'मैंने हमेशा आपको एक बड़े भाई के रूप में देखा है', केरल की दुल्हन ने CM योगी को भेजा भावुक खत
केरल की अरुंधति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2 पन्नों का भावुक पत्र लिखकर 20 दिसंबर को अपनी शादी में आमंत्रित किया है। उन्होंने योगी को बड़ा भाई और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी जीवन यात्रा ने उन्हें भावनाओं को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत समझना सिखाया।
'मेरी शादी में जरूर आइए योगी जी', केरल की लड़की ने CM को लिखा भावुक पत्र
केरल की अरुंधति ने उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को अपनी शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है. बचपन में योगी का एक वीडियो देखकर अरुंधति की भावनाओं को लेकर सोच बदल गई थी. अब उन्होंने अपनी शादी के लिए योगी को दो पन्नों की भावुक चिट्ठी लिखी है, जिसमें अपने जीवन से जुड़ी खास बात भी साझा की है.
चांडी से विजयन तक: क्या जांचों के घेरे से बेदाग निकल पाएंगे केरल के पूर्व मुख्यमंत्री?
तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर . केरल के पूर्व Chief Minister पिनराई विजयन क्या कई जांचों और आरोपों के बीच अपनी Political छवि बरकरार रख पाएंगे? क्या वह भी कांग्रेस…
दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा कथित बर्बरता और एफआईआर दर्ज न किए जाने के मामले ने अब राजस्थान की सियासत में भी हलचल पैदा कर दी है।
भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का केरल दौरा रद्द
अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही हजारों प्रशंसक इकट्ठा हुए थे,
निशांत ने पहले नित्या का गला घोंटा और फिर उस पर कई बार पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने विपक्ष द्वारा नेदुंबस्सेरी में हुए बहुचर्चित कार हादसे की जांच में खामियां होने के आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। कोच्चि के पास नेदुंबस्सेरी में 11 अक्टूबर की तड़के तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि कार चला रहा 19 वर्षीय सुहैल शराब के नशे में था। मृतकों की उम्र करीब 21 वर्ष थी और उनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। खबरों के मुताबिक, मेडिकल जांच में सुहैल के खून में शराब की मात्रा काफी अधिक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कुछ और आरोप भी जोड़े। अंगमाली के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए चार लोगों सुहैल, निनव, अमीर और जोएल को जांच के लिए बृहस्पतिवार शाम तक पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया था। तिरुवनंतपुरम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने एक संवाददाता सम्मेलन में नेदुंबस्सेरी हादसे की जांच में खामियों के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज की और बाद में मामले में आरोपियों के नाम और अन्य विवरण जोड़े। पुलिस थाने जाने वाले लोग इन प्रक्रियाओं से परिचित होते हैं। प्राथमिकी दर्ज करते समय शुरुआत में सभी विवरण शामिल नहीं किए जाते हैं।’’आरोपियों को बोर्स्टल स्कूल में रखने की आलोचना पर सतीशन ने कहा, ‘‘किसी आरोपी को बोर्स्टल स्कूल भेजने का आदेश सरकार नहीं, बल्कि अदालत देती है लेकिन इसका दोष भी सरकार पर मढ़ा जा रहा है।’’इससे पहले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने राज्य सरकार पर मामले की जांच में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।
विजिलेंस FIR के खिलाफ Pinarayi Vijayan को राहत नहीं, Kerala High Court ने अपील खारिज की
केरल उच्च न्यायालय ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी और उनके पति पी.ए. मोहम्मद रियास की उन अर्जियों को खारिज कर दिया है, जिनमें उन्होंने CMRL रिश्वत मामले में अपने खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश को चुनौती देने की अनुमति मांगी थी। भाजपा और कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझलनादन ने इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं, CPI(M) ने दावा किया है कि यह मामला झूठा और राजनीतिक रूप से प्रेरित है। पार्टी का कहना है कि यह भाजपा और UDF की एक सोची-समझी चाल है, जिसका मकसद उनके नेताओं और वामपंथी दल को निशाना बनाना है। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश सरकार के लिए कोई झटका नहीं है, क्योंकि सरकार ने कानून के अनुसार काम किया है और इसमें कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं था। इसे भी पढ़ें: Paras Healthcare लाएगी 1450 करोड़ रुपये का IPO, प्राइस बैंड तय विजयन, वीणा और रियास को सिंगल जज के उस आदेश के खिलाफ अपील करने की अनुमति नहीं मिली, जिसमें विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद, BJP नेता शोन जॉर्ज ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री में ज़रा भी शर्म बची है, तो उन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जॉर्ज ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) से पत्र मिलने के बाद, जिसमें CPI(M) के वरिष्ठ नेता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई थी, राज्य सरकार विजयन की अब और कोई मदद नहीं कर सकती। इसे भी पढ़ें: PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर UN निकाय कब रिपोर्ट देगा, भारत ने OHCHR से पूछा CPI(M) के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने कहा कि पार्टी फैसले की समीक्षा करने के बाद इस मामले से राजनीतिक और कानूनी तौर पर निपटेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को एकल न्यायाधीश (सिंगल जज) के आदेश को तुरंत लागू करने के बजाय उसके खिलाफ अपील करनी चाहिए थी।
दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के साथ ही घरेलू पर्यटन का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान सहित उत्तर भारत के पर्यटकों पर है। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती, हरे-भरे पहाड़, शांत बैकवाटर, समुद्र तट, वन्यजीव अभयारण्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर में रोड शो आयोजित किया गया। होटल रमाडा में हुए इस कार्यक्रम में केरल के लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई। कार्यक्रम में केरल टूरिज्म के एडीजी सुमित कुमार ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में हो रहे बदलावों, नए पर्यटन अनुभवों और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। देश के प्रमुख शहरों में ट्रैवल ट्रेड मीट और रोड शो केरल टूरिज्म की ओर से त्योहारी सीजन से पहले देश के प्रमुख शहरों में ट्रैवल ट्रेड मीट और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के ट्रैवल एजेंटों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ साझेदारी मजबूत करना है, ताकि पर्यटकों को केरल घूमने के लिए आकर्षक पैकेज उपलब्ध कराए जा सकें। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी स्थानीय ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद और पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की गई। छह रात और सात दिन के पैकेज में समुद्र तट से पहाड़ों तक का अनुभव केरल टूरिज्म इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को छह रात और सात दिन के हॉलिडे पैकेज के जरिए राज्य के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का अनुभव देने पर जोर दे रहा है। इन यात्राओं में समुद्र तटों, बैकवाटर, हिल स्टेशन, जंगलों और प्राकृतिक दृश्यों को शामिल किया जा सकता है। परिवारों, दोस्तों के समूहों और प्रकृति प्रेमियों के लिए केरल में अलग-अलग तरह के पर्यटन अनुभव मौजूद हैं। राजस्थान के पर्यटकों के लिए केरल की खासियत यह है कि यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ संस्कृति, विरासत, मंदिरों, स्थानीय खान-पान और ग्रामीण जीवन को करीब से देखने का अवसर भी मिलता है। पर्यटक समुद्र तटों पर सुकून भरे पल बिताने के साथ हरे-भरे पहाड़ी इलाकों की सैर, हाउसबोट में बैकवाटर का अनुभव और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। लोक कलाओं के जरिए पेश की केरल की सांस्कृतिक विरासत जयपुर में हुए रोड शो का एक प्रमुख आकर्षण केरल के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, विशिष्ट रंग-सज्जा और नृत्य शैलियों के माध्यम से केरल की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को राज्य की लोक परंपराओं और धार्मिक-सांस्कृतिक अनुष्ठानों से परिचित कराया। केरल की सांस्कृतिक पहचान में तेय्यम, कथकली, ओट्टन थुल्लल और मोहिनीअट्टम जैसी कलाओं का विशेष स्थान है। तेय्यम उत्तरी केरल के मालाबार क्षेत्र की प्रसिद्ध अनुष्ठानिक कला है, जिसमें कलाकार आकर्षक मुख-सज्जा, विशाल मुकुट और पारंपरिक वेशभूषा धारण करते हैं। कथकली अपने विस्तृत मेकअप, रंग-बिरंगे परिधानों और भाव-भंगिमाओं के जरिए पौराणिक कथाओं को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। वहीं, मोहिनीअट्टम अपनी कोमल और लयात्मक नृत्य शैली के लिए जाना जाता है। ओट्टन थुल्लल में नृत्य, अभिनय, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया जाता है। इन कलाओं के जरिए केरल अपनी सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। पहली तिमाही में घरेलू पर्यटकों की संख्या में 10.98 प्रतिशत वृद्धि केरल टूरिज्म के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में घरेलू पर्यटकों के आगमन में 10.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पर्यटन विभाग अब सितंबर से नवंबर के बीच दशहरा और दीपावली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में बीटूबी पार्टनरशिप मीट और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्थान में आयोजित बैठक में केरल के करीब 45 पर्यटन हितधारकों ने हिस्सा लिया और स्थानीय ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन उत्पादों तथा हॉलिडे पैकेज की जानकारी साझा की। अभियान के तहत अहमदाबाद, वडोदरा, मुंबई, पुणे, दिल्ली और जयपुर में गतिविधियां आयोजित की गई हैं। नवंबर में सूरत और नागपुर में भी बीटूबी मीट आयोजित करने की योजना है। ‘ब्रांड वायनाड’ के जरिए ग्रामीण जीवन और प्रकृति को पर्यटन से जोड़ने की पहल सुमित कुमार ठाकुर ने बताया कि केरल टूरिज्म ने 6 अक्टूबर को वायनाड के वैथिरी में ‘ब्रांड वायनाड’ पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य वायनाड की प्राकृतिक सुंदरता, कृषि, विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना है। इस पहल के अंतर्गत जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने, होमस्टे सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय समुदायों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के नए ‘लाइफ एक्सपीरियंस ट्रेल्स’ और एक गाइडेड ट्रैवल कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। इसमें थिरुनेल्ली सर्किट, चेकाडी फार्म का दौरा और कॉफी से जुड़े अनुभव शामिल हैं। पर्यटक स्थानीय कृषि जीवन, कॉफी और मसालों की खेती, पारंपरिक चावल की किस्मों, शहद और क्षेत्रीय खान-पान को करीब से जान सकेंगे। वायनाड की जनजातीय विरासत को पर्यटन से जोड़ने के लिए ‘एन ऊरू’ हेरिटेज विलेज के विस्तार की योजना भी सामने रखी गई है।
