डिजिटल समाचार स्रोत

...

चारबाग दोस्त को छोड़ने निकला युवक गंभीर हालत में मिला:पिता बोले- सड़क हादसा नहीं, हत्या के प्रयास की आशंका

लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी एक युवक चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोस्त को छोड़ने के लिए घर से निकला था। कुछ घंटे बाद वह गोमतीनगर में एक कोठी के बाहर मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। युवक के पिता ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए गैर इरादतन हत्या के प्रयास की आशंका जताई है। उनकी तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एलडीए कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अवस्थी ने बताया कि उनका बेटा प्रखर अवस्थी बिजनौर स्थित चड्ढा हाउस के मालिक कमल संस की कंपनी में काम करता है। पांच जुलाई की रात करीब 10 बजे प्रखर ने दोस्त को चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब एक बजे कंपनी की ओर से मिले मोबाइल नंबर से अशोक के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को 108 एंबुलेंस चालक नीरज बताते हुए कहा कि प्रखर गोमतीनगर में मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित चड्ढा हाउस के सामने गंभीर हालत में पड़ा मिला है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अशोक पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रखर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के बाद 24 जुलाई को उन्होंने गोमतीनगर थाने में शिकायत दी। अशोक का आरोप है कि उनके बेटे के साथ सड़क हादसा नहीं हुआ। यदि दुर्घटना होती तो उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त होती या उस पर खरोंच के निशान मिलते, जबकि बाइक पूरी तरह सही हालत में थी। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बेटे की गैर इरादतन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लोहिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर से प्रखर की मेडिकल रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) की पुष्टि हुई है। घटना वाले दिन की कॉल डिटेल भी खंगाली गई, जिसमें फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 1:34 am

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा:देर रात तक नहीं मिला, तलाश में लगी एसडीआरएफ

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में इंदिरा नहर की शाखा खारजा में रविवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया 12 साल का किशोर तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया, जिसे सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। नई कांशीराम कॉलोनी निवासी संदीप यादव मूल रूप से सीतापुर के संदना के रहने वाले हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका बेटा सनी यादव (12) रविवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले के तीन अन्य बच्चों के साथ खारजा में नहाने गया था। नहाने के दौरान तेज बहाव में सनी संतुलन खो बैठा और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन सनी का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया है। सोमवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। घर में मचा कोहराम हादसे की सूचना मिलते ही सनी के परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंच गए। बेटे के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए और परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 1:08 am

चोरी के आरोपी चौकी पुलिस को गच्चा देकर फरार:लोहियानगर की फतेल्लापुर चौकी का मामला, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

मेरठ में चोरी के आरोपी पुलिस को गच्चा देकर चौकी से फरार हो गए। इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। देर रात तक दबिश जारी रहीं। थानाध्यक्ष से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। लोहियानगर की पहलवान कॉलोनी में शहजाद परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनके घर में चोरी हो गई। चोर उनके घर से मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। शहजाद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान दो संदिग्ध एक कमरे में कैद हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। पहचान होने के बाद पुलिस ने दबोचा सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध की फोटो लेकर पुलिस ने उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया। एक आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हो गई। रविवार रात लोहियानगर थाने की फतेल्लापुर चौकी पुलिस जुनैद और उसके एक साथी को पकड़ कर चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह को दोनों से पूछताछ करनी थी लेकिन इसी दौरान मौका पाते ही वह फरार हो गए। पुलिसकर्मियों की व्यस्तता का उठाया फायदाजुनैद और उसके साथी को लेकर पुलिसकर्मी चौकी पहुंचे तो चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह किसी काम में व्यस्त हो गए। दोनों को अंदर ही बैठा दिया गया। एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई। कुछ देर बाद वह सिपाही भी किसी काम में लग गया। इसी का फायदा उठाकर जुनैद और उसका साथी मौके से फरार हो गए। दबिश के दौरान भी नहीं मिले दोनों चोरी के आरोपियों के फरार होने की भनक लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। गुपचुप तरीके से पुलिसकर्मी दोनों की तलाश में जुट गए। काफी देर के बाद भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल दो पुलिस टीमों को जुनैद और उसके साथी की तलाश में लगाया गया है। एसपी बोले- जल्द पकड़े जाएंगे दोनों एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दो संदिग्धों को पुलिस लाई थी, जिनके फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस की ड्यूटी में लगी हैं। जल्द दोनों दबोच लिए जाएंगे। पूरे मामले की रिपोर्ट लोहिया नगर थाना प्रभारी से तलब की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:51 am

CGPSC भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका:47 लाख CSR के नाम पर खपाने का आरोप, मनी लांड्रिंग के सबूत मिले; ED ने शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गई है। पूर्व PSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के खिलाफ जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी वित्तीय लेनदेन की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की रकम 500 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की आशंका है। आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर, DSP समेत अन्य प्रशासनिक पदों पर चयन के लिए करोड़ों रुपए लिए गए। हालांकि, CBI की जांच में फिलहाल 47 लाख रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग और करीब 1.3 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। जांच के अनुसार रकम का कुछ हिस्सा नकद लिया गया, जबकि बाकी राशि परिवार के नियंत्रण वाली संस्था के जरिए CSR दान के नाम पर खपाई गई। 47 लाख रुपए संस्था के खाते में ट्रांसफर जांच एजेंसी के अनुसार पावर प्लांट के डायरेक्टर की बेटे और बहू के चयन के एवज में 47 लाख रुपए ग्रामीण विकास समिति नाम की संस्था के खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि संस्था में ज्यादातर सदस्य टामन सिंह सोनवानी के स्वजन या करीबी थे। इसकी चेयरपर्सन उनकी पत्नी पद्मनी सिंह सोनवानी थीं। जांच में यह भी सामने आने का दावा है कि इस रकम को एक ऐसे कॉलेज के लिए CSR दान के रूप में दिखाया गया, जो है ही नहीं। इसी लेनदेन को जांच एजेंसियां मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से देख रही हैं। मेंस पेपर और चयन के नाम पर 1.3 करोड़ की वसूली CBI की चार्जशीट के मुताबिक, कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर ने अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने और चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर करीब 1.3 करोड़ रुपए वसूले। मामले में नाम सामने आने के बाद से उत्कर्ष फरार बताया जा रहा है। हाईकोर्ट उसकी अग्रिम जमानत भी रद्द कर चुका है। अब ED भी उसकी तलाश कर रही है। 12 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं जांच के घेरे में जांच एजेंसियों के मुताबिक टामन सिंह सोनवानी के कार्यकाल में CGPSC, सहायक प्रोफेसर समेत 12 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। CGPSC-2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई थी। 13 फरवरी 2022 को हुई प्रारंभिक परीक्षा में 2,565 अभ्यर्थी पास हुए। 26 से 29 मई 2022 तक हुई मुख्य परीक्षा में 509 अभ्यर्थी सफल हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई। आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों के लिए 75 लाख से 1 करोड़ रुपए प्रति सीट तक लिए गए। यह भी आरोप है कि टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों को बड़े पदों पर चयनित कराया। 29 लोगों को बनाया गया आरोपी तत्कालीन PSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार, टामन के बेटे नितेश सोनवानी, रिश्तेदार साहिल सोनवानी, निशा कोसले, दीपा आदिल, जेके ध्रुव के बेटे सुमित ध्रुव और उत्कर्ष चंद्राकर समेत कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में CBI और ED की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:39 am

कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होने से बदला ट्रेनों का टाइम:आज से डालीगंज आने वाली पैसेंजर समेत कई गाड़ियों का नया शेड्यूल लागू

रेलवे ने 27 जुलाई से कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया है। इसके चलते कई दूसरी ट्रेनों के चलने का समय भी बदल दिया गया है। इनमें डालीगंज आने वाली पैसेंजर ट्रेन समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर देख लें। डालीगंज आने वाली पैसेंजर अब नए समय से चलेगी पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी (55085) अब शाम 6:05 बजे पीलीभीत से चलेगी और रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 1:40 बजे डालीगंज पहुंचेगी। इस बदलाव का असर सीतापुर, सिधौली, बख्शी का तालाब और लखनऊ आने वाले रोजाना के यात्रियों पर पड़ेगा। लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस का भी समय बदला लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस (15062) अब रात 8 बजे लालकुआं से रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन होते हुए अगले दिन रात 12:45 बजे कासगंज पहुंचेगी। पीलीभीत-मैलानी और मैलानी-पीलीभीत ट्रेनों का भी नया टाइम रेलवे ने पीलीभीत-मैलानी (55357) और मैलानी-पीलीभीत (55358) सवारी गाड़ियों का समय भी बदल दिया है। दोनों ट्रेनें अब 27 जुलाई से नए टाइम टेबल के मुताबिक चलेंगी। रोज सफर करने वाले यात्रियों को अब नए समय के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। बरेली रूट की दो ट्रेनों में भी बदलाव पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी (55316) भी अब नए समय से चलेगी और सुबह 9:10 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। वहीं, पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू (75304) अब बरेली सिटी तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर रात 10:50 बजे ही अपनी यात्रा खत्म करेगी। दूसरी ओर बरेली सिटी-टनकपुर डेमू (75301) अब बरेली सिटी की जगह इज्जतनगर स्टेशन से सुबह 7:25 बजे रवाना होगी।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:27 am

नर्मदा में बहा इंदौर का युवक, पत्नी-भाई चीखते रहे, VIDEO:कुछ सेकेंड में तेज बहाव में ओझल हुआ; महेश्वर घूमने आया था परिवार

खरगोन जिले के महेश्वर में सहस्त्रधारा घाट पर इंदौर का 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा परिवार के सामने नर्मदा की तेज धारा में बह गया। पत्नी और भाई मदद के लिए चीखते रहे। देखते ही देखते वह कुछ ही सेकेंड में ओझल हो गया। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सर्चिंग शुरू की। शाम से रात तक पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अब सोमवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पैर फिसलने से हुआ हादसा अर्पित हाड़ा इंदौर के निपानिया क्षेत्र के रहने वाले थे। वे परिवार के पांच सदस्यों के साथ महेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने आए थे। महेश्वर दर्शन के बाद शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वे जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा पहुंचे। नर्मदा में स्नान के दौरान उनका पैर फिसला और वे गहरे पानी के साथ तेज बहाव में चले गए। नदी में उतरने कोई हिम्मत नहीं कर सका अर्पित को बहता देख उनकी पत्नी और भाई ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। आसपास मौजूद नाविक, ग्रामीण और पर्यटक दौड़कर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव, गहरे पानी और पथरीले इलाके की वजह से कोई भी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं कर सका। कुछ ही सेकेंड में अर्पित तेज धारा में ओझल हो गए। रात तक तलाश, सुबह फिर सर्चिंग सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस, होमगार्ड की रेस्क्यू टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। टीम ने नर्मदा के विभिन्न कुंडों और बहाव वाले हिस्सों में देर शाम तक तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से की अपील थाना प्रभारी ने बताया कि जलकोटी-सहस्त्रधारा का इलाका तेज बहाव, गहरे पानी और पथरीले तल के कारण बेहद जोखिम भरा है। उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि अनजान या गहरे पानी वाले स्थानों पर स्नान करने से बचें।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:21 am

खराब मौसम के कारण काठमांडू की फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट:सदर्न एयरलाइंस की एयरबस A320नियो विमान को रात 10:57 बजे बदला गया रूट

काठमांडू में खराब मौसम के कारण चीन सदर्न एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रविवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन की फ्लाइट CSN 3067, जो एयरबस A320neo विमान से संचालित हो रही थी, काठमांडू में प्रतिकूल मौसम के चलते निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ भेजने का फैसला लिया। रात 10:57 बजे लिया गया डायवर्जन का फैसला सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान को रात 10:57 बजे (भारतीय समयानुसार) लखनऊ की ओर मोड़ा गया। डायवर्जन के बाद विमान के रात 11:18 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। खराब मौसम के कारण काठमांडू में विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं होने पर यह फैसला लिया गया।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:14 am

दूसरी शादी, रिलेशनशिप के सबूत नहीं तो भरण पोषण नहीं:कोर्ट ने कहा कानूनी रूप से विवाहित होना साबित नहीं होता

एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि पति की पहली शादी पहले से अस्तित्व में है और दूसरी शादी या लिव-इन रिलेशनशिप के पर्याप्त सबूत नहीं हैं तो महिला भरण-पोषण की हकदार नहीं होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत दायर याचिका पर यह फैसला दिया। न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला की एकलपीठ ने कौशांबी के पारिवारिक न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली मंजू सोनकर की याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। जानिये क्या है मामला मामला कौशांबी जिले का है, जहां याचिकाकर्ता मंजू सोनकर ने ओम प्रकाश के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण-पोषण की मांग की थी। प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट कौशांबी ने 15 जुलाई 2022 को दिए अपने फैसले में जैविक नाबालिग बच्चे के लिए भरण-पोषण का दावा तो स्वीकार कर लिया था, लेकिन मंजू सोनकर का दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह ओम प्रकाश की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी नहीं है। हिंदू कानून के तहत पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी को वैध नहीं माना जाता। शादी की जानकारी नहीं थी फैसले से असंतुष्ट होकर याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ता के वकील का तर्क था कि महिला को पति की पहली शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। अपने दावों के समर्थन में याचिकाकर्ता की ओर से उड़ीसा हाईकोर्ट के अनुपमा प्रधान बनाम सुल्तान प्रधान और सुप्रीम कोर्ट के चनमुनिया बनाम वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के फैसलों का हवाला दिया गया। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों और पूर्ववर्ती फैसलों का अवलोकन करने के बाद याचिकाकर्ता के तर्कों को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि अनुपमा प्रधान मामले के पक्षकार अनुसूचित जनजाति से आते थे, जिन पर हिंदू विवाह अधिनियम लागू नहीं होता था, जबकि इस मामले में ऐसा नहीं है। इसी तरह, चनमुनिया मामले में विवाह के तथ्य पर विवाद नहीं था, जबकि वर्तमान मामले में विपक्षी पक्ष (ओम प्रकाश) ने किसी भी तरह के संबंध या शादी से पूरी तरह इनकार किया है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला ने अपने आदेश में कहा कि जहां न तो शादी के अनुष्ठान संपन्न होने का कोई ठोस सबूत है और ना ही लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ी कोई याचिका या सामग्री रिकॉर्ड पर मौजूद है, वहां धारा 125 के तहत भरण-पोषण का दावा नहीं किया जा सकता। अदालत ने निचली अदालत (फैमिली कोर्ट) के फैसले को न्यायसंगत और कानून के अनुकूल मानते हुए आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:11 am

ग्वालियर में हाईवे पर बंदूक दिखाकर ट्रक को रोका:रंगदारी न देने पर बोलेरो सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियां मारकर 12 टायर किए बर्स्ट

ग्वालियर के एबी रोड (आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे) पर रविवार शाम बेखौफ बदमाशों की रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिना नंबर की सफेद बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों ने किराना सामान से भरे एक कंटेनर को ओवरटेक कर रोक लिया। बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने के दौरान जब चालक ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने गाड़ी पर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों से कंटेनर के पूरे 12 टायर पंक्चर (बर्स्ट) हो गए। इसी समय वहां से पुलिस की पेट्रोलिंग टीम निकली तो बदमाश आरोपी चालक-हेल्पर को जान से मारने और आगे गाड़ी चलाने पर रंगदारी देने की धमकी देकर फरार हो गए। रविवार रात को मामले में पुलिस ने मामला जांच में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एक बदमाश की पहचान कल्ली गुर्जर निवासी मुरैना के रूप में हुई है। दिल्ली से भोपाल जा रहा था कंटेनर, बोलेरो अड़ाकर रोकाभोपाल के नजीराबाद निवासी 24 वर्षीय घनश्याम गुर्जर पिता चंदर सिंह गुर्जर ट्रक चालक है। वह अपने हेल्पर चेतराम तोमर के साथ कंटेनर (RJ11-GB8882) में दिल्ली से किराना का सामान लादकर भोपाल जा रहा था। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही उनका कंटेनर घाटीगांव थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित सिरसा से आगे 'सिंघाईगढ़ा' के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बिना नंबर सफेद रंग की बोलेरो तेज रफ्तार में आई। बोलेरो चालक ने कंटेनर को कट मारकर आगे गाड़ी अड़ा दी और रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। बंदूक तानकर मांगा हाइवे टैक्स, मना करने पर दागीं गोलियांकंटेनर रुकते ही बोलेरो में से तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाश नीचे उतरे। आरोपियों के हाथों में राइफलें थीं, जिन्हें देखकर चालक घनश्याम और हेल्पर चेतराम दहशत में आ गए। बदमाशों ने सीधे चालक पर बंदूक तान दी और हाईवे पर गाड़ी निकालने के एवज में रंगदारी (गुंडा टैक्स) की मांग की। चालक घनश्याम ने जब हिम्मत दिखाते हुए रंगदारी देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने धमकी दी कि 'अगर इस सड़क पर गाड़ियां चलानी हैं, तो हमें रंगदारी देनी ही पड़ेगी।' इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और एक-एक कर कंटेनर के पूरे 12 टायरों पर राइफल से फायर कर उन्हें ब्लास्ट कर दिया। बोलेरो सवारों में से एक हमलावर की पहचान स्थानीय लोगों ने कल्ली गुर्जर निवासी ग्राम वरवासिन, थाना देवगढ़, जिला मुरैना के रूप में की है। लोगों का कहना है कि काफी समय से वह अपने साथियों के साथ हाइवे पर गुंडागर्दी कर रहा है। डायल 112 पर दी सूचना; मुरैना के बदमाशों पर केस दर्जवारदात के सामने सायरन की आवाज सुनकर बदमाश हथियार लहराते हुए अपनी बोलेरो से मौके से फरार हो गए। खौफजदा चालक घनश्याम ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़ितों को थाने भिजवाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश घाटीगांव थाना पुलिस ने पीड़ित चालक घनश्याम की लिखित शिकायत पर नामजद आरोपी कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट और तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुरैना और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:10 am

