे। वहां आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। शिविर से लौटने के बाद क्षेत्र में एक विशाल किसान रैली आयोजित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मोदीनगर तहसील का घेराव भी किया जाएगा। यह रहे मौजूद ट्रैक्टर यात्रा के दौरान अंकित, सुबोध, रामकुमार मास्टर, ऋषि प्रधान, दिनेश त्यागी, नरेश, राजेंद्र सेठ, अमन, बिजेंद्र, नेत्रपाल, मनीराम, प्रताप, राम पंडित, मोनू कांटे, वीरेंद्र, सुंदर, प्रमोद, गज्जू, नेपाल, नरेंद्र, सुरेश मास्टर, टीटू, रमेश, मुकेश बाबू, आशुतोष, राधे, सतबीर, पप्पू सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
छतरपुर के पन्ना नाका स्थित होटल दा लैंडमार्क में रविवार को आग लग गई। यह होटल कलेक्टर बंगले के पास स्थित है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग होटल के अंदरूनी हिस्से में लगी थी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। होटल से धुआं और लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। होटल लैंडमार्क की ग्राउंड और पहली मंजिल पर रिलायंस ट्रेड का शोरूम संचालित है। आग की लपटें शोरूम तक पहुंचने की आशंका से कर्मचारियों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने एहतियात के तौर पर शोरूम के सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग से होटल में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आग और धुएं के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली थी। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
प्रतापगढ़ में धार्मिक स्थल के पास मिले गोवंश के अंग:हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, शहर बंद का आह्वान
प्रतापगढ़ में एक धार्मिक स्थल के पास दो दिन पहले गोवंश के अंग मिलने के विरोध में हिंदू समाज ने प्रदर्शन किया। घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजजनों ने शहर बंद का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन की रणनीति नगर परिषद परिसर में आयोजित हिंदू समाज की बैठक में तय की गई थी। बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर के बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भी सुराग नहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस को घटना के बाद 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी सूरजपल चौराहे पहुंचे और गांधी मूर्ति के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग दोहराई गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रवैये पर भी नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र सिंह राव और उपखंड अधिकारी अश्विन मालु मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गुरुग्राम गोलीकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार:पैसों के विवाद में मारी थी गोली, 3 पहले पकड़े जा चुके
गुरुग्राम के सेक्टर-10 में 10 जून की रात एक मकान में गोली चलने की घटना सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा चुका था। 11 जून को पीड़ित सिकंदर ने पुलिस को शिकायत दी। सिकंदर ने बताया कि उसके परिचित आशीष का अर्जुन नामक व्यक्ति से 1.63 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। अर्जुन ने आशीष को धमकी दी थी, जिसके बाद वे आशीष के ऑफिस में मौजूद थे। तभी कुछ लोग वहां आए और आशीष को बाहर निकालने की मांग करने लगे। जब सिकंदर ने उन्हें शांत रहने को कहा, तो वे गाली-गलौज करने लगे और एक आरोपी ने गोली चला दी, जो सिकंदर के पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-10 पुलिस ने 13 जून को गुरुग्राम से 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हीरानगर निवासी समर गुलिया और अर्जुन नगर निवासी मोहित गाबा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये दोनों आरोपी रोहतक से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस इस वारदात में पहले ही अर्जुन साहू, विकास शर्मा और रोहन उर्फ रवि फोगाट को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन सभी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से 2 स्कॉर्पियो समेत रिवॉल्वर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 स्कॉर्पियो गाड़ियां, एक रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के मौजा लडैता (मोहन नगला) में रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। लंबे समय से लकवा की बीमारी से जूझ रहे अनवार अली ने अपनी बेटी मुस्कान का कन्यादान कर जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा किया। लेकिन बेटी की विदाई के कुछ ही देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ले ली। अनवार अली आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी के चलते बेटी की शादी को लेकर काफी परेशान थे। उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि वे अपनी बेटी को अपने हाथों से विदा करें। परिवार की मुश्किलों की जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद के समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अपनी टीम के साथ शादी के लिए आवश्यक सामान और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। वहीं लोकेंद्र यादव ने भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जबकि अकबर हुसैन ने परिवार को घरेलू उपयोग के बर्तन और पंखा भेंट किया। शादी समारोह में मौलाना इरफान उल हक, धर्मेंद्र सिंह यादव, इलियास मंसूरी, अफजाल अहमद फारुकी, संतोष दिवाकर, अच्छे खान और शकील खान समेत कई लोग मौजूद रहे। समाजसेवियों और ग्रामीणों के सहयोग से मुस्कान की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। अनवार अली ने बेटी का कन्यादान कर अपनी अंतिम इच्छा पूरी की। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की विदाई के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। शादी के घर में गूंज रही शहनाइयों की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अनवार अली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए समाजसेवियों के मानवीय प्रयासों की सराहना की।
हरदा में कल चार घंटे बिजली कटौती:आठ से ज्यादा प्रमुख इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी
हरदा शहर के एक बड़े हिस्से में कल (सोमवार) चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी 11 केवी रेलवे फीडर पर प्री-मानसून रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिसके कारण आठ से अधिक प्रमुख इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस अवधि में बिजली के तारों की छंटाई, पेड़ों की कटाई और अन्य तकनीकी रखरखाव संबंधी कार्य किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस बिजली कटौती से अवस्थी कंपाउंड, नारायण टॉकीज, कुलहरदा, फाइल वार्ड, देव कॉलोनी, बाहेती कॉलोनी और पीलियाखाल सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने प्रभावित कॉलोनियों के निवासियों से अपील की कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।
छतरपुर के नौगांव कस्बे में एक फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नौगांव थाने में मामला दर्ज होने के बाद की गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात आरा मशीन चौराहे पर हुई। आरोपी ने मोमोज और अन्य फास्ट फूड लेने के बाद विक्रेता को पैसे देने से इनकार कर दिया। जब विक्रेता ने भुगतान की मांग की, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित की शिकायत और मेडिकल के बाद नौगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आशीष अहिरवार के रूप में हुई है, जो गोविंद दास अहिरवार का बेटा और हल्लू कॉलोनी, नौगांव का निवासी है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर करौली जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 23 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। ब्लड बैंक प्रभारी प्रमोद गर्ग ने रक्तदान को 'महादान' बताते हुए कहा कि इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिविर में शहर के नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता और समाजसेवी बबलू शुक्ला ने 59वीं बार रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया। गोविंद गुप्ता और अमन गर्ग सहित कई युवाओं और मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीना, उपनियंत्रक डॉ. ऋषिराज शर्मा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. शिवम लवानिया और नर्सिंग अधीक्षक जयसिंह मीना सहित ब्लड बैंक का स्टाफ मौजूद रहा। मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कानपुर के जाजमऊ वाजिदपुर स्थित गंगा में लाखों मछलियों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया, डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यी कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने रविवार को जहां पर मछलियों की मौत हुई थी, उसके आसपास 7 जगह पर गंगा जल का सैंपल लिया है। जांच टीम को गंगा में दूषित पानी गिरते मिला। यह कमेटी गंगा बैराज से लेकर जाजमऊ तक देखेगी कि आखिर कितनी जगह पर गंगा में सीधे दूषित पानी गिर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ एक्शन होगा। सात जगह पर लिया गंगा का सैंपल, गंगा में गिरता मिला दूषित पानी एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि गंगा में प्रदूषण के चलते लाखों मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। इसे लेकर डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस जांच कमेटी में मैं एसडीएम सदर, एडी मत्स्य विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के रीजनल ऑफिसर शामिल हैं। जांच कमेटी आज रविवार को टीम के साथ जाजमऊ में जहां पर गंगा में मछलियों की मौत हुई थी वहां पर पहुंची। गंगा में कौन-कौन से नाले गिर रहे या सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी जा रहा है। गंगा में कहां-कहां से पानी गिरता है और मौजूदा समय में इसकी स्थिति क्या है। टीम ने मौके पर जाकर हकीकत को देखा और 7 जगह पर गंगा जल का सैंपल लिया है। गंगा में जो ट्रीटमेंट वाटर छोड़ा जा रहा है, उसकी हकीकत जानने के लिए उसका भी सैंपल लिया गया है। गंगा जल को अब जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां पर लिया गया गंगा जल का सैंपल अब आपको बताते हैं, क्या है पूरा मामला कानपुर के जाजमऊ स्थित गंगा नदी में अचानक लाखों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई और मछलियां गंगा में उतराने लगी। मछलियों को लेने के लिए गंगा किनारे लोगों की भीड़ लग गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि टेनरियों का दूषित जल सीधे गंगा में छोड़ा जा रहा है। इस वजह से गंगा में मछलियों की मौत हो रही है। इससे पहले यहां पर एक डॉल्फिन की भी मौत हो चुकी है। अफसरों की लापरवाही के चलते कानपुर में गंगा पूरी तरह से दूषित हो गई हैं। जबकि गंगा बैराज से पहले गंगा का पानी शुद्ध है। कानपुर में एंट्री करने के बाद ही गंगा पूरी तरह से दूषित हो जाती हैं। इसका असर प्रयागराज तक गंगा में देखने को मिलता है। रीजनल अफसर की लापरवाही आई सामने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के रीजनल ऑफिसर अजीत कुमार सुमन की घोर लापरवाही सामने आई है। टेनरियों का दूषित पानी सीधे गंगा में गिर रहा है। इतना ही नहीं आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े नाले भी सीधे गंगा में गिर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ गंगा का जल स्तर बहुत कम होने और केमिलक युक्त पानी पढ़ने से गंगा का पानी दूषित हो गया है। इसी के चलते कानपुर के पहले तो गंगा का पानी बेहद शुद्ध है, लेकिन कानपुर में प्रवेश करने के बाद ही गंगा बेहद गंभीर रूप से दूषित हो गई हैं। गंगा में टेनरी का पानी गिरने मछलियों की मौत सेवानिवृत्त प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आशुतोष पांडेय के अनुसार टेनरियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल में क्रोमियम, सल्फाइड, अमोनियम और अन्य भारी धातुएं बड़ी मात्रा में पाई जाती हैं। इनमें विशेष रूप से हेक्सावेलेंट क्रोमियम बेहद जहरीला माना जाता है। यह मछलियों के गलफड़ों और आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाकर उनकी मृत्यु का कारण बनता है। इसके अलावा प्रदूषित पानी में बायोकेमिकल आक्सीजन डिमांड (बीओडी) और केमिकल आक्सीजन डिमांड (सीओडी) बढ़ने से पानी में घुली आक्सीजन लगभग समाप्त हो जाती है। आक्सीजन का स्तर शून्य या अत्यंत कम होने पर मछलियां सांस नहीं ले पातीं और दम घुटने से मर जाती हैं। इसके साथ ही अत्यधिक टीडीएस, क्लोराइड और रासायनिक प्रदूषण पानी के पीएच स्तर को भी प्रभावित करता है, जिससे जलीय जीवों का जीवन संकट में पड़ जाता है। इन रसायनों का असर केवल मछलियों तक सीमित नहीं रहता। जहरीले तत्व उनके शरीर में जमा होकर पूरी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे अन्य जीवों और मानव स्वास्थ्य पर भी खतरा पैदा होता है।
