डिजिटल समाचार स्रोत

...

17 साल बाद भारत आई विदेशी ट्रैवलर सफर के दौरान रह गई दंग, बोली- ये वो देश नहीं है, जिसे मैं जानती थी

17 साल बाद भारत आई विदेशी ट्रैवलर सफर के दौरान रह गई दंग, बोली- ये वो देश नहीं है, जिसे मैं जानती थी

समाचार नामा 13 Oct 2026 10:40 am

गोल्डन टेंपल में ट्रैवल व्लॉगर से बदसलूकी, सेवादारों ने धक्का दिया और हाथ मरोड़ा, Video में रोते हुए बयां किया दर्द

श्री हरिमंदिर साहिब में व्लॉगिंग कर रहे एक युवक ने पहरेदारों पर बदसलूकी, कैमरा छीनने और वीडियो मिटाने का आरोप लगाया है। हीं।

जागरण 13 Oct 2026 8:37 am

घाटशिला : ऑटो चालकों ने एसडीओ से पूजा से पहले पर्यटनस्थल बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग की

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ परिवहन विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के मुढाकाटी फुटबॉल मैदान में सोमवार को एकदिवसीय विशेष ड्राइविंग टेस्ट (चालक दक्षता परीक्षा) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नया परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्र के चालकों ने भारी उत्साह दिखाया। इस ड्राइविंग टेस्ट शिविर में कल 130 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 91 टेस्ट में सफल हुए। वहीं 39 असफल रहे। शिविर के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक सूरज हेंब्रम की देखरेख में वाहन चालकों के कौशल तथा यातायात नियमों के ज्ञान की बारीकी से जांच की गई। परीक्षा में सफल पाए गए 91 आवेदकों को जल्द ही परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद : चालक दक्षता परीक्षा के दौरान प्रखंड प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, एमवीआई सूरज हेंब्रम, स्थानीय मुखिया पायो हेंब्रम, मोहन सोरेन, ग्राम प्रधान सह झामुमो नेता प्रणब महतो, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो तथा परिवहन विभाग के ऑपरेटर, स्थानीय प्रशासन तथा कर्मीगण मौजूद थे। अधिकारियों ने चालकों को सुरक्षा मानकों तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का संदेश दिया। आगामी सूचना : परिवहन विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन लोगों के पास अब तक लर्निंग लाइसेंस नहीं है, उनके लिए 23 नवंबर 2026 को जूनबनी फुटबॉल मैदान में एक विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों तथा वाहन चालकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। बिना लाइसेंस वाहन चलाने से बचें। घाटशिला । घाटशिला क्षेत्र में सड़क की बदहाली और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर ऑटो चालकों ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं दूसरी ओर, चालकों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है। घाटशिला ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन की ओर से एसडीओ अमिताभ भगत को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली जर्जर सड़क की दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की गई है। सड़क पर कई बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आम जनता, वाहन चालकों, विशेषकर पर्यटकों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क की मौजूदा स्थिति के कारण हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। दुर्गा पूजा के दौरान धारागिरी जलप्रपात और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। यदि सड़क की स्थिति नहीं सुधरी, तो पर्यटकों को भारी परेशानी होगी। इससे क्षेत्र की पर्यटन व्यवस्था और स्थानीय वाहन चालकों के रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। एसोसिएशन ने जनहित, पर्यटकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश देने की मांग की है। दूसरी ओर, घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में घाटशिला ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही, सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया: अध्यक्ष : शेख फारूक, उपाध्यक्ष : गौरव कुमार सिंह (पप्पू सिंह), सचिव : अब्दुल हारून, सह सचिव : मोनू निषाद, कोषाध्यक्ष : गौतम शर्मा (सोनू), संचालक : राजू शर्मा, सह संचालक : मंगला गोराई, सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल नाम : बैठक में अनिल सिंह, राम कुमार शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सत्ते सिंह, रुनझुन सिंह, शेख जहूर, निखिल रंजन दास, उपेंद्र सिंह, बापी बेहरा, नानटू राय, पंचानंद गोराई, संजय सिंह, शेख सहनवाज, मकशुद अंसारी, मुकेश प्रसाद, सरोज प्रसाद, दीपा विश्वास, लालू खान, हरिपाल सिंह, अरविंद मौर्य, शेख मुजफ्फर, अब्दुल हामिद कुरैशी, मोहम्मद हनीफ आदि को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 5:30 am

Ballia News: 8.74 करोड़ से संवरेगी महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा विस्तार

Maharshi Bhrigu's penance site to be revamped at a cost of 8.74 crore; religious tourism to get a boost.

अमर उजाला 13 Oct 2026 1:25 am

Agra News: पर्यटन सीजन शुरू...ईको टूरिज्म सेंटर का रास्ता बहाल

पर्यटन सीजन शुरू...ईको टूरिज्म सेंटर का रास्ता बहाल

अमर उजाला 13 Oct 2026 1:23 am

धमतरी में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, सटियारा गांव में रा कैंपिंग की हुई शुरुआत; गंगरेल के द्वीप से मिल रहा रोमांच

धमतरी जिले के सटियारा गांव में रा कैंपिंग की पहल शुरू की गई है।

दैनिक जागरण 12 Oct 2026 9:34 pm

टिहरी झील में रिंग रोड से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया. उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित …

इंडियन लेटर 12 Oct 2026 5:01 pm

Travel Tips: एक बार घूम आए आप भी इंदौर, आकर कहेंगे दूसरों से जाने के लिए

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। लेकिन अगर आप एक बार इंदौर भी चले जाएं तो यहा पर भी आपको घूमने की खूब जगह मिल जाएगी। इंदौर, एक ऐसा शहर है जो रफ्तार और रौनक दोनों का बेहतरीन संगम है। यहां का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और यहां की घूमने वाली जगह आपको जरूर पसंद आएगी। कांच मंदिर जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है, यह मंदिर कांच से बना हुआ है। बीसवीं सदी की शुरुआत में एक जैन व्यापारी ने इसका निर्माण कराया था। भीतर प्रवेश करते ही चारों ओर चमकते शीशे, रंगीन कांच और नक्काशीदार चित्र आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। राजवाड़ा पैलेस शहर के बीचों-बीच बना सात मंजिला राजवाड़ा, इंदौर के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। होलकर राजवंश द्वारा निर्मित यह महल मराठा और मुगल स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। लकड़ी और पत्थर से बनी इसकी भव्य इमारत आज भी पुरानी शानो-शौकत की झलक दिखाती है। pc- freepressjournal.in

राजस्थान खबरे 12 Oct 2026 2:47 pm

ब्रेकिंग: ताज का दीदार करने आई महिला पर्यटक की मौत, पर्यटन पुलिस पहुंची मौके पर; मामले में शुरू की जांच

झारखंड से पर्यटकों के समूह के साथ आगरा आईं आस्मनिया बीबी ताजमहल की पार्किंग में अचानक बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई। घटना से उनके साथियों में अफरा-तफरी मच गई।

अमर उजाला 12 Oct 2026 10:34 am

हिमाचल पर्यटन: नवरात्र में कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 80 फीसदी तक बुकिंग; पहुंचे बंपर पर्यटक

शारदीय नवरात्र और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। शिमला, मनाली और धर्मशाला समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटलों में 60 से 80 फीसदी तक कमरे बुक हैं।

अमर उजाला 12 Oct 2026 10:26 am

ग्वालियर में पर्यटन को लगेंगे पंख, फूलबाग एक्सपीरियंस जोन के विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, संवरेंगे ऐतिहासिक स्थल

ग्वालियर के फूलबाग एक्सपीरियंस जोन में 'स्वदेश दर्शन 2.0' के तहत विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। बैजाताल पाथवे, ई-चार्जिंग स्टेशन, इटालियन गार्डन शो और गोपाल मंदिर का काम तेजी से जारी है।

दैनिक जागरण 12 Oct 2026 10:15 am

सिटीज-2.0: केंद्र सरकार की योजना में बरेली का चयन, शहर की संवरेगी सूरत, पर्यटन विकास को मिलेगी गति

सिटी 2.0 योजना के तहत बरेली में तेजी से होगा विकास, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक-पर्यटन पर दिया जाएगा जोर

अमर उजाला 12 Oct 2026 7:45 am

मुंगेर का भीमबांध बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, राजगीर में बनेगा 'क्लिफ वाक'; बिहार में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा

राज्य सरकार मुंगेर के भीमबांध को एक प्रमुख ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर रही है।

जागरण 12 Oct 2026 7:00 am

सिटीज-2.0 योजना : यातायात, पर्यावरण और पर्यटन पर रहेगा जोर

बरेली। केंद्र सरकार की सिटीज-2.0 योजना के तहत बरेली और आगरा का चयन किया गया है। यह योजना शहर को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और सुनियोजित बनाने पर केंद्रित है। इसके तहत यातायात नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक-पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

अमर उजाला 12 Oct 2026 2:13 am

हरियाणा पर्यटन निगम के होटल राजहंस-सनबर्ड में वित्तीय गड़बड़ी:फरीदाबाद में फर्जी चेक से ₹95.55 लाख ट्रांसफर का आरोप; केस दर्ज

फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित हरियाणा पर्यटन निगम के होटल राजहंस और सनबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट के बैंक खातों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिकृत अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के माध्यम से सरकारी खजाने के 95 लाख 55 हजार 941 रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। शिकायत मिलने के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल राजहंस के सहायक महाप्रबंधक और फरीदाबाद जोन के जोनल हेड हरविंदर सिंह यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में पर्यटन विभाग के विभिन्न कॉम्प्लेक्स से फर्जी चेक के जरिए रकम निकाले जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय ने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच कमेटी बनाई। इसमें मुख्य लेखा अधिकारी, मुख्य अभियंता और महाप्रबंधक को शामिल किया गया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा कमेटी ने 3 अगस्त 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान होटल राजहंस और सनबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट के बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन का उल्लेख किया गया। शिकायत के अनुसार, चेक पर अधिकृत अधिकारियों के हस्ताक्षर की नकल कर रकम दूसरे बैंक खातों में भेजी गई। 145 चेक के लेनदेन की जांच होगी शिकायत में दोनों पर्यटन इकाइयों के बैंक खातों से संबंधित कुल 145 चेक का ब्योरा दिया गया है। इन चेक के जरिए अलग-अलग तारीखों पर हजारों रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक की रकम निकाले जाने का आरोप है। सभी लेनदेन को जोड़कर कथित गबन की राशि 95,55,941 रुपए बताई गई है। अधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में शिकायत में तत्कालीन अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं के तौर पर डीजीएम उमा शंकर भारद्वाज और लेखा पर्यवेक्षक नरेश अरोड़ा के नाम का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जांच अधिकारी संजय कुमार के अनुसार, पुलिस संदिग्ध चेक, बैंक खातों में हुए लेनदेन और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 11 Oct 2026 7:20 pm

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

बॉलीवुड के सबसे चहेते और पावर कपल्स में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत फेज का आनंद ले रहे हैं। पहली बार माता-पिता बनने के लगभग एक साल बाद यह कपल अब अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह ...

वेब दुनिया 11 Oct 2026 3:42 pm

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ रूपये का निवेश

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ रूपये का निवेश madhyapradeshtravelmart,#mpnews,#madhyapradeshnews,#topmpleader,#topmadhyapradeshleader,#madhyapradeshtopleader,#topmpleader,#mptopleader,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm ट्रैवल मार्ट में हुई 10 हजार से अधिक बी2बी मीटिंग्स से प्रदेश की पर्यटन संभावनों को मिली वैश्विक पहचान 34 देशों के 100 से अधिक और देश के 15 राज्यों के 180 टूर ट्रैवल ऑपरेटर और होटलियर सहित 600 से अधिक स्टेक होल्डर्स […]

टुडे इंडिया 11 Oct 2026 12:12 pm

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन ग

भोपाल मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में देश-विदेश से आए डेलिगेट्स को मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, जैव विविधता और रोमांचक पर्यटन संभावनाओं से रूबरू कराने के लिए विभिन्न विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिनिधियों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों को करीब से जानने, स्थानीय परिवेश का […] The post मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियां – Saahas Samachar appeared first on Rashtriya Ujala .

राष्ट्रीय उजाला 11 Oct 2026 7:50 am

दुर्ग में पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 लपके गिरफ्तार:क्यूआरटी, किला चौकी और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; पर्यटन स्थल पर निगरानी बढ़ाई

चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में पर्यटकों के पीछे लगकर उन्हें परेशान करने की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लपकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ऐसे लोगों की गतिविधियों से पर्यटकों को असुविधा होती है और कई बार कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए दुर्ग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। क्यूआरटी, किला चौकी और कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- चित्तौड़गढ़ दुर्ग प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी के तहत एसपी के निर्देश पर क्यूआरटी, किला चौकी और कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम ने दुर्ग क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। एएसआई सत्यनारायण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के आसपास सक्रिय छह लोगों को पकड़कर गिरफ्तार किया। शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं आरोपी पुलिस ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें जूना बाजार निवासी शिवम भाण्ड (19) पुत्र राजकुमार, सदर बाजार निवासी कन्हैया (23) लाल पुत्र गोपाल लाल भाण्ड, सदर बाजार के का गांव निवासी सोनू भाण्ड (22) पुत्र राजू भाण्ड, जूना बाजार के सिपाही मोहल्ला, सरफराज हुसैन पुत्र (24) आबिद हुसैन, जूना बाजार निवासी सैफिन रजा (24) पुत्र जुल्फकार अली और बजरंग चौक निवासी राजेंद्र वैष्णव (50) पुत्र बुरा वैष्णव शामिल हैं। आगे भी जारी रहेगा अभियान एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा- चित्तौड़गढ़ दुर्ग आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को परेशानी से बचाने और दुर्ग की व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 11 Oct 2026 7:19 am

Nainital News: सीजेपी प्रोटेस्ट का नैनीताल के पर्यटन पर दिखा असर, सप्ताहांत पर घटे पर्यटक

सीजेपी प्रोटेस्ट का नैनीताल के पर्यटन पर दिखा असर, सप्ताहांत पर घटे पर्यटक

अमर उजाला 11 Oct 2026 1:44 am

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: ₹3,729 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10,263 B2B मीटिंग्स से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में ₹3,729 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 10,263 बी2बी बैठकें हुईं, जिससे राज्य भर में पर्यटन, रोज़ग

वन इंडिया 10 Oct 2026 11:01 pm

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में 3,729 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

Bhopal , 10 अक्टूबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में आयोजित Madhya Pradesh ट्रैवल मार्ट-2026’ (एमपीटीएम) का 7वां संस्करण राज्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस आयोजन में लगभग चार हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं . राजधानी Bhopal में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में हुए ‘मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026’ (एमपीटीएम) ... Read more

डेली किरण 10 Oct 2026 10:48 pm

रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक... अलग-अलग अंदाज में ट्रैवल कर रहे Gen Z, जानिए नए ट्रेंड्स

रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक GenZ के बीच नए-नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. आज हम आपको इन्हीं ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

NDTV इंडिया 10 Oct 2026 4:28 pm

Travel Tips: त्योहारी सीजन में आप भी बना रहे हैं परिवार के साथ आउटिंग का प्रोग्राम तो फिर जा सकते हैं Trishla Farmhouse

इंटरनेट डेस्क । त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी हैं और आप भी परिवार के साथ में इन दिनों में कही आउटिंग का प्रोग्राम बना रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। आज हम बता रहे हैं आपको एक ऐसे फार्महाउस के बारे में जहां आप एंजोय कर सकते हैं। जी हां आप त्रिशला फार्महाउस जा सकते है। यहां आपको कई तरह की सुविधाएं मिलेगी साथ ही आपके खाने पीने से लेकर रहने तक हर चीज का ख्याल रखा जाएगा। इसके साथ ही स्वीमिंग पूल का भी आनंद ले सकते है। जा सकते हैं आप बता दें की जयपुर के गोनेर रिंग रोड के पास खिजूरिया ब्राहम्णान में बना ये फार्महाउस ऐसे इवेंट के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। इसके साथ ही शहर की भीड़ से दूर है और यहां आपको एक बढ़िया सुविधा भी मिलती है। तो ऐसे में आप लोग त्रिशला फार्महाउस जा सकते है और यहां आराम से एंजोय कर कर सकते है। कम बजट में मिल जाएगा आपको त्रिशला फार्महाउस कम ही बजट में उपलब्ध हो जाएगा। यहां आपको कई एक्टिविटीज भी करने का मौका मिलेगा। आप स्वीमिंग पूल का आनंद भी ले सकेंगे,स्पोटर्स का आनंद ले सकते है। ऐसे में आप टैरिफ से जुडी पूरी जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 9784461221 पर मैसेज कर के पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कैसे पहुंचे आप राजस्थान के बाहर किसी शहर से हैं और एयरपोर्ट से यहाँ आ रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से त्रिशला फार्म हाउस 22 किलोमीटर है। आप टैक्सी से आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जयपुर आ रहे हैं तो रेलवे स्टेशन से त्रिशला फार्म हाउस की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। टेक्सी से आप यहां पहुंच सकते है और इसके साथ ही यह जगह अक्षयपात्र जगतपुरा से 15 किलोमीटर है।

राजस्थान खबरे 10 Oct 2026 2:58 pm

खंडवा में बस को पीछे से टेम्पो ट्रैवलर ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से की मारपीट

खंडवा से इंदौर जा रही यात्रियों से भरी आर्या बस को छैगांव माखन में पीछे से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया। आरोप है कि बस के चालक, कंडक्टर और क्लीनर के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की।

दैनिक जागरण 10 Oct 2026 2:14 pm

जैसलमेर की गड़ीसर लेक सूखने की कगार पर, टूरिस्ट मायूस:बोटिंग बंद होने से पर्यटन कारोबार पर संकट; नाव संचालकों-दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर

गोल्डन सिटी की पहचान और पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में शामिल गड़ीसर लेक इस बार बारिश की कमी और तेज गर्मी के कारण सूखने के कगार पर पहुंच गई है। झील में पानी का स्तर घटने से यहां आने वाले पर्यटक मायूस हो रहे हैं। इसका सीधा असर बोटिंग करने वाले नाव संचालकों और झील की पाल पर राजस्थानी गहने और श्रृंगार सामग्री बेचकर परिवार चलाने वाले दुकानदारों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को वर्ष 2002-03 के सूखे जैसे हालात की याद सताने लगी है। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद ने झील के आसपास चार ट्यूबवेल खुदवाकर पानी भरने की योजना तैयार की है, ताकि झील का आकर्षण बना रहे और स्थानीय कारोबारियों को राहत मिल सके। जहां पर्यटकों की रौनक थी, वहां अब सन्नाटा जैसलमेर शहर के एंट्री गेट के पास स्थित गड़ीसर लेक ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से खास महत्व रखती है। कभी शाम होते ही इसकी पाल पर पर्यटकों की भीड़ जुटती थी। झील में नौकायन, पानी के बीच बनी छतरियों और मंदिरों का नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता था। लेकिन अब पानी कम होने से झील का स्वरूप बदल गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने और अक्टूबर में पड़ रही गर्मी के कारण झील का जलस्तर लगातार घटा है। झील के बीच स्थित छतरियों और मंदिरों के आसपास कई जगह पानी के बजाय सूखी जमीन नजर आ रही है। झील देखने पहुंचने वाले पर्यटकों को जब यहां अपेक्षित जलराशि नहीं मिलती, तो वे निराश होकर लौट जाते हैं। इससे गड़ीसर लेक की रौनक के साथ इससे जुड़े स्थानीय कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बोटिंग बंद होने से नाव संचालकों की कमाई प्रभावित झील में बोटिंग का काम करने वाले हाजी खान बताते हैं कि उनकी रोजी-रोटी इसी व्यवसाय पर निर्भर है। पर्यटक नावों में बैठकर झील के बीच बने मंदिरों और छतरियों को निहारते थे, जिससे उनकी कमाई होती थी। लेकिन पानी कम होने से नावें किनारे पर खड़ी हैं। हाजी खान के अनुसार, झील में पर्याप्त पानी नहीं होने से बोटिंग का काम प्रभावित हुआ है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो परिवार का खर्च चलाने, बच्चों की फीस भरने और घर का राशन जुटाने में परेशानी बढ़ सकती है। गहने और सामग्री बेचने वालों का कारोबार भी ठप गड़ीसर लेक की पाल पर राजस्थानी गहने, कांच की चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री बेचने वाली धापू भी परेशान हैं। उनका कहना है कि वे सुबह सामान लेकर दुकान लगाने पहुंचती हैं, ताकि देशी और विदेशी पर्यटकों को सामान बेचकर कमाई कर सकें। लेकिन झील में पानी नहीं होने से पर्यटक यहां ज्यादा देर नहीं रुकते। धापू के मुताबिक, पिछले कई दिनों से बिक्री बेहद कम हो गई है। पर्यटकों की संख्या और ठहराव घटने से उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। झील की बदली स्थिति ने छोटे दुकानदारों की आर्थिक चिंता बढ़ा दी है। 2002-03 के सूखे की यादें हुईं ताजा गड़ीसर लेक की मौजूदा स्थिति ने जैसलमेर के पुराने बाशिंदों को साल 2002-03 के सूखे की याद दिला दी है। उस समय भी बारिश की कमी के कारण झील का जलस्तर काफी घट गया था और पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ था। स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आशंका है कि यदि झील में पानी की स्थिति नहीं सुधरी, तो आगामी पर्यटन सीजन पर भी असर पड़ सकता है। जैसलमेर में सर्दियों का मौसम पर्यटकों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में गड़ीसर लेक का सूखना पर्यटन से जुड़े होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों, नाव संचालकों और छोटे दुकानदारों के लिए चिंता का विषय है। नगर परिषद चार ट्यूबवेल से पानी भरने की बना रही योजना झील की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद ने इसके आसपास चार ट्यूबवेल खुदवाकर पानी भरने की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य झील में पानी का स्तर बढ़ाना और पर्यटकों के आकर्षण को बनाए रखना है। योजना के क्रियान्वयन और इससे झील में कितना पानी पहुंच सकेगा, यह आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि झील में पानी बढ़ने से पर्यटकों की आवाजाही और कारोबार में सुधार होगा। गड़ीसर लेक का ऐतिहासिक महत्व गड़ीसर लेक जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। इसका निर्माण रेगिस्तानी क्षेत्र में पानी की जरूरत पूरी करने के उद्देश्य से कराया गया था। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल के समय 12वीं शताब्दी में इस जलाशय की शुरुआत हुई थी। बाद में 14वीं शताब्दी में महारावल गड़सी सिंह ने इसका पुनर्निर्माण और विस्तार करवाया, जिसके बाद इसे गड़ीसर के नाम से जाना जाने लगा। यह झील लंबे समय तक जैसलमेर शहर की जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत रही। इसके आसपास बनी कलात्मक छतरियां, मंदिर और ऐतिहासिक प्रवेश द्वार 'टीलों की पोल' इसे खास पहचान देते हैं। आज यह जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में गड़ीसर लेक में पानी की कमी केवल एक ऐतिहासिक जलाशय की समस्या नहीं है, बल्कि इससे शहर के पर्यटन और स्थानीय लोगों की आजीविका भी जुड़ी हुई है। अब सबकी निगाहें नगर परिषद की योजना और झील में पानी का स्तर बढ़ने पर टिकी हैं। जैसलमेर- बारिश के आंकड़े और ऐतिहासिक स्थिति (2002 से 2026) जैसलमेर में सामान्य वार्षिक वर्षा का औसत 186 मिलीमीटर (मिमी) माना जाता है। वर्ष 2002 के अकाल के बाद 2026 में एक बार फिर मानसून की भारी बेरुखी देखी गई है। वर्ष 2002 से 2026 तक जैसलमेर की वार्षिक वर्षा का विवरण

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 1:10 pm

आगरा में चांदी लूटकांड का खुलासा, ट्रैवल्स का पूर्व बस ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड; दोस्तों के साथ मिलकर लूटी चांदी

आगरा में चांदी लूटकांड का खुलासा, ट्रैवल्स का पूर्व बस ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड; दोस्तों के साथ मिलकर लूटी चांदी

समाचार नामा 10 Oct 2026 10:08 am

59 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, धार्मिक व पर्यटन स्थलों का जाना महत्व

कस्बे के राउमावि के कक्षा 10वीं से 12वीं तक के 59 विद्यार्थियों ने 8 और 9 अक्टूबर को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य ब्रजेशकुमार आचार्य ने बताया कि विद्यालय स्टाफ के साथ विद्यार्थियों ने चारभुजाजी, सेवंत्री, रणकपुर जैन मंदिर समेत माउंट आबू के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु शिखर, अचलगढ़ स्थित शिवजी के अंगूठे, दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील, पीस पार्क, रोज गार्डन, सनसेट व्यू पॉइंट देखा। व्याख्याता भेरूलाल खटीक और तुलसीराम सालवी ने इन स्थानों का ऐतिहासिक महत्व बताया। पर्वतीय भूगोल की जानकारी दी। प्राकृतिक संरचना समझाई। धार्मिक विरासत पर जानकारी दी। पर्यटन से जुड़ी बातें बताईं। इससे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी मिली। विश्राम के दौरान छात्राओं ने अंताक्षरी खेली। छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया। भेरूलाल खींची के भजनों से यात्रा यादगार बनी। भ्रमण में मुरलीमनोहर सालवी, रतनलाल कुमावत, हेमंत वैरागी, निखिल, शकील अब्बासी, आशा खटोड़, गोदावरी रेगर भी साथ रहे। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। विभिन्न स्थलों की संस्कृति और विरासत को करीब से जाना। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कार और सुनहरी यादों का संगम बना।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 5:30 am

बेटे को विदेश भेजने का दिया झांसा, 17 लाख ऐंठे, दो ट्रैवल एजेंटों पर केस दर्ज

लुधियाना| थाना फोकल पॉइंट के अंतर्गत आते मेट्रो रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नो-पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े एक ओवरलोड ट्रक से ई-रिक्शा की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक से बाहर निकले लोहे के सरिये ई-रिक्शा चालक की गर्दन के आर-पार हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में अकेला कमाने वाला था मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक पांडे के रूप में हुई है। मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि दीपक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। वह अपने पीछे दो छोटी बेटियां और पत्नी छोड़ गया है। घर में वही अकेला कमाने वाला सदस्य था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सड़क पर लापरवाही से खड़े ओवरलोड ट्रक और बाहर निकले सरियों के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना फोकल पॉइंट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ओवरलोड ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लुधियाना|थाना दुगरी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई राज कुमार खुरमी (52 वर्ष) पुत्र महिंदर सिंह खुरमी, निवासी वार्ड नंबर 13, मोहन नगर, भवानीगढ़ (संगरूर) की शिकायत पर की है। पीड़ित राज कुमार खुरमी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आपस में सांठ-गांठ करके उनके बेटे तेजिंदर सिंह को विदेश (कनाडा) भेजने का झांसा दिया था। झांसे में लेकर आरोपियों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 17 लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन न तो बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। थाना दुगरी में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में नामजद आरोपियों की पहचान अमरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (मालिक आरके इमिग्रेशन, हाल निवासी कनाडा)। गुरविंदर कौर उर्फ गगन निवासी वेस्ट कॉलोनी, दाना मंडी के पास, बरनाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बीएनएस और इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लुधियाना|थाना जमालपुर पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 8 लाख रुपए हासिल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हरगोबिंद सिंह (68 वर्ष) पुत्र सरमुख सिंह, निवासी साहिबाना (जिला लुधियाना) की शिकायत पर की है। पीड़ित हरगोबिंद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने भामियां कलां (तहसील व जिला लुधियाना) स्थित 100 वर्ग गज क्षेत्रफल वाले एक मकान का सौदा उनके साथ किया था। सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से कुल 8 लाख रुपए हासिल कर लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने ना तो मकान की रजिस्ट्री पीड़ित के नाम करवाई और न ही पैसे वापस लौटाए। विभागीय जांच और पड़ताल के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर 8 अक्टूबर 2026 को थाना जमालपुर में मामला दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों की पहचान कमलेश कौर और उसके पति परमजीत सिंह पुत्र भाग सिंह (निवासी मकान नंबर 233, ब्लॉक ए-2, जीटीबी नगर, लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 5:30 am

