Gurugram News: किशोर से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार
Bike-borne men snatched a mobile phone from a teenager and fled.
Shamli News: नवरात्र में बाइक से लेकर महंगे मोबाइल तक की बुकिंग
Bookings ranging from bikes to expensive mobile phones during Navratri.
सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में पोसालिया और उथमन पावटी के पास तीन लोगों ने वाहन मालिक गोपाराम मीणा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गोपाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल और एक लाख रुपए नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घायल को एंबुलेंस 108 की मदद से सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वाहन की किस्त जमा कराने के लिए निकले थे गोपाराम मिली जानकारी के अनुसार, उथमन निवासी गोपाराम मीणा अपने वाहन की किस्त जमा कराने के लिए एक लाख रुपए लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान पोसालिया और उथमन पावटी के पास तीन लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। आरोपियों ने उनके पास मौजूद मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। सिर में गंभीर चोट, सीटी स्कैन कराया घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 से गोपाराम को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते सीटी स्कैन कराया गया है। डॉक्टरों को रिपोर्ट का इंतजार है। जबड़े की स्थिति को देखते हुए उन्हें दांतों के डॉक्टर से भी जांच कराने की सलाह दी गई है। तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही पालड़ी एम थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हमले और लूट की वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी के अखिलेश यादव को दिए चैलेंज को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2. अखिलेश बोले- भाजपा चुनाव आयोग को क्यों बचा रही, मुलायम को श्रद्धांजलि देने इटावा पहुंचा परिवार सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, तो भाजपा उसे डिफेंड क्यों कर रही है? कमजोर सरकारें अन्याय का रास्ता अपनाती हैं। पुलिस को आगे करती हैं। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। अगर चुनाव आयोग के पीछे कोई साजिश और षड्यंत्र कर रहा है, तो वह भाजपा है। पूरी खबर पढ़िए… 3. नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर BSF तैनात, टैंकर-एंबुलेंस मंगाए, लखनऊ में कई नेता हाउस अरेस्ट कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद गाजियाबाद में यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। यहां वाहनों की चेकिंग के बाद ही दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। वहीं, दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यहां BSF के जवान तैनात हैं। सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 4. चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, तड़पकर मौत, गोरखपुर में पत्नी चेहरा देखने की जिद करती रही गोरखपुर में चाइनीज मांझे से 35 साल के युवक की गर्दन कट गई। उसकी सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। शनिवार दोपहर वह मोपेड से दुकान जा रहा था, तभी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। उसने ब्रेक मारा, लेकिन तब तक गर्दन आधी कट चुकी थी। युवक स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। युवक की मौत के बाद पत्नी उसका चेहरा देखने की जिद करती रही। पूरी खबर पढ़िए… 5. फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या, सहारनपुर में धुआं निकलने पर फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे दबंग सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टायर से ऑयल निकालने की फैक्ट्री से होने वाले धुएं को लेकर दबंग ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात 10-15 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने मालिक से फैक्ट्री बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़िए… अब 8 अहम खबरें… 6. बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। मृतक प्रदीप कुमार बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाले थे। उन्होंने 4 महीने पहले ही ये कार खरीदी थी। पूरी खबर पढ़िए… 7. लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत, 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। श्रद्धा कई एलबम में काम भी कर चुकी है। पूरी खबर पढ़िए… 8. लखनऊ के चंद्रिका देवी में नवरात्रि पर नहीं होंगे दर्शन, हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला, बेहता नाले में बहे युवक का शव मिला लखनऊ में गोमती का जलस्तर लगातार 12वें दिन भी बढ़ा है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। 40 हजार घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। माल के बेहता नाले में बहे युवक का शव SDRF टीम ने करीब 36 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है। पहली बार वरात्रि पर चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। बाढ़ के चलते कपाट बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़िए… 9. स्कूल में करंट से 11 साल के बच्चे की मौत, गाजीपुर में झूला झूलते समय टूटे तार की चपेट में आया गाजीपुर में प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह करंट लगने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह 7:30 बजे पेपर देने स्कूल पहुंचा। झूले के पास झूलने चला गया। वहीं पर बिजली का टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया। यह देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचाया, तब स्कूल का स्टाफ पहुंचा। बच्चे को स्कूल वैन से हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 10. यूपी में आशा कार्यकर्ता ने पति की हत्या की, बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया कुशीनगर में आशा कार्यकर्ता ने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शनिवार सुबह खेत में पति को घेरकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने पहुंची दूसरी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। मृतक की बेटी ने बताया कि पिता ने कुछ दिन पहले पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। पहली पत्नी उर्मिला इससे मिले पैसों में हिस्सेदारी मांग रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 11. ज्यादा घी खाने पर झगड़ा, भाई-बहन ने सुसाइड किया, मिर्जापुर में दोनों फंदे से लटके मिले मिर्जापुर में ज्यादा घी खाने को लेकर भाई-बहन के बीच झगड़ा हो गया। शनिवार सुबह भाई ने कुएं की रेलिंग पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। भाई की मौत की खबर सुन बहन सदमे में आ गई। परिवार के लोग भाई को फंदे से उतारने पहुंचे, तभी बहन ने घर के दूसरे कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घरवाले बेटे का शव लेकर घर पहुंचे, तो बेटी भी फंदे से लटकी मिली। पूरी खबर पढ़िए... 12. रोटावेटर में फंसकर बच्चे का सिर धड़ से अलग, जौनपुर में हाथ का पंजा, एक पैर भी कटा जौनपुर में शनिवार सुबह खेत की जुताई के दौरान 8 साल का बच्चा रोटावेटर में फंस गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। एक हाथ का पंजा और पैर भी कट गया। बच्चा खेलते-खेलते खेत पहुंचा था। वह रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चे का शव निकालकर खेत में छोड़कर भाग गया। पूरी खबर पढ़िए… 13. झांसी में 5वीं के छात्र की न्यूड लाश मिली, घर से खेलने निकला था, दादा बोले- हत्या हुई झांसी में तालाब में 5वीं क्लास के छात्र की न्यूड लाश मिली। वह 26 घंटे से लापता था। गुरुवार शाम को 11 साल का छात्र घर से खेलने निकला था। पुलिस परिजनों के साथ उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में शव मिला। दादा का कहना है कि पोते को मारकर फेंका गया। घटना प्रेम नगर इलाके की है। पूरी खबर पढ़िए… खबर जो हटकर है… 14. कन्नौज में टावर पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी, युवती बोली- 5 साल से प्यार करती हूं, इसी से शादी करूंगी कन्नौज में प्रेमी से शादी करने की जिद पर 20 साल की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने धमकी दी कि अगर बॉयफ्रेंड से मेरी शादी नहीं कराई, तो मैं कूद जाऊंगी। करीब 2 घंटे के ड्रामे के बाद लड़का सिंदूर की डिब्बी लेकर टावर पर चढ़ा। वहां उसने लड़की की मांग भरी। इसके बाद दोनों नीचे उतरे। दोनों का 5 साल से अफेयर चल रहा था। पूरी खबर पढ़िए… कल कैसा रहेगा मौसम… 15. पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट 11 अक्टूबर को मौसम विभाग (IMD) ने मेरठ, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में ई-रिक्शा लूट के मामले में एमआईई चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सामान लाने के बहाने ई-रिक्शा किराए पर ली और सेक्टर-16 पहुंचने पर ड्राइवर के साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ई-रिक्शा सहित दो ई-रिक्शा बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सामान लाने के बहाने ई-रिक्शा में बैठे थे तीनों पुलिस के अनुसार, दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वाले खुर्शीद मीर ने शिकायत दी कि 5 अक्टूबर को वह बहादुरगढ़ के मामा चौक, रोहतक रोड पर अपनी ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और सेक्टर-16 से सामान लाने की बात कहकर उसकी ई-रिक्शा में बैठ गए। शिकायत के मुताबिक, सेक्टर-16 पहुंचने पर तीनों युवकों ने खुर्शीद के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन, पर्स और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस चौकी एमआईई के प्रभारी एएसआई संदीप कुमार के अनुसार, पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुलदीप निवासी गांव औसर, जिला पानीपत, सुभाष निवासी जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और इंद्रजीत निवासी गांव मांडौठी, जिला झज्जर के रूप में हुई है। लूटी गई ई-रिक्शा के साथ चोरी का वाहन भी बरामद पुलिस जांच के दौरान आरोपी इंद्रजीत की निशानदेही पर शिकायतकर्ता से लूटी गई खुली बॉडी वाली लोडिंग ई-रिक्शा बरामद की गई। इसके अलावा थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले से संबंधित दूसरी ई-रिक्शा भी बरामद हुई। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत की गई कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कार, बाइक या किसी भी व्यावसायिक वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में आपका चालू मोबाइल नंबर दर्ज होना आज के दौर में बेहद जरूरी हो चुका है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कटने वाले ई-चालान (e-Challan) के एसएमएस, गाड़ी की फिटनेस, इंश्योरेंस रिन्यूअल, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट और नेशनल परमिट से जुड़े तमाम अलर्ट सीधे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाते हैं। यदि आपका पुराना नंबर बंद हो चुका है या आपने नया नंबर ले लिया है और वह आरसी में लिंक नहीं है, तो समय पर चालान की सूचना न मिलने से मामला सीधे वर्चुअल कोर्ट या लोक अदालत तक पहुंच सकता है। कई लोग यह मानते हैं कि आरसी में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा या दलालों को पैसे देने होंगे, लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और फेसलेस कर दिया है।आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट होना क्यों है बेहद अनिवार्य?डिजिटल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग का पूरा सिस्टम अब वाहन के मालिक के रजिस्टर्ड फोन नंबर से जुड़ा हुआ है। यदि आरसी में आपका वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, तो आपको निम्नलिखित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:बिना जानकारी के भारी चालान: चौराहों पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों से कटने वाले चालानों का मैसेज तुरंत नहीं मिलेगा, जिससे समय सीमा बीतने पर चालान कोर्ट में ट्रांसफर हो सकता है।गाड़ी बेचने या ट्रांसफर में रुकावट: वाहन बेचते समय एनओसी (NOC) लेने या ओनरशिप ट्रांसफर (Transfer of Ownership) के लिए आधार आधारित ओटीपी उसी नंबर पर जाता है जो आरसी में दर्ज होता है।दस्तावेजों का नवीनीकरण: इंश्योरेंस और पीयूसी की वैधता समाप्त होने की अग्रिम चेतावनी नहीं मिल पाएगी, जिससे वाहन चेकिंग के दौरान भारी जुर्माना लग सकता है।चोरी या अनधिकृत गतिविधि पर अलर्ट: किसी भी डुप्लीकेट आरसी के आवेदन या डेटा बदलाव की स्थिति में मालिक को सुरक्षा अलर्ट नहीं मिल सकेगा।जरूरी दस्तावेज: प्रक्रिया शुरू करने से पहले क्या-क्या चाहिए?ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको किसी भी कागजी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती, केवल अपने वाहन की आरसी की मूल कॉपी अपने पास रखें जिसमें ये विवरण मौजूद हों:वाहन की रजिस्ट्रेशन संख्या (Vehicle Registration Number)चेसिस नंबर (Chassis Number) के अंतिम 5 अंक या पूरा नंबरइंजन नंबर (Engine Number) के अंतिम 5 अंकआरसी की रजिस्ट्रेशन तारीख और फिटनेस वैधता (कुछ राज्यों के लिए आवश्यक)नया सक्रिय मोबाइल नंबर (जिस पर ओटीपी आ सके)वाहन मालिक का पहचान प्रमाण पत्रपरिवहन सेवा पोर्टल पर स्टेप-बाय-स्टेप मोबाइल नंबर बदलने का तरीकासड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल parivahan.gov.in के माध्यम से आप केवल 5 मिनट में अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं:आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर ब्राउज़र में परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in खोलें।ऑनलाइन सर्विसेज चुनें: मुख्य पेज पर नेविगेशन मेन्यू में दिए गए 'Online Services' टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से 'Vehicle Related Services' का विकल्प चुनें।राज्य का चयन करें: अगले पेज पर अपने राज्य (जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि) का नाम चुनें।वाहन संख्या दर्ज करें: अब अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और संबंधित आरटीओ का चयन करके 'Proceed' बटन पर क्लिक करें।मोबाइल नंबर अपडेट सर्विस पर क्लिक करें: स्क्रीन पर उपलब्ध सेवाओं की सूची दिखेगी। यहां 'Services' मेन्यू के अंतर्गत 'Additional Services' या सीधे डैशबोर्ड पर दिखने वाले 'Update Mobile Number' वाले विकल्प पर क्लिक करें।वाहन विवरण का सत्यापन: अब स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, पूरा चेसिस नंबर (Full Chassis Number), इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन व फिटनेस की तारीख दर्ज करनी होगी। इसके बाद 'Show Details' पर क्लिक करें।मालिक की जानकारी का मिलान: स्क्रीन पर वाहन मालिक का नाम, पिता का नाम और वर्तमान में दर्ज पुराना मोबाइल नंबर प्रदर्शित होगा।नया मोबाइल नंबर दर्ज करें: 'Mobile Number' के बॉक्स में अपना नया 10 अंकों का फोन नंबर टाइप करें और 'Generate OTP' पर क्लिक करें।ओटीपी से पुष्टि करें: आपके नए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें और 'Save Details' या 'Update' पर क्लिक करें।जैसे ही आप सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर 'Mobile Number has been updated successfully' का संदेश आ जाएगा और परिवहन विभाग के डेटाबेस में आपका नया नंबर तुरंत प्रभावी हो जाएगा।mParivahan मोबाइल ऐप के जरिए भी संभव है यह प्रक्रियायदि आप कंप्यूटर के बजाय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो केंद्र सरकार के आधिकारिक mParivahan (NextGen mParivahan) ऐप के जरिए भी यह काम आसानी से कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद 'Vehicle Services' सेक्शन में जाएं, अपने वाहन को 'Virtual RC' के रूप में जोड़ें और प्रोफाइल सेटिंग्स या व्हीकल डिटेल्स में जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने के विकल्प को चुनें। वहां भी चेसिस और इंजन नंबर के सत्यापन के बाद ओटीपी दर्ज कर नया नंबर लिंक किया जा सकता है।किन बातों का रखें विशेष ध्यान?आधार लिंकिंग की सुविधा: कई राज्यों (जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि) में यह सेवा पूरी तरह आधार बेस्ड ई-केवाईसी (Aadhaar based e-KYC) से जुड़ी है। ऐसे में सुनिश्चित करें कि आपका नया मोबाइल नंबर आपके पहचान प्रमाण पत्र से भी सही तरीके से जुड़ा हो ताकि भविष्य में ऑनलाइन सेवाओं में कोई रुकावट न आए।फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान: इंटरनेट पर कई निजी पोर्टल और दलाल परिवहन सेवा जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें बनाकर पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। ध्यान रहे कि सरकारी पोर्टल पर यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और इसके लिए हमेशा केवल .gov.in डोमेन वाली आधिकारिक साइट का ही उपयोग करें।
देवास बाईपास पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 21 साल के अनिल अहिरवार की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार 16 साल का भांजा रूप सिंह अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल अपने भांजे रूप सिंह के साथ गुना जा रहे थे। वे अपना गिरवी रखा मोबाइल छुड़ाने के लिए 3 हजार रुपए लेकर निकले थे। अनिल मांगलिया के रहने वाले थे और एक कंपनी में काम करते थे। 4 पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर यह हादसा शंकरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में टोल के पास हुआ। सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रूप सिंह के पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिकअप वाहन की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को रेल पुलिस और यात्रियों ने पकड़ लिया। इसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों की भीड़ युवक को घेरे और कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बाद में रेल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी गोलू गुजराती माली (26), पिता राजेश गुजराती माली के रूप में हुई है। वेटिंग हॉल में सो रहे यात्री की जेब से निकाला मोबाइल जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अहले सुबह झाझा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक यात्री सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगा। नींद खुलने पर यात्री को मोबाइल चोरी होने का पता चला। उसने शोर मचाया, जिसके बाद वेटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात सिपाही और आसपास मौजूद यात्री सतर्क हो गए। पीछा कर प्लेटफॉर्म के पास पकड़ा शोर सुनने के बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे प्लेटफॉर्म के पास पकड़ लिया। इस दौरान यात्रियों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मोबाइल बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने बताया कि पीड़ित यात्री के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेल पुलिस की अपील, कानून हाथ में न लें रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य सामान का ध्यान रखें। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत रेल पुलिस या संबंधित सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आरोपी के साथ मारपीट करने के बजाय उसे पुलिस के हवाले करें और कानून अपने हाथ में न लें।
कटिहार रेल पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जांच अभियान तेज किया है। बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ पर खास नजर है। रेल एसपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 8 और 9 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चला। 1,45,660 रुपये का जुर्माना वसूला इसमें 11 मामले दर्ज हुए, 95.370 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सात लोग गिरफ्तार हुए और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 274 यात्रियों से 1,45,660 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एस्कॉर्ट दल को सतर्क रहने को कहा रेल पुलिस ने त्योहारों के दौरान चोरी, शराब तस्करी और अन्य अपराधों को रोकने के लिए सुरक्षा मजबूत की है। प्रमुख ट्रेनों में लगातार गश्त हो रही है। संदिग्धों और लावारिस सामान की जांच भी की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के बीच तालमेल है। अधिकारियों को लगातार जांच के निर्देश हैं। रात में चलने वाली ट्रेनों में एस्कॉर्ट दल को सतर्क रहने को कहा गया है।
