...

लखनऊ में AAP छात्र विंग ने निकाला पद यात्रा:'वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ' नारा लगाया , अनित बोले- वोटर लिस्ट से नाम काटना लोकतंत्र कि हत्या

लखनऊ में रविवार को आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने ASAP (Association of Student for Alternative Politics) ने ट्रांसपोर्ट नगर में 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं , छात्रों और आम नागरिकों ने हिस्सा । पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अनित रावत ने किया। इस दौरान छात्र-नौजवानों ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता , प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि, सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर करोड़ों लोगों के वोट करने के अधिकार को कमजोर करने का काम कर रही है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट जोड़ने और पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने की मंशा है। लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में चुनाव होने वाले होते हैं, वहां भाजपा चुनाव आयोग को सक्रिय कर देता है। आयोग चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन तंत्र को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा और राजनीतिक हथकंडों का सहारा लेता है। मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार से वंचित करने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:41 pm

इतने चाकू मारुंगा कि डॉक्टर भी इलाज करने से घबराएगा:बदमाश ने पुलिस को सोशल मीडिया पर दी खुली धमकी, वीडियो वायरल

रायपुर में एक आदतन बदमाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर धरसींवा पुलिस को खुली चुनौती दी है। धरसींवा थाना क्षेत्र के साकरा में रहने वाले लोकनाथ उर्फ बिल्ला ने तीन अलग-अलग वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें वह पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में क्या कह रहा बदमाश? वीडियो में लोकनाथ उर्फ बिल्ला कहता है कि वह चाकू से इतने वार करेगा कि डॉक्टर भी समझ नहीं पाएगा कि इलाज कहां से शुरू करे। इसके अलावा वह वर्दी को लेकर भी धमकी देता है। वीडियो में वह वर्दी में ही वर्दी पहना देने जैसी बात कहता सुनाई दे रहा है। बदमाश वीडियो में वर्दी के बिना मिलने पर जान से मारने की धमकी देने और कट्टा दिखाने की बात भी कह रहा है। तीनों वीडियो में पुलिस को सीधे चुनौती देने का अंदाज नजर आ रहा है। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर सोशल मीडिया पर इस तरह खुलेआम धमकी देने के मामले ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि धरसींवा पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:41 pm

बांसवाड़ा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:2 साथी भी गंभीर घायल; बोदला गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

बांसवाड़ा में रविवार की शाम तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 साथी गंभीर घायल हैं, जिनका जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हादसा घाटोल थाना क्षेत्र के बोदला गांव के पास रविवार की शाम को हुआ। जानकारी के अनुसार, बोदला गांव के पास गटुलाल, शैलेश और गोविंद निवासी दुदका एक ही बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घाटोल के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को एमजी जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जिला हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गटुलाल को मृत घोषित कर दिया और पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जबकि हादसे में घायल शैलेश और गोविंद का फिलहाल इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:39 pm

ऑनलाइन मिलेगी GDA की हर प्रॉपर्टी की डिटेल:सभी संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग भी होगी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हर प्रॉपर्टी की डिटेल अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। पार्क, जलाशय, नाली, भवन और अन्य संपत्तियों की लोकेशन सहित जानकारी उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी ले सकेगा। उसको लेकर किसी प्रकार का वाद लंबित होने की जानकारी भी मिल जाएगी। प्रॉपर्टी की तस्वीर भी ऑनलाइन ही देखने को उपलब्ध रहेगी। इसके लिए प्राधिकरण जीआईएस आधारित भूमि, परिसंपत्ति और शहरी प्रबंधन प्लेटफार्म विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसे एकीकृत प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एनआईसी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस प्रणाली से जमीन को सुरक्षित भी रखा जा सकेगा। यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उसका पता प्राधिकरण को लग जाएगा। मूल रूप से जमीन की स्थिति और उसमें आए बदलावों के आधार पर जमीन पर कब्जे की कोशिशों का पता लगाया जाएगा। मानचित्र की स्वीकृति के लिए जरूरी निरीक्षण भी हो सकेगा। इसके साथ ही निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता का पता भी लगाया जा सकेगा। पुराने अभिलेख सुरक्षित रहेंगे डिजिटल व्यवस्था के तहत जीडीए की छोटी-बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर भी नजर रखी जाएगी। वर्कफ्लो और परियोजना निगरानी प्रणाली के जरिए कार्यों की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा। वहीं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शहरी विस्तार विश्लेषण से भविष्य में शहर के फैलाव और जमीन की जरूरतों का आकलन करने में मदद मिलेगी। इससे आगे की भूमि योजना और लैंड बैंक के प्रबंधन में सहूलियत होगी।इसके साथ ही जीडीए के रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने निर्माण संबंधी अभिलेखों, मानचित्रों, योजनाओं और संपत्ति फाइलों को सुरक्षित रखने की तैयारी भी है। इनके संरक्षण, पुनर्स्थापन और डिजिटलीकरण के साथ आधुनिक भंडारण व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसमें मानचित्र रखने की विशेष अलमारियां, कॉम्पैक्टर और अम्ल रहित संरक्षण सामग्री जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के साथ उनकी डिजिटल प्रतियां उपलब्ध होंगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि प्राधिकरण की प्रॉपर्टी और डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों का डिजिटल डिटेल तैयार की जा रही है। इससे सभी प्रॉपर्टी की ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। दस्तावेजों का रख-रखाव भी आसान होगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:39 pm

जीएसटी फर्जीवाड़े में दो साल से वांछित गिरफ्तार:अलीगढ़ में दर्ज मुकदमे में आरोपी है उत्तराखंड का गुलाब सिंह, गौतमबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ा

धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में सासनी गेट पुलिस ने दो साल से वांछित आरोपी गुलाब सिंह को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने, आपराधिक साजिश और जीएसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, गुलाब सिंह पुत्र दर्शन सिंह उत्तराखंड के गदरपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरी बकैनिया का निवासी है। उसके खिलाफ थाना सासनी गेट में मुकदमा अपराध संख्या 252/2024 दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के साथ जीएसटी अधिनियम की धारा 132 लगाई गई है।गौतमबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ासासनी गेट पुलिस की टीम ने गौतमबुद्ध नगर में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार धाकड़ और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:38 pm

16 दिन बाद कब्र से निकाला गया बच्चे का शव:देवरिया में 2 अक्टूबर को सेप्टिक टैंक में गिरकर हुई थी मौत, अब होगा पोस्टमार्टम

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में 4 साल के ओम उर्फ कन्हैया का शव रविवार शाम करीब 6 बजे कब्र से निकाला गया। बच्चे की मौत 2 अक्टूबर को घर के सामने निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से हुई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गौरीबाजार पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रशासन का उद्देश्य पोस्टमार्टम के जरिए बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट कराना है। जांच में सामने आया कि गांव की गीता देवी शौचालय बनवाने के लिए सेप्टिक टैंक का निर्माण करा रही थीं। आरोप है कि टैंक मानकों से बड़ा था और खुला हुआ था। मामले में लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू कुमार यादव को 7 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के विरोध में कर्मचारी धरना दे रहे हैं। इसी दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:37 pm

मंदिरों में बढ़ी भीड़, पुलिस ने पहरा भी बढ़ाया:मनसा देवी मंदिर पर अचानक चेकिंग से खलबली, संदिग्ध महिला पकड़ी, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

मेरठ के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मंदिरों के साथ ही आसपास के रास्तों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। रविवार को एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने जागृति विहार स्थित मनसा देवी मंदिर के आसपास अचानक चेकिंग अभियान चलाया तो खलबली मच गई। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की। कई लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जबकि पुलिस के फर्जी स्टीकर लगे कई वाहन भी पकड़े गए। इन वाहनों को सीज करा दिया गया। एक संदिग्ध महिला के संबंध में भी पुलिस छानबीन कर रही है। दरअसल, त्योहार के दौरान मंदिरों में भीड़ बढ़ने से चोरी, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने प्रमुख मंदिरों के आसपास चौकसी बढ़ाई है। इसी क्रम में एसपी सिटी अचानक मनसा देवी मंदिर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में भी चेकिंग कराई। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों में हलचल रही। फर्जी पुलिस स्टीकर लगे वाहन सीजअभियान के दौरान पुलिस को कई ऐसे वाहन मिले, जिन पर पुलिस के फर्जी स्टीकर लगे हुए थे। पुलिस ने इन वाहनों को सीज करा दिया। वाहनों पर पुलिस से जुड़े स्टीकर लगाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस ने मंदिर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारियों का जोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संभावित वारदात को रोकने पर है। आठ प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाईमनसा देवी मंदिर के अलावा काली पलटन मंदिर, गोल मंदिर समेत शहर के आठ प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मंदिरों के भीतर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने और व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध महिला से थाने ले जाकर पूछताछमनसा देवी मंदिर के आसपास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी। उसके संबंध में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को छोड़ा भी जा रहा है। संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। एसपी ने व्यापारियों से भी की बातचीतचेकिंग अभियान के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने क्षेत्रीय व्यापारियों से भी बातचीत की। उन्होंने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की चौकसी को लेकर जानकारी ली। व्यापारी भी पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट दिखाई दिए। भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिरों के आसपास चोरी व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस की सक्रियता को अहम माना जा रहा है। एसपी बोले- सभी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने वालों पर अंकुश लगाना है। मनसा देवी मंदिर समेत शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। मंदिरों के भीतर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:35 pm

तीन नोटिस हुए बेअसर, दस्तावेज दिखाने भोपाल नहीं गया फर्जी डॉक्टर, रीवा के 26 पुलिस थानों को किया गया अलर्ट

बालाघाट पुलिस ने आरोपित सुनील सिंह की पतासाजी के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से रीवा के सभी 26 थानों को सूचना दी है।

दैनिक जागरण 18 Oct 2026 9:35 pm

कुशीनगर में महाअष्टमी पर पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु:आकर्षक रोशनी से जगमगाया शहर, पुलिस गश्त के साथ तैनात रही फायर ब्रिगेड

कुशीनगर के पडरौना नगर क्षेत्र में महाअष्टमी के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया। रविवार शाम होते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दैनिक भास्कर ने शाम 7 से 8 बजे तक शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान पंडाल आकर्षक बिजली की सजावट से जगमगाते नजर आए। तुलसी पार्क में आरती की तैयारी, सुबास चौक पर भी भीड़ आवास विकास कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में शाम 7 बजे से मां दुर्गा की आरती की तैयारियां शुरू हुईं। यहां कॉलोनी के महिला और पुरुष श्रद्धालु एकत्र हुए। वहीं, सुबास चौक पर कई दशकों से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। शास्त्री नगर और महाराणा प्रताप चौक पर भी पहुंचे श्रद्धालु रात 8 बजे शास्त्री नगर, नौका टोला चुंगी और महाराणा प्रताप (बावली) चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में भी दर्शनार्थियों की भीड़ रही। पंडालों में की गई आकर्षक रोशनी ने उत्सव की भव्यता बढ़ा दी। नवरात्र के दौरान सड़कों पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क नजर आई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी गश्त करते दिखे, जबकि फायर ब्रिगेड का वाहन भी तैनात रहा। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि एसपी केशव कुमार के निर्देश पर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को महानवमी के अवसर पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:33 pm

महराजगंज में पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया:नवरात्रि और आगामी त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची

महराजगंज में शारदीय नवरात्रि और आने वाले त्योहारों को शांति से कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और सदर तहसीलदार पंकज शाही ने अपने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पुलिस बल के साथ दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा देखी और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से संवेदनशील जगहों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में गश्त और चेकिंग कर रहे हैं। इसका मकसद नवरात्रि और त्योहारों को सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ पूरा कराना है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:33 pm

करौंदी में डेढ़ साल की बच्ची पानी टंकी में डूबी:भजन-कीर्तन के दौरान खेलते हुए हुई मौत, परिवार में मातम

शिवपुरी के करौंदी इलाके में रविवार दोपहर एक हादसे में डेढ़ साल की आदिश्री परिहार की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ रिश्तेदार श्याम परिहार के घर गई थी। वहां अष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन चल रहा था। आदिश्री खेलते हुए मकान की पहली मंजिल पर पहुंच गई। वहां करीब तीन फीट की सीमेंट की पानी की टंकी में वह गिर गई। परिजन को बच्ची काफी देर तक नहीं दिखी तो तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद जब घर के लोग पहली मंजिल पर बनी टंकी के पास पहुंचे, तो आदिश्री पानी में मृत मिली। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदिश्री के पिता आकाश परिहार मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय हैं। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। इस मामले में कोई पोस्टमार्टम या पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:31 pm

शिकारपुर में सीओ ने किया निरीक्षण:जुलूस के दौरान पुलिस की तैनाती, यातायात और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया

बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस की तैयारियों का आकलन किया गया। क्षेत्राधिकारी ने जुलूस के दौरान सतर्कता बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:31 pm

महिला मोर्चा में भाजपा का चौंकाने वाला दांव:अलीगढ़ में शिक्षाविद् डॉ. आरती मित्तल को महानगर महिला मोर्चा की कमान, पिता-दादा रहे संघ और भाजपा में सक्रिय

56 साल की उम्र में पीएचडी, प्ले स्कूल से सीबीएसई के कक्षा 12 तक के स्कूल का सफर और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे प्रयोगों से पहचान बनाने वालीं डॉ. आरती मित्तल अब भाजपा की राजनीति में नई जिम्मेदारी संभालेंगी। पार्टी के प्रदेश संगठन ने रविवार को उन्हें अलीगढ़ महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष घोषित किया। यह नियुक्ति इसलिए चर्चा में है, क्योंकि आरती की पहचान अब तक मुख्य रूप से शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता की रही है। हालांकि, भाजपा से उनका पारिवारिक नाता पुराना है। उनके पिता और दादा संघ व भाजपा में सक्रिय रहे हैं।भाजपा ने इससे पहले जिला महिला मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी की थी, जिसमें अलीगढ़ जिले की जिम्मेदारी सरिता माहेश्वरी को सौंपी गई थी। उस समय महानगर अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं हुआ था। रविवार को प्रदेश संगठन ने आरती मित्तल के नाम पर मुहर लगाकर इस पद पर नियुक्ति कर दी। संगठन में उनकी तैनाती को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के साथ पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। परिवार की विरासत, अब खुद संभालेंगी संगठनडॉ. आरती मित्तल ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से संघ और भाजपा से जुड़ा रहा है। उनके पिता और दादा दोनों संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वह भी भाजपा की समर्थक रही हैं और समय-समय पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी करती रही हैं। अब संगठन ने औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी है तो वह इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। आरती के मुताबिक, प्रदेश में पिछले दस वर्षों के दौरान विकास, महिला उत्थान और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों से वह प्रभावित हैं। महिला मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना और सरकार व संगठन के कार्यों को उन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।शिक्षा से पर्यावरण तक बनाई पहचानआरती मित्तल ने वर्ष 2000 में मदर्स टच प्ले स्कूल की शुरुआत की थी। लगातार प्रयासों से यह संस्थान सीबीएसई से संबद्ध कक्षा 12 तक के मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूप में विकसित हुआ। शिक्षा के साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी अपने काम का हिस्सा बनाया। स्कूल में जीरो वेस्ट की पहल, कंपोस्टिंग और करीब चार हजार प्लास्टिक बोतलों से गार्ड रूम तैयार कराने जैसे प्रयोग किए। इन प्रयासों के चलते उन्हें नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।सीखने की ललक ऐसी रही कि 56 वर्ष की उम्र में पर्यावरण शिक्षा में पीएचडी पूरी की। लेखन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है। गीत-भजन लिखने के साथ उन्होंने पर्यावरण, भारतीय परंपरा और जीवन मूल्यों से जुड़े विषयों पर पुस्तकें लिखीं।अब उनके सामने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में बनी पहचान को संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलने की चुनौती है। महिला मोर्चा के जरिए महिलाओं के बीच भाजपा की पहुंच बढ़ाना और उन्हें संगठन से जोड़ना उनके नए कार्यकाल की अहम कसौटी होगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:31 pm

मऊ में 3 ठिकानों पर छापेमारी,3.5 लाख के पटाखे बरामद:बिना लाइसेंस के गोदाम में रखे थे 25 कार्टून पटाखे, दुकानदार पर कार्रवाई

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 (जमीन दुर्गा) में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 25 कार्टून समेत भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। जब्त पटाखों की बाजार कीमत करीब 3 से 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। डिस्पोजल दुकान की आड़ में भंडारण का आरोप प्रशासनिक टीम की जांच में सामने आया कि वार्ड नंबर 13 निवासी गोविंद मद्धेशिया, पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद मद्धेशिया, की ‘मुस्कान टेंडर्स’ नाम से डिस्पोजल सामग्री की दुकान है। आरोप है कि वह इसी कारोबार की आड़ में तीन अलग-अलग ठिकानों पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण कर रहा था। प्रशासन के अनुसार, आबादी वाले इलाके में इस तरह पटाखे रखने से लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई छापेमारी का नेतृत्व एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और सीओ जितेंद्र सिंह ने किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से पटाखों को कब्जे में लेकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण और कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, एसआई रुद्र प्रताप दुबे, मनोज सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:30 pm