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट की एग्जिबिशन देख सकेंगे लोग:स्कूल-कॉलेज और आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी; फेम टूर पर जाएंगे मेहमान

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट के चौथे और आखिरी दिन शनिवार को एग्जिबिशन आम लोगों के लिए खुली रहेगी। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के पास एमवीएम ग्राउंड पर यह प्रदर्शनी लगी है। उधर, देश-विदेश से आए मेहमान फेम टूर पर पहुंचेंगे। वे सांची, भीम बेटका समेत अन्य जगहों पर घूमेंगे और एमपी के टूरिस्ट स्पॉट को निहारेंगे। एमपी टूरिज्म बोर्ड के एमडी इलैया राजा टी. ने बताया कि शनिवार सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शनी को स्कूल, कॉलेज, पर्यटन अध्ययन संस्थानों के विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खोला जाएगा। जिससे जनसामान्य में पर्यटन के प्रति चेतना और गौरव का भाव जागृत हो सके। पवेलियन में यहमध्य प्रदेश के पवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुंदरता को बेहद आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। पवेलियन में लगाई गई बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से पर्यटकों और आगंतुकों को यहां के खूबसूरत ऐतिहासिक किलों, वन्यजीव अभयारण्यों और प्राकृतिक सौंदर्य का जीवंत अनुभव कराया जा रहा हैं। इसके साथ ही, अत्याधुनिक तकनीक से लैस इन्ट्रैक्टिव कियोस्क के जरिए आगंतुक अपनी पसंद के अनुसार मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी खुद देख और समझ पा रहे हैं। जिससे यह पूरा अनुभव बेहद आधुनिक और सुगम बन गया है। एमपीटी की वेबसाइड भी लॉन्चदुनिया के पर्यटकों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.mptourism.com) का बहुभाषी संस्करण भी लॉन्च किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जर्मन, स्पैनिश, फ्रेंच और जापानी भाषाओं में भी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 'टेलमी डिजीइन्फोटेक' के सहयोग से विकसित अत्याधुनिक 'एमपी ट्रैवल हैंडबुक' (डायनेमिक डिजिटल कॉफी टेबल बुक) का लोकार्पण किया जा गया। इसमें जिसमें 360 डिग्री विहंगम दृश्य, इंटरैक्टिव मैप्स, एआई आधारित स्टोरीटेलिंग, वर्चुअल रियलिटी लिंक्स और द्विभाषी ऑडियो नरेशन की सुविधा उपलब्ध है। प्रदर्शनी परिसर में आगंतुकों के लिए वीआर तकनीक के माध्यम से प्रदेश के ज्योतिर्लिंगों के लाइव वर्चुअल दर्शन और वन्यजीव सफारी का जीवंत अनुभव कराने वाले विशेष केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 5:26 am

गेपसागर झील का बदलेगा स्वरूप, 26 खजूर के पेड़ लगेंगे:दिवाली से पहले होगा सौंदर्यीकरण; पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की तैयारी

डूंगरपुर शहर की पहचान गेपसागर झील अब स्वच्छता के साथ सुंदरता के नए रंग में नजर आएगी। दिवाली से पहले झील की पाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए नगरपरिषद ने सौंदर्यीकरण अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में पाल पर 26 खजूर के पेड़ लगाने की शुरुआत की गई। इसके बाद दूसरे चरण में पाल और झील क्षेत्र को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने के लिए अन्य काम होंगे। परिषद का लक्ष्य दिवाली तक झील क्षेत्र की सूरत बदलने का है, ताकि गेप सागर शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। पार्कों की भी बदलेगी सूरतउपसभापति अनिल पटेल ने कहा कि गेप सागर के साथ शहर के सभी पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भी काम किया जाएगा। महंत शिवशंकर दास ने कहा कि डूंगरपुर को स्वच्छ शहर के साथ पर्यटन नगरी के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास होने चाहिए। कार्यक्रम में समाजसेवी सिद्धार्थ मेहता, गोपाल मराठा, नगर परिषद के हितेश रोत, प्रकाश महावर सहित अन्य मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 9 Oct 2026 11:17 am

'MP ट्रैवल मार्ट'-बायर और सेलर्स के बीच बैठकें होंगी:बी2बी मीटिंग में तलाशेंगे पर्यटन की संभावनाएं; सबसे बेहतर स्टॉल को मिलेगा पुरस्कार

भोपाल में चल रहे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का शुक्रवार को तीसरा दिन है। इस दिन भी सुबह से शाम तक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। शाम को पुरस्कार समारोह होगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में मार्ट चल रहा है। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली समेत करीब 34 देश के 100 मेहमान भी शामिल हैं, जो घरेलू टूर ऑपरेटर्स से अपने अनुभव, पैकेज आदि साझा कर रहे हैं। शुक्रवार को मिंटो हॉल के पास एमवीएम ग्राउंड पर बी2बी सत्र होगा। इसमें पंजीकृत खरीदार और विक्रेताओं के स्टॉल्स पर सुबह 11.30 से शाम 5.30 बजे तक द्विपक्षीय बैठकों का दौर शुरू होगा। वहीं, शाम को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल, नवाचार, उत्कृष्ट प्रदर्शन और हितधारकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा। पिछले साल 21 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आए सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक एमपी टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया, वर्ष 2025 में पर्यटकों के आवागमन में 57 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे प्रदेश में पर्यटकों का कुल आंकड़ा 21.05 करोड़ तक पहुंच गया है। MPTM 2026 का मूल उद्देश्य इसी तीव्र संवृद्धि को वैश्विक निवेश, आधुनिक अधोसंरचना और सतत आजीविका के अवसरों में रूपांतरित करना है। मां की रसोई सजी, स्थानीय जायके का लुत्फ अतिथियों को मध्य प्रदेश के अनूठे खान-पान और संयुक्त राष्ट्र के मिलेट प्रोत्साहन मिशन से जोड़ने के लिए 'मां की रसोई' का विशेष लाइव काउंटर स्थापित किया गया है। इसमें कोदो-मेथी भात, ज्वार-बाजरे की रोटियां, मट्ठे के आलू, चक्की का साग, निघौना, मालवा-निमाड़ का प्रसिद्ध दाल-बाफला, भुने भाटे का भर्ता और सिलबट्टे की ताजी चटनियों जैसे विशुद्ध पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। 16 विशेष टूर होंगे विदेशी और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को प्रदेश की जमीनी पर्यटन संपदा का साक्षात्कार कराने के लिए आयोजन के बाद 16 विशेष फैमिलियराइजेशन टूर्स (FAM Trips) आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें 200 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये दल हेरिटेज सर्किट (खजुराहो, ओरछा, मांडू, महेश्वर, ग्वालियर, सांची, भीमबेटका), वाइल्डलाइफ सर्किट (कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा और कूनो चीता अभयारण्य), आध्यात्मिक सर्किट (उज्जैन महाकाल महालोक, ओंकारेश्वर एकात्म धाम, चित्रकूट, अमरकंटक), साहसिक जल पर्यटन सर्किट (पचमढ़ी, चंदेरी, तवा, गांधी सागर) का दौरा करेंगे। साथ ही, भोपाल में प्रवास के दौरान प्रतिनिधियों को हेरिटेज वॉक, वन विहार बर्ड वॉक, बड़े तालाब पर शिकारा राइड तथा स्वास्थ्य-वर्धक योग सत्रों का विशेष अनुभव कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 केवल एक व्यापारिक समागम नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्थानीय समुदायों की समृद्धि का एक समन्वित महाअभियान है, जो आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन के शीर्ष केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

दैनिक भास्कर 9 Oct 2026 10:56 am

हरियाणा पर्यटन निगम के दो वाहनों की लॉगबुक गायब, राज्य सूचना आयोग ने दिए जांच के आदेश

हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने हरियाणा पर्यटन निगम के दो सरकारी वाहनों की लॉगबुक गायब होने के मामले में गंभीर रुख अपनाया है।

जागरण 8 Oct 2026 3:55 pm

मिथुन चक्रवर्ती का अलीपुरद्वार को पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य, नाना पाटेकर को याद कर हुए भावुक

मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार के रूप में पहली बार अलीपुरद्वार का दौरा किया।

जागरण 8 Oct 2026 3:07 pm

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज पर कनाडा की सख्ती: कई स्तरों पर होगी कड़ी जांच, पंजाब की ट्रैवल इंडस्ट्री पर कितना असर?