मिर्जापुर हत्याकांड में 4 दोषियों की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने सजा बरकरार रखी, चारों आरोपियों की जमानत रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में वर्ष 1988 में हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए जीवित बचे चार अभियुक्तों मलिक खान, इरशाद खान, रुस्तम खान और हासिम खान की अपील को खारिज कर दिया तथा उनकी सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने जमानत पर बाहर चल रहे इन चारों अभियुक्तों की जमानत रद्द करते हुए उन्हें एक महीने के भीतर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जापुर की अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। जानिये क्या है पूरा मामला मामला 24 अक्टूबर 1988 का है, जहां चितवनपुर गांव में आराजी नंबर 1387 खेत को जोतने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। वादी फखरुद्दीन के अनुसार, जब उनके नाना जासिम खान खेत जोत रहे थे, तब बाबू खान ने उन्हें रोका। विवाद बढ़ने पर बंदूकें और तमंचे लेकर कई लोग मौके पर पहुंच गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में बदरुद्दीन नामक व्यक्ति की गोली लगने से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि जासिम, फखरुद्दीन समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मिर्जापुर की सत्र अदालत ने वर्ष 1993 में इस मामले में फैसला सुनाते हुए हासिम खान को हत्या (धारा 302) के तहत आजीवन कारावास और अन्य धाराओं में सजा दी थी, जबकि बाबू खान, मलिक खान, इरशाद खान, रुस्तम खान समेत अन्य अभियुक्तों को जानलेवा हमले (धारा 307) और बलवे के तहत दोषी ठहराया था। इस फैसले के खिलाफ अभियुक्तों ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। चार आरोपियों की मौत हो चुकी अपील के लंबित रहने के दौरान बाबू खान, सईद खान, जाफरू खान और नजरू खान की मृत्यु हो गई, जिसके कारण उनके खिलाफ मामला समाप्त हो गया था। हाईकोर्ट ने बचे हुए चार दोषियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मेडिकल साक्ष्यों को पर्याप्त माना और निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि अभियुक्त तय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो सीजेएम मिर्जापुर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:09 am

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत:चार दिन पहले ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत, मिलिस्ट्री हॉस्पिटल में तोड़ा दम

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक हवलदार की इलाज के दौरान मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में मौत हो गई। चार दिन पहले (22 जुलाई) हवलदार की तबीयत ड्यूटी के बाद कैंपस में ही अपनी बैरक में आराम करते समय अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उसे मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम को हवलदार की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 22 जुलाई की रात बिगड़ी थी तबीयतसूचनाकर्ता सूबेदार सुधीर दुबे पुत्र स्व. विष्णु प्रसाद दुबे, निवासी 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन ने थाना महाराजपुरा पहुंचकर इस दुखद घटना की सूचना दर्ज कराई। बताया गया है कि 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात 55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के निवासी थी। वे 22 जुलाई 2026 की रात करीब 12:00 बजे ड्यूटी समाप्त कर डीएससी लाइन एयरफोर्स कैंपस में अपने बेड पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी स्वास्थ्य संबंधी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। एमएच मुरार में इलाज के दौरान तोड़ा दमतबीयत बिगड़ते ही साथी सैन्य कर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका गहन इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार 26 जुलाई 2026 की शाम हवलदार नरेश कुमार ने अंतिम सांस ली। मर्ग कायम, वैधानिक कार्रवाई जारीसूचनाकर्ता सूबेदार सुधीर दुबे की मौखिक इत्तला पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और नियमानुसार वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश स्थित मृतक हवलदार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

दैनिक भास्कर 27 Jul 2026 12:04 am

पेपर लीक मामले में सीएम रेखा गुप्ता का आया बयान:कहा- मोदी सरकार प्रत्येक छात्र को विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तिफा दे पड़ा। इसके बाद से पीएम व भाजपा की पूरी सरकार दावा कर रही है कि बच्चों की भावनाओं को देखते हुए ही मंत्री द्वारा इस्तिफा दिया गया है। इसी के चलते दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में सीएम ने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उनके सपनों, परिश्रम तथा आकांक्षाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि सरकार प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई, सशक्त कानूनी प्रावधानों के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:55 pm

लखनऊ में डाक्टर कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई:पूर्व राष्ट्रपति को दी गई श्रद्धांजलि, जस्टिस कमर बोले- डॉ. कलाम भारत का गौरव

लखनऊ में रविवार को लॉ मार्टीनियर कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। डॉ. कलाम ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस सय्यद कमर हसन रिजवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र, सोशल एक्टिविस्ट, डॉक्टर समेत विभिन्न प्रोफेशन के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल नसीर नासिर ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि डॉक्टर कलाम के प्रति युवाओं को जागरूक करना उनके संदेश को जन - जन तक पहुंचाना। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ के न्यायाधीश सय्यद कमर हसन रिजवी ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने डॉक्टर कलाम की शख्सियत का लोहा माना है। उनको श्रद्धांजलि देकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ‘युवा ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें’ जस्टिस कमर ने कहा कि डॉक्टर कलाम को भारत रत्न पर गर्व नहीं है, बल्कि उन्हें भारत रत्न देने से भारत रत्न का गौरव बढ़ा है। उन्होंने हमेशा कुछ न कुछ करते रहना अपने जीवन का मिशन बना लिया था। पूरा जीवन एक छात्र के रूप में सीखा और सिखाया। आज युवा पीढ़ी को डॉक्टर कलाम को अधिक से अधिक पढ़ना चाहिए। समाज में बदलाव लाने वाली सोच पैदा करना चाहिए। हमारे युवाओं में बहुत ऊर्जा है बस जरूरत इस बात की है उसका इस्तेमाल सकारात्मक रूप से करें। ‘कलाम ने संघर्ष करना सिखाया’ कार्यक्रम के दौरान कलाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल नसीर नासिर ने कहा कि डॉक्टर कलाम ने नई पीढ़ी को सपने देखना और उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करना सिखाया। छात्रों को हर दिन कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। तभी हम कलाम साहब के मिशन को आगे बढ़ाने में मदद कर पाएंगे। उनके जीवन के किसी भी पहलू पर गौर किया जाए तो एक नई सीख मिलती है। उनका सम्पूर्ण जीवन उदाहरण है सभी लोगों के लिए।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:40 pm

अग्रवाल मेडिकल स्टोर से 6 लाख की अवैध दवाएं जब्त:मुरैना में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची; युवक की मौत से जुड़ा मामला

पोरसा कस्बे के अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर रविवार को भोपाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सील खोलकर मेडिकल स्टोर और उसके गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक में रखी दवाओं का मिलान करने पर खरीदी-बिक्री और स्टॉक से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। जांच टीम में मुरैना के ड्रग इंस्पेक्टर बाबूलाल विरथरिया, दतिया के उमेश रामचंदानी, अशोकनगर के जितेंद्र शर्मा और भिंड के रवि कुमार जाटव शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने बिना रिकॉर्ड रखी गई बड़ी मात्रा में दवाओं को जब्त करना शुरू किया। खबर लिखे जाने तक 6 लाख रुपए से अधिक मूल्य की दवाएं जब्त की जा चुकी थीं। ड्रग इंस्पेक्टर बाबूलाल बर्थरिया के अनुसार दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करने की प्रक्रिया जारी है, इसलिए जब्त दवाओं की संख्या और कीमत बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। जांच पूरी होने के बाद विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले युवक की मौत का मामला आया शुक्रवार 24 जुलाई को नशे से परेशान युवक सर्वेश राठौर ने गोलीमार कर आत्म हत्या कर ली थी। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो जारी कर अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप लगाए थे इसके बाद प्रशासन ने उस सील कर संचालक पर मामला दर्ज किया था

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:30 pm

फर्जी आईडी से जौहर विवि वीडियो वायरल, युवक पर FIR:रामपुर पुलिस ने भड़काने और छवि धूमिल करने के आरोप में की कार्रवाई

रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े एक वीडियो को फर्जी सोशल मीडिया आईडी से वायरल करने के आरोप में अजीमनगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि वीडियो के माध्यम से लोगों को भड़काने और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जौहर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी उन्नति चंद्र विक्रम सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि Engr. Anubhab Saga नामक सोशल मीडिया आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया, जो जांच में फर्जी पाई गई। पुलिस के अनुसार, वीडियो में जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े घटनाक्रम को इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि आम लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी पैदा हो और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो के जरिए पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल करने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया। इस मामले में न्यू कृष्णा विहार कॉलोनी, रामपुर निवासी अनुभव सागर पुत्र आरडी सागर को नामजद किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह एफआईआर 26 जुलाई 2026 की रात 12:35 बजे दर्ज की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रविवार रात बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो, उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रामक, भड़काऊ या अपुष्ट सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:28 pm

फर्रुखाबाद में हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या:पत्नी-बच्चे के साथ बाब विश्वनाथ के दर्शन करके लौट रहा था, चिप्स खरीदते समय फायरिंग

फर्रुखाबाद में रविवार रात करीब 9 बजे 32 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नेशनल हाईवे पर पांचाल घाट के पास हुई। युवक परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वाराणसी से लौट रहा था। रास्ते में वह कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुका था। इसी दौरान कार से आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक को 2 गोलियां लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। अब जानिए पूरा मामला… फरीदाबाद के दयालपुर के रहने वाले अरुण शुक्रवार को अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से बनारस दर्शन करने गए थे। रविवार को वह दर्शन कर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेस-वे से वह हरदोई के सवायजपुर में एक्सप्रेस-वे के कट से उतरे। इसके बाद शहर के पांचाल घाट पहुंचे। यहां ढाबे के पास एक किराना की दुकान पर रुके। कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। अरुण ने कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाला। फिर अपनी पत्नी की ओर बढ़ा दिया। उनकी पत्नी और बच्चा भी गाड़ी से नीचे उतर आए थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। अरुण को 2 गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सिटी अभय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। अरुण के शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फिलहाल मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में ले ली है। एसपी आरती सिंह ने बताया- डायल 112 पर सूचना मिली कि किसी व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि यह व्यक्ति शुक्रवार को अपने घर से बनारस जाने के लिए निकला था। आज यह वापस अपने घर फरीदाबाद जा रहा था। कुछ सामान खरीदने के लिए यह लोग एक दुकान पर उतरे थे। वहां पर दो युवक द्वारा फायर किया गया। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प रिजन से पूछताछ की जा रही है। पत्नी और एक बच्चा भी साथ में है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीमें लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ क्लू मिले हैं। जल्दी इस घटना का अनावरण किया जाएगा। --------------- ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। पढ़िए पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:25 pm

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:हालत गंभीर, कानपुर में आरोपी चालक को ढूंढ रही पुलिस

कानपुर के थाना रेलबाजार के टाटमिल चौराहे पर रविवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौक़ा मिलते ही चालक फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बासमंडी निवासी रेहान बेग अपने निजी काम से बाबूपुरवा जा रहे थे। उनके दोस्त हसन ने बताया कि रेहान की कैब चालक है। वह टाटमिल चौराहे के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रेहान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जोरदार टक्कर घायल लहूलुहान अवस्था में सड़क पर तड़प रहा था। जिसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल रेहान को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल के दोस्त हसन ने बताया कि जांच में रेहान के सिर की हड्डी और हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर सामने आए है। डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है और इलाज जारी है। थाना प्रभारी अमान सिंह ने जानकारी दी कि फरार चालक की तलाशी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मद्द ली जा रही है। जल्द गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:22 pm

सुसाइड वीडियो ने खोला युवक की मौत का राज:चार महीने पुराने मामले में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार, ससुरालियों से तंग आकर लगाई फांसी

मेरठ की लालकुर्ती पुलिस ने युवक की आत्महत्या से जुड़े 4 महीने पुराने मामले में युवक की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से इस मामले की जांच चल रही थी। सुबूत सामने आने के बाद रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरुखेड़ा नई मंडी में राम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। इसी साल 16 फरवरी को उनके बेटे किशन ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशन के परिवार ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया लेकिन सुबूत ना मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ससुराल पर लगाए थे गंभीर आरोप किशन के परिवारजन ने लाल कुर्ती थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने किशन की शादी 29 अप्रैल 2017 को जानकी पुत्री धुर्री निवासी बमरारा थाना चरखारी जिला महोबा के साथ की थी। परिवार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी जानकी और उसके परिवारजन किशन को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार ससुरालयों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। ससुराल पक्ष के द्वारा की जाती थी अभद्रता कई दिन तक परिवार के लोग चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने यहां तक बताया कि किशन जब अपनी पत्नी को लेने ससुराल जाता था तो वहां उसके साथ अभद्रता होती थी और गाली गलौज के साथ मारपीट तक की जाती थी। उन्हें आशंका है कि इसी के चलते किशन ने आत्महत्या की है। लेकिन क्योंकि सुबूत नहीं थे तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। आत्महत्या से पहले किशन ने बनाई थी वीडियो 4 महीने तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान परिजनों को किशन का मोबाइल फोन जानकी ने लौटा दिया। परिजनों ने उस मोबाइल को खुलवा लिया तो उसमें किशन की मरने से पहले की एक वीडियो देखकर वह दंग रह गए। उसे वीडियो में किशन ने आत्महत्या का कारण बताया था। इसके बाद परिजन उस वीडियो को लेकर पुलिस के पास आ गए। ससुरालजन देते थे झूठे मुकदमे की धमकी पुलिस ने उस वीडियो को दिखा तो वह मौत से कुछ मिनट पहले का था। किशन ने रोते हुए बताया था कि वह अपनी पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न और धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उसने वही सब आरोप दोहराए थे जिनकी आशंका परिवार ने जताई थी। साथ ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम तक बताए थे। इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किशन का सुसाइड वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और किशन की पत्नी जानकी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर मेरठ लेकर आ गई। अन्य आरोपियों में धुर्री उर्फ धूराम, दुर्गादीन उर्फ घसीटा, धर्मेन्द्र कुमार, कशरानी उर्फ केसर रानी शामिल रहे। सभी आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:20 pm

आरोपी पुलिस अधिकारी को सम्मानित करते दिखा:रावतपुर में भूमि विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का केस दर्ज है

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के चर्चित भूमि विवाद में फरार चल रहे आरोपी की सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देने का दावा कर रही है, वही एक पुलिस अधिकारी को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करता दिखाई दिया। तस्वीर वायरल होने के बाद पूरे मामले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार, केशवपुरम निवासी चर्चित भूमाफिया एवं गैंगस्टर गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ ऑपरेशन महाकाल के दौरान दुकान और फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर महाराजगंज जेल भेजा था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है। इसी बीच नेगी और केशवपुरम निवासी विवेक गुप्ता के बीच एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। 26 मार्च को नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेई की तहरीर पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप लगाया गया कि विवेक गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लॉट पर तोड़फोड़ की और जबरन कब्जा कर लिया। पुलिस विवेचना के दौरान मामले में रविकांत बाजपेई का नाम भी सामने आया और उसे भी आरोपी बनाया गया। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने और कई स्थानों पर तलाश करने का दावा करती रही। इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई, जिसमें रविकांत बाजपेई एक कार्यक्रम के दौरान औरैया जनपद के एक पुलिस अधिकारी को पटका पहनाकर सम्मानित करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर स्वयं आरोपी के फेसबुक अकाउंट से साझा की गई है। फोटो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि यदि आरोपी फरार है तो वह खुलेआम सार्वजनिक कार्यक्रमों में कैसे शामिल हो रहा है और पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकी। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि भूमि विवाद के मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर की भी जांच कराई जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:18 pm

फेसबुक लाइव में भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी:आत्महत्या की धमकी, ललितपुर में BJP कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज

ललितपुर में फेसबुक लाइव के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में भाजपा के एक कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भाजपा जिला मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर नई बस्ती निवासी भाजपा कार्यकर्ता संतोष नायक ने 25 जुलाई को फेसबुक लाइव किया था। आरोप है कि लाइव के दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला मंत्री ध्रुव राजा सहित अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही आत्महत्या करने की धमकी भी दी। पार्टी की छवि प्रभावित हो रही इस मामले में रविवार को भाजपा के जिला मंत्री ध्रुव राजा ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर संतोष नायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संतोष नायक लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से उनके और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मानहानिकारक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी आत्महत्या की धमकी देकर उन्हें और अन्य लोगों को मानसिक दबाव में लाने तथा ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि फेसबुक लाइव के दौरान आरोपी ने कहा, मेरी जीआईसी में नौकरी लगवा दो, नहीं तो वह जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी इस तरह की हरकतें पहले भी करता रहा है, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है और समाज में भ्रम का माहौल बन रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया- संतोष नायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:18 pm

मेरठ में युवक का शव फंदे पर मिला:पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड स्थित एकता पुरम में एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान एकता पुरम निवासी आशीष पीटर (19) पुत्र विक्रांत तिवारी के रूप में हुई है। घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कराने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। रविवार देर रात परिजनों ने आशीष को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की जांच पूरी होने के बाद शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घटनास्थल पर कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:18 pm

4 माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार:रावतपुर से अगवा किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से 4 महीने पहले अगवा हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी जयप्रकाश नगर निवासी किशन उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस रविवार को जेल भेज दिया। 24 मार्च को घर से लापता हुई थी किशोरी रावतपुर निवासी एक महिला ने 24 मार्च को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 16 साल की बेटी घर से लापता हो गई है। तहरीर में महिला ने जयप्रकाश नगर निवासी किशन पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि किशन ने बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया है। तहरीर के आधार पर रावतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस की कई टीमें लगातार शातिर की गिरफ्तारी के प्रयास मे बीते कई महीने से जुटी थी। सर्विलांस की मदद से भटिंडा में दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी किशन पंजाब के भटिंडा में छिपा है। रविवार को रावतपुर पुलिस की टीम ने भटिंडा के कैनाल कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी किशन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम के साथ ही वहां से लापता किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरी को भेजा वन स्टाप सेंटर रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद आरोपी किशन को जेल भेज दिया गया है। जबकि किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। सोमवार को किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जाएंगे। उसके बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:18 pm

बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन बना सांस्कृतिक मंच:'शो योर टैलेंट' में बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां, कारगिल के वीरों को किया नमन

