...

जम्मू-कश्मीर वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला; किसे मिली कहां तैनाती?

जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने जम्मू संभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और विभिन्न रेंजों में नई तैनाती दी गई है।

जागरण 25 Oct 2026 9:42 pm

मेरठ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 26 थानों के प्रभारी बदले गए, कई इंस्पेक्टर और दारोगाओं को नई जिम्मेदारी

मेरठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 26 थानों के प्रभारी बदले हैं।

जागरण 25 Oct 2026 9:42 pm

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया से पीएम की डॉक्यूमेंट्री हटाई:कहा- मुंबई पुलिस की अपील पर फैसला लिया; फिल्म को 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया से एक डॉक्यूमेंट्री हटा दी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर बनाई गई थी। राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर यह कदम उठाया। उनके मुताबिक, हॉटमेल के संस्थापक साबीर भाटिया की बनाई डॉक्यूमेंट्री को X पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 24 अकाउंट धारकों को कानूनी नोटिस भेजा है। इन लोगों ने साबीर भाटिया की पोस्ट की गई डॉक्यूमेंट्री शेयर की थी। MNS नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस ने किसी दबाव में राज ठाकरे से डॉक्यूमेंट्री हटाने का अनुरोध किया था। राज ठाकरे ने X पर एक पोस्ट में कहा कि डॉक्यूमेंट्री जनता को जानकारी देने के लिए पोस्ट की गई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म में अडाणी और PM मोदी की पुरानी दोस्ती के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अडाणी और PM मोदी के संबंधों का मुद्दा उठाने का दावा राज ठाकरे ने कहा कि वह जनवरी 2026 से अडाणी और PM मोदी के करीबी संबंधों का मुद्दा उठा रहे हैं। यह समय बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों से पहले का था। उन्होंने कहा कि साबीर भाटिया ने डॉक्यूमेंट्री हाल में बनाई है। लेकिन, उन्होंने जनवरी 2026 में अपने आवास शिवतीर्थ पर इसी मुद्दे पर एक बड़ी प्रस्तुति दी थी। राज ठाकरे के मुताबिक, उस प्रस्तुति में बताया गया था कि अडाणी ग्रुप किस तरह पूरे देश को अपने कब्जे में लेने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उससे जुड़े वीडियो आज भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन वीडियो के कुछ हिस्से डॉक्यूमेंट्री में शामिल किए गए थे। MNS नेताओं ने डॉक्यूमेंट्री हटाने पर सवाल उठाए डॉक्यूमेंट्री को शनिवार को MNS की एक शाखा में दिखाया गया था। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री हटाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हैरानी जताई। MNS नेता संदीप देशपांडे ने मुंबई पुलिस से पूछा कि उसने राज ठाकरे से डॉक्यूमेंट्री हटाने का अनुरोध क्यों किया। देशपांडे ने कहा, “मुंबई पुलिस पर क्या दबाव था? क्या यह मुंबई पुलिस का काम है? उन्हें यह पता लगाने का समय नहीं है कि बिश्नोई गैंग के गुंडे शहर में कैसे आते हैं। लेकिन, उनके पास यह देखने का समय है कि किसने कौन-सा वीडियो पोस्ट किया।” बिश्नोई गैंग पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ समेत कई बड़ी हस्तियों पर हमलों में शामिल होने का आरोप है। 24 X अकाउंट धारकों को कानूनी नोटिस मुंबई पुलिस ने 18 अक्टूबर को 24 X अकाउंट धारकों को कानूनी नोटिस भेजे थे। इन लोगों ने साबीर भाटिया की पोस्ट की गई विवादित डॉक्यूमेंट्री शेयर की थी। नोटिस के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री में कंपनी के खिलाफ झूठे, भ्रामक और अपमानजनक बयान और आरोप थे। इन्हें बिना किसी तथ्यात्मक या कानूनी आधार के फैलाया गया था। नोटिस में कहा गया था कि इससे कंपनी की प्रतिष्ठा, साख और सार्वजनिक छवि को लगातार नुकसान हो रहा था। राज ठाकरे ने वन भूमि को लेकर भी आरोप लगाया राज ठाकरे ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि केंद्र ने राज्य सरकार को भीमाशंकर की कई सौ हेक्टेयर वन भूमि गुजरात स्थित टॉरेंट ग्रुप को सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने महाराष्ट्र की बड़ी वन और प्राकृतिक भूमि चुनिंदा उद्योगपति दोस्तों को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी और जमीन सौंपने की योजना बना रही है। MNS के एक पदाधिकारी ने बताया कि राज ठाकरे 28 अक्टूबर को करजत में इस मुद्दे पर रैली को संबोधित करेंगे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:41 pm

हरदा में बंगाली समाज ने की कोजागरी लक्ष्मी पूजा:शरद पूर्णिमा पर रातभर जागकर महिलाएं करेंगी कीर्तन, दिनभर निर्जला उपवास रखा

हरदा जिले में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर बंगाली समाज ने पारंपरिक तरीके से मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बंगाली समुदाय में इस पूजा को 'कोजागरी लक्ष्मी पूजा' कहा जाता है। दीपावली से करीब 15 दिन पहले होने वाले इस उत्सव से शहर में दिवाली जैसा माहौल नजर आया। कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा। शाम को घरों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर आचार्यों और पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद बंगाली समाज की महिलाएं आज रातभर मां लक्ष्मी का भजन-कीर्तन करेंगी। पूजन के बाद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों को आमंत्रित कर भोग और महाप्रसादी का वितरण किया गया। केले के तने की नाव और पांच तरह के अन्न चढ़ाए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल व तिल के लड्डू, धान का लावा, फल, खीर और खिचड़ी का विशेष भोग लगाया गया। बंगाली समुदाय में केले के तने (छिलके) से नाव बनाकर उसमें पांच तरह के अन्न और फल-फूल रखकर पूजा करने की अनोखी परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती। पूजा से पहले महिलाओं ने घर के आंगन, बरामदे और कमरों में बेहद आकर्षक रंगोलियां सजाईं। रंगोली में मां लक्ष्मी के कदम आंगन से घर के अंदर की तरफ बनाए गए, ताकि देवी का घर में आगमन हो सके। समुद्र मंथन से जुड़ी है शरद पूर्णिमा की मान्यता बंगाली समाज के विश्वनाथ विश्वास ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात समुद्र मंथन से जुड़े प्रसंग का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस रात देवराज इंद्र अपने ऐरावत हाथी पर सवार होकर महालक्ष्मी के साथ पृथ्वी पर विचरण करते हैं और पूछते हैं कि 'कौन जाग रहा है' (को जाग्रति)। जो श्रद्धालु रात में जागकर मां का ध्यान और पूजन करता है, उस पर देवी लक्ष्मी और देवराज इंद्र की विशेष कृपा बरसती है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:40 pm

देहरादून में वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलनः अपने लिए वर-वधू ढूंढने पहुंचे कई राज्यों के 50 से 80 वर्ष तक के लोग

देहरादून में अनुबंध फाउंडेशन ने वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों से 150 वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन ने 50-80 वर्ष आयु वर्ग के विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों को जीवनसाथी ढूंढने का अवसर प्रदान किया।

जागरण 25 Oct 2026 9:40 pm

बिलासपुर में कागजी आंकड़ों का भ्रम, 95% बारिश के बाद भी पचपेड़ी-सीपत में सूखा, खूंटाघाट बांध में बचा 69% पानी

बिलासपुर में भू-अभिलेख के 95% बारिश के आंकड़ों के बावजूद पचपेड़ी और सीपत जैसे ग्रामीण कमान क्षेत्रों में 22% तक कम बारिश से सूखा है।

दैनिक जागरण 25 Oct 2026 9:38 pm

संघ के शताब्दी वर्ष पर जयपुर में उद्भव-2026:2700 स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन, क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा-संघ का उद्देश्य समाज को संगठित करना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को जयपुर महानगर के मानसरोवर भाग में 'उद्भव 2026' विराट पथ संचलन एवं उत्सव आयोजित हुआ। अनुशासित कदमताल के साथ निकले स्वयंसेवकों ने संगठन शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकात्मता का संदेश दिया। पथ संचलन में करीब 2700 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जबकि कार्यक्रम में लगभग 5 हजार गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। वहीं आयोजन में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता भी रही। इस मौके पर क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने संघ की 101 सालों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा स्वयंसेवकों के त्याग, तपस्या, समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को परम वैभव की ओर ले जाना है। तीन संगम स्थलों से निकला पथ संचलनमानसरोवर क्षेत्र में पथ संचलन के लिए तीन प्रमुख संगम स्थल निर्धारित किए गए थे। तय रास्तों से होते हुए संचलन वीटी रोड चौराहा और न्यू सांगानेर रोड के संगम बिंदु पर एकत्रित हुआ। पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों की सहभागिता भी आकर्षण का केंद्र रही। पहली बार संचलन में शामिल हुए बाल स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सामूहिक कदमताल के अनुभव ने उनमें अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव मजबूत किया। पंच परिवर्तन से बदलेगा सामाजिक जीवनकार्यक्रम में पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख आयामों-सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक शिष्टाचार को समाज जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बताया गया। वहीं मुख्या वक्ता ने कहा कि सज्जन शक्ति को संगठित कर युवाओं, परिवारों और समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना होगा, साथ ही सामाजिक परिवर्तन के लिए विचारों के साथ व्यवहार में भी बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:33 pm

धीरेंद्र शास्त्री बोले-पहले के राक्षस हवन में हड्डियां डालते थे:आज के राक्षस सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते; कथा में भीड़ नहीं, भक्ति मायने रखती

शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन शास्त्री ने सोशल मीडिया पर कथा में भीड़ कम होने को लेकर किए गए पोस्टों पर चुटीले अंदाज में करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में राक्षस मुनियों के यज्ञ और हवन में हड्डियां डालकर बाधा पहुंचाते थे, लेकिन आज के दौर के राक्षस बदल गए हैं-वे अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रामकथा में भीड़ की गिनती से ज्यादा श्रद्धालुओं की भक्ति मायने रखती है। कथा सुनने के लिए स्वयं हनुमान जी विराजते हैं। दुनिया वाले चाहे जो भी अफवाहें फैलाते रहें, पंडाल में भीड़ हो या न हो, हनुमान जी का क्रेज कभी कम नहीं होने वाला। कथा की शुरुआत महाआरती से हुई। पंडित शास्त्री ने देर से आने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें सुबह एक जरूरी कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली जाना पड़ा था। इस दौरान अमेरिका से आए शिवयोगी इशांत शिवानंद महाराज भी कथा में विशेष रूप से शामिल हुए। नेताओं की राजनीति पर कसा तंज अपने जाने-पहचाने अंदाज में धीरेंद्र शास्त्री ने राजनेताओं पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नेता उनके पास आकर कहते हैं कि 'महाराज आपके अलावा हमारा कोई नहीं है', लेकिन वे यही बात 20 अन्य गुरुओं के पास जाकर भी दोहराते हैं। इसके साथ ही उन्होंने संस्कारों की अहमियत समझाते हुए कहा कि इंसान को जैसा सिखाया जाता है, वह वैसा ही बनता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि सिर्फ प्यास बुझाने का ज्ञान होने से प्यास नहीं मिटती, उसके लिए पानी पीना पड़ता है। ठीक वैसे ही सिर्फ बातें सुनने से नहीं, बल्कि कथा की सीख को जीवन में उतारने से ही जीवन सुधरेगा। 30 अक्टूबर तक चलेगी कथा करैरा के बगीचा धाम स्थित श्रीराम राजा सरकार धाम में यह श्रीराम कथा 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। कथा रोज दोपहर 2 बजे से शुरू होती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 27 और 28 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित 'दिव्य दरबार' लगाया जाएगा, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को गुरु दीक्षा का कार्यक्रम होगा। आयोजन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:32 pm

कानपुर में 103 चिकित्सा शिविर:आंबेडकर सेवा यात्रा के तहत आयोजन, 8 हजार मरीजों का परीक्षण

कानपुर नगर में ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा 1.0’ के तहत 103 स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। अभियान के दौरान लगभग 8,000 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह अभियान नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ), जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग और श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविरों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, सामान्य बीमारियों और उनसे बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविरों में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी गईं और उनका परीक्षण किया गया।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:32 pm

हिसार एयरपोर्ट से हफ्ते में 5 दिन उड़ानें:25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू; दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या के लिए कनेक्टिविटी

हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, रविवार से नई समय-सारिणी लागू हो गई है। इसके तहत हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या के लिए हवाई संपर्क मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सप्ताह में 5 दिन उड़ानों का संचालन होगा। शेड्यूल के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली-चंडीगढ़-हिसार-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर उड़ानें संचालित होंगी। दिल्ली से विमान सुबह 8 बजे रवाना होकर 9:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे विमान हिसार पहुंचेगा। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10:40 बजे उड़ान निर्धारित है, जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए विमान सुबह 11:50 बजे रवाना होगा। गुरुवार और शनिवार को जयपुर-कुल्लू रूट गुरुवार और शनिवार को दिल्ली-जयपुर-कुल्लू-जयपुर-हिसार-जयपुर-दिल्ली रूट पर उड़ानों का संचालन होगा। इस दिन जयपुर से विमान दोपहर 1:45 बजे हिसार पहुंचेगा। हिसार से जयपुर के लिए दोपहर 3:10 बजे उड़ान निर्धारित की गई है। शुक्रवार और रविवार को अयोध्या के लिए उड़ान शुक्रवार को दिल्ली-चंडीगढ़-हिसार-अयोध्या-हिसार-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर विमान संचालित होगा। हिसार से अयोध्या के लिए दोपहर 12:45 बजे उड़ान निर्धारित है, जबकि अयोध्या से विमान दोपहर 3:10 बजे हिसार लौटेगा। रविवार को दिल्ली से विमान सुबह 10 बजे हिसार पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 11:20 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगा। अयोध्या से वापसी के बाद विमान शाम 4:05 बजे हिसार से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। नई समय-सारिणी से हिसार और आसपास के यात्रियों को विभिन्न शहरों तक पहुंचने के लिए हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:31 pm

सहारनपुर में 20 किमी दूर ससुराल हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा:हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का सपना था, आसमान से उतरते दूल्हे को देखने उमड़ी भीड़

सहारनपुर के नागल क्षेत्र के तांशीपुर गांव में रविवार को एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां मोहम्मद शालीम उर्फ चंदू अपनी बारात लेकर हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। दूल्हे को हेलीकॉप्टर से उतरते देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खास बात यह है कि दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से ही होगी। 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया शालीम की शादी सहारनपुर के बीजोपुर निवासी जमशेद की बेटी जुनेद प्रवीण से हो रही है। दूल्हा अपने परिवार के साथ करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय करके ससुराल पहुंचा। शादी को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। बचपन से देखा था यह सपना खेतीबाड़ी से जुड़े शालीम ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना था कि वह अपनी बारात हेलीकॉप्टर से लेकर जाएगा। अब यह सपना पूरा हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उसने कहा कि दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से कराई जाएगी। युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश शालीम ने युवाओं को संदेश दिया कि वे नशे से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। उसने कहा कि जिंदगी में सपने देखना जरूरी है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत और लगन भी उतनी ही जरूरी है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:30 pm

