पश्चिम बंगाल : तारातला गोदाम ढहने के मामले में कोलकाता का सिविक इंजीनियर भी गिरफ्तार
कोलकाता, 12 सितंबर . कोलकाता Police ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक सब-असिस्टेंट इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी दक्षिण कोलकाता के तारातला में बन रहे तीन मंजिला गोदाम के गिरने के मामले में की गई है. यह हादसा 16 जून को हुआ था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी. एक ... Read more
त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, 4 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे; कानपुर से कोलकाता तक सफर होगा आसान
उत्तर मध्य रेलवे ने नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई है।
देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs) जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने आज 12 सितंबर 2026 के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें प्रभावी रखी हैं। घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसके भाव स्थिर बने हुए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थानीय करों और हालिया संशोधन के आधार पर तय स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। त्योहारों की शुरुआत से पहले रसोई गैस के दामों में स्थिरता ने मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट को संतुलित रखने में मदद की है।प्रमुख महानगरों में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतेंरसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किग्रा के घरेलू सिलेंडर के दाम देश के चार बड़े महानगरों में स्थिर बने हुए हैं:नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव ₹942.00 प्रति सिलेंडर है।मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹941.50 पर स्थिर है।कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर ₹968.00 में मिल रहा है।चेन्नई: दक्षिण भारतीय महानगर चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर ₹957.50 की दर से उपलब्ध है।19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का ताजा हालहोटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किग्रा कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कारोबारियों के लिए बेहद अहम होती हैं। महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के भाव इस प्रकार हैं:नई दिल्ली: दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल सिलेंडर ₹2,747.50 प्रति सिलेंडर पर मिल रहा है।मुंबई: मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹2,701.00 है।कोलकाता: कोलकाता में व्यवसायिक सिलेंडर के लिए ₹2,884.00 चुकाने पड़ रहे हैं।चेन्नई: चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल सिलेंडर की दर ₹2,916.50 दर्ज की गई है।देश के अन्य बड़े शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेटमहानगरों के अलावा देश के अन्य प्रमुख राज्यों और शहरों में स्थानीय वैट (VAT) व परिवहन लागत के अंतर के कारण कीमतें इस प्रकार हैं:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): नवाबों के शहर लखनऊ में 14.2 किग्रा घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹979.50 पर मिल रहा है।नोएडा / गाजियाबाद: दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर ₹939.50 की दर पर उपलब्ध है।गुरुग्राम: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में घरेलू एलपीजी ₹950.50 में मिल रही है।पटना (बिहार): बिहार की राजधानी पटना में घरेलू रसोई गैस का भाव ₹1,031.50 प्रति सिलेंडर है।जयपुर (राजस्थान): गुलाबी नगरी जयपुर में 14.2 किग्रा सिलेंडर ₹945.50 पर बिक रहा है।बेंगलुरु (कर्नाटक): आईटी हब बेंगलुरु में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹944.50 है।हैदराबाद (तेलंगाना): हैदराबाद में 14.2 किग्रा सिलेंडर का रेट ₹994.00 दर्ज है।चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर ₹951.50 पर स्थिर है।घर बैठे अपने शहर का एलपीजी रेट कैसे चेक करें?उपभोक्ता अपने मोबाइल से इंडियन ऑयल, भारत गैस या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर जाकर पिन कोड या डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से अपने शहर के वास्तविक रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आईओसीएल (IOCL) के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस (SMS) भेजकर भी तत्काल रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Udham Singh Nagar News: किच्छा होकर कोलकाता जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
किच्छाहोकर कोलकाता जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
Kolkata Police ने Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने पर Congress नेता को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक नेता को बागेश्वर धाम के महंत एवं ‘बागेश्वर बाबा’ के नाम से चर्चित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता बागेश्वर बाबा द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल के लोगों से मांसाहार नहीं करने की अपील के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतनु दास को बृहस्पतिवार देर रात टॉलीगंज इलाके में उनके घर से हिरासत में लिया और एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शास्त्री की तस्वीर जलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन्होंने भवानीपुर पुलिस थाना के बाहर शास्त्री की तस्वीर जलाई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई। शुभेंदु ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा, ‘‘हाल ही में एक संत हमारे राज्य में आए थे और उन्होंने देशभक्ति, राष्ट्रवाद, एकजुट राष्ट्र की भावना और देश की परंपरा व संस्कृति के आदर्शों के बारे में अपने तरीके से बात की। जो लोग इन्हें अपनाना चाहते हैं, वे अपना सकते हैं, जबकि बाकी लोग इन्हें अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने किसी पर कुछ भी थोपा नहीं। लेकिन मैंने कुछ लोगों को भवानीपुर पुलिस थाने के सामने उनकी तस्वीरें जलाते हुए देखा।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहीं से कोलकाता के पुलिस आयुक्त को उन लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे रहा हूं। हम इस राज्य में ऐसी गतिविधियां अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां तुष्टीकरण की राजनीति बहुत हो चुकी है।’’कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी दास के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि पहले भी ज्योति बसु, बुद्धदेव भट्टाचार्य, अटल बिहारी वाजपेयी और ममता बनर्जी जैसे बड़े नेताओं के पुतले जलाए गए थे, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी बंगालियों के अपमान के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी।
