...

गेंदबाजी यूनिट ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया: स्मृति मंधाना

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से शानदार जीत के बाद भारतीय टीम की नव नियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी गेंदबाजों को एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन करने का श्रेय दिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 102/8 के स्कोर पर रोक दिया। निकी प्रसाद ने अपने दो ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट लिए। इनके अलावा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट निकाला। इसके जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा (55) और कप्तान मंधाना (नाबाद 47) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सिर्फ 8.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। रायपुर में इस शानदार जीत के बाद मंधाना ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, आज का दिन अच्छा रहा। आज हमारी गेंदबाज पूरी तरह से लय में थीं, जो पहले मैच के मुकाबले काफी बेहतर था। उन्होंने यॉर्कर, स्लोअर गेंदें और बाउंसर का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया। इसके अलावा स्पिनर्स दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और निकी प्रसाद ने भी आकर अपने-अपने ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। कुल मिलाकर आज हमारी गेंदबाजी यूनिट ने वाकई एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। हां, बेशक, आज हमारी फील्डिंग (कैच पकड़ने के मामले में) और भी बेहतर हो सकती थी। यह एक ऐसी बात है जिस पर हम आलोचनात्मक रुख अपना सकते हैं। भारत ने गेंदबाजी में भी एक रणनीतिक बदलाव किया और दूसरे मैच में फुलर लेंथ गेंदबाजी की। इसका फायदा भी मिला और भारत ने विपक्षी टीम को खुलकर खेलने से रोके रखा। कप्तान ने कहा, हां, जैसा कि हमने पिछले मैच में चर्चा की थी, कुछ चीजें अनजान थीं – बेशक, हमने जिम्बाब्वे टीम की कुछ बल्लेबाजों को देखा था, लेकिन आज हमारे पास बेहतर योजनाएं थीं क्योंकि हमें पता था कि उन्होंने पहले मैच में कैसी बल्लेबाजी की थी (इसलिए हमने आगे गेंदबाजी की)। हमारे पास कई अच्छी योजनाएं थीं, लेकिन आप चाहे कितनी भी योजना बना लें, अंत में गेंदबाजों को आकर उसे मैदान पर लागू करना होता है। और आज मुझे लगा कि उन्होंने बिल्कुल सटीक गेंदबाजी की। रायपुर में इस शानदार जीत के बाद मंधाना ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, आज का दिन अच्छा रहा। आज हमारी गेंदबाज पूरी तरह से लय में थीं, जो पहले मैच के मुकाबले काफी बेहतर था। उन्होंने यॉर्कर, स्लोअर गेंदें और बाउंसर का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया। इसके अलावा स्पिनर्स दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और निकी प्रसाद ने भी आकर अपने-अपने ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। कुल मिलाकर आज हमारी गेंदबाजी यूनिट ने वाकई एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। हां, बेशक, आज हमारी फील्डिंग (कैच पकड़ने के मामले में) और भी बेहतर हो सकती थी। यह एक ऐसी बात है जिस पर हम आलोचनात्मक रुख अपना सकते हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 11:38 pm

पाकिस्तान ने 305 रन बनाकर श्रीलंका से जीता मैच, सलमान बने प्लेयर ऑफ द मैच

पाकिस्तान ने रविवार को श्रीलंका को पहले मुकाबले में 37 रन से मात दी। शानदार शतक लगाने के लिए सलमान आगा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ट्राई वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगा।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 11:07 pm

ODI Tri-Series: पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को दी मात, सलमान आगा बने जीत के हीरो

Pakistan vs Sri Lanka, 1st Match, Pakistan ODI Tri-Series: सलमान आगा (Salman Agha) के शानदार शतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने रविवार (18 अक्टूबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 49.5 ओवल में 305 रन बनाए। सलमान ने शतक जड़ते हुए 90 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें दस चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा बाबर आजम ने 45 रन, साद बैग ने 39 रन और हसन नवाज ने 37 रन बनाए। श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ईशान मलिंगा ने 4 विकेट, असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट औऱ दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य़ का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहले 4 विकेट सिर्फ 91 रन पर गिर गए। जिसके बाद पवन रत्नायके और जनिथ लियानागे ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। रत्नायके ने 74 गेंदों में 79 रन औऱ लियानाहे ने 76 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इलले पहले ओपनिंग करते हुए कामिंदु मेंडिस ने 50 गेंदों में 44 रन का योगदान दिय़। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, हारिस रऊफ,नसीम शाह और फहीम अशरफ ने 2-2 विकेट झटके। Also Read: LIVE Cricket Score ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में ही होगा।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 10:15 pm

102 साल बाद हुआ ऐसा, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI से बना गजब रिकॉर्ड

South Africa vs Australia 2nd Test Stats: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्केस एकरमैन ने डेब्यू किया, जिनकी उम्र 30 साल 231 दिन है। साल 1926 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में 8 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। एकरमैन के अलावा एडेन मार्करम, डेविड बेडिंगहैम, कप्तान टेम्बा बावुमा रयान रिकेल्टन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया की उम्र भी 30 साल से ज्यादा है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा उम्र के हैं। वहीं, इस टेस्ट मैच में 30 साल या उससे अधिक उम्र के 19 खिलाड़ियों का होना इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, और 1926 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए। बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल ही हुआ। एडेन मार्करम (11 रन) और डेविड बेडिंगहम (0) के रूप में टीम को दो झटके लगे औऱ दोनो को ही स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा (4) और डेब्यू मैच खेल रहे मार्केस एकरमैन (5) नाबाद रहे। सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। एकरमैन के अलावा मैथ्यू ब्रेट्ज़के को मौका मिला, वहीं चोट से ठीक होकर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई। काइल वेरेन, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ केशव महाराज ने इन खिलाड़िय़ों के लिए जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव का है और बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान पर उतरी है। नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड टीम में आए हैं। टीमें: साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया। Also Read: LIVE Cricket Score ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिनसन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 9:54 pm

शेफाली-मंधाना ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का किया बुरा हाल, दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय टीम ने रविवार को दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 9:42 pm

दूसरा टी20: शेफाली का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाना है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने महज 3.4 ओवर में पहला विकेट गंवाया। केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा की जोड़ी टीम के खाते में सिर्फ 10 रन जुटा सकी। नंदनी शर्मा ने नधलोवु (0) को बोल्ड किया। इसके बाद बिजा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 10 रन जुटाए। बिजा 13 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद मेहमान टीम ने शार्न मेयर्स (9) के रूप में अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया। जिम्बाब्वे 8.1 ओवरों में 30 रन तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने कप्तान जोसेफिन नकोमो के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए मेहमान खेमे को संभालने की कोशिश की, लेकिन 15वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर निकी प्रसाद ने तिरिपानो (34) और न्याशा ग्वानजुरा (0) का विकेट लेकर जिम्बाब्वे को संकट में डाल दिया। इसके बाद जोसेफिन नकोमो (नाबाद 27) ने मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 19 रन जुटाए। भारत की तरफ से निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को 1-1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में भारत ने 8.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ 47 गेंदों में 96 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। शेफाली 25 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। इसके बाद जोसेफिन नकोमो (नाबाद 27) ने मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 19 रन जुटाए। भारत की तरफ से निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को 1-1 सफलता हाथ लगी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 9:38 pm

मोहम्मद कैफ ने उठाए चयन नीति पर सवाल, पूछा-अगर बुमराह छोटे स्पेल कर सकते हैं तो शमी क्यों नहीं?

मोहम्मद कैफ ने बीसीसीआई से मोहम्मद शमी का चयन नहीं होने के पीछे वजह पूछी है। उनका मानना है कि अगर छोटे स्पेल के आधार पर उनको शामिल नहीं किया जा रहे हैं तो बुमराह भी छोटे स्पेल करते रहे हैं और उन्हें ब्रेक भी मिला।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 9:10 pm

IND-W vs ZIM-W: भारत के सामने जीत के लिए 103 रन का लक्ष्य, दूसरे टी20 में भी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रविवार (18 अक्टूबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई।टीम को सलामी बल्लेबाजकेलिस नधलोवु के रूप में शुरुआती झटका लगा। वह 11 गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद बिलव्ड बिजा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं और 13 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि, तीसरे नंबर की बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने कुछ देरक्रिज में खड़ रहकर जरूर 35 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं इसके बाद कप्तान जोसेफ़िन नकोमो ने भी एक छोर संभालकर 34 गेंदों में नाबाद 26 बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें खास नहीं मिला और टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। भारत की ओर से निकी प्रसाद ने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अब तीन मैचों की इससीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 103 रन बनाने होंगे और ऐसा करते ही वह इस सीरीज में अजय बढ़त बनाते हुएअपना कब्जा कर लेंग। टीमें इस मैच के लिए भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़। Also Read: LIVE Cricket Score जिम्बाब्वे महिला टीम(प्लेइंग XI): न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 8:51 pm

SA vs AUS 2nd Test: पहले दिन हुआ सिर्फ 12.2 ओवर का खेल, स्कॉट बोलैंड ने बरपाया कहर

South Africa vs Australia, 2nd Test Day 1 Report: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए। बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल ही हुआ। पहले मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और फिर ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मेजबान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। एडेन मार्करम (11 रन) और डेविड बेडिंगहम (0) के रूप में टीम को दो झटके लगे औऱ दोनो को ही स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा (4) और डेब्यू मैच खेल रहे मार्केस एकरमैन (5) नाबाद रहे। बता दें कि दूसरे दिन का खेल तय समय से 15 मिनट पहले शुरू होगा। हालांकि दूसरे दिन भी मौसम के खेल में खलल डालने की संभावना है। Stumps On Day 1! Rain has the final say at Dafabet St George’s Park, with play abandoned for the day in the second Dafabet Test. #TheProteas end the day on 20/2 after 12.2 overs, with play set to resume tomorrow at 09:45. #Unbreakable #SAvAUS https://t.co/p7UVhdHjgE — Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 18, 2026 सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। एकरमैन के अलावा मैथ्यू ब्रेट्ज़के को मौका मिला, वहीं चोट से ठीक होकर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई। काइल वेरेन, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ केशव महाराज ने इन खिलाड़िय़ों के लिए जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव का है और बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान पर उतरी है। नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड टीम में आए हैं। टीमें: साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया। Also Read: LIVE Cricket Score ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिनसन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 8:40 pm

जांच के बीच मोहम्मद रिजवान को मिली बड़ी राहत, पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में खेलने की परमिशन मिली

