एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई में फायरिंग हुई। बाइक सवारों ने जुहू में उन पर 5 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल खेलकर लौटते वक्त टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। हमले के बाद एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा। टाइगर पर हमले का यह वीडियो वायरल है… लॉरेंस गैंग की पोस्ट- समझाया था, समझा नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम शिंदे बोले- हमलावरों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस से बातकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमले के दोषियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। किसी को बख्शेंगे नहीं। CCTV खंगाल रही पुलिस, 15 टीमें बनाईं हमले के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने कहा कि हमले में टाइगर के ड्राइवर के हाथ में गोली लगी है। हमले की वजह सामने नहीं आई है। घटना की जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है। कौन है लॉरेंस, 700 से ज्यादा शूटर्स, विदेशों से मंगाते हैं हथियार लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। मां ने लॉरेंस नाम लिखा था। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। कहा जाता है कि उसके गिरोह में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे, नाना एयर वाइस मार्शल थे टाइगर श्रॉफ एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उनके नाना एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त वीर चक्र पुरस्कार विजेता थे। उन्होंने बेल्जियम की एक महिला से शादी की थी जिनका नाम क्लाउड मैरी डे केवी था। टाइगर श्रॉफ के दादा काकूलाल हरिलाला श्रॉफ गुजरात के ज्योतिषी थे जिन्होंने शिंजियांग में एक तुर्की महिला रीता से शादी की जो एक उइगर मुस्लिम थीं। आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन स्टार किड होने के बावजूद टाइगर श्रॉफ का बचपन बहुत ही आर्थिक तंगी में गुजरा है। दरअसल, उनकी मां आयशा श्रॉफ ने फिल्म ‘बूम’ प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और जावेद जाफरी जैसे बड़े स्टार्स थे। वहीं, कटरीना कैफ की यह डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि फिल्म ‘बूम’ के फ्लॉप होने के बाद परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। यहां तक कि उनके घर का फर्नीचर तक बिक चुका था। उन्हें जमीन पर सोना पड़ा था। तब टाइगर सिर्फ 11 साल के थे। टाइगर की मानें तो वह उनके परिवार का सबसे बुरा समय था। पिता जैकी श्रॉफ से भी ज्यादा नेटवर्थ जैकी श्रॉफ चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में लगभग 250 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ 10 साल के करियर में 11 फिल्मों में काम कर चुके हैं। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक आज टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ 248 करोड़ रुपए है। वो एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा टाइगर सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिता जैकी श्रॉफ की नेटवर्थ इस समय 212 करोड़ रुपए है। जैकी एक फिल्म के करीब 1 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। फिल्में फ्लॉप हुईं तो डिप्रेशन में चले गए टाइगर श्रॉफ की ए फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल, और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थीं। सबसे बड़ा झटका उन्हें हीरोपंती 2 की रिलीज के बाद लगा था। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने बहुत खराब रिव्यूज दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इसकी वजह से टाइगर डिप्रेशन में चले गए थे। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने कहा था- मैं बहुत दुखी हुआ, डिप्रेशन महसूस किया। मेरी कोई सोशल लाइफ नहीं है और ना ही मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। जब मैं डिप्रेस होता हूं तो बहुत खाता हूं। एयरोफोबिया से पीड़ित हैं टाइगर, फ्लाइट में खड़े होकर ट्रैवल करते हैं टाइगर श्रॉफ को एयरोफोबिया की शिकायत है। इस बात का खुलासा कहते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फ्लाइट में उड़ान भरने से डर लगता है। टाइगर के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम कर चुके अक्षय कुमार ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था- टाइगर फ्लाइट में तभी बैठते हैं जब उन्हें उतरना और उड़ान भरना होता है। अन्यथा, वो डर के कारण पूरी उड़ान के दौरान खड़े रहते हैं।
एक्टर रघुवीर यादव और सिंगर मंथन ने साथ मिलकर नया गाना 'बदरा' रिलीज कर दिया है। 'बदरा' घरेलू हिंसा और खराब रिश्तों में घुट रहे लोगों के मानसिक दर्द और दिमागी तनाव को सामने लाता है। गाने में पारंपरिक बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप का फ्यूजन तैयार किया गया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री श्रेया सिंह और मंथन नजर आ रहे हैं, जो घरेलू हिंसा और उससे बाहर निकलने की यात्रा को भावुक तरीके से दिखाते हैं। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए मौजूद है। अंग्रेजी पॉप और बुंदेली लोकगीत का मेल 'बदरा' गाने में पुरानी लोक संस्कृति और आज के आधुनिक संगीत को एक साथ पिरोया गया है। गाने में बुंदेली भाषा के पुराने लोकगीत की पंक्तियों का इस्तेमाल हुआ है। मंथन ने अंग्रेजी के बोल के जरिए इस बारिश की तुलना घर के खराब माहौल और मानसिक दबाव से की है। इसमें रघुवीर यादव की भारी आवाज में गाई गई पंक्तियां अरे बरसन लागे री जे बदरा... गाने को गहरा और असरदार बनाती हैं। घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव से निकलने की कहानी गाने के म्यूजिक वीडियो में एक महिला के अंदरूनी दर्द और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में कार चलाती महिला की आंखों में आंसू दिखते हैं। इसके बाद घर के अंदर की बहस, मानसिक परेशानी और अंत में बारिश के बीच कार से बाहर निकलकर उस खराब माहौल से दूर जाने के फैसले को दिखाया गया है। 'लाइफ ऑफ पाई' फेम सुमित बब्बर ने संभाली साउंड रिकॉर्डिंग इस गाने को बनाने में कई अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। गाने की धुन शरद जोशी ने तैयार की है। वहीं 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों का हिस्सा रहे साउंड इंजीनियर सुमित बब्बर ने इसकी साउंड रिकॉर्डिंग की है। इसके अलावा भारत रावल और आशुतोष शुक्ला ने इसकी फोटोग्राफी और विजुअल डिजाइनिंग की है। वीडियो के अंत में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर घरेलू हिंसा और दिमागी तनाव झेल रहे लोगों की मदद के लिए वीडियो के अंत में कई जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय महिला आयोग (14490) और राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर (181) शामिल हैं। मेकर्स का मकसद इस गाने के जरिए युवाओं को अपनी माटी की जड़ों से जोड़ना और समाज में एक संवेदनशील मुद्दे पर सोचने का मौका देना है। यह गाना सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आ चुका है।
बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने रविवार को विपक्ष के सरकार बदलने वाले बयानों पर तंज कसा है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष की निम्न स्तर की हरकतें देश को बार-बार याद दिला रही हैं कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। कंगना ने फ्रांस में हुई हिंसा और तीसरे विश्व युद्ध के मंडराते खतरे का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में देश की कमान मजबूत हाथों में होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता में दुर्गा पूजा पांडाल में हुई भगदड़ पर भी दुख व्यक्त किया। फ्रांस की हिंसा का दिया हवाला, कहा- वहां सब जला दिया विपक्ष की ओर से सरकार बदलने और रेजीम चेंज की मांगों पर सवाल पूछे जाने पर कंगना रनोट ने कहा कि ऐसी हरकतें देश की जनता को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि शनिवार रात फ्रांस में क्या हुआ, यह सबने देखा है। वहां ऐतिहासिक इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और लूटपाट हुई। कंगना ने कहा कि दुनिया भर में चल रही अस्थिरता और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच विपक्ष रोज यह साबित कर रहा है कि देश को पीएम मोदी के नेतृत्व की आवश्यकता क्यों है। वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत नेतृत्व की जरूरत कंगना रनोट ने अपनी बातचीत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और वैश्विक संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर के देशों में आंतरिक अशांति और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, तब भारत को एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है और वह देख रही है कि किस तरह की बयानबाजी की जा रही है। कंगना ने उम्मीद जताई कि नागरिक देश की सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देंगे। कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ पर जताया दुख, भीड़ से बचने की सलाह दी मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनोट ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पांडाल में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया। शनिवार शाम बारिश के दौरान उत्तरी कोलकाता के पांडाल में अचानक भीड़ बढ़ने से मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। कंगना ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। ये खबर भी पढ़ें कोलकाता पंडाल में भगदड़ का VIDEO:बारिश में सैकड़ों लोग दौड़कर अंदर घुसे, संकरे रास्ते में दबे, महिलाएं-बच्चे चीखने लगे; 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ के दो वीडियो सामने आए हैं। 27 सेकेंड के एक वीडियो में बारिश के बीच सैकड़ों लोग दौड़ते हुए पंडाल में घुसते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
नीरज पांडे की फिल्म ‘गजब रात’ में मनोज बाजपेयी पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित के किरदार में नजर आएंगे। एक मर्डर केस और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। यह वन-नाइट थ्रिलर तेजी से बदलते घटनाक्रम और कई उपकथाओं के जरिए सस्पेंस रचती है। फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर राजेश चौधरी के मुताबिक, कहानी की रफ्तार और अलग-अलग किरदारों के बीच उलझे घटनाक्रम इसकी खासियत हैं। 'गजब रात' का प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। भोपाल का एक अस्पताल बना प्राइम स्पॉट, दिल्ली में भी हुई है इसकी शूटिंग फिल्म के लिए भोपाल में दिल्ली का माहौल री-क्रिएट हुआ। राजेश के मुताबिक, एक निर्माणाधीन अस्पताल को शूटिंग के लिए डेवलप किया गया। फिल्म की जरूरतों के हिसाब से इसमें लगभग 60 फीसदी अतिरिक्त काम कराया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में भी शूटिंग हुई है। नुसरत के किरदार और घायल लड़की का रहस्य अभी बरकरार राजेश के मुताबिक, मनोज अपने किरदार को उसकी परिस्थितियों, पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व के हिसाब से गढ़ते हैं। फिल्म में उनके कॉप किरदार की पहचान सिर्फ उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार से भी उभरती है। वहीं, नुसरत का किरदार और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के बीच संबंध भी कहानी के रहस्य का हिस्सा हैं। फिल्म में नुसरत की भूमिका क्या होगी इस पर अभी कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, विजुअल को तैयार करने में समय बचाया ‘गजब रात’ के प्रोडक्शन में एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। राजेश बताते हैं...‘डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, रेफरेंस जुटाने और शुरुआती विजुअल प्रेजेंटेशन तैयार करने में समय बचाया। इससे निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और प्रोडक्शन डिजाइनर के बीच सीन की इमैजिनेशन करना भी आसान हुआ। पहले जहां स्केच, किताबों, तस्वीरों और वास्तविक लोकेशन के अध्ययन पर अधिक समय लगता था, वहीं अब तकनीक की मदद से शुरुआती जानकारी जल्दी उपलब्ध हुई। बाकी कहानी के हिसाब से लोकेशन, सीन और माहौल तय करने के लिए इंसानी समझ और रचनात्मक सोच जरूरी रही। फिल्म की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं राजेश का मनोज के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने ‘सोनचिरैया’ और ‘इंस्पेक्टर झांडे’ के दौरान मनोज के साथ काम किया है। उनके मुताबिक, ‘गजब रात’ की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं और घायल लड़की का रहस्य जांच को नया मोड़ देता है। फिल्म का जोर तेज रफ्तार घटनाक्रम, अलग-अलग किरदारों की आपस में जुड़ती कहानियों और सस्पेंस पर है। वहीं राजेश का कहना है कि प्रोडक्शन डिजाइनर का काम निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के साथ तालमेल बनाकर स्क्रिप्ट के अनुरूप सेट और लोकेशन तैयार करना होता है। शूटिंग के दौरान एक्टर्स से बातचीत भले ही काम तक सीमित रहे, लेकिन साथ बिताया समय टीम के बीच सहजता भी बढ़ाता है।