झारखंड में व्यवसायी की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस का सार्जेंट और सिविक वॉलंटियर गिरफ्तार
कोलकाता, 11 सितंबर . Jharkhand Police ने Friday को कोलकाता Police के एक ट्रैफिक सार्जेंट और कोलकाता Police की एक महिला सिविक वॉलंटियर को Jharkhand के एक व्यवसायी की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया. ट्रैफिक सार्जेंट की पहचान अयान गुप्ता के तौर पर हुई जो शहर की Police के ... Read more
Kolkata में इतिहास रचने उतरेगी Indian Football Team, Brazil के Vinicius Jr से होगी कड़ी टक्कर
कोलकाता में अक्टूबर की शुरुआत फुटबॉल फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है। पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील की टीम 3 अक्टूबर को भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में विनीसियस जूनियर, राफिन्या और एंड्रिक जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। मुकाबला कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इतिहास में भारत और ब्राजील की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इसलिए यह मुकाबला भारतीय फुटबॉल के लिए खास महत्व रखता है। मौजूदा फीफा विश्व रैंकिंग में ब्राजील पांचवें स्थान पर है, जबकि भारत 138वें पायदान पर है। ब्राजील के आक्रमण की कमान रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर और बार्सिलोना के राफिन्या जैसे खिलाड़ियों के हाथों में होगी। रियल मैड्रिड के युवा स्टार एंड्रिक को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा चेल्सी के एस्तेवा और जोआओ पेड्रो, बॉर्नमाउथ के रायन तथा फ्लामेंगो के पेड्रो और सैमुएल लिनो भी एंसेलोटी की पसंद में शामिल हैं। मध्यपंक्ति में ब्राजील के लिए नए आर्सेनल खिलाड़ी ब्रूनो गिमाराएस प्रमुख नाम हैं। वह अगस्त में न्यूकैसल यूनाइटेड से मौजूदा इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल में शामिल हुए हैं। आंद्रे सैंटोस, ब्रेनो बिदोन, डानिलो सैंटोस, डगलस लुइज और गैब्रियल बोन्तेम्पो को भी टीम में जगह दी गई है। डगलस लुइज लोन की अवधि पूरी होने के बाद एस्टन विला से जुड़े रहने के बजाय युवेंटस लौट चुके हैं और 2026-27 सत्र के लिए इटली के इस क्लब का हिस्सा हैं। डिफेन्स लाइन में आर्सेनल के गैब्रियल मागालाएस और पेरिस सेंट-जर्मेन के मारक्विन्होस अनुभव का सहारा देंगे। मैनचेस्टर सिटी के वितोर रेस, नॉटिंघम फॉरेस्ट के जाइर, रोमा के वेस्ली और पीएसवी के मौरो जूनियर को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि 2026 विश्व कप के बाद एंसेलोटी की यह पहली ब्राजील टीम है और इसमें बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। विश्व कप में शामिल ब्राजील की 26 सदस्यीय टीम में से केवल नौ खिलाड़ी इस बार भी चुने गए हैं। इनमें डगलस सैंटोस, गैब्रियल मागालाएस, मारक्विन्होस, डानिलो सैंटोस, ब्रूनो गिमाराएस, एंड्रिक, राफिन्या, रायन और विनीसियस जूनियर शामिल हैं। इस बार कई अनुभवी खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। नेमार विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा कासेमिरो, एलिसन, एडर्सन, डानिलो और वेवर्टन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का नाम भी इस टीम में नहीं है। इससे साफ है कि एंसेलोटी ने आने वाले दौर के लिए नई पीढ़ी को ज्यादा मौका देने का फैसला किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत आने से पहले ब्राजील की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 25 सितंबर को टाउन्सविल और दूसरा 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में होगा। इसके चार दिन बाद ब्राजील की टीम कोलकाता पहुंचेगी। भारतीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील भी पहले ही 26 सदस्यीय टीम घोषित कर चुके हैं। इसमें गुरप्रीत सिंह संधू, अनवर अली, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद और मनवीर सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। भारत को ब्राजील के अलावा पनामा और उरुग्वे के खिलाफ भी मुकाबले खेलने हैं। भारत और ब्राजील के बीच विश्व फुटबॉल की ताकत में बड़ा अंतर जरूर है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए दुनिया की शीर्ष टीम के खिलाफ खेलने का यह अनुभव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर घरेलू दर्शकों के सामने विनीसियस जूनियर और राफिन्या जैसे सितारों का खेल देखना भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार मौका होने वाला है। 3 अक्टूबर का यह मुकाबला भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता और बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Metro Fight: कोलकाता मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, बाल खींचकर हुई लड़ाई
Metro Fight: कोलकाता मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, बाल खींचकर हुई लड़ाई
भारत के नए स्वदेशी महासागरीय अनुसंधान पोत ओआरवी सागर मंथन का कोलकाता में जलावतरण
कोलकाता के ऋषि बंकिम शिपयार्ड में बुधवार को भारत के नए स्वदेशी महासागरीय अनुसंधान पोत ओआरवी सागर मंथन का जलावतरण हुआ। यह पोत राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागरीय अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के लिए बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने किया लॉन्च केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी मंजू सिंह […]