कानपुर मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि शहर की कला और संस्कृति का नया केंद्र बनती जा रही है। रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे और युवा कलाकारों ने देशभक्ति से लबरेज प्रस्तुतियों से मेट्रो यात्रियों और दर्शकों का दिल जीत लिया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शाम को खास बनाया बाल कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने। शांतनु, शिवांश रावत, पूनम, बिथिका, तनुश्री और रायमा ने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान पर आधारित एक भावुक और प्रभावशाली नृत्य-नाटिका पेश की। इसके बाद सागरिका, अंकोलिका और दिव्या ने 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गाने पर जबर्दस्त ग्रुप डांस कर पूरे स्टेशन परिसर में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सीएसएफ प्रोडक्शन हाउस और रायमा डांस एकेडमी के सहयोग से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। दिव्यांशी, आयत कृष्ण, कृतिका, पूनम, तनुश्री सहित अन्य कलाकारों ने 'संदेशे आते हैं', 'ताल से ताल मिला', 'रंगीलो म्हारो ढोल ना' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसे गानों पर मनमोहक डांस किया। संगीत की महफिल में हिमेश कुमार और कमलेश कुमार ने 'सुनो ना संगमरमर' और 'लिखे जो खत तुझे' जैसे क्लासिक गानों की सुरीली प्रस्तुति देकर वहां से गुजर रहे मेट्रो यात्रियों को ठहरने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभा को उभारने के लिए 'शो योर टैलेंट' पहल शुरू की है। इसके तहत मेट्रो स्टेशनों पर डांस, सिंगिंग, बैंड परफॉर्मेंस, नुक्कड़ नाटक और स्केचिंग जैसी गतिविधियों के लिए जगह दी जा रही है। इसका मकसद न सिर्फ लोकल टैलेंट को बढ़ावा देना है, बल्कि मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को भी एक खुशनुमा और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:15 pm

युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 गिरफ्तार:प्रताड़ना और झूठे मुकदमों की धमकी से तंग आकर दी थी जान

मेरठ में एक युवक की आत्महत्या के मामले में लालकुर्ती थाना पुलिस ने उसकी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार को हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालकुर्ती क्षेत्र के 30 वर्षीय किशन ने 16 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के पिता राम सिंह ने 22 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि किशन को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच में पाया गया कि आरोपी किशन के साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट करते थे। विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां भी दी जाती थीं। पुलिस के अनुसार, लगातार प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण किशन ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के बमरारा गांव निवासी धुर्री उर्फ धूराम, दुर्गादीन उर्फ घसीटा, धर्मेंद्र कुमार, केसर रानी उर्फ कशरानी और जानकी शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:14 pm

कानपुर इस्कॉन में निकली बाल जगन्नाथ रथयात्रा:नन्हे बच्चों ने खींचे भगवान जगन्नाथ, बलराम, सुभद्रा के रथ

कानपुर शहर के मैनापुर स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में बच्चों की भक्ति और आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। इस्कॉन के चिल्ड्रन विंग 'गोपाल फन स्कूल' की ओर से विशेष बाल रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा देवी के रथ को खींचकर सेवा का पुण्य लाभ उठाया। फूलों और ध्वजों से सजा रथ, बाल कलाकारों ने बांधी समां बाल रथयात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए रथ को रंग-बिरंगे सुंदर फूलों, आकर्षक ध्वजों और बाल कलाकारों की झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया था। पूरे मंदिर परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान हरिनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं और बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बचपन से ही मिलेंगे संस्कार और नैतिक मूल्य यह विशेष बाल जगन्नाथ रथयात्रा तीसरी बार आयोजित की गई थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं से जोड़ना और उनमें शुरुआत से ही सेवा, भक्ति और नैतिक मूल्यों के संस्कार डालना है। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेम हरिनाम प्रभुजी ने बताया कि जब छोटे बच्चे भगवान की सेवा में आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं, तो यह उनके जीवन का सबसे पवित्र क्षण होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के भीतर स्वतः ही धार्मिक संस्कार और बड़ों के प्रति सेवा भाव विकसित होता है। बच्चों को मिला आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ने का मौका इस्कॉन कानपुर का यह प्रयास शहर के छोटे-छोटे बच्चों को अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने और भगवान की कृपा प्राप्त करने का एक सुंदर माध्यम बना। नन्हे हाथों से खिंचे गए इस रथ ने पूरे शहर में भक्ति और पॉजिटिव एनर्जी का संदेश फैलाया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:13 pm

पुलिस की सक्रियता से 3 दिन बाद मिला मासूम:100 से ज्यादा CCTV खंगाले, ट्रांसयमुना पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद

ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुआ नौ वर्षीय मासूम सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस्लाम नगर, टेडी बगिया निवासी गोपाल का नौ वर्षीय बेटा तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने मासूम की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस ने तीन दिनों तक सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी मदद का सहारा लिया। रविवार को पुलिस टीम ने नौ वर्षीय मासूम को हरीपर्वत क्षेत्र के रिंग रोड इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। ट्रांसयमुना पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों की सराहना की जा रही है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी टीम आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:13 pm

भतीजे के गंदे कमेंट्स से परेशान चाची ने की आत्महत्या:चाचा बोले- भतीजे ने पत्नी के थप्पड़ मारे; कैरेक्टर पर उंगली उठाता था

शाहजहांपुर में रविवार रात भतीजे के गंदे कमेंट्स से परेशान होकर चाची ने जहर खाकर जान दे दी। पति का आरोप है भतीजा मेरी पत्नी के कैरेक्टर पर उंगली उठाता था। गंदी बातें करता था। विरोध करने पर उसने आज लड़ाई की। मेरी पत्नी के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी। इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामला पुवायां थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मुकीमपुर गांव निवासी रामचंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह राजस्थान में प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी रूबी देवी (40) ने रविवार शाम करीब 4 बजे पुवायां स्थित जिंद बाबा के स्थान पर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पति का आरोप- भतीजा करता था गलत टिप्पणियां पति रामचंद्र का आरोप है भतीजा हितेश अवस्थी (25) मेरे घर से करीब 20 मीटर दूर रहता है। वह अक्सर मेरी पत्नी पर गलत टिप्पणी करता था। उसके चरित्र पर लांछन लगाता था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे भतीजे ने पत्नी से लड़ाई की। उसे दो थप्पड़ भी मारे। इसी घटना से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया। पति ने बताया- दो दिन पहले ही वह राजस्थान से घर लौटे थे। पत्नी ने उन्हें भतीजे की हरकतों की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि पहले भी शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी के रिश्तेदारों की ओर से दबाव बनाया जाता था। पुलिस बोली- तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई सीओ तिलहर प्रवीण मलिक ने बताया- शुरुआती जांच में महिला के आत्महत्या की जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने भतीजे पर महिला को बदनाम करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। पढ़िए पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:13 pm

छात्र आंदोलन जुड़े छात्र से अभद्रता का वीडियो वायरल:बरेली में कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल एक छात्र के साथ कथित अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद बरेली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रविवार शाम सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने गांधी उद्यान में कैंडल मार्च निकाला और गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी उज्ज्वल झा ने बताया कि फरीदपुर निवासी छात्र को उसके क्षेत्र में रोककर न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने को लेकर धमकाया भी गया। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, क्योंकि संविधान छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों में आक्रोश है। उज्ज्वल झा ने जानकारी दी कि छात्र संगठन के प्रतिनिधि पीड़ित छात्र से मिलने फरीदपुर जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर 37 दिनों तक चला आंदोलन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई थी। ऐसे में आंदोलन में भाग लेने वाले किसी भी छात्र के साथ अभद्रता या धमकी देना अस्वीकार्य है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:13 pm

चोरी का विरोध करने पर भाभी पर चाकू से हमला:मैनपुरी में युवक तीसरी मंजिल पर फंदे पर लटका, महिला PGI रेफर

मैनपुरी शहर में रविवार रात घर में चोरी का विरोध करने पर एक युवक ने भाभी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी छत पर बने कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड चुंगी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, किराना व्यापारी विशाल कुमार रविवार को अपनी दुकान पर थे। घर में उनकी पत्नी प्रज्ञा (25) और मां मौजूद थीं। दोपहर में विशाल की मां किसी काम से बाहर चली गई थीं। इसी दौरान विशाल का ममेरा भाई सनी (22), निवासी छिबरामऊ, जनपद कन्नौज, घर पहुंचा। आरोप है कि सनी ने कमरे में रखे लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर निकालने शुरू कर दिए। तभी प्रज्ञा ने उसे देख लिया और चोरी का विरोध किया। इस पर सनी ने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रज्ञा की गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रज्ञा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। वारदात के बाद सनी छत पर बने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब सास घर लौटीं तो उन्होंने प्रज्ञा को खून से लथपथ देखा और शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छत पर बने कमरे का दरवाजा खोलने पर सनी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया- युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान महिला के घायल होने की जानकारी मिली, जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:12 pm

ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी से ठगी:क्रेडिट कार्ड सर्विस डीएक्टिवेट कराने के नाम पर फाइल भेजी, ओपन करते ही ठगे ₹2.25 लाख

शहर के महाराज बाड़ा क्षेत्र में खरीदारी कर रहे ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी को क्रेडिट कार्ड की 'अनावश्यक सेवाएं' (अनवांटेड सर्विसेज) बंद कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ₹2,25,190 की चपत लगा दी। विकास अधिकारी उस वक्त अपने छोटे भाई की शादी की शॉपिंग में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजी। जैसे ही उन्होंने ने लिंक खोलकर क्लिक किया, ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का एक्सेस हासिल कर सवा दो लाख रुपए ठग लिए। घटना 01 जुलाई 2026 महाराज बाड़ा ग्वालियर की है। विकास अधिकारी ने अपने बैंक पहुंचकर डिटेल निकाली फिर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी। जहां से रविवार को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छोटे भाई की शादी की शॉपिंग के दौरान आया ठग का कॉल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव स्थित कर्मचारी आवास कॉलोनी निवासी अजय कुमार द्विवेदी पुत्र सुरेंद्र कुमार द्विवेदी दमोह जिले के हटा में 'ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी' के पद पर पदस्थ हैं। उनके छोटे भाई और अन्य परिजन ग्वालियर में रहते हैं। वे 15 जून को छुट्टी लेकर अपने भाई की शादी के सिलसिले में ग्वालियर आए हुए थे। 1 जुलाई को अजय द्विवेदी अपने परिवार के साथ महाराज बाड़ा पर शादी की खरीदारी कर रहे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि 'आपके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ऐप पर कुछ ऐसी सेवाएं चालू हैं जो आपके काम की नहीं हैं। यदि इन्हें तुरंत डीएक्टिवेट नहीं किया गया, तो आपके कार्ड से हर महीने भारी चार्जेस कटते रहेंगे।'ठग की बातों में आकर अजय, अनावश्यक सेवाएं बंद कराने के लिए तैयार हो गए। शातिर ठग ने उनके व्हाट्सएप पर एक अनधिकृत लिंक भेजी। खरीदारी की आपाधापी में अजय द्विवेदी ने लिंक ओपन कर उसमें दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दिया और फिर अपना मोबाइल जेब में रख लिया। शाम करीब 8 बजे जब उन्होंने शॉपिंग खत्म कर अपना मोबाइल देखा, तो उनके बैंक मैसेजेस देखकर होश उड़ गए। शातिर ठगों ने उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 4 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹2,25,190 पार कर दिए थे। ई-एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही साइबर जांच ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन की प्राथमिक जांच के बाद मामले में ई-एफआईआर दर्ज कर असल कायमी के लिए मामला विश्वविद्यालय थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 11:01 pm

ललितपुर में दो युवकों से मारपीट, एक का हाथ तोड़ा:दूसरे को बाइक पर बैठाकर ले गए, कई जगहों पर ले जाकर पीटा

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र में रविवार रात दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दबंगों ने अलग-अलग स्थानों पर दोनों युवकों पर हमला किया। एक युवक का हाथ टूट गया, जबकि दूसरे को जबरन बाइक पर बैठाकर कई स्थानों पर ले जाया गया और बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तुवन चौराहे पर युवक पर हमला घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी देवू तुवन चौराहे के पास जिलाधिकारी आवास मार्ग पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में देवू का एक हाथ टूट गया। दूसरे युवक को बाइक पर बैठाकर ले गए आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर कृष्णा नाम के एक अन्य युवक को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उसे बस स्टैंड, पठापुरा और रामनगर स्थित कचरा घर के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:45 pm

नौबस्ता पुलिस ने 3 बदमाशों का जुलूस निकाला:पब्लिक से कान पकड़कर बोले- अब अपराध और गुंडागर्दी नहीं करेंगे, भेजा जेल

कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को रविवार को अरेस्ट कर लिया। इलाके में भय खत्म करने के लिए पुलिस हिरासत में तीनों को जहां पर उनका पब्लिक के बीच में आतंक और भय था, उन्हीं मोहल्लों से करीब तीन किमी. लंबा जुलूस निकाला। इस दौरान तीनों आरोपी गिड़-गिड़ाते हुए अपराध न करने की कसम खाते रहे। परिवार पर किया था जानलेवा हमला, भागने से पहले पुलिस ने दबोचा नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सिमरा गांव में 24 जुलाई की रात गांव के सूरज, सर्वेश उर्फ बल्लू, कृष्णा व एक अन्य ने नीरज कुमार के घर पर धावा बोला था। आरोपितों ने ने धारदार हथियार से नीरज, उनकी पत्नी व बच्चों पर हमला किया। बचाने आईं मां को भी ईंट मार दी थी, जिससे उनका सिर फट गया था। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपित अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले थे। सूचना के बाद हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही थी। रविवार सुबह आरोपितों के शहर छोड़ने की जानकारी हुई, जिसके बाद नौबस्ता सर्विस रोड विराट नगर कट के पास से आरोपित सर्वेश, सूरज और कृष्णा कुरील को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सिमरा गांव में आंतक व भय खत्म करने के लिए तीनों को पैदल घुमाया गया। चौथे आरोपित को भी दबोच लिया गया, जो नाबालिग है। बालिगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:30 pm

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड:भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया; टांके में मिले चारों के शव

जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती ने बेटा-बेटी को पहले टांके में फेंका और फिर खुद ने भी कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने चारों को टांके से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती में पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला रामदवेरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे का है। भाई ने टांके में कूदते देखा तो शोर मचाया थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया- एक परिवार के 4 लोगों की मौत की सूचना के बाद पुलिस टीम लोहारकी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), पत्नी निरमा (28) और उनके बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। थानाधिकारी ने बताया- रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे पानी के टांके में कूदते हुए देखा। इस पर उसने शोर मचाया तो परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोग दौड़कर टांके के पास पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे। देवकिशन ने बताया- ग्रामीणों ने सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। एक टीम गांव में स्थित टांके का मुआयना किया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। … यह खबर भी पढ़ें परिवार के 4-लोगों ने पिया जहर, पति-पत्नी, बेटे की मौत:छोटे बेटे की हालत गंभीर, बीमारी को लेकर डिप्रेशन में थे करौली जिले में एक परिवार के 4 लोगों ने जहर पी लिया। इससे पति-पत्नी और बड़े बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की सपोटरा उपखंड क्षेत्र के बालोती गांव की है। छोटे बेटे के बीमारी को लेकर परिवार डिप्रेशन में था। (पढ़ें पूरी खबर)

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:28 pm

फर्जीवाड़े की नींव पर टिका स्मार्ट सिटी अस्पताल सील:न डॉक्टर मिले, न स्टाफ की डिग्री, हाइवा कांड आरोपी के अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

नरसिंहपुर के चर्चित हाइवा हत्याकांड में अस्पताल संचालक डॉ. अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त जांच में अस्पताल में बिना पंजीकृत डॉक्टर, फर्जी नर्सिंग स्टाफ, अवैध फार्मेसी और कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर भवन को सील कर दिया गया। नरसिंहपुर के चर्चित हाइवा हत्याकांड में अस्पताल संचालक डॉ. अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन हरकत में आया। रविवार को स्वास्थ्य, राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्मार्ट सिटी अस्पताल में छापा मारकर जांच की, जिसमें चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर नियमों के उल्लंघन सामने आए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी के अनुसार, जांच के दौरान अस्पताल में कोई भी डिग्रीधारी या पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ भी निर्धारित योग्यता और पंजीकरण के बिना मरीजों का उपचार कर रहा था। वहीं, फार्मेसी का संचालन भी नियमानुसार नहीं पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में कार्यरत तकनीशियन आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते थे। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जिम्मेदार चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। संयुक्त जांच के दौरान भवन और सुरक्षा व्यवस्थाओं में भी गंभीर खामियां मिलीं। अस्पताल की फायर एनओसी और लिफ्ट सुरक्षा प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। नगर निगम और राजस्व विभाग की जांच में भवन अनुज्ञा से जुड़े दस्तावेजों में भी अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने इमारत को सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित माना। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करते हुए भवन को सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों को सुरक्षित उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने पंचनामा तैयार कर अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अस्पताल से संबंधित सभी वैध दस्तावेज निर्धारित समय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:18 pm

जोधपुर में 2 तस्करों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार:दो आरोपियों के पास मिला अफीम और गांजा; 13 बदमाश भी पकड़े

जोधपुर के महामंदिर थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें क्राइम करने की फिराक में घूम रहे 13 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं एनडीपीएस एक्ट में दो और संगठित गिरोह के ठिकानों पर दबिश देकर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके पास से 23 हजार 350 रुपए भी जब्त किए। आरोपियों से मिला अफीम और गांजा जोधपुर पूर्व के उपायुक्त मनीष चौधरी ने बताया- इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। एडीसीपी पूर्व नरेंद्र सिंह देवड़ा और एसीपी पूर्व प्रतीक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। साथ ही गश्त भी करवाई गई। इस दौरान 2 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए गए। 1 मामला संगठित अपराध के तहत दर्ज कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया- एक बदमाश विकास के पास से 7.2 ग्राम अफीम का दूध और अमराज के पास से 320 ग्राम गांजा मिला है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही जाकीर, दिलीप सिंह, शेर मोहम्मद और अरुण को भी संगठित क्राइम की कार्रवाई में गिरफ्तार कर इनसे 23 हजार 350 रुपए जब्त किए गए। अपराध की फिराक में घूम रहे, 13 गिरफ्तार पूर्व उपायुक्त मनीष चौधरी ने बताया- अपराध की फिराक में घूम रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बंटी, नितीन, मोहनलाल, शेफ खान, बबलू, पिंटू सिंह, रईस, रसीद, वेकेटेश, फकरूदीन, मनोहर सिंह, बंटी और विसनाराम को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, एसआई मनोज कुमार और गोविंदराम, एएसआई मनीराम, हेड कॉन्स्टेबल भंवरलाल, कॉन्स्टेबल बंशीलाल, गोपाल, मुकेश, सुरेंद्र, हनुमाराम, अमन, महिला कॉन्स्टेबल प्रमिला और कॉन्स्टेबल सुरेश मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:16 pm

