डिजिटल समाचार स्रोत

...

एमपी से लाई गई बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा:30 घंटे बाद एनक्लोजर से निकली, मुकंदरा में मेल टाइगर MT-5 के साथ बनेगी जोड़ी

कोटा के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में एमपी के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन (MT-10) को खुले जंगल में रिलीज किया गया है। बाघिन देर रात 12 बजे करीब झामरा वैली स्थित एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर मुकंदरा के खुले जंगल में चली गई। इस इलाके में मेल टाइगर MT-5 की मुवमेंट रहती है। संभवताया बाघिन की मेल टाइगर MT 5 के साथ जोड़ी बनेगी। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि एमपी से लाई गई बाघिन को 28 फरवरी सुबह 8:30 बजे झमरा हवेली स्थित एक हेक्टर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया गया था। जहां उसकी विभाग द्वारा 24 घंटे सर्विलांस के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही थी। उसी दिन शाम 6 बजे करीब उसे पानी पीते भी देखा गया। उ रात 1 से 2 बजे के बीच एनक्लोजर के भीतर बाघिन ने अपना पहला शिकार किया था। एनक्लोजर में माहौल अनुकूल होने के बाद बाघिन को खुले जंगल में छोड़ने के लिए 7 मार्च शाम सवा 6 बजे करीब सॉफ्ट एनक्लोजर का गेट खोल दिया था। लेकिन बाघिन करीब 30 घंटे बाद एनक्लोजर से निकली और जंगल में चली गई। बाघिन ने देर रात 11.50 पर खुले जंगल में कदम रखा। इस रिलीज के साथ अब मुकंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में खुले में कुल 6 बाघ बाघिन घूम रहे है। जिनमें 2 मेल,3 फीमेल व 1 नर शावक शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य बाघिन (रिवाल्डिंग प्रक्रिया के तहत) 21 हेक्टेयर के एनक्लोजर में रह रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़े- कोटा के मुकंदरा रिजर्व में एमपी से लाई गई बाघिन:1 हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया, रेडियो कॉलर से रखेंगे निगरानी कोटा के मुकंदरा टाइगर रिजर्व के लिए खुशी की खबर आई है। एमपी के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघिन को मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया है। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया एमपी से लाई गई बाघिन को आज सुबह 8:30 बजे करीब मुकंदरा रिजर्व के झामरा घाटी स्थित एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एंक्लोजर में रिलीज किया गया है। खबर पढ़े

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:43 am

सलूम्बर में श्याम परिवार ने मनाया फागोत्सव:देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गुलाल और फूलों से खेली होली

सलूम्बर में श्री श्याम परिवार ने रंग पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के जयकारों से हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा को गुलाल अर्पित कर होली खेली और भक्ति के रंग में सराबोर हो गए। श्याम प्रेमियों ने परिवार सहित इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। श्याम परिवार सलूम्बर के मुकुल सोनी ने बताया कि फागोत्सव में बाबा श्याम के भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उदयपुर से आईं भजन गायिका अंजलि और भजन गायक चिराग आचार्य ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। फागोत्सव के दौरान बाबा श्याम को विशेष श्रृंगार अर्पित किया गया। भक्तों ने गुलाल और फूलों से होली खेली। इस अवसर पर श्याम भक्तों ने हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे और श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम जैसे भजनों पर नृत्य कर भक्ति का अनोखा माहौल बनाया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:43 am

जब मदद के लिए रास्ते नहीं दिखे,तो खुद मददगार बने:अब वृद्धा आश्रम शुरू कर रहे ऋतुराज, धमतरी में शिक्षा, स्वास्थ्य-सेवा का विस्तारित मिशन

कभी हालात ऐसे थे जब जरूरतमंदों के लिए मदद के रास्ते सीमित दिखाई देते थे, लेकिन ऋतुराज पवार ने परिस्थितियों का इंतजार करने के बजाय खुद पहल करने का निर्णय लिया। धमतरी के इस सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने अनुभव, संघर्ष और संसाधनों को समाज के हित में समर्पित कर दिया। उनका स्पष्ट मानना है कि यदि व्यवस्था में कमी दिखे तो केवल आलोचना नहीं, बल्कि समाधान का हिस्सा बनना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई पहलें शुरू कीं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग, स्कूलों में मूलभूत संसाधनों की व्यवस्था, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच कैंप जैसे प्रयासों ने सैकड़ों परिवारों तक राहत पहुंचाई। उनका मिशन केवल तात्कालिक सहायता देना नहीं, बल्कि स्थायी और संगठित सामाजिक बदलाव की नींव रखना है। अब वे अपने अगले कदम के रूप में वृद्धा आश्रम की शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं, ताकि बुजुर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्नेहपूर्ण वातावरण मिल सके। ऋतुराज पवार की यह यात्रा बताती है कि जब इरादे मजबूत हों, तो एक व्यक्ति भी पूरे जिले में परिवर्तन की नई कहानी लिख सकता है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:42 am

प्रोजेक्ट नई किरण ने जोड़े 7 परिवार:आपसी मतभेद दूर कर पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर महिला थाना ककोर में चलाए जा रहे 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत सात परिवारों को फिर से एक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पति-पत्नी के बीच के आपसी मतभेद सुलझाए गए, जिसके बाद वे साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाना में कुल 35 फाइलें दायर की गई थीं। इनमें से सात ऐसे परिवार थे जो वैचारिक मतभेद के कारण कुछ समय से अलग रह रहे थे और साथ रहने को तैयार नहीं थे। इन परिवारों को टूटने से बचाने के लिए काउंसलिंग की गई। प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यों ने पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव और कलह को दूर कर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी किया। इस परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधना है। सभी परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, महिला थाना प्रभारी और प्रोजेक्ट नई किरण से संबंधित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:42 am

फरीदाबाद नगर निगम ने शुरू की बजट की तैयारी:2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट होने का अनुमान,विभागों से आय और व्यय रिपोर्ट मांगी

फरीदाबाद नगर निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर निगम की वित्तीय शाखा ने सभी विभागों से आय और व्यय से संबंधित रिपोर्ट मांगी है, ताकि उन्हें बजट में शामिल किया जा सके। इस बार नगर निगम का बजट 2500 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टैक्स वसूली से निगम को 100 करोड़ से ज्यादा की आय नगर निगम ने शहर में टैक्स बकायेदारों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। निगम की आय का बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी टैक्स से आता है, जिससे करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होती है। वहीं विज्ञापन कर से भी निगम को लगभग 70 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होती है। इसके अलावा निगम प्रॉपर्टी टैक्स, स्टांप ड्यूटी, विकास शुल्क, भूमि और दुकानों की बिक्री, कचरा प्रबंधन शुल्क और विज्ञापन कर जैसे विभिन्न स्रोतों से राजस्व प्राप्त करता है। कमाई बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे नए प्रावधान नगर निगम से मिले आंकड़ों के अनुसार, इस बार के बजट में आय बढ़ाने के लिए नए प्रावधान किए जा रहे हैं। साथ ही अन्य स्रोतों से भी राजस्व बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि शहर के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध हो सके। पिछले साल नगर निगम के बजट में अनुमानित आय 1964 करोड़ रुपये और संभावित खर्च 1924 करोड़ रुपये रखा गया था। कमीश्नर बोले बजट पर विशेष ध्यान निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि बजट को लेकर निगम तैयारी कर रहा है। सभी विभागों से उनकी आय और खर्चों की रिपोर्ट ली जा रही है। इस बार के बजट में निगम की कमाई बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:42 am

मंदसौर में युवती ने लगाई फांसी, मौत:कमरे से डायरी मिली, कुछ महीने पहले टूटा था रिश्ता, आर्मीमैन से तय हुआ था

मंदसौर शहर के श्रीनाथ विहार क्षेत्र से रविवार रात एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय काजल नामक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनों ने युवती को फंदे पर लटका देख उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 25 वर्षीय काजल पिता ओमप्रकाश खींची श्रीनाथ विहार में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। इसी दौरान काजल घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई और जीवन लीला समाप्त कर ली। कुर्सी और स्टूल की मदद से लगाई फांसी युवती ने पहले कमरे में कुर्सी रखी, उसके ऊपर स्टूल लगाया और फिर फांसी के फंदे पर झूल गई। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ महीने पहले टूटा था रिश्ता विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार काजल का रिश्ता पहले तय हो चुका था और जिस युवक से उसका संबंध तय हुआ था वह सेना में पदस्थ है लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते कुछ महीने पहले यह रिश्ता टूट गया था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। कमरे से डायरी मिली, पुलिस ने जब्त की सूत्रों के अनुसार पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मृतका के कमरे से एक डायरी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवती उसमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बातें लिखा करती थी। हालांकि आत्महत्या से पहले उसने उसमें क्या लिखा है, इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने डायरी को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:41 am

कन्हैया के भजनों पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु:भीलवाड़ा में सांवरिया हनुमान मंदिर में छठा पाटोत्सव

भीलवाड़ा जिले के कारोई स्थित श्री सांवरिया हनुमान जी मंदिर में आयोजित चार दिवसीय छठे पाटोत्सव के तहत रविवार रात भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित श्री श्याम बालाजी संकीर्तन में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भजनों पर झूमते रहे और पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। पाटोत्सव के पहले दिन हुआ भव्य श्याम बालाजी संकीर्तन नेशनल हाईवे पर स्थित श्री सांवरिया हनुमान मंदिर में आयोजित चार दिवसीय पाटोत्सव के पहले दिन मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सान्निध्य में भव्य संकीर्तन हुआ। जैसे ही कन्हैया मित्तल मंच पर पहुंचे, श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हो उठे। कार्यक्रम के दौरान बालाजी महाराज और सांवलिया सेठ के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ जैसे भजनों ने बांधा समा पहली बार कारोई पहुंचे कन्हैया मित्तल ने हनुमानजी और भगवान श्रीराम की भक्ति से जुड़े कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘वीरा हनुमाना अति बलवाना’, ‘श्रीरामजी के दूत खास बालाजी’, ‘केसरी के लाल अपने रामजी से कह देना जय सियाराम’ और ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा खाटू श्याम बाबा की महिमा का वर्णन करते हुए ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’, ‘मतलब की इस दुनिया से मुझको नफरत है, खाटू वाले श्याम धणी से मुझे मोहब्बत है’ और ‘ओ मेरी झोली भर दे श्याम बाबा’ जैसे भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। जय श्रीराम और जय श्रीश्याम के जयकारों से गूंजा पंडाल भजन संध्या के दौरान पूरा पंडाल हनुमानजी महाराज की जय, जय श्रीराम, जय सियाराम और खाटू श्याम की जय के जयकारों से गूंजता रहा। कन्हैया मित्तल ने भजनों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, बेटियों के सम्मान और पितरों की सेवा का संदेश भी दिया। कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित ‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया है’ भजन को भी श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। अन्य कलाकारों ने भी दी भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां भजन संध्या में भीलवाड़ा के सोनू विश्नोई और कानपुर की दीपांशी तिवारी ने भी श्री श्याम और बालाजी महाराज की भक्ति से जुड़े कई भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह भक्ति रस से सराबोर कर दिया। संतों का मिला सानिध्य, अतिथियों का हुआ स्वागत कार्यक्रम में हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदासजी, हनुमान टेकरी के महंत बनवारीशरण काठियाबाबा, महंत रामदास रामायणी और पुजारी मुरारी पांडे सहित कई संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी और पूर्व प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नटराज सिंह राणावत, ट्रस्टी ओमप्रकाश व्यास, व्यवस्थापक शिव समदानी सहित ट्रस्ट पदाधिकारियों ने किया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:41 am

कन्नौज इत्रोत्सव 14 मार्च को:सांस्कृतिक पहचान और इत्र को बढ़ावा देने की तैयारियां तेज

कन्नौज में इत्रोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन विभाग इस आयोजन को लेकर सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य कन्नौज जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करना तथा यहां के प्रसिद्ध इत्र को एक मंच के माध्यम से बढ़ावा देना है। कन्नौज इत्रोत्सव उत्सव–2026 का आयोजन 14 मार्च को प्रस्तावित है। इस उत्सव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आधिकारिक लोगो जारी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कन्नौज इत्रोत्सव के आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, ऐतिहासिक महत्व और 'एक जिला एक उत्पाद' योजना को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल और सीएम टूरिज्म फेलो नमन दुआ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:39 am

डिंग थाने से फरार आरोपी का फतेहाबाद में एनकाउंटर:सीआईए के साथ हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

सिरसा जिले के डिंग थाने से फरार चोरी के आरोपी का फतेहाबाद में एनकाउंटर हुआ है। सीआईए रतिया के साथ मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पहले रतिया के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का को चोरी के एक मामले में 23 दिन पहले भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर डिंग थाने में लाया गया था। वह दो दिन की पुलिस रिमांड पर था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद खाना खिलाकर डिंग थाने लाया गया था। थाने में उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। जब वह बाथरूम की ओर जा रहा था, तो उसके पीछे एक होमगार्ड का जवान भी था। आरोपी ने होमगार्ड को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया था। रतिया सीआईए को मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार, रतिया सीआईए टीम को निक्का के रतिया क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसको पकड़ने का प्रयास किया। भाखड़ा नहर पुल नंगल के पास उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सीआईए टीम ने भी उस पर गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया और इलाज के लिए रतिया सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महेंद्र सिंह पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसे डिंग में हुई एक चोरी की घटना के सिलसिले में भिवानी जेल से सिरसा लाया गया था। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद में उसके खिलाफ एक हत्या का मामला भी दर्ज है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:38 am

छोटी शुरुआत से 15 एकड़ के सराफाबाजार तक पहुंचे प्रकाश-सांखला:ग्राहक विश्वास बना ताकत, स्क्रेच से कैसे खड़ा हुआ व्यापार

दुर्ग के प्रमुख सराफा व्यवसायी और सांखला ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला की यात्रा उस जज्बे की मिसाल है, जिसमें छोटे सपने समय के साथ बड़े विजन में बदल जाते हैं। बर्तन की एक साधारण दुकान से शुरुआत कर आज 15 एकड़ में विकसित हो रहे भव्य सराफा बाजार तक का उनका सफर केवल व्यापारिक विस्तार नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और दूरदर्शी नेतृत्व की कहानी है। इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित प्रकाश सांखला ने यह साबित किया है कि सराफा जगत में सफलता केवल पूंजी से नहीं, बल्कि शुद्धता, ईमानदारी और ग्राहक-केंद्रित सोच से मिलती है। उन्होंने पारंपरिक व्यापार मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ जोड़ा। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और बाजार में उनकी पहचान और मजबूत हुई। आज विकसित हो रहा 15 एकड़ का सराफा बाजार न केवल व्यापारियों के लिए अवसरों का नया केंद्र बन रहा है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहा है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:34 am

बुजुर्ग महिला के सोने के हार तोड़े:बस में बैठने के बाद पता चला,कपड़े खरीदने गई थी महिला

सीकर के लोसल थाना इलाके में बस में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला के गले से सोने के हार तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला को बस में बैठने के बाद इसका पता चला। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मौलासर गांव की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला पतासी देवी ने अपने बेटे बजरंग के साथ आकर लोसल पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि 7 मार्च को वह कपड़े खरीदने के लिए लोसल आई थी। खरीददारी करने के बाद दोपहर में करीब 2:30 बजे वह रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान वहां पर काफी ज्यादा भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने बुजुर्ग महिला के गले से तीन सोने के हार(मादलिया) तोड़ लिए। जिसका पता उन्हें बस में बैठने के बाद लगा। घर पहुंचने के बाद बुजुर्ग महिला ने अपने परिवारवालों को इस बारे में पता लगाया। जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज हुआ है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में रोडवेज बस स्टैंड एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें जिले में सामने आ चुकी है। बेहद कम वारदातों में खुलासा हो पाया है। चलती बस से महिला के जेवरात-रुपए चोरी:चोर ने बैग में से किए पार, जयपुर से सीकर आ रही थी बुजुर्ग जयपुर से सीकर आ रही बुजुर्ग महिला के जेवर और रुपए चलती बस में चोरी हो गए। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:33 am

बीकानेर में देशनोक के FCI गोदाम में भीषण आग:33 हजार बोरियों में भरी 11.55 लाख किलो मूंगफली जलकर राख; रातभर धधकती रहीं लपटें

बीकानेर में देशनोक के आरसीसी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखी मूंगफली की हजारों बोरियां जलकर राख हो गईं। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। जानकारी के अनुसार गोदाम में करीब 33 हजार बोरियां मूंगफली का स्टॉक रखा हुआ था। प्रत्येक बोरी में लगभग 35 किलो मूंगफली भरी थी। आग लगने से करीब 11 लाख 55 हजार किलो मूंगफली जलकर गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एक घंटे में पूरे गोदाम में फैल गई आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे आग लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गईं। करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया और रातभर मूंगफली की बोरियां जलती रहीं। कई शहरों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयासों को देखते रहे। आग लगने के कारणों की जांच शुरू बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:33 am

शीतला अष्टमी पर कोटपूतली में बास्योड़ा पर्व:ठंडे पकवानों का भोग लगा, बच्चों के स्वास्थ्य की कामना

कोटपूतली में शीतला अष्टमी के अवसर पर बास्योड़ा पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान माता के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। इन पकवानों में दूध, दही, पुरी, राबड़ी, पापड़ी, गुलगला और लापसी प्रमुख रूप से शामिल थे। भक्त माता से अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। महिलाएं 'उजाला कडवारा मीठी लापसी' गीत गाते हुए बारी-बारी से बच्चों के नाम लेकर पूजा की। इस अवसर पर माता की विशेष झांकी भी सजाई गई है। मंदिर में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग धोक लगाने पहुंचे। सभी भक्त अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:31 am

