डिजिटल समाचार स्रोत

...

छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को 7-7 की जेल:झांसी में 4 मासूम बच्चियों को झाड़ियों में ले जाकर की थी गंदी हरकत, 50 हजार जुर्माना

झांसी में एक साल पहले 4 मासूम बच्चियों को झाड़ियों में ले जाकर छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को कोर्ट ने 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया है। जो अदा नहीं करने पर 4 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला बुधवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी ने सुनाया है। चारों बच्चियों की उम्र 9 से 11 साल थी विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया- एक व्यक्ति ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 13 मार्च 2024 को उसकी 11 साल और 9 साल की दो बेटी घर के बाहर खेल रही थी। साथ में पड़ोसी की 11 साल और 9 साल की 2 बेटी भी खेल रही थी। तभी प्रेमनगर के महावीरनपुरा निवासी यशपाल यादव पुत्र होती सिंह और विक्रम यादव उर्फ पपोला पुत्र उत्तम यादव आए और चारों बच्चियों को कुरकरे, चिप्स, टॉफी, बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। झाड़ियों में ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। इससे परेशान होकर एक बच्ची चिल्लाने लगी। तब मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। तब दोनों आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए थे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। अब सुनवाई करके हुए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 7-7 साल के कठोर कारावास और 25-25 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:31 pm

सहारनपुर की कॉटन फैक्ट्री में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ढाई करोड़ का नुकसान, दमकल ने पाया काबू

सहारनपुर के देवबंद में एक कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री को ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह आग सैनियों की सराय क्षेत्र स्थित दीपक कॉटन फैक्ट्री में लगी। बताया जा रहा है कि बीती रात काम के दौरान एक मशीन के पास शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी, जिसने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखी कॉटन के कारण आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उनके प्रयास विफल रहे। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के मोहल्लों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब पौने घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। कई दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद अफजल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से भड़की थी। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के सभी संसाधनों का उपयोग किया गया, लेकिन कॉटन में लगी आग को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो गया था। उनके अनुसार, इस हादसे में करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय सभासद इकबाल अंसारी ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन से पीड़ित फैक्ट्री मालिक को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि सरकार को तत्काल मदद करनी चाहिए क्योंकि इतना बड़ा नुकसान किसी भी कारोबारी के लिए सहन करना आसान नहीं है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:30 pm

बाल श्रम अभियान, 9 बच्चे काम करते मिले:औरैया में नियोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा

औरैया तहसील में चलाए गए बाल श्रम विरोधी अभियान के दौरान नौ बाल श्रमिक विभिन्न प्रतिष्ठानों पर काम करते पाए गए। श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। यह अभियान श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती रीमा सिंह औरैया, एएचटीयू प्रभारी और श्रम विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। इसका उद्देश्य बाल श्रम को रोकना और ऐसे बच्चों को काम से मुक्त कराना था। अभियान के दौरान जिन प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक मिले, उनके नियोजकों (नियोक्ता) के खिलाफ निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई है। इन टिप्पणियों को आगे की कार्रवाई के लिए अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर क्षेत्र, कानपुर को भेजा जा रहा है। अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर क्षेत्र, कानपुर से अभियोजन की अनुमति मिलने के बाद, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 और संशोधित अधिनियम, 2016 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया के समक्ष वाद दायर किए जाएंगे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:30 pm

मथुरा पुलिस बेड़े में 16 नई हाईटेक चेतक गाड़ियां शामिल:कानून व्यवस्था होगी मजबूत, आपातकालीन प्रतिक्रिया में आएगी तेजी

मथुरा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस बेड़े में 16 नई हाईटेक चेतक गाड़ियां शामिल की गई हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने डायल 112 सेवा के तहत इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन गाड़ियों से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और प्रभावी होगी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जनपद में डायल 112 सेवा के तहत पहले से 87 दोपहिया और चारपहिया वाहन संचालित थे। 16 नई हाई-स्पीड चेतक गाड़ियों के जुड़ने से अब यह संख्या बढ़कर 103 हो गई है। इन वाहनों का प्राथमिक उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देना और गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। इन नई चेतक गाड़ियों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इनमें उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं। इनकी सहायता से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग सीधे कंट्रोल रूम से की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन कैमरों से सड़क पर होने वाली हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी, जिससे संदिग्ध व्यक्तियों या घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई संभव हो पाएगी। आगामी त्योहारों और विशेष आयोजनों के मद्देनजर, इन गाड़ियों को संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त पर तैनात किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस पहल से हुड़दंगियों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। मथुरा पुलिस ने बताया कि आधुनिक तकनीक और संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक सुरक्षित माहौल में अपने दैनिक कार्य और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर सकें।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:29 pm

कौशांबी में 1.180 किलोग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया

कौशांबी की कड़ा धाम थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 180 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। युवक गांजा की खरीद-बिक्री में शामिल था। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसपी कौशांबी सत्यनारायण के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। कड़ा धाम थाना पुलिस ने क्षेत्र के शीतल मैरिज हॉल के सामने कम्पोजिट शराब की दुकान के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ा। गांजा की खरीद और बिक्री का काम करता है आरोपी तलाशी के दौरान युवक के पास एक झोले में 1.180 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी अहिरारा (बरामतपुर), थाना कोखराज के रूप में बताई। युवक ने पुलिस को बताया कि वह गांजा की खरीद और बिक्री का काम करता है। पुलिस ने बुधवार शाम को चंद्रशेखर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:27 pm

तीर्थ यात्रा योजना पोर्टल में रजिस्ट्रेशन में आ रही एरर:नए आवेदकों को बता रहा ‘पहले आवेदन कर चुके’, वरिष्ठ नागरिक हो रहे परेशान

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। वहीं पोर्टल पर आवेदन करते समय तकनीकी खामियां आ रही हैं। आवेदन कर रहे कई वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें नए आवेदकों को भी सिस्टम पहले से आवेदन किया हुआ बता रहा है। लोगों ने कहा- पोर्टल पर जनआधार नंबर दर्ज कर दूसरी जानकारी भरते हैं। इसके बाद फॉर्म सबमिट करने की कोशिश करते हैं तो स्क्रीन पर मैसेज दिखाई देता है- “यह सदस्य पहले ही आवेदन कर चुका है। नियमानुसार एक सदस्य जीवन में केवल एक ही बार आवेदन कर सकता है।” जबकि कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहले कभी इस योजना में आवेदन नहीं किया। पोर्टल पर आवेदन अटकने से बढ़ी परेशानी तकनीकी दिक्कत के कारण कई वरिष्ठ नागरिक आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग ई-मित्र केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहे। इससे बुजुर्गों और उनके परिजनों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई आवेदकों ने बताया- पोर्टल पर जनआधार नंबर डालने के बाद डेटा खुल रहा है, लेकिन अंतिम चरण में सिस्टम आवेदन रिजेक्ट कर रहा है। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। 10 जून तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी। योजना के तहत इस बार 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन से देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। वहीं 6 हजार यात्रियों को हवाई जहाज के जरिए नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। केवल ऑनलाइन हो रहे आवेदन विभाग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है। देवस्थान विभाग के पोर्टल और ई-मित्र केंद्रों के जरिए आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए जनआधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। पहले लाभ लेने वाले नहीं हैं पात्र योजना के नियमों के अनुसार जो व्यक्ति पहले इस योजना का लाभ ले चुका है, वह दोबारा आवेदन नहीं कर सकता। इसी आधार पर पोर्टल में आवेदन करते समय सिस्टम पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। हालांकि अब ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें पहली बार आवेदन करने वाले लोगों को भी पहले से लाभ ले चुका बताया जा रहा है। विभाग के अधिकारी बोले- जल्द कराएंगे समाधान देवस्थान विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर-प्रथम जयपुर रतन लाल ने बताया- यदि आवेदन के दौरान इस तरह की तकनीकी समस्या सामने आ रही है तो विभाग की ओर से टेक्निकल टीम से संपर्क कर उसका समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा- जिन लोगों का पहले कभी चयन हुआ था और विभाग की ओर से कॉल जाने के बावजूद उन्होंने यात्रा नहीं की, उनके पास इस तरह का मैसेज आ सकता है। हालांकि यदि पहली बार आवेदन करने वाले लोगों को भी यह समस्या आ रही है तो मामले की जांच कर उसे ठीक करवाया जाएगा।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:27 pm

कचरा वाहन हेल्पर की मौत के बाद 4 घंटे धरना:सतना में बेटे को नौकरी देने की मांग; एक किडनी पर जिंदा है मां

सतना में नगर निगम के कचरा वाहन के पलटने से सफाई कर्मचारी भैयालाल बसोर (38) की मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और मर्चुरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को नियमित नौकरी देने की मांग रखी। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 4:30 बजे तक चला। इस दौरान कोलगवां टीआई सुदीप सोनी और तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया भी मौके पर पहुंचे। कचरा प्रबंधन कंपनी रेमकी के प्रतिनिधियों और बसपा नेता सुभाष शर्मा की मौजूदगी में परिजनों से बातचीत हुई। करीब चार घंटे चली चर्चा के बाद प्रशासन और कंपनी की ओर से सहायता का आश्वासन मिलने पर परिजन मान गए और शव लेकर रवाना हुए। पत्नी एक किडनी के सहारे, बेटा दिव्यांगभैयालाल बसोर का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बताया जा रहा है। उनकी पत्नी एक किडनी के सहारे जीवन जी रही हैं, जबकि उनका बेटा दिव्यांग है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी भैयालाल पर ही थी। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सुबह ड्यूटी पर गए, हादसे में गई जानजानकारी के मुताबिक भैयालाल बसोर पिता कोदईला बसोर, निवासी बड़खेरा थाना सभापुर और वर्तमान में घूरडांग में रह रहे थे। वे लंबे समय से नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहन में हेल्पर के रूप में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह रोज की तरह वे काम पर निकले थे। सुबह करीब 7:30 बजे टिकुरिया टोला ईंट भट्टा के पास कचरा वाहन चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भैयालाल वाहन के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया, लेकिन मैहर के पास एम्बुलेंस में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजन शव लेकर सीधे कोलगवां थाना पहुंचे। पुलिस की समझाइश के बाद शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। कंपनी ने दी सहायता, बेटे को नौकरी का आश्वासनलंबी बातचीत के बाद रेमकी कंपनी ने तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी। इसके अलावा कंपनी की ओर से 8 लाख रुपए मुआवजा, पत्नी को आजीवन 8 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन और मृतक के बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस मद से 25 हजार रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की गई है। साथ ही दुर्घटना बीमा क्लेम की राशि भी परिवार को दिलाने की बात कही गई है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:25 pm

जशपुर में 'कॉफी विद कलेक्टर' कार्यक्रम:युवाओं ने अधिकारियों से करियर, नेतृत्व पर की सीधी चर्चा, एसपी-कलेक्टर ने सवालों के दिए जवाब

जशपुर में मंगलवार को कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यूनिसेफ और एग्रीकोन सर्वहितम के संयुक्त सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं और स्वयंसेवकों को प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। इसका उद्देश्य उनके करियर मार्गदर्शन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और छत्तीसगढ़ी गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। जिला समन्वयक शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेश सिंह, समग्र शिक्षा विभाग से दीपा मैम और महिला एवं बाल विकास विभाग से अंजना चौहान भी मौजूद थीं। मीडिया प्रतिनिधि तरुण प्रकाश शर्मा, गायत्री परिवार से पार्वती चौहान और युवा कार्यकर्ता रवि गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, संगवारी संस्था से डीसी ज्योतिरादित्य सिंह, एडीसी विक्रम, एनसीडी से डायमंड महंत और प्रथम फाउंडेशन से सोमनाथ ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान जिले के आठों विकासखंडों से आए स्वयंसेवकों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष करियर, शिक्षा, नेतृत्व विकास, सामाजिक कार्यों और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े सवाल रखे। अधिकारियों ने युवाओं के प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरंतर सीखने और मेहनत से मिलती है सफलता: कलेक्टर अपने संबोधन में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि युवा शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा सही दिशा में कार्य करें तो बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, निरंतर सीखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की। “युवोदय ऐप” की चर्चा कार्यक्रम में “युवोदय ऐप” की भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से स्वयंसेवक अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी अपलोड करते हैं, जिसके आधार पर उनकी सक्रियता और योगदान का मूल्यांकन किया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। जशपुर जिले से शालू गुप्ता, नेहा एक्का, रिंटा गुप्ता और दिव्या वर्तमान में शीर्ष स्थानों पर हैं, जिन्हें कार्यक्रम में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समाज सेवा और स्वयंसेवकों के सहयोग में सदैव सक्रिय रहने वाले ऑटो चालक रुस्तम भैया को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों से बच्चों के संरक्षण को लेकर अभियान चलाने की अपील महिला एवं बाल विकास विभाग की अंजना चौहान ने बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए स्वयंसेवकों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। वहीं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने स्वयंसेवकों को हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि स्वयंसेवक अपने कार्यक्रमों की पूर्व सूचना प्रशासन को देंगे तो बेहतर समन्वय और सहयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। युवाओं से सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेश सिंह ने युवाओं को सड़क सुरक्षा अभियान में भागीदारी निभाने और पुलिस मितान बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन युवाओं को हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी गुप्ता, विकासखंड समन्वयक गुरुदेव प्रसाद और पंकज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय और अथक प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को बताया ज्ञानवर्धक और उपयोगी पहल कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने इसे प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताते हुए “जय हो जशपुर” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन युवाओं और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच साबित हुआ, जिसने युवाओं को समाज निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझने और सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:24 pm

हरदोई में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, एफसीआई गोदाम के पास हुआ हादसा

हरदोई में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सैलून संचालक की मौत हो गई। हादसा बिलग्राम में एसडीएम कॉलोनी और एफसीआई गोदाम के बीच हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तरौली गांव निवासी 32 वर्षीय गुड्डू श्रीवास्तव पुत्र मदन के रूप में हुई है। वह ललौली तिराहे पर सैलून की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी प्रीती और एक बेटा है। मृतक के चाचा राकेश ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गुड्डू बाइक से बिलग्राम जा रहे थे। इसी दौरान एसडीएम कॉलोनी और एफसीआई गोदाम के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुड्डू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:24 pm

दिग्गज ओलंपियन राजा रणधीर सिंह का निधन:एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले शूटर थे

भारत के दिग्गज खेल प्रशासक, पांच बार के ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता राजा रणधीर सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर रामपुर के पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे भारतीय खेल जगत और पटियाला के शाही परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।नवेद मियां ने राजा रणधीर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रणधीर सिंह एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले शूटर थे। खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्हें भारत, एशिया और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सम्मानित खेल प्रशासकों में गिना जाता था।राजा रणधीर सिंह का जन्म 18 अक्टूबर 1946 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के पटियाला में हुआ था। वह पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के छोटे बेटे भालिंद्र सिंह के पुत्र थे। पूरा जीवन खिलाड़ियों के उत्थान के लिए समर्पित रहा उनके पिता भालिंद्र सिंह 1947 से 1992 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य रहे थे। वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी रहे और 1982 के एशियाई खेलों को दिल्ली लाने में उनकी अहम भूमिका थी। नवेद मियां के अनुसार, राजा रणधीर सिंह का पूरा जीवन खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दिया। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई करना कठिन होगा।उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पटियाला के शाही परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:24 pm

झील का हार कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग:वार्ड 7-8 निवासियों ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन, बरसात से पहले कार्य शुरू करने की अपील

करौली में झील का हार क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 और 8 के निवासियों ने कॉलोनी में लंबे समय से लंबित पक्की सड़क निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को कार्यवाहक आयुक्त एवं उपखंड अधिकारी करौली प्रेमराज मीना को एक ज्ञापन सौंपा गया। वार्डवासियों ने बरसात से पहले स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि कच्चे रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि तीनबड़ मुख्य सड़क से झील का हार कॉलोनी तक जाने वाला मार्ग अभी भी कच्चा है। बारिश के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामेश्वर धाम, झील का हार में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद संबंधित मार्ग का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत तीनबड़ में बादल शर्मा के मकान से झील का हार स्थित रवि राजपूत के मकान तक लगभग 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया जा चुका है। नगर परिषद द्वारा इस कार्य का वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों स्वीकृत मार्गों पर वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राधेश्याम गुप्ता, मनीष गौड़, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धर्म मीना, रामदयाल कश्यप, गंगाराम प्रजापत, कमल माली, शिवकुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, मनोज, ओमप्रकाश, ब्रह्मानंद, पंकज, मोनू सहित अन्य कॉलोनीवासी शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:24 pm

लखनऊ में पति ने पत्नी की हत्या की:मायके में रह रही महिला को कॉल करके बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर चाकू से गला रेता

लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों का लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी 3 महीने से मायके में रह रही थी। आरोपी पति ने फोन करके मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खलरवा लेन ऐशबाग निवासी चांदनी (26) की शादी 7 साल पहले मोहम्मद शाहिद से हुई थी। दोनों का एक 4 साल का बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शाहिद अक्सर चांदनी के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर 3 महीने से वह तकिया चांद अलीशा रामनगर ऐशबाग स्थित अपने मायके में रह रही थी। सुनसान जगह ले जाकर हत्या की चांदनी बुधवार दोपहर में पड़ोस में रहने वाली भाभी को स्कूटी से देखने जा रही थी। वह एक निजी अस्पताल में एडमिट थी। इस दौरान शाहिद ने चांदनी को कॉल करके मिलने के बहाने बुलाया। ऐशबाग आठ नंबर गेट की गली में सुनसान जगह पर ले गया। वहां चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी शाहिद सब्जी का ठेला लगाता था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:23 pm

मेरठ के रीता हॉस्पिटल से CMO ने मांगा स्पष्टीकरण:चार दिन पहले बिल में गड़बड़ और अस्पताल की सुविधाओं को लेकर हुआ था हंगामा

मेरठ के शोभापुर स्थित रीता मल्टी स्पेशलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर में मरीज के बिल को लेकर अस्पताल मालिक और तीमारदारों में हुए हंगामा की वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ सीएमओ ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल को नोटिस जारी किया है कि 3 दिन के भीतर में अपना लिखित स्पष्टीकरण पूरे प्रकरण को लेकर भेजें। वीडियो में तीमारदारों ने बताया कि जब उन्होंने अपने मरीज को यहां से रेफर करने पर बात कही तो अस्पताल के स्टाफ ने अस्पताल मालिक के आने का बहाना बनाकर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक मरीज को रेफर करने में टालमटोल की। जब परिजन अस्पताल से बिल मांगा तो उन्हें 40000 का बिल जमा दिया इस पर अस्पताल स्टाफ और परिजनों के बीच जमकर बहस हुई। वीडियो में तीमारदारों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के मालिक डॉक्टर अनुज पाराशर और स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मरीज को रेफर करने से इनकार कर दिया था, जिससे मरीज की हालत और गंभीर हो गई थी। इसके बाद तीमारदारों ने पैसा जमा कराया और उसके बाद ही मरीज को ले जाया गया। सीटी स्कैन के लिए भी किया था रैफर तीमारदारों ने बताया कि रीता अस्पताल में मरीज का सीटी स्कैन भी नहीं हो पाया था, उसके लिए भी मरीज को नंगलाताशी स्थित एक अन्य अस्पताल में भेजा गया। उन्होंने बताया कि पर्याप्त सुविधाएं भी अस्पताल में नहीं मिल रही थी इसके बाद भी आईसीयू में भी पूरी सुविधा नहीं थी जब हम अपने मरीज को ले जाने लगे तब यह प्रकरण हुआ। सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया के अनुसार 3 दिन पहले एक वीडियो उनके संज्ञान में आया था जिसमें रोहटा गांव के एक मरीज के इलाज के बिल को लेकर तीमारदारों और अस्पताल मालिक डॉ अनुज पाराशर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीमारदारो ने आरोप लगाया था कि एक रात में इलाज करने का 40000 बिल अस्पताल द्वारा बना दिया गया है और मरीज की हालत में भी सुधार नहीं है। लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि फोन पर मुझे इसकी सूचना भी मिली थी और फिर मैंने वीडियो देखी। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हमने अपने स्तर से स्पष्टीकरण मांगा है, स्पष्टीकरण का जवाब और यदि कोई लिखित शिकायत आती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल के मानकों की भी जांच कराई जाएगी

