...

ग्वालियर के भीषण सड़क हादसे पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया गहरा शोक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए भीषण सड़क हादसे पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों की पुण्यात्मा की शांति, शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रातःकाल 18 Oct 2026 7:52 pm

Rajasthan में महिला सुरक्षा के लिए CM Bhajan Lal Sharma ने 100 Kalika Patroling Unit को किया रवाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्य में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को रवाना किया। उन्होंने इन यूनिट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निश्चित मासिक यात्रा भत्ता देने की भी घोषणा की। शर्मा ने यहां संविधान क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह भत्ता थानों और चौकियों में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सहायक उपनिरीक्षकों को दिए जाने वाले यात्रा भत्ते की तर्ज पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं बल्कि अपराधों की रोकथाम और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए भयमुक्त आवागमन सुनिश्चित करना भी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वर्ष 2023 की तुलना में 2026 में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है और ऐसे मामलों में जांच का औसत समय घटकर 48 दिन रह गया है। उन्होंने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने 55 हजार से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। शर्मा ने कहा कि वहीं, 50 लाख से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया है जबकि 18 लाख से अधिक को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। शर्मा के अनुसार, करीब 16.7 लाख महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ से बचाने के लिए राज्यभर में 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और कार्यस्थलों के आसपास नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों पर उनकी निजता और गरिमा का ध्यान रखते हुए संवेदनशीलता से कार्रवाई की जानी चाहिए। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि अपराध के प्रति सरकार की किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने की नीति से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों और विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ी महिला सदस्यों से संवाद भी किया।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 6:42 pm

राइजिंग राजस्थान की तैयारियों में जुटा दुबई चैप्टर, 100 प्रवासी राजस्थानियों के जयपुर पहुंचने की तैयारी

राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर ने जयपुर में 9 और 10 दिसंबर को होने वाले राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संवाद के बाद अध्यक्ष अमराराम जांगिड़ ने लगभग 100 प्रवासी राजस्थानियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर पहुंचने का आश्वासन दिया।

प्रातःकाल 18 Oct 2026 6:31 pm

IPL 2027: CSK रेस से बाहर! क्या राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा हिंट

भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के आगामी सीजन को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। खिलाड़ियों के ऑक्शन, रिटेंशन और ट्रेड विंडो को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के भविष्य को लेकर बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या ट्रेड डील के जरिए मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच, टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा दावा करते हुए यह बताया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है और हार्दिक को अपनी टीम में जोड़ने की रेस में कौन सी फ्रेंचाइजी सबसे आगे चल रही है।मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या का सफर और कप्तानी का उतार-चढ़ावहार्दिक पांड्या का आईपीएल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी और इसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान बनकर अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया था। इसके अगले साल भी उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, साल 2023 के अंत में ट्रेड डील के जरिए वह वापस मुंबई इंडियंस में लौट आए और रोहित शर्मा की जगह उन्हें टीम का नया कप्तान बना दिया गया।कप्तान के रूप में हार्दिक का यह दूसरा कार्यकाल मुंबई के लिए बहुत यादगार नहीं रहा है। साल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दसवें पायदान पर रही, 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया, लेकिन पिछले संस्करण (2026) में टीम का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा और वह नौवें स्थान पर खिसक गई। टीम के खराब प्रदर्शन और कप्तानी के दबाव के चलते अब यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या की राहें जुदा हो सकती हैं। हाल ही में महेला जयवर्धने के मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा देने के बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई है।क्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाएंगे हार्दिक? अश्विन ने खारिज की संभावनासोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह खबरें लगातार चल रही थीं कि एमएस धोनी खुद आगे आकर हार्दिक पांड्या को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल होने के लिए मना सकते हैं। फैंस के बीच इस बात की खासी चर्चा थी कि हार्दिक पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं।लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने इन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए साफ कहा कि, ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी खुद हार्दिक को सीएसके में आने के लिए मनाएंगे, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि जहीर खान के मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप से जुड़ने के बाद हार्दिक और मैनेजमेंट के समीकरणों में बदलाव आया है। ऐसे में सीएसके के साथ उनके जुड़ने की उम्मीद न के बराबर है।राजस्थान रॉयल्स (RR) है हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में सबसे आगेरविचंद्रन अश्विन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह खुलासा किया कि अगर हार्दिक पांड्या ट्रेड विंडो के जरिए मुंबई इंडियंस से अलग होते हैं, तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए कौन सी फ्रेंचाइजी सबसे आगे चल रही है। अश्विन के अनुसार, अंदरखाने से मिल रही जानकारियों के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इस रेस में सबसे आगे है।हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर भी चर्चा हुई थी, हालांकि वह बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब देखना यह होगा कि क्या आरआर सचमुच हार्दिक को अपने पाले में लाने में कामयाब होती है या नहीं।केकेआर और एलएसजी की नजरें भी हार्दिक पांड्या पर टिकींराजस्थान रॉयल्स के अलावा कुछ अन्य टीमों का नाम भी इस ट्रेड चर्चा में मजबूती से सामने आ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी हार्दिक पांड्या को अपने स्क्वॉड में शामिल करने की चाहत रखती है। अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को एक अनुभवी और आक्रामक कप्तान की तलाश है, और हार्दिक इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठ सकते हैं।इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने भी हार्दिक में अपनी गहरी दिलचस्पी दिखाई है। विशेषकर तब जब उनके कप्तान ऋषभ पंत के वापस दिल्ली कैपिटल्स (DC) में लौटने की खबरें सामने आ रही हैं।15 नवंबर तक जमा करनी होगी रिटेंशन लिस्ट, 16 दिसंबर को होगा ऑक्शनआईपीएल 2027 के नियमों के मुताबिक, सभी फ्रेंचाइजियों को आगामी सीजन के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक बीसीसीआई के पास जमा करनी होगी। इसके बाद ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से ठीक एक हफ्ते पहले तक खुली रहेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 का मेगा या मिनी ऑक्शन इस बार 16 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में यह साफ हो जाएगा कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं या फिर किसी नई जर्सी में मैदान पर उतरते हैं।

न्यूज़ इंडिया लाइव 18 Oct 2026 3:39 pm

जहां पानी के किनारे चट्टानों पर घूमते हैं तेंदुए, वीडियो में जानिए राजस्थान की इस अनोखी जगह की पूरी कहानी

जहां पानी के किनारे चट्टानों पर घूमते हैं तेंदुए, वीडियो में जानिए राजस्थान की इस अनोखी जगह की पूरी कहानी

समाचार नामा 18 Oct 2026 3:20 pm

रणथंभौर टाइगर रिजर्व: जंगल, किला और बाघों की दुनिया, दो मिनट के वीडियो में जानिए राजस्थान के इस अनोखे अभयारण्य की कहानी

रणथंभौर टाइगर रिजर्व: जंगल, किला और बाघों की दुनिया, दो मिनट के वीडियो में जानिए राजस्थान के इस अनोखे अभयारण्य की कहानी

समाचार नामा 18 Oct 2026 3:10 pm

एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ शोक और पूजा; वीडियो में जाने राजस्थान की यह परंपरा कर देगी हैरान

एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ शोक और पूजा; वीडियो में जाने राजस्थान की यह परंपरा कर देगी हैरान

समाचार नामा 18 Oct 2026 11:30 am

रावण दहन के दिन स्नान कर जनेऊ बदलते हैं लोग, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा के पीछे क्या है वजह?

रावण दहन के दिन स्नान कर जनेऊ बदलते हैं लोग, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा के पीछे क्या है वजह?

समाचार नामा 18 Oct 2026 11:20 am

रावण का ससुराल है राजस्थान का यह इलाका? वीडियो में जाने दशहरे पर पूजा और शोक की अनोखी कहानी

रावण का ससुराल है राजस्थान का यह इलाका? वीडियो में जाने दशहरे पर पूजा और शोक की अनोखी कहानी

समाचार नामा 18 Oct 2026 11:10 am

700 एकड़ में फैला है चित्तौड़गढ़ किला, जानें यहां घूमने की 5 खास जगहें

Chittorgarh Fort Rajasthan: अगर आपको ऐतिहासिक जगहों, पुराने महलों और राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने में दिलचस्पी है तो चित्तौड़गढ़ किला आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यहां रानी पद्मावती से जुड़ी लोककथाओं से लेकर विजय स्तंभ और प्राचीन मंदिरों तक, देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है.

आज तक 18 Oct 2026 10:57 am

सुपौल में सरसों तेल से लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल:80% तेल का पाउच लूट लेने का आरोप, राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रहा था

सुपौल में सरसों तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे करीब 25 टन सरसों तेल में से लगभग 80 प्रतिशत तेल लूट लिए जाने का आरोप है। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर पिपराखुर्द के समीप हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक राजस्थान से सरसों तेल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। इसी दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र में पिपराखुर्द के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सतीश सिंह, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश, घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 80 प्रतिशत तेल लूटकर ले गए ग्रामीण बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने के बाद उसमें लदे सरसों तेल को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान ट्रक में लदे तेल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा लूट लिए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, तेल की वास्तविक मात्रा और घटना में शामिल लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद सड़क दुर्घटना के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से तेल लूटे जाने का मामला चर्चा में है। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ के बीच तेल निकाले जाने की सूचना ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। मौके से आई तस्वीरें…. पुलिस कर रही मामले की जांच इधर, रविवार सुबह 9:50 बजे भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ट्रक से तेल लूटे जाने के आरोप की भी पड़ताल कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और तेल की वास्तविक मात्रा के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:30 am

देशभर में रावण दहन, लेकिन राजस्थान में मातम! वीडियो में जानिए इस अनोखी परंपरा की वजह

देशभर में रावण दहन, लेकिन राजस्थान में मातम! वीडियो में जानिए इस अनोखी परंपरा की वजह

समाचार नामा 18 Oct 2026 10:30 am

करणी माता की गाथा पर बनेगी फिल्म ‘कर्णिका’:‘हनुमान अंश’ के बाद अब राजस्थान की लोकदेवी की कहानी बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी

राजस्थान के लोक-देवताओं और लोक-देवियों की कहानियां अब बॉलीवुड के लिए भी आकर्षण बन रही हैं। ‘हनुमान अंश’ को मिली लोकप्रियता के बाद अब राजस्थान की आराध्य लोकदेवी मां करणी की जीवन गाथा बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी है। फिल्म मेकर राज शांडिल्य की कथावाचक फिल्म्स की ओर से फिल्म ‘कर्णिका’ बनाने की घोषणा की गई है। फिल्म में मां करणी के जीवन, उनसे जुड़ी लोक मान्यताओं, चमत्कारों और राजस्थान के इतिहास में उनकी भूमिका को दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग के लिए देशनोक, बीकानेर और जोधपुर को चुना गया है। शूटिंग 2027 के शुरुआती महीनों में शुरू करने और उसी साल फिल्म रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान में लोक देवताओं और लोक-देवियों के प्रति लोगों की गहरी आस्था रही है। इनसे जुड़ी कथाएं पीढ़ियों से लोकगीतों, मेलों, धार्मिक आयोजनों और जनश्रुतियों के जरिए आगे बढ़ती रही हैं। अब इन्हीं कहानियों को सिनेमा के माध्यम से बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है। ‘हनुमान अंश’ के बाद ‘कर्णिका’ की घोषणा इसी कड़ी में अहम मानी जा रही है। एक ओर लोकदेवता से जुड़ी कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं अब मां करणी के जीवन और उनकी विरासत को फिल्म के जरिए सामने लाने की तैयारी है।देशनोक से जोधपुर तक दिखेगी मां करणी की विरासत: फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान के तीन शहरों का चयन किया गया है। इनमें देशनोक सबसे खास है, क्योंकि यहां मां करणी का प्रसिद्ध मंदिर है। बीकानेर से करीब 30 किमी दूर स्थित इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में रहने वाले चूहों को श्रद्धालु ‘काबा’ कहते हैं। यहां सफेद चूहे के दर्शन को शुभ माना जाता है। मंदिर से जुड़ी ये परंपराएं मां करणी की आस्था और पहचान का अहम हिस्सा हैं। बीकानेर और जोधपुर का संबंध भी मां करणी की लोकगाथा से जुड़ा है। रिधू बाई से मां करणी बनने तक की कहानी: लोक मान्यताओं और चारण साहित्य में मां करणी के जीवन से जुड़े कई प्रसंग मिलते हैं। मान्यता है कि उनका बचपन का नाम रिधू बाई था। जनश्रुतियों के अनुसार, उनके साहस, चमत्कारों और जनसेवा से जुड़ी कथाओं ने उन्हें लोकदेवी के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई। राजस्थान में उनकी पूजा केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि कई परिवारों और राजघरानों की आस्था भी उनसे जुड़ी हुई है। फिल्म ‘कर्णिका’ में मां करणी के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दिखाया जाएगा। उनके जीवन से जुड़ी कथाओं के साथ राजस्थान के उस दौर के सामाजिक और ऐतिहासिक परिवेश को भी पर्दे पर उतारने की गुंजाइश है। 2027 में शूटिंग, कलाकारों के नाम तय होना बाकी: फिल्म की घोषणा मां करणी के 639वें जन्मोत्सव के अवसर पर की गई है। फिल्म के निर्माता राज शांडिल्य, कृष्ण कुमार, विमल लाहोटी और निरंजन मुंधड़ा हैं। फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकारों का चयन अंतिम चरण में है। शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू करने की तैयारी है और इसी साल इसे रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 5:42 am

महंगी दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय:क्योंकि राजस्थान में 370 की दवा 9762 रु. में बिक रही; डिस्ट्रीब्यूटर-अस्पताल मरीजों को लूट रहे

कैंसर की दवा के मार्जिन को लेकर देशभर में बवाल मचा है। सुप्रीम कोर्ट ने दवा के अनियंत्रित दामों को डकैती और नरसंहार जैसा बताया। केन्द्र ने कोर्ट में कहा कि ट्रेड मार्जिन को MRP का 30% तक सीमित कर रहे हैं, महंगी दवा नहीं मिलेगी। इस बीच, भास्कर ने कैंसर की दवाएं खरीदीं... इनमें 1100% से 2583% तक मार्जिन वसूला गया। यानी 370 रुपए की दवा पर 11570 एमआरपी अंकित है, प्राइवेट हॉस्पिटल इसे 9762 रु. में बेच रहे हैं। भास्कर ने 24 दवा डिस्ट्रीब्यूटर और मरीजों को दी जाने वाली रेट निकाली, दवाएं खरीदीं, जो बहुत ज्यादा मार्जिन पर बेची गईं। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक कहते हैं- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हेल्थ सेक्रेट्री ने नेशनल फार्मेस्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी को पत्र लिखा है। अस्पतालों को मरीजों से खिलवाड़ नहीं करने के निर्देश हैं। प्राइस कंट्रोलिंग सीधे हमारे हाथ में नहीं हैं। कैंसर के इलाज में घर-जमीन क्यों बिक जाती हैं? जवाब दे रही है दवा खरीद की सूची सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...29 सितंबर को जस्टिस विक्रम नाथ व संदीप मेहता ने कहा- 2700 की कैंसर दवा पर एमआरपी 27,000 है। सारी दवाओं पर एक जैसा 16% का यूनिफॉर्म मार्जिन क्यों नहीं रखते? केंद्र सरकार का जवाब...एनपीपीए ने नॉन शूडयूल कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% कैप कर दिया। पहले 131 कैंसर दवाएं प्राइस कंट्रोल में थीं, अब 110 नई ब्रांडेड, जेनेरिक और इंपोर्टेड दवाएं भी इसमें आ गईं। ‘मार-जन’ के 2 तरीके 1. कंपनी अस्पताल संचालकों से मार्जिन तय कर दवा अस्पताल की फार्मेसी को देती है। अस्पताल के डॉक्टर्स वे ही दवाएं लिखते हैं। इससे अस्पतालों को फायदा। 2. कंपनी डॉक्टर्स से मिलती हैं। कमीशन तय करती है। दवाएं अस्पताल की फार्मेसी पर आती हैं, डॉक्टर्स ये दवाएं लिखते हैं। 3. कॉरपोरेट अस्पताल सिर्फ एडमिट पेशेंट को दवा देते हैं। बाहर के पर्चे पर दवा देने से मना कर देते हैं। {MCI व NMC रूल्स के अनुसार मरीज कहीं से भी दवा ले सकता है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 5:30 am

महिला सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, राजस्थान में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का होगा शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और यूथ महिला सीएलजी सदस्यों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस संवाद के माध्यम से महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों, मैदानी स्तर पर कार्य करने के अनुभवों तथा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर चर्चा होगी।

खास खबर 18 Oct 2026 12:18 am

अंतरराष्ट्रीय हथियार और मादक पदार्थ तस्करी मामले में एनआईए ने दाखिल की तीसरी चार्जशीट, दो और आरोपी नामजद

New Delhi, 17 अक्टूबर . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंतरराष्ट्रीय हथियार और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले में Rajasthan के jaipur स्थित एनआईए की विशेष अदालत…

डेली किरण 17 Oct 2026 8:43 pm

ट्रक में सीक्रेट केबिन बनाकर शराब की अवैध तस्करी:197 कार्टन जब्त, मेड इन राजस्थान और पंजाब लिखा था; एक आरोपी गिरफ्तार

मिनी ट्रक सीक्रेट केबिन बनाकर राजस्थान व पंजाब निर्मित अवैध शराब गुजरात ले जाने के दौरान बालोतरा जिले की डीएसटी और गुड़ामालानी पुलिस ने पकड़ा है। इसमें 197 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब, आईसर ट्रक को जब्त किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश कुमार कांवट ने बताया- अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह मीना, डीएसपी सुमेरसिह राठौड़ के सुपरविजन में गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरेश भादूर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को डीसीआरबी बालोतरा से सूचना मिली थी कि आईसर मिनी ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस चौकी गांधव पुल की ओर आ रहा है। इस पर डीएसटी प्रभारी ओमाराम, डीएसअी टीमों ने ट्रक का लगातार पीछा किया। गांधव चैक पोस्ट पहुंचकर नाकाबंदी करवाई गई। ट्रक रुकवाकर ली तलाशी नाकाबंदी के दौरान आईसर मिनी ट्रक गांधव बस स्टैंड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। इसे पुलिस टीम ने रुकवाया गया। ड्राइवर पुलिस को देखकर घबराया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खेमाराम पुत्र नवलाराम निवासी धनाऊ बाड़मेर बताया। ट्रक पूरा खाली मिला, सीक्रेट कैबिन में मिली शराब वाहन की तलाशी लेने पर प्रथम दृष्टया ट्रक खाली दिखाई दिया और ऊपर तिरपाल बंधा हुआ था। जांच करने पर तिरपाल के नीचे एक एक्स्ट्रा परत बनाई गई थी। इसके ऊपर दूसरा तिरपाल लगाया गया था। दोनों तिरपाल एक जैसे दिख रहे थे। उस परत के अंदर अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। कार्टनों की जांच करने पर उनमें राजस्थान एवं चंडीगढ़ निर्मित शराब मिली। 197 अलग-अलग ब्रांड के मिले पुलिस ने 8 पीएम अंग्रेजी शराब के 28 कार्टन, ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब के 32 कार्टन और ऑल सीजन अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन,रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 68 कार्टन इसके अलवा राूयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 160 पव्वे, जो चंडीगढ निर्मित थी। कुल बरामद शराब की कुल मात्रा 172656 लीटर पाई गई।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 7:28 pm

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा तापमान; वीडियो में जाने लखनऊ में 21वें दिन भी घरों में भरा पानी

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा तापमान; वीडियो में जाने लखनऊ में 21वें दिन भी घरों में भरा पानी