करनाल के गांव स्टौंडी में श्मशान घाट के नजदीक ईंट भट्ठे के पास खेतों में एक युवक का शव मिला है। मृतक के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। शुरुआती स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साईंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। ग्रामीण सुबह खेत में पहुंचे तो मिला शव ग्रामीण राज सिंह ने बताया कि वे सुबह मशीन लेकर खेत में काम करने पहुंचे थे। वहां एक युवक पड़ा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले भी उन्होंने इसी जगह काम किया था, लेकिन तब वहां कोई शव नहीं था। शनिवार सुबह ही युवक का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राज सिंह के अनुसार, मृतक गांव का रहने वाला नहीं लगता। उसकी पहचान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। ट्यूबवेल के पास मिला मोबाइल और खून ग्रामीण राज सिंह ने बताया कि घटनास्थल से काफी दूरी पर एक ट्यूबवेल के पास मोबाइल फोन पड़ा मिला है। वहां खून भी पड़ा हुआ था। शव पर चोटों के निशान होने के कारण मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस अब इन तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि स्टौंडी में भट्ठे के पास खेतों में शव मिला है। पास में श्मशान घाट भी है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं और अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पहचान के बाद होगा पोस्टमार्टम सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद कांबोज ने बताया कि शव को पहचान के लिए करनाल के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
ग्राहकों और ऐप्स के लिए बड़ी खबर: CBIC का बड़ा ऐलान, ऑनलाइन डिलीवरी व कैब ऐप्स पर 5% समान GST लागू
अजमेर शहर में साइबर ठगों ने करीब 4 लाख 72 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने RTO चालान और वेदांता हॉस्पिटल के नाम पर APK लिंक भेजा। इसके बाद खातों से रुपए निकाल लिए। कृष्णगंज थाना पुलिस ने दोनों मामलों में जीरो FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। RTO ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 2.40 लाख शहर के बालाजी नगर, माकड़वाली रोड निवासी रमेश भख्तियापुरी (55) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 30 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल पर RTO E-Challan से संबंधित एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल पर मैसेज आया। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत बैंक से संपर्क कर बचत खाते को फ्रीज करवा दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी बैंक की भारी लापरवाही सामने आई। 3 अक्टूबर को उसकी लोन की किश्त कटनी थी। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि किश्त सीधे लोन खाते में जमा करनी होगी। 5 अक्टूबर को बैंक ने लोन खाते में किश्त जमा कर ली, लेकिन उसी दिन बैंक ने गलती से फ्रीज किए गए बचत खाते से भी किश्त के पैसे काट लिए। 5 अक्टूबर को पीड़ित ने शाखा में जाकर शिकायत की तो पंचशील नगर शाखा ने आश्वासन दिया कि खाता पूरी तरह सुरक्षित है और ब्लॉक होने के बाद फ्रॉड की कोई संभावना नहीं है। लेकिन साइबर ठगों ने 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 14:42 से 14:59 बजे के बीच उसके ICICI बैंक खाता संख्या पंचशील नगर शाखा से 6 बार में कुल 2,40,485 रुपये निकाल लिए। वेदांता हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट के नाम पर 2.32 लाख की ठगी आनासागर लिंक रोड, अजमेर निवासी राजेन्द्र माथुर (75) साइबर ठगी का शिकार हुए। उन्होंने रिपोर्ट दी कि 30 सितंबर 2026 को उन्होंने मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल गुड़गांव में अपनी पत्नी को दिखाने के लिए टेलीफोन से 3.55 PM पर अपॉइंटमेंट लिया। कुछ समय बाद 4.02 PM पर उनके पास एक नंबर से कॉल आया। इसमें बताया कि डॉक्टर का अपॉइंटमेंट टोकन नंबर से मिलेगा, इसके लिए APK फाइल भेजी जा रही है और 5 रुपए पेटीएम करने होंगे। पेटीएम करने की कोशिश की लेकिन नहीं हुआ। ठग ने कहा कि आधार कार्ड व्हाट्सऐप कर दो, भुगतान करवा देता हूं। इस पर APK फाइल को हॉस्पिटल का समझकर आधार कार्ड और आया हुआ OTP दे दिया। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से 98 हजार, 34 हजार और एक लाख रुपए यानि कुल 2,32,000 रुपए निकाल लिए। शक होने पर खाता लॉक कर दिया गया। बाद में खाता खुलवाने पर पता चला कि साइबर फ्रॉड से पैसे निकले हैं। पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर जांच हैड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार को सौंपी है। ……. पढें ये खबर भी…. अजमेर-बदमाशों ने प्लान बदल कारोबारी के घर की थी लूट:पहले IT को सूचना देकर इनाम लेने का प्लान था, फिर अफसर बनकर घर में घुसे अजमेर जिले के नसीराबाद में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर ईनाम की राशि लेने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में खुद ही फर्जी अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को 3 घंटे में पकड़ लिया। पूरी खबर पढें
साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, एक एंड्रॉयड और दो कीपैड मोबाइल बरामद
साहिबगंज, 10 अक्टूबर . Jharkhand के साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से रेलवे सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास एक एंड्रॉयड और दो कीपैड मोबाइल फोन ... Read more
दीपके ने मां को मोबाइल देखने से क्यों किया मना? बोलीं- राहुल गांधी को क्यों नहीं करते गिरफ्तार
अभिजीत दीपके के पिता ने अपने बेटे का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ आम आदमी को गिरफ्तार कर सकती है न कि बलात्कारियों और आतंकवादियों जैसे अपराधियों को।
ज्योतिष और धार्मिक ऐप्स की बढ़ी लोकप्रिता, जनवरी से सितंबर के बीच 25 करोड़ डाउनलोड
भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के बीच ज्योतिष और धार्मिक ऐप्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जनवरी से सितंबर के बीच इन ऐप्स के डाउनलोड 24.8 करोड़ तक पहुंच गए, जिसमें AI का उपयोग भी अहम भूमिका निभा रहा है।
यूपी: मुफ्त राशन के लिए नया मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं, भ्रामक खबरों का खंडन; जानें पूरा अपडेट
उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त राशन लेने के लिए नया मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं है। ओटीपी से राशन वितरण की सुविधा वर्ष 2017 से लागू है और यह विशेष परिस्थितियों में वैकल्पिक व्यवस्था है।
लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साई पब्लिक ने उसकी जूतों से पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी जमीन पर लेटा हुआ है और लोग उसे घेरकर पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। मामला पखोवाल रोड का है। सामने आए वीडियो में पब्लिक की पिटाई के कारण आरोपी के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच वह कबूल करता है कि वारदात के वक्त वे दो लोग थे। वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति कैमरे के सामने आरोपी का पर्स दिखाता है, जिसमें अलग-अलग बैंकों के दर्जनों एटीएम कार्ड भरे हुए हैं। लोगों की पूछताछ में आरोपी ने माना कि वे 'हाथ की सफाई' से लोगों का असली कार्ड बदलकर उन्हें दूसरा कार्ड थमा देते हैं। पीड़ित ने बताई पूरी वारदात, ऐसे करते हैं ठगीजिस व्यक्ति के साथ यह घटना हुई, उसने बताया कि जब वह पैसे निकालने बूथ में गया, तो वहां पहले से ही ये दोनों मौजूद थे। वहां लगी दो मशीनों में से एक एटीएम खराब थी। जब पीड़ित ने चालू मशीन में अपना कार्ड डाला, तो आरोपियों ने उसकी मदद करने की पेशकश की, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बावजूद जब पीड़ित अपना पिन डाल रहा था तो दोनों आरोपी बिल्कुल पीछे आकर खड़े हो गए और चोरी-छिपे मोबाइल से पिन का वीडियो बनाने लगे। नजर पड़ते ही एक को दबोचा, दुकानदार हुए इकट्ठाजैसे ही पीड़ित की नजर वीडियो बनाते हुए आरोपियों पर पड़ी, उसने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से दूसरा साथी वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित ने आसपास के दुकानदारों को बुला लिया। मदद के बहाने करते हैं ‘हाथ की सफाई’पीड़ित ने इन ठगों का मॉडस ऑपरेंडी समझाते हुए बताया कि ये लोग पहले पीछे खड़े होकर पिन देख लेते हैं या रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद मदद करने के बहाने व्यक्ति के हाथ से कार्ड लेकर उसे हूबहू वैसा ही कोई दूसरा फर्जी कार्ड थमा देते हैं। पीड़ित ने अंदेशा जताया है कि उससे पहले एटीएम में आए दो अन्य लोगों की भी इन ठगों ने 'मदद' की थी। पूरी संभावना है कि उन दोनों के कार्ड भी इन्होंने बदल लिए होंगे।
खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त सत्यदेव ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को नया मोबाइल फोन खरीदने की आवश्यकता नहीं है।
देश की हाई सिक्योरिटी जेलों में शुमार जोधपुर सेंट्रल जेल खुद की सुरक्षा नहीं कर पा रही। यहां करीब 2 हजार बंदी हैं। इनमें बड़े गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, हत्यारे, तस्कर के साथ कई बार आतंकी भी शामिल होते हैं। इसके बावजूद यहां जेल प्रहरी के 75 पद खाली हैं। स्वीकृत 180 में से 105 प्रहरी ही तैनात हैं। इनमें से भी निगरानी का जिम्मा केवल 70-80 प्रहरियों पर है। बाकी ऑफिस, मेन गेट की सुरक्षा व मुलाकात व्यवस्था जैसे कार्यों में लगे हैं। प्रहरियों की कमी के कारण जेल की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ चुकी है। यहां आए दिन बंदियों से मोबाइल मिल रहे हैं। पिछले 11 माह में 21 मोबाइल और 14 सिम मिल चुकी हैं। कई बार तंबाकू उत्पाद और नशे की सामग्री भी मिल जाती है। मोबाइल जैसे प्रतिबंधित सामान न केवल जेल में आसानी से पहुंच रहे हैं, बल्कि कई बंदी इनका बेखौफ इस्तेमाल भी कर रहे हैं। मंगलवार को एक बंदी बाथरूम में मोबाइल पर बात कर रहा था। तलाशी ले रहे प्रहरी ने उसे पकड़ लिया। इसके अलावा बंदियों में आपसी झगड़े भी बढ़ रहे हैं। स्टाफ की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई बार एक संतरी को दो बैरकों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। 14 वार्डों के अलग-अलग बैरकों में 80 से 250 तक बंदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में बंदियों पर हर समय नजर रखना एक कर्मचारी के लिए आसान नहीं है। इसी का फायदा उठाकर बंदी आसानी से प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग कर लेते हैं। तंबाकू उत्पाद और नशे की सामग्री भी कई बार जब्त जेल में प्रहरी कम होने से बंदियों को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। चार महीनों में मारपीट व हमलों की चार वारदातें हो चुकी हैं। मामूली विवाद में बंदी झगड़ पड़ते हैं। उन्हें काबू करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में बंदी सुरेंद्र सिंह और गोविंद सिंह के बीच मारपीट हुई। दोनों घायल हो गए। 3 जून को बंदी रमेश से सीताराम, रामप्रकाश और श्यामलाल ने बैरक में मारपीट की। 8 जुलाई को बंदी विश्वास तेजी पर ब्लेड से हमला हो गया। उसके सिर में 5 टांके आए। 30 जुलाई को मटकी से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। इसमें इमरान समेत तीन बंदियों ने रावलराम उर्फ राहुल से मारपीट की। मोबाइल की तलाश में 8-10 प्रहरी लगाए: जेल प्रहरियों को निगरानी के अलावा तलाशी, सुरक्षा गार्ड, बीमार बंदियों को अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ती है। जेलर के साथ 8 से 10 प्रहरियों को तो केवल मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तलाशी में लगा रखा है। यह टीम अलग-अलग समय पर जेल में तलाशी लेती है। जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि नई भर्ती में मिले 39 प्रहरी आने के बाद व्यवस्थाओं में काफी हद तक सुधार हो जाएगा। वार्ड 4 से 7 व 11 में गैंगस्टर भी बंद: जेल के वार्ड नंबर 4, 6, 7 और 11 की बैरकों में गैंगस्टर, हार्डकोर व आदतन अपराधियों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी भी बंद हैं। इन कैदियों की निगरानी जेल प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है। खासकर स्टाफ की कमी के बीच इन वार्डों की सुरक्षा और बंदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना जरूरी है। विवाद की स्थिति में कम संख्या में मौजूद जेल प्रहरियों के लिए हालात को तुरंत नियंत्रित करना अतिरिक्त चुनौती बन जाता है।39 प्रहरी 6 माह बाद जॉइनिंग देंगे: हाल में प्रदेश में 968 जेल प्रहरियों की भर्ती हुई है। इनमें से जोधपुर जेल को 44 प्रहरी मिले। पांच 5 ने त्यागपत्र दे दिया। वे दूसरी भर्ती में पास हो गए थे। इस कारण जोधपुर के खाते में 39 प्रहरी ही रह गए। इन प्रहरियों को 6 माह की ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। इसके बाद ही जॉइनिंग होगी। बताया जा रहा है कि इन 39 में से भी कुछ प्रहरी ऐसे हैं, जो दूसरी भर्तियों में चयनित हो चुके हैं। वे भी जा सकते हैं।
Panipat News: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Bareilly News: आरसीसी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा ग्रामीण
समसपुर गांव में रात की घटना, पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने, वीडियो वायरल
Bhiwani News: किताबों से नाता, मोबाइल से दूरी...रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई बनी सफलता की धुरी
भिवानी। किताबों से नाता और मोबाइल से दूरी रखकर रोजाना आठ से दस घंटे की पढ़ाई अतुल कुमार जांगड़ा की सफलता की धुरी बन गई। अतुल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका पहला प्रयास ही सिविल सर्विसेज में उसे सफलता दिलाकर 13वां रैंक दिला देगा।
Jaunpur News: मोबाइल चार्जर बोर्ड में लगाने के दौरान करंट से युवक की मौत
Young man dies from electric shock while inserting into mobile charger board
Ghaziabad News: ग्रामीणों ने आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया
मोदीनगर। गांव रोरी के ग्रामीणों ने आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
Deoria News: मोबाइल पर उपलब्ध होंगे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड
Patients' health records will be available on mobile phones.
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एनसीआर जोन से गुजरने वाली 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया।
Charkhi Dadri News: मोबाइल हैक कर महिला के क्रेडिट कार्ड से निकाले एक लाख रुपये
मोबाइल हैक कर महिला के क्रेडिट कार्ड से निकाले एक लाख रुपये
लखनऊ, 09 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए नया मोबाइल खरीदने और ओटीपी सत्यापन अनिवार्य किए जाने को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने विराम लगा दिया है। विभाग के अपर आयुक्त सत्यदेव द्वारा जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए किसी भी लाभार्थी को नया मोबाइल खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है। विभाग ने आमजन से ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन ही मुख्य आधार, नहीं बदला नियमखाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, प्रदेश में उचित दर दुकानों पर स्थापित ई-पॉस मशीनों से इलेक्ट्रॉनिक वेइंग स्केल के जरिए तौलकर पहले की तरह ही पारदर्शी तरीके से राशन वितरित किया जा रहा है। यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट पहली बार में मैच नहीं होता, तो उसे उसी दिन दो अतिरिक्त मौके दिए जाते हैं। इसके बाद भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण न होने पर आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन का विकल्प उपलब्ध है। इसके अलावा, राशन कार्ड में दर्ज परिवार का कोई भी अन्य सदस्य सत्यापन कराकर खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है।बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए ओटीपी मात्र वैकल्पिक व्यवस्था, नया फोन लेना अनिवार्य नहींविभाग ने स्पष्ट किया है कि ओटीपी आधारित वितरण की सुविधा कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद वर्ष 2017 से ही निरंतर प्रभावी है। यह सुविधा केवल उन अत्यंत वृद्ध, दिव्यांग या गंभीर रूप से बीमार राशन कार्ड धारकों के लिए एक वैकल्पिक उपाय है, जिनका किसी भी तरह से बायोमेट्रिक या आइरिस मिलान संभव नहीं हो पाता। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 3.41 करोड़ से अधिक राशनकार्डों में से मात्र 83,093 कार्डों पर ही ओटीपी आधारित वितरण हुआ है, जो कुल लेनदेन का नगण्य हिस्सा है। अतः इसके लिए नया मोबाइल खरीदने की बात पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है।
किशनगंज, गुड़गांव में मजदूर की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में छिपा मिला। मोबाइल फोन ऑन करते ही उसकी लोकेशन हरियाणा पुलिस को मिल गई। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने किशनगंज रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से संपर्क कर आरोपी को पकड़ने में मदद मांगी। सूचना मिलते ही RPF की टीम सक्रिय हुई और करीब एक घंटे की तलाश के बाद किशनगंज बस स्टैंड के पास से आरोपी संदीप मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मजलिसपुर का रहने वाला बताया गया है। विवाद के बाद मजदूर के सिर पर रॉड से किया वार जानकारी के अनुसार, किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के मजलिसपुर निवासी जितेंद्र और संदीप गुड़गांव में मिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। इसी दौरान 4 अक्टूबर को दोनों की अपने साथी मजदूर श्रीकेष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। श्रीकेष भागलपुर का रहने वाला था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जितेंद्र और संदीप ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 6 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा मोबाइल बंद कर हुआ फरार मजदूर की मौत के बाद गुड़गांव पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा आरोपी संदीप मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका ठिकाना नहीं मिल पा रहा था। मोबाइल बंद रहने के कारण उसकी लोकेशन भी नहीं मिल रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच कर रही थी। मोबाइल ऑन होते ही किशनगंज में मिली लोकेशन शुक्रवार, 9 अक्टूबर को संदीप ने जैसे ही अपना मोबाइल फोन ऑन किया, हरियाणा पुलिस को उसकी लोकेशन किशनगंज में मिली। इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट पर उपलब्ध संपर्क विवरण के जरिए किशनगंज RPF प्रभारी हृदयेश कुमार शर्मा से संपर्क किया। हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले और फरार आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए उसे पकड़ने में मदद मांगी। एक घंटे तक तलाश, बस स्टैंड के पास दबोचा हरियाणा पुलिस से सूचना मिलने के बाद RPF प्रभारी हृदयेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम को सक्रिय किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशनगंज में आरोपी की तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान करीब एक घंटे तक टीम आरोपी को ढूंढ़ती रही। आखिरकार उसे किशनगंज बस स्टैंड के पास पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद RPF टीम ने आरोपी की तस्वीर लेकर हरियाणा पुलिस को भेजी, ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके। हरियाणा पुलिस को सौंपने की तैयारी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात हरियाणा पुलिस के बागडोगरा के रास्ते किशनगंज पहुंचने की बात थी। इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरियाणा ले जाने की तैयारी थी। इस मामले में गुड़गांव में हुई हत्या, पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपियों की संलिप्तता और किशनगंज में गिरफ्तारी के बीच कई राज्यों की पुलिस के समन्वय की भूमिका सामने आई है।
फ्री राशन के लिए नया मोबाइल खरीदना अनिवार्य नहीं, योगी सरकार ने वायरल मैसेज को भ्रामक बताया
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज फ्री राशन के लिए नया मोबाइल फोन खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है पूरी तरह से भ्रामक है। योगी सरकार ने इस मैसेज को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।
दिल्ली के आनंद विहार में महिला गिरफ्तार, घर से चोरी के 43 मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर . पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाने की Police ने मोबाइल चोरी के एक मामले की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस मामले में Police ने जेजे कैंप निवासी 27 वर्षीय महिला रेशमा को गिरफ्तार किया है. बरामद मोबाइल फोन में वे मोबाइल ... Read more
