...

देवरिया में पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि:ब्रह्मभोज पर जुटे कई सांसद-जनप्रतिनिधि, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल को किया नमन

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व सांसद स्व. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के ब्रह्मभोज पर गुरुवार शाम पांच बजे उनके पैतृक गांव बरपार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कई सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप वाल्मीकि, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। राज्य मंत्री और विधायकों ने भी किया नमन राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, तमकुही विधायक असीम राय, लक्ष्मीपुर के पूर्व विधायक अमर मणि त्रिपाठी और पूर्व विधायक टीपी शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कार्यक्रम में जिला प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अंतर्यामी सिंह, मारकंडे शाही, विशंभर मिश्रा और जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अन्य लोग भी पहुंचे। सभी ने पूर्व सांसद के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:35 pm

उप तहसील का बाबू 10 हजार की घूस लेते पकड़ाया:लोकायुक्त रीवा ने हनुमानगढ़ में की कार्रवाई, कार्रवाई रुकवाने मांगे थे 15 हजार

सीधी जिले की हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ बड़े बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान को लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार शाम 4 बजे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। टीम ने उन्हें कार्यालय के चेंबर में पकड़ा। ये है पूरा मामलाशिकायतकर्ता हीरालाल कोल (57), ग्राम देवरछ, थाना रामपुर नैकिन के रहने वाले हैं। उन्होंने 18 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि भूपेंद्र सिंह चौहान ने पैतृक जमीन को सरकारी भूमि घोषित करने की कार्रवाई रुकवाने के बदले 15 हजार रुपए मांगे थे। ट्रैप टीम ने की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने मांग का सत्यापन कराया। पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप टीम बनाई गई। तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता 10 हजार रुपए लेकर आरोपी के पास पहुंचे। रकम लेते ही टीम ने भूपेंद्र सिंह चौहान को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी ने कार्रवाई की पुष्टि की। टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक एस. राम मरावी, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया और लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल रही। कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:33 pm

दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ:श्रावस्ती में आशा और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र लोगों को खिलाएंगे दवा

श्रावस्ती को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से एमडीए/आईडीए अभियान 2026 का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर किया। शाम 5 से 6 बजे के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक हरिहरपुर रानी के प्लानिंग यूनिट भंगहा में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और पात्रता के अनुसार दवा का सेवन जरूर करें। विधायक ने सीएचसी इकौना में खाई दवा इसी क्रम में सीएचसी इकौना में विधायक राम फेरन पांडेय ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दवा खाई। इसके बाद उपस्थित लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी टीमें अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन दवाएं निर्धारित पात्रता के अनुसार खिलाएंगी। अभियान के दौरान केवल दवाओं का वितरण नहीं किया जाएगा, बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में लाभार्थियों के सामने ही दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा। संक्रमण के वर्षों बाद दिख सकते हैं लक्षण जिलाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया गंभीर और लाइलाज बीमारी है। संक्रमण के 10 से 15 वर्ष बाद भी इसके लक्षण सामने आ सकते हैं। इसलिए बीमारी के लक्षण दिखाई न देने पर भी सभी पात्र व्यक्तियों को बचाव की दवा का सेवन करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने और अभियान को सफल बनाकर श्रावस्ती को फाइलेरिया मुक्त बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:33 pm

बिलासपुर में युवती ने मेडिकल व्यापारी से वसूले 2 लाख:दोस्ती कर साथ में खिंचाई तस्वीरें, फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने दी धमकी, अरेस्ट

बिलासपुर में युवती ने पहले मेडिकल कारोबारी से दोस्ती की, फिर चैटिंग के बहाने साथ में तस्वीरें खिंचाई और वीडियो भी बनवाए। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर समाज में बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 2 लाख वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार खपरगंज स्थित कल्लू बाड़ा निवासी 28 वर्षीय सूर्या सोनी मेडिकल व्यावसायी है। उन्होंने 18 नवंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि लोफंदी निवासी प्राची कश्यप (20) 2025 में उसकी दुकान में काम करने आई थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और फोन पर बातचीत होने लगी। दोस्ती कर साथ में खिंचाई तस्वीरें शिकायत के अनुसार, युवती से परिचय बढ़ने के उसने दोस्ती की। फिर बाद दोनों ने साथ में कुछ फोटो खिंचाए। आरोप है कि युवती इन्हीं फोटो को दूसरे लोगों तक पहुंचाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम मांगने लगी। समाज में बदनाम करने दी धमकी, वसूले 2 लाख इस दौरान सामाजिक बदनामी के डर से युवक ने युवती को ऑनलाइन और कैश मिलाकर दो लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी युवती बार-बार फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए और पैसे मांगने लगी। पैसे नहीं देने पर आत्महत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है। उसकी हरकतों से परेशान होकर व्यावसायी युवक ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:32 pm

इंद्रावती भवन में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह आयोजित:संगठन में महिलाओं को लीडरशिप के अवसर देने पर जोर, 100 महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ की ओर से महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह और दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में करीब 100 महिला अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला अधिकारी-कर्मचारियों, पेंशनर्स और कर्मचारी हित में बेहतर काम करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना है। उन्होंने बताया कि संगठन में करीब 30 प्रतिशत महिला अधिकारी-कर्मचारी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय हैं। इंद्रावती भवन स्तर पर भी महिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को संगठन में नेतृत्व के अधिक अवसर मिल सकें। मुख्य अतिथियों ने की पहल की सराहना मोना सेन और डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए संघ की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन की ओर से महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व के अवसर देना सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम में डॉ. डीपी मनहर, राज साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किया सम्मान और आभार कार्यक्रम में गीता सेन, रुक्मणी तांडी, पूजा सिसोदिया, वर्षों साहू, खिलेश्वरी साहू और स्वाती सिन्हा सहित करीब 100 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने अतिथियों, महिला अधिकारी-कर्मचारियों, पेंशनर्स और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विद्या भूषण दुबे ने किया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:32 pm

26 कसौटियों पर परखी गई स्कूलों की व्यवस्था:APS पार्थ सारथी ने नामांकन, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और मिड-डे मील की स्थिति जांची

