...

UPSC भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 212 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 12 सितंबर से

आज भी देश के ज्यादातर युवा प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के मुकाबले सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं।

खास खबर 11 Sep 2026 3:50 pm

28 वर्ष वालों के लिए खुशखबरी: एनसीआरटीसी में सुपरवाइजर समेत 67 पदों पर भर्ती शुरू, 9 अक्टूबर तक मौका

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एनसीआरटीसी ने सीधी भर्ती के आधार पर ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस स्टाफ के विभिन्न 67 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर की है।

खास खबर 11 Sep 2026 2:41 pm

यूपीएसएसएससी भर्ती: यूपी में निकलीं सीनियर इंस्ट्रक्टर की नौकरियां, क्या है पदवार योग्यता? वेतन 1.12 लाख तक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। योग्य उम्मीदवार 14 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 11 Sep 2026 12:20 pm

यूपीएससी भर्ती 2026: विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें?

संघ लोक सेवा आयोग ने 212 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 11 Sep 2026 11:14 am

मध्यप्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर निकली भर्ती, 22 सितंबर से करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

खास खबर 10 Sep 2026 2:50 pm

Insurance Sector में Career Scope, जानें Job Profile और Salary Package की पूरी Detail

कोरोना महामारी के हालात देखने के बाद अब ज्यादा से ज्यादा लोग इंश्योरेंस कराना चाहते हैं। सभी तरह के इंश्योरेंस में यह स्थिति देखी जा रही है। ऐसे में जैसे-जैसे इंश्योरेंस की मांग बढ़ रही है और इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढ़ रही है। ठीक उसी तरह इसमें इंट्रेस्ट रखने वाले युवाओं के लिए कॅरियर मौके पर भी बढ़ रहे हैं। इस फील्ड में रोजगार की संभावनाओं की बात करें, तो वर्तमान समय में इस सेक्टर में भी बैंकों की तरह बड़े लेवल पर कार्यबल की जरूरत पड़ रही है। इस फील्ड में युवा अकाउंटिंग, एचआर, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स, एक्चुरियल, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च जैसे विभागों में अपनी क्षमता और योग्यता के आधार पर नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म्स और स्टार्टअप्स तौर पर भी इसमें काफी संभावनाएं बढ़ रही हैं। वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि आने वाले 5 सालों में इस इंडस्ट्री में काफी संभावनाएं बनी रहेंगी। इसे भी पढ़ें: BOB Local Bank Officer Online Apply की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें Eligibility Criteria जानिए जॉब के मौके अगर आप सेल्स में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो ग्रेजुएशन से लेकर एमबीए तक युवाओं की भर्ती ली जाती है। यहां पर सुपरवाइजरी, मिडल मैनेजमेंट, फ्रंट लाइन सेल्स और लीडरशिप जैसे अलग-अलग लेवल पर योग्यता और एक्सपीरियंस के आधार पर कॅरियर बना सकते हैं। अगर आप एक्चुरियल सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं, तो इस विभाग से जुड़ने के लिए संबंधित विशेष कोर्स करना जरूरी है। फाइनेंस सेक्शन में अपना कॅरियर बनाने के लिए सीए, अकाउंटिंग या एमबीए फाइनेंस होना चाहिए। इंश्योरेंस के रूप में जो पैसा आता है, उसको सही जगह निवेश करने का काम इन्वेस्टमेंट सेक्शन देखता है। यहां कॅरियर बनाने के लिए मार्केट का अच्छा एक्सपीरियंस होना जरूरी है। ऑपरेशन सेक्शन इंश्योरेंस सेक्टर नियमन के तहत आता है। इसलिए ऑपरेशंस के तहत कंप्लायंस, इंटरनल ऑडिट, क्लेम, रिस्क और लीगल जैसे उप विभाग होते हैं। यहां पर भी योग्यता के हिसाब से कॅरियर बनाया जा सकता है। इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए क्या जरूरी इंश्योरेंस इंडस्ट्री में आगे की सोच पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जाता है। यहां अगले 5 से 10 सालों में आने वाले बदलावों और मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखकर पॉलिसी और प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। इसलिए लिए रिसर्च के अलावा इनोवेशन पर भी इंश्योरेंस कंपनियों का खासा जोर रहता है। ऐसे में जब यह कंपनियां प्रोफेशनल्स को हायर करती हैं, तो कंपनी यह भी देखती है कि कैंडिडेट्स के काम करने की क्षमता कितनी है। उम्मीदवार ने क्या-क्या सीखा है और कंपनी के लिए वह क्या नया कर सकते हैं। यही कारण है कि इस फील्ड में युवाओं को ग्रेजुएशन के अलावा संबंधित फील्ड में जरूरी कौशल प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए। सैलरी पैकेज अगर कोई कैंडिडेट्स सिर्फ ग्रेजुएट है, तो शुरूआती सैलरी पैकेज 3 लाख रुपए सालाना से शुरू हो सकता है। वहीं 100% तक परफॉर्मेंस इंसेंटिव और बोनस भी मिलता है। वहीं क्वालिफिकेशन के साथ-साथ काम का एक्सपीरियंस भी है, तो शुरूआती सैलरी 8 से 10 लाख रुपए तक सालाना हो सकती है। इस फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल्स का पैकेज 6 से 15 लाख रुपए तक सालाना हो सकता है।

प्रभासाक्षी 10 Sep 2026 2:25 pm

बीओआई भर्ती: बैंक ऑफ इंडिया में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की नौकरी, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन; आज से आवेदन शुरू

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अमर उजाला 10 Sep 2026 10:25 am

BOB Local Bank Officer Online Apply की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें Eligibility Criteria

