मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के महेंद्र कौरव ने लाखों का कॉर्पोरेट पैकेज छोड़कर गांव की बेटियों को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। 'शक्ति क्लब' बनाकर उन्होंने 70 से ज्यादा बेटियों को खेलों और शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर बनाया है।
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के नए खिलाड़ी सैंड्रो टोनाली ने क्लब के प्रशंसकों की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टोटेनहम के फैंस क्लब की सबसे बेहतरीन चीजों में से एक हैं। टोटेनहम हॉटस्पर (स्पर्स) स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलने से पहले टोनाली ने फैंस के समर्थन को लेकर उत्साह जताया और कहा कि वह उनके सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Amit Shah ने Ahmedabad में Olympic 2036 बोली और खेल तैयारियों की समीक्षा की
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यहां समीक्षा बैठक में भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लिया और देश की 2036 ओलंपिक बोली पर भी चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए भारत की बोली के साथ-साथ 2029 में होने वाले पुलिस और अग्निशमन खेलों और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।’’खेलों में सुरक्षा व्यवस्था और ‘लॉजिस्टिक’ से जुड़े मामलों में गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत 2010 के बाद अहमदाबाद में 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा वह 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है।
Pranavi Urs ने Irish Open में 3 अंडर 69 के स्कोर से की शानदार शुरुआत
प्रणवी उर्स ने केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों दीक्षा डागर, अवनी प्रशांत और त्वेसा मलिक पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है। प्रणवी ने 10वें होल से शुरुआत की। उन्होंने 10वें, 16वें और 17वें होल पर बर्डी बनाई और फिर पहले होल पर एक और बर्डी जोड़ी। उन्होंने प्रणवी ने आठवें होल पर अपना एकमात्र शॉट गंवाया। वर्तमान में एलईटी रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज दीक्षा और त्वेसा दोनों ने 74 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त 69वें स्थान पर हैं। कट में जगह बनाने के लिए उन्हें दूसरे राउंड में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसे भी पढ़ें: Tibet Glacier Burst: नेपाल-चीन सीमा पर Barrier Lake फटने से भीषण तबाही, 475 की मौत और 1500 Missing एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अवनी प्रशांत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने सात ओवर में 79 का स्कोर बनाया। उनके लिए कट में जगह बना पाना बहुत मुश्किल होगा।
PCB ने Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Lord's Test में दर्ज कराई शिकायत
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों के मेजबान प्रसारक स्काई स्पोर्ट्स पर साक्षात्कार से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद अपने खिलाड़ियों को मैदान पर न भेजने पर विचार किया था, लेकिन आखिर में उसने शिकायत दर्ज कराने पर सहमति जताई। पीसीबी से संपर्क करने पर उसने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर स्काई स्पोर्ट्स को औपचारिक शिकायत भेजी गई है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान का 18 मिनट का इंटरव्यू किया था। दोनों ने अपने 73 वर्षीय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। इमरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी हैं और उनकी अगुवाई में ही उसने 1992 में अपना पहला और एकमात्र वनडे विश्व कप जीता था। सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने बुधवार को रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू के प्रसारण पर आपत्ति जताई थी। इसे भी पढ़ें: Lords Test: पाकिस्तान के लिए संजीवनी बने Babar Azam, बोले '90 Percent Fit हूं', बढ़ा Confidence यहां तक कि उसने स्काई द्वारा प्रसारण जारी रखने की स्थिति में विरोध स्वरूप लंच के बाद अपने खिलाड़ियों को मैदान में नहीं भेजने पर भी विचार किया था। पाकिस्तान की टीम हालांकि निर्धारित समय पर मैदान पर उतरी। इंग्लैंड ने इस मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 248 रन बनाए।
भारत जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट की B टीमें भेज सकता है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार BCCI जापान में मिलने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। खबर है कि टीम जिस होटल में ठहरने वाली है, उसके कमरे बेहद छोटे हैं। यहां तक कि उसमें किट बैग रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। भारत टूर्नामेंट के लिए मेंस और विमेंस दोनों टीमें घोषित कर चुका है। तीन वजहें जिससे BCCI नाराज है… 1. छोटे होटल रूम रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों के ठहरने के लिए जो होटल के कमरे दिए जा रहे हैं, वे बेहद छोटे हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे इतने तंग हैं कि अगर दो खिलाड़ी अपना भारी-भरकम किट बैग खोल लें, तो चलने या खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। 2. स्टेडियम 20 किमी दूर इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। स्टेडियम के पास के फाइव स्टार होटल पहले से बुक होने के कारण क्रिकेटर्स को 20 किलोमीटर दूर ठहराया जा रहा है। इससे लंबा ट्रैवल टाइम की समस्या खड़ी हो रही है। 3. क्रिकेट पिच अनटेस्टेड: मैचों के लिए 'कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क' को सिलेक्ट किया गया है, जो पहले बेसबॉल स्टेडियम था। इसे हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बदला गया है। पिच और आउटफील्ड अब तक इंटरनेशनल लेवर पर सही तरीके से टेस्ट नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर चिंता जताई है। ACC ने जांच के लिए टेक्निकल टीम बनाई सुविधाओं और पिच की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक टेक्निकल टीम जापान भेजने का फैसला किया है। यह टीम मैदान, प्रैक्टिस नेट्स और होटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा क्रिकेट एशियाई खेलों में चौथी बार शामिल होगा। ग्वांगझू 2010 एशियाई खेलों में क्रिकेट सबसे पहली बार शामिल हुआ था। बाद में इंचियोन 2014 में इसकी वापसी हुई, हालांकि इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2022 में हांगझोऊ चीन में हुए एशियन गेम्स का विजेता भारत था। 2026 में क्रिकेट चौथी बार इस गेम्स का हिस्सा होगा। एशियन गेम्स क्रिकेट की पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------ विमेंस क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
Praggnanandhaa ने जीता Grand Chess Tour खिताब, Caruana को 15-13 से दी मात
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया। प्रज्ञाननंदा ने गुरुवार को दिन की शुरुआत में कारुआना से छह अंक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। भारतीय खिलाड़ी ने आखिर में कारुआना को 15-13 से हराकर अपना पहला जीसीटी खिताब जीता और पुरस्कार राशि के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग एक करोड़, 91 लख रुपए) अपने नाम किए। इस तरह से प्रज्ञाननंदा, कारुआना और एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो ने अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर में जगह पक्की कर दी। वेस्ली ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को 18-12 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रज्ञाननंदा ने जीत के बाद कहा, ‘‘सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता था कि आज मेरे पास जीतने के ज्यादा मौके हैं। ऐसा हर दिन नहीं होता। आप फैबी (कारुआना) से एक गेम जीत सकते हैं लेकिन रैपिड राउंड में दो गेम जीतना महत्वपूर्ण था।’’पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद से प्रशिक्षण लेने वाला चेन्नई का यह 21 वर्ष का खिलाड़ी दिन की शुरुआत में छह अंक से पीछे था लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी की तथा दोनों रैपिड गेम (प्रति गेम विजेता को चार अंक) जीतकर दो अंकों की बढ़त बना ली। इसके बाद खेले गए चार ब्लिट्ज मैचों में मुकाबला बराबरी का रहा, जिसमें प्रज्ञाननंदा और कारुआना ने एक-एक मैच जीता जबकि शेष दो मैच ड्रॉ रहे। इस तरह से रैपिड राउंड के आखिर में मिली दो अंकों की बढ़त भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए निर्णायक साबित हुई। ब्लिट्ज सेक्शन का पहला गेम ड्रॉ रहा, जिसके बाद कारुआना ने दूसरा गेम जीतकर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। प्रज्ञाननंदा ने हालांकि तीसरा गेम जीत कर फिर से दो अंक की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अगला गेम ड्रॉ करके खिताब अपने नाम कर दिया। ग्रैंड शतरंज टूर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘प्रज्ञाननंदा को पहली बार ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई। एक रोमांचक फाइनल मैच में फैबियानो कारुआना को हराकर प्रज्ञाननंदा ने एक अविश्वसनीय सीजन का समापन किया और अपने करियर में पहली बार जीसीटी का खिताब अपने नाम किया।’’उसने कहा, ‘‘क्या शानदार वापसी थी। क्या जबरदस्त मुकाबला था। चैंपियन बनने का इससे शानदार तरीका और नहीं हो सकता।’’प्रज्ञाननंदा इस साल की शुरुआत में नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस दौरान उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 20230 की तैयारियों को लेकर अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह, खेलमंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी की बैठक हुई। इस बैठक में 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत की बोली पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्रालय खेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवाजाही और दूसरे इंतजामों की निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा। शाह ने X पर बैठक की जानकारी दी शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा- हम इंटरनेशनल खेल आयोजनों की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।' उन्होंंने बताया की बैठक में 2029 पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी पर भी चर्चा हुई। अहमदाबाद में पहले पुलिस और फायर गेम्स होंगे वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स इन सभी आयोजनों से पहले अहमदाबाद में होगी। यह एक बड़ी मल्टी-गेम्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता होगी। इसमें 70 देशों के करीब 10 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे। ओलिंपिक बोली पर फैसला 2029 तक संभव कॉमनवेल्थ गेम्स दो दशक बाद भारत लौटेंगे। साल 2010 में दिल्ली ने पहली बार इसका आयोजन किया था। अहमदाबाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है। सांघवी खेल विभाग भी संभालते हैं, इसलिए वे इंटरनेशनल ओलिंपिक समिति के साथ होने वाली बातचीत में शहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत अभी मेजबान चुनने की प्रक्रिया के ‘कंटीन्यूअस डायलॉग’ चरण में है। देश की बोली पर फैसला 2029 से पहले होने की उम्मीद नहीं है। 2030 में गेम्स के 100 साल पूरे होंगे 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अपने 100 साल पूरे करेगा। पहला एडिशन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। भारत दूसरी बार गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 2010 में गेम्स की मेजबानी की थी। तब सारे इवेंट दिल्ली में हुए थे। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार गेम्स की मेजबानी की है। कनाडा और स्कॉटलैंड में 4 बार टूर्नामेंट खेला गया। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर स्काई न्यूज को धमकी:पाकिस्तान बोला-ब्रॉडकास्ट न करें, वरना इंग्लैंड से टेस्ट नहीं खेलेंगे; चैनल ने 18 मिनट दिखाया पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (गुरुवार को) विवाद हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…
IND VS Sl: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रा, 2015 से लगातार सीरीज जीत का रिकॉर्ड कायम
इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज को भारत ने जीत लिया है। दूसरा टेस्ट मैच ड्रा रहा है। सोनल दिनुषा के तीसरे शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरा और अंतिम टेस्ट ड्रॉ करा लिया। लेकिन मेहमान टीम ने सीरीज 1-0 से जीत ली। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीता था। श्रीलंका की धरती पर टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है। 2010 से यहां टेस्ट सीरीज में अजेय चल रही भारतीय टीम ने 2026 की दो मैचों की सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली। 2010 में जब भारतीय टीम श्रीलंका गई थी तो उसने सीरीज 1-1 से बराबर की थी। इसके बाद 2015 में भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से नाम की। भारतीय टीम के 2026 में हुए इस श्रीलंका दौरे में गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबानों को 165 रनों से हराया था। कोलंबो का दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। जिसका नतीजा गुरुवार (28 अगस्त) को आया। भारत 1-0 से सीरीज जीत गया और 2015 से लगातार हर श्रीलंका दौरे पर सीरीज जीतने का कीर्तिमान भी कायम रहा। pc- cricinfo.com
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली U19 टीम में जगह? जानिए BCCI का वो नियम जिसने किया बाहर
वैभव सूर्यवंशी का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए नहीं हुआ है। इस सीरीज के लिए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को जगह मिली है।
Savita Punia बोलीं, सकारात्मक माहौल से Indian Hockey टीम में आया बड़ा बदलाव