भोपाल से 10 हजार का इनामी बदमाश काला ईरानी गिरफ्तार:सात राज्यों में दर्ज हैं 35 से ज्यादा मामले, पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ शुरू की

भोपाल के थाना निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी और वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मध्यप्रदेश समेत सात राज्यों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों के 35 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर निशातपुरा क्षेत्र के ईरानी डेरा और अमन कॉलोनी में सक्रिय आदतन अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ निशातपुरा थाने में प्रकरण दर्ज होने के साथ स्थायी वारंट भी लंबित था। ईरानी गिरोह बनाकर देता था वारदातों को अंजाम पुलिस के मुताबिक, नजफ ईरानी (41) निवासी मुरली नगर, करोंद, भोपाल, ईरानी समाज के कुछ लोगों के साथ मिलकर संगठित गिरोह संचालित करता था। यह गिरोह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में हाथ की सफाई से जेवर और नकदी चोरी करने, धोखाधड़ी तथा अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। सात राज्यों में फैला है आपराधिक रिकॉर्ड प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में 35 से अधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इनमें चोरी, लूट, धोखाधड़ी, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस आरोपी का विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड जुटा रही है और उसकी गिरफ्तारी की सूचना संबंधित राज्यों की पुलिस को भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में उसके अंतरराज्यीय नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:12 pm

डिवाइडर पार कर कार से टकराई स्कॉर्पियो,3 भाइयों की मौत:हापुड़ में 7 लोग घायल, पशु बचाने के कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित हुई

हापुड़ में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। जिससे सामने से आ रही अर्टिगा कार से आमने-सामने टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 3 लोगों की ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे, जो बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे। इनमें में 3 सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गढ़ पहुंचाया। जहां पर घायलों का प्राथमिक इलाज करके मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पशु को बचाने की कोशिश में हुआ। बारात में जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मुस्तफाबाद से कुछ युवक स्कॉर्पियो कार से बिजनौर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अचानक एक पशु वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर स्कॉर्पियो से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले पशु से टकराई और फिर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई। उसी समय संभल की ओर से हापुड़ आ रही अर्टिगा कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। सभी दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी थे और बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें आसीफ, सलमान, शोएब, फैज़ान और इमरान सहित अन्य लोग सवार थे। वहीं दूसरी ओर, अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे, जो बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे। इनमें अबरार (48), इस्तेखार, अफजाल (35), सरफराज (40), शाहबाज और जुबैर शामिल थे। हादसे में अबरार, अफजाल और सरफराज की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक तीनों आपस में सगे भाई थे। 3 की मौके पर मौत, सात घायल हादसे में बिजनौर निवासी सरफराज और अफजाल तथा दिल्ली निवासी अबरार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस्तखार, अफरार, शाहबाज, जुबैर, सरताज सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल, मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया। आसपास कीचड़ होने की वजह से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भागकर आए। जैसे-तैसे आव्यान को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:10 pm

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' बाइक रैली में संदेश:मध्य प्रदेश पुलिस का जन-जागरूकता अभियान, शहर में गूंजा 'से नो टू ड्रग्स, यस टू लाइफ'

मध्य प्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के तहत रविवार को इंदौर में नारकोटिक्स विंग द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। 150 से अधिक बाइक राइडर्स की सहभागिता वाली इस रैली ने पूरे शहर में नशामुक्ति का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ पलासिया स्थित नारकोटिक्स विंग कार्यालय से हुआ। इस अवसर पर डीआईजी श्रीकुमार परितकर, डीएसपी संतोष हाड़ा, एएसपी एस्टेला सुलिया और एसआई अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त इंदौर, नशामुक्त मध्य प्रदेश और नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ भी ली। इस अभियान में इंदौर की प्रमुख राइडिंग कम्युनिटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में रिबॉर्न बाइकर्स, रॉयल एनफील्ड ट्राइब कम्युनिटी, मस्केटियर्स राइडर्स, महू राइडर्स क्लब एसोसिएशन, इंदौर राइडर्स क्लब और इंडी बाइकर्स क्लब सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। रैली पलासिया से शुरू होकर शिवाजी वाटिका, एमवाय अस्पताल, आरएनटी मार्ग, रीगल चौराहा, राजवाड़ा, टीआई मॉल और आदर्श रोड होते हुए पुनः नारकोटिक्स विंग कार्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में राइडर्स ने Say No To Drugs – Yes To Life और नशे से दूरी है जरूरी जैसे संदेशों के जरिए हजारों नागरिकों को जागरूक किया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली का स्वागत कर अभियान का समर्थन भी किया। सभी राइडिंग कम्युनिटियां एक मंच पर आईं आयोजन की खास बात यह रही कि इंदौर की लगभग सभी प्रमुख राइडिंग कम्युनिटियां सामाजिक सरोकार के इस अभियान में एक मंच पर नजर आईं। इससे यह संदेश भी गया कि समाजहित के मुद्दों पर शहर की युवा शक्ति पूरी तरह एकजुट है। समापन समारोह में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किए गए। साथ ही पुश-अप्स प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राइडर्स को सम्मानित किया गया। रॉयल एनफील्ड ट्राइब कम्युनिटी की ओर से प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और आकर्षक गुडीज़ भी वितरित किए गए। एसआई अजय कुमार शर्मा ने कहा कि बाइकिंग केवल शौक नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। आयोजन के अंत में सभी अधिकारियों और राइडिंग क्लबों ने भविष्य में भी मध्य प्रदेश पुलिस के जनहित और सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया। आयोजकों ने कहा कि इंदौर से शुरू हुई यह मुहिम नशामुक्त मध्य प्रदेश और नशामुक्त भारत के जनआंदोलन को और मजबूत करेगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:08 pm

पलवल में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:नूंह का रहने वाला; पुलिस को देख भागने का प्रयास किया

पलवल में होडल की सीआईए स्टाफ टीम ने चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 13.56 ग्राम अवैध हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुन्हाना मोड़ (होडल) के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला नूंह के बिछोर गांव निवासी अकरम उर्फ वासिम, जो अवैध नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है, पुन्हाना रोड पर धान मिल के पास हेरोइन बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस को देख भागने का प्रयास किया सूचना मिलते ही सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। धान मिल के पास हीरो स्प्लेंडर बाइक पर बैठे उक्त शख्स ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम उर्फ वासिम, निवासी बिछोर गांव बताया। पॉलीथिन पाउच में छुपा रखी थी अवैध हेरोइन मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ जगबीर सिंह की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से पॉलीथिन पाउच में रखी 13.56 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ होडल थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:04 pm

गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीडबोट टकराने से युवक की मौत:8 लोग घायल, 2 दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे

गोरखपुर के नौका विहार रामगढ़ ताल में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो बोट आपस में टकरा गईं। उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 घायल है। पांच घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 भर्ती हैं। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा के पीपरा गांव निवासी लखमुद्दीन (21) के रूप हुई है। घायल कयामुद्दीन अंसारी (25) कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में अजीज नगर के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे। घटना स्पीट बोटिंग के दौरान हुई। बोट पलटने से लोग पानी में डूबने लगे पुलिस के अनुसार, बोट पर 8 लोग बैठे थे। बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर जा रही थी। तभी दूसरी बोट सवारी लेकर प्लेटफॉर्म पर लौट रही थी। इसी बीच दोनों बोट की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे जाने वाली बोट बेकाबू होकर पलट गई। बोट पलटते ही उसमें बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग पानी में गिरकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नौका विहार चौकी इंचार्ज ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। सभी लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लखमुद्दीन, कयामुद्दीन अंसारी और एक बच्चे हमजा, एक युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कयामुद्दीन की हालत गंभीर बनी है इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। कयामुद्दीन और बच्चे हमजा का इलाज जारी है। कयामुद्दीन के कंधे में और हमजा के सिर में चोट आई है। एक अन्य युवक के हाथ में चोट लगी है। हादसे की जानकारी मिलते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना वाली जगह का निरीक्षण किया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों बोट की टक्कर को हादसा माना जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नौका संचालन में कहीं सुरक्षा मानकों पर लापरवाही तो नहीं हुई। हादसे के बाद रामगढ़झील नौका विहार की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बोट चालक पकड़े गए, अब सूर्यास्त के बाद नाव नहीं चलेंगी दोनों बोट के चालक को पुलिस ने पकड़ा है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म संचालकों पर FIR दर्ज की जाएगी। संचालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के जेई केस दर्ज करने के लिए तहरीर देंगे। पुलिस के मुताबिक, अब कोई भी नाव सूर्यास्त के बाद नहीं चलेगी। मई महीने में आपदा विभाग की ओर से भी यह सुझाव दिया गया था, लेकिन GDA की ओर से रात 9 बजे तक का समय मान्य था।GDA के ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। रामगढ़ ताल में अब नावों के संचालन को लेकर जिओ फेंसिंग की जाएगी। डीएम दीपक मीणा ने कहा- घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस प्रिंसिपल: मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया। आसपास कीचड़ होने की वजह से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भागकर आए। जैसे-तैसे आव्यान को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 10:01 pm

कारगिल विजय दिवस- इंदौर में शहीदों को दी श्रद्धांजलि:भारतीय विरासत के संरक्षण पर एक्सपर्ट्स ने रखे विचार; डॉक्यूमेंट्री ने किया भावुक

इंदौर में कारगिल विजय दिवस पर रविवार को टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स ने एक प्रेरणादायी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम, ढक्कन वाला कुआं में हुए कार्यक्रम में सेना के शौर्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की रणनीतिक दिशा और डिजिटल युग में भारतीय विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, चिकित्सक, शिक्षाविद, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। शुरुआत भारत माता और कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों और ओजपूर्ण काव्य पाठ ने पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के सम्मान में खड़े होकर उनका अभिवादन किया। हार्मोन रोग विशेषज्ञ एवं टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स के संस्थापक डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें इस वर्ष 26 जनवरी को डॉ. संदीप जुल्का और उनकी टीम की कारगिल यात्रा के दौरान भारतीय सेना के जवानों के साथ बिताए गए प्रेरणादायी पलों को दर्शाया गया। सीमाओं पर तैनात सैनिकों के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को दर्शाती इस फिल्म ने दर्शकों को भावुक कर दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहींकार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल यादवेंद्र जादौन ने ‘भारत की रणनीतिक दिशा, एक परिप्रेक्ष्य’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कारगिल युद्ध के अनुभव, आधुनिक युद्ध तकनीक, ऑपरेशन सिंदूर, भारत की रक्षा तैयारियों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में देश की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का भी दायित्व है। डॉ. संध्या चौकसे ने ‘डिजिटल युग में भारतीय विरासत : अतीत का संरक्षण और भविष्य का निर्माण’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसी तकनीकों के माध्यम से भारतीय इतिहास, संस्कृति और वीर गाथाओं को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसरडॉ. संदीप जुल्का ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य विजय का उत्सव नहीं, बल्कि उन अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनकी वजह से देश सुरक्षित है। उन्होंने युवाओं से इतिहास के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स समाज में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार ऐसे आयोजन करती रही है। इस कार्यक्रम में ज्ञान, प्रेरणा, संवेदना और राष्ट्रभक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग इससे पहले सुबह आयोजित विशेष देशभक्ति कार्यक्रम में सिक्का स्कूल, डीपीएस इंदौर, लॉरेल्स इंटरनेशनल स्कूल, मां उमिया गर्ल्स स्कूल, एक्रोपोलिस कॉलेज, एलएनसीटी कॉलेज, एनसीसी, बीएसएफ बैंड और शिशुकुंज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन भी इस आयोजन से जुड़े और कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:59 pm

अवैध बजरी से भरे डंपर और ट्रैक्टर जब्त:बिना नंबर के वाहन जब्त; दोनों के ड्राइवर गिरफ्तार

उदयपुर में अवैध बजरी से भरे एक डंपर और एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया। साथ ही दोनों वाहनों के ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। अवैध बजरी परिवहन और खनन के खिलाफ सायरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया- जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध बजरी परिवहन और अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सायरा थाना क्षेत्र के कोविया रोड पर ढीकोड़ा में कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे डंपर को रोककर जांच की। पुलिस ने डंपर ड्राइवर ढोलाराम पुत्र हमेरा निवासी गाडरिया बेकरिया को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया। बिना नंबर के ट्रैक्टर को पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार वहीं, दूसरी कार्रवाई में ढोल चौकी प्रभारी एएसआई शंभू सिंह की टीम ने नांदेशमा क्षेत्र के तिरोल में अवैध बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रेक्टर को पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कालू पुत्र चंद्रा बसलिया को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सायरा थाने पर खड़ा करवाकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही अवैध बजरी के संबंध में खनन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया- क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:58 pm

चंडीगढ़ PGI में छठी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग:गंभीर हालत में ICU में भर्ती, सर्जरी के लिए पैस ना होने से परेशान था

चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रविवार को एडवांस ट्रॉमा सेंटर की छठी मंजिल से 58 वर्षीय मरीज ने छलांग लगा दी। घटना के बाद पीजीआई परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मरीज को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल मरीज की पहचान मेजर सिंह (65) के रूप में हुई है। वह न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती था। बताया जा रहा है कि उसे आगे की सर्जरी के लिए एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में शिफ्ट किया जाना था। सर्जरी के खर्च को लेकर तनाव में था मरीज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेजर सिंह बीमारी के इलाज और सर्जरी के संभावित खर्च को लेकर मानसिक तनाव में था। सूत्रों के अनुसार, उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार को उसने एडवांस ट्रॉमा सेंटर की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे दोबारा ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बयान देने की स्थिति में नहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, डॉक्टरों और मरीज के परिजनों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, मेजर सिंह की हालत गंभीर है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:58 pm

बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष ने जेन-जी के साथ देखी मूवी-शेरशाह:कारगिल दिवस पर आयोजन; जेन-जी विद मोदी-जी के लगे नारे

पेपरलीक को लेकर जंतर-मंतर पर जेन-जी के प्रदर्शन के बाद अब बीजेपी इन्हें साधने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कारगिल दिवस के मौके पर रविवार को बीजेपी युवा मोर्चा ने परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बहुचर्चित राष्ट्रभक्ति फिल्म 'शेरशाह' के सामूहिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने जेन-जी के साथ यह फिल्म देखी। फिल्म के प्रदर्शन से पहले शहीद विक्रम बत्रा के चित्र पर पुष्पांजलि और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर 'जेन-जी विद मोदी-जी' के नारे भी लगे। फिल्म के दौरान युवाओं ने देशभक्ति गानों पर डांस भी किया। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके साथ ही जेन-जी विद मोदी-जी के भी नारे लगाए गए। मोदी सरकार युवाओं के साथ बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा- केंद्र सरकार लगातार युवाओं के हित में काम कर रही हैं। पेपरलीक को लेकर सरकार ने जेन-जी की भावनाओं का सम्मान किया है और पेपरलीक रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार सोमवार को सदन में पेपरलीक पर ओर अधिक सख्त कानून बनाने के लिए बिल पेश करने वाली हैं। हमारी कोशिश है कि आज का जेन-जी रियल हीरो के बारे में जाने। ऐसे महापुरुषों की उसे जानकारी हो, जिन्होंने अपना सबकुछ देश पर कुर्बान कर दिया हो। कारगिल दिवस पर हमने इसी तरह के एक रियल हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह जेन-जी के साथ देखी। इससे उन्हें इस रियल हीरों की जानकारी हो और वह भी अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपना सके।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:58 pm

सिंधी समाज के कार्यक्रम में पहले बजेगा छत्तीसगढ़ी राजगीत:90 पंचायत के मुखियाओं ने लिया फैसला, अध्यक्ष बोले- धर्मांतरण-लव जिहाद रोकने पर रहेगा जोर

छत्तीसगढ़ पूज्य सिंधी पंचायत के प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद में समाज से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। कार्यक्रम में प्रदेश की करीब 90 पंचायतों के मुखिया और लगभग 600 मेंबर शामिल हुए। चर्चा में तय किया गया कि अब सिंधी समाज के हर बड़े कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी राजगीत 'अरपा पैरी के धार' से होगी। वहीं समाज में धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने और ठोस योजना बनाने पर भी सहमति बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा मौजूद रहे। शुरुआत भगवान झूलेलाल की आरती और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्थानीय पंचायतें होती हैं। उन्होंने सिंधी समाज को सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित समाज बताते हुए उम्मीद जताई कि मुखी संवाद से समाज के विकास के लिए नई कार्ययोजना बनेगी। महिला विंग और युवा विंग होगा अनिवार्य पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी और प्रवक्ता गौरव मंधानी ने बताया कि प्रदेश में कुल 128 सिंधी पंचायतें धर्म, संस्कृति और भाषा के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। संवाद में युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, समाज की एकता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। सभी पंचायतों में महिला विंग और युवा विंग को अनिवार्य बनाने का सुझाव भी सामने आया। दरयानी ने बताया कि धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों को रोकने के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है। इस विषय पर अलग-अलग पंचायतों से सुझाव लिए गए, जिन्हें आगे लागू करने की बात कही गई। सामाजिक कार्यों की दी गई जानकारी अमित चिमनानी ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए चल रहे सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही समाज के लिए एक भव्य भवन, छात्रावास और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं पर भी काम करने पर जोर दिया गया। समाज में महिला विंग अकेली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दे रही है। किशोरियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी जा रही है। वहीं सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक फिल्म फेस्टिवल और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। मुखी संवाद में बिलासपुर के विनोद मेघानी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष योजनाएं बनाने की जरूरत बताई। समाजसेवी प्रकाश ग्वालानी ने कहा कि समाज को किसी भी हालत में बंटने नहीं देना चाहिए और मतभेद बातचीत से दूर करने चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेशभर के कई मुखी, पदाधिकारी और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में महासचिव बलराम आहूजा ने आभार व्यक्त किया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:54 pm

चंद्रशेखर बोले- अपने हक के लिए सरकार बदलने का समय:दतिया में कहा- गरीब, वंचितों को उनके अधिकार नहीं दिए; समानता की बात पर जोर