मोहम्मद रिजवान को 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रेसिडेंट्स कप प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई है। पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने इसकी पुष्टि की।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 7:58 pm

Aiden Markram का मिडिल स्टंप उखड़ा! Scott Boland ने बवाल गेंद डालकर किया क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO

SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (18 अक्टूबर) से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) ने साउथ अफ्रीका को शुरुआत में ही दो बड़े झटके दिए, जिसमें एडेन मार्करम (Aiden Markram) का अहम विकेट भी शामिल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद पर बोलैंड ने मार्करम को ऐसा चकमा दिया कि उनका मिडिल स्टंप उखड़ गया। बोलैंड ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद डाली। मार्करम ने आगे निकलकर कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर की ओर आ गई। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई। मार्करम गेंद की मूवमेंट को समझ ही नहीं पाए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। वह 28 गेंदों में सिर्फ 11 रन बना सके। VIDEO: Boland just sent the middle stump packing Watch all the action from Australia’s Tour of South Africa LIVE on FanCode #SAvAUS #ScottBoland #AidenMarkram #TestCricket #Cricket https://t.co/EFWmiqOWmm FanCode (FanCode) October 18, 2026 मार्करम का विकेट लेने के बाद बोलैंड ने अगली ही गेंद पर एक और कमाल कर दिया। उनके सामने नए बल्लेबाज डेविड बेडिंगहम (David Bedingham) थे। बोलैंड ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी आगे की लेंथ पर गेंद डाली। बेडिंगहम ने आगे बढ़कर डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद तक अपने पैर पूरी तरह नहीं पहुंचा पाए। उनका बल्ला शरीर से दूर रह गया और गेंद बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में चली गई। इस तरह बेडिंगहम बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए। बोलैंड ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया और टीम का स्कोर 12 रन पर दो विकेट हो गया। Also Read: LIVE Cricket Score टीमें इस मैच के लिए: साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया। ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिन्सन, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 7:39 pm

कप्तानी छीनी, घर भेजा अब जड़ दिया शतक, पाकिस्तान के सलमान अली आगा का आलोचकों को करारा जवाब

सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार शतक ठोका। उन्होंने 90 गेंद में 107 रन बनाए। सलमान पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रहे, उनसे कप्तानी छीनी गई थी और टेस्ट और टी20 टीम से भी ड्रॉप कर दिए गए थे।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 7:06 pm

Babar Azam ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 16 हजार रन, पाकिस्तान के दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रविवार (18 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से पहले बाबर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर ने 57 गेंदों में 45 रन की पारी खेली और पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों के खास क्लब में अपनी जगह बना ली। बाबर आजम ने मई 2015 में पाकिस्तान के लिए वनडे मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तीनों फॉर्मेट में लगातार रन बनाकर अपनी पहचान बनाई। श्रीलंका के खिलाफ यह उनका 355वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस मैच में 16 हजार रन का आंकड़ा पार करने के बाद उनके कुल रन 16,038 हो गए हैं। बाबर आजम अब पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद जैसे दिग्गज हासिल कर चुके हैं। पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के नाम है। उन्होंने 1991 से 2007 के बीच 495 मुकाबलों में 20,541 रन बनाए थे। इस सूची में यूनिस खान दूसरे, मोहम्मद यूसुफ तीसरे और जावेद मियांदाद चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इंजमाम-उल-हक – 20,541 रन (495 मैच) यूनिस खान – 17,790 रन (408 मैच) मोहम्मद यूसुफ – 17,134 रन (374 मैच) जावेद मियांदाद – 16,213 रन (357 मैच) बाबर आजम – 16,038 रन (355 मैच) Also Read: LIVE Cricket Score बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम योगदान दिया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 66 मैचों में 4,771 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट के 144 मुकाबलों में उनके नाम 6,671 रन दर्ज हो चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर ने 145 मैचों में 4,596 रन बनाए हैं।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 6:26 pm

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगा मौका? अभिषेक नायर के बयान ने दिल तोड़ा

अभिषेक नायर ने कहा है कि न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा। उनका ये भी मानना है कि वैभव को तब मौका मिलेगा, जब संजू को आराम दिया जाएगा।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 6:14 pm

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ, कप्तान अय्यर बने 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज'

West Indies Fifth T20I: भारत-वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम का 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल दिया गया। रविवार को बीसीसीआई की तरफ से ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें भारत के ट्रेनिंग असिस्टेंट नुवान सेनेविरात्ने ने अय्यर को यह मेडल सौंपा। रविवार को 'बीसीसीआईडॉटटीवी' पर पोस्ट किए गए वीडियो में सेनेविरात्ने ने कहा, आज का 'इम्पैक्ट मेडल' उस खिलाड़ी को जाता है जिसने अपना पहला टी20 शतक लगाया है। भारत के बहुत कम खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। वह मैदान पर और उसके बाहर भी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए यह अवॉर्ड श्रेयस अय्यर को जाता है। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस क्लिप के साथ लिखा, बारिश, रन और ड्रेसिंग रूम के कुछ खास पल। सीरीज के निर्णायक मैच की झलक, जिसमें 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल का प्रेजेंटेशन भी शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने पांच पारियों में 45.25 की औसत के साथ 181 रन बनाए। वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर रहे। लखनऊ में सीरीज के शुरुआती मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के साथ वह तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद टी20 सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अगले मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। टीम इंडिया ने तीसरे मैच में 14 रन से जीत हासिल करते हुए फिर से बढ़त बनाई, लेकिन अगले मैच को वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता और सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। ऐसे में पांचवां मुकाबला सीरीज के लिहाज से निर्णायक था, लेकिन बारिश के चलते यह रद्द हो गया। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद टी20 सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अगले मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 4:38 pm

बाबर आजम ने पूरे किए 16,000 इंटरनेशनल रन, पाकिस्तान के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें बैटर

बाबर आजम पाकिस्तान के लिए 16000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान ये कारनामा किया।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 4:32 pm

टेस्ट क्रिकेट में 100 साल बाद दिखी हैरतअंगेज प्लेइंग XI, साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में 19 प्लेयर ऐसे

SA vs AUS Gqeberha Test: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी चुनी। इस मैच में 19 ऐसे प्लेयर खेल रहे हैं, जिनकी उम्र 30 या उससे अधिक है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 4:20 pm

सिर्फ पानी पिलाने के लिए कमबैक नहीं करा सकते.., NZ दौरे पर भुवनेश्वर कुमार के खेलने को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

न्यूजीलैंड दौरे में क्या भुवनेश्वर कुमार को सभी मैचों में खेलने का मौका मिलेगा यह एक बड़ा सवाल है। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि क्या सिलेक्टर्स ने 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में वापसी कराई है। आकाश चोपड़ा ने इस पर अपनी राय रखी है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 4:05 pm

भारतीय टीम के बाद मोहम्मद शमी को बंगाल की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिली जगह, छोटा भाई बना टीम का हिस्सा

मैच में जब बंगाल की प्लेइंग-11 सामने आई तो शमी का नाम नहीं था। टीम में उनकी जगह उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम था।

दैनिक जागरण 18 Oct 2026 3:40 pm

मोहम्मद शमी भारतीय टीम में चयन नहीं होने से हुए हताश? बंगाल के लिए नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी मैच

भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई वनडे और टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद मोहम्मद शमी बंगाल के दूसरे मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह उनके भाई कैफ को मौका मिला है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 3:16 pm

IND vs NZ 1st Test: Cheteshwar Pujara ने चुनी Team India की प्लेइंग XI, दो ऑलराउंडर और तीन घातक गेंदबाज़ों की दी जगह

Cheteshwar Pujara Picks India's Playing XI For 1st Test Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच नवंबर के महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने XI में दो शानदार ऑलराउंडर और तीन घातक तेज गेंदबाज़ चुने हैं। नंबर-3 के लिए पसंद बने पडिक्कल: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज़ लगभग फिक्स हैं। ये जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अच्छे से उठा रहे हैं। हालांकि तीसरी पॉजिशन के लिए साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे दो दमदारऑप्शन मौजूद हैं। यहां चेतेश्वर पुजारा की पसंद देवदत्त पडिक्कल हैं। 26 साल के पडिक्कल ने हर एक मौके का बखूबी फायदा उठाया है। वो 4 टेस्ट की 6 पारियों में 2 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी लागकर 418 रन बना चुके हैं। बात करें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की तो यहां चेतेश्वर पुजारा की पसंद नंबर-4 की पॉजिशन के लिए कप्तान शुभमन गिल, नंबर-5 की पॉशिजन के लिए विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और नंबर-6 के लिए एक और विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल हैं। गिल और ध्रुव जिम्मेदारी से बैटिंग करके रन जोड़ते हैं, वहीं ऋषभ पंत अटैक करके विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाते हैं। दो ऑलराउंडर तीन तेज गेंदबाज़ किए शामिल: चेतेश्वर पुजारा की वेलिंगटन टेस्ट के लिए पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI में दो तगड़े ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। जडेजा अपनी स्पिन गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही प्रभाव डालते हैं। वो 91 टेस्ट में 4160 रन और 356 विकेट ले चुके हैं। दूसरी तरफ नितीश कुमार रेड्डी कैप्टन गिल को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ का विकल्प देते हैं। उन्होंने 10 टेस्ट में 396 रन बनाए हैं और 8 विकेट झटके हैं। आखिर में चेतेश्वर पुजारा ने तीन गेंदबाज़ चुने और Indian XI पूरी की। यहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह (52 टेस्ट में 234 विकेट), मोहम्मद सिराज (48 टेस्ट में 144 विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (9 टेस्ट में 32 विकेट) को अपनी पसंद कहा। ये तीनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड की हरी पिचों पर कहर बरपाने का दम रखते हैं। चेतेश्वर पुजारा द्वारा वेलिंगटन टेस्ट के लिए चुनी गईभारत कीप्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। Also Read: LIVE Cricket Score भारत की पूरी टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 2:58 pm

संजू सैमसन कभी भी पूरी तरह फॉर्म से बाहर नहीं होते.., उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन पर बोले पुजारा, किया समर्थन

चेतेश्वर पुजारा ने यह मामने से इनकार किया है कि संजू सैमसन फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि टी-20 क्रिकेट में एक अच्छी पारी से बल्लेबाज लय में आ जाता है और संजू के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज में संजू या वैभव में से किसी एक के ही खेलने की संभावना जताई है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 2:48 pm

भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के कोच ने की भावुक अपील, मांगी आर्थिक मदद, कहा- मेरी मां…

भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी ने प्रायोजकों से भावनात्मक आर्थिक मदद की उम्मीद की है। उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे व्यवस्थाओं के अभाव में कोई टीम चैंपियन नहीं बन पाती है। उन्होंने अपनी मां के एक कथन को कोट करते हुए काफी इमोशन अपील की है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 1:59 pm

नेपाली बल्लेबाज़ का हुआ Brain Fade, दिमाग की बत्ती हुई गुल और कनाडा को गिफ्ट कर दिया विकेट; देखें VIDEO

ICC Men's Cricket World Cup League 2 का 138वां मुकाबला बीते शनिवार, 17 अक्टूबर को ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां कनाडा ने 256 रन डिफेंड किए और नेपाल को 24 रनों से मात दी। इसी बीच नेपाल के एक क्रिकेटर बासिर अहमद (Basir Ahamad) का ब्रेन फेड मूमेंट देखने को मिला। उन्होंने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारकर कनाडा को अपना विकेट गिफ्ट किया। ये घटना नेपाल की पारी के 30वें ओवर में घटी। कनाडा के लिए बाएं हाथ के स्पिनर सुखजिंदर सिंह गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की जो कि पिच से टकराकर बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ घूमी। यहां बासिर अहमद चमका खा गए जिसके बाद गेंद विकेटकीपर के हाथों में पहुंच गई। इसके बाद ही बासिर अहमद का ब्रेन फेड मूमेंट देखने को मिला। उन्होंने विकेटकीपर के हाथों में गेंद को देखा और फिर वो अचानक से रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। इसके बाद होना क्या था। कनाडा के विकेटकीपर, हमज़ा तारिक जो कि उनके कप्तान भी हैं, उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया और तुरंत ही स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स उड़ा दिए। तो ऐसे बासिर अहमद ने कनाडा को अपना विकेट गिफ्ट किया और वो 13 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो। Nepal's Basir Ahamad runs himself out with the ball in the keepers gloves against Canada https://t.co/Aamy25BdMS — Gearoid (@Carnival_Sorts) October 17, 2026 एक बार फिर बता दें कि ओमान के Al Amerat ग्राउंड पर कनाडा ने नेपाल को 24 रनों से धूल चटाकर जीत हासिल की है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी। इसके बाद मैदान पर टीम के सलामी बल्लेबाज़ युवराज समरा ने तूफान उठाया और 117 गेंदों पर 105 रनों की शतकीय पारी खेली। ऐसे कनाडा ने नेपाल के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा। Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में नेपाल के लिए भी सलामी बल्लेबाज़ अर्जुन कुमाल ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 112 गेंदों पर 87 रन बनाए। हालांकि उनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ एक बड़ी पारी नहीं खेल सका। यही कारण है नेपाल की पूरी टीम 46 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 232 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 1:50 pm

हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढना बंद करे भारत; सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर को दी चेतावनी

सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत को अब हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूढना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने गौतम गंभीर को साथ ही चेतावनी भी दी है कि बैटिंग में गहराई बढ़ाने के चक्कर में वह बॉलिंग कमजोर कर रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 1:26 pm

बुमराह के साथ ऐसा सलूक हो रहा तो शमी के साथ भी हो सकता है, BCCI के पारदर्शिता नहीं बरतने पर कैफ ने उठाया सवाल

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने शमी को लगातार नजरअंदाज करने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं पारदर्शिता की कमी है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:48 pm

वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं? इस सवाल पर श्रेयस अय्यर ने कही साफ बात

लगातार अपने मौके का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी कब भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे। इस सवाल का जवाब लगभग हर कोई तलाश रहा है। इसके बारे में श्रेयस अय्यर ने खुलकर बात की है और कहा है कि मैंने वैभव को अफगानिस्तान सीरीज के समय ही बता दिया था कि उन्हें क्या करना चाहिए।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:41 pm

'हार्दिक का विकल्प ढूंढना मुश्किल': इस पूर्व कप्तान ने प्रबंधन को क्या दी सलाह? गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करने कहा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि हार्दिक पांड्या अपनी तरह के इकलौते खिलाड़ी हैं जिनकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इसलिए भारत को उनकी जगह किसी हूबहू विकल्प की तलाश बंद कर देनी चाहिए।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:38 pm

शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में किया निराश, कौन हैं उन्हें 1 रन पर बोल्ड करने वाले अजय मंडल

शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे। हालांकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में वह मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अजय मंडल ने क्लीन बोल्ड किया।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:34 pm

IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारत बनाम जिम्बाब्वे! कौन जीतेगा दूसरा टी20? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI

India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20 Match Prediction: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 18 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी रायपुर के मैदान पर ही खेला गया था। इसे स्मृति मंधाना की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता। इस मुकाबले की Player of the Match दीप्ति शर्मा रही जिन्होंने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए और 4 ओवर में किफायती गेंदबाज़ी करके सिर्फ 22 रन खर्चे। IND-W vs ZIM-W 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - रविवार, 18 अक्टूबर 2026 समय - 07:00 PM IST वेन्यू - शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur Pitch Report रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में अच्छा उछाल और कैरी देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज़ों को शॉट खेलने में मदद मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो सकती है और स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। मैदान की बाउंड्री बड़ी हैं, इसलिए बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने के लिए अच्छी टाइमिंग की जरूरत होगी। शाम को ओस पड़ने पर दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान हो सकता है। यहां अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से एक दो चेज़ और एक डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहा है। IND-W vs ZIM-W T20 Head To Head Record कुल - 01 भारत - 01 जिम्बाब्वे - 00 IND-W vs ZIM-W 2nd T20 : Where to Watch? भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो। IND-W vs ZIM-W 2nd T20: Player to Watch Out For भारतीय की टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो केलिस एनधलोवु, शार्न मेयर्स और न्याशा ग्वांजुरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20 Probable Playing XI India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। Zimbabwe Women T20 Probable Playing XI: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्न मेयर्स, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वांजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), जोसेफिन न्कोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंदाई मकुशा। India Women vs Zimbabwe Women Today's Match Prediction इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। IND-W vs ZIM-W 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs ZIM-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Zimbabwe Women Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 12:07 pm

टीम इंडिया में इस चुनौती से निपटना सीख रहे तिलक वर्मा, उपकप्तान ने कहा- मेरे पास कोई और विकल्प नहीं

तिलक वर्मा ने टीम इंडिया में तीसरे क्रम से पांचवें या छठें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने को मुश्किल बताया है। हालांकि, युवा बल्लेबाज को यह चुनौती पसंद है। उन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज समाप्त होने के बाद अपने विचार रखे।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 11:30 am

Bangladesh टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल हुए Shamar Springer, Keemo Paul हुए बाहर

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया है। कीमो पॉल के पारिवारिक कारणों से घर लौटने के बाद शमर स्प्रिंगर के लिए टेस्ट टीम में जगह बनी है। स्प्रिंगर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। दो मैचों की सीरीज के लिए स्प्रिंगर को टीम में शामिल करने से वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी मजबूत हो गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, शमर स्प्रिंगर को बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। स्प्रिंगर कीमो पॉल की जगह लेंगे, जो निजी और पारिवारिक कारणों से घर लौटेंगे। बयान में कहा गया, ओजे शील्ड्स और नियाल स्मिथ भी उन लोगों में शामिल थे, जिनके बारे में सोचा गया था, लेकिन चोटों के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया। 28 साल के इस ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के लिए तीन वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। लेकिन वह अभी तक टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेले हैं। हालांकि, उनका फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड उनकी ऑलराउंड काबिलियत की एक झलक दिखाता है। 23 मैचों में स्प्रिंगर ने 32.59 की औसत से 1,043 रन बनाए हैं और 27.87 की औसत से 58 विकेट लिए हैं। स्प्रिंगर ने 2026 वेस्टइंडीज चैंपियनशिप के दौरान बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। बारबाडोस के लिए चार मैचों में उन्होंने 50.20 की औसत से 251 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने सात विकेट लिए। पॉल और स्प्रिंगर दोनों वेस्टइंडीज के भारत के हालिया व्हाइट-बॉल दौरे का हिस्सा थे। मेहमान टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से हार गई। इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। वेस्टइंडीज बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 से 24 अक्टूबर तक ढाका में तीन दिन के वार्म-अप मैच से करेगा। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मीरपुर में होगा, इसके बाद दूसरा मैच 5 से 9 नवंबर तक सिलहट में होगा। पॉल और स्प्रिंगर दोनों वेस्टइंडीज के भारत के हालिया व्हाइट-बॉल दौरे का हिस्सा थे। मेहमान टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से हार गई। इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 11:26 am

भारत बनाम वेस्टइंडीज: वैभव को मौका नहीं मिलने पर क्या बोले अय्यर? भारतीय टी20 कप्तान ने बताया कारण; जानें

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। अब भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया है कि किस कारण इस युवा बल्लेबाज को एकादश में जगह नहीं मिली।

अमर उजाला 18 Oct 2026 11:12 am

Bhuvneshwar Kumar के नाम दर्ज हुआ Unwanted Record, 3 साल 340 दिन बाद हुई India की T20 Team में वापसी

