डिजिटल समाचार स्रोत

...

अमेरिका: कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार; बच्चे समेत दो की मौत, हिरासत में वाहन चालक

अमेरिका: कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार; बच्चे समेत दो की मौत, हिरासत में वाहन चालक kansas-wichita-soccer-field-vehicle-crash-two-dead-child-injured

अमर उजाला 18 Oct 2026 8:06 am

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर फुटबॉल लीग में शांति एफसी का दबदबा

शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से कैंट मैदान पर आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग के दूसरे दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें शांति एफसी ने दो मैचों में जीत दर्ज की, जबकि दो मुकाबले बराबरी पर छूटे।

अमर उजाला 18 Oct 2026 1:07 am

धोखाधड़ी का उद्घोषित अपराधी 43 साल बाद हिमाचल से गिरफ्तार, फुटबॉल कोच बनकर काट रहा था फरारी

उदयपुर पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों के जरिए उसका पता लगाया। टीम के सदस्य खिलाड़ी बनकर कोचिंग लेने के बहाने उससे मिले और उसे खेल मैदान से ही दबोच लिया।

खास खबर 18 Oct 2026 12:14 am

FIFA U-17 Women’s World Cup: मोरक्को में आज से शुरू होगा महिला फुटबॉल का महासंग्राम, 24 टीमें जीत के लिए उतरेंगी मैदान में

FIFA U-17 Women’s World Cup: मोरक्को में आज से शुरू होगा महिला फुटबॉल का महासंग्राम, 24 टीमें जीत के लिए उतरेंगी मैदान में

समाचार नामा 17 Oct 2026 11:08 am

विमेंस U-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन आज से:6 खिताब एशियाई देशों ने जीते, इनमें उत्तर-कोरिया 4 बार चैंपियन; भारत एक बार खेला

महिला फुटबॉल का सबसे बड़ा यूथ टूर्नामेंट आज से शुरु हो रहा है। FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन शनिवार से मोरक्को में खेला जाएगा। 24 टीमों के बीच 22 दिनों तक खिताबी भिड़ंत होगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन उत्तर कोरिया लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने उतरेगा। भारत इस एडिशन का हिस्सा नहीं है। टीम सिर्फ एक बार 2022 में खेली थी। इस स्टोरी में जानिए कौन-सी टीम किस ग्रुप में है, टूर्नामेंट पहली बार कब खेला गया, कौन-सी टीम कितनी बार चैंपियन बनी और 2022 में भारत का प्रदर्शन क्या रहा था… 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया टूर्नामेंट में 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे राउंड ऑफ 16 में जाएंगी। साथ ही सभी ग्रुप से मिलाकर बेस्ट 4 थर्ड-प्लेस टीमें भी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई होंगी। सभी मैच रबात के मोहम्मद-6 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। वहीं ब्रॉन्ज और फाइनल प्रिंस मौले एल हसन स्टेडियम में खेला जाएगा। 2008 में 16 टीमों से शुरु हुआ सफर उत्तर कोरिया सबसे ज्यादा 4 बार चैंपियन बना उत्तर कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है। टीम 2008, 2016, 2024 और 2025 में चैंपियन बनी। टीम ने पिछले साल 2025 में नीदरलैंड को 3-0 से हराकर लगातार ट्रॉफी जीताई। स्पेन ने भी 2018 और 2022 में 2 बार खिताब अपने नाम किया। साउथ कोरिया, फ्रांस और जापान ने एक-एक बार ट्रॉफी उठाई है। भारत होस्ट नेशन के तौर पर 2022 में खेला भारत ने 2022 में होस्ट नेशन के रूप में अपना एकमात्र वर्ल्ड कप खेला। हालांकि टीम अपने तीनों ग्रुप मुकाबले हार गई। टीम को ग्रुप-A में अमेरिका से 0-8, मोरक्को से 0-3 और ब्राजील से 0-5 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सका, जबकि 16 गोल खाए। पुएर्तो रिको ने पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया इस बार पुएर्तो रिको पहली बार किसी भी FIFA वर्ल्ड कप में खेलेगी। टीम ने पुरुष या महिला कैटेगरी में पहली बार क्वालीफाई किया है। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी पहली बार विमेंस U-17 के इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। कहां देख सकते हैं मुकाबले? FIFA U-17 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 के सभी 52 मैच OTT प्लेटफॉर्म DAZN पर फ्री में देखे जा सकते हैं। FIFA+ ऐप और वेबसाइट पर भी मैच स्ट्रीम किए जाएंगे। भारत में इसका कोई आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टर घोषित नहीं हुआ है।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 4:30 am

Gurugram News: फुटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने पीएसए को 3-2 से हराया

Chandigarh defeated PSA 3-2 in the football championship.