देवास जिले की टोंकखुर्द पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मृतक राहुल मालवीय के दो करीबी दोस्तों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पैसों के लेन-देन और चोरी की शंका को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने अपने ही मित्र की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम आलरी स्थित एक आरओ प्लांट में राहुल मालवीय का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टोंकखुर्द हितेश पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की और मृतक के परिजनों, मित्रों तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। विवेचना के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दो करीबी मित्रों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। दोनों संदिग्धों ने गुमराह करने की कोशिश की थीप्रारंभिक पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक आधार पर की गई सघन पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पैसों के लेन-देन और चोरी की शंका को लेकर उनका मृतक से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल रावत (पिता जयसिंह रावत) और मोहित प्रजापत (पिता परमानंद प्रजापत), दोनों निवासी ग्राम आलरी, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी, उप निरीक्षक चेतन यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेश कड़ोंदिया, जितेन्द्र चौहान, अनिल मुकाती, आरक्षक जितेन्द्र भीलाला, जोजन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र प्रजापत, शंकर पटेल, रितेश अहिरवार, सैनिक जितेन्द्र, ओमप्रकाश चौधरी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक सचिन चौहान और शिवप्रताप सिंह सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महेंद्रगढ़ में गांजा समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:बस स्टैंड के सामने खड़ा था, ग्राहक का कर रहा था इंतजार
महेंद्रगढ़ में पुलिस ने बस स्टैंड के सामने से एक नशा तस्कर को अवैध गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान झुक निवासी लालाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने लालाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम रेलवे रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि झुक गांव का रहने वाला लालाराम बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में बैठा है। तलाशी के दौरान मिला गांजा सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी लालाराम को सफलतापूर्वक दबोच लिया। तलाशी लेने पर लालाराम के पास से एक थैली बरामद हुई, जिसके अंदर नशीला पदार्थ गांजा पत्ती छिपाई गई थी। मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे की मदद से बरामद गांजा पत्ती का वजन किया गया, जो 70 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर लिया।
मरवाही में दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विवाहिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता श्वेता जायसवाल, निवासी पाली थाना क्षेत्र जिला कोरबा, का विवाह 7 दिसंबर 2024 को कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन में ग्राम चिचगोहना थाना मरवाही निवासी शनि राय के साथ हुआ था। शिकायत के अनुसार, शादी में उसके माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार मोटरसाइकिल, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, टीवी, अलमारी, फर्नीचर और सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना का आरोप पीड़िता का आरोप है कि विवाह के करीब एक महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने मायके से एक लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शादी से पहले गलत जानकारी देने का आरोप शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाह तय होने के दौरान मामा ससुर नारायण जायसवाल ने परिवार को बताया था कि शनि राय एमएससी पास है और दो निजी स्कूल संचालित करता है। बाद में पता चला कि उसके पास ऐसी कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बारे में सवाल किया, तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा। बस स्टैंड में छोड़ने का आरोप विवाहिता ने शिकायत में बताया कि पारिवारिक विवाद बढ़ने के बाद 24 मई 2025 को उसे मरवाही बस स्टैंड में छोड़ दिया गया। शिकायत में पति और अन्य पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत, बयान और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पति शनि राय, सास मीरा राय, देवर शानू राय और मामा ससुर नारायण जायसवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए ट्रेन हादसे में यूपी के 4 लोगों की मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में आगरा की रुनकता निवासी 60 साल की शकुंतला देवी, आगरा निवासी आफरीन (35) पत्नी नदीम और असद (4) पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे। वहीं, मेरठ निवासी 25 साल की कंचन सिंह की भी मौत हुई है। रेलवे मैनेजमेंट के अनुसार, हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। गाड़ी संख्या- 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी। चेन पुलिंग और अफवाह से उतरकर भागे यात्री रेलवे के अनुसार, कोच में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की गई थी। इस कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट जैसी अफवाह फैल गई। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। ट्रैक पर उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आए उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्री पास की अप-लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान गाड़ी संख्या- 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद 4 यात्री उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट की सूचना के बाद घबराए यात्री बागेश्वर धाम से लौट रही यात्री पूजा के अनुसार, कोच में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। चेन पुलिंग के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री घबराकर नीचे उतर गए और ट्रैक की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया- हमारी टीम सराय छोला और सिविल लाइन क्षेत्र में रेत भंडारण पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक चरवाहे ग्रामीण से सूचना मिली कि ट्रेन रुकी हुई है और कोई घटना हुई है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। यह घटना धौलपुर और मुरैना सीमा क्षेत्र में हुई है। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मृतकों के परिजन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर मोबाइल हैक कर लाखों लूटे:साइबर पुलिस ने झारखंड से अंतर्राज्यीय ठग पकड़ा
करौली साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0 अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड से एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डॉक्टर की अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक व्यक्ति के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर उसे हैक कर लिया और बैंक खाते से 5 लाख 21 हजार 600 रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से भी 1 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। गूगल पर खोजा नंबर, साइबर जाल में फंसा पीड़ित पुलिस के अनुसार पीड़ित मुकेश मीना इलाज के लिए डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना चाहता था। इसके लिए उसने गूगल पर एक मोबाइल नंबर खोजा। हालांकि साइबर अपराधियों ने पहले से ही गूगल पर फर्जी नंबर अपलोड कर रखा था। जैसे ही पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया, आरोपी ने खुद को संबंधित सेवा से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए बातचीत शुरू कर दी। अपॉइंटमेंट के नाम पर भेजी APK फाइल शुरुआत में आरोपी ने अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर पैसे जमा कराने और ओटीपी प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने पीड़ित को TOKEN BOOK APK नाम की फाइल भेज दी। आरोपी के कहने पर जैसे ही पीड़ित ने यह फाइल डाउनलोड की, उसका मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठगों को मोबाइल की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच मिल गई। खाते से उड़ाए 5.21 लाख, कार्ड से भी किया ट्रांजेक्शन मोबाइल हैक होने के बाद आरोपी ने पीड़ित के बैंक खाते से 5 लाख 21 हजार 600 रुपए निकाल लिए। इसके अलावा उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 1 लाख रुपए का अतिरिक्त ट्रांजेक्शन भी किया गया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाना करौली में शिकायत दर्ज कराई। ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0 में मिली सफलता करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीना के सुपरविजन में गठित साइबर थाना टीम ने तकनीकी अनुसंधान, डिजिटल ट्रैकिंग और लगातार प्रयासों के आधार पर झारखंड निवासी आरोपी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आरोपी ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है या नहीं। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी कैलाश चन्द्र मीना, मोहिन्द्र सिंह, राजेश, रेनू, संदीप, नवज्योति सिंह और विष्णु सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को शमशाबाद में जिला पंचायत की ओर से स्थापित कराई गई महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके आगमन और वापसी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। इसका खामियाजा आम लोगों, खासकर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। प्रशासन ने ईदगाह चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, राजपुर चुंगी समेत कई महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही करीब आधा घंटा पहले ही बंद कर दी। सुरक्षा कारणों से लागू इस व्यवस्था के चलते कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया और लोग सड़क पर फंस गए। 'सरकार वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करती है...' ईदगाह चौराहे पर फंसे यात्रियों ने नाराजगी जताई। कई यात्रियों ने बताया कि वे 40 से 45 मिनट तक सड़क पर खड़े रहे और उनकी ट्रेन छूटने की नौबत आ गई। एक यात्री ने कहा- सरकार वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करती है, लेकिन यहां आम लोगों को लंबे समय तक रोक दिया गया। हमारी ट्रेन का समय हो चुका है और हम स्टेशन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। महिला बोलीं- शुगर 550 से ऊपर, तबीयत बिगड़ रही थी चौराहे पर मौजूद एक महिला ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि उनका शुगर लेवल 550 से अधिक है। लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने कहा- काफिले की वजह से लोगों को इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मरीजों और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।उदयपुर से आए 21 लोगों का समूह भी फंसा उदयपुर से आए 21 सदस्यीय दल के एक यात्री ने बताया कि वे आगरा में एक शिक्षण शिविर में भाग लेने आए थे और उनकी ट्रेन शाम 5:30 बजे थी। उन्होंने कहा- शाम 5:12 बजे तक हमें चौराहे पर रोके रखा गया, जबकि रेलवे स्टेशन यहां से करीब दो किलोमीटर दूर था। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पैदल यात्रियों को भी आगे नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा जरूरी है, लेकिन आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। राहगीरों ने उठाए सवाल, बेहतर व्यवस्था की मांग काफिले के गुजरने तक शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम लगा रहा। राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में वीआईपी मूवमेंट के दौरान ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, जिससे आम लोगों को कम से कम असुविधा हो और ट्रेन, अस्पताल या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
चुनाव आयोग पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी, कहा-:चुनाव आयोग ने जानबूझकर फैसला न लेने की रणनीति अपनाई
वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग (ECI) की भूमिका पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संरक्षकों यानी चुनाव आयोग ने इस मामले में जानबूझकर 'फैसला न लेने' की रणनीति अपनाई, जिससे एकतरफा चुनावी नतीजा घोषित हो सका। सिंघवी ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। तारीखों के खेल पर उठाए सवाल अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने ट्वीट में तारीखों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 8 जून को कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन की आखिरी तारीख थी और अगले ही दिन यानी 9 जून को रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। इसके बाद 10 जून को कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, जहां आयोग ने मामले को धैर्यपूर्वक सुना तो सही, लेकिन कोई टिप्पणी नहीं की। 11 जून को नाम वापसी की आखिरी तारीख थी, मगर चुनाव आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को पलटने या उसे सही ठहराने का कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का भी नहीं किया इंतजार सिंघवी ने चुनाव आयोग की जल्दबाजी पर हैरानी जताते हुए आरोप लगाया कि जब यह मामला 12 जून को देश की शीर्ष अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्टेड था, उससे ठीक पहले ही चुनाव आयोग ने खेल कर दिया। आयोग ने बिना कोई अंतिम फैसला किए और बिना किसी अप-टू-डेट आदेश के, 11 जून की शाम को ही इस सीट पर 'निर्विरोध चुनाव' के परिणाम घोषित कर दिए। सिंघवी के मुताबिक, आयोग ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करना भी जरूरी नहीं समझा। बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान का जिक्र कर साधा निशाना चुनाव आयोग के इस रवैये से नाराज सिंघवी ने संस्था की साख पर सवाल उठाते हुए देश के संविधान निर्माताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब और हमारे संविधान के बुद्धिमान निर्माता केवल संवैधानिक टेक्स्ट यानी नियमों का मसौदा ही तैयार कर सकते थे। वे इन पक्षपाती संस्थाओं के भीतर संवैधानिक भावना, वस्तुनिष्ठता और स्वतंत्रता की भावना नहीं फूंक सकते थे। कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर सरकार और चुनाव आयोग को घेरता रहा है। सिंघवी के इस ट्वीट के बाद इस चुनावी विवाद और चुनाव आयोग के रुख पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