लखनऊ में यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग किया , लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी करवाने का आरोप लगाया

लखनऊ में रविवार को यूथ कांग्रेस ने विरोध जताते हुए मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मशाल लेकर कार्यालय से निकल कर विधान सभा कि पर बढ़ने लगे 100 मीटर चलने के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया । कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नाराबाजी करते हुए इस्तीफा मांगा और SIR प्रक्रिया कि पारदर्शिता पर सवाल खड़े कि। ‘ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र कि हत्या किया’ यूथ कांग्रेस के महासचिव नितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है उनका अभिमान बहुत बड़ा हो गया है। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी उनसे इस संबंध में जब पूछते हैं तो कोई जवाब नहीं देते हैं। आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से संविधान को कुचलकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार विपक्ष को नजर अंदाज करने और दबाने का काम कर रहे हैं। देश के कोने-कोने में उनके खिलाफ आवाज उठ रही है Gen Z सड़कों पर है। ‘ज्ञानेश कुमार के अहंकार में डूबे’ कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा हम पूरे देश को संदेश देना चाहते है कि ज्ञानेश कुमार देश के वोटरों के खिलाफ काम रहे हैं। सत्ता से मिलने वाले समर्थन की वजह से उनके अंदर अहंकार भरा है । ज्ञानेश को इस्तीफा देना पड़ेगा देश कि और वोटरों की जीत होगी। मत अधिकारों को छीन कर लोकतंत्र का सबसे बड़ा नुकसान कर रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी के मामले सामने आए थे। अब उत्तर प्रदेश में भी चुनाव से पहले वोट चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप कांग्रेसियों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का जब तक इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रोड पर रहेंगे। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:29 pm

रेखा आर्या-साहू विवाद: साक्ष्य मजबूत, जल्द शुरू होगा गिरफ्तारियों का दौर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पति गिरधारी लाल साहू विवाद में एसआईटी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियों की तैयारी में है। पुलिस ने बरेली, हल्द्वानी और दिल्ली में दबिश के लिए टीमें भेजी हैं, साहू पर निगरानी भी बढ़ाई गई है।

जागरण 25 Oct 2026 9:28 pm

खरगोन में संत सिंगाजी मंदिर की नींव रखी गई:1 करोड़ रुपए से होगा निर्माण, शरद पूर्णिमा पर मौनी बापू ने किया भूमिपूजन

खरगोन जिले के बलखड़-महाराजखेड़ी में निमाड़ के प्रख्यात संत सिंगाजी महाराज का मंदिर बनने जा रहा है। लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मंदिर के निर्माण का शुभारंभ रविवार को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुआ। इस खास मौके पर आसपास के 18 गांवों के 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। संत सिंगाजी महाराज मंदिर जीर्णोद्धार समिति की मौजूदगी में बलगांव गौशाला के संत गुरुदेव मौनी बापू ने विधि-विधान से मंदिर की नींव रखी। पंडित महेश डोंगरे ने मुख्य पूजन-अर्चना करवाई। इस दौरान पूरा प्रांगण 'नर्मदे हर' और संत सिंगाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मौनी बापू का आशीर्वाद लिया, वहीं समिति अध्यक्ष मधुसूदन पटेल ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। जनसहयोग से बनेगा 1271 वर्गफीट में भव्य मंदिर मंदिर निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपए की राशि जनसहयोग से जुटाई जाएगी। 1271 वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाला यह मंदिर आने वाले समय में पूरे इलाके के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में 18 गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी ग्रहण की।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:27 pm

'विद्यार्थियों को तिलचट्टे और खटमल जैसे दुर्गुणों से बचाना जरूरी', CM शुभेंदु का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रवाद जगाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का सुझाव दिया और पिछली सरकारों पर विरासत मिटाने का आरोप लगाया।

जागरण 25 Oct 2026 9:25 pm

लखनऊ की संस्कृति पर केंद्रित फिल्म:13 नवंबर को ‘लागी छूटे ना’ सिनेमाघरों में अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होगी

लखनऊ की तहजीब, बोलचाल और रिश्तों की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘लागी छूटे ना’ 13 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होगी। आनंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आनंद कुमार तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी लखनऊ के स्थानीय परिवेश और प्रेम संबंधों पर आधारित है। फिल्म में आशुतोष कुमार, दीप्रा मिश्रा और शालू सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी में प्रेम, पारिवारिक अपेक्षाओं, रिश्तों और जीवन के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को उत्तर प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में लखनऊ की स्थानीय भाषा, रहन-सहन और लोगों के आपसी संबंधों को भी जगह दी गई है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर हुई है। चंद्रिका देवी के पास स्थित अक्षय वट और सर्वोदय नगर सहित शहर की अन्य लोकेशनों पर महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए हैं। इसके अलावा, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग सोनभद्र जिले में भी की गई है। शूटिंग में स्थानीय कलाकारों और क्रू सदस्यों ने भी योगदान दिया है। फिल्म के गीत ऋचा शर्मा, शाहिद माल्या और प्रियंका सिंह ने गाए हैं। सना अज़ीज़ की आवाज भी फिल्म के संगीत का हिस्सा है। संगीत और गीत अजय तिवारी ने तैयार किए हैं। फिल्म की सह-निर्माता आरती श्रीवास्तव हैं। पटकथा आनंद कुमार तिवारी ने लिखी है, जबकि संवाद लेखन में डॉ. मनोज प्रसाद और कृष्ण भारद्वाज ने सहयोग किया है। निर्देशक आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि फिल्म में लखनऊ की संस्कृति, बोलचाल और भावनाओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से प्रेम, परिवार और सामाजिक परिस्थितियों के बीच बदलते रिश्तों को सहज रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:24 pm

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो DM-कमिश्नर भी होंगे जिम्मेदार:कंप्यूटर सहायकों के फार्म फीड करने पर रोक, 10 अप्रैल के बाद की फीडिंग की होगी जांच

पीलीभीत और आजमगढ़ में मिली वोटर लिस्ट में खामियों के बाद अब यूपी में एसआईआर कंप्लीट होने के बाद से अब तक हुई फीडिंग की जांच कराई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने इसके आदेश दिए हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। CEO ने कहा है कि गलतियों की पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। गड़बड़ी मिलने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) और कंप्यूटर सहायकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और कमिश्नर के स्तर पर निगरानी में लापरवाही मिलने पर उन्हें भी जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके अलावा कंप्यूटर सहायकों द्वारा मतदाता सूची से जुड़े फार्मों की फीडिंग पर भी रोक लगा दी गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समाप्ति तिथि 10 अप्रैल, 2026 से अब तक कंप्यूटर सहायकों ने जो भी फार्म फीड किए हैं, उनकी अनिवार्य रूप से जांच कराई जाएगी। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में गलत नाम जुड़ने, पात्र मतदाताओं के नाम हटने और अन्य अनियमितताओं को रोकना है। पीलीभीत जैसे प्रकरण की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर बैठक में मतदाता सूची से जुड़े फार्मों की फीडिंग और सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि 10 अप्रैल, 2026 से अब तक कंप्यूटर सहायकों द्वारा फीड किए गए फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की जांच कराई जाए, ताकि पीलीभीत जैसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। कंप्यूटर सहायक नहीं करेंगे फार्मों की फीडिंग मतदाता सूची में गलत प्रविष्टियों की आशंका को कम करने के लिए भौतिक रूप से प्राप्त आवेदन फार्मों को डिजिटल रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। अब भौतिक रूप से प्राप्त फार्मों की फीडिंग कंप्यूटर सहायकों से नहीं कराई जाएगी। ऐसे सभी फार्म बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ही BLO ऐप के माध्यम से डिजिटाइज करेंगे। निर्वाचन आयोग का मानना है कि आवेदन प्राप्त होने से लेकर उसे डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करने तक की प्रक्रिया में स्पष्ट जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से भौतिक फार्मों को डिजिटाइज करने की जिम्मेदारी सीधे BLO को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भौतिक रूप से प्राप्त सभी आवेदन फार्मों को सुरक्षित रखने के लिए भी कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका सत्यापन किया जा सके और किसी शिकायत की जांच के दौरान मूल दस्तावेज उपलब्ध रहें। मंडलायुक्तों की भी तय होगी जवाबदेही मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में निगरानी के लिए मंडलायुक्तों को रोल ऑब्जर्वर के रूप में अपने मंडल के जिलों में मतदाता सूची से जुड़े कामकाज का सघन पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी जिले में गड़बड़ी सामने आने और निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कामकाज पर नियमित नजर रखने और मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की जांच समय से पूरी कराने को कहा गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित न मानी जाए, बल्कि पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो। चार जिलों से डुप्लीकेट वोटरों पर मांगी गई आख्या मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई में देरी को लेकर भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी भी जाहिर की है। बुलंदशहर, सीतापुर, गाजियाबाद और अलीगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित शिकायतों पर समय से आख्या नहीं भेजी गई थी। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने को कहा है। अधिकारियों से कहा गया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से सामने आने वाली शिकायतों को नजरअंदाज न किया जाए। उनकी जांच कर तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाए और निर्धारित समय में कार्रवाई की जाए। ERONET का पासवर्ड साझा नहीं करेंगे अधिकारी मतदाता सूची के डिजिटल प्रबंधन में सुरक्षा और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को अपने ERONET लॉगिन आईडी और पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है। सभी अधिकारियों को पासवर्ड पॉलिसी के तहत तत्काल पासवर्ड बदलने के निर्देश भी दिए गए।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:21 pm

जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में दो दिनों में पहुंचे 2800 से अधिक मरीज, बच्‍चे हो रहे सबसे ज्‍यादा बीमार

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, पिछले दो दिनों में 2876 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

जागरण 25 Oct 2026 9:20 pm

मैहर में नशीली कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार:30 शीशी ONEREX सिरप मामले में फरार था; कोर्ट ने सतना जेल भेजा

मैहर जिले के अमरपाटन में नशीली कफ सिरप बेचने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक पटेल उर्फ कश्यप (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 29 जुलाई को रोजी सिद्दीकी के घर से ONEREX कफ सिरप की 30 शीशियां जब्त की थीं। पूछताछ में रोजी ने सिरप दीपक से लेने की बात कही थी। थोक में सिरप बेचने का आरोप अमरपाटन थाना पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि रोजी सिद्दीकी अपने घर की छत पर ONEREX कफ सिरप बेच रही है। पुलिस ने उसके घर से 30 शीशियां जब्त की थीं। पूछताछ में रोजी सिद्दीकी ने बताया कि उसे कफ सिरप दीपक पटेल उर्फ कश्यप ने दी थी। पुलिस के मुताबिक, दीपक थोक में कफ सिरप बेचता था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कोर्ट के आदेश पर सतना जेल भेजा थाना प्रभारी साधना कठेल के नेतृत्व में पुलिस ने 25 अक्टूबर को दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रोजी सिद्दीकी को कफ सिरप देने की बात कबूल की। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सतना केंद्रीय जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:20 pm

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 5 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद:श्रीगंगानगर में ड्रोन के जरिए गिराई गई थी, BSF-CID के पुलिस के साथ जॉइंट सर्च ऑपरेशन

श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीकरणपुर में BSF और CID की संयुक्त टीम ने एक किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। हेरोइन के दो पैकेट खेत में मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से भारत में गिराया गया था। एसपी हरीशंकर ने बताया- रविवार को श्रीकरणपुर थाना पुलिस, BSF की 118वीं बटालियन और CID जोन श्रीकरणपुर की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर भारतीय सीमा में स्थित खेत से दो पैकेट बरामद किए गए। इनमें कुल एक किलो हेरोइन मिली। पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय कुमार कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन किसने भेजी थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:20 pm

पलवल में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापा:72 मरीज भर्ती मिले, संचालक पर केस दर्ज, हर महीने वसूलता था 4-5 हजार रुपए

पलवल जिले के असावटा गांव में एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर प्रशासन ने छापा मारा। जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर इस केंद्र से 72 मरीज मिले। डीसी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के आदेश पर बनी टीम ने यह कार्रवाई की। इसमें जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. दीपक और जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीन राठी शामिल थे। केंद्र संचालक के पास इसे चलाने का कोई वैध लाइसेंस या कागजात नहीं थे, और पैसे लेकर मरीजों कोई दवाई भी नहीं दी जा रही थी। हर महीने लेते थे 4 से 5 हजार रुपए फीस केंद्र का संचालक असावटा गांव का अमित है। मरीजों से हर महीने 4 से 5 हजार रुपए फीस ली जाती थी। जांच में पता चला कि यहां इलाज के लिए कोई दवाइयां नहीं थीं, सिर्फ योग और मेडिटेशन के नाम पर मरीजों को रखा गया था। टीम को 72 मरीजों का एक रजिस्टर भी मिला। डॉ. दीपक की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने संचालक अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:19 pm

एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव

गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन ने जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स-2026 में 100 और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायती राज विभाग ने बधाई दी है और लखनऊ में भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

जागरण 25 Oct 2026 9:17 pm

आगरा: ताजमहल के गार्डन में निकला 7 फीट लंबा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप

ताजमहल के गार्डन में रविवार सुबह 7 फीट लंबा सांप निकलने से पर्यटकों में दहशत फैल गई।

जागरण 25 Oct 2026 9:15 pm

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड में वृद्धि होगी। गुरुवार से आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं।

जागरण 25 Oct 2026 9:14 pm

पंजाब में अब नहीं मिलेंगी ये दवाइयां, केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा फैसला; कंपनियों को लौटाएंगे स्टॉक

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रेगाबालिन सहित सभी आदत डालने वाली दवाओं की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। केमिस्टों का कहना है कि उन्हें शक की नजर से देखा जा रहा है।

जागरण 25 Oct 2026 9:11 pm

छत्तीसगढ़ में 2 दिन में 364 वाहनों पर कार्रवाई:5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, 4.81 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला

छत्तीसगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने जांच अभियान चलाया है। 24 और 25 अक्टूबर को हुई कार्रवाई में 364 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनसे 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला गया। गंभीर मामलों में 5 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं, नियमों के खिलाफ वाहन चलाने के 19 मामलों में परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं। इनमें 17 मामले रायपुर जिले के हैं। परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश और अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों ने यह अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना परमिट के 12 वाहन चलते मिले। वहीं, 10 वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र, 3 के पास बीमा और 27 के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं था। इनके अलावा यातायात और परिवहन नियमों के उल्लंघन के 312 अन्य मामले भी सामने आए। दस्तावेज नहीं होने पर होगी कार्रवाई परिवहन विभाग ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:10 pm

सुलतानपुर में बल्ली के सहारे लटका मिला शिक्षक का शव:परिवार में मचा कोहराम, 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में शनिवार देर रात 32 वर्षीय शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के अंदर छत के लिए लगाई गई बांस की बल्ली से साड़ी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की नींद खुली तो सामने लटका मिला शव बेलगरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र रामकिशोर एक शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10:30 बजे प्रदीप अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। कुछ देर बाद पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने प्रदीप का शव बांस की बल्ली से लटकता देखा। यह देखकर वह स्तब्ध रह गईं। उन्होंने पति को नीचे उतारने का प्रयास किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आधी रात पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की जानकारी रात में ही पूरे गांव में फैल गई। परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस आधी रात घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:10 pm

CM बोले- स्वर्गीय परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण:खरगे के बयान पर सियासी घमासान; शिवराज ने पूछा- क्या सोनिया-राहुल के इशारे पर बयान दिया?