अमर उजाला 17 Oct 2026 1:58 am

डिविजनल लेवल कॉम्पटीशन के फुटबॉल प्लेयर्स का सम्मान:जहानाबाद की मगध फुटबॉल अकादमी ने जिला प्रशासन के प्रमाण पत्र दिए

जहानाबाद में मगध फुटबॉल अकादमी ने प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए, जिससे उनका हौसला बढ़ा। खेल कौशल सुधारने का मिलता मौका इस मौके पर अकादमी के पदाधिकारियों और खेल से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन, कोच राजेश कुमार, पूर्व मुखिया विनय कुमार और केसीए क्रिकेट के संचालक संतोष कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जहानाबाद की टीम ने जिला स्तर पर जीतने के बाद गया में हुई प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में औरंगाबाद के खिलाफ खेला था। खिलाड़ियों के लिए खास उपलब्धि पदाधिकारियों ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना खिलाड़ियों के लिए एक खास उपलब्धि है। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और खेल कौशल सुधारने का मौका मिलता है। सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में कैप्टन अंजली कुमारी के साथ सुप्रिया, पूनम, स्वीटी, रिमझिम, खुशबू, मुस्कान, अंशु, सोनम, वर्षा, सपना और निशा शामिल थीं।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 3:56 pm

जम्मू: सांबा में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट, युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

जम्मू: सांबा में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट, युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

अमर उजाला 16 Oct 2026 11:28 am

कुर्से में फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ कव्वाली का आयोजन, रॉयल झारखंड की टीम चैंपियन

भास्कर न्यूज|लोहरदगा सदर प्रखंड के कुर्से गांव में आयोजित चार दिवसीय शहीद शेख भिखारी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद रॉयल झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि कुजूर ब्रदर्स लोहरदगा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के नाजिम-ए-आला सह मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव हाजी अब्दुल जब्बार, कांग्रेस नेता रोहित उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल डूंगडूंग, समाजसेवी एकरामुल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य जेहाना खातून, मुखिया सुनीता उरांव, झामुमो नेता हसनैन खलिफा और डॉ. हफीज अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के संरक्षक हातिम अंसारी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्हें पगड़ी पहनाकर, बैज, बुके, माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले से पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद धीरज प्रसाद साहू और हाजी अब्दुल जब्बार ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर फीफा के नियमों का पालन करते हुए खेलना चाहिए। कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने कहा कि खेल युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। प्रतियोगिता में चैंपियन रॉयल झारखंड, उपविजेता कुजूर ब्रदर्स लोहरदगा और तीसरे स्थान पर रही एजी आर्यन कल्हेपाट सहित अन्य टीमों को खस्सी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक हातिम अंसारी, अध्यक्ष छोटू उर्फ फरहान रजा, सचिव मोहम्मद अर्श, कोषाध्यक्ष तबारक अंसारी, समाजसेवी रमजान अंसारी, तबरेज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मेराज अंसारी, शेख शरीफ, इमरोज खान, साजिद अंसारी का योगदान रहा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:30 am

हजारीबाग में फुटबॉल ने रोके बाल विवाह:जिस गेंद को छूने पर बेटियों को मार पड़ती थी, अब ग्रेजुएशन से पहले शादी नहीं करने की ली शपथ

