...

ड्राइवर को लगी गोली, तो टाइगर ने संभाला स्टीयरिंग, हमले के बाद का VIDEO आया सामने

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई देती है. ड्राइवर को गोली लगने के बाद टाइगर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर वहां से निकलते दिखते हैं. टाइगर की टीम के मुताबिक, एक्टर सुरक्षित हैं और ड्राइवर की हालत स्थिर है.

आज तक 18 Oct 2026 11:59 pm

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, शिंदे ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के निजी कार्यक्रम के बाहर गोलीबारी की घटना घटी है. इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर सहित दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस की 15 टीमें मामले की जांच कर रही हैं. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

आज तक 18 Oct 2026 11:54 pm

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई में फायरिंग हुई। इस घटना में उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टाइगर अपने ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, टाइगर सुरक्षित हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी घटना के 3 वीडियो सामने आए हैं।1. टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंचीरविवार शाम 7 बजे टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंचती है। कार में टाइगर फ्रंट सीट पर बैठे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वहां शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। 2. टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंगशूटर्स ने टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर 5 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 3. ड्राइवर को गोली लगी, वह गाड़ी से बाहर निकलाफायरिंग के दौरान टाइगर का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद वह गाड़ी से बाहर निकल आया। ड्राइवर के घायल होने के बाद गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी टाइगर ने खुद संभाली। 4. फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आए टाइगरड्राइवर के गाड़ी से बाहर निकलने के बाद टाइगर श्रॉफ फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आ गए। उन्होंने खुद गाड़ी का स्टेयरिंग संभाला और कार लेकर वहां से निकल गए। ---------------------------------------------------------ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली; वायरल ऑडियो में सलमान खान को खत्म करने की धमकी एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई। टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। पूरी खबर पढ़ें....

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:28 pm

'दोषियों को करारा जवाब दिया...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बोले शिंदे

महाराष्ट्र में आपराधिक गतिविधियों और बिश्नोई गैंग के खतरे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि मुंबई में किसी भी गैंग की दादागिरी नहीं चलने दी जाएगी. पुलिस 90 के दशक की तरह इस बार भी अपराधियों का खात्मा करने के लिए तैयार है. जनता और सेलिब्रिटीज की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा.

आज तक 18 Oct 2026 10:59 pm

Tiger Shroff की कार पर जुहू में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. राहत की बात है कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने पूछताछ के लिए सांताक्रूज से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आज तक 18 Oct 2026 10:56 pm

'बाप रे बहुत गलत हो गया...', टाइगर श्रॉफ पर हमले की चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

मुंबई के जुहू में रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन हमलावरों ने हमला कर दिया. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है.

आज तक 18 Oct 2026 10:53 pm

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन लोगों ने की गोलीबारी, अभिनेता सुरक्षित

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई के जुहू इलाके में तीन लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

जागरण 18 Oct 2026 9:57 pm

72 साल की एक्ट्रेस ने मांगा काम, झेल रही तंगी, बोली- पैसे...

अनीता कंवल ने हाल ही में अपने संघर्षों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से काम नहीं मिल रहा है. उनकी बचत एक साल के भीतर खत्म हो सकती है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम पर लौटने की आवश्यकता जताई है.

आज तक 18 Oct 2026 8:00 pm

टाइगर श्रॉफ पर बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने बताया एक्टर का हाल

एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टाइगर को जुहू में फायरिंग की गई है.गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल हमले में टाइगर एकदम सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

आज तक 18 Oct 2026 7:57 pm

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग की पोस्ट- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई में फायरिंग हुई। बाइक सवारों ने जुहू में उन पर 5 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल खेलकर लौटते वक्त टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। हमले के बाद एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा। टाइगर पर हमले का यह वीडियो वायरल है… लॉरेंस गैंग की पोस्ट- समझाया था, समझा नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम शिंदे बोले- हमलावरों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस से बातकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमले के दोषियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। किसी को बख्शेंगे नहीं। CCTV खंगाल रही पुलिस, 15 टीमें बनाईं हमले के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने कहा कि हमले में टाइगर के ड्राइवर के हाथ में गोली लगी है। हमले की वजह सामने नहीं आई है। घटना की जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है। कौन है लॉरेंस, 700 से ज्यादा शूटर्स, विदेशों से मंगाते हैं हथियार लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। मां ने लॉरेंस नाम लिखा था। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। कहा जाता है कि उसके गिरोह में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे, नाना एयर वाइस मार्शल थे टाइगर श्रॉफ एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उनके नाना एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त वीर चक्र पुरस्कार विजेता थे। उन्होंने बेल्जियम की एक महिला से शादी की थी जिनका नाम क्लाउड मैरी डे केवी था। टाइगर श्रॉफ के दादा काकूलाल हरिलाला श्रॉफ गुजरात के ज्योतिषी थे जिन्होंने शिंजियांग में एक तुर्की महिला रीता से शादी की जो एक उइगर मुस्लिम थीं। आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन स्टार किड होने के बावजूद टाइगर श्रॉफ का बचपन बहुत ही आर्थिक तंगी में गुजरा है। दरअसल, उनकी मां आयशा श्रॉफ ने फिल्म ‘बूम’ प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और जावेद जाफरी जैसे बड़े स्टार्स थे। वहीं, कटरीना कैफ की यह डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि फिल्म ‘बूम’ के फ्लॉप होने के बाद परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। यहां तक कि उनके घर का फर्नीचर तक बिक चुका था। उन्हें जमीन पर सोना पड़ा था। तब टाइगर सिर्फ 11 साल के थे। टाइगर की मानें तो वह उनके परिवार का सबसे बुरा समय था। पिता जैकी श्रॉफ से भी ज्यादा नेटवर्थ जैकी श्रॉफ चार दशकों से ज्‍यादा लंबे करियर में लगभग 250 फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ 10 साल के करियर में 11 फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक आज टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ 248 करोड़ रुपए है। वो एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा टाइगर सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिता जैकी श्रॉफ की नेटवर्थ इस समय 212 करोड़ रुपए है। जैकी एक फिल्म के करीब 1 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। फिल्में फ्लॉप हुईं तो डिप्रेशन में चले गए टाइगर श्रॉफ की ए फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल, और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थीं। सबसे बड़ा झटका उन्हें हीरोपंती 2 की रिलीज के बाद लगा था। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने बहुत खराब रिव्यूज दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इसकी वजह से टाइगर डिप्रेशन में चले गए थे। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने कहा था- मैं बहुत दुखी हुआ, डिप्रेशन महसूस किया। मेरी कोई सोशल लाइफ नहीं है और ना ही मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। जब मैं डिप्रेस होता हूं तो बहुत खाता हूं। एयरोफोबिया से पीड़ित हैं टाइगर, फ्लाइट में खड़े होकर ट्रैवल करते हैं टाइगर श्रॉफ को एयरोफोबिया की शिकायत है। इस बात का खुलासा कहते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फ्लाइट में उड़ान भरने से डर लगता है। टाइगर के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम कर चुके अक्षय कुमार ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था- टाइगर फ्लाइट में तभी बैठते हैं जब उन्हें उतरना और उड़ान भरना होता है। अन्यथा, वो डर के कारण पूरी उड़ान के दौरान खड़े रहते हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 7:53 pm

रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

एक्टर रघुवीर यादव और सिंगर मंथन ने साथ मिलकर नया गाना 'बदरा' रिलीज कर दिया है। 'बदरा' घरेलू हिंसा और खराब रिश्तों में घुट रहे लोगों के मानसिक दर्द और दिमागी तनाव को सामने लाता है। गाने में पारंपरिक बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप का फ्यूजन तैयार किया गया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री श्रेया सिंह और मंथन नजर आ रहे हैं, जो घरेलू हिंसा और उससे बाहर निकलने की यात्रा को भावुक तरीके से दिखाते हैं। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए मौजूद है। अंग्रेजी पॉप और बुंदेली लोकगीत का मेल 'बदरा' गाने में पुरानी लोक संस्कृति और आज के आधुनिक संगीत को एक साथ पिरोया गया है। गाने में बुंदेली भाषा के पुराने लोकगीत की पंक्तियों का इस्तेमाल हुआ है। मंथन ने अंग्रेजी के बोल के जरिए इस बारिश की तुलना घर के खराब माहौल और मानसिक दबाव से की है। इसमें रघुवीर यादव की भारी आवाज में गाई गई पंक्तियां अरे बरसन लागे री जे बदरा... गाने को गहरा और असरदार बनाती हैं। घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव से निकलने की कहानी गाने के म्यूजिक वीडियो में एक महिला के अंदरूनी दर्द और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में कार चलाती महिला की आंखों में आंसू दिखते हैं। इसके बाद घर के अंदर की बहस, मानसिक परेशानी और अंत में बारिश के बीच कार से बाहर निकलकर उस खराब माहौल से दूर जाने के फैसले को दिखाया गया है। 'लाइफ ऑफ पाई' फेम सुमित बब्बर ने संभाली साउंड रिकॉर्डिंग इस गाने को बनाने में कई अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। गाने की धुन शरद जोशी ने तैयार की है। वहीं 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों का हिस्सा रहे साउंड इंजीनियर सुमित बब्बर ने इसकी साउंड रिकॉर्डिंग की है। इसके अलावा भारत रावल और आशुतोष शुक्ला ने इसकी फोटोग्राफी और विजुअल डिजाइनिंग की है। वीडियो के अंत में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर घरेलू हिंसा और दिमागी तनाव झेल रहे लोगों की मदद के लिए वीडियो के अंत में कई जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय महिला आयोग (14490) और राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर (181) शामिल हैं। मेकर्स का मकसद इस गाने के जरिए युवाओं को अपनी माटी की जड़ों से जोड़ना और समाज में एक संवेदनशील मुद्दे पर सोचने का मौका देना है। यह गाना सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आ चुका है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 7:53 pm

राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, चर्चा में मुलाकात

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के बीच हुई है, जिसमें इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिला है.

आज तक 18 Oct 2026 6:39 pm

सरकार बदलने के नारों पर कंगना का तंज:फ्रांस हिंसा और वर्ल्ड वॉर के माहौल में पीएम मोदी जरूरी; कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख

बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने रविवार को विपक्ष के सरकार बदलने वाले बयानों पर तंज कसा है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष की निम्न स्तर की हरकतें देश को बार-बार याद दिला रही हैं कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। कंगना ने फ्रांस में हुई हिंसा और तीसरे विश्व युद्ध के मंडराते खतरे का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में देश की कमान मजबूत हाथों में होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता में दुर्गा पूजा पांडाल में हुई भगदड़ पर भी दुख व्यक्त किया। फ्रांस की हिंसा का दिया हवाला, कहा- वहां सब जला दिया विपक्ष की ओर से सरकार बदलने और रेजीम चेंज की मांगों पर सवाल पूछे जाने पर कंगना रनोट ने कहा कि ऐसी हरकतें देश की जनता को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि शनिवार रात फ्रांस में क्या हुआ, यह सबने देखा है। वहां ऐतिहासिक इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और लूटपाट हुई। कंगना ने कहा कि दुनिया भर में चल रही अस्थिरता और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच विपक्ष रोज यह साबित कर रहा है कि देश को पीएम मोदी के नेतृत्व की आवश्यकता क्यों है। वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत नेतृत्व की जरूरत कंगना रनोट ने अपनी बातचीत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और वैश्विक संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर के देशों में आंतरिक अशांति और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, तब भारत को एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है और वह देख रही है कि किस तरह की बयानबाजी की जा रही है। कंगना ने उम्मीद जताई कि नागरिक देश की सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देंगे। कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ पर जताया दुख, भीड़ से बचने की सलाह दी मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनोट ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पांडाल में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया। शनिवार शाम बारिश के दौरान उत्तरी कोलकाता के पांडाल में अचानक भीड़ बढ़ने से मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। कंगना ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। ये खबर भी पढ़ें कोलकाता पंडाल में भगदड़ का VIDEO:बारिश में सैकड़ों लोग दौड़कर अंदर घुसे, संकरे रास्ते में दबे, महिलाएं-बच्चे चीखने लगे; 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ के दो वीडियो सामने आए हैं। 27 सेकेंड के एक वीडियो में बारिश के बीच सैकड़ों लोग दौड़ते हुए पंडाल में घुसते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 5:40 pm

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

भारतीय संगीत और कोरियोग्राफी जगत की मशहूर हस्तियों—नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहन बहनों के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिता के जाने से पूरा मोहन परिवार और बॉलीवुड ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 5:22 pm

Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश

हाल ही में प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' नई रिलीज का एलान कर दिया गया है। फिल्ममेकर ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब दिसंबर 2026 में रिलीज करने के बजाय पोस्टपोन कर दी गई है। इसका सीधा अर्थ यह है कि 'स्पिरिट' (Spirit) का मुकाबला नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 2' से होगा, जिसमें रणबीर कपूर अहम भूमिका में है और यह फिल्म भी उसी समय दीवाली पर रिलीज होने वाली है। 'रामायण' से टकराएगी स्पिरिट इस बीच, संदीप ने फैंस को हिंट दिया कि वह 'स्पिरिट' से प्रभास का एक नया लुक और फिल्म की रिलीज डेट शेयर करेंगे। उन्होंने X पर लिखा, 'प्रभास अन्ना के प्यारे फैंस! मैं एक नया पोस्टर पेश करने जा रहा हूं, जिसमें चश्मे के पीछे प्रभास नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही नई रिलीज डेट भी सामने आई है। कुछ ही मिनट के बाद उन्होंने बताया कि 'स्पिरिट' अब दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी'। 'रामायण पार्ट 2' के साथ टकराव नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 2' दीवाली 2027 में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे जैसे अद्भुत कलाकार नजर रख रहें। अगले साल दोनों फिल्मों का टकराव कैसा होता है। 'स्पिरिट' के बारे में 'स्पिरिट' को शुरुआत में मार्च 2027 में रिलीज किया जाना था। लेकिन इस फिल्म को आगे बढ़ाकर अगले साल अक्तूबर तक कर दिया गया है। तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में है।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 4:30 pm