अयोध्या में 99.95 प्रतिशत धान खरीद पूरी:15,090 किसानों से 67,962 मीट्रिक टन धान खरीदा गया

अयोध्या में करीब 15 हजार किसानों से कुल 67,962 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जिले में कुल 68 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। प्रदेश सरकार ने जनपद के लिए इस साल 68 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अयोध्या धनंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 15,090 किसानों से कुल 67,962 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह खरीद सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 99.95 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद अभियान काफी सफल रहा है और अधिकांश किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों का लाभ उठाया है। धनंजय सिंह ने आगे बताया कि किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। अब तक 97.94 प्रतिशत किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन का कहना है कि आगे भी किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीद प्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:29 am

पानीपत में शराब के नशे में धुत भाइयों की दंबगाई:मामा को पीटने के बाद घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, बुजुर्ग महिला की हड्डी टूटी

पानीपत के बेगमपुर गांव में होली के अगले दिन रंजिश और शराब के नशे में चूर दो भाइयों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक के मामा के साथ मारपीट की और फिर घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी व मारपीट की। इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की हड्डी टूट गई है, जबकि परिवार की अन्य महिलाओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। विवाद की शुरुआत: मामा पर बाइक चढ़ाने की कोशिश पीड़ित मनीष ने पुलिस को बताया कि विवाद 4 मार्च की सुबह शुरू हुआ जब उनके मामा संदीप घर के पास बैठे थे। तभी गांव के ही राजेश और राकेश (पुत्र धर्मपाल) वहां आए और गाली-गलौज करते हुए संदीप के साथ मारपीट की। दोपहर करीब 4:30 बजे आरोपी राजेश ने रंजिश रखते हुए संदीप पर जानबूझकर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें संदीप बाल-बाल बच गए। घर में घुसकर महिलाओं से दरिंदगी और अभद्रता मनीष का आरोप है कि जब उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हिंसा का दौर घर तक पहुंच गया। आरोपी राकेश ने मनीष की पत्नी के साथ घर के पास मारपीट की और अश्लील हरकतें व गाली-गलौज की। जब आरोपियों ने भाई दीपक की पत्नी रजो को घेरा और मनीष की माता सुनीता उसे बचाने आईं, तो राजेश और राकेश ने अपनी पत्नियों (बिनोद और रीना) को भी बुला लिया। चारों ने मिलकर बुजुर्ग सुनीता को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी कुल्ली (हड्डी) टूट गई। रजो के भी बाल पकड़कर घसीटा गया और मारपीट की गई। दहशत का माहौल- हथियारों के साथ गली में घूम रहे आरोपी शिकायत के अनुसार, घटना के समय दोनों आरोपी बुरी तरह शराब के नशे में धुत थे। मनीष ने बताया कि जब वह अपनी घायल माता को अस्पताल ले जा रहे थे, तब भी आरोपी हाथों में डंडे और हथियार लेकर गली में घूम रहे थे और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां दे रहे थे। पीड़ित परिवार ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। पुलिस की कार्रवाई मतलौडा थाना पुलिस ने मनीष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, घर में घुसपैठ और महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार व दुर्व्यवहार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:28 am

शिवपुरी में अवैध शराब के साथ कार जब्त:कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार से शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और कार को भी जब्त कर लिया। कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि 8 मार्च 2026 को उन्हें सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पोहरी रोड पर सिंहनिवास के पास एक सफेद महिंद्रा TUV 300 (क्रमांक MP07 CD 9733) का चालक अवैध शराब ले जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम को सिंहनिवास पुल के पास भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोका और उसकी तलाशी ली। कार की पिछली सीट पर दो प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। जांच करने पर बोरियों में देशी प्लेन शराब के क्वार्टर भरे हुए पाए गए। कुल 200 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये है। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान दिलीप पुत्र भीमसेन आदिवासी (28) निवासी बड़ा सहराना, सेसईपुरा थाना, जिला श्योपुर के रूप में बताई। आरोपी यह शराब अवैध रूप से बेचने के इरादे से ले जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ महिंद्रा TUV 300 कार भी जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपी दिलीप आदिवासी के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 170/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:25 am

प्रयागराज में 'विरासत कला उत्सव' का तीसरा दिन:कालबेलिया, मयूर नृत्य समेत कई लोक कलाओं का प्रदर्शन

प्रयागराज में रविवार शाम 'विरासत कला उत्सव' के तीसरा दिन लोक संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) के प्रेक्षागृह में सात दिवसीय कार्यक्रम करा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्वेता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय और पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुवे भी उपस्थित थे। परंपरा के अनुसार, केंद्र निदेशक ने अतिथियों और कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत राजस्थान के अमित गुजरावत एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य से हुई। 'पधारो म्हारे देश' और 'कलियों कूद पड्यो मेला में' जैसे गीतों पर कलाकारों की थिरकन ने मरुभूमि की संस्कृति को जीवंत कर दिया। इसके बाद मथुरा से आए माधव आचार्य एवं उनके दल ने ब्रज की खुशबू बिखेरते हुए मयूर नृत्य और फूलों की होली की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। 'बरसाने की लट्ठमार होली' और 'रास रचो है जमुना किनारे' जैसे पदों पर डांडिया रास ने दर्शकों को गोकुल-बरसाने का अनुभव कराया। वहीं, हरियाणा के हरविंदर राणा ने 'बम-बम लहरी' के उद्घोष के साथ फाग नृत्य पेश कर माहौल को होली के रंगों में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुवे द्वारा प्रस्तुत मध्य प्रदेश का बैगा परधौनी नृत्य रहा, जिसने जनजातीय परंपराओं की गहराई को दर्शाया। इसके साथ ही चकरी और कर्मा जैसे नृत्यों ने भारतीय लोक कला की विविधता को रेखांकित किया। इस अवसर पर 'सेवा पर्व' के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल वर्ग में वंश कुमार साहनी ने प्रथम, रानी मल्ल ने द्वितीय और शिव गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज वर्ग में अभिषेक पासवान प्रथम, शिवम कुमार गुप्ता द्वितीय और हर्ष पाठक तृतीय रहे। प्रोफेशनल वर्ग में डॉ. गौरी शंकर चौहान को प्रथम, डॉ. प्रदीप साहनी को द्वितीय और डॉ. परशुराम को तृतीय पुरस्कार मिला।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:25 am

गुरुग्राम में स्क्रैप यार्ड में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की छह टीमें मौके पर, मानेसर के पास कांकरोला गांव की घटना

गुरुग्राम में सोमवार सुबह खुले स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। मानेसर फायर स्टेशन को कंकरोला गांव में आग की सूचना मिली। जिसके बाद आईएमटी मानेसर की टीम मौके पर पहुंची। भीषण आग को देखते हुए सेक्टर 37 और सेक्टर 29 से एक-एक, साथ ही होंडा मानेसर और मारुति मानेसर से भी फायर ब्रिगेड की एक-एक गाड़ी घटनास्थल पर बुलाई गई हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) ललित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस स्क्रैप यार्ड में प्लास्टिक, रबर, पुरानी मशीनें और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैल रही है। आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है।खबर अपडेट की जा रही है…

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:23 am

खरगोन में लोगों ने मनाया T20 वर्ल्डकप जीत का जश्न:तिरंगा लहराते हुए लगाए 'इंडिया-इंडिया और जय जय सियाराम' के नारे

खरगोन में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की न्यूजीलैंड पर 96 रनों की शानदार जीत के बाद रविवार रात 11.30 बजे शहर में जश्न मनाया गया। इस जीत के साथ ही क्रिकेट प्रेमी ढोल-धमाकों के साथ सड़कों पर उतर आए। उन्होंने भगवा और तिरंगा झंडा लहराते हुए 'इंडिया... इंडिया...', 'जय जय सियाराम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। टीम इंडिया की किट पहने डमी ट्रॉफी के साथ प्रशंसक तिरंगा लहराते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा तक बाइक रैली में पहुंचे। पूरे शहर में दीपावली जैसा जश्न मनाया गया और जोरदार आतिशबाजी की गई। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र में त्योहारों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिस अलर्ट रही। न्यूजीलैंड टीम के छह विकेट गिरने के बाद ही खेल प्रेमियों ने खुशी मनाना शुरू कर दिया था। बिस्टान रोड और सनावद रोड क्षेत्रों में भी विकेट गिरने पर क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर उत्साह व्यक्त किया। प्रशंसक रंजीत डंडीर और रोहन मधुकर ने इसे इतिहास दोहराने वाली उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि होली पर्व के चलते दिन में रंगपंचमी मनाई गई थी। रात को उन्हें दूसरी बार जश्न मनाने का मौका मिला, क्योंकि टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी तरह जिले के भीकनगांव में भी मुख्य चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी हुई। बैंडबाजे पर देशभक्ति गीत 'जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया...' बजाकर जीत का उत्साह व्यक्त किया गया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:21 am

अलवर में कार ने बाइक सवार 3 लोगों को उड़ाया:टक्कर के बाद दूर-दूर जा गिरे, 2 की हालत गंभीर; हाथ-पैर में फ्रैक्चर

अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा अलवर-तिजारा रोड पर बलदेव का बास के पास हुआ। घायलों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना क्षेत्र पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास हुई। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार संतराम, अरशद और रिहान चिरखाना से चिकानी की तरफ जा रहे थे। तभी अलवर से भिवाड़ी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चिकानी निवासी संतराम और बहादुरपुर निवासी अरशद और रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके कारण वे सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हुए हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:21 am

बाइक सवार तीन जनों को पीछे से कार ने कुचला:टक्कर के बाद तीनों दूर-दूर गिरे, हाथ-पैर भी फ्रैक्चर हो गए

अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा अलवर-तिजारा रोड पर बलदेव का बास के पास हुआ। घायलों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना क्षेत्र पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास हुई। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार संतराम, अरशद और रिहान चिरखाना से चिकानी की तरफ जा रहे थे। तभी अलवर से भिवाड़ी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चिकानी निवासी संतराम और बहादुरपुर निवासी अरशद व रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके कारण वे सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हुए हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:21 am

चंडीगढ़ में 2 लाख वाहन दौड़ रहे बिना इंशयोरेस:हाईकोर्ट में पहुंचा मामला, 10 मार्च को होगी सुनवाई; संसद में पेश आंकड़ों का हवाला

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में वाहन बिना वैध इंशयोरेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर मोटर वाहन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी जनहित याचिका में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में नई अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी में संसद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़ों का हवाला दिया गया है। मामले पर हाईकोर्ट में 10 मार्च को सुनवाई होगी। अर्जी में कहा गया है कि तीनों क्षेत्रों में करीब एक करोड़ वाहन बिना वैध इंशयोरेस के चल रहे हैं। ऐसे वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिलने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। मोहाली निवासी एडवोकेट कुंवर पाहुल सिंह ने यह अर्जी दाखिल की है। अर्जी में बताया गया है कि ट्राइसिटी और दोनों राज्यों में बड़ी संख्या में वाहन बिना थर्ड पार्टी इंशयोरेस के सड़कों पर चल रहे हैं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए भी गंभीर समस्या बन रहा है। 2 लाख से अधिक वाहन बिना इंशयोरेस अदालत में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में करीब 14.27 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से दो लाख से अधिक वाहन बिना वैध इंशयोरेस के सड़कों पर चल रहे हैं। हरियाणा में लगभग 1.3 करोड़ वाहनों में से 41 लाख से अधिक वाहन बिना इंशयोरेस के हैं। पंजाब की स्थिति इससे भी अधिक चिंताजनक बताई गई है। यहां करीब 1.3 करोड़ वाहनों में से 56 लाख से अधिक वाहन बिना वैध इंशयोरेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रतिशत के आधार पर देखा जाए तो चंडीगढ़ में करीब 15 प्रतिशत, हरियाणा में लगभग 32 प्रतिशत और पंजाब में करीब 42 प्रतिशत वाहन बिना इंशयोरेस के चल रहे हैं। पीड़ितों को मुआवजा मिलने में परेशानी अर्जी में कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद पीड़ित या उनके परिजन मुआवजे के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में याचिका दाखिल करते हैं। अधिकरण मामले की परिस्थितियों के आधार पर मुआवजा राशि तय करता है और यह निर्धारित करता है कि भुगतान की जिम्मेदारी किसकी होगी। यदि वाहन का इंशयोरेस होता है तो पीड़ित परिवार को इंशयोरेस कंपनी से मुआवजा मिलना अपेक्षाकृत आसान होता है। लेकिन यदि वाहन बिना इंशयोरेस के होता है तो मुआवजे की जिम्मेदारी सीधे वाहन चालक या मालिक पर आ जाती है। ऐसे मामलों में मुआवजा राशि की वसूली बेहद कठिन हो जाती है। कई बार चालक या मालिक के नाम पर पर्याप्त संपत्ति नहीं होती, जिसके कारण पीड़ित परिवारों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और कई मामलों में उन्हें मुआवजा मिल भी नहीं पाता। मुआवजा राशि हो पीड़ितों के बैंक खातों में ट्रांसफर अर्जी में यह भी कहा गया है कि कई मामलों में पुलिस द्वारा एक्सीडेंट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट समय पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में दाखिल नहीं की जाती, जिससे मुआवजा प्रक्रिया और लंबी हो जाती है। अर्जी में हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देश दिया गया है कि मोटर दुर्घटना मामलों में मुआवजा राशि सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में ट्रांसफर होने की निगरानी की जाए। हालांकि अर्जी में सवाल उठाया गया है कि यदि बड़ी संख्या में वाहन बिना वैध इंशयोरेस के सड़कों पर चलते रहेंगे तो दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने का उद्देश्य कैसे पूरा होगा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:16 am

शादी में घोड़ी नहीं आई.. एडवांस मांगने पर हमला, VIDEO:कुशीनगर में दूल्हा और पिता को लाठी-डंडों से पीटा; दोनों गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में घोड़े की बुकिंग को लेकर हुए विवाद में दूल्हा और उसके पिता पर हमला कर दिया गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर उचकी पट्टी निवासी मोहन कुशवाहा ने अपने बेटे शैलेश कुशवाहा की शादी के लिए सोरहवा के झुमन से घोड़ा बुक किया था। इसके लिए ₹2100 एडवांस दिए गए थे। बारात 24 फरवरी को मंझरिया जानी थी, लेकिन तय समय पर घोड़ा नहीं पहुंचा। घोड़ा न आने से नाराज होकर 8 मार्च को दूल्हा शैलेश कुशवाहा, उनके पिता मोहन कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति बाइक से घोड़ा मालिक झुमन के घर सोरहवा पहुंचे। उन्होंने घोड़ा न लाने पर नाराजगी जताते हुए एडवांस राशि वापस मांगी।इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि घोड़ा मालिक और उसके पटीदारों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में मोहन कुशवाहा का सिर फट गया, जबकि शैलेश कुशवाहा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहन कुशवाहा को खेत में गिराकर पीटते हुए देखा जा रहा है। घायलों को पहले दुदही सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:14 am

अलवर में दिनदहाड़े 2 मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर:बाइक पर बैठा रहा, मौका पाते ही ले गया; अलग-अलग थाना क्षेत्र में मामला दर्ज

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बड़ी ही चालाकी से बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। पहली घटना भगत सिंह सर्किल के पास एक निजी अस्पताल के बाहर की है। पीड़ित ताहीर निवासी पुन्हाना, हरियाणा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह वापस बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोरी की वारदात सामने आई। फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक पहले अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक पर आकर बैठ जाता है, जबकि उसका दूसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा होकर निगरानी करता रहता है। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद युवक बाइक का लॉक तोड़ देता है और कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फरार हो जाता है। चोरी के समय बाइक पर एक थैला भी रखा हुआ था, जिसमें कपड़े और कुछ अन्य सामान भी था। वहीं दूसरी घटना शहर के स्कीम नंबर-10 इलाके की है। यहां पीड़ित रामेश्वर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह राजेंद्र अग्रवाल के घर प्लंबिंग का काम कर रहा था। शनिवार को काम के दौरान उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल पाया। दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:13 am

भारत की ऐतिहासिक जीत, चित्तौड़गढ़ की सड़कों पर उमड़ा उत्साह:शहर में देर रात तक हुई आतिशबाजी, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही भारत ने मैच जीता, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जश्न मनाने लगे। युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी ने इस जीत को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। कई जगहों पर पटाखे छोड़े गए और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा। लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी और हर तरफ भारत की जीत की चर्चा हो रही थी। चौराहों पर आतिशबाजी और डीजे पर डांस भारत की जीत के बाद शहर के कई प्रमुख चौराहों पर लोगों की भीड़ जुट गई। खासकर गोल प्याऊ चौराहे पर युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। यहां देर रात तक आतिशबाजी होती रही। कई युवाओं ने डीजे की धुन पर डांस किया और भारत माता के जयकारे लगाए। माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। कुछ युवाओं ने तिरंगा लेकर डांस किया और जीत की खुशी में नारे लगाए। शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिला। हर जगह लोग भारत की जीत पर गर्व जताते नजर आए। शहर पर उमड़ी बड़ी भीड़ भारत की जीत के बाद शहर के शहर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। यहां युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए खुशी जाहिर की और आतिशबाजी की। कई लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कुछ लोगों ने कहा कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं है, बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास की जीत है। लोगों का कहना था कि जब भारत किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करता है तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। इस जीत ने देश के लोगों को और ज्यादा उत्साह और ऊर्जा दी है। बड़े पर्दे पर देखा फाइनल मुकाबला शहर के एक प्रमुख चौराहे पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े पर्दे पर फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भी किया गया था। यहां बड़ी संख्या में लोग मैच देखने के लिए जुटे थे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती गई। जब भारत ने आखिर में मैच जीत लिया तो वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। मैच खत्म होते ही लोग सड़कों पर नाचते-गाते हुए जश्न मनाने लगे। देर रात तक शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:13 am

