Hyderabad के कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान सजावटी गेट गिरने से छात्रा की जान गई
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान रोशनी के लिए लगाए गए एक सजावटी द्वार के गिरने से इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हवा के कारण सजावटी द्वार गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में 14 अन्य लोगों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया। सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
Bijnor News: मतिहार ने हैदराबाद में किया पेबल्स आर्ट उत्पादों का प्रदर्शन
Matihar showcases Pebbles Art products in Hyderabad
Bareilly News: बरेली के अर्पित ने नौ विकेट लेकर रेलवे को हैदराबाद पर दिलाई जीत
राजकोट में खेली जा रही कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट ट्रॉफी में बरेली के बाएं हाथ के स्पिनर अर्पित यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।
जयपुर के मानसरोवर थाना पुलिस ने करीब 16 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2008-09 में मैसर्स श्योर फ्यूचर मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोलकर चेन सिस्टम के जरिए सैकड़ों लोगों से ठगी करने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने सुनील भास्कर (49) निवासी गांव गाड़ाखेड़ा तहसील सिंघाना जिला झुंझुनूं और नासिर अली खान (45) निवासी गांव किडवाना तहसील सूरजगढ़ जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग राज्यों और जिलों में ठिकाने बदलकर रह रहे थे। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया- दीपावली पर फरार वांछित अपराधियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मानसरोवर थाना पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। चेन सिस्टम में निवेश का लालच देकर की थी ठगी डीसीपी साउथ ने बताया- 1 अप्रैल 2010 को परिवादी रमाशंकर ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि मैसर्स श्योर फ्यूचर मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों ने मल्टीट्रेडिंग में चेन सिस्टम के जरिए आकर्षक लाभ का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी की और रकम हड़प ली थी। परिवादी ने आरोप लगाया था कि उसके साथ भी इसी तरीके से 4 लाख 66 हजार 500 रुपए की ठगी की गई। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में इमरान खान को पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुनील भास्कर, नासिर अली खान और विजय सिंह के फरार रहने पर कोर्ट से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए गए थे। हैदराबाद में रह रहा था सुनील, जयपुर आने पर पकड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन पता चला कि वे लंबे समय से फरार हैं। इसके बाद गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। जांच में सुनील भास्कर के हैदराबाद में रहने और वहां के पते पर आधार कार्ड बनवाने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसकी तकनीकी निगरानी शुरू की। इसी दौरान 13 अक्टूबर को उसके जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुनील भास्कर को पकड़ लिया। उसकी सूचना के आधार पर दूसरे आरोपी नासिर अली खान को भी जयपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट के स्थायी गिरफ्तारी वारंट की पालना में गिरफ्तार कर मामले में पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सुनील भास्कर का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार- सुनील भास्कर के खिलाफ झुंझुनूं, पिलानी, चिड़ावा और जयपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज रहे हैं। इनमें धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, कूटरचना, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। रिकॉर्ड में साल 1995 से 2012 तक के विभिन्न मामले दर्ज हैं। नासिर अली खान के खिलाफ भी झुंझुनूं, चिड़ावा, सुजानगढ़ और जयपुर में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दी गई है। इनमें धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट और अन्य आरोपों से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन बताए गए हैं।
Care Nursing College में तोड़फोड़ और हंगामा, Hyderabad में NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR
हैदराबाद के मंसूराबाद स्थित केयर नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को खराब खाना दिए जाने के आरोपों के बाद, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रबंधन के बीच झड़प हो गई। इस घटना के संबंध में हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कॉलेज की प्रिंसिपल डी. सुनीता (46) ने 14 अक्टूबर को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर को NSUI कार्यकर्ताओं का एक समूह कॉलेज परिसर में घुस आया और उन्होंने महिला स्टाफ सदस्यों तथा छात्राओं के साथ मारपीट की, जिससे वहां डर का माहौल बन गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 14 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे, वही लोग कुछ अन्य लोगों के साथ फिर से कॉलेज परिसर में आए और उन्होंने कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी तथा ऑफिस में फर्नीचर और अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया। इसे भी पढ़ें: यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप जब स्टाफ के सदस्यों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर महिला स्टाफ पर हमला कर दिया, उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जय NSUI के नारे लगाए और प्रशासनिक स्टाफ को एक तरफ धकेल दिया। उन्होंने कथित तौर पर लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्रों की तरफ टूटी हुई कुर्सियां और गमले भी फेंके, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। NSUI कार्यकर्ता कथित तौर पर छात्रों की इस शिकायत को लेकर कॉलेज प्रबंधन के पास गए थे कि उन्हें सही खाना नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब वे प्रबंधन से सवाल पूछने के लिए कॉलेज के अंदर गए, तो तीखी बहस हो गई और प्रिंसिपल के साथ हाथापाई भी हुई। कॉलेज प्रबंधन ने इस घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। यह भी आरोप है कि इन कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की संपत्ति में तोड़फोड़ की। प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर, LB नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(4), 333, 324(4), 74, 79, 351(2), 352 और 270 के साथ-साथ धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