दतिया फायरिंग में दो और आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का था मामला
दतिया शहर के बासन का पुरा इलाके में युवक पर फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी है। यह घटना 13 जून की रात की है। बड़े फव्वारे के पास रहने वाला 23 वर्षीय राकेश कुशवाह अपने खेत पर बैठा था। पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और विवाद के बाद उस पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से राकेश घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकेश की शिकायत पर अजय कुशवाह, गणेश कुशवाह, छोटू कुशवाह, शिवा यादव, हर्ष उर्फ लला यादव, किशन कुशवाह, सौरभ खान उर्फ फकीर और समीर खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे शिवा यादव (निवासी भटियारा मोहल्ला) और हर्ष उर्फ लला यादव (निवासी बोर्ड कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
दतिया में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस:दिन में हवा से राहत, पर उमस और रात में गर्मी बढ़ी
दतिया में जून माह के दौरान मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सामान्य के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रात के तापमान में अचानक हुई इस बढ़ोतरी के कारण लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ हवा में नमी (आर्द्रता) भी तेजी से घट रही है। सुबह के समय हवा में नमी 35 फीसदी थी, जो दोपहर तक घटकर 26 फीसदी रह गई। दिन में हवाओं से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण बीमारियों में भी वृद्धि देखी जा रही है। लोगों को सर्दी, खांसी और लूज मोशन जैसी स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हो रही हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र सिंह जादौन ने सलाह दी है कि लोग अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए लगातार पानी, ओआरएस घोल या नींबू पानी पीते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जरूरी न हो तो दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखें और सूती कपड़ों का प्रयोग करें।
भिवानी के गांव पुर निवासी मोनू शर्मा व चरखी दादरी जिले के गांव रणकौली निवासी प्रवीण शर्मा मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार हाईवा डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जल गए। दोनों आपस में जीजा-साला थे और स्कॉर्पियो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। आते समय रास्ते में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव पुर निवासी करीब 40 वर्षीय मोनू शर्मा ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। मोनू करीब 10 दिन पहले अपने बच्चों को बौंदकला छोड़कर प्रवीण के साथ फ्लाइट में गए थे। मोनू के भाई सुंदर शर्मा ने बताया कि वे 3 भाई थे और तीनों ट्रांसपोर्टर हैं। उसके भाई मोनू का बहादुरगढ़ में राधिका कार्गों मूवर नाम से ट्रांसपोर्ट है। वे परिवार के साथ बहादुरगढ़ में ही रहते थे। मोनू के दो बेटे हैं, जो आठवीं व छठी कक्षा में पढ़ते हैं। शनिवार लगभग साढ़े 8 बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सोनू शर्मा व अन्य परिजन मोनू के शव लेने के लिए गए। 2011 में नौकरी करने गए थे पुडुचेरी वहीं, चरखी दादरी के गांव रणकौली निवासी उपेंद्र ने बताया कि वह करीब 33 वर्षीय मृतक प्रवीन का दोस्त है। प्रवीन की शादी 2013 में हुई थी और उसको दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का और छोटी बेटी 2 साल की है। प्रवीण 2011 में अपने ट्रांसपोर्टर चाचा ईश्वर शर्मा के पास पुडुचेरी गए थे। जहां पर उन्होंने काम किया। वहीं 2018 में उन्होंने रायपुर में खुद का ट्रासंपोर्ट खोल लिया। फिलहाल वह कमीशन पर काम करते थे। बीते शनिवार को प्रवीन घर से रायपुर गए थे। इसी बीच उसके जीजा गांव पुर निवासी मोनू शर्मा भी वहां पर चले गए और दोनों ही स्कॉर्पियो में सवार होकर लौट रहे थे। दोस्त बोला- रविवार को पहुंचने की बात कही थी उपेंद्र ने बताया कि प्रवीन के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी मां निधन तब हो गया था, जब प्रवीन करीब 2 साल का था। फिलहाल वह करीब 10-15 दिन रुकने के लिए घर आ रहा था। उसकी करीब डेढ़ बजे बात हुई थी, तब प्रवीन ने कहा था कि वह आ रहा है, रास्ते में है। कल (रविवार) को दिन में पहुंच जाएगा। वहीं, गांव रणकौली के सरपंच प्रेम सिंह ने बताया कि प्रवीण अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, जो काफी मिलनसार था। जानें…हादसे की पूरी जानकारी मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार हाइवा डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और सवार दोनों युवक वाहन के अंदर ही फंस गए। जिसके कारण दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जबलपुर से करीब 30 किमी दूर बरेला के शारदा मंदिर के पास हुआ। वहां के एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम बरेला थाना पुलिस को शारदा मंदिर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि मंडला की ओर जा रही स्कॉर्पियो एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भी डंपर ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका। स्कॉर्पियो करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे आग और भड़क गई। देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई। वह दोनों भारी वाहनों के बीच फंस गई। आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी डंपर ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका। स्कॉर्पियो करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई। जिससे आग और भड़क गई। देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वे स्कॉर्पियो के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण सफल नहीं हो सके।
फर्रुखाबाद में सोमवती अमावस्या के अवसर पर पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए आने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था रविवार शाम 7 बजे से प्रभावी हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह रूट डायवर्जन मुख्य रूप से मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर के लिए है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसी तरह, छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले मालवाहकों को मैनपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जाएगा। जनपद एटा से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को अलीगंज बॉर्डर पर जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। शाहजहांपुर और बरेली से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहनों को अल्लाहगंज, हुल्लापुर (जनपद शाहजहांपुर) में रोका जाएगा। जरियापुर चौराहे से ढाई घाट शमशाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को भी शाहजहांपुर जनपद की सीमा पर ही रोका जाएगा। जनपद हरदोई की तरफ से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहनों को रूपापुर सवायजपुर में रोका जाएगा। यह रूट डायवर्जन व्यवस्था सोमवार को गंगा स्नान की समाप्ति तक लागू रहेगी।
झालावाड़ शहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सड़कों पर बहा पानी, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी बह निकला। वर्षा शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कारण मौसम का आनंद लेते भी देखा गया। खानपुर क्षेत्र में भी हुई अच्छी बारिश जिला मुख्यालय के साथ-साथ खानपुर क्षेत्र में भी तेज बारिश दर्ज की गई। वहां भी सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे पहले शनिवार शाम को भी जिले में मौसम बदला था और धूलभरी आंधी चली थी, लेकिन उस दिन बारिश नहीं हुई थी। तेज आंधी के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश किसानों ने इस बारिश को खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए लाभदायक बताया है। उनका कहना है कि समय पर हुई वर्षा से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे आगामी बुवाई कार्यों में मदद मिलेगी। बारिश के चलते किसानों में भी खुशी का माहौल देखा गया। मौसम विभाग का येलो अलर्ट रहा सही साबित मौसम विभाग ने रविवार के लिए जिले में येलो अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के अनुरूप जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
देवरिया के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, तो उन्होंने शव दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस के आधे घंटे के मान-मनौवल के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। पुलिस ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मां के अनुसार, मोहल्ले के एक युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और लगातार किशोरी को ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। जब किशोरी के परिवार ने इस मामले की शिकायत युवक के घरवालों से की, तो विवाद और बढ़ गया। 12 जून की रात युवक के परिजन जबरन किशोरी के घर में घुस आए। उन्होंने घर में मारपीट की और किशोरी को घसीटते हुए अपने घर ले गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे बाद किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ाया जा सका। परिजनों ने बताया कि इन घटनाओं और सामाजिक बदनामी के डर से किशोरी गहरे तनाव में आ गई थी। युवक और उसके परिवार से लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसने शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की गंभीरता और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए CO सदर संजय रेड्डी और कोतवाल राकेश राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शुरुआत में शव के अंतिम संस्कार का विरोध किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और त्वरित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
पार्टापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीएमा) के अध्यक्ष निपुण जैन ने उद्योग जगत के वरिष्ठ सदस्य और पीएमा के संरक्षक डॉ. रामकुमार गुप्ता के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को फ्रीहोल्ड किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। निपुण जैन ने मंत्री को बताया कि डीआईसी और यूपीसीडा के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों उद्योग संचालित हैं, लेकिन लीजहोल्ड व्यवस्था के कारण उद्योगों को कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उद्योगों के हस्तांतरण, बैंक से ऋण लेने, विस्तार और आधुनिकीकरण करने, नई तकनीक में निवेश करने तथा अगली पीढ़ी को कारोबार सौंपने जैसी प्रक्रियाएं कठिन हो जाती हैं। पीएमा के संरक्षक एवं वरिष्ठ उद्योगपति डॉ. रामकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के कई औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों की तीसरी पीढ़ी काम कर रही है, लेकिन इकाइयां अब भी लीज डीड पर आधारित हैं। इससे उद्योगपतियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व संबंधी स्पष्टता नहीं होने के कारण कई उद्योगपति दीर्घकालिक निवेश और बड़े विस्तार की योजनाएं बनाने से बचते हैं। फ्रीहोल्ड नीति लागू होने पर उद्योगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उद्योगपति राहुल गुप्ता ने कहा कि यह मांग लंबे समय से उद्योग जगत की प्रमुख मांग रही है, लेकिन अधिकारियों की ओर से इसे शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस न्यायसंगत मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद मेरठ शहर के विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक संगठनों ने उन्हें इस विषय की विस्तृत जानकारी दी है। वे भी लगातार इस मांग के समर्थन में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से विचार करेगी। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी है और गाजियाबाद समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से भी इस संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे और औद्योगिक क्षेत्रों को फ्रीहोल्ड किए जाने की सिफारिश करेंगे। इससे उद्योगों के विकास और नए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में उद्योग जगत की ओर से राहुल गुप्ता, उदित जैन सहित कई उद्योगपति और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संभल में मौसरे भाई से शादी की जिद पर अड़ी बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले भाई को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यह घटना जनपद संभल के कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव सेंजना की है। युवती की पहचान 20 वर्षीय मुस्कान पुत्री स्व. सफी मोहम्मद के रूप में हुई है। मुस्कान के पिता का 15 साल पहले निधन हो गया था। वह तीन भाई और दो बहनों में से एक थी। बड़ी बहन की शादी के बाद वह अपनी मां परवीन के साथ गांव में रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मां परवीन खेत में काम करने चली गई थीं। जब वह दोपहर 11 बजे घर लौटीं, तो उन्होंने अपनी बेटी को लहूलुहान पाया, जबकि बेटा घर पर मौजूद नहीं था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान अख्तर ने शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस को दी। मुस्कान का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया। शाम 6:30 बजे गांव के कब्रिस्तान में नमाज के बाद दो भाइयों ने कंधा देकर उसे सुपुर्दे खाक किया। परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें बड़ा भाई सोनू (पंजाब में कार्यरत) और छोटा भाई नबी (दिल्ली में कार्यरत) भी शामिल थे, रविवार को मायके पहुंचे और सभी ने मिलकर शोक व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, मृतका मुस्कान तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से फोन पर बात करती थी और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। उसके भाई सनी मोहम्मद को यह रिश्ता पसंद नहीं था। समझाने-बुझाने के बाद भी जब मुस्कान नहीं मानी, तो शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच सनी ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई घटनास्थल से फरार हो गया। रविवार को थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी भाई की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी है। लगातार इनपुट के आधार पर दबिश दी जा रही है जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को हाजीपुर गांव स्थित दांडी तुला धाम के तालाब में हुई। मृतक की पहचान लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरवा निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र अजय के रूप में हुई है। रोहित अपने साथियों के साथ रविवार दोपहर करीब 2 बजे दांडी तुला धाम पर नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके साथ आए दो युवक मौके से चले गए। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने लगभग दो घंटे तक तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर तालाब के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम चौरसिया और थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पलवल जिले में सीएम फ्लाइंग टीम को बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सुविधाओं में बड़ी अनियमितताएं मिली हैं। सूचना के आधार पर फरीदाबाद की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। सीएम फ्लाइंग टीम फरीदाबाद के डीएसपी विवेक चौधरी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी विभाग पलवल के एसडीओ सिद्धार्थ सिंह और जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता और एसडीओ शामिल थे। टीम ने पलवल जिले के डाड़का गांव से हसनपुर क्षेत्र तक जाने वाले बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया। मौके पर ठेकेदार का कोई कर्मचारी नहीं मिला सरकार द्वारा इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-टेंडर के माध्यम से पीने के पानी के टैंकर और पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था की गई है। भौतिक सत्यापन के दौरान टीम को कुछ स्थानों पर पानी के टैंकर तो खड़े मिले, लेकिन विभाग के पास उनका कोई निर्धारित स्थान नहीं था। टैंकरों पर यह दर्शाने वाला कोई बोर्ड या चिह्न नहीं था कि यह सरकार द्वारा निशुल्क सुविधा है। मौके पर ठेकेदार का कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ये टैंकर टेंडर के तहत ही लगाए गए हैं या नहीं। जन स्वास्थ्य विभाग से पूरा रिकॉर्ड तलब किया परिक्रमा मार्ग में रखे गए पोर्टेबल शौचालयों के पास कोई भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं मिला। कई स्थानों पर इन शौचालयों में भारी गंदगी पाई गई, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिन स्थानों पर पानी के टैंकर और पोर्टेबल शौचालय होने का दावा किया है, अब उसका मिलान मूल टेंडर में दिए गए निर्धारित स्थानों से किया जाएगा। सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग से पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया है। टेंडर के नियमों और शर्तों के उल्लंघन की गहनता से जांच कर एक विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके बाद संबंधित ठेकेदार और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरदोई जिले में एक युवक द्वारा सरेराह तमंचे से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान स्थानीय निवासी रावेंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के हाथ में अवैध तमंचा लहराता है और फिर आसमान की तरफ निशाना साधकर हवाई फायर कर देता है। बताया कि यह फायरिंग रिहायशी इलाके के आसपास खुलेआम की गई। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद अब यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है।आरोपी की पहचान रावेंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह वीडियो करीब 2 साल पुराना है। पुलिस की टीमें मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले में रविवार शाम करीब 7 बजे उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और प्रस्तावित मोबाइल टावर का निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो वे सामूहिक रूप से मोहल्ला छोड़ने को मजबूर होंगे। विवाद एक भाजपा नेता के मकान पर लगाए जा रहे एक नए मोबाइल टावर को लेकर खड़ा हुआ है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से दो मोबाइल टावर मौजूद हैं और अब तीसरे टावर की आवश्यकता नहीं है। रविवार शाम करीब 5 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सांसद हरेंद्र मलिक से भी मिले और अपनी चिंताओं से अवगत कराया। मोहल्ले वासियों का कहना है कि जिस भवन पर टावर लगाया जा रहा है, वह मात्र 12 फीट चौड़ी गली में स्थित है और भवन की संरचना को लेकर भी सवाल हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि भवन तकनीकी मानकों और भूकंपरोधी सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आसपास के सैकड़ों परिवार प्रभावित हो सकते हैं। मोहल्ले के निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रस्तावित टावर स्थल के आसपास स्कूल और शिक्षण संस्थान मौजूद हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि निजी आर्थिक लाभ के लिए पूरे मोहल्ले की सुरक्षा और स्वास्थ्य को दांव पर लगाया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भीषण गर्मी और लू के चलते कई दिनों से सूना पड़ा कानपुर चिड़ियाघर रविवार को अचानक सैलानियों से गुलजार हो उठा। शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना होने का असर ऐसा दिखा कि बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ चिड़ियाघर पहुंच गए। पिछले कई दिनों से तेज धूप और लू के कारण चिड़ियाघर में सैलानियों की संख्या घटकर औसतन 2500 से 3000 के बीच रह गई थी। लेकिन मौसम बदलते ही रविवार को भीड़ में बड़ा उछाल देखने को मिला। सुबह से लगी टिकट खिड़की पर लाइन चिड़ियाघर के क्षेत्रीय वन अधिकारी फिरोज खान के अनुसार जैसे ही सुबह गेट खुले, पर्यटकों का आना शुरू हो गया। कुछ ही देर में टिकट खिड़की पर लंबी कतारें लग गईं। पूरे दिन परिसर में बच्चों की चहल-पहल और परिवारों की भीड़ से रौनक बनी रही। 4309 लोगों ने किया दीदार, हुई अच्छी कमाई अधिकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक कुल 4309 सैलानियों ने चिड़ियाघर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रवेश टिकट से 2,74,960 रुपये की आय दर्ज की गई। लंबे समय से कम भीड़ के बाद यह दिन प्रशासन के लिए राहत भरा रहा। जानवरों को देखने उमड़ी भीड़ सैलानियों ने चिड़ियाघर में भालू, बाघ, शेर और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने में खास रुचि दिखाई। बच्चे और परिवार पूरे उत्साह के साथ अलग-अलग एनक्लोजर की ओर जाते नजर आए। IFS बैच के अधिकारियों ने भी किया दौरा रविवार को चिड़ियाघर में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि विशेष मेहमान भी पहुंचे। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) बैच के 14 अधिकारियों ने भी चिड़ियाघर का भ्रमण किया और यहां की वन्यजीव प्रबंधन व्यवस्था की सराहना की। मौसम बदला तो लौटी रौनक बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक ने शहरवासियों को राहत दी, जिसका सीधा असर चिड़ियाघर की भीड़ पर देखने को मिला। लंबे समय बाद यहां फिर से वैसी ही रौनक देखने को मिली जैसी सामान्य दिनों में रहती है।
जूते की दुकान में आग लगने पर भगदड़:मुरैना में शॉर्ट सर्किट से हादसा; समय पर पहुंची दमकल ने पाया काबू
शहर के व्यस्त सादर बाजार स्थित एक जूते की दुकान में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही दुकान और आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सादर बाजार स्थित चावला बूट हाउस में शाम करीब 5 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद दुकान में आग लग गई। आग लगते ही दुकान में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी लोगों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाजार में मची अफरा-तफरी आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर बाजार क्षेत्र में यातायात को कुछ समय के लिए रोककर रास्ता खाली कराया गया, ताकि दमकल वाहन आसानी से मौके तक पहुंच सके। दमकल ने पाया आग पर काबू सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल कर्मी रामजीवन ने बताया कि समय पर सूचना मिलने के कारण दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। पहले विद्युत शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई। बड़ा नुकसान होने से बचा सादर बाजार में अधिकांश दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। ऐसे में यदि आग समय पर नियंत्रित नहीं होती तो आसपास की कई दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता था। दमकल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को गांधी भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आघात बताते हुए विरोध दर्ज कराया। बैठक को संबोधित करते हुए भोपाल की पूर्व महापौर, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा जिला प्रभारी विभा पटेल ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं है, बल्कि संविधान की भावना और निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा पर सीधा प्रहार है। प्रतिवादी और अभियुक्त में अंतर को नजरअंदाज करने का आरोपविभा पटेल ने कहा कि जिन आधारों पर नामांकन निरस्त किया गया है, वे कई कानूनी और संवैधानिक सवाल खड़े करते हैं। उनका कहना था कि जिस निजी परिवाद का उल्लेख किया गया है, उसमें मीनाक्षी नटराजन को अभियुक्त नहीं बल्कि प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है। ऐसे में प्रतिवादी और अभियुक्त की कानूनी स्थिति को समान मानकर की गई कार्रवाई न्यायोचित नहीं कही जा सकती। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33-ए और नामांकन के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले फॉर्म-26 का उद्देश्य उम्मीदवारों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी सार्वजनिक करना है। कांग्रेस का मत है कि, नामांकन निरस्त करने के लिए जिन तथ्यों को आधार बनाया गया, वे इन कानूनी प्रावधानों की मूल भावना और स्थापित व्याख्याओं से मेल नहीं खाते। कांग्रेस ने जताई चुनावी प्रक्रिया में मनमानी की आशंकाबैठक में कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उम्मीदवारों के नामांकन तकनीकी या विवादित आधारों पर निरस्त किए जाने लगे, तो चुनावी प्रक्रिया में अनिश्चितता और मनमानी की स्थिति पैदा हो सकती है। नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी चुनावों पर निर्भर करती है, जहां सभी दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर प्राप्त हों। विभा पटेल ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन जैसी स्वच्छ छवि और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता को चुनावी मैदान से बाहर किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने इसे केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी निष्पक्षता की रक्षा से जुड़ा विषय बताया। संघर्ष जारी रखने का ऐलानबैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में हुई इस कार्रवाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की भी बात कही। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, आदित्य गर्गव, विशाल जैन, इमरान गौरी, विकास व्यास, प्रेमांशु जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। साइबर ठग उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों को मैसेज भेज रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। ठग ने मैसेज भेजकर करीब 4 से 5 लोगों से पैसे भी ले लिए हैं। इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉ. सलीम राज ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए उनके नाम से अगर कोई पैसे या आर्थिक मदद मांगने वाला मैसेज भेजे, तो उस पर भरोसा न करें। और न ही किसी तरह का कोई भुगतान करें। परिचितों को भेजे जा रहे पैसों की मांग वाले मैसेज जानकारी के अनुसार अज्ञात साइबर ठग ने डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। इसके बाद उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जा रहा है। आशंका है कि ठग उनके परिचितों को भरोसे में लेकर ठगी की कोशिश कर रहा है। साइबर ठग ने डॉ. सलीम राज के व्हाट्सएप अकाउंट से परिचित को मैसेज भेजा है। मैसेज में लिखा है, हैलो..एक छोटी सी हेल्प चाहिए…मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है..अर्जेंट है प्लीज…56 हजार रुपए ऑनलाइन जरूरत है। डॉ. सलीम राज ने जारी की अपील व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने के बाद डॉ. सलीम राज ने लोगों के लिए एक सार्वजनिक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘प्रिय साथियों, मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और मेरे नाम से कुछ लोगों से रुपए की मांग की जा रही है। कृपया ऐसे किसी भी संदेश या अनुरोध पर विश्वास न करें और कोई भुगतान न करें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।’ लोगों से सतर्क रहने की अपील डॉ. सलीम राज ने अपने परिचितों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके नाम से किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन या पैसों की मांग वाला संदेश प्राप्त हो तो उसकी पुष्टि किए बिना कोई भुगतान न करें। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने और संदिग्ध संदेशों का जवाब देने से बचना चाहिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर सेल या पुलिस को देनी चाहिए।