कूनो नदी के पुल से धक्का देकर युवक की हत्या:शराब पीते समय विवाद; मामला दर्ज, आरोपी फरार

श्योपुर जिले के सेसईपुरा थाना क्षेत्र में कूनो नदी पुल के नीचे 6 मार्च को मिले एक युवक के शव के मामले में बीती रात हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद यह कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोरावन निवासी बचन पुत्र मनी आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई सूरज पुत्र मनी आदिवासी (19) 6 मार्च की सुबह के बीच कूनो नदी के पुल पर गया था। इसी दौरान गांव के ही अनिल पुत्र बृजलाल आदिवासी (22) के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल ने सूरज को पुल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह पत्थरों पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शराब के नशे में हुई कहासुनी बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक पुल पर बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर सूरज को पुल से नीचे धकेल दिया। पुल से नीचे पत्थरों पर गिरने से युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और परिजनों ने उसी रात शव रखकर सड़क जाम भी किया था। देर रात 11 बजकर 7 मिनट पर आरोपी अनिल के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक जैनेसपाल सिंह जादौन कर रहे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों युवक शराब पी रहे थे और इसी दौरान उनमें विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी ने युवक को पुल से धक्का दे दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:12 am

आगरा में भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न:कैबिनेट मंत्री ने किया डांस, तिरंगा लेकर सड़को पर उतरे, रात 2 बजे तक हुई आतिशबाजी

इंडिया ने न्यूजीलैंड को हरा कर टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इंडिया के मैच जीतने के बाद पूरे आगरा शहर में जश्न का माहौल रहा। होली के त्यौहार को पूरी तरीके से दीवाली में बदल दिया गया। जमकर आतिशबाजी हुई। खेल प्रेमी तिरंगा लेकर सड़को पर उतर आए। लोगों में गजब का उत्साह रहा, ढोल-नगाड़ों पर डांस किया। छोटे-छोटे बच्चों ने बम चला खूब मस्ती की, और मिठाई बांटी। इसी दौरान हाथ में तिरंगा लेकर रात भर भारत मां के जयकारे लगते रहे। टीम इंडिया ने लगातार तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास बना दिया। लोगों के कई सारे बनाए मिथक भी तोड़ दिए। आगरा में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के घर पर बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच देखा गया। टीम इंडिया की जीत के बाद, जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मिठाइयां बांट कर टीम इंडिया की जीत की खुशी बनाई और वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी। टीम इंडिया की जीत के बाद पार्षद राकेश कन्नौजिया ने कहा- धोनी, रोहित के बाद ये सूर्या की टीम है, जो आज विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेर रही है। आज तक कोई टीम घर में नहीं जीती है। लेकिन भारत ने वो कर दिखाया जो किसी ने नहीं किया है। क्यों कि ये नया भारत है, नया जोश है, ये नई उमीदे है। जो अब हर घर से क्रिकेटर निकालेगी। आगरा में कई दिन से होली बन रही है। लेकिन अब दीवाली भी बनेगी। ढोल भी बजेंगे, मिठाइयां भी बांटी जाएंगी। तस्वीरें देखिए…. सकरअप

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:11 am

T-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत का नर्मदापुरम में जश्न:हाथों में तिरंगा लेकर झूमे युवा, भारत माता, नर्मदा मईया के जयकारे लगे

भारत ने टी 20 विश्वकप जीत विजेता ट्राफी अपने नाम की। भारतीय खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। जश्न के माहौल में नर्मदापुरम भी डूब गया। जैसे ही न्यूजीलैंड टीम का 10वां विकेट गिरा। क्रिक्रेट प्रेमी सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। युवाओं के साथ-साथ बच्चें, बुजुर्ग भी इस खुशी में शामिल हुए। कई स्थानों पर देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। हाथों में तिरंगा लेकर झूमते नजर आएशहर के नेहरू पार्क के सामने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा, मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, मनीष परदेशी, गौरव नायक, कृतिक शिवहरे समेत बड़ी संख्या में युवाओं ढोल बाजे की थाप पर जीत की खुशी जाहिर की। हाथों में तिरंगा लेकर युवा खूब नृत्य किया। भारत माता, नर्मदा मईया की जय और भारतीय टीम के जिंदाबाद के नारे लगाएं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। शाम से ही क्रिकेट प्रेमी टीवी, मोबाइल पर ऑनलाइन क्रिकेट देखते रहे। 19वें ओवर में जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, 159 बॉल पर टीम ऑल आउट हुई। तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से माहौल गूंजा दिया। युवाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जताई। शहर के कई मोहल्लों में लोगों ने घरों के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमी मनीष परदेशी अपनी मेजबानी भारतीय टीम ने विजेता ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा है। पूरा भारत जीत का जश्न मना रहा है। कृतिक शिवहरे ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि 20-20 विश्वकप में हम तीसरी बार जीते हैं। गौरव नायक ने कहा हमारे सारे खिलाड़ियों का आज अच्छा प्रदर्शन रहा। पूरा देश गौरवान्वित है। रुपेश राजपूत ने खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:11 am

धौलपुर में पेड़ से लटका मिला शव:1 महीने से लापता था व्यक्ति, परिजन कर रहे थे तलाश

धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के पास जंगल में रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा भिजवाया। थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चांदपुरा निवासी रामवीर (55) के रूप में हुई है। रामवीर करीब 1 महीने से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजन कई दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे। मानसिक रूप से थे परेशानपुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक रामवीर मानसिक रूप से परेशान थे और उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। 5 फरवरी को घर से निकले थेपरिजनों ने बताया कि रामवीर 5 फरवरी को घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे।रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति जंगल में बकरी चराने गया था। तभी उसकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।मृतक रामवीर के परिवार में उनकी पत्नी, 2 पुत्र और 2 पुत्रियां हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:09 am

अफीम-खेती पर विधानसभा में सरकार से जवाब मांगेगी कांग्रेस:लाएगी स्थगन प्रस्ताव, धान खरीदी, राशन और आंगनबाड़ी के मुद्दों पर भी होंगे सवाल

दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े नेता के खेत में अफीम की खेती के खुलासे के बाद मामला अब छत्तीसगढ़ विधानसभा तक पहुंचने वाला है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाने की रणनीति बनाई है। विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 9 मार्च से फिर शुरू हो रही है और विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस विधायकों की ओर से इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव (स्थगन प्रस्ताव) लाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में सूखा नशा के कारोबार को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं और अब भाजपा से जुड़े नेता के खेत में अफीम की खेती सामने आने से सरकार के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही धान खरीदी, राशन व्यवस्था, आंगनबाड़ी और कुपोषण जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। प्रश्नकाल में खाद्यमंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री के विभाग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। पहले भी उठा थे सूखा नशा का मुद्दा सत्र के पहले सप्ताह में भी विपक्ष ने सूखा नशा से जुड़े मामलों को लेकर सरकार को घेरा था। उस समय सरकार की ओर से जारी तस्करों की सूची में नव्या मलिक का नाम नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। अब दुर्ग जिले में सामने आए अफीम खेती के मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस सरकार की कार्रवाई और चुप्पी को लेकर सवाल उठा रही है। विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। सदन शुरू होने से पहले तय होगी रणनीति विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में अफीम खेती के मामले को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि विधायकों को इस मुद्दे पर तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भी इस मामले को उठाने की तैयारी है। गांव जाकर जुटाई गई जानकारी अफीम की खेती के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबंधित गांव समोदा का दौरा किया था। उन्होंने आरोपी भाजपा नेता के खेत तक पहुंचकर स्थिति देखी और ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी ली। कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई है। पार्टी इसे प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाने की तैयारी में है। ……………………….. बजट सत्र से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बजट सत्र, कवासी लखमा ने भाजपा नेताओं को गले लगाया: अजय चंद्राकर ने सदन में थप-थपाई पीठ, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, कार्यवाही कल तक स्थगित छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक रायपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा और पिछले दो सालों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:07 am

मतदाता सूची पुनरीक्षण में 4.28 लाख का सत्यापन:सिद्धार्थनगर में 27 मार्च तक बाकी मतदाताओं को मिलेगा मौका

सिद्धार्थनगर जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अब तक 4.28 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। सत्यापन के बाद इन मतदाताओं के नाम सूची में बरकरार रहेंगे। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नाम, उम्र, पता या नॉन मैपिंग जैसी त्रुटियों के कारण कुल 5,00,342 मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। इनमें से 4,28,314 मतदाताओं (लगभग 86 प्रतिशत) की सुनवाई पूरी हो चुकी है। शेष बचे 72,028 मतदाताओं को 27 मार्च 2026 तक सुनवाई में शामिल होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। विधानसभावार जारी नोटिस के आंकड़ों के अनुसार, शोहरतगढ़ में 85,869, कपिलवस्तु में 1,27,502, बांसी में 84,830, इटवा में 95,979 और डुमरियागंज में 1,06,162 मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में मतदाताओं की कुल संख्या में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है। पहले जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 19,61,872 मतदाता थे, जो अब घटकर 15,62,972 रह गए हैं। इस प्रकार कुल 3,98,900 मतदाताओं की संख्या कम हुई है। कम हुए मतदाताओं में मृतक, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके लोग, जिनकी पहचान नहीं हो सकी, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला तथा डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। वर्तमान में नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सुनवाई जिले की सभी तहसीलों में चल रही है। सुनवाई के दौरान मतदाताओं से आवेदन के साथ पहचान और निवास से जुड़े दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल या मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:06 am

शिक्षा-हेल्थकेयर से अब फूड चेन तक,मेघा ग्रुप का मल्टी-सेक्टर विस्तार:4 कंप्यूटर से 500+ कर्मचारियों तक का सफर; मनीष पारख बना रहे इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल

दुर्ग-भिलाई से शुरू हुआ एक छोटा सा प्रशिक्षण केंद्र आज शिक्षा, हेल्थकेयर, डिजाइनिंग, मल्टी-ब्रांड रिटेल और अब फूड चेन सेक्टर तक अपना विस्तार कर चुका है। मेघा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख ने सीमित संसाधनों के साथ शुरुआत की, लेकिन स्पष्ट विजन और स्ट्रक्चर्ड प्लानिंग के दम पर उन्होंने एक मल्टी-सेक्टर बिजनेस नेटवर्क खड़ा कर दिया। चार कंप्यूटर से शुरू हुआ यह सफर आज 50 से अधिक कोर्स, एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाओं, NABL और NABH प्रमाणित हेल्थकेयर सेवाओं, 500 से अधिक कर्मचारियों और तेजी से बढ़ती फूड चेन ब्रांड उपस्थिति तक पहुंच चुका है। उनकी रणनीति केवल व्यापार विस्तार तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्थानीय जरूरतों को समझते हुए क्वालिटी सर्विस और रोजगार सृजन पर केंद्रित रही है। शिक्षा मॉडल को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड बनाना हो, सुपर डायग्नोस्टिक हब स्थापित करना हो या अब उपभोक्ताओं के लिए संगठित फूड चेन विकसित करना हो, हर कदम में दीर्घकालिक सोच और प्रोफेशनल मैनेजमेंट साफ दिखाई देता है। मनीष पारख का यह मॉडल छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड और सस्टेनेबल बिजनेस ग्रोथ की नई मिसाल बन रहा है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:05 am

टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने पर मारपीट:उज्जैन में पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों और ईंटों से किया हमला; 10 लोग घायल

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाओं सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास राज रॉयल कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी के लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर वहीं रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हथियार और डंडों से किया हमला आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग डंडे और हथियार लेकर पहुंचे और कॉलोनी के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान कई लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं भी घायल हुई हैं। घटना में रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैला सिंह हाड़ा, मानवेन्द्र सिंह हाड़ा और विशाल मालवीय घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के शादाब खान, वाहिद खान और एक महिला के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। देखिए तस्वीरें… पटाखे कहीं और फोड़ने को कहा तो शुरू हुआ विवाद चिमनगंज थाने पहुंचे घायल मनीष मेहेरेले और रविंद्र हाड़ा ने आरोप लगाया कि वे घर के बाहर बैठकर भारत की जीत का जश्न देख रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। इसी बीच कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का कहना है कि वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही हमलावरों ने हथियारों से हमला कर दिया और उनकी बहन के हाथ में चाकू मार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मेडिकल कराने से पहले उन्हें करीब एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के दौरान वहीं रहने वाले वाहिद खान के परिवार ने बच्चे के सोने का हवाला देते हुए पटाखे कहीं और जाकर फोड़ने को कहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट और हथियार चलने लगे। मारपीट का वीडियो आया सामने घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद घायल लोग चिमनगंज थाना पहुंचे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन...MP में जश्न भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई और पहली बार किसी मेजबान टीम ने यह खिताब जीता। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:05 am

देवास में जीत के जश्न में दो सुरक्षाकर्मी घायल:भीड़ पर फेंके पटाखे, सीएसपी के कान के पास फटा बम; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देवास में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के दौरान सयाजीद्वार पर हुड़दंग हो गया। भीड़ में कुछ युवाओं ने पटाखे फेंकना शुरू कर दिया, जिससे दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और सीएसपी के कान के पास बम फट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उज्जैन से आए सुरक्षा बल के दो जवान आशीष और सुनील इस घटना में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक जवान को मुंह और सिर में चोट लगी। इसी दौरान, सीएसपी सुमित अग्रवाल के कान के समीप भी एक बम फटा, जिसके बाद वे जांच के लिए एमजी अस्पताल पहुंचे। सयाजीद्वार पर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी एकत्र हुए थे। लोग रंग-गुलाल उड़ा रहे थे, तिरंगा लहरा रहे थे और आतिशबाजी कर रहे थे। हालांकि, भीड़ में मौजूद कुछ हुड़दंगियों ने जलते पटाखे लोगों और भीड़ पर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे वहां मौजूद परिवारों को परेशानी हुई और अफरा-तफरी मच गई। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में भी लिया और उन्हें थाने पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद देवास में जश्न का माहौल था। शहर के कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा गया था। पुलिस ने बताया कि जश्न के दौरान हुड़दंग करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देखें हुड़दंग के दौरान की तस्वीरें

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:05 am

बृजनगर में मंत्री बेढ़म ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास:सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता का आह्वान

गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बृजनगर विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। मंत्री बेढ़म ग्राम आलमशाह स्थित नगर कुंडा वाले बाबा मंदिर परिसर में श्री कृष्णा अहीर सेवा समिति राजस्थान द्वारा आयोजित फागोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठजनों और मातृशक्ति को सम्मानित किया। मंत्री ने सराहना कीसमारोह के दौरान समिति ने मृत्यु भोज और दहेज प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का सामूहिक संकल्प लिया, जिसकी मंत्री ने सराहना की।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रगतिशील निर्णय न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के लिए एक सशक्त एवं जागरूक परिवेश का निर्माण भी करते हैं। पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास कियाग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य मंत्री बेढ़म ने सीकरी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कस्बा सीकरी के पंडित मोहल्ला में 18.86 लाख रुपए की लागत से पुरानी पाइपलाइन बदलने के कार्य की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त, कुण्डाबास क्षेत्र में दो नवीन 200 MM व्यास के थ्री-फेस नलकूप निर्माण और नई पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। पेयजल संकट से मिलेगी मुक्तिमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को दीर्घकालिक पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:02 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:पिलुआ थाना क्षेत्र में हादसा, पुलिस जांच में जुटी

एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा चौथा मील के पास हुआ, जब महिला पैदल जा रही थी। टक्कर के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका की पहचान भोपालपुर निवासी 80 वर्षीय प्रेमवती पत्नी कमल सिंह के रूप में हुई है। वह एटा की ओर से अपने घर वापस जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, प्रेमवती होली के त्योहार पर एक गमी में शामिल होने आई थीं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजन इस घटना से दुखी हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 9:02 am

बिजली चोरी मामले में अवैध वसूली, संविदाकर्मी बर्खास्त:ऊर्जा मंत्री ने लिया संज्ञान, अवर अभियंता को चार्जशीट

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बिजली चोरी के एक मामले में अवैध धन मांगने से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, यह मामला 11 फरवरी 2026 का है। दोपहर 2:40 से 2:50 बजे के बीच सूचना मिलने पर मऊ के ग्राम रकौली में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान फेकू यादव को बिना किसी स्वीकृत कनेक्शन के अपना निजी नलकूप चलाते हुए पाया गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:02 बजे एंटी पावर थेफ्ट थाने में फेकू यादव के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद 13 फरवरी 2026 को रकौली निवासी फेकू यादव ने उसी गांव के संविदाकर्मी लाइनमैन यशवंत कुमार उर्फ टुनटुन के घर जाकर बातचीत की। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कथित तौर पर लेनदेन की बात सामने आई। वायरल वीडियो में अवैध वसूली की बात सामने आने के बाद ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। मंत्री शर्मा के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता द्वारा कराई गई जांच में सामने आया कि विद्युत वितरण खंड मऊ के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कोटवां से जुड़े इस मामले में विभाग ने 24 घंटे के भीतर ही एंटी पावर थेफ्ट थाने में एफआईआर दर्ज करा दी थी। हालांकि, इस प्रकरण में नियंत्रण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता को चार्जशीट जारी की जा रही है। वहीं, संविदाकर्मी यशवंत कुमार द्वारा लेनदेन संबंधी बातचीत से विभाग की छवि धूमिल होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी, भ्रष्टाचार या अवैध वसूली जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:59 am