अब गोल दाग रहीं बेटियां, मां कात्यायनी सा अचूक लक्ष्य, अचूक निशाना और शौर्य का संगम... हॉकी के बाद अब फुटबॉल के मैदान में रच रहीं इतिहास हजारीबाग के गुरहेट गांव के मजदूर कोलेश्वर राम जब अपनी 20 वर्षीया बेटी लीसा के ब्याह की तैयारी कर रहे थे, तब लीसा ने चुपचाप समझौता करने के बजाय फुटबॉल थाम ली। ‘नया सवेरा विकास केंद्र’ के सहयोग से आज लीसा संत कोलंबस कॉलेज में उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। संस्था के बीरेंद्र कुमार बताते हैं कि कभी यहां मैदान में उतरने पर लड़कियों की पिटाई होती थी। फुटबॉल छीन ली जाती थी। संस्था ने सुरक्षा देकर मैच कराए और 7-8 शादियां रुकवाईं। आज गुरहेट, बोहरनपुर, बोसा और धवैया सहित 11 गांवों में बेटियों की 11 फुटबॉल टीमें मैदान में पसीना बहा रही हैं। इनमें मुस्लिम बेटियां भी बराबरी से कदमताल कर रही हैं। कमाल यह कि जिन गांवों में लड़कियां खेल रही हैं, वहां बाल विवाह पूरी तरह थम चुका है। बेटियों ने सामूहिक संकल्प लिया है- विवाह अब ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद ही होगा। 18 गोल और एक भी हार नहीं2025-26 सब-जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप स्टेज में झारखंड की बेटियों ने कुल 18 गोल दागे। फुटबॉल का पावरहाउस कहे जाने वाले मणिपुर को 3-2 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। 02 कांस्य पदक हॉकी में जीतेराष्ट्रीय खेलों के लगातार दो संस्करणों में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। 2026 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग शामिल रहीं। 6वां स्थान रिले में ​हासिलमहिला 4x100 मीटर रिले स्पर्धा में राज्य की टीम फाइनल में छठे स्थान पर रही। साफ है कि प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच के फाइनल तक पहुंच रही हैं, बस इसे पदक में तब्दील करने के लिए अंतिम फिनिशिंग टच की दरकार है। तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो ने कहा स्कूल स्तर से सही सुविधा मिले तो बेहतर परिणाम मिल सकता हैझारखंड की बेटियों में प्रतिभा और मेहनत दोनों हैं। जरूरत है कि उन्हें छोटी उम्र से ही अच्छी डाइट, आधुनिक उपकरण, बेहतर प्रशिक्षण और खेल विज्ञान की सुविधाएं मिलें। यदि स्कूल स्तर से प्रतिभाओं को सही सुविधा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिले, तो झारखंड की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर परिणाम दे सकती हैं।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:30 am

फुटबॉल मैच: अंबिकापुर और परसोढ़ी ने अपने मैच जीते, अब सेकेंड राउंड खेलेंगे

गांधी स्टेडियम में संभाग स्तरीय नॉकआउट कमलीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के सेकेंड राउंड में आज दो मैच खेले गए। पहला मैच पी. जी. रायल अंबिकापुर और धरमपुर के बीच हुआ। पहले हाफ में अंबिकापुर ने बेहतर तालमेल के साथ खेला। कमलेश ने शानदार गोल किया। टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने मौके बनाए। अंतिम समय तक कोई गोल नहीं हुआ। अंबिकापुर ने 1-0 से मैच जीत लिया। दूसरा सेकेंड राउंड मैच सीतापुर और परसोढ़ी के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। गोल के लिए लगातार कोशिश हुई। पहले हाफ के अंतिम समय में परसोढ़ी ने दो गोल किए। टीम 2-0 से आगे हो गई। दूसरे हाफ में परसोढ़ी ने एक और गोल किया। बढ़त 3-0 हो गई। परसोढ़ी ने 3-0 से मैच जीत लिया। आज के मैच के निर्णायक शिव, दिनेश तिर्की, विकास, नीलभूषण, रामबहादुर लाम्बा रहे। कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिलानंद, मंगल मौजूद रहे। आज इनके बीच मैच सेकेंड राउंड का पहला मैच तालपारा और ट्राइबल टाईगर बी के बीच होगा। दूसरा मैच एफ सी धरमपुर और रेलवे करंजी के बीच खेला जाएगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:30 am

Barabanki News: हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने आर्सेनल को दी शिकस्त

हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने आर्सेनल को दी शिकस्त

अमर उजाला 16 Oct 2026 2:12 am

Kanpur News: विवि के चार फुटबॉल खिलाड़ी यूपी पुलिस में चयनित

विवि के चार फुटबॉल खिलाड़ी यूपी पुलिस में चयनित

अमर उजाला 16 Oct 2026 2:08 am

Sultanpur News: फुटबॉल और टेबल टेनिस में जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

फुटबॉल और टेबल टेनिस में जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

अमर उजाला 16 Oct 2026 1:46 am

Amethi News: फुटबॉल का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज

फुटबॉल का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज

अमर उजाला 15 Oct 2026 1:43 am

Ballia News: अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज

Preparations for the Under-17 boys' football tournament intensify.

