डिजिटल समाचार स्रोत

...

चंदिया कटनी बाइपास पर ट्रकों से यातायात बाधित:एक किलोमीटर तक सड़क पर खड़े रहते हैं भारी वाहन

उमरिया जिले के चंदिया नगर में कटनी बाइपास मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़े ट्रकों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। करीब एक किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों की कतार लगने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को साइड देने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक ट्रक सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। मार्ग पर अंधा मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले बाइक सवार दुर्गा ने बताया कि दोनों तरफ ट्रक खड़े होने से निकलने की जगह नहीं बचती। यह शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग है, जिससे रात के समय आवागमन विशेष रूप से मुश्किल हो जाता है। मामले को लेकर एसडीओपी पी.एल. परस्ते ने बताया कि ट्रकों के खड़े होने से यातायात बाधित होने की शिकायत मिली है। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:42 am

दरोगा के सामने लोहे के एंगल से पिटाई, VIDEO:झांसी में प्रॉपर्टी को लेकर दो परिवार भिड़े, एक का सिर फोड़ा,  9 लोगों पर केस दर्ज

झांसी में प्रॉपर्टी के विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के रोकने पर भी वे नहीं रुके। दरोगा के सामने ही लोहे के एंगल एक-दूसरे पर बरसाए गए। पुलिस ने किसी तरह उपद्रवियों को काबू किया। दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया है। मारपीट की घटना 26 फरवरी की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुल 9 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा स्थित बैजू का बागीचा मोहल्ले का है। शिकायत करने की रंजिश में हमला किया खुशीपुरा के बैजू का बागीचा मोहल्ला निवासी अनिरूद्ध यादव उर्फ जय ने पुलिस को बताया- मोहल्ले के सार्वजनिक कुएं पर बहादुर राय कब्जा करना चाहता है। जिसकी शिकायत कर दी थी। उसके भाई कमल किशोर उर्फ भज्जू राय की भी रोड पर कब्जा करने की शिकायत कर दी थी। इसी रंजिश में 26 फरवरी को बहादुर के परिवार ने हमला कर दिया। भाई कुमार यादव पर सरिया और लोहे के एंगल से जान से मारने के इरादे से सिर पर हमला कर दिया। इससे भाई लहूलुहान हो गए और बेहोश होकर गिर गए। भाई को बचाने आए तो अनिरूद्ध को भी पीटा। उसकी पत्नी और भाभी से भी मारपीट की। अनिरुद्ध की तहरीर पर पुलिस ने बहादुर सिंह राय, उसके बेटे प्रदीप राय, भतीजे जयदीप राय और दो अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। वृद्ध ने दर्ज कराया केस बहादुर राय ने पुलिस को बताया- मेरी उम्र 71 साल है। मेरे घर के सामने खाली जमीन पड़ी है। जिस पर कुमार यादव और उसका भाई अनिरुद्ध कब्जा करना चाहते हैं। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। 26 फरवरी को दोनों भाई उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करने लगे। मना करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर दोनों भाइयों ने लोहे की रॉड से मेरे ऊपर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों की पत्नियों ने भी पीटा। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:41 am

चंडीगढ़ के नए डीआईजी होंगे राजीव रंजन:दिल्ली में एडिशनल सीपी रेंज पर पोस्टेड, अच्छी पोस्टिंग के लिए सिफारिशें,क्राइम मीटिंग में डीजीपी तेवर सख्त

दिल्ली में एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज) के पद पर तैनात आईपीएस राजीव रंजन सिंह का ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया गया है। वह यहां डीआईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में डीआईजी का पद पिछले कुछ समय से खाली पड़ा है। इससे पहले यह जिम्मेदारी राजकुमार के पास थी, जो 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कुछ महीने पहले ट्रांसफर हो गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से डीआईजी की पोस्ट खाली थी। इस बीच चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव का भी तबादला हो गया था। उस समय कुछ अवधि के लिए कार्यभार राजकुमार को सौंपा गया था। अब नए डीआईजी के आने से पुलिस प्रशासन में स्थिरता आने की उम्मीद है। अच्छी पोस्टिंग के लिए सिफारिशें चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर स्तर पर भी जल्द तबादले हो सकते हैं। काफी समय से इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर नहीं हुए हैं, जिससे कई अधिकारी अपनी पसंद की पोस्टिंग पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ थानों में ओआरपी इंस्पेक्टर तैनात हैं, जहां स्थायी इंस्पेक्टर को कार्यभार सौंपा जा सकता है। इंस्पेक्टर शहर में अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए या तो सीधे अफसरों से या फिर अपने करीबियों के जरिए सिफारिशें लगवाने में लगे हुए हैं। क्राइम मीटिंग में डीजीपी तेवर सख्त हाल ही में चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने क्राइम मीटिंग की थी, जिसमें शहर के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान डीजीपी ने सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन का जिक्र करते हुए कहा था कि वहां पोस्टिंग के लिए काफी सिफारिशें आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वहां ऐसा क्या खास है। डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा था कि किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। जो अधिकारी ईमानदारी से काम करेगा, उसे खुद ही अच्छी पोस्टिंग मिलेगी। ईमानदारी से काम करने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं होती।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:40 am

गोड्डा के अलहीरा स्कूल के पास हादसा:तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक गाड़ी खड़ा कर हुआ फरार

गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना हनवारा-सुंदरचक मुख्य मार्ग पर खैराटीकर स्थित अलहीरा पब्लिक स्कूल के समीप हुई। मृतक की पहचान कुशमाहरा गांव निवासी मोहम्मद बसीरुद्दीन के पुत्र मोहम्मद अनवारूल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनवारूल हनवारा की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हनवारा थाना पुलिस पहुंची और शव का मुआयना कर जांच शुरू की। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार का माहौल बन गया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सड़क किनारे फैली मिट्टी, बालू और ईंटों के कारण वाहन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:39 am

पंकज चौधरी ने दिया तीसरी बार क्लीन स्वीप का मंत्र:प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनावों के लिए जुटने को कहा, गुटबाजी पर चेतावनी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीसरी बार क्लीन स्वीप का मंत्र दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में यदि तीसरी बार भाजपा की सरकार देखनी है तो बुलंदशहर को तीसरी बार फिर से क्लीन स्वीप करना होगा। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उन्होंने विधानसभा चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विधानसभा चुनावों से पहले किसी ने भी गुटबाजी की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों चुनावों में भाजपा ने किया है क्लीन स्वीप जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 2017 और 2022 के चुनाव में क्लीन स्वीप किया है। पार्टी इस बार भी सभी सीटों पर जीत का परचम लहराना चाहती हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस और सपा के गठबंधन और अखिलेश यादव की पीडीए रणनीति से भाजपा चिंतित भी है। यूजीसी मुद्दे पर सवर्ण नाराज जनपद में सवर्ण वोट भाजपा का परंपरागत वोटबैंक माना जाता है, लेकिन इस बार यह वोट बैंक भाजपा से नाराज है। यूजीसी मुद्दे पर सवर्ण समाज खुलकर भाजपा का विरोध कर रहा है। इसके कारण भाजपा नेता भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। रालोद मांग रही दो सीट पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले मैदान में थी, लेकिन इस बार वह रालोद के साथ गठबंधन में है। वेस्ट यूपी में रालोद का ठीकठाक दबदबा है। ऐसे में रालोद भी जनपद से दो सीटों पर दावेदारी कर रही है। जनपद की शिकारपुर और अनूपशहर विधानसभा पर जाट वोट निर्णायक है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा अपनी एक सीट रालोद को दे सकती है या फिर अपने उम्मीदवार को रालोद के सिंबल से लड़ा सकती है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:39 am

नारनौल में 'टॉयलेट' निर्माण पर विवाद, बनाने पर आपत्ति:पावर हाउस मोड़ पर प्रस्तावित निर्माण से बढ़ी नाराजगी, आवागमन में बाधा बनने की आशंका

हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी में पावर हाउस मोड़ पर बनाए जा रहे सार्वजनिक टॉयलेट को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। चौढानियां कॉलोनी के निवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका को लिखित शिकायत सौंपते हुए निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। शिकायत में बताया गया है कि प्रस्तावित टॉयलेट आम रास्ते पर बनाया जा रहा है, जिससे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह स्थान पहले से ही व्यस्त मार्ग है और यहां निर्माण होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऊंचाई सामान्य से ज्यादा कॉलोनीवासी अंजनी शास्त्री, सुनील, लालचंद, रुपेश, लक्ष्मी नारायण व बुधराम आदि ने यह भी आरोप लगाया है कि टॉयलेट की ऊंचाई सामान्य स्तर से काफी अधिक रखी जा रही है। इसके कारण सामने लगभग 4 से 5 फीट ऊंची सीढ़ियां बनाई जाएंगी, जो सीधे तौर पर रास्ते को प्रभावित करेंगी। उनका कहना है कि इतनी ऊंचाई बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए असुविधाजनक साबित होगी। अन्य स्थानांतरित करने की मांग निवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि टॉयलेट की ऊंचाई को आमजन की सुविधा के अनुसार रखा जाए तथा यदि संभव हो तो इसे किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि नगर की स्वच्छता और सौंदर्य भी बना रहेगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:39 am

मेदिनीनगर में अरुणा शंकर की फिर जीत:कांटे की टक्कर में 3,122 वोटों से नम्रता पर बढ़त, आधी रात घोषित हुआ परिणाम

मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3,122 मतों के अंतर से पराजित किया। आधिकारिक आंकड़े रात करीब 12 बजे जारी किए गए। मतगणना के दौरान हर राउंड में रोमांच बना रहा। पहले राउंड में नम्रता त्रिपाठी को 5,217 और अरुणा शंकर को 3,540 वोट मिले, जिससे नम्रता 1,677 मतों से आगे थीं। दूसरे राउंड में अरुणा ने जोरदार वापसी करते हुए 296 वोटों की बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में फिर समीकरण बदले और नम्रता 171 मतों से आगे निकल गईं। तीसरे राउंड तक नम्रता को 13,020 और अरुणा को 12,849 वोट मिले थे। चौथे राउंड में निर्णायक बढ़त, आखिरी दौर में पक्की हुई जीत चौथे राउंड में अरुणा शंकर ने 1,484 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर मुकाबले की दिशा बदल दी। चौथे राउंड तक उनके 17,778 और नम्रता त्रिपाठी के 16,294 मत हो चुके थे। अंतिम पांचवें राउंड की गिनती आधी रात तक चली। अंततः अरुणा शंकर को कुल 24,169 वोट मिले, जबकि नम्रता त्रिपाठी 21,047 मतों पर सिमट गईं। कुल 75,236 मतों की गिनती हुई, जिनमें 4,398 मत रद्द कर दिए गए। चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला अरुणा और नम्रता के बीच ही रहा। झामुमो को लगा झटका इस चुनाव में झामुमो समर्थित पूनम सिंह 12,809 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और कभी मुख्य मुकाबले में नहीं आ सकीं। अन्य प्रत्याशियों में आईसा सिंह को 4,384, रिंकू सिंह को 3,587 और श्वेता विकास कुमारी को 954 वोट मिले। मतगणना प्रक्रिया पर उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सुबह से अंत तक नजर बनाए रखी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। लगातार दूसरी जीत के साथ अरुणा शंकर ने मेदिनीनगर की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:36 am

रामंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंदेव गिरि अयोध्या में रामकथा कहेंगे:जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के विशेष आग्रह पर होने जा रहा भव्य आयोजन

राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और देश के प्रसिद्ध कथावचाक स्वामी गोविंददेव गिरि अयोध्या में श्रीरामकथा कहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके पति रोहित सिंह आलोक के विशेष अनुरोध पर यह आयोजन उनके गांव सरायरासी में होगा। 19 से 27 मार्च तक होने वाली रामकथा में प्रदेश भर के जन प्रतिनिधियों और रामकथा प्रेमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। अयोध्या एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के रंग में रंगने जा रही है। आयोजन की तैयारियां इन दिनों युद्धस्तर पर चल रही हैं। कथा का संयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के निर्देशन में किया जा रहा है।इस महोत्सव की विशेषता यह है कि भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का रसपूर्ण गुणानुवाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज द्वारा किया जाएगा। उनके मुखारविंद से रामकथा श्रवण करने का अवसर मिलना ही श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का विषय माना जा रहा है।सरायरसी से लेकर अयोध्या तक कथा को लेकर व्यापक उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों में एक माह पूर्व से ही कथा को लेकर जिज्ञासा और प्रतीक्षा का भाव देखा जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण और समाज में नैतिक मूल्यों के पुनर्स्थापन का माध्यम बनेगी। आलोक सिंह रोहित ने बताया कि रामकथा के आयोजन की प्रेरणा उन्हें श्रीराम भक्त हनुमान जी की कृपा से प्राप्त हुई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा और लोगों को आदर्श जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि कथा पंडाल, मंच, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की तैयारियां तीव्र गति से की जा रही हैं।आयोजन में अयोध्या ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों से संत-महंत, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश और देश के कई राजनेताओं के भी कथा में सहभागिता करने की चर्चा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने भी कथा महोत्सव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या तथा आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में कथा में सम्मिलित होने को उत्सुक हैं।सरायरसी ग्राम सभा इन दिनों भक्ति की भावभूमि में परिवर्तित होती दिख रही है। गांव की गलियों में रामनाम की गूंज और लोगों की तैयारियां इस बात का संकेत दे रही हैं कि आने वाले दिनों में यहां आध्यात्मिक समागम का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं को अब 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है, जब रामकथा की अमृतधारा प्रवाहित होगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:34 am

नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था जांची:महराजगंज होली पर्व से पहले विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण

महराजगंज। होली पर्व के मद्देनजर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने नगर के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अध्यक्ष डॉ. मंगल ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान नगर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कहीं भी गंदगी का अंबार न लगे और सभी क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में, उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत दुर्गा मंदिर स्थित सार्वजनिक शौचालय का भी जायजा लिया। डॉ. मंगल ने शौचालय की नियमित सफाई, स्वच्छ जल की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संकल्प है। इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष ने आज़ाद नगर और गांधी नगर क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घर का कूड़ा निर्धारित समय पर नगर पालिका की गाड़ियों को ही दें और उसे इधर-उधर न फेंकें, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। उन्होंने बताया कि नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। डॉ. मंगल ने साहू जी महाराज नगर में स्थित पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। पार्क में साफ-सफाई, हरियाली और रखरखाव की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सभासद सदरे आलम, सफाई पर्यवेक्षक इंद्राशन, कार्यालय सहायक संदीप सहानी एवं वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित रही। अध्यक्ष ने सभी को स्वच्छ और सुरक्षित होली मनाने की शुभकामनाएं दीं।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:34 am

मार्च में चलेंगी 6 विशेष ट्रेनें:यात्रियों की सुविधा के लिए टाइम टेबल जारी, होली पर मिलेगी राहत

फिरोजाबाद। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर 6 विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे ने इन ट्रेनों की समय-सारिणी जारी कर दी है। ये विशेष गाड़ियां मार्च 2026 में निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 09041/09042 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित विशेष ट्रेन उधना से 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रस्थान करेगी और जयनगर से 02 मार्च 2026 (सोमवार) को वापसी करेगी। इसमें 20 सामान्य और 2 एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे। यह ट्रेन मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार, 09053/09054 उधना-बरौनी-उधना अनारक्षित विशेष ट्रेन उधना से 01 मार्च 2026 को और बरौनी से 02 मार्च 2026 को चलेगी। इस ट्रेन में 18 सामान्य और 2 एसएलआर कोच होंगे। इसके प्रमुख ठहराव मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पटना और मोकामा होंगे। 09427/09428 साबरमती-दानापुर-साबरमती विशेष ट्रेन साबरमती से 01 मार्च 2026 को और दानापुर से 02 मार्च 2026 को रवाना होगी। इस ट्रेन में 2 एसी तृतीय, 17 स्लीपर और 2 एसएलआर सहित कुल 22 कोच शामिल हैं। यह टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, बक्सर और आरा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। 06021/06022 पोदनूर-बरौनी-पोदनूर विशेष ट्रेन पोदनूर से 02 व 09 मार्च 2026 को और बरौनी से 05 व 12 मार्च 2026 को चलेगी। इसमें 18 स्लीपर, 2 सामान्य और 2 एसएलआर सहित 22 कोच होंगे। इसके प्रमुख ठहराव मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, दानापुर और हाजीपुर हैं। 09019/09019 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल अनारक्षित विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से 01 मार्च 2026 को और गोरखपुर से 02 मार्च 2026 को प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में 18 स्लीपर और 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे। यह झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। 01479/01480 पुणे-दानापुर-पुणे साप्ताहिक विशेष ट्रेन पुणे से 01, 05 व 09 मार्च 2026 को और दानापुर से 03, 07 व 11 मार्च 2026 को चलेगी। इस ट्रेन में 11 स्लीपर, 1 एसी प्रथम, 1 एसी द्वितीय, 1 एसी तृतीय, 5 सामान्य और 2 एसएलआर सहित कुल 21 कोच होंगे। इसके प्रमुख ठहराव मनमाड, भुसावल, इटारसी, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व इन विशेष ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से अवश्य प्राप्त कर लें। इन अतिरिक्त गाड़ियों के संचालन से होली जैसे त्योहारों के अवसर पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:34 am

जयपुर में एक्सीडेंट हुए ट्रक में फंसा ड्राइवर:खड़े ट्रक से था टकराया, केबिन तोड़कर निकाला बाहर

जयपुर में शनिवार तड़के रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक जा घुसा। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन में ड्राइवर फंस गया। मुहाना थाना पुलिस ने केबिन तोड़कर घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। ASI रामचंद्र ने बताया- हादसे में भरतपुर का रहने वाला ड्राइवर गौरव घायल हो गया। वह सांगानेर से भांकरोटा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। नेवटा पुलिया के पास रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उसका ट्रक जा घुसा। टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में ड्राइवर गौरव फंस गया। हादसे की सूचना पर मुहाना गश्त दल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने दूसरे ट्रकों को रुकवाकर उनके ड्राइवरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। ट्रक केबिन में फंसे ड्राइवर को करीब 45 मिनट की मशक्कत कर बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:33 am

बरेली में कार की टक्कर से महिला की मौत:वाहन जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अलीगंज थाना क्षेत्र में आंवला-अलीगंज मार्ग पर पांडी गांव के पास एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना 27 फरवरी शाम करीब 6:00 बजे का है, जब एक फोर व्हीलर वाहन (UK 04R 3903) ने महिला को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएससी मझगवां भेजा। वहां से महिला को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान थाना अलीगंज के गांव रुद्रपुर गोटिया निवासी लाल देवी पत्नी नरेश पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फोर व्हीलर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:33 am

बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे:पाकुड़ के महेशपुर के बलियाडंगाल में देर रात हादसा, दो युवक घायल, एक मरा

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियाडंगाल में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी प्रवीण हेंब्रम के रूप में हुई है। घायलों में सलमेश हेंब्रम शामिल है, जबकि तीसरे युवक की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी। दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से महेशपुर गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलियाडंगाल चौक के पास बालू लदे एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीण हेंब्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टरों का आवागमन लगातार बढ़ा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह बन रही है। जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है और चालकों को नियमों के पालन की हिदायत दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही और तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:32 am

आनंद नगर में 1 घंटे की बिजली कटौती:दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक नहीं आएगी बिजली, PWD करेगा विकास कार्य

भरतपुर शहर के आनंद नगर स्थित 11KV फीडर पर आज बिजली कटौती की जाएगी। आनंद नगर इलाके में PWD विभाग 1 घंटे विकास कार्य करेगा। इसलिए बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बंद रखी गई है। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण आनंद नगर के आसपास इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी। दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि PWD विभाग आनंद नगर इलाके में विकास करेगा। PWD विभाग का काम करना पहले से तय था। इसलिए आज आनंद नगर स्थिति 11KV फीडर की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। जिसका समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। यह इलाके होंगे प्रभावित आनंद नगर फीडर बंद होने से आनंद नगर, अखड्ड तिराहा, गोलपुरा रोड़, सुभाष नगर, ईदगाह कॉलोनी, कुम्हेर गेट के आसपास का इलाका, अनाज मंडी का कुछ इलाका प्रभावित होगा। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई को सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:32 am

मुजफ्फरनगर में हादसे में महिला की मौत:तीन लोग घायल; वाहन लेकर चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चार लोग सड़क किनारे टहल रहे थे। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में 45 वर्षीय बबीता शामिल हैं। घायलों की पहचान धीरज पाल, सुनीता और 8 वर्षीय परी के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ये चारों लोग रात के समय सड़क किनारे टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बबीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक फरार है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:31 am

