रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? बनाएं राजस्थान की ये तीखी-चटपटी Besan Mirchi
अगर रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ तीखा-चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो राजस्थान की भरवां बेसन मिर्ची जरूर ट्राई करें। यह सब्जी दोपहर या रात के खाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे दाल के साथ अचार की तरह भी खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका। भरवां बेसन मिर्ची के लिए सामग्री - 6-7 बड़ी हरी मिर्च - 2-3 छोटे चम्मच बेसन - 1/2 चम्मच जीरा - 1 चुटकी हींग - 1 छोटा चम्मच अमचूर - 1/2 छोटा चम्मच हल्दी - 1 चम्मच धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच तेल - 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया - 1/4 चम्मच लाल मिर्च - स्वादानुसार नमक इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में तबीयत नहीं होगी खराब, बस घर पर बनाएं ये गरमागरम Pumpkin Soup सबसे पहले मिर्च तैयार करें भरवां बेसन मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले 6-7 बड़ी हरी मिर्च लें। उन्हें बीच से काटकर उनके बीज निकाल लें। कुछ बीज अलग रख लें, जिन्हें बाद में मसाले में मिलाया जाएगा। बेसन का मसाला ऐसे तैयार करें अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 1/2 चम्मच जीरा और 1 चुटकी हींग डालकर करीब 20 सेकंड तक भूनें। इसके बाद इसमें 2-3 छोटे चम्मच बेसन डालें और इसे कम से कम 10-15 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। बेसन जलना नहीं चाहिए, इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। अब अपने स्वाद के हिसाब से थोड़े मिर्च के बीज इसमें डालें। इससे सब्जी में हल्का तीखापन आएगा। मसाले में डालें ये चीजें जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें 1 छोटा चम्मच अमचूर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। अब आपका बेसन का मसाला तैयार है। इसे तैयार की गई बड़ी हरी मिर्च के अंदर अच्छी तरह भर दें। इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना भरवां मिर्च को ऐसे पकाएं अब कड़ाही में दोबारा 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें मसाला भरी हुई मिर्च डालें और करीब 2 मिनट तक तलें। अगर आप मिर्च को पूरा नहीं परोसना चाहते हैं, तो पकने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद बचा हुआ बेसन का मसाला इसमें डालकर अच्छी तरह मिला सकते हैं। इस तरह तैयार हो जाएगी राजस्थान की खास भरवां बेसन मिर्ची। इसे दाल के साथ परोसें और खाने का स्वाद बढ़ाएं।
घर पर बनाएं Restaurant Style Soya Tandoori Malai, नोट करें आसान Recipe
हम सभी को रेस्टोरेंट फूड्स काफी पसंद होता है। रोजाना बाहर का खाना भी ठीक नहीं होता है। लेकिन कई बार कुछ न कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का हमेशा मन करता ही रहता है। अगर आप कुकिंग का शौक रखते हैं, तो आप घर पर ही स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। जब वीकेंड के समय बाहर का खाना खाने का मन करे, तो आप घर पर ही सोया तंदूरी मलाई की रेसिपी बना सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। सोया तंदूरी मलाई के लिए सामग्री -सोया चंक्स - 2 कप -शिमला मिर्च - 1 बड़े टुकड़ों में कटी हुई -प्याज - 1 बड़े टुकड़ों में कटा हुआ -अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच -गाढ़ा दही / ग्रीक योगर्ट - 1/2 कप -फ्रेश क्रीम / मलाई - 4 बड़े चम्मच -कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच -घी - 2 बड़े चम्मच -कोयला धुंआ देने के लिए - 1 छोटा टुकड़ा -मसाले हल्दी -धनिया पाउडर -गरम मसाला -काली मिर्च पाउडर -नमक स्वादानुसार सोया तंदूरी मलाई कैसे बनाएं? - इसे बनाने के लिए आप एक बड़े बर्तन में 3-4 गिलास पानी को तेज उबाल आने तक गर्म करें। पानी में उबाल आते ही उसमें सोया चंक्स डालें और 5 मिनट तक फिर से उबालें। ऐसा करने से सोया की सारी गंदगी निकल जाएगी। - अब उबले हुई सोया को छलनी में छान लें और इसे ठंडे पानी से 2-3 बार रगड़ कर धोएं। अब दोनों हथेलियों के बीच अच्छे से दबा-दबाकर इसका पूरा पानी निचोड़ दें, जिससे मैरिनेशन अच्छे से अंदर तक जाए। - इसके बाद बड़े बाउल में सारा निचोड़ा हुआ सोया डालें। इसमें 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 चम्मच ग्रीक योगर्ट, 2 चम्मच फ्रेश क्रीम और 1 चम्मच हाथ से मसल कर कसूरी मेथी डालें। - इसी बाउल में 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डाल दें। सारी चीजों को हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें, जिससे चंक्स पर कोटिंग आ जाए। - फ्लेवर और टेक्सचर के लिए इसमें 1 शिमला मिर्च और 2 प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े काटकर डालें। प्याज और शिमला मिर्च को भी इस क्रीमी मसाले में अच्छे से लपटे लें। - अब मिश्रण को अच्छे से ढककर कम से कम 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। यदि आपके पास समय है, तो अपने मुताबिक टाइम को बढ़ा सकती है। जितनी देर मैरिनेट होगा उतना ही अच्छा टेस्ट आएगा। - इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन या कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी को तेज गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, तो मैरिनेट किए गए सोया-मिक्सचर डालें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक भूनें। - भूने हुए सोया चंक्स और सब्जियों पर हल्का-हल्का सुनहरा और तंदूरी जैसा रंग दिखने लगे, तो समझ जाएं कि यह अच्छे से पक गया है। इस स्टेज पर गैस बंद कर दें। - तंदूरी खुशबू के लिए पैन के बीचों-बीच एक छोटी स्टील की कटोरी रखें। इसमें एक जलता हुआ कोयला रखकर आधा चम्मच घी डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से 2 मिनट के लिए कवर कर दें। - इसके बाद ढक्कन हटाएं और कोयले वाली कटोरी निकाल दें। आपकी धुएंदार, क्रीमी सोया तंदूरी मलाई बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी नजर आती है। अब ऊपर से हरी धनिया-पुदीना चटनी और लच्छा प्याज के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
कब तक असुरक्षित रहेगी नारी शक्ति
कब तक असुरक्षित रहेगी नारी शक्ति The post कब तक असुरक्षित रहेगी नारी शक्ति appeared first on प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com .