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:23 pm

बदायूं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हटाए गए:डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद एक्शन, डॉ. शिवकुमार को मिली जिम्मेदारी

बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को शासन स्तर से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजकीय मेडिकल कॉलेज झांसी के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार को नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव कृतिका शर्मा ने डॉ. शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं। डॉ. अरुण कुमार के कार्यकाल के दौरान मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं व्याप्त थीं। कॉलेज में कई निर्माण कार्य भी अधूरे पड़े थे। उपमुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक ने भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर गंभीर आपत्ति जताई थी और डॉ. अरुण कुमार को चेतावनी भी दी थी। हालांकि, चेतावनी के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत उपमुख्यमंत्री से की थी। माना जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों और अव्यवस्थाओं के चलते यह कार्रवाई की गई है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:22 pm

अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में आवमानना याचिका दाखिल की:गाजीपुर एसपी पर कोर्ट का आदेश न मानने का आरोप लगाया

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। विधायक अब्बास अंसारी ने हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में याचिका दाखिल कर एसपी गाजीपुर को अवमानना याचिका में पक्षकार बनाया है। हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में एसपी गाजीपुर को पुनर्विचार का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने पर एसपी गाजीपुर ने कोई निर्णय नहीं लिया। अब इसी के खिलाफ अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर याचिका कर हाईकोर्ट की आवमानना का आरोप लगाया है। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब्बास अंसारी ने हिस्ट्रीशीट खोले जाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:20 pm

राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में गिरा छत का प्लास्टर:टला बड़ा हादसा, छात्रों ने किया हंगामा, बोले - मूक दर्शक बना प्रशासन

राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी राजस्थान यूनिवर्सिटी में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच जहां छात्र पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, वहीं बुधवार को यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लाइब्रेरी की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर छात्रों की बेंच पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। नाराज छात्र सीधे लाइब्रेरी के HOD के कमरे में पहुंच गए और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से यूनिवर्सिटी की जर्जर इमारतों और खराब व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। छात्रा वियोना जाट ने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में हजारों छात्र पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन यहां की इमारतें खुद असुरक्षित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्कूलों में जर्जर भवनों के कारण दर्दनाक हादसे सामने आए थे और अब यूनिवर्सिटी में भी छात्रों की जान खतरे में है। वियोना ने बताया कि लाइब्रेरी की छत का जर्जर प्लास्टर सीधे छात्राओं की टेबल पर गिरा। कुछ ही देर पहले वहां छात्राएं बैठी हुई थीं, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी की जर्जर इमारतों का रिनोवेशन कराया जाए ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने अंबेडकर लाइब्रेरी के बंद पड़े हॉल को भी शुरू करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में छात्र पर्याप्त जगह और सुविधाओं के अभाव में परेशान हो रहे हैं। वहीं छात्र नेता भारत भूषण ने कहा कि गर्मी के मौसम में यूनिवर्सिटी के हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी में छत का प्लास्टर गिरना प्रशासन की लापरवाही का बड़ा उदाहरण है। भारत भूषण ने बताया कि जिस जगह प्लास्टर गिरा, वहां कुछ देर पहले तक छात्र बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। अगर उस समय कोई छात्र वहां मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। घटना के बाद छात्रों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिले। छात्रों का कहना है कि एक तरफ यूनिवर्सिटी में पीने के पानी, कूलर और बैठने की व्यवस्था की कमी है, वहीं दूसरी तरफ जर्जर भवन अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। अब छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:20 pm

चूरू में नौतपा का कहर, तापमान 46.3 डिग्री पार:बीदासर नगर पालिका ने गर्मी से राहत के लिए सड़कों पर किया पानी का छिड़काव

चूरू में नौतपा के तीसरे दिन भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को दोपहर ढाई बजे तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 11:30 बजे यह 43 डिग्री सेल्सियस था। तेज लू के कारण शहर की सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। घरों और कार्यालयों में पंखे व कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। लोग अपने दैनिक और आवश्यक कार्यों को सुबह जल्दी निपटा रहे हैं ताकि दोपहर की भीषण गर्मी से बचा जा सके। इसी बीच बीदासर नगरपालिका ने नौतपा की भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया। इस पहल से बाजारों में गर्मी और धूल से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चल रहे हीटवेव और तीव्र हीटवेव का दौर आगामी दो-तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 27 और 28 मई को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की आशंका है। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने की संभावना है, और जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में यह गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:20 pm

चूहामार पाउडर खाने से युवक की मौत:अस्पताल से छुट्टी के बाद फिर बिगड़ी तबीयत, 10 दिन में 3 जगह हुआ इलाज

चूहामार पाउडर खाने से एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, प्रिंस लिल्हारे को 16 मई को चूहामार दवा खाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों, जिनमें अजय लिल्हारे भी शामिल हैं, ने आरोप लगाया है कि दो दिन के उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जबकि उसकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं थी। घर ले जाने के एक दिन बाद प्रिंस की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों की सलाह पर उसे नागपुर एम्स ले जाया गया। एम्स में दो दिन के उपचार के बाद भी सुधार न होने पर उसे नागपुर के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। हालांकि, वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने प्रिंस को घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन 26 मई को प्रिंस को वापस जिला अस्पताल बालाघाट लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रिंस लगभग 10 दिनों तक शरीर में फैले जहर से जूझता रहा, लेकिन अंततः वह जिंदगी की जंग हार गया। सिविल सर्जन ने किया आरोप का खंडन इस मामले पर सिविल सर्जन ने बताया कि दो दिन के उपचार के बाद परिजन प्रिंस लिल्हारे को अपनी मर्जी से घर ले गए थे। डॉक्टरों ने परिजनों को उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी। नागपुर से वापस लाए जाने पर पता चला कि उसके शरीर में रेड किलिंग पाउडर का जहर काफी फैल चुका था, जिससे उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई प्रकरण सामने आते हैं, जब मरीज या उनके परिजन बिना बताए या अपनी मर्जी से अस्पताल से छुट्टी कराकर चले जाते हैं। जिससे अक्सर मौत की घटना, प्रिंस लिल्हारे जैसी सामने आती है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:20 pm

गोबर डालने पर विवाद, दो पड़ोसियों में चलीं तलवार:महिला की उंगलियां कटी; पिता-बेटा भी घायल

रतलाम के सरवड़ जमुनिया गांव में जमीन पर गोबर डालने की बात को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया। दो पड़ोसी पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति-पत्नी और बेटा घायल घायलों में कैलाश (50) पिता जगदीश गुर्जर, उनकी पत्नी राजूबाई (48) और बेटा विमल (30) शामिल हैं। तीनों को बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता कैलाश की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जबकि मां और बेटा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। तलवार के हमले से बचाव के दौरान राजूबाई के हाथ की चारों उंगलियां कट गईं। वहीं पिता और बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं रतलाम में घायलों से मिलने ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद घायल विमल ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी मां राजूबाई घर के पास स्थित उखेड़ा (गड्ढे) में गोबर डालने गई थीं। इसी दौरान पास में रहने वाले अमरसिंह गुर्जर के घर की महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया और उनकी मां के साथ मारपीट की। जानकारी मिलने पर वह और उनके पिता मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान अमरसिंह गुर्जर, उसके बेटे ओमप्रकाश गुर्जर, अनिल गुर्जर और परिवार की महिलाओं ने तलवार, रॉड और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विमल ने बताया कि हमला करने वाले उनके पड़ोसी हैं। उनके उखेड़े के पीछे आरोपियों का मकान है और वे उस जगह को अपना रास्ता बताते हैं। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है। एफआईआर दर्ज ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक ही समाज से हैं। एक पक्ष के तीन लोगों को चोट आई है। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण गोबर डालना सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:20 pm

शराब पीने रुपए न देने पर छीन लेते हैं पारधी:एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप; पीटकर फैलाते हैं दहशत

शिवपुरी जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीण बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव के बाहर रहने वाले पारदी समाज के कुछ लोगों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट, पैसे छीनने और दहशत फैलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब के लिए पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर रहने वाले कुछ पारदी युवक अवैध हथियार रखते हैं। वे चोरी, झगड़े और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं, जिससे पूरा गांव भय के माहौल में जी रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण आकाश पाल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर वह खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाला पारदी, इंदल पारदी और सोलन पारदी ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी निकालकर 500 रुपए मांगे। जब आकाश ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी जेब में रखे करीब 5 हजार रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आकाश पाल ने बताया कि इस घटना की शिकायत सुभाषपुरा थाना में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने मामला भी दर्ज किया, लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर गांव के कई लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और पारदी गिरोह से सुरक्षा दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:18 pm

संभल में अनियंत्रित बस डॉक्टर की दुकान में घुसी:ड्राइवर समेत 2 घायल, बंद दुकान होने से हादसा टला

संभल में बुधवार दोपहर एक निजी बस अनियंत्रित होकर डॉक्टर की दुकान में जा घुसी। हादसे में बस चालक और परिचालक घायल हो गए, जबकि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह दुर्घटना संभल तहसील के थाना असमोली क्षेत्र में जोया रोड स्थित मदाला गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अमरोहा के जोया से संभल आ रही यात्रियों से भरी निजी बस बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित डॉ. अली हुसैन की दुकान में जा घुसी। बताया गया कि डॉ. अली हुसैन सप्ताह में दो दिन उनकी दुकान बंद रहती है। हादसे के समय भी दुकान बंद थी, जिसके कारण कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक अयान, निवासी संभल, घायल हो गया, जबकि परिचालक को भी हल्की चोटें आईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण चालक को बस चलाते समय हल्के चक्कर आ गए थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण संभल-जोया मार्ग पर करीब 40 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना में दुकान का शटर और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:18 pm

कोंडागांव में अवैध पेड़ कटाई पर सियासत तेज:कांग्रेस ने भाजपा नेत्री पर लगाए आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

कोंडागांव जिले में अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कोंडागांव सहित पूरे बस्तर संभाग में आम, इमली, जामुन जैसे फलदार और विलुप्त होती प्रजातियों के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और परिवहन किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि प्रशासन लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें खुली छूट दे रहा है। भाजपा नेत्री पर लगाए गंभीर आरोप ज्ञापन में कांग्रेस ने भाजपा नेत्री ज्योति उर्फ जूही तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि 18 मई की रात वन विभाग ने मसोरा क्षेत्र में वाहन क्रमांक CG-27 R-3479 को लकड़ी परिवहन करते हुए पकड़ा था। इसके बाद 22 मई को आयोजित प्रेस वार्ता में जूही तिवारी ने कांग्रेस पर भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके पास लकड़ी कटाई और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मौजूद हैं, जो प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। कांग्रेस ने प्रशासन से पूछे कई सवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर लकड़ी कटाई और परिवहन की अनुमति किन नियमों और शर्तों के तहत दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चला रही है, तो दूसरी ओर हजारों पेड़ों की कटाई किसके संरक्षण में हो रही है। कांग्रेस ने यह भी पूछा कि 18 मई को पकड़ी गई लकड़ी से भरी गाड़ी को किसके निर्देश पर छोड़ा गया। यदि वाहन नहीं छोड़ा गया, तो उस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? वाहन में किस प्रकार की लकड़ी लोड थी और वह फिलहाल कहां रखी गई है? वैध दस्तावेजों की जानकारी मांगी ज्ञापन में कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा नेत्री के पास मौजूद कथित वैध दस्तावेज किस आधार पर जारी किए गए हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा लकड़ी कटाई और परिवहन की अनुमति जनहित में दी जा रही है, तो कांग्रेस भी इस प्रक्रिया में सहयोग करना चाहेगी। कांग्रेस ने प्रशासन से लकड़ी कटाई और परिवहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:17 pm

सोनीपत में कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% सब्सिडी:किसान 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, सीधे खाते में जाएगी रकम

सोनीपत में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत व्यक्तिगत लाभार्थी किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान राशि सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम सीमा तक, जो भी कम हो, दी जाएगी। योजना में सुपर सीडर, सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, एमबी प्लो, जीरो टिल, सरफेस सीडर, क्रॉप रीपर, स्ट्रॉ बेलर, स्ट्रॉ रेक और श्रब मास्टर/रोटरी स्लेशर जैसे कृषि यंत्र शामिल हैं। एक किसान, एक यंत्र के लिए कर सकता अप्लाई उपायुक्त नेहा सिंह स्पष्ट किया कि एक किसान केवल एक कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर सकता है और अनुदान भी चयन के बाद केवल एक मशीन पर ही मिलेगा। प्रत्येक परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी पर एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। हालांकि, स्ट्रॉ बेलर के लिए आवेदन करने वाले किसान को स्ट्रॉ रेक और रोटरी स्लेशर खरीदने की भी अनुमति होगी। इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ. प्रवीन गुलिया ने बताया कि आवेदन करने वाले किसान ने संबंधित कृषि यंत्र पर पिछले तीन वर्षों अर्थात वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान अनुदान प्राप्त न किया हो। इसकी जांच विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो सीजन में फसल अवशेष अथवा पराली जलाने के कारण जिन किसानों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज है अथवा उसी परिवार पहचान पत्र के किसी सदस्य के नाम रेड एंट्री है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। ड्रा के माध्यम से किया जाएगा किसान का चयन सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि यदि प्राप्त आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक होते हैं तो लाभार्थियों का चयन किसानों की उपस्थिति में उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित किसानों को पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे हरियाणा पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी, परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए पटवारी रिपोर्ट, स्वयं घोषणा पत्र तथा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र आदि सात दिनों के भीतर सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, राई में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच एवं अनुमोदन उपरांत पात्र किसानों को विभागीय पोर्टल से ऑनलाइन सब्सिडी पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। किसानों को 30 जुलाई 2026 तक कृषि यंत्र की खरीद पूरी करनी होगी, जबकि संबंधित डीलर एवं निर्माता को 05 अगस्त 2026 तक बिल एवं अन्य दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन करना होगा भुगतान उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि यंत्र की खरीद का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम, बैंक अथवा चेक के जरिए ही करना होगा। नकद भुगतान की अनुमति नहीं होगी। किसान यह सुनिश्चित करें कि वे केवल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं वैध परीक्षण रिपोर्ट वाले निर्माता अथवा डीलर से ही मशीन खरीदे। उन्होंने बताया कि मशीन खरीद के बाद डीलर द्वारा किसान के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से बिल, ई-वे बिल एवं लोकेशन आधारित फोटो विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके उपरांत निदेशालय द्वारा निर्धारित तिथि पर खंड स्तर पर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। सफल सत्यापन के बाद सब्सिडी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। हुड्डा ने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय, सोनीपत अथवा सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, राई से संपर्क कर सकते हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:16 pm

महोबा में कुएं में मिला पशुपालक का शव:शरीर पर गहरे जख्म, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

महोबा जनपद के श्रीनगर कस्बे में एक श का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला है। मृतक के शरीर पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भैरवगंज मोहल्ले के रहने वाले 58 वर्षीय राम प्रसाद प्रजापति पेशे से चरवाहे थे। वह रोज की तरह अपनी बकरियां चराने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में उनका शव एक कुएं के अंदर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक के पैर और गाल के पास गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। राम प्रसाद के दामाद चतुर्भुज, जो दिल्ली से महोबा पहुंचे हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर को किसी ने कुल्हाड़ी से मारा है। हालांकि, चतुर्भुज का कहना है कि परिवार को किसी से पुरानी रंजिश या दुश्मनी की जानकारी नहीं थी और न ही उन्हें किसी खास व्यक्ति पर शक है। परिजनों ने पुलिस से न्याय और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्रीनगर थाना प्रभारी जयचंद ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। चरवाहा कुएं तक कैसे पहुंचा और उसके शरीर पर घाव के निशान कैसे लगे, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:15 pm

हरदोई में लगा निशुल्क मधुमेह शिविर:250 मरीजों की हुई जांच, दवाएं भी बांटी गई

हरदोई में वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. राम दत्त मिश्र की 37वीं पुण्यतिथि पर एक निशुल्क मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। यहां लगभग 250 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना था। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी। चिकित्सकों की एक टीम ने मरीजों की शुगर जांच की और उन्हें खानपान, नियमित दिनचर्या तथा व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी। मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। शिविर में आए लोगों को आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया। फाइबरयुक्त भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र ने बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसे सावधानी और संतुलित जीवनशैली से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मधुमेह के प्रमुख लक्षण बताए, जिनमें बार-बार प्यास लगना, जल्दी थकान महसूस होना, बार-बार पेशाब आना और अचानक वजन कम होना शामिल हैं। डॉ. मिश्र ने सलाह दी कि ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सके। डॉ. मिश्र ने लोगों को खानपान में मीठी चीजों, तले हुए भोजन और जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियां, सलाद, दालें और फाइबरयुक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। ये लोग शिविर में रहे उपस्थित नियमित व्यायाम और सुबह-शाम टहलने की आदत भी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। उन्होंने जोर दिया कि समय-समय पर शुगर की जांच कराते रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिविर में वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवतार शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. राकेश अग्रवाल, भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता अभय शंकर गौड़, राम प्रकाश शुक्ल सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:15 pm

सिरसा में नगर परिषद का मकानों पर चला पीला पंजा:पुलिसबल के साथ पहुंची टीम, बिलखती महिलाएं हाथ जोड़ा बोली-मेहनत से बनाया

सिरसा शहर में बेगू रोड स्थित मेला ग्राउंड एरिया में नगर परिषद की टीम ने बुधवार को फिर से अतिक्रमण कब्जा कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम दोपहर को मेला ग्राउंड में पुलिसबल एवं जेसीबी के साथ पहुंची। टीम ने पहले कब्जा करने वाले लोगों को वहां से जगह खाली करने को कहा, परंतु किसी ने सामान बाहर नहीं निकाला और न ही जगह छोड़ने पर सहमत हुए। इसके बाद टीम ने जेसीबी से कब्जा हटाओ कार्रवाई शुरू की। इस बार नगर परिषद की टीम ने झुग्गियों के साथ पक्के मकान पर भी जेसीबी चला दी और मकान ढहा दिए गए। टीम ने कूलर व आदि सामान घरों से बाहर निकालकर फेंका। टीम के अनुसार, यह मकान पक्के बने हुए हैं, लेकिन पूरी तरह से रेनोवेशन नहीं है। इस तरह काफी लोगों ने सरकारी जगह पर कब्जा कर मकान व झुग्गी-झोपड़ी बनाई हुई है। गर्मी के चलते एक महिला को चक्कर आ गया और नीचे गिर गई। इस दौरान लोगों व टीम ने उनको संभाला। इस दौरान लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया और टीम व उनके बीच कहासुनी भी हो गई। लोगों ने टीम का विरोध करते कहा, हर बार ये कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने टीम व पुलिस के समक्ष हाथ जोड़े और बोले, हमारे घर तोड़ रहे हो और काम कर-करके मुश्किल से घर बनाया। अब ये घर तोड़ रहे हैं। सरकार को क्या पता कैसे मेहनत कर घर बनाया और सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। एक सप्ताह पहले भी की थी कब्जा हटाओ कार्रवाई गत वीरवार को प्रशासन की टीम ने मेला ग्राउंड में करीब 20-30 झुग्गियों को जेसीबी से ढहा दिया था और लोगों को अल्टीमेटम देते हुए वहां से हटाने को कहा था। इस दौरान प्रशासन की टीम और झुग्गीवासियों के बीच काफी नोंकझोंक हुई। लोगों ने सरकार व प्रशासन के प्रति रोष जताया था। इसके बाद आज बुधवार को नगर परिषद की टीम दोबारा कार्रवाई के लिए पहुंची और भारी पुलिसबल के साथ गाड़ियां लेकर टीम पहुंची। लोगों ने टीम के सामने बहुत मिन्नतें की, पर किसी ने एक न सुनीं। लोग बोले, सामान खाली करने का एक सप्ताह का समय दिया लोगों व महिलाओं का कहना है कि वे यहां करीब 40-50 सालों यहां पर कब्जा किए हुए हैं। पिछले 20 से 25 सालों से सभी ने पक्के मकान बना लिए। यहां का बिजली व पानी बिल भरते हैं। लोगों ने कहा, यह जमीन व प्लॉट खरीदी हुई है और जमीन डेढ लाख रुपए में खरीदी थी। सभी सामान घरों से बाहर निकाल दिया है। ये कार्रवाई देर शाम तक चलेगी। महिलाएं बोली, अभी टीम कह रही है कि अभी तो कुछ घर तोड़े हैं और घर भी तोड़े जाने हैं। जेसीबी से पूरा मकान ही सीधा ढहाया जा रहा है। एक तरह से लोगों का आशियाना टूटने के बाद बेघर हो गए। घर खाली करने का एक सप्ताह का समय है। इस गर्मी में बच्चे लेकर कहां जांएगे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:14 pm

