ED की जांच के बीच पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, मोहाली के बिल्डर को मिली 40 करोड़ की छूट रद
ED जांच के घेरे में आए मोहाली के व्यावसायिक साइट मामले में पंजाब सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए बिल्डर को दी गई करीब 40 करोड़ रुपये की छूट को रद कर दिया है।
एक बार फिर पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह 20 अक्टूबर को पंजाब आ रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी सांझा की है। उन्होंने लिखा कि पंजाब 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह …
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का दूसरा राउंड रविवार से शुरू हुआ। पंजाब के लिए खेल रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल छत्तीसगढ़ के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, गुजरात के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने दिल्ली के खिलाफ अपना 250वां फर्स्ट क्लास विकेट हासिल किया। गिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल ने शुभमन गिल को 1 रन पर आउट किया। इससे पहले छत्तीसगढ़ ने ओपनर हरनूर पन्नू और विहान मल्होत्रा के विकेट लिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े थे। लंच के करीब पंजाब का स्कोर 89/3 था।
अमित शाह का यह दौरा पंजाब में नशे के मुद्दे और कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच चल रही बयानबाजी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह जानकारी दी...
New Delhi/चंडीगढ़, 18 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने…
वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: जगशेर सिंह खंगुरा ने जीता ब्रांज, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
बीना-आगासौद रेलखंड के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। इसके चलते झांसी से धौलपुर की ओर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की लंबी देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे लाइन निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रविवार को धौलपुर पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। इनमें पंजाब मेल सबसे अधिक 14 घंटे 37 मिनट की देरी से पहुंची, जबकि सचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे 49 मिनट लेट रही। लंबी दूरी की इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असररेलवे से संबंधित जानकारी के अनुसार पंजाब मेल 14 घंटे 37 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे 49 मिनट, एसटी एमपीएफ एक्सप्रेस 2 घंटे 54 मिनट, श्रीधाम एक्सप्रेस 2 घंटे 34 मिनट और उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट की देरी से पहुंचीं। इसी तरह जीटी एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, एसएस एमटी एक्सप्रेस 1 घंटा 39 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा 36 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटा 21 मिनट और झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा 44 मिनट की देरी से धौलपुर पहुंचीं। निर्माण कार्य से प्रभावित हो रहा रेल यातायातबीना-आगासौद के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते झांसी की ओर से आने वाली ट्रेनों के परिचालन और समय-सारिणी पर असर पड़ रहा है। ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय बिताना पड़ रहा है। तीसरी लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Punjab: छोटे सिद्धू के गन फायर जैसे इशारे पर विवाद, बाल अधिकार संगठन ने मांगी जांच
शिकायत के मुताबिक, नौ अक्टूबर को कनाडा के टोरंटो स्थित स्कोटियाबैंक एरिना में ‘साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर’ के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान छोटे सिद्धू को मंच पर लाया गया। उनके माता-पिता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। BJP नेता रवनीत बिट्टू ने यह जानकारी दी है। उनका 20 दिन में यह दूसरा दौरा होगा। वे मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गुरदासपुर जाएंगे, जहां पर विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे, फिर संगरूर में गुलजार के घर पहुंचेगे। मानसा में मेडिकल स्टोर संचालक ने 13 अक्टूबर को नश का विरोध करने पर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके ठीक दो दिन बाद 15 अक्टूबर की रात को श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के माड़ी पन्नवां गांव में ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर विक्रमजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि गुलजार सिंह ने 8 सितंबर को कीटनाशक का सेवन करके आत्महत्या कर ली थी। उसने मरने से पहले कहा था मैंने मंत्री हरपाल सिंह चीम को गांव में चिट्टा बिकने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे धमकाया गया। इससे पहले अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर आए थे। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हुए थे और नशे के खिलाफ रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बनने के बाद पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त कर दिया जाएगा। झोटा मर्डर शाह ने ये बातें कही थी… CM ने कहा था- चमचों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट न करें शाह के बयान के बाद सीएम मान ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा- अमित शाह जी को मेरे बारे में बोलने से पहले अपने सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए थी। BSF की रेंज 50 km है। गुजरात के कांडला पोर्ट से 3000 kg सफेद जब्त किया जा रहा है। भगवंत मान पर इल्जाम लगाने से पहले जिम्मेदारी लें। अपने चमचों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट न करें। अब 3 केस, जिनके परिवार से मिलेंगे अमित शाह 1. नशे के विरोध पर झोटा की हत्या की 2. नशा बेचने का विरोध करने पर विक्रमजीत की हत्या 3. मंत्री से सवाल पूछने के बाद सुसाइड किया *********** ये खबर भी पढ़ें: झोटा हत्याकांड- किसान मोर्चा ने पूरे पंजाब में मीटिंग बुलाई: कल विधायकों के घर धरना, लाहनती पत्र सौंपेंगी इंसाफ कमेटी; अंतिम संस्कार को नहीं माना परिवार मानसा में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार अब तक धरने पर बैठा है। झोटा की मौत के पांचवें दिन भी परिवार ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। परिवार और इंसाफ कमेटी अपनी मांगों पर अड़े हैं। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर बैठकें बुलाने का फैसला किया है। इन बैठकों में आगे की रणनीति तय की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
एलियन की दस्तक या कोई सामान्य पतंग? पंजाब के जालंधर से सामने आया रहस्यमयी वीडियो हुआ वायरल
पंजाब के जालंधर में आसमान में दिखाई दी एक रहस्यमयी चीज इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अजीब वस्तु नजर आ रही है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे एलियन या UFO से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि यह कोई सामान्य पतंग हो सकती है। वीडियो साझा करने वाली महिला का दावा है कि उसने इस वस्तु को दोपहर से लेकर शाम तक आसमान में देखा।दूर से पतंग जैसी दिखने वाली यह चीज कैमरे में जूम करने पर अलग नजर आती है। इसी वजह से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक इसकी वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जालंधर के आसमान में दिखाई देने वाली यह रहस्यमयी वस्तु क्या थी?दोपहर से शाम तक आसमान में नजर आने का दावाइंस्टाग्राम पर ‘meenal.verma’ नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में महिला ने बताया कि उसने पहली बार इस वस्तु को दोपहर करीब 3:30 बजे देखा था। हैरानी की बात यह थी कि शाम 5:25 बजे भी वह उसे उसी इलाके के आसमान में दिखाई दी।महिला के मुताबिक, दूर से देखने पर यह किसी पतंग जैसी लगती थी, लेकिन कैमरे से जूम करके देखने पर उसका आकार कुछ अलग नजर आया। काफी देर तक दिखाई देने के कारण महिला भी समझ नहीं पाई कि आखिर आसमान में मौजूद यह चीज क्या है।किसी ने बताया UFO, तो किसी ने कहा सामान्य पतंगवीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में इसकी पहचान बतानी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसे UFO यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तु बताया, जबकि दूसरे यूजर्स ने इसे सामान्य पतंग होने की संभावना जताई।एक यूजर ने अनुमान लगाया कि यह NASA के Advanced Composite Solar Sail System (ACS3) जैसा हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एलियन अब पंजाब भी पहुंच गए हैं। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं व्यक्तिगत अनुमान हैं और इनके समर्थन में कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। View this post on Instagram A post shared by Instagram वीडियो की गुणवत्ता पर भी उठे सवालरहस्यमयी वस्तु को लेकर चर्चा के बीच कुछ लोगों ने वीडियो की स्पष्टता पर सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी की कि ऐसी घटनाओं के वीडियो अक्सर साफ क्यों नहीं होते। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भी आसमान में ऐसी वस्तु देखी थी और पहले उसे पतंग समझा था।क्या जालंधर में सच में दिखाई दिया एलियन?फिलहाल इस घटना को एलियन या UFO से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। किसी वस्तु की पहचान के लिए उसकी स्पष्ट तस्वीर, उड़ान का तरीका और अन्य विश्वसनीय जानकारी जरूरी होती है।फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा रहा है, लेकिन आसमान में दिखाई देने वाली वस्तु वास्तव में क्या थी, इसका जवाब अभी सामने नहीं आया है।डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।किस भारतीय मिठाई को कहा जाता है ‘मिठाइयों का राजा’? जानें सही जवाब
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर रविवार सुबह करीब 7 बजे चार्टर्ड बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी। बस धार से इंदौर की ओर आ रही थी। हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के समय ढाबा बंद था। पेट्रोल पंप के पास बिगड़ा बस का संतुलन चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, धार की ओर से आ रही चार्टर्ड बस धार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू बस सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन के अंदर जा घुसी। चीख-पुकार के बीच घायलों को निकाला हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्री अन्य वाहनों से अपने घर चले गए। ढाबा बंद था, अंदर सो रहे थे कर्मचारी हादसे के समय ढाबा बंद था और अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे। आवाज सुनकर वे बाहर आए। आमतौर पर ढाबे पर दिन और रात में काफी भीड़ रहती है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल ड्राइवर और कंडक्टर के बयान नहीं हुए हैं।
यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम
यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम
वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे, जिससे छावनी बाजार में रौनक बढ़ गई।
पंजाब में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है।
Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था ‘‘पूरी तरह चरमरा गई है’’ और भगवंत मान सरकार पर से लोगों का ‘‘विश्वास खत्म हो गया है।’’पायलट पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन, पायलट ने जौहरी परमिंदर सिंह के परिवार से मुलाकात की। सिंह की जून 2023 में मोगा में हत्या कर दी गई थी। संवाददाताओं से बात करते हुए पायलट ने कानून-व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह राज्य का विषय है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष परगट सिंह भी थे। पायलट ने कहा, ‘‘बरनाला, बटाला या मोगा में रोजाना खुलेआम गोलियां चलाई जाती हैं, वसूली की जाती है, और कई लोग डर से पुलिस को सूचना नहीं देते। आज जो हालात बन गए हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए चिंताजनक हैं।’’पायलट ने कहा कि साढ़े चार साल पहले सत्ता में आई ‘आप’ ने दिल्ली से आए अपने नेताओं को ‘‘बचाया, बढ़ावा दिया और संरक्षण दिया’’ तथा करदाताओं के पैसे को अपनी छवि ‘‘साफ-सुथरी’’ करने में खर्च किया। उन्होंने दावा किया, ‘‘लोग नशे से आजिज आ चुके हैं। मादक पदार्थों और वसूली से अर्जित पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए किया जाता है। लोगों का ‘आप’ सरकार पर से विश्वास खत्म हो गया है।’’पायलट ने मादक पदार्थों की सीमा पार से होने वाली तस्करी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की भी आलोचना करते हुए सवाल किया, ‘‘केंद्र ने पिछले 12 वर्षों में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए क्या किया है? गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?’’एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। बाद में पायलट और परगट सिंह ने लुधियाना जिले के गिद्दड़विंडी और जगराओं का भी दौरा किया। उन्होंने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के परिवार से भी मुलाकात की, जिनकी 31 अक्टूबर, 2025 को हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद परिस्थितियों में किसी प्रियजन को खोना किसी भी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पायलट ने कहा कि हत्या की इन घटनाओं से लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। तेजपाल सिंह से लेकर परविंदर सिंह झोटा तक के मामलों ने पंजाब सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
खेडां वतन पंजाब दियां में लुधियाना की बेसबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक
खेडां वतन पंजाब दियां के अंतर्गत अंडर-21 आयु वर्ग की लड़कों की राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव गिल में किया गया। जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी जोवन कुमार ने लुधियाना टीम ओर से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। कड़े मुकाबले के पश्चात लुधियाना की टीम ने इस मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जोवन ने अपने खेल प्रदर्शन का श्रेय अपने कोच सुनील कुमार को देते हुए उनका आभार प्रकट किया। स्कूल प्रबंधन व मुख्य अध्यापिका शुभलता ने उसकी इस उपलब्धि पर उसे व कोच को बधाई दी।
मानसा में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार अब तक धरने पर बैठा है। झोटा की मौत के पांचवें दिन भी परिवार ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। परिवार और इंसाफ कमेटी अपनी मांगों पर अड़े हैं। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर बैठकें बुलाने का फैसला किया है। इन बैठकों में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उधर, इंसाफ कमेटी ने 19 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के बाहर धरने देने का ऐलान किया है। इस दौरान विधायकों को लाहनती पत्र सौंपे जाएंगे। कमेटी ने इस कार्यक्रम के लिए लोगों को बड़ी संख्या में जुटाने की तैयारी की है। नेताओं का कहना है कि आने वाले संघर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए किसान संगठनों और अन्य पक्षों के बीच तालमेल जरूरी है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन और पुलिस परिवार व इंसाफ कमेटी से बातचीत कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सके। हालांकि, परिवार और कमेटी मुख्यमंत्री तथा डीजीपी के इस्तीफे और मामले की सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने के रुख के चलते अंतिम संस्कार पर सहमति नहीं बन पाई है। अब सिलसिलेवार जानिए, आगे क्या होगा और अब तक क्या हुआ जिला स्तर पर बैठकें, 19 अक्टूबर को विधायकों के घरों पर धरना इंसाफ कमेटी के नेताओं के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब की ओर से जिला स्तर पर बैठकें कर आगे के संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। 19 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक AAP विधायकों के घरों के बाहर धरना दिया जाएगा और उन्हें लाहनती पत्र सौंपे जाएंगे। कमेटी ने इस कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर लोगों को जुटाने की तैयारी की है। नेताओं ने कहा कि संघर्ष के अगले कार्यक्रमों को लागू करने के लिए सभी पक्षों के बीच तालमेल जरूरी है। नशे के खिलाफ लगाए पोस्टर फाड़ने का भी ऐलान इंसाफ कमेटी ने पहले घोषित किए गए कार्यक्रम के तहत नशे के खिलाफ लगाए गए पोस्टर फाड़ने की बात भी दोहराई है। नेताओं का कहना है कि नशे के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के बावजूद परविंदर सिंह झोटा की मौत हो गई। इसी मुद्दे को लेकर कमेटी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है और अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कह रही है। परिवार की पांच मांगों पर अड़ने से अंतिम संस्कार नहीं हुआ परविंदर सिंह झोटा की मौत के पांचवें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिवार और इंसाफ कमेटी मुख्यमंत्री तथा डीजीपी के इस्तीफे और मामले की CBI जांच सहित अपनी मांगों पर कायम हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन और पुलिस परिवार व कमेटी के साथ बैठकें कर पोस्टमार्टम करवाने की कोशिश कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम नहीं होने से जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। झोटा के नाम पर स्मारक बनाने और घायलों को मुआवजा देने की मांग इंसाफ कमेटी ने परविंदर सिंह झोटा के नाम पर स्टेडियम या ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा गोलीबारी में घायल हुए चार लोगों को पंजाब सरकार से 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई है। कमेटी का कहना है कि झोटा की हत्या के मामले में परिवार को इंसाफ मिलने के साथ नशे के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों की सुरक्षा और इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। SGPC ने बच्चों के लिए मदद की पेशकश की, परिवार ने मना किया SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने झोटा के पिता भीम सिंह से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने झोटा के 9 और 6 साल के दो बच्चों के नाम पर 10-10 लाख रुपए की FD करवाने और उनकी परवरिश की जिम्मेदारी लेने की पेशकश की। हालांकि, परिवार ने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया। पिता ने कहा कि परिवार आत्मनिर्भर है और उन्होंने केवल गोलीबारी में घायल युवकों के लिए सहायता मांगी थी। SGPC ने चार घायल युवकों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसमें 2.5 लाख रुपए इलाज और 2.5 लाख रुपए आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर उनके इलाज का खर्च श्री गुरु रामदास जी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर में उठाने की भी पेशकश की गई है। विधायक विजय सिंगला के अस्पताल पहुंचने पर विरोध मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला शनिवार को सिविल अस्पताल में भर्ती घायल युवकों का हालचाल जानने पहुंचे। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर, एडीसी पूनम सिंह और एसएसपी वैभव चौधरी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। अस्पताल में झोटा के समर्थकों और निहंग सिंहों ने विधायक का विरोध किया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाहर निकाला। विधायक ने घायलों के इलाज का खर्च सरकार की ओर से उठाने का भरोसा दिया। हथियार लाइसेंस रद्द, पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार का हथियार लाइसेंस जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में आरोपी के लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था। उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक, उसे अगस्त 2024 में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जबकि उसके खिलाफ पहले से पांच पुलिस मामले दर्ज होने का उल्लेख है। इसी आधार पर अब लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने एसएसपी की सिफारिश के बाद लाइसेंस रद्द किया है। झोटा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… परविंदर झोटा ने जो-जो कहा, अंत में वही हुआ:गोली मारी गई, आखिरी टाइम पर मुंह पर नशे का विरोध था; अपने ही कत्ल का VIDEO शूट किया झोटा हत्याकांड, पंजाब बंद की PHOTOS:ट्रैक्टर-ट्रॉला अड़ाकर हाईवे जाम, बच्चे धरने पर बैठे; निहंगों ने दुकानें बंद करवाई झोटा हत्याकांड, केमिस्ट ने कत्ल से पहले 5 फोन किए:मोबाइल पर 2 लोगों से बात हुई, इसके बाद गोली मारी; फेसबुक लाइव में भी दिखा था
Patiala News: पंजाबी फिल्म निर्माता ग्रेवाल को ईडी ने हिरासत में लिया
ED takes Punjabi filmmaker Grewal into custody
Panchkula News: पंजाब आएगी चुनाव आयोग की टीम, तैयारियां तेज
Election Commission team to visit Punjab; preparations intensify
Patiala News: पंजाब सरकार ने पठानकोट, कपूरथला और आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ मारे छापे
The Punjab government conducted raids against illegal mining in Pathankot, Kapurthala, and Anandpur Sahib.
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है. शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने…
सिरसा का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर . दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए चल रही बैठकों, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब की जेलों से कथित तौर पर मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियां संचालित किए जाने की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने और इससे जुड़े काले धन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने का अनुरोध किया। मानसा में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का जिक्र करते हुए जाखड़ ने कहा कि दो साल पहले इसी जिले में तैनात रहे एक औषधि निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने दावा किया था कि वह जेल से संचालित गिरोह का सरगना था। उसके पास से बड़ी मात्रा में संपत्ति का भी पता चला था। जाखड़ ने अपने पत्र में कहा कि पंजाब पुलिस ने 2024 में मानसा में तैनात रह चुके एक औषधि निरीक्षक को गिरफ्तार किया था और करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया था। इसमें 24 बैंक खातों में जमा 7.09 करोड़ रुपये, दो बैंक लॉकर, 1.49 करोड़ रुपये नकद, 260 ग्राम सोना, विदेशी मुद्रा और 2.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी। पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि राज्य के पुलिस प्रमुख ने स्वयं कहा था कि औषधि निरीक्षक जेल में बंद मादक पदार्थों के तस्करों से जुड़े गिरोह के सरगना के रूप में काम कर रहा था और मादक पदार्थों की बिक्री में मदद कर रहा था। जाखड़ ने आगे लिखा कि इस मामले में जेलों से संचालित मादक पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क, सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी से उसके संबंधों और करोड़ों रुपये की चल एवं अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था। ऐसे में धनशोधन की जांच जरूरी थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पंजाब सरकार ने न तो एनआईए से जांच कराने का अनुरोध किया और न ही मामले को ईडी के पास भेजा, जबकि इसमें धनशोधन की आशंका थी। जाखड़ ने आरोप लगाया, इसके बजाय, औषधि निरीक्षक को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल उसे बहाल कर दिया, बल्कि उसे उसके विभाग के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण पद पर भी नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जेलों से संचालित नेटवर्क और करोड़ों रुपये की नकदी एवं संपत्ति का पता चलने के मद्देनजर इस मामले को जांच के लिए एनआईए और ईडी के पास भी भेजा जाना चाहिए था। जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार खुद स्वीकार करती है कि दवाओं के रूप में इस्तेमाल होने वाले मादक पदार्थों का दुरुपयोग फिलहाल एक बड़ी समस्या है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तार होने के बावजूद यह निरीक्षक आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए अवैध कमाई का जरिया बन गया था। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि निरीक्षक को महत्वपूर्ण पद पर किसके कहने पर नियुक्त किया गया था। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और दवा दुकानों पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पहचाने जाने वाले झोटा की मंगलवार को मानसा के एक व्यस्त बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर के अंदर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि झोटा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशे की दवाएं बेचने पर सवाल उठाया था, जिसके बाद मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चला दी। अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया।
मिनी ट्रक सीक्रेट केबिन बनाकर राजस्थान व पंजाब निर्मित अवैध शराब गुजरात ले जाने के दौरान बालोतरा जिले की डीएसटी और गुड़ामालानी पुलिस ने पकड़ा है। इसमें 197 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब, आईसर ट्रक को जब्त किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश कुमार कांवट ने बताया- अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह मीना, डीएसपी सुमेरसिह राठौड़ के सुपरविजन में गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरेश भादूर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को डीसीआरबी बालोतरा से सूचना मिली थी कि आईसर मिनी ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस चौकी गांधव पुल की ओर आ रहा है। इस पर डीएसटी प्रभारी ओमाराम, डीएसअी टीमों ने ट्रक का लगातार पीछा किया। गांधव चैक पोस्ट पहुंचकर नाकाबंदी करवाई गई। ट्रक रुकवाकर ली तलाशी नाकाबंदी के दौरान आईसर मिनी ट्रक गांधव बस स्टैंड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। इसे पुलिस टीम ने रुकवाया गया। ड्राइवर पुलिस को देखकर घबराया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खेमाराम पुत्र नवलाराम निवासी धनाऊ बाड़मेर बताया। ट्रक पूरा खाली मिला, सीक्रेट कैबिन में मिली शराब वाहन की तलाशी लेने पर प्रथम दृष्टया ट्रक खाली दिखाई दिया और ऊपर तिरपाल बंधा हुआ था। जांच करने पर तिरपाल के नीचे एक एक्स्ट्रा परत बनाई गई थी। इसके ऊपर दूसरा तिरपाल लगाया गया था। दोनों तिरपाल एक जैसे दिख रहे थे। उस परत के अंदर अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। कार्टनों की जांच करने पर उनमें राजस्थान एवं चंडीगढ़ निर्मित शराब मिली। 197 अलग-अलग ब्रांड के मिले पुलिस ने 8 पीएम अंग्रेजी शराब के 28 कार्टन, ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब के 32 कार्टन और ऑल सीजन अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन,रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 68 कार्टन इसके अलवा राूयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 160 पव्वे, जो चंडीगढ निर्मित थी। कुल बरामद शराब की कुल मात्रा 172656 लीटर पाई गई।
परविंदर झोटा हत्याकांड: पंजाब में आक्रोश, 3 FIR दर्ज
पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर तीन FIR दर्ज की हैं। The post परविंदर झोटा हत्याकांड: पंजाब में आक्रोश, 3 FIR दर्ज appeared first on Rashtriya Ujala .