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में चल रही शिक्षा और पोषण योजनाओं की रफ्तार अब 26 कसौटियों पर परखी जा रही है। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में समग्र शिक्षा, पीएम श्री, पीएम पोषण और निपुण भारत मिशन की प्रगति जांची। अधिकांश जिलों में योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप मिली, जबकि जहां कमियां सामने आईं, वहां अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। समीक्षा में बच्चों के सीखने के स्तर, नामांकन, शिक्षक और छात्र उपस्थिति से लेकर स्कूलों में डिजिटल संसाधनों, पुस्तकालय, खेल सामग्री और पोषण व्यवस्था तक का आकलन किया गया। सभी जिलों को 26 बिंदुओं पर अपनी प्रगति का आकलन कर ठोस कार्ययोजना और अनुपालन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निपुण लक्ष्य से लेकर डिजिटल पढ़ाई तक की जांच बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के सीखने का स्तर, निपुण लक्ष्य हासिल करने और निपुण तालिका के इस्तेमाल की समीक्षा हुई। इसके अलावा यू-डायस के आंकड़े अपडेट करने, होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, बाल वाटिका और शुरुआती बाल शिक्षा की स्थिति भी जांची गई। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल उपकरणों के संचालन, पीएम कंपोजिट विद्यालयों की प्रगति और प्रेरणा मॉड्यूल के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मिड-डे मील, रसोइयों का मानदेय और डीबीटी भी जांचा पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, भोजन की लागत, कन्वर्जन कास्ट, रसोइयों के मानदेय और विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से होने वाले भुगतान की समीक्षा की गई। पूरक पोषण व्यवस्था को भी जांच के दायरे में रखा गया। इसके अलावा पुस्तकालयों के नियमित उपयोग, बच्चों को पुस्तकों के वितरण, खेल सामग्री और पढ़ने की आदत विकसित करने के प्रयासों का आकलन किया गया। आरटीई के तहत प्रतिपूर्ति और अभिभावकों को डीबीटी के जरिए मिलने वाली धनराशि की स्थिति भी देखी गई। केजीबीवी में नामांकन और छात्राओं की उपस्थिति पर जोर बैठक में शिक्षकों के प्रशिक्षण, कौशल विकास, शिक्षण में नवाचार और शिक्षक-छात्र उपस्थिति की समीक्षा की गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन, उपस्थिति, स्टाफ चयन और पढ़ाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उत्कृष्ट केजीबीवी के संचालन की स्थिति भी जांची गई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलों में योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना है। इसके लिए योजनाओं की नियमित समीक्षा और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करना जरूरी है। 30 नवंबर को फिर होगी समीक्षा महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी अधिकारियों को 30 नवंबर तक समीक्षा के सभी बिंदुओं पर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल विभाग की प्राथमिकता है। 30 नवंबर को वह खुद दोबारा इन सभी बिंदुओं की समीक्षा करेंगी। बैठक में समग्र शिक्षा के एएसपीडी प्रेम रंजन सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी, एससीईआरटी निदेशक गणेश कुमार, एपीडी राजेंद्र प्रसाद सहित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:32 pm

ATM कार्ड ब्लॉक कराया, फिर भी खाते से निकले रुपए:ओटीपी भी नहीं आया; शिवपुरी में व्यापारी ने की शिकायत

शिवपुरी में एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के बावजूद एक आरओ वाटर प्लांट संचालक के खाते से तीन बार में 9 हजार रुपए निकल गए। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया। मोबाइल पर बैंक के मैसेज आने के बाद उन्हें निकासी का पता चला। बाणगंगा पावर हाउस कॉलोनी, छत्री रोड निवासी नीरज जाटव पुत्र विजय प्रकाश जाटव ने एसपी कार्यालय की साइबर शाखा में शिकायत की है। नीरज का पंजाब नेशनल बैंक की शिवपुरी शाखा में खाता है। नीरज के मुताबिक, 4 अप्रैल 2026 को उनका एटीएम कार्ड गुम हो गया था। उन्होंने बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक करा दिया था। बावजूद खाते से रुपए निकल गए। नीरज ने बताया कि 18 नवंबर को मोबाइल पर बैंक के मैसेज आए। उनमें जानकारी थी कि 14 नवंबर को दो बार 2-2 हजार रुपए और 18 नवंबर को 5 हजार रुपए निकाले गए। कुल 9 हजार रुपए निकाले गए। उनका कहना है कि निकासी से पहले मोबाइल पर ओटीपी या संदिग्ध लिंक नहीं आया था। उन्होंने किसी के साथ ओटीपी भी साझा नहीं किया। नीरज ने बैंक जाकर खाते में बची रकम निकालने पर रोक लगवाई। इसके बाद बैंक की सलाह पर उन्होंने साइबर शाखा में शिकायत की। नीरज ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:31 pm

मथुरा में कंस के पुतले को लाठियों से पीटा:साढ़े 18 हाथ ऊँचे पुतले को सड़कों पर घसीटा, भगवान कृष्ण बलराम की निकली सवारी

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में गुरुवार को कंस वध मेला का आयोजन किया गया। अन्याय पर न्याय के प्रतीक इस महोत्सव में कंस के साढ़े 18 फीट ऊंचे पुतले को लाठियों से पीटा और फिर सड़क पर घसीटा गया। कहा जाता है द्वापर में भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम ने कंस का कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी को ही वध किया था। तभी से मथुरा में कंस वध मेला का आयोजन किया जाता है। चतुर्वेदी समाज के लोगों ने चलाई लाठी गुरुवार को चतुर्वेदी समाज के लोग रंगेश्वर क्षेत्र स्थित कंस टीला पर एकत्रित हुए। यहां टीला के पीछे जैसे ही भगवान कृष्ण और बलराम जी के स्वरूपों ने इशारा किया वैसे ही चतुर्वेदी समाज के लोगों ने लाठियों से पुतले को पीटना शुरू कर दिया। साढ़े 18 फीट ऊंचे पुतले पर बुजुर्ग,बच्चे सभी ने लाठियां चलाई। कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम जी ने जब कंस का वध किया था उस समय उनके साथ ब्रजवासी मौजूद थे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। कोई सर तो कोई धड़ लेकर दौड़ा कंस टीला पर पुतले पर बरसी लाठियों से पुतला छलनी हो गया। इसके बाद पुतले के बचे हिस्से को चतुर्वेदी समाज के युवाओं ने सड़क पर गिरा दिया। यहां उस पुतले को सड़क पर घसीटा गया। इस दौरान कोई पुतला का सर तो कोई पुतला का धड़ लेकर इधर से उधर दौड़ता रहा। पुतला पूरी तरह छलनी नहीं हो गया तब तक उसे घसीटा जाता रहा। निकाली गई शोभायात्रा कंस वध के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कंस किला से शुरू हुई शोभायात्रा में आधा दर्जन से ज्यादा एक से एक आकर्षक झांकियां शामिल हुई। वहीं अन्तपाडा मोहल्ले से भगवान श्री कृष्ण और बलराम के स्वरूप हाथी पर विराजमान होकर निकले। इस दौरान चतुर्वेदी समाज के लोगों ने परंपरागत गीतों का गायन किया। जिसमें सबसे प्रसिद्ध चौबे जी आये खाट का पाया लाये,मार मार लट्ठन झुर कर आए गाया गया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:31 pm