Maharashtra का लोकप्रिय Traditional Snack है कोथिंबीर वड़ी, शाम की चाय के लिए ऐसे बनाएं
क्या आपने महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय ट्रेडिशनल स्नैक कोथिंबीर वड़ी को खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे लोग अक्सर चाय के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। कोथिंबीर यानी खूब सारा ताजा धनिया, बेसन और मसालों को मिलाकर वड़ी बनाई जाती है। यह महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात के कई हिस्सों में भी खाना जाने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है। कोथिंबीर वड़ी रेसिपी यह डिश कोथिंबीर वड़ी को तलकर और भाप में पकाकर तैयार किया जाता है, इसे बनाना काफी आसान- सामग्री -2 कप बारीक कटा हरा धनिया -1 कप बेसन -1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट -1-2 बारीक कटी हरी मिर्च -1 चम्मच तिल -1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च -1/2 चम्मच धनिया पाउडर -1/2 चम्मच हल्दी -1/4 चम्मच गरम मसाला -1 चम्मच भुना हुआ जीरा -1 छोटा चम्मच नींबू का रस -आवश्यकतानुसार पानी -तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल -स्वादानुसार नमक कोथिंबीर वड़ी बनाने की विधि - कोथिबीर वड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप बारीक कटा हरा धनिया डालना होगा। - इस बात का ध्यान रहे कि धनिया धोकर अच्छे से सुखा लें, क्योंकि उसमें नमी रहने पर बेसन ज्यादा लग जाता है। - इसके बाद सूखे हुए धनिए में 1 कप बेसन मिला लें। - अब इसमें 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 चम्मच तिल भी डालें। - इसके बाद 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालें। - एकदम लास्ट में स्वादानुसार नमक डालें और मिश्रण को अच्छे से बना लें। - अब जरुरत के अनुसार, पानी डालकर एकदम नरम आटा गूंध लें। - आटे को हाथ में लेकर बेलन आकार देना है और उसके बाद स्टीमर ट्रे में रखकर 15-20 मिनट के लिए भाप देकर पकाएं। - फिर टूथपिक की मदद से चेक करें कि आटा पक गया है या नहीं। - जब मिश्रण पकने के बाद इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। - इसके बाद में तेल गर्म करें और उसमें टुकड़ों डालकर फ्राई करें। - इनको आप बीच-बीच में चलाते रहें और जब वड़ी का रंग हल्का सुनहरा या भूरा होने लगे गैस से उतार लें। - महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्नैक कोथिंबीर वड़ी तैयारी है, इसे शाम की चाय के साथ परोसें।
गर्मियों और बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर इसको समय पर न भगाया जाए, तो यह पूरे घर में अपना डेरा जमा लेते हैं। घर की दीवारों और बाथरूम आदि में छिपकली और कॉकरोच दिखने लगते हैं। यह न सिर्फ डरावने लगते हैं, बल्कि इससे हाइजीन का खतरा भी बढ़ जाता है। इन कीड़ों-मकोड़ों से कई तरह की बीमारियां फैलने लगते हैं। इनको घर से भगाने के लिए लोग कई केमिकल्स वाली दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। जोकि मार्केट में आपको आसानी से मिल जाती है। लेकिन इन केमिकल्स से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। लहसुन और प्याज वहीं लहसुन और प्याज की तेज गंध से भी छिपकली दूर रहती हैं। ऐसे में छिपकली को भगाने के लिए आप प्याज को छोटे-छोटे टुकड़े और लहसुन की कलियों को घर के कोनों में रख सकते हैं। इसके अलावा लहसुन के पेस्ट को पानी में घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें और दीवारों पर स्प्रे करें। इससे भी छिपकली भाग जाएंगी। लौंग कॉकरोच को भगाने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग की खुशबू कॉकरोच को पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप चाहें तो किचन, फ्रिज, रैक और अलमारी आदि में 4 से 5 बजे लोंग रख सकते हैं। काली मिर्च काली मिर्च को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। फिर उन जगहों पर छिड़काव करें, जहां पर ज्यादा छिपकली रहती हों। इसके तेज गंध और झनझनाहट वाली चीजों से भी छिपकली दूर भाग जाएगी। तेज पत्ता हम सभी लोग जानते हैं कि तेज पत्ते की स्मेल काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है। इसकी महक से कॉकरोच भाग जाते हैं। घर के जिस कोने में कॉकरोच दिखे, वहां पर तेजपत्ता की कुछ पत्तियां मसलकर बिखेर दें। इससे कॉकरोज उस जगह से भाग जाएंगे। वहीं समय-समय पर इस तेजपत्तों को बदलते रहें। अंडे का छिलका अगर आपके घर में भी छिपकली ने अपना डेरा जमाया है, वह अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन छिलकों को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर छिपकली का आना-जाना अधिक हो। अंडे के छिलके की खुशबू छिपकली को पसंद नहीं होती है, इसलिए इस उपाय को करने से छिपकली भाग जाएगा।
Ragi Diet Tips: फाइबर से भरपूर रागी को डाइट में करें शामिल, रोटी से डोसा तक बनाएं हेल्दी मील