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' रविवार को बसई पहुंचे। यहां उन्होंने वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में चंद्रशेखर आज़ाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक बराबरी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोगों से अपने अधिकारों के लिए मतदान करने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को अपने बच्चों के भविष्य, बेहतर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, स्कूल, विश्वविद्यालय और रोजगार के अवसरों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक सत्ता में रहने वालों ने गरीबों और वंचित वर्गों को उनका अधिकार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पैसे, शराब और गाड़ियों के लालच से बचकर स्वाभिमान और सम्मान के लिए मतदान करें। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को सम्मानजनक जीवन देने के लिए संघर्ष किया और अब जनता को अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी। उन्होंने समर्थकों से 30 जुलाई को मतदान के दौरान आजाद समाज पार्टी के 'केटली' चुनाव चिन्ह का बटन दबाने की अपील करते हुए कहा कि इससे हक-अधिकार की लड़ाई मजबूत होगी। उन्होंने अपने संबोधन का समापन जय भीम, जय भारत, जय संविधान और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ किया। बसई के बाद उन्होंने उदगुवा गांव में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:42 pm

गोंडा में सपा संस्थापक सदस्य प्रमोद पांडे का निधन:मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगी रहे, 1985 में लोकदल प्रत्याशी के रूप में लड़ा था विधानसभा चुनाव

गोंडा में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता प्रमोद कुमार पांडे का रविवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे गौरा विधानसभा क्षेत्र के बगदर स्टेट के निवासी थे। प्रमोद पांडे को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का करीबी सहयोगी माना जाता था। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने उनके निधन को गोंडा जनपद और समाजवादी आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। प्रमोद कुमार पांडे समाजवादी विचारधारा से लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने वर्ष 1985 में लोकदल के प्रत्याशी के तौर पर गोंडा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2015 में छपिया ब्लॉक की चारु सीट से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ा था। राजनीति के साथ-साथ, वे एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और नोटरी के रूप में भी जाने जाते थे। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उन्हें क्षेत्र में काफी सम्मान प्राप्त था। उनके निधन पर गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी सहित समाजवादी पार्टी के नेताओं, अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:36 pm

करनाल में शिक्षा मंत्री का विपक्ष पर हमला:बोले- आंदोलन को भटकाने की हुई कोशिश, नई शिक्षा नीति का असर अब दिखेगा

करनाल के गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित सम्मान सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे लेक्चररों के बीच शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए, जहां उनकी मांगों और मुद्दों को विस्तार से सुना गया। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है और जल्द समाधान की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। हरियाणा लेक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मंच से शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश और देश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। लेक्चररों की समस्याओं पर सरकार गंभीर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इस सम्मेलन में हरियाणा के हजारों लेक्चरर पहुंचे हैं और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से सरकार को अवगत कराया है। सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है और प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक बिना किसी बाधा के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें, यह सरकार की प्राथमिकता है। युवा आंदोलन पर विपक्ष को घेरा युवा आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उठे सवालों पर महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल पूरे मामले को केवल राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं। आंदोलन का मकसद छात्रों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए था, न कि सरकार पर दबाव बनाना। उन्होंने कहा कि जब यह महसूस हुआ कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें इस आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं और युवाओं को गुमराह किया जा सकता है, तब बड़ा फैसला लिया गया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे राजनीतिक जीत या हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोकतंत्र का गला घोंटा गया था और विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला गया था। इसके अलावा नसबंदी अभियान का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनसंख्या को देश की ताकत के रूप में देखा है, न कि बोझ के रूप में। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के बदलाव पर टिप्पणी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार प्रहलाद जोशी को दिए जाने पर महिपाल ढांडा ने कहा कि वे एक अनुभवी मंत्री हैं और इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के अनुभव पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि परीक्षाएं किसी मंत्री द्वारा नहीं बल्कि संबंधित एजेंसियों द्वारा कराई जाती हैं, ऐसे में हर घटना के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। आंदोलन को भटकाने की कोशिश का आरोप शिक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग छात्रों के आंदोलन की आड़ में देश का माहौल खराब करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने ऐसे लोगों की पहचान की है जो पेशेवर तरीके से आंदोलन को हिंसक दिशा देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बयान का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी माना था कि आंदोलन गलत दिशा में जा रहा था और घटनाओं की निंदा की थी। एसआईआर से चुनाव प्रक्रिया होगी पारदर्शी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह जरूरी है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम उसमें शामिल न हो। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से फर्जी वोटों पर रोक लगेगी और चुनाव प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी। नई शिक्षा नीति लागू, अब दिखेगा असर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक इसे पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा था, जिसे पूरा कर लिया गया है। अब इसका असर धीरे-धीरे शिक्षा व्यवस्था में दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। शिक्षकों के सम्मान से बढ़ेगा मनोबल कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षकों ने भी सरकार के सामने अपनी समस्याएं रखीं और उम्मीद जताई कि जल्द समाधान होगा। सम्मेलन में सम्मानित किए गए शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उनका मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कुल मिलाकर यह सम्मेलन शिक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी का भी मंच बना, जहां एक ओर शिक्षकों को राहत का भरोसा मिला, वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:34 pm

मथुरा में पशुओं से भरा कंटेनर पलटा:100 से अधिक भैंस के बच्चों की मौत, चालक-परिचालक फरार

मथुरा के नंदगांव क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे पशुधन से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 100 से अधिक भैंस के बच्चों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 पशुओं को सुरक्षित बचाया गया। दुर्घटना के कारण कामां रोड पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस, पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार कंटेनर का केडी स्कूल के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कंटेनर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर में क्षमता से अधिक, लगभग 200 से ज्यादा भैंस के बच्चे भरे हुए थे। कंटेनर पलटने से बड़ी संख्या में पशु उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कई अन्य पशु गंभीर रूप से घायल भी हुए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद करीब 50 भैंस के बच्चों को जीवित बाहर निकाला जा सका। पशुपालन विभाग की टीम ने घायल पशुओं का मौके पर ही उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल पशुओं को आगे की चिकित्सा के लिए भेजा गया। मृत पशुओं को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। दुर्घटना के कारण कंटेनर सड़क पर ही पलटा रहा, जिससे कामां रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग एक घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया गया और मार्ग को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कंटेनर तेज रफ्तार में था। उनका यह भी दावा है कि चालक के केबिन से खाली बीयर की बोतलें मिली हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं की है। हादसे के तुरंत बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:32 pm

कांग्रेस का NEET छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च:बड़वानी में न्याय की मांग, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

बड़वानी में नीट (NEET) परीक्षा प्रकरण को लेकर छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने रविवार रात कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान न्याय की मांग बुलंद की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कोर्ट चौराहा से हाथों में तिरंगा लेकर रैली प्रारंभ की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंची। पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कारंजा चौराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। यहां नीट परीक्षा प्रकरण के बाद दिवंगत हुए छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। इस दौरान दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, बड़वानी विधायक राजन मंडलोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्च के दौरान छात्रों को न्याय दो, पेपर लीक बंद करो और छात्रों के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में जैसे नारों से शहर गूंजता रहा। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की मौजूदगी में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कैंडल मार्च की अन्य तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:30 pm

केशव मौर्या बोले- यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार:प्रयागराज में कहा यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित, प्रतिमाओं का अनावरण किया

प्रयागराज आए डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि सपा फर्जी पीडीए की बात करती है और सत्ता के लिए बेकरार है, लेकिन 2027 में हर हाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। केशव मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। सोरांव मेरी कर्मभूमि है। मैं आऊं या न आऊं, मैं हमेशा आपके बीच में हूं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां की जनता ने हर विधानसभा में 50 हजार से अधिक वोटों से मुझे सांसद बनाया। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। युवाओं, महिलाओं और किसानों की कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होता था। सपा सरकार में विकास के लिए आने वाला पैसा सैफई महोत्सव में उड़ा दिया जाता था। तब 8 घंटे बिजली मिलती थी, आज भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली मिल रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 में सोरांव, फाफामऊ और फूलपुर हमने जीते थे, लेकिन हंडिया और प्रतापपुर हार गए थे। 2027 में प्रयागराज की पांचों विधानसभा सीटें जीतनी हैं। यूपी में कानून का राज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौया ने कहा कि यूपी में कानून का राज स्थापित है, बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है गरीब को अमीर बनाना, किसान की आमदनी बढ़ाना, युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कहा कि पीएम ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रयागराज व आसपास की सड़कें चमचमा रही है। घरों में बिजली की सुविधा है, खाने के लिए राशन उपलब्ध है, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में अच्छी व्यवस्था है। प्रतिमाओं का अनावरण किया डिप्टी सीएम ने रविवार को तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की लाट का अनावरण किया। केशव मौर्या ने परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की।चौपाल कार्यक्रम में दो बच्चो का अन्नप्राशन तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में 3 करोड़ गरीब महिलाएं रोजगार से जुड़कर लखपति दीदी बन गई हैं। जल्द ही महिला क्रेडिट कार्ड उद्यमी योजना आने वाली है, जिसके माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को 20 हजार रूपये तक का पैसा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:29 pm

अनूपपुर में आकाशीय बिजली से दो की मौत:खेत में महिला, बकरी चरा रहे अधेड़ की जान गई; 10 मवेशी भी मरे

अनूपपुर जिले के कोतमा और बिजुरी थाना क्षेत्रों में रविवार दोपहर से शाम तक हुई भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 10 मवेशी भी मारे गए। बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत उमरदा के पकरिया गांव में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में धान रोपाई कर रही एक महिला की जान चली गई। इसी घटना में एक ही परिवार की दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों के अनुसार, पुनिया साहू (संतोष साहू की पत्नी), मुनी बाई और सुनीता साहू बारिश के दौरान खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुनिया साहू को मृत घोषित कर दिया। मुनी बाई और सुनीता साहू का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधेड़ के मवेशी भी चपेट में आए कोतमा थाना क्षेत्र के पथरोड़ी गांव में राइस मिल के पास बकरी चराने गए 45 वर्षीय मोतीलाल यादव (पिता नानबाबू, निवासी छुलहा) की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि मोतीलाल अपनी बकरियों को चराने पास के राइस मिल के पास अपने खेत में गए थे। बारिश शुरू होने पर वे वर्षा से बचने के लिए एक अस्थायी झोपड़ी में छिप गए, लेकिन इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिलाओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में चल रहा है। मवेशियों की मौत की जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग द्वारा पंचनामा सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:26 pm

बांदा में किसान की तालाब में डूबकर मौत:मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान हादसा, परिवार में पसरा मातम

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव में रविवार को एक 65 वर्षीय किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किसान रामबहोरी मवेशियों को पानी पिलाने के लिए तालाब पर गए थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतक के पुत्र उमेश ने बताया कि उनके पिता रामबहोरी रविवार को मवेशियों को चराने और पानी पिलाने के लिए खेत गए थे। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर ग्राम सभा के तालाब पर मवेशियों को पानी पिलाते समय उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह गहरे पानी में डूब गए। पास के खेत में मौजूद पड़ोसी राजू ने यह घटना देखी। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर रामबहोरी की तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, मृतक रामबहोरी के पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। इनमें से दो पुत्र अविवाहित हैं। उनकी पत्नी संपत का दो वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था। रामबहोरी सात बीघा जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किसान की गहरे तालाब में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:26 pm

फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी पर अरबों की ठगी का आरोप:10 राज्यों के इन्वेस्टरों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव; कहा- कुलजीत भाटिया ने इन्वेस्ट कराया

फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म 'लॉन्ग एशिया' के जरिए ठगी का आरोप लगाते हुए देश के 10 राज्यों से आए 100 से ज्यादा इन्वेस्टर रविवार को डोंगरगढ़ पहुंचे। इन्वेस्टरों ने रेलवे चौक स्थित वैसलियन चर्च के पास मकान का घेराव किया। उनका आरोप है कि इस नेटवर्क के तार डोंगरगढ़ से जुड़े हैं। इन्वेस्टरों का आरोप है कि कुलजीत सिंह भाटिया ने ऑनलाइन जूम मीटिंग, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से फॉरेक्स ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में अच्छा रिटर्न मिलने से लोगों का भरोसा बढ़ा। कई इन्वेस्टरों ने अपनी जमा पूंजी के साथ कर्ज लेकर भी इन्वेस्टमेंट किया। उनका दावा है कि फरवरी 2026 से प्लेटफॉर्म ने टेक्निकल इश्यू का हवाला देकर विथड्रॉल बंद कर दिया। इसके बाद पैसा फंस गया और पेमेंट्स मिलना बंद हो गया। आरोप है कि इस नेटवर्क में कुलजीत समेत 5 लोग शामिल हैं और देशभर के एक लाख से ज्यादा इन्वेस्टर प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि फंसी हुई रकम अरबों रुपए तक पहुंच गई है। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- इन्वेस्टरों ने की निष्पक्ष जांच की मांग नागपुर के इन्वेस्टर रविशंकर बाघ ने आरोप लगाया कि कुलजीत सिंह भाटिया, जोगेंद्र वर्मा और अभय कुनले समेत कुछ लोगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराया। उन्होंने कहा कि प्रभावित इन्वेस्टर राजनांदगांव एसपी और रेंज आईजी से मिलकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। एक बार भी पैसे विथड्रॉल नहीं किया पीड़ित कुटरजन मिर्जी ने बताया कि मैंने साढ़े 8 लाख रुपए इन्वेस्ट किया है, लेकिन एक बार भी पैसे विथड्रॉल नहीं किया था। मैं मेरे लीडर पंडू और गंगाधर के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा था। भीड़ जुटी, पुलिस ने संभाली स्थिति इधर, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर हालात सामान्य कराए। थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने ऑनलाइन ठगी की जानकारी दी है। लेकिन डोंगरगढ़ थाने में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जरूरत पड़ने पर डोंगरगढ़ पुलिस जांच में सहयोग करेगी। क्या है 'लॉन्ग एशिया'? 'लॉन्ग एशिया' खुद को ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताता है। सार्वजनिक रिकॉर्ड में इसे भारत में RBI या SEBI से अधिकृत प्लेटफॉर्म होने का प्रमाण नहीं मिला है। न्यूज़ीलैंड की वित्तीय नियामक संस्था FMA इससे जुड़े कुछ डोमेन को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुकी है। भारत में फॉरेक्स ट्रेडिंग केवल अधिकृत संस्थाओं और FEMA के नियमों के तहत ही की जा सकती है। फिलहाल इस मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:25 pm

कारगिल विजय दिवस, 2 किमी पैदल चलकर निकाला मशाल जुलूस:ABVP पदाधिकारी बोले- जवानों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा

रायसेन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई ने शनिवार रात को मशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा देश के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लेकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मशाल यात्रा का शुभारंभ जिला खेल परिसर से हुआ। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और मुख्य चौराहों से होते हुए महामाया चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंची। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शहीद स्मारक पर यात्रा का समापन हुआ। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर तथा पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का परिचय दिया था। उनका यह बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के बलिदान को स्मरण रखने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में एबीवीपी नगर इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:24 pm

गन्ने और रजके की फसल के बीच उगाया गांजा:खेत मालिक गिरफ्तार, 16 किलो वजनी पौधे किए जब्त

टोंक जिला पुलिस ने 'नशा मुक्त टोंक अभियान' के तहत मेहंदवास थाना क्षेत्र में आरोपी खेत मालिक द्वारा फसलों के बीच छुपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। जिला एसपी रोशन मीना (आईपीएस) के निर्देशन में मेहन्दवास थाना पुलिस ने सोयला ग्राम में एक खेत पर दबिश दी, जहां गन्ने और रजगे (चारे) की फसल की आड़ में गांजा उगाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी कैलाश (55) पुत्र घासीलाल माली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के खेत में से गांजे के 15 हरे पौधे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 16.364 किलो पाया गया। इस बड़ी बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ मेहन्दवास थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी खेत मालिक ने पुलिस से बचने के लिए गन्ने और रजके की फसल के बीच यह गांजे के पौधे उगा रखे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज यह कार्रवाई ASP रतनलाल भार्गव के निर्देशन में, टोंक डीएसपी मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में और थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:23 pm

रानियां में अवैध हथियार समेत युवक गिरफ्तार:पिस्तौल और 4 कारतूस मिले, पुलिस देख भागने का किया प्रयास

सिरसा जिले में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव मेहना खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पलिस ने उसके पास से अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद की टीम रानियां से गांव मेहना खेड़ा की ओर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाश के दौरान मिला अवैध हथियार सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान राजबीर पुत्र रामजी लाल निवासी गांव मेहना खेड़ा, रानियां के रूप में हुई। मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच हर पहलू से की जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:22 pm

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर नीमच कांग्रेस ने मनाया जश्न:विजय मार्च निकाला, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां, छात्रों को श्रद्धांजलि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर नीमच में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार शाम विजय मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लाखों युवाओं और छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। विजय मार्च का आरंभ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। विजय टॉकीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को बधाई दी। रैली का समापन भारत माता चौराहे पर हुआ। यहां नीट धांधली और पेपर लीक के तनाव में आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में मोमबत्तियां जलाई गईं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विजय मार्च में जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, गजेंद्र यादव, मधु बंसल, ओम दीवान, मोनू लोकस, राकेश अहीर, योगेश प्रजापति, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, मुकेश कालरा, बृजेश सक्सेना, नाथू सिंह राठौड़, संदीप चौधरी, भानु प्रताप सिंह राठौड़, इकबाल कुरैशी, शराफत अली और पृथ्वी सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:22 pm

दीया कुमारी ने महिलाओं के बीच बैठकर खाया भुट्टा:UPI के जरिए किया पेमेंट; NLU में युवाओं से कहा- राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका

जोधपुर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जनता के बीच पहुंचकर महिलाओं के साथ बैठकर भुट्टे का आनंद लिया और यूपीआई के जरिए पेमेंट भी किया। डिप्टी सीएम ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। रविवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जोधपुर में एनएलयू में नए एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘दीक्षारंभ 2026–27’ और सावित्रीबाई फुले छात्रावास के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। इसके बाद दीया कुमारी ने लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की और लोगों से सहज अंदाज में बातचीत कर उनका हालचाल जाना। कायलाना झील के सामने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ कुछ समय रुकीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भुट्टे का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यूपीआई के जरिए दुकानदार को पेमेंट भी किया। उप मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से भी बातचीत कर उनके कामकाज और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आमजन ने भी उनसे खुलकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए। दीया कुमारी का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम इससे पहले उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है । लॉ स्टूडेंट्स की भूमिका केवल उत्कृष्ट विधिवेत्ता बनने तक सीमित नहीं, बल्कि न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाने की भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, संवेदनशीलता एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। छात्रावास का किया औचक निरीक्षण उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में नव-निर्मित सावित्रीबाई फुले छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद छात्रावास का औचक निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध आवासीय एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-कल्याण के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति (डॉ.) हरप्रीत कौर, अधिष्ठाता, संकाय सदस्य, कर्मचारी, गणमान्य अतिथि, नवप्रवेशित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (13वाँ संस्करण) का लोकार्पण भी किया गया। इस पुस्तक का लेखन विध्याभूषण डॉ. अवतार सिंह द्वारा किया गया है। शिशु एवं बालिका गृह का भी किया निरीक्षण डिप्टी सीएम ने शिशु एवं बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां रह रहे 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के शिशुओं एवं 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:21 pm