गुरुग्राम जिले में सोहना सिटी थाने के सामने यूनियन बैंक की इमारत में दिनदहाड़े चोरी हुई। चोरों ने मजदूरों के दो मोबाइल फोन, दो बैग और एसी की तांबे की आठ पाइप चुरा लीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को सुशील नगर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, यूनियन बैंक की इमारत की दूसरी मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मजदूरों के दो मोबाइल फोन, सामान से भरे दो थैले तथा एसी की तांबे की आठ पाइप चोरी कर लीं। बताया जा रहा है कि युवक ने चोरी किए गए सामान को पहले इमारत के पीछे स्थित एक बड़े खाली प्लाट में फेंक दिया। इसके बाद वह कबाड़ बीनने वाले एक युवक से उसका थैला छीनकर लाया और उसमें सामान रखकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके आधार पर कथित आरोपी की पहचान उदाका गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। लोगों ने उसे सुशील नगर से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन मजदूरों को वापस कर दिए हैं। हालांकि, अन्य सामान की बरामदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल दिनदहाड़े सिटी थाने के सामने हुई चोरी की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बावजूद अब तक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने आना बाकी है।
पानीपत CIA-2 पुलिस टीम ने राहगीरों से मोबाइल छीनने और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के 2 मुख्य स्नैचर्स को काबू कर उनकी निशानदेही पर छीने गए मोबाइल खरीदने वाले 2 रिसीवरों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। हेलीपैड के पास घूमते धरे गए मुख्य आरोपी डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि सीआईए टू की पुलिस टीम को गुरुवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 13/17 स्थित हेलीपैड के पास वारदात की फिराक में घूम रहे दो युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान कमल निवासी गांधी कॉलोनी और संजू निवासी ईंदगाह कॉलोनी के रुप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि 30 सितंबर को उन्होंने बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के पास पैदल जा रहे अक्षय निवासी विकास नगर से मोबाइल छीना था। चोरी के मोबाइल खरीदने वाले 2 साथी भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे अपने दो अन्य साथियों अंकुश निवासी गीता कॉलोनी और युसुफ निवासी मारूपुर मालदा, पश्चिम बंगाल हाल किराएदार फ्लोरा चौक के साथ मिलकर वारदात रचते थे। कमल और संजू ने खुलासा किया कि वे पानीपत और करनाल क्षेत्र में अब तक 20 से अधिक मोबाइल स्नेचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और चोरी किए गए सभी मोबाइल अंकुश और युसुफ को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकुश और युसुफ को जीटी रोड टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि शुक्रवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, ताकि स्नेच व चोरी किए गए 20 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए जा सकें और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
भीलवाड़ा: मोबाइल देखने से मां ने टोका, घर से रूठकर निकली छात्रा जयपुर में मिली
गलती से जयपुर की बस में सवार हुई आठवीं की छात्रा को पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।
मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक( 32) की मौत हो गई। घटना के समय युवक घर में अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना बेवर थाना क्षेत्र के उत्तरी काजी टोला मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर की है। अचानक आई गोली चलने की आवाज मृतक की पहचान मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह (32) पुत्र अफजाल अली के रूप में हुई है। आजम गुरुवार को ही जयपुर से अपने घर बेवर लौटा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई। आसपास के लोग तुरंत भागकर कमरे में पहुंचे तो आजम फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना के वक्त घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आजम की मां माहजमा अपनी भांजी का हालचाल लेने गुरसहायगंज गई हुई थीं, जबकि उसके पिता और भाई जयपुर में थे। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम आनन-फानन में स्थानीय लोग आजम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल मैनपुरी और फिर वहां से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि, सैफई पहुंचने से पहले ही रास्ते में आजम ने दम तोड़ दिया। कमरे से तमंचा, 4 कारतूस और मोबाइल जब्त घटना की जानकारी मिलते ही बेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से एक अवैध तमंचा, नाल में फंसा हुआ एक खोखा, चार जिंदा कारतूस और आजम का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर हत्या।
सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता अभियान तेज, 18 अक्टूबर तक गांवों में पहुंचेगी मोबाइल वैन
सवाई माधोपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला न्यायालय परिसर से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ रेल लाइन पर मंडपिया स्टेशन के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और शव को गठरी में बांधकर मॉर्च्युरी तक पहुंचाया जा सका। हादसा शुक्रवार को मंडपिया रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे हमीरगढ़ स्टेशन की ओर हुआ। ट्रैक पार करने की चक्कर में लगी टक्करजीआरपी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक हाइवे की ओर से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी दौरान वो उदयपुर से जयपुर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर के कारण उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे, जिन्हें एक गठरी में ट्रैक से इकट्ठा किया गया। पहचान के डॉक्युमेंट्स नहीं मिलेसूचना मिलते ही जीआरपी स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। टक्कर के बाद शरीर टुकड़ों में बिखर जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने लोवर और टी-शर्ट पहन रखी थी और उसके पास पहचान से जुड़ा कोई भी डॉक्युमेंट्स नहीं मिला। हादसे में युवक का मोबाइल फोन भी पूरी तरह टूट गया। जीआरपी के जवानों ने एक-एक कर मोबाइल के टुकड़ों को भी घटनास्थल से इकट्ठा किया। पुलिस का मानना है कि मृतक आसपास की किसी फैक्ट्री का वर्कर होने की संभावना है। संभवत: पटरी पार करते वक्त हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और फैक्ट्रियों से कॉन्टेक्ट कर मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।
हिसार जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करते हुए अग्रोहा थाना पुलिस ने महिला को अश्लील मैसेज भेजने, बार-बार फोन कॉल करने और अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में गांव खासा महाजन निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर इसी महिला से छेड़छाड़ के मामले में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद उसने दोबारा महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को खासा महाजन निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी प्रवीन उसे मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजता था, बार-बार कॉल करता था और अश्लील इशारे कर परेशान करता था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुनीता ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ करने पर पहले भी जा चुका जेल पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी पीड़िति महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था और जेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा महिला को परेशान करने की शिकायत मिलने पर नए सिरे से मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। एसपी हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना, अश्लील संदेश भेजना, बार-बार फोन कर परेशान करना या उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाना गंभीर मामला है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को डराने, धमकाने या परेशान करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हिसार पुलिस की प्राथमिकता है।
भारत में मोबाइल नेटवर्क ट्रैफिक 2025 से 2030 के बीच सालाना 17 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : रिपोर्ट
New Delhi, 9 अक्टूबर . India में मोबाइल नेटवर्क ट्रैफिक 2025 से 2030 के बीच सालाना लगभग 17 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि दूरसंचार ऑपरेटरों का राजस्व सालाना 2.7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. यह जानकारी Friday को जारी एक रिपोर्ट में दी गई. केपीएमजी इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया ... Read more
मेरठ में दिनदहाड़े युवक का मोबाइल लूटा:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात, 17 सेकेंड का CCTV सामने आया
मेरठ शहर में दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात का CCTV सामने आया है। शाहपीर गेट स्थित खत्ता रोड पर बाइक सवार दो बदमाश सड़क किनारे बैठे एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। 17 सेकंड के वीडियो में मजदूर सड़क किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचते हैं। बाइक सवारों में से एक अचानक मजदूर का मोबाइल छीन लेता है। इसके बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। मजदूर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश उसकी आंखों के सामने से मोबाइल लेकर निकल जाते हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना की चर्चा है। वीडियो में बदमाशों की हरकत साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में भारत की टेक्नोलॉजी और स्वदेशी इनोवेशन की झलक देखने को मिली। इस आयोजन में एआई चश्मे, बैटरी में पानी की चेतावनी देने वाली तकनीक, 64-बिट स्वदेशी चिप और एक साथ हजारों ड्रोन कंट्रोल
इंदौर में मोबाइल स्नेचिंग और चोरी की वारदातें सामने आई हैं। कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुलमर्ग परिसर के मुख्य द्वार के सामने बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का स्मार्टफोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रौनक और उसके साथी मंजेश उर्फ बाजरा उर्फ चौहान को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब लूट के 10 मोबाइल बरामद होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, एमजी रोड क्षेत्र में ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला की सोने की चेन और पेंडल चोरी हो गया। दूसरी ओर, खजराना पुलिस ने दो महिलाओं सहित करीब सात लोगों को उनके चोरी और गुम हुए मोबाइल वापस दिलाए। बिना नंबर की पल्सर से आए, मोबाइल छीनकर भागे कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, गुलमर्ग परिसर, कनाड़िया रोड निवासी लवकुश पुत्र रामवरन राठौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार को वह अपनी सोसाइटी के गेट नंबर-1 के पास खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से स्मार्टफोन छीना और दोनों तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया। डीसीपी अमन राठौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए रौनक पुत्र प्रहलाद और उसके साथी मंजेश उर्फ बाजरा उर्फ चौहान को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 10 लूट के मोबाइल बरामद किए गए हैं। पहले भी कर चुका है मोबाइल लूट की वारदातें पुलिस के अनुसार, आरोपी रौनक पहले भी कनाड़िया क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उस पर एक ही दिन में करीब तीन मोबाइल लूट की लगातार वारदातें करने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और बरामद मोबाइल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। खजराना पुलिस ने लौटाए चोरी और गुम हुए मोबाइल खजराना पुलिस ने लोगों को राहत देते हुए दो महिलाओं सहित करीब सात लोगों के चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए। संबंधित लोगों के मोबाइल पिछले दिनों अज्ञात परिस्थितियों में चोरी या गुम हो गए थे। पुलिस ने गुरुवार रात लोगों को उनके मोबाइल लौटाए। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित लोगों को राहत मिली। ई-रिक्शा में महिला की सोने की चेन और पेंडल चोरी एमजी रोड क्षेत्र में खरीदारी के लिए राजबाड़ा पहुंची एक महिला की सोने की चेन और उसमें लगा पेंडल चोरी हो गया। भागीरथपुरा निवासी आशा सोनी गुरुवार को अपनी जेठानी भारती और बेटी जया के साथ बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों यात्री ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। महिला के मुताबिक, इसी दौरान ई-रिक्शा में तीन अन्य महिलाएं भी सवार हुईं। आरोप है कि इसी बीच अज्ञात महिलाओं ने आशा सोनी के गले से सोने की चेन और उसमें लगा पेंडल चोरी कर लिया। घटना का पता चलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने चोरी और लूट पर अंकुश लगाने की चुनौती शहर में मोबाइल लूट, चोरी और सार्वजनिक परिवहन में आभूषण चोरी की घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती हैं। कनाड़िया में आरोपियों से मोबाइल बरामद होना अन्य वारदातों का खुलासा करने में मददगार हो सकता है। वहीं, ई-रिक्शा में हुई चेन चोरी के मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी महत्वपूर्ण होगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिहार के केंद्रीय समिति सदस्य ओंकारनाथ बनवाल के घर हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात की। चार बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को हथियारों के बल पर डराया और उनके साथ मारपीट भी की। आलमारी को तोड़कर गहने और नकदी ले गए घटना देवघर के बेला बागान में देर रात हुई। अपराधियों ने घर में रखे आलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। आरोप है कि लूटपाट के दौरान उन्होंने ओंकारनाथ की पत्नी और बेटे से मारपीट भी की। ओंकारनाथ उस समय किसी काम से घर पर नहीं थे। ओंकारनाथ बनवाल की पत्नी से मारपीट वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सहायक अवर निरीक्षक रामविलास शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर गोदरेज टूटा हुआ मिला है और महिला से मारपीट की बात भी सामने आई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। लूटे गए सामान की कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
सचिव मेरा मोबाइल छीन लेता है। गांव के विकास का सरकारी पैसा कब आता है और कब निकल जाता है, मुझे पता ही नहीं चलता। वह घर आकर मोबाइल लेता है और उसमें आने वाला ओटीपी डालकर चला जाता है। यह कहना है झलौन गांव की महिला सरपंच लक्ष्मी बाई का। निर्विरोध चुनी गई लक्ष्मी बाई कहती हैं कि सरपंच बने चार साल से ज्यादा हो गए। 40 लाख रुपए से अधिक के काम हो चुके हैं, लेकिन वे कहीं नजर नहीं आते। पूछने पर धमकी दी जाती है। इससे अच्छा तो मैं सरपंच ही नहीं बनती। डिप्टी कलेक्टर को सुनाई फरियाद गुरुवार को लक्ष्मी बाई गांव से करीब 55 किलोमीटर दूर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को शिकायत सौंपी। उन्होंने गांव के सचिव पुष्पराज सिंह लोधी पर मनमानी करने, सरकारी राशि के इस्तेमाल में गड़बड़ी और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गहलोत ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। मोबाइल लेकर OTP डालने का आरोप महिला सरपंच का आरोप है कि गांव के विकास कार्यों और सरकारी राशि के लेन-देन पर सचिव का नियंत्रण है। सचिव उनके घर आकर मोबाइल ले लेता है और उसमें आने वाले ओटीपी का इस्तेमाल करता है। इसके बाद वह मोबाइल लौटाकर चला जाता है। सरपंच के मुताबिक, उन्हें यह तक पता नहीं चल पाता कि विकास कार्यों के लिए सरकारी राशि कब खाते में आती है और कब निकाल ली जाती है। लक्ष्मी बाई का कहना है कि गांव में चार साल से अधिक समय में 40 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की राशि खर्च होने की बात सामने आई है, लेकिन मौके पर काम दिखाई नहीं देते। जब उन्होंने इस संबंध में सवाल उठाए तो उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया। व्यापारी से खरीदारी और बिलों में गड़बड़ी का आरोप शिकायत में महिला सरपंच ने गांव के व्यापारी संदीप जैन का भी जिक्र किया है। उनका आरोप है कि सचिव गांव के विकास कार्यों के लिए सीमेंट, लोहा, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री इसी व्यापारी से खरीदना बताता है। सरपंच के मुताबिक, सामग्री के बिल वास्तविक लागत से कई गुना अधिक राशि के बनाए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिलों में कथित गड़बड़ी का विरोध करने पर उन्हें और गांव के कुछ पंचों को धमकियों का सामना करना पड़ा। सरपंच का दावा है कि कई बार बिल तैयार होने के बाद मोबाइल पर ओटीपी आने पर दबाव बनाकर उनसे हस्ताक्षर भी करवाए गए। ‘पढ़ी-लिखी नहीं हो, ज्यादा दिमाग मत लगाओ’ लक्ष्मी बाई के मुताबिक, जब उन्होंने सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो उन्हें कथित तौर पर यह कहकर चुप कराने की कोशिश की गई कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और ज्यादा दिमाग न लगाएं। सरपंच ने जब कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से शिकायत करने की बात कही, तो आरोप है कि सचिव ने जवाब दिया कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा और जहां शिकायत करना है, कर दें। महिला सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव पुष्पराज सिंह लोधी का प्रभाव गांव में इतना अधिक है कि वह अपनी मर्जी से काम करवाता है। उन्होंने दावा किया कि गांव में हुए विकास कार्यों और उनके नाम पर प्रस्तुत बिलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कथित अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। पहले भी फायरिंग के मामले में निलंबन का दावा शिकायतकर्ता ने सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब चार साल पहले गांव में एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना के बाद उसे निलंबित भी किया गया था। सरपंच के अनुसार, सचिव कथित तौर पर अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कहता है कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। जिला पंचायत सीईओ ने जांच का दिया भरोसा महिला सरपंच की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने इसे गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और इसकी जिम्मेदारी शहपुरा जनपद पंचायत के सीईओ को सौंपी जा रही है। सीईओ के मुताबिक, जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गांव के विकास कार्यों, सरकारी राशि के इस्तेमाल और बिलों को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
मां शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा शुरू हो गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त हाथों में पताका लेकर पैदल मैहर की ओर बढ़ रहे हैं। नवरात्रि के चलते चित्रकूट-सतना मार्ग पर भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। इन पदयात्रियों की सेवा के लिए जगह-जगह सामाजिक संगठन और ग्रामीण आगे आए हैं। कोठी के पास विश्व हिंदू परिषद ने एक सेवा शिविर लगाया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए जलपान, चाय, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। शिविर में प्राथमिक उपचार और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है। विश्व हिंदू परिषद का यह सेवा कार्यक्रम नवरात्रि तक चलेगा। प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख यतेंद्र पाठक और जिला मंत्री रावेन्द्र सिंह समेत कई लोग इस व्यवस्था में जुटे हैं।
भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में 19 वर्षीय चेतना शर्मा की बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस: टाटा एल्क्सी का ड्रोन सिस्टम, इनवास की स्मार्ट खेती; एआई संचालित नेटवर्क का दिखा क्रेज
Gorakhpur News: मोबाइल छीनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद
Three accused arrested for mobile snatching; phones recovered.
Yamuna Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.85 लाख
साइबर ठगों ने जगाधरी निवासी युवक का मोबाइल हैक कर उसके फोन-पे खाते से 1.85 लाख रुपये निकाल लिए।
Sultanpur News: लेखपालों ने छोड़ा मोबाइल का प्रशासनिक ग्रुप, बंद किया ऑनलाइन काम
लेखपालों ने छोड़ा मोबाइल का प्रशासनिक ग्रुप, बंद किया ऑनलाइन काम
Sirmour News: पांवटा में फिर शुरू हुई मोबाइल कैंटीन सुविधा, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार
लंबे समय से उठाई जा रही मांग के बाद पांवटा साहिब में पूर्व सैनिकों के लिए एक बार फिर मोबाइल कैंटीन सुविधा शुरू हो गई है।
Siddharthnagar News: मोबाइल एसेसरीज की तस्करी करते युवक गिरफ्तार
Youth arrested for smuggling mobile accessories
Mirzapur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल नकदी और आभूषण लेकर भागे उचक्के
The thieves made the woman inhale intoxicants and fled with her mobile phone, cash and jewellery.