अमर उजाला 15 Oct 2026 1:39 am

किशनगंज में SGFI स्टेट लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू:14 से 16 अक्टूबर तक चलेंगे मुकाबले, DM-SP ने किया उद्घाटन

विद्यालय खेल महाकुंभ के तहत SGFI राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ बुधवार को किशनगंज में हुआ। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता शहर के शहीद अशफाकउल्ला खाँ स्टेडियम, खगड़ा में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। राज्यभर से चयनित स्कूल टीमों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। स्टेडियम परिसर में इसको लेकर बड़ा बैनर लगाया गया है, जिस पर खेलेगा बिहार, खिलेगा बिहार का स्लोगन लिखा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया आयोजन स्थल पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) और जिला प्रशासन किशनगंज का लोगो भी अंकित है। आज के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग, खेल विभाग के अधिकारी और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना मुख्य उद्देश्य डीएम और एसपी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल को अनुशासन और एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रशासन ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और मैदान की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 2:49 pm

ISL 2026: झारखंड से इकलौते फुटबॉल रेफरी बने परमेश्वर गोप, 14 को पंजाब-ओडिशा मैच से संभालेंगे मैदान

हजारीबाग के परमेश्वर गोप का चयन इंडियन सुपर लीग(ISL) फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रेफरी के रूप में हुआ है, जो झारखंड से एकमात्र रेफरी हैं। वे 14 अक्टूबर को दिल्ली में पंजाब एफसी और ओडिशा एफसी के बीच होने वाले मुकाबले में रेफरी की भूमिका निभाएंगे, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।

जागरण 13 Oct 2026 2:32 pm

सैनिक सम्मान फुटबॉल टूर्नामेंट : कुजूर ब्रदर्स ने पहला स्थान हासिल किया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा ईटा में सैनिक सम्मान फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी रविंद्र भगत उपस्थित थे। वे बिहार की राजधानी पटना में पदस्थापित रह चुके हैं। विशिष्ट अतिथियों में तिगरा पंचायत के मुखिया बासुदेव उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, पूर्व मुखिया सुखदेव उरांव, शिक्षक सुकरा उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव, भाजपा नेता पवन तिग्गा, शिक्षक महादेव उरांव, मोजिम अंसारी, जबार अंसारी, कैलाश उरांव, अजय उरांव, सोमरा उरांव शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए रविंद्र भगत ने कहा कि खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को समय की महत्ता पहचाननी चाहिए। उन्हें खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। सही दिशा में मेहनत और लगन से आगे बढ़ने पर सफलता मिल सकती है। खेल के माध्यम से युवा जीवन बेहतर बना सकते हैं। वे अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जानकारी हासिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान जरूरी है। युवाओं को नई तकनीकें सीखनी चाहिए। तब वे बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की।टूर्नामेंट में कुजूर ब्रदर्स की टीम ने पहला पुरस्कार हासिल किया। थाईलैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। माना पोखरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बीएफसी इटा की टीम चौथे स्थान पर रही। लोहरदगा छात्रावास की टीम पांचवें स्थान पर रही। सूरज ब्रदर्स की टीम छठे स्थान पर रही। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार शाह, सचिव हरि भगत, कोषाध्यक्ष कुंदन भगत, उपाध्यक्ष अमित लकड़ा, संयोजक निरंजन उरांव, उप-कोषाध्यक्ष कमलदेव भगत, परवेश भगत, अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 5:30 am

Panipat News: बॉक्सिंग और फुटबॉल में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदक

बॉक्सिंग और फुटबॉल में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदक

अमर उजाला 13 Oct 2026 3:03 am

Lucknow News: फुटबॉल लीग में एलएमसी बी ने जीत से किया आगाज

ला-मार्टीनियर (एलएमसी) बी ने रेवेंस एफसी को आसान मुकाबले में 3-0 से हराते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में जीत से आगाज किया।

अमर उजाला 13 Oct 2026 2:59 am

फुटबॉल खेलते-खेलते अचानक मैदान पर गिरा खिलाड़ी, हो गई मौत- VIDEO

बोकारो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की नई बस्ती में डे-नाइट फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. मैच खेलते समय गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू की दूसरे खिलाड़ी से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद वह मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े.