वाराणसी-जम्मू, दिल्ली-वाराणसी के बीच भी चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर और राफिन्हा 3 अक्टूबर को कोलकाता में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। कोच कार्लो एंसेलोटी ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैचों के लिए 26 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें विनीसियस, राफिन्हा, मार्क्विन्होस और ब्रूनो गुइमारेस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ब्राजील और भारत के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। एंसेलोटी ने युवाओं पर लगाया दांव, कासेमिरो-एलिसन बाहर 2026 वर्ल्ड कप में नॉर्वे से हारकर राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद एंसेलोटी ने ब्राजील की टीम में बदलाव शुरू कर दिया है। उन्होंने पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो, माउरो जूनियर, ब्रेनो बिडोन और गेब्रियल बोन्टेम्पो जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें कुछ खिलाड़ी 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए भी पात्र हैं। वहीं नेमार ने 34 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है, जबकि कासेमिरो और गोलकीपर एलिसन को इस बार टीम में जगह नहीं मिली। दूसरी ओर विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, कप्तान मार्क्विन्होस और ब्रूनो गुइमारेस जैसे प्रमुख खिलाड़ियों पर एंसेलोटी ने भरोसा कायम रखा है। चेल्सी के जोआओ पेड्रो और एस्टेवाओ की भी टीम में वापसी हुई है। जोआओ पेड्रो और एस्टेवाओ की वापसी चेल्सी के फॉरवर्ड जोआओ पेड्रो और एस्टेवाओ की टीम में वापसी हुई है। जोआओ पेड्रो को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी, जबकि एस्टेवाओ चोट के कारण टूर्नामेंट से पहले बाहर हो गए थे। अब दोनों को एंसेलोटी ने नए दौर की टीम में फिर मौका दिया है। रियल मैड्रिड के एंड्रिक भी 26 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। भारत आने से पहले ऑस्ट्रेलिया से दो मैच ब्राजील भारत पहुंचने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगी। पहला मुकाबला 25 सितंबर को टाउन्सविले के क्वींसलैंड कंट्री बैंक स्टेडियम में और दूसरा 29 सितंबर को ब्रिसबेन के सनकॉर्प स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम कोलकाता पहुंचेगी। 3 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मुकाबला ब्राजील के वर्ल्ड कप के बाद के नए दौर का तीसरा मैच होगा। ब्राजील 2002 के बाद से वर्ल्ड कप नहीं जीता ब्राजील पांच बार वर्ल्ड कप जीत चुका है, लेकिन टीम को 2002 के बाद से छठे खिताब का इंतजार है। 2026 वर्ल्ड कप में भी टीम नॉर्वे से हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थी। एंसेलोटी के सामने अब इस निराशा से उबरकर ऐसी टीम तैयार करने की चुनौती है, जो 2030 वर्ल्ड कप में खिताब के लिए मजबूत दावेदार बन सके। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्राजील की टीम गोलकीपर्स: ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो डिफेंडर्स: अर्थर डियास, डगलस सेंटोस, गेब्रियल मैगालहेस, जायर कुन्हा, मार्क्विन्होस, मैथ्यूज़िन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ले मिडफील्डर्स: एंड्री सेंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गुइमारेस, डैनिलो, डगलस लुइज, गेब्रियल बोन्टेम्पो फॉरवर्ड्स: एंड्रिक, विनीसियस जूनियर, एस्टेवाओ, जोआओ पेड्रो, पेड्रो, सैमुअल लीनो, राफिन्हा, रायन ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम:एशिया कप सेमीफाइनल आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। पूरी खबर
Bareilly News: चार ट्रेनों के फेरों में विस्तार, लालकुआं कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
चार ट्रेनों के फेरों में विस्तार, लालकुआं कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
भूपेन हजारिका का कोलकाता स्थित घर खरीदना चाहती है असम सरकार, हिमंत ने शुभेंदु को लिखा पत्र
असम सरकार महान गायक भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित स्मृतिधन्य आवास को खरीदने की पहल कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस विरासत को संरक्षित करने के लिए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से सहयोग का अनुरोध किया है।
कोलकाता, 9 सितंबर . भारतीय सीनियर महिला रग्बी सेवंस टीम ने ‘एशियन गेम्स 2026’ की तैयारियों के अहम चरण की शुरुआत कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के साथ की. साल्ट लेक स्थित यह केंद्र बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले भारतीय रग्बी टीम का प्रमुख प्रशिक्षण ... Read more
Kolkata में बड़ी कार्रवाई: Fire Safety की अनदेखी पर 919 होटल-गेस्ट हाउस सील
कोलकाता में 919 होटलों और गेस्ट हाउसों को आग से सुरक्षा के ज़रूरी नियमों का पालन न करने के कारण अस्थायी रूप से बंद करने का नोटिस दिया गया है। यह कार्रवाई शहर में एक गेस्ट हाउस में लगी जानलेवा आग के बाद सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियों के सामने आने पर शुरू किए गए बड़े पैमाने पर निरीक्षण अभियान के तहत की गई है। पश्चिम बंगाल फायर सर्विस, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीमों ने अब तक कोलकाता में लगभग 960 होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच की है। इसे भी पढ़ें: Andaman and Nicobar: LG Dinesh Sharma का संकल्प, Modi-Shah के मार्गदर्शन में नए रोडमैप पर होगा काम अधिकारियों ने बताया कि इनमें से केवल 41 जगहों पर ही आग से सुरक्षा के ज़रूरी उपायों का पालन होता पाया गया, जबकि बाकी 919 जगहों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया कि वे तब तक अपना कामकाज अस्थायी रूप से बंद रखें जब तक कि वे तय सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर लेते। इन निरीक्षणों में शहर में अभी चल रहे लगभग 3,700 होटलों और गेस्ट हाउसों में से लगभग एक-चौथाई को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिन जगहों की अभी जांच होनी बाकी है, वहां यह प्रक्रिया जारी रहेगी। 19 अगस्त को मध्य कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित गेस्ट हाउस 'शिखा इन' में लगी जानलेवा आग के बाद जांच अभियान तेज़ कर दिया गया। इस आग में सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अधिकारियों ने होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच-पड़ताल तेज़ कर दी और यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या वे आग से सुरक्षा और जीवन-सुरक्षा से जुड़े ज़रूरी नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम शामिल, AAP ने उठाए प्रक्रिया पर सवाल अधिकारियों ने कहा कि जिन जगहों को बंद करने का नोटिस मिला है, वे इंस्पेक्शन के दौरान पाई गई सुरक्षा कमियों को ठीक किए बिना अपना कामकाज फिर से शुरू नहीं कर सकतीं। उन्हें अपने फायर सेफ्टी इंतज़ामों को तय नियमों के मुताबिक करना होगा और फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (RFSC) का रिन्यूअल लेना होगा। अधिकारियों ने बताया कि इन ज़रूरतों को पूरा करने के बाद ही वे कामकाज फिर से शुरू करने के लिए जरूरी लाइसेंस के वास्ते नए सिरे से अप्लाई कर सकती हैं। चल रहे इंस्पेक्शन अभियान का मकसद कोलकाता के बाकी होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच करना है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ज़रूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं या नहीं। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