Bhuvneshwar Kumar Unwanted Record: दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की भारतीय टी20 टीम में वापसी हो गई है। भुवनेश्वर को बीते रविवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पाचवें टी20 मुकाबले (IND vs WI 5th T20) के लिए भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। भुवी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर बेहद खुश थे, लेकिन उनकी वापसी के साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भुवनेश्वर के नाम जुड़ा Unwanted Record: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार की पूरे 3 साल और 340 दिन बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 में नंवबर के महीने में खेला था। इस बीच भारतीय टीम ने कुल 106 टी20 मुकाबले खेले और भुवनेश्वर ने इन सभी मुकाबलों को मिस किया। यही वज़ह है भुवनेश्वर कुमार अब T20I में भारत के लिए सबसे लंबे अंतराल (मैचों के आधार पर) के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भुवनेश्वर से पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड खलील अहमद के नाम दर्ज था। उन्होंने 4 साल और 237 दिन बाद टी20 टीम में वापसी की थी। इस दौरान वो 104 मुकाबले मिस कर चुके थे। भारत के लिए T20I मैचों में सबसे लंबे अंतराल के बाद वापसी (मैचों के आधार पर) 106 मैच – भुवनेश्वर कुमार (नवंबर 2022 से अक्टूबर 2026 | 3 साल 340 दिन) 104 मैच – खलील अहमद (नवंबर 2019 से जुलाई 2024 | 4 साल 237 दिन) 86 मैच – वरुण चक्रवर्ती (नवंबर 2021 से अक्टूबर 2024 | 2 साल 334 दिन) 73 मैच – संजू सैमसन (जुलाई 2015 से जनवरी 2020 | 4 साल 173 दिन) 70 मैच – शिवम दुबे (फरवरी 2020 से अगस्त 2023 | 3 साल 195 दिन) बताते चलें कि दिनों के हिसाब से सबसे लंबे अंतराल का अनचाहा रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है। उन्होंने 7 साल और 57 दिनों के अंतराल में 56 T20I मैच मिस किए थे। उन्होंने 12 मई 2010 से 8 जुलाई 2017 तक भारत के लिए कोई T20I मैच नहीं खेला था। बारिश से धुला बेंगलुरु T20: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण पहले छोटा और फिर रद्दकरना पड़ा। इस मुकाबले में सिर्फ 7.5 ओवर का खेल हो सका जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए। Also Read: LIVE Cricket Score गौरतलब है कि इसी के साथ भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज भी 2-2 की बराबरी के साथ खत्म हुई। इस सीरीज के स्टार प्लेयर कैरेबियाई कैप्टन शाई होप रहे जिन्होंने 5 मैचों की 4 पारियों में 261 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 10:50 am

ईशान किशन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का दमदार रिकॉर्ड, T20I में एक साल में ठोकी सबसे ज्यादा बाउंड्री

ईशान किशन ने भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच में आतिशी बैटिंग की। उन्होंने अपनी पारी में पांच बाउंड्री लगाईं। ईशान ने सूर्यकुमार यादव एक जबर्दस्त रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 10:41 am

भारत बनाम वेस्टइंडीज: श्रेयस अय्यर को सीरीज बराबरी पर छूटने का मलाल, बताया- किस तरह अलग हो सकता था नतीजा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी। पांचवां टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे सीरीज का नतीजा नहीं निकल सका। श्रेयस अय्यर को इसका मलाल है और उन्होंने बताया है कि किस तरह भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर सकता था।

अमर उजाला 18 Oct 2026 10:12 am

भारत का अगला मैच 4 दिन में, न्यूजीलैंड से होगी टक्कर; डेट और टाइम कर लीजिए नोट

भारत का अगला मैच 4 दिन के बाद न्यूजीलैंड से है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस टूर की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद भारत को वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 9:57 am

न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर श्रेयस अय्यर ने भारतीय खिलाड़ियों को किया सतर्क, कप्तान ने कहा- हमारे सामने एक...

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुछ ही दिनों में टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसे चुनौतीपूर्ण सीरीज बताया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 9:44 am

आईपीएल 2027: इस दिन हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी, संभावित तारीख आई सामने; गोवा में आयोजन की संभावना

आईपीएल 2027 सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले साल होने वाले सीजन से पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी होनी है। अब इसकी संभावित तारीख भी सामने आ गई है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 9:27 am

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका! जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI

PAK vs SL Match Prediction, Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार, 18 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI साल 2025 में रावलपिंडी के मैदान पर ही खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 212 रनों का लक्ष्य हासिल करके श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले के हीरो मोहम्मद रिज़वान (92 गेंदों पर 61 रन), फखर ज़मान (45 गेंदों पर 55 रन) और मोहम्मद वसीम (10 ओवर में 47 रन देककर 3 विकेट) थे। PAK vs SL: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - रविवार, 18 अक्टूबर 2026 समय - 01:30 PM IST वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम Rawalpindi Cricket Stadium, Pitch Report रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी रही है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकता है। पिच सूखने के बाद स्पिनरों को अच्छी टर्न और ग्रिप मिलेगी। दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना एक अच्छा विकल्प होगा। इस मैदान पर अब तक 31 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 18 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 242 रन रहा है। PAK vs SL ODI Head To Head Record कुल - 160 पाकिस्तान - 96 श्रीलंका - 59 बेनतीजा - 04 टाई - 01 PAK vs SL ODI: Where to Watch? Pakistan ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्मFanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं। PAK vs SL: Player to Watch Out For पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, सलमान अली आगा और हसन नवाज़ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, दासुन शनाका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। Pakistan vs Sri Lanka Probable Playing XI Pakistan ODI Probable Playing XI: सैम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), हसन नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ। Sri Lanka ODI Probable Playing XI: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानगे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका। Pakistan vs Sri Lanka Today's Match Prediction Pakistan ODI Tri-Series के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। PAK vs SL Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Sri Lanka Match Preview, Pakistan ODI Tri-Series 2026 Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 8:57 am

शे होप ने सूर्या को पछाड़ा, बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके; T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय सरमजीं पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी। आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 8:54 am

IND vs WI टी20 सीरीज में रनों का सैलाब, 5 मैच में बने 1800 से ज्यादा रन; देखें 5 अद्भुत रिकॉर्ड्स

IND vs WI टी20 सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर हुआ। सीरीज का पांचवां व आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ा। भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में 1800 से ज्यादा रन बने। आइए 5 बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं-

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 8:51 am

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने मैच रद्द करते हुए सीरीज के 2-2 से समाप्त होने की घोषणा की। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की प्रशंसा की।

समाचार नामा 18 Oct 2026 8:39 am

IND vs WI T20 सीरीज ड्रॉ, Mahela Jayawardene ने छोड़ी MI; Chaminda Vaas की DC में एंट्री; ये हैं आज की Top Cricket News

Also Read: LIVE Cricket Score Top Cricket News: IND vs WI टी20 सीरीज बारिश के कारण 2-2 से बराबर रही। Litton Das UAE ODI Tri-Series से बाहर, Mahela Jayawardene ने MI छोड़ा और Chaminda Vaas दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने। IND vs WI: बारिश के कारण रद्द हुआ बेंगलुरु टी20, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 पर हुई खत्म बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, UAE ODI Tri-Series 2026 से बाहर हुए कप्तान Litton Das Mumbai Indians से अलग हुए Mahela Jayawardene, हेड कोच के पद से दे दिया इस्तीफा Delhi Capitals ने किया ऐलान, श्रीलंकाई दिग्गज Chaminda Vaas को बनाया तेज गेंदबाजी कोच Hong Kong Sixes टूर्नामेंट से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, टीम इंडिया में कुलवंत खेजरोलिया को मिली जगह; Krunal Pandya बने नए कप्तान

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 8:27 am

भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा T20I मैचों के बाद वापसी करने वाले भारतीय, टॉप 5 में संजू सैमसन भी शामिल

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्हें लंबे समय बाद मौका मिला। भुवनेश्वर ने खलील अहमद को पछाड़कर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 8:14 am

Tri Series: इरविन, टेलर और इवांस का कमाल, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया

जिम्बाब्वे ने यूएई में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन के बड़े अंतर से हराया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रायन बेनेट (0), बेन करन (6) और तफाद्जवा त्सिगा (16) 7वें ओवर में 24 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। 24 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी जिम्बाब्वे को अनुभवी बल्लेबाजों ब्रेंडन टेलर और क्रेग इरविन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 174 तक पहुंचाया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल, डबल से पारी को संवारा और कमजोर गेंदों पर बाउंड्री भी लगाई। टेलर पांचवें विकेट के रूप में 101 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। क्रेग इरविन शतक से चूक गए। इरविन 106 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के साथ सिकंदर रजा (4), मधेवेरे (17) और ब्रैड इवांस (5) का विकेट भी जल्दी गिर गया। जिम्बाब्वे ने अपने 8 विकेट 234 रन पर खो दिए। न्यूमैन न्यामहुरी ने 17 गेंदों पर 21 और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 15 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर जिम्बाब्वे का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3, शोरिफुल इस्लाम और सैफ हसन ने 2-2 विकेट लिए। रिशाद हुसैन को 1 विकेट मिला। 272 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 33.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा, सैफ हसन ने 26 और रिशाद हुसैन ने 23 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने शानदार गेंदबाजी की और 6.4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 2-2 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजारबानी और न्यामहुरी को 1-1 विकेट मिला। 272 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 33.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा, सैफ हसन ने 26 और रिशाद हुसैन ने 23 रन बनाए। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 8:14 am

ईशान किशन की '300' के धाकड़ क्लब में एंट्री, युवराज सिंह-अभिषेक शर्मा के साथ बनाई जगह

IND vs WI टी20 सीरीज का आखिरी मैच तो पूरा नहीं हो पाया, मगर ईशान किशन ने इस मैच में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर युवराज सिंह-अभिषेक शर्मा के 300 के धाकड़ क्लब में जगह बनाई।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 6:33 am

शे होप नंबर-1, अभिषेक शर्मा बाहर टॉप-5 में 3 भारतीय; IND vs WI टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन

IND vs WI टी20 सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी के साथ हुआ। सीरीज का पांचवां और डिसाइडर मैच बारिश के चलते बेंगलुरु में रद्द हुआ। बारिश के बीच भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बरसात भी की।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 5:43 am

बारिश के चलते पांचवां टी20 मैच हुआ रद्द, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म

बारिश के चलते पांचवां टी20 मैच हुआ रद्द, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म

अमर उजाला 18 Oct 2026 1:30 am

6,4,6: Naman Dhir ने Keemo Paul के ओवर में मचाई धूम, तीन गेंदों में दो करारे छक्के और चौका जड़कर लूटे 16 रन; VIDEO

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में युवा ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) ने आते ही अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए। बारिश के कारण मुकाबला नौ-नौ ओवर का कर दिया गया था, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास तेजी से रन बनाने का ही विकल्प था। नमन ने क्रीज पर उतरते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए और अपनी छोटी लेकिन, तूफानी पारी से मैदान में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नमन धीर बल्लेबाजी के लिए उस समय उतरे, जब सातवें ओवर की पहली ही गेंद में कप्तान श्रेयस अय्यर 22 के स्कोर पर आउट हो गए थे। नमन ने क्रीज पर आते ही यह ओवर डाल रहे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कीमो पॉल की दूसरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में जोरदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद नमन ने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। लगातार दो गेंदों पर बड़े शॉट खाने के बाद कीमो पॉल दबाव में आ गए। ओवर की चौथी गेंद पर नमन ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। इस बार गेंद ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी लेंथ पर थी और उसमें थोड़ा उछाल भी था। नमन ने शानदार टाइमिंग के साथ इसे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर छक्के के लिए भेज दिया। इस तरह उन्होंने तीन गेंदों में दो छक्के और एक चौका जड़कर 16 रन बटोर लिए। कीमो पॉल ने ओवर की शुरुआत में अय्यर का एक अहम विकेट जरूर हासिल किया था, लेकिन नमन की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण इस ओवर में कुल 20 रन खर्च कर दिए। VIDEO: How about that for a start? Naman Dhir's mighty hits from the get-go Scorecard https://t.co/hpGnrNyZVS #TeamIndia | #INDvWI | mflone_ https://t.co/JjTjDoqYj3 BCCI (BCCI) October 17, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score नमन धीर अपनी अक्रामकर बल्लेबाजी सेभारत को मजबूत स्कोर की ओर ले जाते हुए6 गेंदों 24 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, भारत की पारी 7.4 ओवर में 118 रन तक पहुंची ही थी कि बारिश ने एक बार फिर खेल रोक दिया। बारिश के कारण मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका और आखिरकार इसे रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।

