...

रवींद्र जडेजा ने IND vs WI वनडे में रचा इतिहास, कर्टनी वॉल्श का 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Ravindra Jadeja Guwahati ODI: रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दो विकेट चटकाए। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा ने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Oct 2026 2:54 pm

'मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत', Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के 'गुप्त गठबंधन' पर करारा हमला

असम की राजनीति में चुनावी सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच ‘गुप्त तालमेल’ का गंभीर आरोप लगाया। कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जब भी मुश्किल में पड़ते हैं तो 108 एंबुलेंस सेवा की तरह एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को बुलाते हैं। कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गोगोई ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) गरीब लोगों का इस्तेमाल करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जबकि अपनी संपत्ति मुंबई और दुबई में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हिमंत विश्व शर्मा खुद को मुश्किल में पाते हैं, वह 108 एंबुलेंस सेवा की तरह बदरुद्दीन अजमल को बुलाते हैं।’’ इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को याद गोगोई ने कहा कि 2024 में धुबरी की जनता ने अजमल को करीब 10 लाख मतों से हराया था और याद दिलाया कि 2016 में कांग्रेस विधायक दल के नेता वाजेद अली चौधरी ने भी उन्हें दक्षिण सलमारा सीट से हराया था। उन्होंने अजमल के उपचुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अब हिमंत विश्व शर्मा एआईयूडीएफ के पंक्चर हुए टायर में हवा भरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिला आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध रूप से निर्दोष लोगों को बांग्लादेश भेजा और बेदखली अभियानों के जरिए लोगों को परेशान किया। इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘असम ने कई मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन हिमंत विश्व शर्मा जैसा सांप्रदायिक मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा। इसके विपरीत, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई ने 15 वर्षों तक शांति और सद्भाव बनाए रखा तथा फोटो मतदाता पहचान पत्र जारी करके सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की।’’ गोगोई ने मतदाताओं से बोरा के समर्थन की अपील करते हुए उन्हें साहसी और समर्पित नेता बताया। Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi

प्रभासाक्षी 30 Sep 2026 8:38 am

Arunachal Pradesh में India-Myanmar Border पर Assam Rifles पर हमला, 1 जवान शहीद और 4 घायल

मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले में भारत-म्यांमार सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही एक टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें असम राइफ़ल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे नामपोंग सर्कल के तहत नामपोंग नाला के पास हुई, जब 21 असम राइफ़ल्स के जवान उस इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे जहाँ सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है। इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को याद शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने पेट्रोलिंग टीम पर गोलीबारी की, जिसमें हवलदार जानखोकाई कुकी (42) की मौत हो गई और चार अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, जबकि उनकी हालत के बारे में जानकारी का इंतज़ार था। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज़ कर दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की बात कही गई है, हालांकि हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असम राइफल्स के आधिकारिक बयान का इंतज़ार है। चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी को जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। SP ने कहा कि हमें भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है और हमने चांगलांग पुलिस स्टेशन के OC से इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने को कहा है। चांगलांग ज़िले में भारत-म्यांमार सीमा संवेदनशील बनी हुई है, क्योंकि इस इलाके और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार विद्रोही गुट सक्रिय हैं और उनकी आवाजाही होती रहती है। इसे भी पढ़ें: Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा इससे पहले, मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में UKNA के दो उग्रवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने 29 अगस्त की रात हेंगलेप सब-डिविजन के फ़ाइबोंग गाँव में एक ऑपरेशन शुरू किया। बलों ने UKNA के एक कैंप पर नज़र रखी और 2 सितंबर की सुबह 5 बजे रणनीतिक रूप से उसके करीब पहुँचना शुरू किया।

प्रभासाक्षी 29 Sep 2026 3:02 pm

Guwahati में दूसरे ODI में West Indies से भिड़ेगा भारत, तेज गेंदबाजी संयोजन पर नजर