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

'कॉफी विद करण' का नवां सीजन धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है। सलमान खान के साथ सीजन का आगाज करने के बाद, मेजबान करण जौहर अब दर्शकों के लिए एक और एंटरटेनिंग एपिसोड लेकर आ रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 4:23 pm

वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

नीरज पांडे की फिल्म ‘गजब रात’ में मनोज बाजपेयी पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित के किरदार में नजर आएंगे। एक मर्डर केस और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। यह वन-नाइट थ्रिलर तेजी से बदलते घटनाक्रम और कई उपकथाओं के जरिए सस्पेंस रचती है। फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर राजेश चौधरी के मुताबिक, कहानी की रफ्तार और अलग-अलग किरदारों के बीच उलझे घटनाक्रम इसकी खासियत हैं। 'गजब रात' का प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। भोपाल का एक अस्पताल बना प्राइम स्पॉट, दिल्ली में भी हुई है इसकी शूटिंग फिल्म के लिए भोपाल में दिल्ली का माहौल री-क्रिएट हुआ। राजेश के मुताबिक, एक निर्माणाधीन अस्पताल को शूटिंग के लिए डेवलप किया गया। फिल्म की जरूरतों के हिसाब से इसमें लगभग 60 फीसदी अतिरिक्त काम कराया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में भी शूटिंग हुई है। नुसरत के किरदार और घायल लड़की का रहस्य अभी बरकरार राजेश के मुताबिक, मनोज अपने किरदार को उसकी परिस्थितियों, पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व के हिसाब से गढ़ते हैं। फिल्म में उनके कॉप किरदार की पहचान सिर्फ उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार से भी उभरती है। वहीं, नुसरत का किरदार और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के बीच संबंध भी कहानी के रहस्य का हिस्सा हैं। फिल्म में नुसरत की भूमिका क्या होगी इस पर अभी कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, विजुअल को तैयार करने में समय बचाया ‘गजब रात’ के प्रोडक्शन में एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। राजेश बताते हैं...‘डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, रेफरेंस जुटाने और शुरुआती विजुअल प्रेजेंटेशन तैयार करने में समय बचाया। इससे निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और प्रोडक्शन डिजाइनर के बीच सीन की इमैजिनेशन करना भी आसान हुआ। पहले जहां स्केच, किताबों, तस्वीरों और वास्तविक लोकेशन के अध्ययन पर अधिक समय लगता था, वहीं अब तकनीक की मदद से शुरुआती जानकारी जल्दी उपलब्ध हुई। बाकी कहानी के हिसाब से लोकेशन, सीन और माहौल तय करने के लिए इंसानी समझ और रचनात्मक सोच जरूरी रही। फिल्म की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं राजेश का मनोज के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने ‘सोनचिरैया’ और ‘इंस्पेक्टर झांडे’ के दौरान मनोज के साथ काम किया है। उनके मुताबिक, ‘गजब रात’ की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं और घायल लड़की का रहस्य जांच को नया मोड़ देता है। फिल्म का जोर तेज रफ्तार घटनाक्रम, अलग-अलग किरदारों की आपस में जुड़ती कहानियों और सस्पेंस पर है। वहीं राजेश का कहना है कि प्रोडक्शन डिजाइनर का काम निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के साथ तालमेल बनाकर स्क्रिप्ट के अनुरूप सेट और लोकेशन तैयार करना होता है। शूटिंग के दौरान एक्टर्स से बातचीत भले ही काम तक सीमित रहे, लेकिन साथ बिताया समय टीम के बीच सहजता भी बढ़ाता है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 4:20 pm

नमित मल्होत्रा की रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड

नमित मल्होत्रा के निर्माण और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर नई झलक के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ा है।

खास खबर 18 Oct 2026 4:07 pm

बुल्ले शाह की शायरी से इंस्पायर है Shah Rukh Khan का आइकॉनिक गाना, 28 सालों से बना हुआ है 'पार्टी एंथम'

Shah Rukh Khan का यह आइकॉनिक गाना 28 साल से 'पार्टी एंथम' बना हुआ है, जो सूफी संत और कवि बुल्ले शाह की शायरी से प्रेरित है।

जागरण 18 Oct 2026 4:01 pm

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) द्वारा 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। FRRO के इस नोटिस को अभिनेता ने मनमाना, गैर-कानूनी और असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 3:52 pm

कर्ज के बीच राजपाल का पत्नी के लिए इमोशनल पोस्ट:मुश्किल दौर में भी साथ नहीं छोड़ा, कर्जदार हूं; एक्टर से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा

कर्ज के चेक बाउंस मामले और लंबे कानूनी विवाद का सामना कर रहे एक्टर राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राजपाल यादव ने कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने के लिए अपनी पत्नी को 'परिवार का हीरा' बताया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी की आपाधापी और मुश्किल समय में आपा खोए बिना राधा ने उनका और पूरे परिवार का साथ निभाया। राजपाल ने कहा कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा कर्ज उनकी पत्नी का है। 'माता-पिता और ईश्वर के बाद सबसे बड़ा कर्ज पत्नी का' पत्नी राधा के जन्मदिन के मौके पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि माता-पिता, गुरु और परमात्मा के बाद अगर उनकी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह उनकी पत्नी राधा का है। इस कर्ज को वे खुशी से स्वीकार करते हैं। राजपाल ने लिखा कि मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी तुमने परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। यह सपना मेरा था, लेकिन इसे तुमने पूरा किया। 'तुम हमारे परिवार में हीरा हो, हमेशा प्यार करता रहूंगा' राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि राधा ने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, बल्कि अपना सब कुछ परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने लिखा, सच में तुम हमारे परिवार में एक हीरा हो। इन सब के लिए मैं जीवनभर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा रहूंगा। उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए जिंदगी भर साथ और प्यार देने का वादा किया। चेक बाउंस का मामला मध्यस्थता में चेक बाउंस मामले में बॉलवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए समाधान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट में जमा राजपाल का पासपोर्ट रिलीज करने को भी कहा है। राजपाल यादव का यह कानूनी विवाद मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसमें 22 करोड़ रुपए के चेक बाउंस का दावा किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए राजपाल ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आभारी हैं, जिसने 14 साल में पहली बार उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के हर आदेश का पालन करेंगे। 2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी। 2003 में हुई थी शादी, मुश्किलों में भी संभाला परिवार यह राजपाल यादव की दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी करुणा का बेटी ज्योति को जन्म देने के कुछ समय बाद निधन हो गया था। इसके बाद साल 2003 में राजपाल ने राधा से शादी की। राधा ने राजपाल की पहली बेटी ज्योति को अपने बच्चों की तरह संभाला। राजपाल और राधा की दो बेटियां हैं, जिनका नाम हर्षिता और रेहांशी है। राजपाल ने कहा कि कानूनी और आर्थिक संकट के दौर में राधा ने कभी हिम्मत नहीं हारी और परिवार को बिखरने से बचाया। ये खबर भी पढ़ें राजपाल यादव से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा:बोले- मौसी कहती थीं लंगूर को हूर मिल गई; शॉपिंग से लेकर घर का हिसाब-किताब संभालती हैं बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। राजपाल अपनी पत्नी को सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत और अपने सफर की बैकबोन मानते हैं। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 3:51 pm

ग्लैमर से परे, अपनी शर्तों पर किया काम; हिंदी सिनेमा की 'मर्दानी' Rani Mukerji के सफर पर एक नजर

रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में तीन दशक पूरे किए हैं, जहां उन्होंने अपनी शर्तों पर लीक से हटकर कई दमदार भूमिकाएं निभाईं।

जागरण 18 Oct 2026 3:36 pm

प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म में बाघ शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, कॉमेडी मूवी से फिर धमाल मचाने को तैयार 'खिलाड़ी'?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 1970 के दशक की एक कॉमेडी फिल्म के लिए प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं।

जागरण 18 Oct 2026 2:45 pm

कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे पर कंगना ने जताया दुख

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की दर्दनाक घटना पर भी गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह घटना दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दुखद है.

आज तक 18 Oct 2026 2:39 pm

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर अपनी सादगी और ऑन-स्क्रीन जादू से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मुंबई के एक मशहूर पंडाल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म 'ये ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 2:38 pm

दिवाली पर रिलीज होगी प्रभास की स्पिरिट, रामायण से होगी सीधी टक्कर

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट बदलकर 29 अक्टूबर 2027 कर दी है. दिवाली पर रिलीज होने वाली यह फिल्म, नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 2' को टक्कर देगी.

आज तक 18 Oct 2026 2:31 pm

सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, एक्टर ने बताई वजह

सलमान खान ने शनिवार को टीवी शो ‘बिग बॉस’ में बताया कि उनकी मां सलमा खान से शादी को लेकर उनके नाना, सलीम खान से नाराज थे। उन्होंने सलीम खान से 5 साल तक बात नहीं की। सलमान के मुताबिक, नाना की नाराजगी धर्म को लेकर नहीं थी। उन्हें चिंता थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति से शादी कर रही है, जो अभिनेता बनना चाहता था। नाना को किस बात पर आपत्ति थी सलमान ने बताया कि उनकी मां के भाई-बहन इस शादी के लिए तैयार थे और सलीम खान को पसंद करते थे, लेकिन नाना को चिंता थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री के माहौल में कैसे रहेगी। सोहेल के जन्म पर मिठाई लेकर पहुंचे सलमान ने बताया कि सोहेल के जन्म के बाद नाना मिठाई लेकर उनके घर पहुंचे थे। उन्हें इस बात का अफसोस था कि वे अपने नातियों को बड़ा होते नहीं देख पाए। सलमान के मुताबिक, नाना को इस बात का पछतावा आखिरी सांस तक रहा। उन्होंने यह भी बताया कि जब कभी सलमा और सलीम के बीच झगड़ा होता और सलमा मायके जातीं, तो नाना उन्हें घर में नहीं आने देते थे। वे कहते थे कि सलमा कभी भी घर आ सकती हैं, लेकिन झगड़े के बाद नहीं। सलमान ने पिता से मांगी माफी शनिवार को एपिसोड में सलमान खान ने कहा, “हम सभी को कभी न कभी किसी बात का पछतावा होता है। कुछ दिन पहले मैं अपने पिता के साथ बैठा था। मैंने उनसे कहा कि अगर बेटे के तौर पर मुझसे कभी कोई गलती हुई हो, मेरी किसी बात से उन्हें दुख पहुंचा हो या मैंने उन्हें निराश किया हो, तो मुझे माफ कर दें।” सलीम और सलमा की प्रेम कहानी सलीम खान और सलमा खान की प्रेम कहानी तब शुरू हुई, जब दोनों के अपार्टमेंट आमने-सामने थे। उस समय सलमा का नाम सुशीला चरक था। दोनों ने 1964 में शादी की। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया। इस शादी से दोनों के चार बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा हुए। सलीम खान को शादी के बाद शंकर कहा जाने लगासलीम खान ने बताया था कि शादी के बाद उनका नाम भी शंकर हो गया था। दरअसल, सलीम खान से अरबाज खान के शो में एक सवाल पूछा गया था कि उनका नाम शंकर कैसे पड़ा था। इसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा था कि उनके और सलमा के बारे में जब उनके घर पर पता चला था, तो सलमा की नानी उनका काफी समर्थन करती थीं। सलीम खान ने आगे कहा था कि सलमा की नानी उस घर में इकलौती थीं, जो उनसे बात करती थीं। पता नहीं क्यों और किस वजह से, लेकिन वे उन्हें शंकर कहती थीं। जब भी वे उनके घर जाते थे, तो नानी कहती थीं, ‘मेरा शंकर आया है।’ सलीम खान ने बताया था कि सलमा की नानी की उम्र उस समय लगभग 92 साल थी। एक बार वे काफी बीमार हो गई थीं, तो सलीम को नानी से मिलने के लिए बुलाया गया था। तब वे कोमा जैसी स्थिति में थीं। वे लगभग जा चुकी थीं। सलीम उनसे अपने उसी अंदाज में मिले थे। उन्होंने जाकर कहा, ‘आजी, आपका शंकर आ गया है।’ उन्होंने आजी को दो बार आवाज लगाई, लेकिन वे नहीं उठीं। सबको लगने लगा था कि नानी चल बसीं, लेकिन जब उन्होंने तीसरी बार कहा, ‘आजी, आपका शंकर आया है’, तो यह सुनकर वे तुरंत उठकर बैठ गईं। सलीम ने कहा था कि इसके बाद वे शंकर नाम से फेमस हो गए थे। हालांकि, इसके 6 महीने बाद सलमा की नानी का देहांत हो गया था। सलमा से शादी के कई साल बाद सलीम खान को एक्ट्रेस और डांसर हेलेन से प्यार हुआ। दोनों ने 1981 में शादी कर ली। उस समय सलीम पहले से सलमा से शादीशुदा थे। सलीम खान ने बताया था कि यह फैसला शुरुआत में परिवार के लिए मुश्किल था। हालांकि, समय के साथ परिवार के रिश्ते बेहतर हुए। शादी के बाद हेलेन और सलीम खान की कोई संतान नहीं हुई। उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया। अर्पिता की सलमान खान से बॉन्डिंग बेहद खास है। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म ‘बारात’ से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। ……….. यह खबर भी पढ़ें... ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी’: ‘दस का दम’ नहीं करना चाहते थे सलमान, पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला सलमान खान ने हाल ही में बताया था कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट नहीं करना चाहते थे। उस समय उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर कई खबरें चल रही थीं। ऐसे में उन्होंने पिता सलीम खान से शो को लेकर सलाह ली थी। सलीम खान ने उन्हें अपनी पर्सनैलिटी और परवरिश पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। इसके बाद सलमान ने शो करने का फैसला किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 2:23 pm

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, इस बीच मुंबई के पॉश इलाके जुहू से आई एक खबर ने मीडिया और फैंस का ध्यान खींच लिया।

वेब दुनिया 18 Oct 2026 2:12 pm

राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें! 16 साल पुराने केस में गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत कानूनी मु‍सीबत में फंस गई हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक विशेष अदालत ने 16 साल पुराने आत्महत्या के एक बहुचर्चित मामले में राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। लगातार कोर्ट के समन की ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 1:54 pm

'रामायण' से टकराएगी संदीप रेड्डी वांगा की Spirit, प्रभास-तृप्ति की एक्शन ड्रामा की रिलीज डेट का एलान

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है और यह नितेश तिवारी की 'रामायण' से टकराएगी।

जागरण 18 Oct 2026 1:38 pm

Exclusive: ग्लोबल मंच पर छाएगी Ramayana, लॉस एंजेलिस में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर; जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग

नमित मल्होत्रा की 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस के प्रतिष्ठित एकेडमी म्यूजियम में होगा।

जागरण 18 Oct 2026 1:20 pm

लाल किले की रामलीला में टेरेंस लुईस ने मचाई धूम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज का महिषासुर को दीं शुभकामनाएं

इस खास मौके पर उनके साथ फिल्म के सिंगर-कंपोजर की जोड़ी अमोल-अभिषेक (अमोल श्रीवास्तव और अभिषेक टैलेंटेड) भी मौजूद रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीम के साथ मंच साझा किया और फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। यह पल पूरी टीम के लिए बेहद खास बन गया।

खास खबर 18 Oct 2026 1:15 pm

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 'जेलर 2' ने दुनियाभर में मचाया गदर, 3 दिन में किया इतना कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा साबित कर दिया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में आते ही कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 1:00 pm

'स्टारडम के लिए डायरेक्टर संग सोते हैं हीरो', फिल्ममेकर का दावा

ग्लैमर और चकाचौंध के पीछे छिपी बॉलीवुड की एक काली सच्चाई यह भी है कि कास्टिंग काउच का शिकार सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं होतीं. कई मशहूर मेल एक्टर्स को भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में इस कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा है.