श्रावस्ती में अवैध खनन पर कार्रवाई, 32 वाहन सीज:प्रशासन ने 9 लाख का वसूला जुर्माना, टास्क फोर्स गठित

श्रावस्ती में अवैध खनन और मिट्टी के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया है। मई 2026 में अब तक 32 वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 9 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी के 20 मई 2026 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों- भिनगा, जमुनहा और इकौना—में राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। अभियान के दौरान अवैध मिट्टी खनन करते हुए कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं, जिनमें मिट्टी लदी मिली। इसके बाद वाहनों को तत्काल सीज कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में अब तक कुल 32 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें भिनगा तहसील के 13, इकौना के 3, जमुनहा के 7 और अन्य क्षेत्रों के 9 वाहन शामिल हैं। इन मामलों में कुल 9 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 9 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर विशेष टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। इस टीम में संबंधित उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस को शामिल किया गया है। टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कार्रवाई कर रही है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में जुर्माने की वसूली अभी बाकी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:13 pm

कोतवाली टीआई पर झूठी FIR का आरोप:पीड़ित बोले- शराब कारोबारी से मिलीभगत, आंदोलन की दी चेतावनी

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने बुधवार दोपहर दमोह एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन के एक कार्यकर्ता पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप कोतवाली टीआई पर लगाया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्दोष व्यक्ति का नाम जल्द नहीं हटाया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। संगठन के संभाग अध्यक्ष सुजान सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मामला अप्रैल महीने का है। उस समय कोतवाली थाना क्षेत्र के गार्ड लाइन के पास संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा था। इस दौरान कुछ हाथापाई भी हुई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे। आरोप है कि कोतवाली टीआई ने शराब ठेकेदार के दबाव में संगठन के कुछ सदस्यों के साथ-साथ फल व्यापारी और संगठन कार्यकर्ता पन्नालाल राय पर भी मामला दर्ज कर लिया। संगठन का दावा है कि घटना के समय पन्नालाल राय अपनी दुकान पर मौजूद थे, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं। ये फुटेज एसपी को सौंपे गए हैं। शराब ठेकेदार का दबाव सुजान सिंह ठाकुर ने बताया कि टीआई ने शराब ठेकेदार के दबाव में यह झूठा मामला दर्ज किया है। संगठन ने पहले भी इस संबंध में एसपी को आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह दूसरी बार है जब संगठन ने ज्ञापन सौंपा है, जिसमें निर्दोष व्यक्ति का नाम एफआईआर से हटाने की मांग की गई है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो संगठन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। क्या है मामला गौरतलब है कि अवैध शराब पकड़े जाने के समय एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं और अवैध शराब ले जा रहे लोगों के बीच विवाद देखा गया था। इसके बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज किया था, लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो व्यक्ति उस समय कार्रवाई में शामिल ही नहीं था उस पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञापन लेने पहुंची महिला अधिकारी ने संगठन के कार्यकर्ताओं को आसान आश्वासन दिया है की जांच के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:13 pm

MLC मानवेंद्र सिंह बोले- संगठन विस्तार का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण:औरैया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, बूथ मजबूत करने का दिया गया मंत्र

औरैया में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन योगा सत्र से शुरू हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। इस सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कार्य विस्तार और चुनाव प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौहान ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए है। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं को एक निश्चित अंतराल के बाद क्या करना है और क्या नहीं, इसकी स्पष्टता देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती को आवश्यक बताया। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ बूथ जीतो का मंत्र दिया, जिससे कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत कर सकें।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने व्यवहारिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की कार्यशैली, सेवा और समर्पण पर अपने विचार साझा किए। क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने विचार परिवार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सभी आनुषंगिक एवं सहयोगी संगठनों के वैचारिक समूह को दर्शाता है। प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने मीडिया प्रबंधन के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया का बड़ा महत्व है और यह चुनावों में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। इस प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग की प्रभारी एवं कल्याणपुर कानपुर से विधायक नीलिमा कटियार, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, अजय सिंह चौहान, भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, भूरे चौबे, अनिल शुक्ला, अमरचंद राठौर, ऋषि पाण्डेय, आदर्श ठाकुर, प्रतीक सिंह, कमलेश अवस्थी, खुशबू पाण्डेय, कुंअर सिंह बाथम, अवनीश ठाकुर, रवींद्रीय शाक्य, वासुदेव प्रजापति, नितिन अवस्थी, मोनू सेंगर, अंकुर तिवारी, गिरीश तिवारी, माधव राजपूत, बंटूराव दिवाकर, सोनू सेंगर सहित सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य और मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:13 pm

धमतरी में PSC के लिए नि:शुल्क सेमिनार:ASP सारिका वैद्य ने दिए सफलता के मूलमंत्र, कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की दी सलाह

छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित हुए, जहां मुख्य अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह नि:शुल्क सेमिनार धमतरी शहर के सिहावा चौक के पास आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, प्रेरणा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह आयोजन ASP से सीधी मुलाकात कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। सेमिनार में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजनांदगांव की एएसपी सारिका वैद्य थीं। भारतीय बौद्ध महासभा जिला धमतरी के अध्यक्ष दीपक वैद्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष पालनहार मेश्राम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इन सभी ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एएसपी सारिका वैद्य से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। एएसपी ने सरल और प्रेरणादायी ढंग से उनके प्रश्नों का समाधान किया और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एएसपी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र एएसपी सारिका वैद्य ने बताया कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र अपने लक्ष्य और कार्य पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करना, कर्म पर विश्वास रखना और निरंतर संघर्ष करते रहना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर चुनौतियों का सामना करने, स्वयं से प्रेम करने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परिवार सबसे बड़ा सहारा और प्रेरणा उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति आभार और सम्मान रखने की सीख दी। एक प्रेरक गतिविधि और खेल के माध्यम से उन्होंने बच्चों को परिवार का महत्व समझाया और बताया कि सफलता पाने में परिवार सबसे बड़ा सहारा और प्रेरणा होता है। साथ ही यह भी कहा गया कि आगे भी विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास और मार्गदर्शन के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:12 pm

दो बच्चों संग कामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची मादा भालू:रोमांचित हुए श्रद्धालु, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

शिवगंज तहसील के प्रसिद्ध कामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बीती रात एक भालू अपने दो बच्चों के साथ विचरण करता दिखाई दिया। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मंदिर क्षेत्र में भालू परिवार को घूमते देख श्रद्धालुओं में पहले कौतूहल का माहौल बना, लेकिन कुछ ही देर बाद लोग संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क हो गए। घटना के दौरान कई श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन में भालू और उसके बच्चों के वीडियो भी कैद किए। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और सतर्कता जानकारी के अनुसार, कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भालू और उसके बच्चों को घूमते हुए देखा। शुरुआत में लोगों में उत्साह देखने को मिला, खासकर उन श्रद्धालुओं में जिन्होंने पहली बार बच्चों के साथ भालू को इतने करीब से देखा था। हालांकि, मादा भालू के स्वभाव को देखते हुए लोगों ने समझदारी दिखाई और तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ देर घूमने के बाद जंगल की ओर लौटा भालू अपने दोनों बच्चों के साथ मंदिर परिसर में काफी देर तक निश्चिंत होकर घूमता रहा। इसके बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया। भालू के सुरक्षित लौट जाने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने श्रद्धालुओं को किया सतर्क मंदिर के सेवक और वन विभाग लगातार श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह देते रहते हैं। उनका कहना है कि मादा भालू अपने बच्चों के साथ होने पर सामान्य से अधिक सतर्क और आक्रामक हो सकती है, क्योंकि वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील रहती है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भालुओं की गतिविधियां कामेश्वरजी तीर्थ स्थल के आसपास इन दिनों भालू अपने बच्चों के साथ अक्सर विचरण करते देखे जा रहे हैं। वन विभाग और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भालुओं के स्वच्छंद विचरण में किसी प्रकार की बाधा न डालें और विशेष रूप से रात्रि के समय संबंधित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचें। तीन जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु कामेश्वर महादेव मंदिर सिरोही, जालोर और पाली जिलों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में वन विभाग ने लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी वन्यजीव को उकसाने से बचने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:10 pm

समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन और प्रधानों को कमान:यूपी में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का नया मॉडल; 27% OBC आरक्षण के निर्धारण के बाद ही होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने जब ग्रामीण निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का फैसला लिया था, उसी समय संकेत मिल गए थे कि ग्राम पंचायतों के चुनाव में अभी वक्त लगेगा। आयोग का गठन एक महत्वपूर्ण निर्णय था, लेकिन योगी सरकार ने इससे भी बड़ा ऐतिहासिक फैसला निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नियुक्त करने का लिया है। यह निर्णय ग्राम स्वराज और ग्राम समाज की उस लोकतांत्रिक अवधारणा को मूर्त रूप देता है, जिसमें स्थानीय इकाइयों के अधिकारों और उनकी निरंतरता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। ग्राम पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की आधारभूत इकाइयां हैं, उनका सशक्त और सक्रिय बने रहना ही लोकतांत्रिक मूल्यों की वास्तविक रक्षा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में नीतिगत निर्णय लेकर ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, स्वावलंबी और आत्मविश्वासी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। यह फैसला केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था भर नहीं, बल्कि जमीनी लोकतंत्र, जनभागीदारी और ग्रामीण स्वशासन के प्रति सरकार की गहरी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। लोकतंत्र और सत्ता का विकेंद्रीकरण एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था- ‘जब तक हम समाज के सबसे निचले स्तर पर रहने वाले व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को सुनिश्चित नहीं करते, तब तक स्वतंत्रता और लोकतंत्र के कोई मायने नहीं हैं। सत्ता का विकेंद्रीकरण ही वास्तविक लोकतंत्र की कुंजी है।’ इस दर्शन में यह निहित है कि शीर्ष पर बैठी व्यवस्था को नीचे की लोकतांत्रिक इकाइयों पर नियंत्रण न रखकर उन्हें संबल देना चाहिए। पंचायत चुनावों तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए रखना इसी दर्शन का व्यावहारिक रूप है। अब से पहले यह देखा जाता रहा है कि स्थानीय निकायों का कार्यकाल समाप्त होने या अपरिहार्य कारणों से चुनाव समय पर नहीं हो पाने पर नौकरशाही को कमान सौंप दी जाती थी। विकास खंड स्तर के अधिकारियों या सरकारी कर्मचारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाता था। लेकिन, उनमें जनता के प्रति जवाबदेही का भावनात्मक पहलू नहीं देखने को मिलता था। इसके विपरीत, एक निर्वाचित ग्राम प्रधान भले ही तकनीकी रूप से कार्यकाल पूरा कर चुका हो, लेकिन वह उसी मिट्टी, उसी परिवेश और उन्हीं लोगों के बीच रहता है। वह ग्रामीणों के सुख-दुख का सहभागी होता है और उसे पता होता है कि गांव की वास्तविक प्राथमिकताएं क्या हैं और उनके प्रति उसका भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है। जन-भावनाओं का सम्मान मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं कि लालफीताशाही की अपनी एक जड़वत प्रवृत्ति होती है, जिसके कारण कई बार विकास कार्य अनावश्यक प्रक्रियाओं और प्रशासनिक उलझनों में फंसकर ठहराव का शिकार हो जाते हैं। योजनाएं बनती हैं, घोषणाएं होती हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की गति धीमी पड़ने से जनता तक उसका अपेक्षित लाभ समय पर नहीं पहुंच पाता। विशेष रूप से गांवों में, जहां विकास की छोटी-छोटी योजनाएं भी लोगों के दैनिक जीवन से गहराई से जुड़ी होती हैं, वहां प्रशासनिक शिथिलता सीधे जनजीवन को प्रभावित करती है। ऐसे समय में योगी सरकार ने पारंपरिक नौकरशाही के इसी जड़ ढांचे को तोड़ते हुए जन-भावनाओं और स्थानीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सर्वोपरि रखने का प्रयास किया है। निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि यह उस राजनीतिक विश्वास का प्रतीक है जिसमें सरकार जनता और उसके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की क्षमता पर भरोसा व्यक्त करती है। जनता के लिए इस निर्णय के गहरे व्यावहारिक अर्थ हैं। इससे गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहती है और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न नहीं होता। चाहे गांव की सड़कों का निर्माण हो, पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, आवास योजनाओं का संचालन, वीबी-जीरामजी के कार्य हों या अन्य कल्याणकारी योजनाएं, स्थानीय नेतृत्व की सक्रिय उपस्थिति से विकास की प्रक्रिया बाधित नहीं होती। ग्रामीण समाज में प्रशासनिक रिक्तता कई बार अव्यवस्था और असमंजस की स्थिति पैदा कर देती है, लेकिन इस निर्णय ने उस संभावना को काफी हद तक समाप्त किया है। प्रख्यात चिंतक नानाजी देशमुख का मानना था कि ग्राम विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज की सामूहिक इच्छाशक्ति और स्थानीय नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी से संभव होता है। उनका विश्वास था कि जब गांव स्वयं अपने विकास का दायित्व उठाते हैं, तभी आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव हो पाता है। योगी सरकार का यह निर्णय उसी विचारधारा के निकट दिखाई देता है, जिसमें गांव को केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना और विकास की जीवंत शक्ति के रूप में देखा गया है। प्रधानों को प्रशासक बनाकर सरकार ने ग्राम समाज की सामूहिक शक्ति, स्थानीय अनुभव और जन-नेतृत्व की प्रासंगिकता को नई मान्यता दी है। परिपक्व सरकार का प्रारूप इसी वैचारिक परिप्रेक्ष्य में ग्रामीण निकायों के चुनावों में ओबीसी आरक्षण के निर्धारण हेतु समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के निर्णय को भी देखा जाना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय समाज की जटिल सामाजिक संरचना को समझे बिना एक न्यायपूर्ण और समावेशी व्यवस्था की कल्पना अधूरी है। हमारे समाज का एक बड़ा वर्ग, जो सदियों से कृषि, शिल्प, कारीगरी और विविध श्रमप्रधान कार्यों से जुड़ा रहा है, उसे सामाजिक और राजनीतिक मुख्यधारा में सम्मानजनक एवं पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। आरक्षण केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और समावेशी विकास की संवैधानिक प्रतिबद्धता का आधार है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और संवैधानिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रश्न पर जिस परिपक्वता और दूरदर्शिता का परिचय दिया है, वह उल्लेखनीय है। उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 तथा उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 के अंतर्गत पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था पहले से लागू है। प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण कुल पदों के 27 प्रतिशत से अधिक न हो। साथ ही, यदि अद्यतन जनसंख्या संबंधी आंकड़े उपलब्ध न हों, तो वैज्ञानिक सर्वेक्षण के माध्यम से आवश्यक आंकड़े निर्धारित किए जा सकते हैं। ऐसे समय में समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन केवल एक प्रशासनिक निर्णय के साथ साथ पिछड़े वर्गों के अधिकारों को ठोस कानूनी और संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक नैतिक और लोकतांत्रिक कदम है। जब यह आयोग पिछड़े वर्गों की वास्तविक आबादी, उनके सामाजिक-राजनीतिक पिछड़ेपन और स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व का व्यापक अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, तब उस आधार पर निर्मित आरक्षण नीति अधिक न्यायसंगत, पारदर्शी और विवादों से परे मानी जाएगी। यह पहल राष्ट्र निर्माण की उस व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें समाज के किसी भी वर्ग को यह महसूस न हो कि उसे विकास और प्रतिनिधित्व की मुख्यधारा से हाशिए पर धकेला जा रहा है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति तभी सिद्ध होती है, जब वह समाज के सबसे वंचित और श्रमशील समुदायों को भी समान भागीदारी और सम्मान का अवसर प्रदान करे। लोकतंत्र की जड़ों को सींचती ग्राम पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति संसद और विधानसभाओं से पहले गांवों की चौपालों, पंचायत भवनों और स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं में दिखाई देती है। ग्राम पंचायत केवल एक प्रशासनिक इकाई के साथ साथ लोकतंत्र का वह मूल बीज है, जिससे जनभागीदारी, सामाजिक न्याय और विकास की पूरी संरचना विकसित होती है।। यदि यह बीज कमजोर हो, यदि पंचायतें नौकरशाही की कठपुतलियां बनकर रह जाएं या प्रशासनिक शून्यता में डूब जाएं, तो ऊपर का पूरा ढांचा भले ही भव्य दिखे, भीतर से खोखला होता जाता है। गांव को केवल सरकारी योजनाओं का उपभोक्ता नहीं बनाया जा सकता, उसे योजनाओं का निर्माता और क्रियान्वयनकर्ता बनाना होगा। उत्तर प्रदेश जहां 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायते हैं, वहां योगी सरकार के ये दोनों ही निर्णय दूरगामी प्रभाव डालेंगे। समर्पित आयोग का गठन और निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया जाना, दोनों ही निर्णय परस्पर पूरक हैं। प्रधानों को प्रशासक बनाए रखने से वर्तमान में विकास की निरंतरता सुनिश्चित होती है, वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग भविष्य में ऐसे पंचायत नेतृत्व की नींव तैयार करता है, जो अधिक समावेशी होगा। हालांकि ग्राम प्रधानों को प्रशासक की भूमिका में सहज बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, कानूनी जानकारी और वित्तीय अधिकार देने होंगे। डिजिटल तंत्र को और सशक्त करना होगा ताकि कोई भी ग्रामीण यह जान सके कि उसकी पंचायत में कितना धन आया और कहां खर्च हुआ। सत्ता का यह विकेंद्रीकरण और सामाजिक न्याय का यह नया मॉडल वस्तुतः स्वावलंबी भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:10 pm

रामपुर में वृद्धावस्था पेंशन योजना ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य:70 हजार से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ, अपात्रों को हटाकर नए लाभार्थियों को जोड़ा गया

रामपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर मुरादाबाद मंडल में मिसाल कायम की है। मार्च 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 70,593 पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ मिल रहा है। विभाग के मुताबिक योजना से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। 2,747 नाम सूची से हटाए गए विभाग ने लाभार्थियों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में जिले में 50,495 पंजीकृत लाभार्थी थे। जांच के दौरान 2,514 लाभार्थी मृत पाए गए, जबकि 233 लोगों को अपात्र घोषित किया गया। इसके बाद कुल 2,747 नाम सूची से हटाए गए, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सकी। सत्यापन अभियान के साथ नए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का कार्य भी तेजी से किया गया। वर्ष 2025-26 में 22,845 नए बुजुर्गों की पेंशन स्वीकृत की गई। इसके बाद जिले में कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 70,593 हो गई। पेंशन की किश्तों का नियमित भुगतान समाज कल्याण विभाग ने पेंशन की किश्तों का नियमित भुगतान भी सुनिश्चित किया। प्रथम किश्त 60,495, द्वितीय किश्त 60,219, तृतीय किश्त 61,309 और चतुर्थ किश्त 54,113 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। योजना के संचालन के लिए मांगी गई 7176.66 लाख रुपये की धनराशि पूरी तरह प्राप्त हुई और उसका शत-प्रतिशत उपयोग किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र बुजुर्ग तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई, ताकि कोई अपात्र लाभ न ले सके और कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:10 pm

दुर्ग महापौर के पीछे छाता लेकर चलता रहा हथियारबंद जवान:सोशल मीडिया पर डाला VIDEO, NSUI बोली- जनता ने प्रतिनिधि चुना है, राजा-रानी नहीं

दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार मामला उनके निरीक्षण दौरे के दौरान सामने आए एक वीडियो को लेकर है। वीडियो में उनकी सुरक्षा में तैनात एक हथियारबंद पुलिस जवान उनके पीछे-पीछे छाता लेकर चलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इसकी आलोचना हो रही है। महापौर अल्का बाघमार 26 मई को पटरीपार क्षेत्र के औद्योगिक नगर वार्ड क्रमांक 17 और 18 स्थित शक्ति नगर तालाब का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। निरीक्षण के समय बनाया गया वीडियो खुद महापौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था। इसी वीडियो को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। छाता लेकर पीछे-पीछे चलता दिख रहा जवान वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज धूप से बचाने के लिए एक पुलिस जवान महापौर के पीछे छाता लेकर चल रहा है। जवान हथियार से लैस नजर आ रहा है और लगातार उनके पीछे-पीछे चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे वीआईपी संस्कृति से जोड़ते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए। एनएसयूआई ने कहा- यह वीआईपी कल्चर इस मामले में NSUI ने भी विरोध जताया है। एनएसयूआई नेता वरूण केवलतानी ने कहा कि, जनता ने जनप्रतिनिधि चुना है, कोई राजा या रानी नहीं। पुलिस व्यवस्था सुरक्षा के लिए होती है, निजी सुविधा और दिखावे के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात मेहनत करके लोगों की सुरक्षा करते हैं और वर्दी सम्मान, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है। ऐसे में जवानों से इस तरह का काम करवाना ठीक नहीं माना जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की तस्वीरें लोकतंत्र पर सवाल खड़े करती हैं। अगर पुलिस जवानों को नेताओं के पीछे छाता लेकर चलना पड़ेगा, तो इससे गलत संदेश जाएगा। एनएसयूआई ने इसे पुलिस वर्दी का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए कमेंट वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। हनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि “दीदी, ये जो जवान आपके ऊपर छाता लगाए हैं, वो ठीक नहीं लग रहा है। छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े नेताओं को भी ऐसा करते नहीं देखा।” वहीं यमन ठाकुर नाम के यूजर ने कमेंट किया कि “देश का जवान मैडम का छाता लेकर घूम रहा है।” पहले भी वीडियो हुआ था वायरल बता दें कि इससे पहले भी महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा था। उस वीडियो में वे एक व्यापारी को धमकाते हुए और थप्पड़ मारने की बात कहते हुए नजर आई थीं। अब नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:09 pm

हरिद्वार में UP युवकों ने की आपत्तिजनक हरकतें; VIDEO:महिलाओं से अभद्रता, किस करने की कोशिश; दुकानदारों को मारी लात

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर शराब के नशे में UP के चार युवक आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। जब आस-पास के लोगों ने यह सब देखा तो तुरंत रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) से मदद मांगी। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दिखता है कि दो युवक हरकी पैड़ी पर एक-दूसरे को किस करने की कोशिश करते हैं और गंदी हरकतें करने लगते हैं। घटना पर हरिद्वार के साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा- शराब के नशे में युवकों ने महिलाओं को कंधा मारा और दुकानदारों के साथ भी मारपीट की। उन्होंने गंगा में यात्रियों से बदतमीजी की। हम पुलिस से कहना चाहते हैं कि मां गंगा के तट पर ये सारी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। तस्वीरें देखिए… सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर… 1. शराब के नशे में बाजार में मचाया उत्पात- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र से आए चार युवक देर रात हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचे। चारों युवक अत्यधिक नशे में थे और ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। बाजार क्षेत्र में घूमते समय उन्होंने राहगीरों और दुकानदारों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि नशे में धुत इन युवकों ने वहां मौजूद महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें कंधे मारे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। 2. घाट पर की अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल- इसके बाद युवक हरकी पैड़ी घाट पर पहुंच गए और वहां भी आपत्तिजनक हरकतें जारी रखी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो युवक एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकतें और 'किस' करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में चूर युवकों ने किसी की एक न सुनी। 3. स्थानीय लोगों ने घेरा और पुलिस को सौंपा- युवकों की बढ़ती बदतमीजी देख स्थानीय नागरिकों और तीर्थ पुरोहितों ने चारों युवकों को मौके पर ही घेर लिया और तत्काल हरकी पैड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया। चारों की पहचान राजीव, निवासी ग्राम साकरोद, विपिन निवासी नूरपुर खालसा, कपिल शर्मा निवासी ग्राम साकरोद, बागपत और विकास, निवासी नूरपुर खालसा के तौर पर हुई है। पुलिस ने चारों का चालान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की है। 5. साधु-संतों और पुरोहितों में भारी आक्रोश- घटना के बाद तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित और अन्य संतों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर ऐसी अश्लीलता और नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरोहितों ने मांग की है कि यात्रा सीजन के दौरान घाटों पर नियमित गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्व शहर की छवि खराब न कर सकें। वरिष्ठ संत स्वामी आनंद स्वरूप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति या समूह की गलती के लिए पूरे प्रदेश (UP) या समाज को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने लोगों से क्षेत्रवाद फैलाने वाले बयानों से बचने और संयम बरतने की अपील की है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धार्मिक नगरी की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। नशे में हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड-हरियाणा के इन्फ्लुएंसर्स फैला रहे हेट स्पीच: दिल्ली में देहरादून के ड्राइवर को पीटा, मारपीट के पुराने VIDEO वायरल कर रहे ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा कर पीटने के मामले के बाद उत्तराखंड और हरियाणा के इन्फ्लुएंसर्स मिलकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच फैला रहे हैं। अलग-अलग जगह से मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:09 pm

NCRTC ने बढाई ट्रेन ट्रिप्स:दिल्ली-मेरठ के बीच 10 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी नमो भारत

एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पीक आवर्स में सराय काले खां और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रिप्स में फिर बढ़ोतरी की है और 10 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स जोड़ी हैं। यह वृद्धि पिछले सप्ताह एनसीआरटीसी द्वारा बढ़ाई गईं 8 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स के अलावा है। 18 ट्रेन ट्रिप्स की बढ़ोत्तरी के साथ नई समय-सारिणी के अनुसार, 10 अतिरिक्त ट्रिप्स सुबह के पीक आवर्स में 7:00 बजे से 11:30 बजे तक उपलब्ध होंगी जबकि 8 अन्य ट्रिप्स शाम के पीक आवर्स में 5:00 बजे से 8:30 बजे के बीच परिचालित होंगी। इस बढ़ी हुई ट्रेन फ्रीक्वेंसी से यात्रियों के लिए अधिक ट्रेनें उपलब्ध होंगी, उनका प्रतीक्षा समय कम होगा, सीट की उपलब्धता बढ़ेगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:08 pm

औरैया में अधिवक्ताओं की हड़ताल 17वें दिन भी जारी:राजस्व कार्यप्रणाली में सुधार और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। यह हड़ताल राजस्व कार्यप्रणाली में सुधार और अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। हड़ताल के कारण तहसील में कोई काम न होने से लोग परेशान हो रहे है। अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन भी लगातार जारी है। बुधवार को क्रमिक अनशन के मंच पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण चंद्र सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष राम विनोद शुक्ला, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्रीप्रकाश शर्मा, मुकेश सविता और उत्तम दीक्षित शामिल हुए। अनशन स्थल पर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि राजस्व कार्यप्रणाली में सुधार और अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए है। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने संगठन को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्व अधिवक्ता संगठन पूरी मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ रहा है। उन्होंने क्रमिक अनशन पर बैठे साथियों को संघर्ष की रीढ़ बताया।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:08 pm

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:पंजाब से आया 200 किलो का बकरा, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म; महिला से 2 लाख ठगे

नमस्कार,ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। 1. 200 किलो का बकरा:पंजाब से 1000Km सफर तय कर लाए सालभर पहले पंजाब से एक हजार किमी का सफर दो दिन में तय कर बकरे को इंदौर लाया गया। ढ़ाई साल के इस बकरे का वजन 200 किलो से ज्यादा है और इसकी गर्दन तक हाइट 5 फीट की है। ईद पर यानी गुरुवार को इसकी कुर्बानी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 2. गांधी नगर में टेलर ने जहर खाया गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक टेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने पड़ोसी पर प्रताड़ित करने और लगातार धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि करीब 17 दिन पहले टेलर के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे। पढ़ें पूरी खबर... 3. शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म बाणगंगा थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नरसिंहपुर निवासी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 4. प्रेमी ने कोर्ट मैरिज के लिए बुलाया फिर मुकरा आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। युवक और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। समाज अलग होने के कारण युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर... 5. रिश्तेदार युवती शादी का बना रही थी दबाव प्रेम प्रसंग के तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एरोड्रम थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की रिश्तेदार युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। युवक ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर... 6. फर्जी जिम ट्रेनर बनकर महिला से 2लाख ठगे मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला से ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को जिम ट्रेनर बताकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पढ़ें पूरी खबर... 7. आकांक्षा योजना पर छात्रों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप आकांक्षा योजना के तहत आदिवासी बच्चों को कोचिंग दे रही एसेंट कोचिंग क्लास का टेंडर तत्काल समाप्त करने, नीट की कोचिंग पूरी कराने सहित अन्य मांगों को लेकर योजना के हितग्राही स्टूडेंट इंदौर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 8. आईपीएल सट्टा खेलते इंजीनियर सहित आठ आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रेलवे, बैंक कर्मचारी और निजी कंपनियों में कार्यरत युवक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर... 9. बारिश के पहले रास्तों का पेचवर्क शुरू बारिश में शहरवासियों को खराब सड़कों और आवागमन की परेशानी से बचाने के लिए नगर निगम ने प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों पर पेचवर्क अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम ने लक्ष्य रखा है कि 10 जून से पहले सभी जरूरी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए। पढ़ें पूरी खबर... 10. बैंक अफसर बनकर ठग ने किया कॉल साइबर सेल पुलिस ने एक महिला की पूर्व में की गई शिकायत के मामले में एमआईजी थाने में सोमवार को फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने डेबिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:08 pm

AD हेल्थ ने SSPG अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं:वाराणसी के अपर निदेशक ने अस्पताल में लगे वाटर कूलर को खुद चेक कर देखी हकीकत

वाराणसी मंडल के AD (अपर निदेशक) हेल्थ डॉ. एनडी शर्मा बुधवार को दोपहर में श्री शिवप्रसाद गुप्ता मंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने मरीजों व तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने पूरे अस्पताल में जहां भी वाटर कूलर व RO लगा था वहां पर जाकर उन्होंने बारीकी से देखा। ज्यादातर वाटर कूलर तो चल रहे थे लेकिन एक दो में कुछ दिक्कतें थी। इस पर उन्होंने तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। यहां पर उन्होंने अस्पताल के SIC डॉ. ब्रजेश कुमार को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी में मरीजों व उनके तीमारदारों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाए। OPD में देखी डॉक्टरों की उपस्थितिअपर निदेशक क्रमवार प्रत्येक OPD में पहुंचकर डॉक्टरों की उपस्थिति भी देखी। आई ओपीडी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों से जुड़े रजिस्टर भी देखे। पूछने पर डॉक्टर ने बताया कि अभी तक 40 मरीज देखे जा चुके हैं। इसी तरह सर्जन, आर्थो व मनोरोग की ओपीडी में भी पहुचे। उन्होंने डॉक्टरों का आह्वान किया है कि इस भीषण गर्मी में मरीज दूर दराज से इलाज के लिए आते हैं। प्रयास हो कि डॉक्टर्स समय पर अपने ओपीडी में या ओटी में पहुंचें ताकि मरीजों को इलाज मिल सके। इस दौरान डॉ. सत्येन राय समेत अन्य मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:06 pm

'ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है':मुख्य सचिव ने कहा- ऐसी घटनाएं फिर न हों, यह कलेक्टर-SP की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को अवैध खनन के मामले में कलेक्टरों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर पुलिस और प्रशासन का आखिर खौफ क्यों नहीं है? ऐसे कैसे कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा देने की हिम्मत कर सकता है। कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी है कि ऐसा करने वाले ड्राइवरों के मालिकों पर सख्त एक्शन लें, ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हों और सुशासन का संदेश जाए। सीएस जैन की यह नाराजगी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडों पर किए जा रहे एक्शन की समीक्षा के दौरान सामने आई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अगले तीन साल में प्रदेश को नारकोटिक्स और ड्रग्स से मुक्त करने का काम करना है, इसलिए अधिकारी कैंपेन चलाकर इसके खिलाफ कार्यवाही करें। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, नगर निगम आयुक्त और सीईओ जिला पंचायत के साथ वर्चुअली जुड़े थे। मैहर और सिंगरौली सबसे प्रदूषित, जांच करें कलेक्टर सीएस जैन ने कहा कि अभी गर्मी का मौसम है और सबसे अधिक प्रदूषण मैहर व सिंगरौली जिले में है। जब गर्मी में यह स्थिति है तो ठंड में तो और भी स्थिति बिगड़ेगी। मुख्य सचिव ने इन जिलों के कलेक्टरों से कहा- जबलपुर-नरसिंहपुर को नरवाई जलाने पर फटकार बैठक के दौरान नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर सीएस जैन ने जबलपुर और नरसिंहपुर कलेक्टर को फटकारा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है, इसमें कमी आने के बजाय ऐसे मामले बढ़े हैं। सीएस जैन ने कहा कि किसानों को हार्वेस्टर के बजाय सीडर से कटाई कराने के लिए प्रोत्साहित करें और जागरुकता के कार्य को भी बढ़ावा दें ताकि इसमें सुधार आए। 104 हैंडपम्प निजी कब्जे में होने पर सीएस नाराज बैठक में पेयजल की समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 104 हैंडपंप निजी लोगों के कब्जे में हैं। सीएस जैन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई सरकारी हैंडपम्प को ही कब्जा कर ले। ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही होना चाहिए और पानी सभी को मिलना चाहिए। संबंधित कलेक्टर ऐसे मामले में जल्द कार्यवाही कर जानकारी देंगे। इसके अलावा शहरों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश भी सीएस जैन ने कलेक्टरों को दिए हैं। स्लम एरिया को पीएम आवास देने रीवा, भोपाल में अच्छा काम सिर्फ डीएपी नहीं, एनपीके के लिए भी दें किसानों को टोकन खरीफ सीजन के लिए खाद वितरण की समीक्षा करते हुए सीएस जैन ने कहा कि खाद का पर्याप्त भंडारण है। किसानों को ई विकास पोर्टल के जरिये पंजीयन कर खाद देने का काम किया जाए। साथ ही खाद लिए जो टोकन दिए जाते हैं उसमें सिर्फ डीएपी के लिए ही टोकन न दें बल्कि एनपीके के लिए भी टोकन दें ताकि भीड़ की स्थिति न बने। उन्होंने दुग्ध उत्पादन के लिए क्षीर धारा कार्यक्रम और नस्ल सुधार के कार्यक्रम भी ग्रामीण इलाकों में तेजी से करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने ये निर्देश भी दिए किसी भी जिले की प्रगति जिले में होने वाले बैंक फाइनेंस से पता चलती है। इसलिए कलेक्टर इसके लिए तेजी से काम कराएं और जिले के विकास को बढ़ावा दें। बारिश का मौसम आने वाला है, इसलिए पुल पुलिया की मरम्मत और नवीनीकरण का काम जिलों में पूरा करा लिया जाए। पुल पुलिया पर संकेतक लगाएं ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। लोगों की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें और किसी को भी बार-बार शिकायत करने का मौका न दें। समस्या निराकरण के लिए तेजी से निर्णय लें। बरगी क्रूज हादसे की घटना के मद्देनजर सीएस ने कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिले में जलाशयों में पहुंचने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और पूरी तरह सुरक्षित रखकर पर्यटन का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। यह खबर भी पढ़ें… माफिया ने हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, पसलियां टूटी मध्य प्रदेश के बालाघाट में अवैध रेत परिवहन रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना मंगलवार देर शाम पलाकामथी इलाके की है। गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले की दो पसलियां फ्रैक्चर हो गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 'सिर्फ ट्रक ड्राइवर नहीं, खनन के सरगनाओं को पकड़ो' राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य में जारी अवैध रेत खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मध्यप्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने साफ कहा कि कार्रवाई केवल ट्रक ड्राइवरों और हेल्परों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अवैध खनन के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क और असली सरगनाओं तक पहुंचना जरूरी है।पूरी खबर पढ़ें रेत की जांच करने आई टीम से छिपाया ‘खजाना’ चंबल नदी में अवैध रेत खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट एमपी, यूपी और राजस्थान सरकार को फटकार लगा चुका है। इसे रोकने के लिए सीआरपीएफ तक को तैनात करने कह दिया। चंबल की हकीकत जानने सीईसी कमेटी (केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति) के मेंबर भी आए। बोट से घूमे, लेकिन उस स्थान तक नहीं पहुंचे, जहां से अवैध रेत खनन की जानकारी लगती। पूरी खबर यहां पढ़ें...

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:06 pm

राजनांदगांव में 3500 घरों में लगे सोलर प्लांट:कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, मीटरिंग के बाद तुरंत मिल रहा सब्सिडी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव क्षेत्र में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों सहित इस क्षेत्र में अब तक करीब 3500 सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इन सोलर संयंत्रों की मदद से लोग खुद अपनी बिजली बना रहे हैं और कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। 2406 उपभोक्ताओं को मिली DBT सब्सिडी बिजली कंपनी के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। तीनों जिलों में अब तक 2406 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जा चुकी है। विभाग का कहना है कि जैसे ही नेट मीटरिंग की प्रक्रिया पूरी होती है, उपभोक्ताओं को तुरंत सब्सिडी का भुगतान कर दिया जाता है। कार्यपालक निदेशक ने वेंडरों को दिए सख्त निर्देश कार्यपालक निदेशक ने योजना की समीक्षा के दौरान सभी पंजीकृत वेंडरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, उनके घरों में समय-सीमा के भीतर सोलर प्लांट स्थापित किए जाएं। कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। अधिकारियों को भी वेंडरों के कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। 1 से 3 किलोवाट प्लांट से 120 से 450 यूनिट तक बिजली आंकड़ों के अनुसार, सौर ऊर्जा से प्रतिमाह महत्वपूर्ण मात्रा में बिजली का उत्पादन हो रहा है। एक किलोवाट का प्लांट हर महीने लगभग 120 से 150 यूनिट, दो किलोवाट का प्लांट 240 से 300 यूनिट और तीन किलोवाट का प्लांट 360 से 450 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है। राजनांदगांव क्षेत्र में अब तक कुल 6,052 लोगों ने योजना के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 5,670 उपभोक्ताओं ने अपने वेंडर का चयन भी कर लिया है। अब तक राजनांदगांव जिले में 2899, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 401 तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 181 उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। ​केंद्र और राज्य सरकार से मिल रही है बंपर सब्सिडी इस योजना में उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए कई सरकारी और निजी बैंक कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा दे रहे हैं। इस लोन की किस्तें लोग अपनी बिजली बिल में होने वाली बचत से आसानी से चुका सकते हैं। योजना के तहत सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे लोगों पर खर्च का दबाव कम हो जाता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली की बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के लाभ के लिए इस योजना में अधिक से अधिक शामिल हों। इसके लिए जल्द से जल्द आधिकारिक पोर्टल PMSuryaGhar Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:06 pm

9 महीने बाद पकड़ में आया युवक का हत्या आरोपी:जाखल में लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से की थी पिटाई, 5100 रुपए का इनामी

फतेहाबाद के जाखल में पिछले साल हुए आकाशदीप सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ढाणी बबनपुर निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। यह घटना पिछले वर्ष 10 अगस्त को हुई थी। मुस्साखेड़ा गांव निवासी हैप्पी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ युवक उसके चचेरे भाई आकाशदीप सिंह को जबरन गाड़ी में बैठाकर रूपांवाली गांव ले गए थे। वहां लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से आकाशदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपी हमलावर आकाशदीप को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रूपांवाली-घासवा रोड पर फेंक कर फरार हो गए थे। हैप्पी सिंह और अन्य लोग बेहोश आकाशदीप को इलाज के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके इस मामले में जाखल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। करीब साढ़े 9 महीने बाद वारदात में शामिल गुरजीत सिंह को काबू किया गया है, जो इस मामले का आठवां आरोपी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कुल 10 आरोपी हैं। इनमें से दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इन दोनों फरार आरोपियों पर 5100 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आज गिरफ्तार किया गया आरोपी गुरजीत सिंह भी 5100 रुपए का इनामी था। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस अपराधों को लेकर पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:05 pm

