डिजिटल समाचार स्रोत

...

चीन में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में पहले चार महीनों में 18.2% की वृद्धि

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अप्रैल तक, देश भर में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों का कुल लाभ 24 ख़रब 35 अरब 84 हजार युआन तक पहुंच गया

देशबन्धु 28 May 2026 3:09 am

आज का एक्सप्लेनर:क्या अमित शाह कुछ बड़ा करने वाले हैं, इसी महीने 3 फैसले; क्या वाकई घुसपैठ से देश में मुस्लिम आबादी बढ़ रही

26 मई को गृहमंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट लिखी- 'अवैध घुसपैठ से हो रहा अन-नैचुरल डेमोग्राफिक चेंज, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।' बस इतने से शब्दों ने पूरे देश में बहस छेड़ दी कि कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन ये पोस्ट अकेली नहीं थी। इसी महीने 3 फैसले आए, जिनका निशाना एक है- अवैध घुसपैठ। क्या हैं ये फैसले, क्या सरकार कुछ बड़ा करने वाली है और क्या इससे देश के मुसलमानों को चिंता करनी चाहिए; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में… सवाल-1: अवैध घुसपैठ से जुड़े कौन से 3 बड़े फैसले हुए हैं? जवाबः ये 3 फैसले हैं… 1. बंगाल में 600 एकड़ सीमाई जमीन BSF को देना 2. भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट 3. अन-नैचुरल डेमोग्राफिक चेंज पर हाई लेवल कमेटी सवाल-2: डेमोग्राफिक चेंज के लिए बनी हाई लेवल कमेटी क्या करेगी? जवाबः गृह मंत्रालय के मुताबिक, कमेटी 6 काम करेगी... इनके अलावा कमेटी केंद्र और राज्य सरकारों के बीच अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफिक चेंज के मामले में बेहतर को-ऑर्डिनेशन के लिए पॉलिसी बनाने का भी सुझाव देगी। सवाल-3: तो क्या वाकई भारत में डेमोग्राफी अप्राकृतिक रूप से बदल रही है? जवाबः कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि असामान्य वजहों से देश के कुछ इलाकों में डेमोग्राफिक बैलेंस बिगड़ रहा है… 1. बांग्लादेश से घुसपैठ के चलते मूल-निवासी घट रहे 2. बंगाल, बिहार के सीमाई इलाकों में मुस्लिम आबादी बढ़ी 3. सुप्रीम कोर्ट ने घुसपैठ को ‘अघोषित बाहरी आक्रमण’ कहा 4. हिंदू 7.8% तक घटे व मुस्लिम 4.25% तक बढ़ गए सवाल-4: कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार क्या कर सकती है? जवाबः अवैध घुसपैठ से डेमोग्राफिक चेंज पर लगाम लगाने की इस कोशिश को 'डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट' की पॉलिसी कहा जाता है। कमेटी के सुझाव के आधार पर सरकार 3 बड़े कदम उठा सकती है- 1. अवैध घुसपैठियों की सटीक संख्या तय करना 2. होल्डिंग सेंटर्स में रख सकती है 3. वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर सकती है हर्षवर्धन त्रिपाठी ये भी कहते हैं कि कमेटी की सिफारिशों के आधार पर बॉर्डर और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े कानून सख्त हो सकते हैं। नागरिकता से जुड़े कानून भी कड़े किए जा सकते हैं। हालांकि, सरकार के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं- सवाल-5: क्या भारतीय मुसलमानों को इससे चिंता करनी चाहिए? जवाबः सरकार के कदमों से भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के पूर्व उप-कुलपति और संविधान के एक्सपर्ट फैजान मुस्तफा कहते हैं, ‘डेमोग्राफिक चेंज को समझने के लिए बनाई जा रही ये कमेटी महज एक स्टडी करेगी, जिससे भारतीय मुसलमानों को कोई चिंता नहीं होनी चाहिए।’ फैजान मुस्तफा जोर देते हैं कि घुसपैठ जैसी वजहों से डेमोग्राफी नहीं बदली है। वो इस मुद्दे को हेडलाइन मैनेजमेंट मानते हैं। फैजान के मुताबिक, ‘सरकार इकॉनमी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये कदम उठा रही है। अगर NDA सरकार मानती है कि देश में अवैध घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है, तो उसने अपने 12 साल के कार्यकाल में कितने बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया? चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल, असम, बिहार में SIR करवाया गया, फिर भी सरकार नहीं बता पाई कि इन राज्यों में घुसपैठियों की संख्या ज्यादा है।’ ***** रिसर्च सहयोग - प्रथमेश व्यास----------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 4 बच्चे होने पर मिलेंगे 95 हजार, आंध्र प्रदेश CM ने क्यों कहा- बच्चे ही हमारी दौलत; इसका भारत पर क्या असर आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने 16 मई को कहा, 'राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। एक समय मैंने जनसंख्या कंट्रोल करने के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन अब जन्म दर बढ़ाने की जरूरत है।' पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 27 May 2026 6:28 pm

इजरायली हमलों से दहला लेबनान, 31 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल.. नेतन्याहू ने दिए बड़े आदेश

इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी

देशबन्धु 27 May 2026 6:03 pm

क्या है युद्धविराम के पीछे का असली खेल? अमेरिका-इजरायल रिश्तों को लेकर ईरानी विदेश मंत्री ने उठाए सवाल

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। अराघची ने अमेर‍िका और इजरायल के एकमत होने पर सवाल खड़े कर द‍िए हैं।

देशबन्धु 27 May 2026 6:01 pm

अब्राहम समझौते को लेकर बुरी तरह फंस गया पाकिस्तान, जानें क्‍या है ट्रंप का मकसद

विश्लेषकों के अनुसार, पाकिस्तान इस मुद्दे पर दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है। यदि वह अब्राहम समझौते का खुलकर विरोध करता है तो अमेरिका के साथ उसके संबंधों पर असर पड़ सकता है। वहीं अगर वह इस पहल के समर्थन में जाता है, तो उसे घरेलू राजनीतिक विरोध और धार्मिक समूहों के दबाव का सामना करना पड़ सकता है

देशबन्धु 27 May 2026 10:39 am

वाशिंगटन की पेपर मिल में बड़ा हादसा, केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के लॉन्गव्यू शहर में एक पल्प और पेपर मिल में केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

देशबन्धु 27 May 2026 9:57 am

खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को लेकर ईरान की चेतावनी, मुज्तबा खामेनेई बोले- अब पहले जैसी सुरक्षा नहीं

मुज्तबा खामेनेई ने अपना संदेश टेलीग्राम चैनल के माध्यम से जारी किया। उन्होंने हालिया संघर्ष को “इस्लामिक रेजिस्टेंस की जीत” करार देते हुए कहा कि इजराइल अपने “बुरे अंत” की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल दोनों के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।

देशबन्धु 26 May 2026 3:24 pm

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू, सेहत को लेकर फिर तेज हुई बहस

पिछले कुछ वर्षों से नेतन्याहू की सेहत इस्राइल की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है। विपक्षी दल और आलोचक लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं करता।

देशबन्धु 26 May 2026 11:45 am

सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका की सैन्य कार्रवाई, होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी ठिकानों पर हमला

अमेरिकी सेना के अनुसार दक्षिणी ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास संदिग्ध सैन्य गतिविधियां देखी गईं। इसके बाद अमेरिकी युद्धपोतों और सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। अमेरिका ने माइन बिछाने की कोशिश कर रही कई बोट्स को निशाना बनाया।