आज तक 18 Oct 2026 12:45 pm

खुशी कपूर की मालदीव फोटोज पर फिदा हुए पापा बोनी

खुशी कपूर का स्टाइलिश और किलर अंदाज इंटरनेट पर छाया रहता है. अब खुशी की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है. खुशी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं.

आज तक 18 Oct 2026 12:43 pm

सिंगर Neeti Mohan के पिता का 72 साल की उम्र में निधन, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'आपके जाने से एक गहरा खालीपन...'

सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। नीति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

जागरण 18 Oct 2026 12:40 pm

Durga Puja पंडाल में Harshdeep Kaur संग Ranbir Kapoor ने गाया Kabira, झूमे फैंस

नवरात्रि सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शामिल हुए हैं। दरअसल, रणबीर कपूर मुबंई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से हुई। रणबीर कपूर ने गाया गाना इस दौरान एक्टर ने पैपराजी का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन एक पल जिसने सबका ध्यान खींचा, वह तब था जब रणबीर ने स्टेज पर हर्षदीप कौर के साथ पहुंचे। मंच पर उन्होंने अपनी 2013 की हिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' गया। सबसे जरुरी बात यह है कि इस फिल्म के निर्देशक अयान ही थे। View this post on Instagram A post shared by SnehZala (@sneyhzala) वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। यह पूजा पंडाल मुखर्जी-समर्थ परिवार करीब आठ दशकों से स्थापित कर रहा है। फैंस के साथ फोटोज खिंचवाई एक्टर ने पहले वहां पहुंचकर देवी दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पैप्स के कहने पर कुछ फोटोज खिंचवाई। फिर अयान और कुछ अन्य गेस्ट का अभिवादन करते हुए नजर आए। कई वीडियोज में रणबीर को मंच पर हाथ में माइक के लिए देखा जा सकता है। हर्षदीप 'कबीरा' गाना गा रही थीं और रणबीर भी उनका साथ देते नजर आए। पुरानी यादें ताजा हो गई इस दौरान ऑडियंस रणबीर के लिए हूंटिंग करती नजर आई और तालियां बजाकर उनका स्वागत करते नजर आई। रणबीर की परफॉर्मेंस देखकर कुछ फैंस पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, वह बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'मुझे एकदम से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। जबकि एक और फैन ने हार्ट-आई वाले इमोजी के साथ लिखा, 'कितना प्यारा पल है।' View this post on Instagram A post shared by SnehZala (@sneyhzala) रणबीर का फिल्मी करियर एक्टर जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में नजर आने वाले है। काफी समय से रणबीर को पर्दे पर नजर नहीं आए। वह साल 2023 में आईं रोमांटिक-कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' और एक्शन-ड्रामा 'एनिमल' नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 12:34 pm

लालू परिवार के घर पहुंचीं मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप यादव संग मुलाकात का वीडियो वायरल, राबड़ी देवी से भी मिला आशीर्वाद

बॉलीवुड की मशहूर और ग्लैमरस अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों बिहार की राजधानी पटना के दौरे को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। मल्लिका शेरावत हाल ही में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पटना पहुंची थीं, लेकिन वहां उनकी मुलाकात जिस खास शख्सियत से ...

वेब दुनिया 18 Oct 2026 12:29 pm

Bigg Boss 20: सलीम खान और सलमा की शादी से नाराज थे सलमान खान के नाना, 5 साल तक नहीं की बात, भाईजान ने बताया किस्सा

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मंच पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट्स को समझाने और वीकेंड का वार में मार्गदर्शन करने के साथ-साथ 'भाईजान' अक्सर अपनी निजी जिंदगी के अनसुने पन्ने भी खोलते हैं।

वेब दुनिया 18 Oct 2026 12:04 pm

Lata Mangeshkar का 56 साल पुराना गाना, हसरत जयपुरी के बोल; स्वर कोकिला की अंतिम विदाई में गूंजा था गीत

लता मंगेशकर के कई दर्दभरे नगमे आज भी लोगों को भावुक कर देते हैं। ऐसा ही एक सदाबहार गीत है 56 साल पहले आया था जिसे आज भी उनकी विदाई गीत के तौर पर याद करते हैं।

जागरण 18 Oct 2026 12:00 pm

Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता 2 साल का घी अब तक नहीं मिला

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बने। वहां उनके अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी काफी सारी चीजें शेयर की। इस शो में सैफ अली खान ने बताया कि केबीसी में जीता हुआ दो साल का घी और उनका चेक अभी तक मिला नहीं है। इतना सुनते ही करीना कपूर ने भी शादार रिएक्शन दिया। क्या है पूरा मामला? असल में कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकांउट खोला और एक्टर की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी वक्त किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया है। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई। View this post on Instagram A post shared by Ridhi :) (@_ridhi.gambhir_) इस पर सैफ अली खान ने कहा कि, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।' उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां उपस्थित सभी दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। फिर सैफ ने कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।' यह सुनकर उनकी पत्नी करीना कपूर और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह हंसने लगी। केबीसी में जीता था सैफ ने यह इनाम आपको बताते चलें कि, सैफ अली खान सितंबर के आखिर में अक्षय कुमार के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। दोनों अभिनेता प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं फिल्म 'हैवान' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक घी का सप्लाई मिलेगी। जब घी का नाम सुनकर सैफ का रिएक्श सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अमिताभ बच्चन ने जब इनके नाम की घोषणा की, तो सैफ हैरान होकर बोले, 'वाह, क्या?' इस पर अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। जब दोबारा अभिताभ ने इनाम के बारे में बताया, तो सैफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'बस, मैं इसी वजह से यहां आया था।'

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 11:57 am

इमरान खान भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे:नोटिस को गैरकानूनी बताया; एक्टर से OCI कार्ड रद्द करने को लेकर मांगा गया जवाब

एक्टर इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस को शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है। मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शनिवार को उन्हें दूसरा नोटिस भी भेजा। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए। इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पहले नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इमरान ने अपने वकील जुल्फिकार मेमन और MZM लीगल के जरिए याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि मौजूदा कानून या नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकता हो। इमरान की ओर से कहा गया कि पुलिस ने नोटिस जारी करते समय कोई वजह नहीं बताई और न ही इसके समर्थन में दस्तावेज दिए। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं मिला। याचिका में 10 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में लिए जाने को भी गलत बताया गया है। इमरान ने कहा कि नोटिस से संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई एक राजनीतिक दल के नेता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। याचिका में सवाल उठाया गया कि उचित कानूनी प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन क्यों नहीं किया गया। इमरान ने नोटिस जारी करने का आधार भी जानना चाहा है। इस मामले में चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की जा सकती है। 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अगस्त क्रांति मैदान से पहले बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इमरान ने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया से पता चला कि मामले में उनका नाम FIR में दर्ज है। उनकी लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के CCTV फुटेज देने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं। उनके वकील ने बताया कि इमरान उस दिन नाना चौक से गुजर रहे थे। रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा था कि वह एक शहरवासी के तौर पर वहां की पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। इमरान की कमबैक फिल्म की रिलीज पर असर मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कमबैक फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। फिल्म को दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। इमरान दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे। करीब 11 साल बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी करने वाले हैं। इमरान को लेकर फिल्मी हस्तियों की अलग-अलग राय इमरान को नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर किरण राव ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी कार्रवाई को गलत बताया। दूसरी ओर, अभिनेता रजा मुराद ने कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी FRRO और सरकार के कदम की तारीफ की। उन्होंने इमरान को 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे में देश से बाहर करने की मांग की। ………….. ये खबर भी पढ़ें… इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद इमरान खान को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इस विवाद के बीच कई दूसरे सितारों की नागरिकता भी चर्चा में आई है। अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली। अदनान सामी ने भी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:13 am

नवरात्र की सप्तमी को दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे Ranbir Kapoor, स्टेज पर हर्षदीप के साथ गाया 'कबीरा' गाना

रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि सेलिब्रेशन में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर हर्षदीप कौर के साथ कबीरा गाना गाया।

जागरण 18 Oct 2026 10:49 am

फ्रांस की हिंसा पर बोलीं कंगना रनौत, रिजीम चेंज पर भी दिया बयान

विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन को लेकर दिए गए बयानों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'इस तरह की ओछी हरकतें देश को लगातार यह याद दिलाती हैं कि एक मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है.'

आज तक 18 Oct 2026 10:30 am

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद, जयपुर से अपने जुड़ाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की। राधिका ने कहा कि जयपुर में उन्हें हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। यह शहर उनके लिए हमेशा लकी रहा है। यहां आकर उन्हें एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होता है। इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कपड़े पहनना पसंद है। एक अभिनेत्री होने के नाते अलग-अलग तरह के लुक्स और आउटफिट्स पहनने का मौका मिलता है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी पसंद काफी सहज रहती है। आम दिनों में वह जींस और हुडी पहनना पसंद करती हैं। स्टोर लॉन्च के दौरान ब्रांड की 'हियर फॉर द लुक्स' सोच को भी सामने रखा गया। इसी थीम पर आयोजित फैशन शो में अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया। इंडियन और वेस्टर्न, दोनों फैशन में सहज राधिका ने कहा कि वह फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां जमकर शॉपिंग की है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न वियर के साथ बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, फैशन में अलग-अलग तरह के विकल्प होना जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने मूड और मौके के हिसाब से कपड़े चुन सके। राधिका की पसंद में आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे आउटफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहना जा सके। जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम' और 'पटाखा' की शूटिंग इस शहर में हुई है। फिल्मों की शूटिंग के कारण जयपुर से उनका रिश्ता और खास हो गया है। शहर की गलियों, बाजारों और यहां की खरीदारी में भी उनकी दिलचस्पी है। राधिका ने बताया कि उन्हें जयपुर में स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है। खास तौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जैकेट और कढ़ाई वाली जैकेट उन्हें आकर्षित करती हैं। जयपुर के बाजारों में मिलने वाली पारंपरिक कारीगरी और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उनके लिए खास हैं। फैशन के बड़े ब्रांड्स के साथ स्थानीय बाजारों की खरीदारी में भी उनकी रुचि बनी रहती है। 'सना' और 'रूमी की शराफत' में आएंगी नजर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए राधिका ने फिल्म 'सना' का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह 'रूमी की शराफत' में भी काम कर चुकी हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ वह उन फिल्ममेकर्स से भी जुड़ी हैं, जिनका संबंध 'अंग्रेजी मीडियम' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों से रहा है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:29 am

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में रणबीर कपूर शामिल हुए:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए। रणबीर कपूर ने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ स्टेज पर ‘कबीरा’ गाना गाया। यह गाना 2013 में आई उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। इसके बाद रणबीर ने हाथ जोड़कर तस्वीरें खिंचवाईं। वह अयान मुखर्जी और पूजा में आए कुछ दूसरे मेहमानों से भी मिले। फैंस को आई ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद रणबीर की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद फैंस नॉस्टैल्जिक हो गए। एक फैन ने लिखा, “ओएमजी, वह यहां बहुत ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।” दूसरे फैंस ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के GIF कमेंट किए। एक उत्साहित फैन ने लिखा, “ओएमजी, जिस तरह नॉस्टैल्जिया ने मुझे अभी घेर लिया।” एक अन्य फैन ने हार्ट-आइज इमोजी के साथ लिखा, “क्या प्यारा पल है।” कई फैंस ने वीडियो पर हार्ट और हार्ट-आइज इमोजी भी कमेंट किए। गौरतलब है कि नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। इसे मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी का परिवार पूजा करता है। शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल परिवार के साथ पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटी न्यासा देवगन और बेटे युग देवगन भी नजर आए। अयान मुखर्जी के साथ शिल्पा शिरोडकर भी पंडाल पहुंचीं। बच्चन परिवार से जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। देखें तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:16 am

दिग्गज संगीतकार Deva का निधन, रजनीकांत की 'अन्नामलाई' और 'बाशा' जैसी फिल्मों में दिया था संगीत

जाने-माने तमिल संगीतकार और गायक देवानेसन चोक्कलिंगम का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

जागरण 18 Oct 2026 8:53 am

टीवी की अंगूरी भाभी बनीं माता सीता, शिल्पा शिंदे का वीडियो वायरल

भाभीजी घर पर हैं! एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने दिल्ली के शालीमार बाग रामलीला में चल रहे उत्सव समारोह के दौरान देवी सीता का किरदार निभाने के लिए मंच पर कदम रखा.

आज तक 18 Oct 2026 8:29 am

रामायण में हनुमान जी बनकर आएंगे सनी देओल! हुआ खुलासा

रामायण में हनुमान जी बने सनी देओल की एंट्री को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है. पार्ट 1 में वो नजर आएंगे या नहीं, ये हर कोई जानना चाहता है. अब फिल्म में उर्मिला का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ने इस बात पर मुहर लगा दी है.