2 हैदराबादियों का हैदराबाद में तूफान, जीत तय थी, फिर कैसे हारी टीम इंडिया
IND vs WI 4th T20I: भारतीय टीम को हैदराबाद में आखिरी 4 ओवर्स यानी 24 गेंदों में 59 रन चाहिए थे. भारत का स्कोर 189/5 था, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर थे, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम कैसे मैच हार गई. आइए बताते हैं इसके पीछे की कहानी
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद हार के बाद टूटे Sanju Samson, बोले- 'मैं निराश हूं'
भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी और 24 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि तिलक वर्मा का आउट होना भारत की हार का टर्निंग पॉइंट था। मैच के बाद सैमसन ने कहा, मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब तिलक आउट हुए। हम आसानी से जीत की तरफ बढ़ रहे थे। हर ओवर में 10-12 रन बहुत अच्छे से आ रहे थे। रेड्डी और तिलक दबाव वाली स्थिति में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय तक हम मैच में थे। पांच विकेट गंवाने के बाद इस तरह का नियंत्रण होना—दो युवा क्रिकेटरों का इस तरह दबाव में खेलना, सच में बहुत अच्छी बात है। 248 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 12वें ओवर में 130 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन तिलक और नीतीश रेड्डी की जोड़ी मैच को करीब लेकर गई। तिलक के आउट होने के समय भारत को 19 गेंदों पर 48 रन की जरूरत थी। सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने कहा, जब आप हारने वाली टीम में होते हैं तो आप जो भी करते हैं, वह बहुत अलग लगता है, इसलिए मैं इस समय थोड़ा निराश हूं। मैं निश्चित रूप से जीतने वाली टीम में होना चाहता था। मुझे वहां बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो कोई दूसरी बात नहीं होती—आपको बस अपनी सूझबूझ, अपने पावर गेम पर भरोसा करना होता है और मैंने वही किया। मैंने सच में उस पारी का मजा लिया, लेकिन मैं जीतने वाली टीम में होना पसंद करता। सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
Sanju Samson 100 T20I Sixes: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हैदराबाद टी20 (IND vs WI 4th T20) में एक बेहद तूफानी पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों की कुटाई करके महज़ 23 गेदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। इसी के दम पर संजू ने एक बेहद खास सेंचुरी पूरी की और वो एक एलीट लिस्ट में शामिल हुए। संजू ने पूरी की छक्कों की सेंचुरी: 31 वर्षीय संजू सैमसन ने हैदराबाद में 4 छक्के लगाकर T20I में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 76 मैचों की 68 पारी में ये कारनामा किया। इस फॉर्मेट में संजू कुल 102 छक्के जड़ चुके हैं। खास बात ये है कि संजू सैमसन भारत के लिए T20I में ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले छठे और पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं। उनसे पहले किसी भी विकेटकीपर बैटर ने ये कारनामा नहीं किया। बतौर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली पहले ही ये रिकॉर्ड बना चुके हैं। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के रोहित शर्मा - 205 छक्के सूर्यकुमार यादव - 179 छक्के अभिषेक शर्मा - 142 छक्के हार्दिक पांड्या - 126 छक्के विराट कोहली - 124 छक्के संजू सैमसन - 102 छक्के मैच का हाल: हैदराबाद के मैदान पर भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर शाई होप का धमाका देखने को मिला। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 248 रनों का लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांगा। Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में भारत के लिए संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रन ठोके, वहीं तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 43 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 24 रनों से जीता और सीरीज को 2-2 से लेवल कर दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score Cricket News Today में जानें IND vs WI 4th T20 में वेस्टइंडीज की जीत, शाई होप का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, IPL 2027 की टीमों में बदलाव, ऑस्ट्रेलिया विमेंस का क्लीन स्वीप और Hong Kong Sixes 2026 की खबरें। IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने जीता हैदराबाद टी20, भारत को 24 रनों से हराकर दो-दो से बराबर की सीरीज शाई होप ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के लिए T20I में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने IPL 2027 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी नटराजन, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल AUS-W vs BAN-W 3rd ODI: एन्नाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी ने ठोके अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने तीसरा वनडे 8 विकेट से जीता; बांग्लादेश को सीरीज में 3-0 चटाई धूल हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका की 7 सदस्यीय टीम घोषित, संगीत कूरे संभालेंगे कमान।
Raebareli News: हैदराबाद में सीखी मॉडलिंग, लखनऊ में बनाया ठिकाना