(मोना पार्थसारथी)एम्सटेलवीन, 28 अगस्त पिछले एक दशक से अधिक समय से भारतीय महिला हॉकी में कई उतार चढाव देख चुकी दिग्गज गोलकीपर सविता पूनिया ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के भीतर बदले हुए माहौल को भी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की आंखों में कुछ कर दिखाने का भाव नजर आता है। भारत ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली जर्मनी को 3 -1 से हराकर विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया जो 1974 के बाद महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के लिये सर्वाधिक मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी से एक मैच दूर 319 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी सविता ने को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘कोच शोर्ड मारिन और सारे नये स्टाफ के आने के बाद हमने यही तय किया था कि मैदान से बाहर आनंद लेना है, हंसना बोलना और बातें करना है। पहले ऐसा नहीं था और मन की बात मन में ही रखते थे लेकिन आज हर खिलाड़ी काफी खुलकर एक दूसरे से बात करता है। आज मुझे जो भी बोलना है तो टीम से बोल सकती हूं।’’उन्होंने कहा ,‘‘ कोचिंग स्टाफ ने ऐसा माहौल दिया है कि अंदर से फीलिंग आती है कि कुछ कर दिखाना है।यह सभी खिलाड़ियों की आंखों में , वर्कआउट में , अभ्यास में दिखता है।’’पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से चूकी और प्रो लीग से पिछले साल बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया और एफआईएच नेशंस कप जीतकर प्रो लीग में वापसी करने के बाद विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम विश्व कप में सिर्फ एक मैच नीदरलैंड से हारी लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे दौर का आखिरी मैच गोलरहित ड्रॉ रहने पर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई जिसके बाद डगआउट में आंसुओं पर काबू पाने की कोशिश करती सविता की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस अनुभवी गोलकीपर ने कहा ,‘‘ पीछे गोलपोस्ट में खड़ी मैं यही सोच रही थी कि जर्मनी के खिलाफ जो हॉकी खेली , उसका पचास प्रतिशत भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते तो सेमीफाइनल में होते। उस दिन मैं दुख के कारण रोई थी लेकिन आज खुशी के आंसू थे। बहुत सारे मैसेज आये कि आपको टीवी पर रोते हुए देखकर अच्छा नहीं लगा। लोगों ने यह भी कहा कि टीम पांचवें स्थान का मैच खेलेगी , यह किसी ने सोचा नहीं था।‘‘तोक्यो ओलंपिक 2021 में भी पदक के करीब पहुंचकर चूकी इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ लेकिन शायद उस झटके से उबरने के लिये मुझे भी समय चाहिये था। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि उस दिन टीम ने भी मुझे संभाला और कहा कि अगले मैच में देखते हैं कि क्या कर सकते हैं।’’उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे संभलने में दो घंटे लगे लेकिन उस दिन शाम को हर फिर साथ बैठे और बात की कि अब खोने के लिये कुछ नहीं है और अगर हमें अपनी हॉकी दिखानी है तो सम्मान लेना है तो हर हालत में पांचवें स्थान पर रहते हैं तो दुनिया को लगे कि हम सिर्फ एक मैच हारे हैं और सच में भारतीय हॉकी बेहतर हो रही है। ’’सविता ने कहा ,‘‘तोक्यो ओलंपिक में भी पदक हाथ से निकल गया और अब विश्व कप से भी। लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि हम सही राह पर है और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करेंगे।‘‘उन्होंने कहा ,‘‘हमारी आक्रामक हॉकी बहुत अच्छी है और यही हमारी ताकत है। हम गर्व से सिर ऊंचा करके जाना चाहते हैं क्योंकि आगे एशियाई खेल में भाग लेना है और यहां से अच्छी फील लेकर जायेंगे।जो अच्छा है, उसे जारी रखेंगे और जो कमियां है उन पर काम करेंगे।’’उन्होंने कहा कि भारतीय टीम विरोधी पर फोकस करने की बजाय अपने खेल पर पूरा ध्यान दे रही है और आगे भी वही करेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ सीनियर होने के नाते मैने काफी उतार चढाव देखे हैं। अनुभव से पता चलता है कि मनोबल कैसे ऊपर लेकर जाना है और विषम परिस्थितियों से कैसे निकलना है। हमने फोकस नहीं गंवाया था और अनुशासित थे। हमने मैच दर मैच रणनीति बनाई और नतीजों के बारे में नहीं सोचा। हमने अपनी हॉकी पर फोकस रखा और आगे भी यही करेंगे।’टीम की उपलब्धि का जहां पूरा देश जश्न मना रहा था, वहीं सविता सोशल मीडिया पर महिला हॉकी लीग को बचाने की अपील में जुटी थी क्योंकि उन्हें इन खिलाड़ियों में भविष्य की उम्मीद नजर आती है और वह चाहती है कि जीत का सिलसिला आगे भी बना रहे। उन्होंने कहा ,‘11 खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप था और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे लगता है कि भारतीय महिला हॉकी का भविष्य उज्जवल है। दो दिन पहले जो हम बात कर रहे थे कि महिला हॉकी लीग क्यो जरूरी है क्योंकि हमें पता है कि जमीनी स्तर पर खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं।अगर लीग मिलेगी तो इस तरह का प्रदर्शन लगातार करने में मदद मिलेगी।’’वहीं जर्मनी के खिलाफ दो गोल करने वाली अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी के भविष्य के लिये भी उन्हें अच्छा खेलना ही था। उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपने लिये, परिवार के लिये और देश के लिये खेल रहे थे लेकिन हमें भारतीय महिला हॉकी के भविष्य के लिये भी अच्छा खेलना ही था ताकि भारत में और लड़कियां हॉकी खेले। ’’दो दिन पहले से बातचीत में लीग को बचाने की अपील करने वाली नवनीत ने कहा ,‘‘ महिला हॉकी इंडिया लीग के लिये अब हमारी अपील को लोग समझेंगे कि हम सच में और अच्छा करना चाहते हैं और कर सकते हैं। हम ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहते हैं। इस विश्व कप में हमने जो किया है, अब हम में वह आत्मविश्वास आया है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।
ला लीगा: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हराया, राफिन्हा-लोपेज ने किए गोल
ला लीगा 2026/27 सीजन की शुरुआत एफसी बार्सिलोना के लिए शानदार रही है। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद बार्सिलोना ने दूसरे मुकाबले में कैंप नोउ में एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हराया।
एशियाई खेलों की तैयारी में जुटीं भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन नाइजीरियाई दिग्गज बॉक्सर पैट्रीशिया म्बाता के साथ तैयारी नहीं कर पाएंगी। इसके लिए साई से मंजूरी मिलने में देरी कारण है।
जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में उतरते ही स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ा पीछे, कर ली रिकी पोंटिंग की बराबरी
जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरते ही सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। रूट के करियर का यह 168वां टेस्ट मुकाबला है। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ दिया है।
KSLTA करेगा World Tennis Junior J30 की मेजबानी, बेंगलुरु में जुटेंगे शीर्ष युवा खिलाड़ी
कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) 29 अगस्त से पांच सितंबर तक केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस जूनियर जे30 बेंगलुरु की मेजबानी करेगा जिसमें भारत के अग्रणी जूनियर खिलाड़ियों और कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 और 30 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड से होगी, जबकि मुख्य ड्रॉ 31 अगस्त से पांच सितंबर तक खेला जाएगा। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 31 अगस्त को होगा। इसे भी पढ़ें: Sumit Nagal अमेरिकी ओपन से बाहर, US Open क्वालीफायर के पहले दौर में हारे लड़कों के मुख्य ड्रॉ में भारत के प्रकाश सरन सबसे आगे हैं, जो आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में 477वें स्थान पर हैं। उनके बाद तेजस रवि (1049), अहान शेट्टी (1282), प्रज्ञाश शेल्के (1384) और अमेरिका के नियांथ बद्रीनारायणन (1510) का नंबर आता है। लड़कों के वर्ग में चीन, अमेरिका, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, जर्मनी और पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सहवाग के बेटे आर्यवीर की टीम इंडिया में एंट्री, वीडियो में जाने अंडर-19 वनडे टीम में मिली जगह; द्रविड़ के बेटे अन्वय भी साथ
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैच से वॉकआउट करने तक की चेतावनी दे दी थी। हालांकि, स्काई स्पोर्ट्स ने PCB की आपत्तियों के बावजूद हुए तय समय पर 18 मिनट का इंटरव्यू ऑन-एयर किया। लंच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैदान पर लौटने को लेकर भी कुछ समय के लिए रोकने की धमकी दी गई, लेकिन पाकिस्तान ने बाद में खेल जारी रखा। इंटरव्यू दिखाने पर PCB ने दी थी धमकी इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने लिया था। एथरटन उन 21 कप्तानों में शामिल हैं, जिन्होंने इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं। क्रिकइंफो और द गार्जियन समेत कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के बेटों के चर्चा में आने से PCB खुश नहीं था। बोर्ड ने यहां तक कहा था कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम टीवी पर इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैदान में नहीं उतरेगी। इमरान की जेल स्थिति पर दो पत्र भेजे गए दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के जेल में होने की स्थिति को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो पत्र भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में तैयार किया गया था, लेकिन उससे मनचाहा बदलाव नहीं आया। दूसरा पत्र इसी हफ्ते की शुरुआत में भेजा गया था। यह पत्र उस समय भेजा गया, जब इमरान को थोड़े समय की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल ले जाया गया। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताया सुलेमान और कासिम खान ने जेल में अपने पिता की स्थिति को लेकर चिंता जताई। दोनों भाइयों ने कहा कि जेल में उनके पिता की जान को खतरा है। कासिम ने इंटरव्यू में कहा, यह साफ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। वे वहां खुले तौर पर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक अंदर रखना और चुप कराना चाहते हैं। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ऐतिसाहिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया। प्रज्ञानंद इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
क्या सच में चोटिल हैं सिराज? तेज गेंदबाज के फॉर्म और चोट को लेकर कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा
कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने साफ किया कि मोहम्मद सिराज पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद मैदान पर लौटने के कारण सिराज को अपनी पुरानी लय और फॉर्म पकड़ने में थोड़ा वक्त लगा।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीत लिया है। उन्होंने सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को 15-13 के अंतर से हराया। यह प्रज्ञानानंद का पहला GCT फाइनल टाइटल है। इस जीत के बाद प्रज्ञानानंदा को $200,000 (लगभग ₹1.67 करोड़) की प्राइज मनी मिली। 6 पॉइंट पीछे रहने के बाद प्रज्ञानानंदा ने की वापसी फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन की शुरुआत में प्रज्ञानानंदा कारूआना से 6 पॉइंट पीछे चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने दिन की शुरुआत में ही दोनों रैपिड गेम्स जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की और स्कोर में बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद हुए ब्लिट्ज मैचों में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बराबरी का रहा, जिससे प्रज्ञानानंदा ने 2 पॉइंट की बढ़त बनाए रखी और 15-13 के अंतिम स्कोर के साथ पहली बार ग्रैंड चेस टूर का खिताब अपने नाम किया।तीसरे नंबर के मैच में वेस्ली सो की जीत तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 18-12 के अंतर से हराया।रैपिड सेक्शन में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा, लेकिन वेस्ली सो ने लगातार चारों ब्लिट्ज गेम्स जीतकर एक मैच शेष रहते ही जीत तय कर ली।2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए टॉप 3 खिलाड़ी क्वालिफाई इस टूर्नामेंट के फाइनल नतीजों के साथ ही अगले सीजन यानी 2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए टॉप 3 खिलाड़ियों ने डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है। इन 3 खिलाड़ियों में चैंपियन प्रज्ञानानंदा, रनर-अप फैबियानो कारूआना और तीसरे स्थान पर रहने वाले वेस्ली सो शामिल हैं। टूर्नामेंट सिंगल-एलिमिनेशन नॉकआउट फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें चार खिलाड़ियों फैबियानो कारूआना, वेस्ली सो, विंसेंट कीमर और प्रज्ञानानंदा ने हिस्सा लिया।
आर प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय
आर प्रज्ञानानंद ने सेंट लुइस में फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
Hockey World Cup: भारत ने 52 साल बाद रचा इतिहास, कोच Sjoerd Marijne बोले चक दे इंडिया
(मोना पार्थसारथी)एम्सेटलवीन, 27 अगस्त भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने गुरुवार को टीम के यादगार विश्व कप अभियान में पांचवां स्थान हासिल करने के बाद खुशी जताते हुए कहा, ‘चक दे इंडिया!’उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों से पहले उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा। भारत ने क्लासिफिकेशन मैच में उससे ऊंची रैंकिंग वाली जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। यह विश्व कप में भारत का 52 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 1974 में अजिंदर कौर की कप्तानी में चौथा स्थान हासिल किया था। मारिन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मैं संतुष्ट हूं, लेकिन मैं ऐसा कोच हूं जो हमेशा इससे ज्यादा की मांग करता है। हालांकि, यह पल जश्न मनाने का है। लड़कियों ने जो हासिल किया है, उन्होंने इतिहास फिर से लिख दिया है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘यह एक युवा टीम है और ये खिलाड़ी शानदार हैं, लेकिन अगली चुनौती पहले से ही सामने है। अब हमें आराम करना है और इस अच्छे अनुभव को अगले टूर्नामेंट, एशियाई खेलों में लेकर जाना है। ’’मारिन के मुताबिक इस प्रदर्शन से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर और अधिक भरोसा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं खिलाड़ियों से लगातार कहता रहता हूं कि हम यह कर सकते हैं। लेकिन अंत में आपको इसका अनुभव खुद करना होता है और आज हमने वही किया। ’’डच कोच ने कहा कि एशियाई खेलों में भी भारत का मुख्य ध्यान अपने खेल पर रहेगा, न कि विपक्षी टीमों पर। उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में भी हमारा 90 प्रतिशत ध्यान खुद पर होगा। हम विरोधी टीमों पर ध्यान नहीं देंगे। हमने हर मैच में इसी तरह रणनीति अपनाई है। ’’मारिन ने भारत के प्रदर्शन का श्रेय पूरी टीम को दिया और किसी एक खिलाड़ी को अलग से श्रेय देने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘कोई एक खिलाड़ी नहीं, यह एक टीम है। मैं किसी का नाम नहीं लेने वाला। ’’अंत में मारिन ने उत्साह के साथ कहा, ‘चक दे इंडिया!’इस तरह उन्होंने भारतीय महिला हॉकी के उस शानदार अभियान का जश्न मनाया जिसने टीम में नया विश्वास और आत्मविश्वास पैदा किया है।
विमेंस डीपीएल: रोमांचक मुकाबले में स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से हराकर क्वींस ने खोला जीत का खाता
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने गुरुवार को 'विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026' के मुकाबले में जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 3 रन से जीत हासिल की।
भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन जर्मनी की टीम को 3-1 से मात देने के साथ वह 5वीं पोजीशन पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई लेने में कामयाब रहीं।