समाचार नामा 17 Oct 2026 7:05 pm

NDPS केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप:युवक बोला- आरोपियों ने खुद को राजस्थान पुलिस बताकर धमकाया; एसपी से शिकायत की

नीमच के धनेरिया कला गांव निवासी सुनील अहीर को NDPS केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सुनील का आरोप है कि कुछ लोग स्कॉर्पियो से उनके घर पहुंचे और 9 किलो अफीम के मामले में नाम जोड़ने की धमकी दी। शनिवार को नारायणी सेना ने एसपी कार्यालय और बघाना थाने में ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। घर पहुंचकर धमकी देने का आरोप सुनील अहीर ने बताया कि काली स्कॉर्पियो से कुछ लोग उनके घर आए थे। उन्होंने खुद को राजस्थान के ब्यावर-मसूद पुलिस से जुड़ा बताया। सुनील के मुताबिक, देवराज चौधरी नाम के व्यक्ति ने कहा कि अगर वह उनसे नहीं मिले, तो उनका नाम 9 किलो अफीम के मामले में जोड़ दिया जाएगा। फोन पर मिलने का दबाव बनाने का दावा परिवार का दावा है कि संबंधित लोग अपने मोबाइल नंबर देकर गए थे और लगातार फोन कर मिलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने कॉल रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है। सुनील अहीर ने कहा कि उनका किसी भी अवैध काम से कोई संबंध नहीं है। नारायणी सेना ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बघाना थाना पुलिस कर रही जांच बघाना थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि संबंधित पुलिस की ओर से थाने में कोई आमद दर्ज नहीं कराई गई थी। पीड़ित और समाज के लोगों ने शनिवार को शिकायत का ज्ञापन दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वहां पुलिसकर्मी या कोई अन्य व्यक्ति आया था या नहीं। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 7:02 pm

मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान पर राजस्थान में बवाल, वीडियो में जाने कांग्रेस ने 5 जिलों में फूंके पुतले; अजमेर में 12 लोग हिरासत में

मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान पर राजस्थान में बवाल, वीडियो में जाने कांग्रेस ने 5 जिलों में फूंके पुतले; अजमेर में 12 लोग हिरासत में

समाचार नामा 17 Oct 2026 7:01 pm

कोटा हादसे पर CM Bhajanlal ने प्रकट किया दुख, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर दुख प्रकट किया है। भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अशोक गहलोत ने कहा कि भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। खबरों के अनुसार, इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। PC:dipr.rajasthan अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 17 Oct 2026 5:42 pm

Rajasthan: कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की मौत, सीएम भजनलाल ने जताया दुख

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कोटा में आज दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है, संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बस सवार सभी लोगा खाटू श्याम जी जा रहे थे, तभी कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई साथ ही कई घायल भी है। बताया जा रहा हैं कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इटावा में कराड़िया के पास सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से उछलकर नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, 15 घायल हो गए। घायलों को एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pc- firstindianews.com

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 3:33 pm

दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, राजस्थान से बंगाल के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Diwali Chhath Special Train:रेलवे ने दुर्गापूजा के बाद वापसी और दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए धनबाद होकर कोलकाता से जयपुर के खातीपुरा तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

जागरण 17 Oct 2026 12:30 pm

पूरे देश में रावण दहन, लेकिन राजस्थान में क्यों होती है पूजा? वीडियो में जानिए अनोखी परंपरा

पूरे देश में रावण दहन, लेकिन राजस्थान में क्यों होती है पूजा? वीडियो में जानिए अनोखी परंपरा

समाचार नामा 17 Oct 2026 12:20 pm

रावण को खलनायक नहीं, विद्वान मानते हैं ये लोग, वीडियो में जाने राजस्थान में सदियों से जुड़ी है खास परंपरा

रावण को खलनायक नहीं, विद्वान मानते हैं ये लोग, वीडियो में जाने राजस्थान में सदियों से जुड़ी है खास परंपरा

समाचार नामा 17 Oct 2026 12:15 pm

Rajasthan: कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल का मामला, गहलोत ने भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भजनलाल सरकार को किसी ना किसी मुद्दे पर घेरने का प्रयास करते ही रहते है। अब उन्होंने कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल होने की खबर को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में प्रसूताओं की किडनी फेल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं और भाजपा सरकार जिम्मेदारी से भागती नजर आ रही है। अब कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई है। करीब पांच माह पहले 12 प्रसूताओं की किडनी फेल हुई थी और इनमें से 5 की मृत्यु हो गई थी। जांच कमेटियां वजह नहीं बता पा रही हैं और कोलकाता लैब से रिपोर्ट पांच माह में भी नहीं आई है। गहलोत ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का भट्ठा बैठ गया है। सरकार की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पूर्व ही कोटा में प्रसूताओं की मौत पर लापरवाही के चलते निलंबित किए गए तीनों डॉक्टरों को क्लीन चिट देकर बहाल कर दिया गया। और अब फिर से नए मामले सामने आ रहे हैं। जब पांच माताओं की मौत के बाद भी कार्रवाई की जगह क्लीन चिट मिल रही हो, तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी कैसे? pc- deccanchronicle.com

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 12:13 pm

दशहरे पर यहां नहीं जलाते रावण का पुतला, बल्कि करते हैं पूजा! वीडियो में जानिए राजस्थान की मान्यता

दशहरे पर यहां नहीं जलाते रावण का पुतला, बल्कि करते हैं पूजा! वीडियो में जानिए राजस्थान की मान्यता

समाचार नामा 17 Oct 2026 12:10 pm

रावण को मानते हैं अपना पूर्वज, वीडियो में देंखे दशहरे पर नहीं मनाते जश्न! राजस्थान की अनोखी कहानी

रावण को मानते हैं अपना पूर्वज, वीडियो में देंखे दशहरे पर नहीं मनाते जश्न! राजस्थान की अनोखी कहानी

समाचार नामा 17 Oct 2026 12:05 pm

एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ पूजा और शोक, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा के पीछे क्या है वजह?

एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ पूजा और शोक, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा के पीछे क्या है वजह?

समाचार नामा 17 Oct 2026 12:00 pm

प्रवासी राजस्थानियों को निवेश का न्योता, राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर्स की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम में निवेश और रोजगार सृजन का आह्वान किया। राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर्स, 190 सरकारी सेवाओं और शेखावाटी हेरिटेज टूरिज्म सर्किट पर भी अहम घोषणाएं की गईं।

प्रातःकाल 17 Oct 2026 11:57 am

जहां देश जलाता है रावण, वहां होती है उसकी पूजा, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा को जानकर चौंक जाएंगे

जहां देश जलाता है रावण, वहां होती है उसकी पूजा, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा को जानकर चौंक जाएंगे

समाचार नामा 17 Oct 2026 11:45 am

UPSC CRT 2026: एनसीटी के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पद के लिए यूपीएससी सीआरटी पोस्टपोन, 828 पदों के लिए 9 जनवरी को होगी परीक्षा

UPSC CRT 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों के लिए कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) को पोस्टपोन कर दिया है। यह परीक्षा पहले 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी। लेकिन 16 अक्टूबर, 2026 के एक करिजेंडम नोटिस के अनुसार, अब इस परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी, 2027 को होगा।यूपीएससी सीआरटी 2026 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सुबह के सत्र में होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 828 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बदला हुआ शेड्यूल प्रिंसिपल के 124 पदों और वाइस-प्रिंसिपल के 704 पदों पर भर्ती के लिए लागू होगा। के लिए के लिए भर्ती पर लागू होता है।UPSC CRT 2026: पदों का विवरणभर्ती प्रक्रिया में ये पद शामिल हैं :प्रिंसिपल : एनसीटी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 124 पद।वाइस-प्रिंसिपल : एनसीटी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 704 पद। इन पदों को विज्ञापन संख्या 51/2026 के तहत नोटिफाई किया गया था।UPSC CRT 2026: संशोधित परीक्षा तारीखइवेंट डिटेल्सनियुक्ति करने वाली संस्था : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशनपरीक्षा : कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्टपहले की परीक्षा तारीख : 1 नवंबर, 2026संशोधित परीक्षा तारीख : 9 जनवरी, 2027परीक्षा का समय : सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तककुल पद 828परीक्षार्थियों को आगे क्या करना चाहिए?कैंडिडेट को संशोधित तारीख पर ध्यान देना चाहिए और नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। उन्हें भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के नोटिस और अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in भी चेक करनी चाहिए। करिजेंडम के अनुसार परीक्षा की तारीख 1 नवंबर, 2026 से बदलकर 9 जनवरी, 2027 कर दी गई है। नोटिस में भर्ती विवरण में किसी और बदलाव का जिक्र नहीं है।प्रिंसिपल के पदों का वर्गों में बंटवारादिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के कुल 124 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के लिए 69 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 11 पद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 18 रिक्तियां हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 16 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद निर्धारित हैं। इस तरह सभी श्रेणियों को मिलाकर प्रिंसिपल के कुल 124 पद हैं।वाइस प्रिंसिपल के 704 पदयूपीएससी सीआरटी 2026 भर्ती में सबसे ज्यादा रिक्तियां वाइस प्रिंसिपल के पदों पर हैं। वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 287 पद निर्धारित किए गए हैं। EWS वर्ग के लिए 71 रिक्तियां हैं। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 189 पद रखे गए हैं। वहीं एससी वर्ग के लिए 103 और एसटी वर्ग के लिए 54 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों पर भर्ती की जाएगी।कैसे होगा चयन?इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीआरटी 2026 भर्ती परीक्षा के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों के सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। सभी निर्धारित चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।Rajasthan Bus Accident: कोटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

मनी कण्ट्रोल 17 Oct 2026 10:55 am

UP Holiday List 2026: 18 से 20 अक्टूबर तक दफ्तर बंद, चलिए जानते हैं मायावती, अखिलेश या योगी-किस सरकार में मिलीं ज्यादा छुट्टियां?