हैदराबाद में सीखी मॉडलिंग, लखनऊ में बनाया ठिकाना
Farrukhabad News: हैदराबाद में दम दिखाएंगे फर्रुखाबाद के नन्हें एथलीट
हैदराबाद में दम दिखाएंगे फर्रुखाबाद के नन्हें एथलीट
IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने बुधवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 24 रन से हरा दिया। 248 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सीरीज मेंदूसरा शतक ठोका और 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। होप को पहले विकेट के लिए ज्वेल एंड्रयू का अच्छा साथ मिला। एंड्रयू ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दोनों बल्लेबाजों के बीच 27 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई थी। मध्य ओवरों में शिमरोन हेटमायर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों पर 33 रन ठोक दिए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने शाई होप के साथचौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में नाबाद 91 रन कीसाझेदारी कर डाली। रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर 49 रन बनाए और होप के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को 247 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को ही 1-1 विकेट मिल पाया। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को भी संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाते हुए महज 23 गेंदों पर 56 रन की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत ने तीन अहम विकेट जल्दी गवा दिए। ईशान किशन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर 16 रन ही बना सके। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने मैच में वापसी कर ली। हालांकि,तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया। दोनों नेपांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की और मुकाबले को रोमांचक बना दिया। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली। लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई और आखिरकार 223 रन तक ही पहुंच सकी। Also Read: LIVE Cricket Score वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में कीमो पॉल ने पांच विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा गुड़ाकेश मोती ने 2 विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेपर्ड और शमर स्प्रिंगर को 1-1 सफलता मिली।
टी नटराजन की हुई हैदराबाद में घर वापसी, दिल्ली पहुंचे जीशान अंसारी
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हुई है जबकि आईपीएल की इन दोनों फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड (अदला-बदली) के तहत लेग स्पिनर जीशान अंसारी बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए।
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड किया है। मंगलवार को हुए इस सौदे में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में वापस लौटे हैं, जबकि उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़ गए हैं। नटराजन को हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपए की राशि पर टीम में शामिल किया। जीशान अंसारी मौजूदा 40 लाख रुपए की फीस पर ही दिल्ली से खेलेंगे। उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 6 विकेट लिए थे। नटराजन 5 सीजन हैदराबाद से खेल चुके नटराजन 2020 से 2024 तक पांच सीजन में हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे। उनका सबसे सफल सीजन 2024 रहा। तब उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए थे। 2025 के ऑक्शन में दिल्ली ने नटराजन को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब वह संशोधित 5 करोड़ रुपए की फीस पर अगला IPL खेलेंगे। पंत और कुलदीप का भी हुआ था ट्रेड 2027 सीजन से पहले यह इकलौता प्लेयर ट्रेड नहीं है। जून में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली के बीच भी ट्रेड हुआ था। पंत दो सीजन बाद अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटे। उन्होंने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने की इच्छा जताई थी। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि दिल्ली लौटने पर पंत की फीस 15 करोड़ से घटकर 12 करोड़ रुपए हो गई। लखनऊ में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर उनके दो सीजन खराब रहे।
आईपीएल 2027 से पहले मची खलबली, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया बड़ा ट्रेड
आईपीएल के अगले सीजन से पहले एक बड़ा उलटफेर हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद में टी नटराजन की वापसी हो चुकी है और जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।
चौथे टी-20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
IND vs WI 4th T20I Live: भारत-वेस्टइंडीज मैच का लाइव स्कोर और हर अपडेट, हैदराबाद में होगा चौथा मैच
IND vs WI 4th T20I Live: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।
IND vs WI 4th T20I Pitch Report: आज भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त बना रखी है। वेस्टइंडीज की सीरीज में बराबरी करने पर नजर होगी।
विराट कोहली का हैदराबाद में नोटबुक सेलिब्रेशन, केसरिक विलियम्स वाला किस्सा भूल तो नहीं गए
विराट कोहली ने साल 2019 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स के साथ जो कुछ किया, वो अभी तक ताजा जैसा लगता है। उसके बाद अब दोनों टीमें फिर से इसी मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आमने सामने हैं।
वैभव बैठेंगे बाहर, संजू खेलेंगे... हैदराबाद टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद में है. सीरीज में 2-1 से आगे भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी को फिर प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना कम है, जबकि संजू सैमसन पर भरोसा कायम रह सकता है. कुलदीप यादव की जगह भी पक्की नहीं है.