कर्ज के चेक बाउंस मामले और लंबे कानूनी विवाद का सामना कर रहे एक्टर राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राजपाल यादव ने कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने के लिए अपनी पत्नी को 'परिवार का हीरा' बताया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी की आपाधापी और मुश्किल समय में आपा खोए बिना राधा ने उनका और पूरे परिवार का साथ निभाया। राजपाल ने कहा कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा कर्ज उनकी पत्नी का है। 'माता-पिता और ईश्वर के बाद सबसे बड़ा कर्ज पत्नी का' पत्नी राधा के जन्मदिन के मौके पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि माता-पिता, गुरु और परमात्मा के बाद अगर उनकी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह उनकी पत्नी राधा का है। इस कर्ज को वे खुशी से स्वीकार करते हैं। राजपाल ने लिखा कि मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी तुमने परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। यह सपना मेरा था, लेकिन इसे तुमने पूरा किया। 'तुम हमारे परिवार में हीरा हो, हमेशा प्यार करता रहूंगा' राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि राधा ने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, बल्कि अपना सब कुछ परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने लिखा, सच में तुम हमारे परिवार में एक हीरा हो। इन सब के लिए मैं जीवनभर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा रहूंगा। उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए जिंदगी भर साथ और प्यार देने का वादा किया। चेक बाउंस का मामला मध्यस्थता में चेक बाउंस मामले में बॉलवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए समाधान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट में जमा राजपाल का पासपोर्ट रिलीज करने को भी कहा है। राजपाल यादव का यह कानूनी विवाद मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसमें 22 करोड़ रुपए के चेक बाउंस का दावा किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए राजपाल ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आभारी हैं, जिसने 14 साल में पहली बार उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के हर आदेश का पालन करेंगे। 2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी। 2003 में हुई थी शादी, मुश्किलों में भी संभाला परिवार यह राजपाल यादव की दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी करुणा का बेटी ज्योति को जन्म देने के कुछ समय बाद निधन हो गया था। इसके बाद साल 2003 में राजपाल ने राधा से शादी की। राधा ने राजपाल की पहली बेटी ज्योति को अपने बच्चों की तरह संभाला। राजपाल और राधा की दो बेटियां हैं, जिनका नाम हर्षिता और रेहांशी है। राजपाल ने कहा कि कानूनी और आर्थिक संकट के दौर में राधा ने कभी हिम्मत नहीं हारी और परिवार को बिखरने से बचाया। ये खबर भी पढ़ें राजपाल यादव से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा:बोले- मौसी कहती थीं लंगूर को हूर मिल गई; शॉपिंग से लेकर घर का हिसाब-किताब संभालती हैं बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। राजपाल अपनी पत्नी को सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत और अपने सफर की बैकबोन मानते हैं। पूरी खबर पढ़ें
लहर-लहर:गम, खुशी, मोहब्बत भीतर की सरगम हैं... इन जज्बातों के साथ जन्म लेते हैं हम
इमोशन, जज्बात एक सरगम की तरह हैं। अगर आप सोच सकते हैं, अगर आपके पास एक मस्तिष्क है, जो आपको इंसान बनाता है, तो आपके भीतर भावनाएं भी होंगी ही। मैं अच्छी-बुरी भावनाओं की बात नहीं कर रहा हूं। सभी प्राणियों में इंसान का दिमाग सबसे बड़ा है। ऐसा क्यों? वैसे आकार में तो हाथी का दिमाग इंसान के दिमाग से बड़ा होगा, क्योंकि उसका शरीर बड़ा होता है। लेकिन शरीर के अनुपात में सबसे बड़ा दिमाग इंसान का होता है। इंसान के शरीर का नर्वस सिस्टम उसके शरीर को पूरी तरह नियंत्रित कर लेता है, लेकिन उसके बाद भी इंसान के दिमाग में इतनी एनर्जी और जगह बचती है कि वह और भी बहुत कुछ कर सकता है। अगर कोई आपको देखकर हाथ हिलाता है, तो दिमाग कहता है कि हाथ हिलाओ। तभी हाथ हिलता है। नर्वस सिस्टम मैसेज भेजता है कि हाथ उठेगा, तो आपका हाथ उठता है। लेकिन जिंदगी के सारे बेसिक काम, जैसे खाना, पीना, परिवार बढ़ाना, ये सब करने के बाद भी इंसान और बहुत कुछ कर सकता है और उसने किया भी है। आप देखिए कि इंसान ने अपना सफर कहां से शुरू किया था और आज वह कहां तक पहुंच गया है। जब इंसान के दिमाग में इतनी जगह है, तो जिन बातों से उसे कभी तकलीफ हुई थी, वे भी उसमें रह जाती हैं, जिसे आप गम कहते हैं। इसी तरह, वे बातें जो बहुत अच्छी लगीं और जो बहुत प्यारी लगीं, उनकी याद और खयाल भी रह जाता है। इसे मोहब्बत कहते हैं। आपके साथ कभी बहुत बुरा हुआ था और जिसने आपको बहुत तकलीफ भी दी थी, उसके खिलाफ गुस्से या नफरत के लिए भी दिमाग में जगह रहती है। हमारे मस्तिष्क में इतनी जगह है कि जो भी घटनाएं और बातें हमारे साथ हुईं, उनसे जो प्रतिक्रियाएं हुईं और आपने उनका जो नतीजा निकाला, वह सब दिमाग में रह जाता है। खास बात यह है कि ये गुण आपके खून में चलते रहते हैं। जब बच्चा जन्म लेता है, तो वह ‘ब्लैंक’ नहीं होता। ऐसा नहीं है कि तब उसके जज्बात नहीं होते। ये सब तो सदियों से हो रहा है और उसके खून में शामिल है। उसके डीएनए में हैं ये जज्बात, अच्छे भी, बुरे भी। और ऐसा इसलिए है कि उसके पास जज्बात रखने की जगह है। वह जो देखता है, सोचता है और जो इंस्टिंक्ट्स (सहज-बोध) उसमें हैं, वे उसके डीएनए में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आ रही हैं। बच्चा पैदा होता है, उसे भूख लगती है और वह रोने लगता है। ये उसके जज्बात ही हैं, जो उसे रुला देते हैं। मां उसे गले लगाती है, तो वह चुप हो जाता है। ये भी उसके जज्बात हैं, जो उसके खून में उसके साथ हमेशा से चलते आए हैं। लेकिन कुछ जज्बात जिंदगी के तजुर्बों से बनते हैं, और इसलिए बनते हैं, क्योंकि कोई घटना आपके साथ होती है। लेकिन कोई घटना जज्बात नहीं होती है। एक हादसा, एक वाकया जज्बात नहीं है। लेकिन उससे जो आपने महसूस किया, उससे आप जिस नतीजे पर पहुंचे, जिस नतीजे को आप कहीं भी अप्लाई कर सकते थे, वह जज्बात है। और वे जज्बात भी आपके साथ रह जाते हैं। आप उसकी वजह भूल जाते हैं कि यह कैसे बना था, लेकिन वह एहसास आपमें रह जाता है- चाहे वह गम हो, गुस्सा हो या खुशी। ये एक सरगम है। आप उसे लेकर पैदा ही हुए थे, दो-तीन सुर लेकर। लेकिन वक्त के साथ, आपके तजुर्बों से, वह सरगम पूरी होती है। किस वजह से ऐसा हुआ था, यह याद नहीं रहता, लेकिन यह एहसास रह जाता है कि गम क्या है, खुशी क्या है, मोहब्बत क्या है, किसी को ‘मिस’ करना क्या है। ये सारे जज्बात, इमोशन या भावनाओं की एक सरगम आपमें पैदा होने के साथ ही मौजूद होती है, जो जिंदगी के अनुभवों और वक्त के साथ पूरी होती जाती है। (संपादन और समन्वय- अरविंद मण्डलोई)
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रविवार शेयर किया। इसमें प्रभास काले कपड़ों, टोपी और चश्मे में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक काफी गंभीर दिख रहा है। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ‘स्पिरिट’ में प्रभास पुलिस अफसर के रोल में मेकर्स ने इससे पहले फिल्म से 2026 के न्यू ईयर के दिन प्रभास का फिल्म से पहला लुक जारी किया था। पोस्टर में वह घायल पीठ के साथ गंभीर अंदाज में नजर आए थे। पोस्टर में फीमेल लीड तृप्ति डिमरी प्रभास के किरदार को सिगरेट जलाते हुए दिखी थीं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं। ऐश्वर्या देसाई इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने पर विवाद हुआ स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर फिल्म चर्चा में आ गई थी। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर बड़ा दावा किया था। NTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि दीपिका ने फिल्म के लिए भारी फीस के साथ 10% प्रॉफिट शेयर मांगा था। मेकर्स उनकी मांग से सहमत नहीं हुए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कलाकारों पर विचार शुरू किया था। प्रणय के मुताबिक, इसी दौरान फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी जानकारी लीक हो गई थी। उन्होंने कहा था कि इससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा नाराज हुए थे। प्रणय ने बिना नाम लिए दीपिका पर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि मेकर्स की मेहनत वाली कहानी लीक करना कौन सा फेमिनिज्म है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था। प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म समीक्षकों को चुनौती दी थी इसके अलावा प्रणय रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘रोमांचकम’ की समीक्षा करने वाले समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ को लेकर चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि समीक्षक उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को भी उसी नजरिए से परखें। प्रणय ने कहा था कि फिल्म बनाना आसान नहीं होता। प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर ही पता चलता है कि कहानी को पर्दे पर उतारने में कितनी मेहनत लगती है। उन्होंने यह भी कहा था कि समीक्षाएं किसी फिल्म की कमाई तय नहीं करतीं। कई बार खराब समीक्षाओं के बावजूद फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। प्रणय ने ‘रोमांचकम’ की आलोचना पर तंज कसते हुए कहा था कि छोटी फिल्मों को ज्यादा जांच-परख का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाने की चुनौती दी थी।
