दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर! सड़कें और IGI टर्मिनल-3 जलमग्न, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Delhi-NCR Rain:शनिवार को दिल्ली और गुरुग्राम में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई जगह सड़के जलमग्न हो गईं और ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। बता दें कि देश की राजधानी में सुबह से ही तेज बारिश के कई दौर देखने को मिले। कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच सफदरजंग में 22 मिमी, पालम में 25.2 मिमी और लोधी रोड पर 24.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव | वीडियोदिल्ली के महिपालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आया है। इसमें भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी नजर आ रहा है। वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक घुटनों तक भरे पानी के बीच अपनी गाड़ी को धक्का देकर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। #WATCH | Delhi: Streets waterlogged in parts of the city after heavy rainfall. Visuals from Mahipalpur. pic.twitter.com/KHE8HmSog3— ANI (@ANI) September 5, 2026 वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में एयरपोर्ट और धौला कुआं के बीच NH-48, महिपालपुर, संगम विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर और महरौली-बदरपुर रोड शामिल हैं। पालम एयरपोर्ट टनल और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के पास भी जलजमाव की खबर है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका में भी कई सड़कें प्रभावित हुईं, जिनमें ओमैक्स रोड और NH-8 अंडरपास के आस-पास के इलाके शामिल हैं।दिल्ली में ट्रैफिक पर असरकई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। मथुरा रोड पर अपोलो हॉस्पिटल और आश्रम चौक के बीच गिरे एक पेड़ की वजह से भी आवाजाही पर असर पड़ा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में और आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश का अनुमान लगाया है। दोपहर से शाम तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में दिन के बाकी समय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि रात में भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कीपास के गुरुग्राम में, भारी बारिश के कारण अधिकारियों को सुरक्षा एडवाइजरी जारी करनी पड़ी क्योंकि और बारिश का अनुमान था। IMD की ओर से भारी बारिश की चेतावनी मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की। इससे पहले, मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में 15 mm प्रति घंटे से ज्यादा बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान लगाया था।शीतला माता मंदिर इलाके के आसपास का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आया है। इसमें शहर में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव दिखाई दे रहा है। VIDEO | Haryana: Heavy rainfall leads to waterlogging around Sheetla Mata Temple area in Gurugram.(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/xREmzxWSMF— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026 लोगों को सलाह दी गई कि वे बिना जरूरत के यात्रा न करें और पानी से भरी सड़कों, अंडरपास और निचले इलाकों में जाने से बचें। अधिकारियों ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊपर से गुजरने वाले तारों के पास न जाने या पानी से भरे रास्तों को पार करने की कोशिश न करने की भी चेतावनी दी।आपातकालीन एजेंसियों और सरकारी विभागों को सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।यह भी पढ़ें:उत्तर भारत में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर सिस्टम! अगले 6 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, यहां-यहां बदलेगा मौसम
Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
गुरुग्राम, पांच सितंबर हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने नया गांव में पड़ोसी के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 25 लाख रुपये के गहने और 20,960 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त को नया गांव स्थित उसके घर से अज्ञात व्यक्ति ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान दो सितंबर को भोंडसी इलाके से नया गांव निवासी पूनम (37) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, “पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला शिकायतकर्ता के ही गांव की रहने वाली है और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। लालच में आकर आरोपी महिला ने उस समय चोरी की, जब शिकायतकर्ता और उसका परिवार घर से बाहर था। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला 'स्टूडियो': यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है?
Mercedes-Benz Opens First Studio in Gurugram; Unveils AMG GT XX Concept And Launches AMG F1 E-Bikesभारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला 'स्टूडियो': AMG GT XX से उठा पर्दा, F1 ई-बाइक लॉन्च
Heavy Rain In Delhi: 2 घंटे की बारिश में डूबी दिल्ली, IGI Airport में भी भरा पानी | Gurugram
दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 4 सितंबर को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर जलभराव से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ
Gurugram News: 300 से अधिक लोगों ने कराई स्क्रीनिंग, अब तक स्वाइन फ्लू के मिले 17 मरीज
Over 300 people screened; 17 swine flu cases detected so far.
Gurugram News: वाटिका चौक, नरसिंहपुर, खेड़कीदौला और रामपुरा चौक बने खतरनाक ब्लैक स्पॉट
Vatika Chowk, Narsinghpur, Kherki Daula, and Rampura Chowk have become dangerous black spots.
Gurugram News: जन्माष्टमी के लिए सोसाइटियों में तैयारियां तेज, झांकियों और कार्यक्रमों की रहेगी धूम
Preparations for Janmashtami intensify in housing societies; tableaux and cultural programs to be the highlights.
Gurugram News: जन्माष्टमी पर दिल्ली-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
Unreserved special train between Delhi and Ringas on Janmashtami
Gurugram News: सेक्टर-52ए, 53/43 की डिवाइडिंग और सर्विस रोड की होगी मरम्मत
The dividing and service roads of Sectors 52A and 53/43 will be repaired.
Gurugram News: सेक्टर-1 से 57 तक मास्टर सड़कों के साथ लगेगी लोहे की जाली
Iron mesh fencing will be installed along the master roads from Sector 1 to 57.
Gurugram News: 18 डेयरियों के पानी के कनेक्शन और सबमर्सिबल सील
Water connections and submersible seals of 18 dairies
Gurugram News: नगर पालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 6 तक बढ़ी
Municipal and fire department employees' strike extended until the 6th.
Gurugram News: सोहना में पानी के छह हजार अवैध कनेक्शन
6,000 illegal water connections in Sohna
Gurugram News: ग्लोबल सिटी से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, बढ़ेगी कारोबारी गतिविधियां
The Global City will open up new employment opportunities and boost business activities.
Gurugram News: स्टाॅप पर नहीं रुकतीं बसें, महिलाओं को महंगी कैब का सहारा
Buses do not stop at the stop; women forced to rely on expensive cabs.
Gurugram News: सेक्टर-1 की मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाया
Illegal construction and encroachments removed from the Sector-1 market.
Gurugram News: खंभा टूटने से सेक्टर 99ए में 9 घंटे बिजली बाधित
Power supply disrupted for 9 hours in Sector 99A due to a broken pole.
Gurugram News: गुरुग्राम-मानेसर में मजबूत होगा बिजली ढांचा
Power infrastructure in Gurugram-Manesar to be strengthened.
Gurugram News: अस्पताल बनवाने का मुद्दा मजबूती से उठाने की मांग
Demand to strongly raise the issue of constructing a hospital.