आजकल युवा अपनी सेहत को लेकर काफी फ्रिकमंद रहते हैं। अपनी डाइट में लोग कई तरह की चीजें शामिल कर रहे हैं। यह स्वादिष्ट के साथ ही हेल्दी भी है। इन्हीं में से एक है रागी, जिसे आप अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं। रागी में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है और यह साबुत अनाज की कैटेगरी में आता है। फाइबर डाइजेशन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप रागी को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो कई फायदे मिलेंगे। रागी को खाने का सही तरीका क्या है? असल में रागी को खाने में कोई एक फिक्स तरीका नहीं है। इसे आप अपनी हिसाब से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि आप रागी के आटे से बनीं रोटी खा सकते हैं। आप गेहूं के आटे के साथ के रागी का आटा मिलाकर रोटी बना सकती हैं। वहीं, रागी का प्रयोग डोसा, चीला या अन्य नाश्ते में कर सकते हैं। रागी की रोटी बनाकर खाएं रागी खाने का सबसे आसान तरीका है इसकी आप रोटी बना लें। आप चाहे तो रागी की रोटी बनाने के लिए थोड़े से गेहूं के आटे के साथ मिलाकर भी बना सकती हैं। रोटी के साथ दाल, सब्जी या दही जरुर लें। इससे आपकी थाली भी बैलेंस्ड रहेगी। रागी का चीला नाश्ते में ट्राई करें सुबह-सुबह आप नाश्ते के लिए कुछ अलग खाने के लिए रागी का चीला बना सकते हैं। रागी के आटे में पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें और अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सब्जियों भी मिला सकते हैं। चीला को आप कम तेल में पकाकर दही के साथ खा सकते हैं। इस तरह से आप रोजाना की डाइट में रागी का प्रयोग कर सकते हैं। रागी का डोसा भी है अच्छा ऑप्शन सुबह के नाश्ते में आप डोसा भी बना सकते हैं। इसलिए आप ब्रेकफास्ट में रागी का डोसा बना सकते हैं। रात के समय कुछ लाइट और हेल्दी खाना है, तो भी इसे बना सकती हैं। इसको आप सांभर या कोई चटनी सर्व करें। इससे इसका स्वाद और जबरदस्त हो जाएगा। रागी में सबसे ज्यादा फाइबर रागी एक प्रकार से साबुत अनाज है और इसमें सबसे ज्यादा फाइबर का अच्छा सोर्स पाया जाता है। फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सिर्फ रागी खाने से पूरी डाइट पूरी नहीं होगी असल में रागी कितना भी पौष्टिक क्यों न हो, केवल इसी एक अनाज पर पूरी डाइट नहीं होनी चाहिए। शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरुरत होती हैं। इसके साथ ही अपने डाइट में सब्जियों, फल, दालें या दूसरी प्रोटीन वाली चीजें और अलग-अलग तरह के साबुत अनाज शामिल करें। यदि आप रागी की रोटी खा रहे हैं, तो साथ में दाल और सब्जी जरुर लें। जब आप चीला बनाएं तो दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।
मानसून का मौसम सुहावना होता है। इस मौसम में समोसे, चाय-पकौड़े और दूसरी तली-भुनी चीजों को खाने की इच्छा बढ़ जाती है। लेकिन रोजाना ऑफिस जाने वालों के लिए हर दिन ऑयली स्नैक्स खाना अच्छी आदत नहीं है। खासतौर पर बारिश के मौसम में बाहर का खाना साफ-सफाई और ताजगी के लिहाज से भी यह आदत भरोसेमंद नहीं होता है। ऐसे में ऑफिस बैग में घर से तैयार हेल्दी स्नैक्स ले जाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं यह स्नैक्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में सहायता कर सकते हैं। बार-बार अनहेल्दी चीजों को खाने की इच्छा भी कम कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन हेल्दी स्नैक्स को सुबह जल्दी तैयार किया जा सकता है और ऑफिस में आसानी से खाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी मानसून में अपने खाने को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आसान स्नैक्स आइडियाज को अपने ऑफिस मील प्लान में शामिल कर सकती हैं। मानसून में ऑफिस ले जाने के लिए 5 हेल्दी स्नैक्स रोस्टेड मखाना मखाने को हल्के घी में रोस्ट करके इसमें चाट मसाला, काली मिर्च और अपनी पसंद के हल्के मसाले डालें। एयरटाइट डिब्बे में पैक करके इसको भी आप ऑफिस ले सकता हैं। भुना चना आप आसानी से भुना चना बैग में रखकर ऑफिस ले जा सकते हैं। आप चाहें तो इसको सादा खा सकते हैं या फिर थोड़े से मसाले और सूखे नारियल को मिलाकर हेल्दी स्नैक बना सकते हैं। वेजिटेबल सैंडविच इसके अलावा वेजिटेबल सैंडविच भी अच्छा ऑप्शन है। ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड में खीरा, टमाटर, गाजर और पनीर जैसी चीजों को डालकर हेल्दी और पौष्टिक सैंडविच बना सकती हैं। वेजिटेबल सैंडविच में ज्यादा सॉस डालने से बचना चाहिए। स्प्राउट्स चाट ऑफिस ले जाने के लिए मूंग स्प्राउट्स चाट भी बेस्ट ऑप्शन है। आप सुबह कम समय में टमाटर, प्याज, धनिया और नींबू मिलाकर चटपटी चाट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसको ऑफिस पहुंचने पर ठंडी जगह पर रखना चाहिए और ताजगी बनाए रखें। पोहा या उपमा आप ऑफिस ले जाने के लिए पोहा या फिर वेजिटेबल उपमा भी अच्छा ऑप्शन है और यह सुबह जल्दी बन भी जाता है। पोहा या फिर वेजिटेबल उपमा में आप मटर, सब्जियां और मूंगफली मिलाकर इसको अधिक स्वादिष्ट बना सकती हैं। मानसून में स्नैक्स पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान हमेशा घर का बना ताजा खाना ही पैक करें। कमरे के तापमान पर खराब होने वाली चीजों को लंबे समय तक न रखें। ऑफिस पहुंचने के बाद खाने को सही से स्टोर करें। अधिक तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें। जरूरत के हिसाब से ही अपना पोर्शन रखें। पर्याप्त पानी पीते रहें।