बाड़मेर में आधे घंटे में बरसा 1.8 इंच पानी:सड़कें भी लबालब हुई; पारा पहुंचा 35 डिग्री, कल भी बारिश का अलर्ट

बाड़मेर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बाड़मेर शहर में शाम को करीब 30 मिनट में 1.8 इंच बारिश हुई है। इससे शहर की सड़कें लबालब हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर, विवेकानंद सर्किल, हाईस्कूल रोड़, विवेकानंद सर्किल, सिणधरी सर्किल पर करीब 2-4 फीट तक पानी बहने लगा। कई बाइक सवार फंस गए। रविवार को बाड़मेर का अधिकत तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है। दरअसल, बाड़मेर जिले भर में बीते 5 दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इस दौरान करीब-करीब पूरे जिले में अच्छी बारिश हो गई। इसके बाद किसानों के चेहरे खिल गए है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद अचानक काली घटनाएं छा गई। फोटो में देखिए बाड़मेर की बारिश … 30 मिनट में बरसा 47.6 एमएम पानी बाड़मेर शहर में शहर में शाम 6 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो करीब 30 मिनट तक चलती रही। इससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। सिवरेज सिस्टम शहर का फेल नजर आया। बाड़मेर के मुख्य सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी बहने लगा। कलेक्ट्रेट परिसर, विवेकानंद सर्किल, किसान छात्रावास, हॉस्पिटल रोड,हाई स्कूल की सड़के पानी से लबालब हो गई। इस दौरान बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम 5 बजे तक चौहटन में सबसे ज्यादा 28.5 एमए बारिश बाड़मेर जिले के चौहटन तहसील में शाम 5 बजे तक 28.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं धनाऊ में 23 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं गडरारोड में 13 एमएम और रामसर में 3 एमएम बरसात हुई है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:19 pm

प्रयागराज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया:पूर्व सैनिकों ने शहीद स्तंभ पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश

प्रयागराज में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के संगठन वेटरन्स इंडिया ने शहीद स्तंभ पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व सैनिकों ने कैंडल जलाकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस तथा बलिदान को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। वेटरन्स इंडिया प्रयागराज के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को कभी न भूलें। अनिल सिंह ने आगे बताया कि वेटरन्स इंडिया द्वारा प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान से परिचित कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन ने शहीद स्तंभ पार्क के रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभाली है, ताकि यह स्थान शहीदों की स्मृतियों को संजोए रखे। अनिल सिंह ने वेटरन्स इंडिया के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हमारी पहचान, अभियान, सम्मान और स्वाभिमान है। इसी भावना के साथ संगठन पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके कल्याण और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प भी लिया गया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:18 pm

इसराना से लापता 2 बच्चियां 4 घंटे में मिलीं:पानी लेने गई थी, बस में बैठकर पहुंची पानीपत, परिजनों को सौंपी

पानीपत जिले में इसराना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसराना की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र से लापता हुई 2 बच्चियों को 4 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों 8 वर्षीय बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि 25 जुलाई की रात जयपाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। जयपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लक्ष्मणपुर गांव का निवासी है और इसराना की पुरानी अनाज मंडी में टीन शेड के नीचे झुग्गी बनाकर परिवार सहित रहता है। किसान भवन पर ठंडा पानी लेने गई थीं शिकायत में बताया गया कि उसके साथ गांव का ही धर्मेंद्र भी अपने परिवार सहित रहता है। 25 जुलाई को शाम करीब 4:00 बजे जयपाल की 8 वर्षीय बेटी और धर्मेंद्र की 8 वर्षीय बेटी किसान भवन पर ठंडा पानी लेने गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पानीपत के संजय चौक से सकुशल बरामद किया शिकायत मिलते ही प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया और पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कीं। संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की गई। रात करीब 1:00 बजे थाना शहर पुलिस ने दोनों बच्चियों को पानीपत के संजय चौक से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चियों ने बताया कि वे खेलते-खेलते इसराना बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं। वहां एक बस आकर रुकी तो वे दोनों उसमें बैठ गईं और पानीपत पहुंच गईं। शहर में वे रास्ता भटक गई थीं।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:17 pm

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय रोटी बैंक परिवार सम्मानित:समाजसेवा के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, शहीदों को श्रद्धांजलि दी

हरदोई में कारगिल विजय दिवस पर रविवार रात 8.30 बजे सोल्जर बोर्ड परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय रोटी बैंक परिवार को समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आश्रय परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था को प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने भारतीय रोटी बैंक परिवार की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से जरूरतमंद, बेसहारा और निराश्रित लोगों तक नियमित रूप से भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर संस्था समाज में संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दे रही है। 'यह सम्मान सभी सहयोगियों का है' सम्मान प्राप्त करने के बाद भारतीय रोटी बैंक परिवार के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था के पदाधिकारियों का नहीं, बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों, दानदाताओं और सहयोगियों का है, जिनके सहयोग से भोजन सेवा लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से ही प्रतिदिन जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना संभव हो पा रहा है। शहीदों को श्रद्धांजलि, सेवा का लिया संकल्प कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों की देशसेवा और समाजसेवियों की मानव सेवा, दोनों ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय रोटी बैंक परिवार ने सम्मान के लिए आश्रय परिवार और सोल्जर बोर्ड का आभार जताते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और भोजन सेवा को और व्यापक स्तर पर जारी रखने का संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:15 pm

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत:डांगवाड़ा में तैरते समय हुआ हादसा, घंटों के सर्च अभियान के बाद शव बरामद

ब्यावर के डांगवाड़ा तालाब में रविवार शाम दो बच्चों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पांच बच्चे गए थे तैरने डूबने वाले बच्चों की पहचान मोहम्मद अयूब के पुत्र रिहान और आशिफ के पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है। रविवार शाम पांच बच्चे तालाब में तैरने गए थे। इसी दौरान रिहान और मुस्तफा गहरे पानी में डूब गए। साथ मौजूद तीन बच्चों ने बाहर निकलकर घटना की जानकारी परिजनों और लोगों को दी। संयुक्त टीम ने चलाया सर्च अभियान घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तालाब में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कई घंटों तक गहन तलाश की। दो अलग-अलग टीमों ने निकाले शव सर्च अभियान के दौरान फायर विभाग के वाहन ड्राइवर जीवराज बॉयत ने एक बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला, जबकि दूसरे बच्चे का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। इन कार्मिकों ने निभाई अहम भूमिका बचाव अभियान में फायर विभाग के जीवराज बॉयत, विक्की राठौड़, मोहम्मद इस्माईल, कृष्ण गुर्जर, देवीलाल योगी, रमेश सोलंकी, लाल सिंह और गजेंद्र सिंह सहित पुलिस, एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:14 pm

करनाल में व्यक्ति से ₹3.58 लाख की ठगी:PNB ऐप का पासवर्ड सुधार रहा था, कुछ मिनटों में खाली हुए खाते

करनाल में घर बैठे बैंकिंग करने के दौरान एक व्यक्ति के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हो गया। आरोपी ने कुछ ही मिनटों में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से 3 लाख 58 हजार रुपए निकाल लिए। घटना बीती 4 जुलाई की शाम की बताई जा रही है। जब अचानक खातों से रकम कटने लगी। पीड़ित ने अगले दिन राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सुखबीर सिंह पुत्र जय सिंह निवासी मकान नंबर 221, गांव भैनी खुर्द, तहसील नीलोखेड़ी, जिला करनाल ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, बीती 4 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे वह पीएनबी वन मोबाइल एप्लीकेशन का पासवर्ड ठीक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ और एप बंद कर दिया। कुछ ही मिनटों में लगातार कटते गए पैसे शिकायत में बताया गया है कि शाम 4:57 बजे उसके पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-12 करनाल स्थित खाते से 6 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए। इसके तुरंत बाद 4:58 बजे उसी खाते से 20 हजार रुपए कट गए। इसके बाद दूसरे खाते से 5 बजे 30 हजार, 5:03 बजे 20 हजार, 5:21 बजे 50 हजार कट गए। इसके बाद 5:22 बजे 55 हजार, 5:24 बजे 60 हजार, 5:28 बजे 20 हजार, 5:45 बजे 90 हजार, 5:48 बजे 9 हजार, 5:56 बजे 9 हजार और 5:58 बजे फिर 9 हजार रुपए कट गए।पीड़ित के अनुसार, ये सभी ट्रांजैक्शन उसके दूसरे खाते की एफडी तोड़कर किए गए। कुल मिलाकर 3 लाख 58 हजार रुपए की ठगी हुई है। अगले दिन हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत सुखबीर सिंह ने बताया कि उसने 5 जुलाई को दोपहर 2:23 बजे साइबर हेल्पलाइन 1930 पर 3,58,000 रुपए की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा उसी दिन शाम 7:05 बजे 20 हजार रुपए की अलग शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने और उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू साइबर अपराध थाना करनाल में इस मामले में 25 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रांजैक्शन डिटेल और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:12 pm

जया किशोरी की कथा में हॉल फुल, भीड़ उमड़ी:बंद करना पड़ा गेट, VIP पास वालों को भी नहीं मिली एंट्री, केंद्रीय मंत्री भी भीड़ में से निकले

फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा पंडाल खचाखच भरने पर आयोजकों को कुछ देर के लिए प्रवेश द्वार बंद करना पड़ा। वीआईपी पासधारकों को भी लंबे इंतजार के बाद प्रवेश नहीं मिल सका। वही कार्यक्रम में आए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी इस भीड़ में से बड़ी मुश्किल से निकले। गेट खुलते ही श्रद्धालु अंदर जाने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कथा में जया किशोरी ने श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भोजन, विवाह, मृत्यु और सत्संग का फल किसी दूसरे के हिस्से में नहीं आता तथा धर्म की नींव सत्य, दया, पवित्रता, संतोष और दान पर टिकी है। जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और वामन अवतार की कथा का भक्तिमय वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा परिसर को गुब्बारों से सजाया गया। भगवान के जन्म की झांकियों, बधाई गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे पंडाल में 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे गूंजते रहे और जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के बीच उपहार भी वितरित किए गए। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक रही कि पंडाल पूरी तरह भर गया। मुख्य प्रवेश द्वार के साथ-साथ वीआईपी गेट पर भी लोगों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ अधिक होने के कारण आयोजकों को कुछ समय के लिए मुख्य प्रवेश द्वार बंद करना पड़ा। वीआईपी पास होने के बावजूद कई लोगों को हॉल में प्रवेश नहीं मिल सका। लोगों ने बताया कि वे काफी देर तक बाहर इंतजार करते रहे। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल कार्यक्रम से बाहर निकले। सुरक्षा कर्मियों को भी भीड़ के बीच रास्ता बनाकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। जैसे ही वीआईपी गेट कुछ मिनट के लिए खोला गया, बाहर खड़े श्रद्धालु भी अंदर जाने के लिए आगे बढ़ गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कथा में जया किशोरी ने कहा कि भोजन, शादी, मृत्यु और सत्संग में बदली नहीं चलती। जिस प्रकार भोजन और मृत्यु का सामना व्यक्ति को स्वयं करना पड़ता है, उसी प्रकार भगवान की भक्ति, भजन और सत्संग का पुण्य भी हर व्यक्ति को अपने कर्मों से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मान लेते हैं कि परिवार के किसी सदस्य के पूजा-पाठ का पुण्य उन्हें भी मिल जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने धर्म के पांच प्रमुख लक्षण सत्य, दया, पवित्रता, संतोष और दान बताए। गंगा स्नान का उदाहरण देते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से जानबूझकर किए गए पाप नहीं धुलते, बल्कि अनजाने में हुई गलतियों के लिए सच्चे मन से प्रायश्चित जरूरी है। राजा बलि, वामन अवतार, गजेन्द्र मोक्ष, मोहिनी अवतार, दिति और अदिति के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने धर्म, त्याग और भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि त्याग के बिना तृप्ति नहीं मिलती, जबकि बाहरी सुंदरता केवल आकर्षण पैदा करती है, सच्चा प्रेम व्यक्ति के गुणों से होता है। कथा के दौरान 'मुझे ऐसी लगन तू लगा दे', 'राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए', 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' और 'है दुख भंजन मारुति नंदन' जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा कथा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:08 pm

महिला डॉक्टर से ठगे 1.75 लाख, साइबर ठग गिरफ्तार:फॉलोअर्स बढ़ाने और ट्रेडिंग के नाम पर करता था धोखाधड़ी, लैपटॉप-टैबलेट जब्त

बारां पुलिस ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अटरू थाना क्षेत्र के रामपुरिया निवासी नितेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के अस्पताल रोड स्थित एक मकान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन कमाई का देता था झांसा एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने, अकाउंट ट्रेंड कराने और ऑनलाइन कमाई का लालच देकर लोगों से मंथली पैकेज के नाम पर रुपए जमा करवाता था। इसके जरिए वह साइबर ठगी को अंजाम देता था। महिला डॉक्टर से 1.75 लाख रुपए की ठगी जांच में यह भी सामने आया कि कुछ महीने पहले आरोपी ने ट्रेडिंग टिप्स सिखाने का झांसा देकर तेलंगाना की एक महिला डॉक्टर से करीब 1.75 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस का मानना है कि इसी तरीके से उसने कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया। डिजिटल उपकरणों की होगी तकनीकी जांच पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों, पीड़ितों और उसके संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:07 pm

ट्रॉमा सेंटर के बाहर तड़पता रहा मरीज, इलाज बिना मौत:ग्वालियर में तीन दिन तड़पता रहा मानसिक रूप से कमजोर युवक, शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर एक अज्ञात युवक ट्रॉमा सेंटर के बाहर तीन दिन तक गंभीर हालत में पड़ा रहा। शरीर में कीड़े पड़ गए, दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसे दोबारा भर्ती कर इलाज नहीं मिला। रविवार शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टरों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर के बाहर रविवार शाम 30 से 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पिछले तीन दिनों से ट्रॉमा सेंटर के बाहर टीन शेड के नीचे पड़ा था। उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही और शरीर में कीड़े तक पड़ गए थे, लेकिन उसे समय पर उपचार नहीं मिला। बताया जा रहा है कि युवक को तीन दिन पहले कोई अस्पताल छोड़कर चला गया था। उसके साथ कोई परिजन या अटेंडेंट नहीं था। इसी वजह से उसे भर्ती नहीं किया गया। वह ट्रॉमा सेंटर से महज करीब 20 कदम की दूरी पर पड़ा रहा और इलाज के अभाव में रविवार शाम उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले लगा नशे में है, पास गया तो दर्द से तड़प रहा था अपने परिजन के इलाज के लिए अस्पताल आए रमन यादव ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा है, लेकिन पास जाकर देखा तो युवक दर्द से कराह रहा था। उसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे और हालत बेहद गंभीर थी। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डॉक्टरों को बताया, फिर भी नहीं मिला इलाज रमन यादव का दावा है कि उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के भीतर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ को इसकी जानकारी दी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि युवक पहले ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था, लेकिन करीब तीन दिन पहले उसे वार्ड से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से वह अस्पताल परिसर में ही टीन शेड के नीचे पड़ा हुआ था। इलाज मिलता तो बच सकती थी जान प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक लंबे समय तक अस्पताल परिसर में ही पड़ा रहा। यदि समय रहते उसे दोबारा भर्ती कर उपचार दिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन उसकी बिगड़ती हालत के बावजूद किसी जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी ने उसे अस्पताल के भीतर ले जाने की पहल नहीं की। पहचान नहीं हो सकी, बिहार का रहने वाला बताया गया अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसका नाम-पता दर्ज नहीं था। केवल इतना बताया गया कि वह बिहार का रहने वाला था। हालांकि अस्पताल में वह कब भर्ती हुआ, उसे वार्ड से बाहर क्यों किया गया और उसकी देखभाल क्यों नहीं हुई, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल ट्रॉमा सेंटर जैसे आपातकालीन उपचार केंद्र के सामने किसी गंभीर मरीज का तीन दिन तक पड़े रहना और वहीं उसकी मौत हो जाना अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक लगातार तड़पता रहा, लेकिन उसे चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिला मामले में अस्पताल का पक्ष जानने के लिए जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर.के. धाकड़ के सरकारी आवास पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वे परिवार के साथ शहर से बाहर हैं। इसलिए घटना पर अस्पताल प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:06 pm

फतेहाबाद की भाखड़ा नहर में गिरा ट्रैक्टर-टैंकर:लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित निकाला, ईंट भट्टे के लिए पानी भरने गया था

फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रैक्टर-टैंकर भाखड़ा नहर में गिर गया। पिर्थला पुल के पास हुई इस घटना में ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर-टैंकर एक ईंट भट्टे के लिए पानी भरने गया था। नहर किनारे जाते समय ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित निकाला हादसे के समय ड्राइवर की पहचान प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में स्थानीय लोगों और जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टर-टैंकर को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बचाव कार्य काफी देर तक जारी रहा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:06 pm

छात्र नेता आदित्य पंवार को मेरठ में दी गई श्रद्धांजलि:CCSU में राजनैतिक संगठनों के साथ छात्र नेताओं ने साझा किए साथी के योगदान और संघर्ष