आज तक 18 Oct 2026 8:00 am

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के 'गन जेस्चर' पर विवाद:स्टेज पर सिंगर का 'थापी' अंदाज दोहराया; माता-पिता के खिलाफ शिकायत

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने मूसेवाला के मशहूर थापी वाले अंदाज को स्टेज पर दोहराया और हाथ से पिस्टल चलाने जैसे इशारे किए। पूरा मामला टोरंटो में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन 'लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल' (LFHRI) ने संज्ञान लिया। संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने बच्चे की सुरक्षा और काउंसलिंग की मांग की है। हालांकि अभी इस मामले पर मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए…. मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, यह हत्या आपसी गैंग रंजिश (अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला) के चलते की गई थी। छोटे भाई के जन्म पर विवाद हुआ ************* ये खबर भी पढ़ें: मूसेवाला ने पहले ही दे दिया था मौत का सिग्नल: लेटेस्ट दो गाने...'295 लगेगी' 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की 'LAST RIDE' पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से देश में हंगामा मचा हुआ है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत की आशंका पहले ही जता चुके थे। इस समय उनके दो गाने द लास्ट राइड और 295 लगेगी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ये संयोग ही है कि इनके टाइटल में ही उनकी मौत का अलर्ट था। (पढ़ें पूरी खबर)

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 7:55 am

अनिरुद्ध की दुल्हन बनेंगी काव्या, ससुराल में है कौन-कौन?

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार हैं. इन दिनों वो SRH की मालकिन काव्या मारन संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.

आज तक 18 Oct 2026 6:42 am

शब्बीर अहलूवालिया के रोमांटिक सीन पर कांची ने ली चुटकी:बोलीं- कितनी शादियां और हनीमून हो चुके, अब जलन नहीं होती

टीवी और फिल्मों में शब्बीर अहलूवालिया अपनी रोमांटिक, माचो और रॉकस्टार इमेज के लिए मशहूर हैं। उनकी पत्नी कांची कौल खूबसूरती और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दोनों करीब 18 साल से साथ हैं और अब कलर्स के शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा सीजन 2’ में कंटेस्टेंट हैं। शो में दर्शकों को उनकी नोकझोंक, मस्ती और साथ बिताए पलों की झलक मिलेगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में शब्बीर और कांची ने कहा कि वे आइडल कपल कहलाने के बजाय अपनी असली केमिस्ट्री दिखाना चाहते हैं। उन्होंने एक-दूसरे की खूबियों, पहली मुलाकात, रोमांस के अंदाज और शो से जुड़े मजेदार किस्सों पर भी बात की। सवाल: शब्बीर भाई पर्दे पर अपनी रोमांटिक, माचो और रॉकस्टार इमेज के लिए मशहूर हैं। क्या असल जिंदगी में भी वे उतने ही हीरो हैं? कांची, आपके लिए घर का असली हीरो कौन है? जवाब/कांची: असल जिंदगी में भी शब्बीर वैसे ही हैं। मेरे लिए वे हमेशा एवरग्रीन रॉकस्टार रहेंगे। बाहर से जितने माचो दिखते हैं, अंदर से उतने ही सॉफ्ट और भावुक हैं। उनका दिल बहुत मुलायम है। भावनाएं जाहिर करने का उनका तरीका अलग है, लेकिन वे बहुत इमोशनल हैं। वे जिंदगी भी रॉकस्टार की तरह जीते हैं। सवाल: हमने हमेशा आप दोनों को आइडल कपल के तौर पर देखा है। 'पति, पत्नी और पंगा' में काफी मस्ती और नोकझोंक होती है। आप इस शो का हिस्सा बनने के लिए कैसे तैयार हुए? जवाब/शब्बीर: हमें आइडल कपल बनना पसंद नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग हमें अनआइडल कपल के तौर पर देखें। कांची: हमें लगा कि दर्शकों ने अब तक हमारी जिंदगी का यह पहलू नहीं देखा है। मैं भी काफी समय बाद पर्दे पर नजर आ रही हूं। हमने पहले कभी साथ काम नहीं किया था। हमने सोचा कि अपनी असली केमिस्ट्री और रोजमर्रा की नोकझोंक दर्शकों से साझा करने का यह अच्छा मौका है। हम अपनी मस्तीभरी जिंदगी की कुछ झलकियां भी दिखाना चाहते थे। सवाल: शब्बीर, आप दोनों को इस शो में साथ आने का फैसला कैसे सही लगा? जवाब/शब्बीर: हमने शो का पहला सीजन देखा था और हमें बहुत मजा आया था। सभी कपल्स इसे खूब एंजॉय कर रहे थे। हम 18 साल से साथ हैं, लेकिन कभी किसी शो में साथ काम नहीं किया था। इसलिए हमें लगा कि यह अच्छा मौका है। यह मजेदार शो विवादों के बजाय कपल्स और उनके रिश्तों पर ध्यान देता है। यह अच्छी बात है। यह साफ-सुथरा मनोरंजन है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। दर्शकों को भरोसा रहेगा कि इसमें कुछ गलत नहीं दिखाया जाएगा। कांची: हर शादी और रिश्ता अलग होता है। शो में सभी कपल्स की अपनी कहानी है। दर्शक किसी न किसी कपल या उसके रिश्ते से जुड़ी घटना में खुद को देख पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी की छोटी-छोटी बातें ही शो को मजेदार बनाती हैं। सवाल: शो की शूटिंग के दौरान कोई ऐसा मजेदार किस्सा हुआ, जिससे आपको एक-दूसरे के बारे में कुछ नया पता चला हो? जवाब/शब्बीर: मजेदार किस्से बहुत हुए हैं। कई बार हम उन घटनाओं का हिस्सा बनने के बजाय वहां हो रही हंसी-मजाक का आनंद ले रहे थे। हम उनके बारे में ज्यादा नहीं बता सकते, क्योंकि वे शो के खास हिस्से और एपिसोड के हाई पॉइंट्स हैं। कांची: बिल्कुल, ऐसे कई किस्से हुए हैं। यही वजह है कि दर्शकों को शो देखना चाहिए। अगर हम अभी सारे मजेदार किस्से बता देंगे, तो देखने के लिए क्या बचेगा! सवाल: आपके लिए तो आप दोनों ही सबसे अच्छे कपल हैं, लेकिन शो में आपके अलावा कौन-सा कपल सबसे दिलचस्प लगा? जवाब/कांची: सभी कपल्स दिलचस्प हैं और एक-दूसरे से काफी अलग हैं। उनकी नोकझोंक, व्यवहार और शादीशुदा जिंदगी जीने का तरीका भी अलग है। यही विविधता शो को खास बनाती है। शब्बीर: कई बार शूटिंग के दौरान शो का हिस्सा होने के बावजूद हम दर्शक बन जाते हैं। दूसरे कपल्स की नोकझोंक का आनंद लेने लगते हैं। तब लगता है कि शो अच्छा बन रहा है और दर्शकों को भी इसे देखने में मजा आएगा। जब हमें शूटिंग में इतना मजा आता है, तो घर पर देखने वाले दर्शक भी इसे एंजॉय करेंगे। सवाल: पहली बार एक-दूसरे को देखकर क्या इंप्रेशन बना था? जवाब/शब्बीर: मेरा पहला इंप्रेशन जबरदस्त था। कांची को पहली बार देखकर मेरे मुंह से निकला, 'ओह माय गॉड! ये कितनी खूबसूरत हैं!' धीरे-धीरे पता चला कि वे खूबसूरत होने के साथ समझदार भी हैं। मेरे लिए यह सोने पर सुहागा था। कांची: उन्हें देखकर मेरा इंप्रेशन बहुत तगड़ा था। मैंने सोचा था कि ये कितने हॉट हैं! आज भी उन्हें देखकर या उनसे मिलकर मेरा इंप्रेशन वही रहता है। उनके लुक के साथ-साथ उनका मजबूत व्यक्तित्व भी मुझे पसंद आया। वे अंदर से भी बहुत मजबूत हैं। सवाल: आप दोनों में पहले किसने प्रपोज किया और दूसरे को कैसे मनाया? जवाब/शब्बीर: मैंने ही पहले प्रपोज किया था। हम अच्छे दोस्त बने और किसी भी विषय पर बात करने में झिझकते नहीं थे। उन्हीं बातचीत के दौरान हमारा रिश्ता आगे बढ़ता गया। सवाल: आजकल सोशल मीडिया पर परफेक्ट कपल दिखने का दबाव रहता है। आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब/शब्बीर: यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दूसरों को क्या दिखाना चाहते हैं। मेरे हिसाब से परफेक्ट कपल की कोई एक परिभाषा नहीं है। हर रिश्ते में वही चीजें मायने रखती हैं, जो उस कपल के लिए सही हों। कांची: अगर आप सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए रिश्ता निभाते हैं, तो वह आदर्श रिश्ता नहीं है। असल जिंदगी में दो लोगों के व्यक्तित्व अलग होते हैं। लेकिन हर परिस्थिति में टीम की तरह साथ चलना ही रिश्ते की खूबसूरती है। नोक-झोंक हो या मस्ती, एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है। शब्बीर: बिल्कुल। कोई कपल दिनभर झगड़ता है, तो कोई बिल्कुल नहीं। दोनों के रिश्ते अपने तरीके से खूबसूरत हो सकते हैं। कहीं नोक-झोंक में प्यार होता है, तो कहीं खामोशी भी बहुत कुछ कह देती है। हर कपल का रिश्ता अलग होता है। सवाल: इतने साल की शादी के बाद, रिश्ता खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप क्या सलाह देंगे? जवाब/शब्बीर: मेरी सलाह है कि जिसके साथ आप हैं, उसके साथ वक्त बिताने में मजा आना चाहिए। साथ समय बिताते हुए पता ही न चले कि वक्त कब बीत गया। कांची: जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर परिस्थिति का सामना टीम की तरह करने से असहमति के बावजूद रिश्ता मजबूत रहता है। एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। कई बार साथी से ऐसी बात कहनी पड़ सकती है, जो उसे पसंद न आए। लेकिन बात सही तरीके से और सम्मान के साथ कहने से चीजें आसान हो जाती हैं। रिश्ते में सम्मान बनाए रखें और खूब मस्ती भी करें। मेरे हिसाब से रिश्ता अच्छा रखने का यही तरीका है। सवाल: कांची, शब्बीर को दूसरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन करते देखकर कभी जलन हुई है? जवाब/कांची: नहीं, बिल्कुल नहीं। पर्दे पर कई शादियां हो चुकी हैं। पता नहीं, कितने हनीमून भी हो चुके हैं। सवाल: शब्बीर, कांची को मनाने का आपका सबसे आजमाया हुआ तरीका क्या है? जवाब/शब्बीर: वह नाराज ही नहीं होतीं, इसलिए मुझे उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कभी नाराजगी हो भी, तो हम बात करके मामला खत्म कर लेते हैं। सवाल: आप दोनों की जोड़ी पर बॉलीवुड की किस फिल्म का टाइटल सबसे ज्यादा सूट करेगा? जवाब/शब्बीर: 'बंटी और बबली'। सवाल: ऐसा क्यों? जवाब/कांची: क्योंकि हम दोनों बहुत मस्तीखोर हैं। हम मन में आने वाली बातें करते हैं। हमें साथ में मस्ती करना बहुत पसंद है। सवाल: आप दोनों को एक-दूसरे का मूड खराब होने का कितनी जल्दी पता चलता है और उसे ठीक कैसे करते हैं? जवाब/कांची और शब्बीर: तुरंत पता चल जाता है। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और पहले से अंदाजा होता है कि कौन-सी बात दूसरे का मूड खराब कर सकती है। सवाल: क्या आपमें से कोई झगड़ा खत्म होने के बाद भी मन में जवाब तैयार करता रहता है? जवाब/कांची और शब्बीर: नहीं, बिल्कुल नहीं। हम तो सीधे WWF करते हैं। सवाल: कांची, शब्बीर की कौन-सी खूबी आपके लिए सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है? जवाब/कांची: मैं आज तक शब्बीर जैसा अच्छे दिल वाला इंसान से नहीं मिली। उनके मन में किसी के लिए नकारात्मक भावना नहीं रहती। कोई उनके साथ गलत भी करे, तो वह कहते हैं, जाने दो, छोड़ो। हम अपनी जिंदगी जीते हैं। वह किसी के प्रति नकारात्मकता नहीं रखते। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: शब्बीर, कांची की सबसे अच्छी खूबी क्या है? जवाब/शब्बीर: कांची के विचार स्पष्ट हैं। उनके लिए चीजें या तो सही होती हैं या गलत। उनके मन में कोई ग्रे जोन नहीं है। उनकी स्पष्ट सोच के साथ-साथ उनमें बहुत प्यार भी है। जो लोग कांची को नहीं जानते, उन्हें समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन वह दिल की बहुत अच्छी हैं। उनका दिल सोने जैसा है। सवाल: अगर आपको एक-दूसरे को बॉलीवुड का किरदार देना हो, तो क्या देंगे? जवाब/कांची: मेरे लिए शब्बीर रॉकस्टार हैं। शब्बीर: मेरे लिए कांची अप्सरा हैं। सवाल: आप दोनों में ज्यादा फिल्मी, रोमांटिक और प्रैक्टिकल कौन है? जवाब/कांची और शब्बीर: कांची ज्यादा प्रैक्टिकल हैं। हम दोनों फिल्मी हैं, लेकिन अलग-अलग अंदाज में। हमारा फिल्मी अंदाज मस्तीभरा और मजाकिया है। हम खूब मस्ती करते हैं। हम बंटी और बबली जैसे हैं- एक-दूसरे से मिलते-जुलते भी हैं और अलग भी। सवाल: रोमांटिक कौन ज्यादा है? जवाब/कांची और शब्बीर: हम दोनों रोमांटिक हैं, लेकिन हमारे लिए रोमांस का मतलब अलग है। हम फूल देने या पारंपरिक तरीके से प्यार जताने में ज्यादा विश्वास नहीं करते। हमारे लिए ट्रैकिंग, डाइविंग, साथ खाना और खाना बनाना भी रोमांस है। हमारे रिश्ते में बातचीत और साथ बिताए पलों की अहमियत है। हम अपने तरीके से प्यार जताते हैं। सवाल: बॉलीवुड में आपका पसंदीदा आइडल कपल कौन है? जवाब/कांची और शब्बीर: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा। वे हमारे अच्छे दोस्त भी हैं। सवाल: आपके फैंस आपके और आपके रिश्ते के बारे में काफी कुछ जानते हैं। क्या कोई ऐसा राज है, जो अब तक लोगों को नहीं पता और आप बताना चाहेंगे? जवाब/कांची और शब्बीर: इसके लिए आपको 'पति-पत्नी और पंगा' देखना होगा। शो में हमारे बारे में कई मजेदार बातें जानने को मिलेंगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 4:30 am

जब शशि कपूर ने बना दी शेखर सुमन की लाइफ, दे दिया था ये ऑफर

जहां लोगों को एक्टर बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, वहीं शेखर सुमन को मुंबई आने के सिर्फ 15 दिन बाद ही पहली फिल्म का ऑफर मिल गया था. हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों पर खुलकर बात की.