खाना बनाने से पहले ये 3 काम कर लें, आधा काम अपने आप आसान हो जाएगा
किचन में महिलाओं को सबसे ज्यादा समय खाना बनाने में नहीं, बल्कि उसकी तैयारी में लगता है। प्याज काटना, लहसुन छीलना, आटा गूंथना, मसाले ढूंढना और बर्तन बदलना जैसी चीजों में काफी समय निकल जाता है। इसलिए, अक्सर जब समय कम होता है या महिला थकी महसूस करती है तो बाहर से खान ऑर्डर कर लेती है। लेकिन अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स आजमाएं तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। अगर आप चाहती हैं कि रोज की रसोई थोड़ी जल्दी और कम भागदौड़ में निपटे, तो खाना बनाने से पहले ये 3 आसान लेकिन सच में काम आने वाले हैक्स आजमाकर देखें- इसे भी पढ़ें: भूल जाएंगे बाजार का रोल, जब घर पर बनाएंगे यह चटपटा और क्रिस्पी Soya Tikki Wrap! एक दिन पहले ही करें प्लॉन यह एक आसान हैक है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। अमूमन महिला लंच टाइम पर ही सोचती हैं कि आज क्या बनाया जाए। ऐसे में काफी समय सोचने में ही निकल जाता है और फिर उस खाने की तैयारी काफी समय ले लेती है। इसलिए रात को सोने से पहले ही प्लॉन कर लें कि कल तीनों मील में क्या बनेगा। इससे आपका किचन में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। मसलन, कल आपको छोले बनाने हैं तो आप रात में ही उन्हें भिगो सकती हैं और सुबह उठते ही उसे उबालने रख दें। जब तक छोले उबलेंगे, तब तक आप बच्चों को तैयार कर सकती हैं या घर के बाकी काम कर सकती हैं। मील प्रेप को दें प्राथमिकता भारतीय घरो में मील प्रेप को बहुत अधिक प्राथमिकता नहीं दी जाती है। लेकिन यह एक ऐसा हैक है, जिसकी मदद से आप पूरे सप्ताह किचन में लगने वाले समय को बचा सकती हैं। अगर आप संडे में ही प्याज टमाटर की ग्रेवी बनाकर फ्रीजर में रख देती हैं तो आपको सप्ताह के बीच में बार-बार चॉपिंग में समय नहीं लगाना पड़ेगा और खाना भी बस पांच मिनट में बन जाएगा। गैस पर एक चीज पक रही हो तो दूसरी तैयारी वहीं करें कभी भी किचन में खाली खड़े होकर किसी चीज के पकने का इंतजार न करें। दाल कुकर में लगी है तो उसी दौरान सब्जी काट लें। चावल पक रहे हैं तो रोटी का आटा तैयार कर लें। सब्जी में मसाला भुन रहा है तो सलाद या रायते की तैयारी कर लें। बस ध्यान रखें कि गैस पर रखी चीज को छोड़कर ऐसा काम न करें जिसमें आपका ध्यान पूरी तरह दूसरी तरफ चला जाए। इससे एक ही समय में दो काम आगे बढ़ेंगे और खाना तैयार होने में कुल समय कम लगेगा। - मिताली जैन
रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें
जब घर में पूजा-पाठ या हवन होता है, तो उस समय रोली का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। तिलक लगाने से लेकर पूजा के हर काम में रोली का प्रयोग किया जाता है। लेकिन कई बार होता है कि पूजा के दौरान रोली कपड़े पर गिर जाती है या हमारे हाथ से ही गीली रोली कपड़ों में लग जाती है। इससे कपड़े पर दाग पड़ना लाजमी होता है। अगर कपड़े सफेद या लाइट कलर के हैं, तो इसका दाग साफ नजर आता है। जब कपड़ों पर दाग लग जाएं, तो रगड़ने लगते हैं, जो कि गलत है इससे कपडे़ पर लगा दाग और भी बढ़ सकता है। यदि आपके कपड़ों पर पूजा की रोली लग गई है,तो आपको इसका दाग छुटाने के लिए इन आसान तरीकों को अपनाएं। रोली का दाग लगते ही सबसे पहले करें ये काम यदि आपके कपड़ों पर रोली के दाग लग गए हैं, तो आप उसे रगड़े नहीं, बल्कि टिश्यू की मदद से या फिर कपड़े से ऊपर लगी रोली को हटा दें। इस बात का ध्यान रखें कि रोली का दाग फैले नहीं। फिर दाग वाले स्थान पर ठंडा पानी डालें। कपड़े को तुरंत गर्म पानी में न डालें। दाग जितना नया होगा, उसे साफ करना उतना ही आसान है। लिक्विड डिटर्जेंट से साफ करें रोली के दाग - सबसे पहले कपड़े को ठंडे पानी से गीला कर लें। - अब दाग पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं। - उंगलियों से इसे दाग वाली जगह पर फैलाएं। - कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। फिर आप इस फ्रेबिक को नॉर्मल तरीके से धो लें। लेकिन इसे घिसे नहीं, वरना दाग आसपास फैल जाएगा। सफेद कपड़े पर रोली का दाग लगने पर बरतें सावधानी यदि रोली का दाग सफेद कॉटन के कपड़े पर लगा है, तो आप ऑक्सीजन बेस्ड स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे सीधे पूरे कपड़े पर लगाने से पहले किसी दूसरे कपड़े पर लगाकर देख लें। रोली के दाग लगने पर ये गलती बिल्कुल न करें - दाग को बार-बार जोर से रगड़ने से बचें। - कपड़े को तुरंत गर्म पानी में न डालें। - दाग पुराना हो चुका है, तो उसे हटाने के लिए बार-बार कपड़े को घिसे नहीं।