फिल्मी अंदाज में डकैती करने वाली गैंग पर गैंगस्टर:गोरखपुर में लेखपाल के घर बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर लूट लिए थे 80 लाख

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती करने वाली गैंग के 7 बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर का एफआईआर दर्ज किया है। 5 जनवरी 2026 की शाम एम्स क्षेत्र के रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर पर फिल्मी अंदाज में परिवार को बंधक बनाकर घटना का अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घर में रखा सोने चांदी की ज्वेलरी और नकदी समेत कुल 80 लाख रुपये का माल बदमाश उठा ले गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद कराया था। एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय की तहरीर पर चिलुआताल के विस्तारनगर गिदहवा निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव, भगवानपुर के राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू, शाहपुर खरैया पोखरा के अभिषेक चौहान, असुरन पुरानी चुंगी के धनंजय चौहान, एम्स के रामगढ़ उर्फ रजही टोला के देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना, महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के संजय चौहान और संजय विश्वकर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सभी आरोपी मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह चलाते हैं। जो जनपदीय, अंतर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय हैं। इनकी अवैध संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद अवैध संपत्ति जब्त कराई जाएगी। अब विस्तार से जानिए 5 जनवरी का पूरा घटनाक्रम गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र स्थित रजही मौर्या चौराहा पर रिटायर लेखपाल बालेंद्र (70) रहते हैं। पीड़ित बालेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया- 5 जनवरी की शाम करीब 6 बजकर 42 मिनट पर दो बाइक से चार बदमाश उनके घर पहुंचे और गेट की घंटी बजाई। मेरी पत्नी ऊषा सिंह किचन में थीं। बहू कल्पना सिंह और छोटे भाई तेजबहादुर सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह भी वहीं थीं। मुझे लगा कि कोई कोरियर वाला आया है। लेकिन जैसे ही गेट खोला, बदमाशों ने सीमेंट का रुपया मांगना शुरू कर दिया। मैंने उनसे कहा कि मेरी कोई दुकान नहीं है। मैं उन्हें कुछ बताता कि इतने में बदमाशों ने मेरे सिर पर बट से वार कर फोड़ दिया। जबकि तीन बदमाश कनपटी पर पिस्टल सटाकर जबरन उन्हें घर के अंदर ले गए। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर के तीन कमरों में रखी अलमारियों की चाबियां लेकर जेवर और करीब 4 लाख रुपए कैश निकाल लिए। इस दौरान मेरी पत्नी, बहू के जेवर भी निकलवा लिए। और उन्हें भी एक कमरे में बंद कर दिया। एक अलमारी के लॉकर की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने मेरे डेढ़ साल के पोते के गले पर तमंचा लगा दिया। बोले- चाबी नहीं दोगे तो गोली मार देंगे। मैंने कहा- चाबी नहीं मिल रही है। लॉकर तोड़ दीजिए। इसके बाद बदमाशों ने उसमें रखे जेवर भी ले गए थे। घर में 39 मिनट मचाया तांडवघर में 39 मिनट तक तांडव मचाने के बाद करीब 07 बजकर 21 मिनट पर बदमाश जाते-जाते धमकी दी थी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। बालेंद्र सिंह ने बताया- यदि मैंने विरोध किया होता तो शायद बदमाश पूरे परिवार को मार देते। बताया कि बदमाशों की भाषा और लहजा पूरी तरह स्थानीय था।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:04 pm

बिलासपुर के वार्ड 62 में 10 दिन से पेयजल संकट:नलों से आ रहा गंदा और ऑयल मिश्रित पानी, अमृत मिशन योजना पर उठे सवाल

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 62 स्थित शास्त्री नगर के नेपाली मोहल्ले में पिछले 10 दिनों से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के लोग गंदे और मटमैले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पीने के पानी के लिए लोगों को तेज धूप में घंटों टैंकर का इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है, जब शहर में 300 करोड़ रुपए की अमृत मिशन योजना पिछले चार वर्षों से संचालित है। योजना के तहत अशोक नगर, मेलापारा और नूतन चौक की पानी टंकियों से सप्लाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए वार्ड पार्षद सीमा राजेश शुक्ला ने बताया कि बीते 10 दिनों में निगम के जल विभाग ने छह बार पाइपलाइन काटकर अलग-अलग सप्लाई लाइनों से जोड़ा है। इसके बावजूद कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। वहीं जिन घरों में पानी पहुंच रहा है, वहां ऑयल मिश्रित पानी आने की शिकायत सामने आई है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 20-25 घरों में बंद हुई पानी सप्लाई पार्षद के अनुसार, पाइपलाइन को बार-बार काटने और जोड़ने के कारण अग्रवाल किराना गली के 20 से 25 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। नेपाली मोहल्ले के पीछे और अग्रवाल किराना दुकान के आसपास के कई घरों में भी पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। कुछ घरों में आया ऑयल मिश्रित पानी सीपत मेन रोड स्थित भाजपा की पूर्व पार्षद सरोजिनी कुर्मी के घर के आसपास बुधवार सुबह ऑयल मिश्रित पानी की सप्लाई हुई। करीब 3-4 घरों में ऐसे पानी की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने उसका सैंपल लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नल खोलने पर कुछ देर तक गंदा पानी आता है, फिर साफ हो जाता है। लेकिन दोबारा नल चालू करने पर फिर कुछ समय तक मटमैला और बदबूदार पानी आने लगता है। अशोक नगर और मेलापारा लाइन पर शक पार्षद सीमा शुक्ला ने बताया कि नूतन चौक की टंकी से सप्लाई होने वाला पानी साफ है। जांच में उसकी पाइपलाइन में कोई समस्या नहीं मिली। वहीं अशोक नगर और मेलापारा टंकी से आने वाली पाइपलाइन में कहीं खराबी होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिस गली में ट्यूबवेल सप्लाई लाइन जोड़ी गई है, वहां पानी साफ आ रहा है, लेकिन बाकी इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है। निगम बोला- समस्या काफी हद तक दूर नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने कहा कि गंदे पानी की समस्या काफी हद तक दूर कर ली गई है। एक स्थान पर पाइपलाइन की जांच की जा रही है और खराबी मिलने पर उसे बदला जाएगा। उन्होंने दोपहर में टैंकर सप्लाई नहीं होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि सुबह के समय पानी की सप्लाई की गई थी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:03 pm

भिवानी पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपियों को पकड़ा:रोहतक से खरीदकर लाए थे हेरोइन, पुराना आपराधिक रिकार्ड

भिवानी सिटी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। सिटी थाना भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी जैन चौक के उप निरीक्षक धर्मबीर अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान हनुमान गेट भिवानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पिपली वाली जोहड़ी के पास पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर बताई गई मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिसे रुकवाकर जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिवानी की पिपली वाली जोहड़ी निवासी पंकज पुत्र मुन्नालाल तथा आरजू पुत्र अशोक के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 6.6 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की है। रोहतक से खरीदकर लाए थे थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त मादक पदार्थ बेचने के लिए जिला रोहतक से खरीदकर लाए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आरजू के विरुद्ध पहले से चोरी का एक केस दर्ज है, जबकि आरोपी पंकज के विरुद्ध चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:02 pm

कुरुक्षेत्र में किसानों ने सड़क पर लगाया जाम:पुलिस ने हुई नोकझोक, जबरन उठाने का किया प्रयास; सूरजमुखी की खरीद न होने पर भड़के

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा अनाज मंडी में सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन करते हुए लाडवा रोड पर जाम लगा दिया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के बैनर तले किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सूरजमुखी की तुरंत खरीद शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी सिद्धार्थ व प्रशासनिक अधिकारी भी किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अवैध वसूली करने वाले आढ़तियों पर एफआईआर की मांग किसानों का आरोप है कि सरकार ने 25 मई से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन शाहाबाद अनाज मंडी में अब तक एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि मंडी में कुछ आढ़तियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है, जिसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। भाकियू नेता राकेश बैंस ने बताया कि मंगलवार को भी भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने शाहाबाद मारकंडा अनाज मंडी में धरना देकर सूरजमुखी की खरीद शुरू करने और अवैध वसूली करने वाले आढ़तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई थी। मांगें पूरी न होने पर आज उन्हें मजबूरन सड़क को जाम करना पड़ रहा है। पुलिस ने जबरन सड़क से उठाने का किया प्रयाास किसान जैसे ही सड़क पर जाम लगाने के लिए अगे बढ़ने लगे पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान तेजी से आगे बढ़ते हुए सड़क पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने किसान नेता किसान नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा को जबरन उठाने का प्रयास भी किया, लेकिन किसान डटे रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं प्रशासन किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 5:02 pm

निवाड़ी में PIML कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन:कम मजदूरी और सुविधाओं की कमी पर जताया विरोध, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

निवाड़ी जिले के धौरा क्षेत्र में निर्माणाधीन पीआईएमएल कंपनी के बाहर मजदूरों ने कम मजदूरी और खराब कार्य परिस्थितियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने कंपनी के प्रवेश मार्ग को रोककर नारेबाजी भी की। 300 रुपए मजदूरी देने का आरोपमजदूर रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य का कहना है कि सरकार द्वारा तय दैनिक मजदूरी 478 रुपए है, लेकिन उन्हें केवल 315 रुपए दिए जा रहे हैं, जिसे कभी-कभी 300 रुपए तक कर दिया जाता है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगातार काम कराया जाता है और कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता। भीषण गर्मी के बावजूद पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्रबंधन पर मांगों को न मानने का लगाया आरोपमजदूरों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रबंधन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। उनका यह भी आरोप है कि समस्याएं उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। मजदूर बोले-आत्महत्या के अलावा दूसरा विकल्प नहींप्रदर्शन के दौरान कुछ मजदूरों ने कहा कि उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उनके सामने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात भी सामने आने लगी है। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कलेक्टर जमुना भिड़े ने कहा है कि मामले की शिकायत संज्ञान में ली गई है और श्रम विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:57 pm

पीथमपुर में हुई यात्री बसों की चेकिंग:पुलिस ने सुरक्षा उपकरण देखें; फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर दी चेतावनी

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में यात्री बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संजय जलाशय चौकी प्रभारी अजय भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बसों में मौजूद सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाएं देखी। दवाइयों की वैधता और फायर सिलेंडर की जांच चेकिंग के दौरान पुलिस ने बसों में रखे प्राथमिक उपचार पेटी (फर्स्ट एड बॉक्स) की बारीकी से जांच की और उसमें रखी दवाइयों की एक्सपायरी डेट जांची। इसके साथ ही, बस में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यक्षमता की भी पड़ताल की गई। दो दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश जांच के दौरान जिन बसों में सुरक्षा उपकरण गायब या मानक स्तर के नहीं मिले, उन बस ऑपरेटरों को सख्त चेतावनी दी गई है। पुलिस ने संचालकों को दो दिन का समय देते हुए अनिवार्य रूप से सुरक्षा किट दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद कमी पाए जाने पर बसों पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। लगातार जारी रहेगा पुलिस का चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। सेक्टर-1 पुलिस के अनुसार, बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की भी समय-समय पर जांच की जाएगी ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके। देखें तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:56 pm

RAS बनते 3 अंक से चूका था आरोपी:IAS प्री-परीक्षा में एंट्री लेते फर्जी एडमिट कार्ड और अफीम के साथ पकड़ा था, कोर्ट से आरोपी को मिली जमानत

संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की सिविल सेवा(IAS) प्री-परीक्षा में एंट्री के दौरान फर्जी एडमिट कार्ड के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी के आरएएस-2024 में सलेक्शन में मात्र 3 अंक कम रह गए थे। ऐसे में पिता को उसके सलेक्शन की उम्मीद बंध गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विजेश जाट को उसके पिता रमेश जाट ने IAS परीक्षा का आवेदन भरने के​ लिए कहा था। इसके बावजूद उसने आवेदन नहीं किया और अपने पिता को झूठ बोलता रहा। एग्जाम नजदीक आई तो उसने PICSCART ऐप की मदद से फर्जी प्रवेश पत्र बना लिया। जिसे पिता को भी दिखाया। फिर परीक्षा के दिन उसके पिता उसे पहली पारी(सुबह 9:30 से 11:30 बजे) में सेंटर छोड़ने पहुंचे। पिता उसे सेंटर के बाहर छोड़कर रवाना हुए तो पिता को जाते देख विजेश भी सेंटर से गायब हो गया। फिर पहली पारी के एग्जाम बाद पिता वापस आए और दूसरी पारी(दोपहर 2:30 से 4:30 बजे) के एग्जाम का इंतजार करने लगे। दूसरी पारी में बेटे की सेंटर पर एंट्री नहीं होने तक पिता गेट पर ही खड़े रहे। ऐसे में आरोपी को लाइन में लगा। जैसे ही उसका प्रवेश पत्र चेक कराने का नंबर आया। तब प्रवेश पत्र फर्जी होने से उसे एंट्री नहीं दी। स्टाफ ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके जेब से एक ग्राम अफीम बरामद हुई। सावरियाजी मंदिर के बाहर बाबा से ली थी अफीमआरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सावरियाजी मंदिर के बाहर मिले एक बाबा से अफीम ली थी। युवक अफीम का सेवन करता है या नहीं। इस बात पर पुलिस ने स्पष्ट जबाव नहीं दिया। आरोपी विजेश ने वर्ष 2015 से 2019 के बीच बीटेक की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग के बाद वह वर्तमान में स्प्रिंगबोर्ड कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:54 pm

भरे बाजार में स्कूटी पर शराब ले जाने का VIDEO:कैमरे पर बोतले निकालकर दिखाने लगा शख्स; अवैध रूप से कर रहा था परिवहन

छतरपुर शहर में खुलेआम शराब के परिवहन का मामला सामने आया है। एक युवक बिना नंबर की स्कूटी पर शराब की पेटियां लादकर सरेराह ले जाता दिखाई दिया। इस दौरान एक राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख आरोपी घबराने की बजाय हेकड़ी दिखाने लगा और खुद ही कैमरे के सामने शराब की बोतल निकालकर दिखाने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सटई रोड का है। उक्त वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान ग्राम बगौता निवासी सोहित शिवहरे के रूप में की है। आरोपी बिना नंबर की स्कूटी से शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने स्कूटी से एक पेटी बीयर, एक पेटी मसाला शराब और एक पेटी देशी शराब बरामद की है। मौके से अवैध शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और किस जगह सप्लाई करने जा रहा था, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब किसी ठेके से लाई गई थी या अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:53 pm

आलीराजपुर में बाबाघड़ा जल सोते की सफाई:श्रमदान के लिए पहाड़ी पर जुटे लोग, वन्यजीव आते हैं प्यास बुझाने

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर ग्राम कालीबेल के वेजलिया फलिया में स्थित प्राचीन बाबाघड़ा जल सोते परिसर की सफाई की गई। यह कार्य मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था सोरवा सेक्टर और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से किया गया। इस दौरान बाबाघड़ा वृक्ष का पूजन भी किया गया। यह जल सोता घने जंगल में पेड़ों के झुरमुट और पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। ग्राम की सड़क से लगभग 750 मीटर ऊंची पथरीली चट्टानों के रास्ते से यहां पहुंचा जा सकता है। एक प्राचीन गूलर के वृक्ष की जड़ों से निरंतर पानी निकलता है, जो इतनी ऊंचाई पर अपनी आश्चर्यजनक उपस्थिति दर्शाता है। वन्य क्षेत्र में मौजूद इस सोते के जल का उपयोग जंगली जानवर पेयजल के लिए करते हैं। वन विभाग ने यहां जंगली जानवरों के लिए एक कुंडी बना रखी है। हालांकि, रखरखाव के अभाव में इस कुंडी में बड़ी मात्रा में मिट्टी की गाद, पेड़ों के पत्ते और कचरा जमा हो गया था। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने इस कुंडी और जल सोते के दोनों ओर जमा कीचड़ व कूड़े-करकट की सफाई की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट सुधीर जैन ने ग्रामवासियों को गंगा दशहरा के पौराणिक महत्व और जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामवासियों को अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कट्ठीवाड़ा के विकासखंड समन्वयक नगरिया सस्तीया ने ग्राम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया। जल स्रोत सोते की पूजन विधि ग्राम के चमचिया भगत ने संपन्न की। ग्रामवासियों ने बताया कि इस सोते का पानी भालू, लकड़बग्घा, सियार, मोर, तेंदुआ जैसे जंगली जानवरों के साथ-साथ गौरैया, टिटहरी, नीलकंठ, उल्लू और बंदरों जैसे पक्षियों व अन्य जीवों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कालीबेल के अध्यक्ष फत्तूसिंह डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:51 pm

जींद में फिरौती मांगने वाले युवकों को बाजार में घुमाया:नरवाना के व्यापारी से मांगे थे रुपए, पुलिस ने कराई शिनाख्त परेड

जींद जिले के नरवाना में एक व्यापारी से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को बुधवार दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच पुराने बाजार ले गई। थाना शहर नरवाना पुलिस ने आरोपी अंकुश और अभिषेक उर्फ भूत को धौला कुआं से सौरभ गर्ग की दुकान तक शिनाख्त परेड और निशानदेही के लिए लाया। दोनों आरोपियों के हाथ हथकड़ियों में बंधे हुए थे और उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच बाजार में घुमाया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में चर्चा का माहौल बना रहा। मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान घायल हुआ मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है। आज लाए गए इन दो आरोपियों से उसी दुकान के पास पूछताछ की गई, जहां व्यापारी को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह कार्रवाई करीब 20 मिनट तक चली, जिसके बाद थाना प्रभारी शहर नरवाना दोनों आरोपियों को वापस ले गए। मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:51 pm

पद्मश्री तगाराम बोले- ये सम्मान मेरा नहीं, पूरे जैसलमेर का:ओपन जीप में सवार होकर पहुंचे; अलगोजा वादन में बनाई पहचान

जैसलमेर जिले के मूलसागर निवासी और अंतरराष्ट्रीय अलगोजा वादक तगाराम भील के सोमवार को पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद बुधवार को जैसलमेर पहुंचने पर स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और लोक वाद्ययंत्र अलगोजा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए देश के इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजा गया । बुधवार को ट्रेन से जैसलमेर लौटने पर तगाराम भील का रैली के रूप में जुलूस निकाला गया। वे ओपन जीप में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे। लोगों ने जगह जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जैसलमेर का मान बढ़ाने पर तगाराम का स्वागत कर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूरे जैसलमेर का है। अंबेडकर उद्यान से मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान चौराहे तक एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे रास्ते जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। अभिनंदन समारोह में उमड़े सैकड़ों लोग स्वागत यात्रा के हनुमान चौराहे पहुंचने पर वहां एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि तगाराम जी ने रेगिस्तान की पारंपरिक कला को दिल्ली के दरबार तक पहुंचाकर हर जैसलमेर वासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अलगोजे से कमाया देश-दुनिया में नाम जैसलमेर के मूलसागर गांव में 17 अप्रैल 1960 को जन्मे तगाराम भील ने 7 साल की उम्र में मवेशी चराते समय अपने पिता से अलगोजा बजाना सीखा। शीशम और कैर की लकड़ी से बने इस पारंपरिक वाद्य यंत्र पर उन्होंने कठिन साधना से महारत हासिल की। उनका सफर 1981 में जैसलमेर के गोपा चौक से शुरू हुआ। आगे चलकर उन्होंने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुतियां दीं। फ्रांस, स्पेन, अमेरिका, जापान तक भी पहुंचे। उन्होंने रेगिस्तान की लोकधुनों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्हें पहले महारावल गिरधर पुरस्कार, मरुधरा पुरस्कार मिल चुके हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:49 pm

झांसी में ट्रेनों के साथ उड़ रहे ड्रोन:लाइव फुटेज से पत्थरबाजों की पहचान की जा रही, रीलबाज भी रडार पर