UP Holiday List 2026: त्योहारों के बीच उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के मौके पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है। वहीं, रविवार की साप्ताहिक छुट्टी और मंगलवार को विजयादशमी की छुट्टी पहले से तय है। ऐसे में अब सरकारी दफ्तर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2026 की छुट्टियों की पहले जारी की गई सूची में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। हालांकि, पुराने आदेश की बाकी सभी बातें पहले की तरह लागू रहेंगी।बता दें कि शिक्षकों और कर्मचारियों के संगठनों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर महानवमी पर छुट्टी देने की मांग की थी। इससे पहले राज्य सरकार ने 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी, दोनों त्योहारों के लिए एक ही दिन की छुट्टी घोषित की थी।दफ्तर कब तक बंद रहेंगे? तारीख दिन स्थिति कारण 18 अक्टूबर रविवार बंद साप्ताहिक छुट्टी (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार बंद नए आदेश के तहत महानवमी की सार्वजनिक छुट्टी 20 अक्टूबर मंगलवार बंद पहले से घोषित विजयादशमी/दशहरा की छुट्टी 21 अक्टूबर बुधवार खुलेंगे सरकारी दफ्तर दोबारा खुलेंगे क्या योगी सरकार ने पहली बार किसी त्योहार की छुट्टी बढ़ाई है?नहीं। इस साल की शुरुआत में, राज्य सरकार ने 26 और 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा की थी, और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के लिए सार्वजनिक अवकाश था। अक्टूबर 2024 में, सरकार ने नवमी के दिन छुट्टी घोषित की।अलग-अलग सरकारों के दौरान यूपी में छुट्टियों को लेकर क्या बदलाव आए हैं?राज्य सरकारें पहले भी अपनी छुट्टियों की सूची का इस्तेमाल एक राजनीतिक संकेत देने के लिए करती रही हैं। मई 2007 में मायावती सरकार ने 9 अक्टूबर को-जो बीएसपी संस्थापक कांशी राम की पुण्यतिथि है-छुट्टी घोषित की थी। हालांकि, अक्टूबर 2012 में अखिलेश यादव सरकार ने इस छुट्टी को खत्म कर दिया।बता दें कि सपा सरकार ने महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती, अजमेर उर्स, तथा चंद्रशेखर और महाराणा प्रताप की जयंती पर भी छुट्टियां घोषित की थीं।वहीं अप्रैल 2017 में, योगी कैबिनेट ने 15 छुट्टियां रद्द कर दीं थी, जिनमें चेटी चंड, परशुराम जयंती, छठ पूजा और वाल्मीकि जयंती शामिल थीं। सरकार का कहना था कि स्कूलों को इन महापुरुषों के बारे में पढ़ाना चाहिए, न कि उनके नाम पर छुट्टी देनी चाहिए। सरकार छुट्टी फैसला समय किससे संबंधित मायावती (BSP) कांशीराम की पुण्यतिथि (9 अक्टूबर) नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी घोषित मई 2007 बहुजन समाज के प्रमुख नेता मायावती (BSP) कांशीराम की जयंती (15 मार्च) यूपी की छुट्टियों की सूची में शामिल 2012 तक बहुजन समाज के प्रमुख नेता अखिलेश यादव (SP) कांशीराम की पुण्यतिथि (9 अक्टूबर) छुट्टी रद्द की अक्टूबर 2012 BSP सरकार के फैसले में बदलाव अखिलेश यादव (SP) महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती (5 अप्रैल) छुट्टी घोषित की 2012–2017 धार्मिक और सामुदायिक महत्व अखिलेश यादव (SP) अजमेर गरीब नवाज उर्स छुट्टी घोषित की 2012–2017 धार्मिक महत्व अखिलेश यादव (SP) चंद्रशेखर जयंती (17 अप्रैल) और महाराणा प्रताप जयंती (9 मई) छुट्टी घोषित की 2012–2017 महापुरुषों की जयंती योगी आदित्यनाथ (BJP) चेती चंद, परशुराम जयंती, अजमेर उर्स, जमात-उल-विदा, विश्वकर्मा पूजा, वाल्मीकि जयंती, छठ पूजा और ईद-ए-मिलाद समेत 15 छुट्टियां छुट्टियां रद्द कीं अप्रैल 2017 त्योहार और जयंती योगी आदित्यनाथ (BJP) महानवमी (11 अक्टूबर) छुट्टी घोषित की 2024 धार्मिक त्योहार योगी आदित्यनाथ (BJP) मकर संक्रांति (15 जनवरी) छुट्टी घोषित की 2026 धार्मिक त्योहार योगी आदित्यनाथ (BJP) रामनवमी (26–27 मार्च) दो दिन की छुट्टी घोषित की 2026 धार्मिक त्योहार योगी आदित्यनाथ (BJP) महानवमी (19 अक्टूबर) छुट्टी घोषित की 2026 धार्मिक त्योहार क्या योगी ने नवरात्रि के दौरान कुछ और भी कहा?छुट्टी का यह आदेश नवरात्रि के छठे दिन आया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं की शक्ति के बारे में एक संदेश भी दिया। उन्होंने इस संदेश के जरिए लड़कियों और खेलों के क्षेत्र में अपनी सरकार के कामकाज को सामने रखा।मां कात्यायनी को समर्पित इस दिन, योगी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने देवी को महिलाओं के साहस, संकल्प और वीरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, सभी बाधाओं और राक्षसी प्रवृत्तियों का नाश करने वाली मां कात्यायनी, महिलाओं के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय वीरता का प्रतीक हैं।उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले, राज्य में डर और अराजकता का माहौल था, जहां बेटियों के सपनों को दबा दिया जाता था, उनका आत्मविश्वास कुचल दिया जाता था और मौकों की कमी के कारण उनकी प्रतिभा मुरझा जाती थी।सीएम योगी ने कहा कि खेल के मैदान माफियाओं के नियंत्रण में थे, और लड़कियों के सपनों को उड़ान मिलने के बजाय, उन्हें चार दीवारों के भीतर कैद कर दिया गया था।उन्होंने कहा, पिछले साढ़े नौ वर्षों में, राज्य में बदलाव का एक नया अध्याय लिखा गया है। डर की जगह सुरक्षा ने ले ली है, उपेक्षा की जगह प्रोत्साहन ने, और संसाधनों की कमी की जगह खेल सुविधाओं के विस्तार ने ले ली है।योगी ने खेलों से जुड़ी किन सुविधाओं का जिक्र किया?मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लड़कियों के पास अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मजबूत आधार है, जिसमें गांव के खेल के मैदानों और ब्लॉक-स्तरीय मिनी स्टेडियमों से लेकर जिला स्टेडियम, मंडल स्तरीय खेल कॉलेज और मेरठ में स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय शामिल हैं।उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को मिलने वाले लाखों-करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कारों और खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये चीजें प्रतिभा को बढ़ावा देती हैं, उपलब्धियों का सम्मान करती हैं और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाती हैं।मुख्यमंत्री ने किन महिला खिलाड़ियों के नाम गिनाए?सीएम योगी आदित्यनाथ ने एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी और अन्नू रानी; जूडो में अस्मिता डे; क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह; हॉकी में वंदना कटारिया; और कुश्ती में दिव्या काकरान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में उनके प्रदर्शन ने भारत और उत्तर प्रदेश, दोनों का मान बढ़ाया है।यह भी पढ़ें:Rajasthan Bus Accident: कोटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

ज़ी न्यूज़ 17 Oct 2026 10:51 am

Breaking: राजस्थान में एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे सभी यात्री

Breaking: राजस्थान में एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे सभी यात्री

समाचार नामा 17 Oct 2026 10:47 am

मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान में 6 डिग्री गिरा पारा; लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख प्

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ रही है, तो कहीं तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबर है। […] The post मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान में 6 डिग्री गिरा पारा; लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख प्रभावि first appeared on Sanjeevni Today .

संजीवनी टुडे 17 Oct 2026 10:42 am

Breaking News | राजस्थान के कोटा में बड़ा सड़क हादसा! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

राजस्थान के कोटा जिले से शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस मध्य प्रदेश के भोपाल से श्रद्धालुओं को लेकर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। हादसे के वक्त बस में बुजुर्गों और बच्चों समेत कुल 25 यात्री सवार थे। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ। बस सड़क से उतरकर 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इसे भी पढ़ें: कोटा में Delhi Mumbai Expressway पर पुल से गिरी बस, खाटू श्याम जी जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू हो गया, जिसमें आपातकालीन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मदद की। हालांकि, नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बस को नाले से बाहर निकालने के लिए क्रेन भी मंगवाईं। काफी मशक्कत के बाद बस को नाले से बाहर निकाला जा सका। इसे भी पढ़ें: CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि 17 लोगों को NHMC अस्पताल ले जाया गया, जबकि आठ लोगों को MBS अस्पताल भेजा गया। NHMC अस्पताल ले जाए गए लोगों में से सात को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, MBS अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। सामरिया ने जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसे भी पढ़ें: SC/ST के लिए कोटा बढ़ाने वाले कानून को रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाने पर कर्नाटक चर्चा करेगा हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया था। हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 10:36 am

राजस्थान: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

कोटा, 17 अक्टूबर . Rajasthan के कोटा में Saturday सुबह दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें Bhopal से खाटूश्याम जा रहे कम से कम 8…

डेली किरण 17 Oct 2026 10:03 am

एमबीबीएस और बीडीएस की 1078 सीटें रह गईं खाली, राजस्थान वाले क्यों जा रहे यूपी

राजस्थान में स्टेट कोटा की नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तीन राउंड पूरे होने के बाद भी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 1217 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें एमबीबीएस की 1,078 (88.6 फीसदी) और बीडीएस की 139 (11.4 फीसदी) सीटें हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 9:58 am

Rajasthan: कोटा के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के नजदीक आज एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां सवारियों से भरी एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। बताया जा रहा है कि मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे, बस एक्सप्रेसवे से नीचे करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। जिससे हादसे में 6 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। बस के नाले में गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में कीचड़ और पानी भरा होने से घायलों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मुश्किलें आई। खबरों की माने तो कि दुर्घटनाग्रस्त मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के भीतर फंस गए। दुर्घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और संबंधित टीमों को सूचना दी गई। pc- news18