कनाडा ने फर्जी रिश्तों और कथित कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के बढ़ते मामलों पर शिकंजा कस दिया है।

अमर उजाला 8 Oct 2026 8:58 am

'MP ट्रैवल मार्ट'-पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा मंथन:बायर्स-सेलर्स के बीच बैठकें होंगी; प्रदर्शनी का भी शुभारंभ होगा

भोपाल में चल रहे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन सुबह से शाम तक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। वहीं, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश्वर कुमार बी2बी व प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। चार दिवसीय ट्रैवल का बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया था। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में मार्ट चल रहा है। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली समेत करीब 34 देश के 100 मेहमान भी शामिल हैं, जो घरेलू टूर ऑपरेटर्स से अपने अनुभव, पैकेज आदि साझा कर रहे हैं। यह सातवां संस्करण, बी2बी मंचयह आयोजन राज्य के पर्यटन परिदृश्य का अब तक का सबसे विशाल और रणनीतिक बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) नेटवर्किंग मंच सिद्ध होने जा रहा है। गुरुवार सुबह प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। फिर विशेष चर्चा का सत्र शुरू होगा। जिसका विषय 'भारत के वन्यजीवों का एक जीवंत परिदृश्य: भारत की वन्यजीव राजधानी के रूप में मध्य प्रदेश' रहेगा। इसके बाद रणनीतिक राउंड टेबल्स में 2030 तक मध्य प्रदेश को भारत का प्रमुख साहसिक गंतव्य बनाने के लिए विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। राज्य की इकोनॉमी को बढ़ावा देने और सम्मेलन/प्रदर्शनी हब के रूप में विकास पर केंद्रित राउंड टेबल मीटिंग होगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पंजीकृत बायर और सेलर के बीच बैठकें आयोजित की जाएंगी। पिछले साल 21 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आएसचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक एमपी टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया, वर्ष 2025 में पर्यटकों के आवागमन में 57 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे प्रदेश में पर्यटकों का कुल आंकड़ा 21.05 करोड़ तक पहुंच गया है। MPTM 2026 का मूल उद्देश्य इसी तीव्र संवृद्धि को वैश्विक निवेश, आधुनिक अधोसंरचना और सतत आजीविका के अवसरों में रूपांतरित करना है। मां की रसोई सजी, स्थानीय जायके का लुत्फअतिथियों को मध्य प्रदेश के अनूठे खान-पान और संयुक्त राष्ट्र के मिलेट प्रोत्साहन मिशन से जोड़ने के लिए 'मां की रसोई' का विशेष लाइव काउंटर स्थापित किया गया है। इसमें कोदो-मेथी भात, ज्वार-बाजरे की रोटियां, मट्ठे के आलू, चक्की का साग, निघौना, मालवा-निमाड़ का प्रसिद्ध दाल-बाफला, भुने भाटे का भर्ता और सिलबट्टे की ताजी चटनियों जैसे विशुद्ध पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। 16 विशेष टूर होंगेविदेशी और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को प्रदेश की जमीनी पर्यटन संपदा का साक्षात्कार कराने के लिए आयोजन के बाद 16 विशेष फैमिलियराइजेशन टूर्स (FAM Trips) आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें 200 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये दल हेरिटेज सर्किट (खजुराहो, ओरछा, मांडू, महेश्वर, ग्वालियर, सांची, भीमबेटका), वाइल्डलाइफ सर्किट (कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा और कूनो चीता अभयारण्य), आध्यात्मिक सर्किट (उज्जैन महाकाल महालोक, ओंकारेश्वर एकात्म धाम, चित्रकूट, अमरकंटक), साहसिक जल पर्यटन सर्किट (पचमढ़ी, चंदेरी, तवा, गांधी सागर) का दौरा करेंगे। साथ ही, भोपाल में प्रवास के दौरान प्रतिनिधियों को हेरिटेज वॉक, वन विहार बर्ड वॉक, बड़े तालाब पर शिकारा राइड तथा स्वास्थ्य-वर्धक योग सत्रों का विशेष अनुभव कराया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 8 Oct 2026 6:00 am

घूमने से ज्यादा होटल में ठहरना पसंद कर रही Gen Z, जानिए क्या है ट्रैवल का नया ट्रेंड

छुट्टियां बिताने के लिए आप किसी जगह पर जाएं और घूमने फिरने की जगह सिर्फ होटल के रूम में समय बिताएं ये सुनना अजीब लग सकता है लेकिन आजकल के Gen Z ऐसा करना ही पसंद कर रहे हैं। ऐस में जानिए क्या है ट्रैवल का नया ट्रेंड ‘रूम रॉटिंग’।

लाइव हिन्दुस्तान 3 Oct 2026 1:16 pm

Punjab Tourism: Dangal से Jab We Met तक Punjab के इन मशहूर Shooting Locations की करें सैर

पंजाब सिर्फ अपने स्वादिष्ट खाने, मेहमानवाजी और संस्कृति के लिए ही नहीं जाना जाता है। बल्कि यहां पर कई ऐसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें भी हैं, जोकि बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कभी बॉलीवुड के सितारे इन खेतों में रोमांस करते दिखे, तो कभी पुरानी हवेलियों और किलों मे फिल्मों की कहानी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया। यही कारण है कि फिल्मी लोकेशन पसंद करने वाले लोगों के लिए पंजाब की कुछ जगहें किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी पंजाब घूमने का प्लान कर रही हैं, तो हम आपको पंजाब की कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। पटियाला पंजाब का पटियाला शहर अपने ऐतिहासिक महलों, इमारतों और खूबसूरत गलियों के लिए जाना जाता है। फिल्म 'जब वी मेट' और 'बॉडीगार्ड' में शहर की शाही वास्तुकला देखने को मिलती है। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर के साथ पटियाला घूमने के लिए जा सकती हैं। इसे भी पढ़ें: October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें अमृतसर अमृतसर, पंजाब के सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां पर स्वर्ण मंदिर यानी की गोल्डन टेंपल से लेकर पुरानी गलियों तक हर एक कोना अलग है। तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां' में पंजाब के अमृतसर का खूबसूरत नजारा दिखाया गया है। ऐसे में आप भी यहां जाने का प्लान बना सकती हैं। लुधियाना पंजाब की असली खूबसूरती देखने के लिए आपको लुधियाना और इसके आसपास के इलाकों को एक्सप्लोर करना चाहिए। सरसों के रंग, खेत और पंजाबी माहौल फिल्मों में खूब दिखाए जाते हैं। आपको यहां पर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' वाला रोमांटिक माहौल मिलेगा। गुज्जरवाल और नारंगवाल गांव बॉलीवुड की फिल्म दंगल की पंजाब और हरियाणा की कई जगहों पर शूटिंग हुई है। फिल्म में दिखाए जाने वाले कई सीन पंजाब के गांव गुज्जरवाल और नारंगवाल के हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गांव के सुंदर नजारे देखना चाहती हैं, तो आप यह गांव घूमने के लिए जा सकती हैं। मोहाली पंजाब की यह जगह तब अधिक लोकप्रिय हुई थी, जब बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म की शूटिंग यहां हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म की भी यहां पर शूटिंग हो चुकी है। ऐसे में आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रभासाक्षी 30 Sep 2026 2:12 pm

World Tourism Day: बजट में घूमने के लिए भारत की ये खूबसूरत जगहें हैं बेस्ट, दिल्ली से हैं नज़दीक

अगर आपको घूमना पसंद है तो आप दिल्ल से नज़दीक इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन जगहों पर आप बजट में ही यात्रा कर सकते हैं।

खबर इंडिया टीवी 27 Sep 2026 11:13 pm

पेरेंट्स के साथ घूमने का है मन? यहां देखिए ट्रैवल फ्रेंडली 5 ऑफबीट जगह

परिवार के साथ घूमने की बात आती हैं तो अक्सर जगह को लेकर कंफ्यूजन होता रहता है कि पेरेंट्स को लेकर कहां जाएं। ऐसे में यहां हम 5 ट्रैवल फ्रेंडली ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

लाइव हिन्दुस्तान 27 Sep 2026 9:36 pm

विश्व पर्यटन दिवस: पहाड़, समुद्र या जंगल? अपने मूड के हिसाब से चुनें भारत की ये शानदार डेस्टिनेशन

World Tourism Day 2026: विश्व पर्यटन दिवस पर हम आपको बताएंगे भारत की खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के बारे में, जहां आपको कम से कम एक बार घूमने अवश्य जाना चाहिए।

अमर उजाला 27 Sep 2026 11:05 am

विश्व पर्यटन दिवस: दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में आज सैलानियों का मुफ्त प्रवेश, जागरूकता पर रहेगा जोर

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।

अमर उजाला 27 Sep 2026 3:43 am

World Tourism Day 2026: राजस्थान पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 6 महीने में पहुंचे 10.92 करोड़ पर्यटक, विदेशी पसंद Jaipur