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से एयर कंडीशनर और पंखों की चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार एयर कंडीशनर, दो सीलिंग फैन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। नरियरा निवासी राहुल अग्रवाल ने मुलमुला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए 17 एयर कंडीशनर और 4 सीलिंग फैन रखे गए थे। 31 मई की सुबह मकान का ताला टूटा मिला। जांच करने पर चार एसी और दो पंखे गायब पाए गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान ग्राम बनाहिल निवासी अमित केंवट के रूप में हुई। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अमित अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस ने अमित केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर की गई पूछताछ में उसने अपने भाई अमर के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। चोरी का सामान बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के चार एयर कंडीशनर, दो सीलिंग फैन और घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित केंवट (22) और अमर केंवट (24), निवासी बनाहिल चट्टानपारा, थाना मुलमुला के रूप में हुई है। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
बरगद के पेड़ के नीचे बेच रहा था शराब:रायपुर पुलिस ने घेरकर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा, 35 देसी शराब जब्त
राजधानी के तेलीबांधा इलाके में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देसी मसाला शराब जब्त की गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 जून को सूचना मिली थी कि तेलीबांधा केनाल रोड स्थित बरगद के पेड़ के नीचे एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। रेड के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 पाव देसी शेरा मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.3 लीटर और कीमत करीब 4 हजार रुपए आंकी गई है। हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर बंजारे (24) निवासी सतनामी पारा, भीखारी बाड़ा के पास, तेलीबांधा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आबकारी एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 258/2026 दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन में नशीली चाय पिलाकर लूटने वाला दोषी करार:नीमच कोर्ट ने 5 साल की जेल, ₹5000 जुर्माना लगाया
नीमच की एक अदालत ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने के मामले में एक आरोपी को सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रधान न्यायाधीश) वीरेंद्रसिंह राजपूत की अदालत ने आरोपी महेंद्र मीणा को 5 साल के कठोर सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। यह फैसला शनिवार शाम को सुनाया गया। यह घटना 21 दिसंबर 2024 की सुबह करीब 5:25 बजे हुई थी। फरियादी प्रेमकुमार शर्मा (निवासी भगवत नगर, मंदसौर) मंदसौर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर जाने वाली ट्रेन में चित्तौड़गढ़ के लिए जनरल टिकट लेकर बैठे थे। ट्रेन की बोगी में पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। ऐसे दिया था घटना को अंजाम ट्रेन के रुकने पर आरोपियों ने अपने तीसरे साथी को बुलाया। वह साथी स्टेशन की कैंटीन से पानी की बोतल और गर्म चाय लेकर आया। आरोपियों ने सहयात्री होने का नाटक करते हुए प्रेमकुमार शर्मा से भी चाय और पानी पीने का आग्रह किया। प्रेमकुमार ने पहले तो मना किया, लेकिन आरोपियों के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने चाय और पानी की कुछ घूंट पी ली। कुछ ही मिनटों में प्रेमकुमार अचेत हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनका मोबाइल, रुपयों से भरा पर्स और अन्य कीमती सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में मध्य प्रदेश शासन की ओर से जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती और अपर लोक अभियोजक इमरान खान ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी की। उनकी पैरवी के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई।
स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर अब जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार, नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा वर्षा जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को लेकर शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर में वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पलासिया चौराहा से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी की देश की सबसे छोटी रन ‘‘मिनी थान’’ का आयोजन किया गया। इस अनूठी दौड़ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इंदौर जो करता है अद्भुत करता है कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, इंदौर जन भागीदारी का एक बेजोड़ मॉडल है और यह शहर जो भी करता है, बेहद अद्भुत करता है। आज पानी को बचाना हमारी सबसे बड़ी जरूरत है। इसलिए आप सभी अपने-अपने घरों और संस्थानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से अपनाएं और इंदौर के भूजल स्तर को बढ़ाने में अपना योगदान दें। गाड़ियों के बढ़ते इस्तेमाल पर जताई चिंता सांसद लालवानी ने शहर की ट्रैफिक और पर्यावरण व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि वर्तमान में इंदौर की जितनी जनसंख्या है, उसके अनुपात में वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है, जिससे आवागमन में आए दिन परेशानी होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य और इंदौर के पर्यावरण के लिए छोटी-छोटी दूरी की यात्रा पैदल तय करें। पैदल चलने से न केवल सेहत अच्छी रहती है, बल्कि ईंधन की बचत होती है और वायु प्रदूषण (AQI) में भी बड़ी कमी लाई जा सकती है। वाटर हार्वेस्टिंग को जन आंदोलन बनाएं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने इंदौर की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि इंदौर आज नागरिकों के अटूट सहयोग और जनभागीदारी के कारण ही स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में सिरमौर बना हुआ है। अब यही एकजुटता हमें जल संरक्षण में दिखानी होगी। वर्तमान समय में गिरते भूजल स्तर को उठाना और वर्षा जल को सहेजना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कमिश्नर सिंघल ने दूरदर्शिता दिखाते हुए कहा कि जल संकट की संभावित चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वर्षा जल संग्रहण की दिशा में खुद आगे आना होगा। उन्होंने इंदौर वासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों, संस्थानों एवं व्यावसायिक परिसरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तुरंत अपनाएं। बारिश के पानी का यह वैज्ञानिक संग्रहण आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा। बेहतर AQI और पर्यावरण के लिए चलेंगे पैदल 'मिनी थान' दौड़ की शुरुआत से पहले कार्यक्रम में मौजूद हजारों नागरिकों, युवाओं और प्रतिभागियों को वर्षा जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार करने, पर्यावरण को बचाने और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।
सिरसा में संदिग्ध हालत में घायल हुआ युवक:ठेके के सामने मिला, बठिंडा एम्स में भर्ती; 2 बच्चों का पिता
सिरसा जिले में पन्नीवाला रूल्दू के निकट कालांवाली रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान दिनेश कश्यप (35) निवासी जैदवा गोंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिनेश पिछले करीब डेढ़ महीने से एक ठेके के सामने स्थित कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने शराब का सेवन किया हुआ था और रात को कमरे की छत पर सोया था। रात करीब 10:30 बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठा, तभी वह घायल हो गया। 2 बच्चों का पिता है दिनेश घटना की जानकारी होटल पर मौजूद लोगों को दी गई, जिसके बाद उसके साथियों को सूचित किया गया। राहगीरों ने जन सेवा एंबुलेंस के चालक मनोज को भी सूचना दी। एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देने के बाद बठिंडा के एम्स अस्पताल पहुंचाया। दिनेश विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी 5 वर्ष की और दूसरी 3 वर्ष की है। फिलहाल घायल दिनेश का उपचार जारी है। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
दोस्त के नाम पर iPhone, AC फाइनेंस कराया:किस्तें बंद कर डेढ़ लाख का चूना लगाया, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने परिचित के नाम पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराए और बाद में किस्तें भरना बंद कर दिया। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार यह मामला फरवरी 2025 का है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचित शेखर देशमुख अपने साथी अनुराग देशमुख के साथ आकाशगंगा स्थित अंश मोबाइल दुकान गया था। वहां शिकायतकर्ता के नाम पर बजाज फाइनेंस से एक आईफोन फाइनेंस कराया गया। इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर चला गया। शुरुआत में कुछ समय तक किस्तें भरी गईं, लेकिन बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता के नाम पर कई और सामान जैसे मोबाइल, एसी और एलईडी टीवी भी फाइनेंस करा लिए। ये सामान अलग-अलग दुकानों से लिए गए थे, जिनमें अंश मोबाइल, एवन इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य दुकानें शामिल हैं। आरोपी ने शुरू में संदेह से बचने के लिए कुछ महीनों तक किस्तों की रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा कर दी। उसी पैसे से फाइनेंस कंपनियों की ईएमआई कटती रही, इसलिए पीड़ित को तुरंत धोखाधड़ी का पता नहीं चला। लेकिन जब आरोपी ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया और पीड़ित के खाते से खुद पैसे कटने लगे, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी ने किस्तें भरना बंद कर दिया। इस वजह से फाइनेंस कंपनियों का बकाया लगातार बढ़ता गया। शिकायतकर्ता के खाते से भी अपने आप पैसे कटने लगे। जांच में पता चला कि अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों का कुल 1 लाख 73 हजार 513 रुपए बाकी रह गया है। वहीं, शिकायतकर्ता के खाते से करीब 16 हजार रुपए भी कट चुके हैं। पुलिस जांच में खुली परतें शिकायत मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान दस्तावेजों, फाइनेंस रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह है गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने बताया कि शेखर देशमुख (26 वर्ष) दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी का रहने वाला है, उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की भूमिका हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।
भरतपुर में आंधी, बाइक और ई-रिक्शा भिड़े:2 अलग- अलग हादसों में 3 लोग घायल, हॉस्पिटल में इलाज जारी
भरतपुर जिले में हुए दो अलग-अलग हादसे में 3 लोग घायल हो गए। 2 लोगों को आरबीएम अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं तीसरे घायल व्यक्ति का इलाज हलैना अस्पताल में जारी है। सेवर थाना इलाके में हुए एक हादसे में ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागा सेवर थाने के ASI रामवीर ने बताया कि नेशनल हाईवे 21 पर एक ट्रक ने दो बाइक सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर सेवर और ऊंचा नगला चौकी पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। 2 बाइक सवार लोगों को आई गंभीर चोट हादसे में जगन्नाथ और डूंगर निवासी पतसाल(आगरा) घायल हो गए। दोनों व्यक्ति मजदूरी कर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक को एक 16 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आंधी की वजह से दो वाहन टकराए वहीं दूसरी तरफ छौंकरवाड़ा इलाके में एक ई-रिक्शा और एक बाइक में भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा भरतपुर की तरफ से रॉन्ग साइड आ रहा था। वहीं सामने से बाइक आ रही थी। ई-रिक्शा में 2 महिला और 1 बच्चा सवार था। घटना में ई-रिक्शा ड्राइवर देवी सिंह के सिर में चोट आई है। दुर्घटना तेज आंधी की वजह से हुई। आंधी के कारण दोनों वाहनों के ड्राइवर को वाहन दिखाई नहीं दिए।
फलोदी में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया:21 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, जिला अस्पताल में लगाया शिविर
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रीशंभू सिंह एजुकेशन सोसाइटी और हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। ब्लड बैंक प्रभारी ने किया सहयोग रक्त संग्रहण प्रक्रिया में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनीता सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ रमेश कुमार व्यास, विजेंद्र, जय सिंह, प्रेम जीनगर, कंवर लाल डोयल, राजेश शर्मा और अशोक सोनी ने भी सहयोग किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर प्रवीण सिंह राठौड़ एडवोकेट, गणपत राम मेघवाल, गोपाल बोहरा और विशम्भर कल्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में प्रियंवदा सिंह राठौड़, चंद्रवीर सिंह राठौड़, लावण्या सिंह शेखावत और शांभवी शेखावत का विशेष सहयोग रहा।
सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित संस्था शुभम करोति फाउंडेशन ने रविवार को अपना द्वितीय स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकालीन सत्र में तिलक रोड स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। वहीं सायंकालीन सत्र में मवाना रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी के आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में भजन संध्या, दीप यज्ञ, गौसेवा, अन्नदान और बाल संस्कार शाला के कार्यक्रम संपन्न कराए गए। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राजीव सेठ ने यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में खूबचंद सिंह, माला खंडेलवाल, दुष्यंत राजपूत, पूरन चंद्र शर्मा, आयुष अग्रवाल और अमर अग्रवाल सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रियांक सिंघल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों को पौधे वितरित किए गए। सुरेश चंद्र गोविल और आभा गोविल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनवायरमेंट क्लब, पहल एक प्रयास तथा आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन के संस्थापक सत्यानंद त्यागी को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। भजन संध्या में प्रस्तुत भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पुरुषोत्तम मास की शिवरात्रि पर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज के आह्वान पर विश्वभर में एक दिव्य अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान बताया गया कि सालभर में 81 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने घरों, मंदिरों और शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया। सीहोर स्थित कुबेरेश्वरधाम पर भी लगभग 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ ऑनलाइन माध्यम से महाभिषेक में भाग लिया। धाम पर विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। मंदिर परिसर में विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला ने विप्रजनों के मार्गदर्शन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक संपन्न कराया। रूस, जापान, कनाडा समेत दुनिया के लोग जुड़ेविठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान में भारत सहित अमेरिका, रूस, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, दुबई, नेपाल, मॉरीशस और कई अन्य देशों के भक्तों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की। इन सभी स्थानों पर भक्तों ने एक साथ भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्ष 79 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पार्थिव अभिषेक किया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 81 करोड़ तक पहुंच गई है। यह भगवान शिव के प्रति विश्वभर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण है। उत्तरप्रदेश के बलिया से प्रसारित एक विशेष संदेश में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति मानव जीवन को सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है। उनके आह्वान पर लाखों परिवारों ने अपने घरों में शिवलिंग स्थापित कर विधि-विधान से महाभिषेक किया। पुरुषोत्तम मास की शिवरात्रि पर मंदिरों और घरों में 'हर-हर महादेव' के जयघोष सुनाई दिए। सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों पर श्रद्धालुओं ने महाभिषेक के चित्र एवं वीडियो साझा किए, जिससे इस आयोजन की व्यापकता स्पष्ट हुई।
जिले के मेंहदावल ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में धर्मेंद्र ब्लॉक संघ अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 43 मतों के अंतर से हराया। ब्लॉक परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था, जहां बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के तहत, मेंहदावल ब्लॉक सभागार में सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की देखरेख में चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, संप्रेक्षक और संगठन मंत्री निर्विरोध चुने गए। मतदान के बाद निर्धारित समय पर मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र को 91 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र यादव को 48 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार, धर्मेंद्र एक बार फिर ब्लॉक संघ अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए। महामंत्री पद के लिए संतोष ने 73 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी को 68 मतों से हराया और पुनः विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश ने 81 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कैलाशनाथ को 59 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर राजेश प्रसाद और संप्रेक्षक पद पर नसरुद्दीन का चयन निर्विरोध हुआ। मतगणना पूरी होने के बाद, चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए जिला पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। ब्लॉक परिसर से बाहर आने पर समर्थकों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को शासन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मानदेय के समय पर भुगतान, सेवा सुरक्षा, वर्दी, उपकरण और बीमा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मालवा अंचल के प्रमुख आस्था केंद्र भगवान लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठ) मंदिर में रविवार को दानपात्र खोला गया। मंदिर समिति और ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई गणना में दानपात्र से कुल 10 लाख 251 रुपए की राशि प्राप्त हुई। विक्रम संवत 2083 के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर दानपात्र खोले जाने के बाद मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। मंदसौर के लदूसा स्थित सांवलिया सेठ मंदिर समिति के ट्रस्टी महेश व्यास ने बताया कि मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों को गर्मी और बारिश से राहत देने के लिए लगभग 4 हजार वर्गफीट क्षेत्र में डोम निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने पर श्रद्धालु प्रतिकूल मौसम में भी आराम से दर्शन कर सकेंगे। आवासीय सुविधा विकसित करने का काम हो रहामंदिर समिति ने दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए आवासीय सुविधा विकसित करने की दिशा में भी कदम उठाया है। समिति ने भगवान सांवलिया सेठ के नाम पर 2 बीघा से अधिक कृषि भूमि खरीदी है। इस भूमि का सौदा लगभग 34 लाख रुपए में हुआ है। समिति का उद्देश्य इस भूमि पर भविष्य में एक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण करना है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर ठहराव की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह है। स्थानीय लोग इसे सेठ के जमींदार बनने की संज्ञा दे रहे हैं। दानपात्र खोलने और भूमि क्रय की जानकारी साझा करने के अवसर पर मंदिर के पुजारी भगवानदास बैरागी, समिति अध्यक्ष रामेश्वर पपोण्डिया, पूर्व सरपंच पटेल ओमप्रकाश ठन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीलाल पपोण्डिया, मोतीलाल वीर, रामजी ठन्ना, पटेल घनश्याम ठन्ना, राजू रावत, राजेश टेलर, नानालाल डेरी, दीपक वीर, प्रवीण सेन सहित मंदिर समिति के ट्रस्टीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। हर अमावस्या होती है महाआरतीमंदिर में प्रत्येक अमावस्या पर महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 15 जून, सोमवार को अमावस्या के पावन अवसर पर भगवान लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठ) की महाआरती सायं 8 बजे आयोजित होगी। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन के लाभार्थी सुखलाल मीणा परिवार, ग्राम बागिया रहेंगे। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
संतकबीरनगर में खलीलाबाद से बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने मगहर-अशरफाबाद रेलवे क्रासिंग पर 64.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। लगभग 700 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम द्वारा बनाया जाएगा। इसके निर्माण में करीब ढाई साल का समय लगेगा। इस फ्लाईओवर के बनने से गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले की बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे क्रासिंग के कारण इस मार्ग पर लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, और वे वर्षों से यहां फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे। शिलान्यास के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने हाइड्रोलिक पाइलिंग मशीन चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएगी। विधायक ने बताया कि संत कबीरदास की निर्वाण स्थली होने के कारण मगहर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, बुनकरी उद्योग के कारण यहां व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं। रेल ओवरब्रिज बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और लोगों के समय की भी बचत होगी। इस परियोजना से मगहर नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरूजमा अंसारी, पूर्व अध्यक्ष संगीता वर्मा, सुजीत गुप्ता, विजय प्रकाश कांदु, राकेश मिश्रा, विवेकानंद वर्मा, अवधेश गुप्ता, दीपक कनौजिया, रामानंद बबलू, चंदन सैनी, कृतेश पासवान, प्रदीप गुप्ता, शक्ति विकास पांडेय, भोला अग्रहरि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
संभल के युवक की मोहाली में उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। इसका एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें सकड़ किनारे आरोपी चाकू मारते हुए दिख रहा है। घायल युवक कुछ दूर तक चलता है, फिर सड़क पर गिर पड़ता है। वह कुछ देर तक तड़पता है, फिर उसकी मौत हो जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी ने रोते हुए कहा कि गलती से चाकू लग गया। पुलिस अफसरों ने बताया, मरने वाले की पहचान 17 साल के सन्नी के रूप में हुई है, जो बडाली गांव का रहने वाला था। सन्नी जीएस ग्रोसरी स्टोर नामक करियाने की दुकान पर काम करता था। सन्नी का परिवार मूल रूप से यूपी में संभल जिले का रहने वाला है और 18-19 साल से इस इलाके में रह रहा है। सन्नी के पिता शीशपाल के अनुसार, पहले कभी दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा या रंजिश नहीं थी। सन्नी रोजाना की तरह सुबह काम पर गया था। दोपहर 12 तक सन्नी दुकान पर ही था। वहीं से दो युवक उसे अपने साथ बुलाकर ले गए थे। घटना बडाली बस स्टैंड के पास हुई। मर्डर के बाद की 2 PHOTOS… सड़क किनारे खड़े थे, अचानक धक्का-मुक्कीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सकड़ किनारे सन्नी और आरोपी पहले एक साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। अचानक उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान सन्नी जमीन पर गिर गया और उसकी गर्दन से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और आरोपी युवक को भी वहीं पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि चाकू लगने के बाद सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत खरड़ सिविल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाकू फेंका, आरोपी बोला- गलती हो गईप्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- पकड़े जाने पर आरोपी युवक ने चाकू फेंक दिया और बिलख-बिलख कर रोने लगा। वह बार-बार कह रहा था कि सन्नी उसका दोस्त था, दोनों साथ काम कर चुके हैं और उससे गलती से चाकू लग गया। वह यह भी कह रहा था कि इस घटना से उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा। हालांकि झगड़े की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों युवक पहले एक साथ काम कर चुकेयुवक की हत्या की सूचना मिलने पर खरड़ सदर थाने से एएसआई चमकौर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक सन्नी का दोस्त है और दोनों पहले एक साथ काम करते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद में बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक नाबालिग हो सकता है, इसलिए उसकी उम्र की पुष्टि होने तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ********** ये खबर भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:खीर में नींद की गोली खिलाई, फिर गला दबाया; 15 साल पहले हुई थी शादी बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने पहले पति को खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी। फिर पति के बेहोश होने पर प्रेमी को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद पत्नी ने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताकर रोने का नाटक करने लगी। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी चेक किए। पढ़ें पूरी खबर…