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 9:35 am

दिल्ली में राजस्थान की बेटी के साथ कथित मारपीट का मामला : राहुल गांधी ने PCC चीफ डोटासरा से एफआईआर दर्ज कराने को कहा, केरल में हुई जीरो एफआईआर

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा कथित बर्बरता और एफआईआर दर्ज न किए जाने के मामले ने अब राजस्थान की सियासत में भी हलचल पैदा कर दी है।

खास खबर 17 Oct 2026 8:54 am

Petro-Diesel Price: 17 अक्टूबर को देश के महानगरों और राजस्थान में क्या हैं पेट्रोल डीजल का भाव? कर ले आप भी पता

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। आप भी कही जा रहे हैं तो आपको आज पेट्रोल डीजल के भाव जान लेने चाहिए। 17 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी एक बार आप कीमतों के बारे में अपडेट हो सकते है। राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। 17 अक्टूबर2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर। मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर। कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर। चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर। गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर। नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर। बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर। भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर। चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर। हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर। जयपुर: पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर। लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर। पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर। pc- tv9

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 8:53 am

Weather Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार, कल से थमेगा दौर, शुरू होगी गुलाबी सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज भी मौसम बदला हुआ रह सकता हैं, 17 अक्टूबर को इसका मिला जुला असर देखने को मिलेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। क्या कह रहा मौसम विभाग मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 18 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में 17 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जयपुर में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए जताई गई संभावना 17 अक्टूबर को चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश और आंधी की संभावना बताई गई है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आईएमडी के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। pc-nai dunia

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 8:43 am

Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; राजस्थान में भी बदला मौसम

Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; राजस्थान में भी बदला मौसम

समाचार नामा 17 Oct 2026 8:16 am

यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, वीडियो में जाने राजस्थान में ओले गिरने से 5 डिग्री तक गिरा तापमान; उत्तराखंड में बर्फबारी

यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, वीडियो में जाने राजस्थान में ओले गिरने से 5 डिग्री तक गिरा तापमान; उत्तराखंड में बर्फबारी

समाचार नामा 17 Oct 2026 7:34 am

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 7:00 am

हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी; जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, हिमाचल और कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से वहां पर ठंड बढ़ गई है।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 7:00 am

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने यहां प्रवासी राजस्थानियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। राज्य में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय जल समझौतों राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। वहीं, आवागमन को सुगम बनाने के लिए नौ नए एक्सप्रेस-वे के साथ ही हवाई संपर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी राज्य की गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध विरासत के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, कौशल, उद्यमशीलता और सामाजिक समरसता की भावना से राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ‘पधारो म्हारे देश’ के साथ अब ‘पधारो थारे देश’ की भावना को भी आगे बढ़ाना है, ताकि प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि में लौटकर प्रदेश के विकास में योगदान दें। राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को सामाजिक गतिविधियों और निवेश के अवसरों से जोड़ने में सशक्त सेतु की भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण सहभागी बनाते हुए उनके निवेश, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक जुड़ाव को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खनिज संपदा, कृषि उत्पादों, मसालों, हस्तशिल्प और पर्यटन के क्षेत्रों में भी निवेश की काफी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभूमि में निवेश कर रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के विस्तार के तहत 11 नए चैप्टर शुरू करने की घोषणा की। इनमें रायपुर, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, पणजी और विशाखापत्त्नम में 6 चैप्टर तथा सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), मिलान (इटली) और डबलिन (आयरलैंड) में चार चैप्टर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्टॉकहोम में नॉर्डिक चैप्टर स्थापित किया जाएगा, जिसमें स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और फिनलैंड सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में संचालित चैप्टर्स की संख्या 40 से बढ़कर 51 हो जाएगी।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 10:43 pm

फेस्टिव सेल में सावधान: फ्लिपकार्ट-अमेजन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस (आर4सी) ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर चल रही बड़ी ई-कॉमर्स फेस्टिव सेल के दौरान संभावित...

खास खबर 16 Oct 2026 10:23 pm

पर्ची काटने वाला 8वीं पास बना डॉक्टर! राजस्थान में फर्जी डिग्री वाले कर रहे इलाज

राजस्थान SOG ने फर्जी डिग्री के जरिए डॉक्टर बनने के कथित मामले में दो आरोपियों पंकज यादव और नानजीराम चौधरी को गिरफ्तार किया है. पंकज पर कजाकिस्तान से MBBS करने के बाद FMGE में सफल न होने पर बिहार के मेडिकल कॉलेज की फर्जी डिग्री और अंकतालिका से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है.

आज तक 16 Oct 2026 9:10 pm

उदयपुर स्कूल हादसे का एनएचआरसी ने लिया स्वत: संज्ञान, तीन छात्रों के घायल होने पर मांगी रिपोर्ट

New Delhi, 16 अक्टूबर . राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने Rajasthan के उदयपुर जिले में एक जर्जर Governmentी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से…

डेली किरण 16 Oct 2026 8:18 pm

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में जाने राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया; घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चला

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में जाने राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया; घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चला

समाचार नामा 16 Oct 2026 7:59 pm

लखनऊ में बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा घर प्रभावित, वीडियो में जाने राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी

लखनऊ में बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा घर प्रभावित, वीडियो में जाने राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी

समाचार नामा 16 Oct 2026 7:43 pm

फेस्टिव सेल में साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने Flipkart-अमेजन ग्राहकों को किया अलर्ट

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल में एआई शॉपिंग स्कैम, फिशिंग मैसेज और नकली वेबसाइटों से साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है। राजस्थान पुलिस ने ग्राहकों को सतर्क रहने और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

प्रातःकाल 16 Oct 2026 7:38 pm

केरल टूरिज्म का राजस्थान में बी2बी अभियान, दिवाली-दशहरा पर खास पैकेज

घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केरल टूरिज्म ने जयपुर में बी2बी मीट आयोजित कर विशेष ट्रैवल पैकेज और नए अभियानों की शुरुआत की।

प्रातःकाल 16 Oct 2026 7:23 pm

Government Job Alert 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरियों के नए अवसर, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

Government Job Alert 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरियों के नए अवसर, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

समाचार नामा 16 Oct 2026 5:39 pm

Weather Alert: राजस्थान समेत 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 65 किमी/घंटे तक चल सकती है हवा

Weather Alert: राजस्थान समेत 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 65 किमी/घंटे तक चल सकती है हवा

समाचार नामा 16 Oct 2026 5:38 pm

Rajasthan GST Raid: 9 प्रतिष्ठानों पर वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई, ₹3.15 करोड़ की संभावित कर अनियमितताएं उजागर

राज्य में कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, राजस्व हितों की सुरक्षा तथा जीएसटी प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा...

खास खबर 16 Oct 2026 5:00 pm

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को Supreme Court से जमानत, एसीबी केस में मिली बड़ी राहत

jaipur, 16 अक्टूबर . Rajasthan के पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के मामले में Supreme Court से बड़ी…

डेली किरण 16 Oct 2026 4:58 pm

Weather Update: यूपी और राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, उत्तराखंड के प्रमुख धामों में बर्फबारी शुरू

Weather Update: यूपी और राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, उत्तराखंड के प्रमुख धामों में बर्फबारी शुरू

समाचार नामा 16 Oct 2026 4:45 pm

राज्यपाल बोले-दूध उत्पादन में राजस्थान दूसरे नंबर पर:पशुपालन में रिसर्च बढ़ाने की जरूरत; वेटरनरी युनिवर्सिटी में 623 स्टूडेंट्स को दी डिग्री, 36 को गोल्ड मेडल

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले- राजस्थान देश के कुल दूध उत्पादन में करीब 14.51% योगदान दे रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर है। पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नए-नए रिसर्च करने की जरूरत है। राज्यपाल बीकानेर में वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। समारोह में 600 से ज्यादा विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। वहीं, 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 2 को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ राज्यपाल ने कहा - पशुपालन देश और प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्रामीण लोगों को लंबे समय तक रोजगार व आजीविका देने में पशुपालन की अहम भूमिका है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। इसमें गिर, थारपारकर, साहिवाल और मुर्रा जैसी उन्नत नस्लों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि देश के कुल दूध उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी करीब 14.51% है। उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। डेयरी व्यवसाय से पशुपालकों को आर्थिक मजबूती राज्यपाल ने कहा - डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देना आज की बड़ी जरूरत है। इससे पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने खेती और पशुपालन को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि किसान खेती के साथ दूध उत्पादन करके अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। बेटियों से रिसर्च के क्षेत्र में आगे आने की अपील राज्यपाल ने पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान और कृषि क्षेत्र में पढ़ाई कर रही बेटियों से शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। पशु चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में भी उन्हें अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है। अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों की बड़ी कंपनियां भारतीय युवा चला रहे हैं। यह देश की असली ताकत है। 2.55 करोड़ रुपए से बने कन्या छात्रावास का लोकार्पण समारोह के दौरान राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी परिसर में 2.55 करोड़ रुपए की लागत से बने कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के वर्चुअल टूर, पुस्तिका 'राजुवास अवलोकन', विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 और राजुवास न्यूजलेटर के नए अंक का भी लोकार्पण किया। कृषि और पशुपालन में नई खोजों की अपार संभावनाएं राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने दीक्षांत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और पशुपालन में पारंपरिक ज्ञान का बड़ा भंडार है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नई खोजों की भी अपार संभावनाएं हैं। देशी नस्लों के संरक्षण के लिए रिसर्च सेंटर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि राजुवास देश का ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसके पास राजस्थान में पाई जाने वाली लगभग सभी देशी नस्लों की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनुसंधान केंद्र हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालयों की ओर से विभिन्न गांवों में किए गए सामाजिक सरोकारों के कार्यों की जानकारी भी दी। 623 विद्यार्थियों को डिग्री, 42 को मिले मेडल समारोह में कुल 623 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 462 विद्यार्थियों को स्नातक, 141 को स्नातकोत्तर और 20 को विद्या-वाचस्पति की उपाधि दी गई। वहीं, कुल 42 पदक प्रदान किए गए। इनमें 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 36 को स्वर्ण पदक, 2 को रजत पदक और 2 को कांस्य पदक मिले। कुलसचिव पंकज शर्मा ने आभार जताया। समारोह में ये भी रहे मौजूद समारोह में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र बाबू दुबे, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु डॉ. गोविंद सहाय शुक्ला और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:45 pm