बल्लेबाजी निस्संदेह भारत की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के लिए तेज गेंदबाजी का अस्थिर संयोजन चिंता का विषय होगा। विराट कोहली पर फिर से नजर होगी जिन्होंने तिरुवंतपुरम में तीन मैच की श्रृंखला के पहले मैच में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया था। कप्तान गिल ने भी इस मैच में शतक जड़ा था जिससे भारत ने 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया था। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी विभाग कमज़ोर नज़र आया। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद सौंपी गई थी जबकि मोहम्मद सिराज को विश्राम दिया गया था। रेड्डी से गेंदबाजी की शुरुआत करने से कई सवाल खड़े हो गए क्योंकि टीम की यह रणनीति नहीं चल पाई। बाएं पैर की जांघ की मांसपेशी में चोट से उबरकर लौटे रेड्डी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे, जिस कारण उन्होंने सात गेंदों के एक ओवर में 18 रन लुटा दिए। हार्दिक को अभी तक फिटनेस मंजूरी नहीं मिली है और बुमराह एशियाई खेलों के लिए जापान में हैं। इस श्रृंखला को हालांकि अगले वनडे विश्व कप से पहले भारत के विकल्पों का आकलन करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा था। रेड्डी को दीर्घकालिक ऑलराउंड विकल्प माना जा रहा है और उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का पूरा समर्थन प्राप्त था। वह छठे गेंदबाजी विकल्प भी हो सकते थे, लेकिन उन्होंने लगातार निराश किया है। अब सवाल यह है कि क्या भारत नई गेंद से रेड्डी को आजमाना जारी रखेगा या दूसरे वनडे के लिए अधिक भरोसेमंद सिराज को वापस मौका देगा। ऐसे में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पदार्पण का मौका देना बुरा नहीं होगा। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बावजूद नबी को अभी भी अपने पदार्पण का इंतजार है। टीम ऑलराउंडरों की तलाश में है और इसलिए पहले मैच में बल्लेबाजी ऑलराउंडर नमन धीर को पदार्पण का मौका दिया गया। धीर ने पांच ओवर में 33 रन दिए, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अगर सिराज की वापसी होती है तो ऑलराउंडर विकल्पों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। अगर नबी को मौका मिलता है तो भारत को एक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को उतारने और बाकी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाना होगा। बल्लेबाजी में भारत के शीर्ष क्रम ने पहले वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कोहली पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे और उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आखिर उन्हें लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सर्वश्रेष्ठ क्यों आंका जाता है। उन्होंने 74 गेंदों में शतक बनाकर कई उपलब्धियां हासिल की जिनमें सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15000 रन बनाने वाला दूसरा भारतीय बनना शामिल है। वह बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ अपना 45वां वनडे शतक बनाया था। कोहली की शानदार फॉर्म ने इस श्रृंखला को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। वेस्टइंडीज को अगर श्रृंखला में बने रहना है तो उसे दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पहले मैच में उसका क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा था। गिल को शुरू में ही जीवनदान मिला था जिसका फायदा उठाकर उन्होंने शतक जड़ा था। कोच डैरेन सैमी को उम्मीद होगी कि उनकी टीम भारत के खिलाफ श्रृंखला में जीत लंबे इंतजार को खत्म कर सकेगी। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2002 में भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला जीती थी। टीम इस प्रकार हैं:भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा।

प्रभासाक्षी 29 Sep 2026 12:43 pm

IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज! कौन जीतेगा गुवाहाटी वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI

India vs West Indies 2nd ODI Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा ODI सीरीज का पिछला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने महज़ 41.4 ओवर में 296 रनों का लक्ष्य हासिल किया और वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो विराट कोहली (88 गेंदों पर नाबाद 139 रन) और शुभमन गिल (108 गेंदों पर 110 रन) थे, जिन्होंने शानदार शतक लगाए। IND vs WI 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - बुधवार, 30 सितंबर 2026 समय - 02:00 PM IST वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी गति और उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे शॉट लगाना आसान रहता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने से मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को ज्यादा टर्न के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। आउटफील्ड भी तेज रहने की उम्मीद है। इस मैदान पर अब तक 8 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से 4 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। IND vs WI ODI Head To Head Record कुल - 143 भारत - 73 वेस्टइंडीज - 64 टाई - 02 बेनतीजा - 04 IND vs WI 2nd ODI : Where to Watch? भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो। IND vs WI 2nd ODI: Player to Watch Out For भारतीय की टीम से शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, रॉस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। India vs West Indies 2nd ODI Probable Playing XI India ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, नमन धीर/मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा। West Indies ODI Probable Playing XI: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सील्स। India vs West Indies Today's Match Prediction इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। IND vs WI 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

क्रिकेट न मोर 29 Sep 2026 10:46 am

Guwahati Riya Talukdar Murder Case: पति Ramanuj Goswami पुलिस की चलती गाड़ी से कूदा, मौत। Assam

गुवाहाटी के जिस मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर दिया था... अब उस केस में सबसे बड़ा आरोपी ही इस दुनिया में नहीं रहा. जिस पति पर अपनी पत्नी की हत्या करके उसका सिर फ्रिज में छिपाने का आरोप था... उसकी पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई...

लाइव हिन्दुस्तान 14 Sep 2026 7:21 pm