क्रिकेट न मोर 18 Oct 2026 12:27 am

अभिषेक शर्मा, संजू और अय्यर टॉप-5 में, शाई होप का जलवा; IND Vs WI सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच मैचों की टी-20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के किन पांच बल्लेबाजों ने लगाए हैं और इनमें से कितने भारतीय और कितने वेस्टइंडीज के प्लेयर हैं आइए आपको हम विस्तार से पूरी लिस्ट और आंकड़े बताते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 12:15 am

वेस्टइंडीज के हाथों सीरीज बराबर होने पर मायूस हुए अय्यर, गेंदबाजों से रही खास शिकायत, वैभव के बारे में क्या कहा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, जिसके कारण भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर मायूस नजर आए। उन्होंने गेंदबाजों से खास शिकायत करते हुए कहा कि हम दूसरे और चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। वैभव सूर्यवंशी के भी ना खेलने पर अपनी बात कही है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 11:45 pm

अगर हमने बेहतर गेंदबाजी की होती तो नतीजा कुछ और हो सकता था: श्रेयस अय्यर

West Indies Fifth T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में निर्णायक मैच बारिश के कारण धुल गया, जिसके साथ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर मानते हैं कि इस सीरीज का नतीजा कुछ और हो सकता था, अगर उनके गेंदबाजों ने दो मुकाबलों में बेहतर गेंदबाजी की होती। बारिश के कारण एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला पांचवां और आखिरी मैच रद्द करना पड़ा। 9-9 ओवरों के इस मुकाबले में भारत का स्कोर 7.4 ओवर में 118/5 था। सीरीज खत्म होने के बाद अय्यर ने कहा, अगर हमने दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी की होती, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। उन्हें (वेस्टइंडीज को) श्रेय देना चाहिए, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। पूरी सीरीज में होप ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार थी। हार के बाद भी वापसी करने की उनकी क्षमता काबिले तारीफ है। हम जिस तरह से खेलते हैं, उसमें एक आक्रामक मानसिकता होती है। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत की ओपनिंग स्लॉट पहले से भरे होने के कारण अपने मौके का इंतजार करना पड़ रहा है। इस पूरी सीरीज में वैभव को एक अदद मौका नहीं मिल सका। अय्यर ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी को धैर्य रखने और अपनी प्रक्रिया पर टिके रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं उनसे बस यही कहता रहता हूं कि आपको मौका जरूर मिलेगा; अगर अपनी प्रक्रिया को लेकर लगातार अच्छा काम करते हो, तो कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं; वैभव के साथ हमारी यही बातचीत होती रही है। भारत अब गुरुवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए सीधे न्यूजीलैंड जा रहा है। इस व्यस्त शेड्यूल को लेकर अय्यर ने कहा, यह किसी आम दिन जैसा ही है; भारत में तो हम लगातार यात्रा करते ही रहते हैं। हम इसे काफी अच्छे से संभाल रहे हैं। मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने से वेस्टइंडीज के पास 2002 के बाद भारत में अपनी पहली सीरीज जीतने का मौका हाथ से निकल गया। इससे पहले वे वनडे सीरीज 2-1 से हार गए थे। चार मैचों में दो शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सीरीज जीतने के बहुत करीब पहुंच गई थी। भारत अब गुरुवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए सीधे न्यूजीलैंड जा रहा है। इस व्यस्त शेड्यूल को लेकर अय्यर ने कहा, यह किसी आम दिन जैसा ही है; भारत में तो हम लगातार यात्रा करते ही रहते हैं। हम इसे काफी अच्छे से संभाल रहे हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 11:38 pm

श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन नहीं, बल्कि 2 शतक लगाने वाला बैटर बना प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का समापन हो गया। इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संजू सैमसन या श्रेयस अय्यर नहीं, बल्कि दो शतक जड़ने वाला प्लेयर रहा। उसने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 11:28 pm

बारिश ने मैच का मजा किया किरकिरा, मगर भारत ने बना दिया रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाई। भारत ने 2.5 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 11:15 pm

INDvsWI T20I सीरीज हुई 2-2 से ड्रॉ, बारिश से धुला बैंगलूरू में मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर रही।बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 11:13 pm

भारत ने सिर्फ 7.4 ओवरों में कूटे 118 रन, मगर बारिश ने मैच किया बर्बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म

West Indies Fifth T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के बाद इस मुकाबले को 9-9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 7.4 ओवरों के खेल के बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। तय समय के अनुसार टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से यह रात 9 बजे हुआ, जिसमें पावरप्ले 2.4 ओवर का था। बेंगलुरु में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया को पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (6) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। किशन 10 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 10 गेंदो में 21 रन की साझेदारी करते हुए मेजबानों को तेजी से अर्धशतक के पार पहुंचाया। भारत ने 66 के स्कोर पर संजू सैमसन (16) का विकेट गंवाया, जिसके बाद तिलक वर्मा ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 22 रन जुटाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके शामिल रहे। इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 9 गेंदों में 30 रन जुटाए। 7.4 ओवर में भारत को 118 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तिलक 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बारिश के चलते खेल फिर से रुक गया। कुछ देर बार अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसल लिया। इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया गया था, जो करीब 4 साल बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 9 गेंदों में 30 रन जुटाए। 7.4 ओवर में भारत को 118 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तिलक 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बारिश के चलते खेल फिर से रुक गया। कुछ देर बार अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसल लिया। इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 10:38 pm

IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा फैंस का दिल, 2-2 से बराबर रही भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने की दोनों टीमों की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया। बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। इसके बाद मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। मयंक यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया, जबकि नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे की वापसी हुई। भुवनेश्वर की भारतीय प्लेइंग इलेवन में करीब चार साल बाद वापसी हुई थी, लेकिन बारिश के कारण भारतीय फैंस उन्हें गेंदबाजी करते हुए नहीं देख पाए। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय पारी मेंअभिषेक शर्मा (6 रन) के आउट होने केबादतीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने महज 10 गेंदों में 30 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दूसरे छोर पर संजू सैमसन बल्लेबाज ने भी तेजी से रन जोड़े और 7 गेंदों में 16 रन बनाए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रन बनाकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। Also Read: LIVE Cricket Score वहीं, नमन धीर भी अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने केवल 6 गेंदों में 24 रन बना दिए और भारतीय टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इसी बीच बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी और मुकाबले को रोकना पड़ा। बारिश के कारण खेल रुकने के बाद कुछ ही देर बाद इसमैच कोरद्द घोषित कर दिया।

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 10:35 pm

आईपीएल 2027 नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी गई जानकारी

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को जानकारी दे दी है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 9:51 pm

भुवनेश्वर कुमार और शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में हुई वापसी, वेस्टइंडीज ने 5वें मैच में जीता टॉस

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच 9-9 ओवर का होगा।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 9:08 pm

IPL 2027 Auction को लेकर बड़ा अपडेट, गोवा में इस दिन लग सकती है खिलाड़ियों पर बोली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइजी को नीलामी की संभावित तारीख और वेन्यू की जानकारी दे दी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए ITC ग्रैंड गोवा को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने शनिवार, 17 अक्टूबर को फ्रेंचाइजी को व्हाट्सऐप के जरिए यह जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य टीमों को यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की बुकिंग पहले से करने में मदद करना है। बताया गया है कि ऑक्शन से एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर 2026 को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग भी आयोजित की जाएगी। JUST IN IPL teams told to prepare for auction on December 16 in Goa. Multiple franchises have confirmed receiving a message from the BCCI logistics team. #IPL2027 #IPLAuction https://t.co/yAnCwDc3Wc Cricbuzz (cricbuzz) October 17, 2026 हालांकि, कई फ्रेंचाइजी को यह संदेश मिल चुका है, लेकिन टीमों के मालिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अभी भी बीसीसीआई की ओर से औपचारिक ईमेल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर अंतिम आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। आईपीएल 2027 के ऑक्शन की सबसे खास बात यह है कि इस बार इसे भारत में आयोजित किया जाएगा। पिछले तीन संस्करणों के ऑक्शन विदेश में हुए थे। दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी। मिनी ऑक्शन होने के कारण इस बार ज्यादातर टीमों के अपने मौजूदा स्क्वॉड को बरकरार रखने की उम्मीद है। हालांकि, फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके अपनी जरूरत के हिसाब से नए खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। Also Read: LIVE Cricket Score वहीं यह भी जान लीजिए कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर 2026 तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा करनी होगी। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन से खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के साथ बने रहेंगे और किन खिलाड़ियों को नीलामी में उतरना होगा।

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 8:43 pm

न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी पर संजू सैमसन खुलकर बोले, कहा- सिर्फ एक दिन प्रैक्टिस का समय मिलेगा

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलेगा। भारत 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज खेलेगा।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 8:38 pm

WATCH: Dinesh Karthik ने चुने अपने टॉप-5 T20 बल्लेबाज, Virat Kohli समेत RCB के इन 3 खिलाड़ियों को दी जगह