क्या आप भी काफी समय से बढ़िया नौकरी पाने की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। असल में बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बैंक भर्ती के अऑनलाइन आवेदनकी लास्ट डेट 10 दिन आगे बढ़ चुकी है। इससे पहले उम्मीदवार 7 सितंबर तक का ही समय दिया गया था। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ गई है, ऐसे में आप 17 सितंबर 2026 कर दी गई है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए हैं, अब वे फॉर्म भर सकते हैं। लोकल बैंक अधिकारी पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन? - उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। - अभ्यर्थी को संबंधित राज्य या सर्किल की स्थनीय भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए। - आयु सीमा- इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होना अनिवार्य है। - वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती में चयन कैसे होगा? - ऑनलाइन लिखित परीक्षा - स्थानीय भाषा की परीक्षा - साक्षात्कार - दस्तावेज सत्यापन आवेदन कैसे करना होगा? - सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करें। - अब वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं। - इसके बाद यहां लोकल बैंक अधिकारी भर्ती 2026 सें जुड़े लिंक पर क्लिक करें। - अब अपनी सभी जरुरी जानकारी दर्ज करके मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए पंजीकरण पूरा कर लें। - मिले पंजीरकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भर दें। - इसके बाद पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। - निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। - अब आप फॉर्म जमा करें और इसके बाद प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

प्रभासाक्षी 9 Sep 2026 6:08 pm

10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती

इस वैकेंसी के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ngri.res.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

खास खबर 9 Sep 2026 1:08 pm

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती: बरेली में निकलीं ढेरों नौकरियां, आवेदन शुरू; एक पद पर कई दावेदार तो कैसे होगा चयन?

बरेली जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 171 पदों पर भर्ती का मौका है। 12वीं पास महिला उम्मीदवार 8 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता और जरूरी जानकारी यहां देखें।

अमर उजाला 9 Sep 2026 12:30 pm

UP Assistant Professor Recruitment 2026: 1,936 पदों पर भर्ती शुरू, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

UP Assistant Professor Recruitment 2026: 1,936 पदों पर भर्ती शुरू, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

समाचार नामा 9 Sep 2026 10:35 am

यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026: यूपी में निकलीं सहायक प्रोफेसर की 1936 नौकरियां; क्या है योग्यता और कैसे करें आवेदन?

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में 1,936 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 9 Sep 2026 10:21 am

एमएचआरबी भर्ती 2026 : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के 560 पदों पर आवेदन जारी, 20 सितंबर तक मौका

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (एमएचआरबी), असम ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

खास खबर 8 Sep 2026 9:41 pm

यूआईआईसी भर्ती 2026: सरकारी बीमा कंपनी में एओ के 225 पदों पर आज से आवेदन शुरू; कैसे करें आवेदन? जानें तरीका

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 225 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

अमर उजाला 8 Sep 2026 12:41 pm

यूपीएसएसएससी: आज से भरें कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फॉर्म, 81100 तक सैलरी, ग्रेजुएशन के साथ ये पात्रता जरूरी

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आज 7 सितंबर से शुरू हो गए हैं। पीईटी 2025 पास अभ्यर्थी 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 7 Sep 2026 12:58 pm

जीएसएल भर्ती : सरकारी कंपनी में ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के 31 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाइनेंस और नेवल आर्किटेक्चर विभागों में कुल 31 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर नियुक्ति दो साल के संविदा आधार पर होगी, जिसे जरूरत के अनुसार एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

खास खबर 7 Sep 2026 12:52 pm

PMBI Recruitment 2026: औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो में Vacancy, 1.58 लाख तक Salary

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह लेख बेहद काम का है। दरअसल, भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) ने साल 2026 के लिए 178 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वैसे यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। भर्ती की अधिसूचना 3 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी की गई है। जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं? आवेदन करने वाले इच्छु अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे। कौन-कौन से पद हैं और कितनी मिलेगी सैलरी? असल में भर्ती में अलग-अलग स्तर के कुल 11 प्रकार के पद शामिल हैं। इसमें फार्मासिस्ट, वरिष्ठ फार्मासिस्ट, विपणन अधिकारी, वरिष्ठ कार्यकारी, सहायक प्रबंधक, प्रबंधक, उप महाप्रबंधक और महाप्रबंधक सहित कई पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा क्या है? इस सभी पदों के लिए अलग-अलग पात्रता की शर्तें हैं। वहीं, उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार शैक्षणिक योग्यता, उम्र और अनुभव की शर्तें पूरी करना जरुरी है। वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए योग्ता स्नातक स्तर से लेकर बी.फार्मा, एम.फार्मा और विभाग व पद के अनुसार अन्य विशेष डिग्री तक निर्धारित की हैं। वहीं उम्र सीमा भी अलग-अलग पदों के लिए अलग से निर्धारित हैं। इन पदों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से 55 वर्ष है। पीएमबीआई ने योग्य मामलों में उम्र, अनुभव, योग्यता और अन्य मानदंडों में छूट देने का भी अधिकार भी अपने पास रखा है। जानें चयन प्रक्रिया असल में पीएमबीआई भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों के तौर पर होगी। सबसे पहले आवेदनों की पात्रता के आधार पर जांच की जाएगी। फिर लिखित परीक्षा और इसके बाद व्यक्तिगत बातचीत या साक्षात्कार होगा। पहला चरण जितने भी आवेदन पत्र हैं, उनकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव जैसी पात्रता शर्तों के आधार पर जांच की जाएगी। जो लोग पात्रता में पूरी कर लेंगे, वो अभ्यर्थी अगले चरण के लिए जाएंगे। दूसरा चरण - अंग्रेजी लेखन और संचार से जुड़ी क्षमता - संबंधित पद के विषय का ज्ञान सामान्य ज्ञान, जिसमें औषधि क्षेत्र और समसामयिक घटनाओं से संबंधित जानकारी शामिल है। तीसरा चरण आखिरी चरण में व्यक्तिगत बातचीत या साक्षात्कार होगा। इसमें संगठन में काम करने की उपयुक्तता और परिस्थितियों के अनुसार नेतृत्व क्षमता जैसी बातों का आकलन किया जाएगा। कैसे कर सकते हैं आवेदन? अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारुप में आवेदन करना जरुरी है। वहीं, आवेदन पत्र के साथ जरुरी दस्तावेज और 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट “Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India (PMBI)” के पक्ष में होना चाहिए। अब आप आवेदन पत्र डाक या कूरियर के जरिए इस पते पर भेज सकते हैं- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएमबीआई बी-500, टावर बी, 5वीं मंजिल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली – 110029 बता दें कि, आवेदन पत्र इस पते पर 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक पहुंच जाएं। केवल आवेदन भेजना जरुरी नहीं, बल्कि तय समय तक उसका पहुंचना जरुरी है। कौन-कौन से दस्तावेज लगाने होंगे? - उम्र के प्रमाण का दस्तावेज - शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र - अनुभव प्रमाण पत्र - पासपोर्ट आकार का फोटो - 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट ध्यान दें कि, आवेदन सिर्फ निर्धारित प्रारूप और माध्यस से ही स्वीकार किए जाएंगे। आप इसके लिए ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रभासाक्षी 7 Sep 2026 11:38 am