राजस्थान में IAS बहनों की अब 2 जोड़ी, टीना रिया डाबी के बाद मंजू की बहन अंजू भी बनीं आईएएस

Rajasthan IAS sisters Story: राजस्थान की चर्चित IAS बहनों आईएएस टीना डाबी और रिया डाबी के बाद अब एक और IAS बहनों की जोड़ी प्रदेश को मिल गई है। ये बहनें हैं मंजू राजपाल और अंजू राजपाल।

लाइव हिन्दुस्तान 16 Oct 2026 4:27 pm

साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर : राजस्थान पुलिस (R4C) लाई मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल, बिना कोर्ट के चक्कर सीधे बैंक खाते में लौटेगी ठगी की रकम

मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत I4C द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शुरू किया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट mrm-ncrp.mha.gov.in है। इसके माध्यम से साइबर वित्तीय धोखाधड़ी में होल्ड या फ्रीज की गई राशि की वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

खास खबर 16 Oct 2026 4:11 pm

एसडीआरएफ राजस्थान ने रचा इतिहास : पुणे में आयोजित नेशनल सीबीआरएन कॉम्पिटिशन-2026 में हासिल किया प्रथम स्थान

इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम में प्लाटून कमाण्डर आशीष बंशीवाल और हेमन्त दायमा के नेतृत्व में कुल 21 कार्मिकों ने भाग लिया। नवम्बर 2026 में सभी रीजनल लेवल की विजेता और उपविजेता टीमों के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रस्तावित है।

खास खबर 16 Oct 2026 4:03 pm

Rajasthan: 'अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध' वाले बयान पर घिरे मदन राठौड़, अब देनी पड़ रही सफाई, कांग्रेस ने साधा निशाना...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान पर अभी सियासत गरता रही है। उनका यह बयान पाकिस्तान को लेकर है। उन्होंने कहा कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। इस बयान को लेकर अब कांग्रेस राठौड़ पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने राठौड़ के बयान को पाकिस्तान के प्रति बीजेपी का प्रेम बताया है। ट्रोल होने के बाद राठौड़ इस बयान पर सफाई देते फिर रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में मदन राठौड़ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी। राठौड़ के इस वीडियो को लेकर कांग्रेस बीजेपी को जमकर घेर रही है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान के प्रति बीजेपी का प्रेम बताया है। अपने बयान पर राठौड़ ने दी सफाई इधर, मदन राठौड़ के इस बयान से सियासत में हड़कंप मच गया। बाद में मदन राठौड़ अपने इस बयान पर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। दरअसल उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो और भारत हार जाए तो जो पटाखे फोड़ते हैं, वह देशभक्त नहीं हैं। अगर अमेरिका-पाकिस्तान का मैच हो तो पड़ोसी होने के नाते हम पाकिस्तान के साथ हैं। pc- zee news

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 3:25 pm

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

Rajasthan BJP Madan Rathore: राजस्थान भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक विवादास्पद बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का समर्थन करने से जुड़े कथित बयान पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते ...

वेब दुनिया 16 Oct 2026 1:59 pm

कहीं राजस्थान की भाजपा सरकार दिवालिया होने की कगार पर तो नहीं पहुंच गई - अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर कहा है कि राजस्थान में कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी 10 माह से पेंशन परिलाभ, ग्रेच्युटी और पीएफ के भुगतान का इंतजार कर रहे

खास खबर 16 Oct 2026 1:49 pm

डूंगला में राजस्थान शिक्षक संघ की टोली बैठक, रविदास जयंती संगोष्ठी और लोकमंथन यात्रा पर चर्चा

डूंगला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित टोली बैठक में संगठन विस्तार और आगामी शैक्षणिक आयोजनों की रूपरेखा पर मंथन हुआ।

प्रातःकाल 16 Oct 2026 1:47 pm

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान पहुंचेगी, जयपुर-अजमेर सहित 4 शहरों में स्वागत

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान पहुंचेगी। जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में स्वागत, पुलिस एस्कॉर्ट, जागरूकता संवाद और सुरक्षा व्यवस्था के साथ रैली गुजरात के एकता नगर जाएगी।

प्रातःकाल 16 Oct 2026 1:05 pm

मदन राठौर ने ‘हम पाकिस्तान के साथ’ वाली टिप्पणी पर दी सफाई, बोले- ‘वायरल क्लिप में उनके भाषण का पूरा संदर्भ नहीं’

jaipur, 16 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की Rajasthan इकाई के अध्यक्ष मदन राठौर ने ‘Pakistan के संबंध’ में वायरल तथाकथित वीडियो पर अपनी सफाई दी है.…

डेली किरण 16 Oct 2026 1:03 pm

BJP में शामिल नेताओं पर बिफरे Rahul Gandhi तो Kharge ने दिलाई पुरानी दोस्ती की याद

इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चाय पर हुई एक अनौपचारिक मुलाकात, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच खुलकर हुई बातचीत में बदल गई। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन नेताओं पर निशाना साधा जो पार्टी छोड़कर चले गए, और उन लोगों की तारीफ की जो पार्टी में डटे रहे और BJP तथा RSS का मुकाबला किया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के एक समूह से बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि उनका हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता 'बब्बर शेर' हैं—ऐसे शेर जो राजनीतिक दबाव या मुकदमों से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ बने रहे, उन्होंने धमकियों के आगे झुकने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (BJP) और RSS के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। इसे भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे पार्टी नेता, BJP दफ्तर में शुरू हुई जन सुनवाई News 18 के मुताबिक पार्टी छोड़कर जाने वालों पर निशाना साधते हुए, गांधी ने उन्हें कायर और लालची बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दबाव में आकर या अपने निजी स्वार्थों को पूरा करने के लिए पार्टी छोड़ी है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने का उदाहरण दिया। इस पर खड़गे ने एक तीखी टिप्पणी की: जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए, वे आखिरकार राहुल गांधी के दोस्त ही तो थे। राहुल गांधी ने जवाब दिया कि उन्हें पहचानने में उनसे गलती हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी में डटे रहने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इन 'शेरों' पर भरोसा कर सकती है, जो मुकदमों और दबाव के आगे कभी नहीं डरेंगे। इस बातचीत से कांग्रेस के भीतर उस पुरानी बहस की याद ताज़ा हो गई, जो कभी राहुल गांधी के करीबी रहे प्रमुख नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर होती रही है। सिंधिया ने 2020 में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, जबकि आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हो गए। खड़गे की टिप्पणी का राजनीतिक महत्व उसके समय को लेकर था: गांधी पार्टी छोड़ने वालों और कांग्रेस के साथ डटे रहने वालों के बीच फर्क बता रहे थे, जबकि पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें याद दिलाया कि पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं के साथ उनके निजी संबंध भी रहे थे। इसे भी पढ़ें: इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे! इस बातचीत के दौरान, गांधी ने यह भी बताया कि राजनीतिक दोस्ती को समझना कितना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिली एक सीख का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दोस्त जैसा दिखता है, जरूरी नहीं कि वह असल में दोस्त ही हो; ठीक वैसे ही, जो विरोधी जैसा दिखता है, वह हमेशा दुश्मन नहीं होता। राहुल गांधी ने इंडियन यूथ कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और सेवा दल के युवा कार्यकर्ताओं को इंदिरा भवन में चाय पर अनौपचारिक बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। खबरों के अनुसार, इस बैठक में लगभग 60 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 1:00 pm

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास के किन प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

प्रातःकाल 16 Oct 2026 12:13 pm

Women Reservation Bill पर Modi Govt की नई रणनीति, Special Session में Delimitation पास कराने की तैयारी

केंद्र सरकार को प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण कानून को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल जुटाने का भरोसा है। जानकारी के मुताबिक इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सरकार समर्थन जुटाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से संपर्क कर रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रस्तावित कानून के लिए समर्थन का आकलन करने के लिए विपक्षी दलों तथा क्षेत्रीय पार्टियों के संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार, एक बार जब सरकार को यह भरोसा हो जाएगा कि विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल मौजूद है, तो इसे संसद में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे! अक्टूबर के आखिर में एक विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, हालांकि तारीखों को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस कार्यक्रम में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को भी शामिल किए जाने की संभावना है, जो 26 और 27 अक्टूबर को संविधान सदन में आयोजित होने वाला है। यह प्रस्तावित कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मोदी सरकार को बजट सत्र के दौरान एक झटका लगा था। 17 अप्रैल को, परिसीमन और लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने से जुड़ा एक संविधान संशोधन विधेयक निचले सदन में गिर गया था। संविधान संशोधन के लिए संसद में विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है। हालांकि मौजूदा लोकसभा में NDA के पास बहुमत है, लेकिन उसके पास जरूरी दो-तिहाई बहुमत (लगभग 360 सीटें) नहीं है। लोकसभा में अभी 540 सदस्य हैं। हालाँकि, पिछले सत्र के मुकाबले सरकार की स्थिति मजबूत हुई है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद सत्ता पक्ष में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इन विधेयकों के लिए समर्थन हासिल करने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के साथ बातचीत कर रही है। इसे भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप यह संपर्क तब हो रहा है, जब तमिलनाडु चुनावों के बाद इस क्षेत्रीय पार्टी ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया और 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन से बाहर हो गई। सूत्रों ने बताया कि सरकार कुछ छोटी विपक्षी पार्टियों के संपर्क में भी है, क्योंकि वह संभावित मतदान से पहले अपना संख्या बल बढ़ाना चाहती है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 12:13 pm