देशबन्धु 26 May 2026 10:04 am

चिली में 6.7 तीव्रता का भूकंप, जनजीवन सुरक्षित

चिली के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5:52 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 3:22 बजे) 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया

देशबन्धु 26 May 2026 9:05 am

माकपा की समीक्षा: बंगाल में भाजपा की जीत पर गहरी चिंता

माकपा की केंद्रीय समिति (सीसी) ने हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक, संगठनात्मक और वैचारिक कारणों की प्रारंभिक समीक्षा की है

देशबन्धु 26 May 2026 7:12 am

मंत्री के बेटे पर पॉक्सो, RSS-BJP में दरार:शराब पिलाकर रेप और 4 महीने धमकाने का आरोप, नाम आने से संघ नाराज

17 साल की लड़की और उसके दोस्तों ने मिलकर नए साल की पार्टी रखी। 31 दिसंबर 2025 की रात एक फॉर्मफाउस पर जश्न शुरू हुआ। नाबालिग के साथ एक लड़की और 5 लड़के थे। इनमें एक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार का 25 साल का बेटा साई भागीरथ भी था। आरोप है कि पार्टी के दौरान भागीरथ ने नाबालिग पर शराब पीने का दबाव बनाया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा। भागीरथ नशे में धुत था। उसने लड़की को पहले गलत तरह से छुआ, फिर फिजिकल होने के लिए उकसाने लगा। लड़की अकेली पड़ गई, मजबूरी में विरोध नहीं कर सकी। घटना के बाद लड़की ने मां को आपबीती बताई। परिवार ने शिकायत कराने की कोशिश की, लेकिन उन पर केस न करने का दबाव डाला गया। करीब 4 महीने बाद 8 मई को मां की शिकायत पर भागीरथ के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज हुआ। भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद केस में RSS को भी खींचने की कोशिश की गई। इस पर संघ ने बयान जारी कर कहा कि ये पूरी तरह से BJP का आंतरिक मामला है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। 24 घंटे पुलिस निगरानी में पीड़ित फैमिली, मीडिया पर पाबंदी पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन हैदराबाद सिटी से 15 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसी थाने में पॉक्सो का मामला दर्ज कराया गया था। सुरक्षा को देखते हुए पीड़ित परिवार अभी पुलिस निगरानी में है। वे मीडिया से बात करने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि खतरा हो सकता है। पीड़ित के रिश्तेदार ने हमें AIDSO यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट डेमोक्रेटिक एसोसिएशन का नंबर दिया। ये संस्था विक्टिम की कानूनी लड़ाई लड़ रही और उसके लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। AIDSO में लीगल टीम की मेंबर वैशाली ने हमें केस से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट्स दिए। इसमें पीड़ित की मां के स्टेटमेंट और अहम जानकारियां शामिल हैं। शिकायत में पीड़ित की मां ने बताया, ‘जून 2025 के आसपास मेरी बेटी की भागीरथ से पहचान हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। भागीरथ ने मेरी बेटी को बालिग होने पर शादी करने का झूठा भरोसा दिलाया और अपने जाल में फंसाया। उसका भरोसा जीतने के बाद भागीरथ उसे इमोशनली ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं वो पढ़ाई-लिखाई और करियर से जुड़े फैसलों पर रोक लगाने लगा।’ ’भागीरथ के संपर्क में रहने के दौरान मेरी बेटी को कई बार निजी अपार्टमेंट और फार्म हाउस में ले जाया गया, जहां उसे यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। खास तौर पर 31 दिसंबर, 2025 की रात, जब मोइनाबाद के फार्महाउस में उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। फिर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। इस घटना के बाद 7 जनवरी 2026 को अचानक आरोपी ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। क्या BJP नेता विक्टिम को पहले से जानते थे? पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि बेटी की हालत देखकर हमने मार्च से अप्रैल के बीच कोर्ट और वकीलों से संपर्क किया, तो हमें शिकायत वापस लेने की धमकी मिलने लगी। 21 अप्रैल 2026 को इसी दौरान भागीरथ के एक साथी ने निर्मल पुलिस स्टेशन में हमारे खिलाफ केस दर्ज करवाया। उसमें आरोप लगाया गया कि मेरी बेटी आरोपी को ब्लैकमेल कर रही और उससे पैसों की उगाही की कोशिश कर रही है। पीड़ित पक्ष ने अपने स्टेटमेंट के पॉइंट नंबर-8 में कहा है कि 22 अप्रैल 2026 को उनसे संगप्पा नाम का शख्स मिला। उसने एक दिन बाद 23 अप्रैल को उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार से करवाई। इस मुलाकात के दौरान हम लोगों पर समझौता करने का दबाव डाला गया। हमें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के बजाय डराया और धमकाया गया। पीड़ित पक्ष के सरकारी वकील नागेश्वर राव ने बताया कि 16 मई को साइबराबाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया, तब पीड़ित परिवार को राहत मिली है। परिवार ने पुलिस को अपना स्टेटमेंट सौंप दिया है। इसके आधार पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वो 29 मई तक पुलिस रिमांड पर है। अब जानिए बंडी संजय और आरोपी पक्ष के वकील क्या कह रहे…‘वो लड़की पहले मेरे बेटे की दोस्त थी‘ 12 मई को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार करीमनगर में हनुमान जयंती रैली में शामिल हुए। इस दौरान भाषण में उन्होंने बेटे पर लगे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने इसे झूठी साजिश बताते हुए कहा, ‘आपने मेरे समर्थकों को नाराज किया है और मेरी पार्टी को मुश्किल में डाल दिया। आप उसी आग में जलकर भस्म हो जाएंगे, जो आपने खुद लगाई है।‘ हमने इस मामले पर भागीरथ का पक्ष जानने के लिए उनके वकील करुणासागर से बात की। उनके मुताबिक, पीड़िता की मां के सभी आरोप मनगढ़ंत लगते हैं। उन्होंने कहानी की फ्रेमिंग ऐसे की है, जिससे लगता है कि किसी ने जानबूझकर या फिर राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा किया हो। करुणासागर आगे कहते हैं, ‘तेलंगाना पुलिस साई भगीरथ की गिरफ्तारी का झूठा दावा कर रही है। जबकि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के निर्देश पर मैंने और सीनियर एडवोकेट एंथनी रेड्डी ने साइबराबाद पुलिस स्टेशन के टेक पार्क के पास भागीरथ को खुद पुलिस के हवाले किया था।‘ ‘पुलिस BNS और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मुताबिक जांच कर रही है। हमने पुलिस को भागीरथ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां और फोन हैंडओवर कर दिया है।‘ POCSO केस के बाद तेलंगाना RSS ने BJP से किनारा किया साल 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त तेलंगाना में RSS और BJP ने मिलकर 'अक्षत वितरण' अभियान चलाया। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले संघ ने बूथ लेवल पर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की। इसका फायदा BJP को मिला, उसे राज्य में रिकॉर्ड 8 सीटों पर जीत मिली। 2019 में पार्टी 4 सीट ही जीत सकी थी। अब भागीरथ के खिलाफ POCSO केस होने के बाद RSS ने खुद को मामले से अलग कर लिया है। तेलंगाना के प्रांत प्रचारक कट्टा राजगोपाल कहते हैं, ‘इस मामले में संघ के कुछ पदाधिकारियों को भी घसीटा गया। इस पर हमारे प्रांत संघचालक बार्ला सुंदर रेड्डी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि इस विवाद से RSS का कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई हमारे पदाधिकारियों को इससे जोड़कर संघ की छवि खराब करने की कोशिश करेगा, तो हम उस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।‘ तेलंगाना पुलिस क्या कह रही... पुलिस बोली- भागीरथ ने सरेंडर नहीं किया, हमने उसे पकड़ा तेलंगाना पुलिस ने पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन पर भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद 12 मई को एक नोटिस जारी किया। इसमें पुलिस ने बताया कि विक्टिम के बयान दर्ज होने के बाद पहले दर्ज की गई धाराओं में बदलाव किया गया है। नोटिस में भागीरथ से 13 मई को दोपहर दो बजे पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया, लेकिन वो पेश नहीं हुआ। उसकी जगह भागीरथ ने पुलिस को लिखे लेटर में कहा कि मैं पर्याप्त सबूतों के साथ पेश होऊंगा और अपनी दलीलें रखूंगा। हालांकि, कुकटपल्ली की डिप्टी कमिश्नर IPS रितिराज का कहना है, ‘भागीरथ ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया, बल्कि 16 मई को एक पुलिस अधिकारी ने उसे गिरफ्तार किया है।‘ …………. ये खबर भी पढ़ें… 58 अश्लील वीडियो वाला खरात बोला-सब दैवीय शक्तियों ने कराया 58 अश्लील वीडियो, 150 पीड़ित महिलाएं, 1500 करोड़ की संपत्ति, 100 फर्जी खाते, स्वयंभू बाबा अशोक खरात पर आरोपों की लिस्ट, अंधविश्वास, मंत्रियों-विधायकों से कनेक्शन से होते हुए सबसे अहम गवाह जितेंद्र शेलके की मौत तक आ पहुंची। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 26 May 2026 5:25 am