आज तक 18 Oct 2026 12:00 am

युवराज सिंह के प्यार में थी हसीना, टूटा रिश्ता, नहीं की शादी

जूम संग बातचीत में किम शर्मा ने भी अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने हार्टब्रेक, फेल रिलेशनशिप और जिंदगी आगे बढ़ाने की बात भी कही. उनके मुताबिक प्यार सिर्फ एक इंसान या एक रिश्ते तक सीमित नहीं होता.

आज तक 17 Oct 2026 8:30 pm

इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें! मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में FRRO के नोटिस को चुनौती देते हुए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के आदेश को रद्द करने की मांग की है. याचिका में नोटिस पर रोक लगाने और संबंधित रिकॉर्ड पेश करने की भी मांग की गई है.

आज तक 17 Oct 2026 6:51 pm

‘रंगीलो रे’ के रंग में रंगे मीका सिंह, पार्थिव गोहिल के शो में दोस्ती और मस्ती का दिखा खास अंदाज़

अपने दोस्त पार्थिव के शो में शामिल होने को लेकर मीका सिंह ने कहा, “मैं यहाँ पार्थिव भाई का ‘रंगीलो रे’ शो देखने आया हूँ। मुझे यकीन है कि यहाँ हर कोई खूब एंजॉय कर रहा होगा। आजकल पंजाबी सिंगर्स के नाइट शोज़ का काफी ट्रेंड है, जहाँ कई बार दो-दो दिन तक जश्न चलता है।

खास खबर 17 Oct 2026 6:46 pm

कल शहर के सबसे बड़े नवरात्रि उत्सव में आयुष्मान, शरवरी और फाल्गुनी पाठक के साथ गूंजेगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ‘जय अम

अपने गरबा ट्रैक ‘जय अम्बे’ से नवरात्रि के रंग में चार चांद लगाने के बाद, आयुष्मान खुराना और शरवरी अब मुंबई की गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ एक खास नवरात्रि उत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सूरज सर की फैमिली एंटरटेनर फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा होगा।

खास खबर 17 Oct 2026 6:00 pm

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो फिल्म के क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखते हैं। फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में दीपिका पादुकोण का निभाया लीला का किरदार भी उन्हीं में से एक है। ‘नगाड़ा संग ढोल’ के यादगार डांस ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 5:41 pm

प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्र सरकार में बदलाव की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन चुनाव और संवैधानिक तरीकों से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के पास संविधान, मतदान का अधिकार और शांतिपूर्ण विरोध की ताकत है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव तक लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखने की बात कही। तिरंगा मार्च से पहले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनकी आवाज दबाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए। प्रकाश राज बोले- भारत बांग्लादेश-नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन लोकतंत्र से होगा अभिनेता प्रकाश राज अपने राजनीतिक बयान को लेकर फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सरकार बदलने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत उन देशों जैसा नहीं है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी और भगत सिंह की विरासत के साथ संविधान और मतदान का अधिकार मौजूद है। प्रकाश राज ने कहा कि सरकार बदलने की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी। उनके मुताबिक, राजनीतिक बदलाव के लिए चुनाव और संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनावों से 2029 के लोकसभा चुनाव तक यह लड़ाई जारी रखने की बात कही। प्रकाश राज ने कहा- सत्ता परिवर्तन की मांग हिंसा या अराजकता नहीं प्रकाश राज ने कहा कि भारत में लोगों को वोट देने और विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि सत्ता परिवर्तन की मांग को हिंसा या अराजकता से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उनके मुताबिक, नागरिक संविधान के दायरे में रहकर सरकार से सवाल पूछ सकते हैं और चुनाव के जरिए बदलाव ला सकते हैं। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब सरकार बदलने की मांग और बांग्लादेश-नेपाल के उदाहरणों को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। भाजपा ने विपक्ष के कुछ बयानों पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रदर्शनकारी इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं। तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल प्रकाश राज ने दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर सवाल उठाए। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होना था। प्रदर्शन से जुड़े लोगों ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। प्रकाश राज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को रोकने और हिरासत में लेने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने पूछा कि अगर प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर अपनी बात रखना चाहते हैं, तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी किया जिक्र प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान का जिक्र करते हुए पूछा कि जब देश में तिरंगा लेकर चलने की अपील की जाती है, तो प्रदर्शन के दौरान आपत्ति क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि युवा तिरंगे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं। अभिनेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के लिए ताकत का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने पूछा कि अगर सरकार या संबंधित संस्थाओं पर लगे आरोप गलत हैं, तो तथ्यों और सबूतों के साथ जवाब क्यों नहीं दिया जाता। उनका कहना था कि सवाल पूछने वालों को रोकने के बजाय सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए। 2029 के लोकसभा चुनाव तक लोकतांत्रिक लड़ाई की बात प्रकाश राज ने स्पष्ट किया कि उनका जोर शांतिपूर्ण विरोध और चुनावी प्रक्रिया से राजनीतिक बदलाव पर है। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन गांधीजी के रास्ते पर होना चाहिए और युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के सवाल दबाकर उनकी आवाज खत्म नहीं की जा सकती। प्रकाश राज के मुताबिक, नागरिक संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सरकार से जवाब मांगते रहेंगे। उनके बयान से सत्ता परिवर्तन की मांग, विरोध प्रदर्शन और लोकतांत्रिक अधिकारों पर जारी राजनीतिक बहस फिर चर्चा में आ गई है। ___________________________ यह खबर भी पढ़ें.. CJP प्रोटेस्ट से एक्टर इमरान खान हुए डिटेन:प्रकाश राज बोले- डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देंगे, वो नंगे होते रहेंगे; ऋचा चड्ढा भी भड़कीं जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर इमरान खान को भी 400 प्रदर्शनकारियों के साथ डिटेन किया गया है।पूरी खबर पढ़ें..

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 5:39 pm

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

देशभर में इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन का दौर जारी है और पुलिस प्रशासन भी स्थिति को संभालने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इन प्रदर्शनों के बीच जहां शुरुआत में ज्ञानेश्वर कुमार के ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 5:04 pm

अरबपति काव्या बनेंगी दुल्हन? करुणानिधि के परिवार से खास रिश्ता

शादी की खबरें तब और भी तेज हो गईं जब काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन तथा मां कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को चेन्नई रिसेप्शन का न्योता दिया. सीएम थलपति विजय भी इस फंक्शन में शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी को भी शादी का न्योता दिया जा चुका है.

आज तक 17 Oct 2026 4:50 pm

बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर

अजय देवगन और काजोल के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की कार्रवाई की खबरों के बीच काजोल परिवार के साथ मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन भी नजर आए। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती ने भी पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल काजोल हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आती हैं। इस बार भी वह परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मां तनुजा और बहन तनिषा मुखर्जी भी उनके साथ मौजूद रहीं। चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग और बेटी न्यासा देवगन ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पंडाल में काजोल परिवार के साथ नजर आईं। एक ही जगह परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। काजोल लंबे समय से दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़ी रही हैं और इस दौरान परिवार भी अक्सर उनके साथ दिखाई देता है। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती भी पहुंचीं इस बार नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चन परिवार से जया बच्चन और श्वेता बच्चन पहुंचीं। सुमोना चक्रवर्ती समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। मुंबई के इस दुर्गा पूजा उत्सव में हर साल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी से पूजा पंडाल चर्चा में रहा। देखें तस्वीरें… अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की कार्रवाई की खबर काजोल की दुर्गा पूजा में मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की तोड़फोड़ की खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बंगले के कथित अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों पर कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले में आंतरिक बदलाव, पार्टिशन वॉल बनाने और खिड़कियों में बदलाव को लेकर अनधिकृत निर्माण की शिकायतें थीं। इसी मामले में BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य रोकने और संबंधित दस्तावेज व अनुमतियां पेश करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अजय देवगन की PR टीम के प्रतिनिधि पराग देसाई ने कार्रवाई से जुड़ी खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले में BMC की टीम नहीं आई। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जिस प्रॉपर्टी को लेकर खबरें आ रही हैं, वह अजय की है और उनके घर से थोड़ी ही दूर है। अजय ने उसे किराए पर दिया हुआ है। संभव है कि बीएमसी को उस प्रॉपर्टी में कुछ अनियमितताएं मिली हों, जिसके चलते कार्रवाई हुई हो।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 4:28 pm

काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक कंपोजर, रजनीकांत के भतीजे हैं

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन जल्द ही सिंगर और कोल्हावेरी डी गाने के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी करने वाली हैं। काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया है। काव्या और अनिरुद्ध का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। हालांकि शादी की डेट और अन्य सेरेमनी की डीटेल अब तक सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें जून 2025 से चर्चा में हैं। कोलावेरी डी गाने से पॉपुलर हुए सिंगर-कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के भतीजे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत ही अनिरुद्ध का रिश्ता लेकर सन ग्रुप के चेयरमैन के घर गए थे। शादी से पहले जानिए, कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और कैसे शुरू हुई शादी की बातचीत- रजनीकांत लगते हैं अनिरुद्ध रविचंदर के फूफा 16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्मे अनिरुद्ध साउथ एक्टर रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। एक्टर रवि राघवेंद्र की बहन लता की शादी रजनीकांत से हुई थी। ऐसे में रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। सौंदर्य रजनीकांत और ऐश्वर्या रजनीकांत, अनिरुद्ध की फुफेरी बहनें लगती हैं। वहीं ऐश्वर्या के पति एक्टर धनुष, उनके जीजा लगते हैं। उनके परदादा के. सुब्रमण्यम 1930 के दशक के मशहूर फिल्म निर्देशक थे। वह पद्म विभूषण से सम्मानित नृत्यांगना डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के भी ग्रैंड-नेफ्यू हैं। अनिरुद्ध ने 2011 में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। आगे उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पियानो सीखा और चेन्नई के साउंडटेक मीडिया ऑडियो इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया। स्कूल के दिनों में वह एक फ्यूजन बैंड का हिस्सा थे। उनके बैंड ने मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान के जज किए एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। कोलावेरी डी गाने से किया डेब्यू, 10 मिनट में तैयार की धुन अनिरुद्ध रविचंदर ने साल 2012 में फिल्म 3 से म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनकी कजिन और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जबकि धनुष इसमें लीड रोल में थे। लोयोला कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध ऐश्वर्या की बनाई शॉर्ट फिल्मों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करते थे। उनका काम देखकर ऐश्वर्या ने उन्हें अपनी पहली कमर्शियल फिल्म 3 में म्यूजिक देने का मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ अनिरुद्ध के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हालांकि इसकी शुरुआत एक बड़े ब्लंडर से हुई थी। फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध ने बताया कि म्यूजिक कंपनी इस गाने को CD के जरिए रिलीज करने का प्लान बना रही थी। पर इसी बीच गाने का रफ वर्जन चेन्नई के एक स्टूडियो से ऑनलाइन लीक हो गया था। चूंकि CD बनाकर डिस्ट्रीब्यूट करने में एक हफ्ते का वक्त लगता इसलिए डैमेज कंट्रोल करने के लिए इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया था। अनिरुद्ध ने आगे बताया कि उस वक्त तक यूट्यूब पर कुछ रिलीज करना उतना कॉमन नहीं था जितना आज है। ऐसे में जब यह गाना लीक हो गया तब वे बहुत दुखी थे। अनिरुद्ध ने कहा, ‘बतौर कम्पोजर आप चाहते हैं कि आपकी पहली फिल्म का पहला गाना सीडी के जरिए रिलीज हो। आप इसे अपने दोस्तों को देना चाहते हैं। मैं तब 19 साल का था और इस पूरे इंसीडेंट से बहुत अपसेट था।’ बच्चन साहब के शेयर करने पर सुपरहिट बन गया गाना अनिरुद्ध ने आगे कहा, ‘खैर, पहले दिन इस गाने को 3 लाख व्यूज मिले और म्यूजिक कंपनी लोगों का रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश थी। अगले दिन तक गाने को 30 लाख व्यूज मिल चुके थे क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे शेयर कर रहे थे। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन जी ने इस गाने को शेयर किया तब यह बहुत बड़ा हिट बन गया।’अनिरुद्ध ने इस गाने की धुन महज 10 मिनट में तैयार कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘कथ्थी’, ‘वेदालम’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘जेलर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। शाहरुख की जवान के गाने कंपोज किए, आवाज भी दी साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान अनिरुद्ध के करियर का बड़ा पड़ाव साबित हुई। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए उन्होंने पहली बार किसी हिंदी फिल्म का पूरा साउंडट्रैक कंपोज किया। अनिरुद्ध ने फिल्म के गाने जिंदा बंदा को कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी। जवान से पहने उन्होंने शाहिद कपूर की हिंदी फिल्म जर्सी (2022) के लिए बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया। यह तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक थी। शाहरुख के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (2025) में भी उन्होंने म्यूजिक दिया है। दावाः रजनीकांत, काव्या के घर लेकर गए अनिरुद्ध का रिश्ता अनिरुद्ध और काव्या के रिश्ते की चर्चा जून 2025 में तेज हुई थी। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत ने दोनों के रिश्ते को लेकर कलानिधि मारन से बातचीत की थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दोनों के कथित तौर पर साथ समय बिताने और मुलाकातों को लेकर भी चर्चाएं हुईं। दोनों की न्यूयॉर्क घूमते हुए कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। 2025 में शादी की खबरों आने पर अनिरुद्ध रविंचदर ने दी थी सफाई जून 2025 में काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें चर्चा में थीं। तब अनिरुद्ध ने इन खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “शादी? हंसने वाली बात है। शांत हो जाइए और अफवाहें फैलाना बंद कीजिए।” मामा के बयान से फिर तेज हुई चर्चा मई 2026 में भी दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आई थीं। ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध के मामा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने अनिरुद्ध की शादी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए और काव्या की कारोबारी क्षमता की तारीफ की। उन्होंने दोनों को अच्छी जोड़ी बताया था। 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन की रिपोर्ट रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की जगह और तारीख को लेकर इन दावों की पुष्टि दोनों की ओर से अलग से सार्वजनिक घोषणा के जरिए नहीं हुई है। फिलहाल, दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत, पहली मुलाकात और डेटिंग की अवधि को लेकर पुख्ता जानकारी सार्वजनिक नहीं है। थलापति विजय को मिला न्योता, VVIP होगी शादी की गेस्ट लिस्टसन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु मुख्यमंत्री थलापति विजय, तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई राजनेताओं को काव्या और अनिरुद्ध की शादी का न्योता दिया है। सन टीवी के आधिकारिक पेज से तस्वीरें सामने आई हैं ।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 4:00 pm