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि, पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान एक व्यक्ति की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस बयान के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि क्या खरगे ने सोनिया गांधी या राहुल गांधी के इशारे पर यह बयान दिया है? उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है, तो क्या कांग्रेस खरगे से इस्तीफा लेगी? मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी बयान की आलोचना की। मोहन यादव बोले- राजनीति में मर्यादा बनाए रखना जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। राजनीतिक विरोध के दौरान भी गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिवराज बोले- क्या सोनिया-राहुल के इशारे पर दिया बयान? केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरगे जैसे वरिष्ठ नेता से मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। भारतीय संस्कृति और परंपरा में दिवंगत आत्मा का सम्मान किया जाता है। यहां तक कि दुश्मन के प्रति भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं होता। उन्होंने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में की गई टिप्पणी को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताया। शिवराज ने सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या खरगे ने यह भाषा उनके या राहुल गांधी के इशारे पर इस्तेमाल की है? क्या इस तरह की अमर्यादित भाषा को गांधी परिवार का समर्थन प्राप्त है? यदि ऐसा नहीं है, तो क्या वे खरगे से इस्तीफा लेंगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना चाहिए। शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद को गांधी परिवार अपनी बपौती समझता था, जबकि नरेंद्र मोदी करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। इस तरह की टिप्पणी करके जनता का समर्थन नहीं जीता जा सकता। रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं, गुंडों का गिरोह बन गई भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खरगे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पहले राहुल गांधी और पार्टी के दूसरे नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते थे, अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उसी तरह बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरगे वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने संसदीय परंपराओं को देखा है। ऐसे में उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। शर्मा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस नेताओं की ऐसी बयानबाजी का जवाब देगी। विश्वास सारंग बोले- खरगे ने हद कर दी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के बारे में टिप्पणी के बाद अब उनके स्वर्गीय पिता को लेकर इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के लिए इतना नीचे उतरना भारतीय संस्कार नहीं हैं। सारंग ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी शब्दावली का कोई स्थान नहीं है। खरगे ने जो कहा है, वह अक्षम्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ रही है। पटना में भाषण के दौरान हुआ विवाद रविवार को पटना के बापू सभागार में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे भाषण दे रहे थे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों पर निशाना साध रहे थे। तभी सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी नहीं जाने वाले हैं। इस पर खरगे ने जवाब दिया, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा हुआ और वहां मौजूद लोगों ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी। बाद में उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी पूरी बात नहीं सुनी गई थी। उसका दावा था कि वह कह रहा था कि विद्रोह के बिना मोदी नहीं जाएंगे। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने खरगे की टिप्पणी पर सवाल उठाए और कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:08 pm

1 नवंबर से बदल जाएगी रामलला के दर्शन की टाइमिंग:सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, रात 10 बजे तक ही होंगे दर्शन

रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। ऋतु परिवर्तन के साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन, आरती, भोग और विश्राम की समय-सारणी बदलने जा रही है। नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। अभी सुबह 3:45 बजे से दर्शन की प्रक्रिया शुरू होती है और रात 10:30 बजे पट बंद होते हैं। नई समय-सारणी के मुताबिक, सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती के बाद 7 बजे से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 8 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे राजभोग की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे। इस दौरान मंदिर में दर्शन की व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विश्राम के बाद पुजारी प्रवेश और अल्पभोग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर 1:35 बजे से दर्शन फिर शुरू होंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती, रात 9:30 बजे शयन आरती शाम 4 से 4:10 बजे तक बालभोग के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती संपन्न होगी। रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। समय-सारणी में बदलाव के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए नए समय का ध्यान रखना होगा। खासकर सुबह जल्दी पहुंचने और रात में दर्शन की योजना बनाने वाले भक्तों को अपनी यात्रा नई व्यवस्था के अनुसार तय करनी होगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:07 pm

दीवाली से पहले पीवीवीएनएल एमडी ने बिजलीघरों का किया रुख:ट्रांसफार्मर का लोड, ऑयल लेवल और अर्थिंग जांची, अनुरक्षण में मानक की अनदेखी पर चेताया

त्योहारी सीजन को लेकर विद्युत विभाग के अफसरों ने भी कमर कस ली है। कमान खुद एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने संभाली है। उन्होंने एक साथ दो सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए अफसरों को चौका दिया। आनन फानन में अफसर सब स्टेशन पर पहुंचे और व्यवस्था तैयार की। एमडी ने ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों की स्थिति जांची। साथ ही अनुरक्षण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करने, सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने और उपभोक्ता शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने बिजलीघरों पर पहुंचकर पावर ट्रांसफार्मर का लोड, ऑयल लेवल, अर्थिंग तथा डब्ल्यूटीआई (वाइंडिंग टेंपरेचर इंडिकेटर) और ओटीआई (ऑयल टेंपरेचर इंडिकेटर) की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों का अनुरक्षण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए, ताकि उपकरणों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके और त्योहारों के दौरान आपूर्ति बाधित न हो। सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव पर जोरनिरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने फायर एक्सटिंग्विशर, बैट्री चार्जर समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र और यार्ड की साफ-सफाई तथा रखरखाव व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने बिजलीघर की लॉग शीट सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की। बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के निर्देशप्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और राजस्व वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए गंभीरता से काम किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बिना सुरक्षा उपकरणों के लाइन पर न करें कामविद्युत लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रबंध निदेशक ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइन पर कार्य करते समय सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी परिस्थिति में बिना सुरक्षा उपकरणों के लाइन पर काम न किया जाए। इससे पूर्व शनिवार को भी एमडी ने औचक निरीक्षण कर अभियंताओं को चौका दिया।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:06 pm

दशहरा मेले में अमित शाह के आगमन की झांकी:कोंडागांव के मैनपुर में हेलीकॉप्टर मॉडल देखने उमड़ी भीड़, सांसद और विधायक भी हुए शामिल

कोंडागांव के मैनपुर गांव के दशहरा मेले में इस बार हेलीकॉप्टर का मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने का प्रतीकात्मक दृश्य तैयार किया था। इसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। गांव के लोगों ने करीब एक महीने की मेहनत से हेलीकॉप्टर का मॉडल, आकर्षक झांकियां और रथ तैयार किए थे। मेले में कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल हुए। उत्सव का समापन रावण दहन के साथ हुआ। हेलीकॉप्टर और झांकियां देखने उमड़ी भीड़ मैनपुर के दशहरा मेले में हर साल ग्रामीण अपने हुनर और नए विचारों से कुछ अलग तैयार करते हैं। इस बार उन्होंने हेलीकॉप्टर का मॉडल बनाकर अमित शाह के आगमन का दृश्य दिखाया। इसके साथ ही कई आकर्षक झांकियां और रथ भी तैयार किए गए थे। इन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां की खास बात यह है कि ग्रामीण हर साल अपनी झांकियों में कुछ नया दिखाने की कोशिश करते हैं। वे आसपास की घटनाओं और चर्चित लोगों को भी अपने तरीके से झांकियों में जगह देते हैं। एक महीने तक की तैयारी, गांव वालों ने मिलकर बनाए मॉडल मेले के लिए झांकियां और रथ तैयार करने में ग्रामीणों को करीब एक महीने का समय लगा। गांव के लोगों ने मिलकर इसकी योजना बनाई, जरूरी सामान जुटाया और अपने हाथों से मॉडल तैयार किए। किसी ने मॉडल बनाने का काम संभाला तो किसी ने उसकी सजावट की। सभी ने मिलकर इस आयोजन को खास बनाया। ग्रामीणों की मेहनत और आपसी सहयोग से तैयार ये झांकियां उनकी रचनात्मकता और परंपरा के प्रति लगाव को दिखाती हैं। सांसद और विधायक भी पहुंचे मेला देखने मैनपुर के दशहरा मेले में कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से तैयार झांकियां, रथ और हेलीकॉप्टर का मॉडल देखा। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मेहनत और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। रावण दहन के साथ उत्सव का समापन दशहरा मेले में दिनभर लोगों की भीड़ रही। ग्रामीणों ने पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया। हेलीकॉप्टर के मॉडल, झांकियों और रथों को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहा। शाम को रावण दहन के साथ उत्सव का समापन हुआ।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:05 pm

विभूतिखंड थाने में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे:पार्षद समेत कई पदाधिकारी कर रहे प्रदर्शन, बोले- गरीब को जेल भेज रही पुलिस

लखनऊ के विभूतिखंड थाने में पुलिस की कार्रवाई से नाराज भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस एक गरीब व्यक्ति को जबरन जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस जबरन कार्रवाई कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई गई। पार्षद समेत कई पदाधिकारी करीब एक घंटे से थाने पर प्रदर्शन जारी है। देखिए 2 तस्वीरें… जेल भेजने की कार्रवाई पर सवाल उठाए भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक गरीब व्यक्ति के खिलाफ पुलिस की ओर से जबरन कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में वे विभूतिखंड थाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित व्यक्ति को जेल भेजने की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका विरोध पुलिस की कार्रवाई को लेकर है। थाने पर जुटे पार्षद और कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। वे पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विरोध कर रहे हैं। करीब एक घंटे से चल रहे प्रदर्शन के चलते थाने में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस का पक्ष और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:04 pm

दीनदयाल रसोई में ₹5 की थाली के ₹10 वसूले:मंदसौर में कर्मचारी जवाब नहीं दे पाए, इधर, रैन बसेरे के कमरों में लाइट नहीं, गंदगी मिली

मंदसौर में गरीबों को मिलने वाले ₹5 के खाने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महाराणा प्रताप चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल रसोई में लोगों से थाली के ₹5 की जगह ₹10 वसूले जा रहे थे। रविवार दोपहर जब डिप्टी कलेक्टर और नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ रोहित राणावत ने अपनी टीम के साथ रसोई केंद्र का निरीक्षण किया, तो इस वसूली का खुलासा हुआ। सीएमओ ने खुद खाना खाकर उसकी गुणवत्ता देखी और वहां मौजूद लोगों से पूछा, तो ज्यादातर लोगों ने ₹10 दिए जाने की बात बताई। ठेकेदार को नोटिस थमाने की तैयारी सीएमओ ने जब रसोई में काम कर रही महिला कर्मचारी और केंद्र संभाल रहे यौवन कुमार माली से ₹10 वसूलने पर जवाब मांगा, तो वे कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा रिकॉर्ड और अटेंडेंस रजिस्टर की जांच में भी कई कमियां पाई गईं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह ठेका मनोज व्यास के पास है और यहां रोज 100 से 150 गरीब खाना खाने आते हैं। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि वे ज्यादा पैसे लेने वाले कर्मचारी को तुरंत हटा रहे हैं। रैन बसेरे का भी लिया जायजा रसोई केंद्र के निरीक्षण से पहले सीएमओ रोहित राणावत ने महाराणा प्रताप चौराहा स्थित रैन बसेरे का भी जायजा लिया। वहां महिलाओं के कमरे में रोशनी की सही व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही खिड़कियों पर मच्छर जाली न होने पर जिम्मेदारों को तुरंत जाली लगाने के निर्देश दिए, ताकि बीमारियां न फैलें। शौचालय में मिली गंदगी रैन बसेरे के शौचालय में भी साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। सीएमओ ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि रैन बसेरे और दीनदयाल रसोई, दोनों जगह मिली अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:03 pm

यूपी में FSDA ने दो ऑनलाइन खाद्य स्टोरों के लाइसेंस किए निलंबित, गंदगी और फफूंद मिलने पर हुई कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत 92 ऑनलाइन खाद्य स्टोरों का निरीक्षण किया। गंभीर अनियमितताओं के कारण दो स्टोरों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

जागरण 25 Oct 2026 9:03 pm

Kanpur Fake Cement Racket: 7 साल में त्रिदेव फर्म का 5 करोड़ से अधिक का टर्न ओवर, 17 से अधिक फर्मों को सीमेंट सप्लाई

कानपुर में नकली सीमेंट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें मुख्य आरोपी अभी फरार है। अदाणी ग्रुप की विजिलेंस टीम तीन महीने से इस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें त्रिदेव इंटरप्राइजेज का नाम सामने आया है।

जागरण 25 Oct 2026 9:00 pm

पीएम मोदी पर खरगे के बयान से गरमाई बिहार की सियासत, CM सम्राट चौधरी और गिरिराज का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान से बिहार में सियासत गरमा गई है।

जागरण 25 Oct 2026 9:00 pm

टोंक से डिग्गी के लिए 48वीं श्रीकल्याणजी पदयात्रा रवाना:शरद पूर्णिमा पर ध्वज और धवल पोशाक चढ़ाएंगे श्रद्धालु

श्री कल्याण पदयात्रा संघ की ओर से टोंक से डिग्गी धाम के लिए 48वीं पदयात्रा रविवार सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज लेकर कल्याणधणी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पदयात्री शरद पूर्णिमा के अवसर पर डिग्गी पहुंचकर श्रीकल्याणजी महाराज को ध्वज और धवल पोशाक अर्पित करेंगे तथा दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। पदयात्रा संघ के रोहिताश्व कुमावत और भजनलाल सैनी ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर गोपालजी मंदिर के महंत सुरेश दुबे, कंकाली माता मंदिर के महंत दुर्गा पुरी, पुजारी, सद्गुरु आश्रम के पंडित राजकुमार शर्मा, डॉ. पं. पवन सागर, पंडित घनश्याम दाधीच कालाबाबा, पंडित बालकिशन शर्मा लावा, पं. भुवनेश शर्मा सूथड़ा, पं. शंकर पाराशर, पं. गंगासहाय शर्मा मोडियाला, पं. राम गोतम मेहंदवास, पं. अजय पंद्रहेड़ा, पं. दिनेश शर्मा और पंडित रुद्राक्ष पाराशर सहित आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद डिग्गी कल्याणधणी की मनोहारी झांकी के साथ पदयात्रा रवाना हुई। ध्वज लेकर नाचते-गाते हुए चले श्रद्धालुपदयात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर आगे बढ़े। कच्छी घोड़ी नृत्य और अलगोजा वादन की प्रस्तुतियों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर नाचते-गाते हुए कल्याणधणी के जयकारे लगाते रहे। शहर के सनातन प्रेमियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया और कल्याणधणी की मनोरम झांकी की आरती उतारी। पदयात्रा भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए बहीर और गहलोद पहुंची। पदयात्री रात्रि विश्राम के लिए लावा करेंगे। सोमवार सुबह पदयात्रा डिग्गी धाम पहुंचेगी। वहां शोभायात्रा के साथ कल्याण महाराज के मंदिर पहुंचकर शरद पूर्णिमा के अवसर पर ध्वज और धवल पोशाक अर्पित की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर गंगापुरवालों की धर्मशाला में आयोजित प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होंगे। महिला श्रद्धालुओं में शशि प्रभा कटियार, बीना साहू, मीना सागर, ममता शर्मा, सीता सैनी, मनोहर देवी विजय, लाली देवी सैनी, राधा नामा और सरोज विजय सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं में शरद पूर्णिमा पर डिग्गी पहुंचकर कल्याणधणी के दर्शन करने और ध्वज व धवल पोशाक अर्पित करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिलपदयात्रा में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, कन्हैयालाल चौधरी, मुरारी सिंघल, बाबूलाल शास्त्री, बाबूलाल शर्मा, बालकिशन अग्रवाल, मणिकांत गर्ग, राष्ट्रीय कवि प्रदीप पवार, बालकिशन मूमिया, नवरतन विजय, हरवंश शर्मा, बजरंग लाल यादव, वृद्धि चंद गुर्जर, मोहन टिक्कीवाल, गोविंद शरण गुप्ता, सूरज साहू, बादल साहू, डॉ. प्रदीप गहलोत, मोहन उस्ताद, गोविंद सोनी, सत्यनारायण नामा, गोपाल साहू, दुर्गेश गुप्ता, प्रशांत बुंदेल आदि मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 9:00 pm