'10 दिन मरे हो गए, इसकी आत्मा कब ले जाओगे?':कंबल में ‘हिलता आदमी’ बोला- 42 दिन बाद, इसने खुदकुशी की है- अनोखे अडिया की कहानी

सुबह के ठीक 9 बजे हैं। जंगल के पथरीले और उबड़-खाबड़ रास्तों पर हमारे कदम बढ़ते जा रहे हैं। करीब 40 मिनट बाद कुछ घर नजर आने लगे। पास पहुंचे तो एक घर के आंगन में भीड़ लगी दिखी। आंगन के एक ओर महिलाएं चुपचाप बैठी हैं, तो दूसरी ओर मर्द। इनमें से तीन लोग डमरू जैसा एक वाद्य यंत्र और घुंघरू बजा रहे हैं। इनकी धीमी थाप जंगल के इस सन्नाटे को और गहरा कर रही है। तभी हमारी नजर आंगन के बीचोबीच पड़ी। झुलसाने वाली इस उमस और गर्मी के बीच जमीन पर एक शख्स बैठा है। उसे सिर से पैर तक कंबल में इस कदर बांधा गया है कि उसके शरीर का एक भी हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा। अचानक, कंबल में लिपटा वह जिस्म जोर-जोर से हिलने लगा। भीतर से अजीबोगरीब आवाजें आने लगी। आस-पास बैठे लोग टकटकी लगाए उसे देख रहे हैं। वे बातें कर रहे हैं कि अब इस जिस्म में पुरखों की आत्मा आने वाली है। दैनिक भास्कर की सीरीज ‘हम लोग’ में मैं मनीषा भल्ला इस बार लाई हूं, केरल के वायनाड के जंगलों में रहने वाली अडिया जनजाति की कहानी, इनकी आबादी करीब 12 हजार है। मेरे साथ हैं अजयन। अजयन, यहीं जंगलों टूरिज्म काम काम करते हैं। वह अडिया जनजाति के रीति-रिवाज और इनकी भाषा समझते हैं। अजयन बताते हैं- ‘यह चेकाड़ी गांव है। यहां अडिया समुदाय की एक रस्म चल रही है, जिसे पैलेय रस्म कहते हैं। इस दौरान पुरखों की आत्मा को बुलाने का दावा किया जाता है।’ कंबल में लिपटा शख्स जोर से हिल रहा है। वाद्य यंत्र की थाप जिस तर तेज-धीमी होती है, उस शख्स के शरीर की हलचल भी उसी रफ्तार से बदल रही है। कई बार तो ऐसा लगा कि वह गिर जाएगा। थोड़ी देर बाद वह भारी आवाज में कुछ बोलता है। उसके पास एक बुजुर्ग बैठे हैं। वह कंबल में बंधे शख्स से अपनी भाषा में कुछ पूछ रहे हैं, जिसका वह जवाब देता है। आस-पास बैठे बाकी लोग भी सवाल पूछते हैं। कंबल में बंधा शख्स, बारी-बारी से सबको जवाब देता है। अजयन बताते हैं- ‘यह रस्म बीती रात से चल रही है। जो वाद्य यंत्र बज रहा है, उसे मुरथम कहते हैं।’ मैंने पूछा- इस रस्म की कोई खास वजह है? अजयन ने बताया- ‘10 दिन पहले इसी घर में 40 साल की एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी। उसका नाम चिक्की था। उसने ऐसा क्यों किया? लोग यही सवाल कंबल में हिलते शख्स से पूछ रहे हैं। उनका मानना है कि शख्स में पुरखों की आत्मा आई हुई है और उसे इन बातों की जानकारी है।’ मैंने सवाल किया- क्या मरने के 10 दिन बाद ही आत्मा को बुलाते हैं? अजयन बताते हैं- ‘अडिया लोग मानते हैं कि मौत के बाद 42 दिनों तक घर के आसपास आत्मा रहती है। इस दौरान कभी भी पैलेय रस्म की जा सकती है।’ 'इस रस्म के समय पुरखों की आत्मा से प्रार्थना करते हैं कि वे मृतक की आत्मा को अपने साथ ले जाएं, ताकि वह भटकती न रहे।’ तभी एक लड़का कुछ सामान लाकर कंबल में बंधे शख्स के सामने रखता है। इसमें पानी, पान के पत्ते, सुपारी, दीये की बाती और अगरबत्ती है। इसके बाद, बुजुर्ग बाती और अगरबत्ती जलाते हैं। उसके तुरंत बाद कंबल की गांठ खोल देते हैं। कंबल में पसीने से तर-बतर एक बुजुर्ग निकलता है। वह धोती में है। उसके हाथ में सूप (सूपड़ा) है, जिस पर घुंघरू लगे हैं। इसी शख्स की शरीर में पुरखों की आत्मा आई थी। अब सामने बैठे और वाद्य यंत्र बजा रहे दूसरे बुजुर्ग अगरबत्ती से इस शख्स की आरती उतारते हैं। उसके बाद दोनों आपस में बातें करने लगते हैं। कुछ देर बाद, बगल में बैठा दूसरा बुजुर्ग केले के पत्ते पर जल रही अगरबत्ती को खेत में रखने जाता है। मैंने अजयन से पूछा- कंबल में लिपटे शख्स से बुजुर्ग ने क्या सवाल पूछे? मेरे पूछते ही अजयन सामने बैठे बुजुर्ग की तरफ मुड़ते हैं। दोनों के बीच कुछ देर बातें होती हैं। इसके बाद, अजयन बताते हैं- बुजुर्ग ने आत्माओं से पहला सवाल पूछा कि चिक्की ने खुदकुशी क्यों की? कंबल में बंधे शख्स में आई पुरखों की आत्मा ने क्या जवाब दिया? वह बताते हैं कि आत्माओं ने बताया कि चिक्की पिछले कुछ समय से तनाव में थी। घर वाले बात-बात पर उसे तंग करते थे, इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली। अजयन बताते हैं- ‘चिक्की की मौत को 10 दिन हो चुके हैं, लोगों का मानना है कि उसकी आस-पास ही कहीं भटक रही है। अब कुछ दिन बाद फिर यह रस्म होगी।’ बाकी आस-पास बैठे लोगों ने क्या पूछा? बुजुर्ग बताते हैं- किसी ने अपने घर की कलह के बारे में पूछा तो किसी ने अपने बच्चों की बीमारी के बारे में। क्या आत्माओं ने सबके जवाब दिए?, मैंने सवाल किया बुजुर्ग बताते हैं- हां, आत्माओं ने सबको कुछ न कुछ उपाय बताए, लेकिन इस बारे में आपको नहीं बता सकता। नहीं तो उसका असर नहीं होगा। इसके बाद, बुजुर्ग वहां से चले गए। अजयन बताते हैं- ‘अडिया लोगों का मानना है कि पूर्वजों की आत्माएं केवल मृतक की आत्मा को रास्ता दिखाने नहीं आतीं, बल्कि वे अपने लोगों की परेशानियों और भविष्य के संकेतों के बारे में भी बताती हैं।’ ‘अगर किसी परिवार पर कोई संकट हो, घर में परेशानी चल रही हो या गांव पर कोई मुसीबत आने वाली हो, तो लोग पूर्वजों की आत्माओं से उसके बारे में सवाल पूछते हैं। उनसे समस्या का समाधान भी पूछते हैं।’ ‘खेती, बारिश, फसल और गांव के फैसलों तक के बारे में पुरखों की आत्माओं से सलाह ली जाती है। अडिया समुदाय का मानना है कि पुरखे हमेशा अपने लोगों की रक्षा करते हैं।’ क्या किसी भी शख्स के अंदर पुरखों की आत्मा आ जाती है?, मैंने सवाल किया अजयन कहते हैं- ‘ऐसा नहीं है। गांव में कुछ ही बुजुर्ग ऐसे होते हैं, जिनके शरीर में आत्मा आती है। जहां तक बात आत्मा को बुलाने की है, तो इसके लिए मुरथम की थाप जरूरी है। बिना मुरथम के थाप के आत्माएं नहीं आतीं’ 'मुरथम की थाप के बिना आत्माएं क्यों नहीं आती?' अजयन बताते हैं- ‘मुरथम, अडिया लोगों का प्रमुख वाद्य यंत्र है। इसकी खासियत यह है कि हर अवसर के लिए इससे निकलने वाली आवाज अलग-अलग होती है। पुरखों की आत्मा को बुलाने के लिए अलग आवाज, विवाह या मृत्यु के शोक पर अलग आवाज, मुरथम हर बार अलग तरह से बजता है। साथ में घुंघरू भी बजाना जरूरी होता है, क्योंकि इनके बिना कोई भी आयोजन पूरा नहीं माना जाता।’ इसी बीच, अडिया लोग आंगन में खड़े हो जाते हैं। बड़ी तादात में पान के पत्तों पर सुपारी सजाई जा रही है। अब एक लड़का इन पानों को बांटना शुरू करता है। उसके बाद एक दूसरा लड़का ग्लास में सभी को खीर जैसी कोई चीज परोसना शुरू करता है। पूछने पर वे बताते हैं- ‘यह पायसम है। इसे गन्ने के रस में नारियल, ड्रायफ्रूट और चावल मिलाकर बनाया जाता है। यह गाढ़ा और पौष्टिक होता है।’ इसके बाद महिलाओं को भी पान दिया जाता है। अब अजयन मुझे इस परिवार घर के अंदर ले जाते हैं। घर के अंदर चूल्हे पर खाना बन रहा है। दीवारों पर पेंटिंग की गई है। घर के अंदर एक पत्थर रखा है। मैंने पूछा यह पत्थर क्या है? अजयन बताते हैं- यह पत्थर ही इनका मंदिर है। यहां बैठकर अडिया परिवार के लोग अपने पुरखों का याद करते हैं। ये मूर्ति नहीं रखते, न पूजा में कोई सामान इस्तेमाल करते हैं। बस एक पत्थर, जिसे ये अपना रक्षक मानते हैं। यहां महिलाओं के पहनावे में काफी फर्क है। कुछ ने साड़ी के ऊपर ब्लाउज नहीं पहना है, तो कुछ ने पल्लू को ब्लाउज के तौर पर बांधा है। थोड़ी ही देर बाद, एक लड़का हमें खाना खाने के लिए बुलाता है। सभी मर्द कतार में बैठते हैं। महिलाएं पत्तलों में खाना परोसती हैं। खाने में चावल, सब्जी, दाल, रसम, पापड़, छाछ और अचार है। अजयन के साथ मैं भी खाने का स्वाद लेती हूं। कुट्‌टम त्योहार, पुरखों की आत्मा करती है न्याय खाना खाते-खाते मैंने पूछा- अडिया लोग कोई त्योहार भी मनाते हैं? अजयन बताते हैं- ‘कुट्टम, यहां का प्रमुख त्योहार है। फसलों की कटाई के बाद इस त्योहार को मनाते हैं। इस दौरान सभी लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं। नए धान से भोजन बनाकर पुरखों की आत्माओं को भोग लगाते हैं।’ ‘अडिया लोग मानते हैं कि इस दौरान जब मुरथम और ढोल की थाप गूंजती है, तो अडिया समुदाय के पुजारी के शरीर में पुरखों की आत्माएं उतरती हैं। गांव के आपसी विवाद या पारिवारिक झगड़े उन्हीं के सामने रखे जाते हैं। पुजारी जो भी फैसला सुनाता है, सबको मंजूर होता है।’ बीमारी और बुरी आत्माओं के लिए गाधिका अनुष्ठान अजयन बताते हैं- ‘अडिया समुदाय के लोग गाधिका अनुष्ठान भी करते हैं। इसे बीमारी और बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए किया जाता है। अनुष्ठान में शामिल पुरुष और महिलाएं तरह सजते-संवरते हैं और गीतों की धुन पर नाचते हैं। अनुष्ठान के पूरा होने से पहले पुजारी बीमार व्यक्ति के पास जाकर मंत्रोच्चार करता है। साथ ही पुरखों से प्रार्थना करता है कि बुरी आत्माओं को गांव से दूर ले जाएं।’ अडिया लोग मंदिर में करते हैं शादी अब हम खाना खा चुके हैं। इसके बाद, अजयन मुझे अडिया लोगों के मंदिर ले जाते हैं। मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है, सिर्फ एक पत्थर है। वे बताते हैं- ‘अडिया लोग इसी मंदिर में शादी करते हैं। शादी से एक रात पहले मंदिर में दो तुलसी की माला रखते हैं। अगले दिन दूल्हा-दुल्हन बुजुर्गों के सामने एक-दूसरे को यह माला पहनाते हैं, और शादी की रस्म पूरी हो जाती है। इसे थापूकोडी कहते हैं। लड़की वाले दहेज में अनाज और नारियल देते हैं।’ शाम के 6 बज चुके हैं। हमें रात होने से पहले चेकाड़ी गांव से वायनाड के लिए निकलना है। जंगल को पैदल पार करने में करीब 40 मिनट लगेंगे। चलते-चलते मैंने अजयन को बताया कि जंगलों में हमें अडिया समुदाय के कुछ लोग दिखे थे। जैसे ही हम उनके पास पहुंचे तो किसी ने हमें दूर ही रुकने को कहा, तो कोई हमें देखते ही भाग गया, ऐसा क्यों? अजयन बताते हैं- ये लोग जल्दी किसी से घुलते-मिलते नहीं हैं। सरकार ने भी इनसे मिलने पर रोक लगाई है। बहुत मुश्किल से इनसे मिलने की परमिशन मिलती है। मैंने कहा- हां, मुझे भी काफी परेशानी हुई। दो-तीन दिन तक परमिशन नहीं मिली। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने हमारे साथ एक ड्राइवर को जंगल के मुहाने तक भेजा। आगे का रास्ता हमने खुद तय किया। वे बताते हैं- ‘यह जंगल हाथियों के उत्पात के लिए मशहूर है। इसलिए वन विभाग की सख्ती है। रात होते ही यहां से हाथियों के झुंड गुजरने लगते हैं।’ करीब 40 मिनट के बाद हम वहां पहुंच जाते हैं, जहां वन विभाग की गाड़ी खड़ी है। अजयन से विदा लेकर वायनाड की ओर चल देती हूं। इस सीरीज में अगले हफ्ते पढ़िए केरल के चोला नाइकन की कहानी…. --------------------------------------- 1- ‘-10C में मौत, लेकिन हम करते हैं नंगे बदन तपस्या’:ध्यान में ही थम जाती हैं हमारी सांसें, मरने के 15 दिन बाद अंतिम संस्कार हिमालय। 3,600 मीटर की ऊंचाई पर यहां पारा -10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। हवा में ऑक्सीजन इतनी कम है कि हर सांस एक जद्दोजहद है। लेकिन इन बर्फीली हवाओं के बीच, सामने जो कुछ दिख रहा है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यहां नजर आ रही छोटी-छोटी गुफाओं और पत्थरों पर कुछ लोग नंगे बदन आंखें बंद किए बैठे हैं। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें 2- मुर्गी का कलेजा चीरकर कहा, ये चोर नहीं है:ससुराल पहुंचते ही बलि देती है दुल्हन, कटे सिर को मंदिर मानते हैं गालो सुबह के 7 बजे हैं। अरुणाचल प्रदेश की एक पहाड़ी बस्ती में हूं। यहं एक घर पर लोगों की भीड़ जमा है। उन्हीं के बीच एक लड़का परेशान खड़ा है। थोड़ी देर में घर से एक बुजुर्ग बाहर आते हैं। काले कपड़े में, बाघ की खाल का जैकेट पहने। कंधे पर धनुष, पीठ पर तीरों से भरा तरकश लिए और सिर पर टोपी लगाए। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें

दैनिक भास्कर 26 May 2026 5:20 am

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग कर दी है। इन पांच देशों में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है

देशबन्धु 25 May 2026 10:32 pm

शनचो-23 का सफल प्रक्षेपण हुआ, चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का 8वां अंतरिक्ष मिलन पूरा

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्री दल ने 25 मई को सही सलामत थ्येनकोंग अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक प्रवेश किया, जो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के 8वें 'अंतरिक्ष मिलन' का प्रतीक है।

देशबन्धु 25 May 2026 10:27 pm

ट्रंप का दबाव: पाकिस्तान समेत आठ देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर की मांग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग कर दी है

देशबन्धु 25 May 2026 10:25 pm

आज का एक्सप्लेनर:भारत पर अचानक इतना प्यार क्यों लुटाने लगे ट्रम्प; कोई बड़ी जरूरत या सिर्फ डैमेज कंट्रोल, रूबियो की यात्रा के मायने

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का निमंत्रण मिला है। ट्रम्प का भी बयान आया- ‘मुझे पीएम मोदी से प्यार है, पीएम मोदी महान हैं।’ पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के रिश्तों में खटास थी। फिर यह गर्मजोशी क्यों? ट्रम्प का यह प्यार असली है या सिर्फ डैमेज कंट्रोल; आज के एक्सप्लेनर में… सवाल-1: भारत-अमेरिका के रिश्तों में खटास क्यों आने लगी थी? जवाबः जनवरी 2025 में ट्रम्प दोबारा राष्ट्रपति बने। अगले ही महीने पीएम मोदी उनसे मिलने वाशिंगटन पहुंचे। माहौल गर्मजोशी भरा था, लेकिन इसके बाद 2 बड़ी चीजें हुईं, जिसने रिश्तों में दरार डाल दी… 1. ट्रम्प ने भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा 50% टैरिफ लगाया 2. भारत के दुश्मन पाकिस्तान से ट्रम्प की अप्रत्याशित नजदीकी इसके अलावा भी कुछ घटनाएं हुई। जैसे- सवाल-2: क्या अब भारत से रिश्ते सुधारने में जुट गए हैं ट्रम्प? जवाबः जनवरी 2026 में ट्रम्प ने अपने खास सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया। इसके बाद रिश्तों में थोड़ी नरमी आनी शुरू हुई। फरवरी में ट्रेड डील पर सहमति बनी, अमेरिका के न्योते पर भारत ने पैक्स सिलिका जॉइन किया। यह एक संगठन है, जिसका मकसद कम्प्यूटर चिप्स और AI की सप्लाई चेन सुरक्षित बनाए रखना है। पिछले कुछ दिनों से अमेरिका ने ऐसे प्रयास काफी तेज कर दिए हैं- मार्को रूबियो की पहली भारत यात्रा ट्रम्प ने कहा- अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है इंडिया मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता सवाल-3: क्या ये सिर्फ डैमेज कंट्रोल या अमेरिका को भारत की सख्त जरूरत? जवाबः अमेरिकी मीडिया का कहना है कि भारत आए मार्को रूबियो डैमेज कंट्रोल मिशन पर हैं। रूबियो ने पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ होने वाली आतंकी गतिविधियों की बात मानी और इस पर विरोध जताया। रूबियो ने कहा, 'पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने पर भारत ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इससे भारत की कूटनीतिक मैच्योरिटी का पता चलता है।' एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस वक्त 4 वजहों से अमेरिका को भारत की सख्त जरूरत है… 1. भारत के साथ ट्रेड डील को अंजाम तक पहुंचाना 2. भारत को तेल बेचकर पैसे कमाना 3. भारत के जरिए चीन का काउंटर तैयार करना 4. अमेरिकी हथियार बेचकर कमाई, रक्षा साझेदारी बढ़ाना सवाल-4: क्या अमेरिका पर भारत आंख मूंदकर भरोसा कर सकता है? जवाबः भारत के पास विकल्प कम हैं, लेकिन फिर भी वो अमेरिका पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर सकता। स्ट्रैटजिक एक्सपर्ट डॉ. ब्रह्म चेल्लानी के मुताबिक, ‘सत्ता में लौटने के बाद दोस्त कहते हुए ट्रम्प ने कई बार भारत का अपमान किया, दबाव डाला और पेनल्टी लगाई। अब फिर वो मोदी को दोस्त और खुद को उनका फैन बताने लगे।’ बेल्जियम बेस्ड थिंक टैंक इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के सीनियर एनालिस्ट प्रवीण दोन्थी के मुताबिक, ‘भारत शायद धैर्य दिखाते हुए ट्रम्प का कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेगा।’ भारत को लेकर अमेरिका की पोजिशन अब भी बहुत साफ नहीं है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने भारत के एक कार्यक्रम में कहा- ‘हम भारत के साथ वह गलतियां नहीं दोहराएंगे, जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं। हम आपको सभी बाजारों को विकसित करने की छूट नहीं देंगे, जिससे आप कई क्षेत्रों में हमें ही पछाड़ दें।’ भारत भी संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि वह अमेरिका पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करने वाला। मार्को रूबियो के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अमेरिका से तेल खरीदने के बारे में पूछा गया। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत ईंधन सप्लाई बनाए रखने के लिए अमेरिका के अलावा दूसरे देशों से भी ईंधन खरीदेगा। जब मार्को रूबियो भारत आए, तो जयशंकर उनका स्वागत करने भी नहीं पहुंचे थे। रूबियो की यात्रा के तीनों पड़ावों- कोलकाता, दिल्ली और आगरा में सरकार के किसी मंत्री या विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी ने उनका स्वागत नहीं किया। सवाल-5: मार्को रूबियो की भारत यात्रा से क्या हासिल होगा? जवाबः भारत का भरोसा जीतने के अलावा इस दौरे में रूबियो का फोकस 3 चीजों पर है… i. भारत-अमेरिका ट्रेड डील। ii. QUAD को दोबारा पटरी पर लाना। iii. वीजा पर भारत की चिंता का रास्ता खोजना। अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑफ फॉरेन रिसर्च, CFR के एक्सपर्ट सदानंद धूमे के मुताबिक, ‘रूबियो की महज एक यात्रा से काम नहीं चलेगा। दोनों देशों को अपने रिश्तों को फिर से सुधारने के लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी।’ सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज, CSIS के रिचर्ड रोसो ने भी कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रूबियो के भारत दौरे से दोनों देशों के रिश्तों के मौजूदा हालात को बदल पाएंगे। इस मुलाकात से फरवरी में अंतरिम ट्रेड डील को फाइनल ट्रेड एग्रीमेंट में बदलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो पाया है।’ रिचर्ड रोसो ने ये भी कहा, ‘QUAD की यह लगातार तीसरी बैठक है, जो किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी के बिना हो रही है। इसे QUAD की प्राथमिकता घटने के संकेत के तौर पर भी देखा जा सकता है।’ ****रिसर्च सहयोग: प्रथमेश व्यास ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… आज का एक्सप्लेनर: 5 देशों से क्या लेकर लौटे पीएम मोदी; UAE तेल रिजर्व भरेगा, नीदरलैंड्स क्रिटिकल मिनरल देगा, मेलोनी से भी डील PM मोदी 15 मई की सुबह नई दिल्ली से UAE के लिए निकले थे। फिर नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे होते हुए इटली पहुंचे। वे 6 दिनों के भीतर 5 देशों का दौरा कर 21 की सुबह दिल्ली लौट आए। करीब 140 घंटे मैराथन दौरे से क्या-क्या लेकर लौटे पीएम मोदी पूरी खबर पढ़िए…