कानपुर के 8 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 घंटे तक रहेगा शटडाउन, जंपर और मेन आइसोलेटर बदला जाएगा

कानपुर में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को केस्को द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से एचटी जंपर बदलने और मेन आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार शहर के करीब आठ क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर लगभग तीन घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली अपूर्ति बाधिततिवारी घाट, रानी घाट और विष्णुपुरी इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह तिलक नगर क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन रहेगा।वहीं आरबीआई, उर्सला हॉस्पिटल और आरबीआई कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा आजाद नगर, नवाबगंज और विष्णुपुरी इलाके में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 20 से अधिक कर्मचारी करेंगे कामकेस्को अधिकारियों के मुताबिक यह मरम्मत कार्य भविष्य में बिजली की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए कराया जा रहा है। इस कार्य में सोमवार को विभाग के 20 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:58 am

सेना की गाड़ी और पिकअप में टक्कर, जवान की मौत:झांसी में फायरिंग रेंज से लौटते समय हादसा, गाजीपुर का रहने वाला था जवान

झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार सुबह 5:30 बजे सेना के ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक भी चोटिल हो गया। मृतक जवान की पहचान गाजीपुर निवासी हरिकेश के रूप में हुई है। वह बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद अपनी यूनिट अलवर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से हरिकेश को वाहन से निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… हिरासत में पिकअप चालक बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पिकअप कानपुर से बबीना मानपुर जा रहा था और उसमें मुर्गे लदे हुए थे। पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क लगभग दो घंटे तक बंद रही। यातायात सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से सेना के ट्रक को हटाया गया। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; बोले- खून का बदला लेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष महाराज ने बताया- मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट AC कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा। बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। आगे बढ़ा तो उसने पीछे से हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहा। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:57 am

दिल्ली में OBC महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन:सूरजपुर नपाध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े होंगी शामिल, महिलाओं के मुद्दे उठाएंगी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में ओबीसी महिला सशक्तिकरण पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन 9 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में सुबह 10:30 बजे से होगा, जिसमें देशभर से महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। इस आयोजन में सूरजपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े भी हिस्सा लेंगी। जिसका का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है। इसमें महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा की जाएगी। महिला नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी पर होगा मंथन साथ ही महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन में शामिल होकर नपाध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से सूरजपुर क्षेत्र की महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर रखने की तैयारी में हैं। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाना जरूरी कुसुमलता राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णय प्रक्रिया का भागीदार बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:56 am

भारत बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, बांसवाड़ा में मनाया जश्न:गांधी मूर्ति पर उमड़ा जनसैलाब, तिरंगा लहरा नारेबाजी की, जमकर हुई आतिशबाजी

क्रिकेट के महाकुंभ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद वागड़ अंचल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मैच का आखिरी विकेट गिरा और भारत की जीत तय हुई, पूरा शहर ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए और शहर के प्रमुख गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचकर तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया। देर रात तक यहां आतिशबाजी और देशभक्ति के नारों के बीच जीत का उत्सव चलता रहा। ​भारत ने खड़ा किया 255 रनों का विशाल स्कोर खिताबी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। गांधी मूर्ति चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब भारत की जीत तय होते ही शहर के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांधी मूर्ति चौराहे का रुख किया। देखते ही देखते यहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए जीत का जश्न मनाया। कई लोग बाइक और कारों पर तिरंगा लगाकर शहर में घूमते नजर आए। आतिशबाजी से आसमान रोशन, दिवाली जैसा माहौल जीत की खुशी में शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा और आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। गांधी मूर्ति चौराहे सहित कई स्थानों पर ऐसा माहौल बन गया मानो शहर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा हो। प्रशंसकों ने कहा- टीम इंडिया ने बढ़ाया देश का गौरव जश्न में शामिल क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि टीम इंडिया ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रशंसकों ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि इस जीत का जश्न भी उतना ही होना चाहिए। भारत की इस जीत को लेकर बांसवाड़ा में देर रात तक उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:56 am

फिरोजाबाद में नाबालिग चोर सीसीटीवी से पकड़े गए:बंद फैक्ट्री में घुसकर सामान चुराया था

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित सुहाग नगर में एक फैक्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है। होली की छुट्टियों के दौरान बंद पड़ी फैक्ट्री में कुछ नाबालिग लड़कों ने घुसकर सामान चुरा लिया। फैक्ट्री मालिक उत्कर्ष शर्मा जब अपनी फैक्ट्री पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में 10 से 16 वर्ष की उम्र के कुछ नाबालिग लड़के फैक्ट्री के अंदर घुसकर चोरी करते हुए साफ दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने संदिग्ध नाबालिगों की तलाश शुरू की। जल्द ही, उन्हें पकड़ लिया गया और थाना दक्षिण पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने होली की छुट्टियों के कारण फैक्ट्री बंद होने का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:55 am

टीकमगढ़ में भारत की जीत पर जश्न:युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली, पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं

टीकमगढ़ में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का भव्य जश्न मनाया गया। जैसे ही फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के तुरंत बाद, डीजे और बैंड बाजे के साथ शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत की जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए शहर में कई स्थानों पर बड़ी टेलीविजन स्क्रीन लगाई गई थीं। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच समाप्त होते ही, नजर बाग मैदान में श्री राम जन्मोत्सव परिवार के सदस्यों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। इसके बाद डीजे के साथ एक रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया। युवाओं ने देर रात तक तिरंगा लहराते हुए जीत का जश्न मनाया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मोबाइल टीमें भी शहर में गश्त करती रहीं। नजर बाग मैदान लाइव देखा मैच श्री राम जन्मोत्सव परिवार के सदस्य विवेक चौरसिया ने बताया कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए नजर बाग मैदान में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि भारत यह मैच जीतेगा। एक अन्य सदस्य लकी चौरसिया ने जानकारी दी कि जीत का पूरा भरोसा होने के कारण डीजे और बैंड बाजे पहले से ही बुक कर लिए गए थे। भारत की जीत की घोषणा होते ही, शहर में धूमधाम से बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और खुशियां मनाईं। जीत के जश्न की अन्य तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:55 am

हरियाणा में भूकंप के झटके:रेवाड़ी रहा केंद्र, गुरुग्राम में लोगों ने घरों में पंखे हिलते देखे; 5 किलोमीटर जमीन के नीचे हुई हलचल

हरियाणा के कई जिलों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम और रेवाड़ी में लोगों ने घरों में पंखे हिलते हुए देखे, जिसके बाद लोग घरों के बाहर आ गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी रहा। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था। सुबह 7.1 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। यहां देखिए NCS की भूकंप को लेकर पोस्ट... हरियाणा में पिछले 10 महीनों में कहां-कहां भूकंप आया, जानिए... भूकंप से जुड़ीं अहम बातें पढ़ें... क्यों और कैसे आता है भूकंप: हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। हरियाणा में बार-बार भूकंप क्यों? भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:54 am

संतकबीरनगर में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का उत्साह:बड़ी स्क्रीन पर देखा भारत-न्यूजीलैंड मैच, चौके-छक्कों पर हुई जमकर हूटिंग

संतकबीरनगर जिले में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों की पहल पर जिले के गली-मोहल्लों में लोगों ने मैच का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित हुए। शाम होते-होते कई सार्वजनिक स्थानों में क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे। दर्शकों की सुविधा के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग खड़े होकर भी मैच का रोमांच महसूस करते नजर आए। पूरे परिसर का माहौल किसी मिनी स्टेडियम जैसा दिखाई दे रहा था। मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए चौकों और छक्कों पर पूरा बस स्टैंड परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। क्रिकेट प्रेमियों ने 'भारत माता की जय' और 'इंडिया-इंडिया' के नारों के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया। कई दर्शक इन खास पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए भी नजर आए। लोगों ने मैच के रोमांचक क्षणों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व क्रिकेट प्रेमी जावेद, अमित, आसिफ, संदीप, सुधाकर और रणजीत ने किया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है और बड़े मुकाबलों के दौरान लोगों में विशेष उत्साह होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थान पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव मैच दिखाने की व्यवस्था की गई, ताकि अधिक से अधिक लोग एक साथ बैठकर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकें।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:54 am

अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़:दो जगह कार्रवाई करते 11 को पकड़ा, करोड़ों का लेनदेन और गैजेट्स बरामद; पिता-पुत्र भी शामिल

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में अजमेर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला स्पेशल टीम की सूचना पर 2 थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। गंज थाना क्षेत्र से 10 और हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनसे करोड़ों रुपए का ऑनलाइन लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद हुआ है। गंज और हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था। इसी बीच जिला स्पेशल टीम को गंज और हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज सत्यवान के नेतृत्व में गंज थाना क्षेत्र के रावत नगर में कार्रवाई की गई। यहां एक घर में मोबाइल पर सट्टा लगाते हुए 10 जनों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक करोड़ रूपए से ज्यादा का लेनदेन, एक लैपटॉप, 15 एंड्राइड मोबाइल और 6 कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी सत्ता किंग भागचंद के लिए काम कर रहे थे। सभी को 20000 और अन्य सैलरी पर रखा हुआ था। जिन्हें ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम दिया गया था।हालांकि पुलिस भागचंद की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में विशेष योगदान कॉन्स्टेबल सुरेश और संतराम का रहा। पिता-पुत्र सहित 10 को पकड़ा गंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए राजेश देवानी, मनीष, महेश तभोली, मनीष कुमार, गोपाल मेघवंशी, गिरीश नलवानी, रामकिशन, प्रकाश देवानी, दीपक लीलानी और दिनेश लीलानी को गिरफ्तार किया गया। एक को पकड़ा लाखों का मिला लेनदेन जिला स्पेशल टीम की ओर से हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के कोटड़ा में की गई। यहां एक कमरे में सट्टा लगाते हुए फायसागर नागफणी निवासी राहुल बंजारा(22) को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लाखों रुपए का ऑनलाइन लेनदेन, एक लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसके खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ……… पढें ये खबर भी…. भारत की जीत पर अजमेर में भी रात को जश्न:जगह-जगह आतिशबाजी, लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को दी बधाई अजमेर में रविवार की रात टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया की शानदार जीत का लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इंडिया टीम के जीतते ही जगह जगह आतिशबाजी हुई। जिससे दिवाली जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाइयां दी। खुशी में झूमते हुए लोगों ने ढोल ढमाकों पर जमकर डांस भी किया। पूरी खबर पढें

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:53 am

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल:सतना में आधी रात तक लोगों ने मनाया जीत का जश्न

सतना में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न आधी रात तक चला। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार विजय के बाद शहरभर में लोग सड़कों पर उतर आए और आतिशबाजी के साथ तिरंगा लहराकर खुशी मनाई। मैच का रोमांच स्टेडियम जैसा ही सतना में भी देखने को मिला। शहर के होटल और रेस्टोरेंट में मैच देखने के विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा, सुभाष पार्क, गांधी चौक, रीवा रोड और सेमरिया चौक सहित आधा दर्जन इलाकों में सड़कों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं, जहाँ लोगों ने मैच का आनंद लिया। भारत की बल्लेबाजी के दौरान हर छक्के-चौके पर दर्शक झूमते और नाचते नजर आए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के आउट होने पर आतिशबाजी की गई। पूरे मुकाबले के दौरान सड़कें लगभग सूनी रहीं, क्योंकि लोग जहाँ थे, वहीं मैच देखने में मशगूल थे। वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी अपने घरों से निकलकर शहर के हृदय स्थल पन्नीलाल चौक पर इकट्ठा हुए। यहाँ लोग तिरंगा लहराते हुए, गुलाल उड़ाते हुए और नाचते-झूमते हुए जीत का जश्न मना रहे थे। क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। 'भारत माता की जय' के नारों के साथ जश्न का यह माहौल रात 2 बजे तक जारी रहा। शहर के कई अन्य इलाकों में भी आतिशबाजी कर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। देखें तस्वीरें

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:52 am

दतिया से ज्यादा भिंड में गर्मी:मार्च के दूसरे सप्ताह में पारे में तीन डिग्री उछाल, 37 डिग्री पहुंचा, सुबह की धूप भी चुभ रही

भिंड में मार्च माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। पारे में लगातार हो रही वृद्धि के कारण अब सुबह की धूप भी तीखी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भिंड का अधिकतम तापमान पड़ोसी जिले दतिया से भी अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद कुछ दिनों तक पारा स्थिर रहने की संभावना है। सुबह की धूप भी चुभ रहीदरअसल, भिंड जिले में अब गर्मी ने स्पष्ट रूप से दस्तक दे दी है। पिछले सप्ताह तक लोग सुबह की धूप का आनंद लेते थे और दोपहर 11 बजे तक धूप में बैठना आरामदायक लगता था। लेकिन मार्च की शुरुआत के साथ ही स्थिति बदल गई है। अब सुबह नौ बजे के बाद धूप में ज्यादा देर बैठना लोगों को मुश्किल लगने लगा है। तेज धूप के कारण कुछ देर में ही पसीना आने लगता है, जिससे लोग छांव की तलाश करने लगते हैं। हालांकि रात के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है। रविवार रात हवाएं करीब 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे रात के तापमान में थोड़ी राहत बनी रही। दूसरी ओर लगातार तेज होती धूप के कारण हवा में नमी भी कम हो रही है। पिछले तीन दिनों में आर्द्रता में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा में नमी लगभग 26 प्रतिशत दर्ज की जा रही है। दतिया का पारा 35 डिग्री, भिंड में 37 डिग्रीमौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार भिंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दतिया में यह 35 डिग्री रहा। इस तरह भिंड का तापमान दतिया की तुलना में दो डिग्री अधिक है। वहीं पिछले दिनों भिंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, यानी एक ही दिन में लगभग तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भिंड का न्यूनतम तापमान फिलहाल 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:52 am

मगहर स्टेशन 6 करोड़ से होगा आधुनिक:अमृत भारत योजना के तहत मिलेंगी कई नई सुविधाएं

रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए 'अमृत भारत स्टेशन योजना' नामक एक नई नीति तैयार की है। इस योजना के तहत मगहर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मगहर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन, परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां और यात्री उद्घोषणा प्रणाली जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कला और संस्कृति को भी दर्शाया जाएगा। अन्य सुविधाओं में स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म सतह का उन्नयन, स्टेशन फसाड लाइट, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाएं और यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण शामिल है। मगहर स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एनएसजी 6 का ब्रॉड गेज लाइन स्टेशन है, जहां वर्तमान में दो जोड़ी मेल/एक्सप्रेस और तीन जोड़ी सवारी गाड़ियां रुकती हैं। मगहर स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली स्थित है, जहां उनकी समाधि और मजार दोनों हैं। यह स्थान आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मगहर देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में फैले कबीर पंथियों की आस्था का मुख्य केंद्र है। स्टेशन के सौंदर्यीकरण से यहां कबीर के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मगहर रेलवे स्टेशन के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी आने पर नगर वासियों ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस आधुनिकीकरण के बाद मगहर रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित होगा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:52 am

सिवनी में बाइक कुत्ते से टकराई:हादसे में 3 लोग हुए घायल, एक जबलपुर रेफर

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में दारोट ग्राम के पास 8 मार्च रविवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अचानक एक कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना में बाइक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर लखनादौन से काछी बुधवारा की ओर जा रहे थे। दारोट ग्राम के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। तेज गति के कारण बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक कुत्ते से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों सवार सड़क पर गिर गए, जिससे उनके हाथ, पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। उन्होंने मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकरों की उचित मार्किंग और संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकें और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। समझाइश पर नहीं मानते चालक घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दे रही है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:51 am

विश्रामपुर में बैंक-मोबाइल दुकान सेंधमारी, 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 3.70 लाख का चोरी का सामान बरामद किया, आरोपियों को भेजा गया जेल

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सेंधमारी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में बैंक में चोरी का प्रयास और मोबाइल दुकान में सेंध लगाने की वारदात शामिल है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 लाख 70 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। पहली घटना ग्रामीण बैंक कुम्दा में सेंधमारी के प्रयास से जुड़ी है। बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेन्द्र मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मार्च की शाम बैंक बंद किया गया था। 5 मार्च की सुबह बैंक खुलने पर कर्मचारियों को पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई मिली। तिजोरी कक्ष का हैंडल टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे के तार भी कटे पाए गए। अज्ञात चोर बैंक के अंदर घुसकर तिजोरी खोलने की कोशिश कर चुके थे। आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्दा कॉलोनी निवासी राजेन्द्र चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बैंक में सेंधमारी का प्रयास करने की बात कबूल की। साथ ही 4 मार्च की रात नरेश के गैरेज का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रुपए के 36 सामान चोरी करने की घटना स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान तथा वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद हुआ। मोबाइल दुकान में सेंधमारी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए दूसरी घटना में श्रीराम मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुकान संचालक अमित सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 फरवरी की रात दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोर 17 नए मोबाइल तथा 10 पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू तथा विमल उर्फ नान बाउ को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर 27 मोबाइल फोन कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त गैंता बरामद हुआ।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:51 am