Gyanesh Kumar के खिलाफ अब Asaduddin Owaisi, बोले- हैदराबाद में Jantar Mantar से बड़े प्रदर्शन होंग
Gyanesh Kumar के खिलाफ अब Asaduddin Owaisi, बोले- हैदराबाद में Jantar Mantar से बड़े प्रदर्शन होंग Hyderabad Form-7 को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है।
IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा
घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए नई-नई जगहों को खोज में लगे रहते हैं। अगर हैदराबाद आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में है, तो IRCTC का नया टूर पैकेज, आपकी छोटी यात्रा की प्लानिंग को आसान बना सकता है। 'अमेजिंग हैदराबाद' नाम का यह चार दिन का पैकेज कोच्चि से 12 से 15 अक्टूबर, 2026 के लिए तय किया गया है। इस पैकेज की कीमत 27,150 रुपये प्रति व्यक्ति है। 4 दिन के टूर पैकेज - इस यात्रा की शुरुआत 12 अक्टूबर को कोच्चि से हैदराबाद के लिए सुबह की फ्लाइट से है। यहां पहुंचने के बाद, यात्री रात के लिए होटल में चेक-इन करने से पहले 'स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी', चारमीनार और गोलकुंडा फोर्ट जाएंगे। - दूसरे दिन रामोजी फिल्म सिटी घूमाया जाएगा। ब्रेकफास्ट के बाद यात्री को फिल्म स्टूडियो के विशाल कॉम्प्लेक्स जाएंगे। - तीसरे दिन पर्यटकों को मक्का मस्जिद और चौमहल्ला पैलेस ले जाएगा। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद की आर्किटेक्चरल और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी। दोपहर का समय यात्रियों के लिए खाली होगा ताकि वे अपनी मर्जी से धूम सके। - चौथे दिन यानी के 15 अक्तूबर को सैलर जंग म्यूजियम और बिड़ला मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। लंच के बाद, यात्री कोच्चि के लिए देर रात की वापसी वाली फ्लाइट से अपने शहर जा सकते हैं। IRCTC हैदराबाद टूर पैकेज की कीमत कितनी है? सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹34,450 प्रति व्यक्ति डबल ऑक्यूपेंसी: ₹28,200 प्रति व्यक्ति ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹27,150 प्रति व्यक्ति 5-11 साल के बच्चे: अलग बिस्तर के साथ ₹22,950 और बिना बिस्तर के ₹18,750 2-4 साल के बच्चे: बिना बिस्तर के ₹18,750 ₹27,150 प्रति व्यक्ति की शुरुआती कीमत ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं IRCTC टूर पैकेज में कोच्चि और हैदराबाद के बीच इकॉनमी-क्लास की फ़्लाइट, एयर-कंडीशंड होटल में तीन रात ठहरने की सुविधा, तीन बार नाश्ता और तीन बार डिनर शामिल हैं। यात्रियों को घूमने-फिरने के लिए एयर-कंडीशन्ड गाड़ियां मिलेंगी और कुछ खास दिनों पर गाइड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
TGSRTC Lady Conductor Saritha ने जहांगीर को लौटाया 3 Lakhs रुपयों से भरा बैग, बनीं मिसाल। Hyderabad
TGSRTC Lady Conductor Saritha ने जहांगीर को लौटाया 3 Lakhs रुपयों से भरा बैग, बनीं मिसाल। Hyderabad तेलंगाना में TGSRTC की एक बस में हज पर जा रहे दंपति का 3 लाख रुपये नकद से भरा बैग छूट गया। अफजलगंज में उतरने के बाद जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो वे घबराकर वापस बस स्टैंड पहुंचे।
Boyfriend on Rent Scam: Hyderabad IPS ने बताया कैसे ठगी का शिकार हो रही लड़कियां? Cyber Fraud
Boyfriend on Rent Scam: Hyderabad IPS ने बताया कैसे ठगी का शिकार हो रही लड़कियां? Cyber Fraud
Crime Katha: Hyderabad में बीच सड़क Fasi Ahmed को दी दर्दनाक मौत, इलाका सन्न | Aamer Murder
हैदराबाद के सईदाबाद इलाके में दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया। 35 वर्षीय कपड़ा कारोबारी फासी अहमद उर्फ आमेर पर सरेआम धारदार हथियारों से हमला किया गया।
फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन हैदराबाद में लॉन्च होगा 'नागबंधम' का भव्य ट्रेलर
'नागबंधम' ने 2026 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके अलग-अलग प्रमोशनल कंटेंट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। विराट कर्णा, ऋषभ साहनी, नभा नटेश, जगपति बाबू और अन्य कलाकारों से सजी इस फिल्म के दमदार ...