विपक्ष भारत में सत्ता परिवर्तन की रच रहा साजिश, Rajnath Singh ने Rahul Gandhi को घेरा

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को देशव्यापी 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे भारत में भी सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं—ठीक उसी तरह, जैसे जुलाई 2024 में पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए जन-उभार ने शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया था। इसे भी पढ़ें: इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे! लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को बांग्लादेश के विरोध-प्रदर्शनों से प्रेरणा मिली है। भाजपा नेता ने कहा कि इससे यह साफ हो जाता है कि विपक्षी गठबंधन लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करना और देश में आग लगाना चाहता है। SIR और कुमार को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए, राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत के युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल अराजकता फैलाने के लिए करना चाहते हैं - चाहे सीधे तौर पर हो या किसी और तरीके से। राजनाथ ने कहा कि मैं राहुल गांधी और उनके साथियों से कहना चाहता हूं कि उन्हें यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र का मतलब अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कम करना या भारत की विकास यात्रा में बाधा डालना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कल सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की, वह भी इसी ओर इशारा करती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून का सम्मान करना बहुत जरूरी है। भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। इस सच्चाई को समझना होगा। उन्होंने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे एक अक्षम्य अपराध बताया। इसके अलावा, उन्होंने 1984 के दंगों को भी कांग्रेस का एक और अक्षम्य अपराध करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने एक और अक्षम्य अपराध तब किया, जब 1990 में उन्होंने उन लोगों का समर्थन करके अपनी सरकार बचाई, जो राम भक्तों और कार सेवकों के खून-खराबे के लिए जिम्मेदार थे। इसे भी पढ़ें: Namo Ghat पर बोले CM Yogi: PM Modi के विजन से Kashi बनी Global Identity, बदला माहौल केंद्रीय मंत्री ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी अब भारत में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे हमेशा अपने पास संविधान की एक प्रति रखते हैं। यह एक बहुत गंभीर आरोप था, राजनाथ ने कहा, लेकिन कांग्रेस ने न केवल नवीन चावला को बचाया, बल्कि उनके मुख्य चुनाव आयुक्त बनने का रास्ता भी साफ किया, क्योंकि वे नेहरू-गांधी परिवार के करीबी थे। और अब, कांग्रेस दावा कर रही है कि उसके वोट चुरा लिए गए हैं? राजनाथ ने यह भी बताया कि 1993 में कांग्रेस ने चुनाव आयोग का पुनर्गठन किया था और रातों-रात दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कर दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एन. गोपालस्वामी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर चुनाव आयुक्त नवीन चावला को हटाने की सिफारिश की थी, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 12:02 pm

Rajasthan: बीकानेर में लगे हमारा सीएम कैसा हो के नारे तो कार्यकर्ताओं को रोका गहलोत ने....अब आ गए भाजपा के निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। बीकानेर में दो दिन पूर्व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत लोगों को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसभा में नारेबाजी कर दी हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कार्यक्रम में ही कार्यकर्ताओं को टोककर एक अलग संदेश देने की कोशिश की हो, लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को पार्टी के दूसरे नेताओं की नाराजगी का डर है, इसी वजह से उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से रोक दिया था। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा है कि गहलोत को अब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व दूसरे नेताओं से डर लगने लगा है, इसीलिए वह बैक फुट पर हैं और कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी तरह से कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोकने का काम किया था। मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ही पछाड़ने की कोशिश करते रहते हैं। खबरों की माने तो बीकानेर की सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत जब भाषणबाजी कर रहे थे तो उन्होंने यह कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं, इस पर कार्यकर्ताओं ने चौथी बार गहलोत सरकार और हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा हो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर अशोक गहलोत ने तुरंत ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को टोका और कहा कि सीएम बनने के लिए अकेले उनका नाम लेकर नारेबाजी ना की जाए। गहलोत ने मंच से कहा था कि इस तरह की नारेबाजी से गलतफहमी होती है। pc- etv bharat

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 11:57 am

इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे!

देश की सुरक्षा और पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं के बयानों ने सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया है। एक ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान से होने वाले किसी भी संभावित आतंकी हमले पर पहले से भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं, तो दूसरी ओर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान ने विपक्ष को सत्तारुढ़ पार्टी पर हमला बोलने का मौका दे दिया है। हालांकि दोनों नेताओं के बयानों का संदर्भ अलग-अलग बताया जा रहा है, लेकिन लगभग एक ही समय पर सामने आए इन बयानों ने राजनीतिक विरोधाभास की स्थिति पैदा कर दी है। हम आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी भविष्य की आतंकी कार्रवाई का जवाब और भी सख्ती से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति अब केवल कूटनीतिक विरोध और निंदा तक सीमित नहीं है, बल्कि आतंकवाद के स्रोत पर प्रहार करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। बालाकोट एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने इन्हें भारत की बदली हुई रणनीति का उदाहरण बताया। इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh का Congress पर हमला, कहा युवाओं को अराजकता का मोहरा बना रहा विपक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत संवाद, सह-अस्तित्व और शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखता है, लेकिन देश की सुरक्षा को चुनौती देने वालों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका यह संदेश पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराने वाला था। लेकिन इसी बीच राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। मदन राठौड़ ने कहा था कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। यह बयान सामने आते ही कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने इस टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि क्या वे भी मदन राठौड़ के विचारों से सहमत हैं? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को लेकर बीजेपी का रुख उसके बयानों से उजागर हो रहा है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी भारत-पाकिस्तान के संबंध में नहीं, बल्कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी। राठौड़ ने इसे अनुचित तरीके से प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगाया। अब सवाल यह है कि आखिर राजनीतिक बयानबाजी में ऐसी नौबत आती ही क्यों है? राजनाथ सिंह का बयान जहां आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को रेखांकित करता है, वहीं मदन राठौड़ के बयान ने बीजेपी को असहज स्थिति में डाल दिया। देखा जाये तो दोनों बयानों के संदर्भ अलग हो सकते हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों का चयन और उनका समय बेहद मायने रखता है। दरअसल, सार्वजनिक जीवन में नेताओं की जुबान केवल उनकी निजी राय नहीं होती, बल्कि उसे पार्टी की नीति और देश के राजनीतिक रुख से जोड़कर देखा जाता है। खासकर पाकिस्तान और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कही गई एक पंक्ति भी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है। ऐसे में नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी बात स्पष्ट, सटीक और संदर्भ सहित रखें। यह अक्सर देखा जाता है कि राजनीति में विरोधियों को घेरने के लिए बयान अक्सर हथियार बनते हैं, लेकिन कभी-कभी यही हथियार अपने ही खेमे के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। मदन राठौड़ के बयान पर उठा विवाद इसी सवाल को सामने लाता है कि क्या राजनीतिक नेता बोलने से पहले अपने शब्दों के संभावित अर्थ और परिणामों पर पर्याप्त विचार करते हैं? क्योंकि सफाई बाद में दी जा सकती है, लेकिन तब तक राजनीतिक नुकसान हो चुका होता है। फिलहाल, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी और मदन राठौड़ की विवादित टिप्पणी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि राजनीति में केवल मंशा ही नहीं, बल्कि शब्दों की स्पष्टता भी उतनी ही अहम है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट संदेश देने की जरूरत के बीच विरोधाभास का आभास पैदा करने वाले बयान विपक्ष को हमला करने का अवसर देते हैं और जनता के मन में भी सवाल खड़े करते हैं।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 11:43 am

नवरात्रि के छठे दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने मां जीण भवानी के चरणों में टेका मत्था : प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राजस्थान की चौतरफा उन्नति की कामना की

मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति की कामना करते हुए लिखा, मां जीण भवानी समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और राजस्थान को विकास, उन्नति एवं खुशहाली के नए शिखरों तक पहुंचने का आशीर्वाद प्रदान करें।

खास खबर 16 Oct 2026 10:03 am

Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बयान, अमेरिका-पाक में युद्ध होता हैं तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का एक बड़ा बयान सामने आया हैं, उन्होंने इस बयान में कुछ ऐसा बोला हैं की अब उनकी चर्चा चारों और है। उन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया है कि नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंति पर सभा को संबोधित करते हुए कहा- “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। दे रहे थे भाषण खबरों के अनुसार राठौड़ 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर जयपुर के प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों के साथ खड़े होने की बात कही। पूर्व राष्ट्रपति के विचारों और उनके बताए रास्तों को लेकर सीख देते हुए कहा- अब्दुल कलाम ने हमेशा सादगी के साथ-साथ रहने के अलावा पड़ोसियों की मदद करने की भी सीख दी थी। अमेरिका-पाक के उदाहण से छिड़ गई नई बहस इसके बाद मदन राठौड़ ने जो उदाहरण दिया, वो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध का ऐसा उदाहरण दिया कि सोशल मीडिया समेत हर जगह नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। उन्होंने कहा- अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर यूजरों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक अकाउंट ने लिखा- ‘देख रहे विनोद राष्ट्रवादी पार्टी के लोगों को।’ योगेश मिश्रा नामक यूजर ने लिखा- ‘वाह! पड़ोसी धर्म का ऐसा पालन? यह तो बिल्कुल आउट ऑफ सिलेबस बयान आ गया।’ जसराज आजाद नामक यूजर ने लिखा- यदि कोई विपक्ष का नेता ऐसा बोल देता, तो पूरा देशद्रोही घोषित कर देते। pc- ndtv raj