दैनिक भास्कर 25 May 2026 6:20 pm

बिना मेटिंग के भी बच्चे पैदा कर लेती है कॉकरोच:सिर कटने पर भी कैसे जिंदा रहते हैं, डायनासोर से भी सीनियर; कॉकरोच के किस्से

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट, X अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट सभी हैक और डाउन हो गए, तो फाउंडर अभिजीत दिपके ने लिखा- 'कॉकरोच कभी मरते नहीं।' बात सच भी है। कॉकरोच इस दुनिया में डायनासोर से भी पहले आए। सिर कट जाए, हफ्तों खाना न मिले फिर भी जिंदा रहते हैं। बिना नर के भी बच्चा पैदा कर सकते हैं। मंडे मेगा स्टोरी में इस वक्त के सबसे पॉपुलर प्राणी कॉकरोच की कहानी... **** ग्राफिक्स: द्रगचंद्र भुर्जी और अंकलेश विश्वकर्मा ------ ये स्टोरी भी पढ़िए... एक नाग में हाथी मारने की ताकत: नागिन के लिए कैसे कुश्ती लड़ते हैं; इंसान का सांपों से रिश्ता 70 हजार साल पुराना कभी विष्णु का बिस्तर बनते हैं, तो कभी शिव के गले की शोभा। बुद्ध को भी मुचलिंडा नाग के फन के नीचे बैठा हुआ दिखाया जाता है। बाइबिल में तो सांपों को शैतान बताया गया है। सांपों को लेकर इंसानों का कौतूहल 70 हजार साल पुराना है, जो आज भी जारी है।

दैनिक भास्कर 25 May 2026 5:09 am

आज का एक्सप्लेनर:'ट्विशा पार्लर गई, वॉक किया फिर फांसी लगा ली', पति के बयान में कहां झोल; दोबारा पोस्टमार्टम से क्या पता चलेगा