मुंबई में मंगलवार का दिन भारतीय शतरंज के लिए बेहद खास रहा। एक ही आयोजन में देश के दो युवा खिलाड़ियों ने एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के शास्त्रीय वर्ग का खिताब अपने नाम किया। असम के 17 वर्षीय मयंक चक्रवर्ती ने लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 13 साल की प्रतीति बोरदोलोई ने लड़कियों के वर्ग में बाजी मार ली। खास बात यह रही कि मयंक पिछले कुछ महीनों से प्रतीति को प्रशिक्षण भी दे रहे थे। मौजूद जानकारी के अनुसार, मयंक चक्रवर्ती पिछले मार्च में भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बने थे। वह पूर्वोत्तर भारत से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। इतनी कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने के बावजूद मयंक से बातचीत करने पर उनके जवाबों में उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता नजर आती है। एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में मयंक पहले से ही शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे। इससे पहले वह इस प्रतियोगिता के तीव्र शतरंज वर्ग का खिताब भी जीत चुके हैं। हालांकि, उनके लिए शास्त्रीय वर्ग का खिताब ज्यादा महत्वपूर्ण है। मयंक के मुताबिक, शास्त्रीय शतरंज वही प्रारूप है जिसमें विश्व चैंपियन बनने की राह तय होती है और इसमें जीत हासिल करना दूसरे खिलाड़ियों पर अपनी श्रेष्ठता साबित करने जैसा है। उन्होंने बताया कि तीव्र शतरंज प्रतियोगिता एक दिन में समाप्त हो जाती है, जबकि शास्त्रीय मुकाबले छह से सात दिन तक चल सकते हैं। इस वजह से इसमें ज्यादा मेहनत, मानसिक तैयारी और शुरुआती चालों की गहरी तैयारी की जरूरत होती है। उनके अनुसार, तीव्र शतरंज में मुख्य रूप से तेजी से खेलना होता है, जबकि शास्त्रीय शतरंज में तैयारी और धैर्य दोनों की बड़ी भूमिका होती है। इसी प्रतियोगिता में 13 वर्षीय प्रतीति बोरदोलोई ने लड़कियों का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। बेंगलुरु में रहने वाली प्रतीति के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इसी साल इटली के मोंटे सिल्वानो में आयोजित विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उस प्रतियोगिता में वह भारत की एकमात्र पदक विजेता रही थीं। गौरतलब है कि मयंक पिछले तीन से चार महीनों से प्रतीति को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दोनों की तैयारी इटली में आयोजित विश्व युवा चैंपियनशिप के दौरान शुरू हुई थी। हालांकि, मुंबई में चल रही प्रतियोगिता के दौरान मयंक खुद भी मुकाबले खेल रहे थे, इसलिए वह प्रतीति की ज्यादा मदद नहीं कर सके। प्रतीति ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले मयंक ने खास तौर पर शुरुआती चालों की तैयारी में उनकी मदद की थी। प्रतीति इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग की शीर्ष वरीय खिलाड़ी थीं। ऐसे में उन पर उम्मीदों का दबाव भी था। उनकी मां प्रांती दत्ता बोरदोलोई ने कहा कि शीर्ष वरीय होने पर दबाव से बचना आसान नहीं होता। उनके मुताबिक, जब किसी खिलाड़ी को सबसे आगे रखा जाता है तो उससे हर हाल में जीत की उम्मीद जुड़ जाती है। प्रतीति की जीत के साथ उन्हें महिला ग्रैंडमास्टर की उपाधि के लिए जरूरी मानकों में से एक मानदंड भी हासिल हुआ है। मयंक के लिए यह उपलब्धि इसलिए और खास रही क्योंकि उनके अपने खिताब के साथ उनकी शिष्या भी उसी दिन चैंपियन बनीं। उन्होंने कहा कि खुद चैंपियन बनने की खुशी तो है ही, लेकिन अपने विद्यार्थी को चैंपियन बनते देख खुशी और बढ़ गई है। बता दें कि ग्रैंडमास्टर बनने के बाद भी मयंक की दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। उनका कहना है कि संघर्ष अब भी जारी है और जिंदगी पहले जैसी ही है। वह समय का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए तय दिनचर्या का पालन करते हैं। सोशल मीडिया और दूसरी गैरजरूरी चीजों से दूरी बनाकर वह पढ़ाई, शतरंज और प्रशिक्षण पर ध्यान देते हैं। मयंक की अगली चुनौती भी ज्यादा दूर नहीं है। अगले पांच दिनों में उन्हें तुर्किये और उसके बाद मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं के लिए रवाना होना है। वहीं प्रतीति और उनका परिवार इस जीत और महिला ग्रैंडमास्टर मानदंड से संतुष्ट है। उनकी मां का कहना है कि भारत में रहकर तैयारी और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना विदेशों की तुलना में काफी कम खर्चीला है। विदेश में इसी तरह की गतिविधियों पर करीब दस गुना अधिक खर्च हो सकता है। इस तरह मयंक और प्रतीति की यह साझी सफलता भारतीय शतरंज के लिए नई पीढ़ी की मजबूत तस्वीर पेश कर रही है।
Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा
रियल मैड्रिड ने रियल सोसिदाद के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले की एक खास तस्वीर स्कोरलाइन से अलग भी सामने आई। मैड्रिड ने सेट पीस यानी रुके हुए खेल से मिलने वाले मौकों का लगातार इस्तेमाल किया और दूसरे हाफ में इन मौकों से अपने हमले को ज्यादा धार दी। मुकाबले में टीम के कुल चार शॉट ऐसे रहे, जो सेट पीस के बाद बने थे। सैंटियागो बर्नाबेउ में खेले गए इस मुकाबले में रियल मैड्रिड को कुल 14 बार रुके हुए खेल से शुरुआत करने का मौका मिला। इनमें आठ गोल किक, चार कॉर्नर और दो फ्री किक शामिल थीं। टीम ने अपने छह में से पांच मौकों पर पहला हवाई संपर्क अपने नाम किया। साथ ही, मैड्रिड ने मुकाबले में अपना एकमात्र हवाई द्वंद्व भी जीता। मौजूद जानकारी के अनुसार, रियल मैड्रिड के चारों सेट पीस शॉट में से तीन शुरुआती गेंद के बाद बने दूसरे चरण के हमले का हिस्सा थे। यानी पहली गेंद को हासिल करने के बाद टीम ने तुरंत हमला खत्म करने के बजाय अगली गेंद पर भी दबाव बनाए रखा। केवल एक प्रयास सीधे शुरुआती चरण में आया था। मैड्रिड के चार सेट पीस प्रयासों में एक गेंद सीधे केंद्रीय हिस्से की ओर गई, एक क्षेत्र के किनारे पहुंची, एक गोल क्षेत्र से बाहर की तरफ गई और एक प्रयास छह गज के क्षेत्र में भेजा गया। इससे पता चलता है कि टीम ने केवल एक ही दिशा में निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग क्षेत्रों को निशाना बनाया। दूसरी ओर, रियल सोसिदाद को मुकाबले में 18 बार ऐसे अवसर मिले। इनमें आठ गोल किक, सात कॉर्नर और तीन फ्री किक शामिल थीं। सोसिदाद ने अपने 10 में से सात मौकों पर पहली गेंद पर नियंत्रण हासिल किया, लेकिन इसके बावजूद उसके सेट पीस से केवल दो शॉट निकल सके। सोसिदाद के दोनों सेट पीस शॉट में से एक दूसरे चरण के हमले के बाद आया। उसकी छह गेंदों में से तीन केंद्रीय क्षेत्र की ओर भेजी गईं, जबकि तीन को गोल क्षेत्र के बाहर की दिशा में डाला गया। इसके अलावा एक गेंद बाएं मध्य क्षेत्र और एक क्षेत्र के किनारे पहुंची। गौरतलब है कि पहले हाफ में दोनों टीमों में से कोई भी सेट पीस के जरिए शॉट नहीं निकाल सकी। ब्रेक तक कुल 14 ऐसे मौके बने थे, जिनमें पांच रियल मैड्रिड और नौ रियल सोसिदाद के हिस्से आए। इसके उलट दूसरे हाफ में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। इस दौरान दोनों टीमों को नौ-नौ मौके मिले और मुकाबले के सभी छह सेट पीस शॉट इसी हाफ में आए। मैच की स्थिति के हिसाब से भी मैड्रिड की रणनीति दिलचस्प रही। जब मुकाबला बराबरी पर था, तब टीम को नौ सेट पीस मिले और उसने उनसे तीन शॉट बनाए। बढ़त मिलने के बाद उसे पांच और मौके मिले, जिनमें से एक को शॉट में बदला गया। यानी मैड्रिड ने बराबरी के दौर में भी रुके हुए खेल से मौके बनाने पर जोर बनाए रखा। रियल सोसिदाद को मुकाबला बराबर रहने के दौरान 11 सेट पीस मिले, लेकिन इनमें से कोई भी शॉट में नहीं बदल सका। जब टीम पीछे चल रही थी, तब उसे सात ऐसे मौके मिले और उनमें से दो पर उसने शॉट लगाए। बता दें कि फुटबॉल में सेट पीस अक्सर करीबी मुकाबलों में अंतर पैदा करने का जरिया बनते हैं। कॉर्नर, फ्री किक और उनके बाद मिलने वाली दूसरी गेंद पर नियंत्रण किसी टीम को लगातार दबाव बनाने का अवसर देता है। रियल मैड्रिड और रियल सोसिदाद के इस मुकाबले में भी आंकड़े यही बताते हैं कि दूसरे हाफ में मैड्रिड ने इन मौकों को ज्यादा प्रभावी ढंग से उपयोग किया है।
बीसीसीआई ने सितंबर महीने में होने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम के खिलाफ टी20, वन-डे और अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय महिला-ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें टी20 के लिए अनुष्का शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप के प्ले-ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट का समापन किया।
टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने एकबार फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 की कुर्सी को हासिल कर लिया है, जिसमें उन्होंने जोस बटलर को फिर से दूसरे नंबर पर धकेल दिया।
भारत ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रहा। टीम ने 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश किया है। इससे पहले टीम 1974 वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही थी। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में खेले मुकाबले में भारत ने तीनों गोल दूसरे हाफ में किए। नवनीत कौर ने 43वें और 46वें मिनट में गोल किए। इशिका ने 42वें मिनट में पहला गोल दागा। जर्मनी की ओर से लिन क्रिंग्स ने 58वें मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ में भारत ने बदला मैच पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत ने तीसरे क्वार्टर में लगातार आक्रमण किया। भारत को पहली सफलता 42वें मिनट में मिली, जब इशिका ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद नवनीत कौर ने 44वें और 47वें मिनट में लगातार 2 गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। जर्मनी ने आखिरी क्वार्टर में एक गोल किया। भारत ने मैच जीते, 3 ड्रॉ रहे, सिर्फ 1 में हार मिली भारत ने ग्रुप स्टेज में चीन से 2-2 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। फिर दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6-1 के बड़े अंतर से हराया। आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से 0-0 से ड्रॉ रहा। टीम पूल-D में दूसरे स्थान पर रहकर टॉप-8 में पहुंची। भारत को टॉप-8 में टूर्नामेंट की पहली हार मिली। टीम को पूल-E के मुकाबले में नीदरलैंड ने 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना था। हालांकि यह मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। अब भारत ने जर्मनी को पांचवा स्थान हासिल किया है। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलाना तय नहीं:हरमनप्रीत कौर ने नहीं दिया कोई जवाब, विमेंस एशिया कप कल से विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बारे में पूछे गए सवाल को टाल गईं। पूरी खबर पढ़ें…
Harmanpreet Kaur बोलीं, Asia Cup में भारत किसी एक टीम के बजाय अच्छे खेल पर केंद्रित
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम महिला टी20 एशिया कप में किसी विशेष प्रतिद्वंद्वी को निशाने पर रखकर नहीं चल रही है और इसके बजाय वह अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करेगी। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, मेजबान यूएई, थाईलैंड, हांगकांग, चीन और इंडोनेशिया की टीम भाग ले रही हैं। वनडे विश्व चैंपियन भारत महिला टी20 एशिया कप में प्रबल दावेदारों में से एक है, लेकिन हरमनप्रीत ने पांच सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर बने माहौल को खास तवज्जो नहीं दी। हरमनप्रीत ने शुक्रवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम किसी एक विशेष टीम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सभी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है। हम किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले रहे हैं। हमारा ध्यान केवल अच्छी क्रिकेट खेलने पर है। हम खेल से इतर की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।’’हरमनप्रीत ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि वह पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएगी या नहीं। भारतीय कप्तान ने कहा कि वे इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को दबाव में खुद को परखने और अपने हाल के अनुभवों से मिले सबक पर आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एशिया कप एक ऐसा मंच है जहां आप वास्तव में खुद को परख सकते हैं और खुद पर काफी दबाव डाल सकते हैं ताकि आप उस स्तर पर प्रदर्शन कर सकें जिसकी आप अपनी टीम से बहुत उम्मीद करते हैं।’’हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में एक टीम के रूप में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमने पिछले दो-तीन वर्षों में सभी टीम में जबरदस्त सुधार देखा है। जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं तो वह कड़ी चुनौती पेश करते हैं। लेकिन मुझे विश्वास है कि हमारा अनुभव काम आएगा।’’भारत का टी20 विश्व कप का अभियान निराशाजनक रहा, लेकिन हरमनप्रीत का मानना है कि पिछले मैचों से मिले अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैचों से हमें जो भी अनुभव मिला है, वह हमारी मदद करेगा और उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और यहां खेल का पूरा आनंद लेंगे।’’दुबई की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा कि टीम अपने शुरुआती मैच से पहले अभ्यास सत्रों में यहां की परिस्थितियों का आकलन करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम कल (बुधवार) ही पहुंचे हैं और हमने अभी तक मैदान नहीं देखा है। लेकिन कल (शुक्रवार) हम अभ्यास करेंगे। अच्छी बात यह है कि हमसे पहले दो टीमें खेल रही हैं। इसलिए हमें उनका खेल देखने को मिलेगा और फिर हम समझ पाएंगे कि परिस्थितियां कैसी होंगी। फिर उसी के अनुसार हम अपनी रणनीति बनाएंगे।’’पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा ने कहा कि उनका इरादा ‘बेखौफ क्रिकेट’ खेलने का है। बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी सना ने कहा, ‘‘हम भारत के खिलाफ पांच सितंबर को होने वाले मैच का पूरा आनंद लेना चाहते हैं। टी20 क्रिकेट ऐसा खेल है कि जो भी उस दिन बेहतर खेल का प्रदर्शन करता है, वही जीतता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम दुबई की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं। उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’यूएई की कप्तान ईशा ओजा ने कहा, ‘‘यह किसी को कुछ साबित करने से नहीं बल्कि अपने खेल का आनंद लेने से जुड़ा है। हमने कड़ी मेहनत की है और अब उसको अंजाम तक पहुंचाना है।
विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बारे में पूछे गए सवाल को टाल गईं। उनसे पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी। उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। यह मैच 5 सितंबर को दुबई में होगा। हरमन ने इस मैच पर कहा- ‘टीम बाहरी बातों को अपने खेल पर असर नहीं डालने देगी।’ एशिया कप कल (28 अगस्त) से शुरू हो रहा है। हरमनप्रीत ने जून-जुलाई में हुए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। पिछले एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत ने कहा- किसी एक टीम पर फोकस नहीं करेंगे भारतीय कप्तान कौर ने कहा कि टीम महिला T20 एशिया कप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी को निशाना नहीं बनाएगी। भारत का फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहेगा। सभी टीमें अच्छा कर रही हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने और किसी भी टीम को आसान नहीं मानने पर है।' उन्होंने कहा, ‘हमारा मुख्य फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलना है, खेल के दूसरे प्रभावों पर ध्यान देना नहीं।’ ------------------------------------------
भारत-श्रीलंका सीरीज खत्म होने पर ICC टेस्ट टीम रैंकिंग हुई अपडेट, टीम इंडिया को हुआ यह फायदा