Fatehabad News: 21 दिन बीते, लैब में नहीं भेजे गए मोबाइल फोन, जांच पर सवाल
फतेहाबाद। शहर के भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी 26 साल के गौरव के सुसाइड मामले में 21 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कानपुर के रामादेवी चौराहे पर गुरुवार चोरों ने महज 20 मिनट के भीतर दो मोबाइल पार कर दिए। हैदराबाद से आई बुटीक संचालक और बनारस की रहने वाली फार्मेसी फाइनल ईयर की छात्रा को चोरों ने निशाना बनाया। एक महिला केला खरीदने में व्यस्त थी, तो दूसरी कॉलेज से छुट्टी के बाद गोलगप्पे खा रही थी। इसी दौरान दोनों के मोबाइल चोरी हो गए। घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िताओं ने शाम 6:30 बजे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। चौराहे पर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केला खरीदने के दौरान पर्स से मोबाइल चोरी पहली घटना में हैदराबाद निवासी केएम सोमना ने बताया कि वह बुटीक संचालक हैं। गुरुवार को वह ट्रेन से कानपुर पहुंचीं थीं। रामादेवी चौराहे पर वह केला खरीदने लगीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद बहन काजल के पर्स से मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि वह अपने स्वर्गीय पिता प्रमोद कुमार की पितृ पूजा में शामिल होने कानपुर आई थीं। घटना के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। गोलगप्पे खाते समय छात्रा का मोबाइल पार दूसरी घटना में बनारस निवासी स्नेहा श्रीवास्तव का मोबाइल चोरी हो गया। स्नेहा फार्मेसी फाइनल ईयर की छात्रा हैं और श्यामनगर में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह रामादेवी चौराहे पर गोलगप्पे खा रही थीं। इसी बीच किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी फोन नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र खोलेगा राज रामादेवी चौराहे पर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पीड़िताओं ने पुलिस से फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान करने की मांग की है। उनका कहना है कि कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में साइबर फ्रॉड और डीपफेक कंटेंट रोकने के लिए वैश्विक फ्रेमवर्क की आवश्यकता पर जोर दिया।
पुलिस ने चोरी करने वाले दो भाइयों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक समेत लैपटॉप और मोबाइल बरामद
पुलिस ने चोरी करने वाले दो भाइयों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक समेत लैपटॉप और मोबाइल बरामद
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिला न्यायालय परिसर से चोरी हुई एक अधिवक्ता की बाइक का अब शहर में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है और उनके मोबाइल पर लगातार ट्रैफिक चालान के मैसेज आ रहे हैं। सरकंडा के इमलीभाठा निवासी अधिवक्ता भुनेश्वर महंत की मोटरसाइकिल 14 जुलाई को कोर्ट परिसर से चोरी हो गई थी।
डायरेक्ट-टू-डिवाइस सैटेलाइट कनेक्टिविटी: जानिए कैसे बिना मोबाइल टावर के सीधे आपके फोन तक पहुंचेगा Jio इंटरनेट
नई दिल्ली के यशोभूमि में India Mobile Congress (IMC) के 10वें एडिशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2022 में 5G लॉन्च होने के बाद से देश में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 10 गुना तक बढ़ गई है।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में झूठे छेड़खानी के मामले में फंसाने की धमकी देकर 13 लाख रुपए की कथित अवैध वसूली करने के मामले में थाना सेक्टर-6 पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रकम ले रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नकदी के अलावा बातचीत में इस्तेमाल मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी राजेश कुमार और कलानौर निवासी सुरेंद्र के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने अपने कार्यालय में रिसेप्शन पर कॉलिंग के काम के लिए नौकरी का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर एक युवती नौकरी के लिए कार्यालय पहुंची। इंटरव्यू के बाद वह वहां से चली गई। इसके कुछ समय बाद युवती ने शिकायतकर्ता पर छेड़खानी के आरोप लगाए। पहले 5 लाख मांगे, फिर 13 लाख में समझौते की बात शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उसके पास फोन आया और मामले में समझौता करवाने के नाम पर रकम मांगी जाने लगी। शुरुआत में 5 लाख रुपए देने का दबाव बनाया गया। बाद में आरोपी राजेश कुमार झा ने फोन कर कथित तौर पर 13 लाख रुपए में मामला खत्म करवाने की बात कही। पुलिस ने जाल बिछाकर रकम लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-6 पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों को रकम लेते हुए मौके पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश कुमार झा से 3 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। साथ ही बातचीत में इस्तेमाल मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार को भी कब्जे में लिया गया। 2 आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया पुलिस ने आरोपी दिल्ली निवासी राजेश कुमार और कलानौर निवासी सुरेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने काबू किया है, जिसे नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश थाना सेक्टर-6 प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
झज्जर के कस्बा बादली में चोरों ने एक मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर रात के समय दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सुबह दुकान पहुंचने पर चला चोरी का पतादुकान मालिक सन्नी ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो महंगे मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद मामले की सूचना बादली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य:सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू करवाई। पुलिस की स्पेशल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसदुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। फुटेज में वारदात से जुड़ी गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बैंक से अस्पताल तक मोबाइल पर सेवाएं, वीडियो में PM मोदी बोले- DBT से 5 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे
प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख के 112 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
प्रतापगढ़ पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपए मूल्य के 112 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके असली मालिकों को सौंपे।
मुजफ्फरपुर में एक युवक कुरियर के नाम पर ठगी का शिकार हुआ, जहां जालसाजों ने उसके मोबाइल की कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग सक्रिय कर दी। करीब चार घंटे तक उसका नंबर जालसाजों के नियंत्रण में रहा।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत का मोबाइल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उम्मीद से ज्यादा विकसित हुआ है। यह अब शासन और सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी का एक प्रमुख साधन बन गया है। सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सिस्टम के माध्यम से लगभग 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए हैं। नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण के उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सैकड़ों सरकारी सेवाएं अब मोबाइल फोन के माध्यम से उपलब्ध हैं और डीबीटी के परिणामस्वरूप 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए हैं।पिछले दशक में टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की भूमिका में बदलाव पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोबाइल फोन सुशासन का एक उपकरण बन गया है। डीबीटी ने न केवल सरकारी पैसे के ट्रांसफर की सुविधा प्रदान की है बल्कि इस पैसे को गलत हाथों तक पहुंचने से रोकने में भी मदद की है।जिन लोगों को पहले की व्यवस्था से फायदा हुआ था उनका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों ने कमाई खो दी है,उन्हें मोदी पसंद नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बदलावों के विरोध के बावजूद,वह उन्हें लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बचाए गए धन का इस्तेमाल अब सही उद्देश्य के लिए किया जा रहा है।मोदी ने डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा मोबाइल फोन अब चैट का माध्यम नहीं रह गया है,लेकिन इससे यात्रा कम हो गई है, प्रतीक्षा का समय कम हो गया है और सुविधा अधिक हो गई है। यह देश के नागरिकों से टेक्नोलॉजी से मिलने वाला सबसे बड़ा फायदा है।उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10-12 सालों में मोबाइल फोन अपनी सिर्फ बातचीत की पारंपरिक भूमिका से काफी आगे बढ़ गए हैं और गरर्नेंस के लिए एक माध्यम बन गए हैं। उन्होंने कहा,एक दशक पहले डिजिटल विभाजन एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। नई तकनीक तेजी से कुछ खास लोगों का विशेषाधिकार बनती जा रही थी। सरकार ने डिजिटल इंडिया के माध्यम से मोबाइल फोन को अपनी डिजिटल रणनीति का केंद्र बनाकर इसका जवाब दिया।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि डीपफेक एक बड़ी चुनौती है और धोखाधड़ी और सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए एक वैश्विक ढांचे की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए एक समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया क्योंकि डिजिटल खतरे तेजी से राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर रहे हैं।पीएम मोदी ने सरकारों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, टेलीकॉम ऑपरेटरों और वित्तीय संस्थानों से साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे खतरों से निपटने का अनुभव है और वह अपनी सीख अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है।
छात्र से मोबाइल छीनने वाला आरोपी काबू:रतिया में कोचिंग जा रहा था, 2 साथी पहले ही पकड़े जा चुके
फतेहाबाद जिले के रतिया में पुलिस ने छात्र से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद के बीराबदी गांव निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना शहर रतिया प्रभारी प्रवीन ने बताया कि एक छात्र ने शिकायत दी थी। वह 17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब पौने 3 बजे रतिया में महाराजा होटल के पास अपने कोचिंग सेंटर जा रहा था। तभी बाइक पर आए 2 युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। 2 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीसरे सह-आरोपी हरपाल सिंह को भी पकड़ा गया है। छात्र ने पहले खुद आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को केस नंबर 181, धारा 304(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
डिजिटल इंडिया की बड़ी कामयाबी: PM मोदी बोले- मोबाइल में समाए अस्पताल और बैंक, गलत हाथों में जाने से बची भारी रकम
अजमेर: मोबाइल चोरी के विवाद में दिल्ली से आए जायरीन पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में
अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में दिल्ली से जियारत करने आए एक जायरीन पर मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल जायरीन के शोर मचाने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भीलवाड़ा में दो दर्दनाक घटनाएं: मोबाइल पर डांट से 14 वर्षीय छात्रा लापता, 12 साल के छात्र की मौत
भीमगंज थाने में मोबाइल देखने पर डांटने से नाराज छात्रा के लापता होने और शंभुगढ़ में छात्र का शव मिलने से सनसनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। पीएम ने डिजिटल इंडिया और मोबाइल-इंटरनेट कनेक्टिविटी के महत्व पर जोर दिया।
'जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हुई, वो मोदी से प्यार करेंगे?' मोबाइल कांग्रेस इवेंट में बोले PM
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में PM ने DBT के जरिए सरकारी मदद सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई. यह रकम गलत हाथों में जाने से रोकी गई. PM ने डिजिटल सुरक्षा, डीपफेक और भारत के गेमिंग इकोसिस्टम पर भी बात की.
‘नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा,’ इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी
New Delhi, 8 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)- 2026’ के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया. यह आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक द्वारका के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में हो रहा है. इस साल जीएसएमए बोर्ड की बैठक के लिए India को चुना ... Read more
भारत में अब 55 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन, सुशासन का एक साधन बना मोबाइल फोन: प्रधानमंत्री मोदी
New Delhi, 8 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को New Delhi के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया, और India के दूरसंचार विकास के अगले चरण, 5जी विस्तार और 6जी महत्वाकांक्षाओं पर प्रकाश डाला. इस दौरान, Prime Minister Narendra Modi ने लोगों को संबोधित करते हुए ... Read more
'नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा,' इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)- 2026' के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया।
'नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा,' इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)- 2026' के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। यह आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक द्वारका के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में हो रहा है। इस साल जीएसएमए बोर्ड की बैठक के लिए भारत को चुना गया है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दुनिया भर से आए टेलीकॉम ऑपरेटर्स, एक्सपर्ट्स, एकेडमिया और स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों का भारत में स्वागत किया।
काकपोरा: जम्मू-कश्मीर के काकपोरा में सूखी घास से लदे टाटा मोबाइल में लगी भीषण आग
8 अक्टूबर, गुरुवार: काकपोरा में सूखी घास से लदे टाटा मोबाइल में आग लग गई, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज कश्मीर ने visuals जारी किए।
क्या ज्यादा मोबाइल और सोशल मीडिया बिगाड़ रहा है मानसिक सेहत? जानें डिजिटल स्ट्रेस के संकेत
World Mental Health Day: इस लेख में जानें कि ज्यादा मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल मानसिक सेहत को कैसे प्रभावित कर सकता है, डिजिटल स्ट्रेस के कौन-कौन से संकेत नजर आते हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।
IMC 2026 में इस बार सिर्फ 5G और 6G ही नहीं, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल रही है. इवेंट में इन टेक्नोलॉजी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इनके इस्तेमाल और संभावनाओं को समझना आसान होगा.
13 मिनट में कंपनी को लगा डेढ़ करोड़ का चूना, फील्ड एजेंट का मोबाइल हैक कर किए ताबड़तोड़ ट्रांजेक्शन
13 मिनट में कंपनी को लगा डेढ़ करोड़ का चूना, फील्ड एजेंट का मोबाइल हैक कर किए ताबड़तोड़ ट्रांजेक्शन
पानीपत में ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल कराने के नाम पर एक युवक से साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने फोन कर ऑनलाइन ऑर्डर की जानकारी दी और ओटीपी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन हैक हो गया। फिर उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक लाख रुपये थे जमा शिकायत में सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल कलां निवासी और वर्तमान में पानीपत स्थित एएनएस इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जीटी रोड में रहने वाले संदीप ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक की ककरोई चौक सोनीपत शाखा में खाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके खाते में करीब एक लाख रुपये जमा थे। ऑनलाइन ऑर्डर से किया इनकार संदीप ने बताया कि वह ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके नाम से कोई ऑनलाइन ऑर्डर है। संदीप ने ऑर्डर होने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे ऑनलाइन ऑर्डर की ओटीपी के बारे में पूछा और ऑर्डर कैंसिल कराने की बात कही। मैसेज आया और हैक हो गया फोन शिकायतकर्ता के अनुसार उसने जैसे ही मोबाइल पर आया मैसेज देखा, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके खाते से 90 हजार रुपये निकल गए। रकम निकलने के बाद उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस से की रकम वापस दिलाने की मांग पीड़ित ने अब साइबर अपराध थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल के NRC में महिलाओं पर स्प्रे कर चोरी, जाली गेट काटकर घुसा बदमाश; मोबाइल और नकदी लेकर फरार
सतना के जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में मंगलवार-बुधवार की रात चोरी हुई। एक चोर जाली वाला गेट काटकर वार्ड में घुसा। उसने कुपोषित बच्चों के साथ सो रहीं महिलाओं पर स्प्रे किया और उनके मोबाइल व नकदी लेकर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। चोर एनआरसी में भर्ती कुसुम और प्रियंका रैकवार के मोबाइल ले गया। कुसुम के बैग से 500 रुपए नकद भी चोरी हुए। घटना के समय तीन महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ सो रही थीं, साथ ही एक नर्स और केयरटेकर भी मौजूद थे। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिशअस्पताल प्रबंधन ने बुधवार शाम सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और पुलिस चौकी होने के बावजूद इस चोरी से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
गयाजी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशीला बिस्किट या चाय पिलाकर बेहोश कर देता था। फिर उनके मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो जाता था। आरोपी के पास से छह स्मार्ट मोबाइल फोन, 120 नशीली गोलियां, संदिग्ध नशीला पाउडर, बिस्किट, डेबिट कार्ड और रेलवे टिकट मिले हैं। रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। यह मामला 4 अक्टूबर को वारिसलीगंज में एक यात्री के बेहोश मिलने के बाद सामने आया। जांच में पता चला कि उसे ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार बनाया गया था। इसके बाद एक संयुक्त टीम बनी। तकनीकी सबूतों और जानकारी के आधार पर 7 अक्टूबर को गयाजी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1सी पर गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश कुमार (55) बताया जो नालंदा का है। संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में संदिग्ध सामान बरामद हुए। यात्रियों को ऐसे बनाता था अपना शिकारपुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन में सफर के दौरान पहले किसी यात्री को बातचीत के जरिए अपने विश्वास में लेता था। इसके बाद वह यात्री को अपना सामान देखने के लिए कहकर चाय या बिस्किट लाने की बात करता था। इसी दौरान वह चाय, बिस्किट अथवा किसी अन्य खाने की चीज में नशीला पदार्थ मिला देता था। कुछ मामलों में नशीला पदार्थ पाउडर के रूप में इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। यात्री के बेहोश होने के बाद आरोपी उसका मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लेता था और मौका देखकर ट्रेन से उतर जाता था। ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत कार्रवाईयह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत की गई। सहायक सुरक्षा आयुक्त गया संजय कुमार सिंह और रेल पुलिस उपाधीक्षक गुलशन कुमार के निर्देशन में RPF और GRP की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम में RPF पोस्ट गया के अधिकारी एवं जवान, अपराध आसूचना शाखा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।अधिकारियों ने बताया कि रेलवे में जहरखुरानी की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर हैं। ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विश्व दृष्टि दिवस आज...:बच्चों में भी बढ़ रही मायोपिया की समस्या, मोबाइल से दूरी और खुली धूप जरूरी
बच्चों की कमजोर होती नजर के बीच मप्र के सरकारी आंकड़े बड़ा विरोधाभास दिखा रहे हैं। बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रदेश ने तय लक्ष्य से 23% ज्यादा काम किया, लेकिन स्कूली बच्चों को मुफ्त चश्मे देने का लक्ष्य 26% पीछे रह गया। मप्र आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के मुताबिक 6.25 लाख मोतियाबिंद ऑपरेशन के लक्ष्य के मुकाबले 7.70 लाख ऑपरेशन हुए। यानी 123% लक्ष्य हासिल हुआ। वहीं 89,300 स्कूली बच्चों को चश्मे देने के लक्ष्य के मुकाबले 65,937 बच्चों तक ही चश्मे पहुंचे। यानी 23,363 बच्चे लक्ष्य से कम रहे। यह अंतर इसलिए अहम है क्योंकि बच्चों में मायोपिया (दूर की चीजें न दिखना) की समस्या कम उम्र में हो रही है। आई एक्सपर्ट डॉ. गणेश पिल्लै बताते हैं कि इसके पीछे मोबाइल या स्क्रीन टाइम को ही जिम्मेदार मानना पर्याप्त नहीं है। लगातार नजदीक की चीजों पर नजर टिकाए रखना व बाहर प्राकृतिक रोशनी में कम समय बिताना भी जोखिम बढ़ा रहा है। दूर से ब्लैक बोर्ड पर धुंधला दिखे, आंखें सिकोड़नी पड़ें तो ये मायोपिया के संकेत यानी स्कूली बच्चों को चश्मे देने के कुल टारगेट के मुकाबले 23 हजार 363 बच्चों को मुफ्त चश्मे नहीं बांट सके। बच्चे में लक्षण दिखें तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें ब्लैकबोर्ड दूर से साफ न दिखना। टीवी के बहुत पास जाकर देखना। दूर देखने के लिए आंखें सिकोड़ना। पढ़ाई के दौरान सिरदर्द की शिकायत। बच्चे के चश्मे का माइनस नंबर लगातार बढ़ते चले जाना। पैरेंट्स के लिए 3 अहम सुझाव... आउटडोर टाइम: बच्चे को रोज प्राकृतिक रोशनी में बाहर खेलने दें। नियर वर्क में ब्रेक: मोबाइल, किताब और दूसरे नजदीकी काम लगातार न करने दें। नजर की जांच: शिकायत होने का इंतजार न करें; नियमित स्क्रीनिंग कराएं। 2050 तक हर 2 में से 1 व्यक्ति को मायोपिया होने का अनुमानएक वैश्विक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक दुनिया में करीब 4.76 अरब लोग मायोपिया प्रभावित हो सकते हैं। इनमें 94 करोड़ को हाई मायोपिया हो सकता है। हाई मायोपिया में रेटिना से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम बढ़ जाता है।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक मोबाइल सर्विस भारत से पहले बांग्लादेश पहुंच गई है। वहां बांग्लालिंक के साथ मिलकर यह सर्विस शुरू की गई है, जिससे चुनिंदा 4G फोन मोबाइल टावर की पहुंच से बाहर होने पर सीधे सैटेलाइट से जुड़ सकेंगे।
Mohali News: कुड़ावाला में मोबाइल टावर से सात बैटरियां चोरी, ब्रेजा सवार थे चोर
कुड़ावाला में मोबाइल टावर से सात बैटरियां चोरी, ब्रेजा सवार थे चोर
Kushinagar News: जिला मुख्यालय पर लगेगा बूस्टर, मोबाइल नेटवर्क की समस्या होगी दूर
Booster to be installed at district headquarters; mobile network issues to be resolved.
Kaithal News: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 1.11 लाख की ठगी, फाइल डाउनलोड करते ही कटने लगे पैसे
1.11 lakh swindled via mobile APK file; money started getting deducted immediately upon downloading the file.