इंदौर में रंग लगाने की बात पर विवाद:दो पक्ष आपस में भिड़े, दो युवकों पर चाकू-पत्थरों से हमला; 4 पर केस दर्ज

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रंग लगाने की बात को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोग घर से चाकू ले आए और दो युवकों पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार नगीन नगर निवासी सोहन तरेटिया और सोनू की शिकायत पर शुभम पुत्र अमरसिंह, उसकी पत्नी रितिका, दोस्त देवेंद्र विश्वकर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया बताया गया है कि रंगपंचमी के दौरान रंग लगाने की बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग घर से हथियार लेकर आए और सड़क पर ही दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक शराबी युवक की शिकायत लेकर रविवार रात थाने पहुंचीं महिलाओं ने पुलिसकर्मी पर ही अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने कहा कि आरोपी व्यक्ति क्षेत्र में आए दिन शराब पीकर छेड़छाड़ और अभद्रता करता है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की जाती। जानकारी के अनुसार छत्रीबाग स्थित जगदीश मंदिर के पास रहने वाली मंजू, सुनीता, पूजा सहित अन्य महिलाएं संदीप दुबे नाम के व्यक्ति की शिकायत लेकर पंढरीनाथ थाने पहुंची थीं। महिलाओं का आरोप है कि दुबे शराब के नशे में अक्सर क्षेत्र में हंगामा करता है और महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता करता है। आरोप-आरोपी पुलिसकर्मियों का परिचित महिलाओं का कहना है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सुल्तान ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ ही अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद पुलिसकर्मी ने महिलाओं का आवेदन लेकर उन्हें थाने से रवाना कर दिया। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि संदीप दुबे थाने के कुछ पुलिसकर्मियों का परिचित है, इसलिए उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। मामले को लेकर क्षेत्र में भी नाराजगी का माहौल है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:51 am

डूंगरपुर में देर रात तक जश्न, सड़कों पर उतरे लोग:भारत माता के जयकारे लगाए, टी-20 वर्ल्ड कप जीत की मनाई खुशी

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद डूंगरपुर शहर में रविवार देर रात तक जश्न मनाया गया। जीत तय होते ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने एकत्रित होकर भारत माता के जयकारे लगाए और टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। कई स्थानों पर युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया। शहर के प्रमुख चौराहों और गेपसागर की पाल पर देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा। देशभक्ति का माहौल नजर आयाक्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी बांटी। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत की जीत पर गर्व व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से डूंगरपुर के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। कई लोगों ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया और टीम इंडिया को बधाई दी।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:50 am

गोरखपुर का रंगबाज अकेले चला रहा था फॉर्च्यूनर:पुलिस ने 35 CCTV कैमरे खंगाले, MBBS छात्र और डॉक्टर के भाई को मारी थी टक्कर

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर 04 मार्च की रात हुए भीषण हादसे में एमबीबीएस छात्र और डॉक्टर के भाई की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर ड्राइवर गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जेल में बंद गोल्डेन सहानी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही हादसे के समय गोल्डेन के साथ कोई था कि नहीं इसके लिए 35 से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। हालांकि अबतक की जांच में गोल्डेन के साथ किसी के भी होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रापर्टी डीलर गोल्डेन साहनी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के थर्ड इयर के छात्रा आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। हादसे से नाराज एमबीबीएस छात्रों ने कार में गोल्डेन के साथ अन्य लोगों के होने की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस की दो टीमों को मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर नौसड़ तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया गया था। फॉर्च्यूनर कार में अकेले था गोल्डेन शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि हादसे के समय गोल्डेन के साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं, इसकी भी वे लगातार पुष्टि कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गोल्डेन की कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। हालांकि, अब तक की जांच में हादसे के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं दिखा। पुलिस की दो टीमें मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर नौसड़ स्थित गोल्डेन के घर तक के 35 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। इन फुटेज के आधार पर पुलिस हादसे की पूरी घटना की पुनर्निर्माण करने की कोशिश कर रही है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने कहा कि हादसे के पीछे कार की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोल्डेन सहानी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारण हुए नुकसान और पीड़ितों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गीडा थाने में अपहरण और छेड़खानी का केस दर्ज गोरखपुर के मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलने से पहले गोल्डेन साहनी ने दो लड़कियों को अगवा करके उनके साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर गोलियां भी चलाई थी। इस मामले में भी गीडा थाने की पुलिस ने गोल्डन साहनी के ऊपर हत्या के प्रयास, छेड़खानी और अपहरण की कोशिश का केस दर्ज किया है। बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने गीडा पुलिस को तहरीर दी थी। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 04 जून की सुबह अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थीं। सहेली के साथ बाघागाड़ा स्थित एक होटल में रुकी थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वे होटल से अपने गांव जाने के लिए निकलीं, तभी गोल्डेन साहनी काले रंग की फॉर्च्यूनर से चार-पांच लोगों के साथ वहां पहुंच गया। गोल्डेन और उसके साथियों ने उसे और उसकी सहेली को जबरन अपने गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर गोल्डेन साहनी ने अपने पास से पिस्टल निकाल लिया और उन पर फायर कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि गोल्डेन शराब के नशे में था इस वजह से उसका निशाना चूक गया। जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकलीं। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना वहां मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर पर गीडा पुलिस ने गोल्डेन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियोलड़कियों से अभद्रता के मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। गोल्डन उसमें अपशब्द बोलने के साथ अपने रसूख का भी परिचय दे रहा है। वहीं लड़कियां भी उसका विरोध कर रही हैं। इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौश्तुभ ने बताया कि बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने अपने साथ हुई घटना की गीडा थाने में तहरीर दी है,तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने का आदी था गोल्डेनगोरखपुर के कौवाबाग-मोहद़दीपुर ओवरब्रिज पर मेडिकल छात्र और डॉक्टर के भाई को रौंदने वाला गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ने का आदी था। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा बताने के साथ ही भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की फॉर्च्यूनर का 35 बार चालान हुआ है। जिसमे एक साल में 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार डेंजर ड्राइविंग और पांच बार नो पार्किंग का उल्लंघन किया। यह आंकड़ा बताता है कि गोल्डेन का सड़क सुरक्षा के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। गोल्डेन जिस लक्जरी कार से चल रहा था वह एफआई टॉवर, कैंट रोड लखनऊ निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। लगातार नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को चेतावनी या चालान देने से काम नहीं चलता, बल्कि उन्हें जेल भेजने जैसी सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। पकड़े जाने के बाद भी मार रहा था स्टाइल गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र समेत 2 लोगों को रौंदने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। वह जींस की दोनों जेबों में हाथ डालकर स्टाइल में चल रहा है। आरोपी गोल्डेन साहनी की सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कई रील हैं। उसकी मंत्री के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसने कैप्शन लिखा है- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। वह खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली भी बताता था। दरअसल, होली यानी बुधवार की रात फॉर्च्यूनर चला रहे गोल्डेन साहनी ने ओवरब्रिज पर MBBS छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमेश शर्मा ने गुरुवार देर रात एम्स में दम तोड़ दिया। हादसे के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया और थाने ले गई। उस समय उसने ब्लैक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अगले दिन यानी गुरुवार को जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, तो वह सफेद शर्ट में नजर आया। यानी, हिरासत में उसने कपड़े भी चेंज किए। पहले आरोपी की तस्वीरें देखिए आरोपी का लड़की को भी धमकाने का VIDEO सामने आयाआरोपी गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गोल्डेन साहनी को गालियां दे रही है। इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। जानिए पूरा मामलाहोली के दिन बुधवार रात करीब 10 बजे गोरखपुर में मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हुआ था। फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों को हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश और उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उमेश शर्मा घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। राहगीरों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और आकाश को रेलिंग से उतारा। इसके बाद पुलिस उमेश और आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेश कोमा में चले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- हादसे में जान गंवाने वालों के बारे में पढ़िए MBBS छात्र घर का इकलौता बेटा थाआकाश पांडेय संतकबीरनगर के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां का रहने वाला था। उनके पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है, जबकि मां लीलावती देवी गृहिणी हैं। आकाश इकलौते बेटे थे। वह गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। होली के दिन आकाश शाम को दोस्त अनूप के घर गए थे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोस्त अनूप अस्पताल पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने डॉक्टरों से कहा-साहब, मेरे दोस्त को बचा लीजिए। उमेश के भाई डॉक्टर, प्राइवेट जॉब करते थेउमेश शर्मा गीता वाटिका के पास रहने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार शर्मा के भाई है। कमलेश ने बताया कि उनके भाई उमेश प्राइवेट जॉब करते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। होली के दिन उमेश अपनी बहन के घर शाहपुर गए थे। वहां से रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे मोहद्दीपुर–कौवाबाग ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद से ही वह कोमा में थे। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्चबीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को MBBS छात्र के साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:49 am

कानपुर में सेल्समैन का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की, पैर में गोली मारकर पकड़ा; फरार 2 साथियों की तलाश

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में देशी शराब ठेके के सेल्समैन की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी ने अपनी पहचान फतेहपुर जिले के निवासी छोटू उर्फ चांद उर्फ निसार पुत्र रज्जाक के रूप में बताई है। घायल आरोपी को पहले बिधनू सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जारी है। उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शराब देने से मना करने पर की थी बेरहमी से पिटाई बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास स्थित देशी शराब ठेके पर कुछ दिन पहले युवकों ने शराब देने को लेकर विवाद किया था। ठेके पर मौजूद सेल्समैन उदय सिंह ने शराब देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल उदय सिंह को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस पर झोंका फायर घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह को रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या का एक आरोपी सचेंडी की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बिधनू-सचेंडी मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लूट समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि देशी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी समेत कई गंभीर धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना है। ------------- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- शराब देने से मना करने पर शख्स पीट-पीटकर हत्या: कानपुर में शादी समारोह में सेल्समेन और सहयोगी को पीटा, इलाज दौरान सहयोगी की मौत कानपुर में देसी शराब के ठेके पर 25 फरवरी की देर रात शराब देने से मना करने पर 6 युवकों ने सेल्समैन और उसके सहयोगी की की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सहयोगी की मौत हो गई। जबकि सेल्समैन की अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक और सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस टीम को 24 घंटे के भीतर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान एडीसीपी और एसीपी घाटमपुर भी मौजूद रहे। पूरा मामला बिधनू थाना क्षेत्र के किसान नगर रोड स्थित ठेके का है। पढ़ें पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:48 am

बांधवगढ़ में गौरों की संख्या 220 पार:सतपुड़ा से उमरिया लाकर 28 बायसन जंगल में छोड़े

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गौरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाए गए 27 गौरों (बायसन) में से एक मादा ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद कुल 28 गौरों को जंगल में छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही बांधवगढ़ में अब गौरों की कुल संख्या 220 से अधिक हो गई है। गौर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 27 जनवरी को बांधवगढ़ लाए गए थे। इन्हें कल्लवाह परिक्षेत्र में बने 20 हेक्टेयर के एक बाड़े में रखा गया था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि रविवार को बच्चे के साथ इन सभी 28 गौरों को जंगल में छोड़ दिया गया। अब पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला, मगधी और कल्लवाह के जंगलों में गौरों के दीदार कर सकेंगे। विशेष रूप से ताला और मगधी जोन में पर्यटकों को इनके झुंड देखने को मिलेंगे। प्रबंधन का मानना है कि जल्द ही ये वन्य प्राणी पूरे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिखाई देंगे। वर्तमान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगभग 220 गौर मौजूद हैं। जंगल में छोड़े गए गौरों की निगरानी के लिए परिक्षेत्रों में टीमें तैनात की गई हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:47 am

ईरान-इजरायल जंग के बीच कट्टरपंथी ने उगला जहर:हिंदुओं पर की अभद्र टिप्पणी, इज्जतनगर थाने में आरोपी सलीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूपी के बरेली में एक युवक की सोशल मीडिया पोस्ट से हिंदू संगठनों में नाराजगी है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा ने 'X' पर की शिकायतबरेली में हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने आरोपी का वीडियो 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बरेली पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस फौरन हरकत में आई और विवादित रील बनाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस मामले में चौकी प्रभारी मोहित कुमार की ओर से इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उप-निरीक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआरउप-निरीक्षक मोहित कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो क्लिप के जरिए यूपी पुलिस और बरेली पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सलीम अंसारी (पुत्र बबुद्दीन अंसारी), निवासी धौरेरा माफी, थाना इज्जतनगर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर 12 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था।वीडियो में वह कह रहा है कि जंग चल रही है यहूदी और मुसलमान के बीच, तो फिर ये क्यों चिल्ला रहे हैं हिंदुस्तान में बैठे...। इस वायरल पोस्ट से धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ सलीम अंसारी के इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (2) के तहत अपराध मानते हुए मामला दर्ज किया है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:46 am

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता:मंदसौर में लोगों ने मनाया जीत का जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मंदसौर जिले में भी जश्न का माहौल बन गया। शहर से लेकर गांव तलक क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर उतरे क्रिकेट फैंस, तिरंगा लहराकर लगाए जयकारे भारत की जीत की खबर मिलते ही मंदसौर शहर के साथ सीतामऊ, मल्हारगढ़ और शामगढ़ सहित जिले के कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। शहर के गांधी चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी जिसमें हजारों की तादात में खेल प्रेमी एकत्रित हुए और मैच का लुत्फ़ उठाया। कई स्थानों पर युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। लोगों ने इसे पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया। लगातार दूसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि भारतीय टीम लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। इसके साथ ही पहली बार किसी मेजबान टीम ने भी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल में भारत का दमदार प्रदर्शन अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में तीन बड़े रिकॉर्ड भी बने - टीम इंडिया ने फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया, यह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है तो न्यूजीलैंड के लिए यह फाइनल मुकाबलों में सबसे बड़ी हार साबित हुई। बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। सैमसन ने 5 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से कुल 321 रन बनाए। देर रात तक गूंजती रही जीत की खुशी भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मंदसौर जिले में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। हर तरफ टीम इंडिया की जीत की गूंज सुनाई देती रही और लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। देखें तस्वीरें

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:45 am

भिंड में सड़क पर ​किशोरी से की छेड़छाड़:पीछा कर घर पहुंचा आरोपी, गेट खुलवाकर करने लगा प्रपोज, एफआईआर

भिंड के देहात थाना क्षेत्र में एक किशोरी का मनचले युवक ने इटावा रोड पर छेड़छाड़ की। हाथ पकड़ा। इसके बाद किशोरी युवक की इस हरकत का विरोध करते हुए अपने घर पहुंची। मनचला युवक उसके पीछे घर तक पहुंच गया। युवक ने गेट की कुंदी बजाकर खुलवाया। जब किशोरी सामने आई तो प्रपोज करने लगा। युवक की इस हरकत से परेशान होकर किशोरी ने परिवारजनों से पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इटावा रोड पर रहने वाली 17 वर्षीय रविवार की शाम बाजार से अपने घर जा रही थी। तभी भिंड शहर का रहने वाला मनचला युवक प्रवीण चौधरी ने किशोरी का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी पीछा करते हुए अभद्र कमेंट पास करता रहा। युवक पीछा करते करते घर तक पहुंचाकिशोरी अनदेखा कर अपने घर की ओर जा रही थी। तभी उसने शाम के अंधेरे में सूनसान ​एरिया देख किशोरी का हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि इस पर किशोरी ने हाथ छुड़वाते हुए युवक के चांटा मार दिया। इसके बाद किशोरी अपने घर पहुंच गया। युवक ने पीछा किया और घर तक पहुंचा। कुंदी खुलवाई। जैसे ही लड़की ने गेट खोला तो उसे वो प्रपोज करने लगा। सामने मनचले युवक को देख लड़की चिल्लाई। इस पर परिवार व आस पडोस के लोग एकत्रित हुए। युवक ने स्वयं को घिरा देखा तो भाग निकला। किशोरी ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:44 am

रंगपंचमी पर शराबियों ने खेत में लगाई आग:मैहर के करइया-देवरी गांव में किसान का लाखों का सामान जला

मैहर जिले के नादन-देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करइया-देवरी में रंगपंचमी के जश्न के दौरान एक खेत में आग लगने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात करीब 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने नशे की हालत में खेत के किनारे रखे सामान में आग लगा दी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, रंगपंचमी की रात करइया-देवरी गांव में कुछ लोग एक खेत के किनारे जमा हुए थे। वे वहां शराब पी रहे थे और शोर-शराबा कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत इन युवकों ने खेत के पास रखे सामान में आग लगा दी। सूखी जगह होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते खेत का एक बड़ा हिस्सा लपटों से घिर गया। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख खेत मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा। खेत मालिक ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वहां रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं। पीड़ित किसान के अनुसार, आगजनी में उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। किसान ने आरोप लगाया है कि गांव में अवैध रूप से शराब बेची जाती है और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:43 am

पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का डांस वीडियो वायरल:भोजपुरी गाने पर थिरकते दिखे, पहले एसडीएम को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ था

भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे एक भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक 'तोहरे राजा जी का दिलवा टूट जाई' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह 36 सेकंड का वीडियो एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हल्दी की रस्म का बताया जा रहा है। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ डांस कर रहे हैं। गोरखनाथ बाबा अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनका यह नया अंदाज ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले वे एक अन्य विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे मिल्कीपुर के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार को धमकाते हुए सुने गए थे। इस ऑडियो में उन्होंने एसडीएम से कहा था, 'तुम हमारी कुंडली नहीं जानते' और 'सरकारी विधायक की वजह से बच रहे हो'। यह विवाद एक आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण और रातों-रात खड़ी की गई एक दीवार से जुड़ा था। ऑडियो में बाबा गोरखनाथ अपनी पहुंच का हवाला देते हुए यह भी कह रहे थे कि 5 साल विधायक रहते हुए उन्होंने अपनी मर्जी से अधिकारियों को तैनात करवाया था। अब डांस वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:42 am

दतिया में बिजली डीपी में लगी आग:पूरे मोहल्ले की लाइट गई, नया ट्रांसफार्मर लगेगा

दतिया में शहर के गाड़ीखाना मार्ग पर अनूप स्कूल के पास लगी बिजली कंपनी की डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) में रविवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डीपी से तेज लपटें और धुआं निकलने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोग रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय अचानक डीपी से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में उसमें आग भड़क उठी। घटना को देखते हुए लोगों ने तुरंत बिजली कंपनी को सूचना दी। किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए कंपनी ने तत्काल प्रभाव से इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी। सूचना मिलने के बाद देर रात बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कर्मचारियों ने डीपी में लगी आग को काबू में करने के बाद जांच की तो पता चला कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह फुंक चुका है। अधिकारियों ने बताया कि डीपी के अंदर के उपकरण जल जाने के कारण इसे सुधारना संभव नहीं है और अब इसे बदलना पड़ेगा। घटना के कारण रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भर इलाके की बिजली गुल रही। गर्मी और अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में पानी की मोटर और अन्य बिजली उपकरण बंद रहने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सोमवार सुबह तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि नई डीपी मंगाकर लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ही इलाके में बिजली सप्लाई सामान्य हो सकेगी।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:41 am

जमीन विवाद में भाई की हत्या:पिता, बेटा और एक रिश्तेदार को आजीवन कारावास; मौत के पहले वीडियो में दिए बयान को कोर्ट ने माना आधार

रतलाम के रावटी क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में कोर्ट ने मृतक के सगे भाई, भतीजा व एक रिश्तेदार को आजीवान कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा मौत के पहले लिए गए घायल के वीडियो को मृत्यु पूर्व बयान मानकर सजा का फैसला सुनाया है। फैसला सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने दिया है। घर में सो रहे थे तभी लाठी-डंडों से किया हमलाअपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 21 मई 2025 की रात रावटी क्षेत्र के गांव उमरबट्टा में फरियादी रामचन्द्र (53) पिता पूनाजी गरवाल एवं उसकी पत्नी ऐता बाई घर के बाहर सो रहे थे। रात 11.30 बजे रामचंद्र का छोटा भाई गोबा (52) पिता पूनाजी गरवाल, उसका बेटा राजू (24) और रिश्तेदार तेलिया (49) पिता दुलजी गरवाल निवासी उमरबट्टा मां की जमीन विवाद के मामले की पुरानी रंजिश को लेकर वहां आए। इन्होंने रामचंद्र को जान से मारने की नीयत से लट्‌ठ व लाठियों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान मौतमारपीट से रामचंद्र के सिर में, दोनों हाथों पर और पीठ पर चोट आई। रामचंद्र की पत्नी ऐता उर्फ रीता बाई को सिर में, पीठ व गर्दन पर चोट आई। रामचंद्र के शोर मचान पर आवाज सुन उसका छोटा भाई पेमा और उसका जमाई राजेश वहां आए। तब तीनों आरोपी वहां से भाग गए। बाद में दोनों को इलाज के लिए रावटी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को रतलाम रेफर कर दिया। रावटी थाने के हेड कॉन्स्टेबल आतिश धानक ने रतलाम आकर रामचंद्र की रिपोर्ट लिखी और उसका वीडियो भी बनाया। मेडिकल कॉलेज रतलाम में इलाज के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। लाठियां व उनके खून लगे हुए कपड़े जब्त कर सारे सबूत कोर्ट में पेश किए। वीडियो में दिए गए बयान को माना आधार अधिवक्ता पाटीदार के अनुसार दोनों भाइयों में मां के नाम की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मौत से पहले रिपोर्ट लिखवाते समय दिए गए बयान के वीडियो को कोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयान माना। इसी आधार पर तीनों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही 15 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी भाई, भतीजा और रिश्तेदार घटना के बाद से ही जेल में बंद है। सनसनीखेज अपराध किया था घोषित एसपी अमित कुमार ने इस केस को चिन्हित व सनसनीखेज घोषित किया था। न्यायालय में अभियोजन की ओर से 11 गवाह, 68 दस्तावेज व 33 आर्टिकल पेश किए गए। कोर्ट में मामला पेश करने के 6 महीने बाद ही मामले फैसला आ गया। सजा के यह भी रहे आधार

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:40 am

मेडिसिनको ने होली मिलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया:कानपुर में 7 सीनियर महिला डॉक्टर सम्मानित, फूलों की होली खेली

कानपुर के आईएमए परिसर में रविवार शाम ‘मेडिसिनको’ ने होली मिलन समारोह और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सात वरिष्ठ महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 8:30 बजे हुई, जिसमें पूरा परिसर 'राधा-कृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा। इस बार रंग-गुलाल के बजाय फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही। राधा-कृष्ण की विशेष टोली के साथ डॉक्टरों और उनके परिजनों ने फूलों की बारिश के बीच नृत्य किया, जिससे भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बन गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा सेवा में समर्पित जीवन बिताने वाली सात वरिष्ठ महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटिहार ने इन डॉक्टरों को शाल और स्मृति चिह्न भेंट किए। विधायक ने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज को दिशा देने में इन महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। सम्मानित होने वाली महिला चिकित्सकों में डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. आरती लालचंदानी, डॉ. किरण पांडेय, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. रीता मित्तल और डॉ. किरण सिन्हा शामिल थीं। होली के इस उत्सव के बीच, उपस्थित सदस्यों ने टी-20 मैच का भी आनंद लिया। मैच के उत्साह और संगीत की धुन ने शाम को और भी खुशनुमा बना दिया। आईएमए के पदाधिकारियों ने इस मौके पर 'एकता और भाईचारे' का संदेश दिया, यह बताते हुए कि ऐसे आयोजन व्यस्त दिनचर्या के बीच चिकित्सक समुदाय के आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। समारोह को सफल बनाने में डॉ. अनुराग मेहरोत्रा (अध्यक्ष), डॉ. शालिनी मोहन (सचिव), डॉ. देवज्योति देबरॉय (उपाध्यक्ष), और डॉ. नीलम मिश्रा (चेयरमैन, सांस्कृतिक कमेटी) की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान डॉ. विशाल सिंह, डॉ. रेनू सिंह गहलौत, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. बी.के. सिन्हा, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. रोली मोहन, डॉ. हेमलता शुक्ला, डॉ. सपना मेहरोत्रा, डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. सुरभि वर्धन, डॉ. क्षमा शुक्ला और डॉ. अंतरा देव सहित बड़ी संख्या में शहर के नामचीन डॉक्टर और उनके परिवार मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:38 am

श्रीगंगानगर में 5 साल में आई 6 अरब की हेरोइन:खेप पंजाब जा रही फिर टुकड़ों में वापस आ रही; पुलिस की स्पेशल टीम तस्कर पकड़ेगी

राजस्थान का बॉर्डर से सटा इलाका श्रीगंगानगर, 5 सालों में अब तक यहां 140 किलो से ज्यादा की हेरोइन और 15 ड्रोन पकड़े जा चुके हैं। इस 140 किलो हेरोइन की कीमत करीब 6 अरब रुपए हैं। इसी नशे से निपटने के लिए अब जिले में क्विक इन्वेस्टिगेशन एंड डिस्पोजल टीम (QI DT) का गठन कर दिया गया है, जो राजस्थान में ऐसा करने वाला पहला जिला बन गया है। साथ ही प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल की तस्करी पर लगाम कसने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) भी तैयार कर दी गई है। खेप टुकड़ों में राजस्थान आ रही पाकिस्तान से सटे बॉर्डर इलाके होने के कारण श्रीगंगानगर ड्रग्स तस्करी का बड़ा हब बन चुका है। 2022 से 2025 तक बॉर्डर एरिया से 140 किलो से ज्यादा हेरोइन और 15 ड्रोन जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 अरब रुपए से अधिक बताई जा रही है। यही नशा पंजाब के तस्कर आगे ले जाते हैं और छोटी मात्रा में जिले में वापस लाकर युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं। फाइलें QI DT को सौंपी ट्रेनी आईपीएस और सीओ सिटी विशाल जांगिड़ ने बताया- अब क्विक इन्वेस्टिगेशन एंड डिस्पोजल टीम (QI DT) टीम इन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। QIDT टीम को बॉर्डर से जुड़े हेरोइन तस्करी के सभी 61 मामलों की फाइल ट्रांसफर कर दी गई है। इसके अलावा 2023 से अब तक दर्ज 35 फिरौती के मामलों की जांच भी इसी टीम को सौंपी गई है। टीम का नेतृत्व एएसपी भंवरलाल मेघवाल कर रहे हैं। टीम का फोकस आरोपियों की पूरी चेन तक पहुंचना और नेटवर्क को पूरी तरह क्रैक करना है। जांच गहराई से होगी, जबकि गिरफ्तारी का काम संबंधित थाना अधिकारियों को सौंपा जाएगा। ड्रोन ड्रॉपिंग का सीजनल पैटर्न जानकारी के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया कि ड्रोन से हेरोइन ड्रॉपिंग का पैटर्न सीजनल है। गर्मियों में (अप्रैल-अगस्त) दोपहर 12 से 3 बजे और सर्दियों में (नवंबर-फरवरी) रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच यह ज्यादा होती है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रॉपिंग के हॉटस्पॉट चिन्हित कर लिए गए हैं। 2 बार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार भी आए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रेगाबालिन की तस्करी जिले में प्रतिबंधित प्रेगाबालिन (Pregabalin) कैप्सूल की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है, जो युवाओं में नशे के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हाल ही में अनूपगढ़ पुलिस ने एक कार्रवाई में 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त किए और 2 तस्करों- रवि कुमार और मनप्रीत सिंह को पकड़ा गया। इससे पहले भी हजारों कैप्सूल अलग-अलग ठिकानों से बरामद हो चुके हैं। सप्लायरों तक पहुंचना है मकसद इस लगातार आवक को देखते हुए SIT का गठन कर दिया गया है। SIT दवा कंपनियों से डेटा जुटाकर सप्लाई चेन की पूरी 'कुंडली' तैयार करेगी। मकसद सिर्फ छोटे तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि बड़े डीलरों और सप्लायरों तक पहुंचना है। पुलिस के मुताबिक, प्रेगाबालिन 300 MG कैप्सूल न्यूरोलॉजिकल दर्द के इलाज के लिए निर्धारित है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के रूप में हो रहा है। यह NDPS एक्ट के तहत प्रतिबंधित है और जिले में इसकी बिक्री-खरीद पर सख्त पाबंदी है। फिर भी बॉर्डर इलाकों से पाकिस्तान या पंजाब की तरफ से बड़ी खेपें आ रही हैं।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:37 am

भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता, रायसेन में जश्न:रंग पंचमी पर दिवाली जैसा माहौल, मिठाई बांटकर खुशी मनाई

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ रायसेन में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। रंग पंचमी के मौके पर शहर में दिवाली जैसा नजारा दिखाई दिया और लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। तिराहे पर जुटे क्रिकेट प्रेमीभारत की जीत की खबर मिलते ही शहर के प्रमुख सागर-भोपाल तिराहे पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक एकत्रित हो गए। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। वहीं डीजे की धुन पर भी लोग थिरकते नजर आए। मिठाई बांटकर दी बधाईलगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने की खुशी में क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूरा तिराहा 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न शहर में देर रात तक सड़कों पर जारी रहा। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया, जिससे पूरे शहर की रौनक दोगुनी हो गई।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:35 am

पंचकूला में चाकू से वार कर लूटा कैश:गोदाम से डेकोरेशन का सामान लेने गया था; सुनसान गली में ले जाकर पीटा

हरियाणा के पंचकूला में एक युवक पर चाकू से हमला कर तीन युवकों ने 2 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने घायल होने पर सेक्टर-6 अस्पताल में उपचार करवाया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पंचकूला के बुडनपुर के मनीष ने बताया कि वह शादियों में डेकोरेशन का काम करता है। रात के करीब साढे 8 बजे वह अपनी गाड़ी से डेकोरेशन का सामान लेने के लिए गया हुआ था, गोदाम से समान लेकर अपनी गाड़ी से चला। जब इन्दिरा कालोनी मस्जिद के पास पहुंचा, तो गाड़ी को रोककर कुछ समान लेने के लिए चला, तो उसी समय तीन लड़के आए। एक लड़के के हाथ में चाकू था, उसने पीड़ित को चाकू लगाया और तीनों लड़के उसे पकड़कर सुनसान गली में ले गए। कई लोगों को लूट चुके तीनों आरोपी इंदिरा कालोनी की सुनसान गली में ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा एक युवक ने बाएं पैर पर चाकू से वॉर किया। जिसके बाद तीनों ने उसकी जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए। जिसके बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार हमलावर अंशु, नसीब और पीके हैं। जो पहले भी वहां पर कई लोगों के साथ लूटपाट की वारदात कर चुके हैं। जल्द गिरफ्तार होंगे हमलावर- ASI पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उन्होंने धारा 115(2), 118 (1), 351(3), 309(6) व 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:35 am

मेरठ में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मना:आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के बाद पूरे देश की तरह मेरठ भी जश्न में डूब गया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नाचे और मिठाइयां बांटकर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। खास तौर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) परिसर में छात्रों का उत्साह देखने लायक था। छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और जोरदार आतिशबाजी की। छात्रों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा की। पूरे कैंपस में देर रात तक देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप अपने नाम किया है, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों पर भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बेगमपुल, हापुड़ स्टैंड, इवज चौराहा, भूमिया का पुल और गोला कुआं पर सैकड़ों लोगों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। बेगमपुल पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर डांस किया और भारत माता की जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और देर रात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रनों का तूफानी योगदान दिया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:35 am

ग्रेटर नोएडा में भारत की जीत का जश्न:सोसाइटियों में लगी स्क्रीन पर सैकड़ों लोगों ने देखा T20 फाइनल

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया। ग्रेटर नोएडा भी इससे अछूता नहीं रहा, जहां लोग सड़कों पर नाचते-गाते नजर आए। फाइनल मैच के लिए ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने पहले से ही व्यापक इंतजाम किए थे। कई सोसाइटियों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं, ताकि सैकड़ों लोग एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकें। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज 2 सोसाइटी में, खुले क्षेत्र में एक विशाल स्क्रीन स्थापित की गई थी। यहां सोसाइटी के सैकड़ों सदस्यों ने एक साथ बैठकर मैच देखा। भारत की जीत होते ही, लोगों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'इंडिया इंडिया' के नारों से पूरी सोसाइटी गूंज उठी। इसी तरह, ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में भी क्रिकेट मैच देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सोसाइटी के लोगों ने क्लब हाउस में भी बुकिंग की थी, जहां मैच की विशेष स्क्रीनिंग की जा रही थी। भारतीय टीम के चौकों और छक्कों पर लोगों ने खूब भांगड़ा किया और जीत के बाद भी उत्साहपूर्वक नृत्य करते रहे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई अन्य सोसाइटियों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मैच से पहले ही सभी जगह तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। भारत की जीत के साथ ही 'इंडिया' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष सुनाई दिए, और लोग ढोल-नगाड़ों तथा देशभक्ति गीतों पर नाचते हुए देखे गए।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:33 am

महिला दिवस पर उठी न्याय की आवाज:महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, यौन अपराधों के खिलाफ सख्त कानून की मांग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर कोटा में महिला कांग्रेस की ओर से न्याय मार्च और कैंडल मार्च निकाला गया। संतोषी नगर चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने मार्च फॉर जस्टिस और न्याय मार्च लिखे बैनर व तख्तियां हाथों में लेकर महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कैंडल मार्च के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसर के लिए संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बाल यौन शोषण और रेप जैसे जघन्य अपराधों के अपराधियों को कठोर सजा देने के लिए सख्त कानून लागू किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षा, न्याय और बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और महिला कांग्रेस इस दिशा में लगातार संघर्ष करती रहेगी।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:33 am

भारत वर्ल्ड कप जीतने पर आतिशबाजी, जुलूस निकाला:बाड़मेर में बड़ी स्क्रीन पर देखा क्रिकेट मैच, तिरंगा लहराकर मनाया जश्न