MP में सोलर पैनल लगाने पर ₹78 हजार तक सब्सिडी, 64 हजार उपभोक्ताओं के खाते में पहुंचे ₹440 करोड़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के 64 हजार 644 उपभोक्ताओं के खातों में अब तक 440 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी जमा कराई जा चुकी है।

दैनिक जागरण 18 Oct 2026 9:29 pm

भागलपुर- महाअष्टमी पर सुहागिनें मां के दरबार पहुंचीं:खोइछा भरा, जयकारे लगाए; मां जगदंबे से मांगा सबके लिए मंगल आशीर्वाद

महाअष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल दिखा। सुबह से ही मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में पूजा की थाली, नारियल और चुनरी लिए भक्त मां के दर्शन को पहुंचे। खासकर सुहागिन महिलाएं मां को खोइछा चढ़ाने और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना लेकर आई थीं। मंदिरों में मां के जयकारे गूंज रहे थे। भक्तों की आंखों में आस्था और मन में विश्वास साफ दिख रहा था। उन्होंने परिवार की खुशहाली और विपत्तियों को दूर करने के लिए मां से प्रार्थना की। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से खोइछा भरने की रस्म निभाई। यह मां के प्रति उनके प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक था, जिसमें सुहाग और संतान की मंगल कामनाएं समाई थीं। किसी ने पति की लंबी उम्र, तो किसी ने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना खोइछा भरते समय किसी के मन में पति की लंबी उम्र की कामना थी, तो कोई अपने बच्चों के स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना कर रही थी। किसी ने परिवार की तरक्की मांगी, तो किसी ने घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहने की मन्नत मांगी। मां के दरबार में पहुंचीं महिलाओं के लिए हर अर्पित फूल, हर जलता दीपक और हर प्रार्थना अपने आराध्य के प्रति समर्पण की अभिव्यक्ति बन गई।मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों की पुकार सुनती हैं और उन्हें कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति देती हैं। इसी विश्वास के सहारे श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं। महाअष्टमी पर भी भक्तों के मन में यही भाव था कि मां जगदंबे की कृपा उनके परिवार पर बनी रहे और जीवन में आने वाली हर बाधा दूर हो। मां, मेरे परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखना.. माता के दरबार में पहुंचीं महिलाओं की प्रार्थनाओं में कहीं ममता थी, कहीं विश्वास, तो कहीं अपने परिवार के लिए अनकही चिंताएं। कोई अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए मां के सामने शीश झुका रही थी, तो कोई परिवार के हर सदस्य की सलामती की कामना कर रही थी। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो हर भक्त मां से अपने मन की बात कह रहा हो। महाअष्टमी पर मां के समक्ष नारियल चढ़ाने, खोइछा भरने और पूजा-अर्चना करने की परंपरा ने मंदिरों के वातावरण को और भी भावपूर्ण बना दिया। महिलाओं के बीच पूजा-पद्धति, पारिवारिक संस्कारों और बच्चों से जुड़ी रस्मों को लेकर भी बातचीत होती रही। इसी क्रम में एक महिला श्रद्धालु ने बच्चे के मुंडन के बाद छठी की रस्म और इस अवसर पर मिलने वाले नेग का जिक्र किया। बातचीत में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बच्चे की छठी किस तरह मनाई जाती है और परिवार में इस अवसर पर कौन-कौन सी परंपराएं निभाई जाती हैं। धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक संस्कारों की यह झलक भी महाअष्टमी के उत्सवी माहौल का हिस्सा बनी। मां के दरबार में पूजा करने आई महिलाओं के बीच श्रद्धा के साथ-साथ परिवार, बच्चों और रिश्तों से जुड़ी भावनाएं भी सहज रूप से सामने आती रहीं। मां जगदंबे से मांगा सबके लिए मंगल आशीर्वाद महाअष्टमी के पावन अवसर पर मयंक कुमारी ने अंग प्रदेश की पवित्र धरती से मां जगदंबे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सदैव सभी भक्तों पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली का वास हो। उन्होंने बताया कि अष्टमी के दिन श्रद्धालु मां के सामने नारियल अर्पित करते हैं, खोइछा भरते हैं और अपने सुहाग तथा बच्चों की मंगलकामना करते हैं। मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली और परिवारों की सलामती की कामना की। उनकी भावनाओं में मां के प्रति वही अटूट विश्वास झलकता है, जो पीढ़ियों से भारतीय परिवारों की धार्मिक परंपराओं का हिस्सा रहा है। भक्तों के लिए मां दुर्गा केवल शक्ति की प्रतीक नहीं, बल्कि संकट के समय संबल देने वाली, दुखों को सहने की शक्ति प्रदान करने वाली और मन में आशा जगाने वाली आराध्य देवी भी हैं। हर ओर मां की महिमा, हर हृदय में भक्ति महाअष्टमी पर भागलपुर के मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने नवरात्र के उत्साह को नई ऊंचाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती के बीच वातावरण भक्तिमय बना रहा। मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और मन में अपार श्रद्धा दिखाई दे रही थी। कहीं भक्त मां के चरणों में फूल अर्पित कर रहे थे, तो कहीं महिलाएं हाथ जोड़कर आंखें बंद किए अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना कर रही थीं। हर किसी की अपनी मनोकामना थी, लेकिन मां के दरबार में सभी की आस्था एक ही भाव में समाहित दिखाई दी—मां का आशीर्वाद बना रहे और जीवन में सुख-शांति कायम रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:27 pm

खगड़िया- महाष्टमी पर DM ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया:संहौली दुर्गा और मां कात्यायनी मंदिर पहुंचे; प्रवेश-निकास मार्ग बाधामुक्त रखने का निर्देश

खगड़िया में महाष्टमी के अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संहौली दुर्गा मंदिर और मां कात्यायनी मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। संहौली दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। प्रवेश-निकास मार्ग बाधामुक्त रखने का निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन, प्रवेश-निकास मार्ग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने और पूजा स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पंडालों में भीड़ की लगातार निगरानी की जाए। प्रवेश और निकास मार्ग बाधामुक्त रखे जाएं। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती और निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यातायात सुचारु रखने, अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील जिलाधिकारी ने महाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य और अनुशासन बनाए रखें, धक्का-मुक्की से बचें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने की अपील की। किसी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था या आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर मौके पर तैनात प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों को सूचित करने को कहा। जिला प्रशासन के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:26 pm

बलिया में आनंद दुबे का हुआ स्वागत:वरिष्ठ कोषाधिकारी ने संभाला पदभार, नागेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

बलिया में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के पुनः बलिया लौटकर पदभार संभालने पर पेंशनर्स, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार भी जताया गया। नवरात्र के अवसर पर बलिया पहुंचे आनंद दुबे ने पदभार ग्रहण करने से पहले कोषागार परिसर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। अपने मृदुभाषी स्वभाव, कार्यशैली और रचनात्मक प्रयासों के चलते आनंद दुबे ने बलिया में अलग पहचान बनाई है। उनके पुनः पदभार ग्रहण करने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी देखी गई।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:26 pm

उन्नाव में फंदे पर लटका मिला युवती का शव:नवंबर में होनी थी शादी, परिजनों ने किसी पर नहीं लगाया आरोप

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में रविवार शाम एक युवती का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों को घटना की जानकारी शाम करीब 7 बजे हुई। युवती की नवंबर में शादी होनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। 23 साल की पूनम पुत्री राजकुमार चौरसिया का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां मालती और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर माखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:26 pm

हांसी में राखीगढ़ी महोत्सव में कल पहुंचेंगे CM सैनी:हेलिकॉप्टर के लिए स्टेडियम में हेलीपैड बनाया, 3 किमी के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

हांसी में अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव के लिए ऐतिहासिक स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सीएम के हेलिकॉप्टर के उतरने के लिए स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से सीएम राखीगढ़ी संग्रहालय पहुंचेंगे और फिर ई-कार्ट में सवार होकर महोत्सव स्थल तक जाएंगे। महोत्सव के दौरान सीएम कृत्रिम उत्खनन गतिविधि में भाग लेने के साथ विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन भी करेंगे। डीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा डीसी राहुल नरवाल ने रविवार को महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सीएम के आगमन, ई-कार्ट के आवागमन और समारोह स्थल पर होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते जांच ली जाएं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अतिथियों की सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्राचीन सभ्यता और विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन सभ्यता को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को राखीगढ़ी की पुरातात्विक महत्ता और स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए समारोह स्थल पर विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। बैठने से लेकर पेयजल तक की व्यवस्था जांची डीसी ने अधिकारियों को समारोह स्थल पर पर्याप्त कुर्सियां लगाने, पेयजल, साफ-सफाई और आवागमन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, ताकि महोत्सव के दौरान किसी अतिथि या पर्यटक को परेशानी न हो। प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो और राखीगढ़ी को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिले। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, अतिरिक्त डीसी लक्षित सरीन, एसडीएम विकास यादव, सीटीएम हिमांशु चौहान, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 3 किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध सीएम के दौरे के मद्देनजर डीसी राहुल नरवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और आसपास के 3 किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थलों के आसपास 75 मीटर तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने, लाठी-डंडे, तलवार व अन्य घातक हथियार लेकर चलने तथा खुले में पेट्रोल-डीजल की बोतल या कैन ले जाने पर भी रोक रहेगी। आदेश 19 अक्टूबर से प्रभावी होगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:25 pm

श्रीगंगानगर में 70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:पंजाब से लाकर राजस्थान में करता था सप्लाई, पुलिस को 11 नामजद आरोपियों की तलाश

श्रीगंगानगर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाहरनगर थाना पुलिस ने 70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री से जुड़ी हजारों रुपए की राशि और कंप्यूटर कांटा भी बरामद किया है। आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर श्रीगंगानगर में तस्करों को सप्लाई करता था। एसआई जयवीर सिंह ने गश्त के दौरान आरोपी वासु (23) पुत्र सतपाल, निवासी छजगरिया मोहल्ला, अशोकनगर बी (श्रीगंगानगर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच एसआई नरेश कुमार कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वासु पंजाब से हेरोइन लाकर श्रीगंगानगर में नशा तस्करों को सप्लाई करता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने इस प्रकरण में बिल्ली वाल्मीकि, लंकेश वाल्मीकि, रघु, ज्योति, बॉबी छजगरिया, मुन्ना छजगरिया, सुमन छजगरिया, सुनील, रूप छजगरिया, सेंटी छजगरिया, शिवा पुत्र राजकुमार छजगरिया और रोहित छजगरिया को नामजद किया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:24 pm

भागलपुर- रोहित पांडे ने एनके यादव के लिए मांगा समर्थन:नवरात्र फलाहार में एमएलसी चुनाव का सियासी संदेश, एनडीए ने एकजुटता दिखाई

भागलपुर में शारदीय नवरात्र के बीच राजनीति गरमा गई है। मां दुर्गा के भजन और फलाहार के बहाने एनडीए ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी चुनावी सक्रियता दिखाई। बरारी रोड स्थित अदिति पैलेस में नगर विधायक रोहित पांडे ने फलाहार कार्यक्रम रखा। यहां मां दुर्गा की आराधना हुई और एनडीए के घटक दलों ने प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान सहित एनडीए के कई नेता, जिला अध्यक्ष और पार्षद मौजूद रहे। विधायक रोहित पांडे ने मतदाताओं से डॉ. एनके यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की। रोहित पांडे ने जताया भरोसा, बोले- मतदाताओं का पूरा समर्थन मिलेगा रोहित पांडे ने भरोसा जताया कि डॉ. एनके यादव को मतदाताओं का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि डॉ. यादव तीसरी बार चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचेंगे। विधायक ने कहा कि डॉ. यादव लगातार मतदाताओं के संपर्क में रहते हैं, जिससे उनके पक्ष में माहौल बनेगा। विधायक की अपील का राजनीतिक संदेश स्पष्ट था- कोसी स्नातक चुनाव में एनडीए अपनी एकजुटता के साथ उतरने की तैयारी में है। फलाहार कार्यक्रम के बहाने घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद के साथ चुनावी समर्थन जुटाने की कोशिश भी दिखाई दी। अब देखना होगा कि कार्यक्रम में व्यक्त किया गया जीत का भरोसा मतदान के दिन एनडीए के लिए कितने मतों में तब्दील होता है। मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना, विकसित भागलपुर का संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडे ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, एकता और सकारात्मक संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी है। मां दुर्गा के भजन और आराधना के माध्यम से सभी लोगों ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भागलपुर का इतिहास प्राचीन काल से गौरवशाली रहा है। इस ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत करने के लिए सभी लोगों को आपसी सम्मान और सहयोग के साथ एक सुंदर, विकसित और श्रेष्ठ भागलपुर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और वैभव के लिए माता रानी से प्रार्थना की। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में देश के प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के विकास के साथ भागलपुर को भी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मोदी-नीतीश के नेतृत्व का जिक्र, एनडीए की एकजुटता पर जोर रोहित पांडे ने एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से डॉ. एनके यादव के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:24 pm

दशहरा पर बैतूल में बदलेगी यातायात व्यवस्था:भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद; चल समारोह और रावण दहन से प्रमुख मार्ग होंगे प्रभावित

बैतूल में दशहरा पर्व पर यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। चल समारोह और रावण दहन कार्यक्रम के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर बदलाव होगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए लागू की जा रही है। कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि ट्रैफिक को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा। दशहरा के दौरान शहर के तय रास्तों पर भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। मुख्य मार्गों और चल समारोह के रास्ते में गाड़ी खड़ी करने से ट्रैफिक रुक सकता है, जिससे इमरजेंसी वाहनों को भी दिक्कत होगी। यातायात पुलिस ने लोगों से मार्ग परिवर्तन, भारी वाहनों पर प्रतिबंध और पार्किंग से जुड़े निर्देशों का पालन करने को कहा है। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:22 pm

नकली नोटों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा,:21 दिन में रकम तीन गुना करने का देते थे लालच; तीन गिरफ्तार, चिल्ड्रेन बैंक नोटों की गडि्डयां बरामद

जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करने और महज 21 दिन में निवेश की रकम तीन गुना करने का दावा करने वाले गिरोह का आगरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें आगरा बुलाकर लाखों रुपये ऐंठ लेते और बदले में असली नोटों के बीच नकली नोटों की गड्डियां थमा देते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी के अलावा चिल्ड्रेन बैंक लिखे नोटों की 250 गड्डियां, सात मोबाइल, एक कार, एक बाइक और अन्य सामान मिला है। सोशल मीडिया से तलाशते थे शिकारपुलिस के मुताबिक, लखनऊ के शिव विहार कॉलोनी निवासी पंकज द्विवेदी सोनभद्र में एलआईसी कर्मचारी हैं। फेसबुक पर एक विज्ञापन देखने के बाद उनकी आरोपियों से बातचीत शुरू हुई। आरोपियों ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद करने का भरोसा दिया। इसी झांसे में आकर पंकज 14 अक्टूबर को आगरा पहुंचे। ताजगंज में पाठक अस्पताल के पीछे उन्हें बुलाया गया था।मौके पर बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनसे चार लाख रुपये ले लिए। इसके बदले काली पॉलिथीन में नोटों की गड्डियां दी गईं। जब पंकज ने नोटों को जांचने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस के पहुंचने की बात कहकर उन्हें वहां से जाने को कहा। बाद में गड्डियां खोलने पर पता चला कि ऊपर असली नोट थे, जबकि अंदर नकली नोट भरे हुए थे। 60 हजार रुपये भी ठगेइसी गिरोह ने झांसी के सैयर गेट निवासी शोएब अहमद को भी निशाना बनाया था। आरोपियों ने उन्हें 22 सितंबर को ताजगंज के सेल्फी प्वाइंट पर बुलाया और 60 हजार रुपये लेकर नकली नोटों का पैकेट दे दिया। ठगी की जानकारी मिलने पर शोएब ने अपने बड़े भाई को बताया। इसके बाद भाई ने उन्हें आगरा जाकर पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। मथुरा के रहने वाले हैं तीनों आरोपीएसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर के अनुसार, शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को चिह्नित किया। सोमवार को नगला मेवाती के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें राहुल शर्मा और राकेश शर्मा बुलंद सिटी, थाना एकता क्षेत्र में रहते हैं। राहुल मूल रूप से मथुरा के सदर थाना क्षेत्र की कृष्णापुरी और राकेश माहवन थाना क्षेत्र के खिड़की मोहल्ले का निवासी है। तीसरा आरोपी विजय कुमार मथुरा के कृष्णानगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.83 लाख रुपये, एक लैपटॉप, 11 सिमकार्ड के लिफाफे और 25 खाली सिम होल्डर भी बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:22 pm

बाराबंकी एसपी ने दशहरा मेले में बच्चों से मिलीं:पैदल गश्त कर बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

बाराबंकी में त्योहारों के मद्देनजर एसपी रवीना त्यागी ने रविवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वह दशहरा मेले में पहुंचीं और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन भी किया। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में किया भ्रमण पैदल गश्त के दौरान एसपी ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान रास्ते में बिजली के ढीले तारों और खंभों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील पुलिस ने आमजन से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। लोगों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:21 pm

नर्मदापुरम में कुंभकर्ण का पुतला जलाया:राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन, 20 अक्टूबर को रावण के पुतले दहन होगा