MV Govindan का आरोप: Kerala में Pinarayi Vijayan को घेरने के लिए UDF ने ED से मिलाया हाथ
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केरल राज्य इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन ने गुरुवार को कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) और एक्सलॉजिक (Exalogic) मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बचाव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि UDF ने विजयन, मोहम्मद रियास और CPI(M) को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ हाथ मिला लिया है। इस मामले में अदालत के फैसले पर बात करते हुए, गोविंदन ने कहा कि पार्टी फैसले के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद कानूनी और राजनीतिक तरीकों से जवाब देगी। उन्होंने कहा, इस मामले से जुड़े फैसले का बारीकी से अध्ययन करने के बाद, जैसा कि हमने पहले भी कहा था, हम इसका कानूनी और राजनीतिक रूप से प्रभावी ढंग से सामना करेंगे। असल में, केरल सरकार को ही अपील दायर करनी चाहिए थी। चूंकि उन्होंने अपील दायर नहीं की, इसलिए अदालत ने खुद ही यह संकेत दिया और यह समझा कि फैसले को लागू कर दिया गया है और उस पर अमल भी हो चुका है। इसे भी पढ़ें: पत्रकारिता के लिए PIB एक्रेडिटेशन अनिवार्य शर्त नहीं, CPI सांसद ने Amit Shah से की दखल की मांग गोविंदन ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और पार्टी इस प्रक्रिया में कोई दखल नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर FIR को रद्द कराने का विकल्प मौजूद है। उन्होंने कहा, अदालत ने अब कहा है कि हम इस मामले को आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए, सभी पहलुओं की जांच करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के पीछे राजनीतिक मकसद होने का आरोप लगाते हुए, गोविंदन ने कहा, हालिया फैसले को देखने से साफ पता चलता है कि केरल में UDF ने ED के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची है, जिसका मकसद पिनाराई विजयन, रियास और CPI(M) पर राजनीतिक हमला करना है। इसे भी पढ़ें: पत्रकारिता के लिए PIB एक्रेडिटेशन अनिवार्य शर्त नहीं, CPI सांसद ने Amit Shah से की दखल की मांग केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के तौर पर विजयन के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए, गोविंदन ने इसे एक पुरानी राजनीतिक मांग बताकर खारिज कर दिया और मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों को भी नकार दिया। उन्होंने कहा, यह तो उनकी बहुत पुरानी मांग है। ऐसा नहीं है कि यह मांग अभी उठी है; उन्होंने तो बहुत पहले ही मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी थी। इस बेमतलब के नारे पर कोई ध्यान नहीं देता। इस मामले को मनगढ़ंत बताते हुए, गोविंदन ने आरोप लगाया कि ED, BJP के इशारे पर राजनीतिक मकसद से इस मामले को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने VD सतीसन और उनके खेमे पर भी इस रुख का समर्थन करने का आरोप लगाया।
Western Ghats ESA से 8590 वर्ग किमी बाहर रखने को Kerala विधानसभा में संकल्प पारित
केरलम विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक संकल्प पारित कर केंद्र सरकार से राज्य के उस संशोधित प्रस्ताव को स्वीकार करने का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया जिसमें पश्चिमी घाट के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) से 98 राजस्व गांवों में फैले 8,590.69 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को बाहर रखने की मांग की गई है। विद्युत, पर्यावरण और संसदीय कार्य मंत्री सनी जोसेफ ने यह संकल्प पेश किया। इसमें केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि वह राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी घाट से संबंधित ईएसए की अंतिम अधिसूचना जारी करने से पहले केरलम सरकार द्वारा सौंपे गए संशोधित प्रस्ताव पर विचार करे। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने सदन में कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने इस मुद्दे पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की पिछली सरकार की तरह ही रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन की इस दलील के जवाब में यह बात कही कि पिछले 10 वर्षों में वामपंथी सरकार द्वारा इस मुद्दे पर उठाए गए कदमों का प्रस्ताव में उल्लेख नहीं है। विजयन ने इन कदमों को भी प्रस्ताव में शामिल करने का सुझाव दिया था। जोसेफ ने इस बात का उल्लेख करने पर सहमति जताई कि अंतिम प्रस्ताव लगातार सत्ता में रही सरकारों के प्रयासों का नतीजा था। उन्होंने कझाकूटम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वी मुरलीधरन के इस सुझाव को भी शामिल करने पर सहमति जताई कि जनहित की रक्षा के लिए केंद्र ने अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की है। संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग के अलावा, संकल्प में केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया कि ईएसए के नियम इस क्षेत्र की सीमा से बाहर के इलाकों में लागू न हों। इसमें केंद्र सरकार से ‘लाल श्रेणी’ के उद्योगों से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा करने और हर मामले की विशिष्ट परिस्थितियों के आधार पर छूट देने का भी अनुरोध किया गया है। इनमें दूध प्रसंस्करण और डेयरी उत्पादों का निर्माण, बूचड़खाने और मांस प्रसंस्करण इकाइयां, साझा अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र (सीईटीपी) तथा पांच एमवीए से अधिक क्षमता वाली डीजल जनरेटर प्रणाली का इस्तेमाल करने वाले स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं। सदन में संकल्प पढ़ते हुए जोसेफ ने कहा कि नये स्वास्थ्य संस्थानों, जलविद्युत परियोजनाओं और किसी भी तरह की विपत्ति या आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बसाई जाने वाली टाउनशिप को भी छूट देने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए इन सभी को पर्यावरण कानूनों और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन करना होगा तथा सभी आवश्यक वैधानिक मंजूरियां लेनी होंगी। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह केरलम में ईएसए के संबंध में अंतिम अधिसूचना इस तरह जारी करे, जिससे पश्चिमी घाट की पारिस्थितिक अखंडता और दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, राज्य के लोगों की आजीविका, किसानों के हितों, पारंपरिक कृषि पद्धतियों, मानव बस्तियों, जनस्वास्थ्य और आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास को भी उचित संरक्षण मिल सके।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा पार्षद आर. श्रीलेखा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को श्रीलेखा से अपनी टिप्पणी वापस लेने और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। इस मामले में कांग्रेस नेताओं की ओर से शिकायतें दर्ज कराए जाने के साथ ही धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर घिरीं भाजपा पार्षद श्रीलेखा, केरल के गृह मंत्री ने माफी मांगने को कहा
राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर घिरीं भाजपा पार्षद श्रीलेखा, केरल के गृह मंत्री ने माफी मांगने को कहा
CMRL मामले में Pinarayi Vijayan को झटका, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके रिश्तेदारों को झटका देते हुए केरल उच्च न्यायालय ने कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की उनकी याचिकाओं को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति के. नटराजन और न्यायमूर्ति जॉनसन जॉन की पीठ ने एकल न्यायाधीश के नौ अक्टूबर के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास के आवेदन को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया कि भ्रष्टाचार के किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से पहले आरोपी को सुने जाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। पीठ ने कहा कि अर्जियां खारिज होने के कारण उनकी अपील भी स्वतः खारिज हो जाती हैं। उसने कहा कि नौ अक्टूबर के आदेश से ‘‘प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरुद्ध आवेदकों के संवैधानिक और कानूनी राहत मांगने के अधिकार प्रभावित नहीं हुए हैं।’’अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि किसी अपराध का संज्ञान लिए जाने से पहले तक प्राथमिकी रद्द कराने के लिए संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की जा सकती हैपीठ ने यह भी कहा कि संज्ञान लिए जाने के बाद, कार्यवाही को रद्द करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 528 (उच्च न्यायालय की अंतर्निहित शक्तियां) का सहारा लिया जा सकता है। पीठ ने कहा, ‘‘इसलिए यह स्पष्ट है कि संबंधित फैसले ने प्राथमिकी दर्ज करने के विरुद्ध आवेदकों के संवैधानिक या वैधानिक राहत के अधिकार को प्रभावित नहीं किया है और ऐसी स्थिति में यह नहीं माना जा सकता कि आवेदकों ने मांगी गई अनुमति देने के लिए प्रथम दृष्टया कोई ठोस दलील दी है।’’अदालत ने यह भी कहा कि यदि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धारा 66(2) के तहत संज्ञेय अपराध का संकेत देने वाले पर्याप्त सबूत और जानकारी उपलब्ध कराता है, तो ऐसे मामले में प्रारंभिक जांच कराने की कोई जरूरत नहीं होती। पीठ ने दोहराया कि भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले आरोपी को सुने जाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। विजयन, वीणा और रियास ने अपनी अपीलों में दावा किया था कि नौ अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने से पहले एकल न्यायाधीश द्वारा उनका पक्ष नहीं सुना गया। यह अपील सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) की विशेष जांच इकाई-एक द्वारा सोमवार को कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले के संबंध में विजयन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद दायर की गई थी। केरल उच्च न्यायालय ने नौ अक्टूबर को वीएसीबी को राज्य पुलिस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपनी जांच और छापेमारी के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि सीएमआरएल ने आईटी परामर्श सेवाओं के नाम पर वीणा की अब बंद हो चुकी कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया था।