एक्टर इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस को शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है। मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शनिवार को उन्हें दूसरा नोटिस भी भेजा। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए। इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पहले नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इमरान ने अपने वकील जुल्फिकार मेमन और MZM लीगल के जरिए याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि मौजूदा कानून या नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकता हो। इमरान की ओर से कहा गया कि पुलिस ने नोटिस जारी करते समय कोई वजह नहीं बताई और न ही इसके समर्थन में दस्तावेज दिए। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं मिला। याचिका में 10 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में लिए जाने को भी गलत बताया गया है। इमरान ने कहा कि नोटिस से संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई एक राजनीतिक दल के नेता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। याचिका में सवाल उठाया गया कि उचित कानूनी प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन क्यों नहीं किया गया। इमरान ने नोटिस जारी करने का आधार भी जानना चाहा है। इस मामले में चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की जा सकती है। 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अगस्त क्रांति मैदान से पहले बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इमरान ने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया से पता चला कि मामले में उनका नाम FIR में दर्ज है। उनकी लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के CCTV फुटेज देने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं। उनके वकील ने बताया कि इमरान उस दिन नाना चौक से गुजर रहे थे। रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा था कि वह एक शहरवासी के तौर पर वहां की पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। इमरान की कमबैक फिल्म की रिलीज पर असर मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कमबैक फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। फिल्म को दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। इमरान दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे। करीब 11 साल बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी करने वाले हैं। इमरान को लेकर फिल्मी हस्तियों की अलग-अलग राय इमरान को नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर किरण राव ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी कार्रवाई को गलत बताया। दूसरी ओर, अभिनेता रजा मुराद ने कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी FRRO और सरकार के कदम की तारीफ की। उन्होंने इमरान को 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे में देश से बाहर करने की मांग की। ………….. ये खबर भी पढ़ें… इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद इमरान खान को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इस विवाद के बीच कई दूसरे सितारों की नागरिकता भी चर्चा में आई है। अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली। अदनान सामी ने भी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…
एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद, जयपुर से अपने जुड़ाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की। राधिका ने कहा कि जयपुर में उन्हें हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। यह शहर उनके लिए हमेशा लकी रहा है। यहां आकर उन्हें एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होता है। इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कपड़े पहनना पसंद है। एक अभिनेत्री होने के नाते अलग-अलग तरह के लुक्स और आउटफिट्स पहनने का मौका मिलता है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी पसंद काफी सहज रहती है। आम दिनों में वह जींस और हुडी पहनना पसंद करती हैं। स्टोर लॉन्च के दौरान ब्रांड की 'हियर फॉर द लुक्स' सोच को भी सामने रखा गया। इसी थीम पर आयोजित फैशन शो में अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया। इंडियन और वेस्टर्न, दोनों फैशन में सहज राधिका ने कहा कि वह फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां जमकर शॉपिंग की है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न वियर के साथ बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, फैशन में अलग-अलग तरह के विकल्प होना जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने मूड और मौके के हिसाब से कपड़े चुन सके। राधिका की पसंद में आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे आउटफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहना जा सके। जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम' और 'पटाखा' की शूटिंग इस शहर में हुई है। फिल्मों की शूटिंग के कारण जयपुर से उनका रिश्ता और खास हो गया है। शहर की गलियों, बाजारों और यहां की खरीदारी में भी उनकी दिलचस्पी है। राधिका ने बताया कि उन्हें जयपुर में स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है। खास तौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जैकेट और कढ़ाई वाली जैकेट उन्हें आकर्षित करती हैं। जयपुर के बाजारों में मिलने वाली पारंपरिक कारीगरी और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उनके लिए खास हैं। फैशन के बड़े ब्रांड्स के साथ स्थानीय बाजारों की खरीदारी में भी उनकी रुचि बनी रहती है। 'सना' और 'रूमी की शराफत' में आएंगी नजर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए राधिका ने फिल्म 'सना' का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह 'रूमी की शराफत' में भी काम कर चुकी हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ वह उन फिल्ममेकर्स से भी जुड़ी हैं, जिनका संबंध 'अंग्रेजी मीडियम' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों से रहा है।
72वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, शनिवार को विदेशी धरती पर जमकर हुई धनवर्षा
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 72 दिन पूरे कर लिए हैं। दुनियाभर में इसकी कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला।
रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए। रणबीर कपूर ने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ स्टेज पर ‘कबीरा’ गाना गाया। यह गाना 2013 में आई उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। इसके बाद रणबीर ने हाथ जोड़कर तस्वीरें खिंचवाईं। वह अयान मुखर्जी और पूजा में आए कुछ दूसरे मेहमानों से भी मिले। फैंस को आई ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद रणबीर की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद फैंस नॉस्टैल्जिक हो गए। एक फैन ने लिखा, “ओएमजी, वह यहां बहुत ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।” दूसरे फैंस ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के GIF कमेंट किए। एक उत्साहित फैन ने लिखा, “ओएमजी, जिस तरह नॉस्टैल्जिया ने मुझे अभी घेर लिया।” एक अन्य फैन ने हार्ट-आइज इमोजी के साथ लिखा, “क्या प्यारा पल है।” कई फैंस ने वीडियो पर हार्ट और हार्ट-आइज इमोजी भी कमेंट किए। गौरतलब है कि नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। इसे मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी का परिवार पूजा करता है। शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल परिवार के साथ पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटी न्यासा देवगन और बेटे युग देवगन भी नजर आए। अयान मुखर्जी के साथ शिल्पा शिरोडकर भी पंडाल पहुंचीं। बच्चन परिवार से जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। देखें तस्वीरें…
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने चार दिनों में दुनिया भर में 'धुरंधर 2' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने मूसेवाला के मशहूर थापी वाले अंदाज को स्टेज पर दोहराया और हाथ से पिस्टल चलाने जैसे इशारे किए। पूरा मामला टोरंटो में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन 'लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल' (LFHRI) ने संज्ञान लिया। संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने बच्चे की सुरक्षा और काउंसलिंग की मांग की है। हालांकि अभी इस मामले पर मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए…. मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, यह हत्या आपसी गैंग रंजिश (अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला) के चलते की गई थी। छोटे भाई के जन्म पर विवाद हुआ ************* ये खबर भी पढ़ें: मूसेवाला ने पहले ही दे दिया था मौत का सिग्नल: लेटेस्ट दो गाने...'295 लगेगी' 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की 'LAST RIDE' पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से देश में हंगामा मचा हुआ है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत की आशंका पहले ही जता चुके थे। इस समय उनके दो गाने द लास्ट राइड और 295 लगेगी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ये संयोग ही है कि इनके टाइटल में ही उनकी मौत का अलर्ट था। (पढ़ें पूरी खबर)
टीवी और फिल्मों में शब्बीर अहलूवालिया अपनी रोमांटिक, माचो और रॉकस्टार इमेज के लिए मशहूर हैं। उनकी पत्नी कांची कौल खूबसूरती और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दोनों करीब 18 साल से साथ हैं और अब कलर्स के शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा सीजन 2’ में कंटेस्टेंट हैं। शो में दर्शकों को उनकी नोकझोंक, मस्ती और साथ बिताए पलों की झलक मिलेगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में शब्बीर और कांची ने कहा कि वे आइडल कपल कहलाने के बजाय अपनी असली केमिस्ट्री दिखाना चाहते हैं। उन्होंने एक-दूसरे की खूबियों, पहली मुलाकात, रोमांस के अंदाज और शो से जुड़े मजेदार किस्सों पर भी बात की। सवाल: शब्बीर भाई पर्दे पर अपनी रोमांटिक, माचो और रॉकस्टार इमेज के लिए मशहूर हैं। क्या असल जिंदगी में भी वे उतने ही हीरो हैं? कांची, आपके लिए घर का असली हीरो कौन है? जवाब/कांची: असल जिंदगी में भी शब्बीर वैसे ही हैं। मेरे लिए वे हमेशा एवरग्रीन रॉकस्टार रहेंगे। बाहर से जितने माचो दिखते हैं, अंदर से उतने ही सॉफ्ट और भावुक हैं। उनका दिल बहुत मुलायम है। भावनाएं जाहिर करने का उनका तरीका अलग है, लेकिन वे बहुत इमोशनल हैं। वे जिंदगी भी रॉकस्टार की तरह जीते हैं। सवाल: हमने हमेशा आप दोनों को आइडल कपल के तौर पर देखा है। 