हाईकोर्ट ने आईटीएटी आदेश पर अपील स्वीकार की:छह अहम कानूनी प्रश्नों पर 10 मार्च को होगी अंतिम सुनवाई

हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ (ई-कोर्ट) ने आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के आदेश के खिलाफ दायर आयकर अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। न्यायालय ने मामले में छह महत्वपूर्ण विधि प्रश्न तय करते हुए अपील को अंतिम सुनवाई के लिए 10 मार्च को सूचीबद्ध किया है। यह मामला अनूप निगम बनाम आयकर अधिकारी 3(1) ग्वालियर से संबंधित है। अपीलकर्ता ने आयकर अधिनियम की धारा 260ए के तहत आयकर अपीलीय अधिकरण आगरा पीठ द्वारा 11 फरवरी 2025 को पारित आदेश को चुनौती दी है। आईटीएटी ने अपील आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए एक नए मुद्दे पर प्रकरण को पुनः मूल्यांकन अधिकारी (एओ) के पास भेज दिया था। प्रश्नों पर किया जाएगा विचार हाईकोर्ट ने जिन प्रमुख विधिक प्रश्नों पर विचार के लिए अपील स्वीकार की है, उनमें ‘क्या आईटीएटी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नया मुद्दा खड़ा किया, क्या वर्ष 2011-12 का मामला पुनः खोलना वैधानिक सीमा अवधि के विपरीत है और क्या विभाग की ओर से कोई प्रार्थना न होने के बावजूद इस प्रकार का निर्देश दिया जा सकता था’ शामिल हैं। रजिस्ट्री की राशि को लेकर विवाद प्रकरण के अनुसार अनूप निगम ने 3 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री कराई थी, जिसकी सूचना आयकर विभाग को प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया। निगम का कहना है कि वास्तविक रजिस्ट्री 30 लाख रुपए की थी और यह राशि वर्ष 2011-12 के मूल्यांकन में दर्शाई जा चुकी थी। अब मामले की अंतिम सुनवाई 10 मार्च को होगी, जिसमें उपरोक्त विधिक बिंदुओं पर विस्तृत बहस होने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:31 am

अयोध्या पुलिस ने होली-रमजान पर की पैदल गश्त:एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आगामी होली और रमजान पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करना तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। पुलिस टीमों ने शाम से देर रात तक अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहकर बाजारों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर निगरानी की, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में पुलिस टीमों के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने रुदौली, मवई, कुमारगंज, खण्डासा, इनायत नगर, बीकापुर, गोसाईगंज, तारुन और महाराजगंज सहित कई थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बलवंत चौधरी ने आमजन को आश्वस्त किया कि होली और रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे संभावित तत्वों की पहचान पहले ही कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए थानों और पुलिस चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संभावित समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:31 am

औरैया में लड़की ने उल्टे फेरे का आरोप लगाया:लड़के ने शादी से किया इनकार; पुलिस की मौजूदगी में हुआ सातवां फेरा

औरैया के दिबियापुर कस्बे में एक विवाह समारोह के दौरान शनिवार सुबह फेरों को लेकर विवाद हो गया। छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ने फेरे उल्टे होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सामान फेंक दिया। इस पर दूल्हे ने दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा संपन्न कराया गया। फफूंद के काजीपुर गांव निवासी पंकज (नरेश चंद्र के पुत्र) का विवाह दिबियापुर के संजय नगर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा से 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय ककोर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत हुआ था। इस विवाह के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। रिश्तेदारों और सहयोगियों के लिए प्रीतिभोज और विधिवत विवाह समारोह के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रीतिभोज के बाद जयमाल हुई। शनिवार सुबह जब फेरे शुरू हुए, तो छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ईशा अचानक भड़क गई। उसने आरोप लगाया कि फेरे उल्टे कराए जा रहे हैं और यह कहते हुए विवाद शुरू कर दिया तथा कुछ सामान भी फेंक दिया। दुल्हन का यह व्यवहार देखकर दूल्हे पंकज ने कहा कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। देखें 3 तस्वीरें… इस घटना से दोनों पक्षों के परिजन हैरान रह गए। रिश्तेदारों ने एक-दूसरे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिबियापुर कोतवाली से उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, रामू मौर्य और अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और दूल्हे को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन ने सातवां फेरा लिया। फेरे पूरे होते ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:30 am

बहन की हत्या करने वाले भाई की जमानत याचिका खारिज:गोंडा में पिता के साथ मिलकर बहन को करंट लगाकर मारा, अब जेल में रहेंगे

गोंडा जिले में ऑनर किलिंग के आरोपी राहुल पांडे की जमानत याचिका जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने खारिज कर दी। इस फैसले से आरोपी राहुल पांडे को फिलहाल गोंडा जेल में ही रहना होगा। राहुल पांडे पर अपने पिता चंद्र प्रकाश पांडे के साथ मिलकर 30 जनवरी को अपनी बहन शिवानी पांडे की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने 31 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिला जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है और जमानत देना उचित नहीं है। जमानत प्रार्थना पत्र में कोई ठोस आधार प्रस्तुत नहीं किया गया था। फिलहाल राहुल के पास उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का विकल्प शेष है। 19 वर्षीय शिवानी का परमेश्वर पाठक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहती थी। इस पर नाराज होकर पिता चंद्र प्रकाश पांडे ने बेटे राहुल पांडे के साथ मिलकर 30 जनवरी को शिवानी की हत्या कर दी थी। गोंडा के जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला ने बताया कि राहुल पांडे की जमानत याचिका निरस्त कर दी गई है। दोनों आरोपी तब से गोंडा जेल में बंद हैं और मामले की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:29 am

शॉर्ट सर्किट से नर्सिंग होम-गोदाम, गैराज में भीषण आग:देवी रोड की मार्केट में आग से तीन कारोबार खाक, ढाई घंटे में काबू

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित यादव मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग ने एक ही बिल्डिंग में संचालित नर्सिंग होम, ई-रिक्शा गैरेज और चीनी के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक बिल्डिंग के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित फर्म संचालकों को इसकी सूचना दी। जब तक मालिक मौके पर पहुंचे और गोदाम खोला गया, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और निचला फ्लोर जलने लगा था। इस बिल्डिंग में सौतियाना नगला ताल निवासी प्रीतम सिंह का एकता नर्सिंग होम, सैदपुर भगोली निवासी विवेक कुमार चौहान का ई-रिक्शा गैरेज और कटरा निवासी अंशु का चीनी स्टोर संचालित था। आगजनी में नर्सिंग होम का फर्नीचर और उपकरण, गैरेज में खड़े कई ई-रिक्शा और चीनी के गोदाम का स्टॉक जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए करहल से भी एक दमकल वाहन बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित किया। चीनी स्टोर संचालक अंशु ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के फोन से मिली। उनके मौके पर पहुंचने तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। हालांकि, दमकल विभाग का कहना है कि वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का माल जलने से कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:27 am

उन्नाव में गोशाला प्रबंधन पर गंभीर आरोप:पशुओं की देखरेख में लापरवाही, चारा न देने का आरोप डीएम से जांच की मांग

उन्नाव में नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा संचालित गोशाला के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम कन्हवापुर निवासी महावीर ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर गोशाला में पशुओं की देखरेख में लापरवाही, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का दावा किया है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गोशाला में पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण कई गौवंश की मौत हो चुकी है। महावीर का आरोप है कि गोशाला में 1750 से अधिक पशु दर्ज हैं, लेकिन उनके रखरखाव के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है। मृत पशुओं को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए दफनाया जा रहा है। महावीर ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इन अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई, तो गोशाला से जुड़े कर्मचारियों और कुछ अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने नगर पालिका के एक लिपिक और अन्य कर्मचारियों पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गोशाला के नाम पर सरकार से बजट प्राप्त होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति दयनीय है। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृत पशुओं की तस्वीरें और अन्य संबंधित साक्ष्य उनके पास उपलब्ध हैं, जिन्हें वे जांच के दौरान प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस मामले में फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला न केवल पशु संरक्षण से जुड़ा है, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:27 am

संभल में थ्रेसर में फंसने से छात्र की मौत:खेत पर सरसों निकालते समय हादसा, 7वीं का छात्र था; सुबह हुआ अंतिम संस्कार

संभल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में सरसों की कटाई के दौरान एक थ्रेसर मशीन में फंसने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह घटना जुनावई थाना क्षेत्र के मढिकावली गांव में हुई। मृतक छात्र की पहचान 14 वर्षीय आशीष पुत्र नरेश पाल के रूप में हुई है, जो युग निर्माण विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आशीष अपने परिवार के साथ खेत पर सरसों की फसल निकालने का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह थ्रेसर की चपेट में आ गया। थ्रेसर बंद कर आशीष को बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। आशीष अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाइयों के नाम भुवनेश और राहुल हैं, और उसकी चार बहनें भी हैं। परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। शनिवार सुबह 8 बजे आशीष का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से कॉलेज में भी शोक का माहौल है। आशीष के भाई भुवनेश ने बताया कि वह बिना बताए खेत पर चला गया था। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि इस घटना के संबंध में थाने में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:27 am

रायपुर में स्कूल निर्माण कार्यों की समीक्षा...पीएमश्री-शासकीय स्कूलों पर फोकस:8 मार्च से पहले मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश, कलेक्टर बोले-देरी बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के पीएमश्री एवं शासकीय स्कूलों में स्वीकृत निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक में उन्होंने फिनिशिंग स्तर पर चल रहे निर्माण, मरम्मत कार्यों और बालिका शौचालय निर्माण को 8 मार्च 2026 से पहले हर हाल में पूरा करने को कहा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरीय निकाय और जनपद पंचायत के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि टेंडर आधारित और बड़े निर्माण कार्यों को अप्रैल 2026 के अंत तक पूरा किया जाए और किसी भी स्थिति में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नए शिक्षा सत्र के पहले काम पूरे किए कलेक्टर ने विशेष रूप से भूमि विवाद, डिस्मेंटल या अन्य कारणों से लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने से पहले सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं अन्य मदों के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:26 am

आजमगढ़ में SDM चेंबर में जाम छलकाने का वीडियो:18 फरवरी को बनाया गया वीडियो अब हो रहा वायरल, हटाया गया कंप्यूटर ऑपरेटर

आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील में SDM चेंबर में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति शराब पीता नजर आ रहा है। टेबल पर पानी की बोतल के साथ नमकीन का पैकेट और ग्लास सिगरेट भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पर जिस तरह से एसडीएम चेंबर के भीतर शराब पीने का यह वीडियो वायरल हो रहा है। निश्चित रूप से शर्मनाक है। यह वीडियो 18 फरवरी का बताया जा रहा है जो कि अब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित कुमार सिंह को हटा दिया गया है। इस बात की पुष्टि मार्टिनगंज की एसडीएम दिव्या सिकरवार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में की। SD बोली कहीं और का है वीडियो दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए मार्टिनगंज की एसडीएम दिव्या सिकरवार का कहना है कि मार्टिनगंज के इलाके में बिजली की कटौती होती रहती है। ऐसे में किसी ने प्लानिंग के तहत इस वीडियो को बनवाया है। यह वीडियो कहीं और का है पर इसे मार्टिनगंज की तहसील दिखाई गई है। इस मामले में 18 फरवरी को ही थाने में तहरीर दे दी गई है। और इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है। हालांकि एसडीएम दिव्या सिकरवार का कहना है कि इस पूरे मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित कुमार सिंह को हटा दिया गया है। इसके साथ ही तहसील के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:26 am

15 लाख दुर्लभ पांडुलिपियों का करेंगे संरक्षण:ग्रंथों को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया जाएगा डिजिटल रिकॉर्ड

सीकर रोड स्थित भवानी शिक्षा निकेतन, में आयोजित अखिल भारतीय मठ-पीठाधीश्वर समागम एवं शास्त्र संरक्षण समारोह में करीब 15 लाख दुर्लभ पांडुलिपियों और ग्रंथों को सुरक्षित रखने तथा उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए 215 पांडुलिपि धारकों और चार संस्थाओं के 60 केंद्र ज्ञान भारतम् मिशन से जुड़े। कार्यक्रम श्रीमद् जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य महाप्रभु के 825वें प्राकट्य उत्सव पर हो रहे नौ दिवसीय 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर रखा गया, जिसमें संत-महात्माओं, आचार्यों और विद्वानों की मौजूदगी रही।शास्त्रों को बचाना ही संस्कृति की रक्षामंच पर स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्य, जगद्गुरु स्वामी रामकृष्णाचार्य, महामंडलेश्वर डॉ. गणेशदास, महंत वैष्णव हरिशंकर दास, स्वामी अवतार पुरी, स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी और पं. महेश दत्त शर्मा सहित संत मौजूद रहे। इस मौके पर स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्य ने बताया कि भारतीय संस्कृति की जड़ हमारे शास्त्र हैं और उन्हें सुरक्षित रखना राष्ट्र की आत्मा की रक्षा है। उन्होंने बताया कि रैवासा धाम के माध्यम से संत साहित्य को भारत सरकार के साथ मिलकर सुरक्षित रखा जाएगा। अध्यक्षता कर रहे स्वामी रामकृष्णाचार्य ने बताया कि यह पहल सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।ग्रंथों का विमोचन भी हुआकार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। स्वागत भाषण प्रो. सोमदेव शास्त्री ने दिया। समारोह के दौरान ‘श्रीराम परत्वम्’ और ‘श्री दादूदर्शन भारतीय लिपि के इतिहास’ ग्रंथों का विमोचन किया गया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक के शंकराचार्य, पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर और महंतों की मौजूदगी रही। अंत में शास्त्र संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:25 am

सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्टेनली बने DRUCC मेंबर:कानपुर सांसद बोले- अब खिलाड़ियों की समस्याएं रेलवे प्रशासन तक पहुंचेंगी, सुविधाएं बेहतर होंगी

वरिष्ठ खेल फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्टेनली ब्राउन को रेलवे की डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (DRUCC) का सदस्य बनाया गया है। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने डॉ. ब्राउन को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे रेल यात्रियों और खास तौर पर खिलाड़ियों की समस्याओं को रेलवे प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। यात्री सुविधाओं और नई ट्रेनों पर रहेगा फोकस सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि स्टेनली ब्राउन का अनुभव रेल यात्रियों की बुनियादी दिक्कतों को दूर करने में मददगार होगा। वे क्षेत्र में नई ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। कमेटी के सदस्य के रूप में उनका मुख्य काम जनता और रेलवे के बीच एक मजबूत कड़ी बनना होगा ताकि स्थानीय शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सके। खिलाड़ियों और दिव्यांगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद डॉ. ब्राउन लंबे समय से खेल जगत से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति से खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। वे खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन, यात्रा के दौरान मेडिकल सपोर्ट और स्पोर्ट्स रिहैब जैसी सुविधाओं के लिए रेलवे में विशेष पहल करेंगे। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रहा अहम योगदान बता दें कि डॉ. स्टेनली ब्राउन ने हाल ही में हुई 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट फिजियोथेरेपी और रिहैब सपोर्ट दिया था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ था, जहां डॉ. ब्राउन के काम की काफी सराहना हुई थी। अब डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में वे यात्रियों की आवाज बुलंद करेंगे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:23 am

बस्ती-अयोध्या लेन पर ट्रेलर ने DCM में मारी टक्कर:हादसे में चालक की मौत, पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया

हर्रैया क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में DCM चालक की मौत हो गई। यह घटना 28 फरवरी 2026 को रात लगभग 1:00 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, बस्ती-अयोध्या लेन पर बड़हर कला स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने वाहन संख्या UP15BT0525 (DCM) सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर (UP56AT6805) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण DCM चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दयाराम सिंह (लगभग 53 वर्ष) पुत्र मक्खन सिंह के रूप में हुई है। वह शहजादे सराय, एसडीएम कोर्ट के सामने, थाना संभल कोतवाली, जनपद संभल के निवासी थे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:22 am

श्रीगंगानगर में दोपहर में पंखे चलना शुरू:दिन का तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज, ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या

श्रीगंगानगर जिले में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन का तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है और आसमान साफ है। बढ़ते तापमान के साथ कई इलाकों में पानी की समस्या भी शुरू हो चुकी है। दोपहर के समय कम स्पीड में पंखे चलना शुरू हो चुके हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक जिले में तेज गर्मी की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है। बढ़ते तापमान के साथ ही घरों में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। लोग पीने के पानी के कैंपर खरीदने लगे हैं। मार्च के फर्स्ट सप्ताह में अगेती फसलों की कटाई भी शुरू हो सकती है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:21 am

कोटा में नीट स्टूडेंट पर चाकू से हमला, VIDEO:बीच सड़क लात घुसे बरसाए, फिर चाकू मारा, कमेंट करने से टोकने पर हुआ था विवाद

कोटा में नीट स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना वाले दिन (गुरुवार) के फुटेज में आरोपी छात्र बीच सड़क पर लात घूसो से नीट स्टूडेंट से मारपीट करते नजर आ रहे है। 40 सेकंड के फुटेज में आरोपी छात्र पलटकर वार करते हुए दिखाई दिए। फिर मौके से चले गए। घटना में कोचिंग छात्र रोहित के सिर पर चोट लगी थी। वहीं अनस, अरमान सहित एक अन्य छात्र भी चोटिल हुआ था। कुन्हाड़ी पुलिस ने आरोपी दो छात्रों को राउंडअप किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल आरोपी छात्रों ने सड़क पर चल रहे ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट किया था। इस पर ग्रुप में चल रहे स्टूडेंट्स ने टोका। इस बात से नाराज होकर छात्रों ने 4 स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला किया था। घटना वाले दिन की तस्वीर डीएसपी डॉ.पूनम ने बताया कि लेंडमार्क सिटी में गुरुवार शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच दो घटनाओं में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। 5 आरोपियों की पहचान हुई है, जिसमें से दो को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों घटनाएं गुरुवार को 700 से 800 मीटर की दूरी पर हुई है। शाम के समय लेंडमार्क सिटी स्टूडेंट्स के ग्रुप पैदल पैदल टहल रहे थे। एक ग्रुप में 4 लड़के व कुछ लड़कियां थी। टहलते समय आरोपी छात्रों ने लड़कियो पर कुछ कमेंट किया। जिसका ग्रुप में चल रहे छात्रों ने विरोध जताया। जिसके बाद आरोपी छात्र आगे चले गए। आगे भी स्टूडेंट्स का एक ग्रुप चल रहा था। ग्रुप में 4-5 लड़के व कुछ लड़कियां थी। दूसरा ग्रुप ये सारी घटना देख रहा था। आरोपी छात्रों को ये नागवार लगा। आरोपी छात्रों ने आगे चल रहे ग्रुप के स्टूडेंट रोहित व एक अन्य पर चाकू से वार किया। जिसमें रोहित के सिर पर लगी व दूसरे लड़के के हाथ में चोट लगी। आरोपी छात्रों ने वापसी में पहले वाले स्टूडेंट के ग्रुप में चल रहे अनस व अरमान पर चाकू से हमला कर दिया। --------------------------- ये खबर भी पढ़े- कोटा में चाकू मारने पर दो छात्र राउंडअप:ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट करने पर टोका था; 4 नीट स्टूडेंट्स पर हमला कोटा में नीट स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला करने वाले दो छात्रों को कुन्हाड़ी पुलिस ने राउंडअप किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों ने सड़क पर चल रहे ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट किया था। इस पर ग्रुप में चल रहे स्टूडेंट्स ने टोका। इस बात से नाराज होकर छात्रों ने 4 स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला किया था। खबर पढ़े

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:21 am

मुंगवानी में बाइक भिड़ंत के बाद फायरिंग, युवक घायल:जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर; ASP बोलो-करीब से मारी गोली पैर में लगी

नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइक सवारों के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद युवक पर गोली चला दी। घटना में एक युवक सोहन घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और बहस शुरू हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक सवार राहुल सोनी ने दूसरे बाइक सवार सोहन पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से युवक जबलपुर रेफर गोली सोहन के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के साथी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को नरसिंहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि युवक को गोली करीब से मारी गई है। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:20 am

रीवा के बिछिया में घरों से बिक रही अवैध शराब:वीडियो में शराब पीते और झगड़ते दिखे लोग, मोहल्लेवासियों ने की शिकायत