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ ही बाड़मेर शहर जश्न में डूब गया। जैसे ही भारत ने खिताबी मुकाबला अपने नाम किया, शहर के अलग-अलग इलाकों में आतिशबाजी शुरू हो गई और लोग सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कई स्थानों पर विजय जुलूस निकाले गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। माणक हॉस्पिटल के पास बड़ी स्क्रीन पर देखा फाइनल फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में खासा उत्साह रहा। बाड़मेर शहर में माणक हॉस्पिटल के पास बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जहां सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने एक साथ बैठकर मैच का आनंद लिया। मैच के दौरान न्यूजीलैंड का हर विकेट गिरने पर दर्शक तालियां बजाकर और नारे लगाकर खुशी मनाते नजर आए। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, वहां मौजूद लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न शुरू कर दिया। भारत ने बनाया 255 रन, न्यूजीलैंड 159 पर ऑलआउट फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत में संभली हुई नजर आई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। शहर में आतिशबाजी, तिरंगा लहराकर मनाया जश्न भारत की जीत के साथ ही बाड़मेर शहर में कई जगहों पर लोगों ने पटाखे फोड़े और तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। सड़कों पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर निकल पड़ीं और देशभक्ति के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया। शहर के कई इलाकों में ऐसा माहौल बन गया मानो दीपावली का त्योहार हो। गुड़ामालानी में भी उमड़ा उत्साह बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी कस्बे में भी भारत की जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अहिंसा सर्किल पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। युवाओं ने निकाला विजय जुलूस, बांटी मिठाइयां भारत की जीत के बाद शहर में कई जगहों पर युवाओं ने विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी और मिठाइयां बांटी। ऐतिहासिक जीत के साथ बाड़मेर शहर देर रात तक उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:32 am

बरेली में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चालक पुलिस हिरासत में

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। काले रंग की वरना कार धर्म कांटा चौराहे से महादेव पुल तक अनियंत्रित होकर चली और अंत में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। सिविल लाइंस निवासी चिन्मय कुमार तलवार (पुत्र आशू तलवार) अपनी वरना कार (यूपी 25 डीई 6001) चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। उन्होंने रास्ते में पैदल चल रहे लोगों और एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद कार महादेव पुल की ओर तेजी से बढ़ती चली गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने कार के शीशे पर डंडा भी मारा। महादेव पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित कार आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:31 am

लुधियाना में युवक ने पुलिस पर किया हमला:ASI की वर्दी फाड़ी, कॉन्स्टेबल के गले पर कांच मारा; आरोपी फरार

लुधियाना मोती नगर इलाके में झगड़ा शांत कराने पहुंची पीसीआर टीम पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल ड्यूटी पर तैनात एएसआई की वर्दी फाड़ दी बल्कि एक कॉन्स्टेबल के गले पर कांच मारकर उसे जान से मारने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल ने बचाव किया तो कांच उसके कंधे पर जा लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह ने बताया कि 7 मार्च की रात वह एएसआई सरबजीत सिंह के साथ पीसीआर-21 पर तैनात थे। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मोहल्ला बेअंत पुरा में मोहित कुमार और उसके चाचा का लड़का सलीम मसीह उर्फ विक्की आपस में लड़ रहे हैं। वर्दी फाड़ी और कांच से किया हमला जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी सलीम मसीह अपने चाचा तिलक मसीह के साथ झगड़ रहा था। पुलिस के मुताबिक- आरोपी सलीम ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान आरोपी ने ASI सरबजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी ने कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह के गले पर कांच से हमला किया। बलविंदर ने खुद को बचाया जिससे कांच उनके बाएं कंधे पर लगा और वे घायल हो गए। मोती नगर पुलिस ने आरोपी सलीम मसीह उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराया गया है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:30 am

मथुरा में एटीएम काटकर चोरी का प्रयास:दो युवक गिरफ्तार हुए, औजार और बाइक बरामद

मथुरा में एटीएम काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर राधिका विहार तिराहे के पास एक खाली प्लॉट से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। इनकी पहचान मानवेन्द्र सिंह (22) पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी ब्यौंही, थाना राया, और मोहित (21) पुत्र प्रेमचंद निवासी मासूमनगर, थाना हाईवे, मथुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान, आरोपियों के पास से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग मिला। इसमें दो ग्राइंडर, एक हथौड़ी, एक प्लास, एक छैनी, एक पेचकस और छह ग्राइंडर ब्लेड बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (UP 85 BD 3393) भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब दस दिन पहले उन्होंने राधिका विहार स्थित केनरा बैंक के एटीएम को काटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके। उसी रात वे मिर्जापुर आरटीओ कट के पास स्थित इंडिया वन एटीएम पर पहुंचे और वहां भी एटीएम काटने की कोशिश की। दोनों एटीएम मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन वे पैसे नहीं निकाल पाए। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे दोबारा एटीएम तोड़कर चोरी करने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:30 am

रेवाड़ी में बेसहारा पशुओं से बढ़ा जान का जोखिम:नप दफ्तर में धूल फांक रही कैटल कैप्चर की फाइल, पुराने टेंडर होगा रिव्यू

रेवाड़ी में 24 घंटे और दो हादसे। शनिवार शाम कार अनियंत्रित होकर आउटर बाइपास पर चढ़ी। रविवार दोपहर नया गांव दौलतपुर में बुजुर्ग पर हमला। सड़क और गली की दो घटनाओं ने शहर में बेसहारा पशुओं से होने वाली पुरानी घटनाओं की यादों को ताजा कर दिया। शहर में पशु पकड़ने का टेंडर देने की फाइल नगर परिषद के दफ्तरों में धूल फांक रही है। नप अब एक बार फिर पुराने टेंडर को रिव्यू करने की तैयारी में है। हालांकि यह कब तक होगा इसे लेकर अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एक बुजुर्ग, एक महिला की जा चुकी जान शहर में पिछले दिनों गली में घर के सामने एक बुजुर्ग महिला पर गाय ने हमला किया था। घायल महिला की जयपुर अस्पताल में मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन सीधे सचिवालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपकर बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की थी। इससे पहले एक युवा फोटोग्राफर की बेसहारा पशुओं की लड़ाई में जान चली गई थी। इनके अलावा भी शहर में बेसहारा पशुओं के हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। रविवार को बुजुर्ग पर किया हमला रविवार को नया गांव दौलतपर में गली से गुजरते समय बुजुर्ग पर गाय ने हमला कर दिया था। इस दौरान बुजुर्ग के साथ जा रहे युवक ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इससे पहले शनिवार शाम को आउटर बाइपास पर गायों को बचाने के प्रयास में एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई थी। जिसमें कार चालक बाल-बाल बच गए थे। तीन अलग अलग श्रेणी में बटेंगे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पशु पकड़ने के लिए तीन अलग अलग श्रेणी बनाई जाती हैं। सबसे अधिक पैसे सांड पकड़ने के दिए जाते हैं। दूसरे नंबर पर गाय और तीसरे नबंर पर बछड़े-बछड़ी रखें जाते हैं। कैटल कैप्चर अभियान के दौरान सांड पकड़ने पर अधिक फोकस रहता है। आधे से अधिक पालतु पशु शहर की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं में आधे से अधिक पालतु पशु होते हैं। जिनमें गायों की संख्या सबसे अधिक होती है। पशु पालक गायों को सुबह शाम दुहने के बाद सड़कों और बाजारों में बेसहारा घूमने के लिए छोड़ देते हैं। जब भी कैटल कैप्चर अभियान चलता है, पशु पालक अपने पालतु पशुओं को कुछ समय के लिए छुपा लेते हैं और अभियान बंद होते ही फिर से सड़कों पर छोड़ देते हैं। फाइनेंसल मंजूरी पेडिंग नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने कहा कि पशु पकड़ने के टेंडर की टेक्नीकल मंजूरी मिल चुकी है। फाइनेंसल मंजूरी मिलना अभी पेडिंग है। जैसे ही फाइनेंसल मंजूरी मिलेगी टेंडर देकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया गांव दौलतपुर में बुजुर्ग पर हमले की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि हमले पालतु गाय ने किया है। सोमवार को और जानकारी जुटाई जाएगी। पुराने टेंडर हो सकता है रिव्यू नगर परिषद के प्रशासक एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि शहर को बेहसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए पुराने टेंडर को रिव्यू करने पर विचार किया जा रहा है। इसका स्टेट्स क्या है और कब तक यह काम पूरा होगा इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। हां नियमानुसार कार्रवाई कर इसे जल्द अमलीजामा पहनाने का प्रयास करेंगे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:30 am

करनाल में ट्रक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, ड्राइवर फरार; पक्के पुल पर माथा टेकने गए थे

करनाल जिले में अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर मधुबन के पक्के पुल पर माथा टेकने गया था। वापस लौटते समय अनाज मंडी के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर दी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुबन के पक्के पुल पर माथा टेकने गए थे गांव फुसगढ़ के कुलदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शादी-ब्याह में वेटर का काम करता है। कल शाम को वह अपने ताऊ के बेटे बलकार कश्यप पुत्र कवर सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर पर मधुबन के पक्के पुल पर माथा टेकने गया था। उस समय मोटरसाइकिल कुलदीप चला रहा था। कुलदीप के अनुसार माथा टेकने के बाद दोनों रात करीब 8:15 बजे अनाज मंडी करनाल के पास पहुंचे। यहां कुलदीप ने मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर दी और वह पेशाब करने के लिए चला गया, जबकि बलकार कश्यप बाइक के पास ही खड़ा था। पीछे से आए ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर इसी दौरान मधुबन की तरफ से एक ट्रक नंबर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलता हुआ आया। ट्रक ड्राइवर ने पीछे से खड़ी मोटरसाइकिल और बलकार कश्यप को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक को तेज रफ्तार में लेकर मौके से फरार हो गया। कुलदीप ने बताया कि ट्रक का नंबर उसे एक अन्य मोटरसाइकिल ड्राइवर ने बताया, जिसने ट्रक का पीछा भी किया था। इलाज के दौरान युवक की मौत घटना के बाद कुलदीप ने डायल 112 पर फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बलकार कश्यप को सरकारी अस्पताल करनाल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बलकार कश्यप की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। मृतक बलकार कश्यप की उम्र करीब 35 साल बताई गई है और वह प्लंबर का काम करता था। परिवार को हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली सूचना पुलिस चौकी सेक्टर-4 के एएसआई रजनीश मामले की जांच कर रहे है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की टक्कर से बलकार की मौत हुई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:30 am

भारत के टी20 विश्व कप जीतने पर धार में जश्न:क्रिकेट प्रेमियों ने की आतिशबाजी, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे, मिठाई बांटी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद धार शहर में जश्न का माहौल देखा गया। जीत की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। शहर के कई इलाकों में युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। मिठाई बांटी, आतिशबाजी भी कीलोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का उत्साह साझा किया। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बन गई। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि इस जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हरायाबता दें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के बाद राजगढ़ जिले में जश्न का माहौल बन गया और लोग सड़कों पर उतरकर खुशी मनाने लगे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:29 am

चंडीगढ़ के 22 गांवों के किसान आज करेंगे प्रदर्शन:लाल डोरा खत्म करने और लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करने की उठेगी मांग

चंडीगढ़ में शामिल 22 गांवों के किसान आज अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। किसान सारंगपुर-मुल्लांपुर रोड पर होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताएंगे। किसानों ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक को बाधित नहीं किया जाएगा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी। यह प्रदर्शन पेंडू विकास मंच के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चंडीगढ़ के 22 गांवों के किसान शामिल होंगे। मंच के अनुसार प्रदर्शन में करीब 500 या इससे अधिक किसानों के पहुंचने की संभावना है। किसान करीब तीन से चार घंटे तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन का ध्यान गांवों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे। लाल डोरा खत्म-लैंड पूलिंग पॉलिसी लाने की मांग किसानों की प्रमुख मांग है कि नगर निगम में वार्डों का निर्धारण इस तरह किया जाए कि गांवों को गांवों के साथ ही जोड़ा जाए और कॉलोनियों को कॉलोनियों के साथ ही रखा जाए। किसानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में गांवों को कॉलोनियों के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं सही तरीके से सामने नहीं आ पातीं। किसानों ने लाल डोरा की व्यवस्था खत्म करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि गांव अब नगर निगम में शामिल हो चुके हैं, इसलिए यहां शहरी क्षेत्र के नियम लागू होने चाहिए। इसके अलावा किसानों के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करने की मांग भी उठाई जा रही है, ताकि शहर के विकास में किसानों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग किसानों का कहना है कि कृषि भूमि के कलेक्टर रेट काफी कम तय किए गए हैं, जिन्हें बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही गांवों में बुनियादी सुविधाओं और अन्य समस्याओं को भी प्रशासन के सामने उठाया जाएगा। पेंडू विकास मंच के प्रेसिडेंट सतिंदरपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि चंडीगढ़ के गांव कागजों में नगर निगम का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं और अधिकार नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही किसानों की मांगों पर फैसला नहीं लिया तो आने वाले समय में सभी 22 गांवों में इसी तरह के नियमित विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:27 am

रायगढ़ में महिला पुलिस की ‘हेलो सिस्टर’ टीम:24 घंटे एक्टिव रहेगा हेल्पलाइन नंबर, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए टीम तैयार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला संबंधी अपराधों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस ने नई पहल की है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब जिले में ‘हेलो सिस्टर’ टीम का गठन किया गया है। इस टीम में महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर टीम तुरंत पीड़ित महिला को सहायता उपलब्ध कराएगी। जिले में पहली बार इस तरह की विशेष टीम बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम के गठन की घोषणा की। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। जिले के किसी भी हिस्से से पीड़ित महिला हेलो सिस्टर टीम के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी। कॉल मिलने के बाद टीम तुरंत पीड़ित महिला से संपर्क करेगी और जरूरी मदद उपलब्ध कराएगी। 12 से 14 पुलिसकर्मी शामिल इस टीम में डीएसपी उन्नति ठाकुर के साथ महिला थाना प्रभारी, एएसआई, महिला हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, पुरुष एसआई सहित करीब 12 से 14 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। शहरी क्षेत्र से सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। ग्रामीण क्षेत्र में सूचना मिलने पर संबंधित थाना की मदद से पीड़ित महिला या बच्ची को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्पलाइन नंबर जारी टीम के गठन के साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। हेलो सिस्टर टीम का हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 रखा गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए महिला थाना के साथ अब हेलो सिस्टर टीम भी काम करेगी। SSP बोले- महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों को ध्यान में रखते हुए नई एक्सक्लूसिव हेलो सिस्टर टीम बनाई गई है। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:26 am

यूपी का पारा 7°C बढ़ा, झांसी सबसे गर्म:4 जिलों का तापमान 35°C पार; आज और कल बारिश का अलर्ट

यूपी में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35C के पार चला गया है। आगरा का तापमान एक दिन में 7C तक चढ़ गया है। यहां पारा 36.4C दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में सबसे गर्म झांसी रहा। यहां का तापमान 36.4C रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पारा इसी महीने 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने कहा- आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटे बारिश की संभावना है। क्यों बढ़ रही है गर्मी? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसका असर यह है कि अब तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। गर्म दिनों की संख्या भी बढ़ रही है। कई बार लू (हीटवेव) का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। कुछ जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, यूपी में क्या असर दिखेगा? महेश पलावत के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते 7 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसका असर यूपी में भी देखने को मिलेगा। दरअसल, उत्तरी ओडिशा और बंगाल क्षेत्र में बने चक्रवाती सर्कुलेशन (हवा का किसी एक क्षेत्र में गोल-गोल घूमते हुए ऊपर उठना) से एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तक फैली हुई है। इस सिस्टम की वजह से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव? मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कृषि विभाग के प्रोफेसर पीके सिंह कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा, खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी। पीके सिंह के अनुसार, गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:25 am

'तुम्हारी क्या ड्यूटी है?' कहकर ट्रैफिक पुलिस से थी धक्का-मुक्की:उदयपुर में 20 मिनट तक किया था हंगामा, 3 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में धुलंडी पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें युवक पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिख रहे थे। तीनों आरोपियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार नहीं रोकने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी कह रहे थे, कार ड्राइवर को क्यों नहीं रोका? तुम्हारी क्या ड्यूटी है? आरोपी तू-तड़ाक पर उतर आए और बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। मौके पर भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर यह हंगामा किया था। सूरजपोल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हेड कांस्टेबल ने 3 मार्च को करवाया था केस थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया- मामले में शिवाजी नगर निवासी अजय नलवाया, कमल नलवाया और बीड़ा निवासी अनिल सोनवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ने बताया- ट्रैफिक हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने 3 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था- वे और उनके साथी पुलिसकर्मी पारस तिराहे पर तैनात थे। तभी एक कार ने ऑटो को मामूली टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो में सवार तीन युवक नशे में बाहर आए और आक्रामक होते हुए गाली-गलौज करने लगे। इतने में कार ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। इस हाथापाई में एक पुलिसकर्मी का वायरलेस भी टूट गया था।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:25 am

टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर राजगढ़ में जश्न:भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद राजगढ़ जिले में जश्न का माहौल बन गया। जीत की घोषणा होते ही जिले के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और खुशी मनाई। रविवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की शानदार पारियां खेलीं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे जमकर नारे लगाएभारत की जीत के बाद राजगढ़ जिले में तुरंत जश्न शुरू हो गया। खिलचीपुर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने सामूहिक रूप से मैच का लुत्फ उठाया। नरसिंहगढ़ में भी प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी संख्या में दर्शकों ने मैच देखा। जीत के बाद युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जिले के राजगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, ब्यावरा, छापीहेड़ा, सारंगपुर और पचोर सहित कई कस्बों में लोगों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। देर रात तक इन शहरों में उत्साह का माहौल बना रहा।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:24 am

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर इंदौर में निकली IDOS की वॉक:एक्सपर्ट की सलाह- समय पर जांच ही बचाव, दृष्टि बचाने का दिया संदेश