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और मेरठ की छात्र राजनीति के सक्रिय और लोकप्रिय छात्र नेता रहे आदित्य पंवार की स्मृति में रविवार को विवि के अटल सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। छात्र नेता विजित तालियान और अन्य छात्र नेताओं की ओर से आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आदित्य पंवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि आदित्य पंवार छात्र हितों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले जुझारू और संघर्षशील छात्र नेता थे। उनका असामयिक निधन छात्र राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता विजित तालियान ने कहा कि आदित्य पंवार ने विश्वविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर हमेशा मजबूती से आवाज उठाई। उनका व्यवहार मिलनसार था और वे हर छात्र के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। उन्होंने कहा कि आदित्य की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैंकड़ों युवाओं की प्रेरणा बनकर उन्होंने हमेशा अपने साथियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। मेरठ की छात्र राजनीति को यह एक असहनीय क्षति हुई है। इस दौरान रालोद नेता सुनील रोहटा, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, विनय प्रधान, मनू दांतल समेत जीतू नागपाल, रविंद्र राणा, अमित मलिक, शुभम मलिक और कई छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि आदित्य पंवार का संघर्ष, सादगी और छात्रों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकसभा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दरअसल बीती 13 जुलाई को देर रात प्रयागराज से लौटते समय आदित्य पंवार, विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्षरहे विजय राणा समेत तीन लोगों का एक्सिडेंट हो गया था जिसमें आदित्य की मौत ो गई थी और अन्य दो लोग घायल थे। हादसे में मौजूद विजय राणा का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:05 pm

झांसी में एक्सीडेंट में कारपेंटर की मौत:16 दिन पहले बाइक ने मारी थी टक्कर, भतीजी रोकर बोली- अब हमारा कोई नहीं

झांसी में सड़क हादसे में घायल कारपेंटर ने रविवार को दम तोड़ दिया। 16 दिन पहले वह काम देखकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कारपेंटर घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। उसका बड़ा भाई हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। भाभी की मौत हो गई। भतीजी ने रोते हुए कहा- अब हमारा कोई नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा मऊरानीपुर कस्बे में हुआ था। फोटो देखकर आए थे घरवाले मृतक का नाम राजेंद्र पांचाल (48) पुत्र जुगल किशोर था। वह मऊरानीपुर के अल्याई मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक की भतीजी याशिका ने बताया- मेरे चाचा राजेंद्र कारपेंटर थे। 10 जुलाई को काम देखने गए थे। वहां से बाइक से घर आ रहे थे। तहसील के पास दूसरी बाइक ने चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। इससे चाचा घायल हो गए थे। फोटो मोबाइल पर आई तो हादसे के बारे में पता चला। तब अस्पताल पहुंचे। चाचा को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान आज चाचा की मौत हो गई। चाचा ने ही हमें पाला पोसा मृतक राजेंद्र के बड़े भाई केशव को 2008 में हत्या के एक केस में जेल हो गई थी। इसके बाद केशव की पत्नी हर्षा, 3 बेटियां याशिका (21), रिया (19), कशिश (17) और एक बेटा रोहित (14) का सहारा राजेंद्र बन गए। 2011 में केशव पर जमानत पर बाहर आया, मगर 2023 में उसे उम्रकैद की सजा हो गई। याशिका ने कहा- मेरे पापा जेल में हैं और मां की मौत हो चुकी है। अब जो थे, वो चाचा ही थे। वो ही हम लोगों को पालते-पोषते थे। अब हमारा कोई नहीं है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:02 pm

24 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:84 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ, बाइक और मोबाइल भी जब्त

आगर मालवा की सुसनेर पुलिस ने रविवार को उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे 552-जी पर लटूरी गुर्जर जोड़ के पास घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 24 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 84 हजार रुपए है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। टीआई अक्षय सिंह बेस ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद लटूरी गुर्जर जोड़ के पास घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी स्मैक को बाजार में बेचने की नीयत से ले जा रहे थे। घेराबंदी के दौरान उन्हें पकड़ा गया और तलाशी में उनके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से स्मैक की सप्लाई के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के आधार पर इस मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 9:02 pm

नूंह में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर:युवक की मौत, मां के व्रत के लिए फल लेने जा रहा था

नूंह जिले में पलवल रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक अमित की मौत हो गई। अमित नूंह जिले के अलदूका गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, अमित अपनी मां के लिए देवशयनी एकादशी व्रत के फल लेने मिंडकौला जा रहा था। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। रोहतक ले जाते समय तोड़ा दम पलवल के हथीन थाना क्षेत्र में पहुंचने पर उसकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से पीजीआई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अमित ने दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में मिले उपचार पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सही और बेहतर इलाज मिल जाता तो शायद अमित की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजय ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:59 pm

पति ने बीच सड़क पत्नी को हेलमेट से पीटा, VIDEO:महिला के सिर में चोट, मामला दर्ज; आरोपी पति फरार

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पति पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं है, वहीं महिला ने महिला थाना के साथ भालूमाड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार यह घटना 25 जुलाई को परासी गांव के पास हुई थी। पीड़िता कहीं जा रही थीं, तभी उनका पति भूषण यादव बाइक से वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में पति अपनी पत्नी के बाल पकड़कर हेलमेट से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। हेलमेट के वार से महिला के सिर में चोट आई और खून बहने लगा, जिससे वह कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गई थी। मेडिकल में मारपीट की पुष्टि घटना के बाद पीड़िता भालूमाड़ा थाना पहुंचीं और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी 40 वर्षीय भूषण यादव के खिलाफ धारा 229 और 115 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रधान आरक्षक सपन नामदेव ने बताया कि आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश जारी है। बच्चों के साथ रहती है महिला पीड़िता परासी में किराए के मकान में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। वह कृषि सखी के रूप में काम कर अपना गुजारा करती हैं। पिछले एक साल से अपने पति भूषण यादव से अलग रह रही हैं। महिला का आरोप है कि पति लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। बार-बार पीछा करता है पति उन्होंने बताया कि न्यायालय में उनके वैवाहिक विवाद का मामला लंबित होने और एक वर्ष से अलग रहने के बावजूद, भूषण यादव लगातार उनका पीछा कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की थी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:58 pm

एसपी बाइक पर निकले, नशे के हॉटस्पॉट पर दबिश:सेफ सिटी टीम ने पार्कों, खंडहरों में सर्च अभियान चलाया; संदिग्धों को राउंडअप किया

हनुमानगढ़ जिले में 'सेफ सिटी अभियान' को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य शनिवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर नशा प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई और सेफ सिटी टीम के साथ पार्कों, खंडहरों व सुनसान स्थानों पर औचक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि शांतिभंग की आशंका के चलते कुछ लोगों को राउंडअप कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। 25 जुलाई से शुरू हुआ अभियान जिला पुलिस ने 25 जुलाई से 'सेफ सिटी अभियान' की शुरुआत की है। पहले चरण में जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन 10 बाइकों पर 20 पुलिसकर्मियों की टीमें रोटेशन प्रणाली के तहत अलग-अलग पारियों में गश्त कर रही हैं। इन टीमों को उन स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां नशे के आदी लोग खंडहरों, सुनसान जगहों, सार्वजनिक पार्कों और अन्य निर्जन क्षेत्रों को नशा करने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में औचक दबिश व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिली सूचनाओं के आधार पर चिन्हित नशा प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को सेफ सिटी टीम ने खुंजा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के पार्कों, सुनसान खंडहरों और अन्य स्थानों पर दबिश दी। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई गई। कार्रवाई के साथ भरोसा बढ़ाने पर भी फोकस पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसे स्थानों पर लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित कर नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों में कानून का भय पैदा करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। हेल्पलाइन से मिल रहीं अहम सूचनाएं पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764531201 पर लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर कई नशा प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों की जानकारी दी थी, जहां नशेड़ियों की आवाजाही से आसपास के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। एसपी की अपील एसपी बी. आदित्य ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के स्वयं मैदान में उतरकर अभियान का नेतृत्व करने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764531201 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन की साझेदारी से हनुमानगढ़ को नशामुक्त, अपराधमुक्त और सुरक्षित जिला बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:57 pm

टोंक में 31 जुलाई तक होंगे खरीफ फसलों के बीमा:उड़द, मूंग, मूंगफली समेत 8 खरीफ फसलें दायरे में शामिल

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। टोंक जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) को बीमा कंपनी नामित किया गया है। जिले के किसान 31 जुलाई तक खरीफ फसलों और 31 दिसंबर तक रबी फसलों का बीमा केंद्रीय सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, डाकघर, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), अधिकृत बीमा एजेंट अथवा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से करा सकेंगे। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान पर जोखिम स्तर 80 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। कटाई के बाद अधिकतम 14 दिन तक प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति भी योजना के दायरे में रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होना पूरी तरह स्वैच्छिक है। हालांकि ऋणी किसानों के ऋण खातों से प्रीमियम स्वतः कट जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान योजना से बाहर रहना चाहता है तो उसे अंतिम तिथि से सात दिन पहले बैंक में घोषणा-पत्र जमा करना होगा, अन्यथा बैंक उसके खाते से प्रीमियम काट लेगा। गैर ऋणी किसानों के लिए एग्री स्टेक आईडी जरूरी गैर ऋणी एवं बंटाईदार किसान स्वैच्छिक आधार पर योजना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए भूमि स्वामित्व या कब्जे का प्रमाण, बैंक खाते का विवरण, आधार कार्ड, एग्री स्टेक आईडी और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज ऑनलाइन जमा कराने होंगे। जिन गांवों के भूमि रिकॉर्ड राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल से एकीकृत हैं, वहां डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त स्वयं प्रमाणित जमाबंदी मान्य होगी। जिन क्षेत्रों में रिकॉर्ड का एकीकरण नहीं हुआ है, वहां पटवारी, गिरदावर या तहसीलदार से सत्यापित जमाबंदी प्रस्तुत करनी होगी। 29 जुलाई तक बदल सकेंगे बीमित फसल का नाम संयुक्त निदेशक ने बताया कि यदि ऋणी किसान बीमित फसल में परिवर्तन कराना चाहते हैं तो उन्हें 29 जुलाई अथवा अंतिम तिथि से दो दिन पहले तक संबंधित बैंक को इसकी सूचना देनी होगी। इन फसलों का कराया जा सकेगा बीमा टोंक जिले में खरीफ मौसम के लिए उड़द, मूंग, मूंगफली, ग्वार, मक्का, बाजरा, तिल और ज्वार अधिसूचित फसलें हैं। इनके लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि क्रमशः 46,833 रुपए, 49,082 रुपए, 1,00,877 रुपए, 53,585 रुपए, 40,483 रुपए, 45,282 रुपए, 44,119 और 34,669 रुपए निर्धारित की गई है। 72 घंटे में देनी होगी नुकसान की सूचना सोलंकी ने बताया कि फसल क्षति होने पर प्रभावित किसान को 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर सूचना दर्ज करानी होगी। यदि निर्धारित समय में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो सात दिन के भीतर निर्धारित प्रपत्र में बीमा कंपनी को पूर्ण विवरण देना होगा। हालांकि 72 घंटे के भीतर प्रारंभिक सूचना देना अनिवार्य रहेगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:55 pm

भोपाल बुलाकर सीएम के दिल्ली जाने पर किसान नाराज:बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा; संगठन बोला- किसान फालतू नहीं, सीएम हाउस घेरेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के लिए रविवार को भोपाल रवाना हुए संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली रवाना होने के कारण प्रस्तावित मुलाकात नहीं हो सकी। इससे नाराज किसान नेताओं ने आपात बैठक बुलाकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया। अब किसान सोमवार को नर्मदापुरम के सेठानी घाट से भोपाल के लिए पैदल कूच करेंगे और 30 जुलाई से मुख्यमंत्री निवास के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि 100 प्रतिशत मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था को सरल बनाने सहित मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बीच रास्ते में मिली सूचना, लौटना पड़ा वापसक्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर राजपूत और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि शासन स्तर से मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसके बाद सभी किसान नेता वापस नर्मदापुरम लौट आए। आपात बैठक में आंदोलन तेज करने का फैसलाभोपाल से लौटने के बाद कृषि उपज मंडी के सभाकक्ष में संयुक्त किसान मोर्चा की आपात बैठक हुई। इसमें विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। नेताओं ने कहा कि किसानों को बुलाकर बिना मुलाकात किए कार्यक्रम रद्द होना उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है। अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सोमवार से पैदल यात्रा शुरूसंयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार सुबह 11 बजे सेठानी घाट पर मां नर्मदा का पूजन किया जाएगा। इसके बाद किसान भोपाल के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, सीहोर, रायसेन, बड़वानी, खरगोन सहित कई जिलों के किसान शामिल होंगे। रास्ते में अन्य जिलों के किसान भी यात्रा से जुड़ेंगे। 29 जुलाई तक भोपाल पहुंचने की तैयारीकिसानों की योजना 29 जुलाई की शाम तक भोपाल पहुंचने की है। इसके बाद 30 जुलाई से मुख्यमंत्री निवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में राशन और अन्य जरूरी सामान भी लेकर जाएंगे, ताकि आंदोलन लंबे समय तक जारी रखा जा सके। इन मांगों को लेकर आंदोलनकिसानों की प्रमुख मांगों में प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाना, किसानों की उपज खरीदी से जुड़ी समस्याओं का समाधान और अन्य लंबित कृषि संबंधी मांगों का निराकरण शामिल है। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मुलाकात बदलने के दो बार मैसेज आएं, सुबह 4 बजे उठे क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर राजपूत ने बताया ने बताया शनिवार को नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने बैठक कर 26 जुलाई को सीएम से मुलाकात कराना तय किया। रात में नर्मदापुरम एडीएम का मैसेज आया कि सुबह 9 बजे सीएम से मुलाकात होगी। उस हिसाब से हम किसान पदाधिकारी सुबह 4 बजे से नींद से जाग गए और तैयार हो गए। 6 बजे मैसेज आया कि मुलाकात का समय बदल गया है। जो मैं बाद में बताएंगे। फिर 10बजे मैसेज आया कि शाम 6 बजे मुलाकात होगी। उस हिसाब से हम सभी लोग अलग अलग गांव, शहर से भोपाल के लिए रवाना हो गए। दोपहर 3 बजे अपर कलेक्टर का कॉल आया और बोला कि सीएम दिल्ली रवाना हो गए है। अगले दो दिन वो भोपाल में नहीं मिलेंगे। यह सूचना मिली, तब हम कोई किसान पदाधिकारी नर्मदा पुल पर थे, कोई बुधनी, कोई रोहना में थे। ऐसे में सभी वापस नर्मदापुरम अनाज मंडी पहुंचे। जहां कल 27 जुलाई के पैदल मार्च की रणनीति बनाई। हमारे किसान भाइयों को भी चलने का आव्हान किया है। सीएम हाउस का घेराव करेंगे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में खाने, रहवास का सामान और एक में मंच रहेगा। सीएम से बुलावे का अधिकृत पत्र या सूचना नहीं नर्मदापुरम प्रशासन ने किसान संगठनों को 26 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कराने का प्रस्ताव दिया। तय हुआ कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 13 किसान संगठनों से एक-एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखेगा। जो आज होना थी। लेकिन सीएम से बुलावे का अधिकृत कोई पत्र या सूचना नहीं भोपाल से नहीं आई। एडीएम राजेश शुक्ला ने कहा सीएम से रविवार शाम 6 बजे मिलने जाने का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन सीएम दोपहर में दिल्ली रवाना हो गए। बैठक में ये नेता रहे मौजूदबैठक में क्रांतिकारी किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर राजपूत, जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे, जिला अध्यक्ष राजेश जाट, संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गौर, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा सहित संयुक्त किसान मोर्चा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:54 pm

रमेशचंद्र सांगावत विश्व हिन्दू परिषद भींडर के जिलाध्यक्ष बने:चित्तौड़ प्रांत बैठक में संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की दो दिवसीय चित्तौड़ प्रांत स्तरीय बैठक रविवार को फतहनगर में संपन्न हुई। इस बैठक में मेनार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रमेशचंद्र सांगावत को विश्व हिन्दू परिषद जिला भींडर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने संगठनात्मक घोषणा करते हुए बताया कि रमेशचंद्र सांगावत पिछले 11 वर्षों से जिला भींडर में जिलामंत्री का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रहे थे। बैठक में संगठन में विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियों की भी घोषणा की गई। प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने कहा कि संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को लेकर सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। सांगावत ने हिंदू समाज की एकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत बनाने का प्रयास करने की बात कही। बैठक में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। इनमें जिलामंत्री सम्पत सामोता, जिला उपाध्यक्ष निखिल खण्डेलवाल व पुष्कर डांगी, जिला सहमंत्री हिम्मत भट्ट व सोहनदास वैष्णव, दुर्गा वाहिनी संयोजिका धनिशा डांगी, मातृशक्ति संयोजिका मदुकेता, बजरंग दल संयोजक तूफान सिंह व सह संयोजक सूरज शर्मा, तथा कोषाध्यक्ष रवि मेनारिया शामिल हैं। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, सेवा गतिविधियों, युवाओं की भागीदारी, धर्म जागरण एवं सामाजिक समरसता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रांत एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:53 pm

उकलाना में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, बोले-HPSC चेयरमैन दें इस्तीफा:पेपर लीक की लें जिम्मेदारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगी लड़ाई

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को उकलाना हलके के कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यदि नीट पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे सकते हैं तो हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के चेयरमैन आलोक वर्मा भी अपने कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। 'एचपीएससी चेयरमैन के कार्यकाल में सबसे अधिक पेपर लीक हुए' उन्होंने आरोप लगाया कि एचपीएससी चेयरमैन के कार्यकाल में प्रदेश में सबसे अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि एचपीएससी कार्यालय से करोड़ों रुपए की बरामदगी हुई और एचपीएससी और एचएसएससी से जुड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पेपर लीक के मामलों में पूरे देश में बदनाम हुआ है और भाजपा सरकार की कार्यशैली खर्चा करो, पर्चा आउट कराओ जैसी बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेने और एचपीएससी चेयरमैन से तत्काल इस्तीफा दिलाने की मांग की। 'समस्याओं का समाधान संवाद से होना चाहिए, लाठी और दमन से नहीं' दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल आधी जीत है। जब तक देश की शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में व्यापक और स्थायी सुधार नहीं किए जाते, तब तक कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समस्याओं का समाधान संवाद से होना चाहिए, लाठी और दमन से नहीं। उन्होंने भाजपा सरकार से छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के लिए देश के युवाओं से माफी मांगने की मांग की। 'प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही' सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रोजगार के अवसर लगातार कम हुए हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा जनता के दबाव का परिणाम है और युवाओं की आवाज ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया। हरियाणा की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हाल ही में एक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश से जुड़े चैनत मुद्दे पर की गई घोषणा से यह संदेश गया कि मुख्यमंत्री की भूमिका कमजोर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और हत्या, अपहरण तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर प्रचार में लगे और हरियाणा के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। 'भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए' उन्होंने हिसार एयरपोर्ट और जींद में शुरू की गई हाइड्रोजन ट्रेन का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए। लेकिन कई परियोजनाएं धरातल पर अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ सकीं। उन्होंने कहा कि हिसार में यदि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े संस्थान स्थापित किए जाते हैं तो इससे पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने गांव बिठमड़ा पहुंचकर राजेश धत्तरवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा तथा नरेंद्र खैरी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:49 pm