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

'आर्टिकल 370' में अपनी शानदार अदाकारी के लिए नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाली और फिल्म 'हक' से समीक्षकों की तारीफें बटोरने वाली अभिनेत्री यामी गौतम एक बार फिर मुख्य भूमिका में सिनेमाघरों में लौट आई हैं। उनकी बहुचर्चित महिला-केंद्रित फिल्म 'नई नवेली' ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 3:57 pm

सालों पहले हुई थी अनिरुद्ध की शादी की भविष्यवाणी! अब लेंगे सात-फेरे

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध की शादी अब जल्द होने वाली है. इस बीच उनका एक पुराना क्लिप वायरल हो रहा है. टीवी पर कई सालों पहले अनिरुद्ध की शादी को लेकर एक भविष्यवाणी की गई थी, जो अब सच हो चुकी है. सालों पहले क्या कहा गया था?

आज तक 17 Oct 2026 3:56 pm

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

बॉलीवुड का रोमांटिक कॉमेडीज से पुराना नाता रहा है, लेकिन यह भी सच है कि यह जॉनर पिछले कुछ दशकों में शानदार तरीके से बदला है। दर्शकों को बहुत ज्यादा चमक-दमक वाली फेरी टेल्स जैसी कहानियों से जुड़ाव महसूस होना बंद हो गया है, बल्कि उन्हें अब रिलेटेबल ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 3:29 pm

फराह खान ने माथे पर तिलक लगवाने से किया इनकार, ट्रोल होने के बाद तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता, कोरियोग्राफर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर फराह खान इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक इवेंट के दौरान होटल स्टाफ द्वारा किए गए स्वागत के समय माथे पर पारंपरिक 'टीका' लगवाने से ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 3:09 pm

अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर BMC की कार्रवाई, अवैध निर्माण के चलते कुछ हिस्सों को तोड़ा गया

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मुमुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई में उनके जुहू स्थित आलीशान बंगले पर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध निर्माण के चलते संपत्ति के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया है। एक तरफ जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस प्रशासनिक कार्रवाई ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर BMC की कार्रवाई BMC के अनुसार, अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसके तहत संपत्ति के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम का आरोप है कि बिना जरूरी अनुमति के वहां आंतरिक बदलाव, विभाजन दीवारें (पार्टिशन वॉल) बनाने, खिड़कियां लगाने और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि 10 सितंबर 2026 को BMC ने 'मुंबई नगर निगम अधिनियम' की धारा 354A के तहत एक नोटिस जारी किया था। इसमें काम को तुरंत रोकने का निर्देश दिया गया था और जरूरी दस्तावेज व परमिट मांगे गए थे। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि नोटिस मिलने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके बाद उन्होंने अवैध ढांचे के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया। अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर हुई इस तोड़फोड़ की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। ट्रेड ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है। रिलीज के 15 दिनों के भीतर, 'दृश्यम 3' ने भारत में 336.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में इसका कुल कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये रहा है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल कलेक्शन 520.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) लोकप्रिय 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त है। अजय देवगन के अलावा, इसमें श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत, तब्बू, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है, और इसका संगीत रवि बसुरूर, कर्म और रोचक कोहली ने तैयार किया है। फिल्म की एडिटिंग संदीप फ्रांसिस ने की है, और सुधीर के. चौधरी इसके डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (DOP) हैं। काम की बात करें तो, देवगन के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें नीरज यादव की 'चौहान' और रोहित शेट्टी की कॉमेडी-ड्रामा 'गोलमाल 5' शामिल हैं।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 2:31 pm

'बेडरूम में बुलाया', अनकंफर्टेबल हुई एक्ट्रेस, डायरेक्टर पर गुस्साई

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार कई एक्ट्रेस हुई हैं. एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग का बुरा एक्सपीरियंस झेला था.

आज तक 17 Oct 2026 2:29 pm

रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार देवा का शनिवार, 17 अक्टूबर को चेन्नई में निधन हो गया। वे 75 साल के थे। देवा ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर इंट्रो म्यूजिक को अपनी धुनों से खास पहचान दी थी। करीब चार दशक के करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे संगीतकार देवा को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के बावजूद 75 वर्षीय देवा को नहीं बचाया जा सका। वे उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे। रजनीकांत की फिल्मों के इंट्रो म्यूजिक से मिली खास पहचान देवा का पूरा नाम देवनासन चोक्कालिंगम था। उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ‘थेनिसाई थेंद्रल’ के नाम से जाना जाता था। इस उपाधि का अर्थ है ‘मधुर संगीत की बयार’। रजनीकांत की फिल्मों में सुपरस्टार के नाम के साथ बजने वाली मशहूर धुन को तैयार करने का श्रेय भी देवा को जाता है। साल 1992 में आई फिल्म ‘अन्नामलाई’ के संगीत ने रजनीकांत की स्क्रीन इमेज को एक नई पहचान दी। इसके बाद फिल्म ‘बाशा’ में भी देवा के संगीत ने उनके स्टारडम को और मजबूत किया। रजनीकांत की फिल्मों में इस्तेमाल होने वाली यह धुन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई। देवा ने रजनीकांत के साथ ‘अरुणाचलम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनकी धुनों में जोश, दमदार बीट्स और लोक संगीत का ऐसा मेल था, जो रजनीकांत के पर्दे पर आने के अंदाज के साथ खूब जंचता था। 1996 में 36 फिल्मों में दिया संगीत देवा का करियर करीब चार दशक लंबा रहा। इस दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। साल 1996 उनके करियर के सबसे व्यस्त वर्षों में से एक था। इस साल उन्होंने अकेले 36 फिल्मों में संगीत दिया। तमिल सिनेमा के अलावा उन्होंने तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। उनकी खासियत यह थी कि वे लोक संगीत की धुनों को लोकप्रिय फिल्मी संगीत में ढालने में माहिर थे। उन्होंने चेन्नई की गलियों में लोकप्रिय गाना संगीत की शैली ‘गाना’ को मुख्यधारा के तमिल सिनेमा में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एमएस विश्वनाथन ने दिया था ‘थेनिसाई थेंद्रल’ नाम देवा को ‘थेनिसाई थेंद्रल’ की उपाधि दिग्गज संगीतकार एमएस विश्वनाथन ने 1985 में दी थी। चेन्नई के तिरुवेरकाडु मंदिर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान उन्हें यह नाम मिला था। उस समय देवा भक्ति संगीत के कई एल्बम तैयार कर चुके थे। एमएस विश्वनाथन ने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से देवा को फिल्मों में काम देने की अपील भी की थी। उन्होंने देवा की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा था कि उनमें फिल्म संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता है। इस प्रोत्साहन ने देवा के करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘आसई’ और ‘काधल कोट्टई’ जैसी फिल्मों में भी दिया संगीत देवा ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘आसई’, ‘काधल कोट्टई’, ‘नेरुक्कु नेर’, ‘वाली’, ‘अव्वई षण्मुखी’, ‘खुशी’ और ‘पंचतंत्रम’ शामिल हैं। उनके संगीत में मेलोडी के साथ लोक संगीत और दमदार बैकग्राउंड स्कोर का खास मेल देखने को मिलता था। यही वजह रही कि उन्होंने 1990 के दशक में तमिल फिल्म संगीत की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई। खुशबू सुंदर और विजय सेतुपति ने जताया दुख देवा के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने शोक जताया। अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वह करीब 10 दिन पहले ही देवा से मिली थीं। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले तक हंसते-मुस्कुराते और आशीर्वाद देते नजर आने वाले देवा का अचानक चले जाना बेहद दुखद है। खुशबू ने उन्हें मधुर संगीत और सरल स्वभाव वाला इंसान बताते हुए कहा कि संगीत और सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान बहुत बड़ा है। अभिनेता विजय सेतुपति ने भी देवा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि संगीतकार ने तमिल सिनेमा की संगीत दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके गीत और संगीत हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने संगीतकार और गायक देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय फिल्म और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि देवा के सदाबहार गीत और उनकी विनम्रता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। AICWA ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 2:29 pm

'दृश्यम 3' की सफलता के बीच अजय देवगन को झटका, जुहू वाले बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इसी बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित अजय देवगन के बंगले के कुछ ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 1:01 pm

अनिरुद्ध-काव्या मारन की शादी, PM मोदी और CM विजय को मिला न्योता

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन से पहले ग्रीस में शादी करने वाले हैं. एम.के. स्टालिन के शेयर किए गए एक निमंत्रण पत्र से पुष्टि होती है कि रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर, 2026 है.

आज तक 17 Oct 2026 12:54 pm

इवेंट में मचाया बवाल, अंजलि अरोड़ा को मिली कानूनी कार्रवाई की धमकी

अंजलि अरोड़ा ने कुछ दिन पहले कानपूर में एक इवेंट के अंदर बवाल मचा दिया था. डीजे ने उनका पॉपुलर गाना कच्चा बादाम लगा दिया था, जिससे वो नाराज हुईं. अब शो के ऑर्गनाइजर ने उनपर लीगल केस करने की धमकी दे डाली है.

आज तक 17 Oct 2026 12:30 pm

सलमान खान अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए नई पीढ़ी को करेंगे प्रेरित, मस्ती-मस्ती में देंगे अच्छी सीख

सुपरस्टार सलमान खान पिछले तीन दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर के करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। खास करके बच्चों के बीच उन्हें काफी पसंद किया जाता है उनके निडर और फन लविंग चुलबुल पांडे जैसे ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 12:26 pm

शाहरुख खान के फैंस को नवंबर में मिलेंगे 2 बड़े सरप्राइज, बर्थडे पर टीजर और 'रामायण' के साथ खास प्रोमो की चर्चा

शाहरुख खान के फैंस के लिए यह नवंबर बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ जहां 2 नवंबर को अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का टीजर रिलीज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमाघरों में रणबीर कपूर स्टारर ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 11:54 am

नेहा धूपिया से हुई करियर की सबसे बड़ी भूल? शाहरुख खान की इस फिल्म को करने से कर दिया था इनकार

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी बेबाकी और शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने अपने करियर से जुड़े कुछ ऐसे फैसलों पर बात की है, जिनका मलाल उन्हें आज भी सताता ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 11:33 am

कृति सेनन के पर्सनैलिटी राइट्स केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील से मांगा रिसर्च पेपर

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन द्वारा अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद कानूनी गलियारों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 11:18 am

दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक्टर अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम ने बंगले में किए गए कुछ निर्माण को तोड़ा है। आरोप है कि काम रोकने का नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण जारी था। दैनिक भास्कर से बातचीत में अजय देवगन के पीआर पराग देसाई ने इन खबरों का खंडन किया है। उनका कहना है कि बंगले में BMC की टीम नहीं आई है ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। दावा- पार्टीशन की दीवारों और खिड़कियों में बदलाव किया अजय देवगन, मुंबई के जुहू इलाके की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ((जेवीएनपी स्कीम, एन एस रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में बने 7,802 वर्ग फुट के बंगले में रहते हैं। आरोप है कि बंगले में अंदरूनी बदलाव, पार्टीशन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य जरूरी अनुमति के बिना किए जा रहे थे। बंगले में हुई BMC की कार्रवाई की कथित तस्वीरें देखिए- 10 सितंबर को जारी किया था नोटिस रिपोर्ट के अनुसार, BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य तुरंत रोकने और संबंधित दस्तावेजों के साथ जरूरी अनुमतियां जमा करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद भी काम जारी रहने पर कार्रवाई नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद BMC ने बंगले में किए गए कुछ कथित अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। दावा- बंगले को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए लीज पर देने से शुरू हुआ विवाद अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में विवाद की एक वजह अजय देवगन के बंगले का व्यावसायिक इस्तेमाल भी है। जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को देवगन परिवार ने जुहू स्थित बंगले को ‘फ्लोरियन हुरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड’ को 5 साल के लिए लीज पर दिया था। यह डील 10 करोड़ 61 लाख रुपए में हुई थी। शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपए तय किया गया था। बंगले में कमर्शियल सैलून और स्पा खोलने की योजना थी। हालांकि, कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के कुछ निवासी इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि रिहायशी इलाके में सैलून और स्पा खुलने से ट्रैफिक बढ़ेगा। साथ ही पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के मुताबिक, उसने 22 जुलाई 2026 को देवगन परिवार को बंगला लीव-एंड-लाइसेंस के आधार पर किराए पर देने के लिए NOC दी थी। सोसाइटी का कहना है कि यह मंजूरी बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल या उसमें ढांचागत बदलाव करने के लिए नहीं थी। सोसाइटी ने देवगन परिवार से निर्माण और व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़ी वैध मंजूरियां दिखाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। हालांकि, सोसाइटी के मुताबिक, तय समय में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद उसने 8 सितंबर 2026 को BMC से शिकायत की। सोसाइटी ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम, 1966 की धारा 43 और धारा 52 से 54 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इन प्रावधानों के तहत नियोजन संबंधी अनुमति और अनधिकृत विकास के मामलों में कार्रवाई की जा सकती है। अजय देवगन इन दिनों फिल्म दृश्यम 3 से चर्चा में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है, जिसने 16 दिनों में भारत में 403 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिलहाल इससे आगे है। प्रोडक्शन हाउस, VFX कंपनी और थिएटर के मालिक हैं अजय देवगन अजय देवगन ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था, तब से लेकर आज तक 35 सालों में उन्होंने कभी न ब्रेक लिया न बिना हिट दिए साल गुजारा। करियर की करीब 122 फिल्मों के अलावा अजय सिनेमा से जुड़ी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अजय देवगन प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले शुरुआती एक्टर्स में से एक हैं। अजय भारत के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने VFX स्टूडियो की शुरुआत की। अब अजय थिएटर चेन NY सिनेमा के भी मालिक हैं। 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ अजय फिलहाल 65 प्लस थिएटर्स के मालिक हैं और आने वाले सालों में वो इस बिजनेस को एक्सपैंड कर देशभर में 250 स्क्रीन्स के मालिक बनने वाले हैं।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 11:16 am