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर इंदौर डिविजनल ऑप्थोलॉजिस्ट सोसायटी (IDOS) ने रविवार को ग्लूकोमा जागरूकता वॉक का आयोजन किया। यह वॉक यशवंत क्लब से प्रारंभ होकर 56 दुकान तक निकाली गई। आयोजन में 100 से अधिक नेत्र चिकित्सक, पीजी छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ग्लूकोमा सहित नेत्र स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और समय पर जांच व उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। IDOS के अध्यक्ष व ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. अमित पोरवाल ने ग्लूकोमा को “दृष्टि का साइलेंट चोर” बताते हुए कहा कि यह बीमारी बिना स्पष्ट लक्षणों के धीरे-धीरे दृष्टि को नुकसान पहुंचाती है। यदि समय रहते उपचार न किया जाए तो स्थायी अंधत्व का कारण बन सकती है। उन्होंने 40 वर्ष की आयु के बाद नियमित नेत्र परीक्षण कराने की अपील की। आयोजन की को-ऑर्डिनेटर डॉ. कविता पोरवाल ने भी ग्लूकोमा की गंभीरता और समय पर जांच की आवश्यकता पर बल दिया। सचिव डॉ. सुमित अग्रवाल की भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र रघुवंशी, डॉ. यूएस तिवारी, डॉ. आदित्य अग्रवाल सहित कई चिकित्सक, जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक और रोटरी क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने बताया कि ग्लूकोमा में आंख की ऑप्टिक नर्व धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो जाती है। डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर, अधिक चश्मे का नंबर या पारिवारिक इतिहास वाले लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। इसलिए नियमित जांच ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। रैली का समापन पर हुआ प्रतिभागियों ने सुरक्षित और प्राकृतिक हर्बल रंगों के साथ उल्लासपूर्वक रंगोत्सव मनाया और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:23 am

राप्ती नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव:दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी की पहले ही हो चुकी थी मौत

श्रावस्ती: इकौना थाना क्षेत्र में रविवार को राप्ती नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र पड़री निवासी 45 वर्षीय उदल नीतू के रूप में हुई, जो शनिवार से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, उदल नीतू शनिवार सुबह करीब 11 बजे इकौना दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक वापस न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया और उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को इकौना थाना क्षेत्र के अंधर पुरवा के पास राप्ती नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और बाद में शव की पहचान उदल नीतू के रूप में की गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि उदल शनिवार सुबह दवा लेने घर से निकले थे। परिवार उनकी तलाश कर रहा था और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी उन्हें नदी में शव मिलने की सूचना मिली। प्रधान के अनुसार, किसी व्यक्ति ने उदल को बाइक से सड़क तक छोड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक उदल की पत्नी का कुछ महीने पहले ही निधन हो गया था। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटी सीमा और 8 वर्षीय बेटा अभिषेक हैं। दोनों बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उदल के कंधों पर थी। उदल अपने दो भाइयों में बड़े थे, और उनके पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:23 am

मुजफ्फरनगर में T-20 विश्व कप जीत का जश्न:शहर में आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ देर रात तक उत्सव

रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप जीता, जिसके बाद मुजफ्फरनगर में जश्न का माहौल छा गया। अहमदाबाद में सीनियर टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इसी दिन, अंडर-19 टीम ने भी विश्व कप जीता, जिससे शहर में खुशी दोगुनी हो गई। मैच का परिणाम आते ही शहर के शिव चौक से लेकर नई मंडी और रुड़की रोड तक क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा तिरंगा लेकर नाचते दिखे। 'चक दे इंडिया' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जीत की खुशी में आतिशबाजी की गई। रात में आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों की छतों और सड़कों पर पटाखे चलाए। बच्चे और बुजुर्ग भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए सड़कों पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थानों पर लगी बड़ी स्क्रीनों के पास जमा होकर एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि एक ही दिन में सीनियर और जूनियर टीमों का विश्व कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीनियर टीम ने न्यूजीलैंड को हराया, जबकि अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में मात दी। मुजफ्फरनगर के खेल प्रेमियों ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम युग की शुरुआत बताया। देर रात तक शहर के मुख्य बाजारों में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न जारी रहा। शिव चौक पर भाजपा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी जश्न में शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:22 am

महू में भारत की जीत का जश्न:देर रात तक सड़कों पर निकले लोग, लहराया तिरंगा

भारत की जीत के बाद महू शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। शहर के कई क्षेत्रों में युवाओं और नागरिकों ने जमकर जश्न मनाया। देर रात तक लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए कई स्थानों पर युवाओं ने बाइक रैली निकालकर भी अपनी खुशी का इजहार किया। पटाखे चलाकर मिठाई बांटी इस जश्न में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की। देर रात तक शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और हर तरफ भारत की जीत के नारे गूंजते रहे।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:21 am

RAS मेंस एग्जाम-2023 की आंसर-बुक देखने के लिए आवेदन शुरू:30 जून तक कर सकते हैं डाउनलोड ,जानिए,कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 के कैंडिडेट्स अपनी आंसर-बुक देखने के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 8 अप्रैल 2026 लास्ट डेट है। शुल्क जमा करने का लिंक 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक चालू रहेगा। भुगतान के बाद, अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। 30 जून की आधी रात 12 बजे के बाद ये पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- प्रक्रिया बेहद आसान है। बस आयोग की वेबसाइट पर 'कैंडिडेट इनफॉर्मेशन' सेक्शन में जाएं, 'आरएस (मैन) एग्जाम 2023' लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। आंसर बुक प्राप्त करने के लिए 50 रुपए प्रति पुस्तिका फीस तय की गई है। ध्यान रखें, आवेदन केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे। किसी अन्य तरीके से नहीं एक्सेप्ट नहीं होंगे। RPSC ने पहली बार जारी किए भर्ती परीक्षा के नंबर:RAS-2023 से की शुरुआत; अब हर एग्जाम में अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करेगा आयोग बिना कोचिंग RAS टॉपर बने अजमेर के कुशल चौधरी:पहली बार फेल होने पर छोड़ दी थी उम्मीद, फिजिक्स टीचर के नोट्स पढ़कर कमाल किया

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:20 am

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मालिक और चालक की मौत:रीवा में गांव लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से दोनों की मौत

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्दी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर मालिक और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हर्दी निवासी प्रदुमन सिंह सेंगर (पिता विजय सिंह सेंगर) अपने ट्रैक्टर से ट्रॉली लेकर गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह हर्दी निवासी विशंभर सिंह की ट्रॉली पहुंचाने के लिए गए थे और वहां से वापस गांव आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों की मौके पर ही मौतट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर मालिक प्रदुमन सिंह सेंगर और ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसजीएमएच भिजवा दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:18 am

अलीगढ़ में विश्वकप जीतने पर मना जश्न:SSP ने पुलिस लाइन में रिक्रूट संग आतिशबाजी की, सेंटर पॉइंट पर उमड़े क्रिकेट प्रेमी

​अलीगढ़ में टी–20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत का जश्न मनाया गया। न्यूजीलैंड को पटखनी देते ही शहर में जगह–जगह क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया। रविवार आधी रात को सड़कों पर आतिशबाजी से दीवाली जैसा नजारा रहा। पुलिस लाइन में हुई आतिशबाजी ​छेरत पुलिस लाइन का नजारा कुछ अलग ही था। ग्राउंड में लगी विशाल स्क्रीन के सामने एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने परिवार के साथ मैच देखा। उनके साथ नए रिक्रूट आरक्षी और कई अधिकारी मौजूद रहे। जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, अनुशासन की जगह उल्लास ने ले ली। एसएसपी ने जवानों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौराान पुलिस लाइन में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। सेंटर पॉइंट पर आधी रात को उमड़े क्रिकेट प्रेमी ​इधर पुलिस लाइन में तिरंगा लहरा रहा था, उधर शहर के सेंटर पॉइंट और तस्वीर महल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात को अलीगढ़ की सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे और जमकर आतिशबाजी की। रामघाट रोड से लेकर ऊपर कोट तक, हर तरफ बस 'इंडिया-इंडिया' की गूंज थी। महापौर ने लहराया तिरंगा महापौर प्रशांत सिंघल ने सेंटर पॉइंट पर तिरंगा लेकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन गुप्ता भी समर्थकों के साथ सेंटर पॉइंट पर पहुंचे और भारत की जीत पर नारेबाजी की।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:14 am

वाराणसी में दो वार्ड के बार्डर पर 'सीवर का नरक':नगर निगम के वार्ड नंबर 80-88 के बीच से गुजरने वाली गली बेहाल, लोग बोले- रमजान का भी नहीं ख्याल

वाराणसी नगर निगम स्वछता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। गार्बेज सग्रीग्रेशन पर लगातर ध्यान दे रहा है, पर शहर के कई इलाकों में सीवर का ओवरफ्लो और इसकी समस्या इस प्रयास पर अंकुश लगा रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा पिछले डेढ़ साल से वार्ड नंबर 80 ओंकलश्वर और वार्ड नंबर 88 बलुआबीर के बीच से गुजरने वाली बकरा भंडार गली का है। गली में रहने वाले लोगों की मानें तो डेढ़ साल से सीवर का पानी ओवरफ्लो कर रहा और घरों की नींव में घुसकर उसे कमजोर कर रहा है। पर दोनों पार्षद बस खानापूर्ति कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रमजान के महीने में सीवर के पानी से हो रही समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। साथ गली में पोस्टर भी टांगे हैं और पार्षदों को सचेत किया है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने वाराणसी के बहेलिया टोला स्थित बकरा भंडार गली में सीवर की दिक्कतों को जाना और लोगों से बात की; साथ ही यह भी जाना की आखिर इस समस्या का समाधान क्या है? पढ़िए रिपोर्ट… सबसे पहले जानिए क्या बोले बकरा भंडार गली में रहने वाले लोग ?वाराणसी के बकरियाकुंड, अनार की बाग के पास वार्ड नंबर 80 और 88 के बीचों-बीच गुजरने वाली गली बकरा भंडार (मिठाई की दुकान का नाम) गली पिछले डेढ़ साल से सीवर का नरक झेल रही है। यहां के लोग इसी नरक से रोजाना आने जाने को मजबूर हैं। रमजान के मुकद्द्स महीने भी यहां सुबह और शाम सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इसमें से रोजेदारों को रोजाना आना जाना करना पड़ रहा है। दोनों वार्डों के पार्षद पति सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। सीवर मरम्मत नहीं बदलना चाहिएस्थिनी निवासी रहमतुल्लाह ने बताया - इस गली में सीवर और पेयजल की लाइन ध्वस्त हो चुकी है। इसके लिए पिछले डेढ़ साल से दोनों वार्डों के पार्षद मरम्मत का कार्य करवा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। सीवर ओवरफ्लो रोजाना सुबह और शाम बना रहता है। हम लोगों ने पार्षदों से सीवर लाइन और पेयजल लाइन नै डलवाने को कहा था क्योंकि वर्षों पुरानी लाइन अब प्रेशर नहीं झेल पा रही, लेकिन उन्होंने सुनी नहीं और जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया और मरम्मत की लेकिन कोई फायदा नहीं है। रमजान में हो रही दिक्कतरहमतुल्लाह ने बताया - रमजान का महीना चल रहा है लेकिन किसी भी पार्षद द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सीवर के गंदे पानी से हम लोगों को होकर मस्जिद तक जाना पड़ रहा है। रात में नमाज और तराबी पढ़ने जाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निदान के लिए नहीं हो रहा कार्यस्थनीय निवासी जुनैद अहमद ने बताया - एक साल से दिक्कत है। दो वार्डों का यह बार्डर है। ऐसे में हमने वार्ड नंबर 80 ओंकलश्वर और वार्ड नंबर 88 बलुआबीर के पार्षद से बात की पर उन्होंने किसी भी प्रकार की मदद नहीं किया। जब माकन की नींव में पानी घुसा और मेरे मकान का एक हिस्सा गिर गया तो पार्षद लोग आये कर काम शुरू किया पर एक साल से अधिक हो गया समस्या को कोई समाधान नहीं हो पाया है। रमजान में नमाज पढ़ना दुश्वारजुनैद ने बताया - इसी गली में सबसे बड़ी मस्जिद है। जहां जाने के लिए हर बुजुर्ग, जवान और बच्चे तैयार होते हैं। लेकिन शाम में ठीक नमाज के पहले स्यावर ओवरफ्लो शुरू हो जाता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेरे पिता 70 साल के हैं। वो इस बार मस्जिद नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन पार्षदों को इससे फर्क नहीं पड़ता तभी वो काम नहीं करवा रहे। यदि नए सिरे से यहां सीवर लाइन डलवा दी जाए तो समस्या का समाधान एक महीने के अंदर हो जाता लेकिन यहां साल भर से ज्यादा होगया सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। बकरा भंडार के मालिक परेशानबकरा भंडार गली में बकरा भंडार के नाम से मिठाई की दुकान चलाने वाले तौहीद ने बताया - हमारी ही दुकान के नाम से यह गली मशहूर है। दक्कत सबको है पर सबसे ज्यादा दिक्क्त हमको है। कोई भी यहां समस्या का निदान करने नहीं आ रहा है। हमारे कस्टमर को 100 मीटर पहले गाड़ी रोकनी पड़ रही है। जिन्हे मोहल्ले वाले रोक रहे हैं। एक कस्टमर इसी टूटी ही गली से अपनी बाइक से आ रहे थे गिर गए और उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी। उनके साथ इस दिक्कत का जिम्मेदार कौन है। समस्या का समाधान चाहिएतौहीद ने कहा - यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। उन्हें यह सोचना चाहिए की सिर्फ कॉरिडोर के विकास से बनारस का विकास नहीं होगा। आप सांसद है तो पूरे शहर का सर्वांगीण विकास करें। हमारी गली में डेढ़ साल से समस्या है लेकिन कोई झांकने नहीं आता। काम के नाम पर जगह-जगह गड्ढा खोदकर पार्षद काम दिखा रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्कूली बच्चे सीवर में मरने से बचेइसी गली के मोड़ पर मिस्त्री का काम करने वाले राजकुमार ने बताया - हमारे यहां यह समस्या काफी जटिल हो गयी है। हमारे मकान की नींव से पानी आ रहा है। मकान जर्जर हो रहा है लेकिन पार्षद सुन नहीं रहे हैं। मनमानी कर रहे हैं। रमजान में सिर्फ नमाजियों ही नहीं यहां से रोजाना गुजरने वाले स्कूली बच्चों के लिए यह जानलेवा हो गया है। कुछ दिन पहले एक बच्ची इसी सीवर में गिर गयी थी जिसे एक बाइक सवार ने बचाया था। लेकिन मजबूरी है यह खुला नहीं रहेगा तो और खतरा होगा। बच्चों को सड़क से जाना पड़ रहा है स्थानीय मोहम्मद नसीम ने आक्रोशित होते हुए कहा - काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन किसी भी तरह से पार्षद या नगर निगम हमारी मदद नहीं कर रहा है। बच्चों को स्कूल जाने का यह मुख्य रास्ता था पर घटनाओं के बाद अब उन्हें घूमकर सड़क से होकर जाना पड़ रहा है। जिससे दिक्कत हो रही है। अब जानिए वार्ड नंबर 88 बलुआबीर के पार्षद पति तुफैल अंसारी ने क्या बताया ? 27 सितंबर 2025 को आयी थी पहली तस्वीर वार्ड नंबर 88 की पार्षद ताजवर तुफैल के पति और पूर्व पार्षद तुफैल अंसारी ने बताया - 27 सितंबर 2025 को मेरे पास आलमपुरा रोड (बकरा भंडार रोड) की तस्वीर आयी थी। मै मौके पर पहुंचा और वहीं से जलकल के जीएम को वीडियो काल करके दिखाया कि देखिये सीवर की दिक्कत से मकानों का हिस्सा झुक गया है। अगर सीवर सही नहीं किया गया तो यहां स्थिति भयावह होगी। जूनियर इनिजिनियर ने किया था इंस्पेक्शन तुफैल ने बताया - इसके बाद जलकल के जूनियर इंजिनियर ने इंस्पेक्शन किया था। जिसके बाद यह सामने आया था कि पूरी सीवर लाइन और पेयजल की लाइन बदलनी पड़ेगी। जिसके बाद ही स्थिति सही होगी। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए आश्वासन देकर लेकिन समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए जहां रिसाव तह वहां खुदाई करके उसे सही करवाया गया। दूसरी जगह से हुआ रिसाव तुफैल ने बताया - हमने लगातार नगर निगम ने सीवर लाइन बदले जाने को लेकर कहा पर अजा तक कार्रवाई नहीं हुई। सीवर बदला नहीं जा सका जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। आज बकरा भंडार मिठाई की दूकान के पास एक फाल्ट मिला है। उसके सही होने से कुछ राहत मिलेगी। पर समस्या का संधान पूरी सीवर लाइन का बदलना ही है। नागरिकों ने लगाया है पोस्टर, लिखा - मुस्कुराइए आप मुमताज के वार्ड में हैं... पिछले एक साल से परेशान स्थानीय निवासियों ने यहां एक पोस्टर भी लगवाया है। जिसमें यह लिखा गया है कि - वार्ड नंबर 88 आलपुरा बकराभंडार वाराणसी, सीवर की पाइप लाइन पूरी तरह खराब है। सभासद हैं तुफैल अंसारी। मुस्कुराइए आप तुफैल अंसारी के वार्ड में हैं। साथ ही ऐसा ही पोस्टर वार्ड नंबर 88 के पार्षद पति मुमताज के लिए लगा है कि मुस्कुराइए आप मुमताज के वार्ड में हैं ।

दैनिक भास्कर 9 Mar 2026 8:14 am