झांसी मंडल में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले शरारती तत्वों पर अब आसमान से नजर रखी जा रही है। रेलवे ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए रेल सुरक्षा बल (RPF) को दो आधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। ये ड्रोन झांसी और ग्वालियर सेक्शन में ट्रेनों के साथ उड़ाए जा रहे, जिससे रेलवे ट्रैक और आसपास की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। पहले 2 तस्वीरें देखें… दरअसल, झांसी-दिल्ली रेल रूट पर आए दिन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के शीशे तक टूट चुके हैं। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक हर महीने 2 से 4 ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं दर्ज होती हैं। कई मामलों में आरोपी पकड़ लिए जाते हैं, लेकिन कई बार अंधेरे और सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी से न सिर्फ रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसी को देखते हुए अब हाईटेक निगरानी सिस्टम लागू किया गया है। कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे ड्रोन झांसी और ग्वालियर आरपीएफ पोस्ट को दिए गए ड्रोन सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। ट्रेन गुजरने के दौरान ड्रोन सेक्शन में उड़ाए जाएंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ड्रोन से मिलने वाली लाइव फुटेज कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी और उसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा। इससे शरारती तत्वों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी होगी। रील बनाने वालों पर भी सख्ती रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में रील बनाने का ट्रेंड भी रेलवे के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कई युवक-युवतियां वीडियो बनाने के लिए ट्रैक पर पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन के जरिए ऐसे लोगों की भी निगरानी की जा रही है, जो सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते हैं और रेल संचालन की सुरक्षा को प्रभावित करते हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:49 pm

पिता-पुत्र पर हमले के विरोध में समाज पहुंचा एसपी कार्यालय:खरगोन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अब तक चार गिरफ्तार

खरगोन के भग्यापुर में गणेश मालवीया और उनके पिता मांगीलाल मालवीया पर हुए कथित सामूहिक हमले के बाद समाज के लोगों में आक्रोश है। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल को ज्ञापन सौंपा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 22 मई की रात हुआ था हमला समाज सचिव रघुनंदन मालवीया और भगवानपुरा तहसील अध्यक्ष चमन मालवीया ने पत्र के माध्यम से बताया कि घटना 22 मई की रात करीब 8 बजे की है। आरोप है कि गणेश मालवीया और उनके पिता मांगीलाल मालवीया पर सामूहिक हमला कर मारपीट की गई। हमले में मांगीलाल मालवीया के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार के साथ अभद्रता और गालीगलौज किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 से अधिक लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल किया, लेकिन पुलिस ने अब तक केवल तीन-चार आरोपियों पर ही कार्रवाई की है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है और गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ने समाज के प्रतिनिधियों को मामले में उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भगवानपुरा थाना प्रभारी एलएस लौवंशी ने बताया कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है और पुलिस जांच जारी है। बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के प्रतिनिधि इस दौरान जिलाध्यक्ष बिहारीलाल मालवीय, समाज सचिव रघुनंदन मालवीया, भगवानपुरा तहसील अध्यक्ष चमन मालवीया सहित समाज के 100 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:47 pm

ट्रक के पुराने मालिक ने कराई 3 लाख की लूट:इंदौर के दोस्तों संग मिलकर की वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर में निंबोला थाना क्षेत्र के कटी घाटी हाईवे पर 7 मई को हुई 3 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को ट्रक के पुराने मालिक ने ही अपने इंदौर के दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। बुधवार दोपहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी एएस कनेश ने बताया कि 7 मई को अजय वास्कले ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कटी घाटी के पास काली कार में सवार चार लोगों ने उनका आयशर ट्रक (डीडी-01 जी-9963) रोककर 3 लाख रुपये लूट लिए थे। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर निंबोला टीआई राहुल कांबले की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर इंदौर तक 15 से अधिक ढाबों, चौकियों और थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक बिना नंबर की काली होंडा अमेज कार संदिग्ध पाई गई। इंदौर कंट्रोल रूम की मदद से कार का नंबर (एमपी 09-बीएच-0860) ट्रेस किया गया। धार निवासी कार मालिक दिनेश पाटीदार से पूछताछ में पता चला कि उनका दोस्त युग श्रीवास्तव कार ले गया था। युग श्रीवास्तव ने कबूल किया कि वह आवेश मंसूरी, संतोष उर्फ बाबा और मो अली के साथ 7 मई की सुबह 3 बजे इंदौर से निकला था। आवेश मंसूरी व्हाट्सएप कॉल के जरिए इंदौर के जुबेर मंसूरी और समीर उर्फ अन्ना से ट्रक की लोकेशन ले रहा था। जांच में सामने आया कि जुबेर मंसूरी ही ट्रक का पुराना मालिक था और उसने ही लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने मो अली, युग श्रीवास्तव और जुबेर मंसूरी, सभी इंदौर निवासी, को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आवेश मंसूरी (निवासी चंदन नगर, इंदौर), संतोष उर्फ बाबा (निवासी उदयनगर) और समीर उर्फ अन्ना (इंदौर) अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से होंडा अमेज कार जब्त कर ली है। इस कार्रवाई में निंबोला टीआई राहुल कांबले, उपनिरीक्षक कमल मोरे सहित पुलिस टीम शामिल थी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:47 pm

सफीदों में युवक पर हमला करने वाले 2 अरेस्ट:लोहे की रॉड और डंडों से पहुंचाई चोट, 6 हमलावर पहले ही पकडे़ जा चुके

जींद जिले के सफीदों में युवक पर जानलेवा हमला करने और एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को सीआई स्टाफ सफीदों ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सफीदों निवासी संजूगिरी और गांव निम्नाबाद निवासी आजाद उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है। सीआई स्टाफ सफीदों के इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि शिकायतकर्ता नवीन, निवासी रविदास मोहल्ला सफीदों ने थाना शहर सफीदों में शिकायत दर्ज कराई थी। नवीन के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ हुड्डा ग्राउंड, नई अनाज मंडी के पीछे बैठे था, तभी कुछ युवक हथियारों के साथ वहां पहुंचे। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने नवीन और उसके साथियों पर लोहे की रॉड, डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। शिकायत के आधार पर थाना शहर सफीदों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पहले ही छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में संजूगिरी और आजाद उर्फ बॉक्सर का नाम सामने आया, जो कई दिनों से फरार चल रहे थे। सीआई स्टाफ सफीदों ने इन दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:44 pm

बरेली में लेखपाल हड़ताल पर, कामकाज ठप:लेखपाल की गिरफ्तारी पर बवाल, पत्नी बोली- घसीटते हुए ले गई टीम

बरेली में लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। लेखपालों की हड़ताल के कारण सदर तहसील का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। यह हड़ताल रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लेखपाल विपिन पटेल के समर्थन में की जा रही है। लेखपाल संघ का आरोप है कि विपिन पटेल को एंटी करप्शन टीम ने साजिश के तहत फंसाया है। टीम ने खुद उनकी रैक में रुपये रखे और फिर कार्यालय में घुसकर लेखपाल के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें बड़े अपराधी की तरह खींचते हुए जीप में बैठाकर ले जाया गया। वहीं, मौके पर मौजूद एक किसान का कहना है कि वहां कोई भी व्यक्ति रुपए देने नहीं आया था और लेखपाल को जानबूझकर फंसाया गया है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक लेखपाल विपिन पटेल को रिहा नहीं किया जाता और एंटी करप्शन टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। लेखपाल संघ ने बुधवार को डीएम अविनाश सिंह से मुलाकात कर एंटी करप्शन टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। अब जानिए पूरा मामला…. प्लॉट के दाखिल खारिज में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल उजागर सनराइज कॉलोनी निवासी लेखपाल विपिन पटेल (31) के खिलाफ करमपुर चौधरी निवासी बली मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि लेखपाल ने 171 वर्ग गज के प्लॉट के दाखिल-खारिज के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। बली मोहम्मद की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सक्रिय हुई। मंगलवार शाम करीब 5:02 बजे टीम ने सदर तहसील स्थित लेखपाल कार्यालय में जाल बिछाया। आरोप है कि जैसे ही विपिन पटेल ने रिश्वत की रकम ली, इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को शहर कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर पर लगे लेखपाल को फंसाने और प्रताड़ित करने के आरोप इस कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ गया है। लेखपाल संघ और विपिन पटेल की पत्नी ने इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल पर गंभीर साजिश के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि इंस्पेक्टर ने खुद ही लेखपाल के पास रुपये रखवाकर उन्हें जानबूझकर फंसाया है। पत्नी का आरोप है कि कार्यालय के भीतर लेखपाल के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उन्हें घसीटते हुए जीप तक ले जाया गया। इस घटना से आक्रोशित लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने इसे पुलिसिया दमन करार देते हुए चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:43 pm

डीक्रस्ट मुरथल में कल होगा मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह:सीएम सैनी होंगे मुख्य मेहमान; ADC ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, प्रशासन अलर्ट

नगर निगम सोनीपत के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 मई को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा और मेयर राजीव जैन ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, बैठने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि सोनीपत निगम मेयर और 22 वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जहां सोनीपत निगम में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट राजीव जैन ने जीत हासिल की और बीजेपी के 17 पार्षद ने जीत दर्ज की और 5 कांग्रेस पार्षदों ने विजय हासिल की। एडीसी और मेयर ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा और मेयर राजीव जैन ने दीनबंधु विवि मुरथल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, टैंट, एयर कंडीशनिंग, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, माइक और साउंड सिस्टम, लिफ्ट सुविधा तथा साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ट्रैफिक और दिशा-सूचक बोर्डों पर रहेगा विशेष फोकस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समारोह स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर पर्याप्त दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं होंगी मजबूत एडीसी अजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शहर के विकास को मिलेगी नई दिशा: राजीव जैन मेयर राजीव जैन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की नई टीम शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद टीम भावना के साथ मिलकर शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कई अधिकारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान डीसीपी कुशल पाल, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:41 pm

फेम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में MP के 5 अफसर:कौशलेंद्र ने कोचिंग, सतीश ने नकल माफिया पर नकेल कसी; शिवम ने डिजिटल एड्रेस बनाए

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। देशभर से चुने गए 800 अधिकारियों में मध्य प्रदेश के 5 आईएएस अफसरों ने भी जगह बनाई है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा अपनी प्रशासनिक कार्यशैली, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह नवाचार, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह जनसरोकार वाली पहल, भोपाल के पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बेहतर गवर्नेंस और सतना कलेक्टर सतीश कुमार प्रभावी कामकाज के कारण देश के चुनिंदा जिलाधिकारियों की सूची में शामिल हुए हैं। इस सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों के कलेक्टरों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज का आकलन किया गया था। सर्वे प्रशासनिक दक्षता, सुशासन, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन समेत 10 प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्ट, विशेषज्ञों की राय, मीडिया विश्लेषण और जनसरोकार से जुड़े पहलुओं को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया। संस्थान बीते 15 साल से ये सर्वे कर रहा है। पढ़िए, रिपोर्ट… मुख्य अभियान और पहल मुख्य अभियान और पहल मुख्य अभियान और पहल मुख्य अभियान और पहल मुख्य अभियान और पहल

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:40 pm

झालावाड़ में सफाई कर्मियों की हड़ताल:चार माह से भुगतान न होने पर शहर की सफाई ठप, नगर परिषद के सामने कचरा डालकर प्रदर्शन

झालावाड़ में नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज होकर कर्मियों ने नगर परिषद परिसर के बाहर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें जनवरी माह के बाद से वेतन नहीं मिला है। लगातार काम करने के बावजूद भुगतान न होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका यह भी कहना है कि नगर परिषद में अधिकारी नियमित रूप से नहीं बैठते और प्रशासनिक स्तर पर उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विरोध स्वरूप उन्होंने नगर परिषद के मुख्य गेट के बाहर कचरा डालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि चार महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है और अब उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनका पूरा बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। गौरतलब है कि नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों को समय पर भुगतान न होने को लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रहा है। इस समस्या से करीब 80 से अधिक ठेका आधारित सफाई कर्मी प्रभावित हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:39 pm

आगरा किला के सामने झाड़ियों में लगी आग:एक किमी दूर से दिखाई दिया धुआं, एक घंटे तक सुलगती रही आग

आगरा किला के सामने झाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थीं, लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुंआ दिखाई दे रहा था। झाड़ियों के बीच में लगे कूड़े के ढेर में लगभग एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। यहां से ताजमहल भी बमुश्किल एक किमी दूर था। बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे आगरा किला के मुख्य गेट के सामने, मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों से अचानक धुंआ उठाता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। झाड़ियों के साथ-साथ यहां कूड़े के ढेर में आग पहुंच गई। इसमें प्लास्टिक काफी मात्रा में था, इसके चलते लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुआं दिखाई दिया। आग से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिये… कुछ राहगीर आग देखने के लिए मौके पर रुक गए लेकिन चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने न तो आग बुझाने का प्रयास किया और न ही फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। इसके चलते आग की लपटें उठती रहीं। यहां से गुजर रहे सपा नेता श्याम भोजवानी ने बताया-लगभग 45 मिनट से वे आग की लपटें उठते देख रहे हैं। जबकि आग उनके आने से पहले से ही लगी हुई थी। जिस जगह आग लगी थी, उसके नीचे से मेट्रो ट्रैक गुजर रहा है। स्टेशन भी पास में ही। बताया जा रहा है, किसी ने सिगरेट या बीडी सुलगाकर माचिस की तीली फेंक दी होगी, जिसकी वजह से ये आग लगी। बता दें कि आगरा में कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:39 pm

अवैध झोलाछाप क्लिनिक पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश:सलूंबर में 'ऑपरेशन शटर डाउन' की समीक्षा, शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें

सलूंबर जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी की अध्यक्षता में 'ऑपरेशन शटर डाउन' अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिले में संचालित अवैध झोलाछाप क्लिनिकों और बिना वैध अनुमति चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर कार्रवाई के निर्देश बैठक में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार को अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलेभर में संदिग्ध क्लिनिकों, अवैध पैथोलॉजी लैब और बिना पंजीकरण हेल्थ कार्य कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण अभियान चलाने को कहा गया। जिला कलेक्टर ने आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संयुक्त टीमों के माध्यम से औचक निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, आमजन को जागरूक करते हुए केवल अधिकृत एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार लेने की अपील की गई। बैठक में चिकित्सा विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:36 pm

मॉडिफाई साइलेंसर पर चला ट्रैफिक पुलिस का बुलडोजर:142 साइलेंसर को तोड़ा गया, नाकाबंदी के दौरान जब्त किए थे

मॉडिफाई साइलेंसर पर आज भरतपुर ट्रैफिक का बुलडोजर चला। पुलिस ने 142 मॉडिफाई साइलेंसर पर बुलडोजर चलकर उन्हें चकनाचूर कर दिया। पुलिस ने नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान यह मॉडिफाई साइलेंसर जब्त किए थे। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले और मॉडिफाई साइलेंसर से शोर करने वाले वाहनों के ड्राइवरों के खिलाफ पुलिस करीब 6 महीने से कार्रवाई कर रही है। इससे पहले 125 साइलेंसर तोड़े थे ट्रैफिक इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि एसपी राजेश मीणा के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। आज मॉडिफाई साइलेंसर ध्वस्त करने की दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई में 125 मॉडिफाई साइलेंसर ध्वस्त किए थे। आज 142 साइलेंसर ध्वस्त किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चल रही लगातार चेकिंग में यह सभी साइलेंसर जब्त किए गए थे साथ ही वाहनों के मालिकों पर जुर्माना भी लगाया था। मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों में लगाकर वाहन मालिक बाजारों में शोर करते हैं। जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है। इस तरह की कार्रवाई आगे आने वाले समय भी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:35 pm

इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना:टोहाना में बोलीं- हरियाणा की चिंता नहीं की, नीट पेपर लीक, महंगाई- बेरोजगारी पर उठाए सवाल

फतेहाबाद जिले में टोहाना के गांव जांडली कलां में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की बेटी अंजलि सिंह की अगुवाई में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर दर्जनों परिवार इनेलो में शामिल हुए। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला विशेष रूप से मौजूद रहीं। अंजलि सिंह ने सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें इनेलो में पूरा मान-सम्मान मिलने का भरोसा दिलाया। सुनैना चौटाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि आज देश और हरियाणा का मध्यम वर्ग महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। नीट पेपर लीक का जिक्र करते हुए सुनैना चौटाला ने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने और भर्तियां रद्द होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नरेगा का काम बंद होने से नहीं मिली मजदूरी : सुनैना सुनैना चौटाला ने यह भी कहा कि नरेगा का काम बंद होने से सात-आठ महीने से मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है। इसी तरह, सफाई कर्मचारियों को भी महीनों से वेतन नहीं मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री की डीजल की खपत कम करने और सोना न खरीदने की सलाह पर तंज कसते हुए कहा कि आज लोगों के पास सब्जी खरीदने तक के पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने घर-घर से पैसा गायब कर दिया है और बदले में कागजों का पुलिंदा थमा दिया है। फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी और आधार लिंकिंग के नाम पर जनता को उलझाया जा रहा है, लेकिन इन कागजों से किसी का पेट नहीं भरता। भाजपा और कांग्रेस की सरकार ने नहीं की हरियाणा की चिंता सुनैना चौटाला ने आरोप लगाया कि 13 साल भाजपा और 10 साल कांग्रेस की सरकारों को हरियाणा की चिंता नहीं रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां वोट लेकर दिल्ली में दरबार सजाती हैं, जबकि अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन के समय विधायक पद से इस्तीफा देकर किसानों का साथ दिया था। राज्यसभा चुनाव का हवाला देते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के विधायक 'बिक गए', जिसमें टोहाना का विधायक भी शामिल था। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट रद्द हो गया था। उन्होंने जनता से ऐसी 'खरीद-फरोख्त' को रोकने के लिए अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:34 pm

हरियाणा में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की छुट्टियां रद्द:पेयजल को लेकर सरकार का फैसला; लापरवाही पर 2 SDO, 2 JE सस्पेंड, 2 चार्जशीट

हरियाणा में बढ़ती गर्मी और पेयजल को लेकर सरकार ने पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। ये जानकारी विभागीय मंत्री रणवीर गंगवा ने दी। उन्होंने रिव्यू मीटिंग में इसको लेकर फैसला करते हुए बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के सीजन में बिना रुकावट पेयजल सुचारु रहे। फील्ड में रहकर आमजन की समस्याओं का अधिकारी तुरंत हल करें। पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर 2 एसडीओ और 2 जेई को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा 2 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है। उन्होंने बताया कि हांसी और चरखी दादरी के एसडीओ, जेई सस्पेंड किए गए हैं। आदमपुर के एसडीओ और जेई को चार्जशीट किया गया है। हांसी में धरने की रिपोर्ट का लिया संज्ञान हांसी के चानौत गांव में पेयजल समस्या को लेकर चल रहे धरने और अधिकारियों से मिली रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित एसडीओ और जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आया कि वहां के जिम्मेवार अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई, जिसके कारण लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हिसार से शिकायत पर अधिकारी चार्जशीटबैठक में हिसार जिला के आदमपुर जलघर की बदहाल स्थिति तथा वहां पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं पर भी संज्ञान लिया गया। मंत्री ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एसडीओ और जेई को चार्जशीट कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलघरों की नियमित साफ-सफाई, मशीनों का रखरखाव, मोटरों की कार्यशील स्थिति तथा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलघर केवल पानी संग्रहण का केंद्र नहीं बल्कि लाखों लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में वहां किसी प्रकार की गंदगी, अव्यवस्था या तकनीकी खराबी नहीं होनी चाहिए। फील्ड में दिखने चाहिए अधिकारी विभागीय मंत्री रणबीर गंगवा ने एक्सईएन, एसडीओ और जेई स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा करें। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्वयं निगरानी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों में बैठकर कार्य न करें बल्कि गांवों और शहरों में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी ट्यूबवेल, मोटर, पाइपलाइन, बूस्टिंग स्टेशन या जलघर में खराबी आती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मरम्मत कार्य में देरी के कारण यदि किसी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:33 pm

पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर सीएमएचओ सख्त:बीएमओ और बीपीएम को दिया नोटिस; डॉक्टरों की अनुपस्थिति और गंदगी पर मांगा जवाब