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत कोलंबो के मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले के ड्रॉ होने के साथ खत्म हो गई। इस सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी की तरफ से टेस्ट टीम रैंकिंग को भी अपडेट कर दिया गया है, जिसमें पोजीशन में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन रेटिंग प्वाइंट टीम इंडिया के जरूर बढ़े हैं।
ब्राजील के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, कोलकाता में खेला जाएगा मैच
भारतीय फुटबॉल टीम अक्टूबर में कोलकाता में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया पनामा और ब्राजील जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ेगी।
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की। फॉलोऑन खेलकर रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 रन बनाए और मैच बचाया। टीम ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद पहली बार मैच ड्रॉ कराया है। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूषा ने सीरीज में 3 शतक लगाए। उन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस के रिकॉर्ड की बराबरी की। मैच के पांचवे दिन बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. श्रीलंका ने फॉलोऑन के बाद चौथी बार मैच बचाया श्रीलंका ने टेस्ट में चौथी बार फॉलोऑन मिलने के बाद मैच बचाया। टीम ने भारत के खिलाफ पहली बार ऐसा किया है। 2. दिनूषा ने स्पिनरों के खिलाफ स्वीप से 173 रन बनाए दिनूषा एक टेस्ट सीरीज में स्पिनरों के खिलाफ स्वीप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीरीज में स्पिनरों के खिलाफ 173 रन स्वीप से बटोरें। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रुट के 160 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। 3. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 216 रन की बढ़त बनाई श्रीलंका ने फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में 216 रन की बढ़त बनाई। जो भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद तीसरी सबसे बड़ी बढ़त है। 4. तीसरे श्रीलंकाई जिन्होंने भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए दिनूषा भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले दलीप मेंडिस और अरविंदा डी सिल्वा यह कारनामा कर चुके हैं। 5. दिनूषा ने 5 टेस्ट में 606 रन बनाए दिनूषा करियर के शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में 600 रन तक पहुंचने वाले श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज बने। उनके टेस्ट में 606 रन हो चुके हैं। 631 रन के साथ कामिंदु मेंडिस पहले स्थान पर हैं। 6. दिनूषा ने सीरीज में 3 शतक लगाए दिनूषा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक जमाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। उनसे पहले 7 बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं। अरविंद डी-सिल्वा ने सबसे ज्यादा 2 बार यह मुकाम हासिल किया है। 7. दिनूषा ने सीरीज की सभी 4 पारियों में बनाए 50+ स्कोर दिनूषा एक टेस्ट सीरीज की चारों पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज की चारों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. नुवानथा के पैर के अंगूठे पर गेंद लगी 104वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद श्रीलंकाई बल्लेबाज केशरा नुवनथा के पैर के अंगुठे पर लगी। ओवर की दूसरी गेंद जडेजा ने ब्लॉकहोल में डाली। केशरा बैट नीचे लाने में लेट हो गए और गेंद जाकर उनके पैर पर लगी। इम्पैक्ट आउटसाइज स्टंप था, इसलिए वे LBW से बच गए। इसके बाद नुवानथा ने जूता उतारकर फिजियो को मैदान पर बुलाया। ट्रीटमेंट के बाद दोबारा खेल शुरु हुआ। 2. जडेजा चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए 128वें ओवर में रवींद्र जडेजा तकलीफ में नजर आए। ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के बाद जडेजा असहज दिखे। उनके दाहिने पैर की एड़ी में तकलीफ थी। इसके बाद वे अंपायर से अपनी कैप लेकर मैदान से बाहर चले गए हैं। उनका ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने पूरा किया। 3. टी-ब्रेक के बाद पहली गेंद पर सोनल ने शतक पूरा किया 134वें ओवर की पहली ही गेंद पर सोनल ने सीरीज का तीसरा शतक पूरा किया। 98 रन पर खेल रहे सोनल ने मोहम्मद सिराज की गेंद को उन्होंने मिड-विकेट की ओर फ्लिक किया। फिर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। स्टैंड्स में मौजूद उनकी मां और ड्रेसिंग रूम में खड़े खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनकी पारी की सराहना की। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिल ने कहा- यह ड्रॉ टेस्ट क्रिकेट की जीत:श्रीलंका को फॉलोऑन कराने के फैसले को सही ठहराया; पडिक्कल बोले- हमें जीतना चाहिए था भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर कहा- ‘हमने वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे। यह शानदार मुकाबला था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।' पूरी खबर पढ़ें…
कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर क्या दिया बहाना? न्यूजीलैंड टूर पर भी बोले
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम से सभी को जीत हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी सोनल दिनुशा की शतकीय पारी ने फेर दिया। इस टेस्ट के ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का भी बड़ा बयान सामने आया।
विल पुकोव्स्की को 27 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था क्रिकेट, अब पुराने स्कूल पर ठोका मुकदमा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर विल पुकोव्स्की को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपने पुराने स्कूल के खिलाफ कोर्ट में केस ठोक दिया है।
लंका फतह के बाद भी WTC में भारत की टेंशन बरकरार! गिल ब्रिगेड 5वें नंबर पर
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. भारत 51.52 प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है.
India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की जिसमें अनुष्का शर्मा तीन मैच की टी20 श्रृंखला में भारत ए की कप्तानी करेंगी जबकि यस्तिका भाटिया एकदिवसीय और बहुदिवसीय टीम की अगुवाई करेंगी। सयाली सतघरे टी20 में उपकप्तान होंगी जबकि अनुष्का एकदिवसीय और बहुदिवसीय प्रारूप में उपकप्तान होंगी। दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा और इसमें तीन टी20, तीन एकदिवसीय तथा चार दिवसीय एक मैच शामिल है। टी20 मैच न्यू चंडीगढ़, एकदिवसीय मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम और चार दिवसीय मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। टी20 मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में होंगे। एकदिवसीय मैच 20, 23 और 25 सितंबर को मोहाली में खेले जाएंगे जबकि चार दिवसीय मुकाबला 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक धर्मशाला में होगा। टी20 के लिए भारत ए टीम:अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे, वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी, श्वेता सहरावत, उमा छेत्री, तनुजा कंवर, मीनू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर। एकदिवसीय टीम:यस्तिका भाटिया (कप्तान), अनुष्का शर्मा, वृंदा दिनेश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री, मीनू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत। बहुदिवसीय टीम:यस्तिका भाटिया (कप्तान), अनुष्का शर्मा, शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता माडिवाला, सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम का भारत दौरा:टी20: 12, 15 और 17 सितंबर, न्यू चंडीगढ़एकदिवसीय: 20, 23 और 25 सितंबर, पीसीए स्टेडियम, मोहाली। बहुदिवसीय: 29 सितंबर से दो अक्टूबर ,धर्मशाला।
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर कहा- ‘हमने वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे। यह शानदार मुकाबला था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।’ गिल से दूसरे मुकाबले में टीम के कुछ अलग करके जीत हासिल करने को लेकर सवाल पूछा गया था। गुरुवार को श्रीलंका ने फॉलोऑन के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ करा लिया। भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। उसने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। फॉलोऑन का फैसला उल्टा नहीं पड़ा- गिल गिल ने कहा- ‘फॉलोऑन का फैसला उल्टा नहीं पड़ा, मौसम को ध्यान में रखते हुए यह हमारा सबसे अच्छा निर्णय था।’ भारतीय कप्तान ने सीरीज पर कहा- रिजल्ट के लिहाज से 3 मैच अच्छे होते। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर उन्होंने कहा- 'यह प्रतिशत अंकों पर निर्भर करता है।' भारतीय कप्तान ने मोहम्मद सिराज की चोट पर कहा- ‘वे चोटिल नहीं थे। वह कुछ महीनों के बाद खेल रहे थे, वापस आने में समय लगता है।’ गिल ने भारतीय स्पिनर मानव सुथार का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, ‘वे जिस तरह से गेंद को रिलीज करते हैं, मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में वे हमारे लिए अहम साबित होंगे।’ पडिक्कल बोले- टीम का जीतना सबसे जरूरी मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज देवदत्त पडिक्कल ने कहा- ‘अगर हम यह मैच जीतते तो बेहतर होता। ईमानदारी से कहूं तो परिस्थितियां काफी समान थीं। यहां भी पिच धीमी थी।’ पडिक्कल ने कहा, ‘मैं रन बनाकर खुश हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे रन मैंने किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए।’ उन्होंने कहा- 'सबसे जरूरी है कि टीम जीते। यह युवा टीम है और अभी काफी काम करना है। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। मुझे भरोसा है कि हम लगातार सुधार करते रहेंगे।’ सोनल ने कोच, परिवार और बैटर्स को श्रेय दिया प्लेयर ऑफ द मैच सोनल दिनूषा ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने कहा- ‘मैंने परिस्थिति के हिसाब से अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश की। भारत के खिलाफ रन बनाना खुशी की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उन लोगों का जिक्र करना चाहिए, जिन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की। मैं कोचिंग स्टाफ और अपने परिवार का नाम लेना चाहता हूं। मैं निचले क्रम के बल्लेबाजों का भी जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की।’ धनंजय ने कहा- गॉल में मुझे ज्यादा देर खेलना चाहिए था श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के लिए सिलेक्टर्स और कोच को श्रेय दिया। उन्होंने कहा- ‘यह टैलेंट सर्च की बात है। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और कोच ने मुझे यह मौका दिया।’ हालांकि, धनंजय ने माना कि उन्हें खुद ज्यादा योगदान देना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘शायद गॉल में दूसरी पारी के दौरान मुझे ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।’ ------------------------------------------------- कोलंबो टेस्ट की मैच रिपोर्ट पढ़िए… श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट; फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पढ़ें पूरी खबर
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने पर कहा- ‘हमने वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे। यह शानदार मुकाबला था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।’ गिल से दूसरे टेस्ट में टीम के कुछ अलग करके जीत हासिल करने को लेकर सवाल पूछा गया था। गुरुवार को श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। फॉलोऑन का फैसला सही था- गिल गिल ने कहा- 'फॉलो-ऑन का फैसला उल्टा नहीं पड़ा, मौसम को ध्यान में रखते हुए यह हमारा सबसे अच्छा निर्णय था।' भारतीय कप्तान ने मोहम्मद सिराज की चोट पर कहा- ‘वे चोटिल नहीं थे। वह कुछ महीनों के बाद खेल रहे थे, वापस आने में समय लगता है।’ भारतीय कप्तान ने सीरीज पर कहा- रिजल्ट के लिहाज से तीन टेस्ट मैच अच्छे होते। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर कहा- 'यह प्रतिशत अंकों पर निर्भर करता है।' पडिक्कल बोले- ‘जीतना बेहतर होता’ मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज देवदत्त पडिक्कल ने कहा- ‘अगर हम यह मैच जीतते तो बेहतर होता। ईमानदारी से कहूं तो परिस्थितियां काफी समान थीं। यहां भी पिच धीमी थी।’ पडिक्कल ने कहा, ‘मैं रन बनाकर खुश हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे रन मैंने किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए।’ उन्होंने कहा- 'सबसे जरूरी है कि टीम जीते। यह युवा टीम है और अभी काफी काम करना है। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। मुझे भरोसा है कि हम लगातार सुधार करते रहेंगे।’ सोनल ने कोच, परिवार और बैटर्स को श्रेय दिया प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सोनल दिनूषा ने मैच में दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने कहा- ‘मैंने परिस्थिति के हिसाब से अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश की। भारत के खिलाफ रन बनाना खुशी की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उन लोगों का जिक्र करना चाहिए, जिन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की। मैं कोचिंग स्टाफ और अपने परिवार का नाम लेना चाहता हूं। मैं निचले क्रम के बल्लेबाजों का भी जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की।' ------------------------------------------------- कोलंबो टेस्ट की मैच रिपोर्ट पढ़िए… श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट; फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पढ़ें पूरी खबर
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होते ही गिल की कप्तानी में दर्ज हुआ मनहूस रिकॉर्ड, सीरीज जीत का स्वाद हुआ कड़वा
भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद उसे ड्रॉ कराने पर खत्म करने में कामयाब रही, जिसके साथ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के नाम पर एक ऐसा मनहूस रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान के नाम पर नहीं था।
India vs Sri Lanka: सोनल दिनुशा के शतक से दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती श्रृंखला