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में साबा नाला पुल के पास गड्डी रोड बड़ी जोरी इलाके में एक घर से खुलेआम अवैध शराब बेचने और पिलाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने राम प्रजापति नामक व्यक्ति पर घर से शराब बेचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शराब पीते और झगड़ते लोग दिखाई दे रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घर से खुलेआम शराब बेचने का आरोप मोहल्ले के लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति अपने घर से ही अवैध शराब बेच रहा है। आरोप है कि घर के बाहर लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जाती है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग खुलेआम बैठकर शराब पी रहे हैं। इस कारण आसपास के लोग परेशान हैं। सुबह से देर रात तक लगा रहता है अड्डा शिकायत के अनुसार सुबह से ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जो देर रात करीब 12 बजे तक चलता है। इससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। आए दिन गाली-गलौज, आपसी विवाद और अभद्र व्यवहार की घटनाएं होती रहती हैं। नशे में झगड़े का वीडियो आया सामने एक वीडियो में कुछ लोग शराब के नशे में आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की स्थिति बन चुकी है। इससे पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं और बच्चों के लिए बढ़ी परेशानी मोहल्लेवासियों ने शिकायत में बताया है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। डायल 112 पर दी गई थी सूचना स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे डायल 112 पर भी सूचना दी गई थी। लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी है। पहले भी सामने आ चुका है मामला गौरतलब है कि इससे पहले भी बिछिया थाना क्षेत्र में ठेलों पर शराब बिकने का मामला सामने आ चुका है। अब घरों से खुलेआम शराब बिक्री और पिलाने के वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। प्रशासन को भेजी गई शिकायत की प्रतिलिपि मोहल्लेवासियों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अवैध शराब बिक्री बंद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और पुलिस महानिरीक्षक को भी भेजी गई है। पुलिस ने जांच की बात कही उधर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:17 am

आटा खिलाने की आड़ में गायों को लगाया नशीला इंजेक्शन:गौ रक्षकों ने तस्कर को पकड़ा, दो भागे; बेहोश कर तस्करी करने का था प्लान

अलवर में गायों को आटा खिलाने की आड़ में नशीला इंजेक्शन लगाया जा रहा है। ऐसा करते एक तस्कर को गौ रक्षकों ने दबोच लिया। वहीं उसके दो साथी भाग गए। मामला एनईबी थाना इलाके की फौजी कॉलोनी स्थित 200 फीट रोड का है। गौ रक्षकों और स्थानीय लोगों ने तस्कर को पुलिस के हवाले किया। तस्कर गायों को बेहोश कर तस्करी कर ले जाने वाले थे। गौ रक्षक दल ने पूरे गिरोह का खुलासा करने की मांग की है गौ रक्षक दल के रामदयाल सिंह ने बताया कि ओमी की चक्की के पास सूचना मिली थी कि कुछ लोग गायों को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर ले जा रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो हंगामा हो गया और तीन में से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके पास से इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। चक्की संचालक के अनुसार, रोज रात को गायों को आटा खिलाया जाता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इंजेक्शन की जांच कराई जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:14 am

टोंक से 15-हजार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की सभा के लिए रवाना:200 वाहनों के साथ पदाधिकारी होंगे शामिल, अजमेर में झंडे और पोस्टर लगाए

टोंक से शनिवार सुबह करीब 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थी 200 वाहनों के साथ अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोपहर होने वाली जनसभा के लिए रवाना हुए। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले से कार्यकर्ता बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में निकले। सभा में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से रवाना हुए। शहर में भाजपा के झंडे और पोस्टर पहले से लगाए गए थे। रवाना होते समय कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक के नेतृत्व में काफिला घंटाघर से सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में निकले। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सभा को सफल बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष बोले, ऐतिहासिक होगी सभा रवाना होते समय चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि अजमेर में होने वाली सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले से करीब 15 हजार कार्यकर्ता जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व स्तर पर मजबूत नेतृत्व के रूप में पहचाने जाते हैं और अजमेर में हजारों युवाओं को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। पूर्व विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। उनके अनुसार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है और सरकार की योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं। भाजपा कार्यकर्ता दोपहर में अजमेर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:14 am

महिला को जहर पिलाने का आरोप:181 शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, शिकायत कटवाई, FIR के आश्वासन पर मामला टाला

शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के भाटी गांव में एक महिला को कथित तौर पर जहर पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़िता के पति लल्लू लोधी ने बताया कि उनका पड़ोसी बाबा उर्फ पप्पू लोधी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी को रास्ते में रोकने की घटना के बाद उन्होंने लुकवासा चौकी में शिकायत की थी, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद लल्लू लोधी ने 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि चौकी पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनसे 181 की शिकायत कटवा दी। हालांकि, शिकायत वापस लेने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। पति बोला- महिलाओं ने जबरन जहर पिलाया इसी बीच, शुक्रवार शाम कथित तौर पर आरोपी पक्ष की महिलाओं ने घर में घुसकर उनकी पत्नी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन पहले लुकवासा चौकी पहुंचे, फिर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र और थाना के बीच भटकते रहे। अंततः महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में लुकवासा चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जानकारी लेकर महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:14 am

2027 से पहले पिचकारियों में उतरा चुनाव का रंग:लखनऊ में पीएम मोदी, धनुष-बाण पिचकारी; सफेद शर्ट पानी पड़ते ही होगी रंगीन

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से करीब 1 साल पहले होली से माहौल बन रहा है। लखनऊ की दुकानों में पिचकारियां आ गई हैं। इनमें मोदी-योगी छाप और धनुष-बाण छाप पिचकारी की धूम है। गुलाल वाले पटाखे भी आ गए हैं। बच्चों को ये सभी पिचकारियां भा रही हैं। होली की पिचकारी पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ‘हिंदुस्तान की बोली - घर-घर होली’ जैसे स्लोगन प्रिंट हैं। पिचकारी में पीएम नरेंद्र मोदी, ब्रह्मोस, कुल्हाड़ी, हथौड़ा और म्यूजिकल ट्रेंड में हैं। इसके अलावा ऐसी सफेद टीशर्ट आई है जो पानी पड़ते ही रंगीन हो जाएगी। तीन फ्लेवर का आइसक्रीम पटाखा भी पसंद होली के इस खास मौके पर सर्राफा मार्केट भी चहक रहा है। चांदी से बनी पिचकारी, बाल्टी, लड्डू गोपाल, काजू कतली और लड्डू खूब चर्चा में हैं। इस होली पर दिवाली का फील देने के लिए कलर पटाखे लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। रंगीन विग के साथ अलग-अलग डिजाइन के फेस मास्क मार्केट में आए हैं। कुल्हड़ अनार, 5 से लेकर 16 शॉट वाला स्मोक पटाखा मिल रहा है। इसके साथ ही तीन फ्लेवर वाला आइसक्रीम पटाखा लोगों को खूब भा रहा है, जिसमें से वैनिला, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट के तीन रंगों के साथ खुशबू भी फूटती है। 5 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए दुकानदारों ने जो कहा… दामाद को चांदी की पिचाकरी देने की परंपरा सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी ने बताया कि इस बार चांदी की पिचकारी और बाल्टी का ट्रेंड खासतौर पर देखा जा रहा है। यह होली को और भी भव्य और यादगार बना रहा है। चांदी की पिचकारी सिर्फ एक परंपरागत उपहार ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए एक आकर्षक निवेश भी मानी जा रही है। इसे नए जोड़ों और खासकर दामाद को गिफ्ट देने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। भगवान के साथ होली खेलने के लिए भी चांदी की पिचकारी का विशेष डिमांड है जिसके लिए लोग लड्डू गोपाल भी खूब खरीद रहे हैं। चांदी की बाल्टी-पिचकारी में इन्वेस्टमेंट विनोद माहेश्वरी ने बताया कि चांदी की पिचकारी की कीमत 5 हजार से 1 लाख रुपए तक है। चांदी की बाल्टी की 5 हजार से लेकर 2लाख तक है। इसके अलावा लड्डू गोपाल के साथ पिचकारी, काजू-कतली, लड्डू, रंग भरने के लिए छोटी कटोरी का पूरा सेट है जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि सोना चांदी की मार्केट में जो उतार चढ़ाव आया उसका त्योहार पर कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। क्योंकि, त्योहार बहुत कम समय के लिए होता है इसलिए लोग इसमें इन्वेस्टमेंट के नजरिये से खरीदारी करते हैं। 2000 रुपए तक में मिल रहे हैं रंग रंग व्यापारी आकाश ने बताया कि बाजार में आइसक्रीम रंगीन पटाखा की डिमांड अधिक है। हरा, गुलाबी, लाल, पीला, नीला सहित आधा दर्जन गुलाल हैं। लेकिन, डिमांड केसरिया रंग की अधिक है ये साधारण रंगों से थोड़ा महंगा होता है। स्पेशल गिफ्ट पैक आए हैं, जिनकी कीमत 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक है। उन्होंने बताया कि थोक में गुलाल की कीमत 20 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति किलो है। पक्का रंग 200 से लेकर 2000 रुपए प्रति किलो है। 500 प्रकार की पिचकारी मार्केट में रंग-पिचकारी व्यापारी आलोक ने बताया कि ये उनका पुश्तैनी धंधा है उनका परिवार 50 सालों से इस काम में है। अगले साल चुनाव है इसलिए मोदी-योगी पिचकारी की डिमांड है। इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल पिचाकरी की भी चर्चा है। इसके अलावा छोटे बच्चे म्यूजिक पिचाकरी खूब पसंद कर रहे हैं। पहली बार मार्केट में चाइनीज टी-शर्ट आई है। पानी पड़ते ही वह सफेद से रंगीन हो जाएगी। 3 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक में पिचकारी मिल रही है। अगर वैरायटी की बात करें तो 500 से अधिक प्रकार की इस बार पिचकारियां हैं। नेपाल तक जाता है लखनऊ का रंग आलोक ने बताया कि लखनऊ की यहियागंज मार्केट से यूपी के विभिन्न जनपदों में माल जाता है। इसके अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में थोक विक्रेता यहीं से माल ले जाते हैं। इस साल घाघरा का पुल बंद होने की वजह से जो गोंडा बहराइच और नेपाल के व्यापारी अभी तक नहीं आ पाए हैं। इस वजह से इस साल व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस त्यौहार पर 3 महीने पहले तैयारी शुरू कर देते हैं और स्टॉक जमा कर लेते हैं। 3 महीने का माल मात्र 15 दिन में ही बिक जाता है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… काशी के हरिश्चंद्र घाट पर मसाने की होली : गले में नरमुंड, हाथ में कपाल; डीजे पर झूमते युवाओं ने खेली चिता भस्म वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर मसाने की होली खेली जा रही है। बाबा मसाननाथ के अभिषेक और आरती के बाद भस्म की होली शुरू हुई। लोग डीजे पर बज रहे भजन और गानों पर नाच रहे हैं। हरिश्चन्द्र घाट पर बड़ी संख्या में लोग अघोर वेश भूषा में पहुंचे हैं। घाट पर चिता की राख और अबीर-गुलाल के साथ होली खेली जा रही है। (पूरी खबर पढ़िए)

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:11 am

समाधान शिविरों की मॉनिटरिंग कराएगी हरियाणा सरकार:PPP कोर्डिनेटर को मिली जिम्मेदारी, सभी शहरों की बनेगी लिस्ट; DC को निर्देश

हरियाणा में जिलों में चल रहे समाधान शिविरों की मॉनटरिंग अब सरकार कराएगी। इसको लेकर परिवार पहचान पत्र (PPP) के स्टेट कोर्डिनेटर सतीश खोला को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार की ओर से सभी जिलों के डीसी को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्टेट कोर्डिनेटर अब परफार्मेंस वाइज जिलों की लिस्ट बनाकर रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। इन समाधान शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी उपायुक्तों (DC) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां पढ़िए ऑर्डर की कॉपी... नोडल ऑफिसर भी होंगे नियुक्त जारी आदेशों में प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जो समाधान शिविरों के सुचारु संचालन, विभागों के बीच समन्वय तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण की निगरानी करेंगे। यह व्यवस्था शिविरों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से की गई है। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। लोगों की समस्याएं सुनना प्राथमिकता सतीश खोला ने बताया कि कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी की गुंजाइश न रहे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:11 am

सोलर प्लांट के चौकीदार को बंधक बनाकर 30लाख की लूट:हथियारों से लैस बदमाश आए, ट्रांसफार्मर समेत केबल गाड़ी में लादकर ले गए

खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में माछरोली गांव स्थित एक निजी सोलर प्लांट पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर 30 लाख रुपए से अधिक का सामान लूट लिया और फरार हो गए। यह घटना 25 फरवरी की रात को हुई। यदुवंशी सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भीमसिंह यादव ने किशनगढ़बास थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया- उनकी खातेदारी कृषि भूमि खसरा संख्या 1152 पर केंद्र और राज्य सरकार की कुसुम योजना के तहत यह सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट से राज्य सरकार को बिजली की आपूर्ति की जाती है। प्लांट की सुरक्षा के लिए आस मोहम्मद नामक चौकीदार तैनात था। हथियारों समेत घुसे बदमाश, चौकीदार को बंधक बनाया25 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे 7-8 अज्ञात बदमाश हथियारों से लैस होकर प्लांट परिसर में घुस आए। बदमाशों ने चौकीदार आस मोहम्मद को बंदूक से डराकर रस्सी से बांध दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने प्लांट में लगा 2200 केवीए का पावर ट्रांसफार्मर (अर्कोड कंपनी), 25 केवीए का ऑक्सिलरी ट्रांसफार्मर (एबीसी कंपनी), लगभग 500 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और डीसी केबल सहित अन्य उपकरण उखाड़कर एक गाड़ी में लाद लिए। 30 लाख का सामान लूटकर फरारअगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब भीमसिंह यादव के भाई आनंद प्लांट पर पहुंचे, तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी। निरीक्षण करने पर उन्हें महंगे उपकरण गायब मिले। चौकीदार ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद भीमसिंह यादव मौके पर पहुंचे और थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 29.61 लाख रुपए है। ट्रांसफार्मर ऑयल और डीसी केबल मिलाकर कुल नुकसान 30 लाख रुपए से अधिक का बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तफ्तीश उपनिरीक्षक ज्ञानचंद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:11 am

प्राचार्य और सहायक केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस:परीक्षा केंद्र में छात्रा के प्रसव से विभाग की छवि धूमिल; नवजात NICU में भर्ती

पीथमपुर में निजी विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में 24 फरवरी को कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने गणित का पेपर हल करते समय एक बच्चे को जन्म दिया था। छात्रा शासकीय कन्या हाईस्कूल की थी और परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा के दौरान छात्रा को पेट में दर्द हुआ और वह वॉशरूम जाने की छुट्टी लेकर परीक्षा कक्ष से बाहर गई। जब वह 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी, तो पर्यवेक्षक ने केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को सूचित किया। एक महिला कर्मी को छात्रा को देखने वॉशरूम भेजा गया, जहां दरवाजा बंद मिला और अंदर से नवजात बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। केंद्र में प्रसव, छात्रा और नवजात अस्पताल भेजे गए थे महिला कर्मी ने तुरंत केंद्राध्यक्ष और अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी। केंद्राध्यक्ष और स्कूल संचालक ने अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता छात्रा और नवजात को संभाला। तत्काल 108 एम्बुलेंस और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नाबालिग छात्रा और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया था। आयुक्त ने दो शिक्षकों को दिया नोटिस इस घटना की जानकारी अखबारों के जरिए जिले के अधिकारियों को मिली। धार के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने इस मामले में शासकीय कन्या स्कूल पीथमपुर की प्राचार्य कल्पना भार्गव और परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष मुकेश परमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नाबालिग छात्रा प्रकरण में सूचना नहीं देने पर नोटिस नोटिस में पूछा गया है कि आपके विद्यालय की छात्रा और केंद्र की परीक्षार्थी के इस कृत्य से जिला स्तर पर विभाग की छवि धूमिल हुई है। साथ ही, यह भी पूछा गया है कि इस संबंध में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार जानकारी क्यों नहीं भेजी गई। नवजात अभी धार के जिला अस्पताल के NICU में एडमिट हे जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रहीं है। प्राचार्य-सहायक केंद्राध्यक्ष से जवाब तलब प्राचार्य भार्गव से पूछा गया कि आप संस्था प्रधान होने के नाते छात्राओ के स्वास्थ्य संबंधी सूचना एवं वस्तुस्थिति की जानकारी आपको रहना थी और इससे आपके द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को दी जाना चाहिए थी। वहीं सहायक केंद्राध्यक्ष से पूछा कि मंडल की बोर्ड परीक्षा अत्यावश्यक सेवाओं में आती हैं आपके यहां घटी घटना की जानकारी से आपको तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करवाना चाहिए था। पुलिस आरोपी का तलाश में जुटी इधर बेटमा थाना प्रभारी मीणा कर्णावत ने बताया कि पीथमपुर में परीक्षा केंद्र में नाबालिग छात्रा पुत्र को जन्म देने वाले मामले में बताए गए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाशी जारी हैं वो फिलहाल जीवन ज्योति कालोनी में किराए के कमरे में रहता था और अभी उसके घर पर ताला लगा हैं । पुलिस कथित आरोपी की संघन तलाशी कर रही हैं । ये खबर भी पढ़े… 1.10वीं की परीक्षा के दौरान बच्चे को दिया जन्म:नाबालिग को एग्जाम सेंटर पर लेबर पेन हुआ धार के पीथमपुर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। सेंट जॉन स्कूल में गणित के पेपर के दौरान की है। छात्रा सामान्य रूप से परीक्षा हॉल में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी। इसी दौरान शौचालय जाने की अनुमति लेकर बाहर निकली। छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया था। पढ़े पूरी खबर… 2. नाबालिग के नवजात की तबीयत बिगड़ी:धार अस्पताल के NICU भेजा, एग्जाम सेंटर में दिया था बच्चे को जन्म औद्योगिक नगर पीथमपुर के एक एग्जाम सेंटर पर परीक्षा दे रही एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा दोनों को धार के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परीक्षा के दौरान प्रसव होने के बाद नाबालिग और उसके नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। पढ़े पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:10 am

बरेली में पिकअप के नीचे दबी छात्रा, मौत:कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, चालक फरार

बरेली में शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुए एक पिकअप साइकिल के ऊपर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार 11वीं की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बंजरिया चौकी क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास हुआ। पिकअप के चपेट में आई छात्रा लालू नगला निवासी बाबू अली उर्फ महबूब अली की पुत्री कक्षा 11 की छात्रा थी। रोज की तरह सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। वह अभी बंजरिया मोड़ के पास ही पहुंची थी कि पीछे से आ रही भैंसों से लदी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार वाहन मोड़ पर संतुलन नहीं बना सका और पलट गया। दुर्भाग्यवश छात्रा उसी की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पिकअप के नीचे दब गई छात्रा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप में निर्धारित क्षमता से अधिक, करीब पांच भैंसें लदी थीं। अधिक वजन और तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:08 am

फरीदाबाद की पृथला विधानसभा में नही बनेगा उपमंडल:कांग्रेस MLA ने बजट सत्र में उठाई मांग, मंत्री विपुल बोले-जनगणना के बाद होगा पुनर्विचार

फरीदाबाद के पृथला विधानसभा में अभी कोई उमंडल बनाए जाने की सरकार की कोई योजना नही है। कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा-सत्र के बजट सत्र में दो उमंडल बनाने की मांग रखी थी। जिसके लिए उन्होंने पृथला सहित चार बड़े गांव के नाम सरकार को भेजे थे। सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अभी पृथला को उपमंडल बनाने संबंधी कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में 30 सितंबर 2025 को एक आवेदन प्राप्त हुआ था। उस आवेदन में पृथला, दयालपुर, फतेहपुर बिल्लोच व मोहना-छांयसा गांव में उपमंडल बनाने की मांग थी। अभी इस प्रकार की योजना पर कोई काम नही हो रहा है लेकिन जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरत के आधार पर भविष्य में इस पर निर्णय लिया जायेगा। जनगणना के बाद होगा पुनर्विचार मंत्री विपुल ने कहा कि प्रदेश में इस समय जनगणना प्रक्रिया चल रही है, जो आगामी दो वर्षों में पूरी होगी। इसके बाद उपलब्ध ठोस आंकड़ों, जनसंख्या घनत्व और प्रशासनिक जरूरत के आधार पर यदि आवश्यकता महसूस हुई तो सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जगह का समान विकास हो इसको लेकर काम कर रही है। कांग्रेस विधायक बोले आम जनता परेशान पृथला से विधायक कांग्रेस के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से देहात पृष्ठभूमि का क्षेत्र है और यह इलाका पलवल और फरीदाबाद दो जिलों में बंटा हुआ है, इसलिए क्षेत्र के लोगों को अपने-अपने कार्यों के लिए पलवल और फरीदाबाद के चक्कर काटने पडते हैं। इसके लिए उन्होंने 2 उपमंडल बनाने की मांग की। विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा उठाई गई यह सभी मांगें जनता से सीधी जुडी हुई हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और जनता को राहत मिल सके।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:06 am

