...

प्राइवेट कैफे-शाही इंटीरियर, इतना आलीशान है हिमेश का घर

म्यूजिक की दुनिया में तो हिमेश रेशमिया का बड़ा नाम है. रियल लाइफ में भी वो लैविश लाइफ जीते हैं. उनका लाइफस्टाइल किसी राजा-महाराजा से कम नहीं है.

आज तक 18 Oct 2026 4:53 pm

Jailer 2 Worldwide Box Office: 'जेलर 2' बनीं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म! इन 2 मूवीज को दी मात

रजनीकांत की 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी के साथ रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी की है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 4:32 pm

दिन में 3 बार बदलता है करीना का मिजाज! सैफ बोले- पढ़ा लिखा होता तो फिल्में ही करता?

करीना कपूर खान उस वक्त थोड़ा शॉक्ड रह गईं, जब सैफ ने कपिल के शो पर कह दिया कि वह पढ़े लिखे होते तो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं कर रहे होते।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 4:25 pm

वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

नीरज पांडे की फिल्म ‘गजब रात’ में मनोज बाजपेयी पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित के किरदार में नजर आएंगे। एक मर्डर केस और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। यह वन-नाइट थ्रिलर तेजी से बदलते घटनाक्रम और कई उपकथाओं के जरिए सस्पेंस रचती है। फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर राजेश चौधरी के मुताबिक, कहानी की रफ्तार और अलग-अलग किरदारों के बीच उलझे घटनाक्रम इसकी खासियत हैं। 'गजब रात' का प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। भोपाल का एक अस्पताल बना प्राइम स्पॉट, दिल्ली में भी हुई है इसकी शूटिंग फिल्म के लिए भोपाल में दिल्ली का माहौल री-क्रिएट हुआ। राजेश के मुताबिक, एक निर्माणाधीन अस्पताल को शूटिंग के लिए डेवलप किया गया। फिल्म की जरूरतों के हिसाब से इसमें लगभग 60 फीसदी अतिरिक्त काम कराया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में भी शूटिंग हुई है। नुसरत के किरदार और घायल लड़की का रहस्य अभी बरकरार राजेश के मुताबिक, मनोज अपने किरदार को उसकी परिस्थितियों, पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व के हिसाब से गढ़ते हैं। फिल्म में उनके कॉप किरदार की पहचान सिर्फ उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार से भी उभरती है। वहीं, नुसरत का किरदार और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के बीच संबंध भी कहानी के रहस्य का हिस्सा हैं। फिल्म में नुसरत की भूमिका क्या होगी इस पर अभी कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, विजुअल को तैयार करने में समय बचाया ‘गजब रात’ के प्रोडक्शन में एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। राजेश बताते हैं...‘डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, रेफरेंस जुटाने और शुरुआती विजुअल प्रेजेंटेशन तैयार करने में समय बचाया। इससे निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और प्रोडक्शन डिजाइनर के बीच सीन की इमैजिनेशन करना भी आसान हुआ। पहले जहां स्केच, किताबों, तस्वीरों और वास्तविक लोकेशन के अध्ययन पर अधिक समय लगता था, वहीं अब तकनीक की मदद से शुरुआती जानकारी जल्दी उपलब्ध हुई। बाकी कहानी के हिसाब से लोकेशन, सीन और माहौल तय करने के लिए इंसानी समझ और रचनात्मक सोच जरूरी रही। फिल्म की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं राजेश का मनोज के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने ‘सोनचिरैया’ और ‘इंस्पेक्टर झांडे’ के दौरान मनोज के साथ काम किया है। उनके मुताबिक, ‘गजब रात’ की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं और घायल लड़की का रहस्य जांच को नया मोड़ देता है। फिल्म का जोर तेज रफ्तार घटनाक्रम, अलग-अलग किरदारों की आपस में जुड़ती कहानियों और सस्पेंस पर है। वहीं राजेश का कहना है कि प्रोडक्शन डिजाइनर का काम निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के साथ तालमेल बनाकर स्क्रिप्ट के अनुरूप सेट और लोकेशन तैयार करना होता है। शूटिंग के दौरान एक्टर्स से बातचीत भले ही काम तक सीमित रहे, लेकिन साथ बिताया समय टीम के बीच सहजता भी बढ़ाता है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 4:20 pm

हर्षिता गौर : बचपन में सीता बनती थीं

मुंबई, 'मिर्जापुर' में डिम्पी पंडित और 'सड्डा हक' में संयुक्ता के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने बचपन के दिनों में मनाए जाने वाले दशहरे के त्योहार को याद किया।

देशबन्धु 18 Oct 2026 4:10 pm

बुल्ले शाह की शायरी से इंस्पायर है Shah Rukh Khan का आइकॉनिक गाना, 28 सालों से बना हुआ है 'पार्टी एंथम'

Shah Rukh Khan का यह आइकॉनिक गाना 28 साल से 'पार्टी एंथम' बना हुआ है, जो सूफी संत और कवि बुल्ले शाह की शायरी से प्रेरित है।

जागरण 18 Oct 2026 4:01 pm

कर्ज के बीच राजपाल का पत्नी के लिए इमोशनल पोस्ट:मुश्किल दौर में भी साथ नहीं छोड़ा, कर्जदार हूं; एक्टर से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा

कर्ज के चेक बाउंस मामले और लंबे कानूनी विवाद का सामना कर रहे एक्टर राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राजपाल यादव ने कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने के लिए अपनी पत्नी को 'परिवार का हीरा' बताया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी की आपाधापी और मुश्किल समय में आपा खोए बिना राधा ने उनका और पूरे परिवार का साथ निभाया। राजपाल ने कहा कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा कर्ज उनकी पत्नी का है। 'माता-पिता और ईश्वर के बाद सबसे बड़ा कर्ज पत्नी का' पत्नी राधा के जन्मदिन के मौके पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि माता-पिता, गुरु और परमात्मा के बाद अगर उनकी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह उनकी पत्नी राधा का है। इस कर्ज को वे खुशी से स्वीकार करते हैं। राजपाल ने लिखा कि मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी तुमने परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। यह सपना मेरा था, लेकिन इसे तुमने पूरा किया। 'तुम हमारे परिवार में हीरा हो, हमेशा प्यार करता रहूंगा' राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि राधा ने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, बल्कि अपना सब कुछ परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने लिखा, सच में तुम हमारे परिवार में एक हीरा हो। इन सब के लिए मैं जीवनभर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा रहूंगा। उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए जिंदगी भर साथ और प्यार देने का वादा किया। चेक बाउंस का मामला मध्यस्थता में चेक बाउंस मामले में बॉलवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए समाधान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट में जमा राजपाल का पासपोर्ट रिलीज करने को भी कहा है। राजपाल यादव का यह कानूनी विवाद मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसमें 22 करोड़ रुपए के चेक बाउंस का दावा किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए राजपाल ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आभारी हैं, जिसने 14 साल में पहली बार उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के हर आदेश का पालन करेंगे। 2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी। 2003 में हुई थी शादी, मुश्किलों में भी संभाला परिवार यह राजपाल यादव की दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी करुणा का बेटी ज्योति को जन्म देने के कुछ समय बाद निधन हो गया था। इसके बाद साल 2003 में राजपाल ने राधा से शादी की। राधा ने राजपाल की पहली बेटी ज्योति को अपने बच्चों की तरह संभाला। राजपाल और राधा की दो बेटियां हैं, जिनका नाम हर्षिता और रेहांशी है। राजपाल ने कहा कि कानूनी और आर्थिक संकट के दौर में राधा ने कभी हिम्मत नहीं हारी और परिवार को बिखरने से बचाया। ये खबर भी पढ़ें राजपाल यादव से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा:बोले- मौसी कहती थीं लंगूर को हूर मिल गई; शॉपिंग से लेकर घर का हिसाब-किताब संभालती हैं बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। राजपाल अपनी पत्नी को सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत और अपने सफर की बैकबोन मानते हैं। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 3:51 pm

ग्लैमर से परे, अपनी शर्तों पर किया काम; हिंदी सिनेमा की 'मर्दानी' Rani Mukerji के सफर पर एक नजर

रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में तीन दशक पूरे किए हैं, जहां उन्होंने अपनी शर्तों पर लीक से हटकर कई दमदार भूमिकाएं निभाईं।

जागरण 18 Oct 2026 3:36 pm

क्या सलमान से क्लैश से बचने के लिए बदली गई प्रभास की 'स्पिरिट की रिलीज डेट? अब रणबीर से होगी टक्कर

प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट की नई रिलीज डेट आ गई है। पहले सलमान खान से टक्कर होने वाली थी। अब प्रभास की फिल्म रणबीर कपूर की रामायण 2 से टकराएगी। जानिए कब रिलीज हो रही है ये एक्शन फिल्म।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 3:32 pm

Bigg Boss: किसके 'वश' में है कौन सा खिलाड़ी? सलमान खान ने इस गेम के जरिए खोली पोल!