यूआईआईसी भर्ती 2026: सरकारी बीमा कंपनी में अधिकारी बनने का मौका, 225 पदों पर निकली भर्ती, कैसे मिलेगी नौकरी?

UIIC AO Recruitment 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास सरकारी बीमा कंपनी में अधिकारी बनने का मौका है। यूआईआईसी ने प्रशासनिक अधिकारी के 225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 8 सितंबर से शुरू होंगे।

अमर उजाला 7 Sep 2026 11:36 am

यूपी पीईटी 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, रात तक भर दें फॉर्म; जानें फीस, योग्यता और परीक्षा पैटर्न

UP PET 2026: यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज 7 सितंबर है। आयोग ने तकनीकी दिक्कतों के चलते समयसीमा बढ़ाई थी। उम्मीदवार 8 सितंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

अमर उजाला 7 Sep 2026 10:37 am

बैंक में सरकारी नौकरी: फ्रेशर या अनुभवी, सभी के लिए मौका, सात भर्तियों में 18104 वैकेंसी, दो की अंतिम तिथि आज

Banking Jobs 2026: इस समय अलग-अलग बैंकों में कई पदों पर भर्ती चल रही है। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईबीपीएस, बैंक ऑफ इंडिया समेत सात भर्तियों में हजारों पद हैं। पात्रता और चयन प्रक्रिया भर्ती के अनुसार अलग-अलग है।

अमर उजाला 7 Sep 2026 9:38 am

पीएमबीआई भर्ती: फार्मेसी से बीटेक-एलएलबी तक के लिए मौका, वेतन 1.58 लाख तक, क्या है फॉर्म भरने की लास्ट डेट?

पीएमबीआई ने 178 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। फार्मेसी से लेकर बीटेक और एलएलबी तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1.58 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

अमर उजाला 6 Sep 2026 12:29 pm

इंडिया पोस्ट में GDS के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास बिना परीक्षा दे सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है...

खास खबर 5 Sep 2026 10:45 pm

सरकारी नौकरी 2026: एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, क्या है आवेदन की शर्तें? जानें सभी नियम

AIIMS Recruitment 2026: एम्स नागपुर ने 72 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच. डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 5 Sep 2026 12:08 pm

नीट-पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए जयपुर में पुख्ता व्यवस्थाएं, 5 केंद्रों पर 2,499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (आयुर्विज्ञान), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित नीट-पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन का आयोजन 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को...

खास खबर 4 Sep 2026 10:16 pm

एम्स-मंगलगिरि में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर आवेदन जारी, 22 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एम्स-मंगलगिरि ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित अन्य कई पदों...

खास खबर 4 Sep 2026 9:58 pm

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल: आ गई फिजिकल टेस्ट की नई तारीखें, सितंबर में इस दिन से हो रहा शुरू; देखें शेड्यूल

दिल्ली पुलिस भर्ती-2025 के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल समेत चार पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। अब परीक्षा सितंबर और अक्तूबर 2026 में निर्धारित नई तारीखों पर आयोजित की जाएगी।

अमर उजाला 4 Sep 2026 12:39 pm

आरआरबी एनटीपीसी: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, कब से शुरू होंगे आवेदन?

रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी के तहत कुल 5165 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती में 12वीं पास और स्नातक उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा।

अमर उजाला 4 Sep 2026 11:30 am

जीडीएस भर्ती 2026: आवेदन करते समय कौन सी सावधानियां रखें? ये दो चीजें संभलकर भरें, गलती हुई तो पछताना पड़ेगा

Postal GDS 2026: डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण और आवेदन पत्र में दर्ज की जाने वाली जानकारी को लेकर खास सावधानी बरतनी होगी।

अमर उजाला 4 Sep 2026 7:01 am

ऑटो ड्राइवर के बेटे ने आईआईटी-मद्रास में बनाई जगह, 90 प्रतिशत रीढ़ की हड्डी की विकलांगता और सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित

अक्सर कहा जाता है कि सपने देखना तो आसान है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलना उतना ही मुश्किल

खास खबर 3 Sep 2026 6:04 pm

UPSC भर्ती 2026: साइंटिस्ट सहित 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल

देश के लाखों युवा आज भी प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के मुकाबले सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं।

खास खबर 3 Sep 2026 3:47 pm

इंडियन ओवरसीज बैंक में 291 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें आवेदन; 1 लाख से ज्यादा सैलरी

सरकारी बैंक में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक में जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया...