आसीवन में कार की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे दुबेगढ़ी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर जंगलेमऊ निवासी गिरजेश मौर्य (30) पुत्र महादेव के रूप में हुई है। गिरजेश सुबह मियागंज मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फंस गई और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम राज और उपनिरीक्षक रामजीत तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर वहां मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरजेश अपने दो भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई दिनेश और बहन पुष्पा का विवाह हो चुका है। गिरजेश का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रेनू से हुआ था। उनकी पत्नी रेनू और मां रामपती सहित परिवार के अन्य सदस्य इस घटना से गहरे सदमे में हैं। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:05 am

खुर्जा के जिम में धार्मिक भेदभाव का आरोप:हिंदू युवकों की सदस्यता रद्द करने पर हंगामा, भीड़ ने नारेबाजी की; पुलिस ने समझाया

बुलंदशहर के खुर्जा में एक जिम पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा है। मोहल्ला फूटा दरवाजा स्थित 'जेएस फिटनेस जिम' पर हिंदू युवकों को प्रवेश न देने और उनकी सदस्यता रद्द करने का आरोप है, जिसके बाद शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि जिम संचालक एक विशेष समुदाय के लोगों को प्राथमिकता दे रहा है। पीड़ित युवक अभिषेक वर्मा ने बताया कि उसे और उसके साथ जिम करने वाले आठ अन्य लोगों को उनकी सदस्यता वापस लेने को कहा गया है। अभिषेक के अनुसार, पूर्व में शिकायत किए जाने की रंजिश में उन्हें जिम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने जिम के बाहर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और उसे तत्काल बंद करने की मांग की। भीड़ के हंगामे के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और जिम को खाली करवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझा-बुझाकर हटाया। खुर्जा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:05 am

एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे:कुम्हारों को मिट्टी नहीं मिल रही, 200 से ज्यादा भट्ठे बिना अनुमति चल रहे, SDM बोले कार्रवाई करेंगे

रायसेन जिले में सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि अकेले रायसेन तहसील में ही 200 से अधिक ईंट-भट्ठे बिना वैध अनुमति के चल रहे हैं। इन भट्ठों के कारण पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाने वाले कुम्हार और प्रजापति समाज के लोगों को पर्याप्त मिट्टी नहीं मिल पा रही है। नदियों और वन भूमि से हो रहा अवैध खनन ये भट्ठे नदियों, तालाबों और छोटे नालों के आसपास की राजस्व और वन भूमि से बेधड़क मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और राजस्व व वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। समाज के नाम का दुरुपयोग का आरोप नियमों के अनुसार ईंट-भट्ठा संचालन की अनुमति मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और प्रजापति समाज के लोगों को दी जाती है। प्रजापति समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि उनके नाम का इस्तेमाल कर प्रभावशाली लोग अवैध कारोबार चला रहे हैं। प्रजापति समाज के अध्यक्ष लखन चक्रवर्ती ने बताया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कुम्हारों को मटके और मूर्तियां बनाने के लिए भी मिट्टी नहीं मिल रही है। इससे उनका पारंपरिक रोजगार प्रभावित हो रहा है। इन इलाकों में चल रहे भट्ठे रायसेन-भोपाल रोड पर सेहतगंज, नीमखेड़ा, रायसेन बायपास, रीछन नदी किनारे, राम छज्जा के पास और पठारी सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं। एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि जो लोग पारंपरिक रूप से मिट्टी का काम करते हैं, उनका संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने माना कि कुछ लोग इस व्यवस्था की आड़ में बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि यदि उच्च स्तर से निर्देश मिलते हैं तो बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अवैध भट्ठों का मुद्दा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पारंपरिक कारीगर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:04 am

कैथल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:वाहन ने मारी टक्कर; कुरुक्षेत्र रोड पर काम से जा रहा था

कैथल जिले में गांव ग्योंग कठवाड़ के पास सड़क हादसे में करीब 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव ग्योंग व कठवाड़ के पास पहुंचा, तो यह दुर्घटना हो गई। राहगीरों ने सूचना दी राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है कि वह कौन है और कहां का रहने वाला है। परिजनों के बयान पर होगी कार्रवाई सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर हादसा हुआ है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस की ओर से युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में परिजनों की ओर से जो बयान दिए जाएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:04 am

जैसलमेर में तापमान 38 डिग्री पहुंचेगा:सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पारा, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

जैसलमेर में इस बार गर्मी ने समय से पहले असर दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी खत्म होने से पहले ही लोगों को मई-जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, जिससे शहर की दिनचर्या पर असर साफ नजर आया। रात की ठंडक हुई विदा, दिन में लू जैसे हालात मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है। रात के पारे में आई इस अचानक बढ़ोतरी ने यह संकेत दे दिया है कि अब थार से गुलाबी ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है। रातें अब ठंडी रहने के बजाय उमस भरी और गर्म होने लगी हैं। बाजारों में पसरा सन्नाटा, बदली दिनचर्या तपती धूप और बढ़ते पारे का सीधा असर शहर की जीवनशैली पर दिखाई दे रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद से ही शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। सैलानियों से गुलजार रहने वाले सोनार दुर्ग और गड़ीसर लेक जैसे पर्यटन स्थलों पर भी दोपहर में सन्नाटा देखा गया। गर्मी के कारण लोगों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव किया है; जरूरी काम या तो सुबह जल्दी निपटाए जा रहे हैं या फिर शाम ढलने के बाद। 38 डिग्री तक जा सकता है पारा मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में हवाओं की दिशा नहीं बदली और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहा, तो दिन का पारा 37 से 38 डिग्री के स्तर को छू सकता है। गर्म हवाओं की सक्रियता बढ़ने से लू जैसी स्थिति समय से पूर्व बन सकती है। विशेषज्ञ की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अचानक बढ़ी इस गर्मी से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। दोपहर में बाहर निकलते समय सिर को सूती कपड़े से ढकें और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:03 am

ट्रेन में 10 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी:प्रयागराज जंक्शन पर घटना, होली पर बेटी की विदाई कराकर महाराष्ट्र से मऊ जा रहा था पिता

प्रयागराज जंक्शन पर चोरी की एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महाराष्ट्र से लौट रहे पिता-पुत्री की सीट के नीचे रखा 10 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग चोर उड़ा ले गए। ट्रेन के मऊ पहुंचने पर पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई। मामला अब प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। ठाणे से आ रहे थे मऊ 56 वर्षीय अजीत सिंह मऊ जिले के सहादतपुरा मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी श्रेया सिंह शादी के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में रहती है। बेटी को विदा कराकर वह 26 फरवरी को ट्रेन से मऊ के लिए रवाना हुए थे। 27 फरवरी की सुबह हुई घटना ए-1 कोच में उनकी और उनकी बेटी की सीट थी। 27 फरवरी को सुबह करीब 7:40 बजे जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची, उस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेन का ठहराव हुआ। उन्होंने बताया कि उस समय काले रंग का बैग सीट के नीचे सुरक्षित रखा था। लेकिन ट्रेन के प्रस्थान से पहले जब दोबारा देखा गया तो उनकी पुत्री का बैग रहस्यमय परिस्थितियों में गायब मिला। रिपोर्ट दर्ज करानी है तो ट्रेन छोड़नी पड़ेगी इसके बाद सुबह 8:07 बजे रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही चेन पुलिंग कर जीआरपी को सूचना दी गई। पीड़ित के अनुसार, जीआरपी की ओर से कहा गया कि यदि प्राथमिकी दर्ज करानी है तो ट्रेन छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को ट्रेन में अकेला नहीं छोड़ सकते थे, इसलिए मऊ पहुंचकर वहां जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अजीत सिंह ने बताया कि बैग में सोने के कंगन, सोने की पायल, डायमंड जड़ित गोल्ड नेकलेस सेट समेत करीब 10 लाख रुपये के गहने थे। जीआरपी मऊ थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल प्रयागराज जीआरपी के अंतर्गत आता है, इसलिए मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 10:02 am

महिला की किडनी नहीं निकाली गई थी, कैंसर की पुष्टि:खड्डा में मौत के बाद लगे आरोपों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

कुशीनगर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधी छपरा में 55 वर्षीय सुगिया देवी की मौत के बाद किडनी निकालने के आरोप को लेकर मचा बवाल अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रारंभिक आरोपों के विपरीत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दोनों किडनियां सुरक्षित पाई गई हैं। हालांकि रिपोर्ट में लिवर और बच्चेदानी में कैंसर होने की पुष्टि हुई है। मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्टता के लिए विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। गुरुवार को सुगिया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव को खड्डा–पनियहवा मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया था। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से आवागमन ठप हो गया और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों का आरोप था कि आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज का झांसा देकर महिला को भर्ती किया गया, लेकिन ऑपरेशन के नाम पर पहले करीब 40 हजार रुपये वसूले गए। बाद में हालत बिगड़ने पर गोरखपुर रेफर किया गया, जहां आईसीयू के नाम पर 25 हजार रुपये और लिए गए। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने मृतका की कमर के पास दो स्थानों पर गहरे चीरे के निशान देखे, जिसके बाद उन्होंने दोनों किडनी निकाल लेने का आरोप लगाया। मृतका के पति मोतीलाल साहनी और बेटी लालती देवी ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार अभिषेक वर्मा और थाना प्रभारी हनुमानगंज संतोष कुमार यादव ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला की दोनों किडनियां सुरक्षित हैं। नवागत थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम में लिवर और बच्चेदानी में कैंसर की पुष्टि हुई है। मृत्यु के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा प्रिजर्व कर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा और उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि किडनी निकालने का आरोप पोस्टमार्टम में पुष्ट नहीं हुआ, लेकिन आयुष्मान योजना के नाम पर कथित वसूली, इलाज में लापरवाही और ऑपरेशन के बाद मरीज को घर छोड़ने जैसे आरोप अब भी जांच के दायरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई हो। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहस छिड़ गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब सबकी निगाहें विसरा रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस संवेदनशील मामले की अंतिम तस्वीर साफ करेगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:59 am

सोनभद्र से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:रांची से आनंद विहार के बीच, चार फेरे लगाएगी

दक्षिणी-पूर्वी रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से नई दिल्ली के आनंद विहार के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सोनभद्र होते हुए चलेगी और 28 फरवरी से 8 मार्च के बीच कुल चार फेरे लगाएगी। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। स्टेशन मास्टर राममनी सारस्वत ने बताया कि दक्षिणी-पूर्वी रेलवे ने होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पहल की है। यह पहली बार है जब सोनभद्र जिले के लिए रांची से आनंद विहार के बीच विशेष किराए पर ऐसी ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 08849 रांची से 28 फरवरी और 7 मार्च (शनिवार) को शाम 4:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन रात 1:35 बजे सोनभद्र पहुंचेगी और 1:37 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 08850 नई दिल्ली से 1 मार्च और 8 मार्च (रविवार) को शाम 5:10 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 9:55 बजे सोनभद्र पहुंचेगी और 9:57 बजे रांची के लिए आगे बढ़ेगी। रेलवे द्वारा आमतौर पर होली, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं। हालांकि, जनपद सोनभद्र के लिए यह पहली होली स्पेशल ट्रेन है। इससे नई दिल्ली में काम करने वाले सोनभद्र के निवासियों को होली पर अपने घर लौटने में काफी सहूलियत मिलेगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:58 am

1 अप्रैल से लागू होगा नया आयकर अधिनियम-2025:6 दशक पुराना कानून होगा खत्म, जोधपुर में 10 मार्च को मेगा सेमिनार

देश में 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू होने जा रहा है, जो 60 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। नए कानून के प्रावधानों, नियमों और बदलावों की सटीक जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए आयकर विभाग जोधपुर की ओर से 10 मार्च को एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा सेमिनार की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक आयकर ऑफिस में आयोजित की गई। शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि 10 मार्च को न्यू पावर हाउस रोड स्थित जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए) हॉल में यह कार्यक्रम रखा जाएगा। सेमिनार में इन प्रमुख बदलावों पर होगी चर्चा कार्यशाला में चार्टर्ड अकाउंटेंट और आयकर अधिकारी नए कानून की बारीकियों को सरल भाषा में समझाएंगे। सेमिनार में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी: 'टैक्स वर्ष' का नया नियम: जटिल 'असेसमेंट ईयर' (आकलन वर्ष) और 'प्रीवियस ईयर' (पिछले वित्तीय वर्ष) के कॉन्सेप्ट को खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह अब एक सिंगल 'टैक्स वर्ष' की व्यवस्था को समझाया जाएगा। भत्तों में बड़ा इजाफा: पुरानी टैक्स व्यवस्था में मिलने वाली छूट में हुए बड़े बदलावों की जानकारी दी जाएगी। उदाहरण के लिए, बच्चों के शिक्षा भत्ते को 100 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रति माह और हॉस्टल भत्ते को 300 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। फॉर्म और नियमों का सरलीकरण: फॉर्म 16 जैसे पुराने फॉर्म के नए स्वरूप (नया फॉर्म 130) और टीडीएस व टीसीएस के सुव्यवस्थित नियमों पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। अधिकारियों की अपील- आमजन के लिए प्रवेश निशुल्क प्रधान आयकर आयुक्त शीला चोपड़ा ने सभी नागरिकों, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और ट्रेड एसोसिएशन से इस सेमिनार में शामिल होने का निवेदन किया है, ताकि वे नए नियमों के तहत बिना किसी परेशानी के अपना रिटर्न दाखिल कर सकें। बैठक में अपर आयकर आयुक्त अरविंद कुमार गहलोत, संयुक्त आयकर आयुक्त कंचन राम मीना, आयकर अधिकारी राकेश घीया, परवेज अहमद, सुनील वैष्णव और आयकर निरीक्षक रमेश कुमार पंवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:57 am

सोनीपत में रास्ता रोककर रॉड और डंडों से पीटा:रात के अंधेरे में घेरकर किया हमला; पुरानी रंजिश में वारदात, तीन नामजद के खिलाफ केस

सोनीपत में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गन्नौर के गांव बैगा के रहने वाले संजय ने थाना गन्नौर में दी शिकायत में बताया कि रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह अपने चाचा के घर से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही रवि, अजीत और उनकी पत्नियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। संजय के अनुसार आरोपियों ने बिना किसी उकसावे के उस पर हमला कर दिया। संजय ने बताया कि उसने रवि की कई साल पहले करनाल से शादी करवाई थी और उसके बाद रवि ने संजय को अपने घर आने से मना कर दिया था।संजय पर शक करता था और जब वह गली से भी बाइक लेकर निकलता है तो उसे धमकी दी जाती है। संजय ने बताया कई दिन पहले भी उसे धमकी दी गई थी। लोहे की रॉड और डंडों से वार शिकायत में संजय ने बताया कि जब उसने बचने की कोशिश की तो अजीत ने पीछे से लोहे की रॉड से वार किया और रवि ने डंडे से हमला किया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद रवि और उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे हमलावरों से छुड़ाया। गन्नौर हॉस्पिटल से खानपुर मेडिकल रेफर गन्नौर से पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिली कि संजय नामक युवक लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही एएसआई मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था के चलते उसे गन्नौर हॉस्पिटल से खानपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया। घायल ने अपना लिखित बयान एएसआई को सौंपा। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत थाना गन्नौर में मामला दर्ज किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच जारी है और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:57 am

चंदौली में तेल तस्करी मामले में हेड कांस्टेबल पर केस:संरक्षण और उगाही का आरोप, 14 में से 13 तेल चोरी के आरोपी, नहीं हुई गिरफ्तारी

चंदौली के अलीनगर के हेड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज। उनपर संरक्षण देने और मोटी रकम वसूलने का आरोप है। हेड कांस्टेबल रौशन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीनगर थाने में तैनात रौशन यादव पर यह कार्रवाई हुई है। इस मामले में कुल 14 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें 13 अन्य तेल चोरी के आरोपी हैं। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर हेड कांस्टेबल रौशन यादव पर तेल चोरी करने वालों को संरक्षण देने और उनसे मोटी रकम वसूलने का आरोप है। अन्य 13 आरोपियों पर तेल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, हेड कांस्टेबल रौशन यादव की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। गौरतलब है कि अलीनगर क्षेत्र में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अलग-अलग डिपो स्थित हैं। इन डिपो से तेल की तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शुक्रवार को एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा गठित एक विशेष टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान एक हजार लीटर से अधिक चोरी का तेल बरामद किया गया और आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तेल, तेल चोरी में प्रयुक्त उपकरण, दो टैंकर और दो कारें भी जब्त कीं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और उनके फोन कॉल डिटेल्स के मिलान के बाद हेड कांस्टेबल रौशन यादव का नाम सामने आया। आरोप है कि वह तेल तस्करों और चोरों से मोटी रकम वसूलता था। अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर रौशन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल, हेड कांस्टेबल रौशन यादव फरार है और पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:57 am

चित्तौड़गढ़ में 3.6 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:मौसम विभाग का अनुमान- मार्च के पहले हफ्ते में और चढ़ेगा पारा

चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। रात के तापमान में गिरावट आई है, जबकि दिन में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दूसरी ओर अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहा और शुक्रवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 34.6 डिग्री के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। फरवरी महीने में ही पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच जाना इस बात का संकेत है कि इस बार गर्मी जल्दी असर दिखा रही है। फरवरी में ही 35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, बढ़ेगी गर्मी इन दिनों शहर में धूप तेज हो गई है और दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिल रही है। लोग जरूरी काम सुबह या शाम के समय ही निपटाना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। किसी तरह की बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है। यानी आसमान साफ रहेगा और धूप इसी तरह तेज बनी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी विभाग के अनुमान के अनुसार मार्च महीने के पहले सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में दिन और भी गर्म हो सकते हैं और रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च की शुरुआत से ही गर्मी अपना असर पूरी तरह दिखाने लगेगी। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि लोग दिन में धूप से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:55 am

नेपाल में चुनाव, 72 घंटे के लिए भंसार केंद्र बंद:बलरामपुर के व्यापार पर असर, जरवा-कोयलाबास सीमा से माल की आवाजाही ठप

नेपाल के बलरामपुर जिला में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर नेपाल सरकार ने सुरक्षा कारणों से भंसार केंद्र 72 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। यह फैसला 2 मार्च की रात से लागू होगा। इसका सीधा असर भारत के बलरामपुर जिले के सीमावर्ती व्यापार पर पड़ेगा। जरवा और कोयलाबास सीमा के रास्ते नेपाल के विभिन्न इलाकों में सब्जी, फल, पेट्रोलियम पदार्थ और अन्य रोजमर्रा का सामान सप्लाई होता है। भंसार बंद रहने के कारण भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी, जिससे व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। सब्जी और फल व्यापार पर बड़ा असर बलरामपुर के सब्जी कारोबारी बताते हैं कि नेपाल में बड़ी मात्रा में ताजा सब्जियां और फल भेजे जाते हैं। बंदी की सूचना मिलते ही व्यापारी माल की ढुलाई कम कर रहे हैं, ताकि ट्रक सीमा पर फंसने से बच सकें। सब्जियां जल्दी खराब होने वाली वस्तु होने के कारण जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। नेपाली नागरिकों की खरीदारी भी प्रभावित जरवा बाजार में रोजमर्रा की खरीदारी के लिए आने वाले नेपाली नागरिक भी तीन दिन की बंदी को देखते हुए पहले से तैयारी कर रहे हैं। सीमावर्ती गांवों के लोग आमतौर पर बलरामपुर में खरीदारी करते हैं, लेकिन आवाजाही पर तीन दिन का असर पड़ेगा। कस्टम अधिकारियों का अंदाजा स्थानीय कस्टम अधिकारियों के अनुसार जरवा-कोयलाबास मार्ग से हर माह सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन आवाजाही करते हैं। मालवाहक वाहनों के ठप होने से बलरामपुर के व्यापारियों को प्रतिदिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। व्यापारियों की चिंता व्यापारी मानते हैं कि तीन दिन की बंदी सबसे अधिक ताजा सब्जी, फल और पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार को प्रभावित करेगी। सीमा पर सन्नाटा रहने से स्थानीय मंडियों की रफ्तार भी धीमी पड़ने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:54 am

उदया स्कूल में बच्चों ने उल्लास के साथ खेली होली:डॉ अपूर्वा त्रिपाठी बोलीं- सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं,किचन में मां का सहयोग जरूर करें