आज के समय में राजस्थान के पर्यटन नक्शे की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आप यह जानकार हैरान हो जाएंगे कि जनवरी से लेकर जून 2026 के बीच प्रदेश में 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई हैं। इनमें 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान के पर्यटन कारोबार की सबसे बड़ी ताकत घरेलू पर्यटक हैं, लेकिन उनकी पसंद पारंपरिक पर्यटन केंद्रों से आगे बढ़ रही है। घरेलू पर्यटन में सीकर ने जयपुर को पीछे छोड़ा सबसे दिलचस्प बात यह है कि सीकर का शीर्ष पर पहुंचना राजस्थान के पर्यटन में बदलती पसंद का संकेत है। जिले में धार्मिक पर्यटन खासतौर पर खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने फुटबॉल बढ़ाया है। साल 2026 की पहली छमाही में सीकर की घरेलू पर्यटक यात्राएं 1,56,18,987 रहीं। घरेलू पर्यटकों में चित्तौड़गढ़ की ऐतिाहासिक विरासत, जैसलमेर का रेगिस्तानी पर्यटन और सवाई माधोपुर का वन्यजीव पर्यटन भी बड़ी संख्या में सैलानियों को आकर्षित कर रहा है। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि पर्यटन अब सिर्फ जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसे पारंपरिक केंद्रों तक सीमित नहीं रह गया है। विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद जयपुर आपको बताते चलें कि विदेशी पर्यटकों के मामले में तस्वीर काफी अलग है। जयपुर 2,56,293 विदेशी पर्यटकों यात्राओं के साथ सबसे अलग है। फिर उदयपुर में 1,84,045, जोधपुर में 82,846 और जैसलमेर में 66,433 विदेशी पर्यटकों ने यात्राएं की हैं। इतना ही नहीं, सवाई माधोपुर, अजमेर, दौसा, पाली, झुंझुनूं और बीकानेर भी विदेशी पर्यटकों की पसंद रही है। घरेलू सैलानी जहां धार्मिक, ऐतिहासिक, वन्यजीव और क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं विदेशी पर्यटकों का बड़ा हिस्सा अभी भी राजस्थान के मुख्य हेरिटेज शहरों से संबंधित है।

प्रभासाक्षी 26 Sep 2026 4:52 pm

World Tourism Day: ट्रिप के लिए कर रहे बैग पैक तो ये 10 हैक्स याद रखें

अकेले ट्रिप पर जाना चाहते हैं या फैमिली के साथ, किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन 10 ट्रैवल हैक्स को जरूर याद रखें। वर्ल्ड टूरिज्म डे पर नोट कर लें घूमने की कर लें तैयारी।

लाइव हिन्दुस्तान 26 Sep 2026 2:32 pm

अक्तूबर ट्रैवल प्लेसेज: कपल साथ घूमने का बना रहे प्लान? अक्तूबर में इन 7 जगहों को न करें मिस

October Travel Places: किसी जगह को चुनते समय मौसम, यात्रा की सुविधा, बजट और वहां की गतिविधियों को ध्यान में रखना जरूरी है। कपल्स के लिए शांत पहाड़ी शहरों से लेकर समुद्र किनारे के डेस्टिनेशन और ऐतिहासिक शहरों तक कई विकल्प मौजूद हैं।

अमर उजाला 26 Sep 2026 11:07 am

Best Adventure Bikes: लंबी Road Trip के लिए ये 3 Adventure Bikes बन सकती हैं पहली पसंद

आज के दौर में एडवेंचर मोटरसाइकल सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि रोमांच से भरी यात्राओं का साथी बन चुकी हैं। लंबी रोड ट्रिप, पहाड़ी सफर, पथरीले रास्ते या ऑफ-रोडिंग का शौक रखने वाले राइडर्स के बीच Adventure Bikes की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। SUV जहां आरामदायक सफर देती है, वहीं ADV बाइक राइडर को रास्ते के साथ सीधे जुड़ने और हर मोड़ को महसूस करने का अलग अनुभव देती है। मुश्किल रास्तों के लिए क्यों खास हैं Adventure Bikes? एडवेंचर मोटरसाइकल को खास तौर पर अलग-अलग तरह की सड़कों और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इनमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत सस्पेंशन, दमदार इंजन और बेहतर राइडिंग एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं। यही खूबियां इन्हें टूटे-फूटे रास्तों, गड्ढों और पहाड़ी ट्रेल्स पर सामान्य मोटरसाइकलों से ज्यादा सक्षम बनाती हैं। हालांकि, अलग-अलग मॉडल की ऑफ-रोड क्षमता अलग होती है, इसलिए बाइक चुनते समय अपने इस्तेमाल को ध्यान में रखना जरूरी है। इसे भी पढ़ें: KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15 V2: 2 लाख से कम में कौन सी बाइक है बेस्ट? 1. BMW R 1300 GS: प्रीमियम एडवेंचर का दमदार नाम BMW R 1300 GS उन राइडर्स के लिए शानदार विकल्प है, जो पावर, तकनीक और लंबी दूरी के आराम को एक साथ चाहते हैं। इसमें 1,300cc का बॉक्सर इंजन मिलता है, जो मजबूत टॉर्क के साथ हाईवे और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर प्रभावशाली प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। इसके एडवांस फीचर्स में राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन जैसी तकनीकें शामिल हैं। लंबी यात्राओं के साथ कठिन रास्तों पर भी इसकी क्षमता इसे प्रीमियम ADV सेगमेंट की खास बाइक बनाती है। 2. Triumph Tiger 1200: स्पीड और रोमांच का मेल Triumph Tiger 1200 उन लोगों को आकर्षित करती है जिन्हें एडवेंचर के साथ स्पोर्टी राइडिंग भी पसंद है। इसका तीन-सिलेंडर इंजन हाईवे पर शानदार प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। बड़ा 21-इंच फ्रंट व्हील, शाफ्ट ड्राइव और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन इसे कठिन रास्तों के लिए तैयार करते हैं। इसके कुछ वेरिएंट में बड़ा फ्यूल टैंक और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। लंबी दूरी की यात्रा और ऑफ-रोड रोमांच के बीच संतुलन चाहने वाले राइडर्स के लिए यह आकर्षक विकल्प है। 3. Royal Enfield Himalayan: पहाड़ों का भरोसेमंद साथी Royal Enfield Himalayan एडवेंचर बाइक की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। इसका फोकस सिर्फ तेज रफ्तार पर नहीं, बल्कि कठिन इलाकों में सहज और नियंत्रित राइडिंग पर भी है। मजबूत डिजाइन, उपयोगी ग्राउंड क्लीयरेंस और लंबी यात्रा के अनुकूल एर्गोनॉमिक्स इसे पहाड़ी सफर और ऑफ-रोडिंग के लिए उपयोगी बनाते हैं। हिमालयी रास्तों से लेकर पथरीले ट्रैक तक, यह बाइक अपने संतुलित व्यवहार और मजबूत सस्पेंशन के कारण एडवेंचर राइडर्स के बीच लोकप्रिय है। यही वजह है कि बजट और उपयोग के हिसाब से यह बड़े प्रीमियम ADV मॉडल्स का व्यावहारिक विकल्प बन सकती है। सफर के हिसाब से चुनें अपनी बाइक अगर आपका फोकस प्रीमियम फीचर्स और दमदार टूरिंग पर है तो BMW R 1300 GS आकर्षक विकल्प है। स्पोर्टी अंदाज और लंबी दूरी के रोमांच के लिए Triumph Tiger 1200 बेहतर लग सकती है, जबकि व्यावहारिक एडवेंचर और पहाड़ी यात्राओं के लिए Himalayan पर विचार किया जा सकता है। बाइक खरीदने से पहले कीमत, वजन, सर्विस लागत, सीट हाइट और अपने वास्तविक इस्तेमाल को जरूर ध्यान में रखें। - डॉ. अनिमेष शर्मा

प्रभासाक्षी 23 Sep 2026 5:32 pm

विश्व पर्यटन दिवस 2026: सितंबर के आखिर में घूमने के लिए ये 5 जगहें हैं परफेक्ट

Places to Visit in September In India: हर साल 27 सितंबर को विश्व टूरिज्म डे मनाया जाता है। ऐसे में इस मौके पर हम आपको भारत की पांच ऐसी जगहों की जानकारी देंगे, यहां आप इस महीने के आखिर में घूमने जा सकते हैं।

अमर उजाला 20 Sep 2026 10:29 am

Travel Tips: Karnataka के Hampi में घूमें ऐतिहासिक मंदिर और Stone Chariot, ऐसे बनाएं टूर प्लान