कौन होना चाहिए Kolkata Night Riders का नया कप्तान? सुनिए क्या बोले Mr. IPL Suresh Raina
Suresh Raina Picks Rinku Singh as KKR's New Captain: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर IPL के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Riders) के नए कप्तान के तौर पर अपनी पसंद कहा है। उनका मानना है कि KKR को रिंकू पर भरोसा जताना चाहिए और उन्हें एक बार कप्तानी की जिम्मेदारी देनी चाहिए। सुरेश रैना नेरिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा, 'रिंकू ने काफी शानदार कप्तानी की है। उन्होंने UPT20 लीग में अपनी टीम को लगातार चार सीजन फाइनल में पहुंचाया। केकेआर कप्तान ढूंढ रही है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कप्तान मिल गया है। केकेआर को रिंकू सिंह पर भरोसा दिखाया चाहिए औरउन्हें कुछ मैचों का समय देना चाहिए। गौरतलब है कि 28 वर्षीय रिंकू सिंह UPT20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी करते हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने इस टूर्नामेंट के सभी चार सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया है। खास बात तो ये भी है कि रिंकू की कप्तानी वाली टीम यानी मेरठ मावेरिक्ट दो बार यूपी टी20 लीग की चैंपियन भी बनी है। वो इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन भी है। उन्होंने 2026 के सीजन के फाइनल में तो लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से धूल चटाई थी। कुल मिलाकर रिंकू ने अपनी कप्तानी की काबिलियत साबित की है। वो IPL में KKR टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और साल 2018 से ही उनके लिए खेल रहे हैं। साल 2025 से तो KKR रिंकू को 13 करोड़ की सैलरी दे रही है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि KKR की मैनजमेंट रिंकू पर कप्तानी के लिए भरोसा जताती है या नहीं। Also Read: LIVE Cricket Score बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे थे, जिन्होंने हाल ही में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनकी कप्तानी में कोलकाता ने 27 मुकाबले खेले और 10 जीत 14 हार का सामना किया। वो KKR को IPL में कैप्टन करने वाले 9वें खिलाड़ी थे। उनके संन्यास के कारण ही अब KKR को एक नए कप्तान की तलाश है।
दिल्ली में इमारत हादसे का कोलकाता में इम्पैक्ट, 900 होटलों को क्लोजर नोटिस
कोलकाता में फायर सेफ्टी नियम तोड़ने पर 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी बंदी के नोटिस भेजे गए हैं. शिखा इन आग हादसे के बाद तेज हुई जांच में 960 में से सिर्फ 41 प्रतिष्ठान ही तय मानकों पर खरे मिले.
गंगा में उफान से 13 विदेशी सैलानियों का क्रूज भागलपुर में अटका, कोलकाता से वाराणसी जा रहा था जहाज
बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति विकराल है। यहां एक क्रूज गंगा में उफान की वजह से अटक गया है। जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, नदियों में उफान के कारण पुलों के गर्डर और पानी की सतह के बीच की दूरी काफी घट गई है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जहाज को फिलहाल रोक दिया गया है।
Kolkata में Fire Safety नियमों की अनदेखी पर 919 होटल और गेस्ट हाउस बंद करने का नोटिस
कोलकाता, नौ सितंबर अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये नोटिस राज्य अग्निशमन सेवा विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद जारी किए गए। अब तक 960 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से केवल 41 में ही आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपाय मानकों के अनुरूप पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, 19 अगस्त को मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित गेस्ट हाउस ‘शिखा इन’ में आग लगने के बाद निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया था। इस आग में सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों को बंद करने के नोटिस दिए गए हैं, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार अपने अग्नि सुरक्षा उपायों को बेहतर करना होगा। इसके बाद उन्हें अग्नि सुरक्षा के नवीनीकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा और फिर से संचालन शुरू करने के लिए नए सिरे से लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने अब तक शहर में संचालित करीब 3,700 होटल और गेस्ट हाउस में से लगभग 960, यानी करीब एक-चौथाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। बाकी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने कैमैक स्ट्रीट स्थित एक व्यावसायिक इमारत के बेसमेंट और छठी तथा सातवीं मंजिल को तत्काल खाली कराने का आदेश दिया था। इसी इमारत में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का कार्यालय स्थित है। यह आदेश अनिवार्य अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किए जाने के कारण दिया गया था। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को किए गए निरीक्षण के बाद विभाग ने इमारत की ऊपरी दोनों मंजिलों को ‘‘आग और जीवन सुरक्षा के दृष्टिकोण से असुरक्षित’’ घोषित किया था। तृणमूल कांग्रेस ने इस आदेश को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। अदालत ने पार्टी को इस मामले में तत्काल सुनवाई के लिए रिट याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई इस सप्ताह के अंत में होने की संभावना है।