सोनल दिनुशा के मैच के दूसरे और श्रृंखला के तीसरे शतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बावजूद दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट को ड्रॉ करा दिया लेकिन मेहमान टीम ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली। पैर में जकड़न से जूझने के बावजूद दिनुशा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 264 गेंद का सामना किया और भारत को जीत से वंचित कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में और आठ चौके और दो छक्के जड़े। कल के नाबाद सात रन से आगे खेलते हुए दिनुशा ने स्वीप शॉट का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और भारतीय गेंदबाजों को अंतिम दिन पूरी तरह से बेअसर साबित किया। दिनुशा की अगुआई में श्रीलंका ने दूसरी पारी में जब 154 ओवर में नौ विकेट पर 429 रन बनाए थे तब दोनों टीम मैच ड्रॉ कराने पर सहमत हो गईं। इस समय श्रीलंका को 216 रन की बढ़त हासिल थी। श्रीलंका ने छठा विकेट निरोशन डिकवेला के रूप में 65वें ओवर में गंवा दिया था जिसके बाद दिनुशा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 89 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करके भारत की जीत हासिल करने की उम्मीदों को ध्वस्त किया। दिनुशा और केशारा नुवांता (46 रन, 150 गेंद) ने सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की दौरान 246 गेंद का सामना किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसके बाद लाहिरू कुमारा (12 रन, 90 गेंद) के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी के दौरान भी मिलकर 170 गेंद खेली जिससे भारत की जीत हासिल करने की रही सही उम्मीद भी टूट गई। भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनरों रविंद्र जडेजा और मानव सुथार ने क्रमश: 94 और 121 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारत ने इससे पूर्व अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम दिनुशा के 103 रन के बावजूद 290 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीता था। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन और महज 16 रन की बढ़त के साथ की थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और नुवांता मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए। स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन वे श्रीलंका की पारी को समेटने में नाकाम रहे। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान भी उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की थी और 117 रन जोड़े थे। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुशा मौजूदा श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले टेस्ट में भी 100 और 84 रन बनाए थे। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया। जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा। दिनुशा और कुमारा ने 28 से अधिक ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। जडेजा ने अंतत: कुमारा को शॉर्ट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दिनुशा ने इससे पहले अंतिम सत्र की मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद को मिडविकेट पर दो रन के लिए खेलकर 196 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का अपना तीसरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल ने अंतिम विकेट की तलाश में स्वयं गेंदबाजी करने के अलावा जायसवाल और जुरेल को भी गेंद सौंपी लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, अब WTC पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत? फाइनल की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है। कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इस तरह भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम करने में सफल रही।
जोधपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को जोधपुर में आयोजित 'खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम' में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और खेल के मैदान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
Team India ने 1-0 से जीती Test Series, कोलंबो में दूसरा मुकाबला ड्रॉ
सोनल दिनुशा के मैच के दूसरे और श्रृंखला के तीसरे शतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बावजूद दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट को ड्रॉ करा दिया लेकिन मेहमान टीम ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली। पैर में जकड़न से जूझने के बावजूद दिनुशा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 264 गेंद का सामना किया और भारत को जीत से वंचित कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में और आठ चौके और दो छक्के जड़े। कल के नाबाद सात रन से आगे खेलते हुए दिनुशा ने स्वीप शॉट का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और भारतीय गेंदबाजों को अंतिम दिन पूरी तरह से बेअसर साबित किया। दिनुशा की अगुआई में श्रीलंका ने दूसरी पारी में जब 154 ओवर में नौ विकेट पर 429 रन बनाए थे तब दोनों टीम मैच ड्रॉ कराने पर सहमत हो गईं। इस समय श्रीलंका को 216 रन की बढ़त हासिल थी। श्रीलंका ने छठा विकेट निरोशन डिकवेला के रूप में 65वें ओवर में गंवा दिया था जिसके बाद दिनुशा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 89 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करके भारत की जीत हासिल करने की उम्मीदों को ध्वस्त किया। दिनुशा और केशारा नुवांता (46 रन, 150 गेंद) ने सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की दौरान 246 गेंद का सामना किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसके बाद लाहिरू कुमारा (12 रन, 90 गेंद) के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी के दौरान भी मिलकर 170 गेंद खेली जिससे भारत की जीत हासिल करने की रही सही उम्मीद भी टूट गई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत ने इससे पूर्व अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम दिनुशा के 103 रन के बावजूद 290 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीता था। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन और महज 16 रन की बढ़त के साथ की थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और नुवांता मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए। स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन वे श्रीलंका की पारी को समेटने में नाकाम रहे। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान भी उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की थी और 117 रन जोड़े थे। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुशा मौजूदा श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले टेस्ट में भी 100 और 84 रन बनाए थे। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया। जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा। दिनुशा और कुमारा ने 28 से अधिक ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। जडेजा ने अंतत: कुमारा को शॉर्ट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दिनुशा ने इससे पहले अंतिम सत्र की मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद को मिडविकेट पर दो रन के लिए खेलकर 196 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का अपना तीसरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल ने अंतिम विकेट की तलाश में स्वयं गेंदबाजी करने के अलावा जायसवाल और जुरेल को भी गेंद सौंपी लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोलंबो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-श्रीलंका के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 'ड्रॉ' पर समाप्त हुआ। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2 मुकाबलों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। गुरुवार को मुकाबले के पांचवें दिन मेजबान देश ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बना लिए थे, जिसके बाद दोनों देशों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।
भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट ड्रॉ : इंडिया 1-0 से सीरीज जीता
भारत के श्रीलंका दौरे का दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने 2 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीत लिया है। उसने पहला मैच 165 रन से जीता था।
'खेलेंगे तो खिलेंगे', पीएम मोदी के संवाद से झारखंड के युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम' के तहत देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान पीएम ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, फिटनेस को प्राथमिकता देने और 'खेलो इंडिया अभियान' का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। झारखंड में भी युवाओं और खिलाड़ियों में इस कार्यक्रम को लेकर शानदार उत्साह देखने को मिला।
मालिक बनने का सच या किसी की चाल? धोनी-CSK विवाद की ख़बर पर पूर्व भारतीय दिग्गज ने खोली पोल
मालिक बनने का सच या किसी की चाल? धोनी-CSK विवाद की ख़बर पर पूर्व भारतीय दिग्गज ने खोली पोल
Sonal Dinusha की जुझारू पारी से Sri Lanka मजबूत, दूसरा टेस्ट ड्रॉ की ओर
पैर ऐंठन से परेशान होने के बावजूद सोनल दिनुशा की जुझारू बल्लेबाजी ने लगातार दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों को बेअसर कर दिया और श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को चाय तक आठ विकेट पर 383 रन बना लिए। चाय के समय दिनुशा 98 और लाहिरू कुमारा दो रन बनाकर खेल रहे थे। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका ने दूसरी पारी में अपनी बढ़त 170 रन तक पहुंचा दी है जिससे मैच का ड्रॉ होना तय हो गया है। दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन से करने के बाद यह स्थिति बेहद अप्रत्याशित थी क्योंकि उस समय श्रीलंका की बढ़त महज 16 रन थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और केशारा नुवांता (46 रन, 150 गेंद) ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़कर मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह रही कि दोनों ने 174 मिनट और 246 गेंद तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए। स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन सफलता नहीं मिली। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की और 117 रन जोड़े थे। दिनुशा लगातार भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने चौथे दिन के खेल के बाद उनके लिए इसी तरह की टिप्पणी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा श्रृंखला की चारों पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं और अब तक दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया। जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा। वह अब तक 56 गेंद खेल चुके है।
सोनल दिनुशा ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में हुआ बड़ा करिश्मा
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने दूसरा शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल के बल्ले से आया ये तीसरा शतक है।
रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना की।
AFC U-17 Asian Cup क्वालीफायर के ग्रुप ई में शामिल हुआ भारत, मलेशिया से मुकाबला
भारतीय फुटबॉल टीम को बृहस्पतिवार को कुआलालंपुर स्थित एएफसी मुख्यालय में हुए आधिकारिक ड्रॉ के बाद एएफसी अंडर-17 पुरुष एशियाई कप 2027 क्वालीफायर के ग्रुप ई में मलेशिया, फलस्तीन, सिंगापुर और गुआम के साथ रखा गया। मुख्य टूर्नामेंट अगले साल उज्बेकिस्तान में आयोजित होगा जबकि ग्रुप ई के क्वालीफायर 11 से 20 नवंबर तक मलेशिया में एकल राउंड रोबिन प्रारूप में खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगा। इसके बाद 14 नवंबर को गुआम, 17 नवंबर को फलस्तीन और 20 नवंबर को मेजबान मलेशिया से मुकाबला होगा। क्वालीफायर के ड्रॉ में 35 टीम को पांच-पांच टीम के सात ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेगी जिसका आयोजन 12 से 29 मई 2027 तक उज्बेकिस्तान में होगा। भारत ने 2026 में सऊदी अरब में हुए टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई किया था जहां वह ग्रुप चरण में बाहर हो गया था। अब भारत लगातार दूसरी बार एएफसी अंडर-17 एशियाई कप में जगह बनाने और इतिहास में 11वीं बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगा। सातों ग्रुप की विजेता टीमें एएफसी अंडर-17 एशियाई कप उज्बेकिस्तान 2027 में जगह बनाएंगी जहां वे 2026 फीफा अंडर-17 विश्व कप कतर के लिए स्वत: क्वालीफाई करने वाली एएफसी की नौ टीम से जुड़ेंगी। इन टीम में ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: AFC U17 Asian Cup Qualifiers: भारत ग्रुप ई में शामिल, मलेशिया और सिंगापुर से होगी भिड़ंत एएफसी अंडर-17 एशियाई कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर ड्रॉ: ग्रुप ए: इंडोनेशिया, म्यांमार (मेजबान), अफगानिस्तान, फिलिपींस, कंबोडिया ग्रुप बी: थाईलैंड (मेजबान), इराक, हांगकांग, चीनी ताइपे ग्रुप सी: यूएई (मेजबान), बांग्लादेश, सीरिया, भूटान, मकाऊ ग्रुप डी: ईरान, लाओस (मेजबान), जोर्डन, पाकिस्तान, श्रीलंका ग्रुप ई: भारत, मलेशिया (मेजबान), फलस्तीन, सिंगापुर, गुआम ग्रुप एफ: यमन, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिज गणराज्य (मेजबान), मंगोलिया, उत्तरी मारियाना द्वीपसमूह ग्रुप जी: ओमान (मेजबान), कुवैत, बहरीन, लेबनान, ब्रुनेई दारुस्सलाम।
पाकिस्तान में जन्मे यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा है। वे डोप टेस्ट में फेल हो गए। उनके सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सैंपल मिले हैं। आसिफ के सैंपल में मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट मिला। मेस्टेरोलोन एक प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड है, जिसका इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट 8 सितंबर 2025 को हुआ था। आसिफ ने नियम तोड़ने की बात मानी 36 साल के क्रिकेटर को ICC एंटी-डोपिंग कोड के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। ICC ने अपने बयान में कहा है कि आसिफ ने नियम तोड़ने की बात मान ली हैं। उन्होंने वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) और ICC के साथ केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट के जरिए सजा स्वीकार की है। बैन इस साल 7 दिसंबर को खत्म होगा आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध 8 सितंबर 2025 से लागू माना गया है। यह प्रतिबंध इस साल 7 दिसंबर तक चलेगा। ICC ने कहा- आसिफ 8 अक्टूबर से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकेंगे। वह किसी क्लब या ICC के किसी सदस्य संगठन की सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। हालांकि प्रतियोगी क्रिकेट में उनकी वापसी 8 दिसंबर से ही हो सकेगी। आसिफ पर 29 दिसंबर 2025 को अस्थायी निलंबन शुरू किया गया था। 8 सितंबर 2025 से अस्थायी निलंबन शुरू होने तक के उनके इंडिविजुअल रिकॉर्ड या अवॉर्ड रद्द कर दिए गए हैं। 2022 में यूएई के लिए डेब्यू किया आसिफ ने 2022 में डेब्यू के बाद यूएई के लिए 38 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। वह 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले आसिफ ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के न्यूजीलैंड दौरे के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री:पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिके, 12 मैचों का दौरा अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए हैं। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल में रिकॉर्ड मांग है। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