मुरादाबाद में बाइकों की भिड़ंत,2 घायल:पाकबड़ा-कैलसा रोड पर हुआ हादसा, घंटाभर सड़क पर तड़पते रहे घायल

मुदाबाद में गुरुवार देर शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पाकबड़ा-कैलसा रोड पर कैलसा की पुलिया के पास हुआ। हादसे में जख्मी दोनों युवक करीब घंटाभर तक सड़क पर तड़पते रहे। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन एंबुलेंस के वक्त से नहीं पहुंच पाने की वजह से घायलों को समय से इलाज उपलब्ध नहीं हो सका।हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को पास में स्थित निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मौके पर आए सब इंस्पेक्टर ने इसे पुलिस का मामला बताकर लोगों से मौके पर भीड़ नहीं लगानी की सलाह दी। सब इंस्पेक्टर ने एंबुेंलस कॉल की लेकिन करीब पौन घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:31 pm

राजगढ़ में यूट्यूबर ने जहर पिया, इलाज के दौरान मौत:भाई को पेट दर्द बताया, अस्पताल पहुंचने पर पॉइजन का पता चला; सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं

राजगढ़ में 22 साल के यूट्यूबर तनवीर परमार की गुरुवार को मौत हो गई। उसने सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसने भाई राजपाल को पेट दर्द होने की बात बताई। राजपाल उसे दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। वह भंवर कॉलोनी का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता था तनवीर तनवीर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता था। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद उसे तकलीफ होने लगी थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान उसके भाई राजपाल और ऋतुराज अस्पताल में थे। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं तनवीर की मौत की खबर मिलने पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा और भाजपा नेता मनोज हाड़ा भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मिलाकात की। शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए। वहां से अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। परिजनों और परिचितों के मुताबिक, तनवीर मिलनसार स्वभाव का था। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:31 pm

डीएम ने खाद-बीज की दुकानों और सहकारी-समिति का किया निरीक्षण:दुकानदारों को तय दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद बेचने के निर्देश

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भलुअनी क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों और सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था देखी। दुकानदारों और कर्मचारियों को किसानों को तय दर पर अच्छी गुणवत्ता के कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राहकों से दुकानों पर सामान के दाम भी पूछे। दुकानों और सहकारी समिति में देखी व्यवस्था जिलाधिकारी ने शिवधरिया के हॉस्पिटल रोड स्थित पाठक खाद भंडार और सोनाड़ी मोड़, भलुअनी स्थित नमन सेवा कृषि उपज संवर्धन सहकारी समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं के स्टॉक और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही किसानों को कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी पूछा। तय दर पर बिक्री और रिकॉर्ड रखने के निर्देश डीएम ने कहा कि किसानों को खेती के लिए जरूरी खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं समय पर मिलनी चाहिए। इनकी गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। खाद और अन्य कृषि उत्पाद शासन की तय दरों पर ही बेचे जाएं। दुकानों और समितियों में स्टॉक तथा बिक्री का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रखा जाए। लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिले के खाद-बीज केंद्रों और सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण करने तथा कृषि उत्पादों की उपलब्धता और बिक्री पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना न पड़े। गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:30 pm

फरीदाबाद सफाई के बहाने कोठी में बुलाकर महिला से गैंगरेप:74 और 65 वर्षीय दो बुजुर्ग गिरफ्तार, फोन करके सफाई के लिए बुलाया था

फरीदाबाद में घरों में सफाई का काम करने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-29 में रहने वाले दो बुजुर्गों ने महिला को कोठी में सफाई करने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। फोन करके सफाई के लिए बुलाया था पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अलग-अलग घरों में सफाई का काम करती है। इसी दौरान सेक्टर-29 निवासी गुरुचरण सिंह विर्दी ने उसे फोन किया और अपनी कोठी में सफाई करने के लिए बुलाया। महिला काम के लिए वहां पहुंची तो कोठी में गुरुचरण के साथ राकेश गुप्ता भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी महिला के अनुसार, जब उसने दोनों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। दोनों आरोपी सेक्टर-29 में परिवार के साथ रहते हैं पुलिस जांच में सामने आया कि गुरुचरण सिंह विर्दी और राकेश गुप्ता की उम्र क्रमश: 74 और 65 साल है। दोनों सेक्टर-29 में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय गुरुचरण की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। दोनों आरोपी क्षेत्र में बुजुर्गों से जुड़ी एक संस्था के पदाधिकारी भी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल महिला की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:30 pm

बुलंदशहर में बिजली चोरी के आरोप में 15 पर FIR:15 परिसरों में पकड़ी गई 50 किलोवाट बिजली चोरी, लाइन लॉस वाले फीडर पर छापेमारी

बुलंदशहर में बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार शाम अभियान चलाकर 15 परिसरों में करीब 50 किलोवाट बिजली की अवैध खपत पकड़ी। विभाग ने सभी 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में FIR दर्ज कराई है। जांच के दौरान टीम ने बॉडी वॉर्न कैमरों से कार्रवाई की रिकॉर्डिंग भी की। सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर पर जांच अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। टीम ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र-सब्जी मंडी द्वितीय के 11 केवी नरसलघाट फीडर के सरायकाजी और नरसलघाट मोहल्लों में जांच की। विभाग के मुताबिक, नरसलघाट फीडर जिले में सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाला क्षेत्र है। करीब 40 अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद अभियान में सहायक अभियंता (रेड) विकल्प महेश, सहायक अभियंता (एनएससी) जयदीप सिंह कंडारी और सहायक अभियंता (बिलिंग एवं राजस्व) अजय कुमार कुशवाहा शामिल रहे। इनके साथ अवर अभियंता, लाइन स्टाफ, विजिलेंस टीम और स्थानीय पुलिस के करीब 40 अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। 15 परिसरों में मिली बिजली चोरी जांच के दौरान जाहिद, वाहिद, सलीम, शमशाद, आककिल, जाकिर, छोटी, असलम और दिलशाद के परिसरों समेत कुल 15 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए टीमों ने मुख्यालय से मिले बॉडी वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया। कैमरों में दर्ज रिकॉर्डिंग के आधार पर सभी 15 लोगों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में बिजली अधिनियम की धारा 135 के तहत FIR दर्ज कराई गई है। विभाग ने चोरी की गई बिजली का राजस्व तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहरी क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसमें दूसरे जिलों की विजिलेंस टीम, स्थानीय पुलिस और PAC की मदद ली जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाने, कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने, बकाया राशि पर काटे गए कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ने और स्वीकृत श्रेणी से अलग बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:28 pm