Ramayana Rise of a Legend के BTS वीडियो में 'योद्धा सीता' के रूप में दिखीं Sai Pallavi, फिल्म से जुड़े 10,000 से अधिक टेक्नीशियन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भारत की सबसे भव्य पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड' इस साल दिवाली के पावन अवसर पर 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (भगवान राम), दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी (माता सीता) और कन्नड़ सुपरस्टार यश (लकेश रावण) की मुख्य भूमिकाएं हैं। ट्रेलर की अपार सफलता के बाद, मेकर्स ने फिल्म का एक विशेष 'बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) वीडियो जारी किया है, जिसने सिनेमाप्रेमियों और प्रशंसकों के बीच उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर छह अलग-अलग भाषाओं में ऑनलाइन जारी किया। इसके एक दिन बाद, उन्होंने एक नया BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​फिल्म के बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में योद्धा के रूप में साई पल्लवी के किरदार 'सीता' की एक नई झलक भी देखने को मिली, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 'रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड' के BTS वीडियो में योद्धा सीता के रूप में साई पल्लवी की नई झलक दिखी। इस नए फुटेज में, साई पल्लवी (सीता) एक योद्धा के रूप में राक्षसों से लड़ती हुई नज़र आ रही हैं। प्रोमो में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की भी एक झलक है, जो सूर्योदय के समय एक पहाड़ पर खड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वीडियो में यश (रावण) को भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा के सामने तांडव करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा, एक भव्य महाकाव्य। नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ जुड़ें, जो 'रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड' को बड़े पर्दे पर लाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। 'रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड' 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi View this post on Instagram A post shared by Ramayana: Rise of a Legend (@ramayanamovie)

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 10:59 am

काजी तौकीर ने एकता कपूर को दिया धोखा? सिंगर ने बताई सच्चाई

एकता कपूर ने काजी तौकीर की टीम की एक पोस्ट पर 'विनर' कमेंट किया. इस पोस्ट में उस पुराने विवाद का जिक्र था, जब काजी ने 20 साल की उम्र में एकता कपूर के टीवी ऑफर को ठुकरा दिया था.

आज तक 17 Oct 2026 10:50 am

'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक तरीके से होगा', तिरंगा मार्च रोकने पर केंद्र पर भड़के अभिनेता प्रकाश राज

सुप्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने देश में सत्ता परिवर्तन की लोकतांत्रिक मांगों का खुलकर समर्थन किया है। शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में कोई भी राजनीतिक या सामाजिक बदलाव चुनावों और संवैधानिक व्यवस्था के जरिए ही होना चाहिए। उन्होंने भारत की तुलना बांग्लादेश और नेपाल में हाल के वर्षों में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से करते हुए कहा कि भारत की लोकतांत्रिक नींव बेहद मजबूत है। उन्होंने भारत की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से की, जहां क्रमशः 2024 और 2025 में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण सरकारें गिर गई थीं। उत्तर प्रदेश से लेकर 2029 के लोकसभा चुनावों तक की चुनावी लड़ाई का जिक्र करते हुए राज ने कहा, हम इस सरकार को हटाना चाहते हैं, और हम इसे देश में लोकतांत्रिक तरीके से हटाएंगे। उन्होंने आगे कहा, हम नेपाल नहीं हैं। हम बांग्लादेश नहीं हैं। हमारे पास अंबेडकर हैं। हमारे पास गांधी हैं। हमारे पास भगत सिंह हैं। हमारे पास संविधान है। हमारे पास वोट देने का अधिकार है। उनका यह बयान तब आया है, जब शुक्रवार को दिल्ली में प्रस्तावित 'तिरंगा मार्च' से पहले 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया। यह संगठन मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राज ने केंद्र सरकार पर प्रदर्शनकारियों की आवाज़ दबाने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का बातचीत करने से इनकार करना ही उसे हटाने की मांग को और तेज़ कर रहा है। उन्होंने कहा, आप हमसे बात नहीं कर रहे हैं, इसलिए आपने हमें मजबूर किया है। आप ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों और चुनावी बदलाव की मांगों को 'अराजकता' मानने वाले विचारों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं-सवाल पूछने, प्रदर्शन करने और वोट देने का अधिकार। उन्होंने कहा, हमारे पास हथियार नहीं हैं। हमारे पास संविधान है। हमारे पास विरोध करने का अधिकार है। राज ने शुक्रवार को 'तिरंगा मार्च' से पहले हुई गिरफ्तारियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस अभियान का जिक्र किया, जिसमें लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। उन्होंने पूछा, मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आपके 'हर घर तिरंगा' नारे का क्या हुआ? इस देश के युवा तिरंगे के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों (जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं) के खिलाफ पुलिस की हिंसा का आरोप लगाया और विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे संसद के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को उठाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। राज ने किसानों, संयुक्त किसान मोर्चा और नागरिक समाज समूहों से मिल रहे समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शनों के अगले चरण में सड़कों पर और भी बड़ी भीड़ उमड़ेगी।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 10:48 am

पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

8 अक्टूबर को गोवा में 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हुआ था। निधन के बाद से ही उनके और उनकी पत्नी के रिश्ते में अनबन के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर आखिरी दिनों में बेहद अकेले थे। सोशल मीडिया पर चल रहीं इन खबरों पर अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार भड़क गए। उन्होंने साफ किया है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। इसके अलावा मल्हार ने बताया है कि नाना पाटेकर स्वस्थ थे और परिवार के लोग भी उनके साथ थे। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्हार ने पारिवारिक मतभेद पर कहा, ‘इतना कुछ वायरल हो रहा है, जो बहुत गलत है। सिर्फ इसलिए कि हम इंस्टाग्राम पर परिवार की फोटो शेयर नहीं करते, इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच कोई जुड़ाव नहीं है। अलग होने के बाद भी मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे। वो 38-39 सालों से साथ थे और चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसी बाहर से दिखती हैं।’ आगे मल्हार ने कहा, ‘मैंने जो पढ़ा उसका जवाब ये है कि वो (नाना पाटेकर) अकेले नहीं थे। कभी भी नहीं। और न ही उनकी तबीयत खराब थी। हममे से हमेशा कोई न कोई उनके साथ रहता था। वो जिम में ढाई घंटे वर्कआउट करते थे। आज के यंगस्टर भी ऐसा नहीं कर पाते। उनका फिटनेस लेवल अलग था।’ मल्हार ने ये भी बताया है कि भले ही उनके पेरेंट्स सालों से अलग रह रहे थे, लेकिन उनके बीच हमेशा इमोशनल कनेक्शन रहा। आखिरी समय तक नाना पाटेकर के साथ था भतीजा मल्हार ने बताया है कि जब नाना पाटेकर गोवा में थे, तब उनका चचेरा भाई प्रसाद उनके साथ था। प्रसाद उनकी सभी मीटिंग्स मैनेज करते थे। नाना पाटेकर माधुरी दीक्षित के साथ केबीसी मराठी की शूटिंग करने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने प्रसाद को मुंबई भेज दिया था। तब उनके कजिन अमय नाना पाटेकर के साथ थे। निधन से कुछ घंटों पहले तक अमय उनके साथ थे। जब नाना पाटेकर घर के ऊपर के कमरे में आराम करने गए, तो अमय अपने घर चले गए। जब नाना पाटेकर को बेचैनी महसूस हुई, तो उन्होंने अमय को पहले मैसेज किया और फिर कॉल। लेकिन जब तक अमय पहुंचे, देर हो चुकी थी। मल्हार ने ये भी बताया है कि सुबह 5 बजे उनकी मां ने कॉल कर पिता के निधन की खबर दी। उस समय वो पुणे में थे। मां से बात करने के बाद मल्हार को ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी दुनिया थम गई है। तनुश्री दत्ता के बयानों पर भी भड़के सालों पहले नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता ने एक्टर के निधन की खबर आने के बाद कई विवादित बयान दिए। अब एक्टर के बेटे मल्हार ने इस पर भी रिएक्शन दिया है। मल्हार पाटेकर ने कहा कि कुछ लोग जिस विवाद को फिर से उठा रहे हैं, उस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मल्हार ने कहा, बिना किसी का नाम लिए मैं कहना चाहता हूं कि जिस केस को लोग बेवजह सामने ला रहे हैं, वह खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से सब क्लियर हो चुका है। इसके बाद भी लोग बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं कुछ नहीं कहूंगा। जो सच है, वही रहेगा। भगवान उनका भला करे। तनुश्री दत्ता ने निधन पर उठाए थे सवाल नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उनके देर रात अंतिम संस्कार पर सवाल किए थे। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तनुश्री ने दावा किया था कि बॉलीवुड या मीडिया से किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा। उन्होंने देर रात 11:28 बजे अंतिम संस्कार किए जाने की जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि कानूनी मामलों से बचने के लिए यह नाटक रचा गया हो सकता है। तनुश्री ने सवाल उठाया कि इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी और क्या उनके परिवार ने भी चेहरा ठीक से देखा था। 'अस्पताल ले जाने के वीडियो और फोटो क्यों नहीं हैं'- तनुश्री तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव में अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी फोटो और वीडियो सामने आए थे। हालांकि, नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने, वहां मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने का एक भी वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि अंतिम संस्कार के समय चेहरा ढका हुआ था, जिससे किसी को असलियत पता नहीं चली। विदेश में जिंदा होने का दावा, डीएनए टेस्ट की मांग तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि जिस शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि कानूनी मुकदमों और पुलिस जांच से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है और अभिनेता सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं। मीटू आंदोलन से शुरू हुआ था विवाद तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 से चला आ रहा है। तनुश्री ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में जब भारत में मीटू (#MeToo) आंदोलन शुरू हुआ, तब यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अर्जी देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग का नार्को-एनालिसिस और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, जून 2019 में पुलिस ने जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर ने आरोपों पर बात की थी साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से पूछा गया था कि तनुश्री द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए जाने पर उन्हें गुस्सा आया था। इस पर नाना ने कहा था, “झूठ है, तो गुस्सा किस बात का? अब जो बातें हो गई थीं, उसके बारे में क्या बोलें। मुझे गुस्सा नहीं आया।” एफआईआर के सवाल पर नाना ने कहा था, “वो तो ठीक है, वो बाकी का कुछ भी होता है, उसके लिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी इतने सामने अगर कोई एक बच्चा-बच्ची बोले कि हमने... इसने हमसे ज्यादती की, अब सभी मालूम है न सबको क्या हुआ है। कुछ नहीं मालूम, ही नहीं कुछ हुआ ही नहीं था, तो हमें क्या मालूम हुआ होता? हुआ होता तो कुछ हम बयान करते थे, बताते। कोई कहता है कि आपने ऐसे किया, हम क्या कहेंगे? हमने नहीं किया, इसके अलावा क्या कह सकते हैं।” ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 10:38 am

ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना योग नगरी ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। दोनों कलाकारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है। फिल्म की यूनिट देहरादून और मसूरी में शूटिंग के बाद अब ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन पर दृश्य फिल्मा रही है। ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार और राशि खन्ना को सिंगटॉली पुल पर एक सीन फिल्माते देखा गया। बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने के लिए लोग शूटिंग स्थल के आसपास पहुंच रहे हैं। प्रशंसकों में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने को लेकर उत्साह है। शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें- फिल्म में विद्या बालन भी आएंगी नजर फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और राशि खन्ना के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अक्षय कुमार मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें मसूरी में दो दिन तक शूटिंग करनी थी। लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आने से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद काम रोकना पड़ा। बुधवार सुबह तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दर्द में राहत मिलने के बाद अक्षय दोबारा मसूरी पहुंचे और शूटिंग शुरू की। उत्तराखंड की लोकेशन पर फिल्म निर्माताओं की नजर उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर शूटिंग होने से इन पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में पर्यटन और फिल्म शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। अक्षय कुमार इससे पहले भी उत्तराखंड में शूटिंग कर चुके हैं। मई 2023 में वह फिल्म 'शंकरा' की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों में आए थे। फरवरी 2022 में उन्होंने मसूरी और देहरादून में फिल्म 'कठपुतली' की शूटिंग की थी।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 10:27 am

इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को ‘लीव इंडिया’ नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा गया है। इमरान खान, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। इस नोटिस के खिलाफ इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं, उनके वकील का कहना है कि वह प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं थे। इस विवाद के बीच अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। मिड-डे की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार बताया गया है कि इमरान खान की कमबैक फिल्म अकेले हम अकेले तुम को दिसंबर में नेटफ्लिक्स में रिलीज किया जाने वाला था। इमरान खान दीवाली के बाद इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन अब स्थिति साफ नहीं है कि इमरान भारत में रहेंगे या नहीं। अब तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, ऐसे में फिल्म पोस्टपोन करना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा। आगे बताया गया है कि टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं करना चाहती है। 11 साल बाद कर रहे हैं कमबैक इमरान खान आखिरी बार साल 2015 की फिल्म कट्टी बट्टी में कंगना रनोट के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के 11 साल बाद अब इमरान खान फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से कमबैक कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में होने वाली हैं। इमरान खान अब इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी लीगल टीम ने ANI को बताया है कि अपील अगले हफ्ते दाखिल होने की उम्मीद है। BJP प्रवक्ता बोले- ऐसे मामलों पर सतर्क रहना जरूरी आंध्र प्रदेश BJP प्रवक्ता शेख बाजी ने ANI से बातचीत में इमरान खान को जारी नोटिस पर कहा, “इमरान खान आमिर खान के भतीजे हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। लेकिन यहां उनकी भागीदारी ऐसे एजेंडे से जुड़ी है, जो देश के हितों के खिलाफ है। हमें सतर्क रहना चाहिए और ऐसे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। इससे देश और हमारे परिवारों की सुरक्षा की जा सकेगी।” इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नोटिस पर भड़कीं आमिर की पत्नी किरण राव इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने इंस्टाग्राम पर भड़कते हुए लिखा, वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है? वहीं एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, क्या!? यह पूरी तरह से गलत है। रजा मुराद ने किया कार्रवाई का समर्थन सीनियर अभिनेता रजा मुराद ने इस मामले पर कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें 15 दिन का समय देकर पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत काम किया है। एक्टर गजेंद्र चौहान ने इमरान को कहा देशद्रोही इस मामले में अभिनेता गजेंद्र चौहान ने एफआरआरओ और सरकार के कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, ऐसे में उनका प्रदर्शन में शामिल होना कानून का उल्लंघन है। चौहान ने कहा, मुझे बेहद खुशी है कि देश में छिपे देशद्रोहियों को बाहर जाने के लिए कहा गया है। इमरान खान को 28 अक्टूबर के बजाय 24 घंटे के अंदर देश से बाहर करने का सख्त आदेश मिलना चाहिए। हाई कोर्ट में आदेश को चुनौती देंगे इमरान NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की लीगल टीम अगले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी। उनके एडवोकेट जुल्फीकार मेमन ने बताया कि 10 अक्टूबर को इमरान खान नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग की है ताकि साफ हो सके कि इमरान प्रदर्शनकारी के रूप में शामिल नहीं थे। हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान ने कहा था कि वे एक शहरवासी की हैसियत से वहां पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। ये खबर भी पढ़ें इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 8:59 am

अनिरुद्ध की दुल्हन बनेंगी काव्या मारन, तेलंगाना CM को मिला न्योता

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में रखा गया है. उनके माता-पिता, कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को आमंत्रित किया है.

आज तक 17 Oct 2026 8:40 am

दो बेटियों के पिता संग Liplock सीन! असहज हुई एक्ट्रेस? तोड़ी चुप्पी

ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' का किसिंग पोस्टर चर्चा में है. जानिए शादीशुदा गुरमीत के साथ इंटीमेट सीन शूट करने पर ईशा ने क्या कहा और फिल्म को उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ही क्यों प्रोड्यूस कर रही हैं.

आज तक 17 Oct 2026 6:54 am

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी रियलिटी शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में अर्जुन ने सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि यह काम मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। अर्जुन और नेहा ने सिंगल रहने के फायदों और शादीशुदा जिंदगी की चुनौतियों पर भी खुलकर बात की। दोनों ने एक-दूसरे की खूबियों, आदतों, गुस्से की वजहों और रिश्ते की छोटी-मोटी नोक-झोंक के दिलचस्प किस्से साझा किए। बातचीत में उनकी केमिस्ट्री और मजाकिया अंदाज भी दिखा। सवाल: शो में आने के बाद आपको एक-दूसरे के बारे में ऐसी कौन-सी बातें पता चलीं, जिन्हें आप पहले नजरअंदाज कर देते थे? जवाब/अर्जुन: मुझे शो में आने के बाद पता चला कि नेहा मुझसे बहुत पंगे लेती हैं। मुझे नहीं लगता था कि वह शो में इतनी पंगेबाज हो सकती हैं। मजेदार बात यह है कि वह पंगा भी लेती हैं और फिर मना भी कर देती हैं। वह पहले ऐसा नहीं करती थीं। मुझे लगता है कि कलर्स वालों ने उन्हें भड़का दिया है कि बस पंगे ही करने हैं। नेहा: अर्जुन मुझे बहुत प्यार से रखते हैं। लेकिन मुझे शो में उनके साथ थोड़ी अलग तरह की नोक-झोंक करने में मजा आ रहा है। इतने सालों में जो बातें जमा हो गई थीं, शायद वे इस शो के जरिए बाहर आ रही हैं। सवाल: आप दोनों की नोक-झोंक काफी असली लगती है। क्या घर में भी ऐसा ही माहौल रहता है? जवाब/अर्जुन: हां, हमारे बीच ऐसी ही नोक-झोंक होती है। यह सब बनावटी नहीं है। नेहा मेरे साथ पंगा लेने में पूरी तरह शामिल रहती हैं। उनकी बातें और उनका अंदाज देखकर लगता है कि वह सच में मुझसे बहस कर रही हैं। नेहा: हम लड़ाई नहीं करते, बल्कि मजाक-मस्ती करते हैं। हमारी नोक-झोंक बहुत प्यारी होती है। ऐसा नहीं है कि शूटिंग के बाद मैं अर्जुन से कहूं कि आपने ऐसा क्यों कहा। हम दोनों इसे हंसी-मजाक में लेते हैं। सवाल: एक-दूसरे की ऐसी तीन खूबियां बताइए, जिन पर आप दोनों आज भी फिदा हैं? जवाब/नेहा: अर्जुन मुझे सरप्राइज देने में बहुत अच्छे हैं। कभी मैं सो रही होती हूं, तो वह मेरे लिए फूल रख देते हैं। कभी मेरी पसंद का खाना ऑर्डर कर देते हैं। कभी ऐसी जगह जाने का प्लान बना लेते हैं, जहां जाने की हमारी काफी समय से इच्छा होती है। वह हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। जब मैं अपनी सहेलियों को बताती हूं कि अर्जुन ने मेरे लिए क्या किया, तो वे कहती हैं कि वह कितने प्यारे हैं और काश उन्हें भी ऐसा पार्टनर मिलता। मैं उनसे कहती हूं कि मुझे तो मिल गया है। अर्जुन सच में बहुत खास हैं। अर्जुन: मुझे लगता है कि नेहा घर का माहौल बहुत खुशनुमा बनाए रखती हैं, खासकर जब वह अच्छे मूड में होती हैं। उनकी दूसरी खूबी यह है कि वह पूरे परिवार का बहुत अच्छे से ध्यान रखती हैं। वह मेरी मां को फोन करती हैं, उनके साथ समय बिताती हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखती हैं। कई बार वह मुझसे पहले मेरी मां को अपनी बातें बता देती हैं और फिर मां मुझे डांटती हैं। लेकिन मुझे नेहा की यह आदत अच्छी लगती है। परिवार को साथ लेकर चलना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, नेहा मुझे भी सरप्राइज देती रहती हैं। एक बार मैं शूटिंग से घर लौटा, तो वह साड़ी पहनकर पूजा की थाली लेकर खड़ी थीं। वह मेरे साथ मजाक कर रही थीं। मुझे लगता है कि रिश्ते में एक-दूसरे को सरप्राइज देने की चाहत हमेशा बनी रहनी चाहिए। सवाल: एक-दूसरे की ऐसी कौन-सी आदत है, जिसे आप बदलना चाहते हैं? जवाब/अर्जुन: नेहा बहुत तेज आवाज में बात करती हैं। उनकी आवाज से मेरे कान दुखने लगते हैं। वह धीरे बात नहीं करतीं। नेहा: मुझे लगता है कि अगर मैं धीरे बोलूंगी, तो इन्हें मेरी बात सुनाई ही नहीं देगी। इसलिए मुझे तेज आवाज में बोलना पड़ता है। दूसरी आदत जो मैं बदलना चाहती हूं, वह यह है कि रात में टीवी चलाकर सो जाता। जब मैं आधी नींद में टीवी बंद करती हूं, तो इनकी नींद खुल जाती है। फिर वह पूछता है कि टीवी क्यों बंद किया। मैं इस आदत को हर हाल में बदलना चाहता हूं। इसके लिए मुझे 10 दिन का भी व्रत रखना पड़े तो व्रत रखकर यह आदत छुड़वा दूंगी। सवाल: क्या शो के दौरान कभी ऐसा हुआ कि एक-दूसरे की कोई बात सुनकर आपको लगा हो कि अब घर जाकर इस पर चर्चा करनी पड़ेगी? जवाब/नेहा: अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अर्जुन: हम दोनों इतने सालों से साथ हैं कि एक-दूसरे के बारे में लगभग सब कुछ जानते हैं। हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं है। नेहा: हम एक-दूसरे के फोन का पासवर्ड भी जानते हैं। कई लोग पूछते हैं कि क्या हमें एक-दूसरे के फोन का पासवर्ड पता है। मुझे लगता है कि लोगों के लिए यह बड़ी बात होगी, लेकिन हमारे लिए यह बिल्कुल सामान्य है। सवाल: अर्जुन को पर्दे पर दूसरी खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते देखकर क्या आपको जलन होती है? जवाब/नेहा: नहीं, मुझे कभी जलन नहीं हुई। अर्जुन ने मुझे इतना सुरक्षित महसूस कराया है कि मुझे किसी बात को लेकर असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं पड़ी। हां, मैं कभी-कभी उनसे कहती हूं कि पर्दे पर जिस तरह रोमांस करते हैं, घर पर भी मेरे साथ वैसा ही रोमांस किया करें। अर्जुन: फिर मैं हंसने लगता हूं। नेहा भी इस बात पर खूब मजाक करती हैं। सवाल: आपको किस अभिनेत्री के साथ अर्जुन की ऑनस्क्रीन जोड़ी सबसे अच्छी लगती है? जवाब/नेहा: मुझे लगता है कि अर्जुन अपनी सभी को-स्टार्स के साथ अच्छे लगते हैं। वे सभी खूबसूरत हैं, इसलिए मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगी। सवाल: शो में आपको बाकी जोड़ियों में कौन सबसे ज्यादा मजेदार लगा? जवाब/नेहा: मुझे दीपिका बहुत प्यारी लगीं। मैं उनसे पहली बार सेट पर मिली। मैंने उनके बारे में काफी सुना था, लेकिन मिलने के बाद लगा कि उनमें मेरी कुछ झलक है। मुझे लगता है कि वह बहुत प्यारी हैं और सभी उन्हें पसंद करते हैं। अर्जुन: मुझे भी सभी जोड़ियां अच्छी लगीं। सुरभि और दीपिका बहुत प्यारी हैं। मुझे नहीं लगा था कि सुरभि इतनी मजेदार होंगी। मनोज तिवारी जी की पत्नी सुरभि काफी मजाकिया हैं। कंचन भी बहुत मजेदार हैं। सभी के साथ अच्छा समय बीता। सवाल: आप दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। दूसरे कपल्स को भी अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए क्या सलाह देंगे? जवाब/अर्जुन: अगर अच्छी जिंदगी जीनी है, तो सिंगल रहिए। मजाक अपनी जगह है, लेकिन मुझे लगता है कि रिश्ते में प्यार हमेशा बना रहना चाहिए। इसके साथ ही एक-दूसरे के लिए सम्मान भी बहुत जरूरी है। मेरे हिसाब से पुरुषों के लिए सम्मान और महिलाओं के लिए प्यार खास मायने रखता है। हालांकि, रिश्ते में दोनों को प्यार और सम्मान मिलना चाहिए। सवाल: आप दोनों की भाईजान से भी मुलाकात हुई थी। उनके साथ कैसा अनुभव रहा? जवाब/अर्जुन: भाईजान बहुत मजेदार इंसान हैं। उन्होंने जिंदगी में हमसे कहीं ज्यादा अनुभव हासिल किया है। मुझे लगता है कि वह अपनी जिंदगी में खुश हैं और मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। इतने साल साथ रहने के बाद मुझे नहीं लगता कि मैं नेहा के बिना रह सकता हूं। वहीं, जो व्यक्ति लंबे समय तक अकेला रहा हो, उसे लगता होगा कि अब किसी के साथ कैसे रहा जाए। हर व्यक्ति की जिंदगी और उसकी परिस्थितियां अलग होती हैं। सवाल: अगर आपको भाईजान के लिए लड़की चुननी हो, तो उनमें कौन-सी खूबियां देखेंगे? अर्जुन: मुझे उनकी पसंद और उनकी शर्तों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मेरे हिसाब से ऐसी लड़की होनी चाहिए, जो उन्हें खूब प्यार दे और उन्हें उतनी ही आजादी भी दे। हालांकि, यह मेरा अनुमान है। वैसे भाईजान के लिए लड़की ढूंढना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। नेहा: मुझे उनकी डिमांड पता नहीं है। सवाल: बॉलीवुड में आपका पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल कौन है? जवाब/नेहा: मुझे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी पसंद है। अर्जुन: मेरी पसंदीदा जोड़ी शाहरुख खान और गौरी खान की है। मुझे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी भी बहुत पसंद है।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 4:30 am

'धुरंधर' के लिए यामी गौतम को मिली थी मोटी फीस? एक्ट्रेस ने तोड़ी चु्प्पी

यामी गौतम अपनी फिल्म नई नवेली के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज कोण होणार करोड़पति में पहुंची. वहां जब माधुरी ने उनसे पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके कैमियो और फीस को लेकर सवाल किया, तो जानिए यामी ने इस पर क्या जवाब दिया.

आज तक 16 Oct 2026 11:58 pm

'नेहा बोरा को प्राइवेट कार में ले गई पुलिस', विशाल ददलानी का दावा

दिल्ली में नेहा बोरा को डिटेन किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उनके ठिकाने को लेकर सवाल उठाए हैं. AISA ने दावा किया कि वकीलों को नेहा से मिलने नहीं दिया जा रहा. जानिए पूरा मामला और प्रदर्शन से जुड़ा अपडेट.

आज तक 16 Oct 2026 10:50 pm

'किंग' को मिलेगा बड़ा फायदा, रामायण के साथ तैयार किया तगड़ा प्लान

शाहरुख खान के फैंस के पास इस नवंबर में जश्न मनाने के दो कारण हैं. खबरों के अनुसार, सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ 'किंग' का एक खास प्रमोशनल वीडियो दिखाया जाएगा.

आज तक 16 Oct 2026 10:28 pm