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया यह गेम। सामने आएंगे सबके राज।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 3:27 pm

The Paradise OTT Release: ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार 'द पैराडाइज', जानें- कब और कहां देख पाएंगे नानी की मूवी?

'द पैराडाइज' को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया और इसकी कहानी भी श्रीकांत ने ही लिखी है। फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कादायु लोहार, राघव जुयाल जैसे स्टार्स दिखे।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 3:22 pm

लहर-लहर:गम, खुशी, मोहब्बत भीतर की सरगम हैं... इन जज्बातों के साथ जन्म लेते हैं हम

इमोशन, जज्बात एक सरगम की तरह हैं। अगर आप सोच सकते हैं, अगर आपके पास एक मस्तिष्क है, जो आपको इंसान बनाता है, तो आपके भीतर भावनाएं भी होंगी ही। मैं अच्छी-बुरी भावनाओं की बात नहीं कर रहा हूं। सभी प्राणियों में इंसान का दिमाग सबसे बड़ा है। ऐसा क्यों? वैसे आकार में तो हाथी का दिमाग इंसान के दिमाग से बड़ा होगा, क्योंकि उसका शरीर बड़ा होता है। लेकिन शरीर के अनुपात में सबसे बड़ा दिमाग इंसान का होता है। इंसान के शरीर का नर्वस सिस्टम उसके शरीर को पूरी तरह नियंत्रित कर लेता है, लेकिन उसके बाद भी इंसान के दिमाग में इतनी एनर्जी और जगह बचती है कि वह और भी बहुत कुछ कर सकता है। अगर कोई आपको देखकर हाथ हिलाता है, तो दिमाग कहता है कि हाथ हिलाओ। तभी हाथ हिलता है। नर्वस सिस्टम मैसेज भेजता है कि हाथ उठेगा, तो आपका हाथ उठता है। लेकिन जिंदगी के सारे बेसिक काम, जैसे खाना, पीना, परिवार बढ़ाना, ये सब करने के बाद भी इंसान और बहुत कुछ कर सकता है और उसने किया भी है। आप देखिए कि इंसान ने अपना सफर कहां से शुरू किया था और आज वह कहां तक पहुंच गया है। जब इंसान के दिमाग में इतनी जगह है, तो जिन बातों से उसे कभी तकलीफ हुई थी, वे भी उसमें रह जाती हैं, जिसे आप गम कहते हैं। इसी तरह, वे बातें जो बहुत अच्छी लगीं और जो बहुत प्यारी लगीं, उनकी याद और खयाल भी रह जाता है। इसे मोहब्बत कहते हैं। आपके साथ कभी बहुत बुरा हुआ था और जिसने आपको बहुत तकलीफ भी दी थी, उसके खिलाफ गुस्से या नफरत के लिए भी दिमाग में जगह रहती है। हमारे मस्तिष्क में इतनी जगह है कि जो भी घटनाएं और बातें हमारे साथ हुईं, उनसे जो प्रतिक्रियाएं हुईं और आपने उनका जो नतीजा निकाला, वह सब दिमाग में रह जाता है। खास बात यह है कि ये गुण आपके खून में चलते रहते हैं। जब बच्चा जन्म लेता है, तो वह ‘ब्लैंक’ नहीं होता। ऐसा नहीं है कि तब उसके जज्बात नहीं होते। ये सब तो सदियों से हो रहा है और उसके खून में शामिल है। उसके डीएनए में हैं ये जज्बात, अच्छे भी, बुरे भी। और ऐसा इसलिए है कि उसके पास जज्बात रखने की जगह है। वह जो देखता है, सोचता है और जो इंस्टिंक्ट्स (सहज-बोध) उसमें हैं, वे उसके डीएनए में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आ रही हैं। बच्चा पैदा होता है, उसे भूख लगती है और वह रोने लगता है। ये उसके जज्बात ही हैं, जो उसे रुला देते हैं। मां उसे गले लगाती है, तो वह चुप हो जाता है। ये भी उसके जज्बात हैं, जो उसके खून में उसके साथ हमेशा से चलते आए हैं। लेकिन कुछ जज्बात जिंदगी के तजुर्बों से बनते हैं, और इसलिए बनते हैं, क्योंकि कोई घटना आपके साथ होती है। लेकिन कोई घटना जज्बात नहीं होती है। एक हादसा, एक वाकया जज्बात नहीं है। लेकिन उससे जो आपने महसूस किया, उससे आप जिस नतीजे पर पहुंचे, जिस नतीजे को आप कहीं भी अप्लाई कर सकते थे, वह जज्बात है। और वे जज्बात भी आपके साथ रह जाते हैं। आप उसकी वजह भूल जाते हैं कि यह कैसे बना था, लेकिन वह एहसास आपमें रह जाता है- चाहे वह गम हो, गुस्सा हो या खुशी। ये एक सरगम है। आप उसे लेकर पैदा ही हुए थे, दो-तीन सुर लेकर। लेकिन वक्त के साथ, आपके तजुर्बों से, वह सरगम पूरी होती है। किस वजह से ऐसा हुआ था, यह याद नहीं रहता, लेकिन यह एहसास रह जाता है कि गम क्या है, खुशी क्या है, मोहब्बत क्या है, किसी को ‘मिस’ करना क्या है। ये सारे जज्बात, इमोशन या भावनाओं की एक सरगम आपमें पैदा होने के साथ ही मौजूद होती है, जो जिंदगी के अनुभवों और वक्त के साथ पूरी होती जाती है। (संपादन और समन्वय- अरविंद मण्डलोई)

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 3:15 pm

प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म में बाघ शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, कॉमेडी मूवी से फिर धमाल मचाने को तैयार 'खिलाड़ी'?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 1970 के दशक की एक कॉमेडी फिल्म के लिए प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं।

जागरण 18 Oct 2026 2:45 pm

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के फिनाले सीजन के दूसरे एपिसोड में साथ नजर आएंगे। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में कपल ने अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया।

समाचार नामा 18 Oct 2026 2:42 pm

पवन सिंह को कोर्ट ने फटकारा, तीसरी बार नहीं पहुंचे तो लगा जुर्माना, पत्‍नी बोली- जिंदगी बर्बाद कर दी

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। दोनों के बीच रिश्तों में खटास आने के बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी। इसके बाद से दोनों के बीच कानूनी विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है।

देशबन्धु 18 Oct 2026 2:33 pm

दिवाली पर रिलीज होगी प्रभास की स्पिरिट, रामायण से होगी सीधी टक्कर

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट बदलकर 29 अक्टूबर 2027 कर दी है. दिवाली पर रिलीज होने वाली यह फिल्म, नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 2' को टक्कर देगी.

आज तक 18 Oct 2026 2:31 pm

2027 का सबसे बड़ा क्लैश: रणबीर कपूर की रामायण से टकराएगी प्रभास की स्पिरिट

प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस रिलीज डेट के साथ एक बड़े क्लैश को लेकर चर्चा हो रही है और वो क्लैश होगा स्पिरिट और रामायण 2 के बीच।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 2:24 pm

सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, एक्टर ने बताई वजह

सलमान खान ने शनिवार को टीवी शो ‘बिग बॉस’ में बताया कि उनकी मां सलमा खान से शादी को लेकर उनके नाना, सलीम खान से नाराज थे। उन्होंने सलीम खान से 5 साल तक बात नहीं की। सलमान के मुताबिक, नाना की नाराजगी धर्म को लेकर नहीं थी। उन्हें चिंता थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति से शादी कर रही है, जो अभिनेता बनना चाहता था। नाना को किस बात पर आपत्ति थी सलमान ने बताया कि उनकी मां के भाई-बहन इस शादी के लिए तैयार थे और सलीम खान को पसंद करते थे, लेकिन नाना को चिंता थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री के माहौल में कैसे रहेगी। सोहेल के जन्म पर मिठाई लेकर पहुंचे सलमान ने बताया कि सोहेल के जन्म के बाद नाना मिठाई लेकर उनके घर पहुंचे थे। उन्हें इस बात का अफसोस था कि वे अपने नातियों को बड़ा होते नहीं देख पाए। सलमान के मुताबिक, नाना को इस बात का पछतावा आखिरी सांस तक रहा। उन्होंने यह भी बताया कि जब कभी सलमा और सलीम के बीच झगड़ा होता और सलमा मायके जातीं, तो नाना उन्हें घर में नहीं आने देते थे। वे कहते थे कि सलमा कभी भी घर आ सकती हैं, लेकिन झगड़े के बाद नहीं। सलमान ने पिता से मांगी माफी शनिवार को एपिसोड में सलमान खान ने कहा, “हम सभी को कभी न कभी किसी बात का पछतावा होता है। कुछ दिन पहले मैं अपने पिता के साथ बैठा था। मैंने उनसे कहा कि अगर बेटे के तौर पर मुझसे कभी कोई गलती हुई हो, मेरी किसी बात से उन्हें दुख पहुंचा हो या मैंने उन्हें निराश किया हो, तो मुझे माफ कर दें।” सलीम और सलमा की प्रेम कहानी सलीम खान और सलमा खान की प्रेम कहानी तब शुरू हुई, जब दोनों के अपार्टमेंट आमने-सामने थे। उस समय सलमा का नाम सुशीला चरक था। दोनों ने 1964 में शादी की। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया। इस शादी से दोनों के चार बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा हुए। सलीम खान को शादी के बाद शंकर कहा जाने लगासलीम खान ने बताया था कि शादी के बाद उनका नाम भी शंकर हो गया था। दरअसल, सलीम खान से अरबाज खान के शो में एक सवाल पूछा गया था कि उनका नाम शंकर कैसे पड़ा था। इसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा था कि उनके और सलमा के बारे में जब उनके घर पर पता चला था, तो सलमा की नानी उनका काफी समर्थन करती थीं। सलीम खान ने आगे कहा था कि सलमा की नानी उस घर में इकलौती थीं, जो उनसे बात करती थीं। पता नहीं क्यों और किस वजह से, लेकिन वे उन्हें शंकर कहती थीं। जब भी वे उनके घर जाते थे, तो नानी कहती थीं, ‘मेरा शंकर आया है।’ सलीम खान ने बताया था कि सलमा की नानी की उम्र उस समय लगभग 92 साल थी। एक बार वे काफी बीमार हो गई थीं, तो सलीम को नानी से मिलने के लिए बुलाया गया था। तब वे कोमा जैसी स्थिति में थीं। वे लगभग जा चुकी थीं। सलीम उनसे अपने उसी अंदाज में मिले थे। उन्होंने जाकर कहा, ‘आजी, आपका शंकर आ गया है।’ उन्होंने आजी को दो बार आवाज लगाई, लेकिन वे नहीं उठीं। सबको लगने लगा था कि नानी चल बसीं, लेकिन जब उन्होंने तीसरी बार कहा, ‘आजी, आपका शंकर आया है’, तो यह सुनकर वे तुरंत उठकर बैठ गईं। सलीम ने कहा था कि इसके बाद वे शंकर नाम से फेमस हो गए थे। हालांकि, इसके 6 महीने बाद सलमा की नानी का देहांत हो गया था। सलमा से शादी के कई साल बाद सलीम खान को एक्ट्रेस और डांसर हेलेन से प्यार हुआ। दोनों ने 1981 में शादी कर ली। उस समय सलीम पहले से सलमा से शादीशुदा थे। सलीम खान ने बताया था कि यह फैसला शुरुआत में परिवार के लिए मुश्किल था। हालांकि, समय के साथ परिवार के रिश्ते बेहतर हुए। शादी के बाद हेलेन और सलीम खान की कोई संतान नहीं हुई। उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया। अर्पिता की सलमान खान से बॉन्डिंग बेहद खास है। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म ‘बारात’ से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। ……….. यह खबर भी पढ़ें... ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी’: ‘दस का दम’ नहीं करना चाहते थे सलमान, पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला सलमान खान ने हाल ही में बताया था कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट नहीं करना चाहते थे। उस समय उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर कई खबरें चल रही थीं। ऐसे में उन्होंने पिता सलीम खान से शो को लेकर सलाह ली थी। सलीम खान ने उन्हें अपनी पर्सनैलिटी और परवरिश पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। इसके बाद सलमान ने शो करने का फैसला किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 2:23 pm

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'मिर्जापुर' में डिम्पी पंडित और 'सड्डा हक' में संयुक्ता के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने बचपन के दिनों में मनाए जाने वाले दशहरे के त्योहार को याद किया।

समाचार नामा 18 Oct 2026 2:20 pm

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

'सास बिना ससुराल', 'मैं ना भूलूंगी', 'त्रिदेवियां' और 'रिश्ता डॉट कॉम' जैसे शो में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा पिछले 10 साल से टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रही है...

खास खबर 18 Oct 2026 2:06 pm

दूसरे एपिसोड में चिपकू हुए करण जौहर, रश्मिका ने साल भर किया विजय को प्रपोज!

Koffee with Karan 9: कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। जानिए इस एपिसोड में दर्शकों को क्या मिलेगा खास?

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 1:53 pm

जैकी श्रॉफ ने की पुरानी यादें ताजा

मुंबई, एक्टर जैकी श्रॉफ अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपनी दो पुरानी फिल्मों के खास पड़ाव पर पुरानी यादें ताजा की। जैकी ने अपनी फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' के 41 साल और दिवंगत एक्टर देव आनंद की फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए।

देशबन्धु 18 Oct 2026 1:48 pm

'रामायण' से टकराएगी संदीप रेड्डी वांगा की Spirit, प्रभास-तृप्ति की एक्शन ड्रामा की रिलीज डेट का एलान

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है और यह नितेश तिवारी की 'रामायण' से टकराएगी।

जागरण 18 Oct 2026 1:38 pm

जेमी लीवर : लंदन में करती थीं कॉर्पोरेट नौकरी, फिर कॉमेडी को बनाया जुनून

नई दिल्ली, बॉलीवुड और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है। जेमी लीवर भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। अपनी शानदार मिमिक्री, कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज से उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है।

देशबन्धु 18 Oct 2026 1:24 pm

Exclusive: ग्लोबल मंच पर छाएगी Ramayana, लॉस एंजेलिस में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर; जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग

नमित मल्होत्रा की 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस के प्रतिष्ठित एकेडमी म्यूजियम में होगा।

जागरण 18 Oct 2026 1:20 pm

अक्षय कुमार : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात चर्चा में है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर अक्षय कुमार से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं।

देशबन्धु 18 Oct 2026 1:15 pm

लाल किले की रामलीला में टेरेंस लुईस ने मचाई धूम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज का महिषासुर को दीं शुभकामनाएं

इस खास मौके पर उनके साथ फिल्म के सिंगर-कंपोजर की जोड़ी अमोल-अभिषेक (अमोल श्रीवास्तव और अभिषेक टैलेंटेड) भी मौजूद रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीम के साथ मंच साझा किया और फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। यह पल पूरी टीम के लिए बेहद खास बन गया।

खास खबर 18 Oct 2026 1:15 pm

हिमेश रेशमिया : हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ मेरा जुनून

मुंबई, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में सुपरस्टार जज के तौर पर चर्चा में हैं। उनका मानना है कि किसी कलाकार के लंबे समय तक सफल बने रहने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज होना काफी नहीं है बल्कि उसे समय के साथ खुद को बदलना और अपनी कला को बेहतर बनाना भी आना चाहिए।

देशबन्धु 18 Oct 2026 12:57 pm

प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री, रेड कार्पेट पर कॉउचर गाउन से जीता फैंस का दिल

Priyanka Chopra: हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 'एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला' में नजर आईं। यहां उन्होंने अपने आउटफिट और मेकअप से फैंस का ध्यान खींचा है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:57 pm

पटना में तेज प्रताप से मिल मल्लिका शेरावत ने जताई एक इच्छा, सीधे परिवार के पास लेकर पहुंचे लालू के लाल

मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की केमेस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। इस बार तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत को लेकर सीधे अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए अपने घर पहुंच गए। तेज प्रताप ने इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:53 pm

सुजॉय घोष: कम बजट के चलते असली दुर्गा पंडाल में शूट हुआ था ‘कहानी’ का सीन, निर्देशक ने सुनाया यादगार किस्सा

फिल्ममेकर सुजॉय घोष ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पर अपने भावनाएं साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ में दुर्गा पूजा से जुड़ी यादें भी ताजा कीं। जानें कितना मुश्किल था सुजॉय के लिए वह शूट…

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:47 pm

'स्टारडम के लिए डायरेक्टर संग सोते हैं हीरो', फिल्ममेकर का दावा

ग्लैमर और चकाचौंध के पीछे छिपी बॉलीवुड की एक काली सच्चाई यह भी है कि कास्टिंग काउच का शिकार सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं होतीं. कई मशहूर मेल एक्टर्स को भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में इस कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा है.

आज तक 18 Oct 2026 12:45 pm

खुशी कपूर की मालदीव फोटोज पर फिदा हुए पापा बोनी

खुशी कपूर का स्टाइलिश और किलर अंदाज इंटरनेट पर छाया रहता है. अब खुशी की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है. खुशी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं.