शिवपुरी में राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता:देशभर के 783 खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर किया मार्चपास्ट

शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में गुरुवार को 70वीं राष्ट्रीय 17 वर्षीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। देशभर की 37 टीमों की 783 खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्रतियोगिता में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और अलग-अलग शैक्षणिक बोर्डों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल से एक दिन विश्व पटल पर भारत माता का सम्मान बढ़ाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने खिलाड़ियों से जज्बे और अनुशासन के साथ खेलने और हर नतीजे को स्वीकार करने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने स्वागत भाषण में कहा कि शिवपुरी को लगातार दूसरी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने खिलाड़ियों से सुरक्षा और खेल भावना के साथ हिस्सा लेने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता शुरू होने की घोषणा की। उद्घाटन समारोह के बाद 100 और 400 मीटर दौड़ के हीट राउंड हुए। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में केरल की ईवाना टोमी 57.45 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहीं। अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। 100 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की सावरी संदीप ने 12 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में 22 अन्य खिलाड़ियों ने भी अगले राउंड में जगह बनाई। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:28 pm

पेयजल योजना में लापरवाही पर 117 करोड़ का एग्रीमेंट निरस्त:6 नगर परिषदों की योजनाओं पर कार्रवाई; 9 महीने तक पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आगामी वर्षाकाल यानी जुलाई 2027 तक नागरिकों को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। निकायों को उपलब्ध जल स्रोतों, उनमें पानी की मात्रा और आपूर्ति की अवधि का आकलन कर व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करनी होगी। इसके लिए 10 दिन में एक्शन प्लान भी मांगा गया है। उधर, गुरुवार को मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने छह नगर परिषदों की जलप्रदाय योजनाओं के निर्माण और संचालन में गंभीर लापरवाही बरतने पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने ईसागढ़, आरोन, बैराड़, करैरा, पिछोर और विजयपुर में जलप्रदाय सेवाओं के सुधार के लिए संचालित परियोजना का 117.08 करोड़ रुपए का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह अनुबंध मेसर्स रियान वाटर टेक प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स पीसी स्नेहल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संयुक्त उपक्रम के साथ किया गया था। अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अनुसार, निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं होने पर एजेंसियों को कई बार नोटिस जारी किए गए और अतिरिक्त समय भी दिया गया। इसके बावजूद पर्याप्त मानव संसाधन, मशीनरी और निर्माण सामग्री की व्यवस्था नहीं की गई। जांच में अधूरे मिले निर्माण कार्य, पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त निरीक्षण समिति की जांच में आरोन और पिछोर में निर्माण कार्य अधूरे मिले। यहां पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त पाई गई। वहीं, विजयपुर, करैरा और ईसागढ़ में पानी की टंकियों और वितरण नेटवर्क का काम अधूरा मिला। इसके अलावा जल परीक्षण प्रयोगशालाएं और SCADA सिस्टम भी बंद पाए गए। इन अनियमितताओं और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए कंपनी ने एग्रीमेंट निरस्त करने का निर्णय लिया है। शेष काम अन्य माध्यमों से पूरे कराए जाएंगे। साथ ही संबंधित एजेंसी की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जब्त की जाएगी और कंपनी को हुए नुकसान की वसूली भी की जाएगी। 10 दिन में मांगी पेयजल व्यवस्था की कार्ययोजना इस साल प्रदेश के कई क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण नदियों, तालाबों, बांधों और अन्य जल स्रोतों में पर्याप्त जल भंडारण नहीं हो पाया है। ऐसे में आगामी गर्मी में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी निकायों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त संकेत भोंडवे ने अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। निकायों को 10 दिन में एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करना होगा। संभागीय स्तर पर संबंधित अधिकारी इन कार्ययोजनाओं और जरूरी जानकारियों की नियमित निगरानी करेंगे। जुलाई 2027 तक पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आयुक्त भोंडवे ने कहा कि नागरिकों को आगामी वर्षाकाल जुलाई 2027 तक पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना नगरीय निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जल स्रोतों की स्थिति, उनमें उपलब्ध पानी की मात्रा और आपूर्ति की अवधि का आकलन कर कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि किसी भी शहर में पेयजल संकट की स्थिति न बने। लीकेज रोकने और जल स्रोतों के बेहतर उपयोग पर जोर वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान और टैंकरों की व्यवस्था जिन क्षेत्रों में मौजूदा जल स्रोतों में पानी कम होने की आशंका है, वहां गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक स्रोतों की पहचान अभी से की जाए। जरूरत पड़ने पर निजी जल स्रोतों के अधिग्रहण की कार्रवाई जिला कलेक्टर के माध्यम से समय रहते पूरी की जाए। जल संकट की स्थिति में निकायों के स्वयं के या अधिग्रहित जल स्रोतों से पानी पहुंचाने के लिए निकायों के टैंकरों का ही उपयोग किया जाए। जल वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी जिन नगरीय निकायों में जलप्रदाय योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, वहां जल वितरण की प्रभावी निगरानी के लिए SCADA प्रणाली लागू की जाए। उपलब्ध पानी के व्यवस्थित वितरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाए। इसके अलावा जलप्रदाय से जुड़ी मशीनरी को चालू हालत में रखा जाए और जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडारण किया जाए। व्यवस्था में सुधार के लिए छोटे-छोटे लंबित काम भी तत्काल पूरे कराए जाएं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:28 pm

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी:अनूपपुर में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा का संकल्प लिया