Agra News: मोबाइल देखने से टोका तो युवक ने भाई-पिता को बुलाकर पीटा
मोबाइल देखने से टोका तो युवक ने भाई-पिता को बुलाकर पीटा
Unnao News: बिहार एसओ का मोबाइल हैक, ठगों ने भेजा फर्जी चालान लिंक
बिहारएसओका मोबाइल हैक, ठगों ने भेजा फर्जी चालान लिंक
Yamuna Nagar News: मोबाइल से नियंत्रित होंगी ट्रैफिक लाइटें, जाम से मिल सकेगी राहत
मोबाइल से नियंत्रित होंगी ट्रैफिक लाइटें, जाम से मिल सकेगी राहत
नालंदा में बुधवार शाम पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम गोली मार दी गई। बुलेट पेट में लगी है। घायल छज्जुपुर निवासी द्वारिका प्रसाद का बेटा अनीश कुमार (23) है। उसे एकंगसराय सीएचसी में ले जाया गया था। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल अनीश ने अस्पताल में बताया कि वह गांव की एक दुकान पर बैठकर अपने मोबाइल में लूडो खेल रहा था। उसी दौरान निरंजन यादव नाम का युवक पहुंचा और अनीश से उसका मोबाइल मांगने लगा। अनीश ने जब मोबाइल देने से मना किया, तो निरंजन ने अचानक पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल के चचेरे भाई नीतीश कुमार ने उसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया। घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जुपुर गांव की है। 2 साल पहले अपहरण भी किया था घायल अनीश के भाई रजनीश ने बताया कि यह केवल मोबाइल का विवाद नहीं है, बल्कि इसके पीछे पुरानी रंजिश है। रजनीश के मुताबिक, आरोपी निरंजन यादव ने करीब दो साल पहले मखदुमपुर से उसका अपहरण कर लिया था। दुश्मनी के मुख्य कारण का खुलासा करते हुए रजनीश ने बताया कि अनीश की बातचीत निरंजन की एक महिला रिश्तेदार मामी से होती थी। निरंजन को यह बात पसंद नहीं थी और वह इसी बात को लेकर रंजिश रखता था। अनीश हाल ही में 3 अक्टूबर को प्रदेश से गांव लौटकर आया था, जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। आवेदन नहीं मिला है, कार्रवाई की जाएगी तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि अनीश कुमार और आरोपी पक्ष के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और गोली चलने की घटना हुई है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। घायल के पूरी तरह से होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी होगी।
एडीए कॉलोनी से राठी हॉस्पिटल वाले रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने राह चलते व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना 5 अक्टूबर की रात करीब 8 से 8:30 बजे की बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर थाना सासनी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित कैलाश चंद्र मिश्रा, निवासी एलआईजी-4, एडीए कॉलोनी, पला रोड, अलीगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह शाम के समय एडीए कॉलोनी से राठी हॉस्पिटल वाले रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर दो लोग आए। आरोप है कि दोनों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।मोबाइल में लगे थे दो जियो सिमपीड़ित के अनुसार छीने गए मोबाइल में दो सिम लगे थे। इनमें एक नंबर 941317286 और दूसरा नंबर 63048XXXXX बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार को सौंपी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बाइक सवार आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर परिचित बनकर युवक से 1.30 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण से 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठगी के रुपए सीधे अपने बैंक खातों में लेने के बजाय पेट्रोल पंप के QR कोड पर ट्रांसफर करवाए। बदले में कैश राशि ले ली। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। साइबर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को कुंआ थाना क्षेत्र के साकोदरा निवासी विनोद सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके परिचित के नाम से मैसेज आया था। आरोपी ने परिचित बनकर विश्वास में लिया और बाद में एजेंट को रुपए देने के बहाने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.30 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर परिवादी ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर साइबर थाना डूंगरपुर में ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और साइबर पोर्टल पर वित्तीय ट्रेल का तकनीकी जांच की। जिसमे ठगी के रुपए पश्चिमी चंपारण क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के बैंक खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। इसके बाद साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार पहुंची और पेट्रोल पंप के बैंक रिकॉर्ड, संबंधित लोगों के बयान ओर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी हरिओम कुमार चौबे ने पेट्रोल पंप का QR कोड उपलब्ध करवाया था। ठगी के रुपए QR कोड पर ट्रांसफर होने के बाद पेट्रोल पंप से उसके बदले कैश राशि ले ली थी। आगे की जांच में सुमन कुमार पटेल की भूमिका भी सामने आई।
सोने का बिस्किट दिलाने का लालच देकर लोगों से पैसे ठगने वाले एक आरोपी को रानीतराई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत मौर्य (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर लोगों को सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनसे रकम ले ली जाती थी। इस मामले की शुरुआत ग्राम रेंगाकठोरा निवासी समीर साहू की शिकायत से हुई। समीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने शिकायत दी थी। शिकायत रानीतराई थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ठगी का मामला सामने आने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। मोबाइल नंबरों की जांच से मिला सुरागमामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि संदिग्ध दूसरे राज्य में हैं। इसके बाद रानीतराई पुलिस की टीम ने जरूरी अनुमति लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर इंदिरापुरम इलाके में आरोपी की तलाश शुरू की। काफी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने विश्वजीत मौर्य को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने राहुल कुमार के साथ मिलकर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की। सोने का बिस्किट दिखाकर रकम लेने का झांसापुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को सोने का बिस्किट दिलाने की बात कहकर अपने झांसे में लेते थे। सस्ता या आसानी से सोना मिलने की उम्मीद में लोग उनके संपर्क में आते थे। इसके बाद सोने का बिस्किट देने के नाम पर उनसे रकम ली जाती थी। इस पूरे मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे कितनी रकम ली गई। साथ ही उसके साथी राहुल कुमार और इस गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिसपुलिस ने मोबाइल से मिले सुराग के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और टीम को दूसरे राज्य भेजा। पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से विश्वजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सोने का बिस्किट दिलाने के नाम पर ठगी का यह खेल कितने समय से चल रहा था और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।
यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव दादुपुर जट्टान से छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी के लिए निकले सेना नायक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों को सेना की ओर से सूचना मिली कि वह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजनों ने आसपास उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद छदरौली थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर सैनिक की तलाश शुरू कर दी है। 19 सितंबर को छुट्टी आए थे, मोबाइल घर छोड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव दादुपुर जट्टान निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई राहुल मान भारतीय सेना की 12 जाट रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात है और उसकी पोस्टिंग नागालैंड में है। राहुल 19 सितंबर को छुट्टी पर अपने गांव आया था। विकास के अनुसार 5 अक्टूबर को राहुल की छुट्टी खत्म हो गई थी। इसी दिन सुबह करीब 11 बजे उसने घरवालों से कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर वापस जा रहा है। इसके बाद वह घर से निकल गया। राहुल अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गयाा। फोन आया कि राहुल ड्यूटी पर नहीं पहुंचे विकास ने बताया कि 5 अक्टूबर को ही परिवार के मोबाइल पर सूचना आई जिसमें बताया गया कि राहुल मान अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर राहुल की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता सेना के जवान की तलाश की जा रही है। आसपास के पुलिस थानों में भी लापता होने की सूचना दी गई है।
जमुई टाउन थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के समीप बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक फेरीवाले से छिनतई की कोशिश की। विरोध करने पर फेरीवाले को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मो. रफिक के पुत्र मो. मारु के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सामान लेकर गांवों में फेरी करने निकला था जानकारी के अनुसार, मो. मारु प्लास्टिक समेत घरेलू सामान की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार को वह सामान लेकर आसपास के गांवों में फेरी करने निकला था। इसी दौरान कुंदरी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मो. मारु ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घायल ने साथियों को फोन कर दी जानकारी गोली चलने के बाद मो. मारु घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। घायल अवस्था में उसने किसी तरह अपने मोबाइल से साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके साथी भी अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। पीठ पर मिला जख्म, छर्रा लगने की आशंका सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर ने घायल की प्राथमिक जांच की। डॉक्टर के अनुसार, उसकी पीठ पर जख्म का निशान मिला है। सीधे गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जख्म को देखते हुए गोली का छर्रा लगने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल युवक का इलाज किया जा रहा है। महिसौड़ी में किराये के मकान में रहते हैं साथी बताया जाता है कि मो. मारु अपने साथियों के साथ शहर के महिसौड़ी इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। सभी प्लास्टिक और अन्य घरेलू सामान लेकर आसपास के गांवों में फेरी करते हैं। घटना के बाद उनके साथियों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की स्थिति घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस जांच में जुट गई है। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिसार जिले की थाना अग्रोहा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एप्पल स्मार्ट वॉच, वनप्लस स्मार्टफोन, इंडेन गैस सिलेंडर और बजाज इंडक्शन चूल्हा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीरपुर निवासी अंकुश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मयंक चौहान, एमएएमसी अग्रोहा, जो वर्तमान में अग्रोहा की हेतराम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं, ने थाना अग्रोहा में शिकायत दी थी। ताला तोड़कर कीमती सामान चुराया शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी एप्पल की हाथ घड़ी, वनप्लस मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसके अलावा रसोई से इंडेन गैस सिलेंडर और इंडक्शन चूल्हा भी चोरी किया गया था। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान एएसआई विनोद कुमार ने साक्ष्य जुटाते हुए वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच के दौरान आरोपी अंकुश की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद पुलिस के मुताबिक, रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर गांव मीरपुर स्थित उसकी ढाणी से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में काले रंग की एप्पल स्मार्टवॉच, वनप्लस स्मार्टफोन, इंडेन गैस सिलेंडर और बजाज इंडक्शन चूल्हा शामिल हैं। एसपी हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि जिला पुलिस आमजन के जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने एएसआई विनोद कुमार और थाना अग्रोहा पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने मुस्तैदी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले को सुलझाया है।
कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा में मंगलवार देर रात बंद मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से दुकान में रखे नए-पुराने मोबाइल, काउंटर, रिपेयरिंग का सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने करीब आठ लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। बताया गया कि रात में कतरास थाना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर बंद दुकान से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। टैंकर से पानी मंगाकर लोगों ने बुझाई आग स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की सूचना अग्निशमन विभाग को देने और दमकल वाहन बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। काफी कोशिश के बावजूद दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की व्यवस्था शुरू की। घर-घर पानी पहुंचाने वाले टेंपो के टैंक से पानी मंगाया गया। दुकान के ऊपर लगी करकट शीट को तोड़कर अंदर पानी पहुंचाया गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी आग फैल सकती थी। दमकल की मदद नहीं मिलने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। लोगों ने कहा कि कतरास जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में दमकल की तत्काल उपलब्धता जरूरी है। शॉर्ट सर्किट की आशंका दुकान मालिक ने प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने दुकान में जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। दुकानदार के अनुसार, इससे पहले उनकी दुकान में चोरी की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में आग लगने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आग से दुकान में रखे मोबाइल और अन्य सामान पूरी तरह जल जाने के कारण दुकानदार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रवेश और निकासी की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर चौक से मंदिर परिसर तक सामान्य भक्त, VIP और VVIP भक्तों के मंदिर में प्रवेश के लिए 3 अलग रास्ते होंगे। इस बार मोबाइल के साथ मंदिर में एंट्री बैन होगी। घी के दीये और चांदी के सिक्के की कीमत भी बढ़ी है। पहली बार सेवा समितियों के लिए टेंट की सुविधा जनपद पंचायत और नगरी निकायों को करना होगा, पहले टेंपल कमेटी करती थी। मोबाइल लेकर मंदिर के अंदर जाने पर रोक इस बार मंदिर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी। मंदिर के बाहर मोबाइल जमा करने के लिए काउंटर बनाया जा रहा है। श्रद्धालु मोबाइल जमा करने के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करेंगे। मंदिर परिसर में करीब 24 कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। दंतेवाड़ा SP चंद्रमोहन सिंह ने भी मोबाइल को लेकर नई व्यवस्था की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि इस व्यवस्था को लेकर बातचीत भी चल रही है। VIP दर्शन के लिए 500 रुपए शुल्क इस बार भी VIP दर्शन के लिए 500 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क की व्यवस्था रखी गई है। इसके लिए भक्त टेंपल कमेटी के काउंटर से या फिर ऑनलाइन रसीद कटवा सकते हैं। इस बार ऑनलाइन दर्शन के लिए भी QR कोड की सुविधा रहेगी। ज्योति कलश के शुल्क में बदलाव मंदिर में ज्योति कलश स्थापना के लिए घी के कलश की राशि इस बार 3100 रुपए रखी गई है। पिछली बार यह राशि 2100 रुपए थी। तेल के कलश की राशि 1100 रुपए ही रहेगी। मंदिर समिति के अनुसार इस बार करीब 10 हजार कलश स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर परिसर के काम का बजट घटा, सेवा समितियों पर जिम्मेदारी बढ़ी नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर और साज-सज्जा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर पहले करीब 32 से 35 लाख रुपए तक खर्च होते थे। इस बार मंदिर परिसर के लिए करीब 10 लाख रुपए का टेंडर किया गया है। इसके अलावा साउंड सिस्टम पर 3.30 लाख रुपए खर्च होंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 9 कमरे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सामने स्थित धर्मशाला में 9 कमरों की व्यवस्था है। एक कमरे में करीब 8 से 10 लोगों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। कमरे के लिए 200 रुपए शुल्क लिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर उपलब्ध अन्य स्थानों में भी ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। चांदी के सिक्के की कीमत भी बढ़ी मंदिर में मिलने वाले 10 ग्राम के चांदी के सिक्के की कीमत इस बार 4100 रुपए रखी गई है। पिछली बार इसकी कीमत करीब 2100 रुपए थी। पिछली बार 1100 से ज्यादा सिक्के तैयार किए गए थे। इन्हें दो किस्तों में तैयार किया गया था, जिसमें पहली किस्त में 600 और दूसरी किस्त में 500 सिक्के बनाए गए थे। इस बार चांदी के बाजार भाव बढ़ने का असर सिक्के की कीमत पर भी पड़ा है। बाहर भी होंगे कार्यक्रम नवरात्रि के दौरान मंदिर के बाहर मैदान में भी अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों के फेमस जगराता ग्रुप माता का जागरण करने आएंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर अलग व्यवस्था की जा रही है।
दो नकाबपोश बदमाशों ने अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में बाइक सवार युवक से दिनदहाड़े 70 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने बाटनपुरा के पास युवक को रोककर वारदात की और बाइक से फरार हो गए।
विदेशी फोन्स की छुट्टी? भारत सरकार ला रही नया रोडमैप, जल्द बाजार में उतरेंगे तीन-चार स्वदेशी मोबाइल ब्रांड्स
VIDEO: पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त, जाम में फंसी जनता
VIDEO: पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त, जाम में फंसी जनता
विश्व दृष्टि दिवस: मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर क्या असर पड़ता है?
World Sight Day: अगर आप उन लोगो में से हैं, जो हमेशा लैपटॉप चलाते हैं और मोबाइल देखते हैं तो इस लेख को आखिर तक अवश्य पढ़ें।
जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक में देर रात एक नशेड़ी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला कर दिया और क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का मुख्य कारण डॉक्टर द्वारा मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह देना था। इस बात से नाराज होकर हमलावर ने डॉक्टर से हाथापाई की, उनका मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ दी तथा दवाइयां बिखेर दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। क्लीनिक में मरीज को रेफर करने पर विवादडॉक्टर विजय ने बताया कि देर रात एक युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने क्लीनिक आया था। युवक अत्यधिक नशे की हालत में था। महिला की स्थिति देखकर डॉक्टर विजय कुमार ने उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाकर दिखाने की सलाह दी। हाथापाई और सामान की तोड़फोड़बस इतनी सी बात पर युवक भड़क गया और उसने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ हाथापाई और बदसलूकी शुरू कर दी। आरोपियों ने क्लीनिक का बीपी चेक करने वाला उपकरण और डॉक्टर का मोबाइल फोन पूरी तरह तोड़ दिया। इसके अलावा, क्लीनिक में रखी कई दवाइयां इधर-उधर बिखेर कर नुकसान पहुंचाया। स्टाफ और मरीजों के साथ अभद्रताघटना के समय क्लीनिक में अन्य मरीज और लेडी स्टाफ भी मौजूद थे। हमलावरों ने लेडी स्टाफ के साथ भी बदसलूकी और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। डॉक्टर के अनुसार, इस हमले में उनका लगभग 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 16 साल के कार्यकाल में उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है। आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोपी हमलावर की पहचान 'सनी शूटर' के रूप में हुई है, जो भांडे बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियारों और नशे (चिट्टे) से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई और छापेमारीसूचना मिलते ही थाना-4 के एएसआई अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉक्टर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जब आरोपी के घर पर छापेमारी की, तो वह छतों के रास्ते भागने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए नायब तहसीलदार सुरेश बाबू पर हमला हुआ है। मंगलवार को खनन कर रहे 8-10 लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और ड्राइवर का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने 4 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नायब तहसीलदार सुरेश बाबू ने बताया, महाराजपुर में मेन रोड से 100 मीटर दूर अवैध खनन दिखा। उन्होंने ड्राइवर जीतू को खनन स्थल पर जाने को कहा। खनन कर रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश में नायब तहसीलदार और ड्राइवर से मारपीट की गई। आरोपी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को मौके से भगा ले गए। लोडर मालिक राहुल राजपूत, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक विकास यादव और दिलीप हैं। राजा नाम के युवक पर बदसलूकी का आरोप है। कासगंज पुलिस ने बताया, सोरों थाने में मामला दर्ज है। थाना प्रभारी को राजस्व विभाग से मिलकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
15 को गुमशुदा मोबाइल मालिकों को सौंपेगी पुलिस
अमृतसर | अमृतसर देहाती पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशकर उन्हें मालिकों को लौटाने की मुहिम के तहत चौथा गुमशुदा मोबाइल फोन वितरण समारोह आयोजित करने की तैयारी की है। पुलिस के अनुसार, सीईआईआर हेल्प डेस्क ने करीब 60 लाख रुपए मूल्य के 300 मोबाइल फोन ट्रेस किए हैं, जिन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक यह समारोह 15 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे अमृतसर में गोल्डन गेट के पास स्थित दबुर्गी पुलिस लाइन में होगा।
Shahjahanpur News: मोबाइल चार्जिंग को लेकर ट्रेन में हंगामा, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। बरेली से वाराणसी जा रही 14236 वाराणसी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मोबाइल चार्जिंग को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Almora News: मोबाइल में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री मिलने पर निष्पक्ष जांच की मांग
मोबाइल में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री मिलने पर निष्पक्ष जांच की मांग
Bijnor News: मोबाइल पर दबाया ‘अपडेट’, छह मिनट में चार बार में खाते से निकल गए 91 हजार
Pressed 'update' on mobile, 91 thousand rupees were withdrawn from the account four times in six minutes
Deoria News: चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Accused arrested with stolen mobile phone.
अररिया पुलिस ने 500 रुपए के 434 जाली नोट बरामद किए हैं। इन नोटों की कुल कीमत 2 लाख 17 हजार रुपए है। महलगांव थाना क्षेत्र से मोहम्मद पनाउल्लाह उर्फ मोहम्मद पनबुल को एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जाली नोट के कारोबार की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान पनाउल्लाह के पास से 500 रुपए के 434 जाली नोट मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन जाली नोटों को सिलीगुड़ी से लेकर अररिया पहुंचा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नोट सिलीगुड़ी में उसे किसने दिए और आगे इनकी सप्लाई कहां की जानी थी। मोबाइल से नेटवर्क की जानकारी मिलने की उम्मीद आरोपी के पास से मिले मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से जाली नोट के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस नोटों की सप्लाई में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2019 में चोरी के एक मामले में उससे बरामदगी की बात सामने आई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी जितेंद्र कुमार ने जाली भारतीय नोट के कारोबार को देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। फिलहाल पुलिस की जांच सिलीगुड़ी से अररिया तक जाली नोट पहुंचाने वाले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों पर केंद्रित है।
चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने घर में घुसकर चोरी किए गए मोबाइल फोन को खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनोह निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई है। थाना बरवाला प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि वार्ड नंबर 19 बरवाला निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी कि 10 अगस्त 2026 को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था। पीछे से एक व्यक्ति घर में घुसा और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। बाद में सोफे के नीचे रखी करीब 1000 से 1200 रुपए की नकदी भी गायब मिली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था। जांच के दौरान मोबाइल खरीदने की बात सामने आई शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गुरुचरण निवासी हीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 7 बरवाला को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस को चोरी किए गए मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच के आधार पर पुलिस ने कनोह निवासी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गया जी में रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी RPF और GRP के हत्थे चढ़े
6 अक्टूबर, मंगलवार: गया जी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के मामले में RPF और GRP की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने रेल यात्रियों से जुड़े मोबाइल चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा।
वैशाली के रामपुर जारंग में घायल हालत में मिला ऊंट, डॉक्टर हेमंत कुमार ने मोबाइल टीम के साथ किया इलाज
6 अक्टूबर, मंगलवार: वैशाली के पटेढ़ी बेलसर के रामपुर जारंग गांव में लावारिस हालत में घायल ऊंट मिला। सूचना पर डॉक्टर हेमंत कुमार और मोबाइल टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर ऊंट का इलाज किया।
नरसिंहपुर के गाडरवारा में मोबाइल शॉप का शटर उठाकर चोरी, बोरी में भर ले गए करीब 2 दर्जन फोन
6 अक्टूबर, मंगलवार: नरसिंहपुर के गाडरवारा में प्रकाश मोबाइल शॉप में देर रात अज्ञात चोरों ने शटर उठाकर करीब दो दर्जन महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। CCTV में दो संदिग्ध वारदात को अंजाम देते दिखे। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों से जांच कर रही है।
सीवान के महाराजगंज मोबाइल शोरूम में 50 लाख की चोरी, श्वान दस्ते से जांच और CCTV खंगाले
6 अक्टूबर, मंगलवार: सीवान के महाराजगंज में मोबाइल शोरूम से करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में श्वान दस्ते की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।
लुधियाना के थाना जमालपुर के अंतर्गत आने वाले मुंडियां दशमेश कला इलाके में एक राजमिस्त्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी के पास नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। लोगों ने उसको पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महेश यादव राजमिस्त्री का काम करता है। कुछ दिन पहले जब वह काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। महेश ने बिना हिम्मत हारे तुरंत आरोपी का पीछा किया और मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद जब लोगों ने युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से संदिग्ध नशीला पदार्थ और नशा करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत जमालपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। शिकायत नहीं , बरामदगी के आधार पर कोर्ट में पेश किया पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सुंदर नगर निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी गुर साहिब सिंह ने बताया कि पीड़ित महेश यादव की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, स्थिति और बरामद सामग्री को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कलंदरा तैयार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में चोरों ने शहर के बीच स्थित मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। चोर दुकान में सेंध लगाकर दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात घटना 30 सितंबर की रात की बताई गई है। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। जिसका वीडियो आज मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में रात करीब 1 बजे चोर दुकान के अंदर घुसकर मोबाइल फोन निकालते दिखाई दे रहे हैं। दुकान संचालक की शिकायत पर गाडरवारा पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान के CCTV फुटेज के साथ आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मोबाइल बरामदगी के प्रयास जारी गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
शादी के सीजन में साइबर ठग अब लोगों की खुशी और भावनाओं को निशाना बनाकर ऑनलाइन वेडिंग कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। WhatsApp और सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड, होटल वेन्यू या प्री-वेडिंग फोटो-वीडियो देखने के नाम पर संदिग्ध APK फाइल और फिशिंग लिंक भेजे जा रहे हैं। राजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम विंग R4C ने आमजन को इस नए साइबर फ्रॉड को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क किया है। शादी का कार्ड है, जरूर देखना... एक क्लिक से शुरू हो सकता है खेल डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर ठग WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी शादी के निमंत्रण, होटल का पता, वेडिंग कार्ड या प्री-वेडिंग फोटो-वीडियो के नाम पर संदिग्ध फाइल या लिंक भेज सकते हैं। मैसेज में लिखा हो सकता है- आपका हार्दिक स्वागत है, शादी का कार्ड और होटल का पता भेजा है या प्री-वेडिंग की फोटो और वीडियो हैं, जरूर देखना। इसके साथ APK फाइल भेजकर उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा जा सकता है। वेडिंग कार्ड के लिए APK की जरूरत नहीं राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शादी का कार्ड, फोटो या वीडियो देखने के लिए APK फाइल डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं होती। सामान्य तौर पर शादी के कार्ड PDF, JPG/PNG इमेज या सीधे चैट के माध्यम से साझा किए जा सकते हैं। इसलिए WhatsApp या सोशल मीडिया पर आई किसी भी संदिग्ध .APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करें। फर्जी वेबसाइट के जरिए भी हो सकती है ठगी साइबर ठग APK के बजाय फिशिंग लिंक भी भेज सकते हैं। यह लिंक शादी का निमंत्रण, होटल बुकिंग या वेडिंग कार्ड देखने के नाम पर बनाया जाता है। लिंक खोलने पर फर्जी वेबसाइट मोबाइल नंबर, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी दर्ज करने के लिए कह सकती है। कुछ मामलों में लिंक के जरिए संदिग्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराने का भी प्रयास किया जा सकता है। परिचित के नंबर से आया मैसेज भी आंख मूंदकर न खोलें साइबर ठग किसी परिचित का WhatsApp अकाउंट हैक कर उसके नंबर से भी ऐसा मैसेज भेज सकते हैं। उदाहरण के लिए- भाई, शादी का कार्ड भेजा है, देखकर बताओ वेन्यू सही है या नहीं? परिचित के नंबर से संदेश आने के कारण लोग अक्सर बिना सत्यापन किए लिंक या फाइल खोल देते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद फोटो, कॉन्टैक्ट, पासवर्ड, SMS और अन्य संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं। संक्रमित मोबाइल के संपर्कों को भी इसी तरह के संदिग्ध मैसेज भेजकर ठगी का दायरा बढ़ाया जा सकता है। बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
बिना इस्तेमाल वाले ऐप्स पर पैसे देना बंद, Gen z का ये ट्रेंड क्यों हो रहा पॉपुलर?