PM Narendra Modi ने कहा, Paris Olympics 2024 की तरह आधे खेलों से दूरी रखकर मेडल नहीं बढ़ेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन में तभी सुधार हो सकता है जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए जिनमें उसने अतीत में हिस्सा नहीं लिया है। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटे सैकड़ों खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर उनका दृष्टिकोण केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि खेलों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है। मोदी ने कहा, ‘‘ओलंपिक में कई अलग-अलग खेल होते हैं... भारतीय टीमें इनमें से आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेती हैं।’’ उन्होंने इसे ‘कड़वी सच्चाई’ बताया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने खेलों की सूची में शामिल 32 में से 16 खेलों में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम पदकों की कुल संख्या के एक बड़े हिस्से के लिए प्रतिस्पर्धा ही नहीं करते। दशकों से ऐसा ही होता आ रहा है। इसे भी पढ़ें: Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला दुनिया के दूसरे देश उन खेलों में पदक जीतते हैं और हम उनमें हिस्सा तक नहीं लेते।’’ मोदी ने कहा, ‘‘पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए हमें इन खेलों में भी महारत हासिल करनी होगी।’’ मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए अपने भाषण में पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने की घोषणा की थी जिससे कि ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाई जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस 15 अगस्त को मैंने लाल किले की प्राचीर से देश के लिए भारत के खेल संबंधी दृष्टिकोण को सामने रखा। जब मैं खेलों की बात करता हूं तो इसका मतलब केवल पदक जीतना नहीं है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेल शक्ति और युवा शक्ति को एक साथ जोड़ने का अभियान है।
Olympic Sports के आधे हिस्से से दूर क्यों है भारत? PM Modi ने National Sports Day पर दिया बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भारत की भागीदारी नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि देश की पदक संख्या तभी बढ़ सकती है जब सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे उन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी तैयार हों जिनमें अब तक उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले ‘खेलो इंडिया संवाद’ के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटे सैकड़ों खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर उनका दृष्टिकोण केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि खेलों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया। वह गांधीनगर स्थित आईआईटी से इसमें शामिल हुए।मोदी ने कहा, ‘‘ओलंपिक में कई अलग-अलग खेल होते हैं... भारतीय टीमें इनमें से आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेतीं जिसका मतलब है कि हम पदकों की कुल संख्या के एक बड़े हिस्से के लिए प्रतिस्पर्धा ही नहीं करते।’’ उन्होंने इसे ‘कड़वी सच्चाई’ बताया।उन्होंने कहा, ‘‘और दशकों से ऐसा ही होता आ रहा है। हमने 2012 में केवल 13 खेलों में हिस्सा लिया था। 20 से अधिक खेलों में हमारी भागीदारी नहीं थी और देश में भी बहुत से लोगों को इन प्रतियोगिताओं के बारे में पता तक नहीं था।’’ मोदी ने कहा, ‘‘दूसरे देश इन खेलों में पदक जीतते हैं और हम उनमें हिस्सा तक नहीं लेते। अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए हमें इन खेलों में भी सुधार करना होगा।’’ पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने खेलों की सूची में शामिल 32 में से 16 खेलों में हिस्सा लिया था।ओलंपिक की सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिताओं में अब तक किसी भारतीय ने हिस्सा नहीं लिया है। ये दोनों खेल 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कार्यक्रम का हिस्सा हैं।मोदी ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को ही लें। हमारे पास इतना लंबा समुद्र तट और इतने विशाल पहाड़ी क्षेत्र हैं जहां इन जैसे खेलों के प्रति स्वाभाविक रुचि हो सकती है। जल खेलों से लेकर शीतकालीन खेलों तक हमारे पास इसके लिए जरूरी जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियां भी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद दुनिया में इन खेलों में कहीं भी भारतीय नजर नहीं आते। इसलिए हमें अलग-अलग क्षेत्रों में इन खेलों को बढ़ावा देने के अवसर तलाशने होंगे। अपनी पदक संख्या बढ़ाने के लिए हमें इन खेलों में भी महारत हासिल करनी होगी।’’ मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए अपने भाषण में पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने की घोषणा की थी जिससे कि ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाई जा सके।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस 15 अगस्त को मैंने लाल किले की प्राचीर से देश के लिए भारत के खेल संबंधी दृष्टिकोण को सामने रखा। जब मैं खेलों की बात करता हूं तो इसका मतलब केवल पदक जीतना नहीं है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेल शक्ति और युवा शक्ति को एक साथ जोड़ने का अभियान है।’’ युवाओं में चरित्र निर्माण के लिए खेलों को जरूरी बताते हुए मोदी ने कहा कि नशे की समस्या से युवाओं को दूर रखने में भी खेलों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन देश के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमें सिर्फ चैंपियन बनना नहीं सिखाता बल्कि बेहतर प्रतियोगी बनना भी सिखाता है। गिरना, फिर उठना और दोबारा आगे बढ़ना... खेल हमारे भीतर यही जज्बा पैदा करता है।’’उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘स्क्रीन से अधिक खेल केंद्रों की अहमियत है। प्ले स्टेशन से अधिक खेल के मैदानों की अहमियत है।’’प्रधानमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी श्रद्धांजलि दी जिनकी जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन बाद 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है... यह दिन मेजर ध्यानचंद को याद करने का भी अवसर है। करीब 100 साल पहले भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी और उस टीम में ध्यानचंद भी शामिल थे। यह दौरा भारत-न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के शताब्दी समारोह की नींव है।’’मोदी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले जब मैं न्यूजीलैंड गया था तब मैंने उन्हें याद किया था।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ी इस बात की बेहतरीन मिसाल हैं कि खेल ना केवल खिलाड़ियों बल्कि उनके परिवारों, आसपास के लोगों और यहां तक कि उनके शहरों का जीवन भी बदल सकता है।उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई खिलाड़ी सफल होता है तो यह सिर्फ उसकी सफलता नहीं होती बल्कि इससे उसके परिवार, स्कूल, कॉलेज और जिले का भी गौरव बढ़ता है। दुनिया को उस स्थान के बारे में पता चलता है जहां से वह आता है। जब कोई स्थान वैश्विक मानचित्र पर आता है तो उस जगह के प्रति लोगों की धारणा भी बदल जाती है।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आप सभी शीतल देवी (जम्मू-कश्मीर की पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता बिना हाथों वाली तीरंदाज), पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा (पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता) और पावरलिफ्टर झंडू कुमार (राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता) को जानते होंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि पैरा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, ये सभी मुझे प्रेरित करते हैं।
ICC ने बड़ा एक्शन लेते हुए संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के क्रिकेटर आसिफ खान पर बैन लगा दिया है। ICC एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के चलते आसिफ खान पर ये बड़ी कार्रवाई हुई है।
ओलंपिक में क्यों नहीं बढ़ रही भारत के पदकों की संख्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन में तभी सुधार हो सकता है जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए, जिनमें उसने अतीत में हिस्सा नहीं लिया है।
PM Narendra Modi बोले, Olympic में भारत की भागीदारी और पदक संख्या बढ़ाने के लिए नए खेल जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भारत की भागीदारी नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि देश की पदक संख्या तभी बढ़ सकती है जब सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे उन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी तैयार हों जिनमें अब तक उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है। शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले ‘खेलो इंडिया संवाद’ के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटे सैकड़ों खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर उनका दृष्टिकोण केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि खेलों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया। वह गांधीनगर स्थित आईआईटी से इसमें शामिल हुए। मोदी ने कहा, ‘‘ओलंपिक में कई अलग-अलग खेल होते हैं... भारतीय टीमें इनमें से आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेतीं जिसका मतलब है कि हम पदकों की कुल संख्या के एक बड़े हिस्से के लिए प्रतिस्पर्धा ही नहीं करते।’’उन्होंने इसे ‘कड़वी सच्चाई’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘और दशकों से ऐसा ही होता आ रहा है। हमने 2012 में केवल 13 खेलों में हिस्सा लिया था। 20 से अधिक खेलों में हमारी भागीदारी नहीं थी और देश में भी बहुत से लोगों को इन प्रतियोगिताओं के बारे में पता तक नहीं था।’’मोदी ने कहा, ‘‘दूसरे देश इन खेलों में पदक जीतते हैं और हम उनमें हिस्सा तक नहीं लेते। अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए हमें इन खेलों में भी सुधार करना होगा।’’पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने खेलों की सूची में शामिल 32 में से 16 खेलों में हिस्सा लिया था। ओलंपिक की सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिताओं में अब तक किसी भारतीय ने हिस्सा नहीं लिया है। ये दोनों खेल 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कार्यक्रम का हिस्सा हैं। मोदी ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को ही लें। हमारे पास इतना लंबा समुद्र तट और इतने विशाल पहाड़ी क्षेत्र हैं जहां इन जैसे खेलों के प्रति स्वाभाविक रुचि हो सकती है। जल खेलों से लेकर शीतकालीन खेलों तक हमारे पास इसके लिए जरूरी जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियां भी हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद दुनिया में इन खेलों में कहीं भी भारतीय नजर नहीं आते। इसलिए हमें अलग-अलग क्षेत्रों में इन खेलों को बढ़ावा देने के अवसर तलाशने होंगे। अपनी पदक संख्या बढ़ाने के लिए हमें इन खेलों में भी महारत हासिल करनी होगी।’’मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए अपने भाषण में पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने की घोषणा की थी जिससे कि ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाई जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस 15 अगस्त को मैंने लाल किले की प्राचीर से देश के लिए भारत के खेल संबंधी दृष्टिकोण को सामने रखा। जब मैं खेलों की बात करता हूं तो इसका मतलब केवल पदक जीतना नहीं है।’’मोदी ने कहा, ‘‘यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेल शक्ति और युवा शक्ति को एक साथ जोड़ने का अभियान है।’’युवाओं में चरित्र निर्माण के लिए खेलों को जरूरी बताते हुए मोदी ने कहा कि नशे की समस्या से युवाओं को दूर रखने में भी खेलों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन देश के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमें सिर्फ चैंपियन बनना नहीं सिखाता बल्कि बेहतर प्रतियोगी बनना भी सिखाता है। गिरना, फिर उठना और दोबारा आगे बढ़ना... खेल हमारे भीतर यही जज्बा पैदा करता है।’’उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘स्क्रीन से अधिक खेल केंद्रों की अहमियत है। प्ले स्टेशन से अधिक खेल के मैदानों की अहमियत है।’’प्रधानमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी श्रद्धांजलि दी जिनकी जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन बाद 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है... यह दिन मेजर ध्यानचंद को याद करने का भी अवसर है। करीब 100 साल पहले भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी और उस टीम में ध्यानचंद भी शामिल थे। यह दौरा भारत-न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के शताब्दी समारोह की नींव है।’’मोदी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले जब मैं न्यूजीलैंड गया था तब मैंने उन्हें याद किया था।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ी इस बात की बेहतरीन मिसाल हैं कि खेल ना केवल खिलाड़ियों बल्कि उनके परिवारों, आसपास के लोगों और यहां तक कि उनके शहरों का जीवन भी बदल सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई खिलाड़ी सफल होता है तो यह सिर्फ उसकी सफलता नहीं होती बल्कि इससे उसके परिवार, स्कूल, कॉलेज और जिले का भी गौरव बढ़ता है। दुनिया को उस स्थान के बारे में पता चलता है जहां से वह आता है। जब कोई स्थान वैश्विक मानचित्र पर आता है तो उस जगह के प्रति लोगों की धारणा भी बदल जाती है।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आप सभी शीतल देवी (जम्मू-कश्मीर की पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता बिना हाथों वाली तीरंदाज), पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा (पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता) और पावरलिफ्टर झंडू कुमार (राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता) को जानते होंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि पैरा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, ये सभी मुझे प्रेरित करते हैं।
सोनल दिनुशा ने रच दिया इतिहास, भारत को आ गई साल 2000 की याद, आखिर ऐसा क्या किया
सोनल दिनुशा ने भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने हर पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें दो तो शतक ही शामिल हैं। उन्हीं की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे मैच में फाइटबैक किया।
India vs Sri Lanka Test: सोनल दिनुशा और नुवांता के अर्धशतकीय संघर्ष से श्रीलंका 329 पर पहुंचा
सोनल दिनुशा और केशारा नुवांता ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरे सत्र में बेअसर रखते हुए श्रीलंका को दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 329 रन तक पहुंचाया। दिनुशा और नुवांता ने अब तक सातवें विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों दूसरी पारी में अब तक 39.4 ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं और भारतीय टीम की श्रीलंका को जल्दी समेटने की कोशिशों को लगातार नाकाम कर रहे हैं। लंच के समय दिनुशा 55 रन (106 गेंद) और नुवांता 46 रन (149 गेंद) बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन से की थी। टीम की बढ़त महज 16 रन की थी और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था। पहली पारी में शतक लगाने वाले दिनुशा और नुवांता की जुझारू बल्लेबाजी से हालांकि मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को 116 रन तक पहुंचा दिया। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की और 117 रन जोड़े थे। दिनुशा लगातार भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने चौथे दिन के खेल के बाद उनके लिए इसी तरह की टिप्पणी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा श्रृंखला की चारों पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं और अब तक दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और मुस्कुराते हुए हाथ आसमान की ओर उठाकर जश्न मनाया। नुवांता भी एक छोर पर डटे रहे और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। पूरे सत्र में बेअसर नजर आए भारतीय गेंदबाजों ने सत्र के आखिर में एकमात्र मौका बनाया। जडेजा की गेंद नुवांता के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दे दिया लेकिन डीआरएस में पता चला कि गेंद विकेटों पर नहीं लग रही थी।