गिरफ्तारी से सुरक्षा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार, Delhi High Court कल सुनेगा केस
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक महिला पत्रकार की याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। पत्रकार ने यह याचिका सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक भगत की शिकायत पर 'अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम' के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा पाने के लिए दायर की थी। कोर्ट ने इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। यह याचिका कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की खंडपीठ के समक्ष रखी गई थी। पत्रकार की ओर से पेश वकील ने गुरुवार को ही तत्काल सुनवाई की मांग की और गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा का अनुरोध किया। हालांकि, खंडपीठ ने कहा कि इस मामले को सुनवाई के लिए कल सूचीबद्ध किया जाएगा। यह मामला 3 अक्टूबर को बूटा सिंह राउंडअबाउट पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान, ACP विवेक भगत की शिकायत पर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान ACP को उनकी जाति को लेकर अपमानित किया गया, डराया-धमकाया गया और उनके सरकारी काम में बाधा डाली गई। इसे भी पढ़ें: दिल्ली प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ता पर हमले को लेकर Kerala Police ने दर्ज की Zero FIR FIR के अनुसार, नई दिल्ली जिले के कनॉट प्लेस सब-डिवीजन में तैनात ACP भगत ने आरोप लगाया है कि भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान, जब वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर थे, तब एक पत्रकार ने उनकी जाति का जिक्र करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। FIR में रोजी, गजेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। अपनी शिकायत में, भगत ने बताया कि वे अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके ऑपरेटर, कांस्टेबल रवि दहिया ने सुना कि एक पत्रकार उनकी नेमप्लेट और जाति का जिक्र करते हुए, उनकी जाति और ACP के पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर अपमानजनक बातें कह रहा था। वहीं, उस पत्रकार ने इस घटना के संबंध में ACP भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 356(2) और 3(5) के साथ-साथ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(p), 3(1)(q), 3(1)(r) और 3(1)(s) लगाई गई हैं। दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी जांच होनी बाकी है और इस पर अदालत द्वारा फैसला लिया जाना है।
‘दिल्ली पुलिस ने बस से उतारकर पीटा', लॉ स्टूडेंट की शिकायत पर केरल में दर्ज हुई FIR
दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ स्टूडेंट और NSUI कार्यकर्ता अथिरा विजयन का आरोप है कि हिरासत में लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बस से उतारकर पीटा। शिकायत के आधार पर केरल में जीरो FIR दर्ज की गई है।
मेसी इवेंट धोखाधड़ी मामला: विजिलेंस जांच की मंजूरी देने में केरल सरकार की देरी पर उठे सवाल
मेसी इवेंट धोखाधड़ी मामला: विजिलेंस जांच की मंजूरी देने में केरल सरकार की देरी पर उठे सवाल
केरलम: सीएमआरएल घूस मामले में पूर्व सीएम विजयन को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से ये याचिकाएं खारिज; क्या है मामला? kerala high court dismisses pinarayi vijayan plea cmrl bribery case
कौन हैं नित्या रमन?: अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में इतिहास रचने को तैयार, बेघर लाेगों की बनीं आवाज nithya raman los angeles mayor election kerala born indian Karen Bass usa
नवरात्रि विशेष:लुधियाना में नवरात्रि के नौ रंग पांचवें दिन केरल समाज
पुशांत मौदगिल | लुधियाना शारदीय नवरात्रि में जहां शहरभर में मां भगवती की उपासना का उल्लास है, वहीं लुधियाना में करीब 40 वर्षों से रह रहा केरल समाज अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपरा के साथ शक्ति आराधना कर रहा है। मुंडियां, टिब्बा रोड, ज्ञानी जैल सिंह नगर, जनता नगर और सीएमसी क्षेत्र सहित शहर में समाज के करीब 1500 से 2000 परिवार रहते हैं। जमालपुर स्थित श्री अयप्पा मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे नियमित आरती के बाद शास्त्रीय संगीत और देवी स्तुति से पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठता है। देवी प्रतिमा का ताजे फूलों से श्रृंगार किया जाता है और श्रद्धालु नए पारंपरिक वस्त्र अर्पित करते हैं। मुख्य अर्चक किरण की अगुवाई में श्रद्धालु करीब दो घंटे तक देवी सहस्रनाम, मां के पावन श्लोकों का सामूहिक पाठ करते हैं। समाज में नवरात्रि के अंतिम तीन दिन ज्ञान, विद्या और बच्चों की शिक्षा को समर्पित हैं। दुर्गाष्टमी की शाम बच्चे अपनी पुस्तकें मंदिर में मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करते हैं। इस परंपरा को ‘पूजा वेप्पु’ कहते हैं। अष्टमी से नवमी तक