रोहतक जू में पंजाब से पहुंचा दरियाई घोड़े का जोड़ा, 14 साल का राजन और 5 साल की हैं सलोनी
पंजाब के छतबीड़ चिड़ियाघर से दरियाई घोड़ों का एक जोड़ा रोहतक चिड़ियाघर पहुंचा है। राजन और सलोनी नाम के इस जोड़े की विशेष देखभाल की जा रही है, और पर्यटक इन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।
पंजाब सरकार ने 'खेड़ां वतन पंजाब दियां' सीजन-4 के राज्य स्तरीय मुकाबले अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में शनिवार को शुरू किए हैं। इन खेलों का मकसद युवाओं को खेल से जोड़ना है। मुकाबलों में पंजाब के 18 जिलों से करीब 3,000 खिलाड़ी तीरंदाजी और रग्बी में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। ये प्रतियोगिताएं 23 नवंबर तक चलेंगी। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि अमृतसर को तीरंदाजी और रग्बी मुकाबलों की मेजबानी मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच पर शुरू हुए इन खेलों में बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया है। खिलाड़ियों की हर तरह से मदद कर रही सरकार ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाड़ियों की हर तरह से मदद कर रही है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बैंक खातों में सीधी आर्थिक सहायता भेजी गई है, ताकि वे खेल सामग्री खरीद सकें और अपनी तैयारी जारी रख सकें। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी के भविष्य पर असर न पड़े। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों पर जोर हरभजन सिंह ईटीओ ने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए काम उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार गांवों और शहरों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। इसके तहत नए खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, जिम के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और आधुनिक स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं अंत में कैबिनेट मंत्री ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
कैलिफोर्निया में पंजाब मूल की भारतीय महिला जैस्मीन औजला गिल की हत्या का मामला सामने आया है। उसके जले हुए अवशेष मिलने के बाद पति गुरिंदर गिल को गिरफ्तार किया गया है।
Punjab में हत्या और Extortion पर Sachin Pilot का वार, कहा- जनता अब बदलाव करेगी
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 17 अक्टूबर को पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने हत्याओं, जबरन वसूली, फिरौती की मांग और एनकाउंटर की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी की ओर इशारा किया। मोगा जिले के दौरे के दौरान, पायलट ने एक ऐसे युवक का उदाहरण देते हुए इस मुद्दे को उठाया, जिसने तीन साल पहले अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने बताया कि उस परिवार को न तो न्याय मिला और न ही कोई जरूरी मदद। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से हत्याओं और अन्य अपराधों की ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। इसे भी पढ़ें: Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला उन्होंने कहा कि आज हम सभी मोगा जिले में हैं। पंजाब के हर कोने से एनकाउंटर, हत्याओं और दिन-दहाड़े लोगों की जान लिए जाने की खबरें आ रही हैं। आज भी, इस नौजवान को देखिए, जिसने तीन साल पहले अपने पिता को खो दिया था; न तो उसे न्याय मिला और न ही कोई जरूरी मदद। पंजाब में हत्याएं, एनकाउंटर, जबरन वसूली और फिरौती की मांग बहुत आम हो गई है। मुझे लगता है कि लोग बहुत मुश्किल हालात में जी रहे हैं। पायलट ने व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी संभालने वालों पर अपना कर्तव्य न निभा पाने का आरोप लगाया। नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों, जबरन वसूली और हत्याओं जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए, उन्होंने राज्य में हालात पर फिर से नियंत्रण पाने के लिए शासन में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे इसमें नाकाम रहे हैं। हम चाहते हैं कि पंजाब की स्थिति फिर से नियंत्रण में आए। नशीले पदार्थ, अवैध हथियार, जबरन वसूली, दिन-दहाड़े हत्याएं—शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब कोई मुठभेड़ या हत्या न होती हो। इसे रोकने के लिए शासन व्यवस्था में बदलाव बहुत जरूरी है। हमने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और हम हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब इस व्यवस्था को बदलने का समय आ गया है, और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता ऐसा ही करेगी। इसे भी पढ़ें: पंजाब में Parwinder Singh Jhota की हत्या पर MHA सख्त, AAP सरकार से मांगी रिपोर्ट पायलट ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने उन्हें पार्टी का एक मेहनती सदस्य बताया और जांच में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर आरोपी जमानत पर बाहर हैं और हत्या के तीन साल बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले, पायलट ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने परमिंदर सिंह विक्की के परिवार वालों से मुलाकात की है। जून 2023 में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में लूटपाट और डकैती के दौरान कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करने का वादा किया।
Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ 'झोटा' की हत्या के लिए सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के कार्यकाल में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। राज्य सरकार द्वारा नशीले पदार्थों की समस्या और बढ़ते अपराधों से निपटने के तरीकों पर सवाल उठाते हुए, बादल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को कभी प्राथमिकता नहीं दी और उनकी सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। बादल ने पत्रकारों से कहा कि हालात ऐसे हैं कि जैसे कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री के पास इसके लिए समय ही नहीं है। इन पांच सालों में उन्होंने DGP को सिर्फ अस्थायी तौर पर रखा है। मुख्यमंत्री खुद ऐशो-आराम में व्यस्त रहते हैं। वे खुद नशे में रहते हैं। यही वजह है कि हालात इतने खराब हो गए हैं। यह बहुत ही दयनीय स्थिति है; उन्होंने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। और जो हत्याएं हुई हैं, उनके लिए सीधे तौर पर भगवंत मान जिम्मेदार हैं। इसे भी पढ़ें: Anant Singh के बयान से सियासी बवाल, JD(U) ने किया Nitish Kumar का बचाव जल्दी चुनाव होने की संभावना और केंद्रीय एजेंसियों की तेज होती जांच के बारे में पूछे जाने पर बादल ने कहा कि हर चीज में भ्रष्टाचार है: रेत खनन में, प्रशासनिक पदों पर तैनाती और तबादलों में, प्लॉट आवंटन में, और CLU (जमीन के उपयोग में बदलाव) की मंजूरी देने में। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उद्योगपतियों और कारोबारियों की एक सूची तैयार की है, ताकि उनसे जबरन वसूली की जा सके। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग तरह के लोगों से अलग-अलग रकम मांगी जा रही है। बादल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पंजाब में उद्योगपतियों और कारोबारियों की एक सूची बनाई है - उन्होंने खुद आकर मुझे यह बताया - और उन्हें दो श्रेणियों में बांटा है: एक श्रेणी वह है जिससे 2 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं, और दूसरी श्रेणी वह है जिससे 5 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं। इस तरह वे जबरन वसूली कर रहे हैं। केजरीवाल ने कम से कम 1,000 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और जन्मदिन के बारे में बादल ने कहा, मुख्यमंत्री से पूछिए कि वे कितनी बार विदेश गए हैं? क्या वे इन दौरों की कोई एक भी वास्तविक उपलब्धि दिखा सकते हैं? वे वहां सिर्फ झूठ बोलने जाते हैं। वे तो बस अपना जन्मदिन मनाने और ऐशो-आराम का आनंद लेने गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे जानते हैं कि यह उनका आखिरी मौका है। इसके बाद, वे 10 से 20 साल के लिए जेल के अंदर बंद हो जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए इसके अलावा, बादल ने बताया कि SAD ने पार्टी के आगामी अभियान की तैयारी के लिए अपने अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) और युवा विंग के निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा, आज हमने अपने आगामी अभियान की तैयारी के लिए SC विंग, BC विंग और युवा विंग के सभी निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक इसी उद्देश्य से आयोजित की गई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मान की फ्रांस यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार करने को चुनौती दी गई थी। मान को 15 से 21 अक्टूबर तक पेरिस में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था, जिसका उद्देश्य 'मार्कफेड' (Markfed) के उत्पादों को बढ़ावा देना था। केंद्र सरकार ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया था, जिसमें विदेशों में मौजूद कट्टरपंथी समूहों से खतरे के खुफिया इनपुट भी शामिल थे।
परविंदर झोटा की हत्या पर AAP नेताओं के घेराव का ऐलान, देखें पंजाब आजतक
पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर झोटा की हत्या पर बवाल थम नहीं रहा. इंसाफ की मांग को लेकर परिवार का प्रदर्शन जारी है. वहीं, इस हत्याकांड पर अब पंजाब से दिल्ली तक सियासत तेज हो गई है. अमित शाह ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पलटवार किया. इस बीच मानसा में धरना दे रही इंसाफ कमेटी ने 19 अक्टूबर को AAP के मंत्रियों और विधायकों के घरों के घेराव का ऐलान किया है. देखें पंजाब आजतक.
रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। वहीं, किसानों ने बिना गर्दन वाला सरकार का पुतला फूंका और फसलों पर MSP देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान नेता सुमित सिंह ने कहा कि सरकार पंजाब में जाकर एमएसपी पर खरीद का दावा कर रही है, लेकिन हरियाणा में सरकार लूट मचा रही है। पीआर धान का रेट 2461 रुपए निर्धारित कर रखा है, लेकिन खरीद वहीं 2000 रुपए में हो रही है। किसान नेता बोले- सरकार बोल रही झूठ सुमित सिंह ने कहा कि सरकार दोगली नीति अपना रही है। सरकार बोल रही कि एक-एक दाना खरीदेंगे, लेकिन सरकार झूठ बोल रही है। अगले साल पंजाब में चुनाव होने है, जिसमें सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हरियाणा में भी बड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। अनाज स्टोर करने की नहीं व्यवस्था किसान नेता उमेद सिंह ने कहा कि किसान के अनाज को स्टोर करने की व्यवस्था नहीं है। फसल खरीदने के लिए जो फार्म कटता है, वो धान का 2461 रुपए का है। लेकिन फसल खरीद अधिकारियों की सांठगांठ से वहीं 2000 में बिक रही है। मंत्री से लेकर अधिकारी तक, सब मिले हुए है। हजारों करोड़ रुपए की लूट हो रही है। भाजपा कार्यालय पर रही कड़ी सुरक्षा किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। किसान विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे, जिन्हें कार्यालय से कुछ दूरी पर ही रोक दिया। किसानों ने सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए एमएसपी पर फसल खरीद की मांग की।
नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा हरिकेंस ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में अपने सुपर 6 कैंपेन की शुरुआत पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स पर 2-1 से जीत के साथ की। वहीं, अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को 3-0 से हराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भगवंत मान की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की है।
पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद दिन के तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली। आज मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आने वाले दिनों में तापमान गिरने का अनुमान है।
पंजाब के 4 जिलों के प्रमुख अस्पतालों में शनिवार को ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को सलाह दी गई है कि अस्पताल जाने से पहले संबंधित विभाग और डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी अवश्य देख लें।
अनम्यूट भारत: पंजाब के अमीर कोकीन ले रहे, गरीब सस्ती गोलियों में डूबे; नशे-अपराध के जाल पर और क्या बोले विर्क?
Jaunpur News: पंजाब के मौसम ने मुजफ्फरनगर के टाइगर को किया चित्त
The weather in Punjab defeated Muzaffarnagar's Tiger
Bilaspur News: बाइक चोरी मामले में पंजाब के युवक और युवती गिरफ्तार
बिलासपुर। कोट कहलूर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में
अबोहर, 16 अक्टूबर . आईसीएआर-अटारी के निदेशक डॉ. परविंदर श्योराण ने कहा कि पराली कोई कचरा नहीं, बल्कि खजाना है, जिसे किसानों को अपने खेत में ही रखना…
गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशाखोरी और संगठित अपराध को लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। गृह मंत्रालय ने ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों की मौत पर पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
गुरदासपुर के सरहदी ब्लॉक कलानौर के गांव मुस्तफापुर के खिलाड़ी फतेहजीत सिंह ने लुधियाना में आयोजित 70वीं पंजाब राज्य अंतर-जिला स्कूल एथलेटिक्स मीट में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने लंबी कूद प्रतियोगिता में 6.39 मीटर की छलांग लगाकर पूरे पंजाब में तीसरा स्थान हासिल किया। फतेहजीत ने इससे पहले गुरदासपुर में आयोजित स्कूल खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया और अब पंजाब स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। बचपन से ही एथलेटिक्स में रुचि रही फतेहजीत सिंह लंबी कूद के पूर्व खिलाड़ी सुखजीत सिंह लाली के बेटे हैं। उन्हें बचपन से ही एथलेटिक्स में रुचि रही है। पिता से खेल की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। इसी लगन का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। श्रीमती लीला वंती मेमोरियल स्कूल भागोवाल में खुशी का माहौल फतेहजीत की सफलता से गांव मुस्तफापुर, कलानौर ब्लॉक और उनके स्कूल श्रीमती लीला वंती मेमोरियल स्कूल भागोवाल में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। फतेहजीत ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीतना और पंजाब का नाम रोशन करना है।
झोटा हत्याकांड और गुरदासपुर हमले पर केंद्र सख्त, पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
इस मामले में गृह मंत्रालय ने राज्य से पूछा है कि 2026-29 के लिए तैयार किए गए एंटी ड्रग रोडमैप पर अब तक क्या प्रगति हुई है.
सचिन पायलट के ‘कुछ भी हो सकता है’ बयान से पंजाब की सियासत में हलचल
क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह पांच साल बाद कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं? पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट के इस बयान कि राजनीति में ‘कुछ भी हो सकता है’, ने पूर्व मुख्यमंत्री की कांग्रेस में संभावित वापसी की अटकलों को फिर हवा दे दी है। इससे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से […]
पंजाब सरकार पर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में आयोजित 'जश्न-ए-इंकलाब' समारोह में प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल करने का आरोप लगा और अब इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कड़ा रुख अपनाया है। पब्लिक एक्शन कमेटी (PAC) की याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के अधिकारियों की एक जॉइंट कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। NGT ने कमेटी को तीन महीने के भीतर निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वालों पर एनवायर्नमेंटल कंपनसेशन सहित दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के आदेश में क्या कहा है जानिए... PAU समारोह में प्लास्टिक इस्तेमाल पब्लिक एक्शन कमेटी ने एनजीटी में दायर याचिका में कहा कि पंजाब सरकार ने 28 सितंबर 2026 को लुधियाना के PAU परिसर में बड़े स्तर पर 'जश्न-ए-इंकलाब' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस राज्य स्तरीय सरकारी समारोह में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। 12 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान PAC के प्रतिनिधि इंजीनियर कपिल अरोड़ा ने कोर्ट के समक्ष जियो-कोऑर्डिनेट्स और तारीखों वाली डिजिटल तस्वीरें सबूत के तौर पर पेश कीं। सुनवाई के बाद अब एनजीटी ने सीपीसीबी और पीपीसीबी की जॉइंट कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। आम लोगों पर कार्रवाई तो सरकार पर क्यों नहीं? PAC की याचिका में कहा गया कि समारोह के दौरान प्लास्टिक के गिलास, प्लेटें, कैरी बैग, स्ट्रॉ और प्लास्टिक के चम्मच जैसी पूरी तरह प्रतिबंधित वस्तुओं की आपूर्ति और उपयोग किया गया। पीएसी के कपिल अरोड़ा का कहना है कि जब आम नागरिकों, छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है, तो सरकारी आयोजनों में कानून की अनदेखी क्यों की गई? कमेटी का कहना है कि पर्यावरण सुरक्षा के नियम और कानून शासन-प्रशासन समेत देश के हर नागरिक पर समान रूप से लागू होने चाहिए। NGT के इस आदेश के बाद अब अधिकारियों की जवाबदेही तय होना तय माना जा रहा है।
पंजाब के सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम बढ़े हैं, वहीं दिसावरी मंडियों में गेहूं, दाल, चावल और अन्य कृषि जिंसों के भावों में हलचल है।
कैथल में पंजाब के तीन आरोपियों ने एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 37 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से मिलकर रुपए वापस मांगे तो मुख्यारोपी ने पिस्तौल दिखाते हुए कहा कि हमारे तो बहुत बड़े बड़े गैंगस्टरों के साथ रिश्ते हैं और अगर पैसे मांगने दोबारा घर पर आए तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस संबंध में पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 55 लाख रुपए में विदेश भेजने की बात कही गांव कोलेखां निवासी नरेश कुमार ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इस संबंध में उसने कलायत में गांव सानेवाल जिला लुधियाना पंजाब निवासी कुलविंदर सिंह से बातचीत की। कुलविंदर ने उसे 55 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात कही। आरोपी ने 35 लाख रुपए पहले मांगे और 20 लाख रुपए अमेरिका पहुंचने के बाद देने के लिए कहा। दिसंबर 2023 में आरोपी ने उसे 16 लाख 50 हजार रुपए देने के लिए कहा और उसे शुगर मिल के पास अपने कार्यालय में बुला लिया। वहां पर कुलविंदर व उसकी पत्नी जसप्रीत कौर आए और 6 लाख 50 हजार रुपए ले कर चले गए। उसे भरोसा दिलाया कि बस जल्दी ही अमेरिका भेज देंगे। रुपए लेकर बोले- आपका काम नहीं बन सकता कुछ समय बाद आरोपियों ने उससे 10 लाख 50 हजार रुपए नरवाना बिजली बोर्ड के पास ले लिए। अगले दिन कुलविंदर व उसके पिता हरबंस सिंह उसके पास आए और 8 लाख रुपए लेकर चले गए। उसने आरोपियों को अलग अलग समय के 35 लाख रुपए दे दिए। एक जनवरी 2024 को आरोपी ने उससे 2 लाख रुपए डॉलर में बदलने के लिए मांगे। उसने वह रकम भी आरोपियों को दे दी। काफी समय बीतने के बाद उसने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि काम नहीं बन रहा, इसलिए उसके पैसे वापस कर देंगे। रुपए मांगने पर दी जान से मारने की धमकी आरोपियों ने उसे ढाई-ढाई लाख रुपए के दो चैक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी। बाद में रुपए मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब में नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में शुक्रवार की शाम फतेहाबाद के रतिया में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभिन्न जन संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नशे के कारोबार पर रोक लगाने, हत्या की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों को जल्द सख्त सजा देने की मांग की। वक्ताओं ने नशे के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया। नशे की समस्या समाज के लिए बड़ी चुनौती इंकलाबी नौजवान सभा के गुरप्रीत गोपी और भारतीय किसान यूनियन उगराहां के निर्भय सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। इससे कई परिवार और युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। वक्ताओं ने परविंदर सिंह झोटा जैसे युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। झोटा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और नशे से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर दिया जोर गुरप्रीत गोपी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए केवल अपील करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए पर्याप्त प्रभावी कदम नहीं उठा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब युवा शिक्षित, जागरूक और रोजगार से जुड़ेंगे, तभी वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश और समाज के विकास में योगदान दे सकेंगे। संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए, नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और इस कारोबार को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए संघर्ष को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। विभिन्न जनसंगठन मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई की मांग को आगे बढ़ाते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में रवि रतिया, हैप्पी ग्रोहा, बब्बू रतिया, छिंदा, दीप, मुंदरी, कर्मा प्रधान और मीराना के सरपंच सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank - PNB) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2 Results) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का यह प्रदर्शन उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत और शानदार रहा है। पीएनबी ने अपने निवेशकों और ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए मुनाफे में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। इसके साथ ही बैंक के एसेट क्वालिटी में भी काफी सुधार देखने को मिला है, जिससे बैंकिंग सेक्टर में उत्साह का माहौल है। आइए जानते हैं पंजाब नेशनल बैंक के इन नतीजों से जुड़ी हर एक खास बात।