आज तक 18 Oct 2026 12:43 pm

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी तय, तेलंगाना CMO ने खोली पोल…परिवार-कपल की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की सीईओ काव्या मारन की शादी तय हो गई है। तेलंगाना CMO ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने सीएम ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर बेटी काव्या और अनिरुद्ध के 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है।

दैनिक जागरण 18 Oct 2026 12:42 pm

सिंगर Neeti Mohan के पिता का 72 साल की उम्र में निधन, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'आपके जाने से एक गहरा खालीपन...'

सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। नीति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

जागरण 18 Oct 2026 12:40 pm

अगर मुझसे कोई कमी रही हो तो...सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी

सलमान खान ने लेटेस्ट बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में कई इमोशनल बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने हाल ही में अपने पिता सलीम से माफी मांगी है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:40 pm

बिग बॉस 20: सलमान खान के शो में हुआ बड़ा उलटफेर, घर से बेघर हुआ ये प्रतियोगी?

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से इस हफ्ते एक और सदस्य घर से बेघर होने वाला है। आइए जानते हैं कौन है वो जिसके नाम की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर हो रही है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:36 pm

ऑर्गनाइजर्स ने किया आकांक्षा चौधरी को किडनैप, अब सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ इस वजह से इस इवेंट के लिए हां कहा था, क्योंकि यह ऑफर उन्हें किसी जानने वाले के जरिए आया था।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:36 pm

Lata Mangeshkar का 56 साल पुराना गाना, हसरत जयपुरी के बोल; स्वर कोकिला की अंतिम विदाई में गूंजा था गीत

लता मंगेशकर के कई दर्दभरे नगमे आज भी लोगों को भावुक कर देते हैं। ऐसा ही एक सदाबहार गीत है 56 साल पहले आया था जिसे आज भी उनकी विदाई गीत के तौर पर याद करते हैं।

जागरण 18 Oct 2026 12:00 pm

अंगूरी भाभी बनीं सीता, रामलीला से शिल्पा शिंदे का वीडियो वायरल

शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पा मां सीता के रोल में नजर आ रही हैं। शिल्पा के ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:00 pm

'मेरी जान राधा, तुम हीरा हो', राजपाल यादव ने खुद को बताया पत्नी का कर्जदार, बर्थडे पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखते हुए उन्हें अपने परिवार का हीरा बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की और खुद को उनका कर्जदार बताया है। एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़ी रहीं।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 11:57 am

सूर्या: साउथ अभिनेता ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें सलाह, बोले- हार के बाद भी जारी रखें कोशिश

सूर्या ने हाल ही में अपने पिता और दिग्गज अभिनेता शिवकुमार के एजुकेशनल ट्रस्ट के 47वें स्थापना समारोह में छात्रों को सलाह दी।

अमर उजाला 18 Oct 2026 11:48 am

नीति मोहन: गायिका के पिता का हुआ निधन, श्रेया घोषाल और नेहा धूपिया समेत इन सेलेब्स ने जताया शोक

Neeti Mohan: नीति मोहन के पिता का हाल ही में निधन हो गया है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए अब यह जानकारी दी है। पोस्ट पर सेलेब्स ने शोक जताया है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 11:46 am

करीना कपूर: एक्ट्रेस ने कपिल के शो पर किए कई खुलासे, स्टोरी शेयर कर कॉमेडियन को सराहा; बताया स्टार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में गेस्ट करीना कपूर और सैफ अली खान ने हंसी से भरे पलों का लुत्फ उठाया। वहीं कपिल भी इस शो में काफी उत्साहित दिखाई दिए। कपिल ने जहां सोशल मीडिया पर कपल के लिए स्टोरी लगाई, वहीं बेबो ने भी एक नोट के साथ कपिल को सराहा।

अमर उजाला 18 Oct 2026 11:38 am

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने हर्षदीप कौर के साथ गाया 'कबीरा', वीडियो देख फैंस को आई 'ये जवानी है दीवानी' की याद

अभिनेता रणबीर कपूर ने मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सिंगर हर्षदीप कौर के साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना गाया।

प्रातःकाल 18 Oct 2026 11:37 am

आकांक्षा चौधरी: 'मुझे किडनैप कर लिया', 'लॉक अप 2' फेम स्टार के साथ हुई अजीब घटना; लगाया उत्पीड़न का आरोप

Akanksha Choudhary: 'लॉक अप 2' की पूर्व प्रतिभागी आकांक्षा ने अपने साथ हुए बुरे अनुभव को शेयर किया है। उनके मुताबिक हाल ही में उन्हें किडनैप कर लिया गया था।

अमर उजाला 18 Oct 2026 11:30 am

इमरान खान भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे:नोटिस को गैरकानूनी बताया; एक्टर से OCI कार्ड रद्द करने को लेकर मांगा गया जवाब

एक्टर इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस को शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है। मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शनिवार को उन्हें दूसरा नोटिस भी भेजा। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए। इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पहले नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इमरान ने अपने वकील जुल्फिकार मेमन और MZM लीगल के जरिए याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि मौजूदा कानून या नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकता हो। इमरान की ओर से कहा गया कि पुलिस ने नोटिस जारी करते समय कोई वजह नहीं बताई और न ही इसके समर्थन में दस्तावेज दिए। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं मिला। याचिका में 10 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में लिए जाने को भी गलत बताया गया है। इमरान ने कहा कि नोटिस से संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई एक राजनीतिक दल के नेता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। याचिका में सवाल उठाया गया कि उचित कानूनी प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन क्यों नहीं किया गया। इमरान ने नोटिस जारी करने का आधार भी जानना चाहा है। इस मामले में चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की जा सकती है। 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अगस्त क्रांति मैदान से पहले बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इमरान ने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया से पता चला कि मामले में उनका नाम FIR में दर्ज है। उनकी लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के CCTV फुटेज देने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं। उनके वकील ने बताया कि इमरान उस दिन नाना चौक से गुजर रहे थे। रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा था कि वह एक शहरवासी के तौर पर वहां की पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। इमरान की कमबैक फिल्म की रिलीज पर असर मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कमबैक फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। फिल्म को दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। इमरान दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे। करीब 11 साल बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी करने वाले हैं। इमरान को लेकर फिल्मी हस्तियों की अलग-अलग राय इमरान को नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर किरण राव ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी कार्रवाई को गलत बताया। दूसरी ओर, अभिनेता रजा मुराद ने कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी FRRO और सरकार के कदम की तारीफ की। उन्होंने इमरान को 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे में देश से बाहर करने की मांग की। ………….. ये खबर भी पढ़ें… इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद इमरान खान को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इस विवाद के बीच कई दूसरे सितारों की नागरिकता भी चर्चा में आई है। अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली। अदनान सामी ने भी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:13 am

सैफ अली खान: अभिनेता को अब तक नहीं मिला केबीसी में जीता दो साल का घी और चेक, खुद किया खुलासा

सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे, जहां अभिनेता ने बताया कि उन्हें केबीसी में जीता हुआ घी और चेक अभी तक नहीं मिले हैं।

अमर उजाला 18 Oct 2026 10:57 am

KSBKBT 2 खत्म करने से पहले स्मृति ईरानी ने किया यह काम, वीडियो देख इमोशनल हो गए फैंस

KSBKBT 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फाइनली खत्म होने जा रहा है। स्मृति ईरानी ने दर्शकों को अलविदा कहने से पहले एक खूबसूरत काम किया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 10:56 am

कुमारी नाज : गरीबी दूर करने के लिए बचपन में फिल्मों में करना पड़ा काम

मुंबई, बेबी नाज यानी कुमारी नाज हिंदी सिनेमा की उन बाल कलाकारों में थीं, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में अपनी अदाकारी से देश-विदेश में पहचान बनाई। नाज का असली नाम सलमा बेग था और जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। पिता मिर्जा दाऊद बेग फिल्म लेखक थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए बचपन में ही सलमा मंच पर नृत्य प्रस्तुत करने लगी थीं।

देशबन्धु 18 Oct 2026 10:55 am

सलमान खान: शिवसेना नेता की बेटी की सगाई में शामिल हुए सुपरस्टार, मेहमानों का किया अभिवादन; जोड़े को दी बधाई

Salman Khan: सलमान खान हाल ही में शिवसेना के एक नेता की बेटी की लगाई में पहुंचे। उन्होंने यहां मेहमानों का अभिवादन किया और जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

अमर उजाला 18 Oct 2026 10:49 am

नवरात्र की सप्तमी को दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे Ranbir Kapoor, स्टेज पर हर्षदीप के साथ गाया 'कबीरा' गाना

रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि सेलिब्रेशन में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर हर्षदीप कौर के साथ कबीरा गाना गाया।

जागरण 18 Oct 2026 10:49 am

फ्रांस की हिंसा पर बोलीं कंगना रनौत, रिजीम चेंज पर भी दिया बयान

विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन को लेकर दिए गए बयानों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'इस तरह की ओछी हरकतें देश को लगातार यह याद दिलाती हैं कि एक मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है.'