नर्मदापुरम के दशहरा मैदान में रविवार को श्रीरामलीला महोत्सव के तहत कुंभकर्ण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इससे पहले रामलीला में कुंभकर्ण के युद्ध मैदान में पहुंचकर वानर सेना पर हमला करने और श्रीराम के साथ युद्ध की लीला का मंचन हुआ। अंत में श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का वध करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने अग्निबाण चलाकर कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया। नर्मदापुरम में 5 अक्टूबर से श्रीरामलीला महोत्सव के तहत रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 19 अक्टूबर को मेघनाद वध की लीला होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर रावण दहन किया जाएगा। राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भूमिका निभाई रामलीला में श्रीराम की भूमिका यश शुक्ला, लक्ष्मण की शिवाय शुक्ला और सीता की भूमिका वंश दुबे ने निभाई। रावण की भूमिका सुभाष परसाई, हनुमान की दीपेश व्यास, सुग्रीव की दीपक साहू, जामवंत की मोहन मांझी, कुंभकर्ण की दिव्यांश गौर और विभीषण की भूमिका पुनीत पाठक ने निभाई।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:19 pm

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काले-झंडे दिखाने पर सभापति सहित 8 डिटेन:जालोर में थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस फोर्स तैनात

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के रविवार को जालोर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान संबंधी उनके पिछले दिनों दिए कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने जालोर नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुमावत समेत 8 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। रविवार रात करीब 8 बजे घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर जमा हो गए और हिरासत में लिए गए नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। चुनावी बैठक के लिए जालोर पहुंचे थे राठौड़भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर जालोर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संगठन के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की स्थिति, संभावित प्रत्याशियों और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में जालोर जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके बाद राठौड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा के पोलजी नगर स्थित निवास पर पहुंचे। उनके पहुंचने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्रित हो गए। कांग्रेस नेताओं ने राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी कथित बयान को लेकर विरोध जताया और काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए डीएसपी गौतम जैन और कोतवाल रामेश्वर भाटी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभापति, उपसभापति और कांग्रेस प्रवक्ता समेत आठ लोगों को डिटेन कर लिया। इसके बाद मदन राठौड़ को मुख्य मार्ग के बजाय रतनपुर रोड से पाली की ओर रवाना किया गया। कोतवाली थाने के बाहर जुटे कांग्रेसीकांग्रेस नेताओं को डिटेन किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाने के बाहर पहुंच गए। उन्होंने सभापति और अन्य नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। घटना के बाद शहर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई। डिटेन किए गए कांग्रेस नेताओं में नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुमावत, पार्षद बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, भंवरलाल मेघवाल, दिलीप सुन्देशा और जालम सिंह चारण शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुखराज पाराशर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की है, लेकिन पुलिस ने उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया है। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- देशभक्ति मेरे खून में हैंइससे पहले जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के भवन में मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संबंधी बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। उनकी टिप्पणी खेल और खेल भावना को लेकर थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उसका अलग अर्थ निकालकर विवाद खड़ा कर दिया। राठौड़ ने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और देशभक्ति उनके खून में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई बयान नहीं था, जिसका अर्थ देश के खिलाफ बोलना निकाला जाए। इस मौके पर जालोर नगर परिषद में भाजपा बोर्ड नहीं बनने के सवाल पर भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशियों से हारी थी। अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। भाजपा की ओर से पूरी तैयारी है और पंचायतीराज चुनाव जीतेंगे। ये खबर भी पढ़िए… मदन राठौड़ बोले-पाकिस्तान-अमेरिका भिड़ंत में हम पाकिस्तान के साथ:लेकिन पाक से मैच में भारत की हार पर जो पटाखे फोड़े, वह देशभक्त नहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद हो गया। उन्होंने कहा था कि - अगर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट का मैच हो और दुर्भाग्य से भारत हार जाए। उस समय जो पटाखे फोड़े, वह देशभक्त नहीं है। पूरी खबर पढ़िए

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:18 pm

जोधपुर में गैराज में खड़ी गाड़ियों के शीशे फोड़े:पत्थर फेंककर कई कारें तोड़ीं, आपसी रंजिश बना विवाद का कारण

जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से आपसी रंजिश के चलते गैराज में पत्थर फेंके और वहां खड़ी कई गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। क्षतिग्रस्त गाड़ियां ग्राहकों की बताई जा रही हैं। घटना से वाहन मालिकों को नुकसान हुआ है। घटना सूरसागर थाना क्षेत्र के कायलाना रोड के पास रविवार शाम 5 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, युवकों की गैराज में गाड़ी ठीक करवाने आए एक युवक से रंजिश थी। हालांकि, युवक मौके से बचकर निकल गया, लेकिन मारपीट करने आए बदमाशों ने गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। इसको लेकर गैराज संचालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। गैराज में खड़ी 5-6 गाड़ियों में की तोड़फोड़ सूरसागर थाना प्रभारी हरीश सोलंकी ने बताया कि शाम 5:00 बजे के करीब रामदेव मोटर्स के गैराज में 5-6 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। इसको लेकर गैराज संचालक की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आज गैराज में दो लड़के कार सही करवाने आए थे। उनका दूसरे पक्ष के किसी और लड़कों से विवाद था। इसका पता चलने पर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा। उस दौरान गैराज में लड़के मौके पर नहीं मिले, लेकिन उनकी और गैराज के कई कस्टमरों की गाड़ियां खड़ी थी। जिन पर पत्थर फेंककर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:18 pm

अररिया में ट्रक तहखाने से 4401 लीटर विदेशी शराब बरामद:पुलिस ने चालक-खलासी को पकड़ा, मुजफ्फरपुर के रहने वाला है आरोपी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी का धंधा जारी है। अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए 4401 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब को 12 चक्का ट्रक के अंदर बनाए गए तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी, इसका पता लगाने में जुटी है। रानी चौक पर वाहन जांच में पकड़ा गया ट्रक सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने रविवार शाम अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोकीहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रानी चौक के रास्ते विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद जोकीहाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानी चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक (BR01 GQ 9582) को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक के अंदर बने तहखाने से रॉयल मैंशन गोल्ड व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, शराब की कुल मात्रा 4401 लीटर है। मुजफ्फरपुर के चालक और खलासी गिरफ्तार पुलिस ने ट्रक चालक कपिल कुमार और खलासी शत्रुधन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा भूअली उत्तरी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि शराब की खेप के स्रोत और इसे पहुंचाने वाले लोगों की जानकारी मिल सके। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में जोकीहाट थाने में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। दो महीने में करीब 19 हजार लीटर शराब बरामदगी का दावा एसडीपीओ सुशील कुमार के अनुसार, जोकीहाट थाना पुलिस ने अगस्त में करीब 9 हजार लीटर और सितंबर में करीब 10 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इस तरह पुलिस के दावे के मुताबिक, दो महीने में करीब 19 हजार लीटर शराब जब्त की गई। नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे अररिया जिले में शराब तस्करी पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का मुख्य फोकस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाना और इसमें शामिल अन्य लोगों तक पहुंचना है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:18 pm

रोड एक्सीडेंट में सरकारी टीचर की मौत:पैदल जाते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर

चिड़ावा-सूरजगढ़ रोड पर श्यालू बस स्टैंड के पास रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक सरकारी टीचर की मौत हो गई। जबकि सवार व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने दोनों को एंबुलेंस से चिड़ावा उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने टीचर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार घायल को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य अशोक जांगिड़ ने बताया - हादसे की सूचना मिलने पर समिति के सदस्य एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे थे। वे दोनों को अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक डॉ. सरोज पायल और वार्ड बॉय कर्मवीर ने चीमा का बास निवासी राजेश पुत्र मांगे राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़ी सेही निवासी राकेश पुत्र दुलीचंद की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया। बेरला के सरकारी स्कूल में कार्यरत थे टीचर हादसे में जान गंवाने वाले राजेश बेरला स्थित सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश पैदल सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार राकेश ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:17 pm

बेगूसराय- सिमरिया गंगा तट पर राजकीय कल्पवास मेला शुरू:38 दिनों तक चलेगा आध्यात्म और भक्ति का मेला, डीएम-एसपी ने कहा- नहीं होगी किसी प्रकार की असुविधा

सिमरिया धाम स्थित पावन गंगा तट पर 38 दिनों तक चलने वाले राजकीय कल्पवास मेला का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। डीएम रिची पांडेय एवं एसपी मनीष ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशसन के वरीय पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम रिची पांडेय ने कहा कि सिमरिया धाम केवल बेगूसराय जिले की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। बेगूसराय आद्यौगिक क्षेत्र के साथ-साथ कला संस्कृति व धार्मिक क्षेत्र में भी बहुत आगे है। सिमरिया धाम का कल्पवास मेला महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है। 2008 में इसे बिहार सरकार के द्वारा राजकीय मेला का दर्जा मिलने के बाद और महत्वपूर्ण हो गए। प्राचीन काल से ही विशेष पौराणिक एवं धार्मिक महत्व गंगा तट पर स्थित इस पावन स्थल का प्राचीन काल से ही विशेष पौराणिक एवं धार्मिक महत्व रहा है। राजकीय कल्पवास मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कल्पवासी, साधु-संत एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी की सुविधा, सुरक्षा एवं सेवा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने कहा है कि आज से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले राजकीय कल्पवास मेला के दौरान श्रद्धालुओं को प्रवास, स्नान एवं दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मेला क्षेत्र में पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, नदी घाटों पर बैरिकेडिंग तथा नियंत्रण कक्ष सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी व्यवस्था उच्च कोटी की हो, जो भी श्रद्धालुओं सिमरिया धाम आएं यहां से श्रद्धा का भाव लेकर जाएं। जिससे सिमरिया आने के लिए दूसरों को भी प्रेरित कर सके। आने वाले दिनों में सिमरिया धाम गंगातट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क मार्ग के बस सेवा तथा रेलमार्ग से भी आवागमन के लिए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डीएम ने कल्पवास मेला में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों से प्रशासनिक नहीं बल्कि श्रद्धा के भाव से कार्य करने की बातें कही है। श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मेले की अवधि में व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर, स्नान घाटों एवं संपर्क मार्गों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवागमन को सुगम बनाने, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई है। कल्पवास मेले के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय परिक्रमा, दीपावली, लोक आस्था के महापर्व छठ तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की व्यवस्था इसे देखते हुए इन विशेष अवसरों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष सतर्कता बरतने की व्यवस्था की गई है। छठ पर्व के दौरान नहाय-खाय, खरना, प्रथम अर्घ्य एवं द्वितीय अर्घ्य के समय घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण, नदी में गश्ती तथा निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन एवं राष्ट्रगान जन गण मन की प्रस्तुति के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक एवं भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्सवी बना दिया। संचालन डॉ. कुंदन कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:17 pm

लखनऊ में शालीमार कंपनी में 4.74 करोड़ का स्क्रैप घोटाला:कर्मचारियों पर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप, 10 के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड टाउनशिप में 4.74 करोड़ रुपए का स्क्रैप हड़पने का मामला सामने आया है। शालीमार कॉर्प लिमिटेड के प्रतिनिधि सुमंत सिंह ने कंपनी के कर्मचारियों समेत 10 लोगों पर मिलीभगत कर स्क्रैप में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के आदेश पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने 5 कंपनी कर्मचारियों और 5 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। रिकॉर्डिंग से खुला मामला सुमंत सिंह के मुताबिक, शालीमार वन वर्ल्ड टाउनशिप में स्क्रैप उठाने का ठेका मिक्स न्यू इंडिया स्टील के मालिक चांद बाबू, रेयांश ट्रेडर्स और शाहिद इंटरप्राइजेज के मालिक सैयद फैजल अली को दिया गया था। कुछ समय पहले चांद बाबू और शालीमार मन्नत परियोजना, अयोध्या रोड के स्टोर असिस्टेंट पंकज शुक्ला के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग कंपनी के संज्ञान में आई। रिकॉर्डिंग की जांच में 4.74 करोड़ रुपए का स्क्रैप हड़पने की बात सामने आने का दावा किया गया। 2018 से मिलीभगत का आरोप सुमंत सिंह के अनुसार, कंपनी की आंतरिक जांच में पता चला कि परचेज ऑफिसर आलोक त्रिपाठी और विलायत हसन स्क्रैप से जुड़े गोपनीय टेंडर की जानकारी सैयद फैजल अली और चांद बाबू को देते थे। आरोप है कि सभी ने मिलीभगत कर स्क्रैप की तौल प्रक्रिया में हेरफेर किया। इस काम में कंपनी के कुछ कर्मचारी वर्ष 2018 से ही सहयोग कर रहे थे। आरोप है कि इस खेल के बदले आलोक त्रिपाठी को 5 लाख रुपए, विलायत हसन को 1 लाख रुपए और अन्य कर्मचारियों को भी कमीशन दिया गया। आंतरिक जांच के बाद कंपनी प्रतिनिधि ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की थी। 10 लोगों पर दर्ज हुई FIR थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:16 pm

महोबा में अष्टमी पर एसडीएम-सीओ ने किया फ्लैग मार्च:नवरात्रि के लिए सुरक्षा जांची, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

महोबा में शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। अष्टमी के अवसर पर रविवार रात करीब 8 बजे एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के मिश्रित और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने और मूर्ति विसर्जन मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। हवेली दरवाजा मैदान से निकला फ्लैग मार्च पुलिस और प्रशासन का फ्लैग मार्च हवेली दरवाजा मैदान से शुरू होकर बड़ीहाट, ढरियापुरा और कसौरा टोरी जैसे संवेदनशील इलाकों से गुजरा। कसौरा टोरी के पास झुंड बनाकर बैठे युवकों को सीओ सिटी ने बेवजह भीड़ न लगाने की हिदायत दी। अधिकारियों ने लोगों से मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के निर्देश इसके बाद अधिकारियों की टीम मुख्य बाजार और उदल चौक पहुंची। यहां सड़क तक सामान रखकर किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए दुकानदारों को सामान दुकानों के अंदर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ते में किसी तरह की बाधा न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े। पंडाल आयोजकों से सुरक्षा मानकों के पालन की अपील एसडीएम शिवध्यान पांडे और सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि शहर में नवरात्र का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। पूजा पंडालों के आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की निगरानी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:16 pm

अशोकनगर में युवती किचन में फंदे पर लटकी मिली:दक्षिण कोरिया से बहन ने पुलिस बताया; 102 साल के पिता बोले- ऊपर खाना बना रही होगी

अशोकनगर शहर में विनीत टॉकीज के पास रविवार शाम 30 वर्षीय रुकसार खान का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने किचन में फंदे पर लटका मिला। रुकसार अपने 102 वर्षीय पिता चांद खान के साथ रहती थी। दक्षिण कोरिया में रह रही उसकी बहन सवाना शनिवार से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उसने भोपाल पुलिस को सूचना दी। वहां से जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। पिता ने कहा- ऊपर किचन में खाना बना रही होगीजानकारी के अनुसार, सवाना लगातार अपनी बहन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। संपर्क नहीं होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस रुकसार के घर पहुंची और उसके पिता चांद खान से बेटी के बारे में पूछा। पिता ने बताया कि वह ऊपर किचन में खाना बना रही होगी। पुलिस जब घर की दूसरी मंजिल पर बने किचन में पहुंची तो रुकसार का शव लोहे के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को नीचे उतारा। दक्षिण कोरिया में रहती है बहनरुकसार अपने बुजुर्ग पिता के साथ घर में रह रही थी। उसकी बहन सवाना कुछ समय पहले दक्षिण कोरिया चली गई थी। इसके बाद से रुकसार घर पर पिता के साथ रह रही थी। शनिवार से बहन का संपर्क नहीं हो पाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार में पहले भी हो चुकी हैं मौतेंपरिवार के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चांद खान ने चार शादियां की थीं। इनमें से एक पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि दो अन्य पत्नियों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई थी। चौथी पत्नी की चार बेटियां थीं। बताया गया है कि इनमें से दो बेटियों ने भी कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। परिवार में रुकसार, उसकी बहन सवाना और पिता चांद खान रह गए थे। पुलिस कर रही जांचघटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिता की उम्र अधिक होने के कारण उन्हें सुनने और बोलने में परेशानी है। फिलहाल युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:16 pm

गरबा में विवाद के बाद युवक के घर पहुंचकर मारपीट:आरएसएस पदाधिकारी पर साथियों के साथ हमला करने का आरोप, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में गरबा-डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद दो दिन बाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि रविवार शाम आरएसएस पदाधिकारी बसंत गोडयाल अपने साथियों के साथ मुर्गी फार्म के पास रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह राजौरिया के घर पहुंचा। वहां रुद्र प्रताप को घर से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की गई और फिर फायरिंग कर दी गई। एक गोली रुद्र प्रताप के बाएं हाथ में लगी और आर-पार निकल गई। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। गरबा कार्यक्रम में हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित GYMC में गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान आरएसएस पदाधिकारी बसंत गोडयाल और रुद्र प्रताप सिंह राजौरिया, पुत्र डॉ. पीएस राजौरिया, के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन रविवार को विवाद फिर बढ़ गया। घर के बाहर मारपीट, फिर चलाई गोली रविवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच माधौगंज थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म के पास घटना हुई। आरोप है कि बसंत गोडयाल अपने साथियों के साथ रुद्र प्रताप के घर पहुंचा। घर के बाहर उनके साथ मारपीट की गई और फायरिंग की गई। गोली रुद्र प्रताप के बाएं हाथ में लगी और आर-पार निकल गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। पुलिस ने दर्ज किए घायल के बयान घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। माधौगंज सर्किल की सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:16 pm

