...

ओपीएस और डीए के मुद्दे पर आप' सरकार कर्मियों के साथ की वादाखिलाफी : कांग्रेस

भास्कर न्यूज | अमृतसर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) और महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर कांग्रेस ने पंजाब की ‘आप’ सरकार पर कर्मचारियों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर (रिटा.) अनूमा आचार्य ने आरोप लगाया कि 2022 में सत्ता में आने के बाद आप सरकार ने ओपीएस का नोटिफिकेशन जारी कर कर्मचारियों से किया वादा पूरा करने का दावा किया था, लेकिन 4 साल बाद भी किसी कर्मचारी को एनपीएस से ओपीएस में ट्रांसफर नहीं किया गया। अनूमा आचार्य ने कहा कि नवंबर 2022 में सरकार ने ओपीएस लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें विस्तृत स्कीम और एसओपी बाद में जारी करने की बात कही गई। इस समय साल 2026 चल रहा है, लेकिन अभी तक एक भी कर्मचारी एनपीएस से ओपीएस में ट्रांसफर नहीं हुआ। कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य ने आरोप लगाया कि 2024 के बाद से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं किया जा रहा। इस अवसर पर पीपीसीसी प्रवक्ता नरिंदरपाल सिंह संधू, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, कार्यकारी अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला और अमृतसर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिट्ठू मदान भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 5:30 am

हीरामंडी को लेकर संजय लीला भंसाली ने खोले ये राज़

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, और मनीषा कोईराला जैसे सितारों की कास्ट शामिल है। इस श्रृंखला ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, हालांकि भंसाली ने खुलासा किया कि उनकी प्रारंभिक कास्टिंग विकल्प फाइनल कास्ट से अलग थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मूल रूप से हीरामंडी को रेखा, करीना कपूर और रानी मुखर्जी के साथ एक फिल्म के रूप में देखा था। हालांकि, स्टोरी के बड़े होनेके कारण इसे फिल्म के बजाय एक सीरीज़ में बदल दिया गया। भंसाली ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से हीरामंडी के कॉसेप्ट पर काम कर रहे थे। श्रृंखला स्वतंत्रता से पहले के लाहौर में स्थित हीरा मंडी जिले में दरबारऔर नवाबों पर है। शुरू में, कास्टिंग ने वर्षों में कई बदलावों का सामना किया, जिसमें माहिरा खान, इमरान अब्बास, और फवाद खान जैसे नाम विभिन्न समयों पर विचार किए गए। अंततः, प्रोडक्शन ने एक नई कास्ट पर फैसला किया । हीरामंडी एक पीरियड ड्रामा है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार ने किया है। कहानी लाहौर के हीरा मंडी जिले में तवायफों के जीवन पर है, फिल्म की कहानीब्रिटिशकाल के दौरान की कहानी है, जहां एक वैश्यालय की महिलाएं आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं।। प्रमुख अभिनेताओं के साथ, श्रृंखला में मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी नवाबों की भूमिका में हैं। जियो फाइबर को कड़ी टक्कर दे रहा है एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर, जानिए सभी फ्री ओटीटी प्लान्स की लिस्ट ₹10,000 से कम में मिलेंगे ये 5 बेहतरीन स्मार्ट टीवी, पूरा दिन देखने का मन करेगा जियो सिनेमा के दो नए प्रीमियम प्लान लॉन्च, सिर्फ ₹29 में मिलेंगे इतने फायदे

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 1 May 2024 4:05 pm