उदया पब्लिक स्कूल में होली उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग, उमंग और हर्षोल्लास से सराबोर दिखाई दिया। नन्हें विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेली। लाल, हरे, पीले और नीले रंगों की छटा से पूरा परिसर मानो प्रेम और एकता का संदेश दे रहा था। बच्चों के मुखमंडल पर सजी मुस्कान और उत्साह इस बात का प्रमाण थी कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय की निदेशक डॉ. अपूर्वा त्रिपाठी ने कहा कि उदय पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और त्योहारों का ज्ञान भी दिया जाता है। केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। इस वर्ष विद्यार्थियों ने अत्यंत शालीनता और सकारात्मक भाव के साथ अपने गुरुओं एवं मित्रों के संग होली खेलकर उत्सव की गरिमा को बनाए रखा। परिवारजनों के साथ मिलजुल कर इस पर्व की मधुरता का आनंद लें उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे सदैव शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं और अपने परिवारजनों के साथ मिलजुल कर इस पर्व की मधुरता का आनंद लें।डॉ.अपूर्वा त्रिपाठी ने यह भी कहा कि त्योहारों के अवसर पर घरों में विविध प्रकार के पकवान बनते हैं, अतः बच्चों को चाहिए कि वे अपनी माताओं का सहयोग जरूर करें और पारिवारिक उत्तरदायित्वों को समझें। इसी में सच्चे संस्कारों की नींव निहित है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अयोध्या एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कामना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के विविध रंग भर दे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:54 am

मुजफ्फरनगर में रात में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:SP सिटी की मौजूदगी में दुकानों का सामान जब्त

मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार रात पुलिस और नगर पालिका की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर नगर पालिका ले जाया गया। यह अभियान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और नगर पालिका टीम द्वारा चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर दुकानों के बाहर से अतिक्रमण का सामान जब्त किया। पुलिस प्रशासन ने कई दिनों पहले उन दुकानदारों को चेतावनी दी थी जिन्होंने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा था। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर यह कार्रवाई की गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अभियान दिन और शाम दोनों समय सिटी जोन में चलाया गया। इस दौरान एएसपी सिटी, एसएचओ सिविल लाइन, एसएचओ खालापार, एसएचओ कोतवाली नगर और नगर पालिका के आरआई भी मौजूद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिन पहले भी अभियान चलाकर दुकानदारों से अपनी दुकान की सीमा में रहने की अपील की गई थी और नोटिस भी दिए गए थे। एसपी सिटी के अनुसार, कुछ दुकानदारों ने निर्देशों का पालन किया, जबकि कुछ ने नहीं किया। ऐसे दुकानदारों के स्टूल और कुर्सी जैसे सामान, जो दुकान के बाहर रखे थे, उन्हें प्रारंभिक तौर पर जब्त किया गया है। यह अभियान झांसी की रानी के आसपास, शिवचौक, शिवचौक से मीनाक्षी चौक और मीनाक्षी चौक से चौराहे के चारों ओर 100 मीटर के दायरे में चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:53 am

जबरन शादी से बचने को मुंबई भागी थी किशोरी:पिता की मौत के बाद अधेड़ उम्र के आदमी से हो रही थी शादी, वापस घर लौटी

फतेहपुर जिले में एक किशोरी अधेड़ उम्र के व्यक्ति से जबरन शादी कराए जाने के डर से मुंबई भाग गई थी। अब वह वापस लौट आई है। पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि शुरुआत में परिजनों ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था और इस दौरान पुलिस से उनका विवाद भी हुआ। यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीय यह किशोरी 15 जनवरी को घर से गायब हो गई थी। उसके चाचा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को 25 फरवरी को कस्बा चौराहे से बरामद किया और उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। उसकी मां और अन्य परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ एक अधिक उम्र के लड़के से उसकी शादी कराना चाहते थे। इसी कारण वह अकेले मुंबई चली गई थी। उसे जब पता चला कि घरवालों ने कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, तो वह वापस लौट आई। न्यायालय ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस किशोरी को लेकर उसके घर पहुंची। वहां परिजनों ने किशोरी को अपने साथ रखने से मना कर दिया और पुलिस से विवाद करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश पर किशोरी को उसके परिजनों को बीते दिन देर शाम सौंपा गया है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:53 am

दारुका पेपर मिल मजदूर आंदोलन, सीएम आवास घेरने की चेतावनी:सीतापुर में बकाया भुगतान न होने पर किसान संगठन के साथ प्रदर्शन,चार दिनों से चल रहा प्रदर्शन

सीतापुर के रामकोट इलाके में स्थित दारूका पेपर मिल पर श्रमिकों का आंदोलन शनिवार को चौथे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी है। मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में श्रमिकों के साथ किसान और मजदूर संगठनों के पदाधिकारी भी लगातार समर्थन में जुटे हुए हैं। आंदोलन स्थल पर पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खुशियों और रंगों से भरे त्योहार होली के अवसर पर यदि मिल मालिकों से मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं दिलवाया गया तो मजदूर अपने घरों में त्योहार कैसे मना पाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 तारीख तक श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो श्रमिकों के आह्वान पर 2 तारीख को लखनऊ में बड़ा कदम उठाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनी श्री भी दर्जनों पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने श्रमिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ वेतन की नहीं, बल्कि मजदूरों के सम्मान और उनके परिवारों की आजीविका से जुड़ी है। संगठन की ओर से प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गई। जिला सचिव अमन सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन को त्योहार से पहले गरीब और मेहनतकश मजदूरों का पूरा बकाया भुगतान कर देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों में भारी आक्रोश है। आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन किसी भी हालत में समाप्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे और नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांगों को बुलंद किया।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:52 am

मशहूर यूट्यूबर पर AIMIM नेता ने कराया हमला:दिल्ली के अस्पताल में हालत गंभीर, धर्म त्यागने पर आए थे चर्चा में

गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला किया। घायल सलीम खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जहां हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सलीम को पेट, सीने, बाजू, गर्दन, पैर में 14 चाकू लगे हैं। सलीम के घर के ऊपर तिंरगा लगा हुआ है, साथ ही सलीम वास्टिक यूट्यूब चैनल लिखा हुआ और वहीं पर मोबाइल नंबर भी लिखा गया। बेटे ने दर्ज कराया केस गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के अंकुर विहार निवासी उस्मान ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता सलीम पर शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला किया। घटना के समय सलीम अपने ऑफिस में बैठे थे। घायल सलीम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे ने पुलिस को बताया कि अशफाक, मेंबर सोनू, शारुख नेता, भाटी बिल्डर और AIMIM के नेता अजगर अली ने हमला कराया है। जहां पुलिस ने लोनी थाने में घायल सलीम के बेटे उस्मान की तहरीर पर बीएनएस की धारा 109 (1) और 3 (5) में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अस्फाक, मेंबर सोनू, शारुख नेता और 2 अज्ञात को आरोपी बनाया है। धर्म का त्याग किया था सलीम पहले मुस्लिम धर्म को मानते थे और मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपने निजी विचारों के चलते धर्म का त्याग कर दिया। फिलहाल वे किसी भी धर्म को नहीं मानते और धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं। वास्तिक के यूट्यूब पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस मामले में उनके इकलौते बेटे उस्मान ने बताया कि इस समय मेरे पिता यूट्यूबर हैं। उनके पूरे शरीर पर चाकू लगे हैं। सलीम की एक बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा उस्मान है। बेटे ने कहा कि धर्म के त्याग को लेकर मैं कुछ नहीं बता सकता। पहले मेरे पिता की जान बच जाए। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। हिंदु संगठनों ने दिल्ली में दिया धरना हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के बाहर धरना दिया। बीच सड़क पर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की अरेस्टिंग की मांग की। जिसमें पिंकी चौधरी ने कहा कि सलीम मुस्लिम धर्म का त्याग कर चुका था। इसलिए वह सच बोलते हैं, हमला एक बड़ी साजिश है, जिसमें पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार करे। सुबह हमला हुआ और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिंकी चौधरी का कहना है कि सलीम एक्स मुस्लिम हैं, लेकिन वह कट्‌टर हिंदू हैं। उन पर हमला एक बड़ी साजिश है, इसमें पुलिस को हमलावरों का एनकाउंटर करना चाहिए। एसीपी लोनी बोले- ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही हमला करने वालों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:52 am

देवरिया में बोर्ड परीक्षा के बाद चौकी इंचार्ज से हाथापाई:वर्दी का बैज और नेम प्लेट नोची; भीड़ नियंत्रित करने के प्रयास में विवाद; वीडियो

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद भीड़ नियंत्रित कर रहे कमलेश कुमार से एक युवक ने हाथापाई की। आरोप है कि युवक ने चौकी इंचार्ज की वर्दी का बैज और नेम प्लेट नोच दी। घटना नवतप्पी इंटर कॉलेज के सामने हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिभावकों और छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे चौकी इंचार्ज यातायात सुचारु रखने के लिए व्यवस्थित कर रहे थे। बाइक सवार युवक ने किया विरोध इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। चौकी इंचार्ज ने उन्हें आगे बढ़ने और रास्ता खाली करने को कहा। अभियुक्त युवक भड़क गया और उसने पुलिसकर्मी को धक्का दिया, वर्दी का बैज और नेम प्लेट नोच ली। पुलिस की तुरंत कार्रवाई, युवक हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही संजय कुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मी युवक को गाड़ी में बैठाकर पीटते दिख रहे हैं। चौकी इंचार्ज का बयान कमलेश कुमार ने कहा कि उन्होंने केवल भीड़ से हटने और यातायात बाधित न करने की सलाह दी थी। इसी पर युवक विवाद करने लगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:52 am

कन्नौज में प्रधान समर्थक ने दलितों को धमकाया:व्हाट्सएप पर लिखा- जो वोट नहीं देगा उसका हिसाब किया जाएगा

कन्नौज में प्रधानी चुनाव को लेकर एक मामला सामने आया है। प्रधान प्रतिनिधि के एक समर्थक ने दलित समुदाय के खिलाफ धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जाति विशेष के लोगों में रोष फैल गया है और पुलिस से शिकायत की गई है। यह घटना सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के सकरी खुर्द गांव की है। यहां प्रधान प्रतिनिधि निर्मल कटियार के ड्राइवर ने कथित तौर पर दलितों के लिए आपत्तिजनक और धमकी भरा संदेश व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। सकरी खुर्द गांव निवासी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि पोस्ट में लिखा था कि जो लोग निर्मल कटियार का विरोध करेंगे या उन्हें वोट नहीं देंगे, चुनाव जीतने के बाद उनका 'हिसाब' किया जाएगा। गौतम ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआती तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। गौतम का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और मामले में तत्काल जांच व कार्रवाई होनी चाहिए।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:51 am

झोलाछाप डॉक्टर-सरपंच के क्लिनिक में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:बलौदाबाजार में अचानक तबीयत बिगड़ी, उल्टियां हुई और बेहोश हो गई, बिना पोस्टमॉर्टम हुआ अंतिम-संस्कार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सर्दी-खांसी का इलाज कराने गई गर्भवती महिला की झोलाछाप डॉक्टर और सरपंच के क्लिनिक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक उसको उल्टी हुई और बेहोश हो गई। डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेज दिया। जहां जांच में पता चला कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं, परिजनों ने शव का बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी कहीं कोई शिकायत भी नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी, उल्टियां होने लगीं और वह अचेत हो गईं। लेकिन कैमरे पर कोई बोलने तैयार नहीं है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह जारा गांव की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, अजय साहू और इंदु साहू की 2022 में शादी हुई थी। इनका ढाई साल का एक बेटा है। अभी वो दूसरी बार 4 महीने की गर्भवती थी। सर्दी-खांसी की शिकायत थी। इसलिए गुरुवार को गांव के ही बिना डिग्री वाले डॉक्टर जयंत साहू के पास इलाज के लिए पैदल पहुंची, जो छेरकाडीह जारा गांव का सरपंच भी है। परिजनों के अनुसार, इंदु जब पहली बार डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचीं तो वो वहां मौजूद नहीं थे। जिसके बाद घर लौट आए। थोड़ी देर बाद डॉक्टर के घर लौटने की जानकारी मिलने पर इंदु दोबारा उसके पास गई। उल्टी की और बेहोश हो गई डॉक्टर जयंत साहू ने बताया कि, इंदु को सर्दी-खांसी और सीने में दर्द थी, बीपी चेक किया। खाना नहीं खाई थी, इसलिए ज्यादा कुछ इलाज नहीं कर पाऊंगा बोला। वो करीब 15-20 मिनट तक उनके पास रुकीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने लगी। बिना डिग्री 17 साल से कर रहा इलाज चक्कर आने के बाद गिरकर बेहोश हो गई। महिला को पानी पिलाया। जिससे वह कुछ देर के लिए होश में आईं, लेकिन फिर से बेहोश हो गईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेज दिया। डॉक्टर जयंत साहू ने स्वीकार किया है कि, उनके पास डिग्री नहीं है। करीब 17 साल से इलाज कर रहा है। पति की गोद पर बेहेश पड़ी थी पत्नी- सास महिला की सास कांति साहू ने बताया कि, जब उनकी बहु देर तक घर नहीं लौटी तो वह डॉक्टर के यहां देखने गई थी। वहां इंदु अपने पति की गोद पर अचेत अवस्था में थी। इसके बाद उसे तत्काल पलारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही इंदु की मौत हो चुकी थी। महिला के नाक से झाग और खून दोनों निकला है। बीएमओ डॉ पंकज वर्मा के अनुसार महिला को लेकर अस्पताल पहुंचने वालों में कथित डॉक्टर जयंत साहू भी शामिल था। बिना पीएम कराए शव ले गए इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे महिला के शव को लाया गया था। परिवार वाले करीब 4 घंटे तक अस्पताल में ही आपस में बातचीत करते रहे। शाम 6 बजे उन्होंने पोस्टमॉर्टम न कराने का लिखित आवेदन दिया। जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार भी किया, कहीं कोई शिकायत नहीं इस मामले में परिजनों ने पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। वहीं, शव ले जाने के बाद गुरुवार को ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… प्राइवेट पार्ट में एक साथ लगाए 9 इंजेक्शन, मौत:बालोद में झोलाछाप डॉक्टर ने किया पाइल्स का इलाज; ब्लीडिंग-इन्फेक्शन हुआ, युवक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई। युवक पाइल्स की बीमारी से जूझ रहा था। बताया जा है कि झोलाछाप डॉक्टर ने गुदा द्वार में एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए थे। ब्लीडिंग और इन्फेक्शन के चलते युवक ने दम तोड़ दिया। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:49 am

ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के पोस्टर लगाए:25 साल से नहीं बन पाई 500 मीटर सड़क, बारिश होने पर नहीं निकल पाती एंबुलेंस

रायबरेली में 25 सालों से 500 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है, जिसमें उन्होंने गांव के चारों ओर पेड़ों और खंभों पर 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के बैनर लगाए हैं। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। यह मामला डलमऊ खंड विकास क्षेत्र के चक मलिक भीटी गांव का है। यहां संपर्क मार्ग से गांव को जोड़ने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इसी के चलते ग्रामीणों ने यह विरोध प्रदर्शन किया है। गांव के निवासी राम सुमेर ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी तक को शिकायतें भेजी हैं। यहां तक कि आईजीआरएस पोर्टल पर भी सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि चुनाव के समय प्रत्याशी सड़क निर्माण का आश्वासन देते हैं, लेकिन बाद में कुछ नहीं होता। ग्रामीण रामप्रसाद ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़कें गड्ढों में बदल जाती हैं। स्कूल जाते समय बच्चे इन गड्ढों में गिर जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है, तो उसे चारपाई पर लिटाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है, ताकि एंबुलेंस तक पहुंच सके। ग्रामीणों का कहना है कि वे बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से बात की गई। उन्होंने बताया कि यह सड़क ग्राम पंचायत या क्षेत्र पंचायत के प्रस्ताव में शामिल नहीं है। यह लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आती है और इसका निर्माण वही विभाग कर सकता है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:49 am

हमीरपुर में एक पहिए पर साइकिल चलाने का VIDEO:जान जोखिम में डाल कर यमुना-बेतवा पुल पर किया स्टंट

हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर स्टंटबाज़ी का एक और मामला सामने आया है। इस बार मामला हमीरपुर मुख्यालय स्थित यमुना पुल और बेतवा पुल के आसपास का है, जहां एक कम उम्र युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच एक पहिए पर साइकिल दौड़ाते हुए स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक भारी वाहनों और अन्य गाड़ियों की आवाजाही के बीच बिना किसी सुरक्षा के स्टंट कर रहा है। रील बनाने के चक्कर में उसने अपनी ही जान जोखिम में डाल दी है। यदि साइकिल जरा भी असंतुलित हो जाए तो पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार वाहन गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह युवक अक्सर हाईवे पर इसी तरह स्टंट करता दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि वह तेज गति से वाहनों के आगे-आगे एक पहिए पर साइकिल चलाता है और वीडियो बनाता है। गौरतलब है कि हमीरपुर में रील के लिए स्टंटबाज़ी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाईवे और रेलवे पुलों पर इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। पुलिस ऐसे मामलों में युवकों को चिन्हित कर सख्त चेतावनी दे चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की होड़ में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे। फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:47 am

परीक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा का कॉलर पकड़ा, VIDEO:5 बार झटककर चित्रकूट में सरेआम दी गालियां, बोला- मुझे थाने में बैठाता है, इंस्पेक्टर करते रहे बीचबचाव

चित्रकूट में यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे एक दरोगा का परीक्षा केंद्र के बाहर एक दबंग ने कॉलर पकड़ लिया। आरोपी ने दरोगा को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। कॉलर पकड़कर 5 बार झटका। घटना से जुड़ा सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक दरोगा का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करते दिख रहा है। आरोपी दरोगा का कॉलर पकड़कर कह रहा है, मुझे थाने में बैठा रहा है... एक बात बता दूं,.. मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश न करो। इसके बाद आरोपी दरोगा को गाली देता है और अपशब्द कहता है। दरोगा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले आरोपी के खिलाफ मारपीट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पीड़ित दरोगा ही जांच अधिकारी (IO) हैं। आरोपी उनपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया- आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी चौराहे पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज के सामने की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... चित्रकूट के रैपुरा थाने में तैनात दरोगा सुभाष राम की भौंरी चौराहे पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी लगी थी। वे कॉलेज के सामने सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान शुक्रवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच भौरी गांव का ही रहने वाला दद्दू यादव अपने भाई चुनबद्दा यादव के साथ पहुंचा। दद्दू ने सुभाष राम के करीब पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सुभाष ने विरोध किया तो आरोपी ने उनका सरेआम कॉलर पकड़ लिया और धक्का-मुक्की करने लगा। मौके पर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, उसे समझाने की कोशिश की। आरोपी ने इंस्पेक्टर के सामने ही दरोगा का कॉलर पकड़कर 5 बार झटका और गालियां देता रहा। दरोगा ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, पर आरोपी उनपर हावी रहा। काफी मिन्नत करने के बाद दबंग ने दरोगा सुभाष राम का कॉलर छोड़ा। गांव के युवक को पीटा था, IO हैं दरोगापुलिस ने बताया- आरोपी दद्दू दबंग किस्म का युवक है। उसके खिलाफ पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। 8 दिन पहले 19 फरवरी को दद्दू यादव और उसके भाई ने मिलकर मोहम्मद इदरीश पुत्र मन्ना खां निवासी भौरी थाना रैपुरा को बुरी तरह पीटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इदरीश अपनी बाइक घर के सामने दीवार के बगल में खड़ी कर दुकान पर बैठा था, तभी दोनों भाई ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आए, और कहने लगे कि मोटर साइकिल हटाओ नहीं तो नाले में फेंक देंगे। पत्नी बहन को गालियां दीं, और इदरीश को पीटने लगे, बीच बचाव करने आई बेटी बिब्बो बानो को भी पीटा। इदरीश की नाक और कान में चोटें आईं। इस मामले में भी थाना रैपुरा में दद्दू के खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले के जांच अधिकारी (IO) दरोगा सुभाष राम ही हैं। सुभाष राम ने मामले की पूछताछ के लिए दद्दू को थाने बुलाया था। इसी बात को लेकर दद्दू उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया- आरोपी ने कुछ दिनों पहले एक रिटायर्ड फौजी से भी सरेआम मारपीट की थी। आरोपी के खिलाफ एक SC-ST का मुकदमा भी दर्ज हैं। आरोपी गिरफ्तार, होगी कड़ी कार्रवाईमामले को लेकर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया- दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर से मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई फरार है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोजा खोलने के बाद अपने साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर उनका दूसरा साला आया और पीछे से सिर में बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद असद 'अलविना' नाम से बेकरी चलाते थे। वारदात को अंजाम देने वाला साला हिस्ट्रीशीटर है। बेकरी संचालक से उसका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:44 am

