...

Surat में पशुओं का टॉनिक बच्चों की दवा बनाकर बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट

गुजरात के सूरत में पुलिस ने पशुओं के टॉनिक को दोबारा पैक करके बच्चों की दवा के रूप में अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजदीपसिंह नकुम ने बुधवार को बताया कि सूरत पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने शहर के गोपीपुरा इलाका में एक दवा दुकान पर छापा मारा और उसके मालिक मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला (51) को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुल्ला हिमालय लिव.52 प्रोटेक लिक्विड वेटरनरी फीड सप्लीमेंट के एक और पांच लीटर के बड़े डिब्बों से तरल पदार्थ निकालता था और उसे खुद ही 60 और 100 मिलीलीटर की बोतलों में भर देता था। इसके बाद वह इन बोतलों पर हिमालय लिव.52 ड्रॉप्स (बच्चों का उत्पाद) के नकली लेबल लगा देता था। डीसीपी के अनुसार, हिमालय लिव.52 प्रोटेक लिक्विड वेटरनरी फीड सप्लीमेंट पशुओं की दवा है। उन्होंने बताया कि आरोपी इस उत्पाद को उसकी मूल कीमत से दोगुनी कीमत पर बेचता था। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान 31,195 रुपये मूल्य की सामग्री और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। इस संबंध में अठवा थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 7:43 am

हौसलों का खूबसूरत गुलाब:...

Hausalon ka khubsurat gulab:.....

अमर उजाला 24 Sep 2026 2:11 am

रेलिंग से टकराकर हवा में उछली कार... रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

Surat Canal Road Car Crash: सूरत के कैनाल रोड पर टेस्ट ड्राइव के दौरान हवा में उछली कार. रोड किनारे रेलिंग से टकराने का खौफनाक CCTV वीडियो हुआ वायरल...

आज तक 8 Aug 2026 5:59 pm