2036 Olympics की मेज़बानी से पहले PM Modi का बड़ा ऐलान: शुरू होगा देशव्यापी Talent Hunt!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की भागीदारी बढ़ाने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स और विंटर स्पोर्ट्स पर ज़्यादा ध्यान देने की बात कही है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए 'खेलो इंडिया डायलॉग' में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए, उन्होंने देश की लंबी तटरेखा और पहाड़ी इलाकों के बावजूद कई ओलंपिक खेलों में भारत की कम भागीदारी का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक में शामिल कई खेलों में हिस्सा नहीं लेता है। दशकों से ऐसा ही होता आ रहा है। 2012 के ओलंपिक में भारत ने सिर्फ़ 13 खेल इवेंट्स में हिस्सा लिया था, जबकि हम 20 से ज़्यादा इवेंट्स में शामिल नहीं हुए थे। इसे भी पढ़ें: Mansarovar Yatra पर फंसे लोगों को तमिलनाडु सरकार बचा रही है, 20 की काठमांडू से वापसी जारी मोदी ने उदाहरण बताते हुए सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक बहुत बड़ी तटरेखा और विशाल पहाड़ी इलाके हैं। वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर विंटर स्पोर्ट्स तक, हमारे पास इसके लिए ज़रूरी आबादी और भौगोलिक स्थिति दोनों हैं। लेकिन इन खेलों में हमारी मज़बूत मौजूदगी नहीं है। इसलिए, हमें ऐसे खेलों के लिए इकोसिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर गौर करना होगा और इसे और बेहतर बनाना होगा। मोदी ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन तभी बेहतर हो सकता है जब देश उन खेलों की संख्या बढ़ाए जिनमें वह हिस्सा लेता है, खासकर उन खेलों में जिनमें अतीत में भारत की भागीदारी बहुत कम या बिल्कुल नहीं रही है। मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' के लिए अलग-अलग जगहों पर जमा हुए खिलाड़ियों, छात्रों और वॉलंटियर्स के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने साफ़ किया कि भारतीय खेलों के लिए उनका विज़न सिर्फ़ ज़्यादा मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलों को देश-निर्माण की प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाना है। मोदी ने कहा कि ओलंपिक में कई तरह के खेल होते हैं... भारतीय टीमें उनमें से आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेतीं। उन्होंने इसे कड़वा सच बताया। प्रधानमंत्री ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के हालिया प्रदर्शन का ज़िक्र किया, जिसमें देश ने सिर्फ़ 10 स्पोर्ट्स इवेंट्स में हिस्सा लिया था - जिनमें छह इंटीग्रेटेड पैरा-स्पोर्ट इवेंट्स भी शामिल थे - फिर भी 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल किया। हालाँकि, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट और रेसलिंग जैसे पारंपरिक मेडल जीतने वाले खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं था। इसे भी पढ़ें: Nepal Flood Indian Tourist Missing | नेपाल में जलप्रलय! 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्री भी फंसे, राज्यों ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर मोदी ने 2036 ओलंपिक गेम्स की मेज़बानी करने के भारत के इरादे को दोहराया और 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कैंपेन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी भी करने जा रहा है। हमने तय किया है कि 2036 ओलंपिक भारत में होने चाहिए। जिन खेलों में भारत नहीं खेलता या क्वालिफ़ाई नहीं करता, भारत उन खेलों पर ध्यान देगा और हम टैलेंट हंट कैंपेन शुरू करेंगे। उन्होंने युवा एथलीटों को तैयार करने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमें अपने बेटे-बेटियों पर ध्यान देना होगा। इसलिए, 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान करने के लिए हर गाँव, हर शहर और हर स्कूल में टैलेंट हंट कैंपेन चलाया जाएगा। For more Sports News in Hindi Today please click here.
एशिया कप के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान को धूल चटाने और खिताब पर होगी नजर
ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 का 28 अगस्त से आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई पहुंच गई है।
ऋषभ पंत ने पकड़ ली टीम इंडिया की कमजोरी, बोले- बाहर से कोई नहीं आएगा VIDEO
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को आखिरी दिन पहले सेशन में एक भी विकेट नहीं मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने अपने साथियों से कुछ कहा, उसका वीडियो सामने आया है।
South Africa: क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट में आज एक और खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया हैं जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार डीन एल्गर ने ये फैसला किया है। हालांकि वे टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। अब डीन करीब 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कप्तानी की और कई ऐतिहासिक जीतों के भी गवाह रहे। साल 2012 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू डीन एल्गर ने साल 2012 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था। हालांकि वे इससे पहले से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। पहला मैच साल 2006 में खेला था। पहले उन्हें एबी डिविलियर्स की कप्तानी में वनडे टीम में मौका मिला और इसके बाद उसी साल के आखिर में उन्होंने ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू भी किया। साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डीन एल्गर इसके बाद एसेक्स के लिए खेल रहे थे। रिटायरमेंट का खुद किया खुलासा अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए डीन एल्गर ने कहा कि वे अब 39 साल के हो गए हैं। अब वे और जवान नहीं हो रहे हैं। उनके बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और वे उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। साथ ही बताया कि ये सीजन खत्म होते ही वे फिर वापस मैदान पर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के लिए खेलना और कप्तानी करना गौरव की बात है। pc- crickettimes.com
एशियाई खेलों के शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। इससे पहले ही भारतीय घुड़सवार आहान मुश्किल में फंस गए हैं। एशियाई खेलों के दल में शामिल घुड़सवार आहान कुमार का घोड़ा इटली में अनिवार्य बीमारी के टेस्ट में फेल हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटों का चयन
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।
2026 में इन 7 दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, लिस्ट में कई बड़े नाम
2026 में इन 7 दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, लिस्ट में कई बड़े नाम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का चयन
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। तीनों मुकाबले सितंबर में राजकोट में खेले जाएंगे। आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं। आर्यवीर के साथ राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और श्रीलंका दौरे पर भारत की U-19 टीम के लिए 87 रन की पारी खेल चुके हैं। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है। DPL में खेल रहे आर्यवीर आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला है। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ी पारी खेलकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाए थे। तीन वनडे राजकोट में होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया की U-19 टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। तीनों मुकाबले राजकोट में होंगे। तीनों मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। लक्ष्य कप्तान, यशवर्धन उपकप्तान वनडे सीरीज के लिए लक्ष्या रायचंदानी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। वहीं मल्टी-डे मैचों के लिए दोनों की भूमिकाएं बदल जाएंगी। यशवर्धन कप्तान और लक्ष्या उपकप्तान होंगे। भारत को वनडे सीरीज के बाद दो मल्टी-डे मैच भी खेलने हैं। पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में होगा। दूसरा मल्टी-डे मैच 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के B ग्राउंड पर खेला जाएगा। अन्वय ने श्रीलंका में किया था प्रभावित राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने का मौका मिला है। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत की U-19 टीम के लिए 87 रन की पारी खेली थी। हालांकि, इस बार उन्हें भी मल्टी-डे टीम में शामिल नहीं किया गया है। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में एक साथ वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे नजर आएंगे। भारत की U-19 वनडे टीम लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और काव्य पटेल। मल्टी-डे टीम में आर्यवीर-अन्वय नहीं दो मल्टी-डे मैचों के लिए भारत की अलग टीम चुनी गई है। इसमें यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा और आर्यन यादव शामिल हैं।
BCCI का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय U19 टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटे को किया शामिल
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के लिए BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को खेलो इंडिया डायलॉग के तहत वर्चुअली युवा एथलीटों से संवाद किया। इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है।
Kylian Mbappe के शानदार प्रदर्शन से जीता Real Madrid, सोसीदाद को 4-1 से रौंदा
कीलियन एमबाप्पे की हैट्रिक की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने बुधवार को यहां स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल सोसीदाद को 4-1 से हराया जबकि पदार्पण कर रहे सावियो के गोल की मदद से टोटेनहैम ने इंग्लिश लीग कप में चार्ल्टन को 5-1 से शिकस्त दी। कोच के रूप में जोस मोरिन्हो के दूसरे कार्यकाल के पहले घरेलू मैच में मैड्रिड की ओर से विनिसियस जूनियर ने भी गोल दागा। चैंपियन्स लीग के क्वालीफाइंग में नॉर्वे के वाइकिंग, तुर्किये के फेनेरबाश, यूनान के एईके एथेन्स और स्लोवाकिया के स्लोवान ब्रातिस्लावा ने प्रतियोगिता के लीग चरण में जगह पक्की की। वाइकिंग ने डाइनेमो जागरेब को 3-1 से हराकर कुल 5-3 के अंतर से जीत की और पहली बार प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। एईके एथेन्स ने पहले चरण में गोल रहित ड्रॉ के बाद अपने घरेलू मैच में लेवस्की सोफिया को 4-0 से हराया। स्लोवान ब्रातिस्लावा ने अतिरिक्त समय में सेल्जे को 2-1 से हराकर कुल 3-2 से जीत दर्ज की। इसे भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शन करें पर ना हो सीमाओं का अतिक्रमण फेनेरबाश ने भी लियोन में 2-1 की जीत से कुल 3-2 के स्कोर से जीत हासिल की।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना शुक्रवार को बेल्जियम से होगा। भारतीय टीम का एफआईएच विश्व कप में यह आखिरी मुकाबला होगा। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
US Open: Muchova और Mensik मिश्रित युगल फाइनल में पहुंचे, Bencic-Cobolli से होगी टक्कर
कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से होगी। मुचोवा और मेंसिक की चेक गणराज्य की जोड़ी ने मैच टाईब्रेक में दो मैच प्वाइंट बचाकर 5-4, 3-5, 11-9 से जीत दर्ज की। मुचोवा और मेंसिक एक समय टाईब्रेक में 7-9 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल से पहले उन्हें आराम के लिए बेहद कम समय मिला। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। फाइनल टूर्नामेंट का एकमात्र मुकाबला होगा जो सामान्य टेनिस मैच की तरह खेला जाएगा। इसे भी पढ़ें: Sensex 108 अंक टूटा, Nifty में भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज इसमें सेट छह गेम के होंगे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक होगा। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था। बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी का अभियान 4-5, 4-1, 10-5 से जीतकर समाप्त किया।
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह, 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26000 टिकट
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का अक्टूबर में आगाज होगा। इस दौरे पर कुल 12 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है।
भारत के आगामी मल्टी-फॉर्मेट न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल में रिकॉर्ड शुरुआती मांग है। 12 मैचों का यह दौरा अक्टूबर से शुरू होगा। सोमवार को शुरू हुई न्यूजीलैंड क्रिकेट के क्रिकेट नेशन सदस्यों की प्री-सेल में यह सबसे ज्यादा मांग वाला दौरा बन गया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले व्हाइट-बॉल मैचों के टिकट सबसे ज्यादा बिके हैं। क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन से भी टिकटों की मजबूत मांग सामने आई है। हैगली ओवल में मैचों के टिकट तेजी से बिके 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाले हैगली ओवल के पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों के टिकट बिकने की उम्मीद है। ये मैच 22 और 24 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसी मैदान पर 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरा और आखिरी टेस्ट भी होगा। इसके टिकटों की बिक्री भी तेजी से हो रही है। वेलिंगटन में होने वाले मैचों के लिए भी शुरुआती बिक्री मजबूत रही है। यहां तीसरा टी-20 और दूसरा वनडे खेला जाएगा। बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट शुरू होगा। NZC अधिकारी ने फैंस से जल्दी टिकट लेने को कहा न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एंड कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि फैंस ने जल्दी टिकट लेने की अपील पर प्रतिक्रिया दी है। NZC के हवाले से क्रिचली ने कहा, “शुरुआत से हमारा फैंस के लिए संदेश रहा है कि टिकट जल्दी लेने की तैयारी करें, ताकि वे मैच देखने से चूकें नहीं। पहले दो दिनों की रिकॉर्ड बिक्री से साबित होता है कि कई लोगों ने हमारी बात सुनी है।” उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड के लोगों के लिए भारत से जुड़े क्रिकेट मैच का माहौल महसूस करने और दुनिया के कुछ सबसे बड़े खेल सितारों को खेलते देखने का यह दुर्लभ मौका है।” क्रिचली ने कहा, “हमने जानबूझकर टिकटों की कीमत पिछले सीजन जितनी ही रखी है। क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड का इस्तेमाल करने पर एक टिकट की कीमत 30 डॉलर से कम है।” उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि फैंस अपनी सीट पक्की करने के लिए जल्दी टिकट ले रहे हैं। आम लोगों के लिए टिकट बिक्री शुरू होने में अभी 11 दिन बाकी हैं, इसलिए हमारा संदेश वही है—तैयारी करें और मौका न गंवाएं।” आम लोगों के लिए टिकटों की बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी। NZC ने कहा कि क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करने वाले फैंस प्री-सेल में टिकट ले सकेंगे और उन्हें 15% छूट भी मिलेगी।