आज तक 18 Oct 2026 10:30 am

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद, जयपुर से अपने जुड़ाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की। राधिका ने कहा कि जयपुर में उन्हें हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। यह शहर उनके लिए हमेशा लकी रहा है। यहां आकर उन्हें एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होता है। इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कपड़े पहनना पसंद है। एक अभिनेत्री होने के नाते अलग-अलग तरह के लुक्स और आउटफिट्स पहनने का मौका मिलता है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी पसंद काफी सहज रहती है। आम दिनों में वह जींस और हुडी पहनना पसंद करती हैं। स्टोर लॉन्च के दौरान ब्रांड की 'हियर फॉर द लुक्स' सोच को भी सामने रखा गया। इसी थीम पर आयोजित फैशन शो में अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया। इंडियन और वेस्टर्न, दोनों फैशन में सहज राधिका ने कहा कि वह फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां जमकर शॉपिंग की है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न वियर के साथ बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, फैशन में अलग-अलग तरह के विकल्प होना जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने मूड और मौके के हिसाब से कपड़े चुन सके। राधिका की पसंद में आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे आउटफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहना जा सके। जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम' और 'पटाखा' की शूटिंग इस शहर में हुई है। फिल्मों की शूटिंग के कारण जयपुर से उनका रिश्ता और खास हो गया है। शहर की गलियों, बाजारों और यहां की खरीदारी में भी उनकी दिलचस्पी है। राधिका ने बताया कि उन्हें जयपुर में स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है। खास तौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जैकेट और कढ़ाई वाली जैकेट उन्हें आकर्षित करती हैं। जयपुर के बाजारों में मिलने वाली पारंपरिक कारीगरी और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उनके लिए खास हैं। फैशन के बड़े ब्रांड्स के साथ स्थानीय बाजारों की खरीदारी में भी उनकी रुचि बनी रहती है। 'सना' और 'रूमी की शराफत' में आएंगी नजर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए राधिका ने फिल्म 'सना' का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह 'रूमी की शराफत' में भी काम कर चुकी हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ वह उन फिल्ममेकर्स से भी जुड़ी हैं, जिनका संबंध 'अंग्रेजी मीडियम' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों से रहा है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:29 am

रणबीर कपूर: दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आए अभिनेता, हर्षदीप कौर के साथ गाया अपनी फिल्म का गाना; वीडियो वायरल

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर हाल में पूजा के लिए पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना गाया है। फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अमर उजाला 18 Oct 2026 10:15 am

'सीता' बनीं टीवी की अंगूरी भाभी, दिल्ली की रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाया खास किरदार, वायरल हुआ वीडियो

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रामलीला में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 10:13 am

जेलर 2: मोहनलाल को कम स्क्रीन टाइम मिलने से निराश हुए अभिनेता आर्यन, पोस्ट शेयर कर जाहिर की नाराजगी

अभिनेता आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर 'जेलर 2' में मोहनलाल को कम स्क्रीन टाइम मिलने पर निराशा जाहिर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

अमर उजाला 18 Oct 2026 10:08 am

72वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, शनिवार को विदेशी धरती पर जमकर हुई धनवर्षा

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 72 दिन पूरे कर लिए हैं। दुनियाभर में इसकी कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला।

जागरण 18 Oct 2026 9:32 am

सिद्धू मूसेवाला: दिवंगत गायक के ढाई साल के भाई से किसको है खतरा? दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला

Sidhu Moose Wala Brother: चंडीगढ़ की संस्था 'लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल' ने जिला बाल संरक्षण इकाई के पास दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है। जानिए शिकायत में क्या मांग की गई है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 9:30 am

Bigg Boss 20: आसिफ खान ने उठाया था भाई पर हाथ, शराब की लत ने बिगाड़ा दोनों का रिश्ता

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड फुल ऑफ इमोशन्स रहा। आसिफ खान ने अपनी जिंदगी का एक राज खोला।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 9:24 am

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में रणबीर कपूर शामिल हुए:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए। रणबीर कपूर ने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ स्टेज पर ‘कबीरा’ गाना गाया। यह गाना 2013 में आई उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। इसके बाद रणबीर ने हाथ जोड़कर तस्वीरें खिंचवाईं। वह अयान मुखर्जी और पूजा में आए कुछ दूसरे मेहमानों से भी मिले। फैंस को आई ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद रणबीर की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद फैंस नॉस्टैल्जिक हो गए। एक फैन ने लिखा, “ओएमजी, वह यहां बहुत ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।” दूसरे फैंस ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के GIF कमेंट किए। एक उत्साहित फैन ने लिखा, “ओएमजी, जिस तरह नॉस्टैल्जिया ने मुझे अभी घेर लिया।” एक अन्य फैन ने हार्ट-आइज इमोजी के साथ लिखा, “क्या प्यारा पल है।” कई फैंस ने वीडियो पर हार्ट और हार्ट-आइज इमोजी भी कमेंट किए। गौरतलब है कि नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। इसे मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी का परिवार पूजा करता है। शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल परिवार के साथ पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटी न्यासा देवगन और बेटे युग देवगन भी नजर आए। अयान मुखर्जी के साथ शिल्पा शिरोडकर भी पंडाल पहुंचीं। बच्चन परिवार से जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। देखें तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:16 am

अक्षय कुमार: प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म में अभिनेता मचाएंगे धमाल, निभाएंगे ये किरदार; जानें क्या होगी कहानी?

अक्षय कुमार और जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। दोनों एक नई कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी। अभिनेता क्या किरदार निभाएंगे।

अमर उजाला 18 Oct 2026 9:06 am

दिग्गज संगीतकार Deva का निधन, रजनीकांत की 'अन्नामलाई' और 'बाशा' जैसी फिल्मों में दिया था संगीत

जाने-माने तमिल संगीतकार और गायक देवानेसन चोक्कलिंगम का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

जागरण 18 Oct 2026 8:53 am

फैशन शो: सारा अली खान ने स्ट्रैपलेस टॉप से खींचा ध्यान, आयुष्मान के आउटफिट पर टिकी नजरें; कलाकार बने शोस्टॉपर

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan: हाल ही में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने। दोनों ने फैशन शो में सबका ध्यान खींचा है। जानिए उनके लुक में क्या खास है?

अमर उजाला 18 Oct 2026 8:49 am

गरबा स्पेशल गाने: 'नगाड़ा संग ढोल' से 'कमरिया' तक, नवरात्रि की असली रौनक हैं बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने

बॉलीवुड के ऐसे कई गाने हैं, जो नवरात्रि के समय पर होने वाले गरबा और डांडिया के आयोजनों में सुनने को मिलते हैं। आइए कुछ ऐसे ही गानों के बारे में आपको बताते हैं।

अमर उजाला 18 Oct 2026 8:30 am

टीवी की अंगूरी भाभी बनीं माता सीता, शिल्पा शिंदे का वीडियो वायरल

भाभीजी घर पर हैं! एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने दिल्ली के शालीमार बाग रामलीला में चल रहे उत्सव समारोह के दौरान देवी सीता का किरदार निभाने के लिए मंच पर कदम रखा.

आज तक 18 Oct 2026 8:29 am

बॉक्स ऑफिस पर Jailer 2 की आंधी, रजनीकांत की फिल्म की विदेशों में हुई बल्ले-बल्ले; तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने चार दिनों में दुनिया भर में 'धुरंधर 2' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

जागरण 18 Oct 2026 8:15 am

Box Office : नई नवेली, प्रहार और रणबाली में से किस मूवी ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी, जानें कौनसी फिल्म है रेस में आगे

यामी गौतम की नई नवेली, राजकुमार राव की प्रहार और विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली के बीच बॉक्स ऑफिस में टक्कर चल रही है। जानें कौनसी फिल्म आगे चल रही है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 8:11 am

रामायण में हनुमान जी बनकर आएंगे सनी देओल! हुआ खुलासा

रामायण में हनुमान जी बने सनी देओल की एंट्री को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है. पार्ट 1 में वो नजर आएंगे या नहीं, ये हर कोई जानना चाहता है. अब फिल्म में उर्मिला का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ने इस बात पर मुहर लगा दी है.

आज तक 18 Oct 2026 8:00 am

बॉक्स ऑफिस: देश ही नहीं विदेश में भी 'जेलर 2' का जलवा, 300 करोड़ पार हुई कमाई; क्या है 'रणबाली' का हाल?

Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सिनेमाघरों में आने के बाद अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का जलवा कम होने लगा है। जानिए शनिवार को इन फिल्मों के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 7:59 am

OTT : गलती से भी पति के साथ ना देखें यह सीरीज, पतियों से छुटकारा पाने की है सबसे खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

अगर आपको डार्क कॉमेडी या मर्डर मिस्ट्री सीरीज देखना पसंद है तो आपको हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं। ये सीरीज जानें आप कहां देख सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 7:02 am

अनिरुद्ध की दुल्हन बनेंगी काव्या, ससुराल में है कौन-कौन?

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार हैं. इन दिनों वो SRH की मालकिन काव्या मारन संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.

आज तक 18 Oct 2026 6:42 am

सलमान खान ने खोला पैरेंट्स की शादी का बड़ा राज, बोले- 5 साल तक मेरे...

सलमान खान ने बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में अपने पैरेंट्स सलीम खान और सलमा खान की शादी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 5:47 am

माता के भजन गाने वाले नरेंद्र चंचल की आवाज का दीवाना था ये एक्टर, चली गई थी आवाज

‘अम्बे तू है जगदम्बे काली हे दुर्गे छप्पर वाली’ जैसे माता के भजन गाने वाले सिंगर नरेंद्र चंचल की एक घटना के बाद जिंदगी बदल गई थी। इसके बाद सिंगर ने अपना जीवन माता को समर्पित कर दिया। उनकी आवाज का एक बॉलीवुड एक्टर भी दीवाना हुआ था और वो उन्हें फिल्मों में ले आया। जानिए ये पूरा किस्सा।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 5:15 am

शब्बीर अहलूवालिया के रोमांटिक सीन पर कांची ने ली चुटकी:बोलीं- कितनी शादियां और हनीमून हो चुके, अब जलन नहीं होती

टीवी और फिल्मों में शब्बीर अहलूवालिया अपनी रोमांटिक, माचो और रॉकस्टार इमेज के लिए मशहूर हैं। उनकी पत्नी कांची कौल खूबसूरती और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दोनों करीब 18 साल से साथ हैं और अब कलर्स के शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा सीजन 2’ में कंटेस्टेंट हैं। शो में दर्शकों को उनकी नोकझोंक, मस्ती और साथ बिताए पलों की झलक मिलेगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में शब्बीर और कांची ने कहा कि वे आइडल कपल कहलाने के बजाय अपनी असली केमिस्ट्री दिखाना चाहते हैं। उन्होंने एक-दूसरे की खूबियों, पहली मुलाकात, रोमांस के अंदाज और शो से जुड़े मजेदार किस्सों पर भी बात की। सवाल: शब्बीर भाई पर्दे पर अपनी रोमांटिक, माचो और रॉकस्टार इमेज के लिए मशहूर हैं। क्या असल जिंदगी में भी वे उतने ही हीरो हैं? कांची, आपके लिए घर का असली हीरो कौन है? जवाब/कांची: असल जिंदगी में भी शब्बीर वैसे ही हैं। मेरे लिए वे हमेशा एवरग्रीन रॉकस्टार रहेंगे। बाहर से जितने माचो दिखते हैं, अंदर से उतने ही सॉफ्ट और भावुक हैं। उनका दिल बहुत मुलायम है। भावनाएं जाहिर करने का उनका तरीका अलग है, लेकिन वे बहुत इमोशनल हैं। वे जिंदगी भी रॉकस्टार की तरह जीते हैं। सवाल: हमने हमेशा आप दोनों को आइडल कपल के तौर पर देखा है। 'पति, पत्नी और पंगा' में काफी मस्ती और नोकझोंक होती है। आप इस शो का हिस्सा बनने के लिए कैसे तैयार हुए? जवाब/शब्बीर: हमें आइडल कपल बनना पसंद नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग हमें अनआइडल कपल के तौर पर देखें। कांची: हमें लगा कि दर्शकों ने अब तक हमारी जिंदगी का यह पहलू नहीं देखा है। मैं भी काफी समय बाद पर्दे पर नजर आ रही हूं। हमने पहले कभी साथ काम नहीं किया था। हमने सोचा कि अपनी असली केमिस्ट्री और रोजमर्रा की नोकझोंक दर्शकों से साझा करने का यह अच्छा मौका है। हम अपनी मस्तीभरी जिंदगी की कुछ झलकियां भी दिखाना चाहते थे। सवाल: शब्बीर, आप दोनों को इस शो में साथ आने का फैसला कैसे सही लगा? जवाब/शब्बीर: हमने शो का पहला सीजन देखा था और हमें बहुत मजा आया था। सभी कपल्स इसे खूब एंजॉय कर रहे थे। हम 18 साल से साथ हैं, लेकिन कभी किसी शो में साथ काम नहीं किया था। इसलिए हमें लगा कि यह अच्छा मौका है। यह मजेदार शो विवादों के बजाय कपल्स और उनके रिश्तों पर ध्यान देता है। यह अच्छी बात है। यह साफ-सुथरा मनोरंजन है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। दर्शकों को भरोसा रहेगा कि इसमें कुछ गलत नहीं दिखाया जाएगा। कांची: हर शादी और रिश्ता अलग होता है। शो में सभी कपल्स की अपनी कहानी है। दर्शक किसी न किसी कपल या उसके रिश्ते से जुड़ी घटना में खुद को देख पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी की छोटी-छोटी बातें ही शो को मजेदार बनाती हैं। सवाल: शो की शूटिंग के दौरान कोई ऐसा मजेदार किस्सा हुआ, जिससे आपको एक-दूसरे के बारे में कुछ नया पता चला हो? जवाब/शब्बीर: मजेदार किस्से बहुत हुए हैं। कई बार हम उन घटनाओं का हिस्सा बनने के बजाय वहां हो रही हंसी-मजाक का आनंद ले रहे थे। हम उनके बारे में ज्यादा नहीं बता सकते, क्योंकि वे शो के खास हिस्से और एपिसोड के हाई पॉइंट्स हैं। कांची: बिल्कुल, ऐसे कई किस्से हुए हैं। यही वजह है कि दर्शकों को शो देखना चाहिए। अगर हम अभी सारे मजेदार किस्से बता देंगे, तो देखने के लिए क्या बचेगा! सवाल: आपके लिए तो आप दोनों ही सबसे अच्छे कपल हैं, लेकिन शो में आपके अलावा कौन-सा कपल सबसे दिलचस्प लगा? जवाब/कांची: सभी कपल्स दिलचस्प हैं और एक-दूसरे से काफी अलग हैं। उनकी नोकझोंक, व्यवहार और शादीशुदा जिंदगी जीने का तरीका भी अलग है। यही विविधता शो को खास बनाती है। शब्बीर: कई बार शूटिंग के दौरान शो का हिस्सा होने के बावजूद हम दर्शक बन जाते हैं। दूसरे कपल्स की नोकझोंक का आनंद लेने लगते हैं। तब लगता है कि शो अच्छा बन रहा है और दर्शकों को भी इसे देखने में मजा आएगा। जब हमें शूटिंग में इतना मजा आता है, तो घर पर देखने वाले दर्शक भी इसे एंजॉय करेंगे। सवाल: पहली बार एक-दूसरे को देखकर क्या इंप्रेशन बना था? जवाब/शब्बीर: मेरा पहला इंप्रेशन जबरदस्त था। कांची को पहली बार देखकर मेरे मुंह से निकला, 'ओह माय