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने नीट पेपरलीक को लेकर कांग्रेस द्वारा कोटा में प्रस्तावित आंदोलन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। पिछले कांग्रेस शासन में राजस्थान में 18 पेपर लीक हुए और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर नियुक्तियां दी जा रही हैं। चतुर्वेदी ने यह बात रविवार को केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान कही। राजनीति करने के लिए उठा रहे मुद्दा उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक होने की पुष्टि होने के बाद सरकार ने पेपर रद्द किया और दोषियों को पकड़ने के लिए सीबीआई को जांच सौंपी गई। इसके साथ ही परीक्षा की नई डेट भी घोषित कर दी गई है और जल्द परीक्षा होने वाली है। राहुल गांधी को सिर्फ राजनीति करने के लिए यह मुद्दा उठाना है, उनको युवाओं से कोई सरोकार नहीं है। इससे बजाय उनको कांग्रेस शासित प्रदेशों में ध्यान देना चाहिए, जिससे युवाओं का भला हो सके। मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई चतुर्वेदी ने बताया कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला और 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर नारी सशक्तिकरण के लिए काम किए। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, भाजपा ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजकिशोर उपाध्याय, एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र चांदा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
देवास के स्पोर्ट्स पार्क में कुछ बच्चों को एक दुकाननुमा कमरे में बंद किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 12 जून की बताई जा रही है। रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अमोना निवासी करीब एक दर्जन से ज्यादा बच्चे 12 जून की सुबह स्पोर्ट्स पार्क में क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। बच्चों ने बताया कि खेल के दौरान उनकी गेंद मैदान से बाहर चली गई थी। इसी दौरान दो बच्चे पार्क की जाली से निकलकर गेंद लेने जाने लगे तो वहां मौजूद गार्ड ने उन पर गार्डन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। बच्चों का कहना है कि इसके बाद गार्ड ने सभी बच्चों को पास में बने एक दुकाननुमा कमरे में करीब 10 से 15 मिनट तक बंद कर दिया। कमरे में बंद किए जाने के दौरान बच्चे लगातार रोते रहे और मदद के लिए आवाज लगाते रहे। इसी बीच, वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी और कमरे का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। बाहर आने के बाद भी बच्चे डरे-सहमे नजर आए और रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम के सभापति रवि जैन, बच्चों के परिजन और अन्य लोग रविवार शाम को मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित गार्ड और एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए ट्रेन हादसे में यूपी के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटे भी शामिल हैं। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मेरठ की रहने वाली कंचन सिंह (25) पत्नी मोहित सिंह, आगरा के रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60) पत्नी भूरा सिंह, आगरा निवासी आफरीन (35) पत्नी नदीम और असद (4) पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे। रेलवे मैनेजमेंट के अनुसार, हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। गाड़ी संख्या- 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… चेन पुलिंग और अफवाह से उतरकर भागे यात्री रेलवे के अनुसार, कोच में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की गई थी। इस कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट जैसी अफवाह फैल गई। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। ट्रैक पर उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आए उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्री पास की अप-लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान गाड़ी संख्या- 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद 4 यात्री उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट की सूचना के बाद घबराए यात्री बागेश्वर धाम से लौट रही यात्री पूजा के अनुसार, कोच में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। चेन पुलिंग के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री घबराकर नीचे उतर गए और ट्रैक की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया- हमारी टीम सराय छोला और सिविल लाइन क्षेत्र में रेत भंडारण पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक चरवाहे ग्रामीण से सूचना मिली कि ट्रेन रुकी हुई है और कोई घटना हुई है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। यह घटना धौलपुर और मुरैना सीमा क्षेत्र में हुई है। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मृतकों के परिजन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर चढ़ावे की जांच के लिए दिल्ली से IPS पहुंचे, 5 आरोपियों से पूछताछ, 2 करोड़ मिले; कटियार बोले- ये सब चोर, जेल जाएंगे अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से चोरी का मामला तूल पकड़ रहा है। सरकार ने जांच के लिए शनिवार को SIT बना दी, जो रविवार रात तक अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, 3 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक IPS अफसर को यहां भेज दिया था। उनकी देख-रेख में चढ़ावा चोरी मामले की गोपनीय जांच चल रही है। हालांकि, इसको लेकर अधिकारी अभी चुप्पी साधे हैं। इधर, चढ़ावा चोरी में अब तक 5 लोगों (लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रमाशंकर) के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही से अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में रविवार को वाराणसी में भव्य महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में कई संतों का विभिन्न पदों पर विधि-विधान के साथ पट्टाभिषेक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान आध्यात्मिक उल्लास और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के महामंडलेश्वर पद से जुड़े आध्यात्मिक गौरव का स्मरण रहा। इस अवसर पर सनातन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। महोत्सव में मौजूद संतों ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संतों ने दिया आध्यात्मिक जागरण का संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी राजेश्वरानंद महाराज, श्रीधाम वृंदावन ने कहा कि संत परंपरा समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। एकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की अपील इस अवसर पर योगी अखाड़ा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मातृशक्ति साध्वी सुषमा मिश्रा ने कहा कि अखाड़ा परिवार सनातन संस्कृति के संरक्षण, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। गदा भेंट कर किया गया संतों का अभिनंदन महोत्सव के दौरान नव-पट्टाभिषिक्त संतों का गदा भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। पट्टाभिषेक के उपरांत संतों ने अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने भी संतों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से भक्तिमय बना रहा।
पेंड्रा क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे लाटा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG04QY5326 रीवा से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पेड़ से जा भिड़ी कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
नई दिल्ली के हौज रानी के 'फ्लोरिश स्टे होटल' में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में गिरफ्तार रसोइये केसर सिंह नेगी की ससम्मान रिहाई और असली गुनहगारों को जेल भेजने की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि इस दर्दनाक हादसे में 15 विदेशी नागरिकों सहित कुल 23 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रशासन निर्दोषों को फंसाने के बजाय उन असली अपराधियों को गिरफ्तार करे जो इस जनहानि के असली जिम्मेदार हैं। इस दौरान अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगांई, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत और दिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति डंगवाल सहित कई बुद्धिजीवियों और मीडियाकर्मियों ने इस अग्निकांड की निष्पक्ष जांच किसी विशेष व स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और पारदर्शी न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विश्वसनीय जांच होना बेहद जरूरी है। दिल्ली पुलिस की थ्योरी पर उठाए सवाल एकीकृत दिल्ली नगर निगम की निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष और शहरी मामलों के विशेषज्ञ जगदीश ममगांई ने दिल्ली पुलिस की जांच पर गहरा असंतोष जताया। उन्होंने पुलिस के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया है कि आग लगते ही केसर ने बिजली का स्विच बंद कर दिया था। ममगांई ने कहा, मैं खुद सिविल डिफेंस का वॉलिंटियर रहा हूँ और मैंने फायर फाइटिंग व रेस्क्यू का प्रशिक्षण लिया है। आपदा प्रबंधन का पहला नियम ही यही कहता है कि आग लगने पर सबसे पहले विद्युत कनेक्शन या फ्यूज बॉक्स को बंद किया जाए ताकि आग फैले नहीं। केसर ने वही किया जो प्रशिक्षण में सिखाया जाता है, तो वह दोषी कैसे हो गया? ममगांई ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि अवैध निर्माण से वसूली करने वाला नगर निगम का बिल्डिंग विभाग, स्थानीय पार्षद, विधायक और पुलिस तंत्र खुद इस अवैध कारोबार और लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के चलते हजारों लोग ऐसी अकाल मौत मर रहे हैं, लेकिन असली जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? कालकाजी आग हादसे में बुजुर्ग महिला को बचाने वाले दमकल कर्मियों का अभिनंदन वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजधानी में बढ़ती आग की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दिल्लीवासियों से विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने रविवार को कालकाजी में लगी भीषण आग और गैस सिलेंडरों के धमाकों के बीच, दूसरी मंजिल पर फंसी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकालने वाले फायर ब्रिगेड कर्मियों की बहादुरी की जमकर सराहना की। हर्ष मल्होत्रा ने कहा, अपनी जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित निकालने वाले जांबाज दमकल कर्मियों का मैं सभी दिल्लीवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूं। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि तड़के कालकाजी की एक इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे बगल की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय विधायक आतिशी पर साधा निशाना इस हादसे के बीच हर्ष मल्होत्रा ने स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए हौज रानी कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हम आग जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन यह बेहद खेदजनक है कि महज पांच दिन पहले मैक्स अस्पताल के बाहर हौज रानी दुर्घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली स्थानीय कालकाजी विधायक आतिशी मार्लेना, अपने ही क्षेत्र में हुए इस हादसे के घंटों बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं।
उदयपुर शहर में जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 15 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सोमवार सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक 220 केवी जीएसएस मादड़ी पर इमरजेंसी शटडाउन किया जाएगा। इस कारण संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली गायरियावास, पुलिस लाइन, कृषि मंडी, सेक्टर-8, माली कॉलोनी, आवरीमाता कॉलोनी, रेती स्टेंड, आनंद विहार, जेसी बोस हॉस्टल रोड, पानेरियों की मादरी, कान-नगर, टेकरी, सेंट्रल एरिया, सम्पूर्ण सेक्टर-3,4,5,6 व पानेरियों की मादड़ी, नोखा, विद्या नगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कुम्भा नगर, चिराग कॉम्प्लेक्स, करनी नगर, मनवाखेड़ा, द्वारिका अपार्टमेंट, जल विहार, बालाजी नगर, त्रिमूर्ति काम्प्लेक्स, रामेश्वरम अपार्टमेंट, महादेव अपार्टमेंट, बंजारा बस्ती, श्रीराम नगर, गायत्री नगर में बिजली नहीं आएगी। डूंगला हाउस, पुलिस थाना सेक्टर-6 वीणा नगर, बप्पा रावल नगर, सेटेलाइट हॉस्पिटल रोड, त्रिमूर्ति कॉम्पलेक्स करणी नगर, मनवाखेड़ा गांव पार्श्वनाथ नगर, हनुमान नगर, सावित्री वाटिका के पास आदर्श नगर, सर्वोत्तम कॉम्पलेक्स न्यू विद्यानगर, श्रीजी नगर वैशाली अपार्टमेंट, बालाजी नगर और न्यू बालाजी नगर, मनवाखेड़ा, एकलिंगपुरा, हनुमान स्टोन रोड, हनुमान, ए-वन कॉम्प्लेक्स, काशीपुरी, बीएसएनएल कॉलोनी, जलविहार कॉलोनी, त्रिमुति कॉम्प्लेक्स, शुभम कॉम्प्लेक्स, देवकृति अपार्टमेंट में बिजली बाधित रहेगी। एकलिंगपुरा चौराहा, एकलिंगपुरा, कलड़वास, झामार्-कोटड़ा रोड, आनंद कॉम्प्लेक्स, वॉटर वर्क्स, कानपुर खेड़ा, वेसा मगरी, पारा खेत, केसरपुरा, रानी की बावड़ी, अरिहंत विहार, रानी जी की बावरी, जोयड़ा बावजी, पाराखेत चौराहा, कानपुर खेड़ा, वेशा मगरी, कलड़वास गांव, केसरपुरा, कार्तिक नगर, पवन वैली, पार्श्वनाथ नगर, पार्श्वनाथ विला, जीवनरतन स्कूल, जतिन आईटीआई, तलावा, वाटर वर्क्स सारे कनेक्शन माइंस वाले आदि जगह बिजली बंद रहेगी।