Dinesh Karthik Top-5 T20 Batters: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दुनिया के अपने पसंदीदा टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों का चुनाव किया है। खास बात यह है कि कार्तिक ने अपनी इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। दरअसल,हाल ही में क्रिकबज़ के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कार्तिक से उनके पसंदीदा टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा दौर के पांच खिलाड़ियों के नाम बताए और उनके खेल की जमकर तारीफ की। 1. विराट कोहली दिनेश कार्तिक ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले विराट कोहली का नाम लिया। कार्तिक के मुताबिक, कोहली ने पिछले करीब 20 साल में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके आसपास फिलहाल कोई दूसरा बल्लेबाज नजर नहीं आता। 2. हैरी ब्रूक कार्तिक की लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक का है। उन्होंने ब्रूक को दुनिया का अपना नंबर-1 ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी बताया। कार्तिक की नजर में ब्रूक की बल्लेबाजी में ऐसे गुण हैं, जो उन्हें अलग-अलग फॉर्मेट में प्रभावशाली बनाते हैं। 3. रजत पाटीदार दिनेश कार्तिक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं। कार्तिक ने पाटीदार की प्रतिभा और लगातार रन बनाने की क्षमता की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने कहा कि पाटीदार तेज गेंदबाजी और स्पिन, दोनों के खिलाफ कई तरह के शॉट खेलने में सक्षम हैं। वह कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। 4. जोस बटलर कार्तिक ने अपने चौथे पसंदीदा टी20 बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को चुना। उन्होंने बटलर को इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ व्हाइट-बॉल बल्लेबाज बताया और उनकी निरंतरता की तारीफ की। Also Read: LIVE Cricket Score 5. टिम डेविड दिनेश कार्तिक की लिस्ट में पांचवें और आखिरी बल्लेबाज टिम डेविड हैं। कार्तिक ने उन्हें इसलिए चुना, क्योंकि उनकी नजर में टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम के बल्लेबाजों को कई बार उतनी चर्चा नहीं मिलती, जितनी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को मिलती है। कार्तिक ने डेविड की ताकत और आसानी से बड़े शॉट खेलने की क्षमता की तारीफ की। Who are the Top 5 T20 batters? DineshKarthik & ajinkyarahane88 list them down Drop your picks in the comments https://t.co/rttFq2oPm6 Cricbuzz (cricbuzz) October 16, 2026

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 7:59 pm

ODI ट्राई सीरीज के लिए बदल गया बांग्लादेश का कप्तान, अब हृदोय संभालेंगे कमान, लिटन दास चोटिल

बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच यूएई में ट्रॉई सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला शनिवार यानी आज बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण नियमित कप्तान लिटिन दास को बाहर होना पड़ा है। हृदोय कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 7:29 pm

महेला जयवर्धने की जगह कौन बन सकता है मुंबई इंडियंस का नया कोच? द्रविड़, गिलक्रिस्ट-मॉर्गन रेस से बाहर

महेला जयवर्धने ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़, एडम गिलक्रिस्ट और इयोन मॉर्गन रेस में नहीं है। जबकि हसी और फिंच दावेदार हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 7:15 pm

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के पांचवें T20I को लेकर आई बुरी खबर, समय पर शुरू नहीं हुआ मैच

India vs West Indies Fifth T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, बेंगलुरु में होती झमाझम बारिश के चलते टॉस देरी से होगा। बारिश के चलते मैदान पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है। बारिश अभी भी जारी है। 'एक्यूवेदर' की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में मैच के समय पर तेज बारिश होने की आशंका है, जिसके चलते इस मुकाबले पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (मैदान को सुखाने की व्यवस्था) काफी अच्छी है। बारिश के चलते ओवरों में कटौती भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगर संभव हुआ, तो पांच-पांच ओवर का मैच भी कराया जा सकता है। चिन्नास्वामी में भारत ने अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी मैच 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसका नतीजा दो सुपर ओवर खेलने के बाद भारत के पक्ष में निकला था। पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 से बराबर है। चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए थे। टीम की ओर से शाई होप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 26 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी थी। टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 43 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 41 रनों का योगदान दिया था। भारतीय टीम के लिए इस पूरी सीरीज में गेंदबाजी सबसे बड़ा चिंता का विषय रहा है। चौथे टी20 में भी टीम के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 7:02 pm

भारत बनाम वेस्टइंडीज: बेंगलुरु में बारिश जारी, पांचवें टी20 मुकाबले के टॉस में होगी देरी

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, बेंगलुरु में लगातार बारिश के चलते टॉस देरी से होगा।

समाचार नामा 17 Oct 2026 6:55 pm

क्या 2027 ODI World Cup की योजनाओं से बाहर हैं Ravindra Jadeja? NZ सीरीज से ड्रॉप होने के बाद बढ़ीं अटकलें

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए आने वाला समय काफी अहम हो सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में जडेजा को जगह नहीं मिली है। इसके बाद उनके वनडे भविष्य और खासकर 2027 में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। जडेजा लंबे समय से भारतीय टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। वह अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी, उपयोगी बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के दम पर टीम को संतुलन देते आए हैं। हालांकि, हाल के मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इसी वजह से वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भी जडेजा का प्रदर्शन खास नहीं रहा। शुरुआती दो मुकाबलों में वह केवल दो विकेट ले सके और उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका भी नहीं मिला। इसके बाद तीसरे वनडे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने उस समय कहा था कि जडेजा को बाहर नहीं किया गया, बल्कि आराम दिया गया था। लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलने से उनके भविष्य को लेकर चर्चा बढ़ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए जडेजा से आगे दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि जडेजा फिलहाल वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। जडेजा की जगह के लिए अक्षर पटेल को मजबूत विकल्प माना जा रहा है। अक्षर बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। विकेट लेने की क्षमता और बल्लेबाजी में लचीलापन उन्हें टीम के लिए अहम विकल्प बनाते हैं। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद के नाम भी संभावित विकल्पों में शामिल बताए जा रहे हैं। Also Read: LIVE Cricket Score वनडे में जडेजा के हालिया आंकड़े भी चिंता का विषय 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से जडेजा भारत के कुल 32 वनडे मुकाबलों में से केवल 15 मैचों में खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 14 विकेट हासिल किए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 47.92 और इकॉनमी रेट 5.20 रहा है। ऐसे में फिल्हाल तोइन आंकड़ों को देखते हुए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए जडेजा कीदावेदारी काफी कमजोर दिख रही है।

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 6:34 pm

यशस्वी जायसवाल अनुपलब्ध, शार्दुल ठाकुर बाहर, सूर्यांश शेडगे और रघुवंशी की एंट्री, रणजी ट्रॉफी दूसरे दौर लिए मुंबई की टीम

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दौरे के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम से नहीं खेलेंगे। वे भारत ए के स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जो न्यूजीलैंड जाएगी। शार्दुल ठाकुर चोट के कारण बाहर हैं। सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को एंट्री मिली है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 6:28 pm

'इससे उनका आत्मविश्वास डगमगा सकता है', न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए यशस्वी को नजरअंदाज करने से नाखुश अश्विन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुक्रवार को भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया गया। हालांकि, यशस्वी जायसवाल को एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। सिलेक्टर्स का यह फैसला भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को रास नहीं आया है। अश्विन ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में यशस्वी को शामिल न करने पर नाराजगी जाहिर की है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह पर निश्चित रूप से यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास डगमगा सकता है, खासकर तब जब वह इतने अच्छे रन बना रहे थे। पूर्व गेंदबाज ने आगे कहा, मैं शुभमन गिल की स्थिति समझ सकता हूं, क्योंकि वह लगातार यात्रा कर रहे हैं। मैं केएल राहुल की स्थिति भी समझ सकता हूं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल को तो बिल्कुल भी खेलने का समय नहीं मिला है, है ना? मैं सिर्फ जायसवाल को मौके देने के नजरिए से यह बात नहीं कह रहा हूं। उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म हो रहा है। मुझे नहीं पता, लेकिन अगर आप उनकी बल्लेबाजी को देखें, तो वह उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं जैसे वह दो या तीन साल पहले किया करते थे। अश्विन ने कहा कि अगर यशस्वी के आत्मविश्वास खत्म होता है, तो यह टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है कि उन्हें मौका दें। पूर्व स्पिनर ने कहा, वह रन मशीन थे। अगर उनका आत्मविश्वास डगमगा रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स का यह काम है कि उन्हें जहां भी संभव हो, मौका दें। हालांकि, उन्हें ऐसे मौके बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। उन्हें ये मौके नहीं दिए जा रहे हैं। यह बहुत गलत है। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 6:26 pm

यशस्वी का नाम गायब, नमन से बेहतर विकल्प होते दुबे, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में कई खामियां

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, इस टीम में कुछ खिलाड़ियों के सिलेक्शन और कुछ प्लेयर्स को नजरअंदाज करने के कारण सिलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे हैं। यशस्वी का नाम फिर गायब : पिछली कुछ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह दी जा रही थी। माना जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए यशस्वी को बतौर बैकअप ओपनर टीम में शामिल करना चाहते हैं। हालांकि, वो अलग बात है कि यशस्वी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में अब यशस्वी को रखा नहीं गया है और उनके स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी गई है। यहां तक कि चौथे और पांचवें वनडे, जिसमें शुभमन गिल टीम में नहीं होंगे, उसमें भी यशस्वी को मौका नहीं मिल सका है, जो काफी चौंकाने वाला है। यशस्वी ने 50 ओवर के फॉर्मेट में मौका मिलने पर अपनी काबिलियत को लगातार साबित किया है। नमन से बेहतर विकल्प होते शिवम दुबे : न्यूजीलैंड दौरे के लिए नमन धीर को वनडे टीम में चुना गया है। हालांकि, न्यूजीलैंड की परिस्थिति में तेज या मध्यम गति के गेंदबाज ज्यादा असरदार रहते हैं और नमन स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस दौरे के लिए नमन की जगह पर शिवम दुबे को मौका नहीं मिलना चाहिए था? दुबे के पास अनुभव भी मौजूद है और वह मध्यम गति से गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। पूरी तरह फिट न होकर भी टीम में क्यों प्रसिद्ध : तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वह इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं, यह उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को फिट होने के लिए ज्यादा समय देकर मोहम्मद शमी या किसी अन्य तेज गेंदबाज को आजमाया जा सकता है। नमन से बेहतर विकल्प होते शिवम दुबे : न्यूजीलैंड दौरे के लिए नमन धीर को वनडे टीम में चुना गया है। हालांकि, न्यूजीलैंड की परिस्थिति में तेज या मध्यम गति के गेंदबाज ज्यादा असरदार रहते हैं और नमन स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस दौरे के लिए नमन की जगह पर शिवम दुबे को मौका नहीं मिलना चाहिए था? दुबे के पास अनुभव भी मौजूद है और वह मध्यम गति से गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 5:38 pm

न्यूजीलैंड जाने से पहले शुभमन गिल खेलेंगे रणजी ट्रॉफी का मैच, दूसरे दौर में उन पर होंगी सभी की नजरें

न्यूजीलैंड में टेस्ट और वनडे खेलने सीरीज खेलने के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में शिकरत करेंगे। वे पंजाब की टीम का हिस्सा होंगे, जिसका सामना दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ से है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 4:54 pm

जसप्रीत बुमराह का खौफ हुआ खत्म? टिम साउदी ने किस भारतीय गेंदबाज को बताया सबसे बड़ा खतरा

टिम साउदी का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड बल्लेबाजों के लिए जसप्रीत बुमराह से ज्यादा मोहम्मद सिराज खतरा पैदा कर सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 4:42 pm

त्रिकोणीय सीरीज: जानिए कब-कब खेले जाएंगे बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के मुकाबले, किस टीम में कौन-कौन?

बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके सभी मुकाबले अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, आखिरी मैच में टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया और करीबी मुकाबले में हारने के बावजूद अपनी लड़ाकू मानसिकता का परिचय दिया। जिम्बाब्वे के पास भी संतुलित टीम है, लेकिन एक बार फिर उसकी उम्मीदें कप्तान सिकंदर रजा पर टिकी होंगी। रजा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी से भी अफ्रीकी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी तरफ, बांग्लादेश का हालिया प्रदर्शन तीनों प्रारूपों में उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन इस मुकाबले में उसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यूएई की धीमी और कम उछाल वाली पिचें बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल साबित हो सकती हैं। टीम के पास अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं, जो परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अफगानिस्तान के प्रदर्शन को देखें, तो इस टीम ने अगस्त में आयरलैंड के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 'क्लीन स्वीप' किया था। रहमत शाह की कप्तानी में यह टीम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का माद्दा रखती है। टीम के पास लिटन दास जैसे अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। इस त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे का सामना अफगानिस्तान से होगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसके बाद प्वाइंट्स टेबल की शीर्ष-2 टीमें 23 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे से खेले जाएंगे। अफगानिस्तान की टीम: रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, यामीन अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी, बिलाल सामी। जिम्बाब्वे की टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, तदिवानाशे मारुमानी, तफदजवा त्सिगा, विंसेंट मसेकेसा। अफगानिस्तान की टीम: रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, यामीन अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी, बिलाल सामी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 4:38 pm

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय शीर्ष क्रम को दिखाना होगा दम

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। रविवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय शीर्ष क्रम सतर्क है और बेहतर बल्लेबाजी करने की कोशिश करेगा।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 4:14 pm

Ind Vs WI LIVE Score: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 मैच आज, क्या भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे?

Ind Vs WI LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला का आखिरी मैच आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले शाम साढ़े 6 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 3:38 pm

अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं रमेश पवार, क्रिकेट सलाहकार समिति ने लिए इंटरव्यू

क्रिकेट सलाहकार समिति ने हाल ही में चयनकर्ता के पद के लिए कुछ उम्मीदवारों का इंटरव्यू किया है, जिसमें से रमेश पवार के सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल होने की उम्मीद है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 3:32 pm

Happy Birthday Jaydev Unadkat: बेहतरीन कप्तान, उम्दा गेंदबाज, सौराष्ट्र को 2 बार रणजी चैंपियन बनाया

Happy Birthday Jaydev Unadkat: जयदेव उनादकट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। गेंद को स्विंग कराने की क्षमता उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए जयदेव को बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन घरेलू क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी और कप्तान उन्होंने शानदार सफलता हासिल की है। जयदेव उनादकट का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को पोरबंदर, सौराष्ट्र में हुआ था। सौराष्ट्र क्रिकेट का गढ़ माना जाता है और इसका असर उनादकट पर भी पड़ा। उन्होंने क्रिकेट में ही करियर बनाने का फैसला लिया। 2010 में उनादकट ने प्रथम श्रेणी में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ डेब्यू किया और दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उसी साल भारतीय टीम के लिए उन्होंने टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया। इसके बाद वनडे में 2013 और टी20 में 2016 में उनका डेब्यू हुआ। उनादकट की राष्ट्रीय टीम में वापसी और ड्रॉप होने का लंबा इतिहास रहा है। वह कभी भी भारतीय टीम में किसी भी फॉर्मेट में अपनी जगह नहीं बना पाए। उनादकट ने 4 टेस्ट में 3, 8 वनडे में 9 और 10 टी20 में 14 विकेट लिए हैं। राष्ट्रीय टीम से अंदर-बाहर होने के बीच उनादकट घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय रहे हैं। वह सौराष्ट्र के कप्तान हैं और अपनी कप्तानी में इस टीम को 2 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिला चुके हैं। उनादकट के अलावा कोई भी कप्तान सौराष्ट्र को रणजी चैंपियन नहीं बना सका है। उनादकट ने अपनी कप्तानी में सौराष्ट्र को 2022-23 सीजन का विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन भी बनाया था। उनादकट मौजूदा रणजी सीजन में भी सौराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं। उनादकट एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और इसका सबूत घरेलू क्रिकेट के उनके आंकड़े हैं। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 145 प्रथम श्रेणी मैचों में 513 और 132 लिस्ट ए मैचों में 185 विकेट लिए हैं। 2009 से लेकर 2026 तक जयदेव आईपीएल में 8 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। कुल 116 मैचों में 114 विकेट उनके नाम हैं। फिलहाल आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 3:26 pm

'वह रन मशीन था, उसका आत्मविश्वास टूट रहा', यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज करने पर अश्विन बोले

अश्विन का मानना है कि यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिलने पर उसका आत्मविश्वास टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि उसके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसे मौके दिए जाए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 2:52 pm

Team India के वो 3 अनलकी खिलाड़ी जिन्हें New Zealand ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, एक रखता है 71 से ज्यादा का औसत

भारतीय टीम न्यूजीलैंड टूर पर पांच मैचों की वनडेसीरीज (IND vs NZ ODI) खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की दो अलग-अलग स्क्वाड चुनी गई है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन अनलकी खिलाड़ियों के नाम जो कि भारत कीदो ODI स्क्वाड चुने जाने के बावजूद एक भीटीम में जगह नहीं बना पाए हैं। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal): हमारी लिस्ट में पहला नाम यशस्वी जायसवाल है। ये 24 वर्षीय लेफ्टी बैटर एक बेहद टैलेंटिड खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने 6 ODI में 71.25 की औसत से 285 रन बनाने का कारनामा किया है। वो वनडे में दो सेंचुरी लगा चुके हैं। यशस्वी ने ODI टीम में जगह पाने के लिए गेंदबाज़ी और विकेटकीपिंग पर भी काम किया है। हालांकि इसके बावजूद उन्हें लगातार नज़रअंदाज किया जा रहा है। यशस्वी को न्यूजीलैंड टूर पर दो ODI स्क्वाड चुने जाने के बावजूद जगह नहीं देना, BCCI का काफी हैरान करने वाला फैसला है। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा है। 37 वर्षीय जडेजा अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही मैच जिताने का दम रखते हैं। वो 212 वनडे में 2905 रन और 234 विकेट ले चुके हैं। उनके पास 91 टेस्ट में 4160 रन, 356 विकेट और 74 टी20 में 515 रन, 54 विकेट भी दर्ज हैं। इसके बावजूद रविंद्र जडेजा को न्यूजीलैंड टूर पर ODI सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया गया है। ऐसे में 2027 ODI वर्ल्ड कप में उनके चुने जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संजू सैमसन (Sanju Samson): हमारी लिस्ट में मौजूदा तीसरे और आखिरी खिलाड़ी अनुभवी विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन हैं। न्यूजीलैंड टूर पर ODI स्क्वाड में तीन विकेटकीपर चुने गए हैं। इनमें केएल राहुल और ईशान किशन के अलावा युवा कुमार कुशाग्र हैं। संजू को सिरे से नज़रअंदाज किया गया है। ODI में संजू ने 16 मैचों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें जगह ना मिलना हैरान करता है। संजू देश के लिए76 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। वो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो थे। भारतीय ODI स्क्वाड बनाम न्यूजीलैंड (पहले तीन वनडे): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव। Also Read: LIVE Cricket Score भारतीय ODI स्क्वाड बनाम न्यूजीलैंड (आखिरी दो वनडे): श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 2:17 pm

BBL: मेलबर्न रेनेगेड्स पर संजय गोविल की नजर, बिक्री प्रक्रिया में आईपीएल टीमों के मालिक भी शामिल होंगे

बिग बैश लीग (बीबीएल) के निजीकरण की मंजूरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दे चुका है। लीग की फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स की बिक्री प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो गया है। अमेरिकन टेक एंटरप्रेन्योर संजय गोविल क्लब की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी या फिर पूरी तरह से खरीदने की दौड़ में आगे चल रहे हैं। सीए, क्रिकेट विक्टोरिया और उनके कंसल्टेंट राइन ग्रुप ने औपचारिक रूप से क्लब की 100 प्रतिशत खरीददारी में दिलचस्पी दिखाने वालों को बुलाया है। इसमें कई आईपीएल टीमों के मालिकों के शामिल होने की संभावना है। 100 प्रतिशत पर बेचे गए क्लबों का मतलब होगा कि वे पूरी तरह से उस निवेशक के मालिक होंगे, जो उनके पूरे ऑपरेशन को चलाएगा। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में वाशिंगटन फ्रीडम के मालिक और वेल्श फायर के को-ओनर गोविल ने कहा, मैं प्रक्रिया का पालन कर रहा हूं। मुझे रेनेगेड्स में दिलचस्पी है, यह रडार पर है। मुझे लगता है कि बहुत सारे बड़े खिलाड़ी इसमें दिलचस्पी लेंगे। मुझे इस बात पर ध्यान देना होगा कि मैं क्या कर सकता हूं। मैं बोली लगाने की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहता। गोविल की नजरें होबार्ट हरिकेन्स पर भी हैं। उन्होंने कहा, अगर आप वेल्श फायर और फ्रीडम को देखें, तो हमारी फ्रेंचाइजी दूसरों की तुलना में थोड़ी छोटी हैं। कुछ बड़े खिलाड़ी हैं, जो बड़ी टीमों के पीछे जाना चाहते हैं। मुझे होबार्ट पसंद है, वे एक जीतने वाली टीम हैं। हम उन टीमों में ज्यादा असर डाल सकते हैं। हरिकेन्स के नए ग्राउंड में निवेश की संभावना पर गोविल ने कहा, मुझे इसमें बिल्कुल दिलचस्पी होगी। मैं यह पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं कि हमारे पास सबसे अच्छी सुविधाएं हों। क्रिकेट विक्टोरिया रेनेगेड्स की 100 प्रतिशत बिक्री की तैयारी कर रहा है। 'द हंड्रेड' फ्रेंचाइजी में जब हिस्सेदारी बेची गई, तो गोविल ने वेल्श फायर में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ एक निवेशक नहीं बनना चाहता। मुझे टीमों को सक्रियता के साथ मैनेज करना पसंद है। मेरे पास जो टीमें हैं, उनमें मेरी कम से कम 50 प्रतिशत या 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। गोविल ने कहा, मैं सिर्फ बदलाव में विश्वास नहीं करता। मेरा हमेशा से मानना है कि स्थानीय पहचान और स्थानीय संस्कृति बहुत जरूरी है। परंपराओं को जारी रखने की जरूरत है। गोविल ने कहा, खेल ऐसी चीज है, जिसे एआई रिप्लेस नहीं कर सकता। यह एक बहुत बड़ा एसेट है। यह मजेदार है। यह टीमवर्क है और इसमें वो सब कुछ शामिल है, जिसका लोग आनंद लेते हैं। मेरे लिए, बीबीएल दुनिया की नंबर दो टी20 लीग है। इसमें शामिल होने का यह एक शानदार मौका है। गोविल ने कहा, मैं सिर्फ बदलाव में विश्वास नहीं करता। मेरा हमेशा से मानना है कि स्थानीय पहचान और स्थानीय संस्कृति बहुत जरूरी है। परंपराओं को जारी रखने की जरूरत है। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 2:14 pm