चूरू के सुजानगढ़ में सोमवार को बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या कर दी। महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन समेत ज्वेलरी गायब थी। ऐसे में लूट के लिए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला अपने घर में अकेली थी। सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि शहर के गांधी चौक के पास स्थित गणपति निवास में पुखराज (80) पत्नी रणजीत चोरड़िया की लाश मिली। उसके दोनों बेटे मनोज और संजय कोलकाता में रहते हैं। सुबह महिला के फोन नहीं उठाने पर घटना का पता चला। गला कटा मिला, शरीर से गायब मिले गहने डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- जांच में सामने आया कि महिला का गला कटा हुआ था और शरीर के गहने गायब थे। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास लोगों ने उन्हें आखिरी बार दरवाजे पर देखा था। चायवाले दुकानदार को लहूलुहान हालत में मिला शव महिला के देवर विजय सिंह ने बताया- 10:30 बजे घर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद विजय कोलकाता में अपने काम पर चले गए। दोपहर 12:30 तक भाभी का फोन वापस नहीं आया तो विजय सिंह ने अपने परिचित को फोन कर घर जाने के लिए कहा। इस बीच चुनाव प्रचार के लिए कुछ लोग घर पहुंचे। आवाज देने और घंटी बजाने के बाद भी जब कोई बाहर नहीं आया तो प्रचार करने आए लोग सामने स्थित चायवाले के पास पहुंचे। चायवाला दुकानदार लोगों के साथ गेट पर आया। गेट को चेक किया तो वह खुला हुआ था। दुकानदार पहली मंजिल पर गया तो वहां पुखराज देवी का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। इस पर उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कोलकाता में रहता है बुजुर्ग महिला का परिवार पुखराज देवी के दोनों बेटे कोलकाता में ही एक्सपोर्ट- इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं। वहीं बेटी की शादी बेंगलुरु में हुई है। पुखराज देवी सर्दियों में अपने बेटों के पास कोलकाता रहती थी। इसके बाद वह सुजानगढ़ में आकर रहती थीं। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- घर से क्या क्या गायब हुआ है ये परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। … यह खबर पढ़ें घर में घुसकर बिजनेसमैन की मां का मर्डर:भतीजे ने ताला खोला तो खून से सनी लाश मिली, घर का सारा सामान बिखरा था चोरों ने घर में सो रही बिजनेसमैन की 78 साल की मां की हत्या कर दी। पति पास ही के दूसरे घर में बाहर सो रहे थे। सुबह भतीजे ने आकर बाहर से ताला खोला तो बरामदे में पड़ी चाची की लाश देख सन्न रह गया।मामला नागौर जिले के मेड़ता सिटी इलाके के कुरड़ाया गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)
TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापामारी, कोलकाता से रांची तक तलाशी
TMC MP Nadimul Haque ED Raid:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी सांसद अहमद हसन नदीमुल हक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची, कोलकाता और दिल्ली सहित आठ ठिकानों पर छापेमारी की।TMC MP Nadimul Haque ED Raid:
बंगाल:फर्जी दुकान के नाम पर बांटे थे सिम कार्ड, कोलकाता पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सिम कार्ड एक गैर-मौजूद दुकान के नाम पर बेचे गए थे और देश भर से मिली 15 शिकायतों के बाद गिरोह का खुलासा हुआ।
आज ही के दिन यानी की 05 सितंबर को मदर टेरेसा का निधन हो गया था। उन्होंने अपना पूरी जीवन दीन-दुखियों की सेवा में लगा दिया था। वह बीमार, अनाथ, गरीब, असहाय लोगों की मदद और सेवा किया करती थीं। वह 19 साल की उम्र में भारत आ गई थीं। वह पहले शिक्षिका बनीं और फिर बाद में गरीबों और असहायों की सेवा और मदद करने लगीं। वहीं सेवा कार्यों के लिए उनको नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर मदर टेरेसा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... जन्म और परिवार यूगोस्लाविया में 26 अगस्त 1910 को मदर टेरेसा का जन्म हुआ था। इनका असली नाम नाम एग्नेस गोंझा बोयाजिजू था। वहीं 18 साल की उम्र में वह दीक्षा लेकर सिस्टर टेरेसा बनी थीं। इसे भी पढ़ें: Guru Ramdas Death Anniversary: 30 रागों में रचे 638 शब्द, सिखों के चौथे गुरु ने कैसे रखा Amritsar का आधार जब भारत आईं मदर टेरेसा साल 1929 में मदर टेरेसा भारत आईं और अध्यापन का कार्य करने लगी। वहीं कोलकाला में पढ़ाने के दौरान उन्होंने लोगों की गरीबी को देखा और कच्ची बस्तियों में जाकर सेवा कार्य करने लगीं। वहीं सेवा कार्य के लिए मदर टेरेसा ने 07 अक्तूबर 1950 को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। इसके जरिए वह लंबे समय तक बीमार, गरीब और अनाथ लोगों की सेवा में जुटी रहीं। वहीं साल 1948 में मदर टेरेसा ने स्वेच्छा से भारत की नागरिकता ग्रहण की। उन्होंने अपनी मिशनरीज के जरिए उस दौरान समाज से बहिष्कृत समझे जाने वाले तपेदिक और कुष्ठ रोगियों की सेवा की। नोबेल शांति पुरस्कार मदर टेरेसा के सेवा कार्यों को देखते हुए साल 1979 में उनको नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन उन्होंने प्राइज मनी लेने से इंकार कर दिया और इसको भारत के गरीब लोगों में दान करने के लिए कहा। साल 1980 में भारत सरकार द्वारा मदर टेरेसा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। इसके अलावा रोमन कैथोलिक चर्च ने भी उनको कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाजा। मृत्यु वहीं 05 सितंबर 1997 को दिल का दौरा पड़ने से मदर टेरेसा निधन हो गया था।
फटाफट बनाएं कोलकाता वाली राधाबल्लभी उड़द दाल की गर्मागर्म पूड़ी, उंगलियां चाटेंगे घरवाले
त्योहार के टाइम कुछ ना कुछ स्पेशल बनाने और खिलाने की डिमांड होती है। व्रत के अगले दिन जब सबको कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का दिल करें तो झटपट बनाएं ये उड़द दाल राधाबल्लभी पूड़ी। जिसका स्वाद बेमिसाल लगेगा।
Mamata Banerjee FIR News: 28 अगस्त की रैली के बाद कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या आरोप लगे | TMC
पश्चिम बंगाल न्यूज, ममता बनर्जी न्यूज पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कोलकाता पुलिस ने खुद स्वतः संज्ञान यानी Suo Motu लेते हुए हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में ये मुकदमा ठोंका है
उन्नीस साल बाद कोलकाता लौटना: अपने खोए हुए जीवन के एक जरूरी अध्याय में वापसी; लिखती रहूंगी, सच कहती रहूंगी
Kolkata Hotel Fire News: मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के सेंट्रल इलाके की Mirza Ghalib Street पर स्थित एक होटल में तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। Kolkata Hotel Fire में 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कोलकाता मेट्रो रचेगी इतिहास
कोलकाता, कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी नहीं किया। इस दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से चलना शुरू हो जाएगी।
विवादों के बीच विवेज रंजन अग्निहोत्री कोलकाता में लॉन्च करेंगे द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर
विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का प्रमोशन अमेरिका में कर रहे हैं। इसके लिए वे अलग-अलग शहरों में कई वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित कर रहे हैं। बिना किसी विवाद या सनसनीखेज बयान के, उन्होंने बेहद सधे और सम्मानजनक ...
हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पुणे की रहने वाली हैं। उन पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ...
बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, इन दावों पर अभी तक न तो कैटरीना और न ही विक्की ने खुलकर कुछ कहा है। इसी बीच एक बार फिर यह कपल लंदन की सड़कों पर घूमता नजर आया। विक्की-कैटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल लंदन की सड़कों पर साथ-साथ घूमता नजर आ रहा है। इसे भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show के ट्रेलर में दिखी Janhvi Kapoor की अजीब हरकतें, Netflix ने शेयर करके कहा- 'सॉरी' वीडियो रिकॉर्ड होते देख कैटरीना को गुस्सा आ गया वीडियो में कैटरीना और विक्की हाथ में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं। इस कपल को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। विक्की ने ब्लैक हुडी पहनी हुई है, वहीं कैटरीना ब्लैक जैकेट और जॉगर्स में नजर आईं। दोनों साथ में सड़क पार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही कैटरीना ने देखा कि कोई फैन उनका वीडियो बना रहा है, तो उन्होंने विक्की को रोक दिया। फिर वे फुटपाथ पर कुछ कदम पीछे हट गए। दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा कैटरीना इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और खास बात यह है कि उनके पति विक्की कौशल भी वहां उनके साथ हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। इससे पहले कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर 3' में नजर आई थीं। वहीं, विक्की कौशल 'सैम बहादुर' में नजर आए थे। विक्की की आने वाली फिल्मों की बात करें तो आने वाले समय में एक्टर रश्मिका मंदाना के साथ छावा, त्रिप्ति डिमरी के साथ बैड न्यूज और आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ लव एंड वॉर में नजर आएंगे। View this post on Instagram A post shared by ❤︎ ❤︎ (@vickey_katrina__07)
शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए इटली रवाना हो गए हैं। शाहरुख को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलिना पर उनकी पत्नी गौरी खान और तीन बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के साथ देखा गया। गौरतलब है कि शाहरुख, रणबीर, रणवीर समेत कई बॉलीवुड सितारे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में शामिल होंगे। इस पार्टी में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे पहले ही जा चुके हैं। अनंत राधिका की क्रूज पार्टी 1 जून तक चलने वाली है। इसे भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show के ट्रेलर में दिखी Janhvi Kapoor की अजीब हरकतें, Netflix ने शेयर करके कहा- 'सॉरी' शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर पैप्स से बचते हुए अपने परिवार के साथ फ्लाइट पकड़ी। आर्यन खान और सुहाना खान एक ही कार में एयरपोर्ट पहुंचे, जिसमें उनकी मां गौरी खान और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी कब है? आपको बता दें, अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी 29 मई को शुरू हुई थी। इस पार्टी की शुरुआत वेलकम लंच से हुई, जिसमें कई इवेंट होस्ट किए गए। आज यानी 30 मई को TOGA पार्टी होगी, जिसमें मुकेश अंबानी अपनी पोती वेदा की ग्रैंड बर्थडे पार्टी भी होस्ट करेंगे। इस पार्टी का ड्रेस कोड 'प्लेफुल' होगा। इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा अनंत-राधिका की शादी कब होगी? आपको बता दें, पिछले साल सगाई करने के बाद अनंत-राधिका 12 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में अंबानी परिवार ने नो-फोन पॉलिसी जारी की है। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
Jackie Shroff ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए Delhi High Court का आभार व्यक्त किया
जैकी श्रॉफ ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने की मांग की थी, जिसमें संस्थाओं को अभिनेता के नाम, आवाज, छवियों और हस्ताक्षर वाक्यांश 'भिडू' का अनधिकृत उपयोग करने से रोका गया था। इसके बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 मई को जैकी के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा करते हुए एक आदेश पारित किया। बार और बेंच के अनुसार, न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कुछ लिंक हटाने का भी आदेश दिया जो अश्लील प्रकृति के थे और जिनमें अभिनेता के नाम का इस्तेमाल किया गया था। अब, अभिनेता ने आगे आकर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और एक बयान जारी किया है। प्रेस के साथ अपने बयान में, अनुभवी अभिनेता ने कहा, ''मैं न्यायपालिका का बहुत आभारी हूं कि उसने मेरे नाम, छवि, समानता, आवाज और अन्य अनूठी विशेषताओं सहित मेरे व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने वाला आदेश पारित किया है। लंबे समय तक, मशहूर हस्तियों के पास अपने व्यक्तित्व के दुरुपयोग के खिलाफ बहुत कम या कोई सहारा नहीं था। हालांकि, मैं इस तथ्य से खुश हूं कि अदालतों ने धीरे-धीरे इन अधिकारों को मान्यता दी है और उनकी रक्षा की है, जैसा कि श्री अमिताभ बच्चन और श्री अनिल कपूर से जुड़े ऐतिहासिक मामलों में प्रदर्शित हुआ है। ये मिसालें बहुत उत्साहजनक रही हैं और मुझे अपने अधिकारों का दावा करने के लिए प्रेरित किया है।'' इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा विकसित होते तकनीकी युग में अभिनेता की विशेषताओं के अनधिकृत उपयोग और दुरुपयोग का संज्ञान