दतिया में शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में खीर का वितरण:पंडित बोले- विजयादशमी से पूर्णिमा तक चंद्रमा की किरणों में औषधीय गुण आ जाते

शरद पूर्णिमा पर रविवार को दतिया शहर के तमाम मंदिरों में दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। धवल चांदनी के नीचे खीर रखकर भगवान को भोग लगाया गया, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा गया। नगर के करीब दो दर्जन से अधिक मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और ताजा फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां देर रात तक खीर प्रसाद का वितरण चलता रहा। इस मौके पर काली माता मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वास्थ्य के लिए वरदान है खीर का सेवन ज्योतिषाचार्य पंडित रविन्द्र तिवारी ने बताया कि विजयादशमी से लेकर शरद पूर्णिमा तक चंद्रमा की किरणों में एक खास तरह की ऊर्जा और औषधीय गुण आ जाते हैं। इस दौरान चंद्रमा की चांदनी में बैठने या उस प्रकाश में रखी गई खीर का सेवन करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में का सुधार होता है। चांदनी स्नान कर भक्तों ने लिया प्रसाद मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। लोग खुले आसमान के नीचे चांदनी स्नान करते हुए खीर का प्रसाद ग्रहण करते दिखे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:58 pm

झुंझुनूं में ‘एक दीपक उपभोक्ता अधिकारों के नाम’ कल:शहीद स्मारक से होगी शुरुआत, मनोज मील बोले- हर खरीद पर पक्का बिल लेना जरूरी

झुंझुनूं में दीपावली के पर्व पर घर-आंगन में रोशनी फैलाने के साथ ही उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने जिलेवासियों से 26 अक्टूबर की शाम को ‘एक दीपक उपभोक्ता अधिकारों के नाम’ जलाने की अपील की है। इस अभियान का की शुरुआत झुंझुनूं स्थित शहीद स्मारक से की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को खरीदारी के दौरान सतर्क रहने, अपने अधिकारों को समझने और हर खरीद पर पक्का बिल लेने के प्रति प्रेरित करना है। दीपक जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीकआयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि दीपावली का दीपक केवल प्रकाश ही नहीं, बल्कि सजगता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उपभोक्ता अधिकारों के नाम पर जलाया गया यह दीपक आम जनता को यह अहसास कराएगा कि त्योहारों की खरीदारी के बीच अपने उपभोक्ता हितों की रक्षा करना कितना आवश्यक है। बिना बिल खरीदारी पड़ सकती है भारीमनोज कुमार मील ने पक्के बिल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी उत्पाद या सामान को खरीदते समय पक्का बिल लेना बेहद जरूरी है। बिल ही खरीद का एकमात्र वैध प्रमाण होता है, जो सामान में कोई खराबी, गुणवत्ता में कमी या अन्य विवाद की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत और उसके निस्तारण का आधार बनता है। बिना बिल के अपने अधिकारों का दावा करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिल मांगना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक की पहचान है। शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचेगा संदेशउपभोक्ता जागरूकता के इस संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आयोग द्वारा जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं को पत्र भेजे जा रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों से आग्रह किया गया है कि वे दीपावली की छुट्टियों से पहले स्टूडेंट्स को उपभोक्ता अधिकारों, पक्के बिल की अनिवार्यता और सतर्क खरीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दें। आयोग अध्यक्ष ने सभी से अपील की है कि उपभोक्ता जागरूकता को किसी एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:56 pm

पत्नी को बचाने कुएं में कूदा पति, दोनों की मौत:बालाघाट में पानी भरने गई महिला का पैर फिसला, करंट लगने की आशंका

बालाघाट में पत्नी को कुएं में गिरते देख पति उसे बचाने के लिए खुद भी कूद गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रविवार को बैहर क्षेत्र के सीताडोंगरी गांव में कुएं से पति-पत्नी के शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला पानी लेने गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने कुएं में लगी मोटर से करंट लगने की आशंका जताई है। पत्नी को गिरता देख पति भी कुएं में कूदा ग्रामीणों के मुताबिक, कांति बाई उईके (48) पानी लेने कुएं पर गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए पति अंजोर सिंह उईके (52) भी कुएं में कूद गए। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दंपती के पांच बच्चे कांति बाई और अंजोर सिंह के पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:56 pm

ज्ञानपुर में 63 लाख की सड़क का भूमि पूजन:मौर्य बस्ती से पाल बस्ती तक 1200 मीटर लंबी सड़क बनेगी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

भदोही में ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के मऊ रामशाला गांव में विधायक विपुल दुबे ने 63 लाख रुपये की सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क मौर्य बस्ती से पाल बस्ती तक 1200 मीटर लंबी होगी। मंडी परिषद की ओर से बन रही इस सड़क से ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी होगी। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानियां कम होंगी और उन्हें राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सड़क जैसी बुनियादी सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी दिखी। विधायक दुबे ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम बताया। शिलान्यास के दौरान राधेश्याम तिवारी, कृष्णा सिंह, राजन शुक्ला, रजनीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, भोले पाल, मंसाराम पाल, लोकनाथ पांडे, आनंद शुक्ला, जिलेदार शुक्ला और ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:55 pm

अंकिता की आत्मा को झकझोर कर अपनी राजनीति को जिंदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेसः सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए अंकिता की आत्मा को झकझोर रही है, जबकि न्याय हो चुका है और आरोपी जेल में हैं।

जागरण 25 Oct 2026 8:55 pm

चारों धाम मंदिर से मां लक्ष्मी का छत्र-नथ चोरी:लखनऊ में मूर्ति का मुकुट भी गायब, CCTV में चोरी करते दिखीं महिला

सआदतगंज के चौपटिया स्थित चारों धाम मंदिर में शनिवार सुबह मूर्तियों के गहने चोरी हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी करते नजर आ रही है। मंदिर से श्रीनाथ जी की मूर्ति का मुकुट भी गायब है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच चोरी मंदिर के पुजारी सियाराम अवस्थी ने बताया कि मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी हुई है। इसके अलावा श्रीनाथ जी की मूर्ति का मुकुट भी चोरी हुआ है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला ने शनिवार सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। महिला की पहचान का प्रयास जारी इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:54 pm

चंदौली में गौवंश तस्करी करते दो गिरफ्तार:रिंग रोड पर जांच के दौरान वाहन से 4 गौवंश बरामद, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे

चंदौली के अलीनगर पुलिस ने रिंग रोड पर जांच के दौरान एक मालवाहक वाहन से चार गौवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया। ये गौवंश को काटने के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस टीम पचफेड़वा रिंग रोड पर ड्यूटी पर थी। वाराणसी से आ रहे टाटा मैजिक वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन और दोनों आरोपियों को पकड़ा। वाहन में बेरहमी से लादे गए चार गौवंश मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौवंशों को वाराणसी से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान बिहार के भभुआ जिले के दीपक गुप्ता और सोनहन थानाक्षेत्र के पप्पू कुमार यादव के तौर पर हुई है। पुलिस टीम में अलीनगर थानाध्यक्ष गगन राज सिंह, राकेश कुमार सिंह, योगेन्द्रनाथ यादव और संतोष कुमार शामिल थे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:54 pm

डबवाली में सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ:किसानों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगे प्रमाणित बीज, चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन

सिरसा जिले के डबवाली में नई अनाज मंडी, ओढ़ा में रविवार को सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरू हुआ। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस केंद्र के खुलने से इलाके के किसानों को अच्छी क्वालिटी के प्रमाणित बीज अब अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगे। उन्हें बीज खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 'किसानों की मांग को पूरा करेगा' चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। यह केंद्र किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इस मौके पर डॉ. भीम सेन शर्मा, पवन ओढ़ां, हरजिंदर सिंह, सतेंद्र गर्ग, हनुमान चोरमार, जगदीश चोरमार, सुनील वर्मा (मैनेजर), असिस्टेंट मार्केटिंग ऑफिसर संजू डूडी, विकास शर्मा, हरमन सिंह, सेल्समैन आत्मा राम और क्लर्क महेश समेत कई किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:53 pm

फर्जी हस्ताक्षर से फार्म-7 भरने पर FIR:26 मतदाताओं के नाम कटवाए थे, 8 महीने बाद मुकदमा, अखिलेश ने की थी प्रेस कांफ्रेस

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में मतदाता सूची से 26 लोगों के नाम कटवाने के लिए कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर से फार्म-7 भरने के मामले में आठ महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। रविवार रात 7 बजे एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुराने मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। निरक्षर व्यक्ति के नाम से किए गए हस्ताक्षर मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के बूथ संख्या 96 का है। आरोप है कि मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए जमा किए गए फार्म-7 पर नंदलाल के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे। नंदलाल का कहना है कि वह निरक्षर हैं और केवल अंगूठा लगाते हैं। उन्हें हस्ताक्षर करना नहीं आता। नंदलाल ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले जानकारी मिली थी कि उनके और अन्य लोगों के नाम कटवाने के लिए फार्म जमा किए गए हैं। उनका आरोप है कि उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर करके फार्म बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को दिए गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में अनजाने में फंसाया गया है। लेखपाल की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा लेखपाल मनीष कुमार मिश्र ने 24 अक्टूबर को गोसाईंगंज थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम संदीप यादव के मुताबिक, मामला पुराना है और निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले की जांच करेगी। फरवरी में पूर्व विधायक ने उठाया था मामला समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने फरवरी 2026 में इस मामले को सार्वजनिक किया था। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए थे। दी गई जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव ने नंदलाल को एक लाख रुपए की मदद दी थी और गांव में मंदिर बनवाने का भरोसा दिलाया था। सपा ने असली साजिशकर्ता का पता लगाने की मांग की सपा के जयसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव ने मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 26 लोगों के नाम कटवाने के लिए BLO को फार्म दिए गए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने छानबीन की तो नंदलाल के नाम से कथित फर्जी हस्ताक्षर वाला फार्म सामने आया। अमित यादव के मुताबिक, मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व विधायक अरुण वर्मा तक पहुंचाई गई। इसके बाद नंदलाल खुद सामने आए और मीडिया के सामने बताया कि वह केवल अंगूठा लगाते हैं, हस्ताक्षर नहीं करते। अमित यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से ऐसे मामलों में कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग की कि जांच केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे। यह पता लगाया जाए कि फर्जी फार्म किसने तैयार किए और उन्हें जमा कराने के पीछे कौन था।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:52 pm

Kanpur Murder Case: बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़का लिव इन में रहने वाला प्रेमी, गला घोटकर की महिला को मार डाला

कानपुर के चकेरी में लिव-इन में रह रही महिला की उसके पूर्व प्रेमी पप्पू पासवान ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी और झूठे मुकदमों से परेशान था; महिला पहले भी तीन अन्य पुरुषों के साथ लिव-इन में रह चुकी थी और उन पर मुकदमे दर्ज करा चुकी थी।

जागरण 25 Oct 2026 8:52 pm

लखनऊ में शरद पूर्णिमा पर मां गोमती की आरती:मनकामेश्वर उपवन घाट पर शंख-घंटों की गूंज, 11 वेदियों से हुई विशेष पूजा

लखनऊ के मनकामेश्वर उपवन घाट पर शरद पूर्णिमा के मौके पर मां गोमती की आरती हुई। शंख और घंटों की गूंज के बीच 11 वेदियों से आरती की गई। इस दौरान पूरा घाट भक्तिमय हो गया। डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि महाराज की अगुवाई में यह आयोजन हुआ। नमोस्तुते मां गोमती के तत्वावधान में हर माह होने वाली आरती के क्रम में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर विशेष आरती की गई। बाढ़ के बाद घाट की सफाई, फिर सजी रंगोली आरती से पहले मंदिर की प्रमुख सेवादार उपमा पांडेय के साथ अन्य सेवादारों ने दोपहर में उपवन घाट की वृहद सफाई की। बाढ़ के बाद घाट पर गंदगी जमा हो गई थी। इसे हटाने के बाद घाट को दीपों और रंगोली से सजाया गया। शाम को आरती से पहले साध्वी गौरजा गिरि ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। इसके बाद शंख और घंटों के बीच मां गोमती की आरती हुई। दीपों की रोशनी से घाट का दृश्य मनमोहक नजर आया। श्रद्धालु भी आरती में शामिल हुए। स्वच्छ गोमती के लिए सबका सहयोग जरूरी महंत देव्यागिरि महाराज ने कहा कि गोमती को स्वच्छ रखना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने लोगों से गोमती में गंदगी नहीं डालने और नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:52 pm

उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर विदेशी का शव मिला:करोवन मोड़ क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, गुजरात में करता था नौकरी

उन्नाव में कानपुर-उन्नाव रेलवे ट्रैक पर करोवन मोड़ क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले सिम कार्ड से उसकी पहचान नेपाल निवासी विष्णु (33) के रूप में हुई। रविवार शाम करीब छह बजे उसके भाई राजेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों ने शव की शिनाख्त की। विष्णु, रामकुमार तेली का बेटा था और नेपाल के बांके जिले का रहने वाला था। वह गुजरात में मजदूरी करता था। शिनाख्त के दौरान नेपाल के स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री विजय भी मौजूद थे। उन्नाव स्टेशन मास्टर के मेमो पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मृतक के भाई के प्रार्थनापत्र के आधार पर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू ने यह कार्रवाई पूरी कराई।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:51 pm

इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ:लखनऊ में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई पहल कीं