Karan Johar की Malayalam Cinema में Grand Entry, Prithviraj संग Odiyan से करेंगे बड़ा धमाका
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है और इसके लिए उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने मिलकर अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक बड़े लेवल की पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोककथाओं और रहस्यमयी ताकतों पर आधारित है। हॉरर और थ्रिलर का तगड़ा कॉम्बिनेशन इस फिल्म का डायरेक्शन भ्रमयुगम जैसी सुपरहिट हॉरर फिल्म बनाने वाले राहुल सदाशिवन कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस मंजू वारियर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Karan Johar (@karanjohar) इसे भी पढ़ें: Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे काफी समय से मलयालम सिनेमा के क्राफ्ट और उनकी कहानियों के फैन रहे हैं। जब राहुल सदाशिवन का यह विजन और शानदार स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो उन्हें लगा कि मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। यह फिल्म मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। इसे भी पढ़ें: आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान पृथ्वीराज वाराणसी में बनेंगे खूंखार विलेन करण जौहर के प्रोजेक्ट के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन बाहुबली और RRR फेम डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग मेगा-बजट फिल्म वाराणसी को लेकर भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। लगभग 1400 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ बजट से बन रही इस फिल्म में पृथ्वीराज एक खूंखार विलेन कुंभा के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है, जिसमें अंतरिक्ष से लेकर अंटार्कटिका तक की टाइमलाइंस दिखाई जाएंगी। फैंस इस विजुअल ट्रीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है।
आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और पति वीर साहू के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक इवेंट के दौरान जब स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया, तो उन्हें देखते ही सपना चौधरी मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में बोल पड़ीं, आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है। सपना की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। भले ही सपना ने यह बात हंसते हुए कही हो, लेकिन फैंस इसे उनकी मौजूदा शादीशुदा जिंदगी के तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Kusum Goyat (@kusum_goyat_1) इसे भी पढ़ें: Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल तलाक की खबरें सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते को लेकर पिछले काफी दिनों से बाजार गर्म है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है और बात तलाक तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, बीच में वीर साहू द्वारा सपना चौधरी के साथ घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सब विवादों के बाद सपना ने वीर साहू का घर छोड़ दिया है और अब वे नजफगढ़ में अपने मायके में रह रही हैं। इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या? सपना का बड़ा खुलासा इससे पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भी सपना चौधरी ने अपनी शादी को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासे किए थे। सपना ने साफ कहा था कि उन्हें और वीर साहू को आपस में कभी प्यार महसूस ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा था, मैं सिर्फ पत्नी का धर्म निभा रही हूं और वो पति का धर्म निभा रहे हैं, लेकिन अगर आप प्यार की बात करेंगे तो वो हमारे बीच कभी नहीं था। इसी इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपने हाथ पर बने पति के नाम का 'वीर' टैटू भी हटवाने की बात कही थी, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था।
Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल
डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट अब इस बड़े साइंस-फिक्शन यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। खबर है कि आलिया ने पिछले महीने हैदराबाद में लगभग 5 दिनों तक फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन अगर ये खबर सच है, तो प्रभास और नाग अश्विन के साथ आलिया का यह पहला बड़ा कोलेबोरेशन होगा। दीपिका की जगह साई पल्लवी की एंट्री, तो आलिया का क्या है रोल? शुरुआत में ऐसी अफवाहें थीं कि दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद आलिया भट्ट उनके किरदार सुमति (भगवान कल्कि की मां) का रोल निभाएंगी। लेकिन ताजा अपडेट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। चर्चा है कि दीपिका के हटने के बाद सुमति का रोल निभाने की रेस में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, आलिया भट्ट को इस फिल्म में रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक बिल्कुल नए और बेहद दमदार कैरेक्टर के लिए कास्ट किया गया है, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगा। इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या? कब रिलीज होगी कल्कि 2? कल्कि 2 के अगले फेज की शूटिंग को लेकर टीम काफी एक्टिव नजर आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म का बाकी शेड्यूल अगले साल अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और हैवी वीएफएक्स पर काफी समय लगाने वाले हैं, ताकि दर्शकों को एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके। फिलहाल फिल्म को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है, हालांकि अभी फाइनल रिलीज डेट का इंतजार है। इसे भी पढ़ें: मेरे प्रिय कॉकरोचों, पलट मत जाना... Abhijeet Dipke के बेहोश होने पर Shekhar Suman ने ली चुटकी आलिया की अल्फा भी है तैयार कल्कि 2 के बज के बीच आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म में आलिया के साथ शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म इसी साल 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
NTR फैंस के लिए डबल ट्रीट: हैदराबाद में बर्थडे सेलिब्रेशन संग NTRxNeel की देखने मिलेगी पहली झलक!