मोगा में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल से दोस्त से मिलने जा रहे थे, लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर हादसा, चालक फरार

पंजाब के मोगा जिले के अंतर्गत आते गांव घल्ल कलां के पास लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। साइकिल से मिलने जा रहे थे गांव में, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर मृतक के परिजन सुखदीप सिंह संधू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 85 वर्षीय नछत्तर सिंह (निवासी गांव घल्ल कलां) रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव में ही किसी व्यक्ति से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वह लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, चालक मौके से हुआ फरार हादसा इतना भीषण था कि नछत्तर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके की स्थिति को देखते हुए गाड़ी समेत तुरंत फरार हो गया। वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयानों पर पुलिस की आगे की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई (ASI) गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिजनों के बयानों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:14 pm

मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ की चरस पकड़ी गई:DRI और STF ने दो तस्करों को पकड़ा, नेपाल से लाई गई थी खेप; फिरोजाबाद ले जाना था

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) और बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने मुजफ्फरपुर में एक ऑपरेशन किया। इस जॉइंट ऑपरेशन में 3 करोड़ रुपये की 3 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। साथ ही, दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। यह चरस नेपाल से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद भेजी जानी थी। DRI मुजफ्फरपुर को नेपाल से चरस तस्करी की सीक्रेट जानकारी मिली थी। इसके बाद DRI और बिहार STF की एक टीम बनाई गई। तस्कर इस चरस को कई ट्रेनों से ले जाने और देरी करने की प्लानिंग कर रहे थे। नेपाल से लाई गई चरस की खेप को फिरोजाबाद ले जाना था टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर दो दिन तक पूरी नजर रखी। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की सुबह टीम को बापूधाम मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आ रही नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर मेमू ट्रेन में एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली। टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि चरस नेपाल से लाई गई थी और इसे फिरोजाबाद ले जाना था। आपूर्तिकर्ता भी शिकंजे में:प्रारंभिक पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर संयुक्त टीम ने तुरंत अनुवर्ती कार्रवाई करते हुए इस तस्करी के कथित मुख्य आपूर्तिकर्ता को भी दबोच लिया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या दो हो गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी DRI और STF के अधिकारी अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी के नेटवर्क की जड़ें कहां-कहां तक फैली हैं। इस आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा मादक पदार्थों की प्रस्तावित वितरण व्यवस्था का खुलासा करने के लिए आगे की गहन जांच जारी है। एजेंसियों का मानना है कि इस खुलासे से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय कई अन्य तस्करों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:13 pm

बुजुर्गों को निशाना बना रहे साइबर ठग, डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग दंपती से ठगे 18 लाख; 10 लाख और लेने की थी तैयारी

डिजिटल अरेस्ट ने अलग-अलग राज्यों में बुजुर्गों को निशाना बनाया। हालांकि दिल्ली पुलिस कीआईएफएसओ यूनिट ने पांच मामलों में हस्तक्षेप कर कुल 1.53 करोड़ रुपये के संभावित अतिरिक्त नुकसान को रोक दिया है।

जागरण 18 Oct 2026 9:12 pm

हिसार में सिर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल लाठी बरामद, गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद

हिसार जिले के थाना बरवाला पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव खानपुर निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि 6 अक्टूबर को शिकायतकर्ता सतीश के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए सिर पर लाठी से वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली। आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया। एसपी सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार जिले में मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें और किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:10 pm

96 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर हैंडओवर की तैयारी शुरू:नगर आयुक्त और महापौर के बीच इसके संचालन को लेकर चल रहा विवाद

कानपुर में 96 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर को लेकर विवाद के बीच रविवार को इसे श्री बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके तिवारी, टेक्निकल इंचार्ज राहुल सब्बरवाल और श्री बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी रविवार दोपहर को कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां स्मार्ट सिटी की टीम ने निर्माण कार्यों, तकनीकी पहलुओं और मौजूदा सुविधाओं की जांच के बाद इसे हैंडओवर करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। कन्वेंशन सेंटर को लेकर नगर आयुक्त और महापौर के बीच विवाद चल रहा है। इसके संचालन व रखरखाव का टेंडर स्मार्ट सिटी की ओर से बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को देने के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने हंगामा खड़ा कर दिया था। महापौर का तर्क था कि इसे सदन से पास कराकर संचालन के लिए देना चाहिए। उधर, बिना हैंडओवर के बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से 23 अक्टूबर से क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसकी चर्चा होने के बाद ही नगर आयुक्त ने हैंडओवर की कार्रवाई तेज कर दी है। लग्जरी सुविधाओं से भरा है कन्वेंशन सेंटर कानपुर नगर निगम की जमीन पर कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने करीब 96 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया है। इसका निर्माण साल 2025 में पूरा हो गया था। 26 सितंबर 2026 को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मेसर्स श्री बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ एमओयू साइन किया था। इसके तहत कंपनी को सेंटर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, 9 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में महापौर ने टेंडर निरस्त करने का दावा किया था। उनका आरोप है कि सदन और कार्यकारिणी को जानकारी दिए बिना ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। ऐसे में हैंडओवर की कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित छठवें राज्य वित्त आयोग के फोरम के सामने भी महापौर ने कन्वेंशन सेंटर के टेंडर का मुद्दा उठाया था। 23 से 27 अक्टूबर तक प्रदर्शनी का प्रचार इधर, सोशल मीडिया पर कन्वेंशन सेंटर में 23 से 27 अक्टूबर तक क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी आयोजित करने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसमें 22 से अधिक राज्यों के 100 से ज्यादा कारीगर हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में पारंपरिक वस्त्र, हथकरघा, होम डेकोरेशन, हस्तनिर्मित आभूषण समेत 100 से अधिक प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक का समय प्रस्तावित है। वहीं, हैंडओवर की कार्रवाई, महापौर की आपत्तियों और प्रदर्शनी के प्रचार ने सेंटर को लेकर विवाद फिर गरमा दिया है। कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर व्यवस्थाएं देखी गई हैं। कन्वेंशन सेंटर को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जरूरी कागजी कार्रवाई भी चल रही है। -आरके तिवारी, नोडल अधिकारी, केएससीएल

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:09 pm

अयोध्या में डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च:सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के निर्देश; चौक, घंटाघर, फतेहगंज और नाका क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अयोध्या में नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने नगर क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की जांच की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंडालों में आग से बचाव के पर्याप्त साधन उपलब्ध होने चाहिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रमुख बाजारों में पुलिस के साथ पैदल मार्च पंडालों के निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने चौक, घंटाघर, फतेहगंज, नाका और हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्रि और अन्य त्योहारों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूजा पंडालों में सुरक्षा, अग्निशमन और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:08 pm

दुर्गा पूजा को लेकर औरंगाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:सभी प्रखंडों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तैनात; संवेदनशील स्थलों, पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों और धार्मिक जुलूसों के मार्गों तक विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी प्रखंडों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी प्रखंडों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी परिस्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, दुर्गा पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। धार्मिक जुलूसों के निर्धारित मार्गों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि पूजा-अर्चना, दर्शन और अन्य धार्मिक गतिविधियां शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी समस्या को गंभीरता से लें। विधि-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। संवेदनशील स्थलों और जुलूस मार्गों पर विशेष चौकसी दुर्गा पूजा के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिरों, मस्जिदों के आसपास, धार्मिक जुलूसों के मार्गों और ऐसे स्थानों पर जहां तनाव की आशंका हो सकती है, अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। जिला प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और अनुज्ञप्तिधारियों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है। पूजा और जुलूस के दौरान उत्तेजक या भड़काऊ गीत बजाने, आपत्तिजनक नारे लगाने तथा प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन करने से परहेज करने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होने से रोकना है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी अप्रिय घटना, तनाव अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना पर बिना विलंब कार्रवाई करें। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने और अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर जिला प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है। इसके लिए समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में 24 घंटे सातों दिन कार्यरत रहेगा। यहां प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर नजर रखी जाएगी और आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों, पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी संभावित समस्या का समय रहते पता लगाना है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें। बिना सत्यापन के किसी संदेश, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से साझा करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है या विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर **06186-295027** जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर आवश्यक सूचना प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से नागरिकों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे धार्मिक आयोजनों के दौरान संयम बरतें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी विवाद या तनाव की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:08 pm

तरनतारन में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई:गांव पाहुविंड में मिठाइयों, देसी घी और तेल के 6 सैंपल लैब को भेजा, त्योहारों को लेकर चेकिंग अभियान

पंजाब के तरनतारन जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने गांव पाहुविंड में शिकायतें मिलने के बाद मिठाइयों की दुकानों और देसी घी विक्रेताओं के परिसरों में औचक छापेमारी की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखबीर कौर ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान जिले भर में खाद्य पदार्थों की चेकिंग, सैंपल लेने और निगरानी की प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित या मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करता या बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कारोबारियों से अपील की कि मांग बढ़ने के बावजूद गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। देसी घी, सरसों के तेल और लड्डुओं के 6 सैंपल खरड़ लैब भेजे कार्रवाई के दौरान टीम ने गुणवत्ता की जांच के लिए देसी घी, सरसों के तेल और मोतीचूर के लड्डुओं समेत कुल 6 सैंपल एकत्र किए। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन सभी सैंपलों को विस्तृत जांच और मिलावट की पुष्टि के लिए खरड़ स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री व उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर चल रहा अभियान यह विशेष चेकिंग अभियान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कंवलप्रीत बराड़ के दिशा-निर्देशों पर, डिप्टी कमिश्नर राहुल और सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन की देखरेख में चलाया जा रहा है। पाहुविंड में हुई छापेमारी टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखबीर कौर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार विशेष रूप से शामिल रहे। FSSAI नियमों और साफ-सफाई के लिए कारोबारियों को किया जागरूक जांच के दौरान टीम ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को FSSAI द्वारा स्वीकृत रंगों का ही इस्तेमाल करने, कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने, कर्मचारियों का नियमित मेडिकल चेकअप करवाने, FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन लेने, साफ पानी का इस्तेमाल करने और खाद्य पदार्थों को सही तापमान पर स्टोर करने के प्रति जागरूक किया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:08 pm

पुलिसकर्मी को धक्का मारकर घायल करने वाले दो-आरोपियों को सजा:भदोही में कोर्ट ने 2 साल की जेल, 5-5 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

भदोही में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को गाड़ी से धक्का मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश दुर्गेश ने शनिवार को गुलाब जायसवाल और अनिल जायसवाल को 2-2 साल की जेल और 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर दोनों को एक महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को मारा था धक्का घटना 14 मार्च 2019 की रात मानीडीह गांव के पास हुई थी। पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की XUV 500 गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। आरोप है कि गाड़ी में सवार गुलाब जायसवाल और अनिल जायसवाल ने सब-इंस्पेक्टर श्याम बिहारी यादव को धक्का मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामले में दुर्गागंज थाने में केस नंबर 08/2019 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत मामले में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा सुनाई।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:02 pm

बैराड़ में अवैध डीएपी खाद की 200 बोरियां जब्त:मुरैना के व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज, जांच शुरू; 50-50 किलो की थीं

शिवपुरी जिले के बैराड़-पोहरी मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से ले जाई जा रही डीएपी खाद की 200 बोरियां जब्त की गई हैं। कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खाद मुरैना के कैलारस निवासी गोरेलाल ऊपप्पन जाटव की बताई गई है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन और वितरण के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी के तहत कृषि विभाग ने बैराड़ में यह कार्रवाई की। उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात एक टाटा एलएमडी ट्रक (MP 07 GB 0631) से डीएपी खाद का परिवहन हो रहा था। जांच में 50-50 किलो की 200 बोरियां मिलीं, जिनका कुल वजन 10 टन है। उर्वरक निरीक्षक मुकेश कुमार दनेलिया की शिकायत पर बैराड़ थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। कृषि विभाग ने रबी सीजन 2026-27 के लिए खाद और बीज की निगरानी बढ़ाई है, और अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:01 pm

DDA और NDMC पार्कों में खिलेंगे ट्यूलिप, MCD से दूरी; हॉलैंड से आयात करने की तैयारी

राजधानी में इस वर्ष भी एनडीएमसी और डीडीए के पार्कों में ट्यूलिप देखने को मिलेंगे। वहीं एमसीडी के पार्क लगातार दूसरे वर्ष इनसे अछूते रहने वाले हैं।

जागरण 18 Oct 2026 9:00 pm

रतिया मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा:किसानों की समस्याएं सुनीं; बोले- फसल का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार शाम रतिया अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों से बात की। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल खरीद को लेकर गंभीर है। सरकार यह पक्का करने की कोशिश कर रही है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। नियमों के हिसाब से समाधान किया जाएगा- मंत्री कृषि मंत्री ने कहा कि अगर खेत में वास्तविक फसल उत्पादन पोर्टल पर दर्ज मात्रा से अधिक है, तो किसान परेशान न हों। वे संबंधित अनाज मंडी के सचिव से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। जांच के बाद नियमों के हिसाब से समाधान किया जाएगा, ताकि वास्तविक उत्पादन के अनुसार खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी फसल का एक-एक दाना खरीदने के निर्देश दिए हैं। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से की बातचीत दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। फसल खरीद प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए मंडी सचिव और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मंडियों में खरीद व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना और किसानों को उनकी उपज बेचने में होने वाली अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाना है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर रतिया के विधायक जरनैल सिंह, फतेहाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा, रतिया के एसडीएम सुरेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी सचिव ओपी चहल, शहरी मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, प्रमोद बंसल, व्यापार मंडल प्रधान दर्शन गर्ग, सुनील इंदौरा, सुखविंद्र सिंह गोयल, गुरचरण सिंह खोखर सहित संबंधित अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:59 pm

खेतों में काम करते लोगों को बिच्छू-जहरीले जीव ने डसा:तीन पुरुषों को बिच्छू ने काटा, युवती पर जहरीले जीव का हमला

मंदसौर जिले में रविवार को खेतों में काम करते समय बिच्छू और जहरीले जीवों के डसने के चार मामले सामने आए। दोपहर से शाम 7:30 बजे के बीच हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन पुरुषों को बिच्छू ने डंक मारा, जबकि एक युवती को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। चारों को मंदसौर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उन्हें 48 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। सिंचाई करते समय पैर में बिच्छू ने मारा डंक नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कोलवा निवासी ईश्वर (25), पिता महादेव मीणा, खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में बिच्छू ने डंक मार दिया। तेज दर्द होने पर उन्होंने अपने भाई जसपाल को फोन कर बुलाया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सोयाबीन एकत्रित करते समय मजदूर के हाथ में काटा राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी रामलाल (21), पिता कचरूलाल, मंदसौर में मजदूरी करने आए थे। वे शहर में नक्षत्र गार्डन के पास स्थित खेत में सोयाबीन एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में बिच्छू ने काट लिया। खेत मालिक उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। मूंगफली निकालते समय उंगली में डंक कोलवा निवासी महेश (25), पिता रामलाल सूर्यवंशी, अपने खेत में मूंगफली एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ की उंगली में बिच्छू ने डंक मार दिया। महेश ने अपने भाई दिनेश को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। खेत में मजदूरी कर रही युवती को काटा राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी सीमा (20), पिता रंगलाल, करजू क्षेत्र में खेत पर मजदूरी कर रही थीं। मूंगफली एकत्रित करते समय उनके हाथ में किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इसके बाद खेत मालिक उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर बोलीं- चारों की स्थिति स्थिर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर सेजल ने बताया कि चारों मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा चुका है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उन्हें 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। जहरीले जीव के काटने पर ये सावधानियां बरतें सांप, बिच्छू या किसी अन्य जहरीले जीव के काटने पर मरीज को शांत रखना और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। घबराहट में किए गए गलत उपाय स्थिति बिगाड़ सकते हैं। सांस लेने में परेशानी या बेहोशी हो तो तुरंत मदद लें सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, अत्यधिक पसीना, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन या हालत तेजी से बिगड़ना गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल आपात चिकित्सा सहायता लें। सांप के काटने पर डॉक्टर जरूरत के अनुसार एंटी-स्नेक वेनम (सर्पविषरोधी दवा) देते हैं, जबकि बिच्छू के डंक का उपचार मरीज की स्थिति और लक्षणों के आधार पर किया जाता है। सांप या बिच्छू को पहचानने के लिए उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। डॉक्टर को घटना का समय, काटने या डंक मारने की जानकारी और मरीज में दिख रहे लक्षण जरूर बताएं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:58 pm