खास खबर 3 Sep 2026 3:21 pm

डीआरडीओ भर्ती 2026: 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए वैकेंसी, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कैसे होगा चयन? जानें

डीआरडीओ ने आईटीआई पास युवाओं के लिए भर्ती का मौका दिया है। इस भर्ती के लिए 8 और 9 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

अमर उजाला 3 Sep 2026 12:42 pm

एनसीएल इंटर्नशिप: फोरमैन, क्लर्क समेत 73 पदों पर मौका; कितना मिलेगा स्टाइपेंड? छह सितंबर से पहले करें आवेदन

एनसीएल ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे चरण के तहत 73 पदों पर इंटर्नशिप का मौका दिया है। इन पदों के लिए डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 3 Sep 2026 10:49 am

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर समेत 56 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 सितंबर तक करें आवेदन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है।

खास खबर 2 Sep 2026 3:46 pm

साहित्य अकादमी भर्ती की बढ़ी आवेदन तिथि, स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क समेत सभी पदों के लिए निकली है भर्ती

इच्छुक उम्मीदवार अब 21 अक्टूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा।

खास खबर 2 Sep 2026 1:40 pm

जेकेएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026: 8वीं और 10वीं पास के लिए 2863 नौकरियां, अभी भरें फॉर्म; कैसे होगा चयन? जानें

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जेकेएसएसबी ने एमटीएस भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कक्षा IV के 2,863 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अमर उजाला 2 Sep 2026 11:52 am

एग्जाम टिप्स: यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा में दो हफ्ते से भी कम समय बाकी, तैयारी के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को नया पढ़ने के बजाय अब तक पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए।

अमर उजाला 2 Sep 2026 11:44 am

साहित्य अकादमी भर्ती: स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क समेत सभी पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, क्या है आखिरी तारीख?

साहित्य अकादमी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क, एमटीएस समेत अन्य पदों के लिए अब उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 2 Sep 2026 6:00 am

एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं...

खास खबर 1 Sep 2026 9:42 pm

आरआरसी वैकेंसी: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के 4471 पदों पर भर्ती, कौन और कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें नियम

दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 4,471 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 1 Sep 2026 11:41 am

जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन की स्पीड हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी।

खास खबर 31 Aug 2026 1:17 pm

सरकारी नौकरी: आज 13000 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म, जानें किस-किस विभाग में भर्ती

सरकारी नौकरी 2026: अगस्त के आखिरी दिन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास आज 13,129 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका है। एसबीआई क्लर्क, राजस्थान बिजली विभाग और पंजाब पीटीआई भर्ती के आवेदन आज बंद हो रहे हैं।

अमर उजाला 31 Aug 2026 12:27 pm

उच्च शिक्षा में भारत की बड़ी छलांग, एक दशक में नामांकन 4.50 करोड़ तक पहुंचा; छात्राओं की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

भारत में उच्च शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है और पिछले एक दशक में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

खास खबर 31 Aug 2026 11:29 am

कोल इंडिया: मैनेजमेंट ट्रेनी उत्तर कुंजी पर 3 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति, जानें पूरा प्रोसेस, कब आएगा रिजल्ट?

कोल इंडिया प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी हो गई है। उम्मीदवार 3 सितंबर रात 11:55 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 660 पदों के लिए 1.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

अमर उजाला 31 Aug 2026 10:38 am

CSIR-CSIO भर्ती: सुरक्षा अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

सीएसआईआर-सीएसआईओ की ओर से जारी रिक्तियों में सुरक्षा अधिकारी (ग्रुप-बी) के 1, रिसेप्शनिस्ट (ग्रुप-बी) के 1 और ड्राइवर (ग्रुप-सी) के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गई है।

खास खबर 31 Aug 2026 9:17 am

Jaipur NEET PG Center पर सर्वर डाउन और बिजली गुल, NBEMS ने अभ्यर्थियों के लिए जारी की Re-exam Date

आज कई शहरों में नीट पीजी परीक्षा का आयोजन हुआ है। इस बीच, राजस्थान में नीट पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा समय पर शुरु नहीं हो पाई। जिसके कारण से छात्र काफी परेशान रहे हैं। असल में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। इस मामले को लेकर एनबीईएमएस ने जवाब देते हुए बताया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए सितंबर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुनर्परीक्षा कब होगी? इस परीक्षा में शामिल नहीं पाने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए NBES ने खेद व्यक्त किया है। बोर्ड के अनुसार, इन अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में होगी। परीक्षा केंद्र और संशोधित एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी अलग जारी होगी। देशभर में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई। देशभर के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,65,980 उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा पूर्ण हुई। जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली कटौती से परीक्षा प्रभावित जयपुर में स्थित आईऑन डिजिटल जोन सीतापुरा के दो केंद्रों (TC नंबर 41682 और 41683) पर अंदरूनी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NBEMS के मुताबिक, इस समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS Limited जिम्मेदार थी। बार-बार परीक्षा में सर्वर डाउन हुआ जब परीक्षा शुरु हुई तो उसके बाद सर्वर में बार-बार तकनीकी खराबी आने लगी। एक घंटे में सर्वर तीन बार प्रभावित हुआ। जिसके बाद अभ्यर्थियों को चिंता होने लगी कि पेपर पूरा होगा या नहीं। सर्वर में लगातार समस्या आने के कुछ अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से बाहर निकल आए और विरोध जताया। उनका कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान तकनीकी व्यवस्था ठीक नहीं थी। बार-बार सर्वर रुकने से उनको परेशानी झेलने पड़ी कुछ समय बाद परीक्षा केंद्र पर देर तक हंगामे की स्थिति बनीं रही।

प्रभासाक्षी 30 Aug 2026 3:51 pm

BBMB में हिंदी अनुवादक के पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से आवेदन शुरू; 21 सितंबर है आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की ओर से हिंदी अनुवादक के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है...