आज तक 27 Sep 2026 10:08 am

Genelia DSouza Birthday: नेशनल लेवल की Football Player से बनीं बॉलीवुड की सुपरहिट Actress

हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज 05 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 15 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। जेनेलिया नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... जन्म और परिवार मुंबई में 05 अगस्त 1987 को जेनेलिया का जन्म हुआ था। अपने स्कूली और कॉलेज के जीवन में एक स्टेट लेवल एथलीट, नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर और स्प्रिंटर थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा था। फिल्मी सफर साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं। जेनेलिया ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में फिल्में की और एक अलग नया मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस को फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'फोर्स', 'रेडी' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में काम किया। विज्ञापन में काम एक्ट्रेस ने कभी मॉडलिंग और एक्टिंग के बारे में सोचा नहीं था। वह MNC में काम करना चाहती थीं। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जेनेलिया एक शादी अडेंट कर रही थीं, जिस दौरान उनको बिग बी के साथ पॉपुलर पार्कर पेन के एड में काम करने का ऑफर मिला। इस एड में जेनेलिया ने बिग बी के फैंस का रोल किया था। रितेश देशमुख से मुलाकात जेनेलिया की अपनी डेब्यू फिल्म के को स्टार रितेश देशमुख से दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में रितेश और जेनेलिया ने शादी कर ली। कपल दो बेटों के पेरेंट्स हैं।

प्रभासाक्षी 5 Aug 2026 11:49 am

फुटबॉल जगत में पसरा मातम, इस दिग्गज का निधन, जबरदस्त रहा करियर

फ्रेंको बारेसी सिर्फ एक महान डिफेंडर नहीं थे. उन्होंने दुनिया को दिखाया कि एक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के साथ-साथ अपने चरित्र, अनुशासन और क्लब के प्रति समर्पण से भी अमर बन सकता है. वो एक ऐसे कप्तान रहे, जिन्होंने अपने खेल से ही नहीं, अपने व्यक्तित्व से भी लाखों लोगों का दिल जीता.

आज तक 31 Jul 2026 2:58 pm

FIFA World Cup 2026: अमिताभ बच्चन ने उठाए ‘अनुचित फैसलों’ पर सवाल, वर्ल्ड कप ने बिगाड़ दिया मेरा रूटीन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम दौर में पहुंचने के बीच अमिताभ बच्चन ने टूर्नामेंट को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने विवादित फैसलों, नए खिलाड़ियों के उभरने और बदलते दौर के फुटबॉल पर बात की। बिग बी ने कहा कि समय बदलता है और नई पीढ़ी खेल को नई दिशा ...

वेब दुनिया 14 Jul 2026 12:04 pm

'Don 3' विवाद के बीच बुडापेस्ट में चिल करते दिखे रणवीर सिंह, फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच चल रहे 'डॉन 3' विवाद को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ उनकी अनबन अब जगजाहिर हो चुकी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा उनके ...

वेब दुनिया 31 May 2026 3:52 pm

सिर्फ फुटबॉल नहीं, ये है जिंदगी की फिलॉसफी!, आर्सेनल की जीत पर रणवीर सिंह ने लिखा इमोशनल नोट

आर्सेनल की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए रणवीर सिंह ने जो हालिया नोट लिखा है, उसमें एक बेहद गहरी और छिपी हुई बात नजर आती है। ऊपर-ऊपर से देखने पर तो यह किसी फुटबॉल फैन के दिल की वो सच्ची और जज्बाती आवाज लगती है, जो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ...

वेब दुनिया 21 May 2026 12:30 pm

फुटबॉल कोच के बाद अब बड़े परदे पर क्रिकेटर बनकर चमकेंगे Ajay Devgan, एक्टर की नई बायोपिक फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

फुटबॉल कोच के बाद अब बड़े परदे पर क्रिकेटर बनकर चमकेंगे Ajay Devgan,एक्टर की नई बायोपिक फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

समाचार नामा 31 May 2024 8:30 pm

Maidaan Review: अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दिखाया रियल सिनेमा, जरूर देखे फुटबॉल कोच की ये कहानी

Maidaan Review:अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दिखाया रियल सिनेमा, जरूर देखेफुटबॉल कोच की ये कहानी

मनोरंजन नामा 11 Apr 2024 9:18 am

‘भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना', Ajay Devgan की मच अवेटेड फिल्म Maidaan का ट्रेलर हुआ लॉन्च, फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

‘भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना', Ajay Devgan की मच अवेटेड फिल्म Maidaan काट्रेलर हुआ लॉन्च,फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

मनोरंजन नामा 2 Apr 2024 2:35 pm