मानस भवन में नाटक गुड़िया की शादी की प्रस्तुति:समाज की विसंगति को हास्यबोध से दर्शाता है नाटक

दमोह के मानस भवन में युवा नाट्य मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार रात को 'गुड़िया की शादी' नाटक का मंचन किया गया। यह बुंदेली हास्य नाटक मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय की रंग प्रयोगशाला द्वारा प्रस्तुत किया गया। बुंदेली परिवेश और शैली पर आधारित इस नाटक ने समाज में व्याप्त एक बड़ी विसंगति को हास्यबोध के साथ गंभीरता से उठाया। दर्शकों ने इसकी सराहना की। नाटक की कहानी बुंदेलखंड के एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की गुड़िया नामक युवती पर केंद्रित है। अपने रंग-रूप के कारण वह परिवार और समाज दोनों जगह उपेक्षा का शिकार होती है। हालांकि, गुड़िया की सोच सकारात्मक है और नकारात्मक बातों का उस पर कोई असर नहीं होता। वह विपरीत परिस्थितियों में भी सहजता से जीवन का आनंद लेना चाहती है। उसका मन उज्ज्वल है। काफी मुश्किलों के बाद गुड़िया की शादी तय होती है, लेकिन विवाह से एक दिन पहले उसके साथ एक ऐसी घटना घटित होती है, जिससे वह और अधिक कुरूप लगने लगती है। इससे पहले से ही उपेक्षित गुड़िया और उसके परिजनों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। इन गंभीर परिस्थितियों में गुड़िया स्वयं को संभालती है। उसकी मासूमियत भरी सहज बातें जीवन दर्शन की झलक दिखाती हैं, जो जीवन को सहज और सरल तरीके से जीने की प्रेरणा देती हैं। उसके संपर्क में आने वाले घर के सदस्यों की कुंठाएं और मन की पीड़ा भी उजागर होती है। नाट्य समारोह के तृतीय दिवस शनिवार को सुरभी थियेटर ग्रुप बेगुसराय, मुंबई के द्वारा नाटक निर्देशक हरीश हरिऔध द्वारा रामधारी सिंह दिनकर द्वारा महाभारत पर आधारित नाटक रश्मिरथी का मंचन किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:41 am

पाली कलेक्ट्रेट पर खटीक समाज का प्रदर्शन:इधर गाजे-बाजे के साथ भैरूजी को बिठाया पाट, किसानों के स्नेह मिलन में उठी जवाई पुनर्भरण की मांग

पाली में शुक्रवार को तीन इवेंट हुए। नर्सिंगकर्मी कैलाश नागौर सुसाइट मामले में दर्ज केस में 14 दिन बाद आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोग कलेकट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसी तरह शहर के मानपुरा भाखरी पर किसान संघर्ष समिति का होली स्नेह मिलन हुआ। जिसमें जवाई पुनभर्रण की बात कही गई तथा किसानों के हितों को लेकर चर्चा की गई।इधर शहर के जरदा बाजार व घी का झंडा में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भैरुनाथ को पाट बिठाया। भैरुनाथ की महाआरती की गई फाग गीत गाए। इसके साथ ही धानमंडी सुबह तणी बांधी गई। कलेक्ट्रेट पर खटीक समाज का प्रदर्शन, बोले- नर्सिंगकर्मी को सुसाइड के लिए मजबुर करने वाली महिला को गिरफ्तार करो केशव नगर में रहने वाले नर्सिंगकर्मी कैलाश नागोरा की खुदकुशी के 14 दिन बाद भी संदिग्ध महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात से नाराज खटीक समाज के लोग शुक्रवार को परिवारजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। कैलाश की मां कैलाश की तस्वीर लेकर महिलाओं के आगे चल रही थी। इससे पहले खटीक समाज के लोग कलेक्ट्रेट के सामने इकट‌्ठा हुए और कैलाश को न्याय दो- न्याय दो... के नारे लगाए। एएसपी जय सिंह तंवर और कोतवाल रविन्द्र खिंची ने समाज से ज्ञापन लिया और दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि 12 फरवरी की शाम को जहर खा कर कैलाश ने सुसाइड कर दिया था। जहर खाने से पहले कैलाश ने दो वीडियो बनाकर समाज के ग्रुप में शेयर किए थे। जो वायरल हो गए। दोनों वीडियो में कैलाश ने आत्महत्या के लिए एक महिला को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद परिजनों ने भी कोतवाली थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।मामले में कोतवाल रवींद्र खींची ने बताया कि गिरफ्तारी को लेकर टीमें गठित की हैं। आरोपी अभी फरार है। आरोपी की ओर से एडीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत भी लगाई गई थी, जिसे 25 फरवरी को खारिज कर दिया है। भैरूजी को गाजे-बाजे के साथ बिठाया पाट, गाए फाग गीतशहर में जरदा बाजार व घी का झंडा में शुक्रवार को भैरुनाथजी को पाट बिठाया गया। पाटोत्सव का आगाज भैरुनाथ की महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद फागोत्सव कर प्रतिमा को गुलाल से होली खिलाकर विधि-विधान से पाट बिठाया।पिछले 40 वर्षों से जोधपुर से आ रहे अब्दुल भाई शहनाई वादक सहित फाग गायकों ने चंग और नगाड़ों के थाप पर पूरे दिन फाग गाए। फाग गायकों ने राहगीरों के साथ आने वाले भक्तों को फाग गाकर रिझाया। गायकों ने कई पारंपरिक गीतों से भी वहां मौजूद लोगों को खूब लुभाया। मंदिर के कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि पाली गांव के लोग मनोकामना की पूरी करने के लिए भैरूजी को नारियल चढ़ाने आते हैं। सोमवार को मंदिर में 600 से ज्यादा भक्तों ने नारियल चढ़ाया। भैरुनाथ विकास समिति के संयोजक सज्जन राज धारोलिया ने बताया कि पाटोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक रंगों से भैरूनाथ की भाव प्रतिमा को सजाया था। रात में महाआरती के बाद आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भीम राज भाटी, तहसीलदार कल्पेश जैन एवं कोतवाल रविंद्र सिंह खींची, हुक्मीचंद संचेती, धनराज खांटेड, गौतम भंसाली, पूरण श्रीश्रीमाल, गौतम कावड़, नितेश धारोलिया आदि लोग मौजूद रहे। धानमंडी में व्यापार मंडल ने बांधी तणीहोली पर्व को लेकर धानमंडी व्यापारियों ने मिलकर भगवान भैरुनाथ मंदिर धानमंडी चौक में शुक्रवार सुबह 9 बजे तणी बांधी। धान मंडी व्यापार संघ के दौलाराम पटेल ने बताया कि परम्परागत रीति रिवाज के अनुसार अनुसार इस बार भी धान मंडी चौक में भैरुनाथ को विधि-विधान के साथ पाट बिठाया। मानपुरा भाकरी पर किसानों का स्नेहमिलन, जवाई पुनर्भरण की उठी मांग पाली शहर के मानपुरा भाखरी में शुक्रवार दोपहर में किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम के बाद किसानों ने सीएम भजनलाल शर्मा के नाम कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जवाई पुनर्भरण योजना के लिए मंजूर 2554.23 करोड़ का जिक्र करते हुए कहा कि चक चाण्डमारिया और बुंझा बांध के निर्माण में विलंब चिंताजनक है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य तुरंत शुरू नहीं किया, तो क्षेत्र का किसान आंदोलन के लिए मजबूर होगा। किसानों ने हेमावास पुनर्भरण योजना के तहत फेस-II के निर्माण की मांग उठाई। समिति ने सुझाव दिया कि बांध का कमांड एरिया सिंचित होने के बाद शेष बचे पानी को लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से रामासिया, मंडली, काणदरा, गुरलाई, मादड़ी, दयालपुरा, गिरादड़ा, रूपावास और केरला जैसे गांवों तक पहुंचाया जाए। इससे पेटा काश्त के किसान भी लाभान्वित हो सकेंगे। साथ ही, किसानों ने मांग की कि जल वितरण कमेटी के अनुसार सिंचाई के लिए बाकी बची चौथी पाण की नहर तुरंत खोली जाए। मास्टर प्लान पर आपत्ति जताते हुए किसानों ने कहा कि जोधपुर बाइपास और अन्य क्षेत्रों में प्रस्तावित 60 से 80 फीट की सड़कों की आवश्यकता नहीं है, इन्हें घटाकर 40 फीट किया जाए। इसके अतिरिक्त, रामासिया पेट्रोल पंप के पास खसरा नंबर 141 (गोचर भूमि) पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने और नियमों के विरुद्ध जारी किए गए अप्रूवल प्लान को रद्द करने की मांग की। इसके अलावा साल 2023 के लंबित फसल बीमा क्लेम और अनुदान का भुगतान तुरंत किया जाए। इस दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरधारी सिंह, सुल्तान सिंह, आनंद सिंह, चेनाराम, मदनसिंह जागरवाल सहित कई किसान मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:40 am

हांसी में ₹50 लाख फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर:पिंटा चिकन कॉर्नर पर काम करता था अनुराग, 4 बहनों का है इकलौता भाई

हरियाणा के हांसी शहर में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले एक बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी अनुराग को जांच के दौरान पुलिस रात को करीब 11:10 बजे अवैध हथियार की बरामदगी के लिए सुंदर नहर पुल के पास लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी अनुराग ने अचानक स्पेशल स्टाफ टीम पर अवैध हथियार से फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने संयम और आत्मरक्षा का परिचय देते हुए जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी अनुराग के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। अनुराग हांसी के मशहूर पिंटा चिकन कॉर्नर पर काम करता है। अनुराग के पैर में लगी गोली, हिसार रेफर घायल आरोपी को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पिता बोले- अनुराग चार बहनों का इकलौता भाई दैनिक भास्कर एप की टीम आरोपी अनुराग घर पहुंची तो उसके पिता पलंग पर लेटे पड़े थे। उनको शुगर की बीमारी है और अभी पैरों की सर्जरी हुई है। पिता ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है अनुराग है। अनुराग चार बहनों का इकलौता भाई है। वह पिंटा चिकन कॉर्नर पर काम करता है। दसवीं की पढ़ाई की हुई है। 12वीं ओपन स्कूल से कर रहा है। तीन बहनें शादीशुदा हैं। एक बहन ग्रेजुएशन कर रही है।पिता ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे अनुराग घर से मां की दवा लेने निकला था और दूसरा आरोपी हिमांशु उसे घर से लेने आया था। इसके बाद उन्होंने क्या किया उनको मालूम नहीं है। पिता ने बताया कि हिमांशु भी उनके घर के पास किराए पर रहता है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पिता ने पुलिस से मांग की है उसे अनुराग से मुलाकात करने दी जाए। रंगदारी मांगने की घटना को सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… हांसी की 40 साल पुरानी दुकान, बाइक पर आए दो युवक : यह प्रतिष्ठान पुरानी सब्जी मंडी के सामने लगभग 40 वर्षों से मिठाई के कारोबार से जुड़ा हुआ है। दुकान संचालक हिमांशु ने वे करीब साढ़े तीन बजे अपनी दुकान पर थे। इसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पर आए। इनमें से एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के कारिंदे को पर्ची देने लगा। दुकान के कारिंदे ने पर्ची मालिक को देने के लिए कहा। इसके बाद वह यह मेज पर पर्ची छोड़कर भाग गए। पर्ची में लिखा था- लाला, 50 लाख रुपए की फिरौती है : दुकान मालिक हन्नी ने बताया कि जब उसने पर्ची पढ़ी तो उसमें लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बासु उर्फ अनुराम और हिमांशु के नाम से दी गई धमकी : डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए हैं। जो युवक पर्ची फेंक गए है, उनकी तलाश की जा रही है। शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। व्यापार मंडल के प्रधान बोले- पुलिस पास में ही खड़ी थी : उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंए गए। व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल कहा कि शहर के सबसे व्यस्तम बाजार उमरा गेट से भगत सिंह मार्केट के नुक्कड़ वाली शॉप में दो युवक फिरौती की पर्ची फेंककर गए हैं। जब यह घटना हुई तो पुलिस महज 30 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारी से फिरौती मांगना हांसी जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:40 am

उदयपुर में पूल पार्टी का बढ़ा क्रेज:4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मनाने पहुंच रहे टूरिस्ट, शहर के 60% होटल और रिसॉर्ट्स बुक

उदयपुर में इस बार भी होली का त्योहार टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए शुभ है। मार्च की शुरुआत में शनिवार-रविवार का वीकेंड और फिर सोमवार को होली (धुलंडी) का संयोग बनने से देशी टूरिस्ट का जबरदस्त बूम देखने को मिल रहा है। शहर के साथ-साथ हाईवे के होटल्स, विला और रिसॉर्ट्स में बुकिंग की मशक्कत होने लगी है। अब तक शहर के 60 से 70 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। उदयपुर में 900 से अधिक होटल और रिसॉर्ट्स हैं। इसके अलावा 550 से ज्यादा होमस्टेगेस्ट हाउस और विला है। लॉन्ग वीकेंड ने बढ़ाया उत्साह इस साल होली 2 मार्च को है, जिससे ठीक पहले 28 फरवरी (शनिवार) और 1 मार्च (रविवार) की छुट्टियां पड़ रही हैं। इस 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड को एन्जॉय करने के लिए टूरिस्ट ने 4 से 5 दिन का खास पैकेज बनाकर उदयपुर का रुख किया है। पर्यटकों की आवक शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गई है, जो सोमवार तक और बढ़ेगी। उदयपुर आने वाले लोगों में सबसे बड़ी तादाद गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों की है। ये टूरिस्ट अक्सर दो दिन यहां बिताते हैं और फिर श्रीनाथजी के दर्शन के लिए निकल जाते हैं। उनके लिए घूमना और दर्शन करना, दोनों काम एक साथ हो जाते हैं। साउथ इंडिया से भी आ रहे वर्किंग प्रोफेशनल्स एक ट्रेंड ये भी सामने आया है कि बेंगलुरु जैसे साउथ इंडियन शहरों में काम करने वाले लोग भी इस बार उदयपुर पहुंच रहे हैं। वहां होली की लंबी छुट्टियां नहीं होने के कारण वर्किंग प्रोफेशनल्स ने वीकेंड का लाभ उठाते हुए अलग से छुट्टियां ली हैं। वे इस पूरे सप्ताह को लेक सिटी में एन्जॉय करेंगे। इसके अलावा कई कॉर्पोरेट फ्रेंड्स और वेडिंग टूरिस्ट्स ने भी 3 से 4 दिन के स्टे के लिए होटल्स बुक किए हैं। कई शहरवासी भी रिसॉर्ट्स में मनाएंगे धुलंडी टूरिस्ट के साथ-साथ खुद उदयपुर के लोग भी इस बार धुलंडी के रंग खेलने के लिए घरों के बजाय रिसॉर्ट्स को तरजीह दे रहे हैं। शहर के लोग परिवार और दोस्तों के साथ ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां मौज-मस्ती के साथ त्योहार का पूरा आनंद मिल सकें। रिसॉर्ट्स ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खास पैकेज लॉन्च किए हैं, जिनमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ स्विमिंग पूल का एक्सेस भी शामिल है। होटल एसोसिएशन माने तो अलग-अलग इलाकों में 50-50 लोगों की पार्टी रिसॉर्ट की बुकिंग है। वहीं पुणे की एक अन्य पार्टी की ओर से 20 लोगों की बुकिंग आई है। उदयपुर होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि होली और लॉन्ग वीकेंड की वजह से इस बार डोमेस्टिक टूरिज्म में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। होटलों के कमरे आधे से ज्यादा भर चुके हैं। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात से सबसे ज्यादा बुकिंग्स हैं। इस बार पर्यटक केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि लंबी अवधि के लिए रुकने का मन बनाकर आ रहे हैं, जो शहर की इकोनॉमी के लिए अच्छा संकेत है। बजट और पैकेज का गणित उदयपुर में चल रहे मार्केट ट्रेंड की बात करें तो इस समय रिसॉर्ट्स में एक कमरे का किराया खाने के पैकेज के साथ अलग-अलग कैटेगरी में 4 हजार रुपए से लेकर 8 हजार रुपए तक चल रहा है। वहीं, ग्रुप बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति करीब 1000 रुपए का पैकेज रखा गया है। होटल्स और विला की डिमांड ज्यादा होने से शहर के आस-पास बुकिंग मिलना मुश्किल हो रहा है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:38 am

डीडवाना में अंजनी माता मंदिर पर चंग होली गायन:बजरंग दल और वीएचपी ने युवाओं को परंपरा से जोड़ा, सामाजिक जुड़ाव पर जोर

डीडवाना कुचामन के नावां में होली के मौके पर अंजनी माता मंदिर, पुरानी रेलवे स्टेशन परिसर में चंग होली गायन हुआ। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल टोली नावा प्रखंड की ओर से रखा गया। उद्देश्य हिंदू परंपराओं को आगे बढ़ाना और मोबाइल के बढ़ते प्रभाव के बीच समाज में भाईचारा और मेलजोल को मजबूत करना रहा। बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और नगर के लोग शामिल हुए। होली के महापर्व पर मंदिर परिसर में चंग की थाप गूंजी और राजस्थानी फागण लोकगीत गाए गए। माहौल में पारंपरिक रंग नजर आया और लोग गीतों के साथ जुड़ते दिखे। चंग की थाप पर फाग गीत कार्यकर्ताओं ने अंजनी माता मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से चंग होली गायन किया। राजस्थानी फागण गीतों की प्रस्तुति के दौरान युवा और बुजुर्ग साथ बैठे और पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। मोबाइल से दूर सामाजिक जुड़ाव पर जोर बजरंग दल संयोजक मुकेश जलान्धरा ने कहा कि पहले लोग त्योहार मिलजुलकर मनाते थे, जिससे समाज में एकता मजबूत होती थी। उन्होंने कहा कि अब मोबाइल के बढ़ते उपयोग से लोग सामाजिक गतिविधियों से दूर हो रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। नगरवासियों से गली मोहल्लों में कार्यक्रम की अपील कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने नगरवासियों से हर गली मोहल्ले में इस तरह के कार्यक्रम करने की अपील की। उनका कहना था कि इससे आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझ सकेगी। अंत में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से फाग गीत गाकर होली की खुशियां साझा की। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:38 am

विधायक कॉलोनी से लगे इलाके में बवाल...7 गिरफ्तार:नशे में कैटरर्स आपस में भिड़े, VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात जमकर बवाल हुआ। नशे में धुत दो कैटरर्स गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला ? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, योगेश साहू समेत सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। 26 फरवरी की रात को सभी आरोपी शराब के नशे में थे। इस दौरान काम की बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा बताया जा रहा है। ऐसे लोगों पर जारी रहेगा कार्रवाई- पुलिस केस की विवेचना कर रहे तेलीबांधा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। अराजकता फैलाने वाले और शांति भंग करने वाले ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:37 am

250 करोड़ भूमि घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:धार पुलिस ने इंदौर से पकड़ा, साढ़े तीन साल से था फरार

धार में 250 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी सुधीर जैन (47) को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले साढ़े तीन साल से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। साइबर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सुधीर जैन इंदौर की तुलसी नगर कॉलोनी में एक मकान में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और तुरंत धार ले आई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, ताकि जमीन से जुड़े दस्तावेजों, पैसों के लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा सके। 11 लाख रुपए में बेची थी भूमि पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आदर्श सड़क स्थित किले के पास बनी मिशन अस्पताल की शासकीय जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 11 लाख रुपये में बेच दिया था। यह जमीन वर्ष 1928 से शासकीय घोषित है। इस मामले में थाना नौगांव में वर्ष 2022 में केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि सर्वे नंबर 770 की करीब 0.493 हेक्टेयर जमीन के लिए नकली दस्तावेज तैयार किए गए। इसके जरिए अवैध नामांतरण, लीज और रजिस्ट्री कर जमीन को निजी व्यक्ति के नाम करने की साजिश रची गई थी। तीन साल से था फरार पुलिस के मुताबिक, फरारी के दौरान आरोपी गुजरात और बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर छिपा रहा। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर साइबर क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। अब पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:32 am

दमोह में 9 महीने की बच्ची से रेप:परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई; जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में 9 महीने की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। शुक्रवार रात परिजनों ने बच्ची को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों की ओर से बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज जारी है एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि नोहटा थाना क्षेत्र में 9 महीने की बच्ची से रेप हुआ है। परिजनों की शिकायत पर बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार, वे घर पर काम कर रहे थे और बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। देर रात तक जिला अस्पताल में एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सीएसपी एचआर पांडे और नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:30 am