पुस्तकें देवी के समक्ष रखी जाती हैं और तीन दिनों तक उन्हें स्पर्श नहीं किया जाता। विजयादशमी पर विधिवत पूजा के बाद मुख्य अर्चक ‘पूजा एडुप्पु’ के तहत पुस्तकें लौटाते हैं। इसके बाद ‘विद्यारंभम्’ संस्कार के साथ बच्चे अध्ययन की नई शुरुआत करते हैं। दक्षिण भारतीय परंपरा में औजारों की पूजा फैक्ट्रियों और कार्यस्थलों पर होती है, जबकि मंदिर में विद्या साधना का विशेष विधान है। क्या है केरल समाज की परंपरा • शाम को देवी सहस्रनाम पाठ: शाम 7 बजे आरती के बाद जमालपुर मंदिर में एकत्रित होकर श्रद्धालु करीब दो घंटे तक शास्त्रीय शैली में देवी सहस्रनाम और स्तुति श्लोकों का पाठ करते हैं। • पूजा वेप्पु और विद्यारंभम्: अष्टमी की शाम को पुस्तकें मंदिर में अर्पित कर पूजा वेप्पु किया जाता है। तीन दिन के अखंड पूजन के बाद विजयादशमी को विद्यारंभम् के साथ अध्ययन की शुरुआत होती है। • प्रतिदिन वस्त्र व पुष्प अर्पण: 9 दिनों तक मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा का सुगंधित फूलों से श्रृंगार होता है और श्रद्धालु माता को प्रतिदिन नए पारंपरिक वस्त्र भेंट करते हैं। • कठिन सात्विक दिनचर्या: इन दिनों समाज पूरी तरह सात्विक रहकर दिन में फलाहार और रात को एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करता है तथा दोनों समय मंदिर में शीश नवाता है।
Ranji Trophy: कीनन स्टेडियम में झारखंड का दबदबा, तीन शतकों के दम पर केरल के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ
रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-सी के मुकाबले में झारखंड ने केरल के खिलाफ कीनन स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया। मैच ड्रॉ होने के बावजूद, पहली पारी में 192 रनों की विशाल बढ़त के आधार पर झारखंड ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड स्थित पड़ाव पोखर में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय रजनी देवी, पति रवि शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजनी मंगलवार रात से लापता थी। बुधवार सुबह पोखर में शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतका के मायके वालों ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें रजनी के घर से गायब होने की जानकारी दी गई थी। बुधवार सुबह फोन कर बताया गया कि उसका शव पड़ाव पोखर में मिला है। रजनी पोखर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मायके वालों का कहना है कि रजनी पारिवारिक तनाव में रह रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, मौत के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पति केरल में करता है काम स्थानीय महेश कुमार शर्मा ने बताया कि रजनी का पति रवि शर्मा केरल में रहकर काम करता है और पर्व-त्योहार के दौरान घर आता-जाता रहता है। पोखर में महिला का शव मिलने की खबर से मोहल्ले के लोग भी मर्माहत हैं। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पड़ाव पोखर में एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान कर ली गई है। उनके अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और आपस में सुलह कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक नायर के शतक पर फिरा पानी, झारखंड के 587 रनों के सामने केरल संकट में
रणजी ट्रॉफी में झारखंड के 587 रनों के जवाब में केरल गहरे संकट में है, तीसरे दिन 6 विकेट पर 269 रन बनाए। अभिषेक नायर के जुझारू शतक के बावजूद, केरल पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है, उसे अभी 169 रन और चाहिए।
रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने सोमवार को दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित दो बच्चों को मुफ्त हार्ट सर्जरी के लिए केरल भेजा। दोनों बच्चों को 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' योजना के तहत कोच्चि स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया है। इनमें महादेव नगर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार के बेटे राजवीर कुमार और चेवाड़ा प्रखंड के उकसी गांव निवासी कुंदन कुमार की बेटी पीसी कुमारी शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने दोनों बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक ऑपरेशन पर 5 से 10 लाख रुपये खर्च रोटरी क्लब के अनुसार, इन दोनों बच्चों से पहले 31 अन्य बच्चों की भी सफल हार्ट सर्जरी कराई जा चुकी है। करीब डेढ़ महीने पहले लक्ष्मीपुर गांव के एक बच्चे का भी मुफ्त ऑपरेशन हुआ था। एक बच्चे की सर्जरी पर 5 से 10 लाख रुपये का खर्च आता है, जिसे क्लब वहन करता है।
रणजी ट्रॉफी: शिखर के अर्धशतक से झारखंड ने केरल पर बनाई मजबूत बढ़त, जमशेदपुर में चल रह रोमांचक मैच
जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने केरल के खिलाफ पहले दिन लंच तक 113/1 रन बनाकर मजबूत पकड़ बनाई। सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि शरणदीप सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हिंदू वोटों पर CPM का कब्जा, केरल में BJP की राह कठिन: के. एस. राधाकृष्णन
केरल में बीजेपी के सीनियर नेता के.एस. राधाकृष्णन ने कहा कि हिंदुओं के बीच CPM का लंबे समय से चला आ रहा असर और मुसलमानों व ईसाइयों के बीच कांग्रेस का समर्थन होने की वजह से राज्य में बीजेपी के लिए राजनीतिक जगह सीमित हो गई है.
IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल
घुमक्कड मनुष्य प्रजाति आज के समय में बैग पैक करके कहीं न कहीं चली जाती है। अगर आप भी अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे है, तो यह लेख आपके लिए है। अब आप शिमला-मनाली का फितूर छोड़ें! पूर्वोत्तर भारत के घने जंगलों और झरनों का मजा लें। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत की शांत झीलों और चाय के बागानों का आनंद लें। इस बीच, भारतीय रेलवे ने दो शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इन पैकेज को बुक करके आप ट्रिप का आनंद लें। IRCTC के इन टूर पैकेज में आपको रुकने, खाने-पीने, घूमने और ट्रैवल इंश्योरेंस का पूरा खर्च पहले से शामिल है। आइए आपको इन टूर पैकेज के बारे में बताते हैं। असम और मेघालय टूर यदि आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, गिरते झरने और जंगल सफारी का रोमांचक सफर देखना है, तो आप यह 6 से 7 दिन का यह पैकेज आपको जरुर पसंद आएगा। पैकेज का नाम: असम एंड मेघालय टूर बुकिंग कोड: WBA106 प्रति व्यक्ति खर्च: ₹54,900 ट्रिप में क्या-क्या होगा खास? इस पैकेज में आपको असम के गुवाहाटी और काजीरंगा नेशनल पार्क के साथ ही मेघालय की हसीन वादियों (शिलॉग, चेरापूंजी और मावलिननांग) का लुत्फ उठाएंगे। वहीं, आपको चेरापूंजी और शिलांग में नोहकालीकाई वॉटरफॉल और एलिफेंट फॉल्स घूमाया जाएगा। एशिया का सबसे साफ-सुथरे गांव 'मावलिननांग' जाने और वहां मौजूद पेड़ों की जड़ों से बने अद्भुत पुल को देखने का मौका भी मिलेगा। इस पैकेज में प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के साथ ही आपकी यह यात्रा पूरी की जाएगी। केरल हाउसबोट स्टे पैकेज केरल को 'God's Own Country' के नाम से जाना जाता है। यहां की अद्भुत शांति और हरियाली सबके मन को भाती है। IRCTC का यह पैकेज 7 रात और 6 दिन का है। टूर का नाम: मेसमराइजिंग केरल विद हाउसबोट स्टे बुकिंग कोड: WBA040C प्रति व्यक्ति खर्च: ₹66,700 ट्रिप में क्या-क्या होगा खास? इस टूर पैकेज में आपको कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और तिरुवनंतपुरम की हसीन वादियो का नजारा देखने को मिलेगा। मुन्नार के धुंध भरे चाय के बागान और थेक्कडी के पेरियार नेशनल पार्क में मसालों के बगीचे व वन्यजीवन आपको मंत्रमुग्ध कर ही देंगे। दरअसल, इस ट्रिप का सबसे बड़ा आकर्षण कुमारकोम है, जहां आपको बैकवाटर्स के शांत पानी में तैरती एक पारंपरिक हाउसबोट में रात बिताने और वहां के लोकल भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। वहीं, आप कोच्चि, कोवलम बीच की सैर करेंगे और विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के भी दर्शन करेंगे। कैसे बुक करें पैकेज - अगर आप टूर पैकेज बुक करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट (irctctourism.com) ओपन करें। - इसके बाद सर्च बॉक्स में टूर का कोड डालें। (पूर्वोत्तर भारत के लिए WBA106 और केरल के लिए WBA040C)। - फिर अपनी यात्रा की तारीख चूज करें और आपके साथ कितने लोग जा रहे हैं। - इसके बाद सभी पर्सनल जानकारी फिल करके, ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करें। - आपकी टिकट बुक होते ही ई-टिकट और वाउचर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर तुरंत भेज दिया जाएगा।
The Kerala Bill 2026: Sanjay Singh ने केरल बिल पर सुनाया, बोले- नाम बदलने से कुछ नहीं होगा | Keralam
Keralam केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने वाले बिल पर राज्यसभा में चर्चा हुआ. आम आदमी पार्टी की ओर संजय सिंह ने बिल का समर्थन किया. लेकिन ताना मार गए. क्या कुछ बोले देखिए इस वीडियो में
मोनालिसा को पसंद आया साउथ इंडिया, फरमान खान संग शादी के बाद केरल में बसाएंगी नया आशियाना!