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में 3 बड़े अपडेट हैं… आरोपी समर्थ ने ट्विशा के आखिरी दिन की क्या कहानी बताई, इस कहानी में क्या-क्या झोल हैं और दूसरे पोस्टमार्टम के बाद अब आगे क्या; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में... सवाल-1: पति समर्थ ने ट्विशा की मौत की क्या कहानी बताई? जवाब: ट्विशा शर्मा के पति और वकील समर्थ सिंह ने ट्विशा की मौत के 10 दिन बाद, यानी 22 मई को जबलपुर कोर्ट में सरेंडर किया। रात करीब 2 बजे भोपाल पुलिस समर्थ को भोपाल लेकर आई। 23 मई को भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस को ट्विशा से अपने रिश्ते और ट्विशा की मौत के दिन की पूरी कहानी बताई… ‘प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया’- आरोपी पति समर्थ समर्थ के मुताबिक… ‘मौत से पहले साथ हमने साथ खाना खाया’- आरोपी पति समर्थ समर्थ के मुताबिक… हालांकि, ट्विशा की मौत को सुसाइड बताने वाली समर्थ की इस कहानी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का भी मानना है कि आरोपी खुद को बचाने के लिए झूठे बयान दे रहा है। सवाल-2: समर्थ की बताई इस कहानी पर क्या सवाल हैं? जवाब: 7 बड़े सवाल उठ रहे हैं… 1. शरीर पर मौत से पहले की कई चोटें 2. जिस बेल्ट से फंदा लगा, वो पोस्टमोर्टम के समय मौजूद नहीं थी 3. FIR और CCTV फुटेज के मुताबिक, मौत के समय में 3 घंटे का फर्क 4. अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को खबर नहीं दी गई 5. FIR में ट्विशा की उम्र दो जगह अलग-अलग 6. सास गिरिबाला सिंह ने सैलून के CCTV फुटेज मांगे 7. ट्विशा ने मां को वॉट्सएप पर लिखा - ‘समर्थ को मेरी प्रेग्नेंसी पर शक’ सवाल-3: दोबारा पोस्टमार्टम से क्या पता चल सकता है? जवाब: 24 मई को करीब 3 घंटे में ट्विशा की बॉडी का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। फोरेंसिक साइंस की रिसर्च के मुताबिक, दोबारा पोस्टमार्टम में कई दिक्कतें आती हैं, जैसे- पहले पोस्टमार्टम से शरीर में कुछ बदलाव आ जाते हैं। शव पुराना होने से डिकम्पोज होने लगता है। FIR में दावा किया गया था कि ट्विशा का शव परिवार को सौंप दिया गया था। जबकि उनके परिवार का कहना था कि उन्होंने शव स्वीकार नहीं किया। करीब 8 दिन शव AIIMS के मुर्दाघर में -4 डिग्री सेल्सियस पर ही रखा रहा, क्योंकि परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, AIIMS के ऑफिसर्स ने कहा था कि शव को सड़ने से बचाने के लिए -80 डिग्री सेल्सियस टेम्पेरचर पर रखने की जरूरत होती है। जबकि भोपाल में कहीं ऐसी फैसिलिटी नहीं है। हालांकि शव का विसरा, खून, नाखूनों के सैम्पल आदि फोरेंसिक और DNA जांच के लिए प्रिजर्व कर लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता कहते हैं, ‘अगर दूसरे पोस्टमार्टम में चोटों या बाकी चीजों के आधार पर ये साबित हुआ कि मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का है तो फिर BNS की धारा 103 के तहत नए सिरे से मामला दर्ज होगा। सबूतों को मिटाने के लिए भी धारा 238 और 241 के तहत मामला दर्ज हो सकता है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद आरोपियों को निचली कोर्ट से जमानत मिलने में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।' सवाल-4: सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का खुद संज्ञान क्यों लिया है? जवाब: सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने 23 मई को CJI सूर्यकांत को एक नोट भेजकर मामले का स्वतः संज्ञान लेने का सुझाव दिया था। नोट में कहा गया कि ट्विशा की मौत के बाद मीडिया कवरेज से ये सोच बन रही है कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के असर के चलते जांच प्रभावित हुई है। नोट में मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग के आरोपों का भी जिक्र है। ट्विशा के परिवार ने भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कराने की मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा है, ‘अगर किसी मामले में कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठते हैं, तो ये महज एक केस का मुद्दा नहीं रह जाता, बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है।' विराग गुप्ता कहते हैं, ‘ट्विशा की मौत का आरोपी समर्थ वकील है और उनकी मां रिटायर्ड जज। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इन वजहों से पुलिस सही जांच नहीं कर रही और लोकल कोर्ट से न्याय नहीं मिल रहा। कॉकरोच वाले बयान पर विवाद के बाद न्यायिक व्यवस्था, जज और वकील भी सवालों के घेरे में है। ऐसे में इस चर्चित मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ेगा।’ सवाल-5: इस मामले में आगे क्या हो सकता है? जवाब: ट्विशा के परिवार की 6 प्रमुख मांगे थीं- विराग गुप्ता बताते हैं, ‘इनमें से ज्यादातर बातों पर पीड़ित पक्ष को राहत मिल गई थी। 24 मई को दोबारा पोस्टमार्टम हुआ और 22 मई को ही मध्य प्रदेश सरकार ने केस की जांच CBI को सौंप दी। अब CBI जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करेगी। ‘चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को इस मामले पर सुनवाई कर सकती है। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट मुकदमे की सुनवाई भोपाल या मध्य प्रदेश से बाहर कराने का आदेश दे सकती है, ताकि निष्पक्ष सुनवाई हो सके।’ सबूतों के आधार पर अगर हत्या का आरोप साबित हुआ, तो आरोपियों को आजीवन कारावास से लेकर फांसी तक की सजा हो सकती है।***** रिसर्च सहयोग - प्रथमेश व्यास----------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ट्विशा के गले पर दो निशान ने उलझाई गुत्थी:गले की हड्डी भी नहीं टूटी, दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेंगे 5 सवालों के जवाब फिल्म अभिनेत्री ट्विशा की मौत की जांच में नया मोड़ आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर मिले दो निशानों के बाद आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन का दावा है कि दोनों निशान ओवरलैप कर रहे हैं। इसे सामान्य फांसी के मामलों से अलग माना जा रहा है। परिजन ने सवाल उठाया कि कथित फंदे को न तुरंत जब्त किया गया और न डॉक्टर्स को सौंपा गया। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 24 May 2026 6:20 pm

ग्रीन कार्ड नीति पर बेरा का हमला – ट्रंप प्रशासन को बताया हानिकारक

भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने ट्रंप प्रशासन की नई ग्रीन कार्ड (आव्रजन) नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे परिवारों, श्रमिकों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए विघटनकारी और हानिकारक बताया है।

देशबन्धु 24 May 2026 11:00 am

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी – सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को किया ढेर

व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया।

देशबन्धु 24 May 2026 8:50 am

असीम मुनीर ने पेजेश्कियन और गालिबाफ से की मुलाकात, ईरान के राष्ट्रपति ने इस्लामिक एकता पर दिया जोर

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर से संबंधित बातचीत के सिलसिले में तेहरान पहुंचे

देशबन्धु 24 May 2026 8:40 am

कौन हैं श्रिया, इंडिया की पहली K-Pop स्टार:ओडिशा से पहुंचीं साउथ कोरिया; 40 बार रिजेक्ट हुईं, अब एक शो की फीस 6 लाख