6 साल पहले जहां दफनाया मासूम, अब वहां एक्सप्रेस-वे:स्वीडन से आई मशीन सिग्नल दे रही; एसपी बोले- दो जगह कंकाल की आशंका

6 साल पहले 16 अगस्त 2020 को चार साल का मासूम प्रिंस बैरवा अचानक लापता हो गया। परिजन तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर बांदीकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस भी नाकाम रही तो हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। अब मामला फिर से सुर्खियों में है। केस में अब यू-टर्न आया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने फिर से जांच शुरू की। संदिग्ध युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि मासूम की हत्या कर दी गई। लेकिन हत्यारों ने जहां मासूम का शव दफनाया था, अब वहां दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे बन चुका है। पहले देखिए- प्रिंस की एक तस्वीर अब पढ़िए- पूरा मामला करीब 6 साल पहले 16 अगस्त 2020 को आभानेरी के पास ऊनबड़ा गांव से अचानक गायब हुए प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बांदीकुई थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। परिजनों ने बच्चे की तलाश तेज कराने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस जांच जारी रही। केस फाइल की दोबारा समीक्षा के दौरान एसपी सागर राणा को कुछ संदिग्ध पहलू नजर आए। इसके बाद जांच महिला सेल के एएसपी योगेन्द्र सिंह फौजदार को सौंपी गई। शक के आधार पर पकड़ा तो खुला राजपुलिस ने शक के आधार पर मासूम के घर के पास रहने वाले एक युवक से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में युवक ने रंजिश के चलते बच्चे की हत्या कर शव दफनाने की बात कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि कथित साजिश में उसकी बहन भी शामिल थी। दोनों से अलग-अलग पूछताछ के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है- आरोपी रिश्ते में मासूम का चाचा लगता है और उसकी बहिन चचेरी बहन लगती है। दोनों वारदात के बाद भी पीड़ित परिवार के साथ अपनापन दिखाते रहे। हालांकि फिलहाल दोनों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। अब घटनास्थल पर एक्सप्रेस-वे बनाआरोपियों की निशानदेही पर 19 फरवरी को पहली बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास खुदाई कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 26 फरवरी तक कई बार खुदाई के बावजूद शव या अवशेष बरामद नहीं हो सके। पुलिस के सामने चुनौती यह है कि जिस स्थान पर शव दफनाने की बात कही गई, वहां अब खेतों की जगह एक्सप्रेसवे बन चुका है, जिससे दफनाए गए स्थान का मूल स्वरूप बदल गया है। स्वीडन की GPR मशीन से मिल रहा सिग्नलमामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की मदद से स्वीडन निर्मित लगभग 30 लाख रुपए कीमत की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन मंगवाई गई। यह मशीन विद्युत-चुंबकीय तरंगों के जरिए जमीन के भीतर दबी वस्तुओं की इमेज तैयार करती है। ऑपरेटर अजीत सिंह के अनुसार, सर्च के दौरान दो संदिग्ध बिंदु चिन्हित किए गए हैं, जहां किसी वस्तु के दबे होने की संभावना है। मशीन के अनुसार यह कंकाल भी हो सकते है। रिपोर्ट आने के बाद दोबारा खुदाई की जाएगी। एसपी बोले- जीपीआर से इमेज मिल रही, कंकाल की पहचान संभवएसपी सागर राणा का कहना है- जीपीआर से मिले इमेज ऐसे हैं, जिनसे कंकाल की पहचान संभव हो सकती है। फिलहाल पुलिस का मुख्य लक्ष्य बच्चे के अवशेष बरामद कर साक्ष्यों को पुख्ता करना है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईवे अथॉरिटी को भी पत्र लिखा गया है, जिसमें हाईवे पर खुदाई की अनुमति मांगी गई है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:28 am

बेटी बोली–चाचा ने मां को मारा,पापा ने मुझसे रेप किया:छोटे भाई पर 27 केस, बड़ा का आरोपी; दहशत में मोहल्ले वाले घर छोड़ रहे

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा में एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर के छोटे भाई ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, लिव-इन पार्टनर ने महिला की बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब 25 फरवरी की रात पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिसकर्मियों को छत के रास्ते दाखिल होना पड़ा, जहां का मंजर बेहद दर्दनाक था। बाथरूम की दीवार के पास 35 साल की महिला का शव पड़ा था। पास ही उसकी नाबालिग बेटी डरी-सहमी बैठी थी। बच्ची उस वक्त तेज बुखार से तड़प रही थी, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। दोनों आरोपी भाई अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मासूम की आंखों के सामने अब भी वह भयानक मंजर घूम रहा है, जिससे वो सदमे में है। दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 56 किलोमीटर दूर शहपुरा पहुंची। यहां क्षेत्र के लोगों और टीआई अनुराग जामदार से आरोपियों के बारे में बात की। इसमें जो कहानी निकली, वह चौंकाने वाली है। पढ़िए रिपोर्ट… आरोपी दोनों भाइयों हरिओम चौधरी (42) और देवेंद्र उर्फ छोटू चौधरी (38) का इलाके में काफी खौफ है। हत्या के आरोपी छोटे भाई देवेंद्र पर पहले से ही लूट, रेप और आर्म्स एक्ट जैसे 27 गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि बड़े भाई हरिओम पर भी पहले से हत्या का आरोप है। इनके डर से मोहल्ले के कई परिवार अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। लोग बोले- मारपीट और झगड़ा रोज का काम मोहल्ले में हरिओम और देवेंद्र का खौफ इस कदर हावी है कि कोई भी उनके बारे में खुलकर बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। लोग उनकी हरकतों से बुरी तरह परेशान हैं नशे में धुत होकर मारपीट और लूटपाट करना, इन दोनों भाइयों का रोज का काम बन चुका है। ग्रामीण दबी जुबान में उनकी करतूतें तो बताते हैं, लेकिन कैमरे के सामने आने से हर कोई कतरा रहा है। स्थानीय निवासी अरुण अग्रवाल ने बताया कि हरिओम और देवेंद्र की यहां पुश्तैनी जमीन है। करीब 20 साल पहले माता-पिता के निधन के बाद से ही दोनों भाई अकेले रह रहे हैं। राह चलते लोगों को मारना-पीटना, धमकियां देना, शराबखोरी, अवैध वसूली और जमीनों पर कब्जा करना उनकी आदतों में शुमार है। उनके घर आने-जाने का कोई तय समय नहीं है और करीब चार महीने पहले देवेंद्र एक महिला को अपने साथ लेकर आया था, जिसे वह अपनी पत्नी बताता था, हालांकि उसकी असलियत किसी को नहीं पता। इन दोनों की आपराधिक प्रवृत्ति के कारण मोहल्ले के लोग उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। किसी को यह भी नहीं पता कि वे गुजारे के लिए क्या काम करते हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि उनकी प्रताड़ना और डर से तंग आकर चार परिवार अपना घर छोड़कर कहीं और चले गए हैं, जिनके मकानों पर आज भी ताले लटके हुए हैं। बच्ची रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, रहम नहीं आया पीड़ित बच्ची हरिओम को 'पापा' और उसके भाई देवेंद्र उर्फ छोटू को 'चाचा' कहकर बुलाती थी। घटना की शुरुआत 23 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे हुई। बच्ची के मुताबिक, छोटू चाचा घर आया और मां पर शराब पिलाने का झूठा आरोप लगाकर झगड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने मां को जूते-चप्पलों और खपरैल के टुकड़ों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मां के बाल पकड़कर उनका सिर लोहे की रॉड पर दे मारा। मैं रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन चाचा को दया नहीं आई। वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। मां बार-बार बेहोश हो रही थी, मुझे पास जाने से रोका बच्ची ने बताया कि मां दर्द से कराहती रही और उनके सिर से लगातार खून बहता रहा। रात करीब 3 बजे हरिओम (पापा) नशे में धुत होकर घर लौटा। अगले दिन 24 फरवरी की सुबह उसने मां के घाव पर मरहम-पट्टी तो की, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। मां बार-बार बेहोश हो रही थी, जिसके बाद उन्हें पलंग पर लेटा दिया गया। शाम को हरिओम ही मां को बाथरूम ले गया। वहां दीवार के सहारे बैठा दिया। पूरी रात वे सब उसी घर में रहे, हरिओम बाहर से खाना भी लेकर आया, लेकिन उसने एक बार भी मरणासन्न हालत में पड़ी मां की सुध नहीं ली। हरिओम ने बच्ची को भी मां के पास जाने से रोक दिया गया। शायद हरिओम को आभास हो गया था कि मां की मौत हो चुकी है, इसलिए वह बेखौफ होकर पलंग पर सो गया, जबकि मासूम बच्ची पूरी रात दहशत के साए में लेटी रही। मुंह दबाकर किया गलत काम, धमकी देकर भागा लड़की ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की सुबह हरिओम चौधरी अचानक जाग गया। पता नहीं उसे क्या हो गया, उसने मेरे साथ गलत काम किया। जब मैंने विरोध किया तो उसने मेरा मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद वह छत से कूदकर भाग गया। मैं बहुत घबरा गई थी और कुछ समझ नहीं पा रही थी। मैं अपनी मां के पास गई, लेकिन उस समय मेरे शरीर में कोई हलचल नहीं थी। डर के कारण मैं घर में ही डरी-सहमी बैठी रही। उस दिन मैंने कुछ भी नहीं खाया। मृतका के परिजन बोले- 1 साल से मायके नहीं आई घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी थी। ससुराल पक्ष में केवल उसकी सास मौजूद है। मृतका का भाई शहपुरा से यहां पहुंचा। भाई ने बताया कि पांच साल पहले करंट लगने से बहन के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद बहन अपने ससुराल, उमरिया जिले में ही रह रही थी। करीब एक साल से वह मायके नहीं आई थी। करीब दो महीने पहले ही परिवार को पता चला कि बहन ने दूसरे समाज में रिश्ता कर लिया है। वह मजदूरी के काम के लिए जबलपुर आती–जाती रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान हरिओम से हुई थी। करीब चार महीने पहले ही वह यहां रहने आई थी। पहले पति से उसे दो बेटियां हैं। एक बेटी हमारे पास रहती है, जबकि दूसरी बेटी दादी के पास उमरिया में रहती है। दूसरी बेटी एक महीने पहले ही यहां आई थी। देवेंद्र चौधरी पर 23 केस, हरिओम जेल जा चुका देवेंद्र चौधरी उर्फ छोटू के खिलाफ शहपुरा थाना में वर्ष 2012 से अब तक कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, रेप और छेड़छाड़ जैसे मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ यहां कुल करीब 23 केस दर्ज हैं। इसके अलावा डिंडोरी सिटी कोतवाली में भी उसके खिलाफ छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट और सरकारी काम में बाधा डालने के चार मामले दर्ज हैं। अन्य जिलों में दर्ज अपराधों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। वहीं, हरिओम चौधरी के खिलाफ वर्ष 2016 में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 2018 में हत्या का केस भी दर्ज किया गया। इस मामले में वह जेल जा चुका है। हरिओम पेशे से ड्राइवर है। गिरफ्तारी के लिए मोबाइल लोकेशन खंगाल रहे थाना प्रभारी अनुराग जमादार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित है। अलग-अलग जगह तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन भी सर्च की जा रही है। जल्दी ही पकड़े जाएंगे। ये खबर भी पढ़ें… मां को पीट-पीटकर मार डाला, बेटी से रेप कियामध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में लिव इन पार्टनर के छोटे भाई ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं महिला की 14 साल की बेटी से उसके पार्टनर ने नशे में रेप किया। वारदात के बाद भाग गया। बच्ची अपनी मां की लाश के पास बैठकर रातभर रोती रही। मामला शहपुरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:28 am

महेंद्रगढ़ में घर से युवती लापता:राजस्थान के युवक पर भगाने का आरोप; फोन पर करता था बातचीत

महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद उसकी बहन ने सतनाली थाने में शिकायत दी है। जिसमें उसने एक युवक पर उसकी बहन को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। थाना सतनाली में दी शिकायत में सतनाली कस्बा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि बीते कल उसकी बहन उनके घर से लापता हो गई। शिकायत में परिजनों ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों से संपर्क कर लिया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि राजस्थान के झुंझुंनू जिला का कारी गांव का युवक सुनील कुमार उसकी बहन से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। परिवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस थाना सतनाली में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला एसआई ओमबीर की उपस्थिति में दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने लापता लड़की की तलाश शुरू कर दी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:23 am

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी जेल से भागा:10 घंटे बाद जंगल से गिरफ्तार किया, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

शिवपुरी जिले के पोहरी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जेल से फरार हो गया। करीब 10 घंटे बाद उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बंद था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आरोपी पोहरी जेल की लगभग 13 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुआ था। पुलिस ने शाम साढ़े 6 बजे उसे बामरा के जंगल से पकड़ लिया और दोबारा जेल भेज दिया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रबंधन ने पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, जो लगभग 10 घंटे तक जारी रहा। अपनी बेटी से दुष्कर्म के मामले में था जेल में बंदआरोपी को 20 फरवरी को अपनी 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया था। यह पहली बार नहीं है जब पोहरी जेल से कोई कैदी फरार हुआ है। करीब चार साल पहले भी इसी जेल से एक आरोपी दीवार फांदकर एक आरोपी भाग निकला था। इस ताजा घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। फिलहाल, आरोपी को दोबारा जेल में बंद कर दिया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:22 am

सिंगरौली में बोलेरो-बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल:निजी अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की

सिंगरौली जिले के कोतवाली बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत कचनी मोड़ पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में लोग जुट गए। घायलों की पहचान तैलाई मोड़ निवासी सनी साकेत (22) पिता सूरज साकेत और नीरज साकेत (24) पिता सुरेश साकेत के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बोलेरो चालक को घेर लिया और घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:17 am

बीकानेर में पंचायत और निकाय सम्मेलन आज:डोटासरा वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ेंगे, राहुल कस्वां दोपहर में पहुंचेंगे

बीकानेर में आगामी पंचायती राज और नगर निगम चुनाव की संभावनाओं के बीच आज पंचायत और निकाय सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा वीडियो कांफ्रेस से जुड़ेंगे, जबकि राहुल कस्वां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में हो रहे इस सम्मेलन को चुनावी तैयारी और संगठन मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार को शहर में होने वाला यह कार्यक्रम दिवंगत कांग्रेस नेता रामकिसन सियाग की स्मृति में रक्तदान शिविर के साथ रखा गया है। पहले डोटासरा के व्यक्तिगत रूप से आने की संभावना थी, लेकिन अब वे ऑनलाइन संबोधन देंगे। बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में जुटान देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के निर्देशन में आयोजित इस सम्मेलन में जिले की सभी पंचायतों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसे सियाग के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। नोखा क्षेत्र से ज्यादा भागीदारी की संभावना सूत्रों के अनुसार सबसे ज्यादा दावेदार और कार्यकर्ता नोखा क्षेत्र से पहुंच सकते हैं। पंचायत और निकाय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी साल में संगठन पर फोकस हर साल होने वाला यह कार्यक्रम इस बार चुनावी साल को देखते हुए ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी दावेदारों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। शहर और देहात नेतृत्व रहेगा साथ देहात के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। निकाय चुनाव की तैयारी के रूप में स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। सुशीला डूडी के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई गई है। राजनीतिक हलकों में इस सम्मेलन को पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:17 am

मेयर सौरभ जोशी की प्रशासक से अपील:चंडीगढ़ को जीरो-पॉलिथीन सिटी घोषित करने की मांग, कबाड़ यार्ड की भी हो निगरानी

नगर निगम चंडीगढ़ एक तरफ शहर को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त बनाने की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ सड़कों पर प्लास्टिक कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों से आवारा पशु खाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान पर खतरा बना रहता है। इस स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ के नए मेयर सौरभ जोशी ने सख्त रुख अपनाया है। मेयर सौरभ जोशी ने शहर को तुरंत “जीरो-पॉलिथीन सिटी” घोषित करने और पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कड़ा कदम नहीं उठाया गया तो शहर की सफाई व्यवस्था और पशुओं की सुरक्षा दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा। सफाईकर्मी सेल्फी तक सीमित शहर में तैनात सफाईकर्मी सुबह के समय नगर निगम द्वारा बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप में सफाई करते हुए अपनी फोटो डाल देते हैं। इसके बाद ज्यादातर आराम से बैठ जाते हैं। ऐसा ही हाल गांव मलोया में भी देखा जा रहा है, जहां सुबह के समय केवल बस स्टैंड पर सफाई कर फोटो खींच ली जाती है। इसके बाद अगर गांव के अंदर या मुख्य सड़क पर जाकर देखा जाए तो कूड़े के ढेर लगे मिलते हैं। इसको लेकर जब लोगों ने नगर निगम की मेडिकल ऑफिसर हेल्थ (MOH) डॉ. इंद्रप्रीत कौर से संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। हो रही खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल मेयर ने अपने पत्र में कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों के बावजूद शहर में पॉलिथीन की खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल हो रहा है, जिससे पर्यावरणीय संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने इसे केवल सफाई व्यवस्था की लापरवाही नहीं, बल्कि ‘सिटी ब्यूटीफुल’ की पहचान पर सीधा खतरा बताया। मेयर ने आवारा पशुओं, खासकर गाय की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर से भोजन की तलाश में गायें पॉलिथीन निगलने को मजबूर हैं, जिससे उनके पेट में गंभीर रुकावटें पैदा हो रही हैं। कई मामलों में यह तकलीफदेह मौत का कारण बन रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ माता की रक्षा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रश्न है। गांवों में कबाड़ गतिविधियों से खेत और भूजल प्रदूषित मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि शहर के पास स्थित गांवों में बिना नियंत्रण के चल रही कबाड़ की दुकानों से भी बड़ी समस्या पैदा हो रही है। प्लास्टिक कचरे की छंटाई करते समय उसका कूड़ा इधर-उधर फैल जाता है और खेतों तक पहुंच जाता है। इससे जमीन की उपजाऊ ताकत कम हो रही है और पानी भी गंदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति गांव के पर्यावरण और लोगों की सेहत, दोनों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।मेयर ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में पॉलिथीन बनाने, जमा करने और बेचने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। मेयर ने यह भी कहा कि कबाड़ के यार्ड को घेरकर रखा जाए और उन पर कड़ी निगरानी की जाए, ताकि प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फैले। इसके अलावा प्लास्टिक से अलग कचरा इकट्ठा करने के लिए विशेष केंद्र बनाए जाएं और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:15 am

सिंगरौली में फंदे पर मिला महिला का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; कमरे से शराब की बोतलें बरामद

सिंगरौली में शनिवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मामला नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल निगाही कॉलोनी के एमक्यू-433 क्वार्टर का है। मृतका की पहचान दसौती निवासी फूलमती बसौर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में भीड़ जुट गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए हंगामा किया और मामले की गहन जांच की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पार्टी के बाद विवाद, युवक कमरे में बंद रहा पुलिस के अनुसार, संबंधित क्वार्टर आंध्रप्रदेश निवासी ठेकेदार संदीप को आवंटित था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात संदीप और फूलमती एक कमरे में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद फूलमती कमरे से बाहर निकल गई और बाहर से कुंडी लगाकर संदीप को अंदर बंद कर दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गई। शराब के नशे में संदीप उसी कमरे में सो गया। कमरा खुलने पर महिला का शव फंदे पर मिला शनिवार सुबह जब संदीप की नींद खुली तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया। उसने पड़ोसियों को फोन कर मदद मांगी। दरवाजा खुलने के बाद जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा, तो फूलमती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। संदीप ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। परिजनों का आरोप-हत्या को आत्महत्या का रूप दिया मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फूलमती की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने क्वार्टर आवंटन प्रक्रिया और बाहरी लोगों के आवागमन पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही होगा। इस घटना के बाद एनसीएल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:14 am

सीकर के तापमान में 6 डिग्री का उछाल:फरवरी में ही 35 डिग्री पहुंचा तापमान, एक सप्ताह लगातार बढ़ेगी गर्मी

सीकर के मौसम में गर्मी बढ़ गई है। इस बार फरवरी महीने में ही तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आज सुबह के न्यूनतम तापमान में भी साढ़े 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को‌ मिली है। वहीं, शुक्रवार को दिन‌ का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। क्लाइमेट चेंज होने के कारण इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। आज सीकर जिले के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्की बादलवाही है। वहीं, इन दिनों न्यूनतम तापमान में तेजी से बदलाव हुआ है। सीकर जिले में अब एक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। हालांकि 3 फरवरी को बादलवाही होने की संभावना है। बात करें सीकर जिले के तापमान की तो सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिन की तेज धूप‌ का खासा असर हुआ। फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव… सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से दि‌न में गर्मी तेज है। बीती रात कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही के कारण हवाओं पर ब्रेक रहा। सीकर में अभी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की सर्दी का दौर भी अब खत्म हो गया है। 3-4 मार्च को फिर हल्की गति से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। सीकर में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। एक सप्ताह तक सीकर जिले के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:12 am