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार दोपहर अनूपपुर जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहे पर जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि सभा की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सोच, इच्छाशक्ति और फैसलों से देश को नई दिशा दी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को प्राथमिकता दी और वैश्विक मंच पर भारत की पहचान मजबूत की। वक्ताओं ने उन्हें ‘लौह महिला’ बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहकर फैसले लेने की उनकी क्षमता आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सिद्धांत और काम जनकल्याण के लिए समर्पित थे। वक्ताओं के मुताबिक, गरीबों, आदिवासियों, वंचितों और समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए इंदिरा गांधी ने कई कदम उठाए। इससे उन्हें जनता का भरोसा मिला। मौजूद कांग्रेसजनों ने उनके विचारों को अपनाने, राष्ट्रीय एकता मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और इंदिरा गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही। कार्यक्रम में ‘इंदिरा गांधी अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए गए। ये भी हुए शामिलइस मौके पर एआईसीसी पर्यवेक्षक जगताप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह, वासुदेव चटर्जी, रामखेलावन राठौर, जीवेन्द्र सिंह, गुलाब पटेल, रजनी राठौर, राजीव सिंह, कैलाश राठौर, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, रफी अहमद और मो. शफीर समेत कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:27 pm

प्रभारी सचिव ने 8 धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण:कबीरधाम में डॉ. एस. भारतीदासन ने तौल,गुणवत्ता जांच और किसानों की सुविधाओं का जायजा लिया

कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के बाद व्यवस्था का जायजा लेने प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कलेक्टर तुलिका प्रजापति के साथ आठ धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पनेका, कोसमंदा, धरमपुरा, बिरकोना, सोनपुरी रानी, धमकी, बम्हनी और रेंगाखार खुर्द केंद्रों में खरीदी, तौल, गुणवत्ता जांच, बारदाना और भंडारण व्यवस्था देखी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों का धान सुचारू रूप से खरीदा जाए और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। किसानों से पूछी टोकन और भुगतान की जानकारी निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने किसानों से सीधे बातचीत कर टोकन वितरण, धान विक्रय और भुगतान की स्थिति जानी। छोटे किसानों को टोकन देने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आद्रतामापी मशीन से धान की नमी जांची और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन की सटीकता भी परखी। धान की गुणवत्ता जांचने के लिए ढेरी बनाकर परीक्षण करने और निर्धारित नमी के अनुरूप धान लाने के लिए किसानों को जागरूक करने कहा। धान की स्टेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी के दिन ही धान की व्यवस्थित स्टेकिंग की जाए, ताकि उसका सुरक्षित भंडारण हो और गुणवत्ता प्रभावित न हो। बारदाना, तिरपाल और जरूरी सुविधाओं की जांच प्रभारी सचिव ने बारदाने की गुणवत्ता जांचने के साथ पर्याप्त तिरपाल और कैप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, ड्रेनेज और सीसीटीवी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। धान के भंडारण के लिए पहले से ही वैकल्पिक जगह चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। टोकन सॉफ्टवेयर और पंजीयन व्यवस्था की समीक्षा डॉ. भारतीदासन ने कंप्यूटर में टोकन सॉफ्टवेयर, किसानों के पंजीयन, रकबा, अनुमानित खरीदी और भुगतान से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने खरीदी संबंधी रजिस्टरों का नियमित संधारण करने तथा जरूरत के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटरों और समिति प्रबंधकों को प्रशिक्षण देने कहा। इससे तकनीकी त्रुटियां कम करने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। रकबा और पंजीयन की त्रुटियां प्राथमिकता से सुधारें प्रभारी सचिव ने किसानों के रकबा संबंधी त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रकबा और पंजीयन से जुड़ी त्रुटियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से दूर किया जाए, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन, डीएमओ किशोर चंद्रा, सीसीबी नोडल आरपी मिश्रा, सहकारिता उपायुक्त आकाश पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:27 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत:उदाका-धिलावटी के बीच हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

कामां क्षेत्र में उदाका और धिलावटी गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे श्रीपाल जाटव (42) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि श्रीपाल को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। पैदल जा रहे थे श्रीपाल, वाहन ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, श्रीपाल पुत्र श्यामलाल, निवासी उदाका, जाति जाटव, उदाका और धिलावटी गांव के बीच सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की टक्कर से श्रीपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर ड्राइवर फरार हादसे के बाद वाहन ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:26 pm

फाइलेरिया रोधी दवा का अभियान:जिलाधिकारी ने खुद दवा खाकर की शुरुआत, बोले- रामपुर मुक्त हो सकता है तो सीतापुर क्यों नहीं

प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 16 जनपदों के 53 ब्लाक में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू किया गया। सीतापुर में अभियान का स्टेट लांच हुआ। इस दौरान सीतापुर और फतेहपुर के 40 प्रतिशत ब्लाक में अभियान के तहत दवा सेवन की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई। दोनों जिलों में शत-प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का संकल्प लिया गया। सीतापुर के परसेंडी ब्लाक स्थित श्रीकृष्ण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने स्वयं दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जब रामपुर फाइलेरिया मुक्त हो सकता है, तो सीतापुर या कोई अन्य जनपद क्यों नहीं। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि इस बार 16 जिलों के 53 ब्लाक में एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। इनमें फतेहपुर के 11 और सीतापुर के 10 ब्लाक शामिल हैं। उन्होंने सीतापुर के लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। फतेहपुर में विधायक विकास गुप्ता ने दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया। शाहजहांपुर के तिलहर सीएचसी में विधायक सलोना कुशवाहा ने दवा सेवन किया। उन्नाव में एसडीएम शालिनी तोमर ने दवा खाकर लोगों को जागरूक किया। दिल्ली से आए नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के उप सचिव दीप पंत ने भी अभियान में भागीदारी की। वहीं, कानपुर के बिधनू ब्लाक में ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार कोरी ने दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत में सहयोग दिया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:25 pm

किशोरी के अपहरण के शोर पर जीआरपी ने किया रेस्क्यू:दिल्ली में नौकरी न मिली तो घर लौट रही किशोरी, यात्री को हुआ शक, जीआरपी ने अलीगढ़ में उतारा

बिहार के नालंदा जिले की 16 वर्षीय किशोरी घरवालों को बिना बताए दिल्ली में नौकरी की तलाश में पहुंच गई। वहां काम नहीं मिला तो जम्मू मेल से घर लौटने लगी। गुरुवार सुबह ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति से बातचीत करते देखकर सहयात्री को शक हुआ। उसने डायल 112 पर फोन कर किशोरी को जबरन ले जाने की सूचना दे दी। सूचना पर जीआरपी की टीम सक्रिय हुई और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। तड़के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची जीआरपी सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जा रहा है। इस पर जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल में एस्कॉर्ट टीम के साथ किशोरी मिली। पुलिस उसे थाने लेकर आई और महिला हेल्प डेस्क पर बैठाकर पूछताछ की। अनजान व्यक्ति से बातचीत को समझ लिया अपहरण पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह घरवालों को बिना बताए दिल्ली नौकरी की तलाश में गई थी। वहां काम नहीं मिला तो वापस घर लौट रही थी। ट्रेन में चाबी के छल्ले और धागे बेचने वाले एक अनजान व्यक्ति से उसकी बातचीत हो रही थी। इसी को देखकर किसी यात्री ने उसे जबरन ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। किशोरी ने अपने साथ किसी तरह की आपराधिक घटना होने से इनकार किया। चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपी गई किशोरी जीआरपी ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को थाने बुलाया गया। रेलवे सुपरवाइजर मुनेश कुमारी के पहुंचने पर किशोरी को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एसआई संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और महिला कांस्टेबल सपना समेत पुलिस टीम इस कार्रवाई में शामिल रही।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:25 pm