लखनऊ में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, बाल कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से कई पहल की गईं। महानगर स्थित गोल्डन एप्पल होटल में क्लब की आधिकारिक चेयरमैन विजिट आयोजित हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी की मौजूदगी में क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सहायता और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर जोर क्लब की ओर से मनवी की शिक्षा के लिए फीस पहले ही जमा कराई जा चुकी है। रनिंग स्कूल के लिए टॉय रूम तैयार कराने की पहल भी की गई। फिट गर्ल्स परियोजना के तहत योग मैट और किट उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली एक मां को केएमसी चेयर उपलब्ध कराने की पहल की गई। जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए रजिस्टर उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। रेखा मित्तल ने इसके लिए सहयोग देने की बात कही। जरूरतमंद परिवारों को भी मिलेगी मदद जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए क्लब सदस्यों ने आगे बढ़कर सहयोग किया। संगीता मरवाह के सौजन्य से कपड़े के थैलों का वितरण कराने की व्यवस्था की गई। वहीं, क्लब की ओर से एक घरेलू सहायिका की बेटी के विवाह के लिए जरूरी सामान जुटाया जा रहा है। इसमें क्लब के सदस्य मिलकर सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हिंसा समाप्त करने का संदेश भी दिया गया। सदस्यों ने जागरूकता नारों के जरिए लोगों को इस विषय के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया। दूध विक्रेता के लिए सोलर लाइट की पहल बख्शी का तालाब क्षेत्र के पहाड़पुर में 20 भैंसों की देखभाल करने वाले दूध विक्रेता पुत्तन की मदद के लिए सोलर लाइट और पैनल उपलब्ध कराने की पहल की गई। इसका उद्देश्य उनके रोजमर्रा के काम में सहायता करना है। क्लब की ओर से जरूरतमंदों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अलग-अलग स्तर पर सहयोग की योजनाएं तैयार की गईं। इको-फ्रेंडली ज्वेलरी से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आईएसओ पल्लवी के संयोजन में इको-फ्रेंडली ज्वेलरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके जरिए पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एनजीओ नवजीवन के बच्चों की ओर से तैयार दीपावली की वस्तुओं का स्टॉल भी लगाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। इस दौरान क्लब की पहचान को मजबूत करने के लिए इनरव्हील बोर्ड लगाने की योजना भी प्रस्तुत की गई।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:50 pm

बांसवाड़ा में कस्टम चौराहे पर बनी RSS की 'शतक चतुर्वेणी':पथ संचलन निकला, कुशलबाग मैदान में हुआ शस्त्र पूजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बांसवाड़ा विभाग की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य पथ संचलन एवं गुणवत्ता घोष प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और शौर्य के इस अद्भुत संगम ने पूरे बांसवाड़ा शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। घोष की धुनों पर स्वयंसेवकों ने कदमताल किया। चार स्थानों से शुरू हुआ संचलन, कस्टम चौराहे पर हुआ 'महासंगम' शहर में पथ संचलन का शुभारंभ चार प्रमुख स्थानों से पूरी तरह समयबद्ध और अनुशासित तरीके से हुआ। भारत माता मंदिर मैदान से शाम 5:14 बजे, अनिकेत वाटिका एवं नगर स्कूल से शाम 5:18 बजे और खांदु कॉलोनी से शाम 5:22 बजे संचलन की शुरुआत हुई। चारों दिशाओं से पूर्ण अनुशासन में कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक शाम 5:51 बजे ऐतिहासिक कस्टम चौराहे पर पहुंचे। यहां चारों संचलन धाराओं का एक साथ महासंगम हुआ, जिससे एक अद्भुत शतक चतुर्वेणी का दृश्य बना। इस निहारने के लिए कस्टम चौराहे पर शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुशलबाग मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन कस्टम चौराहे पर महासंगम के बाद पथ संचलन का समापन शहर के ऐतिहासिक कुशलबाग मैदान में हुआ। मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया गया। इस दौरान मंच पर प्रचारक विकासराज, नगर संघचालक जयंतीलाल भट्ट सहित कई समाजों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर नगर संघचालक जयंतीलाल भट्ट ने भव्य और सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, नगर परिषद तथा समस्त शहरवासियों का आभार जताया।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:50 pm

उत्तराखंड-यूपी का अटूट ऊर्जा संबंध: 26 साल बाद भी कायम बिजली का रिश्ता, इस तरह एक दूसरे की मदद कर रहे दोनों राज्य

उत्तराखंड के अलग होने के 26 साल बाद भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बिजली और जल संसाधनों का मजबूत रिश्ता कायम है। टिहरी, कोटेश्वर और खुर्जा जैसी परियोजनाएं दोनों राज्यों को ऊर्जा और पानी उपलब्ध कराकर एक-दूसरे से जोड़े हुए हैं।

जागरण 25 Oct 2026 8:50 pm

माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने 2-शावकों को जन्म दिया:केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी, अब बाघों का कुनबा बढ़कर 11 हुआ

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बलारपुर इलाके में एक बाघिन ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। रविवार शाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अब माधव नेशनल पार्क में बाघों का कुनबा बढ़कर 11 हो गया है। सिंधिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि माधव टाइगर रिजर्व में नन्हे शावकों का आना वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी और सुखद कामयाबी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लगातार प्रयास रंग ला रहे हैं। सिंधिया ने इस सफलता के लिए वन विभाग की टीम और संरक्षण कार्यों में जुटे कर्मचारियों को बधाई दी। पार्क में अब तक 6 शावकों का जन्म जानकारी के मुताबिक, माधव टाइगर रिजर्व में शुरुआत में अलग-अलग समय पर 5 बड़े बाघ-बाघिन लाए गए थे। इसके बाद यहां बाघों का परिवार बढ़ना शुरू हुआ। पहले 4 शावकों के जन्म के बाद अब 2 और नए शावकों के आने से रिजर्व में जन्मे कुल बच्चों की संख्या 6 हो गई है। इस तरह पार्क में अब 5 बड़े बाघ और 6 नन्हे शावक मिलाकर कुल 11 बाघ हो गए हैं। हालांकि, दो साल से लापता एक बाघिन की तलाश में वन विभाग की टीम अब भी जुटी हुई है। बाघों को रास आ रहा शिवपुरी का जंगल माधव नेशनल पार्क में लगातार नए शावकों का जन्म होना इस बात का सबूत है कि शिवपुरी का प्राकृतिक माहौल बाघों के रहने और कुनबा बढ़ाने के लिए पूरी तरह मुफीद है। बाघों की बढ़ती संख्या से इलाके में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। चूंकि यह टाइगर रिजर्व शिवपुरी शहर की सीमा से सटा हुआ है और कई बार बांकड़े रोड के आसपास बाघों की चहलकदमी देखी गई है, इसलिए पार्क प्रबंधन ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने, जंगल के अंदर न जाने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:49 pm

दिल्ली CM पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से मिलने पहुंची:निर्माण के लिए ₹5 लाख की मदद और सख्त कार्रवाई का ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पशु कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान सीएम ने पशुओं के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रशासन को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पशु आश्रय स्थल के लिए जिलाधिकारी को निर्देश मुख्यमंत्री ने राजधानी में एक बेहतर और सुरक्षित पशु आश्रय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने संबंधित जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आश्रय स्थल के निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं में कार्यकर्ता जागृति मिश्रा को पूरी सहायता प्रदान करें, ताकि बेसहारा व घायल पशुओं को समय पर आश्रय मिल सके। मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता पशु सेवा के कार्यों को गति देने और वित्तीय दिक्कतों को दूर करने के लिए सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल प्रभाव से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस राशि का उपयोग पशुओं के इलाज, चारे और आश्रय स्थल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, अधिकारों के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई पशु कल्याण कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों और उत्पीड़न के मामलों पर सीएम ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पशु सेवा में बाधा डालने वालों, कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न या अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर दिए गए इन निर्देशों के बाद पशु कल्याण से जुड़े कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में बेसहारा पशुओं के लिए राहत के इंतजाम और अधिक मजबूत होंगे।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:49 pm

पति की हत्यारोपी 25 हजार की इनामी पत्नी गिरफ्तार:एक साल से फरार थी, प्रेमी संग मिलकर किया था मर्डर

बागपत में कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए की इनामी महिला साईन को गिरफ्तार किया। वह अपने पति रियासत की हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार थी। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रेमी और उसके दोस्त पर भी हत्या का आरोप यह घटना 23 नवंबर 2025 की है। रियासत के भाई शमशेर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि साईन के सारिम उर्फ कटा से प्रेम संबंध थे। रियासत इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर साईन ने कथित तौर पर अपने प्रेमी सारिम और उसके दोस्त कलीम उर्फ कल्लू के साथ मिलकर रियासत पर चाकू से हमला किया था। इलाज के दौरान रियासत की मौत हो गई थी। एक साल से फरार थी आरोपी महिला शमशेर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से साईन फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि फरार इनामी महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:48 pm

कमीशन के बदले ठगों को देते थे बैंक खाते:करनाल पुलिस ने यूपी से 2 आरोपी पकड़े, तीसरे की तलाश जारी

करनाल में साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों कमीशन के बदले काम करते थे। इनको ठगो की तरफ से बैंक खाते उपलब्ध करवाए जाते थे। ठगी की रकम खातों में आने के बाद वे उसे निकालकर या ऑनलाइन दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का करनाल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में तीसरा आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एपीके एप के जरिए खाते से निकाले थे 2.55 लाख रुपए साइबर थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को एक शिकायतकर्ता के साथ एपीके एप के जरिए साइबर ठगी हुई थी। उसके बैंक खाते से 2 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लेन-देन की कड़ियां जोड़ीं और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कमीशन के बदले ठगों को देते थे बैंक खाते जांच अधिकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव निवासी जिशान ने अपना बैंक खाता कमीशन के आधार पर ठगों को दिया हुआ था। इस खाते में साइबर ठगी की रकम आती थी। दूसरा आरोपी संभल निवासी शाहरुख है। उसकी साजिश नाम के युवक से बातचीत होती थी। आरोप है कि साजिश इनके संपर्क में रहता था और ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। साजिश के कहने पर ट्रांसफर करते थे रकम पुलिस के मुताबिक, खातों में ठगी का पैसा आने के बाद आरोपी उसे निकालते या साजिश के कहने पर ऑनलाइन दूसरे खातों में भेज देते थे। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड चीन, पाकिस्तान और कंबोडिया में बैठकर काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक के संपर्क पाकिस्तान तक जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को लेकर जांच जारी है। तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब मामले में फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:47 pm

नमो घाट पर तेजस के नाम विशेष पोस्टल कवर:वायुसेना प्रमुख से पीएम ने कहा- मेरी काशी में आपका स्वागत है, गंगा आरती में शामिल हुए

वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने नमो घाट पर स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को समर्पित विशेष पोस्टल कवर जारी किया। इसके बाद शाम को वह पत्नी सरिता सिंह और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दशाश्वमेध घाट पहुंचे और मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुए। नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख ने तेजस के विशेष पोस्टल कवर का अनावरण किया। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर उन्होंने गंगा आरती के दर्शन किए। गंगा सेवा निधि की ओर से वायुसेना प्रमुख और उनके साथ आए अतिथियों का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा था तो उन्होंने कहा काशी में आपका स्वागत है। क्योंकि काशी मेरी है। नमो घाट पर जारी किया तेजस का पोस्टल कवरवायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह रविवार सुबह करीब 11:15 बजे पत्नी सरिता सिंह के साथ नमो घाट पहुंचे। सुबह 11:20 बजे बड़े नमस्ते की आकृति के नीचे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को समर्पित विशेष पोस्टल कवर जारी किया। सरिता सिंह एयर फोर्स फैमिलीज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। विशेष पोस्टल कवर पर स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की आकृति बनाई गई है। इसके जरिए भारतीय वायुसेना की ताकत और स्वदेशी विमानन क्षमता को दर्शाया गया है। पोस्टल कवर पर भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ का भी उल्लेख है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हुए शामिलनमो घाट पर कार्यक्रम के बाद वायुसेना प्रमुख अपनी पत्नी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित मां गंगा की दैनिक आरती में उन्होंने भाग लिया। इस दौरान एयर मार्शल एस. शिवा कुमार, एयर मार्शल के. ए. ए. संजीब, एयर मार्शल पी. वी. शिवानंद और एयर मार्शल संदीप तनेजा समेत वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आरती से पहले मां गंगा का संकल्प पूजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती हुई। दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और घंट-घड़ियाल की गूंज के बीच वायुसेना प्रमुख और उनके साथ आए अधिकारियों ने आरती के दर्शन किए। गंगा सेवा निधि की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव सुरजीत कुमार सिंह और सचिव हनुमान यादव ने उनका अभिनंदन किया। विजिटर बुक में लिखा- अद्भुत अनुभवदशाश्वमेध घाट पर कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपना अनुभव भी दर्ज किया। उन्होंने लिखा, ‘अद्भुत अनुभव। आप सभी को साधुवाद। मां गंगा के तट पर आकर इस अद्भुत पल के साक्षी बने।’ एयर शो के अंतिम दिन तेजस के विशेष पोस्टल कवर के विमोचन और गंगा आरती में वायुसेना प्रमुख की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। एयरफोर्स से पीएम ने कहा - काशी मेरी है, आप का स्वागत हैमीडिया से बातचीत में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने कहा- जब मैं प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा था, तो उन्होंने कहा काशी में आपका स्वागत है। क्योंकि काशी मेरी है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:47 pm

मथुरा में खाद्य विभाग की छापेमारी:50 किलो पेड़ा नष्ट कराया, 6 सैंपल जांच के लिए भेजे

मथुरा के वृंदावन में आगामी पर्वों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने श्री बांके बिहारी मंदिर के आसपास मिठाई की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने पेड़े के पांच और बेसन के लड्डू का एक नमूना लिया। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे करीब 50 किलो पेड़े को जनहित में नष्ट करा दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कार्रवाई श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की। अधिकारियों के मुताबिक, सभी छह नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्वच्छ हालत में रखा मिला पेड़ा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेड़े और बेसन के लड्डुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए। निरीक्षण में अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पेड़ा मिलने पर टीम ने उसे मौके पर नष्ट करा दिया। विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अस्वच्छ या मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाले संभावित नुकसान से बचाना है। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, छह नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह और राम नरेश शामिल रहे। आगामी पर्वों के दौरान वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दे रहा है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:45 pm

शादी का झांसा देकर बुलाया होटल, फिर बनाए शारीरिक संबंध; युवती की शिकायत पर मामला दर्ज

अमृतसर में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पानीपत निवासी हर्ष अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जागरण 25 Oct 2026 8:45 pm

सरकारी स्कूलों के सुधार कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: सीएम भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है और सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को योग्यता के आधार पर 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और उन्हें कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

जागरण 25 Oct 2026 8:43 pm

गंगा में बैग में मिला युवती का शव,गले बंधी थी-रस्सी:गाजीपुर में मछुआरों ने बैग किनारे लाकर खोला, चेहरा गलने से पहचान मुश्किल