प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी रचाकर सभी को चौंका दिया है।
The Kerala Story 2 की रिलीज से पहले विवाद गहरा गया है। केरल हाईकोर्ट ने मेकर्स को शुक्रवार से पहले फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कोर्ट में कराने का आदेश दिया है। जबरन धर्म परिवर्तन के कथित विषय पर बनी इस फिल्म के खिलाफ सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की ...
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से पहले भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 55 पीड़ितों ने सुनाई अपनी सच्ची कहानी
'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' की रिलीज से पहले, मेकर्स ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें देशभर से आए पीड़ितों और उनके परिवारों को एक साथ लाया गया। यहां उन्होंने उन असल कहानियों को पेश किया, जो इस आने वाली फिल्म का आधार बताई जा रही हैं।
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को मिला UA सर्टिफिकेट, विपुल शाह ने सेंसर बोर्ड का जताया आभार
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से 'UA' सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि अब यह फिल्म पूरे भारत के सिनेमाघरों में बड़े ...
'द केरल स्टोरी 2' में दिखेगी असली घटनाओं की झलक, विपुल शाह ने बताई फिल्म की तैयारी की पूरी कहानी
'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का आधिकारिक सीक्वल है। 6-7 महीनों की गहन रिसर्च, अदालती दस्तावेजों और असली पीड़ितों के बयानों पर आधारित यह फिल्म तीन युवतियों (सुरेखा, नेहा और दिव्या) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धोखे और ...
साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर देश को हिला देने वाली कहानी लेकर वापस आ गए हैं। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग की ...
विपुल अमृतलाल शाह की 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अपनी सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', जिसका आधिकारिक टाइटल 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' है, की रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने ...
विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' की शूटिंग हुई पूरी, फिल्म की रिलीज डेट पर चर्चा हुई तेज
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के रिलीज ने काफी हलचल मचा दी थी। अपनी प्रभावशाली कहानी के कारण फिल्म ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा और बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीते। ताज़ा अपडेट में बताया गया है कि 'द ...
Singer Lucky Ali ने IAS अधिकारी और उनके परिवार पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई
बॉलीवुड गायक लकी अली ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी, उनके पति और उनके साले पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक लोकायुक्त से संपर्क किया है। इस जानकारी की पुष्टि गायक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की। अपने पोस्ट में गायक ने सभी कथित आरोपियों के नाम बताए। अली के अनुसार सिंधुरी, उनके पति और उनके 'राजनीतिक' साले ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए सरकारी मशीनरी और पैसे का इस्तेमाल किया है। यह पहली बार नहीं है जब अली ने कथित जमीन हड़पने का जिक्र किया है। इसे भी पढ़ें: Kerala Police ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया दिसंबर 2022 में, उन्होंने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को एक थ्रेड में टैग किया था और कहा था कि उनके खेत, जो एक ट्रस्ट की संपत्ति है, पर सिंधुरी की मदद से बैंगलोर के भू-माफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रोहिणी सिंधुरी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डी रूपा मौदगिल के साथ एक और कानूनी लड़ाई में उलझी हुई हैं। पिछले साल 18 फरवरी को सिंधुरी को पता चला कि मौदगिल ने फेसबुक पोस्ट में उनके खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिसमें सिंधुरी पर साथी आईएएस अधिकारियों के साथ उनकी निजी तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाया गया था। इससे दोनों के बीच सार्वजनिक विवाद हुआ, जिसके बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया। 21 फरवरी को सिंधुरी ने मौदगिल को एक कानूनी नोटिस भेजा और बिना शर्त माफी मांगने तथा अपनी प्रतिष्ठा और मानसिक पीड़ा के नुकसान के लिए 1 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। 24 मार्च को सिंधुरी द्वारा दायर निजी मुकदमे की सुनवाई कर रही बेंगलुरु की एक अदालत ने रूपा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया। इसके बाद मौदगिल ने इसे खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया। 21 अगस्त को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद मौदगिल ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया, जहां मामला लंबित है। pic.twitter.com/GeUF0N9Y4k — Lucky Ali (@luckyali) June 20, 2024
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने कहा कि कैंपस के अंदर बाहरी बैंड या कलाकारों द्वारा किसी भी परफॉर्मेंस की अनुमति नहीं है.