पीएनबी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर हुआ 5,532 करोड़ रुपयेपंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4,904 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,532 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बैंक के मुनाफे में लगभग 628 करोड़ रुपये की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह मजबूत ग्रोथ इस बात का प्रमाण है कि बैंक का मूल कारोबार (Core Business) बहुत ही बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रहा है और बैंक की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है।नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी शानदार उछालबैंक की मुख्य आय का जरिया मानी जाने वाली नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII (Net Interest Income) में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक की एनआईआई 10,469 करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 11,601 करोड़ रुपये हो गई है। नेट इंटरेस्ट इनकम का मतलब बैंक द्वारा कर्ज पर कमाए गए ब्याज और ग्राहकों को जमा पर दिए गए ब्याज के बीच का अंतर होता है। इसमें आई यह बढ़ोतरी बैंक की मजबूत लोन ग्रोथ और बेहतर ब्याज प्रबंधन को दर्शाती है।ग्रॉस एनपीए और नेट एनपीए में बड़ी गिरावटकिसी भी बैंक के स्वास्थ्य को परखने के लिए उसके नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) यानी खराब कर्ज के आंकड़ों को सबसे अहम माना जाता है। इस मोर्चे पर पीएनबी ने निवेशकों को काफी राहत दी है:ग्रॉस एनपीए (Gross NPA): पिछली तिमाही के मुकाबले बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.78 प्रतिशत से सुधरकर सीधे 2.55 प्रतिशत पर आ गया है।नेट एनपीए (Net NPA): बैंक का नेट एनपीए भी 0.28 प्रतिशत से घटकर 0.25 प्रतिशत पर आ गया है।एनपीए में आई इस लगातार गिरावट से साफ है कि बैंक की रिकवरी प्रक्रिया काफी मजबूत है और नए लोन समय पर वापस आ रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही बैंक के फ्रेश स्लिपेज (Fresh Slippage) में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो तिमाही आधार पर 2,080 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,395 करोड़ रुपये हो गए हैं। इसका मतलब है कि इस दौरान कुछ नए कर्ज एनपीए की श्रेणी में आए हैं, जिन पर बैंक की पैनी नजर बनी हुई है।प्रोविजनिंग में भारी कमी और NIM में सुधारबैंक की प्रोविजनिंग (Provisioning) में भी पिछली तिमाही के मुकाबले बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह 541 करोड़ रुपये से भारी घटकर मात्र 97.3 करोड़ रुपये पर आ गई है। प्रोविजनिंग वह राशि होती है जिसे बैंक संभावित डूबे हुए कर्ज (Bad Loans) या जोखिमों से निपटने के लिए अलग रखता है। प्रोविजनिंग घटने का सीधा मतलब है कि बैंक को भविष्य के जोखिमों को लेकर कम पैसे अलग रखने पड़े हैं, जिससे मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ा है।इसके अलावा, पीएनबी का घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) सालाना आधार पर 2.72 प्रतिशत से बढ़कर 2.74 प्रतिशत हो गया है। कुल मिलाकर, पंजाब नेशनल बैंक के ये तिमाही नतीजे बैंकिंग सेक्टर में उसकी मजबूत पकड़ और वित्तीय सुदृढ़ता की एक बेहतरीन तस्वीर पेश करते हैं।
बसपा में चौथी बार वापसी के बाद आकाश आनंद एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। पार्टी प्रमुख मायावती ने उन्हें उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। अगले दो महीने में आकाश की 7 सभाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी भी अपने यहां उनकी सभा कराने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इसके मुताबिक, 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर के नकुड़, 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में जनसभा होगी। इसके अलावा 26 नवंबर को पंजाब और 6 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में सभा प्रस्तावित है। पंजाब में सभा का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। मायावती ने फिर जताया भरोसा आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने के बाद मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी थी। इससे पहले उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था। वापसी के बाद 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भी आकाश आनंद मायावती के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने मायावती के प्रति सम्मान जताया। अब लगातार जनसभाओं का कार्यक्रम तय होने से संकेत मिल रहे हैं कि मायावती 2027 के चुनाव में आकाश आनंद को अहम भूमिका देने की तैयारी कर रही हैं। पार्टी के भीतर उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच लंबे समय से चल रही चर्चा के बीच यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले भी कर चुके हैं चुनावी सभाएं पार्टी से फिर बाहर किए जाने से पहले आकाश आनंद ने हाथरस के सादाबाद और नोएडा में जनसभाएं की थीं। सादाबाद की सभा को लेकर देशभर में चर्चा हुई थी। अब पार्टी में वापसी के बाद उन्हें फिर से अलग-अलग क्षेत्रों में भेजने की तैयारी है। बसपा में प्रत्याशियों की ओर से आकाश आनंद की सभाओं की मांग भी सामने आ रही है। पार्टी का प्रयास है कि उनकी सभाओं के जरिए कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़े और चुनाव से पहले जनसंपर्क मजबूत हो। दलित वोट के साथ दूसरे समाजों पर भी नजर 2027 के चुनाव से पहले बसपा के सामने अपने पारंपरिक दलित जनाधार को मजबूत रखने के साथ दूसरे सामाजिक वर्गों में समर्थन बढ़ाने की चुनौती है। अनूपशहर, नकुड़, बीकापुर, आगरा और बिल्हौर में प्रस्तावित सभाएं इसी लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज के मतदाताओं और अन्य पिछड़े वर्गों तक पहुंच बनाना भी बसपा की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। वहीं, पंजाब और उत्तराखंड में सभाएं रखकर पार्टी दूसरे राज्यों में भी संगठन को सक्रिय करने की कोशिश कर रही है। 6 दिसंबर की सभा के भी सियासी मायने आकाश आनंद की आखिरी प्रस्तावित सभा 6 दिसंबर को हरिद्वार में होगी। यह दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। बसपा के लिए यह तारीख वैचारिक और संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। ऐसे में हरिद्वार की सभा में आंबेडकरवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने के मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। इधर, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने भी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। दलित राजनीति में अलग-अलग दलों की बढ़ती सक्रियता के बीच बसपा के कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी। मायावती ने आकाश को कब-कब जिम्मेदारी दी और कब हटाया? जानिए 10 दिसंबर 2023- मायावती ने यूपी-उत्तराखंड के नेताओं की बैठक बुलाई। इसमें अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया। 7 मई 2024 को आकाश की गलतबयानी की वजह से मायावती ने उनसे सभी जिम्मेदारियां छीन लीं। आकाश को उत्तराधिकारी पद के साथ ही नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। मायावती ने कहा कि आकाश अभी अपरिपक्व हैं। 47 दिन बाद मायावती ने अपना फैसला पलट दिया। 23 जून, 2024 को फिर से उत्तराधिकारी बनाया और नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन 2 मार्च, 2025 को उनसे फिर सारी जिम्मेदारियां छीन लीं। 3 मार्च, 2025- मायावती ने आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया। कहा- आकाश को पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। लेकिन वो अपने ससुर के प्रभाव में स्वार्थी, अहंकारी हो गए। 13 अप्रैल, 2026- मायावती ने आकाश को माफ कर दिया। कहा था- आकाश को उत्तराधिकारी नहीं बनाऊंगी। 3 महीने यानी 18 मई को आकाश को मायावती ने दोबारा से चीफ नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया। कहा- आकाश को दूसरा मौका दिया जा रहा है। 29 अगस्त को पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक का नया पद बनाकर आकाश को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी। 3 सितंबर- मायावती ने राष्ट्रीय संयोजक पद से आकाश को हटाया था। कहा- उन्हें अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। 9 सितंबर- आकाश आनंद को दोबारा जिम्मेदारियां सौंपने के लिए आकाश के ससुर के राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की शर्त रखी। 10 सितंबर- मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। कुछ घंटों बाद आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 26 मार्च 2023 को अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से आकाश आनंद की शादी हुई थी। इसमें मायावती भी शामिल हुईं थीं। -फाइल फोटो अब मायावती के हालिया फैसलों के बारे में पढ़िए 6 सितंबर: आकाश को हटाने के बाद मायावती ने भतीजे ईशान को 19 राज्यों में संगठन की समीक्षा की जिम्मेदारी दी। 13 सितंबर: मायावती ने ऐलान किया कि आकाश ही नहीं, बल्कि ईशान को भी पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा। भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी में आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री 2017 में आकाश आनंद सहारनपुर की जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद वह लगातार पार्टी का काम कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके बाद बसपा-सपा का गठबंधन टूट गया। उस वक्त यह बात सामने आई थी कि आकाश के कहने पर ही मायावती ने गठबंधन तोड़ा। 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था। आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई की है।
Arvind Kejriwal ने पंजाब में नशे की समस्या पर BJP और Amit Shah को घेरा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में नशे के खतरे और बढ़ते संगठित अपराध से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी का जवाब देते हुए राज्य में इस समस्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2007 से 2017 के बीच पंजाब में नशा फैलाने के लिए चिट्टा पार्टी के साथ सांठगांठ की थी। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या अब आप (भाजपा) उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में गैंगस्टर संस्कृति (अपराधिक गिरोहों के वर्चस्व) को बढ़ावा देने में शामिल लोगों को साबरमती जेल में संरक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने अदाणी बंदरगाह के माध्यम से नशीले पदार्थों की कथित आवाजाही को लेकर भी सवाल उठाए। केजरीवाल की यह टिप्पणी शाह के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब पनपते नशे के कारोबार, गैंगस्टरों और संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि आज भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? शाह ने कहा, ‘‘भगवंत मान जी, पंजाब की जनता को प्रचार नहीं, जवाब, घोषणाएं नहीं, परिणाम, नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार और अपराधियों को मिलने वाले किसी भी राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच चाहिए।’’गृह मंत्री पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने पूछा, ‘‘आज सबसे ज्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं। उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलके पंजाब को बर्बाद करने आ गए?’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जनता जानती है कि आपकी गंदी नजर पंजाब के जल संसाधनों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले क़ानून (नए कृषि कानून जिन्हें वापस ले लिया गया था) लाना चाहते हो?’’केजरीवाल ने कहा, पंजाब ऐसा कभी नहीं होने देगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के लिए 117 नई गाड़ियों की घोषणा की, पुलिसकर्मियों की चुनौतियों को समझते हुए संसाधनों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उबले चावलों को लेकर क्यों सवालों के घेरे में मान सरकार? देखें पंजाब आजतक
पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेटिन में आज दिखाएंगे उबले चावलों को लेकर क्यों सवालों के कटघरे में है मान सरकार, झोटा केस में पंजाब बंद का कैसा रहा असर, पंजाब में नशे की समस्या को लेकर क्यों पंजाब पुलिस पर उठ रहे हैं और क्यों प्रदर्शन करने को मजबूर हैं आंगनवाड़ी वर्कर्स, लेकिन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
BRP ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को सभी जिम्मेदारियों से किया मुक्त
पंजाब की सियासत के गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली राजनीतिक खबर सामने आ रही है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Elections) की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों में लगातार फेरबदल और रणनीतिक बदलाव का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व विधायक और कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Dr. Navjot Kaur Sidhu) को पार्टी की सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। वे अब तक पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी के रूप में बेहद अहम जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी के इस अचानक लिए गए फैसले के बाद से राज्य के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और हर कोई इसके पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रहा है। आइए एक राजनीतिक रिपोर्टर की नजर से गहराई से जानते हैं कि इस संगठनात्मक फेरबदल के पीछे पार्टी ने क्या कारण बताए हैं और अब पंजाब में BRP की अगली रणनीति क्या होगी।स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पार्टी ने लिया बड़ा संगठनात्मक फैसलाभारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को उनके खराब स्वास्थ्य और चिकित्सा स्थिति (Health Reasons) को ध्यान में रखते हुए पार्टी के सभी पदों और दायित्वों से मुक्त किया गया है। पार्टी हाईकमान का कहना है कि किसी भी नेता के लिए उनका स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कल्याण सर्वोपरि होता है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी मनोज चौबे द्वारा जारी किए गए बयान में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के अब तक के योगदान, उनके राजनीतिक अनुभव और उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य मार्गदर्शन की खुलकर सराहना की गई है। पार्टी ने यह भी साफ किया है कि भले ही उन्हें आधिकारिक जिम्मेदारियों से फिलहाल मुक्त कर दिया गया है, लेकिन पार्टी संगठन के साथ उनका वैचारिक और आत्मीय जुड़ाव हमेशा की तरह आगे भी बना रहेगा।सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को सौंपी गई पंजाब की कमान, संगठन को धार देने की तैयारीडॉ. नवजोत कौर सिद्धू के हटने के तुरंत बाद BRP ने बिना वक्त गंवाए पंजाब में पार्टी के कामकाज को गति देने के लिए एक नए और अनुभवी चेहरे को कमान सौंप दी है। संगठनात्मक फेरबदल के तहत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (Sukhminderpal Singh Grewal) को पंजाब राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले किए गए इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पंजाब के सभी जिलों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में जोश भरना और चुनावी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाना है। नए प्रभारी के सामने राज्य की सभी सीटों पर पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की एक बड़ी चुनौती होगी।पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है BRPगौरतलब है कि कुछ समय पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी के साथ जुड़ते हुए यह ऐलान किया था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पारंपरिक दलों की नीतियों से अलग हटकर एक मजबूत और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प जनता के सामने पेश करना है। हालांकि, नेतृत्व के स्तर पर हुए इस ताजा बदलाव के बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि BRP आगामी चुनावी मैदान में अपनी रणनीति को किस प्रकार आगे बढ़ाती है और जनता के बीच अपनी पकड़ को कितना मजबूत कर पाती है।
केंद्र के इस बड़े फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार पहुंची हाईकोर्ट, मचा सियासी बवाल
देश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी, सनसनीखेज और गर्मागरम खबर सामने आ रही है। पंजाब की राजनीति में केंद्र सरकार और राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के बीच तनातनी एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को हाल ही में एक आधिकारिक और महत्वपूर्ण यात्रा के तहत फ्रांस (France) जाना था, जिसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से तमाम जरूरी अनुमतियां मांगी थीं। लेकिन केंद्र सरकार ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर जाने की आधिकारिक इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया है। केंद्र के इस अप्रत्याशित और कड़े फैसले से खफा होकर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सीधा आक्रामक रुख अपना लिया है और केंद्र सरकार के इस आदेश के खिलाफ सीधे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) का दरवाजा खटखटाया है। इस कानूनी और राजनीतिक ड्रामे ने देश की सियासत में एक नया भूचाल ला दिया है। आइए एक राजनीतिक और लीगल रिपोर्टर की नजर से गहराई से जानते हैं कि इस पूरे विवाद के पीछे की असल इनसाइड स्टोरी क्या है और कोर्ट में क्या कुछ चल रहा है।आखिर क्या था मुख्यमंत्री भगवंत मान का फ्रांस दौरा और क्यों मांगी गई थी अनुमति?इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब पंजाब सरकार ने राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और कृषि तथा तकनीक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस की यात्रा का कार्यक्रम तय किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान को वहां कुछ प्रमुख वैश्विक निवेशकों, भारतीय प्रवासियों और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेना था। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के लिए केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय से राजनीतिक तथा आधिकारिक क्लीयरेंस (Political Clearance) लेना अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया होती है। पंजाब सरकार का तर्क है कि यह दौरा पूरी तरह से राज्य के आर्थिक विकास और जनहित से जुड़ा हुआ था, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते।केंद्र सरकार द्वारा इजाजत देने से इनकार करने के पीछे के संभावित कारणकेंद्र सरकार की तरफ से जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे की अनुमति को खारिज किया गया, तो प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सुरक्षा, राजनीतिक संवेदनशीलता या कूटनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर ऐसे दौरों पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार केंद्र के पास सुरक्षित होता है, लेकिन विपक्षी दलों और राज्य सरकारों के मामलों में इसे लेकर अक्सर खींचतान देखने को मिलती है। जानकारों का मानना है कि केंद्र और राज्य के बीच चल रहे लंबे समय के वैचारिक मतभेद और प्रशासनिक प्रोटोकॉल से जुड़े कुछ तकनीकी बिंदुओं के चलते इस यात्रा को हरी झंडी नहीं मिल पाई। केंद्र के इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने इसे संघीय ढांचे (Federal Structure) के हनन और चुनी हुई सरकार के अधिकारों में सीधा हस्तक्षेप करार दिया है।पंजाब सरकार का बड़ा कानूनी कदम: हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र के फैसले को दी चुनौतीकेंद्र सरकार के इस इनकार से आक्रामक हुई पंजाब सरकार ने बिना देर किए कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया। राज्य सरकार की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दी गई है, जिसमें केंद्र के उस आदेश को फौरी तौर पर चुनौती दी गई है जिसके तहत सीएम भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को रोका गया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को विदेश जाने से रोकना न केवल उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, बल्कि यह पंजाब की साढ़े तीन करोड़ जनता के विकास के अवसरों को भी बाधित करने जैसा है। पंजाब सरकार के वकीलों ने कोर्ट में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है, जिस पर अदालत के रुख और आने वाले फैसलों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।आप और केंद्र के बीच बढ़ता राजनीतिक टकराव: 2026 की सियासत में नया मोड़यह कोई पहला मौका नहीं है जब पंजाब की 'आप' सरकार और केंद्र सरकार आमने-सामने आई हों। इससे पहले भी राज्यपाल और सरकार के बीच तकरार, फंड रोकने के आरोप और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कानूनी और राजनीतिक लड़ाइयां देखने को मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को रोके जाने के इस ताजा मामले ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है कि केंद्र और गैर-भाजपा शासित राज्यों के बीच का यह शीतयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला देश की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बनने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि आम आदमी पार्टी इस पूरे प्रकरण को जनता के बीच ले जाकर इसे पंजाब के स्वाभिमान और विकास से जोड़कर भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है।
'अदाणी पोर्ट से नशा फैलाने वाले अब पंजाब बर्बाद करने...', अमित शाह के ट्वीट पर केजरीवाल का पलटवार
केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए भाजपा पर पंजाब में नशा फैलाने और गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर अमित शाह का पंजाब सरकार से सवाल- 'कौन करेगा जनता की सुरक्षा'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा व दिरबा की घटनाओं का हवाला देकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि हमारी सरकार आने पर राज्य को नशामुक्त बनाएंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा व दिरबा की घटनाओं का हवाला देकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि हमारी सरकार आने पर राज्य को नशामुक्त बनाएंगे।समाचार:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक तीखे पोस्ट में शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार, गैंगस्टरवाद और हाल ही में हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए भगवंत मान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जनता की सुरक्षा खतरे में है और गृह ...