खास खबर 30 Aug 2026 2:23 pm

आईआईएम इंदौर वैकेंसी: प्रोजेक्ट मैनेजर और कंसल्टेंट समेत 107 पदों पर भर्ती, क्या है योग्यता; जानें सभी शर्तें

आईआईएम इंदौर ने प्रोजेक्ट आधारित भर्ती 2026 के तहत 107 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रोजेक्ट मैनेजर, कंसल्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।

अमर उजाला 30 Aug 2026 11:28 am

मध्य प्रदेश ग्रुप-3 सब इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन शुरू

इस भर्ती के जरिये कुल 1,700 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न पदों के लिए आवेदन आज यानी 29 अगस्त, 2026 से शरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 17 सितंबर है।

खास खबर 29 Aug 2026 7:14 pm

MCC NEET UG Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का इंतजार खत्म, mcc.nic.in पर ऐसे करें Online Registration

NEET UG के छात्र जरुर ध्यान दें। दरअसल, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नीट यूजी दूसरे राउंड का काउसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल हुए हैं और MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरे राउंड की काउसलिंग में आवेदन कर सकते हैं। अब आप MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET UG Counselling 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि, दूसरे राउंड की काउसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 08 सितंबर, 2026 है। कब से शुरु है रजिस्ट्रेशन? बता दें कि, एमसीसी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर, 2026 से शुरु होगी। साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कैसे और कहां करें काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एमसीसी की तरफ से दूसरे राउंड की काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 03 सितंबर से शुरु हो रही है। इस लेख में छात्रों की मदद के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए है, जिसकी हेल्प से आप रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं- - रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें। - वेबसाइट के होमपेज पर NEET UG Counselling 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। - अब मांगी गई सभी जानकारी जैसे कि नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड सिक्योरिटी पिन आदि दर्ज करें। - फॉर्म फिल होने के बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें। - फॉर्म भरने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें, इसके बाद सबमिट कर दें। - आखिर में इसका प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें। 11 सितंबर को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट आपको बताते चलें कि, काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट 11 सितंबर को जारी करेगा। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा, वे छात्र आवंटित संस्थान जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर एमबीबीएस या बीडीएश कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

प्रभासाक्षी 29 Aug 2026 2:10 pm

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026: किस सर्किल में कितनी वैकेंसी? पीडीएफ में देखें 23757 रिक्तियों की पूरी जानकारी

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत 23,757 पदों का सर्किलवार विवरण जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 31 अगस्त से हो जाएगी। 10वीं पास 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन 10वीं के अंकों से बनी मेरिट के आधार पर होगा।

अमर उजाला 29 Aug 2026 12:25 pm

एसबीआई: पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, पीडीएफ में चेक करें अपना रोल नंबर, 1500 पदों के लिए मुख्य परीक्षा कब?

एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 1 और 2 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

अमर उजाला 29 Aug 2026 10:27 am

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने...

खास खबर 28 Aug 2026 8:54 pm

बीटीएससी: बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित; 7,376 अभ्यर्थी चयनित, क्या है अगला चरण? जानें

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल 7,376 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा।

अमर उजाला 28 Aug 2026 11:48 am

इंडिया पोस्ट जीडीएस के 24000 से अधिक पदों के लिए 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

खास खबर 27 Aug 2026 1:13 pm

इंडिया पोस्ट: जीडीएस के 25000+ पदों निकली बंपर वैकेंसी, 31 अगस्त से करें आवेदन; क्या है योग्यता? जानें सबकुछ

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी यहां देखें।

अमर उजाला 27 Aug 2026 10:53 am

सीबीएसएल वैकेंसी 2026: केनरा बैंक में चल रही है कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले जमा करें फॉर्म; जानें सबकुछ

केनरा बैंक की सहयोगी कंपनी सीबीएसएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 27 Aug 2026 7:00 am

एचपीपीएससी एचपीएएस 2026: हिमाचल ने पांच विभागों में निकाली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, क्या है आवेदन की शर्तें?

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचपीएएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत पांच विभागों में 22 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 26 Aug 2026 12:59 pm

CM Yogi ने श्रमिकों पर किया बड़ा एलान | Free Healthcare | Gratuity | UP Government | Workers in UP

CM Yogi ने श्रमिकों पर किया बड़ा एलान | Free Healthcare | Gratuity | UP Government | Workers in UP

अमर उजाला 26 Aug 2026 12:49 pm

केवीएस-एनवीएस भर्ती: सीबीएसई ने दूसरे चरण के चार विषयों के परिणाम किए घोषित, जानें कैसा रहा आपका रिजल्ट

केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने पीजीटी गणित और टीजीटी गणित-संस्कृत के दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

अमर उजाला 26 Aug 2026 12:14 pm

एमपीएससी: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया रद्द, पेपरलीक की शिकायतों के बाद लिया फैसला, आयोग ने क्या कहा? जानें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पद की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। 22 मार्च 2026 को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा में पेपरलीक की शिकायतों के बाद आयोग ने यह फैसला लिया।

अमर उजाला 26 Aug 2026 11:39 am

एनटीपीसी भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तारीख, अनुभवी उम्मीदवार फटाफट भरें फॉर्म

एनटीपीसी आज डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन कर दें। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

अमर उजाला 26 Aug 2026 7:00 am

पर्यावरण विभाग में इंजीनियर्स की निकली भर्ती, सैलरी 12 लाख तक

खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या स्वयं जाकर आवेदन जमा करना होगा। वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर के चार पदों में यूआर के 3 और दिल्ली के ओबीसी (एनसीएल) का 1 पद है। पर्यावरण इंजीनियर के दो पदों में यूआर का 1 और दिल्ली के ओबीसी (एनसीएल) का 1 पद है।

खास खबर 25 Aug 2026 2:06 pm

UPSSSC: यूपीएसएसएससी एएनएम का रिजल्ट घोषित,10272 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, श्रेणीवार कैसा रहा कट-ऑफ? जानें यहां

UPSSSC ANM Result: यूपीएसएसएससी ने एएनएम मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल 10,272 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब अभ्यर्थी श्रेणीवार कटऑफ और आगे की प्रक्रिया की जानकारी यहां देख सकते हैं।

अमर उजाला 25 Aug 2026 10:45 am

असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग जैसे एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की गई है।

खास खबर 24 Aug 2026 2:20 pm

Delhi Police Constable: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का आज और कल होने वाला फिजिकल टेस्ट स्थगित, क्या रही वजह?