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भी नहीं पहुंचा प्रशासन:सपा और ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने खुद सफाई कर किया माल्यार्पण

हमीरपुर में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से उनकी प्रतिमा की सुध नहीं ली गई। शहर के लक्ष्मीबाई पार्क में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की विशाल प्रतिमा दिनभर उपेक्षा का शिकार रही। न पार्क की सफाई कराई गई और न ही प्रतिमा की धुलाई हुई। दोपहर 3:30 बजे तक प्रशासनिक अमला माल्यार्पण करने भी नहीं पहुंचा। भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी इस दौरान नजर नहीं आए। सपा और ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने की सफाई समाजवादी पार्टी और ब्राह्मण महासभा के कुछ कार्यकर्ता पार्क पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर प्रतिमा के आसपास सफाई की और माल्यार्पण कर रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के दीपक मिश्रा, अभिषेक तिवारी और सूरज द्विवेदी तथा सपा नेता युगांक मिश्रा, सैयद मिस्बहुल हसन, नईम खान और राघवेंद्र यादव मौजूद रहे। सफाई और माल्यार्पण की व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रतिमा के आसपास सफाई न होने और अव्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। सपा नेता युगांक मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक भाजपा के हैं। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद प्रतिमा पर माल्यार्पण और सफाई की व्यवस्था नहीं की गई। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं का सम्मान करना जिम्मेदारी है। जयंती के दिन पार्क की स्थिति से शहर की व्यवस्था और महापुरुषों के सम्मान को लेकर किए जाने वाले दावों पर सवाल उठते हैं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:25 pm

बेटी की हत्या के मामले में आरोपी पिता फरार:मैनपुरी में गोली मारकर जलाने का है आरोप, 1 महीने से नहीं लगा सुराग

मैनपुरी के नादऊ गांव में 15 साल की किशोरी की हत्या कर शव जलाने के मामले में एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। किशोरी के पिता पर गोली मारकर हत्या करने और वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव जलाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में हत्या और सबूत मिटाने की FIR दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में 3 टीमें लगाई गई हैं। गोली मारकर हत्या, फिर जला दिया शव मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के नादऊ गांव का है। 17 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे 15 साल की पलक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि बेटी के किसी युवक से बातचीत करने से नाराज पिता भुवनेश उर्फ सीटू ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव जला दिया गया। शुरुआत में गांव में यह बात फैलाई गई कि किशोरी की मौत टांड़ से गिरकर हुई है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। गुमनाम पत्र मिलने के बाद शुरू हुई जांच ग्रामीणों को किशोरी की मौत को लेकर संदेह था। बाद में पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला, जिसमें घटना पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। जांच में हत्या के तथ्य सामने आने पर 12 नवंबर की रात आरोपी पिता, परिजनों और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में FIR दर्ज की गई। इस तरह घटना के करीब 26 दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पिता और अन्य संदिग्ध फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए SP गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस संदिग्धों के मोबाइल नंबर ट्रेस करने के साथ उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ, अब तक ठोस सुराग नहीं पुलिस की टीमें लगातार नादऊ गांव पहुंचकर जांच कर रही हैं। घटना के दिन मौजूद रहे लोगों और अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के बाद आरोपी पिता के साथ कौन-कौन लोग फरार हुए और घटना छिपाने में किसकी भूमिका रही। गांव में पूछताछ और निगरानी के बावजूद अभी तक आरोपियों का ठोस सुराग नहीं मिल सका है। गांव में पसरा सन्नाटा, खुलकर बोलने से बच रहे लोग घटना के बाद से नादऊ गांव का माहौल भी बदला हुआ है। ग्रामीण इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। गांव में पहले जैसी चहल-पहल भी नजर नहीं आती। मृतका की सहेलियों के चेहरों पर भी उदासी दिखाई देती है। एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। CO सिटी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:24 pm

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 79.60% अभ्यर्थी शामिल:पहले दिन 6 मंडलों में 24 विषयों की परीक्षा, AI कैमरों से हुई निगरानी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) भर्ती परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को 79.60% अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में 24 विषयों की लिखित परीक्षा कराई गई। आयोग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बताया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम बनाया गया था। यहां से AI कैमरों के जरिए परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। अध्यक्ष के साथ आयोग के सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उप सचिव भी कंट्रोल रूम में मौजूद रहे। पहली पाली में 77.48%, दूसरी में 81.72% उपस्थिति आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के मुताबिक, पहले दिन दोनों पालियों में कुल 50,994 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 32,145 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 24,907 उपस्थित रहे। इस तरह उपस्थिति 77.48% रही। दूसरी पाली में 31,921 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 26,087 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस पाली में उपस्थिति 81.72% दर्ज की गई। महिला अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 20,275 (78.03%) और पुरुष अभ्यर्थियों की 30,719 (80.67%) रही। पहली पाली में 15, दूसरी में 9 विषयों की परीक्षा पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। इसमें शिक्षाशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, विधि, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, उर्दू, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान और मानवशास्त्र की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हुई। इसमें इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, गणित, संगीत गायन, कृषि वनस्पति, कृषि प्रसार, कृषि अभियंत्रण और संगीत वादन (तबला) विषय शामिल रहे। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा के सफल संचालन पर कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसके लिए संबंधित जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:23 pm

कृष्णा दुग्ध डेयरी का लाइसेंस निरस्त:होटल कमलदीप काया का पनीर, मोहन मावा भंडार का मावा सब स्टेंडर्ड पाए

उदयपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कृष्णा दुग्ध डेयर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। हिरण मगरी सेक्टर-5 स्थित इस डेयरी से दीपावली त्योहार के दौरान घी का सैम्पल लिया गया था। जो लेब की जांच में अनसेफ पाया गया है। ऐसा मिलावटी घी लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि लाइसेंस निरस्त की सूचना डेयरी मालिक शंकर पटेल को दे दी है। सीएमएचओ ने बताया कि दिपावली त्योहार के दौरान चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों जो सैम्पल लिए थे। उनमें कई सैम्पल ​की ​जांच रिपोर्ट आई है। होटल कमलदीप काया पर पनीर, सूरजपोल स्थित मोहन मावा भण्डार से मावा और ऋषभदेव जनरल स्टोर ऋषभदेव से लिए गए सरसों तेल सैम्पल जांच में सब स्टेंडर्ड पाए गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार सैम्पल मिसब्रांड पाए जाने पर 3 लाख रुपए तक, अमानक पाए जाने पर 5 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, सैम्पल अनसेफ पाए जाने पर 6 माह से लेकर आजीवन कारावास और 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। इस अधिनि​यम के तहत कार्रवाई होगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:22 pm

खैरथल में 10 किसानों के ट्यूबवेल से 1120-फीट केबल चोरी:तीन युवकों पर किसानों ने जताया संदेह, जल्द गिरफ्तारी कर खुलासे की मांग

खैरथल क्षेत्र के झाड़का और आसपास के गांवों में खेतों से ट्यूबवेल की मोटर केबल चोरी होने की घटनाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। 18 नवंबर की रात चोरों ने करीब 10 किसानों के ट्यूबवेल को निशाना बनाकर 1120 फीट मोटर केबल काट ली। किसानों के अनुसार, चोरी गई केबल की कीमत करीब एक लाख रुपए है। इससे उनकी सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ है। झाड़का निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र रतनसिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 18 नवंबर को शाम करीब 5 बजे वह सरसों की फसल में सिंचाई के लिए खेत में ट्यूबवेल चलाने पहुंचा था। बिजली आने पर मोटर चालू करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं चली। जांच करने पर पता चला कि चोर उसकी करीब 100 फीट लंबी मोटर केबल काटकर ले गए हैं। आसपास तलाश करने पर अन्य किसानों के ट्यूबवेल की केबल भी कटी मिली। किसानों के ट्यूबवेल से इतनी केबल चोरी रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष की 120 फीट, देशराज की 130 फीट, अनिल की 50 फीट, दयाचंद की 100 फीट, अनूप की 100 फीट, विनोद कुमारी सागवान प्रधान की 100 फीट और खानपुर निवासी अनूप की 100 फीट केबल चोरी हुई है। इसके अलावा करनावास निवासी धर्मेंद्र की 120 फीट, हरसोली निवासी उमेद की 150 फीट और तिनकरुड़ी निवासी अजय कुमार की 150 फीट मोटर केबल भी चोरी हुई है। ठेके पर काम करने वाले युवकों पर जताया संदेह परिवादी ने रिपोर्ट में शराब ठेके पर काम करने वाले रडवा निवासी राहुल पुत्र दिनेश यादव, रविन्द्र पुत्र रामपाल और सिहाली खुर्द निवासी बलकेश पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है। आरोप है कि वारदात के बाद बलकेश HR 66 D 4527 नंबर की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि चोरी की गई मोटर केबल पेहल के कबाड़ी मोहन पुत्र चेतराम और महेंद्र पुत्र चेतराम को बेची गई है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। थाने पहुंचकर किसानों ने की गिरफ्तारी की मांग घटना से नाराज किसान 19 नवंबर को खैरथल थाने पहुंचे। उन्होंने थाना अधिकारी रामकिशन यादव के नाम सहायक उप निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में हर साल ट्यूबवेल की मोटर केबल चोरी की ऐसी घटनाएं होती हैं। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ये रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार, अनूप सिंह, ओमवीर, देशराज, सुमेर, सुखराम, विजय सिंह, रामकिशन, कर्मवीर सरपंच रायपुर जाटान, महेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, राहुल और बस्तीराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी की गई केबल बरामद कराने की मांग की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:22 pm

7.35 करोड़ की सीएसआर-सहायता, 1.63 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग:11,811 मरीजों को मिलेगा पोषण सहयोग

हरियाणा सरकार ने टीबी (क्षय रोग) के खिलाफ अभियान को लेकर एनटीपीसी और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) से 7.35 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सहायता प्राप्त की है। इस राशि से अगले तीन वर्षों में 11,811 टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही चार जिलों में अत्याधुनिक मोबाइल डायग्नोस्टिक सुविधाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 1.63 लाख लोगों की टीबी जांच की जाएगी। करनाल-पानीपत में टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण युक्त प्रोटीन किट इस पहल के तहत करनाल और पानीपत में टीबी का उपचार करवा रहे मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण किट उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, विशेष उपकरणों से लैस चार मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन के माध्यम से मेवात, करनाल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी के 392 उच्च जोखिम वाले गांवों एवं वार्डों में टीबी की जांच की जाएगी। पोषण सहायता के लिए 7.35 करोड़ की सहायता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सीएसआर व्यवस्था के तहत एनटीपीसी ने पोषण सहायता के लिए 4.96 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जबकि हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने मोबाइल डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए 2.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। तीन वर्षों में 11,811 टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण सहायता प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित नि-क्षय मित्र पहल के अंतर्गत एनटीपीसी अगले तीन वर्षों में करनाल और पानीपत के 11,811 टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करेगा। इसके तहत मरीजों की छह महीने की उपचार अवधि के दौरान उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया जाएगा। इस पहल से करनाल के 5,904 और पानीपत के 5,907 मरीज लाभान्वित होंगे। इनमें करनाल में प्रतिवर्ष 1,968 तथा पानीपत में 1,969 मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:22 pm

कोटा-हैंगिंग ब्रिज टोल के लिए NHAI ने स्थिति साफ की:1500 और 3 हजार में मिलेगा सालभर का लोकल पास