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के केस में अब केंद्र सरकार की एंट्री हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हत्या पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि झोटा की दिनदहाड़े हत्या हुई। उनके पिता ने AAP सरकार और विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झोटा के पिता भीम सिंह ने मानसा में नशा तस्करों को सरकार और MLA विजय सिंगला की शह का आरोप लगाया था। इससे पहले भी दिड़बा में गुलजार सिंह ने दबाव में जहर खाकर सुसाइड किया। केंद्रीय गृहमंत्रालय दोनों घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा। शाह ने पूछा कि पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। जनता को प्रचार और घोषणाएं नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए। पंजाब में कई तरह के खतरे पैदा हो गए हैं। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा अदानी पोर्ट के रास्ते आपने फैलाया। गैंगस्टर को संरक्षण देकर गैंगस्टरवाद भी आपने फैलाया। आप पंजाब में नशा बेचकर कमाई के चक्कर में हो। वहीं, सीएम मान ने भी अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे बारे में बोलने से पहले वो गुजरात का हाल देख लें। अमित शाह की 3 अहम बातें शाह ने पंजाबी में भी ट्वीट किया केजरीवाल बोले- नशा-गैंगस्टर को संरक्षण अपने दियाशाह की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा- पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग, पंजाब में गैंगस्टरवाद फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग। 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो?। केजरीवाल ने आगे कहा- आज सबसे ज़्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं। उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब को बर्बाद करने आ गए? जनता जानती है कि आपकी गंदी नजर पंजाब के पानी पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले कानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा। CM मान बोले- चमचों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट न करें शाह के बयान के बाद सीएम मान ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा- अमित शाह जी को मेरे बारे में बोलने से पहले अपने सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए थी। BSF की रेंज 50 km है। गुजरात के कांडला पोर्ट से 3000 kg सफेद जब्त किया जा रहा है। भगवंत मान पर इल्जाम लगाने से पहले जिम्मेदारी लें। अपने चमचों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट न करें। अब जानिए, वह 2 मामले, जिनका जिक्र शाह ने किया 1. नशे के विरोध पर झोटा की हत्या की मानसा में 13 अक्टूबर को नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह उर्फ झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्टों के मुताबिक, मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर दुकानदार अश्विनी कुमार से उनका विवाद हुआ। इसी दौरान गोलीबारी में झोटा को पेट में दो और जांघ में एक गोली लगी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि उनके चार साथी घायल हुए। 14 अक्टूबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया। घटना के बाद मानसा में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी। प्रशासन ने उसके घर के एक हिस्से को भी गिराया। 15 अक्टूबर को झोटा को न्याय दिलाने के लिए पंजाब बंद का आह्वान किया गया और मामले की CBI जांच की माँग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई। इस बीच, मानसा सिटी-2 थाने की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी अश्वनी कुमार और विपिन कुमार को 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। झोटा के परिवार ने न्याय और CBI जाँच की माँग जारी रखी। 2. मंत्री से सवाल पूछने के बाद सुसाइड किया संगरूर जिले के तूरबंजारा गांव के 50 साल गुलजार सिंह ने 6 सितंबर 2026 को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने अपने इलाके में चिट्टे (नशे) की कथित खुलेआम बिक्री और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था। परिवार का आरोप है कि इसके बाद गांव के सरपंच और कुछ अन्य लोगों ने उन पर माफी मांगने का दबाव बनाया और जातिसूचक अपशब्द कहे। 7 सितंबर को गुलजार सिंह ने जहर खा लिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से पहले सामने आए कथित वीडियो में उन्होंने कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे। 8 सितंबर को पुलिस ने सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी। परिवार ने अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए। सितंबर में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच की स्थिति पर सरकार से रिपोर्ट मांगी। *************** ये खबर भी पढ़ें… झोटा की हत्या का नया VIDEO सामने आया:केमिस्ट गुस्से में पिस्टल लेकर मेडिकल स्टोर से निकला; सरेबाजार परविंदर को गोली मार दी पंजाब के मानसा में कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के कत्ल का नया VIDEO सामने आया है। इसमें आरोपी केमिस्ट हाथ में पिस्टल लिए दुकान से निकलता है और बाहर खड़े झोटा को पीछे से गोली मार देता है। इस दौरान वहां लोग खड़े रहते हैं लेकिन केमिस्ट अश्विनी कुमार के हाथ में पिस्टल देखकर कोई उसे रोकने या पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता (पढ़ें पूरी खबर)
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी का पद शामिल है।
ऐक्टिविस्ट झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में प्रदर्शन, SHO पर गिरी गाज; आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
पंजाब के मनसा में नशे के विरोध में काम करने वाले कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुरुवार को पूरे पंजाब में प्रदर्शन हुआ और दुकानें-स्कूल बंद रहीं। मनसा सिटी-2 के एसएचओ को निलंबित किया गया है। आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
चंडीगढ़ के नजदीक पंजाब का एक गांव ऐसा, जहां मकान की दूसरी मंजिल नहीं बनाते लोग; जानें क्या है वजह
मोहाली के जयंती माजरी गांव में लोग माता जयंती देवी के प्रति आस्था के चलते मकानों की दूसरी मंजिल नहीं बनाते। इस मंदिर से जुड़ी एक अनूठी लोककथा है, जिसमें कांगड़ा की राजकुमारी और डाकू गरीबदास का जिक्र है।
Punjab Weather 16th October: आज तीन जिलों में बारिश के आसार, सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
पंजाब में शुरू हुआ बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया। वहीं बीते दिन हुई बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में 3.8 डिग्री की कमी आई है।
पंजाब के 5 प्रमुख अस्पतालों ने शुक्रवार के लिए डॉक्टरों का रोस्टर जारी कर दिया है। यदि आप शुक्रवार को डॉक्टर से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले विशेषज्ञों की सूची अवश्य जांच लें।
पंजाब में बेशकीमती घोड़ों की किडनियां फेल हो रही हैं।
Bhagwant Mann की फ्रांस यात्रा को केंद्र से क्लीयरेंस न मिलने पर High Court पहुंची पंजाब सरकार
पंजाब सरकार ने केंद्र के उस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की फ्रांस की आधिकारिक यात्रा के लिए ‘‘बिना कोई कारण बताए’’ राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया था। सरकार का कहना है कि व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाने वाली इस यात्रा को मंजूरी न देना ‘‘मनमाना’’ है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में, सरकार ने विदेश मंत्रालय के उस फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया जिसके तहत 17 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार प्रदर्शनी ‘एसआईएएल पेरिस 2026’ में मान को जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। मान को 15 से 21 अक्टूबर तक प्रदर्शनी में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था। भारत संघ के खिलाफ 56 पन्नों की एक याचिका में, राज्य ने तर्क दिया कि यह दौरा पंजाब की शीर्ष सहकारी संस्था, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (मार्कफेड) की भागीदारी के सिलसिले में प्रस्तावित किया गया था। पंजाब के सहकारिता विभाग ने तीन और आठ सितंबर को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय से मंजूरी देने का अनुरोध किया था। सरकार ने नौ सितंबर को राजनीतिक मंजूरी के लिए एक ऑनलाइन आवेदन भेजा। याचिका में कहा गया है, ‘‘फ्रांस में भारतीय मिशन से सलाह ली गई थी, प्रशासनिक मंजूरी और कैडर क्लीयरेंस मिल चुकी थी और पूरा खर्च मार्कफेड (मार्कफेड) को उठाना है। इसके बावजूद, पोर्टल पर आवेदन को बस ‘अस्वीकृत’ दिखा दिया गया है। कोई कारण नहीं बताया गया है और न ही याचिकाकर्ता को अपनी बात रखने का कोई मौका दिया गया।’’इसमें कहा गया है कि यह कार्रवाई ‘‘बिना किसी बातचीत के, मनमानी और किसी भी कानून के अधिकार के बिना’’ की गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब यात्रा से पहले पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट 5 दिन में 11 जिलों का दौरा कर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी का ग्राउंड टेस्ट करेंगे। इस दौरे के दौरान सचिन पायलट की विशेष नजर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट के नेताओं पर रहेगी। पायलट अपने दौरे की शुरुआत मानसा से करेंगे, जहां वह एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के खिलाफ लगाए गए धरने में शामिल होंगे। उसके बाद वह अलग-अलग जगहों पर जाकर गैंगस्टर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। पार्टी हाईकमान ने पायलट को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजाब में यदि कोई भी नेता गुटबाजी को बढ़ावा देता है, तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। वहीं, वड़िंग गुट को शांत रखने के उद्देश्य से पायलट ने अपने पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले राजा वड़िंग को फाइटर बताकर उनकी सराहना की। प्रधान पद से हटाए जाने के बाद राजा वड़िंग सचिन पायलट से खफा चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के सार्वजनिक मंच से यह साफ कर दिया था कि वह सिर्फ राहुल गांधी को ही अपना नेता मानते हैं। वड़िंग गुट के नेता भी मुखर होकर उनके साथ खड़े हैं। हाईकमान को शक है कि कहीं पायलट के दौरे के दौरान वड़िंग गुट के नेता भी वैसा ही रुख न अपना लें, जैसा भूपेश बघेल के दौरे के समय चन्नी गुट के नेताओं ने अपनाया था। इसलिए, राहुल गांधी के दौरे से पहले पायलट ग्राउंड टेस्ट करेंगे। पंजाब दौरे से पहले सचिन पायलट ने वड़िंग के बारे में ये अहम बातें कहीं पायलट के दौरे में क्या-क्या होगा, जानिए भूपेश बघेल के दौरे की ये गलतियां न दोहराने पर फोकस…
Hamirpur (Himachal) News: पंजाब बंद से एचआरटीसी बस सेवाएं प्रभावित, हमीरपुर खाली लौटीं बसें
HRTC bus services affected by 'Punjab Bandh'; buses returned to Hamirpur empty.
Mandi News: पंजाब सीमा बंद होने से खरड़-रोपड़ में फंसीं हिमाचल की बसें
पंजाब सीमा बंद होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
Mohali News: लालड़ू में पंजाब बंद का रहा पूरा असर, किसानों ने निकाला रोष मार्च
लालड़ू में पंजाब बंद का रहा पूरा असर, किसानों ने निकाला रोष मार्च
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को संगठन की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।
Chandigarh News: पंजाब बंद के चलते बास्केटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले हुए रद्द
पंजाब बंद के चलते बास्केटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले हुए रद्द
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में उन्हें अपनी टीम का असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम में शामिल चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल 2018 में युवराज सिंह के साथ पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। आइए इस खास आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि युवराज के साथ खेलते हुए इन चारों खिलाड़ियों का उस सीजन में कैसा प्रदर्शन रहा था। 1. करुण नायर इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय मिडिल ऑडर बल्लेबाज करुण नायर का है। वह आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की टीम में युवराज सिंह के साथी थे। करुण नायर ने उस सीजन पंजाब के लिए 13 मुकाबले खेले और 12 पारियों में 301 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 25.08 रहा। 2. डेविड मिलर दूसरा नाम साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर का है। मिलर भी आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे और उस दौरान युवराज सिंह के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। हालांकि, उस सीजन मिलर को सिर्फ तीन मुकाबलों में खेलने का मौका मिला। उन्होंने इन मैचों में 74 रन बनाए और उनका औसत 37.00 का रहा। 3. केएल राहुल इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का है। राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उस सीजन उन्होंने 14 मुकाबलों में 659 रन बनाए और उनका औसत 54.91 रहा। Also Read: LIVE Cricket Score 4. अक्षर पटेल इस लिस्ट में आखिरी नाम भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का है। अक्षर भी आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे और युवराज सिंह के साथ टीम का हिस्सा रहे थे। उस सीजन उन्होंने आठ पारियों में 80 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 13.33 और स्ट्राइक रेट 115.94 रहा। वहीं गेंदबाजी में अक्षर ने तीन विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत 72.66 का रहा।
बीआरपी में बड़ा फेरबदल: नवजोत कौर सिद्धू सभी जिम्मेदारियों से मुक्त, ग्रेवाल बने पंजाब प्रभारी
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है...