अगर आप भी किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहती हैं, जहां पर आप पुराने खंडहर, मंदिर, इतिहास और खूबसूरत पहाड़ देखना चाहती हैं। तो आपको कर्नाटक के हम्पी जाना चाहिए। कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। आज भी आपको यहां पर बाजार, राजमहल, पुराने मंदिर और पत्थरों से बनी कई शानदार इमारतों के अवशेष दिखेंगे। हम्पी की खासियत यह है कि यहां पर सिर्फ इतिहास नहीं बल्कि बड़े-बड़े ग्रेनाइट पत्थरों से बने बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। देश-विदेश से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में ज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां जाने से लेकर घूमने तक की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Foreign Travel Mistakes: पहली विदेश यात्रा को आसान बनाने के लिए इन जरुरी नियमों को पहले ही जान लें हम्पी की खास‍ियत हम्पी को देखकर ऐसा महसूस होगा, जैसे आप किसी पुराने शहर के बीच आ चुकी हैं। कभी हम्पी विजयनगर साम्राज्य की बड़ी और अमीर राजधानी थी। 14वीं से 16वीं सदी के दौरान यहां पर अच्छी खासी रौनक देखने को मिलती थी। यहां पर आज भी पुराने बाजार, मंदिर, राजघराने से जुड़ी इमारतें और दूसरी ऐतिहासिक जगहों के अवशेष देखने को मिलेंगे। हम्पी में जरूर देखें ये जगहें विरुपाक्ष मंदिर यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह यहां के खास मंदिरों में से एक है और आज भी यहां पर पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर का ऊंचा गोपुरम आपको दूर से ही नजर आएगा। यह मंदिर हम्पी बाजार के पास है। विजय विट्ठल मंदिर और स्टोन चैरियट इस मंदिर की गिनती हम्पी के सबसे शानदार ऐतिहासिक जगहों में की जाती है। मंदिर में खूबसूरत नक्काशी वाले कई खंबे देखने को मिलेंगे। इस जगह की सबसे बड़ी खूबसूरती स्टोन चैरियट यानी पत्थर का रथ है। इसको ग्रेनाइट से बनाया गया है, जोकि भगवान विष्णु के वाहन गरुण को समर्पित है। फिर इसके आगे आपको हाथियों की मूर्तियां भी बनी हैं। यह भारत के 50 रुपए के नोट पर भी दिखता है। लोटस महल आप यहां आने के दौरान लोटस महल जा सकते हैं। यह महल रॉयल सेंटर में हैं और इसका डिजाइन खिले हुए कमल की तरह है। इस कारण इसको लोटस महल कहा जाता है। इसकी बालकनी, मेहराब और पूरी डिजाइन ही इसको अन्य इमारतों से एकदम अलग बनाता है। हाथी अस्तबल आप हाथी अस्तबल भी जा सकते हैं। विजयनगर साम्राज्य के दौरान हाथियों को रखने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता था। इसमें लंबी इमारत में 11 बड़े गुंबददार कमरे बने हैं। क्वीन बाथ यह उस दौरान शाही परिवार के लिए एक पर्सनल क्वीन बाथ बनाया गया था। भले ही यह इमारत बाहर से सिंपल लगे, लेकिन अंदर जाने पर बड़ा सा चौकोर पूल, मेहराब और बालकनी देखने को मिलेगी। मातंगा हिल अगर आपको पूरा हम्पी देखना है, तो मातंगा हिल जाने का प्लान कर सकती हैं। यह हम्पी की सबसे ऊंची जगह है। यहां पर आपको तुंगभद्रा नदी, चट्टानों और खंडहर का बेहद शानदार नजारा दिखता है। यहां पर आपको सनराइज या सनसेट के समय पर जाना चाहिए। उग्र नरसिंह प्रतिमा हम्पी में एक ही ग्रेनाइट पत्थर से उग्र नरसिंह की बड़ी सी प्रतिमा बनाई गई है, जिसकी ऊंचाई करीब 6.7 मीटर है। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि यह हम्पी की सबसे बड़े एक पत्थर से बनी मूर्ती में से एक है। हेमकूट हिल आप यहां पर हेमकूट हिल भी जा सकती है। यहां पर आपको कई छोटे मंदिर मिलेंगे। यहां से हम्पी के खंडहर और आसपास का इलाका देख सकते हैं। सुबह और शाम के समय यहां जाना बेस्ट है। हम्पी बाजार व‍िजयनगर साम्राज्‍य के समय हम्पी बाजार एक बड़ा व्यापारिक इलाका था। यहां की बाजार वाली सड़क पर आपको आज भी पत्थर के पुराने मंडप देखने को मिलेंगी। उस दौरान हम्पी बाजार में हीरे, मोती, घोड़ों औऱ मसाले आदि का व्यापार होता है। चट्टानों वाला इलाका हम्पी में आपको सिर्फ पुराने मंदिर ही नहीं बल्कि जगह-जगह पर बड़े-बड़े ग्रेनाइट के पत्थर दिखेंगे। हम्पी में क्या-क्या करें आप यहां पर तुंगभद्रा नदी में कोरकल राइड का मजा ले सकते हैं। आप साइकिल लेकर यहां की अलग-अलग ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चट्टानों के कारण यहां पर आप बोल्डरिंग और रॉक क्लाइंबिंग भी की जाती है। आप मातंगा हिल से सनराइज या फिर सनसेट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। तुंगभद्रा नदी के दूसरी ओर विरुपापुर गड्डे हैं, इसको हिप्पी आइलैंड भी कहा जाता है। ऐसे पहुंचे हम्पी अगर आप फ्लाइट से जाना चाहती हैं, तो हम्पी के लिए सबसे नजदीक जिंदल विजयनगर एयरपोर्ट है, जोकि करीब 40 किमी दूर है। वहीं बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहती हैं, तो हम्पी के पास रेलवे स्टेशन होसपेट जंक्शन नजदीक है। यह करीब 13 किमी दूर है। यहां से आगे जाने के लिए टैक्सी, बस और दूसरी सवारी से हम्पी पहुंच सकते हैं। वहीं सड़क से हम्पी की दूरी करीब 340 किमी है। आपको बस या कार से पहुंचने में करीब 6-7 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप बेंगलुरु या आसपास से हम्पी जा रही हैं, रोड ट्रिप भी अच्छा रहेगा। आसपास घूमने की जगहें हम्पी से तुंगभद्रा डैम करीब 15 किमी दूर है। तुंगभद्रा नदी के दूसरी ओर अनेगुंडी एक ऐतिहासिक गांव है। जोकि हम्पी से भी पुराना है और इस गांव का संबंध रामायण की कथाओं से है। हम्‍पी से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर दारोजी स्लॉथ बियर सेंचुरी स्थित है, ऐसे में आप यहां भी जा सकती है। सनापुर लेक का नजारा देखने के अलावा आप कोरकल राइड और सनराइज भी देख सकती हैं।

प्रभासाक्षी 14 Sep 2026 2:10 pm

Foreign Travel Mistakes: पहली विदेश यात्रा को आसान बनाने के लिए इन जरुरी नियमों को पहले ही जान लें

हर किसी का सपना होता है कि एक दिन विदेश घूमने जा रहे हैं। नई संस्कृति, अलग खानपान और खूबसूरत जगहों को देखने का उत्साह अलग ही होता है। कई बार लोग पहली बार फॉरेन ट्रिप पर जाते समय कई सारी गलतियां कर देते हैं। इन्हीं गलतियों के कारण विदेशी यात्रा का मजा थोड़ा खराब हो जाता है। आइए आपको बताते हैं आप इन गलतियों से कैसे बचाव करें। जरूर डॉक्यूमेंट्स साथ रखें अगर आप पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो पासपोर्ट, वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की पूरी जांच करनी चाहिए। अक्सर लोग सिर्फ पासपोर्ट लेकर ही यात्रा पर निकल जाते हैं, बल्कि कुछ देशों में एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट भी जरुरी होते हैं। विदेश यात्रा से पहले पासपोर्ट की वैधता, वीजा के नियम और दूसरों जरुरी दस्तावेजों की जांच कर लें। इसके साथ ही उनकी डिजिटल और प्रिंट कॉपी भी अपने पास रख लें। बजट की सही प्लानिंग गौरतलब है कि विदेश में खर्च अक्सर उम्मीद से ज्यादा होता है। कई बार लोग होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, फूड और शॉपिंग के खर्च का सही अनुमान नहीं लगाते हैं। डेस्टिनेशन पर जाने से पहले खर्चों के बारे में रिसर्च कर लें। इसके लिए एक अनुमानित बजट बनाकर चलें और एक्स्ट्रा खर्च के लिए पैसे अलग रख लें। लोकल कल्चर की जानकारी न होना हर एक देश की अपनी संस्कृति, नियम और सामाजिक व्यवहार का तरीका होता है। पर्यटक अक्सर अनजाने में गलती कर देते है कि जो वहां असभ्य मानी जाती है। इसलिए किसी भी देश में जाने से पहले वहां की संस्कृति, पहनावे, पब्लिक बिहेवियर और स्थानीय नियमों के बारे में जान लें। जरूरत से ज्यादा सामान पैक करना जब पहली बार विदेश के लिए जाते हैं, तो जरुरत से ज्यादा कपड़े और सामान पैक कर लिए जाते हैं। इससे आपका बैग भारी हो जाता है और एयरलाइन के बैगेज नियमों की वजह से एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ती है। खासतौर पर मौसम और ट्रिप के अनुसार ही जरुरी सामान ही पैक करें। लाइटवेट और स्मार्ट तरीके से पैकिंग करें, जिससे यात्रा आरामदायक बन जाएगी। लोकल ट्रांसपोर्ट की जानकारी न होना अक्सर लोग यही सोचते हैं कि विदेश जाकर वहां का सब समझ आ जाएगा। लेकिन लोकल ट्रांसपोर्ट, मैप्स और इंटरनेट कनेक्टिविटी की जानकारी न होने से परेशानी हो सकती है। इसलिए पहले से लोकल ट्रांसपोर्ट, मेट्रो कार्ड, ट्रैक्सी ऐप्स और इंटरनेट सिम या इंटरनेशनल रोमिंग के बारे में जानकारी अपने पास रखें।