बांका- मेले में ड्यूटी से गायब मिले 13 दंडाधिकारी:निरीक्षण में खुली पोल; सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर मेले में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 13 दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सप्तमी पूजा की रात सदर एसडीओ राज कुमार के निरीक्षण के दौरान ये सभी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर नहीं मिले। एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग स्थल समेत कई जगहों पर किया निरीक्षण तिलडीहा मेले में सप्तमी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें तिलडीहा बगीचा के पास स्थित पार्किंग स्थल भी शामिल है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। सप्तमी की रात सदर एसडीओ राज कुमार सुरक्षा और ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कुल 13 दंडाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित दंडाधिकारियों में कई विभागों के कर्मी शामिल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में शंभूगंज के आवास सहायक धनंजय कुमार और प्रीतम कुमार साह, फुल्लीडुमर के एटीएम मयंक कुमार एवं सीडीपीओ चंदन कुमार, रजौन के पीआरएस विजय कुमार, बेलहर की बीपीआरओ अर्चना कुमारी एवं पीआरएस कुणाल बिहारी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग, बांका के प्राक्कलन पदाधिकारी अनंत कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक ज्ञान चंद, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार, बांका की आवास सहायक बी. तयैबा, धोरैया आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक मु. शरबर अंसारी और फुल्लीडुमर के कार्यपालक सहायक पदाधिकारी मु. अलीम भी अनुपस्थित पाए गए। सदर एसडीओ राज कुमार ने कहा कि तिलडीहा मेले जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर मामला है। सभी संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:57 pm

मैनपुरी में पोस्टमार्टम हाउस पर प्रतीक्षालय बनाने का काम शुरू:परिजनों को धूप-बारिश से राहत मिलेगी, नींव खुदाई शुरू

मैनपुरी के जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर अब लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। पर्यटन और संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की पहल पर 8 लाख रुपये की लागत से एक प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य रविवार को शुरू हो गया है। जेसीबी से नींव की खुदाई भी कराई गई है। यह प्रतीक्षालय मृतकों के परिजनों को बैठने के लिए उचित जगह देगा। प्रतीक्षालय में फर्श पर टाइल्स, पंखे और सीमेंट की कुर्सियां लगाई जाएंगी। अभी तक परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस पर घंटों धूप और बारिश में इंतजार करना पड़ता था। यह प्रतीक्षालय उन्हें आरामदायक जगह और मौसम से बचाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस राज सिंह ने बताया कि उनके आग्रह पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने यह निर्माण कार्य शुरू कराया है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:56 pm

जालौन में जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट:लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का आरोप, युवक झांसी रेफर; 6 पर FIR, दो हिरासत में

जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव में शनिवार रात जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है। घटना के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने और पिस्टल छीनने का प्रयास करने के आरोप भी लगे हैं। मारपीट का वीडियो रविवार शाम करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुआ खेलने के दौरान शुरू हुआ विवाद बताया गया कि बिचौली गांव में शनिवार रात दो पक्षों के लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। घटना में मदारीपुर निवासी राधा बल्लभ त्रिपाठी और दूसरे पक्ष के सुभाष वाल्मीकि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राधा बल्लभ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। लाइसेंसी पिस्टल से दो हवाई फायर करने का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान राधा बल्लभ त्रिपाठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में दो फायर किए। वहीं, कुछ लोगों पर पिस्टल छीनने का प्रयास करने का भी आरोप है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा, दो हिरासत में रविवार शाम हदरुख चौकी प्रभारी मुकेश गौतम की तहरीर पर पुलिस ने रैना, बृजेश कोरी, हरिओम, राजा, सुभाष और राधा बल्लभ त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सुभाष और रैना सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कुठौंद थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:55 pm

मोहखेड़-उमरानाला में तेज हवा के साथ बारिश:लोगों को उमस से मिली राहत, किसानों को अब भी तेज बारिश का इंतजार

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ और उमरानाला क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली। हालांकि, जिले में इस बार अपेक्षाकृत कम बारिश होने से किसानों की चिंता बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से कुछ राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन किसानों को अब भी अच्छी वर्षा का इंतजार है। रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही। शाम होते ही आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मोहखेड़ और उमरानाला क्षेत्र में बारिश से तापमान में गिरावट महसूस हुई। पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी और रात में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भी अंतर महसूस हो रहा है। कम बारिश से किसानों की चिंता बरकरार जिले में इस बार अपेक्षाकृत कम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। खरीफ की फसलों पर मौसम के उतार-चढ़ाव का असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में रविवार शाम हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत की उम्मीद जरूर जगी है। हालांकि, बारिश का फसलों पर कितना असर पड़ेगा, यह खेतों में नमी और स्थानीय स्तर पर हुई वर्षा की मात्रा पर निर्भर करेगा। जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश एक जैसी नहीं हुई। कुछ इलाकों में बारिश से राहत मिली है, जबकि अन्य क्षेत्रों में किसान अब भी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:54 pm

फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:62 ATM- ₹51,500 नकद बरामद; ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत कार्रवाई

नीमच पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 62 एटीएम/डेबिट कार्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज, एक कार और नकदी जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई साइबर सुरक्षा और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत की। फर्जी बैंक खातों के जरिए रकम लेने का आरोप पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनसीआरपी पोर्टल से मिले संदिग्ध म्यूल बैंक खातों और एटीएम से नकदी निकासी की लोकेशन के आधार पर की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बैंक और एटीएम बूथ के आसपास घेराबंदी कर निखिल कुमावत, दीपक मेघवाल और जयंत कुमावत को हिरासत में लिया। तीनों ग्राम कचोली, थाना जीरन के निवासी बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इन आरोपियों ने अपने और अन्य ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनकी बैंक किट, पासबुक और एटीएम कार्ड एकत्र करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, यह सामग्री नीमच की स्टार सिटी कॉलोनी निवासी अल्केश पंवार को दी जाती थी। फर्जी वेबसाइट से ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा पुलिस के अनुसार, अल्केश पंवार पर वेबसाइट के जरिए कार्यालय संचालित करता था। सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से लोगों को शेयर बाजार में ट्रेडिंग टिप्स देने और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता था। इसके बाद लोगों से ठगी की रकम कथित तौर पर म्यूल बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अल्केश पंवार को भी गिरफ्तार किया गया है। 62 एटीएम कार्ड सहित कई सामान जब्त पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कई बैंकों के 62 एटीएम/डेबिट कार्ड, 9 पासबुक, 8 चेकबुक, 8 मोबाइल फोन, एक हुंडई औरा कार, एक लैपटॉप, एक मैकबुक, एक एटीएम स्वैप मशीन और ₹51,500 नकद बरामद किए है। आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस के मुताबिक, नीमच सिटी थाने में आईटी एक्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा लगाकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जब्त खातों के लेन-देन और गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। ठगी के कुल मामलों, प्रभावित लोगों की संख्या और कथित ठगी की कुल रकम के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:53 pm

पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी का ऐलान:ब्यास दरिया पर देंगे दिन-रात धरना, पेंशन बढ़ाने की गारंटी लागू करवाने के लिए संघर्ष तेज

दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की सरकारी गारंटी को लागू करवाने के लिए 'पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी' ने सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष तेज करने का बड़ा फैसला लिया है। कमेटी ने ऐलान किया है कि इसी महीने ब्यास दरिया के पुल पर राज्य स्तरीय 'दिन-रात का पक्का मोर्चा' (धरना) लगाया जाएगा। किसान व दिव्यांग नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सीधी बैठक नहीं कराई जाती, तब तक नेशनल हाईवे पर यह धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। मांगों का समाधान न होने से जरूरतमंदों और दिव्यांगों में भारी रोष कमेटी के अमृतसर जिला प्रधान बलविंदर सिंह निज्जर, जंडियाला गुरु के ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह मानांवाली, वेरका के ब्लॉक प्रधान सिकंदर फताहपुर और तरनतारन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गिल ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि वे पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के कारण दिव्यांगों, बुजुर्गों और असहाय विधवाओं में नाराजगी और रोष दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। 15 अगस्त के प्रदर्शन के बाद वित्त मंत्री ने दिया था भरोसा दिव्यांग नेताओं ने याद दिलाया कि इससे पहले 15 अगस्त को भी ब्यास दरिया पर राज्य स्तरीय बड़ा प्रदर्शन किया गया था। उस समय अमृतसर जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ प्रतिनिधिमंडल की विशेष बैठक तय करवाई थी। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के भीतर दोबारा बैठक बुलाकर पेंशन में सम्मानजनक वृद्धि की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। एक महीना बीतने पर भी वादाखिलाफी का आरोप नेताओं का आरोप है कि वित्त मंत्री के आश्वासन को एक महीने से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन न तो पेंशन बढ़ाने से जुड़ी कोई घोषणा की गई और न ही पंजाब सरकार की ओर से अगली बैठक का कोई बुलावा आया। सरकार की इस वादाखिलाफी से आहत होकर ही एक्शन कमेटी को दोबारा नेशनल हाईवे और ब्यास दरिया पर पक्का मोर्चा लगाने का कड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा है। सीएम भगवंत मान से 11 सदस्यीय शिष्टमंडल की बैठक की मांग कमेटी के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि इस बार केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। जब तक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर पेंशन बढ़ोतरी की मांग को अमलीजामा नहीं पहनाते, तब तक ब्यास दरिया पर नेशनल हाईवे को जाम कर दिन-रात का प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:53 pm

यासर शाह बोले- सपा का मुकाबला सिर्फ भाजपा से:सरकार बनाने के लिए लड़ रहे चुनाव; शिक्षकों और सपा नेताओं के साथ बैठक की

गोंडा में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री यासर शाह रविवार रात 8 बजे सपा नेता सूरज सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों और सपा नेताओं के साथ बैठक कर आगामी स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति बनाई। शाह को सपा ने देवीपाटन मंडल का प्रभारी बनाया है। बैठक में उन्होंने ओवैसी के यूपी की 36 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे, दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन, अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर और मतदाता सूची के विशेष अभियान पर भी बात रखी। सपा का मुकाबला सिर्फ भाजपा से: यासर शाह ओवैसी के यूपी की 36 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर यासर शाह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी दलों को चुनाव लड़ने और अपने उम्मीदवार उतारने का अधिकार है। समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने और सरकार बनाने के लिए मैदान में है। उसका मुकाबला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को हटाकर सपा की सरकार बनानी है। बोले- जनता की आवाज सुने सरकार दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन पर शाह ने कहा कि जनता सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर है। सरकार को लाठी-डंडे चलाने के बजाय जनता की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लोग सड़कों पर उतरते हैं, तो यह संकेत है कि देश में कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ चल रहा है। विवादित पोस्टर पर बोले- गलत को गलत कहना चाहिए लखनऊ में रावण की तुलना अखिलेश यादव से करते हुए लगाए गए पोस्टर पर यासर शाह ने कहा कि गलत को गलत और सही को सही कहना चाहिए। उन्होंने पोस्टर लगाने के तरीके को गलत बताया। शाह ने कहा कि कुछ बातें खामोशी से भी कही जानी चाहिए और खामोशी बड़ी ताकतवर होती है। सपा इस तरह की राजनीति के स्तर तक नहीं पहुंची है कि किसी के खिलाफ ऐसे विवादित पोस्टर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी इसका जवाब देने के बजाय जनता तक यह बात पहुंचाना चाहती है कि ऐसा करना गलत है। विशेष अभियान में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग SIR के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान पर शाह ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करते समय कुछ त्रुटियां दूर नहीं हो पाईं। कई ऐसे लोग हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए था, लेकिन नहीं जुड़ पाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग अपनी गरिमा बनाए रखते हुए सभी पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाएगा। शाह ने कहा कि विशेष कैंप के दौरान भी अगर छूटे हुए या नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पाते हैं, तो प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए। कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। बोले- हर समाज का पीड़ित व्यक्ति PDA का हिस्सा स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव और PDA के सवाल पर शाह ने कहा कि चुनाव केवल PDA के भरोसे लड़ने की बात नहीं है। शिक्षक समाज के स्तंभ हैं और लोगों को सही राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक सपा उम्मीदवार को जिताने के लिए आगे आ रहे हैं, तो यह समाज में बदलाव की इच्छा का संकेत है। PDA की व्याख्या करते हुए शाह ने कहा कि हर समाज का पीड़ित और सरकार से दुखी व्यक्ति इसका हिस्सा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ब्राह्मण समाज पीड़ित नहीं है? शाह ने कहा कि PDA में ‘P’ को पंडित और पीड़ित, दोनों रूपों में देखा जा सकता है। उनके मुताबिक, हर समाज का वह वर्ग जो सरकार से पीड़ित है, PDA और समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। बैठक में ये नेता और शिक्षक रहे मौजूद बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:52 pm

PDA सम्मेलन में कुर्सियां खाली, अखिलेश ने कार्यकारिणी भंग की:कन्नौज जिलाध्यक्ष समेत सभी हटाए गए

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में कम भीड़ जुटने पर पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रविवार शाम जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इसके साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों और राज्य कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। 16 अक्टूबर को कन्नौज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में पीडीए सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की संख्या न के बराबर थी। कार्यक्रम में ज्यादातर कुर्सियां खाली रहीं। सम्मेलन में खाली कुर्सियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे। इसके बाद पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों और जिला संगठन की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे। सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने का मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाला पाल की इस कार्रवाई को जिला संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत पूरी कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद अब नए संगठन के गठन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, संगठन को भंग करने के पीछे सम्मेलन में कम भीड़ के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस मामले में युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने बताया- उन्हें संगठन में उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा जिले की पूरी कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे क्या कारण हैं, इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को ही होगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मेरठ सांप कांड-जज ने फैसले में 4 बड़ी हत्याएं गिनाईं, दामिनी, इल्मा, सोनम, सिया का नाम लिया मेरठ के सांप कांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को 16 अक्टूबर को सजा-ए-मौत दी गई। जजमेंट में जज ने सिर्फ रविता केस का जिक्र नहीं किया। देश में सामने आए ऐसे कई मामलों को भी फैसले का हिस्सा बनाया, जिनमें प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश पत्नी ने रची। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:51 pm

बदायूं में जागरूकता चौपाल आयोजित:बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा संग सरकारी योजनाओ की जानकारी दी

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार को थाना उघैती पुलिस ने ग्राम सराय सांवल के पंचायत भवन में जागरूकता चौपाल लगाई। इसमें महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, बालिकाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही ऑपरेशन गरुड़, बचपन, मजनू, रक्षा और नशामुक्ति समेत विभिन्न अभियानों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की अपील की। चौपाल में उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह, सरिता चौधरी, प्रतिभा शर्मा, कोमल, गौरव तोमर, सौरभ और प्रवेश मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:50 pm

अंजड़ में क्षत्रिय भावसार समाज की चुनरी यात्रा:नगरी माता को अर्पित की, सुख-शांति की कामना के साथ गरबा रास भी किया

बड़वानी जिले के अंजड़ में क्षत्रिय भावसार समाज महिला मंडल की ओर से रविवार शाम धूमधाम से चुनरी यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक यात्रा समाज की धर्मशाला से शुरू होकर सतपुड़ा पहाड़ी पर बने नगरी माता मंदिर तक पहुंची। मंदिर पहुंचकर समाजजनों ने बड़ी इंजु माता और छोटी नगु माता की पूजा-अर्चना की और माता रानी को चुनरी चढ़ाई। इस दौरान लोगों ने इलाके में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शाम करीब साढ़े पांच बजे धर्मशाला से गाजे-बाजे के साथ चुनरी यात्रा रवाना हुई। एक जैसी लाल चुनरी की साड़ी पहने महिलाएं हाथों में चुनरी थामे चल रही थीं। पूरे रास्ते हिंगलाज माता, नगरी माता और जय भवानी के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यात्रा में महिलाओं के साथ-साथ समाज के पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। माता रानी को चढ़ाई चुनरी, मंदिर परिसर में किया गरबा महिला मंडल की अध्यक्ष रीता भावसार ने बताया कि नगरी माता के प्रति समाज के लोगों में अटूट श्रद्धा है। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी को चुनरी अर्पित की गई। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र भावसार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का माताजी की तस्वीर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। पूजा-पाठ पूरी होने के बाद महिला मंडल की सदस्यों ने मंदिर परिसर में गरबा रास कर माता रानी की आराधना की। इस पूरे आयोजन में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं और समाजजन मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:50 pm

पत्नी से झगड़े के दौरान पति ने चाकू मारा:युवक के पेट में गहरा घाव, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

देवरिया में लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने अपने पेट में चाकू मार लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। शराब पीकर घर आने पर हुआ विवाद घायल की पहचान मठिया गांव निवासी गुड्डू कुमार (35), पुत्र बलिंदर राजभर, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुड्डू के शराब पीकर घर आने पर परिवार के लोग आपत्ति जताते थे। इसे लेकर उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। सब्जी काटने वाले चाकू से किया वार बताया गया कि रविवार शाम गुड्डू शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी ने विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने घर में इस्तेमाल होने वाले सब्जी काटने के चाकू से अपने पेट पर वार कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर घटना के बाद परिजन गुड्डू को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:49 pm

बागपत में महिला और पोते को झांसे में लेकर ठगी:युवकों ने पकौड़े और नारियल पानी पिलाकर कुंडल और ढाई हजार रुपए लेकर फरार