लेने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा, ''सेलिब्रिटीज का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, और इस तरह का दुरुपयोग किसी सेलिब्रिटी के कुछ वस्तुओं या सेवाओं के साथ जुड़ाव के बारे में जनता को गुमराह कर सकता है। सेलिब्रिटी व्यक्तित्व का दुरुपयोग न केवल हमारी ब्रांड इक्विटी को कमजोर करता है, बल्कि बड़े पैमाने पर जनता को भी गुमराह करता है।'' सेलिब्रिटीज के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में आगे बात करते हुए, उन्होंने कहा, ''यह सुरक्षा डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित सभी प्रकार के मीडिया तक फैली हुई है, और विशेष रूप से मेरी स्पष्ट अनुमति के बिना मेरे व्यक्तित्व का शोषण करने के लिए एआई, डीप फेक, जीआईएफ, एआई चैटबॉट और इसी तरह की तकनीकों के उपयोग को प्रतिबंधित करती है।'' इसे भी पढ़ें: Panchayat Season 3 Review | आंतरिक राजनीति, धीमा रोमांस, विधायक बनाम फुलेरा, प्रह्लाद की पीड़ा, तीसरे सीजन में सबकुछ है जैकी से पहले, कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने कानूनी रूप से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की है। 2022 में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश पारित किया, जिसमें लोगों को महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करने से रोका गया। जैकी और बिग बी के अलावा, अनिल कपूर ने भी पिछले साल अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस साल की शुरुआत में जनवरी में, अनिल ने ‘झकास’ कैचफ्रेज़, उनके नाम, आवाज़, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हाव-भाव के अनधिकृत उपयोग की रक्षा करते हुए केस जीत लिया।
नेटफ्लिक्स ने बुधवार सुबह आगामी वीकेंड एपिसोड का नया ट्रेलर साझा किया, जिसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव हैं। ट्रेलर की शुरुआत जान्हवी और राजकुमार के मूर्खतापूर्ण हरकतों से होती है, जिसमें अभिनेत्री मज़ेदार भाव बनाती नज़र आती हैं और अभिनेता को मिठाई का नाम अनुमान लगाना होता है। नकल करते हुए, जान्हवी ने मज़ाक में अलग-अलग जानवरों की नकल की, लेकिन राजकुमार नाम नहीं अनुमान लगा पाए। बाद में, अभिनेत्री होस्ट कपिल शर्मा से अनुरोध करती है कि वह ट्रेलर में उनकी हरकतों को न डालें। हालाँकि, ट्रेलर की शुरुआत में सेगमेंट साझा करने के बाद, नेटफ्लिक्स ने भी टिप्पणी की, ''सॉरी ट्रेलर में डाल दिया।'' इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा ट्रेलर में, कपिल मज़ाकिया अंदाज़ में जान्हवी से एक आदर्श जीवनसाथी के बारे में उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछते हुए भी दिखाई देते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वह जिस शिखर पर आप आज हैं जैसी ही रुचि वाले जीवनसाथी को चुनेंगी, जो उनके कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया के संदर्भ में है। यह सुनने के बाद, वह शरमाने लगती हैं। दूसरे दृश्य में जाते हुए, कपिल राजकुमार से जाह्नवी के साथ काम करने के बारे में सवाल करते हुए दिखाई देते हैं। अभिनेता ने पहले उनके साथ रूही में काम किया था, जिसमें वह एक भूत की भूमिका निभा रही हैं, और उनकी अगली रिलीज़ मिस्टर एंड मिसेज माही में, वह उनकी पत्नी का किरदार निभाती नज़र आ रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या जाह्नवी ने उन्हें भूत के रूप में या पत्नी के रूप में अधिक चौंकाया। राजकुमार ने जवाब दिया चाहे वह भूत हो या पत्नी, यह एक ही बात है। राजकुमार और जाह्नवी दोनों अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रचार के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे। राजकुमार और जाह्नवी के अलावा, मिस्टर एंड मिसेज माही में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, ज़रीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Death Anniversary | क्या सिद्धू मूसेवाला ने लोकप्रिय गाने '295' में अपनी मौत की भविष्यवाणी की थी? मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण ने किया है शर्मा ने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से निर्देशन में कदम रखा था, जिसमें जान्हवी भी मुख्य भूमिका में थीं। मिस्टर एंड मिसेज माही को हीरू यश जौहर ने समर्थन दिया है। वहीं, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के लिए फिल्म का समर्थन किया है। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in)
शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल आईपीएल के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। अब शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लड़कों के लिए दिल से लिखा एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने ग्रुप एंथम लिखा है, “कोरबो…लोरबो…जीतबो….