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों की लापरवाही पर सीएमएचओ ने कड़ा रुख अपनाया है। विधायक नितेंद्र सिंह राठौर की नाराजगी और निरीक्षण के बाद सीएमएचओ ने बीएमओ और बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डॉक्टरों की अनुपस्थिति और बदहाल सफाई पर आपत्ति बता दें कि बुधवार को विधायक की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विशेष रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेरॉन के डॉ. पवन अहिरवार की लगातार अनुपस्थिति पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके अलावा, अस्पताल के वार्डों, ओपीडी और शौचालयों में भारी गंदगी पाई गई। भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था नहीं नोटिस में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में भीषण गर्मी के बावजूद मरीजों के लिए पीने के पानी के उचित इंतजाम नहीं थे। इसे शासन के निर्देशों की लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया है। सीएमएचओ ने बताया कि अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करने से प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। दो दिन में मांगा स्पष्टीकरण सीएमएचओ ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब और सुधारात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन नहीं दिया गया, तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की योजना पर काम कर रहा है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:33 pm

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार:चारामा में शादी का झांसा देकर, 2025 में लगातार बनाए शारीरिक संबंध

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर और ब्लैकमेल कर एक युवक ने कथित तौर पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने 26 मई 2026 को चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम आंवरी निवासी खिलेश्वर यादव ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा दिया और परिवार को संबंध की जानकारी देने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने कथित तौर पर 10 सितंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इन गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज इस रिपोर्ट के आधार पर, चारामा थाना में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 64(2)(ड), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खिलेश्वर यादव (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि सागर निषाद, सउनि टीकम दास सोने और महिला आरक्षक रामिन दर्रो की टीम शामिल थी। पुलिस की अपील कांकेर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अपराध नियंत्रण में पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:33 pm

यूआईटी ने मण्डापुरा योजना क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया:सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई

बालोतरा नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने बुधवार को मण्डापुरा वाणिज्यिक बहुउद्देशीय योजना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया। यूआईटी के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मण्डापुरा क्षेत्र में प्रस्तावित वाणिज्यिक बहुउद्देशीय योजना के विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूआईटी बालोतरा के क्षेत्राधिकार में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन और यूआईटी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनमें तहसीलदार सुरेश कुमार, उप नगर नियोजक मो. अजहर जाटू, सहायक अभियंता रोहित पालीवाल और राजस्व निरीक्षक विरेन्द्र सिंह शामिल थे। यूआईटी प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई है कि यूआईटी की संपत्तियों पर अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:32 pm

एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन:एबीसी कार्यक्रम में गाइडलाइन और मानकों की पालना पर जोर

हनुमानगढ़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए चलाए जा रहे एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम को लेकर एनिमल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट और गोसेवकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि एबीसी कार्यक्रम के लिए टेंडर प्रक्रिया निर्धारित गाइडलाइन और पशु कल्याण बोर्ड के नियमों के अनुसार ही लागू की जाए। ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने बताया कि हनुमानगढ़ शहर में कुत्तों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसके नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से टेंडर जारी किए जा रहे हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया तय मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है ताकि कार्यक्रम प्रभावी और मानवीय तरीके से संचालित हो सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई जगहों पर एबीसी कार्यक्रम में लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसलिए, शुरू से ही सख्त नियमों की पालना सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। ज्ञापन में ऑपरेशन थिएटर को साफ-सुथरा, वातानुकूलित और निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार करने की मांग की गई है। नसबंदी के बाद कुत्तों के लिए अलग रिकवरी वार्ड, कूलर, पंखे, भोजन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। ट्रस्ट ने यह भी मांग की कि ऑपरेशन करने वाले पशु चिकित्सकों का भारतीय पशु चिकित्सा परिषद या राज्य परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य किया जाए। इसके अतिरिक्त, सभी कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन और आवश्यक दवाइयां देने की भी मांग उठाई गई। पहचान के लिए नसबंदी के दौरान कुत्तों के बाएं कान पर यू या वी आकार का निशान लगाने का सुझाव दिया गया। ट्रस्ट ने नर कुत्तों को कम से कम पांच दिन और मादा कुत्तों को सात दिन तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने की व्यवस्था करने की भी मांग रखी। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि टेंडर केवल उन्हीं एजेंसियों को दिए जाएं जिन्हें एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो और जिन्हें स्ट्रीट डॉग सर्जरी का अनुभव हो। इस दौरान ज्योति शर्मा, नीलकंवर, लक्ष्मी, अम्बाली और विजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:32 pm

किसान बोले- गोली मार दो, ट्रॉली नहीं हटाएंगे:24 घंटे जिला पंचायत कार्यालय में बैठे फार्मर्स; 4 मई से स्लॉट बुकिंग बंद होने का आरोप

हरदा में जिला पंचायत परिसर में ग्राम अबगांवकला सहित अन्य गांवों के किसान धरने पर बैठ गए। वे समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल नहीं बेच पाने से आक्रोशित थे। किसानों का आरोप है कि स्लॉट बुक न होने के कारण उन्हें अपनी उपज कम दामों पर मंडी में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने दावा किया कि जिले में करीब 9 हजार किसान ऐसे हैं, जिनका स्लॉट बुक नहीं हो पाया है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, जबकि मुख्यमंत्री ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने का आश्वासन दिया था। किसानों ने जिला पंचायत भवन के मुख्य गेट पर धरना शुरू किया और रात में वहीं भोजन भी तैयार किया। बुधवार सुबह जिला पंचायत की महिला कर्मचारियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से परिसर खाली करने का अनुरोध किया। उन्होंने कार्यालय स्टाफ और अन्य लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी का हवाला दिया। इसके बाद किसान अखिलेश जाट ने अपनी चटाई उठाकर परिसर के बाहर बैठ गए। प्रशासन ने किसानों पर दबाव बनाने के लिए सख्ती भी बरती। आरटीओ को बुलाकर जिला पंचायत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें चाहे गोली मार दी जाए, लेकिन गेहूं से भरी ट्रॉली वापस गांव लेकर नहीं जाएंगे। उन्होंने मांग की कि या तो उनके गेहूं को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा वे जिला पंचायत भवन परिसर में ही ट्रॉली खाली कर घर लौट जाएंगे। किसानों और अधिकारियों के बीच हुई चर्चा बेनतीजा रही। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने किसानों को बताया कि स्लॉट बुकिंग बंद हो चुकी है और अब गेहूं की खरीदी संभव नहीं है। किसानों ने अधिकारियों से कहा कि वे आतंकवादी नहीं, बल्कि देश के लिए अन्न उत्पादन करने वाले हैं। किसानों का धरना बीते 24 घंटे से अधिक समय से जारी है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:31 pm

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन:उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, कहा- बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए-ब्लॉक ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में बुधवार को उदयपुर में हाथीपोल चौराहा पर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान द्वारा अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा ने मीणा ने आरोप लगाया- केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर सरकार सीधे तौर पर महंगाई बढ़ा रही है। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। लोगों पर महंगाई का बोझ पड़ रहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली ने कहा- एकतरफ जनता बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार जनता की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली ने कहा- सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने लोगों को परेशान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और सड़कों से लेकर सदन तक आमजन की आवाज बुलंद करेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया- इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, महामंत्री पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, हिदायतुल्लाह, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, महिला कांग्रेस नेता सीमा पंचोली, नजमा मेवाफरोश, नितेश सर्राफ, प्रमोद वर्मा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:31 pm

उज्जैन में शिप्रा परिक्रमा पर मिले 1000 साल पुराने अवशेष:रणजीत हनुमान मंदिर के पास परमारकालीन मंदिर के भग्नावशेष खोजे गए

एमपी के उज्जैन में शिप्रा परिक्रमा मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। 25 और 26 तारीख को आयोजित दो दिवसीय शिप्रा परिक्रमा के दौरान, पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं को लगभग एक हजार वर्ष पुराने परमारकालीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस परिक्रमा का समापन किया था। यह खोज शिप्रा तट पर स्थित बड़े पुल के पास रणजीत हनुमान मंदिर के सामने कामाख्या माता मंदिर क्षेत्र में हुई। यहां खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में प्राचीन स्थापत्य खंड, स्तंभों के अवशेष और नक्काशीदार पत्थर प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार, ये अवशेष परमारकालीन मंदिर के भग्नावशेष माने जा रहे हैं। खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान मिले अवशेष स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले इतने बड़े पैमाने पर मंदिर के अवशेष नहीं देखे गए थे। हालांकि, हाल ही में घाट निर्माण और अन्य विकास कार्यों के दौरान जमीन के भीतर दबे प्राचीन अवशेष सतह पर आने लगे। खुदाई से प्राप्त इन भग्नावशेषों को सुरक्षित रूप से एक स्थान पर एकत्र किया गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह क्षेत्र कभी एक विशाल मंदिर परिसर का हिस्सा रहा होगा। समय के साथ मंदिर ध्वस्त हो गया और उसके अवशेष शिप्रा नदी तट, दानीगेट क्षेत्र तथा आसपास के हिस्सों में बिखर गए। अब चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान ये अवशेष फिर से सामने आ रहे हैं। परमारकालीन शैली की बनावट पुरातत्व विशेषज्ञों के मुताबिक, प्राप्त स्तंभखंड, स्थापत्य शैली और पत्थरों पर उकेरी गई नक्काशी परमारकालीन कला शैली से मेल खाती है। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंदिर लगभग एक हजार वर्ष पुराना हो सकता है। पुरातत्व विभाग और शोधकर्ताओं द्वारा अब इन अवशेषों का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है ताकि उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को पूरी तरह समझा जा सके। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पुराविद डॉ. रमण सोलंकी ने बताया, रणजीत हनुमान मंदिर के सामने कामाख्या मंदिर क्षेत्र में पहले कभी इस प्रकार के मंदिर अवशेष देखने को नहीं मिले थे। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में भग्नावशेष, स्थापत्य खंड और प्राचीन स्थापत्य सामग्री प्राप्त हुई है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:30 pm

हनुमान मंदिर के मूर्ति स्थापना दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:29 और 30 मई को रामायण पाठ, हवन और झांकी निकलेगी

किशनगढ़बास के अलवर रोड स्थित वाटर सप्लाई परिसर में श्री श्री 1008 चमत्कारी सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे। ये कार्यक्रम 29 और 30 मई को आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति एवं श्री श्याम सेवा मंडल किशनगढ़बास इन कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। 29 मई, शुक्रवार को प्रातः 7:15 बजे रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। इसी दिन शाम 5:15 बजे राधा-कृष्ण एवं महाकाल की झांकी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। अगले दिन, 30 मई, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे हवन एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 11:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण करें। कार्यक्रम स्थल वाटर सप्लाई परिसर, अलवर रोड, किशनगढ़बास ही रहेगा।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:30 pm

बकरीद पर गंदगी करना और कुर्बानी का वीडियो बनाना गलत:शहर मुफ्ती मौलाना बातिन बोले - कानून के साथ ही साथ इस्लाम भी नहीं देता इसकी इजाजत

कुर्बानी का पर्व बकरीद गुरुवार को पूरे देश में हर्षो उल्लास और अमन और चैन के साथ मनाया जाएगा। वाराणसी में भी इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट है। वहीं शहर मुफ्ती भी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं और अमन और चैन से त्यौहार मनाने की अपील कर रहे हैं। शहर मुफ्ती में बकरीद पर होने वाली गंदगी और कुर्बानी के वीडियो वायरल करने को गलता बताया और कहा कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। नगर निगम के चिह्नित स्थानों पर फेकें अवशेष शहर मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया - बकरीद का त्यौहार आज मनाया जाएगा। ऐसे में हमें सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। नगर निगम जो स्थान गंदगी फेकने का तय करेगा उसी स्थान पर गंदगी फेंकी जाए नाकि गलियों, सड़कों और चौराहों पर मलबा और कुर्बानी का अवशेष फेक दिया जाए। गंदगी करना इस्लाम में जायज नहीं शहर मुफ्ती ने कहा - इस्लाम गंदगी की इजाजत नहीं देता। पैगंबर साहब भी सफाई के पैरोकार थे। उन्होंने कहा था - सफाई ईमान का हिस्सा है।साथ ही हमारे भारत का कानून भी इस बात की इजाजत नहीं देता की हम सड़कों पर गलियों में गंदगी फैलाएं। ऐसे में कौम के लोगों से अपील है कि वो गंदगी न करें और तय जगह पर भी अवशेष फेकें। कुर्बानी का वीडियो बनाना गलत मुफ्ती मौलाना बातिन नोमानी ने बताया - गंदगी के अलावा आजकल के युवा कुर्बानी का वीडियो बड़े ही चाव से सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। दिखते हैं कि हमारा बकरा कितना मजबूत था। कितने लोगों ने काटा तो इसे गुरेज करना चहिये। यह कहीं भी इस्लाम में जायज नहीं है। ऐसा कार्य न करें जिससे अल्लाह को आप की कुर्बानी न कुबूल हो। तो कौम के हर व्यक्ति को चाहिए की इस बात का ध्यान रखे। इसकी इजाजत हमारा कानून भी नहीं देता। जरूरतमंद तक पहुंचे कुर्बानी का हिस्साशहर मुफ्ती में लोगों से अपील किया कि - शहर में लोग कुर्बानी के बाद कई दिनों तक गोश्त रख लेते हैं और फिर सड़ने पर सड़कों पर फेक देते हैं। तो यह कुर्बानी फेकने के लिए नहीं है। यह जरूरतमंदों तक पहुंचनी चाहिए। आज भी कई जगह ऐसी है जहां कुर्बानी नहीं होती। वहां इसे पहुंचाने की जिम्मेदारी आप सभी की है ताकि कुर्बानी के गोश्त से कोई भी महरूम ना रहने पाए।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:28 pm

रेडियोलाजिस्ट के छुट्‌टी जाते ही बंद हो जाता है अल्ट्रासाउंड:वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में सिर्फ एक रेडियोलाजिस्ट

वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां औसतन प्रतिदिन करीब 2000 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें करीब 150 मरीज प्रतिदिन ऐसे होते हैं जिन्हें डाक्टर्स अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। इतने बड़े अस्पताल में, मरीजों की इतनी ज्यादा संख्या होने के बावजूद यहां पर महज एक रेडियोलजिस्ट तैनात हैं। यहां पर तैनात इकलौते रेडियोलाजिस्ट डॉ. मदन मोहन 25 मई से वह अवकाश पर गए हैं। इससे यहां की व्यवस्था बेपटरी हो गई। 2 दिनों से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आ रहे मरीजों को लौटना पड़ रहा था। बड़ी संख्या में मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौट जाते रहे। आज बुधवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सारनाथ के एक रेडियोलाजिस्ट डॉ. दीपकीर्ति को इस अस्पताल में भेज दिया गया है। बुधवार को वह मौजूद रहे। दो दिनों की भीड़ एक साथ पहुंची तो डाक्टर भी परेशान हो गए। महज 50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड हो सका। जबकि डॉ. मदन मोहन की उपस्थिति में प्रतिदिन 150 मरीजों का अल्ट्रासाउंड की जांच होती थी। अब इतने बड़े अस्पताल में महज एक रेडियोलाजिस्ट की तैनाती की गई है। मरीज ज्यादा होने से दूसरे दिन बुलाया जाता है। जब रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर चले जाते हैं तो मरीजों को बहुत दौड़ना पड़ता है। अब ऐसी स्थिति में मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड के लौटा दिया जाता है। अस्पताल के SIC डा. आरएस राम ने बताया कि डॉ. मदनमोहन के अवकाश पर जाने के बाद 2 दिनों तक अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। बुधवार को एक दूसरे रेडियोलाजिस्ट के आने के बाद फिर से अल्ट्रासाउंड की जांच शुरू हुई है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:27 pm

मेरठ में गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसी पर हंगामा:पार्षद ने कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप बोले लगातार लोग हो रहे परेशान

मेरठ नगर निगम के वार्ड 50 स्थित लक्की गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आए लोगों और एजेंसी पर बैठै स्टाफ के बीच खूब हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचने स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे तो स्टाफ द्वारा उनसे भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। पार्षद का आरोप है कि पैसे लेकर गैस दी जा रही है और जो लोग अपने सिलेंडर की डिलीवरी डेट पर पहुंच रहे हैं उनको सिलेंडर नहीं मिला। पार्षद संजय सैनी ने आरोप लगाया कि पहले भी गैस की कालाबाजरी की सूचना क्षेत्र के लोगों ने मुझे दी थी। इसके बाद मैंने एजेंसी पर बात कर वहां से गाड़ी को हटवा दिया था। इसके बाद आज जब एजेंसी पर हंगामे की सूचना मिली तो मैं मौके पर पहुंचा। वहां मैंने स्टाफ से पूरा मामला पूछा तो उन्होंने मेरे साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गैस न देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इसमें सुधार नहीं होता है तो हम क्षेत्रवासी एकत्रित होकर जिला पुर्ति अधिकारी से शिकायत करेंगे। गैस लेने पहुंचे मुनीत शर्मा ने बताया कि सही समय पर मैंने गैस बुक की थी, जिसके बाद आज हम लेने पहुंचे तो स्टाफ ने वहां पर मेरे साथ अभद्रता की। इसके बाद हमने जब विरोध किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि लड़ना है तो सरकार से लड़ाई कीजिए यहां सिलेंडर नहीं मिलेगा।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:26 pm

रोहतक के नागरिक फ्री में कर सकेंगे सोमनाथ मंदिर यात्रा:8 जून को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी ट्रेन, पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

रोहतक के नागरिक भी अब हरियाणा सरकार की सीएम तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए फ्री में जा सकेंगे। इसके लिए बीपीएल परिवार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। गुजरात में स्थित सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने के लिए 8 जून को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी, जिसे सीएम नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों को 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। ट्रेन में श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। खाने का खर्च भी सरकार उठाएगी। सोमनाथ मंदिर यात्रा के लिए ये लोग होंगे पात्र जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि यात्रा के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे, जो हरियाणा के मूल निवासी हों, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम हो। आवेदन करने वाले पात्र वरिष्ठ नागरिक मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनवाए, जो यात्रा पर जाने के लिए अनिवार्य होगा। यात्रा की पूरी जानकारी www.saralharyana.gov.in पोर्टल पर दी गई है। सरकार मना रही सोमनाथ मंदिर का स्वाभिमान पर्व संजीव सैनी ने बताया कि भारत सरकार गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वाभिमान पर्व मना रही है। इस प्रकार की यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशेष ट्रेन में धूम्रपान, शराब व गुटखा इत्यादि के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मंदिर परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन नहीं किया जा सकेगा।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:26 pm

मसूदा में वीर सावरकर जयंती मनाई गई:100 से अधिक युवाओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया, प्रश्नोत्तरी भी हुई

अजमेर के मसूदा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर' के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लेखराज सिंह रावत ने किया। आईटीआई मसूदा के अधीक्षक जगदीश सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर आईटीआई मसूदा के गुरु दयाल ने पीपीटी और वीडियो प्रस्तुति दी। उन्होंने वीर सावरकर के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सेल्युलर जेल के संघर्षपूर्ण समय और उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरु दयाल ने युवाओं को आत्मनिर्भरता, संगठन शक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश भी दिया। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 'आधुनिक भारत में वीर सावरकर की प्रासंगिकता', 'युवा शक्ति और राष्ट्र सेवा' और 'वीर सावरकर का जीवन संघर्ष एवं प्रेरणा' जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विजयसिंह चौहान ने प्रथम, रीना रावत ने द्वितीय और अरविंद सिंह रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने 'माय भारत' की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व विकास और स्वयंसेवा से जोड़ना है। मीना ने युवाओं से 'माय भारत' पोर्टल पर पंजीकरण कर राष्ट्रहित की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। युवाओं ने वीर सावरकर के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:26 pm

खेतों में पेट्रोल-डीजल जांचने पहुंची सरकारी टीम:खेतों में उपयोग किए जा रहे डीजल-पेट्रोल मशीनरी संचालन का किया गहन निरीक्षण

चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के सिमसिया बिदावतान गांव में उस समय प्रशासनिक हलचल बढ़ गई, जब सरकारी विभाग की एक टीम विभिन्न वाहनों के साथ खेतों में पहुंची। यह टीम राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीजल-पेट्रोल जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाने आई थी। यह अभियान ज्वाराराम के खेत से शुरू होकर दस्सुसर तक के खेतों तक संचालित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने खेतों में उपयोग किए जा रहे डीजल-पेट्रोल, मशीनरी संचालन और संबंधित गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर आवश्यक तथ्य जुटाए और विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से पूर्व में भी क्षेत्र में सर्वे कार्य करवाया गया था। अब इसी जांच प्रक्रिया के तहत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। टीम के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में उत्सुकता का माहौल देखने को मिला। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी के चलते पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। सरकारी टीम के साथ संबंधित विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। गांव में अचानक बढ़ी प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी रही।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:26 pm

मकान में शॉर्ट सर्किट से आग:सोलर सिस्टम के बोर्ड जले, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

हनुमानगढ़ जंक्शन के सिविल लाइन जी ब्लॉक स्थित एक मकान में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह आग मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में लगी, जिससे सोलर सिस्टम के उपकरण और अन्य सामान जल गए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन जी ब्लॉक निवासी हरजिंदर सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग की लपटें दिखाई दीं। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग और बिजली निगम को दी गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। बताया गया कि कमरे में सोलर सिस्टम के एसीडीबी और डीसीडीबी बोर्ड लगे थे। शॉर्ट सर्किट के कारण इन दोनों बोर्डों में आग लग गई। जिस कमरे में ये बोर्ड स्थापित थे, वह पूरी तरह बंद था और वहां पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिसके चलते आग तेजी से फैली और कमरे में रखा अन्य सामान भी इसकी चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझने के बाद बिजली निगम की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन दमकल के समय पर पहुंचने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कमरे में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर सिस्टम को क्षति पहुंची है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:23 pm

भारत को पहला शूटिंग गोल्ड दिलाने वाले रणधीर का निधन:पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के चचेरे भाई; 5 बार ओलंपिक में किया भारत का प्रतिनिधित्व

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के चचेरे भाई, 5 बार के ओलंपियन और दिग्गज खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह का निधन हो गया है। इस घटना की पुष्टि खुद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक भावुक संदेश साझा करके की है। अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा अत्यंत दुख के साथ मुझे आप सभी को यह सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे भाई, राजा रणधीर सिंह जी का निधन हो गया है। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास बख्शें और शाश्वत शांति प्रदान करें। खेल जगत में शोक की लहर राजा रणधीर सिंह का जाना न केवल पटियाला के शाही परिवार के लिए बल्कि संपूर्ण भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 79 वर्षीय राजा रणधीर सिंह ने अपने जीवन में भारतीय खेलों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया। उनके निधन की खबर फैलते ही खेल और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। राजा रणधीर सिंह का गौरवशाली सफर: एक नज़र में निशानेबाजी में स्वर्णिम इतिहास: राजा रणधीर सिंह एक बेहतरीन ट्रैप और स्कीट शूटर थे। उन्होंने 1978 के बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय बने थे। पांच ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व: उन्होंने 1968 (मेक्सिको) से लेकर 1984 (लॉस एंजिल्स) तक लगातार 5 ओलंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व किया। कुशल खेल प्रशासक: मैदान के बाहर भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। वे लंबे समय तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव रहे। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पदों को भी सुशोभित किया। 1979 में उन्हें खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा साझा की गई इस जानकारी के बाद लगातार राजनेताओं, खेल हस्तियों और आम जनता द्वारा राजा रणधीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उनके द्वारा भारतीय खेलों के लिए किए गए निस्वार्थ कार्य और मार्गदर्शन को हमेशा याद रखा जाएगा।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:22 pm

सागर में घर से गोमांस भरे थैले मिले, आरोपी गिरफ्तार:चमड़ी, दो पैर समेत तराजू-बांट बरामद, पूछताछ में बोला-अख्तर-जावेद से खरीदकर बेचने लाया था

सागर की कैंट थाना पुलिस ने गोमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मांस, चमड़ी, दो पैर खुर सहित और लोहे का बका जब्त किया गया है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार रात पुलिस ने दबिश दी थी बुधवार को आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर बेरी वाले बाबा के पास गुरुगोविंद सिंह वार्ड स्थित सरबाज मकरानी के निवास पर मंगलवार रात को दबिश दी गई। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सरबाज पिता वसीम मकरानी (23) निवासी बेरी वाले बाबा के पास बताया। घर की तलाशी में मिला गोमांस और अन्य सामान कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि पुलिस ने घर की तलाशी ली। घर में रखे दो थैलों की जांच करने पर उनमें गाय का मांस, चमड़ी, दो पैर खुर सहित, एक लोहे का बका तथा तौल करने के लिए तराजू और बांट बरामद हुए।मामले में पुलिस ने मांस की पहचान के लिए पंचनामा तैयार किया है। पूछताछ में सामने आए अन्य नाम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राहतगढ़ निवासी अख्तर और मोमीनपुरा के जावेद हुसैन से माल खरीदकर बेचने के लिए लाया था। गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज बुधवार को आरोपी सरबाज मकरानी के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:21 pm

खैरथल में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए, योगदान को याद किया

खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई। अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव के निर्देश पर हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने नेहरू के देश निर्माण, लोकतंत्र को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में दिए गए योगदान को याद किया। नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) और जयप्रकाश हेडाऊ ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू ने देश को विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनके आदर्श और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ, पूर्व जिला सचिव फतेह मोहम्मद, पार्षद नारायण सिंघानी, रामचंद्र कॉमरेड, पूर्व जिला सचिव संजय गुर्जर, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत, मनोज बुराडिया, राहुल पार्षद, अभिषेक हेडाऊ, परवेज आलम, शकील अहमद बागोर, महमूदा खान और शौकत खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:20 pm

45 डिग्री तापमान में 10 घंटे काम करने को मजबूर:महासमुंद में सफाई-मित्र महिलाएं बोलीं- ड्यूटी टाइम बदलिए, कलेक्टर बोले- राहत पर करेंगे विचार

महासमुंद में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच नगर पालिका की सफाई मित्र महिलाएं 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में रोजाना करीब 10 घंटे काम करने को मजबूर हैं। एक ओर शासन गर्मी के कारण मवेशियों तक को राहत देने के निर्देश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाली इन महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगर पालिका में कार्यरत लगभग 117 सफाई मित्र महिलाएं सप्ताह में 6 दिन लगातार काम करती हैं। वे सुबह 6:30 बजे नगर पालिका पहुंचकर निष्ठा ऐप पर उपस्थिति दर्ज करती हैं और इसके बाद अपने-अपने वार्डों में सफाई कार्य के लिए निकल जाती हैं। तेज धूप में रिक्शा चलाना उनके लिए बेहद मुश्किल इन महिलाओं की जिम्मेदारी शहर के 30 वार्डों से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करना और उसे शहर से दूर स्थित मणिकंचन केंद्रों तक पहुंचाना है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के बीच उबड़-खाबड़ सड़कों पर रिक्शा चलाना उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। चक्कर, बुखार और कमजोरी से जूझ रहीं महिलाएं सफाई मित्रों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, बुखार और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद आजीविका चलाने के लिए उन्हें लगातार काम करना पड़ता है। सफाई मित्र दोसदा चंद्राकर, सुमति कसना, प्रभा चंद्राकर, रीना छात्रे, तोरण चक्रधारी, ज्योति यादव और अलका चंद्राकर ने ड्यूटी का समय बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कार्य का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे की बजाय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया जाए, तो उन्हें भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। हालांकि, उनकी इस मांग पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कचरा ढोने से लेकर छंटाई तक की जिम्मेदारी नगर पालिका द्वारा सफाई कार्य के लिए 21 फुट रिक्शा और 20 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं। शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर खरोरा, खैरा, तुमाडबरी और दलदली रोड स्थित 4 मणिकंचन केंद्रों तक कचरा पहुंचाने के बाद गीले और सूखे कचरे की छंटाई का काम भी इन्हीं महिलाओं को करना पड़ता है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि रिक्शों की मरम्मत और रखरखाव का खर्च भी सफाई मित्रों को अपने वेतन से उठाना पड़ता है। महज 8 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वाली महिलाओं को रिक्शा खराब होने पर 1 से 2 हजार रुपए तक अपनी जेब से खर्च करने पड़ते हैं। कलेक्टर बोले- समय बदलने पर करेंगे विचार इस मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि नगर पालिका का अपना अलग सिस्टम है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र महिलाओं को राहत देने के लिए कार्य समय में बदलाव पर विचार किया जाएगा और भीषण गर्मी में उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। शहर को स्वच्छ रखने में दिन-रात जुटी ये महिलाएं अब प्रशासन से मानवीय संवेदनाओं और राहत भरे फैसले की उम्मीद लगाए बैठी हैं।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:20 pm

करनाल में झेलम एक्सप्रेस में मिला युवक का शव:जम्मू से आ रहा, मोबाइल से हुई पहचान, पुलिस को परिजनों के पहुंचने का इंतजार

जम्मू से दिल्ली की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक की डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। युवक सीट पर ही बैठा मिला, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं थी। ट्रेन के करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोचरी भिजवाया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वह झेलम एक्सप्रेस में सवार होकर जम्मू से दिल्ली जा रहा था। ट्रेन में सफर के दौरान वह अपनी सीट पर ही बैठा रहा, लेकिन जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास बैठे यात्रियों को शक हुआ। यात्रियों ने दी पुलिस को सूचना जैसे ही ट्रेन करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची, यात्रियों ने तुरंत जीआरपी करनाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ट्रेन के अंदर पहुंची और युवक की स्थिति की जांच की। उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तलाशी में नहीं मिला कोई दस्तावेज जीआरपी करनाल की एएसआई सीमा ने बताया कि युवक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। तलाशी के दौरान केवल मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में मौजूद कॉन्टेक्ट नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई। परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:20 pm

गायत्री परिवार ने चलाया 'संस्कारवान पीढ़ी' अभियान:स्कूलों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

गायत्री परिवार की प्रधान ट्रस्टी रंजन देवी ने कहा कि नशामुक्त और संस्कारवान युवा पीढ़ी ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और उज्ज्वल भविष्य निर्माण का आह्वान किया। शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पुराना भवन) में बुधवार को आयोजित स्काउट गाइड शिविर में ‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले असर तथा संस्कारों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। नशे पर कानून से ज्यादा जागरूकता जरूरी रंजन देवी ने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए कानून तो बने हुए हैं, लेकिन यह केवल कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक विषय है। इसकी स्थायी रोकथाम अच्छे संस्कारों और जनजागरूकता से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर निगरानी रखने और सही परामर्श देकर उन्हें उचित दिशा में मार्गदर्शन करने की अपील की। व्यसन पूरे परिवार को करता है प्रभावित गायत्री परिवार की ट्रस्टी इंद्रा खत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यसन का असर केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता या बड़े भाई-बहन मादक पदार्थों का सेवन करते हैं, तो उसका भावनात्मक प्रभाव छोटे बच्चों पर भी पड़ता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में चेतना जागृत कर उन्हें नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। नशा किसी समस्या का समाधान नहीं नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम की सदस्य मंजुला खत्री ने सर के एम स्कूल में चल रहे समाज सेवा शिविर में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब या अन्य कोई भी नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह एक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशे से मनुष्य का शरीर, मन और बुद्धि प्रभावित होती है तथा सामाजिक जीवन भी दूषित हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। गलत संगत से शुरू होती है नशे की लत ट्रस्टी सुचिता गोमतीवाल ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर गलत संगत और जिज्ञासा से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति और उसके परिवार के लिए गंभीर समस्या बन जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे मित्र चुनने, खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। गायत्री मंत्र के बताए लाभ सुचिता गोमतीवाल ने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात” वेदों का सार माना जाने वाला अत्यंत शक्तिशाली मंत्र है। इसके नियमित जाप से मानसिक शांति, एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, साथ ही बौद्धिक विकास और आध्यात्मिक जागृति भी प्राप्त होती है।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:20 pm

राणापुर बस स्टैंड से हटाए गए अतिक्रमण:टेंट-तंबू और बाइक जब्त, सड़क पर खड़े वाहन भी उठा ले गए

राणापुर बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं और अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। यह पहल कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के सख्त निर्देशों के बाद की गई, जिन्होंने व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए थे। कलेक्टर ने बीते शुक्रवार को बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद से ही बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाएं चर्चा का विषय बनी हुई थीं। विशेषकर शनिवार को हाट बाजार के दौरान हुई अव्यवस्था से नागरिकों को काफी परेशानी हुई थी। बस स्टैंड परिसर में फल-सब्जी विक्रेताओं ने अनियंत्रित तरीके से दुकानें लगा रखी थीं। इसके अलावा, वाहन चालक बसों के आवागमन मार्ग पर ही बाइक खड़ी कर देते थे। इन कारणों से बस संचालकों को बसों के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल, नगर परिषद सीएमओ मिलन पटेल और राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत ने किया। इसमें राजस्व, पुलिस और नगर परिषद का संयुक्त अमला शामिल था। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड पर लगे अनाधिकृत टेंट और तंबुओं को हटाया गया। यातायात बाधित करने वाली बाइकों को जब्त कर मार्ग को सुगम बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:18 pm

3 साल पूरे होने पर मेयर ने गिनाई उपलब्धि:जलभराव और गंदगी पर बोले- सिविक सेंस की कमी भी बड़ी बजह

गोरखपुर नगर निगम में बुधवार को मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के 3 साल पूरे हुए। जिसको लेकर नगर निगम सदन हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम के आधिकारियों ने मेयर को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर ने नगर निगम की तीन वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन में गोरखपुर अब ‘अनुगामी’ नहीं बल्कि ‘अग्रगामी’ महानगर बन चुका है। उन्होंने कहा कि विकास और नवाचार के मामले में गोरखपुर अब दूसरे शहरों का अनुसरण करने वाला नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाला शहर बन गया है। सड़क, जलभराव और गंदगी पर पूछे गए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेयर से शहर में सड़क, नाली, गंदगी और जलभराव की समस्याओं को लेकर तीखे सवाल भी पूछे गए। इस पर उन्होंने कहा कि- शहर में लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं और जलभराव से निपटने के लिए अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल बनाया गया है। इसके जरिए जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ संवेदनशील स्थानों पर लगातार काम चल रहा है। नालियों में गंदगी और जानवर गिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काफी हद तक लोगों के सिविक सेंस पर निर्भर करता है। लोग अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ देते हैं, जिससे समस्या बढ़ती है। ढाई हजार करोड़ की परियोजनाओं का दावा मेयर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम ने करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया है या उन्हें आगे बढ़ाया है। इन योजनाओं के जरिए गोरखपुर को शहरी विकास के नक्शे पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, जलनिकासी, स्वच्छता और नगरीय सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में कई बड़े काम हुए हैं। साथ ही ईज ऑफ लिविंग और जॉय ऑफ लिविंग से जुड़ी योजनाओं पर भी काम किया गया है। जल शोधन और अर्बन फ्लड मैनेजमेंट बना मॉडल नगर निगम ने तकियाघाट पर फाइटोरेमेडिएशन तकनीक से जल शोधन की व्यवस्था विकसित की है। पहले शहर का प्रदूषित पानी 15 बड़े नालों से सीधे राप्ती और रोहिन नदी में गिरता था। अब सात नालों का पानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध किया जा रहा है, जबकि बाकी नालों के लिए प्राकृतिक तकनीक से जल शोधन किया जा रहा है। मेयर ने बताया कि इस मॉडल की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है और इसे दूसरे शहरों के लिए भी उपयोगी माना जा रहा है। इसके अलावा अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत अर्ली वार्निंग सिस्टम और ऑटोमेटिक पंपिंग स्टेशन का मॉडल भी तैयार किया गया है, जिसे नीति आयोग तक से सराहना मिल चुकी है। कचरा प्रबंधन में बड़े प्रयोग नगर निगम ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अवधारणा पर काम करते हुए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। सुथनी में 40 एकड़ भूमि पर इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके जरिए भविष्य में कचरे के निस्तारण के साथ ऊर्जा उत्पादन की भी योजना है। वहीं एकला बांध पर वर्षों से जमा कूड़े के पहाड़ को हटाकर वहां राप्ती ईको पार्क विकसित किया गया है, जो अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। आधारभूत सुविधाओं पर जोर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को मिली रफ्तार स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग, फूड स्ट्रीट ‘चटोरी गली’, डिजिटल लाइब्रेरी, कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, पार्कों का सौंदर्यीकरण और जोनल कार्यालयों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा साइंस म्यूजियम, मल्टीपर्पज हॉल, साहित्य पार्क, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा जैसी परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल चुकी है। गोवंश संरक्षण और पशु प्रबंधन पर भी काम ताल नदौर में 2000 गोवंश क्षमता वाली कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं गुलहरिया में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और गैस आधारित पशु शवदाहगृह का निर्माण भी किया गया है। कई पुरस्कारों से मिली पहचान नगर निगम को पिछले तीन वर्षों में स्वच्छता में चौथा स्थान मिला। जल संचय जन भागीदारी में देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान मिला। गार्बेज फ्री सिटी की फाइव स्टार रैंकिंग, वाटर सर्टिफिकेशन और सफाई मित्र सुरक्षित शहर पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा अर्बन फ्लड मैनेजमेंट मॉडल को ग्लोबल वाटर टेक अवार्ड और नीति आयोग की सराहना भी प्राप्त हुई।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:18 pm

अलवर में ‘वंदे गंगा’ अभियान का असर,गांवों में बढ़ा जलस्तर:29 लाख की लागत से 3 जोहड़ बनाए,24 लाख लीटर तक पानी स्टोर की क्षमता

अलवर में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का असर अब ग्रामीण इलाकों में दिखने लगा है। जिससे गांवों का जल स्तर बढ़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब खेती और पुशपालन दोनों को फायदा मिल रहा है। गंगा जल अभियान के माध्यम से जोहड़ों का निर्माण, बारिश का जल स्टोर करना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और गोचर भूमि का विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिल रही है। 29 लाख रुपए की लागत से तीन जोहड़ रामगढ़ ब्लॉक के गांव बगड़ राजपूत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत करीब 29 लाख रुपए की लागत से तीन जोहड़ बनाए गए हैं। जिनमें 24 लाख लीटर पानी स्टोर किया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ बनने के बाद गांव के जल स्तर में सुधार हुआ है और पशुओं के लिए पानी भी पीने के पानी की समस्या दूर हुई है। गांव में 75 बीघा गोचर भूमि पर चारागाह विकास कार्य भी कराए गए हैं। यहां हजारों फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं, साथ ही चारे के लिए घास विकसित की गई है। पौधों की सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाए गए हैं, जिससे बिजली खर्च कम होने के साथ हरियाली भी बढ़ी है। इसके अलावा गांव में पुराने बोरिंग को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़कर उपयोग में लिया गया है। कई घरों में सॉक पिट और विभिन्न गांवों में मैजिक पिट बनाए गए हैं, जिनसे बारिश का पानी जमीन में समा रहा है और कीचड़ की समस्या भी कम हुई है। 2 ग्राम पंचायतों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा रामगढ़ ब्लॉक के चकमीणापुरा गांव में सीएसआर के तहत मीर सरोवर का निर्माण कराया गया है। वहीं ढाढोली और नंगली मेघा ग्राम पंचायत भवनों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संरक्षण कार्यों से खेती और पशुपालन दोनों को फायदा मिल रहा है। चारागाह विकास से गोचर भूमि पर हरियाली बढ़ी है और अतिक्रमण की समस्या में भी कमी आई है। जिले में पिछले दो सालों में जल संचय जन भागीदारी अभियान और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत करीब 40 हजार जल संरचनाएं तैयार की गई हैं। इनमें जोहड़, मैजिक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य जल संरक्षण कार्य शामिल हैं। असल में बुधवार को सूचना एंव जन संपर्क विभाग टीम ने मीडिया को इन इलाकों में विजिट कराया तो किसानों ने ये बाते कही।

दैनिक भास्कर 27 May 2026 4:16 pm