KGMU में धर्मांतरण कराने वाले डॉ. रमीज के खिलाफ चार्जशीट:लैपटॉप में 500 गंदे वीडियो, लखनऊ पुलिस ने 800 पेज की रिपोर्ट तैयार की

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले डॉ. रमीजुद्दीन नायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। पुलिस ने उसके समेत चार लोगों के खिलाफ 800 से ज्यादा पेज की चार्जशीट बनाई है। पुलिस ने चार्जशीट में दो पीड़िताओं के बयान, डिजिटल साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट को शामिल किया है। डॉ. रमीज ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया था, जबरन गर्भपात कराया और धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। आरोपी के पास से बरामद तीन लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। करीब 12 साल से ज्यादा समय का 4TB (4000 GB) डेटा मिला है, जिसमें 500 से ज्यादा अश्लील वीडियो पाए गए हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पढ़ाई के दौरान से ही इस तरह के काम करता रहा है। पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की थी केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. रमीजुद्दीन पर महिला डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि मतांतरण से इनकार करने पर उसने शादी से मुकर गया। मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पीड़िता की तहरीर पर चौक कोतवाली में दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने और मतांतरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिलाओं को वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को महिलाओं का हमदर्द बताकर उनके करीब पहुंचता था। आर्थिक सहायता और करियर में सहयोग का भरोसा देकर संबंध स्थापित करता और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। जांच में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और मतांतरण के आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों से होने की बात कही गई है। माता-पिता और सहयोगी भी नामजद दाखिल चार्जशीट में डॉ. रमीजुद्दीन के अलावा उसके पिता सलीमुद्दीन, मां खतीजा और निकाह में गवाह बने शारिक खान को भी आरोपी बनाया गया है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के अनुसार, दुष्कर्म, जबरन गर्भपात, मतांतरण समेत सात धाराओं में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है। अब मामले में आगे की सुनवाई अदालत में होगी। -------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… लव-जिहाद में गिरफ्तार डॉक्टर के पिता की 4 हिंदू बीवियां : 4 राज्यों में शादी की, धर्मांतरण कराया; लखनऊ KGMU में बेटे को टारगेट दिया लखनऊ KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन से जुड़े मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके पिता सलीमुद्दीन की भूमिका को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीमुद्दीन ने 4 राज्यों में निकाह किए थे। उसकी चारों पत्नियां पहले हिंदू थीं। (पूरी खबर पढ़िए)

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:11 am

कोटा-रींगस होली स्पेशल ट्रेन का 4 मार्च को लास्ट फेरा:खाटू श्याम जी के दर्शन का आखिरी मौका, जानें किन-किन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

कोटा-रींगस (खाटूश्यामजी) होली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च को आखिरी फेरा करेगी। इस गाड़ी का दोनों दिशाओं में कोटा, लाखेरी, इन्द्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, देहर का बालाजी, चौमूं सामोद, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09807 (कोटा–राशिदपुर खोरी) 4 मार्च (बुधवार) को कोटा स्टेशन से रात 9.55 बजे रवाना होगी। जो 10.38 बजे लाखेरी, 10.50 बजे इन्द्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, अगले दिन 00.05 बजे सवाई माधोपुर, 2.02 बजे दुर्गापुरा, 2.30 बजे जयपुर, 2.50 बजे देहर का बालाजी, 3.13 बजे चौमूं सामोद, 3.40 बजे रींगस व 4.30 बजे सीकर पर ठहराव लेते हुए तड़के 5.20 बजे राशिदपुर खोरी पहुंचेगी। रींगस स्टेशन खाटू श्याम जी के लिए निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जहां से सड़क मार्ग द्वारा खाटू धाम पहुंचा जा सकता है। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09808 (राशिदपुर खोरी–कोटा) 5 मार्च (गुरुवार) को सुबह 6.55 बजे राशिदपुर खोरी से रवाना होगी। जो सुबह 7.10 बजे सीकर, 8.00 बजे रींगस, 8.36 बजे चौमूं सामोद, 9.40 बजे देहर का बालाजी, 10 बजे जयपुर, 10.22 बजे दुर्गापुरा, दोपहर 1.45 बजे सवाई माधोपुर, 2.38 बजे इन्द्रगढ़ सुमेरगंज मंडी व 2.50 बजे लाखेरी पर ठहराव लेते हुए 3.55 बजे कोटा पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी व 1 वातानुकूलित द्वितीय सह प्रथम श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं। ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन से संचालित गाड़ी संख्या 51907/51908 तथा 51909/51910 ईदगाह–भरतपुर पैसेंजर रेलसेवाएं 1 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:09 am

कलानौर में NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को किया जागरूक:स्वच्छता और सड़क सुरक्षा पर दिया जोर; बोले- जल संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी

रोहतक जिले के कलानौर स्थित सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों ने गांव आंवल में सामाजिक, शैक्षणिक और जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, जीवन मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बर्फानी मंदिर परिसर में सफाई अभियान स्वयंसेवकों ने गांव के प्रसिद्ध बर्फानी मंदिर परिसर की सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। ध्यान और आत्मबल पर विशेष सत्र 'हार्टफुलनेस' संस्था से आए श्री राजबीर और श्रीमती कमलेश देवी ने स्वयंसेवकों को ध्यान, मानसिक एकाग्रता, मानसिक शांति और आंतरिक आत्मबल विकसित करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। विवेकानंद केंद्र, भिवानी से आए श्री लाल बहादुर शास्त्री और उनकी टीम ने जीवन मूल्यों, राष्ट्र प्रेम, अनुशासन और एकाग्रता के महत्व पर प्रेरक सत्र लिया। एआई पर व्याख्यान और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर कविताएं महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती कनिका ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर व्याख्यान दिया और इसके सकारात्मक उपयोगों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। स्वयंसेविकाओं ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कीं। इसके अलावा, स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य ने की स्वयंसेवकों की सराहना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक संवेदना को सशक्त बनाते हैं। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मानसा राय और डॉ. उमेश कुमार की देखरेख में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:09 am

हरदा में जलकर बढ़ोतरी पर घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल:प्रस्ताव लाने वाले बीजेपी उपाध्यक्ष ही अब कर रहे पुनर्विचार की मांग

हरदा में जलकर की बढ़ी हुई दर को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक में जलकर 75 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया। परिषद में बताया गया कि प्रति कनेक्शन करीब 563 रुपये प्रतिमाह खर्च आ रहा है, इसी आधार पर दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया। खास बात यह है कि जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने ही रखा था। उन्होंने शुरुआत में 300 रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने का सुझाव दिया था, लेकिन चर्चा के बाद 200 रुपये प्रतिमाह की दर बहुमत से पारित कर दी गई। कांग्रेस ने किया था विरोध बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने 75 रुपये से सीधे 200 रुपये करने का विरोध किया था। उनका कहना था कि यदि दर बढ़ानी है तो उसे 100 रुपये प्रतिमाह किया जाए। यह आपत्ति परिषद की कार्यवाही में दर्ज है और इसके वीडियो प्रमाण भी मौजूद हैं। अब वही उपाध्यक्ष अंशुल गोयल मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर जलकर की दर कम करने या फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप: दोहरी राजनीति नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि जब प्रस्ताव खुद उपाध्यक्ष ने रखा और बहुमत से पारित कराया, तो अब दर कम करने की मांग किस आधार पर की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले बहुमत का उपयोग कर फैसला करती है और अब जनता के दबाव में खुद को हितैषी दिखाने की कोशिश कर रही है। परिषद बैठक बुलाने की मांग कांग्रेस ने मांग की है कि यदि वास्तव में जलकर कम करना है तो परिषद की विशेष बैठक बुलाकर औपचारिक प्रस्ताव लाया जाए और दर 100 रुपये प्रतिमाह तय की जाए। उनका कहना है कि केवल पत्र लिखना पर्याप्त नहीं है। जलकर वृद्धि को लेकर शहर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अब सभी की नजर नगर पालिका परिषद की अगली बैठक और प्रशासन के फैसले पर टिकी है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:04 am

नूंह में HKRN वॉल्वो ट्रक ड्राइवर भर्ती पर विवाद:युवा बोले- मेवात से हैं, इसलिए ड्राइविंग टेस्ट बाहर किया; मैसेज भेज कर बुलाया था

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से वॉल्वो ट्रक ड्राइवर पद के लिए नूंह जिले से बुलाए गए युवाओं ने चयन प्रक्रिया में गंभीर भेदभाव का आरोप लगाया है। युवाओं का कहना है कि 26 फरवरी 2026 को ड्राइविंग टेस्ट और ट्रेनिंग के लिए टैक्स मैसेज के जरिए बुलाए जाने के बावजूद, उन्हें बिना कारण प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। नूंह जिले के रहने वाले मुश्ताक पहलवान ने बताया कि लगभग 15-16 अभ्यर्थी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर ग्राम पथरेडी स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वहां उनके ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र जमा किए गए और रजिस्टर में एंट्री भी की गई। मेवात क्षेत्र के युवाओं को बाहर करने का आरोप अभ्यर्थियों के अनुसार, जब वे टेस्ट की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि मेवात क्षेत्र के ड्राइवरों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद उनके दस्तावेज वापस कर दिए गए और बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उन्हें वापस भेज दिया गया। युवाओं ने जताई नाराजगी युवाओं ने बताया कि वे रोजगार की उम्मीद में विभिन्न स्थानों से आए थे। कई अभ्यर्थियों ने यात्रा पर खर्च किया और अपने अन्य काम छोड़कर यहां पहुंचे थे। अचानक लिए गए इस निर्णय से वे आहत और अपमानित महसूस कर रहे हैं। पारदर्शी जांच की मांग अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि यदि चयन प्रक्रिया में कोई विशेष शर्त या प्रतिबंध था, तो इसकी जानकारी पहले ही क्यों नहीं दी गई। इस मामले में संबंधित कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। युवाओं ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी जवाब की मांग की है।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:03 am

यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में 12वीं के छात्र का शव रखकर प्रदर्शन: एग्जाम के बाद 2 छात्रों के विवाद में ईंट लगने से मौत

गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट के बाद छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार के पहले शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदी में राजघाट पर छात्र का दाह संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ेंलखनऊ में शिक्षामित्र BLO की मौत:बेटा बोला- अधिकारी परेशान कर रहे थे, प्रशासन ने आरोप नकारे मोहनलालगंज विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे निगोहां क्षेत्र के BLO रामदीन की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक के बेटे ने अधिकारियों पर अत्यधिक कार्यदबाव का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। निगोहां के राती गांव निवासी 54 साल के रामदीन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगी थी। बताया गया है कि बीमार चल रहे रामदीन मैपिंग कार्य समय से पूरा न होने के कारण काफी तनाव में थे। उनका बूथ रेड जोन में डाले जाने के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई थी। पूरी खबर पढ़ें आजमगढ़ में एक्सीडेंट में युवक की मौत: बाइक से जाते समय आमने सामने हुई टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बघोरा के निकट तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पर जनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 6 IAS-PCS अफसरों का तबादला, ललितपुर के ADM राजेश श्रीवास्तव को गोरखपुर मंडल भेजा गया योगी सरकार ने शुक्रवार देर शाम तीन IAS और तीन PCS अफसरों की तबादला सूची जारी की है। अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीणा को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और रेशम विभाग के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक टीके शिबू के पास इसका विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार था। होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव राजेश सिंह को पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक राजकमल यादव का ट्रांसफर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विशेष सचिव पद पर किया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल भेजा गया है। उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर संजय मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ललित कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीचर सुसाइड मामले में देवरिया की BSA सस्पेंड, सैलरी रिलीज करने के बदले 20 लाख रुपए मांगे गए थे देवरिया में टीचर कृष्ण मोहन सिंह के सुसाइड के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। देवरिया की BSA शालिनी श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है। BSA के खिलाफ विभागीय जांच में लगे आरोप सही मिले थे। इस पर डीएम दिव्या मित्तल ने बीएसए को डांट भी लगाई थी और कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भेजा था। वहीं, शिक्षक लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। निलंबन अवधि के दौरान शालिनी श्रीवास्तव को भत्ता मिलेगा। उन्हें शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि देवरिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खाली पद पर नियमित तैनाती होने तक प्राचार्य, डायट (देवरिया) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए। BSA और बाबू पर आरोप है कि उन्होंने वेतन बहाली के लिए 20 लाख रुपए की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर… बांदा में महिला ने 5 साल की बेटी को यमुना नदी में फेंका, खुद भी कूदी; राहगीरों ने बचाई जान, मासूम की तलाश बांदा में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते 5 साल की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद राहगीरों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। मरका थाना क्षेत्र के वशिस्टन पुरवा मजरा मऊ निवासी रूबीना यादव ने अपनी पांच साल की बेटी पिंकी को यमुना पुल से नदी में फेंक दिया। बेटी को नदी में फेंकने के बाद रूबीना खुद भी नदी में कूदने लगी। लेकिन राहगीरों ने उसे देख लिया और तुरंत पकड़कर उसकी जान बचा ली। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:03 am

सिरसा की महिला से शादी के अगले-दिन पंजाब में मारपीट:दहेज में मांगी बुलेट-5 लाख कैश, शराब पीकर चारपाई से बांधकर दबाया गला

सिरसा जिले की महिला से शादी के अगले ही दिन पंजाब में मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक व 5 लाख रुपए कैश की डिमांड की। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। एक दिन उसे चारपाई से बांध दिया और मारपीट की। उसका गला भी दबाया। जानकारी के अनुसार, महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस थाने पहुंची और मायके में परिजनों को अवगत करवाया। इसके बाद परिजनों ने महिला का इलाज करवाया और आरोप लगाए कि दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करते थे। पंचायत में वह दोनों परिवार एकत्रित हुए, पर ससुराल वाले नहीं माने। उसे घर बसाने व सामान लौटाने से मना कर दिया। शिकायत में पुलिस ने दोनों पक्षों को नोटिस भेजे और जांच की। पाया कि शादी के बाद पति-पत्नी का घरेलू बातों को लेकर झगड़ा व मनमुटाव रहने लगा। महिला मायके में आकर रहने लगी। दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने व सामान खुर्द बुर्द करने के आरोप सही पाए गए। ऐसे में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जेठ दो बार तलाकशुदा पुलिस को दी शिकायत में जिले के गांव की महिला ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को पंजाब के अमृतसर के युवक के साथ शादी हुई थी। उसके पिता ने शादी में हैसिसत के अनुसार ठीक-ठाक खर्चा किया था और बाइक दिया था, उसका जेठ दो बार तलाकशुदा है। शादी के अगले ही दिन उसे ताना मारना शुरू कर दिया और बुलेट बाइक व दो लाख रुपए की डिमांड करने लगे। कहने लगे कि बड़े बेटे को बुलेट व 5 लाख दहेज में मिले थे। अगले दिन पति शराब के नशे में आया और उसे बुरी तरह से पीटा। मांग पूरी न करने पर उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वह कुछ समय तक शांत रही। आरोप लगाए कि उसका जेठ भी उस पर बुरी नजर रखता था और उसे घर में न घुसने की धमकी देता। 5-6 दिन बाद उसने अपने माता-पिता को दहेज की मांग व बर्ताव के बारे में बताया। परिवार वाले उसे घर ले गए और मुश्किल से 50 हजार का इंतजाम किया। पति ने दोबारा ले जाकर की मारपीट उसके 8-10 दिन बाद उसके पति उनके घर आया और 50 हजार देकर समझाया। एक बार वह उसे अपने साथ ले गया, पर उसके व्यवहार में अंतर नहीं आया, उसने मांग करनी शुरू कर दी। एक दिन उसे घर में चारपाई से बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया। दीवार फांद भागकर बचाई जान उसका गला चुन्नी से दबाया और कहने लगे कि यहीं खत्म कर देंगे। कुछ देर बाद वह बाहर चले गए और उसे होश आया, तो वह किसी तरह दीवार फांदकर अपनी जान बचाकर वहां से भागी और थाने आ पहुंची। फिर पुलिस ने परिजनों को फोन कर सूचित किया और उसे वहां से लेकर आए और सिविल अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 9:00 am

आज आएगा धनबाद मेयर का रिजल्ट:रांची की कमान संभालेंगी रोशनी खलखो, 9 नगर निगम में 4 पर महिलाएं जीती

9 नगर निगम में हुए चुनाव के परिणाम शुक्रवार की देर रात तक जारी होते रहे। रांची नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने जीत दर्ज कर राजधानी की सियासत में नया अध्याय जोड़ दिया। शुक्रवार को पांच राउंड की मतगणना के बाद देर रात करीब 12 बजे परिणाम घोषित किया गया। रोशनी ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया। रोशनी को कुल 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा को 1,43,306 मत प्राप्त हुए। पहले राउंड से ही रोशनी ने बढ़त बना ली थी और यह सिलसिला अंतिम राउंड तक कायम रहा। मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से रोशनी और रमा के बीच सिमटा रहा। बाकी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और शहर में देर रात तक उत्साह का माहौल रहा। हजारीबाग से मेदिनीनगर तक बदला परिदृश्य हजारीबाग नगर निगम में अरविंद कुमार राणा नए मेयर चुने गए। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं और पत्रकारिता पृष्ठभूमि भी रखते हैं। मानगो नगर निगम के पहले चुनाव में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को हराया। आदित्यपुर में भाजपा समर्थित संजय सरदार विजयी रहे। देवघर में झामुमो समर्थित रवि रावत मेयर बने। धनबाद में संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। मेदिनीनगर में भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3,122 वोटों से पराजित किया। चास में भोलू पासवान आगे रहे। इन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार अविनाश कुमार को मात दी। वहीं नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कई स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मजबूत प्रदर्शन कर सियासी दलों को चुनौती दी। 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों में मतदान हुआ था। कहीं बागी, कहीं कैडर तो कहीं समीकरण बने जीत की वजह नगर निगम चुनावों में हर शहर की अपनी अलग कहानी रही। हजारीबाग में भाजपा के एक बड़े वर्ग की सक्रियता का लाभ मिला। देवघर में भाजपा के बागी उम्मीदवार ने करीब 14 हजार वोट काटे, जिससे मुकाबला झामुमो के पक्ष में गया। मानगो में अल्पसंख्यक मतदाताओं का एकमुश्त समर्थन निर्णायक रहा। गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार की रणनीति असरदार रही। यहां प्रमिला मेहरा विजेता बनीं। आदित्यपुर में मजबूत संगठन और कैडर वोट ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को बढ़त दिलाई। चास में पूर्व कार्यकाल के कामकाज पर जनता के भरोसे का फायदा मिला। मेदिनीनगर में वोटों के बंटवारे के बावजूद मजबूत कैडर के दम पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत सुनिश्चित की। चुनाव परिणामों ने राज्य की नगरीय राजनीति में नए समीकरण गढ़ दिए हैं।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 8:55 am

रेवाड़ी एम्स में भर्तियां निकलीं, ओपीडी जल्द शुरू होगी:राव इंद्रजीत बोले- जेपी नड्डा से मिलकर अन्य पदों पर भर्ती की बात की

रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ओपीडी शुरू होने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। एम्स प्रशासन ने तकनीकी और अन्य विभागों के लिए कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहली बार है जब रेवाड़ी एम्स प्रशासन की ओर से भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए हैं। एम्स प्रशासन की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए विज्ञापन प्रसारित किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में और भी पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। कुछ पदों पर अभी वित्त मंत्रालय की मंजूरी लंबित है, जिसके जल्द मिलने की उम्मीद जताई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से इन पदों को भरने के लिए वित्त व्यय विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बोले- जल्द होगी फाइल क्लीयर रेवाड़ी के रहने वाले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी पिछले हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से रेवाड़ी एम्स में भर्ती की फाइल की क्लीयरेंस को लेकर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही वित्त मंत्रालय से बात कर फाइल को क्लियर करवाएंगे ताकि तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके। ओपीडी शुरू करने की तैयारी तेज एम्स में ओपीडी शुरू करने के लिए डॉक्टरों की नियुक्तियां आवश्यक हैं। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती शुरू हो जाएगी, जिससे एम्स रेवाड़ी में ओपीडी सेवाएं प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

दैनिक भास्कर 28 Feb 2026 8:53 am