बात 2020 की है। ओडिशा के झारसुगुड़ा की रहने वाली श्रिया लेंका म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर तलाश रही थीं। कई रियलिटी शो के ऑडिशन दिए, शुरुआती राउंड में सेलेक्ट हुईं, लेकिन आखिर में रिजेक्शन मिला। नवंबर 2020 में कोरियन पॉप बैंड ब्लैकस्वान ने एक नए मेंबर की तलाश शुरू की। कोरोना का दौर था, इसलिए वर्चुअल ऑडिशन हुए। श्रिया को इसके बारे में एक दोस्त से पता चला। घर में प्रैक्टिस शुरू की। 40 हजार दावेदारों के बीच ऑडिशन के 4 राउंड पास किए और ब्लैकस्वान बैंड में सिलेक्ट होकर सबको चौंका दिया। 26 मई 2022 को वो भारत की पहली के-पॉप स्टार बन गईं। कोरिया में पिछले 3 साल से इसी बैंड का हिस्सा हैं। एक शो की 6 लाख रुपए फीस लेती हैं। 19 अप्रैल को जब साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट ली जे-म्युंग भारत दौरे पर आए, तो वो भी श्रिया का जिक्र करना नहीं भूले। हालांकि, श्रिया का के-पॉप बैंड तक पहुंचने का ये सफर आसान नहीं था। ट्रेनिंग के लिए हर हफ्ते राउरकेला जाना और टिकट के पैसे नहीं राउरकेला में जन्मीं श्रिया की पढ़ाई-लिखाई झारसुगुड़ा में हुई। यहीं ओडिशी डांस सीखा। फ्रीस्टाइल डांस के लिए कोई टीचर नहीं मिला, तो पापा के साथ वीकेंड पर दो दिन राउरकेला जाकर ट्रेनिंग ली। श्रिया मिडिल क्लास फैमिली से हैं, इसलिए पैसों की तंगी हमेशा साए की तरह साथ रही। वे बताती हैं, ‘कई बार सफर के लिए टिकट के पैसे नहीं होते थे। ट्रेन की जनरल बोगी में भी सफर करना मुश्किल था। तब पापा मुझे गोद लेकर खड़े-खड़े सफर करते, ताकि प्रैक्टिस न छूटे।’ 40 रियालिटी शोज से रिजेक्ट हुईं, तब पापा ने बढ़ाया हौसला श्रिया ने डांस सीखते हुए ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे कई बड़े रियलिटी शोज में ऑडिशन दिए। शुरुआती राउंड पास कर लेतीं, लेकिन आखिर में रिजेक्ट कर दिया जाता। श्रिया करीब 40 रियलिटी शोज से बाहर हुईं। वे बताती हैं, ‘जहां भी ऑडिशन दिए, रिजेक्शन ही मिला। इन शोज में कई बार भेदभाव भी देखा, क्योंकि यहां टैलेंट से ज्यादा कंटेस्टेंट्स की ‘स्ट्रगल स्टोरी’ और रोने-धोने वाली कहानियों को अहमियत दी जाती थी। डांस कितना भी अच्छा हो, लेकिन अगर आपके पास रोने वाली कोई कहानी नहीं है, तो आप पीछे रह जाते हैं।’ ’हम जब भी किसी रियलिटी शो के लिए फॉर्म भरते, तो पापा ‘फैमिली स्ट्रगल’ जैसे कॉलम खाली छोड़ देते। मैंने एक बार पूछा भी कि हम अपनी परेशानियां क्यों नहीं लिख रहे, तब पापा कहते कि मैं नहीं चाहता कि कोई तुम पर दया करके या हमदर्दी दिखाकर आगे बढ़ाए। तुम अपने डांस और टैलेंट के दम पर आगे बढ़ो।’ कोरोना में डांस क्लास बंद हुई, लेकिन श्रिया का सफर शुरूरियलिटी शोज में रिजेक्शन से श्रिया निराश थी। कोरोना के चलते 2020 में लॉकडाउन लगा और उसकी डांस क्लासेज भी बंद हो गईं। पिता प्राइवेट नौकरी करते थे, वो भी छूट गई। तब श्रिया ने डांस छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन पापा ने हिम्मत बढ़ाई।’ पिता अबिनाश लेंका ने श्रिया से कहा, ‘अगर तुम सही हो, तो किसी की बातों पर गौर मत करो, बस मेहनत करती जाओ। मैं तुम्हारे चेहरे पर अपनी जीत देखता हूं। अब तुम तय करो कि मुझे जिताना है या हराना?‘ ’इसी बीच दोस्तों से के-पॉप के ऑडिशन का पता चला। उन्होंने बताया कि साउथ कोरिया की कंपनी डीआर म्यूजिक अपने ग्लोबल गर्ल ग्रुप ‘ब्लैकस्वान’ के लिए नया मेंबर तलाश रही है। तब तक मैं के-पॉप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। दोस्तों और बहनों के साथ मिलकर इसकी जानकारी जुटाई और इसे जिंदगी का आखिरी मौका मान लिया।’ 6 घंटे डांस मूव्स, 8 घंटे वोकल की प्रैक्टिस, तब हुआ सेलेक्शनऑडिशन की तैयारी के लिए श्रिया ने अपने कमरे को ट्रेनिंग सेंटर बनाया और घर की छत को स्टेज। तपती गर्मी में छत पर 13-14 घंटे स्टंट्स और डांस की प्रैक्टिस करतीं। हालांकि के-पॉप का हिस्सा बनने के लिए सिर्फ डांस आना काफी नहीं था। कोरियन भाषा, उसका एक्सेंट सीखना और वोकल्स बेहतर करना भी जरूरी था। वो देर रात तक कोरियन गाने सुनकर उनकी लिरिक्स लिखती, फिर इंटरनेट पर कोरियन बोलना सीखती। श्रिया बताती हैं, ’के-पॉप में ऑडिशन देने का मतलब था कि कोरियोग्राफ्ड डांस के साथ लाइव सिंगिंग भी करना। सेलेक्शन से पहले मैं रोज दिन में 8 घंटे सिर्फ वोकल की प्रैक्टिस करती। फिर 6 घंटे अपने डांस मूव्स परफेक्ट करती। एक सीट के लिए दुनिया भर से 40 हजार लड़कियां मुकाबला कर रही थीं, इसलिए मेरे पास चूकने का कोई मौका नहीं था।’ ’करीब 4 राउंड वर्चुअल ऑडिशन हुए। एक के बाद एक सब पास किए। आखिरी राउंड में मुकाबला ब्राजील की गैब्रिएला डाल्सिन से था, वो भी जीत लिया। मई 2022 में जब फाइनल सेलेक्शन का कॉल आया, तो घर में खुशी का ठिकाना नहीं था।’ अकेले कोरिया भेजने के लिए तैयार नहीं थी मांश्रिया आगे बताती हैं, ‘अब ट्रेनिंग के लिए मुझे अकेले साउथ कोरिया जाना था। तब मेरी उम्र सिर्फ 18 साल थी। मां अकेले भेजने के लिए तैयार ही नहीं थीं। वो साफ कहतीं कि जो करना है, भारत में करो, अकेले बाहर नहीं जाओगी।‘ ‘तब पापा ने परिवार के साथ मिलकर मां से झूठ बोला। उन्हें बताया गया कि पापा भी मेरे साथ कोरिया जा रहे हैं। वो दिल्ली तक साथ गए, लेकिन वहां से आगे का सफर मैंने अकेले तय किया। मां को जब सच पता चला, तो पहले नाराज हुईं, लेकिन मुझे सेफ देखकर गुस्सा शांत हो गया।‘ वे आगे बताती हैं, ’असली इम्तिहान कोरिया पहुंचने के बाद शुरू हुआ। यहां मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरना था, जिसके लिए पूरी लाइफस्टाइल बदलनी थी। मुझे सख्त डाइट चार्ट दिया गया। सुबह 4 बजे उठना और बॉडी स्ट्रेचिंग करनी। फिर कोरियन लैंग्वेज की एडवांस क्लासेस, वोकल ट्रेनिंग और रात 11-12 बजे तक डांस सिंक्रोनाइजेशन की प्रैक्टिस चलती।’ एक साल की ट्रेनिंग के बाद 19 मई 2023 को श्रिया की बैंड के साथ ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई। वो अब भी साउथ कोरिया में हैं और डीआर म्यूजिक के ब्लैकस्वान बैंड के साथ लगातार शोज कर रही हैं। डीआर म्यूजिक की तरफ से उन्हें एक शो की 6 लाख रुपए फीस मिलती है। तीन साल में श्रिया की नेट वर्थ करीब 7 करोड़ हो गई है। उनकी कामयाबी पर पिता अबिनाश कहते हैं, ‘अच्छा हुआ श्रिया उन रियलिटी शोज में सिलेक्ट नहीं हुई, अगर सिलेक्ट हो जाती, तो भारत की पहली के-पॉप आइडल बनकर इतिहास नहीं बना पाती। उसकी किस्मत में कुछ बड़ा करना लिखा था।‘ ………………. ओडिशा की ये खबर भी पढ़ें… 19 हजार के लिए कंकाल निकाला, अब मिले 15 लाख जीतू मुंडा, उम्र 52 साल। बदन पर सिर्फ एक कपड़ा। कंधे पर बड़ी बहन कलरा का कंकाल। कलरा के बैंक अकाउंट में 19,400 रुपए जमा थे। उनकी मौत के बाद जीतू 27 अप्रैल को पैसे निकालने बैंक पहुंचे। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कहा कि बहन को लाओ, तभी पैसे मिलेंगे। जीतू ने कब्र से बहन का कंकाल निकाला और तीन किमी दूर बैंक लेकर आ गए। मामला ओडिशा के क्योंझर जिले के दियानाली गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 24 May 2026 5:29 am