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में एक ट्रॉली बैग के अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चकतरफिया गांव के सामने मछुआरों ने नदी में बहता बैग देखा। उसे किनारे लाकर खोला गया तो उसमें युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मछली पकड़ते समय नदी में दिखा बैग जानकारी के मुताबिक, चकतरफिया गांव के सामने रविवार को मछुआरे गंगा नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें पानी में एक ट्रॉली बैग बहता दिखाई दिया। मछुआरे बैग को किनारे लेकर आए और उसे खोलकर देखा तो अंदर युवती का शव था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गले में रस्सी बंधी, चेहरा गल चुका था सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। युवती ने काले रंग की जींस, टॉप और ऊंची हील वाली सैंडल पहन रखी थी। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शव काफी गल चुका था। सिर के बाल और चेहरे की त्वचा गलने के कारण युवती की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने गंगा तट से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है। युवती की पहचान कराने के साथ ही उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले में सभी जरूरी तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:43 pm

पोर्नानान्ग फाटलम ने चौथी बार जीता हीरो महिला इंडियन ओपन का खिताब, वाणी कपूर उपविजेता रहीं

थाईलैंड की पोर्नानान्ग फाटलम ने चौथी बार हीरो महिला इंडियन ओपन का खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय गोल्फर वाणी कपूर दूसरे स्थान पर रहीं।

जागरण 25 Oct 2026 8:41 pm

फलोदी में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित:सबसे कम 3 वोट से मिली जीत, ढढू और शिवपुरा में निर्विरोध चुने गए सरपंच

फलोदी पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। नतीजों में कहीं जीत-हार का अंतर महज 3 से 4 वोट रहा, तो कहीं प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कलरा ग्राम पंचायत में साबुदेवी ने सिर्फ 3 वोट से जीत हासिल की, जबकि सांवरीज में ओमप्रकाश ने 1212 मतों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ढढू और शिवपुरा में सरपंच निर्विरोध चुने गए। कलरा में 3 वोट से जीतीं साबुदेवी कलरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। साबुदेवी को 751 वोट मिले, जबकि लीला को 748 वोट मिले। इस तरह साबुदेवी ने महज 3 वोट से जीत दर्ज की। जागरिया ग्राम पंचायत में अनवर खातू ने 321 वोट हासिल किए और तेज कंवर को 317 वोट मिले। अनवर खातू ने 4 वोट से जीत दर्ज की। वहीं कुण्डल ग्राम पंचायत में भंवरी को 598 और सुमित्रा को 594 वोट मिले। भंवरी ने 4 वोट के अंतर से जीत हासिल की। सांवरीज में ओमप्रकाश की सबसे बड़ी जीत सांवरीज ग्राम पंचायत में ओमप्रकाश ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 2103 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी बरजू को 891 वोट मिले। ओमप्रकाश ने 1212 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव परिणामों में जहां कुछ ग्राम पंचायतों में एक-दो वोटों के अंतर से जीत-हार तय हुई, वहीं सांवरीज में बड़े अंतर से मिली जीत चर्चा का विषय रही। आपकी पंचायत में कौन बना सरपंच जानने के लिए यहां क्लिक करें

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:40 pm

सिरसा की नहर में कूदे बुजुर्ग का शव मिला:कालुआना पुल के पास बहता दिखा, 2 दिन से तलाश जारी थी

सिरसा जिले के डबवाली खंड के अबूबशहर गांव के पास राजस्थान कैनाल में कूदे 60 साल के हरबंस लाल का शव रविवार को मिला। उनका शव कालुआना पुल के पास नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस और गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। हरबंस लाल सिरसा की अग्रसेन कॉलोनी के रहने वाले थे। वह शुक्रवार को नहर में कूदे थे। पुलिस और गोताखोर दो दिन से उनकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, हरबंस लाल का उधारी की रकम को लेकर किसी से विवाद हुआ था। इससे परेशान होकर वह अबूबशहर पहुंचे थे। बताया गया कि एक बार लोगों ने उन्हें नहर में कूदने से बचा लिया था, लेकिन कुछ देर बाद वह दोबारा नहर पर गए और छलांग लगा दी। मोबाइल में वीडियो बनाकर नहर में कूदा परिजनों के अनुसार, नहर में छलांग लगाने से पहले हरबंस लाल ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने नहर में कूदने की बात कही थी। घटना के बाद परिजनों ने चौटाला पुलिस चौकी में शिकायत दी थी और उसकी तलाश जारी थी। पुलिस की मौजूदगी में निकाला शव सदर थाना डबवाली के एसएचओ रमेश के अनुसार,मामला शहर थाना पुलिस सिरसा में दर्ज हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को कालुआना पुल के पास करीब 10 से 11 बजे के बीच शव मिलने के बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल लेकर गई है। वहीं पर परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:38 pm

रायपुर कोर्ट में पुलिस को धक्का देकर भागा गांजा तस्कर:NDPS कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे 4 पुलिसकर्मी, कस्टडी से भागने का केस दर्ज

रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में पेशी के लिए लाया गया गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। बिहार के बबलू कुमार राय को 23 अक्टूबर की शाम NDPS कोर्ट में पेश करने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी को जोरदार धक्का दिया और हाथ से हथकड़ी निकालकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। आरक्षक संजय गिरी की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में 24 अक्टूबर को FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। शाम 5:45 बजे कोर्ट परिसर में हुई घटना FIR के मुताबिक, आरक्षक संजय गिरी रायपुर के सुरक्षित केंद्र में पदस्थ हैं। 23 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी गांजा तस्करी के आरोपी बबलू कुमार राय को कोर्ट में पेश करने के लिए लगाई गई थी। SI यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को लेकर NDPS कोर्ट पहुंची थी। टीम में हेड कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। शाम करीब 5:45 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मी को जोरदार धक्का मारा, हथकड़ी हाथ से निकाल ली और भाग गया। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर में उसकी तलाश की। पेशी प्रभारी SI यादव और अन्य स्टाफ ने रेलवे स्टेशन समेत दूसरी जगहों पर भी खोजबीन की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। DRI ने गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा था FIR के अनुसार, बबलू कुमार राय बिहार के वैशाली जिले के राघवपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे गांजा तस्करी के मामले में DRI की टीम ने पकड़ा था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8(C), 20(b)(ii)(C), 25 और 29 के तहत केस दर्ज था। इसी मामले में उसे रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। आरक्षक संजय गिरी ने आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने की लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत 24 अक्टूबर को सुबह 11:50 बजे FIR दर्ज की गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संतोष झा को सौंपी गई है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:37 pm

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बोलीं- गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता:परबतसर में भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से की बात, विकास के लिए काम करने के लिए किया प्रेरित

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को परबतसर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बड़ू और पीलवा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने गांवों के विकास और ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। जनसभा के बाद उन्होंने ग्रामीणों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। ग्राम बड़ू में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी डिप्टी सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सशक्त ग्राम पंचायतें ही सशक्त राजस्थान की आधारशिला हैं। गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न बनाना जरूरी है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पंचायत समिति पीलवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बनाए रखना और प्रत्येक गांव तक विकास के अवसर पहुंचाना जरूरी है। दिया कुमारी ने ग्राम पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प को दोहराते हुए 'विकसित ग्राम पंचायत से विकसित राजस्थान' के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया। भाजपा पदाधिकारी और प्रत्याशी रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, चुनाव जिला प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला, चुनाव प्रभारी मानवेंद्र सिंह कुड़की, जिला महामंत्री देवीलाल, मंडल अध्यक्ष दयाल मेघवाल, ठाकुर महेश पाल सिंह और प्रभारी संपत सांखला सहित कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के प्रत्याशी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:37 pm

BJP में अब नहीं होगी पुराने नेताओं की अनदेखी, निभाएंगे सक्रिय भूमिका; स्मृति इरानी ने अर्चना गुप्ता को दी खास सलाह

हरियाणा भाजपा में अब पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को सक्रिय भूमिका में लाया जाएगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी प्रभारी स्मृति ईरानी ने प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को इस संबंध में सलाह दी है।

जागरण 25 Oct 2026 8:37 pm

बकाया रकम के विवाद में दो युवकों पर हमला:लखनऊ में बीचबचाव करने आई मां का मंगलसूत्र छीना, जान से मारने की धमकी दी

पारा थाना क्षेत्र की पुरानी कांशीराम कॉलोनी में 28 हजार रुपये के बकाया लेनदेन को लेकर विवाद में दो युवकों पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची एक युवक की मां के साथ भी मारपीट की गई और उनका मंगलसूत्र छीन लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले से घात लगाकर बैठे थे पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी सारिता के मुताबिक, उन्होंने 22 अक्टूबर को रमाकांत शर्मा के खिलाफ 28 हजार रुपये के बकाये और धमकी देने के संबंध में पारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर 23 अक्टूबर की शाम रमाकांत, कपिल, आयुष, प्रदीप और उनकी दो बहनें डंडे लेकर घात लगाकर बैठे थे। सिर पर डंडे से वार किया तहरीर के अनुसार, इसी दौरान सारिता का बेटा अमन अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपितों से विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी बीच आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से अमन के दोस्त के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं, अमन के पेट पर भी हमला किया गया। घटना में दोनों की हालत गंभीर होने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग सारिता का कहना है कि बेटा और उसके दोस्त को बचाने के लिए जब वह मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि रमाकांत ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़िता ने 24 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पारा पुलिस ने 25 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:36 pm

लखनऊ मे मांझे से 9-साल की बच्ची का गला कटा:ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन के बाद बची जान, पिता के साथ बाइक से घर लौट रही थी

लखनऊ में मंगलवार शाम पतंग के मांझे से 9 साल की बच्ची का गला कट गया। वह अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी अचानक उड़ता हुआ मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। गले में गहरा घाव होने से खून बहने लगा। पिता उसे लेकर पहले निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची की जान बचाई। घटना के बाद पिता ने सआदतगंज थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। घटना सआदतगंज के कटरा विजन बेग इलाके में चौपटिया रोड की है। पढ़िए पूरी घटना… फूफी के चालीसवें से लौट रहे थे चौक के हुसेनाबाद पीरबुखारा निवासी इंजीनियर सैय्यद सुहैल अब्बास रिजवी मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपनी बेटी तस्किया के साथ सिब्तेनाबाद से घर लौट रहे थे। वे अपनी फूफी के चालीसवें में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान तस्किया बाइक पर आगे बैठी थी। चौपटिया रोड पर अचानक उड़ता हुआ पतंग का मांझा उनके सिर पर आ गिरा। सुहैल ने एक हाथ से मांझा हटाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह बेटी की गर्दन में फंस गया। बाइक गिरने से पहले गले पर लगा मांझा सुहैल मांझा हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान मांझे से तस्किया की गर्दन कट गई और खून बहने लगा। बेटी की हालत देखकर पिता ने उसके गले पर हाथ रखकर खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद वे उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन किया, जिससे उसकी जान बच गई। सीसीटीवी फुटेज से पतंगबाज की तलाश सुहैल अब्बास ने शनिवार शाम सआदतगंज थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। इसके जरिए पतंग उड़ाने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। पहचान होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:36 pm

'कश्मीरियों की रक्षा कर रहा पाकिस्तान', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर दिलीप घोष का पलटवार; कहा- बंटवारे की राजनीति नहीं चलेगी

फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान संबंधी बयान पर बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। घोष ने कहा कि अब्दुल्ला की बंटवारे की राजनीति अब नहीं चलेगी और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

जागरण 25 Oct 2026 8:36 pm

भोपाल ISBT पर निजी ट्रेवल्स की 7 बसों में आग, आसपास खड़ी बसें भी चपेट में आईं; सभी ट्रिप कैंसिल

भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम निजी ट्रेवल्स की लगभग 7 बसों में भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया; हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जागरण 25 Oct 2026 8:33 pm

MP के 102 स्टूडेंट्स को मिलेगी 1-1 लाख की स्कॉलरशिप:स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव देंगे श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति और प्रमाण-पत्र; 1 नवंबर को होगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को प्रदेश के 102 छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। संस्कृति विभाग के अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने विजेताओं की सूची जारी की है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यालय और महाविद्यालय/विश्वविद्यालय, दोनों वर्गों में विद्यार्थियों का चयन किया गया है। पहले सर्वाधिक अंक हासिल करने और कम समय में प्रश्नपत्र हल करने वाले 5,514 विद्यार्थियों की मेरिट सूची बनाई गई। इसके बाद 23 अक्टूबर को लॉटरी के जरिए 102 विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता के लिए 63,736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 58,099 ने प्रश्नपत्र हल किया। जिलेवार चयन में खंडवा के छह विद्यार्थी पहले स्थान पर हैं। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया के चार-चार विद्यार्थी चुने गए हैं। वहीं, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन के तीन-तीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और ज्ञान के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:33 pm

ओवैसी बोले-जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा...मसला हल नहीं होगा:शामली में कहा- मेरी पार्टी योगी को दोबारा सीएम बनते नहीं देखना चाहती

शामली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक जनसभा को संबोधित किया। कैराना में उन्होंने कहा- जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, इन मसलों का हल नहीं होगा। हमारी पार्टी योगी को दोबार सीएम बनते नहीं देखना चाहती। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- अगर मैंने रामपुर में आवाज नहीं उठाई होती तो क्या वो आजम खां से मिलने जाते? बीजेपी का फायदा पहुंचाने के आरोप पर ओवैसी ने पूछा- जब दूसरी पार्टियां भी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में उम्मीदवार उतारती हैं, तो उनसे सवाल क्यों नहीं किए जाते? केवल AIMIM के चुनाव लड़ने पर ही भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोप क्यों लगाए जाते हैं? असदुद्दीन ओवैसी रविवार शाम करीब 6 बजे कैराना पहुंचे। पढ़िए ओवैसी की 3 प्रमुख बातें… 1.जो योगी को सीएम बनते नहीं देखना चाहता हम उसके साथ हैं हम बार-बार कह रहे हैं। हमारी पार्टी नहीं चाहती कि तीसरी बार यूपी में योगी आदित्यनाथ सीएम बनें। जो भी ये नहीं चाहेगा। हम उसके साथ हैं। 2. 'पार्टियां चाहती हैं अल्पसंख्यक समाज इनको वोट डाले और सो जाए' मस्जिदों को डिमॉलिश (ध्वस्त) किया जा रहा है। घरों को तोड़ दिया जा रहा है। हाफ एनकाउंटर हो रहा है। लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इसका जवाब कौन देगा? पूरी प्रॉब्लम यह है कि यह जो पार्टीयां हैं। ये चाहती हैं कि अल्पसंख्यक समाज इनको वोट डाले और खामोश होकर घर में सो जाए। जितने उनके मुद्दे हैं, चाहे वह रोजगार का हो, शिक्षा का हो, सेहत का हो, किसानों का मसला हो, उनकी जमीन का मसला हो, इबादतगाह का मसला हो, सब भूल जाएं। 3. हम नहीं बोलते तो क्या वो आजम खां से मिलने जाते हम कहीं नहीं जाने वाले। ये इन मुद्दों पर बात ही नहीं करेंगे। हमारा मानना है कि जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, इन मसलों का हल नहीं होगा। देखिए, जब आपकी पॉलिटिकल एजेंसी होंगे, आपकी एक लीडरशिप होगी। वो खुद जाकर इनका हल तलाश करेगा। अगर हम रामपुर में नहीं बोलते तो क्या वो जाते आजम खां से मिलने? -------------------------- यह खबर भी पढ़ेंः- कौशांबी में सोफे पर सो रही मासूम की जलकर मौत, बचाने में चाचा भी झुलसे, कमरे में लगी आग से जला सामान कौशांबी में सोफे पर सो रही तीन महीने की मासूम की आग में जलकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने की कोशिश में उसके चाचा भी झुलस गए। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मुख्यालय से 28 किमी दूर चरवा थाना क्षेत्र के बेरुवा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:33 pm