'पति, पत्नी और पंगा' में काफी मस्ती और नोकझोंक होती है। आप इस शो का हिस्सा बनने के लिए कैसे तैयार हुए? जवाब/शब्बीर: हमें आइडल कपल बनना पसंद नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग हमें अनआइडल कपल के तौर पर देखें। कांची: हमें लगा कि दर्शकों ने अब तक हमारी जिंदगी का यह पहलू नहीं देखा है। मैं भी काफी समय बाद पर्दे पर नजर आ रही हूं। हमने पहले कभी साथ काम नहीं किया था। हमने सोचा कि अपनी असली केमिस्ट्री और रोजमर्रा की नोकझोंक दर्शकों से साझा करने का यह अच्छा मौका है। हम अपनी मस्तीभरी जिंदगी की कुछ झलकियां भी दिखाना चाहते थे। सवाल: शब्बीर, आप दोनों को इस शो में साथ आने का फैसला कैसे सही लगा? जवाब/शब्बीर: हमने शो का पहला सीजन देखा था और हमें बहुत मजा आया था। सभी कपल्स इसे खूब एंजॉय कर रहे थे। हम 18 साल से साथ हैं, लेकिन कभी किसी शो में साथ काम नहीं किया था। इसलिए हमें लगा कि यह अच्छा मौका है। यह मजेदार शो विवादों के बजाय कपल्स और उनके रिश्तों पर ध्यान देता है। यह अच्छी बात है। यह साफ-सुथरा मनोरंजन है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। दर्शकों को भरोसा रहेगा कि इसमें कुछ गलत नहीं दिखाया जाएगा। कांची: हर शादी और रिश्ता अलग होता है। शो में सभी कपल्स की अपनी कहानी है। दर्शक किसी न किसी कपल या उसके रिश्ते से जुड़ी घटना में खुद को देख पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी की छोटी-छोटी बातें ही शो को मजेदार बनाती हैं। सवाल: शो की शूटिंग के दौरान कोई ऐसा मजेदार किस्सा हुआ, जिससे आपको एक-दूसरे के बारे में कुछ नया पता चला हो? जवाब/शब्बीर: मजेदार किस्से बहुत हुए हैं। कई बार हम उन घटनाओं का हिस्सा बनने के बजाय वहां हो रही हंसी-मजाक का आनंद ले रहे थे। हम उनके बारे में ज्यादा नहीं बता सकते, क्योंकि वे शो के खास हिस्से और एपिसोड के हाई पॉइंट्स हैं। कांची: बिल्कुल, ऐसे कई किस्से हुए हैं। यही वजह है कि दर्शकों को शो देखना चाहिए। अगर हम अभी सारे मजेदार किस्से बता देंगे, तो देखने के लिए क्या बचेगा! सवाल: आपके लिए तो आप दोनों ही सबसे अच्छे कपल हैं, लेकिन शो में आपके अलावा कौन-सा कपल सबसे दिलचस्प लगा? जवाब/कांची: सभी कपल्स दिलचस्प हैं और एक-दूसरे से काफी अलग हैं। उनकी नोकझोंक, व्यवहार और शादीशुदा जिंदगी जीने का तरीका भी अलग है। यही विविधता शो को खास बनाती है। शब्बीर: कई बार शूटिंग के दौरान शो का हिस्सा होने के बावजूद हम दर्शक बन जाते हैं। दूसरे कपल्स की नोकझोंक का आनंद लेने लगते हैं। तब लगता है कि शो अच्छा बन रहा है और दर्शकों को भी इसे देखने में मजा आएगा। जब हमें शूटिंग में इतना मजा आता है, तो घर पर देखने वाले दर्शक भी इसे एंजॉय करेंगे। सवाल: पहली बार एक-दूसरे को देखकर क्या इंप्रेशन बना था? जवाब/शब्बीर: मेरा पहला इंप्रेशन जबरदस्त था। कांची को पहली बार देखकर मेरे मुंह से निकला, 'ओह माय गॉड! ये कितनी खूबसूरत हैं!' धीरे-धीरे पता चला कि वे खूबसूरत होने के साथ समझदार भी हैं। मेरे लिए यह सोने पर सुहागा था। कांची: उन्हें देखकर मेरा इंप्रेशन बहुत तगड़ा था। मैंने सोचा था कि ये कितने हॉट हैं! आज भी उन्हें देखकर या उनसे मिलकर मेरा इंप्रेशन वही रहता है। उनके लुक के साथ-साथ उनका मजबूत व्यक्तित्व भी मुझे पसंद आया। वे अंदर से भी बहुत मजबूत हैं। सवाल: आप दोनों में पहले किसने प्रपोज किया और दूसरे को कैसे मनाया? जवाब/शब्बीर: मैंने ही पहले प्रपोज किया था। हम अच्छे दोस्त बने और किसी भी विषय पर बात करने में झिझकते नहीं थे। उन्हीं बातचीत के दौरान हमारा रिश्ता आगे बढ़ता गया। सवाल: आजकल सोशल मीडिया पर परफेक्ट कपल दिखने का दबाव रहता है। आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब/शब्बीर: यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दूसरों को क्या दिखाना चाहते हैं। मेरे हिसाब से परफेक्ट कपल की कोई एक परिभाषा नहीं है। हर रिश्ते में वही चीजें मायने रखती हैं, जो उस कपल के लिए सही हों। कांची: अगर आप सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए रिश्ता निभाते हैं, तो वह आदर्श रिश्ता नहीं है। असल जिंदगी में दो लोगों के व्यक्तित्व अलग होते हैं। लेकिन हर परिस्थिति में टीम की तरह साथ चलना ही रिश्ते की खूबसूरती है। नोक-झोंक हो या मस्ती, एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है। शब्बीर: बिल्कुल। कोई कपल दिनभर झगड़ता है, तो कोई बिल्कुल नहीं। दोनों के रिश्ते अपने तरीके से खूबसूरत हो सकते हैं। कहीं नोक-झोंक में प्यार होता है, तो कहीं खामोशी भी बहुत कुछ कह देती है। हर कपल का रिश्ता अलग होता है। सवाल: इतने साल की शादी के बाद, रिश्ता खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप क्या सलाह देंगे? जवाब/शब्बीर: मेरी सलाह है कि जिसके साथ आप हैं, उसके साथ वक्त बिताने में मजा आना चाहिए। साथ समय बिताते हुए पता ही न चले कि वक्त कब बीत गया। कांची: जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर परिस्थिति का सामना टीम की तरह करने से असहमति के बावजूद रिश्ता मजबूत रहता है। एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। कई बार साथी से ऐसी बात कहनी पड़ सकती है, जो उसे पसंद न आए। लेकिन बात सही तरीके से और सम्मान के साथ कहने से चीजें आसान हो जाती हैं। रिश्ते में सम्मान बनाए रखें और खूब मस्ती भी करें। मेरे हिसाब से रिश्ता अच्छा रखने का यही तरीका है। सवाल: कांची, शब्बीर को दूसरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन करते देखकर कभी जलन हुई है? जवाब/कांची: नहीं, बिल्कुल नहीं। पर्दे पर कई शादियां हो चुकी हैं। पता नहीं, कितने हनीमून भी हो चुके हैं। सवाल: शब्बीर, कांची को मनाने का आपका सबसे आजमाया हुआ तरीका क्या है? जवाब/शब्बीर: वह नाराज ही नहीं होतीं, इसलिए मुझे उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कभी नाराजगी हो भी, तो हम बात करके मामला खत्म कर लेते हैं। सवाल: आप दोनों की जोड़ी पर बॉलीवुड की किस फिल्म का टाइटल सबसे ज्यादा सूट करेगा? जवाब/शब्बीर: 'बंटी और बबली'। सवाल: ऐसा क्यों? जवाब/कांची: क्योंकि हम दोनों बहुत मस्तीखोर हैं। हम मन में आने वाली बातें करते हैं। हमें साथ में मस्ती करना बहुत पसंद है। सवाल: आप दोनों को एक-दूसरे का मूड खराब होने का कितनी जल्दी पता चलता है और उसे ठीक कैसे करते हैं? जवाब/कांची और शब्बीर: तुरंत पता चल जाता है। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और पहले से अंदाजा होता है कि कौन-सी बात दूसरे का मूड खराब कर सकती है। सवाल: क्या आपमें से कोई झगड़ा खत्म होने के बाद भी मन में जवाब तैयार करता रहता है? जवाब/कांची और शब्बीर: नहीं, बिल्कुल नहीं। हम तो सीधे WWF करते हैं। सवाल: कांची, शब्बीर की कौन-सी खूबी आपके लिए सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है? जवाब/कांची: मैं आज तक शब्बीर जैसा अच्छे दिल वाला इंसान से नहीं मिली। उनके मन में किसी के लिए नकारात्मक भावना नहीं रहती। कोई उनके साथ गलत भी करे, तो वह कहते हैं, जाने दो, छोड़ो। हम अपनी जिंदगी जीते हैं। वह किसी के प्रति नकारात्मकता नहीं रखते। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: शब्बीर, कांची की सबसे अच्छी खूबी क्या है? जवाब/शब्बीर: कांची के विचार स्पष्ट हैं। उनके लिए चीजें या तो सही होती हैं या गलत। उनके मन में कोई ग्रे जोन नहीं है। उनकी स्पष्ट सोच के साथ-साथ उनमें बहुत प्यार भी है। जो लोग कांची को नहीं जानते, उन्हें समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन वह दिल की बहुत अच्छी हैं। उनका दिल सोने जैसा है। सवाल: अगर आपको एक-दूसरे को बॉलीवुड का किरदार देना हो, तो क्या देंगे? जवाब/कांची: मेरे लिए शब्बीर रॉकस्टार हैं। शब्बीर: मेरे लिए कांची अप्सरा हैं। सवाल: आप दोनों में ज्यादा फिल्मी, रोमांटिक और प्रैक्टिकल कौन है? जवाब/कांची और शब्बीर: कांची ज्यादा प्रैक्टिकल हैं। हम दोनों फिल्मी हैं, लेकिन अलग-अलग अंदाज में। हमारा फिल्मी अंदाज मस्तीभरा और मजाकिया है। हम खूब मस्ती करते हैं। हम बंटी और बबली जैसे हैं- एक-दूसरे से मिलते-जुलते भी हैं और अलग भी। सवाल: रोमांटिक कौन ज्यादा है? जवाब/कांची और शब्बीर: हम दोनों रोमांटिक हैं, लेकिन हमारे लिए रोमांस का मतलब अलग है। हम फूल देने या पारंपरिक तरीके से प्यार जताने में ज्यादा विश्वास नहीं करते। हमारे लिए ट्रैकिंग, डाइविंग, साथ खाना और खाना बनाना भी रोमांस है। हमारे रिश्ते में बातचीत और साथ बिताए पलों की अहमियत है। हम अपने तरीके से प्यार जताते हैं। सवाल: बॉलीवुड में आपका पसंदीदा आइडल कपल कौन है? जवाब/कांची और शब्बीर: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा। वे हमारे अच्छे दोस्त भी हैं। सवाल: आपके फैंस आपके और आपके रिश्ते के बारे में काफी कुछ जानते हैं। क्या कोई ऐसा राज है, जो अब तक लोगों को नहीं पता और आप बताना चाहेंगे? जवाब/कांची और शब्बीर: इसके लिए आपको 'पति-पत्नी और पंगा' देखना होगा। शो में हमारे बारे में कई मजेदार बातें जानने को मिलेंगी।
अजय देवगन और काजोल के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की कार्रवाई की खबरों के बीच काजोल परिवार के साथ मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन भी नजर आए। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती ने भी पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल काजोल हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आती हैं। इस बार भी वह परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मां तनुजा और बहन तनिषा मुखर्जी भी उनके साथ मौजूद रहीं। चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग और बेटी न्यासा देवगन ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पंडाल में काजोल परिवार के साथ नजर आईं। एक ही जगह परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। काजोल लंबे समय से दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़ी रही हैं और इस दौरान परिवार भी अक्सर उनके साथ दिखाई देता है। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती भी पहुंचीं इस बार नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चन परिवार से जया बच्चन और श्वेता बच्चन पहुंचीं। सुमोना चक्रवर्ती समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। मुंबई के इस दुर्गा पूजा उत्सव में हर साल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी से पूजा पंडाल चर्चा में रहा। देखें तस्वीरें… अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की कार्रवाई की खबर काजोल की दुर्गा पूजा में मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की तोड़फोड़ की खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बंगले के कथित अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों पर कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले में आंतरिक बदलाव, पार्टिशन वॉल बनाने और खिड़कियों में बदलाव को लेकर अनधिकृत निर्माण की शिकायतें थीं। इसी मामले में BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य रोकने और संबंधित दस्तावेज व अनुमतियां पेश करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अजय देवगन की PR टीम के प्रतिनिधि पराग देसाई ने कार्रवाई से जुड़ी खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले में BMC की टीम नहीं आई। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जिस प्रॉपर्टी को लेकर खबरें आ रही हैं, वह अजय की है और उनके घर से थोड़ी ही दूर है। अजय ने उसे किराए पर दिया हुआ है। संभव है कि बीएमसी को उस प्रॉपर्टी में कुछ अनियमितताएं मिली हों, जिसके चलते कार्रवाई हुई हो।
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन जल्द ही सिंगर और कोल्हावेरी डी गाने के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी करने वाली हैं। काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया है। काव्या और अनिरुद्ध का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। हालांकि शादी की डेट और अन्य सेरेमनी की डीटेल अब तक सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें जून 2025 से चर्चा में हैं। कोलावेरी डी गाने से पॉपुलर हुए सिंगर-कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के भतीजे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत ही अनिरुद्ध का रिश्ता लेकर सन ग्रुप के चेयरमैन के घर गए थे। शादी से पहले जानिए, कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और कैसे शुरू हुई शादी की बातचीत- रजनीकांत लगते हैं अनिरुद्ध रविचंदर के फूफा 16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्मे अनिरुद्ध साउथ एक्टर रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। एक्टर रवि राघवेंद्र की बहन लता की शादी रजनीकांत से हुई थी। ऐसे में रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। सौंदर्य रजनीकांत और ऐश्वर्या रजनीकांत, अनिरुद्ध की फुफेरी बहनें लगती हैं। वहीं ऐश्वर्या के पति एक्टर धनुष, उनके जीजा लगते हैं। उनके परदादा के. सुब्रमण्यम 1930 के दशक के मशहूर फिल्म निर्देशक थे। वह पद्म विभूषण से सम्मानित नृत्यांगना डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के भी ग्रैंड-नेफ्यू हैं। अनिरुद्ध ने 2011 में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। आगे उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पियानो सीखा और चेन्नई के साउंडटेक मीडिया ऑडियो इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया। स्कूल के दिनों में वह एक फ्यूजन बैंड का हिस्सा थे। उनके बैंड ने मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान के जज किए एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। कोलावेरी डी गाने से किया डेब्यू, 10 मिनट में तैयार की धुन अनिरुद्ध रविचंदर ने साल 2012 में फिल्म 3 से म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनकी कजिन और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जबकि धनुष इसमें लीड रोल में थे। लोयोला कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध ऐश्वर्या की बनाई शॉर्ट फिल्मों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करते थे। उनका काम देखकर ऐश्वर्या ने उन्हें अपनी पहली कमर्शियल फिल्म 3 में म्यूजिक देने का मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ अनिरुद्ध के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हालांकि इसकी शुरुआत एक बड़े ब्लंडर से हुई थी। फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध ने बताया कि म्यूजिक कंपनी इस गाने को CD के जरिए रिलीज करने का प्लान बना रही थी। पर इसी बीच गाने का रफ वर्जन चेन्नई के एक स्टूडियो से ऑनलाइन लीक हो गया था। चूंकि CD बनाकर डिस्ट्रीब्यूट करने में एक हफ्ते का वक्त लगता इसलिए डैमेज कंट्रोल करने के लिए इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया था। अनिरुद्ध ने आगे बताया कि उस वक्त तक यूट्यूब पर कुछ रिलीज करना उतना कॉमन नहीं था जितना आज है। ऐसे में जब यह गाना लीक हो गया तब वे बहुत दुखी थे। अनिरुद्ध ने कहा, ‘बतौर कम्पोजर आप चाहते हैं कि आपकी पहली फिल्म का पहला गाना सीडी के जरिए रिलीज हो। आप इसे अपने दोस्तों को देना चाहते हैं। मैं तब 19 साल का था और इस पूरे इंसीडेंट से बहुत अपसेट था।’ बच्चन साहब के शेयर करने पर सुपरहिट बन गया गाना अनिरुद्ध ने आगे कहा, ‘खैर, पहले दिन इस गाने को 3 लाख व्यूज मिले और म्यूजिक कंपनी लोगों का रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश थी। अगले दिन तक गाने को 30 लाख व्यूज मिल चुके थे क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे शेयर कर रहे थे। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन जी ने इस गाने को शेयर किया तब यह बहुत बड़ा हिट बन गया।’अनिरुद्ध ने इस गाने की धुन महज 10 मिनट में तैयार कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘कथ्थी’, ‘वेदालम’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘जेलर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। शाहरुख की जवान के गाने कंपोज किए, आवाज भी दी साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान अनिरुद्ध के करियर का बड़ा पड़ाव साबित हुई। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए उन्होंने पहली बार किसी हिंदी फिल्म का पूरा साउंडट्रैक कंपोज किया। अनिरुद्ध ने फिल्म के गाने जिंदा बंदा को कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी। जवान से पहने उन्होंने शाहिद कपूर की हिंदी फिल्म जर्सी (2022) के लिए बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया। यह तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक थी। शाहरुख के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (2025) में भी उन्होंने म्यूजिक दिया है। दावाः रजनीकांत, काव्या के घर लेकर गए अनिरुद्ध का रिश्ता अनिरुद्ध और काव्या के रिश्ते की चर्चा जून 2025 में तेज हुई थी। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत ने दोनों के रिश्ते को लेकर कलानिधि मारन से बातचीत की थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दोनों के कथित तौर पर साथ समय बिताने और मुलाकातों को लेकर भी चर्चाएं हुईं। दोनों की न्यूयॉर्क घूमते हुए कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। 2025 में शादी की खबरों आने पर अनिरुद्ध रविंचदर ने दी थी सफाई जून 2025 में काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें चर्चा में थीं। तब अनिरुद्ध ने इन खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “शादी? हंसने वाली बात है। शांत हो जाइए और अफवाहें फैलाना बंद कीजिए।” मामा के बयान से फिर तेज हुई चर्चा मई 2026 में भी दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आई थीं। ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध के मामा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने अनिरुद्ध की शादी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए और काव्या की कारोबारी क्षमता की तारीफ की। उन्होंने दोनों को अच्छी जोड़ी बताया था। 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन की रिपोर्ट रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की जगह और तारीख को लेकर इन दावों की पुष्टि दोनों की ओर से अलग से सार्वजनिक घोषणा के जरिए नहीं हुई है। फिलहाल, दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत, पहली मुलाकात और डेटिंग की अवधि को लेकर पुख्ता जानकारी सार्वजनिक नहीं है। थलापति विजय को मिला न्योता, VVIP होगी शादी की गेस्ट लिस्टसन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु मुख्यमंत्री थलापति विजय, तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई राजनेताओं को काव्या और अनिरुद्ध की शादी का न्योता दिया है। सन टीवी के आधिकारिक पेज से तस्वीरें सामने आई हैं ।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार देवा का शनिवार, 17 अक्टूबर को चेन्नई में निधन हो गया। वे 75 साल के थे। देवा ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर इंट्रो म्यूजिक को अपनी धुनों से खास पहचान दी थी। करीब चार दशक के करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे संगीतकार देवा को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के बावजूद 75 वर्षीय देवा को नहीं बचाया जा सका। वे उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे। रजनीकांत की फिल्मों के इंट्रो म्यूजिक से मिली खास पहचान देवा का पूरा नाम देवनासन चोक्कालिंगम था। उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ‘थेनिसाई थेंद्रल’ के नाम से जाना जाता था। इस उपाधि का अर्थ है ‘मधुर संगीत की बयार’। रजनीकांत की फिल्मों में सुपरस्टार के नाम के साथ बजने वाली मशहूर धुन को तैयार करने का श्रेय भी देवा को जाता है। साल 1992 में आई फिल्म ‘अन्नामलाई’ के संगीत ने रजनीकांत की स्क्रीन इमेज को एक नई पहचान दी। इसके बाद फिल्म ‘बाशा’ में भी देवा के संगीत ने उनके स्टारडम को और मजबूत किया। रजनीकांत की फिल्मों में इस्तेमाल होने वाली यह धुन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई। देवा ने रजनीकांत के साथ ‘अरुणाचलम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनकी धुनों में जोश, दमदार बीट्स और लोक संगीत का ऐसा मेल था, जो रजनीकांत के पर्दे पर आने के अंदाज के साथ खूब जंचता था। 1996 में 36 फिल्मों में दिया संगीत देवा का करियर करीब चार दशक लंबा रहा। इस दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। साल 1996 उनके करियर के सबसे व्यस्त वर्षों में से एक था। इस साल उन्होंने अकेले 36 फिल्मों में संगीत दिया। तमिल सिनेमा के अलावा उन्होंने तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। उनकी खासियत यह थी कि वे लोक संगीत की धुनों को लोकप्रिय फिल्मी संगीत में ढालने में माहिर थे। उन्होंने चेन्नई की गलियों में लोकप्रिय गाना संगीत की शैली ‘गाना’ को मुख्यधारा के तमिल सिनेमा में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एमएस विश्वनाथन ने दिया था ‘थेनिसाई थेंद्रल’ नाम देवा को ‘थेनिसाई थेंद्रल’ की उपाधि दिग्गज संगीतकार एमएस विश्वनाथन ने 1985 में दी थी। चेन्नई के तिरुवेरकाडु मंदिर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान उन्हें यह नाम मिला था। उस समय देवा भक्ति संगीत के कई एल्बम तैयार कर चुके थे। एमएस विश्वनाथन ने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से देवा को फिल्मों में काम देने की अपील भी की थी। उन्होंने देवा की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा था कि उनमें फिल्म संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता है। इस प्रोत्साहन ने देवा के करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘आसई’ और ‘काधल कोट्टई’ जैसी फिल्मों में भी दिया संगीत देवा ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘आसई’, ‘काधल कोट्टई’, ‘नेरुक्कु नेर’, ‘वाली’, ‘अव्वई षण्मुखी’, ‘खुशी’ और ‘पंचतंत्रम’ शामिल हैं। उनके संगीत में मेलोडी के साथ लोक संगीत और दमदार बैकग्राउंड स्कोर का खास मेल देखने को मिलता था। यही वजह रही कि उन्होंने 1990 के दशक में तमिल फिल्म संगीत की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई। खुशबू सुंदर और विजय सेतुपति ने जताया दुख देवा के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने शोक जताया। अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वह करीब 10 दिन पहले ही देवा से मिली थीं। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले तक हंसते-मुस्कुराते और आशीर्वाद देते नजर आने वाले देवा का अचानक चले जाना बेहद दुखद है। खुशबू ने उन्हें मधुर संगीत और सरल स्वभाव वाला इंसान बताते हुए कहा कि संगीत और सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान बहुत बड़ा है। अभिनेता विजय सेतुपति ने भी देवा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि संगीतकार ने तमिल सिनेमा की संगीत दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके गीत और संगीत हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने संगीतकार और गायक देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय फिल्म और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि देवा के सदाबहार गीत और उनकी विनम्रता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। AICWA ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
रजनीकांत की जेलर 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने 2 दिन के अंदर धुरंधर 2 के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में से एक तोड़ दिया है।
मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक्टर अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम ने बंगले में किए गए कुछ निर्माण को तोड़ा है। आरोप है कि काम रोकने का नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण जारी था। दैनिक भास्कर से बातचीत में अजय देवगन के पीआर पराग देसाई ने इन खबरों का खंडन किया है। उनका कहना है कि बंगले में BMC की टीम नहीं आई है ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। दावा- पार्टीशन की दीवारों और खिड़कियों में बदलाव किया अजय देवगन, मुंबई के जुहू इलाके की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ((जेवीएनपी स्कीम, एन एस रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में बने 7,802 वर्ग फुट के बंगले में रहते हैं। आरोप है कि बंगले में अंदरूनी बदलाव, पार्टीशन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य जरूरी अनुमति के बिना किए जा रहे थे। बंगले में हुई BMC की कार्रवाई की कथित तस्वीरें देखिए- 10 सितंबर को जारी किया था नोटिस रिपोर्ट के अनुसार, BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य तुरंत रोकने और संबंधित दस्तावेजों के साथ जरूरी अनुमतियां जमा करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद भी काम जारी रहने पर कार्रवाई नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद BMC ने बंगले में किए गए कुछ कथित अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। दावा- बंगले को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए लीज पर देने से शुरू हुआ विवाद अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में विवाद की एक वजह अजय देवगन के बंगले का व्यावसायिक इस्तेमाल भी है। जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को देवगन परिवार ने जुहू स्थित बंगले को ‘फ्लोरियन हुरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड’ को 5 साल के लिए लीज पर दिया था। यह डील 10 करोड़ 61 लाख रुपए में हुई थी। शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपए तय किया गया था। बंगले में कमर्शियल सैलून और स्पा खोलने की योजना थी। हालांकि, कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के कुछ निवासी इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि रिहायशी इलाके में सैलून और स्पा खुलने से ट्रैफिक बढ़ेगा। साथ ही पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के मुताबिक, उसने 22 जुलाई 2026 को देवगन परिवार को बंगला लीव-एंड-लाइसेंस के आधार पर किराए पर देने के लिए NOC दी थी। सोसाइटी का कहना है कि यह मंजूरी बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल या उसमें ढांचागत बदलाव करने के लिए नहीं थी। सोसाइटी ने देवगन परिवार से निर्माण और व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़ी वैध मंजूरियां दिखाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। हालांकि, सोसाइटी के मुताबिक, तय समय में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद उसने 8 सितंबर 2026 को BMC से शिकायत की। सोसाइटी ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम, 1966 की धारा 43 और धारा 52 से 54 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इन प्रावधानों के तहत नियोजन संबंधी अनुमति और अनधिकृत विकास के मामलों में कार्रवाई की जा सकती है। अजय देवगन इन दिनों फिल्म दृश्यम 3 से चर्चा में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है, जिसने 16 दिनों में भारत में 403 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिलहाल इससे आगे है। प्रोडक्शन हाउस, VFX कंपनी और थिएटर के मालिक हैं अजय देवगन अजय देवगन ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था, तब से लेकर आज तक 35 सालों में उन्होंने कभी न ब्रेक लिया न बिना हिट दिए साल गुजारा। करियर की करीब 122 फिल्मों के अलावा अजय सिनेमा से जुड़ी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अजय देवगन प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले शुरुआती एक्टर्स में से एक हैं। अजय भारत के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने VFX स्टूडियो की शुरुआत की। अब अजय थिएटर चेन NY सिनेमा के भी मालिक हैं। 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ अजय फिलहाल 65 प्लस थिएटर्स के मालिक हैं और आने वाले सालों में वो इस बिजनेस को एक्सपैंड कर देशभर में 250 स्क्रीन्स के मालिक बनने वाले हैं।
8 अक्टूबर को गोवा में 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हुआ था। निधन के बाद से ही उनके और उनकी पत्नी के रिश्ते में अनबन के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर आखिरी दिनों में बेहद अकेले थे। सोशल मीडिया पर चल रहीं इन खबरों पर अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार भड़क गए। उन्होंने साफ किया है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। इसके अलावा मल्हार ने बताया है कि नाना पाटेकर स्वस्थ थे और परिवार के लोग भी उनके साथ थे। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्हार ने पारिवारिक मतभेद पर कहा, ‘इतना कुछ वायरल हो रहा है, जो बहुत गलत है। सिर्फ इसलिए कि हम इंस्टाग्राम पर परिवार की फोटो शेयर नहीं करते, इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच कोई जुड़ाव नहीं है। अलग होने के बाद भी मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे। वो 38-39 सालों से साथ थे और चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसी बाहर से दिखती हैं।’ आगे मल्हार ने कहा, ‘मैंने जो पढ़ा उसका जवाब ये है कि वो (नाना पाटेकर) अकेले नहीं थे। कभी भी नहीं। और न ही उनकी तबीयत खराब थी। हममे से हमेशा कोई न कोई उनके साथ रहता था। वो जिम में ढाई घंटे वर्कआउट करते थे। आज के यंगस्टर भी ऐसा नहीं कर पाते। उनका फिटनेस लेवल अलग था।’ मल्हार ने ये भी बताया है कि भले ही उनके पेरेंट्स सालों से अलग रह रहे थे, लेकिन उनके बीच हमेशा इमोशनल कनेक्शन रहा। आखिरी समय तक नाना पाटेकर के साथ था भतीजा मल्हार ने बताया है कि जब नाना पाटेकर गोवा में थे, तब उनका चचेरा भाई प्रसाद उनके साथ था। प्रसाद उनकी सभी मीटिंग्स मैनेज करते थे। नाना पाटेकर माधुरी दीक्षित के साथ केबीसी मराठी की शूटिंग करने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने प्रसाद को मुंबई भेज दिया था। तब उनके कजिन अमय नाना पाटेकर के साथ थे। निधन से कुछ घंटों पहले तक अमय उनके साथ थे। जब नाना पाटेकर घर के ऊपर के कमरे में आराम करने गए, तो अमय अपने घर चले गए। जब नाना पाटेकर को बेचैनी महसूस हुई, तो उन्होंने अमय को पहले मैसेज किया और फिर कॉल। लेकिन जब तक अमय पहुंचे, देर हो चुकी थी। मल्हार ने ये भी बताया है कि सुबह 5 बजे उनकी मां ने कॉल कर पिता के निधन की खबर दी। उस समय वो पुणे में थे। मां से बात करने के बाद मल्हार को ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी दुनिया थम गई है। तनुश्री दत्ता के बयानों पर भी भड़के सालों पहले नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता ने एक्टर के निधन की खबर आने के बाद कई विवादित बयान दिए। अब एक्टर के बेटे मल्हार ने इस पर भी रिएक्शन दिया है। मल्हार पाटेकर ने कहा कि कुछ लोग जिस विवाद को फिर से उठा रहे हैं, उस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मल्हार ने कहा, बिना किसी का नाम लिए मैं कहना चाहता हूं कि जिस केस को लोग बेवजह सामने ला रहे हैं, वह खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से सब क्लियर हो चुका है। इसके बाद भी लोग बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं कुछ नहीं कहूंगा। जो सच है, वही रहेगा। भगवान उनका भला करे। तनुश्री दत्ता ने निधन पर उठाए थे सवाल नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उनके देर रात अंतिम संस्कार पर सवाल किए थे। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तनुश्री ने दावा किया था कि बॉलीवुड या मीडिया से किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा। उन्होंने देर रात 11:28 बजे अंतिम संस्कार किए जाने की जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि कानूनी मामलों से बचने के लिए यह नाटक रचा गया हो सकता है। तनुश्री ने सवाल उठाया कि इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी और क्या उनके परिवार ने भी चेहरा ठीक से देखा था। 'अस्पताल ले जाने के वीडियो और फोटो क्यों नहीं हैं'- तनुश्री तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव में अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी फोटो और वीडियो सामने आए थे। हालांकि, नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने, वहां मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने का एक भी वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि अंतिम संस्कार के समय चेहरा ढका हुआ था, जिससे किसी को असलियत पता नहीं चली। विदेश में जिंदा होने का दावा, डीएनए टेस्ट की मांग तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि जिस शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि कानूनी मुकदमों और पुलिस जांच से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है और अभिनेता सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं। मीटू आंदोलन से शुरू हुआ था विवाद तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 से चला आ रहा है। तनुश्री ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में जब भारत में मीटू (#MeToo) आंदोलन शुरू हुआ, तब यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अर्जी देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग का नार्को-एनालिसिस और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, जून 2019 में पुलिस ने जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर ने आरोपों पर बात की थी साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से पूछा गया था कि तनुश्री द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए जाने पर उन्हें गुस्सा आया था। इस पर नाना ने कहा था, “झूठ है, तो गुस्सा किस बात का? अब जो बातें हो गई थीं, उसके बारे में क्या बोलें। मुझे गुस्सा नहीं आया।” एफआईआर के सवाल पर नाना ने कहा था, “वो तो ठीक है, वो बाकी का कुछ भी होता है, उसके लिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी इतने सामने अगर कोई एक बच्चा-बच्ची बोले कि हमने... इसने हमसे ज्यादती की, अब सभी मालूम है न सबको क्या हुआ है। कुछ नहीं मालूम, ही नहीं कुछ हुआ ही नहीं था, तो हमें क्या मालूम हुआ होता? हुआ होता तो कुछ हम बयान करते थे, बताते। कोई कहता है कि आपने ऐसे किया, हम क्या कहेंगे? हमने नहीं किया, इसके अलावा क्या कह सकते हैं।” ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना योग नगरी ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। दोनों कलाकारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है। फिल्म की यूनिट देहरादून और मसूरी में शूटिंग के बाद अब ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन पर दृश्य फिल्मा रही है। ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार और राशि खन्ना को सिंगटॉली पुल पर एक सीन फिल्माते देखा गया। बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने के लिए लोग शूटिंग स्थल के आसपास पहुंच रहे हैं। प्रशंसकों में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने को लेकर उत्साह है। शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें- फिल्म में विद्या बालन भी आएंगी नजर फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और राशि खन्ना के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अक्षय कुमार मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें मसूरी में दो दिन तक शूटिंग करनी थी। लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आने से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद काम रोकना पड़ा। बुधवार सुबह तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दर्द में राहत मिलने के बाद अक्षय दोबारा मसूरी पहुंचे और शूटिंग शुरू की। उत्तराखंड की लोकेशन पर फिल्म निर्माताओं की नजर उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर शूटिंग होने से इन पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में पर्यटन और फिल्म शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। अक्षय कुमार इससे पहले भी उत्तराखंड में शूटिंग कर चुके हैं। मई 2023 में वह फिल्म 'शंकरा' की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों में आए थे। फरवरी 2022 में उन्होंने मसूरी और देहरादून में फिल्म 'कठपुतली' की शूटिंग की थी।
भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को ‘लीव इंडिया’ नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा गया है। इमरान खान, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। इस नोटिस के खिलाफ इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं, उनके वकील का कहना है कि वह प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं थे। इस विवाद के बीच अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। मिड-डे की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार बताया गया है कि इमरान खान की कमबैक फिल्म अकेले हम अकेले तुम को दिसंबर में नेटफ्लिक्स में रिलीज किया जाने वाला था। इमरान खान दीवाली के बाद इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन अब स्थिति साफ नहीं है कि इमरान भारत में रहेंगे या नहीं। अब तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, ऐसे में फिल्म पोस्टपोन करना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा। आगे बताया गया है कि टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं करना चाहती है। 11 साल बाद कर रहे हैं कमबैक इमरान खान आखिरी बार साल 2015 की फिल्म कट्टी बट्टी में कंगना रनोट के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के 11 साल बाद अब इमरान खान फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से कमबैक कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में होने वाली हैं। इमरान खान अब इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी लीगल टीम ने ANI को बताया है कि अपील अगले हफ्ते दाखिल होने की उम्मीद है। BJP प्रवक्ता बोले- ऐसे मामलों पर सतर्क रहना जरूरी आंध्र प्रदेश BJP प्रवक्ता शेख बाजी ने ANI से बातचीत में इमरान खान को जारी नोटिस पर कहा, “इमरान खान आमिर खान के भतीजे हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। लेकिन यहां उनकी भागीदारी ऐसे एजेंडे से जुड़ी है, जो देश के हितों के खिलाफ है। हमें सतर्क रहना चाहिए और ऐसे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। इससे देश और हमारे परिवारों की सुरक्षा की जा सकेगी।” इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नोटिस पर भड़कीं आमिर की पत्नी किरण राव इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने इंस्टाग्राम पर भड़कते हुए लिखा, वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है? वहीं एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, क्या!? यह पूरी तरह से गलत है। रजा मुराद ने किया कार्रवाई का समर्थन सीनियर अभिनेता रजा मुराद ने इस मामले पर कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें 15 दिन का समय देकर पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत काम किया है। एक्टर गजेंद्र चौहान ने इमरान को कहा देशद्रोही इस मामले में अभिनेता गजेंद्र चौहान ने एफआरआरओ और सरकार के कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, ऐसे में उनका प्रदर्शन में शामिल होना कानून का उल्लंघन है। चौहान ने कहा, मुझे बेहद खुशी है कि देश में छिपे देशद्रोहियों को बाहर जाने के लिए कहा गया है। इमरान खान को 28 अक्टूबर के बजाय 24 घंटे के अंदर देश से बाहर करने का सख्त आदेश मिलना चाहिए। हाई कोर्ट में आदेश को चुनौती देंगे इमरान NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की लीगल टीम अगले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी। उनके एडवोकेट जुल्फीकार मेमन ने बताया कि 10 अक्टूबर को इमरान खान नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग की है ताकि साफ हो सके कि इमरान प्रदर्शनकारी के रूप में शामिल नहीं थे। हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान ने कहा था कि वे एक शहरवासी की हैसियत से वहां पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। ये खबर भी पढ़ें इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें एक फैन अचानक उनके पास पहुंचकर पैर छूने लगता है। कृति ने स्थिति को सहजता से संभाला। इससे पहले भी सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, हनी सिंह और सनी देओल जैसे सितारों से जुड़े ऐसे वीडियो सुर्खियां बटोर चुके हैं। कृति इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर फिल्म और रक्षाबंधन के विज्ञापन से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। फैन ने अचानक छुए कृति सेनन के पैर वायरल वीडियो में एक फैन कृति सेनन के पास पहुंचकर अचानक उनके पैर छूने लगता है। उसकी इस हरकत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक्ट्रेस के प्रति सम्मान या प्रशंसा जाहिर करना चाहता था। फिल्मी सितारों के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी अक्सर दिखती है। कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित रहता है, तो कोई उनसे मिलकर खुशी जाहिर करता है। भारतीय परंपरा में पैर छूना सम्मान जताने का एक तरीका माना जाता है। सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़े ऐसे पल हुए वायरल कृति सेनन का यह वीडियो सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच ऐसे दूसरे पलों की याद दिलाता है, जब फैंस ने कलाकारों के पैर छूकर सम्मान जताया। अक्टूबर 2025 में सुष्मिता सेन का एक वीडियो चर्चा में आया था। इसमें एक प्रशंसक उनके पैर छूकर सम्मान जाहिर करता दिखा। वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा था। फरवरी 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी ऐसा पल देखने को मिला। एक फैन ने अचानक उनके पैर छू लिए, जिससे अभिनेता हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। जुलाई 2024 में सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ भी ऐसा हुआ। एयरपोर्ट पर एक फैन ने सेल्फी लेने के बाद उनके पैर छू लिए। इस पर हनी सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'इतना बूढ़ा नहीं हुआ मैं।' उनके जवाब ने वीडियो को और दिलचस्प बना दिया। अगस्त 2023 में फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान तारा सिंह के गेटअप में एक बच्चा सनी देओल से मिलने पहुंचा और उनके पैर छुए। यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जनवरी 2026 में अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया। मुंबई में मतदान के बाद उनसे मिली एक महिला ने परिवार की आर्थिक परेशानी बताई और उनके पैर छुए। अक्षय ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा और मदद की गुंजाइश देखने की बात कही। रवीना टंडन के पैर छूने पहुंचा था फैन रवीना टंडन का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में रहा था। इसमें एक फैन उन्हें देखकर भावुक हो गया और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन रवीना ने फैन को गुलाब दिया। रश्मिका मंदाना के पैर छूकर नवविवाहित जोड़े ने लिया आशीर्वाद सितंबर 2023 में रश्मिका मंदाना अपने असिस्टेंट साई की हैदराबाद में हुई शादी में पहुंची थीं। वहां साई और उनकी पत्नी ने रश्मिका के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पर एक्ट्रेस थोड़ी झिझकती और मुस्कुराती नजर आईं। बाद में उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब रणवीर सिंह ने फैन के छुए पैर सम्मान जताने का तरीका हमेशा एक जैसा नहीं होता। कई बार कलाकार भी प्रशंसकों के प्रति आदर जाहिर करते हैं। अगस्त 2025 में रणवीर सिंह का एक वीडियो चर्चा में आया था। मुंबई में एक स्टूडियो से निकलते समय वह एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक से मिले। रणवीर ने उनके पैर छुए और हाथ चूमा। इस पल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। यह घटना उन वीडियो से अलग थी, जिनमें प्रशंसक कृति सेनन और दूसरे सितारों के पैर छूते दिखाई दिए। रणवीर के इस व्यवहार को प्रशंसक के प्रति सम्मान के तौर पर देखा गया। रक्षाबंधन के विज्ञापन को लेकर भी हुई थी चर्चा कृति सेनन हाल के महीनों में एक विज्ञापन को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। रक्षाबंधन पर ज्वेलरी ब्रांड GIVA के विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस हुई थी। कुछ लोगों की आपत्ति के बाद कृति ने महिलाओं के कपड़ों और परंपराओं पर होने वाली टिप्पणियों को लेकर अपनी बात रखी थी। अक्टूबर 2026 में करीना कपूर खान के शो में कृति ने इस विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पहनावे पर चर्चा के कारण विज्ञापन का मूल संदेश पीछे छूट गया। इस मामले ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के पहनावे और उनके बारे में बनी धारणाओं को लेकर बहस छेड़ दी थी। अब हॉरर फिल्म में नजर आएंगी कृति कृति सेनन के नए प्रोजेक्ट की खबर है। 14 अक्टूबर 2026 की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मैडॉक फिल्म्स की एक बड़ी हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाने की तैयारी कर रही हैं। यह उनके लिए नई जॉनर में काम करने का मौका होगा। हालांकि, फिल्म का टाइटल और अन्य विवरण अभी सामने नहीं आए हैं। इससे पहले कृति फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आई थीं। फिल्मों के चुनाव और अलग-अलग किरदार निभाने की कोशिश उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखती है।
रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूछताछ के लिए 16 अक्टूबर को पेश होने के समन को टालने की उनकी मांग खारिज कर दी है। हनी सिंह ने 22 अक्टूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वे तय तारीख पर पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। तीन बार समन के बावजूद पेश नहीं हुए हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें इससे पहले भी पेश होने के लिए समन भेजे गए थे, लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हनी सिंह ने पहले 5 अक्टूबर को पेश होने में असमर्थता जताई थी और इसके बाद अतिरिक्त समय मांगा था। बताया गया कि उन्होंने विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात कही थी। इसके बाद साइबर सेल ने उन्हें 16 अक्टूबर को पेश होने के लिए दोबारा समन भेजा। हनी सिंह ने अब पूछताछ के लिए 22 अक्टूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर वे निर्धारित तारीख पर भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। क्या है हनी सिंह के खिलाफ मामला? यह मामला दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह की ओर से कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी टिप्पणी को लेकर आलोचना हुई। इसके बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है। विवाद के बाद हनी सिंह ने मांगी थी माफी कॉन्सर्ट के वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो क्लिप को इस तरह पेश किया गया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका इरादा किसी को आहत या अपमानित करने का नहीं था। हनी सिंह ने अपने बयान में बताया था कि उन्होंने युवा दर्शकों तक एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे व्यक्त करने का उनका तरीका कई लोगों को अनुचित लगा। उन्होंने इसके लिए खेद जताया था। ‘वॉल्यूम 1’ गाने को लेकर भी विवाद में आए थे हनी सिंह इससे पहले अपने पुराने गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर भी विवाद में आ चुके हैं। इस गाने को लेकर हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन ने आपत्ति जताई थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गाने की कुछ पंक्तियां गाई थीं। अप्रैल 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस गाने से जुड़े लिंक सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। मई में अदालत ने इस मामले में हनी सिंह से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा था। फिलहाल महाराष्ट्र साइबर सेल से जुड़े मामले में जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि हनी सिंह पूछताछ के लिए कब पेश होते हैं और अगर वे समन का पालन नहीं करते, तो अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं। ______________________________ यह खबर भी पढ़ें.. हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं।पूरी खबर पढ़ें..
दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मल्हार ने बिना नाम लिए कहा कि जिस केस को बेवजह उठाया जा रहा है, वह अदालत से पहले ही खत्म हो चुका है। सच हमेशा सच रहेगा और ऐसे लोगों का भगवान भला करे। 8 अक्टूबर को गोवा में 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हुआ था। इसके बाद तनुश्री दत्ता ने उनके निधन पर सवाल उठाए थे। मल्हार बोले- लोग बेवजह बयानबाजी कर रहे बातचीत में मल्हार पाटेकर ने कहा कि कुछ लोग जिस विवाद को फिर से उठा रहे हैं, उस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मल्हार ने कहा, बिना किसी का नाम लिए मैं कहना चाहता हूं कि जिस केस को लोग बेवजह सामने ला रहे हैं, वह खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से सब क्लियर हो चुका है। इसके बाद भी लोग बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं कुछ नहीं कहूंगा। जो सच है, वही रहेगा। भगवान उनका भला करे। तनुश्री दत्ता ने निधन पर उठाए थे सवाल नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उनके देर रात अंतिम संस्कार पर सवाल किए थे। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तनुश्री ने दावा किया था कि बॉलीवुड या मीडिया से किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा। उन्होंने देर रात 11:28 बजे अंतिम संस्कार किए जाने की जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि कानूनी मामलों से बचने के लिए यह नाटक रचा गया हो सकता है। तनुश्री ने सवाल उठाया कि इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी और क्या उनके परिवार ने भी चेहरा ठीक से देखा था। 'अस्पताल ले जाने के वीडियो और फोटो क्यों नहीं हैं' तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव में अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी फोटो और वीडियो सामने आए थे। हालांकि, नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने, वहां मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने का एक भी वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि अंतिम संस्कार के समय चेहरा ढका हुआ था, जिससे किसी को असलियत पता नहीं चली। विदेश में जिंदा होने का दावा, डीएनए टेस्ट की मांग तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि जिस शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि कानूनी मुकदमों और पुलिस जांच से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है और अभिनेता सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं। मीटू आंदोलन से शुरू हुआ था विवाद तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 से चला आ रहा है। तनुश्री ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में जब भारत में मीटू (#MeToo) आंदोलन शुरू हुआ, तब यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अर्जी देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग का नार्को-एनालिसिस और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, जून 2019 में पुलिस ने जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर ने आरोपों पर बात की थी साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से पूछा गया था कि तनुश्री द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए जाने पर उन्हें गुस्सा आया था। इस पर नाना ने कहा था, “झूठ है, तो गुस्सा किस बात का? अब जो बातें हो गई थीं, उसके बारे में क्या बोलें। मुझे गुस्सा नहीं आया।” एफआईआर के सवाल पर नाना ने कहा था, “वो तो ठीक है, वो बाकी का कुछ भी होता है, उसके लिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी इतने सामने अगर कोई एक बच्चा-बच्ची बोले कि हमने... इसने हमसे ज्यादती की, अब सभी मालूम है न सबको क्या हुआ है। कुछ नहीं मालूम, ही नहीं कुछ हुआ ही नहीं था, तो हमें क्या मालूम हुआ होता? हुआ होता तो कुछ हम बयान करते थे, बताते। कोई कहता है कि आपने ऐसे किया, हम क्या कहेंगे? हमने नहीं किया, इसके अलावा क्या कह सकते हैं।” ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें
घर में कदम रखते ही खुशियां बिखेरने वाली बहू अगर अचानक डायन करार दे दी जाए, तो समझिए मामला सिर्फ सास-बहू की नोकझोंक का नहीं है! यामी गौतम धर की ‘नई नवेली’ में रिश्तों की खटपट है, शक के मजेदार किस्से हैं, डराने की कोशिश है और फिर खुलता है रामायण काल से जुड़ा एक ऐसा रहस्य, जो कहानी को सीधे रावण तक ले जाता है। आइडिया में दम है, लेकिन क्या फिल्म आखिरी तक अपना जादू कायम रख पाती है? इस फिल्म की लेंथ 2 घंटा 18 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है। कहानी: जब बहू की अच्छाई ही बन गई शक की वजह मेरठ के एक ऐसे परिवार में मोहिनी (यामी गौतम धर) की एंट्री होती है, जहां रिश्तों में उलझनें हैं और घर का माहौल कुछ खास खुशगवार नहीं। मोहिनी अपनी समझदारी और अपनापन से सबका दिल जीतने लगती है। लेकिन देवर बंटू (अनुराग ठाकुर) को उसकी अच्छाई कुछ ज्यादा ही रहस्यमयी लगती है। उसे शक है कि भाभी के सीधे-सादे चेहरे के पीछे कोई खतरनाक राज छिपा है—कहीं वह डायन तो नहीं! इधर, पति राजा (आदिनाथ एम. कोठारे) से जुड़ी परतें खुलती हैं और मामला घर की चारदीवारी से निकलकर पौराणिक रहस्यों तक पहुंच जाता है। रावण, मंदोदरी और भगवान राम के संदर्भों के साथ फिल्म त्रेता युग की कथा को आज के दौर से जोड़ने की कोशिश करती है। कहानी में काल शील पत्थर, राजा की जन्म नक्षत्र से जुड़ी मान्यताएं और रावण की वापसी चाहने वाली अंधेरी शक्तियां भी हैं। यानी शुरुआत घर की बहू पर शक से होती है, लेकिन आगे सवाल उठता है—इस परिवार का रामायण काल से आखिर रिश्ता क्या है? एक्टिंग: यामी का रहस्य, अनुराग की कॉमेडी यामी गौतम धर मोहिनी के किरदार में संयम और रहस्य का अच्छा मेल रखती हैं। उनके चेहरे की खामोशी भी कई बार सवाल खड़े करती है। वह किरदार को गंभीरता से निभाती हैं, लेकिन स्क्रिप्ट उन्हें वह पूरा मौका नहीं देती, जिससे उनका अभिनय और निखर सकता था। अनुराग ठाकुर फिल्म के कॉमेडी इंजन हैं। बंटू का शक, उसकी हरकतें और भाभी को लेकर उसकी थ्योरी कई जगह हंसाती हैं। लक्ष्मण रेखा वाला सीक्वेंस खास तौर पर मजेदार बन पड़ता है। आदिनाथ एम. कोठारे भावनात्मक दृश्यों में ठीक हैं, लेकिन कुछ जगह गुस्से और चीखने का अंदाज दोहराव वाला लगने लगता है। सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी, सोनल झा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और प्रतीक पचौरी समेत सहायक कलाकार परिवार की दुनिया को विश्वसनीय बनाने में मदद करते हैं। डायरेक्शन और टेक्निकल पक्ष: शुरुआत में चटपटा तड़का, आगे पौराणिक उलझनें निर्देशक बालाजी मोहन की फिल्म का पहला हिस्सा अच्छी रफ्तार पकड़ता है। पारिवारिक खींचतान, बंटू का शक और मोहिनी के रहस्यमयी व्यवहार के बीच कॉमेडी और सस्पेंस का बढ़िया मेल बनता है। फिल्म महिलाओं के आत्मविश्वास और घर में उनके सम्मान की बात भी कहानी के भीतर पिरोती है- यह इसका एक अच्छा पहलू है। दिक्कत तब शुरू होती है, जब दूसरा हाफ पौराणिक संदर्भों और अलौकिक शक्तियों की दुनिया में ज्यादा उलझने लगता है। रावण और रामायण से जुड़े विचार दिलचस्प हैं, लेकिन उन्हें मौजूदा कहानी में पिरोने के चक्कर में पटकथा अपनी पकड़ ढीली कर देती है। हॉरर-कॉमेडी का संतुलन बिगड़ता है और जहां डर महसूस होना चाहिए, वहां कई बार सिर्फ दृश्य का शोर सुनाई देता है। राजा का राक्षसी रूप, लाल आंखें, नुकीले दांत और हरी नसें डर पैदा करने के लिए हैं, लेकिन कुछ दृश्यों में उनका असर जरूरत से ज्यादा नाटकीय हो जाता है। फिल्म का कॉन्सेप्ट जितना अनोखा है, उतनी ही कसावट इसके स्क्रीनप्ले में होती तो मजा दोगुना हो सकता था। म्यूजिक: ‘फटा पटाखा’ में है बात जीवी प्रकाश कुमार ने इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में बतौर संगीतकार शुरुआत की है। उनका संगीत फिल्म की रंगीन, अतरंगी दुनिया के साथ मेल खाता है। ‘फटा पटाखा’ सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, जबकि बाकी गाने कहानी से बाहर निकलने के बाद बहुत देर तक याद नहीं रहते। बैकग्राउंड स्कोर रहस्य का माहौल बनाने में मदद करता है, हालांकि सिर्फ संगीत के दम पर कमजोर पड़ते दृश्यों में जान नहीं आ पाती। फाइनल वर्डिक्ट: बहू का रहस्य दिलचस्प, लेकिन जादू अधूरा ‘नई नवेली’ का आइडिया हटकर है और यामी-अनुराग की जोड़ी कई मजेदार पल देती है। लेकिन दूसरे हाफ में पौराणिक उलझनें और ढीली पटकथा कहानी की रफ्तार रोक देती हैं। अनोखे कॉन्सेप्ट और कुछ चटपटे दृश्यों के लिए फिल्म देखी जा सकती है, बस रामायण से जुड़े इस रहस्य से बहुत ज्यादा उम्मीदें न बांधें।
बेंगलुरु में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के दूसरे ट्रेलर का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम रणबीर कपूर ने 'जय श्री राम' के नारे से अपना भाषण शुरू किया और कन्नड़ भाषा में बोलकर वहां मौजूद लोगों का सम्मान किया। वहीं रणबीर ने साउथ सुपरस्टार यश को 'यश बॉस' कहकर संबोधित किया। इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और निर्देशक नितेश तिवारी मौजूद रहे। रणबीर ने कन्नड़ में की बात, कम सीखने पर मांगी माफी इवेंट में जब रणबीर कपूर स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने 'जय श्री राम' बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की फिर कन्नड़ भाषा में बोलना शुरू किया। थोड़ी कन्नड़ बोलने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए जनता से माफी भी मांगी। रणबीर ने अपने अंदाज में कहा कि इस बार वे इतनी ही भाषा सीखकर आ पाए हैं और अगली बार 'यश बॉस' से थोड़ी ज्यादा कन्नड़ सीखकर आएंगे। यश ने फैंस से एकजुट होने के लिए कहा अपने संबोधन के दौरान अभिनेता यश ने लोगों से आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम 'बांटो और राज करो' की तरह आपस में ही लड़ते रहे, तो दुनिया का मुकाबला कभी नहीं कर पाएंगे। यश ने कन्नड़भाषियों और पूरे दक्षिण भारत के दर्शकों से 'रामायण' फिल्म का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब नीयत सही हो, तो सभी को साथ खड़े होना चाहिए। भारतीय संस्कृति में भगवान राम के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने लोगों से इस पौराणिक गाथा को बड़े पर्दे पर देखने का आग्रह किया। देखें रामायण के दूसरे ट्रेलर की झलक … 5 नवंबर को रिलीज होगा पहला पार्ट निर्माताओं की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा। पहले भाग में भगवान राम और रावण की कहानियां अलग-अलग चलेंगी, जिससे इस पार्ट में दोनों का आमना-सामना नहीं होगा। वहीं, दोनों के बीच होने वाले ऐतिहासिक युद्ध के दृश्य अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट में दिखाए जाएंगे।
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कहर बनकर बरसी है। पांच भाषाओं में रिलीज रजनीकांत की एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले शुक्रवार को ही तगड़ी कमाई की है।
विश्व सफेद छड़ी दिवस - सिर्फ एक सहारा नहीं, नेत्रहीन लोगों की सुरक्षा और स्वतंत्रता का भी प्रतीक
हर साल 15 अक्टूबर को विश्व सफेद छड़ी दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर नेत्रहीन और दृष्टिबाधित लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
दिवाली पर फ्री गिफ्ट मांगना पड़ा भारी, मदुरै के इन्फ्लुएंसर के घर पहुंच गए लाखों के COD पार्सल
दिवाली पर फॉलोअर्स से मिठाइयां और गिफ्ट मिलने की उम्मीद तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर वीरमणि के लिए बड़ी मुसीबत बन गई।
न दुकानदार, न CCTV और न ताला… मिजोरम के गांवों में भरोसे से चलती हैं ये अनोखी दुकानें
आज के समय में किसी दुकान की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे, ताले और दुकानदार की मौजूदगी आम बात है।
प्रसाद समझकर 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी से निकली
महाराष्ट्र के मालेगांव तालुका के वनपत गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
कभी घर-घर पहुंचाता था पिज्जा, आज 3 रेस्टोरेंट का मालिक; मेहनत से बदली इस भारतीय की जिंदगी
कहते हैं कि अगर इंसान में मेहनत करने और आगे बढ़ने का जुनून हो, तो मुश्किल हालात भी उसके रास्ते को ज्यादा लंबे समय तक नहीं रोक सकते।
मराठी गाने पर रोबोट ‘माया’ का शानदार क्लासिकल डांस, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
तकनीक के तेजी से बदलते दौर में अब रोबोट सिर्फ इंसानों की तरह चलने या काम करने तक सीमित नहीं रह गए हैं
सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्ती
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 33 वर्षीय महिला को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट के अंदर कई असामान्य वस्तुएं मौजूद होने का पता चला। सर्जरी के दौरान महिला के पेट से 14 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती निकाली गई।
ऑस्ट्रेलिया में बना दुनिया का सबसे भारी गोल्ड बार, 521 किलो वजन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोने की छोटी-सी ईंट या गोल्ड बार तो आपने कई बार देखी होगी
धरती पर कई ऐसे जीव पाए जाते हैं, जिनकी क्षमताएं इंसानों को हैरान कर देती हैं।
'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं...' मां ने बनाया था वीडियो, बेटी का जवाब सुनकर भावुक हुए लोग
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टिंकल ने एक वीडियो में लोगों से कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए। उसका यह मासूम और भावुक वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया।
4,000 मीटर की ऊंचाई पर खिलता है 'हिमालयी हीरा', 7 से 15 साल में सिर्फ एक बार आता है फूल
प्रकृति अपने अनोखे और दुर्लभ चमत्कारों से समय-समय पर लोगों को हैरान करती रहती है।