पीएम मोदी ने गुरुवार को 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही। ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा- 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा। यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है। पीएम ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए। खेलों इंडिया डायलॉग में पीएम के संवाद की 8 बड़ी बातें… खेल मंत्री मांडविया बोले- स्टेडियम ही नहीं लोगों की सोच भी बदली वहीं, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को देश का उज्ज्वल भविष्य बताया है। 12 जनवरी को युवाओं के साथ समय बिताने का असर बजट में भी दिखा, जिसे वित्त मंत्री ने यूथ ड्रिवन बताया। उन्होने कहा कि आज सबसे बड़ा बदलाव स्टेडियम में नहीं, बल्कि लोगों की सोच में आया है। एक तरफ वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तिरंगे को विश्व मंच तक पहुंचाया है। दूसरी तरफ वे खिलाड़ी हैं, जो तिरंगे को पोडियम तक पहुंचाने का सपना देख रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी भी संवाद में शामिल कार्यक्रम खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसका मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना है। कार्यक्रम में भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अलावा मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी समेत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी शामिल हुए। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिल चुके हैं मोदी इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस बार खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद वर्चुअल होगा।
Hockey World Cup में सातवें स्थान के लिए Belgium से भिड़ेगी भारतीय टीम, जीत से विदाई का लक्ष्य
(मोना पार्थसारथी)वॉवरे (बेल्जियम), 27 अगस्त पांच दशक बाद विश्व कप में पदक जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम आखिरी मैच में जीत के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी लेकिन शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में उसके सामने सह मेजबान और मौजूदा प्रो लीग चैम्पियन बेल्जियम को उसके मैदान पर हराने की कठिन चुनौती है। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में पहले और दूसरे चरण के मैच खेलने वाली भारतीय टीम पूल ई में चौथे स्थान पर रहने के बाद सातवें / आठवें स्थान का क्लासीफिकेशन मुकाबला खेलने यहां आई है। लेकिन हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि उसके सामने 2018 विश्व कप चैम्पियन दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। बेल्जियम भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के झटके से उबरकर आखिरी मैच जीतने का पूरा प्रयास करेगी। अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे दौर के आखिरी मैच में हारकर बाहर हुई भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में धीमी शुरूआत और 60 मिनट तक लय बरकरार नहीं रख पाने के लिये आलोचना झेल रही है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाये रखने के लिये अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना था लेकिन 39वें सेकंड में ही गोल गंवाने के बाद बने दबाव से टीम निकल ही नहीं सकी। डिफेंस लगातार चरमराता रहा और फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल का अभाव दिखा जबकि मिडफील्ड में गैप का पूरा फायदा उठाकर अर्जेंटीना ने 5 -3 से जीत दर्ज करके भारत को अंतिम चार की दौड़ से बाहर कर दिया था।भारत ने टूर्नामेंट में 14 गोल किये और 16 गंवाये। विश्व कप में सातवां स्थान हासिल करने के अलावा भारत को अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों से पहले मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर अपना खोया आत्मविश्वास भी हासिल करना होगा। विश्व कप में निराशा के बाद अब जापान के आइची नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये सीधे क्वालीफाई करना ही पिछले दो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम का लक्ष्य होगा। भारत को पेनल्टी कॉर्नर में भी विविधता लानी होगी चूंकि कप्तान हरमनप्रीत पर अत्यधिक निर्भरता भारी पड़ रही है। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह को अपने अनुभव का इस्तेमाल करना होगा जो अभी तक नजर नहीं आया है। पेरिस ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड के खिलाफ भी 40 मिनट तक उम्दा खेल दिखाने के बाद भारत ने आखिरी बीस मिनट में तीन गोल गंवाये और 1 -3 से पराजय का सामना करना पड़ा। पूल चरण में भारत ने पाकिस्तान को 5 -3 से और वेल्स को 3 -1 से हराया था लेकिन इंग्लैंड से 4 -2 से हार गया था। बड़ी उम्मीदों और तैयारियों के साथ विश्व कप में उतरी भारतीय टीम से 1975 के बाद पहली बार पोडियम पर रहने की उम्मीद थी लेकिन अपनी गलतियों और खराब खेल से भारत का सपना टूटा। भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन का मानना है कि बेल्जियम के खिलाफ गलतियों की गुंजाइश नहीं होगी और उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपनी टीम की बात करूं तो हम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने की कोशिश करेंगे। हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है और हमें अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। ’’उन्होंने आगे कहा ,‘‘ बेल्जियम बेहतरीन टीम है और दुनिया की तीन शीर्ष टीमों में से है। वे भी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे। उनका खेलने का अलग तरीका है और उनके पास शानदार खिलाड़ी हैं। उनका पेनल्टी कॉर्नर अटैक और डिफेंस लाजवाब है और हमें अनुशासित प्रदर्शन करना होगा। हमें डिफेंस में सुधार की जरूरत है जिसके आधार पर आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।’’यह पूछने पर कि बेल्जियम ने अपने सारे मैच इसी मैदान पर खेले हैं जबकि भारतीय टीम टूर्नामेंट का एकमात्र मैच यहां खेल रही है तो इससे क्या असर पड़ेगा , फुल्टेान ने कहा ,‘‘ एम्सटर्डम में अलग माहौल था और मेजबान टीम के खिलाफ उसके मैदान पर खेलना काफी रोमांचक होता है। यह भारत के खिलाफ राउरकेला या भुवनेश्वर में खेलने जैसा होगा और हम इस शानदार माहौल में खेलने को बेताब हैं।’’दूसरी ओर पहले चरण में दो मैच जीतने और एक हारने के बाद बेल्जियम ने दूसरे चरण में आस्ट्रेलिया और स्पेन से ड्रॉ खेले जिससे अपने देश में खिताब जीतने का उसका सपना टूट गया। बेल्जियम ने प्रो लीग के पिछले सत्र में भारत को फरवरी में राउरकेला में 4 -2 और 3 -1 से हराया था। बेल्जियम के टॉम बून 19 गोल करके प्रो लीग के इस सत्र में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे और इस विश्व कप में भी पांच गोल कर चुके हैं। वहीं उनके साथी पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने प्रो लीग में 15 गोल दागे थे।
India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट
भारत के बहु प्रारूप के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और मेजबान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यों के लिए शुरू की गई टिकटों की बिक्री के शुरुआती 48 घंटे में 26,000 टिकट बिक गए। अक्टूबर में शुरू होने वाला 12 मैच का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन’ सदस्यों के लिए सोमवार को शुरू हुई टिकट बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले सीमित ओवर के मुकाबलों के टिकटों की बिक्री सबसे तेज रही है। क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकटों की अच्छी मांग सामने आई है। नौ हजार दर्शकों की क्षमता वाले हेगले ओवल में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के भी खचाखच भरने की उम्मीद है। वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय और दूसरे एकदिवसीय मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है। बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य विपणन एवं वाणिज्यिक अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा कि प्रशंसकों ने समय रहते टिकट सुरक्षित करने की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किचली के हवाले से कहा, ‘‘शुरू से ही हमारा संदेश प्रशंसकों के लिए यही रहा है कि वे पहले से तैयारी कर लें जिससे कि टिकट से वंचित नहीं रह जाएं और पहले दो दिनों में रिकॉर्ड बिक्री से साबित होता है कि कई लोगों ने हमारी बात सुनी है।’’उन्होंने कहा कि भारत से जुड़े क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच महसूस करने और दुनिया के कुछ सबसे बड़े खेल सितारों को प्रतिस्पर्धा करते देखने का यह न्यूजीलैंड के प्रशंसकों के लिए दुर्लभ अवसर है। क्रिचली ने कहा कि टिकटों की कीमत पिछले सत्र के समान रखी गई है और ‘क्रिकेट नेशन’ के प्रवेश कोड का इस्तेमाल करने पर एक टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में उपलब्ध है। आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री सात सितंबर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि प्रशंसक ‘क्रिकेट नेशन’ के लिए पंजीकरण कर पूर्व बिक्री का लाभ उठा सकते हैं और 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
IND vs SL 2nd Test में कुछ ही देर बाद शुरू होगा आखिरी दिन का मुकाबला, बारिश की भी संभावना
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत है, लेकिन बीच में बारिश को लेकर भी सतर्क रहना होगा, कभी भी हो सकती है।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आज आखिरी दिन है। इस बीच बारिश भी होने की संभावना है। अगर मैच ड्रॉ हुआ तो क्या होगा, ये जान लीजिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी गुरुवार को 'खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ' आज युवा एथलीटों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज एथलीट भी शामिल होंगे।
Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने कहा है कि टी20 प्रारूप की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) महत्वपूर्ण है, लेकिन खेल में गहराई के लिए टेस्ट क्रिकेट जरूरी है। श्रीनाथ, इंदौर में मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बुधवार रात शामिल हुए। उन्होंने समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आईपीएल महत्वपूर्ण है। लेकिन अगर आपको खेल में गहराई चाहिए, तो यह पांच दिन के क्रिकेट में है। इसलिए टेस्ट क्रिकेट को सभी क्रिकेट प्रारूपों की जननी कहा जाता है।’’श्रीनाथ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी के लिए टी20 खेलना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है, लेकिन टी20 खेलने वाले खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उतना आसान नहीं है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट यानी लंबे प्रारूप के खेल पर ध्यान देना चाहिए और इसके साथ ही टी20 भी खेलना चाहिए। इन दिनों आईसीसी मैच रेफरी की भूमिका में नजर आ रहे श्रीनाथ ने कहा कि राज्य क्रिकेट संघों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे युवा खिलाड़ियों का सही मार्गदर्शन करें। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया भी मौजूद थे। समारोह में एमपीसीए के खिलाड़ियों, टीमों और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों को पुरस्कारों और प्रोत्साहन राशि के रूप में करीब तीन करोड़ रुपये वितरित किए गए। प्रशांत मेहता को ‘माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ और आनंद पटेल को ‘सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।
एशियाई खेलों का आयोजन होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। इससे पहले, सभी देशों को अपने दल में कटौती करनी पड़ सकती है।
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने कर दिया क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, 21 साल के करियर का होगा अंत
साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके दिग्गज खिलाड़ी डीन एल्गर ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट साल 2024 में ही छोड़ दिया था।
Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक
सत्रह वर्षीय अपूर्व कांबले ने बुधवार को फिडे रेटिड रैपिड टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। यह टूर्नामेंट अगले महीने टेक महिंद्रा ‘ग्लोबल चेस लीग’ (जीसीएल) के चौथे सत्र में दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों की मेजबानी की तैयारी के बीच आयोजित किया गया। कांबले ने नौ दौर में 8.5 अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। सम्मेद जयकुमार शेटे दूसरे और वैद्यनाथन कन्नन तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में अलग-अलग आयु वर्ग और रेटिंग श्रेणियों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट स्विस प्रारूप में नौ दौर का था। प्रत्येक खिलाड़ी को 10 मिनट का समय और हर चाल पर पांच सेकेंड का अतिरिक्त समय दिया गया। कुल पुरस्कार राशि चार लाख रुपये थी। कांबले ने बताया कि मुंबई में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप से लौटने के बाद उन्होंने आखिरी समय में इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस टूर्नामेंट में खेलने की योजना नहीं बना रहा था क्योंकि मैं अभी मुंबई से लौटा था। मैंने आखिरी समय में पंजीकरण कराने का फैसला किया और यह शानदार निर्णय साबित हुआ। ’’ग्रैंडमास्टर विष्णु प्रसन्ना भी टूर्नामेंट में शामिल हुए। वह मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश डी को कोचिंग दे चुके हैं। जीसीएल का चौथा सत्र बेंगलुरु में पांच से 13 सितंबर तक आयोजित होगा और इसमें छह अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। प्रतिभागियों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद, अर्जुन एरिगेसी, इयान नेपोमनियाश्ची, लेवोन अरोनियन, कैंडिडेट्स चैंपियन जावोखिर सिंदारोव, निहाल सरीन और मौजूदा विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इस लीग के पिछले चरण दुबई, लंदन और मुंबई में आयोजित किए गए थे।
बाबर आजम की क्या हो पाएगी इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी, खुद बताया कितने हैं फिट
बाबर आजम आज से शुरू होने वाले इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में खेलने के लिए तैयार हैं, हालांकि मुकाबले से एक दिन पहले उन्होंने खुद ही माना कि वे 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। मैच लॉर्ड्स में होगा।
स्टोक्स की फिर हो सकती है IPL में एंट्री! होंगे मालामाल
बेन स्टोक्स लंबे समय बाद एक बार फिर आईपीएल में वापसी कर सकते हैं. बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए टीमों के बीच मिनी ऑक्शन के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. आखिरी बार स्टोक्स आईपीएल में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आए थे.