हमेशा।” इसे भी पढ़ें: Panchayat Season 3 Review | आंतरिक राजनीति, धीमा रोमांस, विधायक बनाम फुलेरा, प्रह्लाद की पीड़ा, तीसरे सीजन में सबकुछ है शाहरुख की पोस्ट शाहरुख अपने एक्स हैंडल पर ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान टीम के सभी सदस्यों के साथ फ्लाइंग-किस करते नजर आए। ग्रुप फोटो में गौरी खान, आर्यन खान, सुहाना खान के साथ शनाया कपूर और अनन्या पांडे भी नजर आईं। कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, “मेरे लड़कों को… मेरी टीम को… मेरे चैंप्स को… 'रात की ये धन्य मोमबत्तियाँ'… मेरे सितारे…केकेआर के।” इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Death Anniversary | क्या सिद्धू मूसेवाला ने लोकप्रिय गाने '295' में अपनी मौत की भविष्यवाणी की थी? इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के योगदान और कड़ी मेहनत पर प्रकाश डाला और लिखा, मैं बहुत सी चीजें नहीं कर सकता और आप भी उन सभी को नहीं कर सकते... लेकिन हम साथ मिलकर उनमें से अधिकांश का प्रबंधन करते हैं। यही @KKRiders का उद्देश्य है। बस साथ रहना। @GautamGambhir की योग्यता और मार्गदर्शन से परे... चंदू की ईमानदारी, @abhisheknayar1 का प्यार और @ShreyasIyer15 का नेतृत्व... @rtendo27, भरत अरुण @1crowey और @Numb3z का समर्पण... यह टीम किसी पदानुक्रम पर नहीं बल्कि सहयोग के लिए शुद्ध सम्मान पर बनी है। गौतम गंभीर की सलाह उन्होंने कैप्शन में टीम को गौतम गंभीर की सलाह को आगे साझा किया और लिखा- गौतम गंभीरने कहा कि अगर आप एक टीम के रूप में एक ही विजन का समर्थन नहीं कर सकते हैं... तो आप टीम में विभाजन की ओर अग्रसर हैं। हर खिलाड़ी ने इसे समझा। ट्रॉफी टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के होने का प्रमाण नहीं है... बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि प्रत्येक खिलाड़ी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है। लड़कों, आप सभी स्टार स्टफ से बने हैं!! आप सभी को प्यार और नाचना बंद मत करो! साथ ही, केकेआर के हर प्रशंसक के लिए बहुत खुश और आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के युवा यह सीखेंगे कि मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता... आखिरकार मुश्किल और खुश टीमें हमेशा रहती हैं! कोरबो...लोरबो...जीतबो...हमेशा। 2025 में स्टेडियम में आप सभी से मुलाकात होगी। मैच के बाद शाहरुख ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आईपीएल फाइनल जीतने के लिए बधाई दी। एक वीडियो में हर्षित राणा शाहरुख को गले लगाते और उत्साह में उन्हें उठाते हुए नजर आए। आईपीएल के आधिकारिक पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में शाहरुख को दिल को छू लेने वाले पल में गौतम गंभीर के माथे पर चुंबन लेते देखा जा सकता है। केकेआर ने फाइनल में SRH के खिलाफ ऑल-राउंड प्रदर्शन के साथ आईपीएल 2024 का खिताब जीता। 2012 में, केकेआर ने इसी मैदान पर अपना पहला खिताब जीता था, और 26 मई, 2024 को, उन्होंने अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाने के लिए एक और कहानी लिखी। To my boys…. my team…. my champs….”these blessed candles of the night” …. My Stars…of KKR. I cannot do a lot of things and you cannot do them all either…but together we manage most of them. That’s what @KKRiders stood for. Simply being together. Beyond the ability and… pic.twitter.com/h6G6KwNc0C — Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 29, 2024
कार्तिक आर्यन जो इस वक्त 'भूल भुलैया 3' के लिए कोलकाता में हैं। कार्तिक आर्यन को एक लोकप्रिय भोजनालय के बाहर भीड़ से घिरे हुए देखा गया। जब अभिनेता भोजनालय से बाहर निकले तो उन्हें फिल्म में उनके किरदार रूह बाबा की तरह कपड़े पहने हुए देखा गया। कार्तिक आर्यन को कोलकाता के एक लोकप्रिय भोजनालय, फ्लुरिस में भोजन का आनंद लेते देखा गया। 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग के बाद उन्हें अपने किरदार रूह बाबा की पोशाक पहने देखा गया। अभिनेता को बाहर निकलते समय भीड़ लग गई, अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ बाहर उमड़ पड़ी। कार्तिक ने अपने कुछ भाग्यशाली प्रशंसकों को सेल्फी के लिए भी बाध्य किया। इसे भी पढ़ें: अपने फैंस से सलमान खान ने किया खास वादा! उनकी फिल्म सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रूह बाबा के रूप में सजे कार्तिक आर्यन को 9 अप्रैल को कोलकाता के प्रतिष्ठित हावड़ा ब्रिज में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग करते हुए देखा गया था। अभिनेता को तीन-पहिया बाइक की सवारी करते हुए सिर पर काला वस्त्र और बंदना पहने देखा गया था। अभिनेता ने एक रचनात्मक कैप्शन भी लिखा और कोलकाता से एक तस्वीर पोस्ट की- कोलकाता हाउ-रा यू (एसआईसी)। कार्तिक ने सोमवार रात शहर पहुंचने पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कोलकाता की सड़कों की एक झलक पोस्ट की। कार्तिक आर्यन ने 9 मार्च को 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू की। उन्होंने 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म #शुभारंभ भूल भुलैया 3 शुरू हो रही है। इसे भी पढ़ें: Bajrangi Bhaijaan की मुन्नी Harshaali Malhotra ने फैंस को दी खास अंदाज में ईद की बधाई, सुंदरता देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध 'भूल भुलैया 2' का निर्देशन करने वाले अनीस बज्मी इसके सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। 2007 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में अपने अभिनय के लिए आलोचनात्मक सराहना हासिल करने के बाद ओजी मंजुलिका उर्फ विद्या बालन की 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी में वापसी के साथ यह फिल्म पहले से कहीं ज्यादा बड़ी मानी जा रही है। 'भूल भुलैया 3' कथित तौर पर दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
IPL 2024 : हार के बाद जमीन पर बैठे हुए थे ऋषभ पंत, Shahrukh Khan ने आकर लगाया गले [Video]
IPL 2024, KKR vs DC Shahrukh Khan hugs Rishabh Pant News, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals : IPL 2024 का 16वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जहाँ Delhi Capitals को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने ...