शाहजहांपुर में खेत में युवक का शव मिला:मां ने हत्या का आरोप लगाया, बोली-जमीन विवाद में चार साल पहले पति को भी मारा गया था

शाहजहांपुर में पुवायां थाना क्षेत्र के सबलापुर गांव में रविवार शाम 7 बजे खेत से 25 साल के युवक का शव मिला। युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने गांव के कुछ रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। सुबह घर से निकला, शाम को खेत में मिला शव परिजनों के मुताबिक, आकाश कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। शाम करीब 7 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। खेत मालिक की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। मां बोली- जमीन विवाद में बेटे की हत्या हुई मृतक की मां मंजू ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ रिश्तेदारों से उनका जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2022 को उनके पति की भी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस समय स्थानीय स्तर पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी और बरेली जाकर शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब उन्होंने उसी विवाद के चलते बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य एकत्र किए। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:49 pm

कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज:सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई के खिलाफ सुनवाई कल; CJI सूर्यकांत की बेंच में पहुंचीं 2 याचिकाएं

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है कि NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की। ये याचिकाएं 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था। 27 जुलाई की कॉज लिस्ट के मुताबिक, इन याचिकाओं को CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में रखा जाएगा। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने 24 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने बेंच से कहा था, पुलिस छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल प्रयोग कर रही है। अब सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई कर यह तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए। 20 जुलाई के संसद मार्च की 2 तस्वीरें… संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज, 100 से ज्यादा घायल कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन में कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, संसद की ओर मार्च किया। ये लोग जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक से संसद के करीब पहुंच गए थे।। इन लोगों ने संसद में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि पुलिस ने शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर को खाली करा लिया। लेकिन, रात करीब 11 बजे CJP समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे और फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया था। 36 दिन चला प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म कॉकरोच जनता पार्टी ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा उनकी बाकी मांगें मान लेने के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया। प्रधान ने एक बयान में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बहुत दुखी किया है और यह मुद्दा व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का मामला नहीं है। वहीं, छात्रों के साथ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी 26 दिन की भूख हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद खत्म कर दी थी। वे भी सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट में भी पुलिस के एक्शन के खिलाफ दायर हैं 2 याचिकाएं CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी 1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई:पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:48 pm

केसी त्यागी बोले- बूथ स्तर तक मजबूत होगा रालोद:मेरठ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, बोले- चुनाव की तैयारियों में तेजी लाएं

मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव पूठखास में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी के पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान तेज करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के.सी. त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग की आवाज है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने के.सी. त्यागी को गदा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए, जिस पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह अमर रहें और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारों के साथ उत्साह जताया। सम्मेलन में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तेज करने, गांव-गांव जनसंपर्क बढ़ाने और युवाओं, महिलाओं, किसानों व व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान कई लोगों ने रालोद की सदस्यता भी ग्रहण की।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:48 pm

संभल में इंटर की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार:परिवार को रिश्तेदार के घर मिली थी, फुफेरी भाभी पर भी FIR

संभल में एक नाबालिग इंटरमीडिएट की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी युवक की फुफेरी भाभी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। संभल कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 6:30 बजे अभियुक्त अमृत पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया। वह संभल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। छात्रा के पिता ने 25 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अमृत ने उनकी बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त और उसकी फुफेरी भाभी मिथिलेश पत्नी अनिल कुमार के खिलाफ धारा 364(1) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 3, 4, 16, 17 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को अभियुक्त का जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे पॉक्सो एक्ट कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि नाबालिग लड़की के बयान दर्ज करा लिए गए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि महिला आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दो साल से उनकी बेटी का युवक के साथ मिलना-जुलना था। शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई की दोपहर 1 बजे युवक उनकी बेटी को गांव निवासी अपनी फुफेरी भाभी मिथिलेश के घर ले गया था। जब परिवार ने तलाश की तो बेटी मिथिलेश के घर पर मिली। घर वापस आने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ दो बार गलत काम किया गया है और मिथिलेश ने उसे अमृत के साथ कमरे में बंद कर दिया था।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:45 pm

दंगों के माध्यम से फ्रस्टेशन निकालना चाहता है विपक्ष:गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले; आपदा में अवसर तलाश रहे

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विपक्ष पर हमलावर नजर आए। गोरखपुर के सर्किट हाउस में रविवार की शाम 7:30 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार हार से इस कदर फ्रस्ट्रेशन में है। सत्ता पाने की छटपटाहट इतनी है कि वे दंगों के माध्यम से फ्रस्ट्रेशन निकालना चाहते हैं। अनिल राजभर रविवार की शाम शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। छात्रों के आंदोलन को विपक्ष से मिले समर्थन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके दो पहलू हैं। एक तो छात्रों का जो आंदोलन था, उनकी भवानाओं का सम्मान करते हुए उनकी मांगों को माना गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है और उसी के साथ बात खत्म हो चुकी है। लेकिन जो आपदा में अवसर तलाश रहे हैं, जो चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हरा नहीं पा रहे, जिन लोगों को भारत का विकास पच नहीं रहा है, ऐसे लोग चारो तरफ दंगा कराना चाहते हैं। यही उनकी मानसिकता है।उनको आंदोलन का खत्म होना अच्छा नहीं लगा इसलिए वे फिर वेष बदलकर यह करने की कोशिश करेंगे। वे उत्तर प्रदेश में आंदोलन की बात कर रहे हैं, करें आंदोलन। उनको देश-प्रदेश के विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ये पूरा प्रतिपक्ष बेशर्म है। 2012 से 2017 तक सपा सरकार में इतने पर्चे लीक हुए। यहां तक कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को सुप्रीम कोर्ट के आदेश में हटाना पड़ा। शिक्षा को मजाक बनाके रख दिया था। उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा इस बात को जानता है। आज वही लोग शिक्षा की बात कर रहे हैं। ददेश की जनता सबकुछ बहुत अच्छे से जानती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंदोलन हो गया। सोमवार को जब संसद बैठेगी तो प्रतिपक्ष का असली चेहरा दिखेगा। ये शिक्षा में सुधार के लिए छात्रों का समर्थन करने जंतर-मंतर गए थे। वे देश को कमजोर करना चाहते हें। कल सदन में विधायक आ रहा है। देखिए विपक्ष चर्चा में भाग लेता है या मैदान छोड़कर भाग जाता है। कल दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। प्रतिपक्ष पूरी तरह बेनकाब हो जाएगा।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:45 pm

रेत कार्रवाई के बाद RI से मारपीट:राजस्व निरीक्षक ने थप्पड़ मारने का लगाया आरोप; दोनों पक्ष पहुंचे थाने

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में रविवार सुबह रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के बाद विवाद बढ़ गया। तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (RI) राहुल कुबेरिया ने रेत तस्कर और उसके भाई पर सरेराह रोककर थप्पड़ मारने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी RI पर थाने के भीतर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार कों ओवरब्रिज के नीचे पानी की टंकी के पास रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि कार्रवाई के कुछ समय बाद जब RI राहुल कुबेरिया घर से बाजार की ओर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उन्हें थप्पड़ मार दिया। शिकायत के मुताबिक, जब वे इसकी सूचना देने थाने की ओर जा रहे थे, तब दोबारा रास्ता रोककर मारपीट की कोशिश की गई। दूसरे पक्ष ने थाने में पिटाई का आरोप लगायावहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए पहले वह थाने पहुंचा था। इसी दौरान RI भी वहां पहुंचे और थाने के अंदर ही उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:42 pm

मंदसौर: घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी और मुखबिर से पकड़ा, पूरा सामान बरामद

मंदसौर में घर में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 25,800 रुपए है। यह घटना 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर में हुई थी। बरामद सामान में एप्पल कंपनी के एयरबड्स, एक पावर बैंक, चांदी की अंगूठी, चांदी का सिक्का और 800 रुपए नकद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही गंभीर अपराध, आर्म्स एक्ट और महिला संबंधी कुल छह मामले दर्ज हैं। एसपी विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टिगरिया अभिनंदन नगर निवासी हर्ष धानक (21) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश उसके घर से ये सामान चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर निवासी 27 वर्षीय जुबेर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी से इस चोरी के साथ-साथ उसके अन्य आपराधिक मामलों और शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:42 pm

भारत विकास परिषद् की कार्ययोजना तैयार:सेवा, संस्कार और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा बनी

भारत विकास परिषद् शाखा डीडवाना ने आगामी महीनों के लिए सेवा, संस्कार, संगठन और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की है। मासिक कार्यकारिणी बैठक में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो परीक्षा, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण अभियान, तीज उत्सव और नई शाखा गठन जैसे प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। बैठक का शुभारंभ और कार्यवाही बैठक क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन के मुख्य आतिथ्य और शाखा अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शाखा सचिव सुरेन्द्र सोनी ने सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। संस्कार और शैक्षणिक कार्यक्रमों की तैयारी संस्कार प्रकल्प संयोजक भुवनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई से 5 सितंबर तक गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही भारत को जानो लिखित परीक्षा और राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सेवा और स्वास्थ्य अभियान होंगे आयोजित चिकित्सा एवं सेवा प्रकल्प संयोजक अमरीश माथुर ने विशाल रक्तदान शिविर, एनीमिया जांच शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता अभियान तथा नशा मुक्ति जनजागरण अभियान आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बैठक में सहमति बनी। पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर बैठक में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने, प्रत्येक सदस्य द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने, गौवंश के लिए जलपात्र स्थापित करने और प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया। महिला सहभागिता और तीज उत्सव महिला सहभागिता संयोजक ममता मोट ने महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में 16 अगस्त को शाखा परिवार की ओर से तीज उत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। 61 दिन चली शीतल जल सेवा बैठक में ग्रीष्मकालीन शीतल जल सेवा प्रकल्प की समीक्षा करते हुए बताया गया कि यह सेवा इस वर्ष लगातार 61 दिनों तक सफलतापूर्वक संचालित हुई। परिषद् ने अगले वर्ष इसे और अधिक विस्तार देने का संकल्प भी लिया। नई शाखा गठन पर भी मंथन क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने परिषद् विस्तार योजना के तहत 'विवेकानंद शाखा' के गठन का प्रस्ताव रखते हुए इसके लिए संपर्क अभियान चलाने की घोषणा की। शाखाध्यक्ष डॉ. गजादान चारण ने परिषद् के पंचसूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण—को जीवन में अपनाकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में शाखा सचिव सुरेन्द्र सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:42 pm

प्रयागराज में महिला को फर्जी आईडी बनाकर बदनाम किया:गलत बातें लिखीं, बोला- निकाह नहीं किया तो खुदकुशी कर लूंगा

प्रयागराज के सोरांव में रहने वाली एक महिला को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम किया गया। उधार दी गई रकम वापस मांगने पर फर्जी आईडी बनाकर गलत बातें पोस्ट की गईं। साथ ही उसे गंदे मैसेज भी भेजे गए। आरोप यह भी है कि निकाह करने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने 25 जुलाई की शाम कानपुर के रहने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कपड़े के कारोबार के दौरान हुई थी पहचान महिला दारागंज में पति के साथ कपड़ों की दुकान चलाती है। उसने पुलिस को बताया, कुछ समय पहले वह अपने पति अजय कुमार के साथ कपड़ों के कारोबार के सिलसिले में कानपुर गई थी। वहीं आरोपी सानू अली से परिचय हुआ। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उसका मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और रिश्तेदारों के संपर्क नंबर हासिल कर लिए। अश्लील संदेश और ब्लैकमेल का आरोप महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसके मोबाइल और रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबरों पर अश्लील, अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजने लगा। कई बार नंबर ब्लॉक करने के बावजूद वह नए मोबाइल नंबर और फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर संदेश भेजता रहा। इससे पूरा परिवार परेशान हो गया। फर्जी पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर मेरे नाम से भ्रामक पोस्ट डाली। उसमें लिखा कि मैं उससे प्रेम करती हूं और वह मेरे लिए जान दे देगा। महिला का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उस पर इस्लाम स्वीकार करने और उससे निकाह करने का दबाव भी बनाया। विरोध करने परआत्महत्या करने की धमकी दी और पहले ऑनलाइन माध्यम से 50 हजार रुपये लिए और बाद में 80 हजार रुपये की मांग करते हुए लगातार दबाव बनाया। महिला ने यह भी बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। यह जानने के बावजूद आरोपी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता था और परिवार को जान से मारने तथा सामाजिक रूप से बर्बाद करने की धमकी देता था। पहले भी की थी शिकायत महिला का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पहले स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोबारा शिकायत दिए जाने पर 25 जुलाई की शाम सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुरू की जांच सोरांव एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पैसे मांगने पर धमकी दी और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम किया। जांच पड़ताल की जा रही है।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:42 pm

सांवलिया-सेठ को गुल्लक की बचत से चढ़ाया चांदी का साफा:गुप्त दान में पहली बार मिली गोल्फ कार्ट; मंदिर मंडल बोला- दिव्यांगों को मिलेगी मदद

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में रविवार को महाराष्ट्र से आए एक श्रद्धालु ने सालों तक गुल्लक में जमा की गई राशि से बनवाया गया चांदी का साफा प्रभु को अर्पित किया, जबकि एक अन्य श्रद्धालु ने गुप्त दान के रूप में बैटरी से चलने वाली गोल्फ कार्ट भेंट की। मंदिर मंडल के अनुसार, यह पहला मौका है, जब गोल्फ कार्ट की भेंट प्रभु को मिली है। इसका उपयोग बुजुर्ग, दिव्यांग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। गुल्लक की बचत से तैयार कराया चांदी का साफामहाराष्ट्र के अहिल्यानगर निवासी विशाल सुरेश फुलडाळे परिवार सहित दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। उनका परिवार सालों से पारंपरिक फेटा और साफा बनाने-बांधने का कार्य करता है। विशाल ने बताया कि उन्होंने काफी पहले संकल्प लिया था कि अपनी मेहनत की कमाई से भगवान के लिए विशेष भेंट तैयार करेंगे। इसके लिए उन्होंने घर में 'शेठ के' नाम से एक गुल्लक रखी और रोजाना उसमें कुछ राशि जमा करते रहे। पर्याप्त धनराशि एकत्र होने पर करीब सवा पाव वजन का चांदी का साफा तैयार कराया, जिस पर सोने का पानी भी चढ़वाया गया। उन्होंने बताया कि व्यापार में लंबे समय से मंदी थी, लेकिन सांवलिया सेठ से मन्नत मांगने के बाद कारोबार में फिर से उन्नति होने लगी। इसी श्रद्धा के भाव से उन्होंने यह भेंट भगवान को समर्पित की। भेंट अर्पित करने के बाद विशाल फुलडाळे ने मंदिर परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को पारंपरिक शैली में फेटा और साफा बांधकर सम्मानित किया। पहली बार मिली गोल्फ कार्टअन्य श्रद्धालु ने भी अपना नाम सार्वजनिक किए बिना ड्राइवर सहित आठ लोगों की क्षमता वाली बैटरी संचालित गोल्फ कार्ट मंदिर को दान की। मंदिर मंडल के अनुसार, यह पहली बार है जब मंदिर को इस प्रकार की भेंट मिली है। मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि गोल्फ कार्ट का उपयोग विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे जल्द ही सेवा में लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने दानदाता का प्रसाद, उपरना और सांवलियाजी की छवि भेंट कर सम्मान किया। किसान ने सांवलिया सेठ के नाम कर दी डेढ़ करोड़ की जमीनएक दिन पहले शनिवार को ही डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम की थी। इसके साथ ही अपने मकान की रजिस्ट्री भी सांवलिया सेठ के नाम करने का स्टांप मंदिर प्रशासन को सौंप दिया था। इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद करीब डेढ़ करोड़ का मकान भी भगवान के नाम हो जाएगा। अमरजी पाटीदार शनिवार को सांवलिया जी पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि 23 जुलाई को रजिस्ट्री कार्यालय में भगवान के नाम रजिस्ट्री कराई। इसके लिए 10 साल तक चक्कर काटे। इस जमीन पर आम के पेड़ भी है। ये सब सांवलिया जी को समर्पित कर दिए हैं। उनकी इच्छा है कि यहां गौशाला का निर्माण हो या फिर किसी की सामाजिक कार्यक्रम के उपयोग आ सके। …… ये खबर भी पढ़ें… सांवलियाजी को चढ़ाई 25.65 लाख की चांदी की सिल्लियां:श्रद्धालु ने बेटे के लिए मांगी थी मन्नत, पूरी होने पर MP से आया परिवार चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ मंदिर में बुधवार को एक श्रद्धालु ने 11 किलो 400 ग्राम वजन चांदी की 19 सिल्लियां भेंट कीं। इनकी बाजार कीमत करीब 25 लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोहनगंज क्षेत्र निवासी श्रद्धालु ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया। मंदिर प्रशासन को बताया कि उसने बेटे से जुड़ी एक मनोकामना लेकर सांवलिया सेठ के दरबार में प्रार्थना की थी। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:42 pm

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव झांसी पहुंचे:सर्किट हाउस में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से मुलाकात की, कहा- यूपी आगे बढ़ रहा है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को झांसी पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सागर के लिए रवाना हो गए। सीएम मोहन यादव ने आज निवाड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से झांसी के पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंच गए। कुछ देर बाद ऋतेश्वर महाराज आए। मुलाकात करने के बाद सीएम रवाना हो गए। देश आगे बढ़ रहा है सीएम मोहन यादव ने कहा- आज मैं झांसी में उतरा हूं। वैसे भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती से सदा लगाव रहता है। झांसी में विधायक, महापौर समेत जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां से सागर होते हुए सीधे भोपाल जाएंगे। आज निवाड़ी जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकर लगातार जनकल्याण के कामों में लगे रहते हैं। ये लोग रहे मौजूद मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव पारीछा, भाजपा नेता जमुना प्रसाद कुशवाहा, छत्रसाल सिंह, डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 26 Jul 2026 8:41 pm