जोधपुर में कल 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती:सुबह 8 बजे से बंद हो जाएगी सप्लाई; जानें कब और कौनसे एरिया होंगे प्रभावित

जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस को लेकर कल 2 से 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 8 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाएगी। शहर के अलग-अगल फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। 8 बजे से 12 बजे तक लालजी हैन्डी क्रॉफ्ट, उम्मेद भवन बैंक कॉलोनी, किग्स हॉस्पीटल, ओल्ड पुलिस लाईन, रसाला रोड, पृथ्वी पुरा के आस पास की क्षेत्र। सुबह 8 से 10 बजे तक शमशान रोड, प्रताप नगर, एकलव्य भील बस्ती, सुखानंद बगीची, मोची मार्केट, साली मंडी, नाथों का बास, संजय सी कॉलोनी व 33/11 केवी, उम्मेद अस्पताल बिजलीघर से 11 केवी शिवाची गेट व 11 केवी प्रताप नगर फीडर। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक महेश स्कूल, हॉस्टल जगदम्बा कॉलोनी, सरगरा कॉलोनी, पंचोलियों की नाडी, 3/11 केवी लाला लाजपत राय बिजलीघर से 11 केवी मेहरा हॉस्टल फीडर। 8 बजे से सुबह 9 बजे तक चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 8 बिजलीघर से संबंधित सुथला, पुरानी बस्ती, दाऊ जी की पोल, देवी दान नगर आश्रम, शिव नाथ नगर, हिंगलाज नगर, डीआईजी फिरोज खान कॉलोनी। सुबह 8.30 से दोपहर 12.00 बजे तक 33/11 केवी चोपासनी हाउसिंग बोर्ड -2 से 18-19,23-25,17E-18E, पाल पंप, पीपली चोराहा, BR बिरला, फिल्टर हाउस, वैष्णव नगर, होली चौक, लाल सिंह कॉलोनी फीडर से अशोक उद्यान के आस पास का क्षेत्र, पुलिस थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड नहर रोड, कृष्णा नगर, भट्टी की बावड़ी, सोम विहार, पाल पंप, पीपली चौराहा, फ़िल्टर हाउस, श्रीराम नगर, विजय नगर, हरिओम नगर, हरिओम विस्तार, सूरजनगर, कृष्णा नगर संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:32 pm

छात्राओं को स्मार्ट बनाने की पहल, एमडीडीएम कॉलेज में शुरू हुआ कम्युनिकेशन स्किल प्रशिक्षण

Communication Skill Training Bihar: एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर में छात्राओं को आत्मनिर्भर और स्मार्ट बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम रोजगार और दक्षता विकास पर केंद्रित है।

जागरण 25 Oct 2026 8:32 pm

140 KM की रफ्तार से हवा और भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान अर्णव

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव सोमवार सुबह तक चक्रवात 'अर्णव' में बदल सकता है, जिसके बुधवार को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना है।

जागरण 25 Oct 2026 8:32 pm

कांग्रेस नेता बोले- MP में 42 लाख वोट काटे:महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री का खरगोन में दावा, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील

रविवार देर शाम महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व एआईसीसी प्रभारी मोहम्मद आरिफ खान और मध्य प्रदेश की सह प्रभारी उषा नायडू खरगोन पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक ली और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए चार बार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ खान ने भाजपा के 'राहुल गांधी की रिलॉन्चिंग' वाले बयान पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी सियासत या छवि के लिए भाजपा से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाजपा को इधर-उधर की बातें करने और टिप्पणी करने के बजाय वोट चोरी और एसआईआर (SIR) के गंभीर मुद्दे पर देश को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब राजनीतिक दल के बजाय चुनाव आयोग की प्रवक्ता बनकर काम कर रही है। मध्य प्रदेश में 42 लाख वोट काटने का आरोप आरिफ खान ने दावा किया कि अकेले मध्य प्रदेश में ही 42 लाख वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने इसे 'वोट बचाओ' अभियान का सबसे प्रमुख मुद्दा बताया और कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में दिल्ली में होने वाली महारैली में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी तादाद में जनता भी जुटेगी। इस रैली के जरिए कांग्रेस मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और एसआईआर प्रक्रिया की गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी आवाज पुरजोर तरीके से बुलंद करेगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:32 pm

अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली:सरकार का दावा- 26 जिलों में किसानों को दिन में दे रहे बिजली; 2027 तक सभी जिलों में देंगे

अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों के किसानों को अब दिन में बिजली मिलेगी। दरअसल, नागौर जिले के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) शुरू हो गया है। इसके बाद अब अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। अभी तक अजमेर डिस्कॉम के 14 में से 13 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लागू थी। बिरलोका जीएसएस के शुरू होने से शेष जिले में भी इस व्यवस्था का विस्तार होगा। इस परियोजना से बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर, पांचौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से संपूर्ण खींवसर तहसील में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार ने कहा- इस व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को रात में सिंचाई कार्य से राहत मिलेगी तथा खेती कार्य अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा। 170 करोड़ की लागत से बना जीएसएस लगभग 170 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस जीएसएस में 160 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। अत्याधुनिक स्काडा प्रणाली के उपयोग से पश्चिमी राजस्थान में उत्पादित सौर ऊर्जा का नागौर जिले में बेहतर उपयोग संभव होगा। इसके साथ ही विद्युत छीजत में कमी आएगी और वोल्टेज स्तर, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा। सरकार का दावा- 26 जिलों में दिन में बिजली दे रहे दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साल 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की बजट घोषणा की थी। सरकार का दावा है कि इस दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए अब तक प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:30 pm

मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष बने शब्बीर हुसैन:130 वोटों से मुबारिक हुसैन को हराया, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद और हाजी शौकत चुने गए सचिव

उदयपुर के मंसूरी नोहरे में रविवार को अंजुमन फलाहुल मंसूरी सोसायटी, मंसूरी समाज जिला उदयपुर की वर्ष 2026-2028 की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। शब्बीर हुसैन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुबारिक हुसैन को 130 वोटों से हराकर अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद मंसूरी 30 वोटों से विजयी रहे। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव कन्वीनर मुबारक हुसैन ने अन्य पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन होने से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा सचिव पद पर हाजी शौकत हुसैन, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनाब मुंशी हुसैन,कैशियर पद पर मोहम्मद सोहेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कैबिनेट मेंबर के रूप में फरीद हुसैन, मोहम्मद अयूब उर्फ गुड्डू भाई, मंजूर अहमद, मोहम्मद रईस, तहफूज हुसैन और मोहसिन हुसैन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मंसूरी समाज हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में रहा अग्रणी नवनिर्वाचित अध्यक्ष शब्बीर हुसैन ने पहली प्राथमिकता समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर और रोजगार के रास्ते तलाशना रहेगा। उन्होंने कहा कि मंसूरी समाज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज के जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना प्राथमिकता रहेगी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:28 pm

वनरक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 169 अभ्यर्थी शामिल:1.48 घंटे में 14 किमी चलीं आसमानी, 2.14 घंटे में राहुल 25 किमी चले

मध्यप्रदेश वन विभाग के तहत वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के तहत वनरक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए सागर जिले में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 221 अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। द्वितीय चरण में अभिलेख परीक्षण और शारीरिक माप के बाद पात्र पाए गए 171 अभ्यर्थियों में 138 पुरुष और 33 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें से 2 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 169 अभ्यर्थियों ने पैदल चाल में भाग लिया। निर्धारित मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर व महिला अभ्यर्थियों को 14 किलोमीटर की पैदल चाल 4 घंटे में पूरी करनी थी। इनमें से 165 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय-सीमा में पैदल चाल सफलतापूर्वक पूरी की, जबकि 4 अभ्यर्थी निर्धारित समय में इसे पूरा नहीं कर सके। राहुल व शुभम ने 2.14 घंटे में पैदल चाल पूरी की पैदल चाल में महिला अभ्यर्थी आसमानी रजक ने 14 किलोमीटर की दूरी मात्र 1 घंटा 48 मिनट में पूरी की। वहीं, पुरुष अभ्यर्थियों में राहुल राठौर और शुभम खत्री ने 25 किलोमीटर की पैदल चाल मात्र 2 घंटे 14 मिनट में पूरी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह चयन प्रक्रिया मुख्य वन संरक्षक, वन वृत्त सागर के निर्देशन पर वनमंडलाधिकारी दक्षिण सागर वरुण यादव नोडल कार्यालय वनमंडल दक्षिण सागर में पूरी कराई गई।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:26 pm

पन्ना में चिता आंदोलन जारी, अमित भटनागर का अनशन स्थगित:केन-बेतवा परियोजनाओं से प्रभावित किसान-आदिवासी 44वें दिन भी डटे रहे

पन्ना में केन-बेतवा, मझगांय, रुंझ सहित अन्य जल परियोजनाओं से प्रभावित किसानों और आदिवासियों का चिता आंदोलन 44वें दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने स्वास्थ्य कारणों से 28 दिन का अनशन रोक दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनशन भले ही रोकना पड़ा है, लेकिन प्रभावित परिवारों की मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। शनिवार को आंदोलन के तहत संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इसमें पन्ना और छतरपुर जिले के हजारों किसान, महिलाएं और युवा शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई नेता भी आंदोलन में पहुंचे। इससे आंदोलन को राज्य स्तर पर चर्चा मिली। अनशन रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने अमित भटनागर का स्वागत किया। विस्थापन और मुआवजे को लेकर नाराजगी आंदोलनकारियों का आरोप है कि मझगांय और रुंझ परियोजनाओं के कारण प्रभावित परिवारों के विस्थापन, मकान तोड़े जाने, उचित मुआवजे और ग्रामसभा के अधिकारों से जुड़े मामलों में प्रशासन लापरवाही कर रहा है। उनका कहना है कि अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि प्रभावित परिवारों को उनके अधिकार और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मामलों में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:26 pm

जसोल धाम में चतुर्दशी पर उमड़े श्रद्धालु:छह मंदिरों में अर्पित किया छप्पन भोग, विधि-विधान से पूजा के बाद बांटा प्रसाद

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर रविवार को जसोल स्थित श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह मंगला आरती से ही मंदिर में दर्शन के लिए कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी और श्री काला-गौरा भैरूजी के दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा। भजन-कीर्तन और जयकारों से धाम गूंजता रहा। नई व्यवस्था के तहत छप्पन भोग अर्पित संस्थान की ओर से छप्पन भोग और भोजन-प्रसादी अर्पित करने की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत लाभार्थी परिवार मंदिरों के बाहर निर्धारित स्थान पर भोग की सामग्री संबंधित पुजारियों को सौंपते हैं। पुजारी सामग्री को मंदिर के भीतर ले जाकर विधि-विधान से भोग अर्पित करते हैं। इसके बाद प्रसाद लाभार्थी परिवार को वापस सौंप दिया जाता है, जिसे परिवार श्रद्धालुओं में वितरित करता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मंदिरों की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखना है। इसी व्यवस्था के तहत चतुर्दशी के अवसर पर मुंबई निवासी छप्पन भोग के लाभार्थी लीला देवी एवं रमेश कुमार, बांद्रा मुथा मोरसीम (मुंबई) ने छह मंदिरों में श्रद्धाभाव से छप्पन भोग अर्पित करवाया। भोग अर्पित होने के बाद परिवार ने जसोल धाम पहुंचे श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। सर्वसमाज की कन्याओं का पूजन किया इस अवसर पर लाभार्थी परिवार ने सर्वसमाज की कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। कन्याओं को फल, प्रसाद और दक्षिणा अर्पित की गई तथा उन्हें भोजन-प्रसादी ग्रहण करवाई गई। इस दौरान धार्मिक परंपराओं, सेवा, श्रद्धा और समर्पण का संदेश दिया गया। रात्रि जागरण में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल जसोल धाम में श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। रात्रि जागरण में भजनियों की ओर से श्री राणीसा भटियाणीसा सहित आराध्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन, कतार प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की गई। संस्थान ने श्रद्धालुओं और आगामी छप्पन भोग व भोजन-प्रसादी के लाभार्थी परिवारों से नई व्यवस्था का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:26 pm

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:मां की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा; दुर्ग जिले का है आरोपी

रायपुर में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव बघेल के रूप में हुई है। वह दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम उमदा का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जुलाई में हुई घटना की शिकायत पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 25 जुलाई 2026 को गौरव बघेल ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर खमतराई थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(F) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। बयान और मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तारी जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता की मां और गवाहों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और जरूरी मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:26 pm

नवजात की मौत के दो दिन बाद हॉस्पिटल आए परिजन:भर्ती करवाकर छोड़ गए थे, पुलिस ढूंढकर लाई, बोले-खेत पर बेटों के पास चले गए थे