Delhi Police Constable Physical: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 24 और 25 अगस्त को होने वाला शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE&MT) स्थगित कर दिया गया है।

अमर उजाला 24 Aug 2026 11:14 am

IOB LBO Recruitment 2026: लोकल बैंक अधिकारी के 250 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, ग्रेजुएट तुरंत भरें फॉर्म

IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक की लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन का आज, 24 अगस्त को आखिरी मौका है। इस भर्ती में 250 पद हैं। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग आवेदन वाले राज्य में ही होगी।

अमर उजाला 24 Aug 2026 10:23 am

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त...

खास खबर 23 Aug 2026 3:48 pm

BPSC 71st Mains Exam: अनमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका को देखने का मौका, गलती मिलने पर यहां दर्ज करें शिकायत

BPSC 71st Mains: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को अपनी अनमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका देखने का मौका मिलेगा। यदि किसी उत्तर के मूल्यांकन में गलती मिलती है, तो अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

अमर उजाला 23 Aug 2026 11:32 am

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका

इस भर्ती अभियान के जरिये झांसी के अलग-अलग जिलों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

खास खबर 22 Aug 2026 2:03 pm

SBC Vacancy 2026: एसबीसी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन और कितना लगेगा शुल्क? जानें

SBC Vacancy 2026: रक्षा मंत्रालय के अधीन शिप बिल्डिंग सेंटर, विशाखापत्तनम ने ग्रुप 'सी' के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

अमर उजाला 22 Aug 2026 11:51 am

MRPL Recruitment: एमआरपीएल में निकली असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, गेट-2026 अनिवार्य; क्या है आवेदन की शर्तें?

MRPL Vacancy 2026: एमआरपीएल ने गेट 2026 के जरिए असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल डिसिप्लिन के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

अमर उजाला 21 Aug 2026 12:09 pm

Railway Job Alert: उत्तर मध्य रेलवे में 3205 पदों के लिए Registration प्रक्रिया जारी, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

सरकारी की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बेहद काम की है यह खबर। अगर भी सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, तो आपको बता दें कि, भारतीय रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली जा रही है। अगर आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिसशिप की वैकेंसी के लिए फिर से एप्लिकेशन विंडो खोलने का फैसला लिया है। वहीं, अप्रेंटिस की रिक्तियां भी बढ़ाई है। असल में पहले 1853 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को चुना जा रहा था, लेकिन अब कुल मिलाकर 3205 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी करना चाहते है, वे जल्द ही आवेदन करें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 रात 23.59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए इससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। रेलवे अप्रेंटिस में कौन अप्लाई कर सकता है? - अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से SSC/मेट्रिकुलेशन/10वीं/ या (10+2) के तहत समकक्ष योग्यता कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। - इसके साथ ही NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेंड में आईटीआई (IIT) भी उत्तीर्ण किया हो। - टेक्निकल क्वालिफिकेशन याई आईटीआई फिटर, वेल्डर, आर्मेचर विंडर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, प्लंबर, कारपेंटर/वुड वर्क टेक्नीशियन, डॉट्समैन (सिविल), स्टेनोग्राफर (इंग्लिश), मैकेनिक (DSL), कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन, मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, स्टेनोग्राफर (हिंदी), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), टर्नर ये लोग आवेदन कर सकते हैं। - जिन उम्मीदवार का रिजल्ट 7 जुलाई 2026 या इससे पहले नहीं आया है, वो आवेदन के पात्र नहीं होंगे। - उम्मीदवार की उम्र 15 साल पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा, अधिकतम आयु 24 वर्ष की उम्र 7 जुलाई 2026 को पूरी नहीं होनी चाहिए। - वहीं उम्र में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 05 साल और ओबीसी आवेदकों को 03 साल की छूट दी जाएगी। - पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 10 साल की छूट नियमानुसार दी जाएगी। सेलेक्शन क्राइटेरिया इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन अप्रेंटिस एक्ट 1961 के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। वहीं, 10वीं और आईटीआई दोनों के समान वेटेज को मिलाकर बनाई गई है। इस वैकेंसी के 1.5 गुना कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है। आखिर में मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेंड वाइज और कम्यूनिटी वाइज तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का टेंटेटिव शेड्यूल रेलवे प्रयागराज की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद से चुने हुए उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं, ट्रेनिन के अवधि में कैंडिडेट्स को नियमानुसर स्टाइपेंड दिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस राशि का जिक्र नहीं किया गया है। इस बात का ध्यान रखें कि उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि रिकॉर्ड के अनुसार पूरी तरह मैच होना बेहद जरुरी है। यदि डॉक्यूमेंट के दौरान वेरिफिकेशन में कोई दिकक्त आती है, तो उम्मीदवारी निरस्त हो सकती है।

प्रभासाक्षी 21 Aug 2026 11:52 am

MP TET 2026: एमपी टीईटी के लिए आज से करें आवेदन, 12 अक्तूबर से होगी परीक्षा; क्या रहेगा एग्जाम पैटर्न? जानें

MP TET 2026 Registration: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी।

अमर उजाला 21 Aug 2026 7:00 am

EIL भर्ती अलर्ट: एसोसिएट मॉडेलर पोस्ट पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, जल्द बंद होगी आवेदन विंडो

दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने कैडमैटिक में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षित मॉडलर्स से निश्चित अवधि के आधार पर कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

खास खबर 20 Aug 2026 8:02 pm

JKPSC भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर नौकरी के लिए जल्दी करें आवेदन, 31 अगस्त अंतिम तिथि

असिस्टेंट प्रोफेसर के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

खास खबर 20 Aug 2026 6:29 pm

जल्दी करें, ग्रेजुएट युवाओं के पास आईबीपीएस क्लर्क बनने का अंतिम मौका, 11403 पदों पर होनी है भर्ती

आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 5 सितंबर 2026 तक लिया जा सकेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही पदानुसार उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए जिसकी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दर्ज है।

खास खबर 20 Aug 2026 1:54 pm

SBC Vacancy 2026: 10वीं और ITI पास के लिए मौका, रक्षा मंत्रालय में निकली ग्रुप-सी की भर्ती; कैसे करें आवेदन?

SBC Group C Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के शिप बिल्डिंग सेंटर में ग्रुप-सी के 10 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला 20 Aug 2026 10:52 am

सीएसआईआर टेक्नीशियन पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं और आईटीआई पास कर सकते हैं अप्लाई

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 सायं 5 बजे तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म फॉर्म भर सकते हैं।

खास खबर 19 Aug 2026 3:25 pm

NHAI भर्ती 2026: जनरल मैनेजर समेत 12 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

नौकरी के बेहतर अवसरों की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है।

खास खबर 19 Aug 2026 3:00 pm

क्या 40 की उम्र में संभव है LLB? BCI के नए नियमों के तहत Age Limit और Career Switch पर एक विशेष रिपोर्ट

अक्सर लोग अपना करियर स्विच करने का जरुर सोचते हैं। जब लोग 30-40 की उम्र में पहुंच जाते हैं, तो किसी न किसी कोर्स को करने का सोचते हैं। इन्हीं में से एक है कानून की पढ़ाई। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल जरुर आता है कि इस उम्र में लॉ किया जाना सही है या नहीं? इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बार काउंसलिंग द्वारा वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या है? आइए आपको इसके लिए अनिवार्य योग्यता और जरुरी जानकारी के बारे में जरुर बताएंगे। वकील बनने की उम्र क्या है? असल में भारत में वकील बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा से लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के नियमों में स्पष्ट प्रावधान है। खासतौर पर एलएलबी (LLB) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा तय नहीं है, यानी अब आप किसी भी उम्र में कानून की पढ़ाई शुरु कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बार काउंसिल में एक वकील के रुप में अपना नाम दर्ज कराने और कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। इसका सीधा मतलब यही है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद जब आप अपना लाइसेंस बनवाने जाते हैं, तो उस समय आपकी आयु 21 साल पूरी होना जरुरी है। वकील बनने के लिए जरुरी योग्यता - 12वीं के बाद कानून की पढ़ाई कर सकते हैं, आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरुरी है। - सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कम से कम 45% से 50% अंक और आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमों के अनुसार छूट मिलती है। - यदि आप ग्रेजुएशन के बाद बकील बनाना चाहते हैं, तो आप किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना बेहद जरुरी है। - इसके अतिरिक्त, आपके अंदर यह योग्यताएं जरुर होनी चाहिए। लोगों की बातें सुनने, तर्क करने, मामलों को गहराई से समझने और अंग्रेजी या हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ होना जरुरी है। वकील बनने के लिए क्या पढ़ाई करना होती है? वैसे वकील बनने के लिए आपको लॉ डिग्री हासिल करनी होगी। पढ़ाई के मुख्य रुप से दो ऑप्शन होते हैं, आइए आपको बताते हैं- - पहला रास्ता 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है, जिसे आप 12वीं कक्षा के तुरंत बाद चूज कर सकते हैं, जैसे बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी या बीएससी-एलएलबी। - दूसरा रास्ता- 3 साल का एलएलबी कोर्स है, जिसे आप अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद कर सकते हैं। इस कोर्स में देश का संविधान, आपराधिक कानून, दीवानी कानून और अदालती कार्यवाही की बारीकियों के बारे में विस्तार से पढ़ाया और सिखाया जाएगा। प्रोफेशनल वकील बनने के लिए क्या करें? अगर आपको प्रोफेशनल वकील बनाना है, तो इसके लिए पहले CLAT या अन्य लॉ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करके किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना अनिवार्य है। जब कॉलेज की पढ़ाई पूरी हो जाए, तो आपको 'ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन ' (AIBE) पास करना जरुरी है। जब आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, तो आपको बार काउंसिल की ओर से प्रैक्टिस करने का आधिकारिक प्रमाण पत्र या सनद (License) मिल जाता है। जिसके बाद आप किसी भी एक्सपीरियंस वकील के साथ जूनियर के रुप में इंटर्नशिप करके कोर्ट के कामकाज का अनुभव ले सकते हैं।

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 2:55 pm

CSL Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड में निकलीं दो विभागों में नौकरियां, क्या है आयु सीमा शर्तें? जानें सबकुछ

CSL Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने दो विभागों में शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अमर उजाला 19 Aug 2026 10:52 am

कृषि विभाग में 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिली नियुक्ति

राजस्थान सरकार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कृषि विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत 460 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का...