Ganesh Utsav पर बिना दाल भिगोए बनाएं Puran Poli, नोट करें आसान Recipe
हर जगह गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। घर-घर में श्री गणेश को स्थापित किया गया है। ऐसे में लोग अपने बप्पा के भोग के लिए तरह-तरह के मोदक और मिठाई का भोग लगा रहे हैं। गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को हर दिन कुछ न कुछ भोग में अर्पित किया जाता है। गणपति को प्रसन्न करने के लिए मीठी पूरन पोली बना सकती हैं। वैसे पूरन पोली बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आती है। हालांकि, इसे बनाने में काफी समय लगता है, क्योंकि चना दाल को भिगोने और फिर पकने में समय लग ही जाता है। अगर आप दाल भिगोना भूल गए हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। आप चना दाल को बिना भिगोए प्रेशर कुकर में अच्छी तरह पका सकते हैं और फिर इससे पूरन तैयार कर सकती हैं। कम समय में भी आपकी स्वादिष्ट पूरन पोली बन जाएगी। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। पूरन पोली बनाने की सामग्री -पूरन के लिए चना दाल- 1 कप -गुड़ या चीनी- 1 से 1 चौथाई कप -इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच -जायफल पाउडर- 1 चुटकी -आटे के लिए गेहूं का आटा- 2 कप -नमक- 1 चुटकी -पानी- जरूरत के अनुसार -तेल या घी- 1 से 2 बड़े चम्मच -सेंकने के लिए घी- जरूरत के अनुसार पूरन पोली की बनाने की विधि - सबसे पहले आप चना दाल को 2 से 3 बार पानी में अच्छे से धो लें। इस दाल को भिगोना नहीं है, बस सीधे प्रेशर कुकर में पकाना होगा। अब दाल में जरुरत के हिसाब से पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इसे अच्छी तरह से गलने दें। दाल नरम हो जानी चाहिए। हालांकि, ज्यादा पानी न डालें। - पकी हुई दाल को छान लें। अब बचा हुआ पानी फेंकने की जरुरत नहीं है। इसे अलग रख सकती हैं और जरुरत पड़ने पर आटा गूंथने या किसी दूसरी चीजों में इस्तेमाल कर सकती हैं। - अब पकी हुए चाना डाल को कड़ाही में डालें। इसमें गुड़ या चीनी डालकर धीमी से मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें, जिससे दाल नीचे से चिपके नहीं। जब दाल का पानी सूख जाए, तो मिश्रण को गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डाल दें। - इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए कि आसानी से पोली के अंदर भरा जा सके। अब गैस बंद कर दें और पूरन को थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए, तो इसे अच्छी तरह से मैश कर लें या पूरन को छान लें। - इसके बाद आटा को तैयार करें। इसके लिए आप गेहूं का आटा ले, इसमें थोड़ा-सा नमक और जरुरत के हिसाब से पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसमें थोड़ा तेल या घी लगाकर आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दें। ताकि आटा बेलने में आसानी हो। - अब आटे की लोई लें और इसे थोड़ा-सा फैलाएं। बीच में तैयार पूरन रखें और आटे को चारों तरफ बंद कर दें। इसे हल्के हाथ से दबाकर थोड़ा बड़ा करें और सूखे आटा लगाकर इस बेल लें। - इसके बाद तवा गर्म करें और उस तैयार पूरन पोली डाल दें। दोनों साइड से अच्छे घी लगाकर सेंक लें। इस बात का ध्यान रहे कि दोनों तरफ से यह करारी रहे। - तैयार है आपकी इंस्टेंट पूरन पोली। इसे बप्पा को भोग में अर्पित करने के बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में खा सकती हैं। कैसे करें सर्व? पूरन पोली को गरमा-गरम सर्व करने से इसका टेस्ट और भी कमाल का लगता है। इसके ऊपर थोड़ा-सा घी डालें और इसके बाद भगवान गणेश जी को अर्पित करें और इसके बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में लें।
Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार
आजकल फेस की चमक बरकरार रखने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेशियल पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुराने समय में हमारी दादी-नानी कैसे स्किन का अपना ख्याल रखती थीं। पहले न फेस वॉश था और न कोई क्रीम थी। पुराने समय में त्वचा की देखभाल करने के लिए घर में मौजूद चीजों से बने उबटन का इस्तेमाल किया जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल खाने में यूज होने वाली चीजें पहले खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आती थीं। बेसन, दही, हल्दी और शहद जैसी चीजों से उबटन बनाकर तैयार किया जाता था। इस उबटन को लगाने से आपकी स्किन साफ और मुलायम होती थी और आप भी चेहरा निखारने के लिए इस उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे बनाएं देसी उबटन यह उबटन बनाने के लिए कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद ले लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इसमें कुछ बूंदे गुलाब जल की जगह थोड़ा सा दूध मिला लें। फेस पर लगाने का तरीका सबसे पहले फेस वॉश कर लें। फिर तैयार उबटन को फेस और गर्दन पर पतली लेयर के साथ लगाएं। अब करीब 15 मिनट तक इसको लगा रहने दें और पूरी तरह से जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। क्यों फायदेमंद है उबटन हालांकि इस उबटन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसका फायदा आपको इस्तेमाल करके देखना है। लेकिन अधिकतर लोगों को इसके फायदे मिल सकते हैं। बेसन स्किन से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। यह स्किन को साफ महसूस कराता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। जिससे स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करने में सहायता मिलती है। जिससे स्किन मुलायम महसूस हो सकती है। शहद स्किन में नमी बनाए रखने में सहायता करती है और यह ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी करक्यूमिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। हफ्ते में कितनी बार लगाएं अगर आपकी त्वचा इस मिश्रण को अच्छे से सहन करती है, तो सप्ताह में 1 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत ज्यादा लगाने या रगड़ने से त्वचा में रूखापन या जलन हो सकता है। पैच टेस्ट जरूर करें अगर आप पहली बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने जा रही हैं, तो पहले थोड़ा सा मिश्रण हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। खुजली, जलन या लालिमा महसूस होने पर इसको फेस पर न लगाएं। वहीं इस उबटन को आंखों के आसपास लगाने से बचें।
Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका
इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरु हो रहा है। इस दौरान लोग अपने घर बप्पा का स्वागत करते और उन्हें स्थापित करते हैं। श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन उनके लिए मोदक बनाते हैं। मोदक भगवान गणेश को अति प्रिय है। हालांकि, असल भोग तो उकडीचे मोदक का ही लगाया जाता है। वैसे ये मोदक दिखने में काफी सुंदर होते हैं और स्वाद में काफी टेस्टी होते हैं। लेकिन इन्हें बनाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप पहली बार बना रहे हैं, तो इन्हें बनाने में काफी परेशानी हो सकती है। मोदक को शेप देते समय आटा किनारे से फटने लगता है या फिर भरावन डालने के बाद मोदक ठीक से बंद नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं आटा तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उकडीचे मोदक का आटा कैसे तैयार करें? यदि आप इस बार उकडीचे मोदक बनाने जा रहे हैं, तो आटा बनाते समय सबसे जरुरी है कि उसमें गांठें न रहें और आटा अच्छी तरह पककर नरम हो जाए। इसके लिए आपको चावल के आटे को गर्म पानी में डालने के बाद उसे अच्छी तरह मिला लें। आटा जब पानी के साथ मिल जाए, यानी वो हलवा जैसा दिखाई दे, तो कुछ देर तक ढककर रख दें। फिर आटा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे अच्छे से गूंथ लें। अब आपको बता दें कि, सबसे जरुरी काम कौन-सा है? तो बता दें कि, जब आप पानी गर्म करें तो इसमें एक चम्मच या आटा और पानी का हिसाब से घी डालना होगा। ये है उकडीचे आटा को गूंथने की सबसे आसान ट्रिक जब आप आटा गूंथें तो हाथों पर थोड़ा-सा घी लगाकर उसे अच्छी तरह से मसलें। इससे आटा अधिक नरम और चिकना हो जाएगा। ऐसे में मोदक बनाते समय जब आप आटे को फैलाएंगे, तो यह आसानी से फैला जाएगा और किनारों पर दरारें भी नजर नहीं आएगी। उकडीचे मोदक का आटा कैसा होना चाहिए? उकडीचे मोदक बनाने के लिए आटा न तो अधिक सूखा होना चाहिए और न ही इतना गीला कि हाथों में चिपकता रहे। यदि आटा सूखा रहेगा, तो उसे फैलाते समय दरारे आ सकती हैं और मोदक फट सकता हैं। इसलिए आटा को तैयार करने बाद अच्छे से गूंथना जरुरी है। मोदक बनाते समय भी रखें इन बातों का ध्यान आटा तैयार हो जाए तो मोदक बनाते समय उसे खुला ने छोड़े। आपको जितना आटा का इस्तेमाल करना है उतना ही लें। ऐसा करने से आटा जल्दी सूखेगा नहीं। अब छोटी लोई लें और इसे हाथ से धीरे-धीरे फैलाएं। इसको ज्यादा पतला करने की कोई जरुरत नहीं है। यदि आटा फैलाते समय किनारे सूखे या फटे हुए दिखें, तो उसे दोबारा नरम कर लें। फिर भरावन रखकर भाप में पका लें।
Ganesh Chaturthi से पहले बिना थकान घर चमकाने के लिए अपनाएं ये 7 Cleaning Tips