पाली में एक दिन की बेटी को परिजन हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर चले गए। तीन दिन बाद बच्ची की मौत हो गई। हॉस्पिटल स्टाफ ने परिजनों को फोन करके बताया, लेकिन वे शव लेने नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों का पता लगाया और उन्हें बच्ची की बॉडी ले जाने के लिए कहा। तब शनिवार (24 अक्टूबर) को खेत मालिक के साथ मासूम के माता-पिता पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और बच्ची की बॉडी लेकर गए। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे और हैं। वे खेत पर अकेले थे, इसलिए हॉस्पिटल से चले गए थे। मामला बांगड़ हॉस्पिटल का है। बच्ची की प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी। मासूम की हालत देखकर एनआईसीयू में तैनात नर्सिंग ऑफिसर सोनू कुमारी सैन भी रो पड़ीं। उन्होंने कहा- मैंने अपने कार्यकाल में पहली बार ऐसा मामला देखा, जिसमें परिजन बच्ची को हॉस्पिटल में छोड़कर चले गए और मौत के बाद भी उसे लेने नहीं आए। नवजात की मौत के बाद उसकी बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई थी। पुलिस और हॉस्पिटल प्रशासन परिजनों के आने का इंतजार कर रहा था। 7वें महीने में घर पर ही हुई थी डिलीवरी उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र का रहने वाला परिवार फालना थाना क्षेत्र में एक कृषि कुएं पर काम करता है और वहीं रहता है। परिवार की महिला की 20 अक्टूबर को घर पर ही 7वें महीने में प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी। बच्ची का जन्म सातवें महीने में होने के कारण वह बहुत कमजोर थी। उसका वजन एक किलो से भी कम था। परिजन उसे पहले स्थानीय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां दोपहर करीब 12:30 बजे उसे नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती किया गया। इसके बाद परिजन स्टाफ को बिना जानकारी दिए घर चले गए। कुछ देर बाद भूख से रो रही बच्ची को दूध पिलाने के लिए स्टाफ ने उसकी मां को तलाशा तो वह नहीं मिली। फोन पर संपर्क करने पर परिजनों ने बताया कि वे घर आ गए हैं। एनआईसीयू में तैनात नर्सिंग ऑफिसर सोनू कुमारी सैन ने दूसरी महिला का दूध पिलाकर नवजात की देखभाल की। स्टाफ ने भी अपनी ओर से मासूम को बचाने की कोशिश जारी रखी। लेकिन 22 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके बाद भी परिजन बच्ची का शव लेने नहीं आए। हॉस्पिटल स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने फोन करके मौत की सूचना दी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद नवजात की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई। डॉक्टर बोले- बेहद कमजोर था नवजात ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर माणिक हरकटे ने बताया- नवजात को हॉस्पिटल लाया गया, तब उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसका वजन एक किलो से भी कम था और फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हुए थे। इसी वजह से उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों और वार्ड स्टाफ ने उपचार के साथ उसकी देखभाल की। लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। अधीक्षक बोले- कॉल करने पर भी परिजन नहीं आए बांगड़ हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आरके विश्नोई ने कहा- मासूम को भर्ती करवाने के बाद परिजन बिना बताए चले गए। नवजात की मौत होने पर भी उन्हें कॉल किया, लेकिन वे नहीं आए। हमने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी थी। पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें कॉल किया। इसके बाद नवजात की बॉडी मॉर्च्युरी में रखवाई गई थी। परिजन नहीं आते तो हॉस्पिटल स्टाफ नवजात का अंतिम संस्कार करता। SHO बोले- फालना थाना पुलिस को दी जानकारी कोतवाली थाने के SHO रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया- हॉस्पिटल से सूचना मिलने पर नवजात के परिजनों का पता लगाया गया। इसके बाद फालना थाना पुलिस को उनके मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस ने अपने स्तर पर परिजनों का पता लगाया और उन्हें बच्ची की बॉडी ले जाने के लिए कहा। इसके बाद शनिवार को खेत मालिक के साथ नवजात के माता-पिता बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और बॉडी लेकर गए, ताकि उसका अंतिम संस्कार कर सकें। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे और हैं। वे खेत पर अकेले थे, इसलिए बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद वहां से चले गए थे। --- यह भी पढ़े - 1-दिन की बेटी को हॉस्पिटल के NICU में छोड़ गए:नर्सिंग स्टाफ ने दूसरी महिला का दूध पिलाया, 3 दिन बाद मौत, शव लेने नहीं आए परिजन पाली में एक दिन की बेटी को परिजन हॉस्पिटल में भर्ती करवा कर चले गए। तीन दिन बाद बच्ची की मौत हो गई। हॉस्पिटल स्टाफ ने परिजनों को फोन करके बताया, लेकिन वे शव लेने नहीं आए। पूरी खबर पढ़िए

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:24 pm

साकेत कॉलेज ने जीती अंतरमहाविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता:अवध विश्वविद्यालय की टीम रही उपविजेता, 12 टीमों ने लिया हिस्सा

अयोध्या के कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में मेजबान साकेत कॉलेज की टीम ने खिताब जीत लिया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल कौशल और टीम भावना से दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता का उद्घाटन अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक बंसल ने की, जबकि समिति के मंत्री आनंद कुमार सिंघल संरक्षक के रूप में मौजूद रहे। कुलपति बोले- साकेत कॉलेज विश्वविद्यालय का आधार स्तंभ कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि साकेत महाविद्यालय विश्वविद्यालय का आधार स्तंभ है। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बताते हुए कहा कि महाविद्यालय की मजबूत संस्थागत व्यवस्था और विश्वविद्यालय के साथ सहयोगात्मक संबंध उसकी प्रतिष्ठा को मजबूत करते हैं। विश्वविद्यालय की टीम में साकेत के खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता के दौरान अवध विश्वविद्यालय की पुरुष बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए। इसमें अधिकांश खिलाड़ियों का चयन साकेत महाविद्यालय से हुआ। इसे कॉलेज में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बेहतर प्रशिक्षण देने के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। समापन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह समापन समारोह में अयोध्या के सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। साथ ही महाविद्यालय को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्मयोगी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन से शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है। शिक्षक और क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी, सचिव डॉ. पूनम जोशी, उपसचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. अयूब सिद्दीकी और डॉ. आदित्य प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. असीम त्रिपाठी ने किया। अंत में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों और आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया। यह जानकारी महाविद्यालय के सह-मीडिया प्रभारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने दी।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:24 pm

बालाघाट में दो बाइक की टक्कर, एक गंभीर घायल:लांजी में दूसरे बाइक सवार का पैर टूटा; ससुराल से लौट रहे थे

बालाघाट जिले के लांजी में रविवार देर शाम कालीमाटी पुलिया पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने पर सहेकी निवासी धुरेन्द्र बनाफर (32) को प्राथमिक इलाज के बाद गोंदिया रेफर किया गया, जबकि खजरी निवासी राजकुमार घोरमारे (40) का लांजी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। ससुराल से लौट रहे थे राजकुमार जानकारी के अनुसार, राजकुमार घोरमारे बाइक (एमपी 50 एमएम 66154) से अपने ससुराल सहेकी से घर खजरी जा रहे थे। वहीं, धुरेन्द्र बनाफर बाइक (एमपी 50 जेडजे 8054) से लांजी बाजार से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान कालीमाटी पुलिया पर दोनों बाइक की टक्कर हो गई। एक घायल को गोंदिया रेफर किया हादसे में धुरेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें लांजी सिविल अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया। वहीं, राजकुमार का एक पैर टूट गया है। उनकी बाईं आंख की पुतली और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। उनका लांजी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद लांजी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ले रही है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:23 pm

नौकरी का झांसा देकर न्यूड फोटो-वीडियो मंगवाए:फिर पैसों की डिमांड की, मना किया तो करने लगा ब्लैकमेल, फेसबुक पर महिला बनकर की थी दोस्ती

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से न्यूड फोटो और वीडियो मंगवाने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने इस मामले में रायपुर के शिवा निषाद (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती से संपर्क किया था। पुलिस ने 24 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई थी। इसी आईडी के जरिए उसने युवती से संपर्क किया। 18 अक्टूबर को आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से युवती को मैसेज कर काम करने के बारे में पूछा। युवती ने काम करने की सहमति दी तो आरोपी ने उसे दुर्ग में होम सर्विस का काम दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी फोटो और वीडियो आरोपी ने युवती से कहा कि काम दिलाने के लिए उसे दो सामान्य फोटो और एक न्यूड फोटो के साथ वीडियो भेजना होगा। युवती उसकी बातों में आ गई और उसने अपने वॉट्सऐप से दो सामान्य फोटो, एक न्यूड फोटो और करीब दो सेकंड का वीडियो भेज दिया। इसके बाद जब आरोपी के मोबाइल से मैसेज आने लगे, तब युवती को पता चला कि फेसबुक पर महिला के नाम से बात करने वाला व्यक्ति पुरुष है। उसकी पहचान शिवा निषाद के रूप में हुई। इसके बाद आरोपी युवती से पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर न्यूड फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी पुलिस के मुताबिक, पैसे नहीं देने पर आरोपी ने युवती को राजनांदगांव में होम सर्विस का काम करने के लिए कहा। युवती ने मना किया तो आरोपी ने उसकी न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नेवई थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उसे थाने बुलाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 24 अक्टूबर को दोपहर 2:25 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। रायपुर का रहने वाला है आरोपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवा निषाद (40) रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामसागरपारा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 319 और 351 के तहत मामला दर्ज किया है।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:23 pm

गुप्तांग से खून निकला, शरीर पर चोट नहीं पर मौत:3 घंटे सड़क पर शव रखकर बैठे रहे लोग; ट्रैक्टर से टक्कर पर दम तोड़ने का मामला

मुरैना में रामपुर कला थाना क्षेत्र के कोलूडाड़ा गांव में कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से हरिया रजक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस खाट पर हरिया बैठा था, उसके चारों पाए टूट गए, लेकिन शरीर पर वैसी बाहरी चोटें दिखाई नहीं दीं। वहीं, गुप्तांग से खून निकलने की बात भी सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने मौत की वास्तविक वजह सामने लाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सड़क पर शव रखकर 3 घंटे चक्काजामरविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव धोबीपुरा गांव पहुंचा तो परिजनों ने दोपहर करीब 1 बजे रामपुर कला-सबलगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजन दुर्घटना को लेकर दर्ज रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अपनी बात पुलिस के सामने दर्ज कराने और न्याय की मांग कर रहे थे। करीब 3 घंटे 17 मिनट बाद थाना प्रभारी की समझाइश पर जाम खोला गया। कीर्तन में ले जाने के लिए घर पहुंचा था भीकमपरिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे भीकम उर्फ भिखारी जाटव हरिया रजक के घर पहुंचा था। वह हरिया को अपने गांव कोलूडाड़ा में हरिओम जाटव के यहां आयोजित कीर्तन में ले जाने आया था। परिजनों का कहना है कि हरिया ने पहले भोजन नहीं करने की बात कहते हुए दो रोटी खाने के लिए समय मांगा था। इस पर भीकम ने कीर्तन स्थल पर ही भोजन करने की बात कही। इसके बाद हरिया उसके साथ चला गया। 3 घंटे 17 मिनट तक लगा रहा जामपोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने रामपुर कला-सबलगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। परिजन दर्ज रिपोर्ट को गलत बताते हुए अपनी शिकायत और संदेह पुलिस के सामने दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर रामपुर कला थाना प्रभारी अजय वैसांदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि उन्हें दर्ज रिपोर्ट गलत लगती है तो वे थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएं। इसके बाद परिजन जाम खोलकर थाने पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। जांच में दोषी मिला तो होगी कार्रवाईथाना प्रभारी अजय वैसांदर के अनुसार, परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी व्यक्ति की अपराध में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि उनकी ओर से उठाए गए सवालों को जांच में शामिल किया जाए, ताकि हरिया रजक की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:22 pm

देवास की अलीना खान BCCI चैलेंजर ट्रॉफी के लिए सिलेक्ट:अंडर-18 में 13 विकेट लिए थे, 27 अक्टूबर को हिमाचल के लिए होंगी रवाना

देवास की अलीना खान ने अपनी मेहनत और मैदान पर शानदार खेल के दम पर क्रिकेट जगत में जिले का नाम रोशन किया है। महज साढ़े 6 साल की उम्र में बल्ला थामने वाली अलीना का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रतिष्ठित चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। अलीना को 23 अक्टूबर को चयन की जानकारी दी गई। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा और उभरती हुई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय और स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलकर खुद को साबित करने का मंच देना है। देशभर की चुनिंदा 60 प्रतिभावान महिला क्रिकेटरों में जगह बनाना अलीना के समर्पण का सबसे बड़ा सबूत है। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे मध्य प्रदेश से सिर्फ दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें से एक अलीना हैं। अलीना 27 अक्टूबर को इंदौर स्थित मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में रिपोर्ट करेंगी और वहां से फिर वह हिमाचल जाएंगी, जहां पर मैच होंगे। अंडर-18 में 13 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान अलीना की इस सफलता में उनकी गेंदबाजी का सबसे अहम योगदान रहा है। फिलहाल अंडर-14 वर्ग में खेलने वाली अलीना ने त्रिवेंद्रम में आयोजित अंडर-18 टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 13 विकेट चटकाए थे। अपने से उम्र में बड़ी और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच इतनी शानदार गेंदबाजी देखकर चयनकर्ता दंग रह गए और इसी धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें बीसीसीआई चैलेंजर ट्रॉफी का टिकट मिला। बेहद छोटी उम्र से ही क्रिकेट को अपना जुनून बनाने वाली अलीना का यह सफर लगातार मेहनत और अनुशासन की मिसाल है। उनकी यह उपलब्धि देवास की उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेल की दुनिया में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। अलीना की इस कामयाबी पर देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन और चामुंडा क्रिकेट क्लब ने उनका भव्य सम्मान किया। देवास में 15 से बढ़कर 166 पहुंची महिला क्रिकेटरों की संख्या देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण रघुवंशी ने बताया कि जिले में महिला क्रिकेट की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। तब अभ्यास के लिए महज 15 लड़कियां ही मैदान पर आती थीं, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 166 तक पहुंच गई है। अलीना की यह उपलब्धि जिले की दूसरी उभरती हुई बेटियों का भी हौसला बढ़ाएगी। अब देश की दिग्गज खिलाड़ियों के बीच चैलेंजर ट्रॉफी में अलीना को अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:21 pm

मेरठ में ध्वस्त कॉम्प्लेक्स की बरसी मनाई, दीप जलाए:व्यापारी बोले- 30 साल की मेहनत उजड़ी, अब आजीविका पर संकट है

मेरठ में सेंट्रल मार्केट स्थित 661/6 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त हुए आजएक साल हो गया है। रविवार शाम वहां के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। व्यापारी अपने परिवारों के साथ कॉम्प्लेक्स की जमीन पर एकत्र हुए। उन्होंने मोमबत्ती और दीप जलाकर ध्वस्तीकरण के दिन को याद किया। साथ ही शासन-प्रशासन से जल्द पुनर्वास कराने की मांग की। आवास एवं विकास परिषद ने एक वर्ष पहले इसे ध्वस्त किया था। आवासीय प्लॉट में कॉमर्शियल गतिविधियों के चलते अवैध माना गया था। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1996 में अपने प्रतिष्ठानों पर कारोबार शुरू किया था। उस समय सभी व्यापारी युवा थे और मार्केट को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते थे। करीब 30 वर्षों तक कारोबार के जरिए परिवारों का भरण-पोषण किया, लेकिन प्रतिष्ठान ध्वस्त होने के बाद उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि अब उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा है। परिवारों के सामने आर्थिक तंगी के कारण भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि प्रतिष्ठान उजड़ने के बाद उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है। उम्र बढ़ने के साथ दोबारा कारोबार खड़ा करने का उत्साह और हिम्मत भी पहले जैसी नहीं रही। ऐसे में शासन-प्रशासन को उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियों ने मांग की कि 661/6 स्थित जमीन का आवास एवं विकास परिषद की ओर से उनके नाम नामांतरण कराया जाए। साथ ही जल्द से जल्द पुनर्वास के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने परिवारों की आजीविका चला सकें।

दैनिक भास्कर 25 Oct 2026 8:21 pm