खास खबर 18 Aug 2026 11:14 pm

स्टडी लोन में मोरेटोरियम और EMI की गणना को कैसे समझें

उच्च शिक्षा की फीस, हॉस्टल, किताबों, यात्रा और अन्य खर्चों को पूरा करना कई परिवारों के लिए बड़ी वित्तीय जिम्मेदारी हो सकती है।

खास खबर 18 Aug 2026 7:20 pm

BPSC भर्ती 2026 : स्कूल टीचर के 32,388 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1 सितंबर से करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

खास खबर 18 Aug 2026 6:28 pm

Assistant Professor Vacancy 2026: बिना NET पास किए बनें असिस्टेंट प्रोफेसर, लाखों में मिलेगी Monthly Salary

अगर आपका भी कॉलेज में पढ़ाने का सपना है, तो आप आईआईटी में टीचिंग फैकल्टी की जॉब पा सकते हैं। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर के ग्रेड I और ग्रेड-II पोजीशन की वैकेंसी निकाली हैं। इसके जरिए IIT अप्लायड जियोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स समेत अपने 17 डिपार्टमेंट के लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। शुरू हुए आवेदन IIT धनबान भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इस भर्ती के जरिए कैंडिडेट्स को यहीं पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। वहीं इस भर्ती के लिए IIT ने NET क्वालिफाई भी अनिवार्य नहीं रखा है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों का नेट का स्कोरकार्ड नहीं है, वह भी असिस्टेंट प्रोफेशर की नौकरी पा सकते हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रोसेस पूरा कर लें। IIT धनबाद के इन विभागों में निकली वैकेंसी अप्लायड जियोलॉजी केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी सिविलि इंजीनियरिंग अप्लायड जियोग्राफी केमिकल इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग फ्यूल, मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस माइनिंग इंजीनियरिंग पेट्रोलियम इंजीनियरिंग मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग फिजिक्स योग्यता IIT धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी फर्स्ट क्लास या संबंधित ब्रांच में पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास या फिर इसके बराबर अंक प्राप्त किए हों। उम्मीदवार का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। एक्सपीरियंस असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड II पद पर पीएचडी क बाद रिसर्च/टीचिंग/इंडस्ट्रियल में 3 साल से कम का एक्सपीरियंस रखते हों। वहीं अगर 3 साल का एक्सपीरियंस है, तो असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड I रेगुलर पद के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए UGC NET या CSIR NET क्वालिफाई होना जरूरी नहीं है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, एससी/एसटी और PwD वाले कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी। उम्र: आवेदक की उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि इसमें ओबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी। तरह असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के पद पर हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्तों को मिलाकर ₹2,11,196 तक मासिक सैलरी मिलेगी। वहीं इंस्टीट्यूट की ओर से रिसर्च सपोर्ट ग्रांट, टेलीफोन बिल, फैकल्टी डेवलपमेंट अलाउंस, मेडिकल फेसिलिटी, बच्चों की पढ़ाई के लिए अलाउंस जैसे लाभ भी मिलेंगे। ऐसे करें आवेदन IIT धनबाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। सबसे पहले आईआईटी धनबाद रिक्रूटमेंट पोर्टल fr.iitism.ac.in पर जाएं। इसके बाद एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। अब लॉगइन करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म में बाकी ऑप्शन भरें। सभी जानकारी भरने के बाद एजुकेशन क्वालिफिकेशन संबंधित जो डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हों, वह सब्मिट करें। इसके बाद फॉर्म को सब्मिट करें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें। बता दें कि इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को ईमेल के जरिए ही संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स आईआईटी धनबाद की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

प्रभासाक्षी 18 Aug 2026 3:09 pm

Bank of Baroda Recruitment 2026: 2482 पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है Selection Process और योग्यता

बैंक में नौकरी पाने के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। अगर आप भी काफी समय से बैकिंग नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के मद्देनजर जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-| (JMG/S-I) में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026, यानी आज से शुरु होने जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक का आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान कर पाएंगे। उम्मीदवार सिर्फ एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, संबंधित राज्य की लोकल भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना बेहद जरुरी है। 2,482 पदों पर होगी भर्ती असल में बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों को बांटा है। कुल रिक्तियों में 981 पद सामान्य वर्ग, 600 ओबीसी, 358 एससी, 240 एसटी और 303 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं। बता दें कि, राज्यवार वैकेंसी में गुजरात में सबसे ज्यादा 1,185 पद हैं। वहीं कर्नाटक में 418, महाराष्ट्र में 218 और तमिलनाडु में 132 पद शामिल है। इतना ही नहीं, कुल रिक्तियां 20 राज्यों में बांटी गई है। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी ऐसे अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के रुप में कम से कम एक वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है, जो RBI की Second Schedule में सूचीबद्ध हो। बैंक ने कुछ प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन को प्राथमकिता के रुप में सूचीबद्ध किया है। इसमें IC 38, NISM Series V-A (Mutual Fund), NISM Series XXI-A (PMS) और NISM Series XIII (Common Derivatives) शामिल है। कैसे होगा चयन? सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा देना है, इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट, जरुर के हिसाब से भाषा दक्षता परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण- -ऑनलाइन परीक्षा -साइकोमेट्रिक टेस्ट -भाषा दक्षता परीक्षा (जहां लागू हो) -ग्रुप डिस्कशन और/या पर्सनल इंटरव्यू

प्रभासाक्षी 18 Aug 2026 2:36 pm

BOB LBO Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी; ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से शुरू होंगे और 7 सितंबर तक चलेंगे।

अमर उजाला 18 Aug 2026 12:38 pm

यूपी में विभिन्न जिलों में निकली भर्ती, मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आठवीं पास कर सकते हैं अप्लाई

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 अगस्त 2026 निर्धारित है।

खास खबर 18 Aug 2026 12:36 pm

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल का FRTA रिजल्ट जारी, 3515 उम्मीदवार DV के लिए चयनित

SSC CHSL FRTA Result 2026: एसएससी ने सीएचएसएल 2025 के फर्स्ट राउंड टेंटेटिव अलोकेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। टियर-2 प्रदर्शन के आधार पर 3,515 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनली रिकमेंड किया गया है।

अमर उजाला 18 Aug 2026 10:38 am