गॉड! ये कितनी खूबसूरत हैं!' धीरे-धीरे पता चला कि वे खूबसूरत होने के साथ समझदार भी हैं। मेरे लिए यह सोने पर सुहागा था। कांची: उन्हें देखकर मेरा इंप्रेशन बहुत तगड़ा था। मैंने सोचा था कि ये कितने हॉट हैं! आज भी उन्हें देखकर या उनसे मिलकर मेरा इंप्रेशन वही रहता है। उनके लुक के साथ-साथ उनका मजबूत व्यक्तित्व भी मुझे पसंद आया। वे अंदर से भी बहुत मजबूत हैं। सवाल: आप दोनों में पहले किसने प्रपोज किया और दूसरे को कैसे मनाया? जवाब/शब्बीर: मैंने ही पहले प्रपोज किया था। हम अच्छे दोस्त बने और किसी भी विषय पर बात करने में झिझकते नहीं थे। उन्हीं बातचीत के दौरान हमारा रिश्ता आगे बढ़ता गया। सवाल: आजकल सोशल मीडिया पर परफेक्ट कपल दिखने का दबाव रहता है। आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब/शब्बीर: यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दूसरों को क्या दिखाना चाहते हैं। मेरे हिसाब से परफेक्ट कपल की कोई एक परिभाषा नहीं है। हर रिश्ते में वही चीजें मायने रखती हैं, जो उस कपल के लिए सही हों। कांची: अगर आप सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए रिश्ता निभाते हैं, तो वह आदर्श रिश्ता नहीं है। असल जिंदगी में दो लोगों के व्यक्तित्व अलग होते हैं। लेकिन हर परिस्थिति में टीम की तरह साथ चलना ही रिश्ते की खूबसूरती है। नोक-झोंक हो या मस्ती, एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है। शब्बीर: बिल्कुल। कोई कपल दिनभर झगड़ता है, तो कोई बिल्कुल नहीं। दोनों के रिश्ते अपने तरीके से खूबसूरत हो सकते हैं। कहीं नोक-झोंक में प्यार होता है, तो कहीं खामोशी भी बहुत कुछ कह देती है। हर कपल का रिश्ता अलग होता है। सवाल: इतने साल की शादी के बाद, रिश्ता खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप क्या सलाह देंगे? जवाब/शब्बीर: मेरी सलाह है कि जिसके साथ आप हैं, उसके साथ वक्त बिताने में मजा आना चाहिए। साथ समय बिताते हुए पता ही न चले कि वक्त कब बीत गया। कांची: जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर परिस्थिति का सामना टीम की तरह करने से असहमति के बावजूद रिश्ता मजबूत रहता है। एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। कई बार साथी से ऐसी बात कहनी पड़ सकती है, जो उसे पसंद न आए। लेकिन बात सही तरीके से और सम्मान के साथ कहने से चीजें आसान हो जाती हैं। रिश्ते में सम्मान बनाए रखें और खूब मस्ती भी करें। मेरे हिसाब से रिश्ता अच्छा रखने का यही तरीका है। सवाल: कांची, शब्बीर को दूसरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन करते देखकर कभी जलन हुई है? जवाब/कांची: नहीं, बिल्कुल नहीं। पर्दे पर कई शादियां हो चुकी हैं। पता नहीं, कितने हनीमून भी हो चुके हैं। सवाल: शब्बीर, कांची को मनाने का आपका सबसे आजमाया हुआ तरीका क्या है? जवाब/शब्बीर: वह नाराज ही नहीं होतीं, इसलिए मुझे उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कभी नाराजगी हो भी, तो हम बात करके मामला खत्म कर लेते हैं। सवाल: आप दोनों की जोड़ी पर बॉलीवुड की किस फिल्म का टाइटल सबसे ज्यादा सूट करेगा? जवाब/शब्बीर: 'बंटी और बबली'। सवाल: ऐसा क्यों? जवाब/कांची: क्योंकि हम दोनों बहुत मस्तीखोर हैं। हम मन में आने वाली बातें करते हैं। हमें साथ में मस्ती करना बहुत पसंद है। सवाल: आप दोनों को एक-दूसरे का मूड खराब होने का कितनी जल्दी पता चलता है और उसे ठीक कैसे करते हैं? जवाब/कांची और शब्बीर: तुरंत पता चल जाता है। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और पहले से अंदाजा होता है कि कौन-सी बात दूसरे का मूड खराब कर सकती है। सवाल: क्या आपमें से कोई झगड़ा खत्म होने के बाद भी मन में जवाब तैयार करता रहता है? जवाब/कांची और शब्बीर: नहीं, बिल्कुल नहीं। हम तो सीधे WWF करते हैं। सवाल: कांची, शब्बीर की कौन-सी खूबी आपके लिए सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है? जवाब/कांची: मैं आज तक शब्बीर जैसा अच्छे दिल वाला इंसान से नहीं मिली। उनके मन में किसी के लिए नकारात्मक भावना नहीं रहती। कोई उनके साथ गलत भी करे, तो वह कहते हैं, जाने दो, छोड़ो। हम अपनी जिंदगी जीते हैं। वह किसी के प्रति नकारात्मकता नहीं रखते। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: शब्बीर, कांची की सबसे अच्छी खूबी क्या है? जवाब/शब्बीर: कांची के विचार स्पष्ट हैं। उनके लिए चीजें या तो सही होती हैं या गलत। उनके मन में कोई ग्रे जोन नहीं है। उनकी स्पष्ट सोच के साथ-साथ उनमें बहुत प्यार भी है। जो लोग कांची को नहीं जानते, उन्हें समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन वह दिल की बहुत अच्छी हैं। उनका दिल सोने जैसा है। सवाल: अगर आपको एक-दूसरे को बॉलीवुड का किरदार देना हो, तो क्या देंगे? जवाब/कांची: मेरे लिए शब्बीर रॉकस्टार हैं। शब्बीर: मेरे लिए कांची अप्सरा हैं। सवाल: आप दोनों में ज्यादा फिल्मी, रोमांटिक और प्रैक्टिकल कौन है? जवाब/कांची और शब्बीर: कांची ज्यादा प्रैक्टिकल हैं। हम दोनों फिल्मी हैं, लेकिन अलग-अलग अंदाज में। हमारा फिल्मी अंदाज मस्तीभरा और मजाकिया है। हम खूब मस्ती करते हैं। हम बंटी और बबली जैसे हैं- एक-दूसरे से मिलते-जुलते भी हैं और अलग भी। सवाल: रोमांटिक कौन ज्यादा है? जवाब/कांची और शब्बीर: हम दोनों रोमांटिक हैं, लेकिन हमारे लिए रोमांस का मतलब अलग है। हम फूल देने या पारंपरिक तरीके से प्यार जताने में ज्यादा विश्वास नहीं करते। हमारे लिए ट्रैकिंग, डाइविंग, साथ खाना और खाना बनाना भी रोमांस है। हमारे रिश्ते में बातचीत और साथ बिताए पलों की अहमियत है। हम अपने तरीके से प्यार जताते हैं। सवाल: बॉलीवुड में आपका पसंदीदा आइडल कपल कौन है? जवाब/कांची और शब्बीर: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा। वे हमारे अच्छे दोस्त भी हैं। सवाल: आपके फैंस आपके और आपके रिश्ते के बारे में काफी कुछ जानते हैं। क्या कोई ऐसा राज है, जो अब तक लोगों को नहीं पता और आप बताना चाहेंगे? जवाब/कांची और शब्बीर: इसके लिए आपको 'पति-पत्नी और पंगा' देखना होगा। शो में हमारे बारे में कई मजेदार बातें जानने को मिलेंगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 4:30 am