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के वंदना चौक पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों ने एक महिला और उसके पोते को झांसे में लेकर ठगी कर ली। आरोपी महिला के सोने के कुंडल और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब ढाई हजार रुपये नकद रखे थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। जान-पहचान बताकर महिला से की बातचीत लोनी से अपने गांव लौट रही मुन्नी देवी अपने पोते के साथ बस से उतरी थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनसे जान-पहचान होने की बात कहकर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने महिला और उसके पोते को पकौड़े खिलाए और नारियल पानी भी पिलाया। सोने के कुंडल और नकदी से भरा बैग लेकर भागे इसके बाद युवकों ने मुन्नी देवी को झांसे में लेकर उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। आरोपी उनका बैग भी लेकर फरार हो गए, जिसमें करीब 2,500 रुपये रखे थे। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के बेटे पुनीत कुमार शर्मा ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दी है, जिसमें दोनों युवक महिला और बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:48 pm

बांदा में चेन स्नेचिंग करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार:नवरात्र में भीड़ का फायदा उठाकर वारदात की फिराक में थी

बांदा शहर में ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 5.910 ग्राम पीली धातु का टंच माल और 3,770 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाएं नवरात्र में बाजारों और मंदिरों में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थीं। मीडिया सेल ने यह जानकारी आज शाम 7:39 पर दी है। पुलिस के अनुसार, गंगानगर निवासी सतरूपा पत्नी कमलाकांत ने 16 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि 12 अक्टूबर को कालूकुआं क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने ध्यान भटकाकर उनके गले से चेन चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सी सीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को छोटा बाईपास स्थित शेखर की बगिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मालती उर्फ मन्ती पत्नी खदेरू और बिंदू पत्नी बधेदू, निवासी भटवलिया, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी, टप्पेबाजी और चेन स्नेचिंग की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:47 pm

5 गांवों में ₹3.42 करोड़ के विकास कार्य शुरू:हांसी विधायक विनोद भयाना ने किया शुभारंभ, उमरा में सबसे ज्यादा 1.43 करोड़ होंगे खर्च

हांसी के विधायक विनोद भयाना ने रविवार को हांसी हलके के 5 गांवों उमरा, ढाणा कलां, गढ़ी, खरकड़ा और भाटोल जाटान में 3 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें गांवों की फिरनी और गलियों का निर्माण, चौपालों की मरम्मत सहित पंचायत विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित अन्य कार्य शामिल हैं। विधायक ने बताया कि गांव उमरा में 1 करोड़ 43 लाख रुपए, ढाणा कलां में 92 लाख रुपए, खरकड़ा में 25.68 लाख रुपए और भाटोल जाटान में 30 लाख रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। 5वें गांव गढ़ी में शुरू किए गए कार्यों की राशि का अलग से उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 'बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता' विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी हलके के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास तथा आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, गली, फिरनी और चौपाल जैसी सुविधाएं लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ी हैं। इनके सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्दश उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी काम निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि इनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। इस अवसर पर राजपाल यादव, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, मार्केट कमेटी के उपप्रधान सुरजीत गुर्जर, कृष्ण तनेजा, राजेश धमाणा, सुरेश खीचड़, तनुज खुराना, सुभाष यादव, विजेंदर सरपंच, देवेंद्र सरपंच, विनोद सरपंच और विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:47 pm

गन हाउस विस्फोट में झुलसे अमित की मौत:6 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

बदायूं में इस्लामनगर के शिवम गन हाउस में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे अमित कुमार सिंह (33) की मौत हो गई। उन्होंने रविवार सुबह 11.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह छह दिन से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी मौत से गांव सिठौली में शोक छा गया। चंदौसी से दिल्ली किया गया था रेफर हादसे के बाद अमित की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें पहले चंदौसी ले जाया गया था। वहां से डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव अभी अस्पताल में है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव गांव लाया जाएगा। पत्नी और 8 साल के बेटे को छोड़ गए अमित अमित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी और आठ साल का बेटा है। एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। गन हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सफाई और रखरखाव के दौरान हुआ था विस्फोट इस्लामनगर के मेन बस स्टैंड चौराहे के पास 12 अक्टूबर की दोपहर शिवम गन हाउस में सफाई और रखरखाव के दौरान अचानक विस्फोट हो गया था। हादसे में गांव सिठौली निवासी अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार और शिव कुमार झुलस गए थे। विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम और गन हाउस की दीवार नीचे जमीन के पास से टूट गई थी। आसपास की दुकानों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा था। गोदाम से मिला था गंधक-पोटाश का मिश्रण पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में गोदाम से करीब 5 किलो 380 ग्राम गंधक-पोटाश का मिश्रण बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि संचालक के पास गन हाउस का लाइसेंस था, लेकिन गंधक-पोटाश से तैयार प्लास्टिक कारतूस रखने का लाइसेंस नहीं था। मामले में गन हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:44 pm

रीवा में बैटरी चोरी कर भागा चोर:CCTV में दिखा संदिग्ध, लोग बोले- पहले भी कई घटनाएं हुईं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। तरुणेंद्र शेखर के घर हुई वारदात के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध का क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। तरुणेंद्र शेखर के घर हुई चोरी की वारदात में संदिग्ध के CCTV कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज से संदिग्ध की पहचान करने और घटना में उसकी भूमिका का पता लगाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल है या नहीं। चोरी की घटनाओं से लोग परेशान बिछिया थाना क्षेत्र में घरों और वाहनों को निशाना बनाकर चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की चिंता है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त और संदिग्धों की निगरानी पर ध्यान देने की जरूरत है। पुलिस कर रही संदिग्ध की पहचान बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा के अनुसार, मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और चोरी की वारदातों में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध का क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:43 pm

रामलला के दर्शन पास अब 90 दिन पहले मिलेंगे:975 से बढ़ाकर 2,000 हुआ, 7 चरणों में होगी बुकिंग; जानिए प्रक्रिया

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पास की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब श्रद्धालु 90 दिन पहले ही ऑनलाइन पास के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ 15 दिन पहले तक ही थी। इसके साथ ही सामान्य श्रद्धालुओं के लिए रोजाना जारी होने वाले ऑनलाइन पास की संख्या भी 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है। ट्रस्ट का कहना है कि इस बदलाव से श्रद्धालुओं को दर्शन की योजना बनाने में आसानी होगी। खासकर दूर-दराज से आने वाले लोगों को ट्रेन की टिकट, होटल और दूसरी तैयारियां करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। नई व्यवस्था का मकसद बिना किसी सिफारिश या बिचौलिए के श्रद्धालुओं को पास उपलब्ध कराना और बुकिंग में पारदर्शिता लाना है। अब सात चरणों में मिलेंगे पास पहले श्रद्धालु दर्शन से अधिकतम 15 दिन पहले ही सुगम दर्शन पास के लिए आवेदन कर सकते थे। अब पास के लिए दर्शन से 90, 62, 30, 14, 7, 3 और एक दिन पहले आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा दर्शन वाले दिन भी तत्काल पास उपलब्ध होंगे। ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज ने सीईओ एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र (सेवानिवृत्त), आईटी विभाग और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। ट्रस्ट के मुताबिक, रोजाना ऑनलाइन पास की संख्या बढ़ाने का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जरूरत और बुकिंग की स्थिति को देखते हुए आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है। आवेदन के 24 से 48 घंटे में मिलेगी जानकारी अब ऑनलाइन आवेदन करते ही सुगम दर्शन पास कन्फर्म नहीं होगा। ट्रस्ट आवेदन की तकनीकी जांच करेगा और आमतौर पर 24 से 48 घंटे के भीतर पास जारी करने के फैसले की जानकारी देगा। यानी सिर्फ आवेदन करने से पास मिलने की पुष्टि नहीं मानी जाएगी। ट्रस्ट इस व्यवस्था के जरिए फर्जी बुकिंग और तकनीकी गड़बड़ियों को रोकना चाहता है। हालांकि, दर्शन वाले दिन मिलने वाले तत्काल पास के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इनकी पुष्टि तुरंत की जाएगी। सुगम दर्शन पास के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा ट्रस्ट ने साफ किया है कि सुगम दर्शन पास पूरी तरह मुफ्त हैं। इसके लिए किसी को भी पैसे देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यक्ति पास दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है या वसूलता है, तो श्रद्धालु इसकी शिकायत ट्रस्ट से कर सकते हैं। इसके लिए 80095 22111 नंबर और report@srjbtk.org ईमेल आईडी जारी की गई है। ट्रस्ट के अनुसार, इन दोनों माध्यमों को अगले एक सप्ताह में सक्रिय करने की तैयारी है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से करें बुकिंग ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुगम दर्शन पास के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://online.srjbtkshetra.org का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति के झांसे में न आएं और पास के नाम पर किसी को पैसे न दें। महासचिव स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज ने बताया- दर्शन व्यवस्था में श्रद्धालुओं की सुविधा, पारदर्शिता और सेवाभाव को प्राथमिकता दी जाए। ट्रस्ट का लक्ष्य रामभक्तों को श्रीरामलला के दर्शन के लिए सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:42 pm

राजपरिवार के निमंत्रण पर मां दंतेश्वरी-मां मावली की डोली-छत्र रवाना:बस्तर दशहरा में शामिल होंगी देवी, एक दिन बाद मावली परघाव की रस्म, 618 साल पुरानी परंपरा

बस्तर दशहरे में शामिल होने के लिए आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और मां मावली की डोली और छत्र रविवार को दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए रवाना हो गया है। डोली और छत्र की रवानगी से पहले परंपरानुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने हर्ष फायर कर माता को सलामी दी। माता की डोली और छत्र को लेकर टेंपल कमेटी के सदस्य देर रात तक जगदलपुर पहुंच जाएंगे। वहीं रविवार को माता की डोली और छत्र के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रवानगी के दौरान आंवराभाटा, कारली, हारम पारा और गीदम में जगह-जगह स्वागत किया गया। डोली और छत्र के साथ मंदिर के पुजारी, सेवादार और जिला प्रशासन की टीम भी जगदलपुर रवाना हुई है। मंगलवार को होगी मावली परघाव की रस्म माता की डोली और छत्र देर रात जगदलपुर पहुंचने के बाद गीदम रोड स्थित जिया डेरा में ठहराए जाएंगे। इसके बाद मंगलवार की शाम को मावली परघाव की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान बस्तर राज परिवार के सदस्य माता की डोली और छत्र का स्वागत करने पहुंचेंगे। माता की डोली और छत्र को जिस रास्ते से लाया जाएगा, वहां दोनों ओर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना और व्यवस्था बनाए रखना है। राज परिवार के सदस्य खुद डोली उठाकर लाएंगे राजमहल बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के अनुसार, मावली परघाव की रस्म के दौरान सबसे पहले माता को सलामी दी जाएगी। इसके बाद माता को विराजमान कराया जाएगा। जिया बाबा की ओर से डोली के पहुंचने की सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचेंगे। इसी दिन जोगी उठाई की रस्म भी होती है। बस्तर के सभी देवी-देवताओं के देव विग्रहों के साथ वे वहां पहुंचकर माता का सम्मानपूर्वक स्वागत करेंगे। इसके बाद वे खुद माता की डोली उठाकर राजमहल लेकर आएंगे। मावली परघाव की रस्म बस्तर दशहरे की प्रमुख परंपराओं में से एक है। डोली को दोबारा उठाए जाने के साथ ही बस्तर दशहरे का समापन होता है। इस आयोजन में दंतेवाड़ा से पुजारी, सेवादार और अन्य लोग शामिल होते हैं। पंचमी के दिन माता को दिया जाता है न्योता बस्तर दशहरे की परंपरा के अनुसार, पंचमी के दिन माता को राजमहल आने का निमंत्रण दिया जाता है। मान्यता है कि माता ने महाराजा से कहा था कि वे पंचमी के दिन ही न्योता स्वीकार करेंगी। इसी वजह से पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन राज परिवार के सदस्य मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और माता को अपने साथ राजमहल चलने का निमंत्रण देते हैं। कमलचंद्र भंजदेव के अनुसार, मां दंतेश्वरी राज परिवार की कुलदेवी हैं। कुमकुम से लिखा जाता है निमंत्रण पत्र माता को दिए जाने वाले निमंत्रण पत्र की भी विशेष परंपरा है। पहले निमंत्रण चांदी के पत्रक पर लिखा जाता था, लेकिन अब एक चमकीले और बेहद पतले कपड़े पर निमंत्रण लिखा जाता है। इस पर स्याही या किसी पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि कुमकुम से निमंत्रण लिखा जाता है। बस्तर दशहरे की इन पारंपरिक रस्मों में माता की डोली और छत्र का स्वागत, पूजा-अर्चना और राज परिवार की सहभागिता का विशेष महत्व है। मावली परघाव की रस्म के साथ माता का राजमहल में आगमन होता है और बस्तर की विशिष्ट दशहरा परंपरा आगे बढ़ती है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:41 pm

रमेश राव पायलट को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट उपाधी:महेंद्रगढ़ में 21 सालों से कर रहे समाजसेवा; सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने किया सम्मानित

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अमेरिका की वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश राव पायलट का अभिनंदन किया गया। रविवार को यादव धर्मशाला में आयोजित समारोह में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया। रमेश राव पायलट पिछले 21 वर्षों से सामाजिक और धार्मिक कार्यों के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। वक्ताओं ने उनकी उपलब्धि को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। समारोह में महेंद्रगढ़ के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे भी उठाए गए। इनमें महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने, औद्योगिक विकास के लिए आईएमटी बनाने और केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुख रही। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए। समारोह की मुख्य अतिथि साध्वी पुष्पा शास्त्री रहीं, जबकि यादव सभा के कनवीनर प्राचार्य लालचंद यादव ने अध्यक्षता की। 21 साल से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रमेश राव पायलट यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के साथ पत्रकार और लेखक के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों की समस्याएं उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। किसी व्यक्ति के सामाजिक योगदान को सम्मान मिलने से दूसरे लोगों को भी जनहित के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। महेंद्रगढ़ के विकास के लिए एकजुट होने की अपील रमेश राव पायलट ने अभिनंदन समारोह में पहुंचे सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने जिला मुख्यालय, आईएमटी और केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज की मांग को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कहा कि इन मुद्दों को पूरा कराने के लिए जनसहयोग से व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि महेंद्रगढ़ क्षेत्र का विकास हो और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:39 pm

दमकल ने आग बुझाई, इमारत में फंसे शख्स को बचाया:SDERF, होमगार्ड, अस्पताल और नगरपालिका की टीमों की मॉक ड्रिल

बड़वानी में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार रात 8 बजे एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राहत, बचाव और आग बुझाने की यह मॉक ड्रिल कसरावद रोड स्थित नवलपुरा इलाके में आयोजित की गई। यह पूरा अभ्यास जिला सेनानी होमगार्ड और एसडीईआरएफ अधिकारी शरदचंद्र राय की देखरेख में पूरा हुआ। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, रात के समय ब्लैक आउट होने पर तुरंत राहत कार्य चलाने और अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच तालमेल को जांचा गया। मॉक ड्रिल की शुरुआत ब्लैक आउट के दौरान एक आपातकालीन मैसेज के साथ हुई। सूचना मिलते ही होमगार्ड, एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। तेजी से हुआ रेस्क्यू, दिखाई रोप तकनीक मॉक ड्रिल के दौरान बचाव टीमों ने कई तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन किया। सबसे पहले हादसा स्थल से घायलों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद आग लगी बहुमंजिला इमारत की छत पर फंसे एक व्यक्ति को एसडीईआरएफ की टीम ने रस्सी की मदद से (रोप रेस्क्यू तकनीक) सुरक्षित नीचे उतारा। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के तुरंत बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाने का सफल अभ्यास किया। कई विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा इस अभ्यास में जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने मिलकर काम किया। इसमें जिला अस्पताल से डॉ. राहुल पाटीदार और उनकी मेडिकल टीम, नगर पालिका से फायरमैन फरहान शेख और उनकी टीम, एसडीआरएफ व होमगार्ड के जवान तथा युवा आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वालंटियर्स शामिल रहे। प्रशासन के मुताबिक इस तरह के अभ्यास का मुख्य मकसद किसी भी आपदा या हादसे के वक्त कम से कम समय में मदद पहुंचाना है, ताकि लोगों की जान और माल के नुकसान को रोका जा सके।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:37 pm

जापान में यूपी के 13 खिलाड़ी दिखाएंगे दम:भाला फेंक से लेकर बैडमिंटन और शूटिंग तक में हिस्सा लेंगे, 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल

जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी के 13 खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें 6 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। इन खिलाड़ियों से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। कोई भाला फेंककर अपनी ताकत दिखाएगा, तो कोई ऊंची कूद, दौड़ और रैकेट में प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देगा। यूपी के खिलाड़ियों के लिए यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मौका है। भारत के 168 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा जापान के आइची-नागोया गए भारतीय दल में 168 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। ये खिलाड़ी 11 खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, पूरे एशियन पैरा गेम्स में 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट हिस्सा लेंगे। 18 खेलों के 489 इवेंट्स में मुकाबले होंगे। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में एथलेटिक्स के खिलाड़ी सबसे अधिक हैं। अजीत सिंह यादव, आयुष वर्मा, प्रवीण कुमार, वरुण सिंह भाटी, अनुभव चौधरी, प्रीति पाल और सिमरन शर्मा ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में उतरेंगे। इनके अलावा बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में भी प्रदेश के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स में सात खिलाड़ी, भाला फेंक और ऊंची कूद पर नजर उत्तर प्रदेश के सात खिलाड़ी पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे। अजीत सिंह यादव भाला फेंक की एफ-46 स्पर्धा में उतरेंगे। आयुष वर्मा भाला फेंक एफ-54 और गोला फेंक एफ-53 में चुनौती देंगे। ऊंची कूद में प्रवीण कुमार टी-64 और वरुण सिंह भाटी टी-63 वर्ग में मुकाबला करेंगे। वहीं, अनुभव चौधरी 100 और 200 मीटर दौड़ के टी-35 वर्ग में हिस्सा लेंगे। प्रीति पाल 100 मीटर टी-35 और सिमरन शर्मा 100 मीटर टी-12 स्पर्धा में उतरेंगी। इन सभी की स्पर्धाएं 19 से 23 अक्टूबर के बीच निर्धारित हैं। बैडमिंटन में कनक सिंह और अबू हुबैदा पर नजर पैरा बैडमिंटन में कनक सिंह जादौन महिला एकल एसएल-4 वर्ग में खेलेंगी। वहीं, अबू हुबैदा पुरुष एकल डब्ल्यूएच-2, पुरुष युगल डब्ल्यूएच-1-डब्ल्यूएच-2 और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इन मुकाबलों का कार्यक्रम 16-17 और 19-23 अक्टूबर के बीच निर्धारित है। कई स्पर्धाओं में उतरने वाले अबू हुबैदा के लिए अलग-अलग वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर होगा। जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में भी चुनौती गुलशन पैरा जूडो की महिला 70 किलोग्राम से अधिक नहीं, बल्कि 70 किलोग्राम वर्ग की जे-2 स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। मनीष कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग में पुरुषों के 59 किलोग्राम तक के वर्ग में उतरेंगे। सुमेधा पाठक महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 वर्ग में निशाना साधेंगी। वहीं, प्राची पांडे पैरा टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास-6 स्पर्धा में चुनौती देंगी। इन खिलाड़ियों के मुकाबले 16 से 24 अक्टूबर के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'आज चुनाव आयोग से दिक्कत, कल PM पसंद नहीं आएंगे', भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवाओं को किसी का हथियार बनने की जरूरत नहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को देश विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच के लोगों को आज चुनाव आयोग पसंद नहीं है। कल कोई दूसरी मिनिस्ट्री पसंद नहीं आएगी। फिर कहेंगे देश की जनता और प्रधानमंत्री ही पसंद नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:35 pm

औरंगाबाद में पर्व-त्योहार को लेकर मिठाई दुकानों की जांच:सरवन, मृगनयनी, मिठाई महल से लड्डू, काजू कतली के नमूने लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को औरंगाबाद शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार खुद मैदान में उतरे और अधिकारियों के साथ विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों में बिक्री के लिए रखी मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की पड़ताल की गई। साथ ही, अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए गए। त्योहारों के मौसम में मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। लोग पूजा-पाठ, प्रसाद, मेहमानों के स्वागत और पारिवारिक आयोजनों के लिए बड़ी मात्रा में मिठाइयों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी हो जाता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की दुकानों में जांच की। अभियान में सिविल सर्जन की मौजूदगी को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दुकानों से लड्डू, काजू कतली, पनीर और खोवा के सैंपल जांच अभियान के दौरान शहर की सरवन लड्डू, मृगनयनी और मिठाई महल दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें लड्डू, काजू कतली, पनीर और खोवा शामिल हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सके। मिठाइयों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले खोवा, दूध से बने उत्पादों और अन्य सामग्री की गुणवत्ता का सीधा संबंध उपभोक्ताओं की सेहत से है। यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट हो या उनका निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया गया हो, तो इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी वजह से त्योहारों के दौरान मिठाई दुकानों की जांच और नमूनों का संग्रह महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, जांच के दौरान नमूने लिए जाने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित दुकानों में मिलावट की पुष्टि हो गई है। खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता का पता प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। मिलावट पर नजर, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति जांच अभियान में सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार के साथ नगर थाना की पुलिस टीम, मनीष कुमार और बैजू प्रसाद भी शामिल रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में दुकानों का निरीक्षण किया गया और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए इस तरह के अभियान को अहम माना जा रहा है। दुर्गा पूजा के साथ अन्य पर्व-त्योहारों में भी मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। इस दौरान उपभोक्ता अक्सर बड़ी मात्रा में मिठाइयां खरीदते हैं। ऐसे में दुकानदारों की जिम्मेदारी है कि वे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। वहीं, उपभोक्ताओं को भी मिठाइयों की खरीदारी करते समय उनकी गुणवत्ता, साफ-सफाई और दुकान की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान मिठाई दुकानों में गुणवत्ता संबंधी मानकों के पालन को लेकर निगरानी का संदेश गया है। अब नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एकत्र किए गए खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। यदि किसी नमूने में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:32 pm

झांसी में नीरजा गुप्ता भाजपा महिला-मोर्चा की महानगर जिलाध्यक्ष बनी:वैश्य समाज को संगठन में मिला प्रतिनिधित्व, बोली- संगठन को मजबूत करेंगे

झांसी में भारतीय जनता पार्टी ने नीरजा गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से वैश्य समाज को संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा- पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। लोगों के बीच जाकर पार्टी के लिए काम करेंगे। इसके अलावा मऊरानीपुर की प्रवेश शर्मा को झांसी जिला महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर झांसी जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, मनोज राजपूत, अशोक राजपूत, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा तथा महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर विकास कुशवाहा, अभिषेक जैन, संजीव अग्रवाल लाला, मीनू राजावत, चेतन ओझा, सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल, छोटू मौर्य एवं रंजीत साहू उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:30 pm

सीएम रेखा गुप्ता ने किया 'यमुना चलो' अभियान का आह्वान, 70 घाटों पर चला स्वच्छता ड्राइव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'यमुना चलो' अभियान का आह्वान किया। दिल्ली के 70 घाटों पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सीएम गुप्ता ने भी हिस्सा लिया।

जागरण 18 Oct 2026 8:29 pm

मां काली बनकर पहुंची बच्ची:चेहरे पर बनाई मां दुर्गा की पेंटिंग; व्हाइट आउटफिट में पहुंची युवतियां

जोधपुर शहर में हो रहे सबसे बड़े गरबा महोत्सव में शहरवासियों ने जमकर डांडिया रास किया। इस दौरान शहरवासी गुजराती आउटफिट में पहुंचे। इस डांडिया महोत्सव में एक बच्ची मां काली बनकर पहुंची। वहीं व्हाइट ऑउटफिट में युवतियों ने गुजराती सॉन्ग पर गरबा के स्टेप किए। दरअसल, डांडिया महोत्सव का आयोजन शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन बड़ी संख्या में शहरवासी इसमें शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड सुचित भंडारी, यूनिट हेड नितिन माथुर, सेटैलाइट यूनिट हेड चेतन्य कुमार गुप्ता, अकाउंट हेड अजय शर्मा और रजनीगंधा के राकेश पारीक मौजूद रहे। ये हैं स्पॉन्सर रजनीगंधा प्रजेंट दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव के प्रायोजक : कॉ स्पॉन्सर एसबीआई, इन एसोसिएशन विथ प्लस, बेवरेज पार्टनर कोकोकोला, रेडियो पार्टनर मॉय एफएम, सर्पोटेड बाय बैंक ऑफ बड़ोदा, टीजीएस, राजस्थान ग्रामीण बैंक, सुरेश राठी, एचपीसीएल, अरिहन्त एकेडमी, श्रीराम सिक्युरिटी, नरेन्द्र पुरोहित (मुन्नसा), ललित पारवानी (गणेशम प्रोपर्टी) श्रीजी मीडिया हाउस, सिटीवाइब्स, फ्रेमवर्क्स, सोलंकी लाइट, मन इवेंट।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:29 pm

काशी में दुर्गा पूजा की धूम:कहीं अंगकोर तो कहीं बद्रीधाम जैसे पंडाल; तस्वीरों में देखिए नवरात्र उत्सव

काशी में नवरात्र और दुर्गा पूजा की रौनक छाई हुई है। शहर की गलियों और मोहल्लों को सजाया गया है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें देश के प्रसिद्ध मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की झलक देखने को मिल रही है। कहीं अंगकोर मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है, तो कहीं बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृति बनाई गई है। शिवपुर के मिनी स्टेडियम में हवामहल जैसा पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं चेतगंज पुलिस चौकी के पास श्मशान की आकृति वाला पंडाल भी चर्चा में है। 9 तस्वीरों में देखे काशी का नवरात्रि उत्सव…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:28 pm

चाइनीज मांझे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- पुलिस की कार्रवाई नाकाफी, खतरे से निपटने के लिए SOP बनाएं; 3 दिसंबर को अगली सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों को नाकाफी बताया है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी हलफनामे में भले ही कार्रवाई का जिक्र हो, लेकिन हकीकत यह है कि आए दिन अखबारों में चाइनीज मांझे से आम लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। डॉ. कमल कुमार जायसवाल की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने सरकार से कहा कि यदि चाइनीज मांझे के खतरे से निपटने के लिए पुलिस विभाग में कोई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) नहीं है, तो उसे तैयार किया जाए। कोर्ट बोला- कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सरकार ने चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। इसके बावजूद वास्तविक स्थिति यह है कि पुलिस के बताए गए प्रयास इस खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि समय-समय पर अखबारों में ऐसी खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जिनमें चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से आम लोगों के घायल होने की बात सामने आती है। इससे स्पष्ट है कि इस खतरे से निपटने के लिए लगातार और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। SOP बनाकर अगली सुनवाई पर पेश करें सरकारी वकील ने कोर्ट से यह बताने के लिए समय मांगा कि चाइनीज मांझे के खिलाफ अब तक क्या प्रयास किए गए हैं और क्या पुलिस विभाग में इस खतरे से निपटने के लिए कोई SOP मौजूद है। इस पर कोर्ट ने कहा कि कार्रवाई केवल एक बार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे लगातार जारी रखने के लिए स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए। यदि पुलिस विभाग में ऐसी कोई SOP नहीं है, तो सरकार इसे तैयार करे और अगली सुनवाई पर कोर्ट के सामने पेश करे। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:27 pm

सांझी उत्सव में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक:रोहतक में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम; लोक कलाकार कविता नांदल ने दी प्रस्तुति

रोहतक में हरियाणा लोक कला संघ की तरफ से हरियाणा की लुप्त होती जा रही सांझी कला व परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य स्तरीय सांझी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं ने दीवार पर सांझी माता को बनाते हुए लोक गीतों से हरियाणा की संस्कृति को जीवंत किया। राज्य स्तरीय सांझी कला उत्सव में हरियाणवी लोक कलाकार कविता नांदल उर्फ मामन की बहू ने शिरकत की और उनके साथ पायल व अरुणा जैसी सोशल कलाकार भी हरियाणवी परिधान में पहुंची। कलाकारों ने लोक नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में आए सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांझी कला को जीवंत करने का प्रयास कार्यक्रम के आयोजक हरविंद्र मलिक ने बताया कि सांझी उत्सव के माध्यम से हरियाणा की लोक कला को जिंदा रखने का प्रयास किया गया है। युवा पीढ़ी को हरियाणा की संस्कृति के बारे में पता होना चाहिए। सांझी उत्सव में प्रदेशभर से महिलाओं ने आकर दीवार पर सांझी माता का चित्र बनाया और एक उत्सव के रूप में आनंद लिया। हरियाणवी गीतों पर नाची कविता नांदल लोक कलाकार कविता नांदल उर्फ मामन की बहू ने अपने देसी अंदाज में कहा कि सारी लुगाइयां ने इतनी प्यारी सांझी बनाई है। साथ ही हमें भी नाचनै और गान का मौका मिल गया। सभी महिलाएं हरियाणवी कपड़ों में आई हुई है, जो हरियाणा की पुरानी संस्कृति को फिर से ताजा कर रही है। गढ़ी बोहर गांव की रहने वाली हैं कविता नांदल कविता नांदल उर्फ मामन की बहू गांव गढ़ी बोहर की रहने वाली हैं। कविता ने भजन कीर्तन मंडल से अपने सफर की शुरूआत की और सोशल मीडिया पर हरियाणवी लोकगीत, शादियों के मजाकिया गीत व चुटकले वाले किस्सों के कारण खबू वायरल हुई। कविता नांदल को इंटरनेट पर लोग उनके बोलने के बेबाक और ठेठ ग्रामीण अंदाज के कारण पसंद करते है। मामन की बहू के भजनों और कार्यक्रमों की मांग केवल रोहतक या हरियाणा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में माता के जागरण और भजन संध्याओं के लिए बुलाया जाता है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:25 pm

अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री, तस्कर नेटवर्क पकड़ा:भारी मात्रा में पटाखे बरामद-तीन गिरफ्तार, पिस्तौल व हवाला मनी के साथ 4 काबू

पंजाब के जंडियाला गुरु में पुलिस ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए वडाला इलाके में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान विदेशी पिस्तौल और हवाला राशि बरामद कर चार संदिग्धों को काबू किया है, जिनके मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे संदिग्धों से संपर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस ने वडाला इलाके में स्थित एक किराए के मकान पर औचक छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखे बना रहे साहिब सिंह, शिवा और कलबीर सिंह नामक तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह अवैध इकाई घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के चल रही थी, जिससे इलाके के लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ था।छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और पटाखा बनाने का सामान जब्त किया गया। पुलिस अब मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है। 1,550 किलो सामग्री, पोटाश और 1,200 हवाई पटाखे बरामद नाकाबंदी पर ग्लॉक पिस्तौल, 1.05 लाख हवाला कैश और पाक कनेक्शन दूसरी ओर, नवा पिंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई तरजिंदर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर हवेली के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 1 9mm ग्लॉक पिस्तौल 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस 1,05,000 रुपये की हवाला राशि बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल फोन की शुरुआती जांच करने पर पाकिस्तान में मौजूद संदिग्ध तत्वों के साथ सीधे संपर्क के सबूत मिले हैं। पुलिस ने अदालत से आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और हथियार सप्लाई चेन व नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन की अपील: केवल ग्रीन पटाखों का करें इस्तेमाल डीएसपी बलजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान केवल प्रशासन द्वारा मंजूर 'ग्रीन पटाखों' का ही उपयोग करें। उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करने और त्योहारी सीजन को शांति, सुरक्षा तथा आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:23 pm

खंडवा में एक घंटे की बारिश से बदला मौसम:रबी की बोवनी को फायदा, लेकिन गरबा-दशहरे की तैयारियों पर फिरा पानी

खंडवा में रविवार शाम तेज बारिश हुई। शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रात 7 बजे तक जारी रहा। इस दौरान करीब एक इंच बारिश होने की जानकारी है। बारिश से रबी सीजन की बोवनी के लिए तैयार खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, खेतों में खड़ी मक्का और कपास की फसल पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शहर में कई गरबा पांडालों के रविवार रात के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। दशहरे के लिए तैयार किए जा रहे रावण के पुतले भी भीग गए। जिले में किसान रबी सीजन की बोवनी की तैयारी कर रहे हैं। कई किसानों ने अगली फसल के लिए खेत तैयार कर लिए हैं। ऐसे में बारिश से खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे बोवनी की तैयारी में मदद मिल सकती है। हालांकि, जिले के कई इलाकों में मक्का और कपास की फसल अभी खेतों में खड़ी है। किसानों को चिंता है कि इस समय हुई बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। वास्तविक नुकसान का आकलन फसलों की स्थिति और खेतों में पानी जमा होने की जानकारी के बाद ही हो सकेगा। बारिश से गरबा पांडालों के कार्यक्रम निरस्त नवरात्रि के चलते शहर में जगह-जगह गरबा पांडाल सजाए गए हैं। रविवार रात भी यहां गरबा और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे। लेकिन तेज बारिश के कारण पांडालों में पानी पहुंच गया और आयोजन स्थल गीले हो गए। इसके चलते कई पांडालों में रविवार रात के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। नवरात्रि के अंतिम दिनों में गरबा आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम निरस्त होने से आयोजकों और प्रतिभागियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में भीगे रावण के पुतले दशहरे के लिए शहर में रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर इन्हें अंतिम रूप देने में जुटे थे, लेकिन रविवार शाम हुई बारिश से पुतले भीग गए। इससे उन्हें तैयार करने का काम प्रभावित हुआ है। पुतलों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भीगने से उन्हें सुखाने और तैयारी पूरी करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। दशहरे से पहले पुतलों को तैयार कर आयोजन स्थल तक पहुंचाना होता है। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद ही तैयारी का काम आगे बढ़ सकेगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:23 pm

कानपुर में डंपर ने बाइक सवार भाई को रौंदा, मौत:दूसरा भाई घायल; जर्जर सड़क पर बजरी से फिसली बाइक