हर महीने बिना सोचे आपके खाते से कई छोटी-छोटी रकम कट रही हैं? जेन जी अब ऐसे खर्चों पर नजर डाल रही है और गैर-जरूरी मेंबरशिप बंद कर रही है। आखिर क्या है ये नया ‘सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स’ ट्रेंड?
विवाहिता ससुराल से लापता, गहने भी लेकर गई:दो युवतियां भी घर से गायब; तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ
सीकर जिले में दो युवती और एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता और एक युवती घर से जेवरात भी लेकर चली गई। अब पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। जेवरात लेकर ससुराल से लापता विवाहिता सीकर जिले में 21 साल की महिला के जेवरात लेकर ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 4 जुलाई 2025 को उसकी शादी हुई थी। 27 सितंबर की रात को पत्नी उसके पास ही सो रही थी। सुबह उठकर देखा तो पत्नी नहीं मिली। इसके बाद जब घर में देखा तो सोने और चांदी के जेवरात भी गायब थे। पत्नी का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। दो युवतियां लापता 24 साल की युवती के लापता होने के मामले में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 अक्टूबर को उनकी बेटी दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। बेटी का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। 22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वैसे तो वह दूसरे राज्य के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में काम के सिलसिले में पूरा परिवार सीकर जिले में आया हुआ है। 4 अक्टूबर को परिवार के सभी लोग सो रहे थे। सुबह जब उठकर देखा तो बहन नहीं मिली। घर पर रखी करीब दो से तीन लाख रुपए की नगदी भी गायब मिली। युवती के भाई ने उनके राज्य के ही रहने वाले एक युवक और उसके सहयोगी पर किडनैप की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
जोक्स आपको गुदगुदाने के साथ-साथ घर के रोजमर्रा के किस्सों की याद भी दिलाएंगे। तो चलिए, पढ़ते हैं सास-बहू के कुछ ऐसे ही साफ-सुथरे और मजेदार जोक्स
कस्टम चाेरी : आलू के बोरों में छिपाकर नेपाल ले जाए जा रहे थे 12 मोबाइल फोन, भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल के रौतहट जिले में यात्री टाटा सूमो की छत पर रखे आलू के बोरों में छिपाकर ले जाए जा रहे 12 मोबाइल फोन बरामद। इसे लेकर बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की तकनीकी विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश अब तकनीक का बाजार नहीं, निर्माता बन रहा है। मोबाइल उत्पादन से लेकर माइक्रोचिप, डेटा सेंटर और एआई सिटी तक विस्तार हो रहा है।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पार्क नियमों की अनदेखी करने वाले नेचर गाइड और वाहन चालक वन विभाग की कार्रवाई की जद में आए हैं। 1 से 4 अक्टूबर के बीच हुई वाहन चेकिंग और निरीक्षण में मोबाइल का इस्तेमाल करने, बिना वैध टिकट पर्यटकों को सफारी कराने और फर्जी टिकट से सफारी कराने के मामले सामने आए। इन मामलों में कई नेचर गाइडों और एक वाहन चालक को अग्रिम आदेश तक पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है। 4 अक्टूबर को फर्जी टिकट से चार पर्यटकों को सफारी कराने का मामला भी सामने आया, जबकि जोन-3 में तीन गाइड मोबाइल इस्तेमाल करते मिले। वन विभाग ने संबंधित गाइड और चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी और चेकिंग जारी रखने की बात कही है। वाहन चालक और गाइड पर कार्रवाई वन विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या RJ25 TA 2233 में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद वाहन चालक फैजल आलम और नेचर गाइड सतीश उपध्याय को अग्रिम आदेश तक पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया। इसी दिन जोन नंबर 6 में भी नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। राजबाग नाका वनपाल की रिपोर्ट के अनुसार केंटर संख्या RJ25 PA 2123 में नेचर गाइड हरगोविंद माली बी-76 चार पर्यटकों को फर्जी टिकट के जरिए सफारी करवा रहा था। मामले में गाइड को अग्रिम आदेश तक पार्क प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है। जोन-3 में मोबाइल इस्तेमाल करते मिले 3 गाइड 4 अक्टूबर की सुबह जोन नंबर 3 में पर्यटन के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने पर तीन नेचर गाइडों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें वाहन RJ25 PA 2170 के गाइड सीताराम वर्मा 103ए, वाहन RJ25 TA 2207 की गाइड ज्योति मौर्य 38ए और वाहन RJ25 TA 2153 के गाइड महावीर सिंह 44ए शामिल हैं। तीनों को अग्रिम आदेश तक पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है। बिना वैध टिकट सफारी कराने का मामला 3 अक्टूबर की सुबह वाहन संख्या RJ25 TA 1935 की जांच के दौरान नेचर गाइड रामकेश मीना द्वारा पर्यटकों को बिना वैध टिकट सफारी कराने की बात सामने आई। इसके बाद रामकेश मीना को अग्रिम आदेश तक पार्क प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया। इसी दिन मोबाइल का इस्तेमाल करने पर चार अन्य नेचर गाइडों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इनमें RJ25 TA 2248 के राजेश योगी, RJ25 PA 2303 के विजय शर्मा, RJ25 PA 2228 के सलाउद्दीन और RJ25 TA 1967 के भंवर सिंह शामिल हैं। 1 अक्टूबर को भी 2 गाइडों पर कार्रवाई वन विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर की शाम जोन नंबर 2 में वाहन चेकिंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर पार्क नियमों का उल्लंघन करने पर RJ25 TA 1890 के गाइड नेतराम 68 और RJ25 TA 2258 के गाइड मीठा लाल 44 को भी अग्रिम आदेश तक पार्क प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है। वन विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट है कि रणथंभौर में सफारी के दौरान निर्धारित नियमों की पालना को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। वाहन और गाइडों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
रावली पर दो घंटे तक यातायात का बुरा हाल, दर्जनों स्कूली वाहन, एंबुलेंस और पर्यटकों को नहीं मिला रास्ता।
यमुनानगर में 9 माह के बेटे संग महिला लापता:5 साल पहले हुई थी शादी, बेटी को घर पर छोड़ा; मोबाइल भी बंद
यमुनानगर जिले के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव अलाहर में एक महिला अपने 9 माह के बेटे को साथ लेकर घर से लापता हो गई। महिला घर से निकलते समय अपनी ढाई साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर कई जगह तलाश की, लेकिन महिला और उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। महिला के दोनों मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। पति की शिकायत पर जठलाना थाना पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर मां-बेटे की तलाश शुरू कर दी है। शादी को हुए पांच साल गांव अलाहर निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी शादी 2021 में उत्तराखंड निवासी दीपिका के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। महेंद्र के अनुसार, दो अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी दीपिका अचानक घर से लापता हो गई। वह अपने साथ 9 माह के बेटे को भी ले गई, जबकि ढाई साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई। दोनों मोबाइल फोन भी बंद पति के मुताबिक, जब दीपिका काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन महिला और उसके बेटे का पता नहीं चल सका। परिजनों ने कई दिनों तक तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस शिकायत में महेंद्र ने बताया कि दीपिका के पास दो मोबाइल फोन हैं, लेकिन लापता होने के बाद से दोनों बंद पड़े हैं। जठलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला व उसके बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर महिला और बच्चे का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, मोबाइल टावरों के लिए मुफ्त मिलेगी जमीन
जम्मू-कश्मीर सरकार ने दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने का अहम फैसला लिया है। केंद्र के यूएसओएफ फंड के तहत मोबाइल टावर लगाने के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
नौगांव बस स्टैंड पर टीबी मरीज का शव मिला:जेब से मोबाइल और प्राइवेट क्लीनिक का थैला मिला
छतरपुर के नौगांव बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह एक टीबी मरीज मृत मिला। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। उसके पास 'चेतना पॉली क्लीनिक' का एक थैला भी था। पुलिस मोबाइल के आधार पर परिजनों की पहचान कर रही है। हालांकि, क्लीनिक से उसके संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद टीबी अस्पताल के आसपास सक्रिय कथित दलालों पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह के समय ये लोग मरीजों को निजी क्लीनिकों में ले जाने के लिए संपर्क करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आएगी।
फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी 50 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर चुके हैं। आरोपियों के पास से चोरी और स्नैच किए गए 21 मोबाइल फोन, दो चाकू और सेक्टर-10 से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सचिन (19) और विपिन (28) के रूप में की है। दोनों को 4 अक्टूबर को ककराला पुस्ता तिराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। बाजार और भीड़ वाली जगहों पर करते थे चोरीपुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य जगहों पर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके अलावा कंपनियों में काम करने के बाद घर लौट रहे कर्मचारियों और मजदूरों को रास्ते में निशाना बनाकर मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस के मुताबिक मोबाइल की संख्या ज्यादा होने पर आरोपी उन्हें बेच देते थे। सेक्टर-10 से चुराई थी बाइकपुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक नंबर UP16EF4749 भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह बाइक दोनों ने सेक्टर-10, नोएडा से चोरी की थी। इस मामले में फेस-1 थाने में केस दर्ज है। बदमाश विपिन के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले शामिल हैं। वहीं सचिन के खिलाफ भी 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
हिमाचल पुलिस एडवाइजरी: मोबाइल अचानक धीमा पड़े तो रहें सतर्क, हो सकता है साइबर जोखिम का संकेत
मोबाइल अचानक धीमा पड़ जाए, एप सामान्य तरीके से काम न करें या अनजान एप और पॉपअप दिखाई देने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें।
नालंदा जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को साइबर ठग निशाना बना रहे हैं। नालंदा के साइबर डीएसपी ऋषभ आनंद ने इस पूरे नेटवर्क और ठगी के तौर-तरीकों का खुलासा करते हुए आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि जॉब फ्रॉड मुख्य रूप से 2 तरीकों से किया जा रहा है। पहले तरीके में युवाओं को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसके तहत बकायदा उनका मेडिकल टेस्ट तक करा लिया जाता है, जिससे अभ्यर्थी को पूरी प्रक्रिया वैध लगे। हालांकि, मेडिकल के बाद इंटरव्यू और जॉइनिंग के स्तर पर गिरोह का कोई अता-पता नहीं रहता और युवाओं को ठगी का अहसास होता है। वहीं, दूसरे तरीके में देश के भीतर ही किसी निजी या छोटी कंपनी में नौकरी दिलाने का सपना दिखाया जाता है। एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करते साइबर डीएसपी के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े में जालसाज तकनीकी सेंधमारी और मनोवैज्ञानिक दबाव दोनों का सहारा लेते हैं। ठग दस्तावेज और फॉर्म भरने के बहाने अभ्यर्थियों को एक फाइल भेजते हैं, जो अक्सर एपीके (APK) फॉर्मेट में होती है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को खोलता है, उसका मोबाइल फोन कॉम्प्रोमाइज यानी हैक हो जाता है। इसका मकसद फोन के सिस्टम में घुसकर बैंकिंग और निजी डेटा चुराना होता है। इसके अलावा, दूसरे तरीके में ठग वास्तविक दिखने वाले फॉर्म भेजकर भरोसा जीतते हैं और फिर पंजीकरण, मेडिकल या अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर 15-15 हजार रुपए रकम बार-बार मांगते रहते हैं। इस तरह किस्तों में युवाओं से मोटी रकम ऐंठ ली जाती है और अंत में कुछ भी हासिल नहीं होता। आधिकारिक प्रक्रियाओं का पालन करें डीएसपी ऋषभ आनंद ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं। किसी भी सरकारी नौकरी के लिए केवल आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन और तय भर्ती प्रक्रिया पर ही भरोसा करें। इसी तरह, निजी कंपनियों के मामले में भी उनकी अधिकृत वेबसाइट और आधिकारिक प्रक्रिया का ही पालन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अज्ञात बिचौलिए के माध्यम से नौकरी पाने की कोशिश न करें और किसी भी अज्ञात स्रोत से भेजी गई एपीके या संदिग्ध फाइल को फोन में इंस्टॉल करने से बचें।
सहारनपुर ने बेहट थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन हैक कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.84 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने की मांग की है। ग्राम दयालपुर निवासी रवि कुमार पुत्र पूरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त 2026 को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद उसके एचडीएफसी बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के दो अलग-अलग लेनदेन किए गए। खाते से पहली बार 27 अगस्त को सुबह 9:53 बजे 85 हजार रुपए निकाले गए। इसके बाद 28 अगस्त को दोपहर 12:18 बजे 99 हजार रुपए और निकाल लिए गए। इस तरह उसके खाते से कुल 1 लाख 84 हजार रुपए की रकम चली गई। रवि कुमार के मुताबिक, दोनों लेनदेन उसकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए। मोबाइल हैक होने के बाद खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उसने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने 28 अगस्त 2026 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस से साइबर ठगी के जरिए निकाली गई 1.84 लाख रुपए की रकम वापस दिलाने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर के आधार पर बेहट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खाते से हुए दोनों लेनदेन और रकम जिन खातों में गई, उनकी जानकारी जुटाकर साइबर ठगी करने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Gorakhpur News: डंडे के बल पर दुकानदार से मोबाइल और 15,500 रुपये लूटे
Mobile phone and 15,500 looted from shopkeeper at the point of a stick.
Jalaun News: एसीएमओ का मोबाइल हैक कर मांगे रुपये, दो ने कर दिया भुगतान
एसीएमओ का मोबाइल हैक कर मांगे रुपये, दो ने कर दिया भुगतान
Kathua News: नाै आई-फोन सहित 105 चोरी हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद
नाै आई-फोन सहित 105 चोरी हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद
Chandigarh News: थार सवार ने युवती को मारी आंख, मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो भी नहीं गए युवक
थार सवार ने युवती को मारी आंख, मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो भी नहीं गए युवक
Sultanpur News: मोबाइल के 21 ट्रांजेक्शन से हत्यारे तक पहुंची पुलिस
मोबाइल के 21 ट्रांजेक्शन से हत्यारे तक पहुंची पुलिस
Jaunpur News: फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल एप के संचालन की दी जानकारी
Field trainers were given information about the operation of the mobile app
Kushinagar News: सीएचसी रामकोला में बिजली गुल होने पर मोबाइल की रोशनी में बांटी दवा, लगाया वैक्सीन
Medicines distributed and vaccines administered by mobile phone light during a power outage at CHC Ramkola.