13 पिस्तौल, 2 ग्रेनेड और 5 आरोपी; पंजाब में 'सीमा पार' वाले हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश
अमृतसर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को संगठन की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। वह पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी के तौर पर काम कर रही थीं। पार्टी की ओर से गुरुवार, 15 अक्टूबर को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी में उनकी जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है। उनकी जगह सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही है। पार्टी के बयान में ये बातें कही गईं… पार्टी की ओर से जारी बयान पार्टी जॉइन करते समय नवजोत कौर ने ये कहा था… कांग्रेस छोड़कर BRP जॉइन की थी डॉ. नवजोत कौर ने पिछले साल जब कांग्रेस में CM की कुर्सी 500 करोड़ में बिकने वाला आरोप लगाया तो उसके बाद पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। कांग्रेस के स्थानीय नेता से लेकर हाईकमान तक सब विपक्ष के निशाने पर आ गए। उसके बाद पार्टी ने सख्त रवैया दिखाते हुए नवजोत कौर को शोकॉज नोटिस जारी किया। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाती, उससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर ने मोदी सरकार की तारीफ करनी शुरू की तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल होंगी, लेकिन उन्होंने BRP जॉइन की।
परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब सरकार की पोल खोली- फतेह जंग सिंह बाजवा
भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए।
परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में बाजार और निजी शिक्षण संस्थान बंद; हाईवे जाम, किसान नेता हिरासत में
परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब सरकार की पोल खोली: फतेह जंग सिंह बाजवा
परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब सरकार की पोल खोली: फतेह जंग सिंह बाजवा
दिसावरी मंडियों में अनाज व दालों के भाव सीमित दायरे में रहे, जबकि सराफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में भारी तेजी दर्ज की गई।
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर पंजाब बंद से जुड़ी रही। मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या की विरोध में पंजाब बंद रखा गया। लोगों ने हाईवे जाम किए। बाजार बंद रहे। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. एक्टिविस्ट हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद रखा गया। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रहे। सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं थी, लेकिन छात्र नहीं आए। सभी जिलों में बाजार बंद रखे गए। किसान संगठनों ने लुधियाना, बठिंडा और मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जालंधर, बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। अब मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। इसी बीच मानसा के SSP वैभव चौधरी ने मानसा सिटी थाना-2 की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया। वहीं DSP हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ जांच के लिए DGP ऑफिस को सिफारिश की गई है। मानसा में परविंदर झोटा की 13 अक्टूबर को नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. CM का होर्डिंग उतारते लगा करंट, युवक की मौत लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना प्रदर्शन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह धरने के दौरान एक CM भगवंत मान के होर्डिंग को उतारने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान रॉड ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार से टकरा गई और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने के बाद आग लग गई और वह नीचे गिर गया। मृतक की पहचान जश्नदीप सिंह (22) के रूप में हुई है। जश्नदीप के चचेरे भाई सतनाम सिंह ने बताया कि मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान के चलते लुधियाना में धरना दिया जा रहा था। जश्नदीप भी इसमें शामिल होने पहुंचा था। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 5 दिन तक यात्रा करेंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गैंगस्टर हिंसा और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के कारण अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे। पायलट के इस दौरे का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा जानना और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उनसे बातचीत करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सचिन पायलट मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर का दौरा करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, बैग छीनने आए बदमाश अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला दी। वह व्यापारी का पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। गोली व्यापारी की टांग में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब पौने 11 बजे की है। गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास बाजार में कपड़े की एक दुकान खुली हुई थी, जहां मुख्य रूप से महिलाओं के सूट का कारोबार होता है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दुकान के मालिक विशाल भाटिया को निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापे मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे मोटरसाइकिल और .32 बोर की पिस्टल बरामद की गई है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक की मौत पर गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर तोड़ा लुधियाना में गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने एक मेडिकल स्टोर पर हमला कर दिया। उस पर आरोप था कि उसके यहां से खरीदी गई दवाई खाकर एक युवक की मौत हो गई है। लोगों ने मेडिकल स्टोर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर लोगों ने स्टोर मालिक के साथ भी मारपीट की। इसके बाद दवाइयों के स्टॉक तो तोड़कर खराब कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद लोगों के बयान दर्ज किए। फिलहाल, इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। लोगों ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर गए साहिल ठाकुर (27) की मौत हुई है। वह सैंपी इलाके का रहने वाला था। लोगों का कहना है कि युवक की मौत से उसकी 6 साल की बच्ची अनाथ हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरे पंजाब में मौसम विभाग ने आज (15 अक्टूबर) भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ओले भी गिर सकते हैं। बुधवार रात तरनतारन के पट्टी में ओले गिरे। वहीं गुरुवार सुबह पठानकोट, जालंधर और मानसा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार, आज बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसल के साथ मंडियों में खुले में रखा धान भी प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर से पंजाब में मौसम की गतिविधियां कमजोर पड़ने के आसार हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. CM की फ्रांस यात्रा रोकने पर हाईकोर्ट पहुंची सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा को केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिलने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। पंजाब सरकार ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय के फैसले को चुनौती देते हुए आरोप लगाया है कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद यात्रा की मंजूरी बिना कोई कारण बताए रोक दी गई। सरकार के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन को केवल ‘डिनाइड’ यानी अस्वीकृत दिखाया गया। हाईकोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को शुक्रवार सुबह तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार की याचिका के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को 15 से 21 अक्टूबर तक फ्रांस जाना था। प्रतिनिधिमंडल को पेरिस में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार मेले एसआईएएल पेरिस-2026 में शामिल होना था। यह प्रदर्शनी 17 से 21 अक्टूबर तक होनी है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पूर्व SI ने बेटे की 4 गोलियां मारकर हत्या की चंडीगढ़ के पूर्व SI ने हरियाणा के जींद में इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी मदनलाल बुधवार को जींद के तलौडा गांव में बेटे मुरारी (26) के साथ एक शादी कार्यक्रम में आया था। यहां मदन ने जमीन बेचने की बात की, इसी दौरान बेटे के साथ उसका झगड़ा हो गया। देर रात फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मदन ने मुरारी पर 7 राउंड फायरिंग की। उसकी बॉडी से 4 गोलियां निकली हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मदनलाल चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) रहा है। मदन ने नौकरी छोड़कर चंडीगढ़ में घी की फैक्ट्री लगाई थी। बेटा मुरारी भी साथ में ही कारोबार करता था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने चंडीगढ़ में ही एक होटल शुरू किया था। (पढ़ें पूरी खबर) 9. परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर गले लगाया पंजाबी सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा और पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस हरमन बराड़ पिछले कुछ महीनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब परमीश ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हरमन को पहली बार स्टेज पर बुलाकर सबके सामने गले लगाया। उन्होंने हरमन को शो की स्पेशल गेस्ट कहकर संबोधित किया। परमीश ने इस दौरान कहा कि पिछली बार हरमन आई थीं तो शो बंद हो गया था। उन्हें डर था कि इस बार भी ऐसा न हो जाए। इसके बाद उन्होंने ‘गड्डियां मोडिफाई’ गाने पर प्रस्तुति दी। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर सामने आया है। करीब एक महीने पहले ही परमीश ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से हरमन के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। परमीश और गीत ने 21 अक्टूबर 2021 को कनाडा में शादी की थी। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. बीमारी का बहाना बनाया, हथकड़ी समेत फरार हवालाती लुधियाना में दो हवालाती पुलिसकर्मियों को धक्का मारकर हथकड़ी समेत फरार हो गए। पूछताछ के लिए ले जाते समय एक आरोपी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। पुलिसकर्मी जब उसकी हथकड़ी खोलकर जांच करने लगे, तो दोनों मौके से भाग निकले। चोरी के मामले में प्रिंस शर्मा और रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 13 अक्टूबर को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान दोनों को आगे की पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच-1, लुधियाना ले जाया जा रहा था। वहां पहले से एक अन्य आरोपी से पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम कमिश्नर कार्यालय के बाहर सड़क पर गाड़ी में इंतजार कर रही थी। आरोप है कि तभी रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू ने तबीयत खराब होने की बात कही। पुलिसकर्मी उसकी हथकड़ी खोलकर जांच करने लगे, तो उसने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गए। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के बाद तनाव का माहौल बन गया। घटना के विरोध में लोगों ने बंद का आह्वान किया, जिसके चलते करीब 11 घंटे तक जनजीवन प्रभावित रहा। कई जगहों पर स्कूल और बाजार बंद रहे, जबकि प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर अपना विरोध […] The post एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट हत्याकांड से पंजाब में तनाव, 11 घंटे बंद रहा प्रदेश; परिवार ने शव लेने से किया इनकार first appeared on Sanjeevni Today .
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर . शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वरिष्ठ नेता एस. विक्रम सिंह मजीठिया ने Thursday को नशाविरोधी सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की एक मेडिकल स्टोर मालिक द्वारा की गई हत्या के लिए पंजाब Government और Police को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने इसे सिस्टम की विफलता बताया और आरोपी के हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण ... Read more
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर पंजाब के लिए निर्बाध बिजली और कोयला आपूर्ति की मांग की, जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया है।
राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले सचिन पायलट की 5 दिवसीय यात्रा
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर 2026 । पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट 16 अक्टूबर से पांच दिवसीय राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा 20 अक्टूबर तक चलेगी। […] The post राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले सचिन पायलट की 5 दिवसीय यात्रा appeared first on Rashtriya Ujala .
'नशे के सौदागर बेखौफ', परविंदर झोटा हत्याकांड पर राहुल ने पंजाब सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिकायत करने वाले पर ही मामला दर्ज हो जाए, तो नशे के खिलाफ लड़ने वालों की सुरक्षा कौन करेगा.
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर . पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हुए. चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय और चंडीगढ़-मोहाली स्थित निदेशालयों के कर्मचारियों ने सेक्टर-17 में रैली निकालकर बंद का समर्थन किया. वहीं, जालंधर ... Read more
राहुल गांधी ने परविंदर झोटा हत्याकांड और पंजाब के हालातों को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार में शिकायतकर्ता ही मुलजिम बन जाता है।