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 9:49 am

Rajasthan: 20

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के फलोदी जिले में गुरुवार को नौ वर्षीय बच्चा करीब 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इस हादसे को हुए 20 घंटे से अधिक का समय बीच चुका है, लेकिन अभी तक बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली है। बच्चे पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। वहीं अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए सरियों से जाल बनाया है। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया था। समाचार लिखे जाने तक बालक को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। खबरों के अनुसार, फलोदी के लोहावट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौसर के तहत पूनियों की ढाणी में ये हादसा कल दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। किसान पचाराम के खेत में खराब बोरवेल की मरम्मत के लिए मशीन मंगवाई गई थी। इस दौरान श्रमिक पाइप निकाल रहे थे वहीं बच्चे के पिता मोटर हटाने में लगे थे। इस दौरान अचानक 9 वर्षीय मासूम भोमाराम फिसलकर बोरवेल में गिर गया। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। बोरवेल में करीब 640 फीट की गहराई पर हलचल नजर आई किसान ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बच्चे का सिर और हाथ नजर आ रहे थे, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने तक वह और नीचे खिसक गया। बच्चे की स्थिति और उसकी जगह का पता लगाने के लिए बोरवेल में कैमरा उतारा गया। इसमें, करीब 640 फीट की गहराई पर हलचल नजर आई है। बोरवेल की अनुमानित गहराई 1050 फीट होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। PC:abplive अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 16 Oct 2026 9:42 am

Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, आज भी बदल सकता हैं मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में भी गुरूवार को मौसम बदला और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आज सुबह भी राजधानी में बारिश देखने को मिली, बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर को भी राजस्थान में मौसम बदलने के संकेत दिए है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहा कहा बदल सकता हैं मौसम मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर सहित 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने सर्तक रहने को कहा आईएमडी के अनुसार, 16 अक्टूबर को शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और झुंझुनूं के साथ खैरथल-तिजारा तथा कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी हिस्से में 16 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर, नागौर, फलोदी, बालोतरा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। pc- webduina

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 8:59 am

Weather Alert: राजस्थान में ओले-बारिश से गिरा पारा, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी; यूपी के 37 जिलों में अलर्ट

Weather Alert: राजस्थान में ओले-बारिश से गिरा पारा, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी; यूपी के 37 जिलों में अलर्ट

समाचार नामा 16 Oct 2026 8:15 am

कुनो-गांधी सागर चीता कॉरिडोर पर लगा ब्रेक: राजस्थान के साथ एमओयू से मध्यप्रदेश ने क्यों खींचे हाथ; जानिए वजह

राजस्थान में चीता कॉरिडोर बनाने की योजना को झटका लगा है। मध्यप्रदेश ने इसके लिए प्रस्तावित कुनो–गांधी सागर अंतरराज्यीय कॉरिडोर परियोजना को राजस्थान के साथ मिलकर चलाने से साफ मना कर दिया है। इस बजट घोषणा का भविष्य क्या होगा यह देखने वाली बात होगी

अमर उजाला 16 Oct 2026 6:35 am

'अमेरिका से युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान का देंगे साथ', राजस्थान भाजपा चीफ ने दिया विवादित बयान

राठौड़ ने कहा कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो पड़ोसी होने के नाते हम पाकिस्तान के साथ हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर भारत का साथ देंगे।

जागरण 16 Oct 2026 2:00 am

राजस्थान: फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र मामले में चार और डॉक्टर गिरफ्तार

jaipur, 15 अक्टूबर . Rajasthan स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. इन पर अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण किए बिना…

डेली किरण 15 Oct 2026 11:43 pm

रेगिस्तान से झीलों तक, सर्दियों में घूमें राजस्थान की 10 सुंदर जगहें

गर्मियों में मनाली-शिमला तो घूमने लोग खूब जाते हैं, लेकिन अगर आप सर्दियों मे घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप राजस्थान की इन 10 खूबसूरत जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. सर्दियों में राजस्थान घूमने का सबसे सही समय होता है और

आज तक 15 Oct 2026 9:50 pm

सेवा को प्राथमिकता दें और युवाओं को आगे बढ़ाएं, मौलाना महमूद मदनी का देशभर के जिम्मेदारों को संदेश

New Delhi, 15 अक्टूबर . जमीयत उलमा-ए-हिंद की प्रांतीय और क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्षों तथा महासचिवों की नौवीं केंद्रीय छमाही बैठक Rajasthan के जैसलमेर जिले के पोकरण स्थित…

डेली किरण 15 Oct 2026 9:03 pm

गुजरात से 1.84 करोड़ की नशीली-दवाएं ला रहा तस्कर पकड़ा:5 दिन से निगरानी कर रही थी NCB; राजस्थान आते ही दबोचा

NCB टीम ने गुजरात से राजस्थान आई 1 करोड़ 84 लाख की नशे की टैबलेट पकड़ी है। NCB 5 दिन से आरोपी को ट्रेस कर रही थी। जैसे ही आरोपी पुलिस की पहुंच में आया उसे पकड़ लिया। मामला बालोतरा के गुड़ामालानी थाना इलाके के काबुली गांव का है। तस्कर से पूछताछ में सामने आया है कि इन नशीली टेबलेट को राजस्थान और झारखंड में पहुंचाया जाना था। NCB के अनुसार, मामले में विशनलाल पुत्र हनुमानाराम ढाकों का गोलिया, काबूली, खारी को डिटेन किया है। 7400 टैबलेट ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड मिलीं आरोपी के पास से 7400 टैबलेट ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 1000 टैबलेट ब्यूप्रेनॉफिन एवं नालॉक्सोन सबलिंगुअल की जब्त की है। जानकारी के अनुसार, एनसीबी और डीएसपी यूनिट लगातार निगरानी कर रही थी। तस्कर के गुजरात से गुड़ामालानी थाना इलाके में पहुंचने पर टीम ने उसको ट्रेस कर पकड़ लिया। मामला नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो ने दर्ज किया है। टीम ने ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (Tramadol Hydrochloride) की 7,400 गोलियां, जिनका अनुमानित वजन 2 ग्राम है। ब्यूप्रेनॉर्फिन एवं नालोक्सोन सबलिंगुअल (Buprenorphine Naloxone Sublingual) की 1,000 गोलियां, जिनका अनुमानित वजन 80 ग्राम है। कुल 8400 गोलिया बरामद की है। वहीं इसका वजन 2 किलो 300 ग्राम है। वहीं एक कार को भी जब्त किया है। अधिकारी बोले- टीम ने ट्रेस कर पकड़ा एनसीबी अधिकारी ने बताया- ऑपरेशन सिथेटिंक ड्रग्स के तहत 2 किलो 300 ग्राम ट्रामाडोल टेबलेट जब्त की है। पूछताछ में सामने आया है कि नशीली दवाइयां गुजरात से लेकर गुड़ामालानी पहुंचे थे। गुजरात से गुड़ामालानी थाना इलाके में पहुंचने पर टीम ने उसको ट्रेस किया और विशनलाल को दबोच लिया। इसके साथ ही टीम नशीली दवाइयों की इस खेप से जुड़े आपूर्ति नेटवर्क, दवाइयों के स्रोत तथा संभावित खरीदारों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 8:28 pm

SIR विवाद के बाद राजस्थान में अपडेट होगी वोटर लिस्ट:चुनाव आयोग अब SSR करवाएगा; 4.80 लाख जेन-जी ने नाम जुड़वाने के लिए किया आवेदन

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद के बाद अब राजस्थान सहित 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। अब वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे। वहीं पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग का यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SIR में राजस्थान में 31 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए थे। हालांकि राजस्थान में SIR को लेकर ज्यादा विवाद नहीं हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर नाम हटवाने के बड़ी संख्या में आवेदन देने के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में वह मुद्दा सुलझ गया था। नाम जुड़वाने के लिए अब तक आए 4.80 लाख से ज्यादा आवेदन राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 साल आयु के युवा वोटर्स और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- 14 अक्टूबर 2026 तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4 लाख 80 हजार 893 आवेदन मिले हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग के GenZ के 2 लाख 67 हजार 946 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 20 साल आयु वर्ग के 2 लाख 12 हजार 947 आवेदन शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे बोले- राजस्थान में पंचायत चुनावों में प्री-SIR वोटर लिस्ट का इस्तेमाल राजस्थान में SIR होने के बावजूद शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनाव में इससे पहले की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करने पर सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। MKSS से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा- राजस्थान में SIR में 45 लाख नाम कटे हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में और हाल के नगर निकाय चुनाव में प्री-SIR वोटर लिस्ट का इस्तेमाल हो रहा है। ---------- ये खबर भी पढ़ें.. SIR में बीजेपी ने 21,971 नाम काटने के दिए फॉर्म:कांग्रेस ने सिर्फ 12 नाम दिए; जानें- राजस्थान में कितने वोटर्स पर आई आपत्ति राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट पर दावे और आपत्तियों का निर्वाचन विभाग ने जनवरी 2026 को फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया था। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आम लोगों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की ओर से 1 लाख 39 हजार 674 वोटर्स के नाम कटवाने के लिए फॉर्म आए थे। (पूरी खबर पढ़ें) भाजपा BLA बोले-हमारे नाम से आपत्तियां फर्जी::साइन किसने किए पता नहीं: SIR को लेकर कांग्रेस ने कहा- फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सबूत मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए भाजपा के बीएलए के नाम से फर्जी आपत्तियां लगवाने का मामला सामने आया था। अजमेर शहर कांग्रेस ने बीजेपी के बीएलए के साथ इसका खुलासा किया था। वहीं बीएलए ने भी लिखित में दिया था कि आपत्तियां फर्जी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 8:08 pm

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, ऊर्जा और शिक्षा पर हुई चर्चा

jaipur, 15 अक्टूबर . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने New Delhi में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से Thursday को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस संबंध में उन्होंने social media पर तस्वीर साझा ... Read more

डेली किरण 15 Oct 2026 7:19 pm

सशक्त पंचायत, विकसित गांव और समृद्ध राजस्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा झोटवाड़ा : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा पंचायत समिति एवं जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित...

खास खबर 15 Oct 2026 7:16 pm

अपराध पर लगाम और हर घर जल का लक्ष्य, राजस्थान के विकास पर मंत्रियों ने क्या कहा

जवाहर सिंह बेढम ने अपराधों में कमी और पुलिस की कार्रवाई को सरकार की उपलब्धि बताया, वहीं सुरेश सिंह रावत ने जल जीवन मिशन और ईआरसीपी परियोजना के जरिए पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने की बात कही.

आज तक 15 Oct 2026 7:07 pm