Ambala News: दुकान के शीशे तोड़कर नकदी, मोबाइल और डीवीआर चोरी
दुकान के शीशे तोड़कर नकदी, मोबाइल और डीवीआर चोरी
अधारताल के खजांची मोहल्ला (सब्जी मंडी) में एक फर्नीचर व्यवसायी के घर हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित मोहम्मद अनीश ने बताया कि 9 तारीख की रात करीब 11 बजे बदमाश उनके घर में घुस गए थे। उन्होंने परिवार को डराकर अलमारी से 1.80 लाख रुपये नकद और एक 5G मोबाइल लूटा। पीड़ित ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर जावेद, मंगन और सुल्तान नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि इनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस चौथे भागे हुए आरोपी की तलाश में है और बाकी रकम व सामान की बरामदगी के लिए कोशिश कर रही है।
को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स, 25 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस वारदात में शामिल उनका एक साथी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह (निवासी पट्टी) ने बताया कि 3 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी नवप्रीत कौर के साथ त्रेहन नर्सिंग होम से इलाज करवाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। एक आरोपी की तलाश जारी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे एएसआई सविंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियो गुरचेत सिंह और दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई सविंदरपाल सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 200 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने पर विवाद हो गया है। यह मामला सोमवार को चास अंचल कार्यालय पहुंचा, जहां अंचल अधिकारी सेवाराम के दफ्तर में हंगामा हुआ। इस दौरान धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने के आरोप भी लगे हैं। भोक्ता टोला के ग्रामीण लंबे समय से इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे। इसे अचानक बंद कर दिया गया, जिससे लोग परेशान हैं। मामले में अंचल अधिकारी और युवकों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। निजी बताकर कार्रवाई से मना कर दिया था ग्रामीणों के मुताबिक, पहले अंचल अधिकारी सेवाराम ने जमीन को निजी बताकर कार्रवाई से मना कर दिया था। बाद में उपायुक्त के कहने पर जमीन की जांच हुई। इसमें रास्ता गैरमजरुआ (सरकारी) पाया गया। अब ग्रामीण इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सोमवार को कुछ युवक चास अंचल कार्यालय पहुंचे। अंचल अधिकारी सेवाराम ने चास थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन उनके कार्यालय कक्ष में घुस गए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। गृह रक्षक जवानों से भी बकझक की गई रोकने पर धक्का-मुक्की कर आहत करने का प्रयास किया गया। आवेदन के अनुसार, कार्यालय में तैनात गृह रक्षक जवानों से भी बकझक की गई और कार्यालय कक्ष का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। अंचल अधिकारी ने सरकारी कार्यों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। आवेदन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किया गया है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है। जमीन गैरमजरुआ पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं इधर, युवक पक्ष ने अंचल अधिकारी पर पलटवार किया है। आशीष कुमार भोक्ता का आरोप है कि वह पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी अंचल अधिकारी ने उसे धक्का देकर मारने का प्रयास किया। उसने बीडीओ प्रदीप कुमार पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया। युवक का आरोप है कि जमीन गैरमजरुआ पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और दूसरे पक्ष से पैसे लेने के कारण मामले को दबाया गया। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों, सीसीटीवी फुटेज और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच के बाद ही रास्ते की जमीन और अंचल कार्यालय में हुई झड़प की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित एरिक्सन मोबाइल दुकान में एक युवक ने चाकू दिखाकर और बैग में बम होने की धमकी देकर लूट का प्रयास किया।
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बातचीत बंद करने पर आरोपी उसके घर पहुंचा और मोबाइल देकर दोबारा बात करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।युवती ने छज्जपुर गांव निवासी नफीस के खिलाफ 4 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके अश्लील फोटो ले लिए थे। फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और करीब दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो वह नाराज हो गया। घर पहुंचकर मोबाइल दिया, बातचीत के लिए दबाव बनाया आरोप है कि 1 अक्टूबर को नफीस पीड़िता के घर पहुंचा और उसे मोबाइल देकर दोबारा फोन पर बातचीत करने का दबाव बनाया। युवती ने बात करने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए। रामनगर कॉलोनी के पास से आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे रामनगर कॉलोनी के पास घेराबंदी कर नफीस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसके पिछले दो साल से संबंध थे। उसका कहना था कि बातचीत करने के लिए उसने युवती को मोबाइल दिया था, जिसे उसने वापस कर दिया था। इसके बाद वह दोबारा उसके घर मोबाइल देने गया था। बंडा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
जोधपुर के सबसे बड़े मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में अब मरीजों को सभी डॉक्टर्स की जानकारी मोबाइल एप पर मिलेगी। इसके लिए मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की ओर से ‘एमडीएमएच’ नाम से मोबाइल एप डेवलप किया गया है। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- अभी एप को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी इसमें अपडेट की है। इस एप में हर डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की ओपीडी से लेकर उसके ओटी शेड्यूल की जानकारी होगी। इतना ही नहीं पूरा एप डेवलप होने के बाद मरीज या उनके परिजन एक खास चैट बोट के जरिए समस्याओं को लेकर सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। डिपार्टमेंट वाइज मिलेगी जानकारी मरीजों की सुविधा और डॉक्टर्स की जानकारी के लिए इसमें डिपार्टमेंट वाइज कैटेगरी को शामिल किया है। जैसे एनिस्थिसिया, मेडिसिन, ब्लड बैंक, डेंटल, कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, ईएनटी, आई, गेस्ट्रोलॉजी, गायनॉकोलॉजी, माइक्रोबायलॉजी, पीडियाट्रिक और पैथोलॉजी समेत अलग-अलग 20 डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की पूरी लिस्ट रहेगी। इसके साथ ही संबंधित डॉक्टर्स की प्रोफाइल और उनका ओपीडी शेड्यूल भी इसी एप पर मरीज देख सकेंगे। ओपीडी और ओटी दोनों शेड्यूल मिलेगा दरअसल, अधिकांश मरीजों को ये जानकारी नहीं मिल पाती है कि किस दिन-किस डॉक्टर्स की ओपीडी रहती है। ऐसे में मरीज भी परेशान होते हैं। इसके लिए इस एप में डॉक्टर्स की ओपीडी और ओटी शेड्यूल दोनों की पूरी डिटेल मिलेगी। यानी कौनसे डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की ओपीडी कितने बजे से कितने बजे तक रहेगी। कौनसे डॉक्टर्स ऑपरेशन थियेटर में रहेंगे और उनका क्या शेड्यूल होगा। ऐसी तमाम जानकारी इसमें मरीजों को आसानी से मिल जाएगी। सरकारी स्कीम और ब्लड बैंक की भी मिलेगी जानकारी एप में मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली अलग-अलग योजनाओं की पूरी जानकारी रहेगी। जैसे योजना का नाम, कौन पात्र हैं और क्या फायदा होगा। ये सभी जानकारी एप पर मिल जाएगी। साथ ही ब्लड बैंक से संबंधित जानकारी भी एप पर मरीज को आसानी से मिल जाएगी। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- एक महीने बाद एप प्रॉपर वर्किंग में हो जाएगा। इससे मरीज को पता चल जाएगा कि किस दिन कौन डॉक्टर मिलेगा। इसके अलावा स्पेशल ओपीडी की भी जानकारी मिलेगी।
Bihar News : किसानों के अनाज का पहरेदार बनेगा AI, खराब होने से पहले मोबाइल पर मिलेगी चेतावनी
AI Grain Storage : डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने एआई, आईओटी और स्मार्ट सेंसर आधारित एक नई तकनीक विकसित की है। यह तकनीक अनाज खराब होने या कीड़ा लगने से पहले ही मोबाइल पर चेतावनी भेजकर किसानों और गोदाम प्रभारियों को सूचित करेगी।
VIDEO: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद।
VIDEO: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद।
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रविवार रात दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो भाइयों को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले बबूल के कांटों वाले डंडे से युवक पर हमला किया, फिर देशी कट्टा अड़ाकर दोनों से मारपीट की। आरोपी बाइक, दो मोबाइल और जेब में रखे 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना भैरों बाबा मंदिर के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। झाड़ियों से निकलकर बाइक के सामने आए बदमाश चिरवाई नाका निवासी जितेंद्र कुशवाह (34) पुत्र धीर सिंह कुशवाह रविवार रात करीब 10:30 बजे अपने भाई रितिक कुशवाह के साथ लोहिया बाजार से सामान खरीदकर बाइक (MP 07 MX-9412) से घर लौट रहे थे। दोनों लिटिल एंजिल स्कूल के सामने से भैरों बाबा मंदिर की ओर मुड़े थे। इसी दौरान झाड़ियों के पास से दो नकाबपोश बदमाश अचानक बाइक के सामने आ गए। एक बदमाश ने बबूल के कांटों से भरे डंडे से जितेंद्र के हाथ पर वार किया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर रुक गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने भाइयों से मारपीट की और देशी कट्टा अड़ाकर उनकी जेब से 10 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन छीन लिए। बाइक लेकर मेन रोड की ओर भागे लूट के बाद बदमाश दोनों भाइयों की बाइक भी लेकर मेन रोड की ओर भाग निकले। जितेंद्र और रितिक ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में निकल गए। इसके बाद जितेंद्र ने एक राहगीर के मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन के पहुंचने पर दोनों भाई कंपू थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश कंपू पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों के आने-जाने वाले संभावित रास्तों के फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारियों को चेकिंग बढ़ाने के निर्देश घटना के बाद पुलिस ने शहर में चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने, नाकाबंदी और सघन चेकिंग करने के लिए कहा गया है। कंपू थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि दो युवकों से मारपीट कर दो बदमाशों ने बाइक, दो मोबाइल और नकदी लूटी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
8 घंटे अवैध हिरासत में रखा, मोबाइल से डिलीट किया वीडियो; SO-SSI पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
अमरोहा में एक मुकदमे में पीड़ित महिला के पति और देवर को आठ घंटे अवैध हिरासत में रखने, मोबाइल का डेटा डिलीट करने और आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोप हैं। इस मामले में कोर्ट ने रहरा थाना प्रभारी और एसएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
सिंगरौली में इन्फ्लुएंसर निधि की मौत की जांच तेज, मोबाइल चैट और CDR खंगाल रही पुलिस
29 सितंबर, मंगलवार: सिंगरौली में इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन को अनलॉक कराने रीवा भेजा है। चैट और रिकॉर्डिंग के साथ सोनू, विजय और अजित की CDR भी खंगाली जा रही है।
Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन
अक्सर आपने भी नोटिस किया होगा कि, मोबाइल फोन रातभर बिना यूज किए ही 15 से 20 परसेंट तक बैटरी ड्राप कर रहा है? अगर आपके साथ हो रहा है, तो यह खबर आपके लिए है। इसका मुख्य कारण केवल पुरानी बैटरी नहीं है बल्कि कई बार कुछ ऐसे एप्स भी बैकग्राउंड में लगातार रन करते रहते हैं, जो कि इंटरनेट, लोकेशन, प्रोसेसर या दूसरे सिस्टम रिसॉर्स का यूज करते हैं। अगर आप इन एप्स को ट्रैक करेंगी, तो फोन की बैटरी बचा सकती हैं। वैसे यह सब मोबाइल में पता लगाने का ऑप्शन मिलता है कि पिछले कुछ घंटों या दिनों में किस एप ने कितनी बैटरी खर्च की है। Android फोन में कैसे पता करें? - Android फोन यूजर्स सबसे पहले फोन की Settings में जाएं। - अब बैटरी या Battery & Device care सेक्शन में जाएं। - वैसे अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस ऑप्शन का नाम थोड़ा अलग हो सकता है। - इसके बाद आपको Battery Usage या Battery Usage by Apps जैसा ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। - अब आप इस पर टैप करें, फिर आपको उन एप्स की लिस्ट देखने को मिलेगी, जो सबसे ज्यादा बैटरी का यूज कर रहे हैं। - इस लिस्ट में देखें कि रात के समय कौन-सा एप सबसे ज्यादा बैटरी यूज कर रहा है। - यदि कोई ऐसा ऐप जो ज्यादा बैटरी ले रहा है, जिसे आपने यूज नहीं किया, तो वो बैकग्राउंड में एक्टिव हो सकता है। - जरुरत न होने पर एप की बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिटेड कर दें। iPhone में कैसे चेक करें? अगर आप iPhone यूजर्स हैं, तो इसमें बैटरी चेक करना आसान है। सबसे पहले आप आईफोन की Settings > Battery में जाएं और बैटरी यूज की डिटेल्स को चेक करें। यहां पर एप्स के हिसाब से बैटरी खपत दिखाई देगा। अब आप Last 24 Hours या उपलब्ध दूसरे टाइम पीरियड को देखकर ये पता लगाएं कि सबसे ज्यादा कौन-सा एप ज्यादा बैटरी खा रहा है। फिर जरुरत के अनुसार Background App Refresh, Location Service या अन्य परमिशन लिमिटड आसानी से कर सकते हैं।
26 सितंबर, शनिवार: पटना में सीएम ने छात्रों को 300 में 280 अंक का लक्ष्य दिया, अभिभावकों से मोबाइल कम कराने और मीटिंग में आने की अपील।
आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड आज लगभग हर महत्वपूर्ण सरकारी और वित्तीय काम में इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है। बैंक खाता, मोबाइल कनेक्शन, पेंशन, सरकारी योजनाओं से लेकर आयकर और डिजिटल केवाईसी (KYC) तक कई सेवाओं में आधार से जुड़ी जानकारी सही और अपडेट रखना जरूरी है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आधार में मोबाइल नंबर, पता या ई-मेल बदल गया है तो क्या हर बार आधार केंद्र जाना जरूरी है? जवाब है—नहीं। 2026 में UIDAI ने नए Aadhaar App के जरिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं को मोबाइल से उपलब्ध कराया है। फिलहाल ऐप में मोबाइल नंबर और पता अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि नाम, जन्मतिथि, लिंग और बायोमेट्रिक जैसी सभी जानकारी घर बैठे बदलने की सुविधा नहीं है। इनके लिए परिस्थितियों के अनुसार Aadhaar Enrolment/Update Centre जाना पड़ सकता है। इसे भी पढ़ें: स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं # 2026 में आधार में क्या-क्या घर बैठे बदल सकते हैं? एक, मोबाइल नंबर: यह 2026 में सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है। UIDAI के नए Aadhaar App में Mobile Number Update की सुविधा उपलब्ध है। ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Aadhaar number holder को ऐप पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करना और आवश्यक authentication पूरा करना होता है। UIDAI के अनुसार नए ऐप में Mobile Number Update और Address Update दोनों सेवाएं उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आपकी स्थिति और authentication requirements के आधार पर प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसलिए ऐप में दिखाई देने वाले निर्देशों का पालन करें। दो, पता: आधार में पता बदलने की सुविधा लंबे समय से myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है और अब नया Aadhaar App भी Address Update सुविधा देता है। ऑनलाइन Address Update के लिए सामान्यतः: Aadhaar Number, Registered Mobile OTP, नया पता, संबंधित दस्तावेज और Submit की प्रक्रिया अपनानी होती है। UIDAI के अनुसार myAadhaar पर ऑनलाइन Address Update के लिए आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी है और मांगे गए पते के प्रमाण (POA) का दस्तावेज अपलोड करना होता है। तीसरा, ई-मेल: ई-मेल अपडेट की सुविधा भी Aadhaar App में उपलब्ध है। खास बात यह है कि UIDAI ने Aadhaar App के जरिए ई-मेल एड्रेस अपडेट का शुल्क 31 दिसंबर 2026 तक माफ किया है। # अब जानिए कि किन चीजों के लिए आधार केंद्र जाना पड़ सकता है? हर Aadhaar detail को मोबाइल से बदलने की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। जैसे: नाम: नाम में परिवर्तन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत Aadhaar Enrolment/ Update Centre जाना पड़ सकता है और वैध supporting document देना होता है। जन्मतिथि: Date of Birth में बदलाव के लिए भी दस्तावेजों के साथ निर्धारित अपडेट प्रक्रिया अपनानी होती है। UIDAI ने इसके लिए अलग Standard Operating Procedure भी जारी किया है। लिंग: Gender update के लिए भी Aadhaar Centre की assisted update प्रक्रिया उपलब्ध है। फोटो और बायोमेट्रिक: फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो जैसे biometric updates के लिए Aadhaar Centre जाना पड़ता है। UIDAI के अनुसार biometric update में fingerprint, iris और photograph शामिल हैं। सामान्य परिस्थितियों में biometric update का शुल्क ₹125 है, जबकि निर्धारित आयु-समूहों में Mandatory Biometric Update पर विशेष छूट लागू है। # 2026 में आधार अपडेट का शुल्क कितना है? UIDAI की वर्तमान शुल्क सूची के अनुसार: सेवा-शुल्क Demographic Update अलग से ₹75, Biometric Update सामान्यतः ₹125, Demographic व Biometric Update एक साथ। Biometric update के नियमों के अनुसार, Aadhaar App से Email Update| 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त। myAadhaar से Document Update14 जून 2027 तक मुफ्त। Aadhaar Centre पर Document Updat ₹75. UIDAI की वर्तमान शुल्क सूची में demographic update के अंतर्गत नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आदि शामिल किए गए हैं। अलग से demographic update कराने की फीस ₹75 है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों के Mandatory Biometric Update के लिए अलग शुल्क नियम हैं। 7–15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शुल्क-माफी की वर्तमान व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू है। # myAadhaar से पता कैसे बदलें? अगर आप वेबसाइट के माध्यम से पता बदलना चाहते हैं तो प्रक्रिया मोटे तौर पर इस प्रकार है: Step 1: UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं। Step 2: Aadhaar number से लॉगिन करें। Step 3: Registered mobile पर आए OTP से authentication करें। Step 4: Address Update विकल्प चुनें। Step 5: नया पता सावधानी से दर्ज करें। Step 6: मांगा गया Proof of Address दस्तावेज अपलोड करें। Step 7: जानकारी को Preview में अच्छी तरह जांचें। Step 8: आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। Step 9: Request Submit करें। इसके बाद आपको Update Request Number/ Reference के जरिए स्थिति ट्रैक करने की सुविधा मिल सकती है। UIDAI के अनुसार ऑनलाइन Address Update में अपलोड किए गए दस्तावेजों का verification किया जाता है। # Aadhaar App से अपडेट कैसे करें? नया Aadhaar App Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार ऐप में Aadhaar number डालकर, Terms/Privacy को स्वीकार करके और Face Authentication पूरा करके registration किया जा सकता है। इसके बाद उपलब्ध सेवाओं में जाकर संबंधित update विकल्प चुना जा सकता है। Aadhaar App की प्रमुख सुविधाएं: Mobile Number Update, Address Update, Biometric Lock/Unlock, Authentication History, e-Aadhaar Download, Aadhaar Verifiable Credential Sharing, Contact Card Sharing and Update Request Tracking. UIDAI ने बताया है कि ऐप के लिए Android 9.0 या उससे ऊपर तथा iOS 16.0 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम आवश्यक है। # Document Update क्या है? यह समझना बहुत जरूरी है कि Document Update और Demographic Update एक ही चीज नहीं हैं। Document Update में पहचान और पते से संबंधित दस्तावेजों को आधार रिकॉर्ड के समर्थन में जमा किया जाता है। UIDAI ने myAadhaar portal पर Document Update की फीस 14 जून 2027 तक माफ की है। जबकि Aadhaar Centre पर Document Update के लिए ₹75 शुल्क निर्धारित है। इसलिए जिन लोगों ने लंबे समय से अपने आधार में पहचान या पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, उन्हें UIDAI की सलाह और अपने रिकॉर्ड के अनुसार Document Update पर भी ध्यान देना चाहिए। # कौन-कौन से दस्तावेज काम आ सकते हैं? पता अपडेट के लिए UIDAI द्वारा स्वीकार किए जाने वाले वैध Proof of Address दस्तावेजों की सूची में विभिन्न सरकारी और अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर UIDAI की जानकारी में पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों का उल्लेख है। कुछ परिस्थितियों में बिजली, पानी या लैंडलाइन टेलीफोन बिल भी निर्धारित शर्तों के तहत स्वीकार किए जा सकते हैं। लेकिन कोई भी दस्तावेज अपलोड करने से पहले UIDAI की वर्तमान Supporting Documents List में उसकी पात्रता जरूर जांचें। # घर बैठे अपडेट करते समय इन गलतियों से बचें:- एक, गलत मोबाइल नंबर न डालें: आधार में मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने पर OTP आधारित सेवाओं में परेशानी हो सकती है। दो, पता वही लिखें जो दस्तावेज में है। तीन, Address Update में spelling, house number, locality और PIN code को ध्यान से जांचें। तीन, खराब स्कैन/फोटो अपलोड न करें: दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य होना चाहिए। चार, एजेंट से सावधान रहें: आधार अपडेट के नाम पर अनधिकृत व्यक्ति को OTP या Aadhaar PIN जैसी संवेदनशील जानकारी न दें। पांच, OTP किसी से साझा न करें: UIDAI कभी भी फोन पर आपसे OTP बताने के लिए नहीं कहता। # सबसे आसान तरीके से समझिए: 2026 में आधार अपडेट की स्थिति: घर बैठे/मोबाइल से उपलब्ध: मोबाइल नंबर — Aadhaar App, पता — Aadhaar App / myAadhaar, ई-मेल — Aadhaar App और Document Update — myAadhaar. वहीं, केंद्र जाकर कराने वाली प्रमुख सेवाएं: फोटो/बायोमेट्रिक, कई नाम परिवर्तन मामले, जन्मतिथि से जुड़े निर्धारित अपडेट, अन्य ऐसे अपडेट जिनके लिए physical verification/biometric capture जरूरी है। ध्यान रहे कि UIDAI की सेवाओं और नियमों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर वर्तमान निर्देश देखना सबसे सुरक्षित तरीका है। वस्तुतः आधार अपडेट अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। 2026 में नया Aadhaar App नागरिकों को मोबाइल नंबर और पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। साथ ही ई-मेल अपडेट के लिए 31 दिसंबर 2026 तक शुल्क माफ है और myAadhaar पर Document Update की मुफ्त सुविधा 14 जून 2027 तक जारी है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आधार की हर जानकारी घर बैठे बदली जा सकती है। नाम, जन्मतिथि, लिंग और biometric information जैसे मामलों में अभी भी निर्धारित केंद्र-आधारित प्रक्रिया लागू है। इसलिए “आधार में सब कुछ घर बैठे बदलें” के बजाय सही संदेश है—आधार की कई महत्वपूर्ण जानकारियां अब घर बैठे अपडेट करें, लेकिन सभी नहीं। - कमलेश पांडेय वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार
मंदसौर में एक महीने से लापता बेटे की तलाश में मोबाइल टावर पर चढ़ा पिता, आश्वासन के बाद उतरा
24 सितंबर, गुरुवार: मंदसौर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा डांगी गांव में एक महीने से लापता 22 वर्षीय सुखदेव की तलाश को लेकर उसके पिता मोबाइल टावर पर चढ़ गए। करीब 2-3 घंटे बाद थाना प्रभारी की समझाइश और आश्वासन के बाद पिता सुरक्षित नीचे उतरे।
कालकाजी मंदिर से सटे आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है।
छोटे शहर के अनोखे आकर्षण और देसी ह्यूमर से दर्शकों का दिल जीतने वाली बहुचर्चित वेब सीरीज 'दुपहिया' (Dupahiya Season 2) अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए इसके धमाकेदार ट्रेलर ने एक बार फिर काल्पनिक गांव 'धड़कपुर' की अनोखी और गोलमटोल दुनिया में हलचल मचा दी है। कभी भारत का एकमात्र अपराध-मुक्त (Crime-Free) गांव माना जाने वाला धड़कपुर अब एक नई मुसीबत के मुहाने पर खड़ा है। इस बार गांव के पूर्व सरपंच बनवारी झा की बंजर जमीन पर लगने वाला एक नया मोबाइल टावर पूरे गांव में अफवाहों, अंधविश्वास, और भयंकर अफरा-तफरी का कारण बन जाता है। 'दुपहिया' सीज़न 2 का ट्रेलर: धड़कपुर में क्या होता है? धड़कपुर कभी भारत का एकमात्र अपराध-मुक्त गाँव माना जाता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। 'दुपहिया' का ट्रेलर बनवारी और उसके परिवार की वापसी दिखाता है, जो एक बार फिर नई मुश्किलों में फँस गए हैं। इस बार, बनवारी की बंजर ज़मीन पर लगने वाला एक नया मोबाइल टावर अफ़वाहों, अंधविश्वास और अफ़रा-तफ़री का केंद्र बन जाता है। इस बीच, रोशनी अपने SSC एग्ज़ाम की तैयारी में व्यस्त है और अमावस उसके साथ है। एक के बाद एक आती मुश्किलों के बीच, बड़ा सवाल यह है कि क्या धड़कपुर हालात को काबू में रख पाएगा। नया सीज़न छोटे शहर के उस आकर्षण और अनोखे ह्यूमर को बनाए रखने का वादा करता है जिसने पहले सीज़न को लोकप्रिय बनाया था, साथ ही किरदारों को नई स्थितियों में ले जाता है। गजराज राव, रेणुका शहाणे और स्पर्श श्रीवास्तव ने 'दुपहिया' सीज़न 2 के बारे में बात की डायरेक्टर सोनम नायर ने कहा कि पहले सीज़न को मिले रिस्पॉन्स ने इसकी वापसी को और भी खास बना दिया है। उन्होंने कहा, 'दुपहिया' मेरे दिल के बहुत करीब है, और जब से हमने दर्शकों के सामने पहला सीज़न पेश किया है, तब से यह एक रोमांचक सफ़र रहा है। दर्शकों ने पहले सीज़न के लिए जो प्यार दिखाया है और इसके आस-पास जो फ़ैन-बेस बना है, वह बहुत उत्साह बढ़ाने वाला रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि दूसरे सीज़न को भी उतना ही उत्साह मिलेगा। प्राइम वीडियो ने हमेशा क्रिएटर्स और नई, असली और अनोखी कहानियाँ सुनाने के उनके जुनून का समर्थन किया है। इस कास्ट और क्रू के साथ दोबारा काम करना बहुत संतोषजनक रहा है, जिन्होंने इस बार सच में बेहतरीन काम किया है। बनवारी झा का किरदार निभाने वाले गजराज राव ने कहा कि शो की छोटे शहर वाली सेटिंग उन चीज़ों में से एक है जो इसे हर जगह के दर्शकों से जोड़ती है। “'दुपहिया' मेरे पसंदीदा प्रोजेक्ट्स में से एक रहा है। इस सीरीज़ की खासियत यह है कि भले ही इसकी कहानी एक छोटे से, पारंपरिक गाँव में सेट है, लेकिन इसके किरदार, उनके रिश्ते और उनकी रोज़मर्रा की मुश्किलें हर किसी को अपनी-अपनी सी लगती हैं-चाहे आप किसी छोटे शहर में रहते हों, बड़े मेट्रो शहर में या भारत के बाहर। सीज़न 2 में और भी ज़्यादा उथल-पुथल और सरप्राइज़ देखने को मिलेंगे, और साथ ही वही अपनापन और मज़ा भी होगा जिससे दर्शक पहले सीज़न में जुड़ पाए थे। मुझे बेसब्री से इंतज़ार है कि 1 अक्टूबर को जब 'दुपहिया' का सीज़न 2 प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा, तो सब लोग धड़कपुर वापस आएँगे,” उन्होंने कहा। पुष्पलता के रोल में वापसी कर रहीं रेणुका शहाणे ने भी सीरीज़ में लौटने के बारे में बात की। “पहले सीज़न का अनुभव बहुत शानदार रहा था, इसलिए पुष्पलता के तौर पर 'दुपहिया' में वापसी का मुझे बेसब्री से इंतज़ार था। इस सीरीज़ की जो बात मुझे पसंद है, वह यह है कि यह आम पलों में भी मज़ा ढूँढ लेती है और साथ ही किरदारों को ज़मीन से जुड़ा और असली बनाए रखती है। सीज़न 2 में नई चुनौतियाँ और दाँव-पेच देखने को मिलेंगे, लेकिन धड़कपुर की असली जान-वहाँ के लोग और उनका अनोखापन- वैसे ही बरकरार है।” भूगोल का रोल निभाने वाले स्पर्श श्रीवास्तव ने कहा कि नए सीज़न में उन्हें अपने किरदार के और भी कई पहलू जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा “भूगोल उन किरदारों से अलग है जो मैंने अब तक निभाए हैं। ऊपर से देखने पर वह सीधा-सादा लग सकता है, लेकिन उसमें उससे कहीं ज़्यादा गहराई है। उसका रोल निभाते हुए मुझे उन छोटी-छोटी बारीकियों और विरोधाभासों को खोजने में मज़ा आता है जो उसे अनप्रेडिक्टेबल बनाते हैं। नए सीज़न ने मुझे उन सीमाओं को और आगे ले जाने का मौका दिया, और यह मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है।” 'दुपहिया' सीज़न 2 कब रिलीज़ हो रहा है? सोनम नायर द्वारा निर्देशित, 'दुपहिया' का दूसरा सीज़न वहीं से शुरू होता है जहाँ पहला चैप्टर खत्म हुआ था। सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के तहत इस सीरीज़ को बनाया और प्रोड्यूस किया है। अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने इस शो को बनाया और लिखा है। 'दुपहिया' सीज़न 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
Hidden Apps: क्या आपके बच्चों या पार्टनर ने आपके फ़ोन में ऐप्स छिपाए हैं? मिनटों में ऐसे करें सर्च
pc; security.org अपने मोबाइल फ़ोन पर किसी ऐप को छिपाना कई तरह से फ़ायदेमंद हो सकता है। इससे आप ज़रूरी और कुछ प्राइवेट ऐप्स को दूसरों की नज़रों से छिपा सकते हैं। हालाँकि, यह फ़ीचर काम का तो है, लेकिन कुछ मामलों में यह कई दिक्कतों को न्योता दे सकता है। अगर आप पेरेंट हैं, तो यह फ़ीचर आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। क्योंकि अक्सर छोटे बच्चे इस फ़ीचर का इस्तेमाल करके अपने पेरेंट्स की जानकारी के बिना कुछ ऐप्स छिपा लेते हैं और उन्हें बिना पेरेंट्स की जानकारी के इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं। अगर आपको शक है कि आपके बच्चे आपकी जानकारी के बिना कुछ छिपे हुए ऐप्स इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए यह पता लगाने में काम आ सकती है। इसके लिए दो तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं… एक है ऐप स्टोर का इस्तेमाल करना और दूसरा है फ़ोन की सेटिंग्स का इस्तेमाल करना। आइए इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानते हैं। Google Play Store पर जाएँ और ऑप्शन चुनें फ़ोन में छिपे हुए ऐप्स को खोजने का पहला तरीका है Google Play Store पर जाकर सर्च करना। अगर कोई ऐप ऐप ड्रॉअर या होम स्क्रीन से छिपा भी है, तो भी वह इस प्लैटफ़ॉर्म पर दिखेगा अगर उसे साइडलोड नहीं किया गया है। ऐसा करने के लिए, अपने Android स्मार्टफोन पर Google Play Store खोलें। ऊपर दाएं कोने में अपनी प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें। उसके बाद, Manage apps and devices ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर Manage टैब पर क्लिक करें। पक्का करें कि आपने सबसे ऊपर ‘Device’ चुना हो। iPhone के लिए यह तरीका इस्तेमाल करें अगर आपके पास iPhone है, तो आपका तरीका थोड़ा अलग होगा। इसके लिए, सबसे पहले App Store पर जाएं और स्क्रीन के दाईं ओर प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें। यहां, Your Apps ऑप्शन चुनें। यहां आपको अपने मोबाइल पर डाउनलोड किए गए सभी ऐप्स की लिस्ट दिखेगी। लेकिन ध्यान रखें कि App Store पर, सिर्फ़ वही ऐप्स आपके फ़ोन पर अभी इंस्टॉल हैं जिनमें ‘Open’ बटन है। जिनमें ‘Download’ बटन है, उन्हें अनइंस्टॉल माना जाता है। सेटिंग्स में जाएं और ये स्टेप्स फ़ॉलो करें ऑफिशियल ऐप स्टोर के अलावा, अपने फ़ोन पर छिपे हुए ऐप्स ढूंढने का एक आसान तरीका सेटिंग्स में ऐप लिस्ट देखना है। यह आपको आपके डिवाइस पर अभी इंस्टॉल किए गए सभी ऐप्स दिखाएगा, यहां तक कि वे भी जो जानबूझकर छिपाए गए हैं। हालांकि, ये ऑप्शन स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं। अगर आपके पास Google Pixel या Motorola फ़ोन है, तो उसकी सेटिंग्स खोलें। यहां, Apps ऑप्शन पर जाएं और सबसे ऊपर See All ऑप्शन चुनें। अगर आपके पास Samsung फ़ोन है, तो सेटिंग्स में जाएं और Apps ऑप्शन चुनें और फिर फ़िल्टर आइकन पर क्लिक करके Installed by You जैसे ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको डाउनलोड किए गए ऐप्स की लिस्ट दिखेगी। iOS पर, आपके छिपे हुए ऐप्स तुरंत ‘Apps’ पेज पर नहीं दिखेंगे। इसके बजाय, वे ‘Hidden Apps’ मेन्यू में छिपे रहते हैं। ये ऐप्स ‘App Library’ के अंदर ‘Hidden Apps’ फ़ोल्डर में भी मिल सकते हैं। हालांकि, इन ऐप्स को खोलने के लिए आपको Face ID या पासकोड की ज़रूरत होगी।
कविता और साहित्य की हर हलचल आपके मोबाइल पर, जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से
कविता और साहित्य की हर हलचल आपके मोबाइल पर, जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से
16 सितंबर, बुधवार: शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में शराबबंदी की मांग को लेकर कुछ महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे नीचे उतर आईं।
हिंदी अब सिर्फ किताबों, अखबारों और दफ्तरों की भाषा नहीं रही।
बेगूसराय में राज्यरानी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनतई, विरोध पर अधिवक्ता ट्रेन से गिरकर घायल
11 सितंबर, शुक्रवार, बेगूसराय: चकिया थाना क्षेत्र में राजेंद्र पुल के पास राज्यरानी एक्सप्रेस में बदमाश ने अधिवक्ता से मोबाइल झपटने की कोशिश की। विरोध के दौरान हाथापाई में दोनों ट्रेन से गिर गए। बदमाश 16 हजार का मोबाइल लेकर फरार हो गया और अधिवक्ता घायल हो गए।
सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा
10 सितंबर, गुरुवार: सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में पत्नी के लापता होने से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई घंटे समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित चन्न खत्रियां इलाके में एक कबूतर पकड़ा गया है।
रीवा में 16.632 किलो गांजा, पिस्टल-कारतूस और मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
27 अगस्त, गुरुवार: रीवा के समान थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत गड़रिया नहर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 16.632 किलो गांजा, देशी पिस्टल, मैगजीन, 4 कारतूस और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
Rahul Gandhi मोबाइल दिखाकर बोले- ये 21वीं सदी का पिंजरा | Congress | Rajiv Gandhi Birth Anniversary
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर दिल्ली में हरा भरा स्वाराज कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पहुंचे. यहां उन्होंने मोबाइल दिखाकर क्या कुछ कहा
iQOO-Redmi Smartphone Price Hike: मोबाइल खरीदने वालों को झटका, 14,000 रुपये तक महंगे हुए फोन
iQOO-Redmi Smartphone Price Hike: मोबाइल खरीदने वालों को झटका, 14,000 रुपये तक महंगे हुए फोन
ग्वालियर में मोबाइल चोर को पकड़ती बहनों का वीडियो झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल
बूम से बातचीत में ग्वालियर पुलिस ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहा आरोपी मुस्लिम नहीं है और उसकी पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में की गई है.
बक्सर पुलिस की बड़ी सफलता: एसपी शुभम आर्य ने बरामद खोए हुए मोबाइल असली धारकों को लौटाए
6 गुरुवार, अगस्त: बक्सर जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके बाद बक्सर एसपी शुभम आर्य ने एक कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके असली धारकों को सौंप दिए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बक्सर पुलिस की इस पहल की सराहना की।
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया जंक्शन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
4 मंगलवार, अगस्त:ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Gaya News: 4 मोबाइल के साथ धराए दो चोर
गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त अभियान में यात्रियों से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
पिसावां में माता-पिता से विवाद के बाद युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा
1 शनिवार, अगस्त: पिसावां के चौखड़ियां गांव में माता-पिता से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
खैरथल के मुंडावर में ससुराल पक्ष से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
1 शनिवार, अगस्त: खैरथल जिले के मुंडावर क्षेत्र में ससुराल पक्ष से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के साथ काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
टीवी अभिनेत्री स्मृति खन्ना का मानना है कि वर्टिकल सीरीज मनोरंजन की दुनिया का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि कम समय के एपिसोड, मोबाइल फ्रेंडली फॉर्मेट और बड़े प्रोडक्शन हाउस की बढ़ती दिलचस्पी इस नए ट्रेंड को तेजी से आगे बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने ...
'कल्कि 2898 AD' के ट्रेलर रिलीज के वक्त मोबाइल फेंकने जा रहे थे अमिताभ बच्चन, खुद बताया पूरा किस्सा
बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन वैसे तो अक्सर ही खबरों में बने रहते हैं. लेकिन इस बार उनके क्रेज का कारण उनका जबरदस्त एक्शन अवतार है. हिंदी फिल्मों के एंग्री यंगमैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के ट्रेलर में एक विस्फोटक एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं. निर्देशक नाग अश्विन की इस पैन इंडिया फिल्म में कई लोगों को अमिताभ का एक्शन अवतार, फिल्म के हीरो प्रभास से भी अधिक दमदार लग रहा है. लेकिन इस ऑनस्क्रीन एक्शन अवतार का प्रभाव शायद बच्चन साहब को रियलिटी में भी फील होने लगा है. इधर 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर रिलीज हुआ तथा उधर अमिताभ बच्चन अपने फोन से इतने नाराज हो गए कि उसे तोड़ने की बात कह गए. अपने ब्लॉग पर 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर साझा करते हुए बताया कि वो अपने मोबाइल से फ्रस्ट्रेट हो गए हैं. उन्होंने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'अपना फोन ठीक करने की बड़ी कोशिश कर रहा हूं... पहले से जो सेट था, अचानक बदल गया. तो हर तरफ से मदद लेने का प्रयास कर लिया, लेकिन नाकाम रहा... बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है ये... चाह रहा था कि इंग्लिश और हिंदी टाइपिंग, दोनों हों. इंग्लिश में एक हिंदी वर्ड लिखूं और वो देवनागरी में आ जाए... मगर कई घंटे लिंक्स और एक्स्पेरिमेंट्स फॉलो करने के बाद, अब मैं खिड़की से बाहर फेंककर अपना फोन तोड़ डालने के बहुत करीब हूं.' कुछ देर पश्चात् बच्चन साहब ने साफ किया कि वो सच में अपना मोबाइल नहीं फेंकने जा रहे, बस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'नहीं नहीं नहीं... ऐसी किस्मत कहां... बस गुस्सा निकाल रहा हूं.' अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ ने ये भी कहा कि 'कल्कि 2898 AD' एवं 'Section 84 IPC' के पश्चात्, वो समझ नहीं पा रहे कि अगला प्रोजेक्ट क्या चुनना है. उन्होंने लिखा कि आज एक अभिनेता के पास 'मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स से लेकर एजेंट्स तक' इतने सारे लोग होते हैं, ये बताने के लिए कि मार्किट में किस प्रकार का कंटेंट चल रहा है तथा सिनेमा लवर्स क्या पसंद कर रहे हैं, क्या नहीं. मगर उनके दौर में ऐसा कुछ नहीं था. अमिताभ ने कहा, 'हम सिर्फ अगली जॉब का मौका खोज रहे होते थे, जिससे हम घर चलाने की, नौकरी बनाए रखने की शर्त पूरी कर सकें. अब बात अलग हो गई है. नई जेनरेशन इस तरह सोचती है, ऐसे चलती है कि... मैं बाद एक काम खोजूंगा और उम्मीद करूंगा कि काम मिले और बस मेरा 'किचन चलता रहे.' अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर सोमवार शाम को रिलीज हुआ है. इस फिल्म में अमिताभ, अश्वत्थामा का माइथोलॉजी बेस्ड भूमिका निभा रहे हैं तथा ट्रेलर में जनता उनके किरदार और काम को बहुत पसंद कर रही है. 'ये मेरी चॉइस है, मेरे मां-बाप…', जहीर इकबाल संग शादी पर आई सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया शूटिंग से 4 दिन पहले डायरेक्टर ने किया एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर, सालों बाद खुद किया चौंकाने वाला खुलासा सैलरी पर हो रही चर्चा को लेकर आई 'पंचायत' के सचिव जी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनसे 29 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने की उम्मीद है। संजय दत्त भी इस मामले से जुड़े थे, लेकिन अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण, वह 23 अप्रैल को पूछताछ सत्र में शामिल नहीं हो सके। इसके बजाय, उन्होंने अपना बयान दर्ज करने के लिए एक अलग तारीख की मांग की। फेयरप्ले, जो महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप की सहायक कंपनी है, को क्रिकेट, पोकर, कार्ड गेम्स और टेनिस जैसी विभिन्न लाइव गेम्स पर अवैध सट्टेबाजी से जोड़ा गया है। पिछले साल यह ऐप सुर्खियों में आया जब रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे अभिनेताओं, जिन्होंने इस ऐप का प्रचार किया, को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप दुबई से संचालित होता है, जिसे भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल चलाते हैं। उन्होंने नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई वेबसाइटें और चैट समूह बनाकर विभिन्न रणनीतियों का उपयोग किया और सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर भुगतान किए गए विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया। ईडी एक साल से अधिक समय से महादेव ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न हाई प्रोफ़ाइल राजनेता और अधिकारियों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। भीड़ में पापा अमिताभ को सँभालते नजर आए अभिषेक बच्चन, फैंस कर रहे तारीफ इतनी छोटी स्कर्ट पहनकर इवेंट में पहुंच गई ऋतिक रोशन की Ex वाइफ, हुई Oops मोमेंट का शिकार ऐश्वर्या राय संग इंटीमेट सीन पर बोले रणबीर कपूर- 'हाथ कांप रहे थे फिर...'