जब शशि कपूर ने बना दी शेखर सुमन की लाइफ, दे दिया था ये ऑफर

जहां लोगों को एक्टर बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, वहीं शेखर सुमन को मुंबई आने के सिर्फ 15 दिन बाद ही पहली फिल्म का ऑफर मिल गया था. हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों पर खुलकर बात की.

आज तक 18 Oct 2026 12:00 am

रणबीर कपूर की रामायण पर आया राजामौली का रिएक्शन, बोले- ये ऐसी स्टोरी है जिसे...

रणबीर कपूर की रामायण को लेकर एस एस राजामौली का रिएक्शन आया है। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 11:37 pm

राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराना है मामला

राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, यूपी की कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराना है मामला

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 11:14 pm

Neha Sharma AI Deepfake Warning: अभिनेत्री नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया यूजर्स को दी सख्त कानूनी चेतावनी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के बेलगाम दुरुपयोग के बीच बॉलीवुड हस्तियों की निजता और सुरक्षा पर लगातार संकट गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने सोशल मीडिया पर सक्रिय कंटेंट क्रिएटर्स और इंटरनेट यूजर्स को बेहद कड़े शब्दों में अंतिम कानूनी चेतावनी जारी की है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक विस्तृत बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि उनकी स्पष्ट लिखित सहमति (Explicit Consent) के बिना उनके चेहरे, आवाज या शारीरिक विशेषताओं का उपयोग करके किसी भी प्रकार की एआई-जनरेटेड तस्वीरें, डीपफेक वीडियो या डिजिटल क्लोन बनाना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी महिला की व्यक्तिगत गरिमा और प्राइवेसी का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साइबर विशेषज्ञों से लेकर मुंबई और दिल्ली के कानूनी जानकारों तक, नेहा शर्मा के इस सख्त कदम को डिजिटल दौर में पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सोशल मीडिया पर जारी किया कड़ा संदेश: प्राइवेसी कोई खेल नहींनेहा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल रही बिना अनुमति तैयार की गई एआई सामग्री पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि कई पेजेस, यूट्यूब चैनल्स और डिजिटल क्रिएटर्स बिना किसी अनुमति के उनकी तस्वीरों को मॉर्फ कर रहे हैं और जनरेटिव एआई टूल्स के जरिए फर्जी वीडियो व तस्वीरें बनाकर पोस्ट कर रहे हैं।नेहा ने चेतावनी देते हुए कहा, मेरी स्पष्ट सहमति के बिना मेरा चेहरा या पहचान इस्तेमाल कर एआई सामग्री बनाना कला या मनोरंजन नहीं, बल्कि मेरी व्यक्तिगत सीमाओं और निजता पर सीधा हमला है। यह केवल एक चेतावनी नहीं है; यदि कोई भी व्यक्ति या हैंडल ऐसी गैर-सहमति वाली सामग्री पोस्ट करने, प्रमोट करने या बेचने में संलिप्त पाया गया, तो मेरी कानूनी टीम संबंधित प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कराएगी और भारी हर्जाने का मुकदमा करेगी।डीपफेक और एआई का बढ़ता दायरा: बॉलीवुड पर मंडराता खतराहाल के महीनों में जनरेटिव एआई टूल्स की आसान उपलब्धता के चलते मशहूर हस्तियों के चेहरे को अवांछित, आपत्तिजनक या भ्रामक वीडियो में बदलने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इससे पहले रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, काजोल और कैटरीना कैफ जैसी शीर्ष अभिनेत्रियां भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं। अब यह खतरा केवल आपत्तिजनक सामग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि क्रिएटर्स व्यूज, लाइक्स और विज्ञापनों से पैसा कमाने के लिए अभिनेत्रियों के डिजिटल अवतार बनाकर भ्रामक उत्पाद बेच रहे हैं या फर्जी लाइफस्टाइल व्लॉग्स तैयार कर रहे हैं। नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी भी कलाकार की पहचान उसकी बौद्धिक और व्यक्तिगत संपत्ति होती है, जिसे कोई भी इंटरनेट यूजर अपनी मनमर्जी से भुना नहीं सकता।कानून की नजर में अपराध: आईटी एक्ट और बीएनएस के तहत कड़े प्रावधानसाइबर कानून विशेषज्ञों का कहना है कि किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसका चेहरा मॉर्फ करना या एआई वीडियो बनाना कानूनी रूप से संज्ञेय अपराध (Cognizable Offense) है।सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act): धारा 66E के तहत किसी की सहमति के बिना उसकी गोपनीयता भंग करने वाले दृश्य कैप्चर या प्रकाशित करना दंडनीय है। धारा 66D के तहत कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करके पहचान चुराकर धोखाधड़ी करने पर 3 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। वहीं धारा 67 और 67A के तहत किसी भी आपत्तिजनक या मॉर्फ्ड सामग्री को प्रसारित करना गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आता है।भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023): नए आपराधिक कानूनों के तहत किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल कर उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के तहत कड़े दंड का आधार बनता है।व्यक्तित्व अधिकार (Personality Rights): दिल्ली उच्च न्यायालय ने कई ऐतिहासिक फैसलों में यह स्पष्ट किया है कि मशहूर हस्तियों का नाम, आवाज, चेहरा और शैली उनके निजी 'पर्सनैलिटी राइट्स' के अंतर्गत आते हैं। व्यावसायिक या गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए सेलिब्रिटी की औपचारिक अनुमति अनिवार्य है।डिजिटल क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए जरूरी सतर्कतासोशल मीडिया पर महज रील्स वायरल करने या कुछ हजार फॉलोअर्स जुटाने की होड़ में युवा अक्सर यह भूल जाते हैं कि फेस-स्वैप ऐप्स और एआई जनरेटर का अनधिकृत इस्तेमाल उन्हें साइबर सेल की चौखट तक पहुंचा सकता है। वकीलों का परामर्श है कि:किसी भी सेलिब्रिटी, मॉडल या आम नागरिक के चेहरे का इस्तेमाल करके बिना अनुमति एआई मॉडल या अवतार न बनाएं।यदि कोई यूजर किसी सार्वजनिक मंच पर ऐसा डीपफेक वीडियो देखता है, तो उसे लाइक या रीशेयर करने के बजाय तत्काल रिपोर्ट (Report) करे, क्योंकि दुर्भावनापूर्ण सामग्री को बढ़ावा देना भी डिजिटल सह-अपराध का हिस्सा बन सकता है।प्लेटफॉर्म्स—जैसे मेटा, यूट्यूब और एक्स—को भी ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही 24 से 36 घंटे के भीतर सामग्री हटाने की वैधानिक बाध्यता होती है।प्राइवेसी की जंग में कलाकारों की एकजुटतानेहा शर्मा की इस खरी-खरी चेतावनी को फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों का भारी समर्थन मिल रहा है। कई साथी कलाकारों ने उनकी पोस्ट पर सहमति जताते हुए कहा है कि तकनीक का विकास इंसानी गरिमा की कीमत पर नहीं होना चाहिए। डिजिटल स्पेस में एआई की असीमित शक्तियों पर कड़े नियामक नियम और वाटरमार्किंग गाइडलाइंस की मांग अब तेज हो गई है। नेहा शर्मा का यह कानूनी रुख यह संदेश देता है कि चाहे तकनीक कितनी भी आधुनिक हो जाए, किसी की सहमति (Consent) का बुनियादी सिद्धांत कभी पुराना नहीं हो सकता।

न्यूज़ इंडिया लाइव 17 Oct 2026 10:46 pm

प्रिंस नरूला का करिश्मा संग जुड़ा नाम तो भड़के एक्टर, बोले- मेरी पत्नी और बेटी को…

प्रिंस नरूला और करिश्मा तलवार का रोडीज शो में आमना-सामना हुआ। इसके बाद से फैंस दोनों के एडिट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 10:26 pm

'भारत छोड़ने' की नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर इमरान खान, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा था। अब इस नोटिस के खिलाफ इमरान बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 9:05 pm

युवराज सिंह के प्यार में थी हसीना, टूटा रिश्ता, नहीं की शादी

जूम संग बातचीत में किम शर्मा ने भी अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने हार्टब्रेक, फेल रिलेशनशिप और जिंदगी आगे बढ़ाने की बात भी कही. उनके मुताबिक प्यार सिर्फ एक इंसान या एक रिश्ते तक सीमित नहीं होता.

आज तक 17 Oct 2026 8:30 pm

राजपाल यादव ने खुद को बताया पत्नी राधा का कर्जदार, बोले- मेरे साथ इतना...

राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने राधा को डायमंड बताया है। राजपाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के कर्जदार रहेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 7:53 pm

Sidhu Moose Wala के पेरेंट्स की क्यों बढ़ी मुश्किलें?

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. टोरंटो में मूसेवाला के होलोग्राम कार्यक्रम के दौरान ढाई साल के बच्चे ने उनके मशहूर थापी अंदाज की नकल की थी. इसी कार्यक्रम में बंदूक चलाने जैसे इशारे करने को लेकर मानवाधिकार संगठन ने माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. संगठन ने बच्चे की सुरक्षा के लिए जांच, काउंसलिंग और जरूरी कदम उठाने की मांग की है.

आज तक 17 Oct 2026 7:45 pm

अक्षय अगली फिल्म में करेंगे टाइगर का शिकार? ‘हैवान’ फ्लॉप होने के बाद भी प्रियदर्शन का दे रहे साथ

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में सफल नहीं रही है। हाल में रिलीज हुई हैवान भी फ्लॉप रही। अब अक्षय फिल्म ‘हैवान’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अपनी अगली फिल्म कर रहे हैं। जानिए क्या होगा किरदार।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 7:18 pm

पति मुकेश अग्रवाल के अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हुई थीं रेखा, जेठ-जेठानी पर लगाए थे आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल के अंतिम संस्कार में इसलिए नहीं हुई थी शामिल। एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में अपने एक पुराने इंटरव्यू में बात की थी। रेखा ने पति को आखिरी बार नहीं देख पाने का कारण बताया था।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 7:18 pm

इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें! मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में FRRO के नोटिस को चुनौती देते हुए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के आदेश को रद्द करने की मांग की है. याचिका में नोटिस पर रोक लगाने और संबंधित रिकॉर्ड पेश करने की भी मांग की गई है.

आज तक 17 Oct 2026 6:51 pm

‘रंगीलो रे’ के रंग में रंगे मीका सिंह, पार्थिव गोहिल के शो में दोस्ती और मस्ती का दिखा खास अंदाज़

अपने दोस्त पार्थिव के शो में शामिल होने को लेकर मीका सिंह ने कहा, “मैं यहाँ पार्थिव भाई का ‘रंगीलो रे’ शो देखने आया हूँ। मुझे यकीन है कि यहाँ हर कोई खूब एंजॉय कर रहा होगा। आजकल पंजाबी सिंगर्स के नाइट शोज़ का काफी ट्रेंड है, जहाँ कई बार दो-दो दिन तक जश्न चलता है।

खास खबर 17 Oct 2026 6:46 pm

28 साल के निर्देशक बेलराज कलारिकल का निधन, होटल में मिला शव, एक महीने पहले गर्लफ्रेंड से की थी शादी

'कापी स्क्वाड' के निर्देशक और मलयालम फिल्म निर्माता बेलराज कलारिकल का 28 की उम्र में निधन हो गया। वे कोच्चि के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 6:42 pm