कानपुर के पनकी-रामादेवी फ्लाईओवर पर रविवार को सड़क हादसे में दूसरी मौत हो गई। यशोदानगर के पास सड़क पर बिखरी बजरी से बाइक अनियंत्रित हुई, तभी पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में जाजमऊ निवासी गिरीश चंद्र सैनी (55) डंपर में फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके छोटे भाई राजीव सैनी ने बाइक से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जांच में डंपर पर लगी नंबर प्लेट स्विफ्ट कार के नाम पर दर्ज मिली। वाहन पर 49 हजार रुपए के 10 चालान भी बताए गए हैं। इसी मार्ग पर रविवार सुबह भी एक युवक की मौत हुई थी। एक ही दिन में दो मौतों के बाद सड़क की हालत और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। बजरी से बिगड़ा बाइक का संतुलन, डंपर में फंसे बुजुर्ग जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी गिरीश चंद्र सैनी अपने छोटे भाई राजीव के साथ निजी काम से कालपी गए थे। रविवार शाम करीब 7 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पनकी-रामादेवी फ्लाईओवर पर यशोदानगर के पास सड़क पर फैली बजरी से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। राजीव ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन गिरीश डंपर में फंस गए। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। गिरीश करीब 300 मीटर तक डंपर के साथ घिसटते चले गए। राहगीरों के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजीव को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। गिरीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह कागज के लिफाफे बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी सुमन और पांच बेटे शंकर, सुमेर, पीतांबर, जीतू व सतेंद्र हैं। डंपर पर कार की नंबर प्लेट, सुबह भी गई थी एक जान हादसे में शामिल डंपर पर लगी नंबर प्लेट की जांच में वह स्विफ्ट कार के नाम पर दर्ज मिली। वाहन पर 49 हजार रुपए के 10 चालान होने की भी जानकारी सामने आई है। इस मामले ने सड़क पर चल रहे वाहनों की जांच और निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार सुबह इसी घटनास्थल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एमआर सूरज मिश्रा (26) की मौत हो गई थी। वह नौबस्ता के जरौली से अपने मूल निवास प्रयागराज लौट रहे थे। एक ही दिन में एक ही मार्ग पर दो लोगों की मौत के बाद सड़क पर बिखरी बजरी, जर्जर सड़क और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:22 pm

जशपुर में तलवार दिखाकर युवक से लूटपाट:रुपए मांगे, मना किया तो बाइक लूटकर दी धमकी; 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग हिरासत में

जशपुर जिले के महादेवडांड़ में खेतों में फसल की जानकारी दर्ज कर रहे युवक से लूटपाट हुई। आरोपियों ने उसे तलवार दिखाकर रुपए मांगे, जब पैसे नहीं देने पर मोटरसाइकिल (CG 15 E 2606) लूट ली गई। साथ ही, आरोपियों ने मामले की थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों लेकर युवक को मारने के लिए भी दौड़ाया। अपनी जान बचाने के लिए युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और तलवार बरामद कर ली है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, पकरीकछार के संतोष कुमार (33) पिछले दो साल से बासेन और महादेवडांड़ क्षेत्र में खेतों में फसलों की जानकारी दर्ज करने का काम कर रहा है। 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह महादेवडांड़ के किसानपारा में सीसी रोड के पास खेत में फसलों के रिकार्ड रखने का काम कर रहा था। इसी दौरान डोन तिर्की अपने साथी अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया के साथ वहां पहुंचा। डोन के हाथ में तलवार थी। दोनों ने संतोष से पूछा कि वह उनके गांव में क्या करने आया है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे डराने-धमकाने लगे। आरोप है कि डोन ने तलवार दिखाकर संतोष से रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर मोटरसाइकिल लूटी संतोष ने जब अपने पास पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों के पांच अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर उससे रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल (CG 15 E 2606) लूट ली। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान डोन तिर्की तलवार लेकर संतोष को मारने के लिए दौड़ा। अपनी जान बचाने के लिए संतोष वहां से भाग निकला। बाद में उसने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच संतोष ने 16 अक्टूबर को बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान डोन तिर्की और अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आयुष कुजूर और चार अन्य नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने संतोष से उनकी पहचान कराई गई। पुलिस का कहना है कि संतोष ने सभी की पहचान की। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। तीन आरोपी जेल भेजे गए, चार नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पुलिस ने मामले में डोन तिर्की (19), अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया (19) और आयुष कुजूर (18 साल 11 महीने) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, 15 से 17 साल की उम्र के चार नाबालिगों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। वहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी बगीचा एसडीओपी दिलीप कुमार कोसले ने बताया कि महादेवडांड़ में फसलों की जानकारी दर्ज करने का काम कर रहे युवक को तलवार दिखाकर धमकाने, रुपए मांगने और मोटरसाइकिल लूटने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:21 pm

केन-बेतवा विस्थापितों का चिता आंदोलन 37वें दिन भी जारी:किसान नेता बोले-शरीर कमजोर, संकल्प मजबूत;22वें दिन भी अनशन जारी

विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की मांगों को लेकर जारी ‘चिता आंदोलन’ रविवार को 37वें दिन में पहुंच गया। केन-बेतवा, मझगायां, रुंझ और ललितपुर-सिंगरौली रेल मार्ग परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों की मांगों को लेकर जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर का आमरण अनशन 22वें दिन भी जारी रहा। संगठन के अनुसार, भटनागर का स्वास्थ्य कमजोर हो रहा है। इसके बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही। भटनागर बोले- शरीर भले ही कमजोर हुआ हो, लेकिन अन्याय के खिलाफ संकल्प और मजबूत हुआ है। प्रभावित महिलाओं ने निकाली रैली आंदोलन में शामिल प्रभावित आदिवासी महिलाओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में रैली निकाली। संगठन का कहना है कि विस्थापन को लेकर गांवों में चिंता का माहौल है और बच्चे भी आंदोलन के नारे दोहरा रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि आमरण अनशन के 22 दिन बीतने के बावजूद प्रशासन ने अनशनकारी के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था नहीं की। मकान तोड़ने और पुनर्वास प्रक्रिया पर सवाल आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही सात गांवों में मकान तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल और जेसीबी के इस्तेमाल की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने धारा 38 का हवाला देते हुए पुनर्वास से जुड़े नियमों के पालन का मुद्दा उठाया है। मुआवजे का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग संगठन ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों को दिए जाने वाले मुआवजे का पारदर्शी विवरण सार्वजनिक किया जाए और जिन मुकदमों को संगठन झूठा बता रहा है, उनकी जांच कराई जाए। संगठन ने कहा है कि मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:17 pm

ऋषि-मुनियों को लेकर विवादित दावा करने वाला टीचर अरेस्ट:फेसबुक पर लिखा- रावण नहीं, इन्हें जलाया जाए; पुलिस पकड़ने पहुंची तो भागने लगा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है। बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार बेदी (52) ने फेसबुक पर ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों को लेकर विवादित दावा किया था। पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस आरोपी टीचर को पकड़ने उसके गांव पहुंची। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। विवादित पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन ने की शिकायत पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को चराईडांड़ निवासी करनैल सिंह (54), जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 15 अक्टूबर को फेसबुक पर हेमंत बेदी नाम के अकाउंट से एक पोस्ट देखी थी। शिकायत के अनुसार, पोस्ट में हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों के संबंध में आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की गई थीं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि इससे हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समाज में आक्रोश की स्थिति बनी। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मामला दर्ज कर आरोपी को नोटिस जारी शिकायत के आधार पर कुनकुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी हेमंत बेदी कांसाबेल के ग्राम बिहावत का निवासी है। जांच के दौरान आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत टीम नोटिस देने पहुंची थी। पुलिस को देख भागने लगा आरोपी इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद पोस्ट करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया गया। 17 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण में आगे की जांच जारी है। SSP के निर्देश पर हुई तुरंत कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, ASP राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन और SDOP कुनकुरी राजेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: SSP एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है। किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ……………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… AI वीडियो में जीसस को देवताओं का पिता बताया: फेसबुक पर 50 वीडियो अपलोड, लाखों व्यू मिले, हिंदू संगठनों ने की आपत्ति; FIR दर्ज राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ AI जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फेसबुक पर अपलोड किए गए इन वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए गए हैं। …पढ़िए पूरी खबर

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:10 pm

रानियां में बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप, युवाओं ने दिखाया दमखम:शीशपाल कंबोज ने विजेताओं को ट्रॉफी-नकद पुरस्कार दिए, बोले-फिटनेस नशे से दूर रखती है

सिरसा जिले के रानियां में स्थित किसान विश्राम गृह में बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें सिरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता और मेहनत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा हलका प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न वर्गों में विजेता रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ‘नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता’ इस अवसर पर शीशपाल कंबोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं का रुझान जिम और फिटनेस के प्रति बढ़ रहा है। नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में सहायक है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करती हैं। उन्होंने आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए। इन लोगों ने जीती ट्रॉफियां प्रतियोगिता में आकाश राय, अभिजोत, जोसन, सुखजीत सिंह, जगदेव सिद्धू और पीयूष ने अलग-अलग वर्गों में ट्रॉफियां जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजन में दीपक अरोड़ा बब्बू, भूपेंद्र सिद्धू, नित्या अरोड़ा, महेंद्र सिंह और अमनदीप सिंह का योगदान रहा। इस मौके मार्केट कमेटी रानियां के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र छापोला, गौरव मेहता, पूर्व सरपंच राजेंद्र कंबोज, महेंद्र गंगानगरिया भी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:09 pm

पुराने विवाद के चलते युवक की कार चढ़ाकर हत्या:भाई बोला-हमने उनके परिवार के सदस्य को मारा था, बदला ले रहे; 6 पर आरोप

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में सेमरा बुजुर्ग गांव के पास रविवार शाम गढ़ाकोटा निवासी 35 वर्षीय परम उर्फ चिक्कू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उनकी बाइक के आगे कार लगाकर उन्हें गिराया और धारदार हथियारों से हमला किया। परिजनों के मुताबिक, इसके बाद उन पर कार भी चढ़ाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीजा के घर से लौट रहा था परिवार मृतक के छोटे भाई अनिल यादव ने बताया कि परिवार सागर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के टड़ा गांव में अपने जीजा के घर गया था। कुछ दिन पहले जीजा की मौत होने के कारण वे वहीं रुके हुए थे। रविवार शाम वे वहां से घर लौट रहे थे। अनिल के मुताबिक, परम उर्फ चिक्कू यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक से आगे चल रहे थे, जबकि वह पीछे आ रहा था। अनिल ने बताया कि सेमरा बुजुर्ग गांव के पास एक कार बाइक के आगे आ गई, जिससे उसका भाई नीचे गिर गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया और कार चढ़ाई। अनिल के अनुसार, जब वह भाई को बचाने पहुंचा तो हमलावर उसकी ओर भी आए। जिसके बाद वह वहां से जान बचाकर भाग निकला। अस्पताल में मृत घोषित किया घटना के बाद अनिल ने 108 एंबुलेंस की मदद से परम यादव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पथरिया अस्पताल में रखवाया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आनंद कलादगी भी पथरिया पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मामले में पिम्मू यादव, छोटू यादव, नरेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, वीरेंद्र यादव और नीरज यादव पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुराने विवाद का आरोप, पुलिस जांच जारी मृतक के भाई अनिल यादव ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद है। उसके मुताबिक, कुछ साल पहले पीड़ित परिवार के किसी सदस्य ने आरोपी परिवार के एक युवक की हत्या की थी। उसके बाद से दूसरे पक्ष के साथ रंजिश चल रही थी। अनिल ने दावा किया कि इसी रंजिश के चलते उसके भाई पर हमला किया गया। वहीं, पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि शुरुआत में परम यादव के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। मृतक की पत्नी ने हमले की बात बताई है। एसडीओपी के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी ने क्या कहा? एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मृतक परम उर्फ चीकू यादव हत्या के मामले में 1 साल पहले ही जमानत पर बाहर आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पथरिया पुलिस की दी टीमें लगाई गई हैं। आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पत्नी के बताए अनुसार आरोपियों ने कार चढ़ाने के बाद लाठी डंडों से हमला किया। साथ ही पत्नी पर भी हमला करने का प्रयास किया। सिर में गहरी चोट लगने और अधिक खून बहने से ही परम की मौत हुई है। जानकारी में यह सामने आया है की पुरानी रंजिश के चलते ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। गढ़ाकोटा में दोनों ही पक्षों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और इसी के चलते आज यह हत्या हुई है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:09 pm

अशोकनगर में बारिश, चने के आकार के ओले गिरे:धान की फसल को नुकसान का डर; माता पंडाल में भी परेशानी हुई

अशोकनगर जिले में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। ईसागढ़ क्षेत्र में काफी देर तक बारिश होती रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर चने के आकार के ओले भी गिरे। वहीं, जिले के कई हिस्सों में केवल बादल छाए रहे। देर शाम तक कई स्थानों पर गरज-चमक का दौर जारी रहा। बारिश और बादल छाने से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई। रविवार को दोपहर तक मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन इसके बाद अचानक आसमान में बादल छाने लगे। कुछ देर तक बादल छाए रहे इसके बाद बारिश शुरू हो गई। जिले में इस समय खरीफ फसलों की कटाई का काम चल रहा है। अधिकांश स्थानों पर सोयाबीन की फसल कट चुकी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मक्का की कटाई और भुट्टों की तुड़ाई जारी है। वहीं, धान की फसल भी लगभग पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कई क्षेत्रों में किसानों ने धान की खेती की है। इन इलाकों में बारिश होने से पककर तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। खासकर जिन खेतों में धान की कटाई होना बाकी है, वहां बारिश से फसल प्रभावित हो सकती है। अचानक मौसम बदलने और बारिश शुरू होने से माता के पंडालों में भी व्यवस्थाएं करनी पड़ीं। बारिश से बचाव के लिए आयोजकों ने टेंट के ऊपर तिरपाल लगाए, ताकि पंडालों के अंदर पानी नहीं पहुंचे। वहीं, देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक होने से बारिश की आशंका बनी रही।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:08 pm

कोलकाता हादसे के बाद अलर्ट मोड पर दिल्ली, दुर्गा पूजा पंडालों की बढ़ी सुरक्षा; दमकल और एंबुलेंस की तैनाती

कोलकाता में हुई घटना के बाद दिल्ली के पंडालों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थलों पर दमकल, एंबुलेंस, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जागरण 18 Oct 2026 8:06 pm

नागौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:सर्किट हाउस के सामने मदन राठौड़ का पुतला फूंका, बयान से आक्रोश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में नागौर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के सामने मदन राठौड़ का पुतला फूंका और उनके बयान की निंदा करते हुए स्पष्टीकरण देने की मांग की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया। शहीदों के बलिदान को बताया सर्वोपरि प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान सर्वोपरि है। ऐसे गंभीर विषयों पर बयान देते समय राजनीतिक नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए संघर्ष किया है। बांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खान, बासनी चेयरमैन शौकत अली, प्रवीण सोलंकी, सलीम अंसारी, भानूप्रकाश सैनी, अजय चांगरा, सोमेश सोलंकी, बबलू, कासम, नरेश, मोहम्मद अली, विजय, इकबाल, जयेश, राहुल, राजेश और रामदेव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:05 pm

दशहरा से पहले हरदा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा जांची; शांति भंग करने वालों को चेतावनी

हरदा में दशहरे के त्योहार से पहले रविवार शाम को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाने का बल शामिल था। इसका मकसद शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। एसडीओपी शालिनी परस्ते के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर मुख्य बाजार, चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शरारती तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। फ्लैग मार्च में सिटी कोतवाली थाना टीआई रोशनलाल भारती और सिविल लाइन थाना टीआई आर एस तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस को सतर्क रहने और संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखने को कहा गया। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:04 pm

गुना में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश:नवमी के पंडाल उड़े, दशहरे की तैयारियों पर फिरा पानी; पोल भी गिरे

गुना में रविवार शाम अचानक मौसम बदल गया। सुबह से बादल छाए हुए थे। शाम 6 बजे के आसपास तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण कई इलाकों में पंडाल उड़ने की बात सामने आई है। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल भी छा रहे थे। रविवार सुबह से भी बादल छाए हुए थे। तस्वीरें देखें… आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई रविवार शाम 4 बजे से आसमान में घने बादल छाने लगे थे। शाम 6 बजते बजते तेज हवा और बिजली के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश के कारण कई पंडालों में नुकसान की बात सामने आई है। नवमी पूजन और दशहरे की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। दशहरे के मुख्य कार्यक्रम के लिए दशहरा मैदान में तैयारियां की जा रही थीं। हालांकि, बारिश के कारण तैयारियों को रोकना पड़ा। कुछ पोल भी गिरे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:03 pm

बक्सर में हाईवे पर दो हादसों में 2 की मौत:2 बाइक सवार घायल; एक मृतक की पहचान नहीं, बुजुर्ग को टक्कर मारकर बस ड्राइवर भागा

बक्सर में एनएच-922 पर बड़का ढकाइच गांव के पास रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि दूसरे की पहचान सिमरी के चकनी गांव निवासी लाल बिहारी यादव (65) के रूप में हुई है। बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, दो युवक घायल पहली घटना रविवार सुबह हुई। राज कुमार (23) और सूरज केशरी (21) बाइक से लौट रहे थे। बड़का ढकाइच के पास उनकी बाइक सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति से टकरा गई। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। राज कुमार का वाराणसी में और सूरज केशरी का बक्सर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मृतक अधेड़ की पहचान करने में जुटी है। बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई। सिमरी के चकनी गांव निवासी लाल बिहारी यादव बड़का ढकाइच के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस की पहचान करने और चालक का पता लगाने में जुटी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 7:59 pm