कल यानी 14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। बप्पा के स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। त्योहार के समय अकेले सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि आप बिना थके और बिना कमर दर्द के घर को चकाचक करना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपनाना जरुरी है। इसके लिए आपको सही प्लानिंग और आसान ट्रिक्स की मदद से आप कम समय में और बिना अधिक मेहनत किए पूरे घर की चमक वापस आ सकती हैं। स्मार्ट सफाई के 7 आसान तरीके फेस्टिव सीजन में बिना किसी शारीरिक थकान और मानसिक तनाव के पूरे घर को चमकाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा के स्वागत से पहले घर की साफ-सफाई का काम कम समय में कर सकते हैं। डीप क्लीनिंग के बजाय पहले कमरों को बांट लें आज ही के दिन पूरा घर साफ करने की गलती न करें। सफाई के काम को अलग-अलग दिनों में बांट सकते हैं। एक दिन सिर्फ लिविंग रूम साफ करें, तो उसके अगले दिन किचन या बेडरुम। ऐसा करने से आपके ऊपर काम को बोझ नहीं पड़ेगा और आप बिना थके आसानी से काम पूरा कर पाएंगी। पहले कबाड़ और फालतू सामान हटाएं सफाई शुरु करने से पहले घर का ऐसा सामान बाहर निकालें जो आपके काम का नहीं है। जैसे कि टूटी हुई चीजें, पुराने डिब्बे और अखबार हटाने से घर में काफी स्पेस खाली हो जाता है और मुख्य सफाई करना काफी आसान हो जाता है। घर के सदस्यों में काम को बांट दें घर का सारा काम अकेले न करें। परिवार के हर सदस्य के साथ छोटे-मोटे काम सौंप दें, जैसे बच्चों को अपने रुम या स्टडी टेबल की सफाई, अपने पार्टनर को पंखे और दीवारें साफ करने में मदद के लिए कहना। सब लोग मिल-जुलकर का काम करेंगे, तो थकान कम होगी और काम जल्दी खत्म होगा। जिद्दी दागों के लिए घरेलू नुस्खे आजमाएं अब आपको महंगे क्लीनर्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है। बस किचन में मौजूद इन चीजों को करें इस्तेमाल। टाइल्स, नल या कांच के जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का इस्तेमाल करें। इन सभी चीजों से मिनटों में चमक आ सकती है और ज्यादा मेहतन भी नहीं करनी पड़ेगी। पंखे और जाले साफ करने का सही तरीका इसके लिए सबसे पहले घर के जाले हटाएं और पंखों की सफाई करें, जिससे धूल नीचे फर्श पर गिरे। इसके बाद ही फर्श और फर्नीचर की डस्टिंग करें। यदि आप पहले फर्श साफ करेंगे और बाद में पंखे साफ करेंगे, तो आपकी मेहनत दोबारा खराब हो सकती है। पर्दे और चादरें तुरंत बदल लें फेस्टिव सीजन में घर को नया लुक देने के लिए गंदे पर्दे और बेडशीट तुरंत ही चेंज करें। इन्हें धोने के लिए एक दिन पहले ही भिगो दें और मशीन में धो लें। असल में साफ-सुथरे पर्दे लगने से घर अपने आप चमक उठता है और ताजगी महसूस होती है। मंदिर की सफाई रखें सबसे आखिर के लिए गणेश चतुर्थी के समय बप्पा का आगमन होना है, इसलिए घर के मंदिर की सफाई पवित्र और आखिरी कम होना चाहिए। मंदिर की मूर्तियां को साफ करके, चौकी को चमकाएं और फूलों से सजाकर तैयारी पूरा करें।
Newspaper DIY Ideas: रद्दी Newspaper से बनाएं खूबसूरत Home Decor आइटम्स, अपनाएं आसान तरीके
कई लोगों के घर में पुराने अखबारों का ढेर लगा रहता है। अगर आपके घर में भी पुराने अखबारों का ढेर लगा है, तो इन पेपरों को फेंकने या बेचने से पहले कुछ DIY हैक्स के बारे में जरूर जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने न्यूज पेपर सिर्फ कबाड़ नहीं बल्कि घर को सजाने के लिए भी काम आ सकते हैं। आप इन पुराने अखबारों से थोड़ी सी क्रिएटिविटी अपनाकर कई तरह की खूबसूरत चीजें बना सकती हैं। वहीं इनको देखकर पहली बार में किसी को यह समझ नहीं आएगा कि इनको हाथों से बनाया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान DIY टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। न्यूज पेपर से बनाएं सुंदर टॉय डिजाइन पुराने न्यूज पेपर से बनी सुंदर टॉय डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचेगी। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। क्योंकि सबसे पहले कार्डबोर्ड से आपको कार का शेप तैयार करना होगा। शेप बनाने के बाद इसके ऊपर अखबार रोल करके चिपकाएं। इसके लिए न्यूज पेपर को पहले पतली-पतली रोल वाली स्टिक में तैयार किया जाता है। अब इन रोल को जोड़कर कार की छत, बॉडी, शेप, पहिए और अन्य हिस्से पर लगाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले कार की बॉडी बनाने के लिए पेपर रोल करके एक साथ रख लें। अब आगे और पीछे की बॉडी को मजबूत बनाने के लिए मोटे कार्डबोर्ड का बेस लगाएं। फिर पहिए बनाने के लिए अखबार की लंबी पट्टियों को गोल-गोल घुमाकर इस्तेमाल करें। फिर अंत में अपनी पसंद के हिसाब से कार के कुछ हिस्सों को पेंट कर लें। इसे भी पढ़ें: Tech Tips: क्या आप Smart TV का सही इस्तेमाल कर रहे हैं? इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद नहीं जानते होंगे न्यूज पेपर से बनाएं पेपर बास्केट टेबल को सजाने के लिए न्यूज पेपर से बनी बास्केट बेस्ट है। इसमें आप जरूरी चीजों को रख सकती हैं या फिर इसको सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले आपको कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करना होगा। फिर इस पर पेपर रोल करके लगाएं। इसके बाद अपने हिसाब से किसी तरह का बास्केट डिजाइन चुन सकती हैं। पेपर बास्केट