'मैन ऑफ द मासेस' एन. टी. रामा राव कई सालों बाद इस बार हैदराबाद में अपना जन्मदिन मनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जो उनके फैंस और चाहने वालों के लिए इस मौके को बहुत खास बना रहा है। एक्टर, जो पिछले कुछ सालों से लगातार शूटिंग और काम में बिजी थे, आखिरकार ...
पर्दे पर आएगी हैदराबाद रेप केस की सच्ची तस्वीर, दिखेगी करीना-आयुष्मान की धमाकेदार जोड़ी
सच्ची कहानियों को संजीदगी से पर्दे पर उतारना मेघना गुलजार बेहतरीन तरीके से जानते हैं. फिल्म मेकर ने दीपिका पादुकोण के साथ छपाक, इरफान खान के साथ तलवार बना चुकी हैं. अब डायरेक्टर ने अब हैदराबाद में 2019 के दौरान हुए एक जघन्य अपराध को अपनी फिल्म की कहानी के लिए चुना है.
एसएस राजामौली सोमवार सुबह लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान अपना वोट डालने के लिए निकले। फिल्म निर्माता न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए हैदराबाद के मतदान केंद्रों पर तेलुगु सितारों की कतार में शामिल हुए, बल्कि उन्होंने मतदान के बाद अपनी और पत्नी राम राजामौली की एक तस्वीर भी साझा की। एसएस राजामौली का ट्वीट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म निर्माता ने उन परिस्थितियों का भी खुलासा किया जिनके तहत वह मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद अपनी और रमा की स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “दुबई से उड़ान भरी… हवाईअड्डे से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे, इसलिए थका हुआ लग रहा हूं… हो गया! आप? हैदराबाद में सेलेब्स ने डाला वोट चौथे चरण के लिए मतदान सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और सभी लोकसभा क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इससे पहले सोमवार को, ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए निकले। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''आपको वोट देना होगा क्योंकि आप लोकतंत्र में हैं।'' उनसे पहले, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा कोनिडेला के साथ लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभिनेता ने सोमवार सुबह मीडिया से बात करते हुए नागरिकों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया। चिरंजीवी ने कहा, मैं लोगों से अपने वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करता हूं। कृपया आएं और अपनी शक्ति का उपयोग करें। सिर्फ वह ही नहीं, जूनियर एनटीआर और फिल्म निर्माता तेजा भी सोमवार को तेलंगाना में मतदान केंद्र पर पहुंचे। 'मैं राजनीतिक तौर पर किसी भी पार्टी से जुड़ा नहीं हूं'- अल्लू अर्जुन इससे पहले दिन में अभिनेता अल्लू अर्जुन अपना वोट डालने के लिए हैदराबाद के मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, कृपया अपना वोट डालें। यह देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। आज हमारे जीवन के अगले पांच वर्षों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। एक बड़ा मतदाता होगा। मतदान प्रतिशत, क्योंकि अधिक से अधिक लोग मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं; मैं राजनीतिक रूप से किसी भी पार्टी से जुड़ा नहीं हूं, मैं सभी पार्टियों के प्रति तटस्थ हूं।''
रजाकार इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फिल्म में दिखेगी हैदराबाद नरसंहार की कहानी
Razakar The Silent Genocide of Hyderabad: 1947 में भारत को आज़ादी मिली, इसके बाद हैदराबाद में एक नरसंहार हुआ। इसके बारे में ना लोगों को ज्यादा पता है और ना ही किसी ने बताया। अब इस नरसंहार पर आधारित फिल्म 'रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद' पैन ...

