Video: घायल तेंदुए के पास पहुंचते ही बदला उसका मिजाज, अधिकारी पर झपटा जानवर, देखें पूरा वीडियो
कर्नाटक के दावणगेरे में एक घायल तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन उस वक्त मुश्किल हो गया, जब हालात अचानक उनके काबू से बाहर होते नजर आए। हाईवे पर कार की चपेट में आने के बाद तेंदुआ घायल मिला था और टीम उसे सुरक्षित तरीके से वहां से हटाने में जुटी थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अगले ही पल तेंदुए ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू के दौरान हुआ पूरा वाकया देखा जा सकता है।दवा का असर होने से पहले ही हुआ हमलातेंदुए को काबू में करने के लिए टीम ने ट्रैंक्विलाइजर दिया, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने में अभी वक्त था। इसी दौरान जानवर अचानक सक्रिय हो गया और पास खड़े एक वन अधिकारी पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से अधिकारी जमीन पर गिर गए। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद टीम के सदस्य भी कुछ पल के लिए सकते में आ गए।साथियों ने तुरंत संभाली स्थितिइस घटना का वीडियो एक्स पर Nagarjun Dwarakanath नाम के यूजर ने शेयर किया है। फुटेज में तेंदुए को अधिकारी की ओर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। अधिकारी के गिरते ही उनके साथी तुरंत मदद के लिए आगे बढ़े।उन्होंने डंडे की मदद से जानवर का ध्यान दूसरी तरफ करने की कोशिश की। मौका मिलते ही अधिकारी उठकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। इसके बाद तेंदुआ भी सड़क किनारे घास वाले हिस्से की ओर चला गया। LEOPARD ATTACKS FOREST OFFICIAL DURING RESCUE OPERATION IN KARNATAKAA leopard that was hit by a car on a highway in Davangere attacked a Forest Department official during a rescue operation.Forest officials had reached the spot and tranquillised the animal. However, before… pic.twitter.com/fqqfC3uPVm— Nagarjun Dwarakanath (@nagarjund) September 8, 2026 ऑपरेशन को पूरा करने में जुटी रही टीमहमले के बाद भी वन विभाग के कर्मचारियों ने धैर्य बनाए रखा। स्थिति सामान्य होने पर उन्होंने दोबारा जानवर को सुरक्षित तरीके से संभाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। तेंदुए को कार की टक्कर से चोटें आई थीं, इसलिए विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।कुछ सेकंड में बदल गया पूरा माहौलयह घटना बताती है कि जंगली जानवरों के साथ काम करने वाली टीमों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घायल होने के बावजूद तेंदुआ पूरी तरह शांत नहीं था और दवा का असर पूरा होने से पहले उसकी प्रतिक्रिया ने खतरा बढ़ा दिया।नीलकुरिंजी के फूलों से बैंगनी हुईं मुन्नार की पहाड़ियां, 12 साल बाद क्यों खिलता है ये दुर्लभ फूल?