बनाने के लिए न्यूज पेपर की लंबी शीट लेकर पतली-पतली रोल स्टिक बनाकर तैयार करें। कुछ स्टिक को सीधा रखकर बास्केट का बेस बनाएं, जिससे कि यह देखने में सुंदर लगें। फिर जरूरत के हिसाब से बास्केट को चौकोर, गोल या दिल का आकार दिया जा सके। बास्केट का बेस मजबूत बनाने के लिए न्यूज पेपर की 2-3 परत लगा सकती हैं। अब बास्केट की सभी पेपर स्टिक को करीब एक जैसी मोटाई और शेप में रखें। पुराने न्यूज पेपर से बनाएं वॉल फ्लावर पुराने अखबार के इस्तेमाल से आप वॉल पेपर भी बना सकती हैं। घर की दीवारों को कम खर्च में कई तरह के डिजाइन से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको खर्चा करने की भी जरूरत नहीं है। वहीं खासियत यह भी है कि इन डिजाइंस को देखने के बाद हर कोई आपसे इसको बनाने के तरीके के बारे में पूछेगा। वॉल पेपर बनाने के लिए अखबार को चौकोर टुकड़ों में काट लें। फिर हर टुकड़े को मोडकर कोन जैसे बनाएं। अब कोन के नीचे वाले हिस्से को गोंद की मदद से चिपकाएं। इस तरह से सारी पंखुड़ियों को तैयार कर लें। अब इस गोल कार्डबोर्ड का टुकड़ा लेकर इसके चारों ओर पंखुड़ियों को लगाएं। इस तरह से यह डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगी।
Ganesh Chaturthi Special: बिना दूध और मावा के 10 मिनट में बनाएं Rasmalai Modak, जाने Easy Recipe
गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। साधक इस वर्ष अपने घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी को लेकर आएंगे। भगवान गणेश को सबसे प्रिय मोदक है, त्योहार के सीजन में इनकी काफी डिमांड रहती हैं। अब आप मार्केट के मोदक छोड़कर घर पर ही अच्छे तरीके से मोदक की डिश बना सकती हैं। यदि आप इस बार पारंपरिक मोदक से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह टेस्टी और झटपट बनने वाली मिठाई को जरुर बनाएं। इस बार 'रसमलाई मोदक' आप जरुर बनाएं। सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर हर्षिता शर्मा ने इसकी आसान रेसिपी बताई है, आइए आपको बताते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं। पनीर और केसर का स्मूथ पेस्ट तैयार करें इसके लिए पहले करीब 200 ग्राम ताजा पनीर लें और इसे मिक्सी जार में हाथों से मैश करके या छोटे टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। अब आप एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच गरम दूध में केसर के धागे भिगोकर रख दें। जिससे इसका रंग पीला हो जाएगा। फिर इस केसर वाले दूध को मिक्सी जार में पनीर के साथ डाल दें और ब्लेंड करके एक स्मूथ, सॉफ्ट और क्रीमी पेस्ट बना सकते हैं। पैन में मिश्रण को पकाएं इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रख दें और फिर इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें। घी के हल्का गरम होते ही मिक्सी में पिसा हुआ पनीर और केसर का पेस्ट पैन में डाल दें। अब इसमें आधा कप मिल्क पाउडर और अपनी पसंद के अनुसार 3-4 चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को स्पैटुआ की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। इलायची पाउडर और परफेक्ट कंसिस्टेंसी अब मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जिससे चीनी अच्छे से घुल जाए और तली में लगे नहीं। जैसे ही चीनी और मिल्क पाउडर घुल जाएंगे, वैसे ही मिश्रण थोड़ा-सा लिक्विड हो जाएगा। फिर इसमें छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। इसको आप 3-4 मिनट और पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा होकर बिल्कुल डो की तरह पैन का किनारा न छोड़ने लगे। अब गैस बंद करें और मिश्रण को एक बाउल में निकालकर हल्का ठंडा होने दें। ड्राय फ्रूट्स और रोज पेटल्स की मिक्सिंग मिश्रण ठंडा होने के बाद, इसमें आप कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और सूखी गुलाब की पत्तियां डाल सकते हैं। ये चीजें मोदक को असली रसमलाई का स्वाद और बेहतरीन टेक्सचर देती है। इसके बाद अपने हाथों की मदद से पूरे मिश्रण को एक बार अच्छे से गूंधकर एकसमान कर लें। मोदक मोल्ड से खूबसूरत शेप दें मोदक बनाने के लिए आपको एक सांचा लेना है। मोल्ड पर थोड़ा-सा घी लगा लगे हैं, फिर तैयार किए गए रसमलाई मिश्रण को मोल्ड के अंदर दोनों तरफ अच्छे से दबाकर भरें और मोल्ड को बंद कर दें। वहीं, नीचे से भी मिश्रण को अच्छे से दबा दें। फिर काफी आसानी से मोल्ड को खोलें। आपका एकदम परफेक्ट, सुंदर और जालीदार रसमलाई मोदक तैयार है। चांदी के वर्क से गार्निशिंग और सर्विंग आप सभी मोदक को एक सुंदर सर्विंग प्लेट या केले के पत्ते पर सजाएं। मोदक को एकदम हलवाई जैसा शाही लुक देने के लिए ऊपर से थोड़ा-सा चांदी का वर्क लगाएं। बिना मावा और बिना दूध के झटपट तरीके से सॉफ्ट रसमलाई मोदक तैयार हैं। इन्हें आप बप्पा को भोग में अर्पित कर सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Harshita Sharma (@harshita_recipecreator)