मंदसौर शहर के चर्चित जैन दंपती हत्याकांड में पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को मामले की फाइनल रिपोर्ट एसपी विनोद कुमार मीना को सौंप दी है। अब एसपी रिपोर्ट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद न्यायालय में खात्मे संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि 31 दिसंबर की रात गोल चौराहा क्षेत्र स्थित निवास पर दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन की हत्या निम्बाहेड़ा निवासी सराफा व्यापारी विकास सोनी ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के कोई प्रमाण नहीं मिले। फॉरेंसिक रिपोर्ट ने खोले राज कोतवाली पुलिस को हाल ही में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में पिस्टल, गोली, खून के नमूनों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि घटनास्थल से बरामद हथियार और गोली का मिलान हुआ तथा विकास सोनी ने ही जैन दंपती की हत्या के बाद स्वयं को गोली मारी थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने से पहले पुलिस ने दर्जनों लोगों के बयान लिए, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, टोल नाकों के कैमरों की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया। उधारी के पैसों को लेकर उपजा विवाद बना हत्या की वजहपुलिस जांच में सामने आया कि दिलीप जैन सोने के आभूषण निर्माण का कार्य करते थे और विकास सोनी से उनका लेन-देन था। विकास पर दिलीप जैन के रुपए बकाया थे, जिन्हें लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी आर्थिक विवाद के चलते विकास सोनी ने दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन की हत्या कर दी तथा बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय में खात्मा प्रतिवेदन पेश किया जाएगा। यह था पूरा घटनाक्रमराजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी मृतक विकास की सराफा बाजार में अपना ज्वेलर्स के नाम से दुकान थी, यह 31 दिसम्बर की रात करीब सवा 7 बजे राजस्थान पासिंग स्कूटी पर सवार होकर दिलीप जैन के घर पहुंचा था उस वक्त घर में सिर्फ रेखा जैन मौजूद थीं, जिसके बाद विकास ने दिलीप को फोन किया और लगभग 12 मिनट इंतजार के बाद दिलीप घर पहुंचे। पुलिस सूत्रों की मानें तो दिलीप और विकास ने साथ में चाय पी और बिस्किट खाए, जो की रेखा लेकर आई थी। रेखा बिस्किट और चाय देने के बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई थी। करीब आधा घंटा सामान्य बातचीत के बाद दीपक और विकास के बीच विवाद हुआ। झूमाझटकी जैसी स्थिति बनी। तभी विकास देसी पिस्टल निकलता है और दिलीप पर फायर करने का प्रयास करता है लेकिन गोली नहीं चलती है। जिसके बाद विकास पैरों में पहने हुए मोजे में छिपा कर रखा गया चाकू निकलता है और दिलीप की छाती और चेहरे पर एक के बाद एक कई वार कर देता है। शोर सुन दिलीप की पत्नी रेखा पहुंचती है और अपने पति को खून से सना देख वह विकास पर टूट पड़ती है, जिसके बाद विकास रेखा को भी चाकुओं से गोद देता है ऐसे में रेखा भी अपने पति के हत्यारे से संघर्ष करते हुए औंधे मुंह फर्श पर गिर जाती है। इसके बाद विकास ने खुद को गोली मारीजब पति-पत्नी अंतिम सांसे गिन रहे थे तब विकास पहले तो घर में टहलता है फिर सोफे पर बैठता है और पिस्टल उठाकर खुद की दांई कनपट्टी पर गोली मार लेता है। गोली कनपट्टी को चीरते हुए कि सिर के रास्ते बाहर निकलकर घर की छत पर बने पीओपी में जा घुसती है। इस पूरे घटनाक्रम में सिर्फ 1 ही गोली चली थी जो विकास ने अपने आप को मारी थी। विकास ने दिलीप पर हमले के दौरान एक के बाद एक 11 वार किए। जिसमें उनका सिर और छाती बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं 30 से अधिक ताबड़तोड़ हमले में रेखा के दोनों हाथ, सिर, गर्दन और छाती छल्ली हो चुकी थी। मौके से बरामद हुए थे हथियार और अहम साक्ष्यघटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, विकास सोनी की जेब से एक अतिरिक्त गोली तथा पीओपी में धंसी गोली बरामद की थी। इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी जब्त किया गया था। साथ ही पुलिस को मौके से एक बॉक्स में रखे चार सोने के कंगन भी मिले थे। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान विकास की जेब से 500-500 रुपए के नोटों की गड्डी बरामद हुई थी। दिलीप जैन के पास से भी 500 रुपए के 18 नोट मिले थे। भतीजे की शिकायत पर दर्ज हुआ था हत्या का मामलाघटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मृतक दिलीप जैन के भतीजे मानव जैन की शिकायत पर निम्बाहेड़ा निवासी विकास सोनी के विरुद्ध हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। हालांकि आरोपी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो जाने तथा जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं मिली। थाना प्रभारी के मुताबिक, विकास सोनी ने लेन-देन के विवाद के चलते दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन की हत्या की तथा बाद में स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि दंपती के दो बच्चे हैं, बेटा आर्किटेक्ट है तो बेटी गुड़गांव में पढ़ाई कर रही है। वहीं विकास के भी 2 बेटे हैं जिनकी उम्र 3 साल और 7 साल है। यह खबर भी पढ़ेंमंदसौर में सराफा कारोबारी ने दंपती को चाकू से गोदा मंदसौर के गोल चौराहा क्षेत्र में बुधवार की रात व्यापारिक लेन-देन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सराफा व्यापारी दिलीप जैन के घर के अंदर हुई, जहां दिलीप, उनकी पत्नी रेखा जैन और राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी सराफा व्यापारी विकास सोनी की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बच्ची की फ्रूटी में कथित रूप से मृत जीव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। मामला मगरलोड विकासखंड के नगर पंचायत करेलीबड़ी का है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने स्थानीय दुकान से बच्ची के लिए फ्रूटी खरीदी थी। बच्ची जब स्ट्रॉ के जरिए फ्रूटी पीने लगी तो उसमें से कुछ बाहर नहीं आया। इस पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पैकेट को फाड़कर देखा। पैकेट खोलते ही दिखी संदिग्ध वस्तु परिजनों का दावा है कि पैकेट के अंदर उन्हें एक मृत जीव मिला। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और बच्ची को तत्काल मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पीड़ित बच्ची की पहचान नृत्या के रूप में हुई है। परिजनों ने मृत जीव को हाथ में लेकर उसका वीडियो भी बनाया है। उनका दावा है कि वह सांप जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक संबंधित विभागों की ओर से इस जीव की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखी गई बच्ची मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ शारदा ठाकुर ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले को मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के रूप में दर्ज कर पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही फ्रूटी पैकेट से मिले मृत जीव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज में रखा गया है। खाद्य विभाग को भेजी गई सूचना अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी खाद्य एवं औषधि विभाग को भी दे दी है। अब संबंधित विभाग पैकेट, उसमें मिले संदिग्ध जीव और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करेगा। वहीं करेलीबड़ी चौकी पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पैकेट में मिला जीव क्या था और वह उत्पाद के भीतर कैसे पहुंचा। लोगों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पैकेज्ड पेय पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि खाद्य विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड के चनवारीडांड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दिए गए मंगलसूत्र को लेकर हुए विवाद पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा ने बताया कि योजना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है और सभी भुगतान नियमों के मुताबिक ही किए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि जो मंगलसूत्र विवाद में था, वह चांदी का नहीं था और उसके लिए सिर्फ 989 रुपए का भुगतान किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि योजना के तहत वधु के खाते में 35 हजार रुपए की जगह 36 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही मंगलसूत्र के बचे हुए करीब 1000 रुपए भी सीधे लाभार्थी के खाते में डाल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हर शादी पर कुल 50 हजार रुपए खर्च करने का प्रावधान है। इसमें 35 हजार रुपए वधु के खाते में भेजे जाते हैं, 8 हजार रुपए शादी के आयोजन पर और 7 हजार रुपए जरूरी सामान देने में खर्च किए जाते हैं। कन्या विवाह योजना मामले में जांच के आदेश इस बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार मिलता है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। जिला स्तर पर जांच नहीं हुई तो सचिव से करेंगे शिकायत: कमरो वहीं विपक्ष ने भी इस मामले पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि अगर जिला स्तर पर सही जांच नहीं होती, तो वे इसकी शिकायत विभाग के सचिव से करेंगे। अब इस पूरे मामले में विभाग की सफाई के बाद सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। जानिए पूरा मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चनवारीडांड में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 189 जोड़ों की शादी कराई गई थी। योजना के तहत दुल्हनों को मंगलसूत्र समेत कई उपहार दिए गए थे। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद कई दुल्हनों ने शिकायत की कि उनके मंगलसूत्र का रंग काला पड़ने लगा। इसके बाद जब उन्होंने मंगलसूत्र की जांच कराई गई तो दावा किया गया कि यह नकली है। जांच में बताया गया कि उनमें चांदी की जगह गिलट का इस्तेमाल किया गया है। मामला सामने आते ही प्रभावित महिलाओं ने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। …………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. कन्या विवाह योजना में दुल्हनों को मिला नकली मंगलसूत्र,VIDEO:काला पड़ा तो कराई जांच, निकला गिलट, नवविवाहिताओं ने नया खरीदने पैसे मांगे, जांच के आदेश छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हनों को दिए गए मंगलसूत्रों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नवविवाहिताओं और उनके घरवालों ने आरोप लगाया है कि सामूहिक विवाह समारोह में दिए गए मंगलसूत्र कुछ ही दिनों में काले पड़ गए और जांच में यह नकली पाए गए। पढ़ें पूरी खबर…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समता टॉकीज़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक जनता ने लगातार सरकार पर विश्वास जताया है, जिससे भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान के साथ उभरा है। बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर सांसद जोशी ने कहा कि इस अवधि में ग्रामीण सड़कों का व्यापक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का विस्तार तथा वंदे भारत ट्रेनों और आधुनिक हवाई अड्डों के माध्यम से देश के आधारभूत ढांचे को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है, जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को राहत मिली है। कृषि क्षेत्र में हुए सुधारों से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। डिजिटल इंडिया और पारदर्शिता पर फोकस सांसद ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत भारत डिजिटल भुगतान में विश्व का अग्रणी देश बन गया है। जनधन, आधार और मोबाइल (JAM) प्रणाली के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों के विस्तार और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पहलों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्वास्थ्य और आवास क्षेत्र में विस्तार आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र, नए एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और सौभाग्य योजना के जरिए करोड़ों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार का दावा किया गया। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को नया गौरव प्रदान किया है और विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है।
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज पूठखुर्द गांव में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के फंड से लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत गांव में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सीसी पेवमेंट (CC Pavement) निर्माण, आरसीसी (RCC) नालियों के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से पूठखुर्द और आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आंतरिक कनेक्टिविटी मजबूत होने से लोगों के दैनिक जीवन, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक सुविधाओं तक पहुंच में बड़ा सुधार आएगा। समग्र विकास और बेहतर जीवन स्तर पर ध्यान इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के माध्यम से दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पूठखुर्द में शुरू किए गए ये कार्य केवल सड़क और नाली निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह गांव के समग्र विकास, बेहतर जीवन स्तर और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। 24 घंटे में बवाना को मिली ₹30 करोड़ की योजनाएं विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते कल ही बवाना विधानसभा क्षेत्र के दीप विहार में लगभग 20 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, और आज पूठखुर्द में 10 करोड़ रुपए के कार्यों की शुरुआत हुई है। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार बवाना के विकास को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आने वाले समय में ये कार्य जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे और क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