IND vs WI: चिन्नास्वामी में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? आखिरी मैच में दो सुपर ओवर से निकला था नतीजा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको बताते हैं इस मैदान पर टीम इंडिया का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रिकॉर्ड कैसा रहा है। भारतीय टीम ने चिन्नास्वामी के मैदान पर अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच का नतीजा दो सुपर ओवर खेलने के बाद निकला था, जहां टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रही थी। पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 की बराबर है। चौथे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 24 रनों से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट गंवाकर 223 रन ही बना सकी थी। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी और वह 50 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के आगे चौथे टी20 में पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए थे। भारतीय टीम ने चिन्नास्वामी के मैदान पर अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच का नतीजा दो सुपर ओवर खेलने के बाद निकला था, जहां टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रही थी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 1:50 pm

IND vs WI 5th T20I Pitch Report: बेंगलुरु की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा? कितने बजे होगा टॉस

IND vs WI 5वां टी20 आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। देखें पिच रिपोर्ट-

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 1:46 pm

वसीम जाफर ने किया मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन, ऐसा रहा है करियर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आमंत्रित चयन समिति के लिए मुख्य चयनकर्ताओं के लिए आवेदन किया है। यह पोस्ट BCCI ने कुछ दिनों पहले एक्स पर अजीत आगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद की थी जिसपर वसीम जाफर ...

वेब दुनिया 17 Oct 2026 1:46 pm

Mumbai Indians से हुए Mahela Jayawardene, फ्रेंचाइजी को 3 बार दिलाई ट्रॉफी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयवर्धने द्वारा हेड कोच का पद छोड़ने की पुष्टि एमआई ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है। एमआई ने एक्स हैंडल पर जयवर्धने की एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हमेशा हमारे एमआई पलटन का हिस्सा। हर चीज के लिए धन्यवाद, महेला जयवर्धने। महेला जयवर्धने के बाद एमआई अब अगले हेड कोच की तलाश में है, लेकिन बतौर कोच जयवर्धने ने जो सफलता टीम को दिलाई है, वह असाधारण है। जयवर्धने एमआई के सफलतम कोच हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने 5 में से तीन खिताब जयवर्धने की कोचिंग में ही जीते हैं। जयवर्धने 2017 में पहली बार एमआई के हेड कोच बने थे और 2022 तक इस पद पर रहे। इस दौरान एमआई 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2022 से 2024 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' के रूप में काम किया। इस भूमिका में उन्होंने एमआई की अन्य फ्रेंचाइजियों एमआई एमिरेट्स (आईएलटी20), एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) और एसए20 में एमआई केप टाउन का काम देखा। वह 2025 में दोबारा एमआई के कोच बने थे, लेकिन पिछले 2 सीज़न में एमआई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2025 में एमआई चौथे और आईपीएल 2026 में नौवें स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के बाद से ही एमआई की कोचिंग टीम में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। जयवर्धने 2017 में पहली बार एमआई के हेड कोच बने थे और 2022 तक इस पद पर रहे। इस दौरान एमआई 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2022 से 2024 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' के रूप में काम किया। इस भूमिका में उन्होंने एमआई की अन्य फ्रेंचाइजियों एमआई एमिरेट्स (आईएलटी20), एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) और एसए20 में एमआई केप टाउन का काम देखा। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 1:38 pm

IND vs WI: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 2-2 से बराबर सीरीज का नतीजा इसी मुकाबले से निकलना है। हालांकि, पांचवें टी20 पर बारिश का साया मंडरा रहा है। दरअसल, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका है। मैच के दिन बारिश होने के 90 प्रतिशत चांस हैं। खासतौर पर शाम के समय तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूरे समय मैदान पर काले बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। यानी पांचवें टी20 में बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (मैदान पर पानी को सुखाने की व्यवस्था) काफी अच्छा है, जिसे देखते हुए कुछ ओवरों का मैच होने की आस लगाई जा सकती है। पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 24 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए थे। टीम की ओर से शाई होप ने एक बार फिर शानादर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। होप ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। अर्शदीप और मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 52 रन दिए थे। वहीं, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी काफी रन खर्च किए थे। पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 24 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए थे। टीम की ओर से शाई होप ने एक बार फिर शानादर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 1:26 pm

10 चौके 9 छक्के और 122 रन! Jake Fraser-McGurk ने मचाया हाहाकर, बाल-बाल बचा Vaibhav Sooryavanshi का महारिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को कैरेन रोल्टन ओवल में क्वींसलैंड के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वन-डे कप फिफ्टी लगाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वह वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। फ्रेजर-मैकगर्क ने 63 गेंदों में 122 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और नौ छक्के लगाए। मैकगर्क ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी (103 गेंदों में 106) के साथ मिलकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 397 तक पहुंचाया। मैकगर्क ने अपनी पारी के दौरान 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सूर्यवंशी के नाम 11 गेंदों पर लिस्ट ए अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैकगर्क का अर्धशतक लिस्ट ए क्रिकेट का चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। मैकगर्क अपनी पारी में शुरुआत से ही आक्रामक थे। उन्होंने टॉम स्ट्रैकर के दूसरे ओवर में 22 रन लिए और चौथे ओवर में टॉम व्हिटनी को दो छक्के और एक चौका लगाया। छठे ओवर में हेडन केर की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंदों पर बनाया गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मैकगर्क के नाम ही है। कैरेन रोल्टन ओवल में फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड मजबूत है। एडिलेड के मैदान पर खेली गई छह लिस्ट ए पारियों में इस बल्लेबाज ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंदों पर बनाया गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मैकगर्क के नाम ही है। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 1:02 pm

Dwayne Bravo ने चुनी India-West Indies की Combined T20 XI, भारत के 5  खिलाड़ियों को दी जगह

Dwayne Bravo picks India-West Indies combined T20I XI: वेस्टइंडीज के लीज़ेंड क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने भारत-वेस्टइंडीज की संयुक्त टी20 XI का चुनाव किया है। ब्रावो ने एक बेहद मजबूत टीम बनाई है, जिसमें उन्होंने छह कैरेबियाई तो पांच भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया। उन्होंने एक इम्पैक्ट प्लेयर भी चुना है जो कि भारतीय है। ड्वेन ब्रावो ने सबसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर अपनी टी20 XI में जगह दी। ये दोनों ही बेहद आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। क्रिस गेल बेहद आसानी से छक्के मारते हैं और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी सहजता से चौके-छक्के लगाते हैं। उन्हें क्रिकेट वर्ल्ड हिटमैन के नाम से सम्मान देता है। इसके बाद ब्रावो ने अपनी टीम में विराट कोहली और निकोलस पूरन जैसे शानदार खिलाड़ियों को चुना। विराट अपना विकेट संभालकर तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, वहीं निकोलस पूरन पहली गेंद से अटैक करके चौके-छक्के में रन जोड़ते हैं। बात करें ब्रावो की टी20 XI में शामिल ऑलराउंडर प्लेयर्स की तो यहां उन्होंने सिर्फ कैरेबियाई खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।उन्होंने कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और खुद को हरफनमौला खिलाड़ियों के तौर पर चुना है। ध्यान दें कि एक विकेटकीपर बैटर के तौर पर ब्रावो की पहली पसंद महान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी की कैप्टेंसी में उन्होंने लंबे समय में IPL खेला। बात करें अगर स्पिनर की तो उन्होंने सिर्फ सुनील नारायण को चुना है। DJ Bravo’s all-time India-West Indies combined T20 XI looks solid! Tell us yours https://t.co/3wZ6MPtvwg — KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 16, 2026 इसके अलावा तेज गेंदबाज़ की तौर ब्रावो की पसंद भारतीय लीज़ेंडभुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह। गौरतलब है कि ड्वेन ब्रावो ने एक इम्पैक्ट प्लेयर भी चुना है, जो कि सुरेश रैना है। रैना ने लंबे समय तक भारतीय टीम की सेवा की। वो मिस्टर IPL के नाम से मशहूर हुए। ड्वेन ब्रावो की भारत-वेस्टइंडीज की संयुक्त टी20 XI Also Read: LIVE Cricket Score क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर) ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर - सुरेश रैना।

क्रिकेट न मोर 17 Oct 2026 12:57 pm

महेला जयवर्धने ने दिया मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, IPL 2027 से पहले छोड़ा हेड कोच का पद

महेला जयवर्धने ने IPL 2027 से पहले हेड कोच का पद छोड़कर मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया है। फ्रेंचाइजी ने आज यानी शनिवार, 17 अक्टूबर को जयवर्धने के इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 12:51 pm

आईपीएल 2027: जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ; कोच पद से दिया इस्तीफा; रोहित के फिर कप्तान बनने की चर्चा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले महेला जयवर्धने के मुख्य कोच का पद छोड़ने की घोषणा की है। उनके दो कार्यकाल में टीम ने तीन आईपीएल खिताब जीते।

अमर उजाला 17 Oct 2026 12:21 pm