प्रभासाक्षी 12 Sep 2026 4:56 pm

Travel Tips: Trishla Farmhouse

इंटरनेट डेस्क। देशभर में 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज हम आपको एक शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप परिवार के साथ शानदार तरीके से गणेश उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। आज हम आपको त्रिशला फार्महाउस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गोनेर रिंग रोड के पास खिजूरिया ब्राहम्णान में स्थित इस फार्महाउस पर आप शानदार तरीके से इस उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। यहां पर आप शानदार इनडोर और आउटडोर गेम एरिया, मजेदार पूल पार्टीज, स्वादिष्ट खाने और ताजी हवा के साथ लग्ज़री का अनुभव कर सकेंगे। आपको आज ही इसके लिए ये फार्महाउस को बुक करवा लेना चाहिए। आपको कम बजट पर कई सुविधाएं यहां पर मिलेंगी। व्हाट्सएप नंबर से हासिल करें ऑफर की जानकारी आप त्रिशला फार्महाउस में इस दौरान आप कम बजट में कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 9784461221 पर मैसेज करके हासिल की जा सकती है। इस प्रकार से पहुंचे आप जयपुर एयरपोर्ट से त्रिशला फार्महाउस आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां से इसकी दूरी केवल 22 किमी दूर ही है। जयपुर एयरपोर्ट से टैक्सी के माध्यम से आप आसानी से पहुंच सकते हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड से भी आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इन स्थानों से भी टैक्सी के माध्यम से पहुंच सकते हैं। अक्षयपात्र जगतपुरा से तो त्रिशला फार्महाउस की दूरी केवल 15 किलोमीटर ही है। यहां से भी आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं। PC:livehindustan,trishla अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें View this post on Instagram A post shared by Trishla Farmhouse (@trishlafarmhouse)

समाचार जगत 12 Sep 2026 3:40 pm

चाहत खन्ना की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने बीच और पूल से अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं।

आज तक 5 Sep 2026 2:38 pm

कैमूर: प्रमुख पर्यटन स्थल करमचट डैम में दिखा मगरमच्छ, मोटरबोट की सुविधा वाले जलाशय में बढ़ा खतरा

3 सितंबर, गुरुवार: कैमूर के करमचट डैम में मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया। डैम में मोटरबोट की सुविधा होने से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

लाइव हिन्दुस्तान 3 Sep 2026 10:11 am

चार नए सर्किट बदलेंगे दिल्ली की पर्यटन तस्वीर: सीएम ने किया शुभारंभ, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बनेगी पहचान

राजधानी दिल्ली को सिर्फ ट्रांजिट सिटी के बजाय देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को चार नए आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए।

अमर उजाला 12 Aug 2026 3:32 am

कड़कड़ाती सर्दी में बिकिनी पहन पूल में उतरीं रुबीना दिलैक, जापान वेकेशन की दिखाई झलक

टीवी की संस्कारी बहू रुबीना दिलैक रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रुबीना वह छोटे पर्दे की हाई पेड एक्ट्रेसेस में शुमार है। हाल ही में रुबीना ने अपनी जापान ट्रिप की तस्वीरें फैंस ...

वेब दुनिया 7 Jan 2026 5:01 pm

स्विमिंग पूल किनारे मोनालिसा का सिजलिंग अंदाज, वेकेशन से शेयर की बोल्ड तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से तहलका मचाती रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों थाइलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही ...

वेब दुनिया 9 Apr 2025 5:46 pm

गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहीं कृष्णा श्रॉफ, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

कृष्णा श्रॉफ निश्चित रूप से जानती हैं कि लोगों का ध्यान कैसे आकर्षित करना है- चाहे वह उनकी MMA चॉप्स हों या उनकी वेकेशन की तस्वीरें। कृष्णा इस दिनों गोवा की धूप और बीच पर छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच कृष्णा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रॉपिकल ...

वेब दुनिया 7 Apr 2025 4:18 pm

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान भले ही कैंसर से जंग लड़ रही हैं, लेकिन वह अपनी लाइफ को खुलकर जी रही हैं। इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ते हुए वह लाइफ का हर पल एंजॉय कर रही हैं। हिना खान इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मालदीव में वेकेशन मनाते हुए ...

वेब दुनिया 24 Oct 2024 2:10 pm

Tejasswi Praksh-Karan Kundrra नहीं हुए अलग, रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय कर रहा है कपल करीबी दोस्त ने खोला राज

Tejasswi Praksh-Karan Kundrra नहीं हुए अलग,रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय कर रहा है कपल करीबी दोस्त ने खोला राज

समाचार नामा 27 Jun 2024 6:00 pm

पत्नी Natasa Stankovic से तलाक की अफवाहों के बीच Hardik Pandya विदेश में मना रहे हैं वेकेशन, तस्वीरें आयी सामने

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक के अलग होने की अफवाहें जोरों पर हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब नतासा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'पांड्या' उपनाम हटा दिया। प्रशंसकों ने यह भी देखा कि वह आईपीएल मैचों के दौरान स्टैंड्स से गायब थीं। हालांकि, तमाम अटकलों के बावजूद इस जोड़े ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। दूसरी ओर, एक ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि हार्दिक विदेश में किसी अज्ञात स्थान पर छुट्टियां मना रहे हैं। विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें। इसे भी पढ़ें: Shabana Azmi ने Shashi Kapoor के साथ इंटीमेट सीन करने से किया था इंकार, सुपरस्टार ने कह दिया था एक्ट्रेस को 'बेवकूफ लड़की' | Read All About नताशा स्टेनकोविक से अलगाव की अफवाहों के बीच हार्दिक पंड्या विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं हार्दिक पंड्या की पत्नी नतासा स्टेनकोविक के साथ निजी जिंदगी हाल ही में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्रिकबज द्वारा रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अलगाव की अफवाहों के बीच क्रिकेटर विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। अभी लोकेशन का नाम सामने नहीं आया है। इसे भी पढ़ें: Anant Ambani और Radhika Merchant Pre-Wedding Party! तारों भरी रात से लेकर टोगा पार्टी तक, जानें इस बार क्या-क्या होगा खास यह बताया गया है कि इंडियन प्रीमियर लीग से अपनी टीम के बाहर होने के बाद क्रिकेटर ने देश छोड़ दिया। कठिन अवधि के बाद तरोताजा होने के लिए, उन्होंने विदेश में एक सप्ताह की छुट्टी का विकल्प चुना। हार्दिक के शीघ्र ही न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के अभ्यास सत्र के लिए भारतीय टीम में फिर से शामिल होने की उम्मीद है। विशेष रूप से, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक के नेतृत्व की काफी आलोचना हुई। पूरे सीज़न में भारतीय क्रिकेटर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस बीच, वह पेशेवर असफलताओं से जूझ रहे थे। उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई। कुछ दिन पहले हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। वीडियो में उन्हें पूल में तैरते हुए अच्छा समय बिताते हुए दिखाया गया, जबकि फोटो में वह एक खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ पोज दे रहे थे। इसे छोटा और सरल रखते हुए, उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, रिचार्जिंग। पोस्ट के जवाब में, कई प्रशंसकों ने उनके टिप्पणी अनुभाग में बाढ़ ला दी, अपना अटूट समर्थन दिखाया और आगामी विश्व कप के लिए उनकी जय-जयकार की। एक यूजर ने लिखा, “हार्दिक पंड्या जल्द ही टी20 वर्ल्ड कप में वापस आ रहे हैं,” एक अन्य फैन ने लिखा, “हार्दिक टी20 में अपने पुराने मॉडल के साथ आएं और अपने नफरत करने वालों को चुप करा दें। जबकि एक तीसरे फैन ने लिखा, “मजबूत वापसी भाई।” इसके अतिरिक्त, एक प्रशंसक ने लिखा, अपना भाई शेर था और रहेगा तू टेंशन माउंट लेना रे। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, कोई बात नहीं हम सब आपके साथ हार्दिक हमारे हीरो हैं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, हार्दिक भाई विश्व कप में वापसी करेगा। हार्दिका पंड्या की पत्नी नतासा ने अलगाव की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी दूसरी ओर, अलगाव की अफवाहों के बीच हार्दिक की पत्नी को शनिवार को पहली बार शहर में देखा गया। अपनी नवीनतम आउटिंग में, उन्हें एक कैफे से बाहर निकलते समय एक करीबी दोस्त के साथ देखा गया था। जाने से पहले एक्ट्रेस ने शटरबग्स के लिए पोज दिए। दरअसल, एक पिता ने उनसे तलाक के बारे में पूछा। हालांकि, इसके जवाब में एक्ट्रेस ने सवाल को नजरअंदाज करने का फैसला किया और सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी. जाने से पहले, उसने बस इतना कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद और अपनी प्रतीक्षारत कार की ओर बढ़ गई। अपनी नवीनतम आउटिंग के दौरान, जब वह अपने दोस्त के साथ एक कैफे से बाहर निकली, तो उसे गुलाबी शर्ट के साथ सफेद टॉप और शॉर्ट्स पहने देखा गया। दो महीने पहले एक नौका पर बॉलीवुड अभिनेत्री को प्रस्ताव देने के बाद, हार्दिक और नतासा ने लगभग चार साल पहले 31 मई, 2020 को शादी कर ली थी। उनके पहले बच्चे, अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई, 2020 को हुआ था। अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मनाते हुए, हार्दिक और नतासा ने उदयपुर में एक भव्य समारोह के साथ अपनी प्रतिज्ञाओं को भी नवीनीकृत किया था। View this post on Instagram A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93) View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रभासाक्षी 27 May 2024 6:08 pm

शादी के तीन महीने बाद हनीमून पर निकले Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani, वेकेशन से वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीरें

शादी के तीन महीने बाद हनीमून पर निकलेRakul Preet Singh औरJackky Bhagnani, वेकेशन से वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीरें

समाचार नामा 21 May 2024 11:00 pm