कोटा में हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से प्रत्येक बार 85 रुपए टोल वसूले जाने और पुरानी छूट समाप्त होने की खबरों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थिति स्पष्ट की है। एनएचएआई की नई व्यवस्था के तहत नगर निगम/नगरपालिका अथवा निर्धारित स्थानीय नगरीय सीमा में स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले पात्र गैर व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए लोकल पास की दर 3 हजार रुपए निर्धारित की गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र वाहन चालकों के लिए यह दर 1500 रुपए तय की गई है। इस पास की वैधता 365 दिन होगी और इसकी मदद से संबंधित टोल प्लाजा से सालभर असीमित बार आवागमन किया जा सकेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बताया कि लोकल पास के तहत केवल 200 बार आवागमन की सीमा होने संबंधी जानकारी सही नहीं है। लोकल पास राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। एनुअल पास में मिलेंगे 200 ट्रिप, देशभर में मान्य जो वाहन चालक लोकल पास नहीं बनवाना चाहते, वे 3075 रुपए में वार्षिक पास बनवा सकते हैं। इस पास में 200 ट्रिप की सुविधा मिलेगी और यह देशभर के सभी टोल प्लाजा पर मान्य होगा। इस हिसाब से हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा से गुजरने पर प्रति ट्रिप करीब 15 रुपए का खर्च आएगा, न कि हर बार 85 रुपए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि लोकल पास और वार्षिक पास में अंतर है। लोकल पास केवल संबंधित टोल प्लाजा पर मान्य होगा, लेकिन इसमें 365 दिन तक असीमित ट्रिप की सुविधा मिलेगी। वहीं, 3075 रुपए का वार्षिक पास देशभर के टोल प्लाजा पर मान्य होगा, लेकिन इसमें अधिकतम 200 ट्रिप ही मिलेंगे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:22 pm

बलरामपुर के चार ब्लॉक में 70 मुफ्त मेडिकल कैंप लगेंगे:स्वास्थ्य यात्रा में 300 गांवों के 30 हजार लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

बलरामपुर जिले के चार विकासखंडों में श्री गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत 70 मुफ्त मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। अभियान में करीब 300 गांवों के 30 हजार लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। इसे नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) आयोजित कर रहा है। पचपेड़वा में सबसे ज्यादा 33 कैंप लगेंगे। हरैया सतघरवा में 15, गैसड़ी में 12 और तुलसीपुर में 10 शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति के करीब 300 विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। उन्हें मुफ्त सलाह और दवाएं दी जाएंगी। पीजीआई, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ भी यात्रा में शामिल होंगे। चिकित्सकों की टीम 21 नवंबर को बलरामपुर पहुंचेगी। शिविरों में सामान्य चिकित्सा, दंत रोग, स्त्री रोग और बाल रोग के विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करेंगे। ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच, मुफ्त दवा वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में शिविरों के अलावा देवीपाटन मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। इसमें 25 हजार मरीजों के इलाज का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती और दूरदराज के गांवों में लोगों को उनके घर के पास विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं देना है। प्रेसवार्ता में एनएमओ जिलाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह, सीमा जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय, यात्रा संयोजक रामकृपाल शुक्ल और जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा भारती, एकल अभियान, विश्व हिंदू परिषद, सीमा जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम और आरोग्य भारती समेत कई सामाजिक संगठन अभियान में सहयोग करेंगे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:22 pm

मेरठ के मीरपुर में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण पूरा:दो दिन के कार्यक्रम में 30 लोग शामिल हुए, उद्योग लगाने पर 50% अनुदान की जानकारी दी

मेरठ जिले के मीरपुर गांव में 18 और 19 नवंबर 2026 को खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण हुआ। 19 नवंबर को ग्राम प्रधान मनोज देवी ने प्रमाण-पत्र बांटकर कार्यक्रम का समापन किया। इसमें 30 लोगों ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मोदीपुरम की प्रभारी प्रेमलता ने आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान मनोज देवी ने फीता काटकर की। विषय विशेषज्ञ प्रेमलता ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उद्योग लगाने पर 50% अनुदान मिल सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा एक लाख रुपए है। सेवानिवृत्त प्रभारी सुशील कुमार सिरोही ने फल और सब्जियों से अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जेली, स्क्वैश और मसाले बनाने की जानकारी दी। शिवांजलि सिंह ने बेकरी उद्योग और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। मेरठ के डीआरपी दिपांशु ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की जानकारी दी। कार्यक्रम में विनय कुमार भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:22 pm

बाइक हटाने को लेकर विवाद, महिला पर बल्ले से हमला:नीमच कोर्ट ने आरोपी को एक साल की सजा सुनाई; 500 रुपए जुर्माना भी लगाया

नीमच के ग्राम भादवामाता में घर के सामने खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में महिला पर बल्ले से हमला करने वाले युवक को न्यायालय ने सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रूपल गुप्ता ने आरोपी नागेश भील (23) को भारतीय दंड संहिता की धारा 325 के तहत दोषी ठहराते हुए एक साल के सश्रम कारावास और 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। फैसला गुरुवार को आया। पानी की पाइपलाइन फूटने के बाद शुरू हुआ विवाद सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी विपिन मण्डलोई के अनुसार, घटना 6 सितंबर 2021 की शाम करीब 6:30 बजे की है। ग्राम भादवामाता में पुष्पाबाई के घर के सामने पानी भरने की बात पर उनका नागेश से विवाद हुआ था। इसी दौरान नागेश के घर के सामने की पाइपलाइन फूट गई। इसके बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल पुष्पाबाई के घर के सामने खड़ी कर दी। पुष्पाबाई ने बाइक हटाने के लिए कहा तो नागेश विवाद करने लगा। वह घर से क्रिकेट खेलने वाला लकड़ी का बल्ला लेकर आया और पुष्पाबाई के सिर और पैर पर वार किए। हमले में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। गवाहों के बयान के आधार पर सुनाया फैसला शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पुष्पाबाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद चालान न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुष्पाबाई और चश्मदीदों सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज कराए। इसके आधार पर कोर्ट ने नागेश को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ विपिन मण्डलोई ने की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:20 pm

अयोध्या में यातायात डायवर्जन आज शाम 6 बजे से लागू:सुरक्षा और सुविधा के लिए 16 स्थानों पर बैरियर लगाए गए और 14 पार्किंग स्थल बने

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर 20 लाख से ज्यादां दर्शनार्थी अयोध्या आते हैं। इस अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस, जनपद अयोध्या द्वारा आंतरिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के संयुक्त निर्देश के क्रम पर यह डायवर्जन व्यवस्था दिनाकः 19.नवंबर को शाम 6 बजे से परिक्रमा/भीड समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन द्वारा जनपदवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाह्य जनपद गोण्डा, बस्ती आदि के वाहन जिन्हें लखनऊ की तरफ जाना है वह पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से जा सकते है। इसी प्रकार से लखनऊ, बाराबंकी से आने वाले वाहन जिन्हें गोण्डा, बस्ती की तरफ जाना है वह भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। यातायात पुलिस जनपद अयोध्या द्वारा विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन किये जा रहे हैं। * लकड़मंडी चौराहा बैरियर पुराना सरयू पुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण लकड़मंडी चौराहे से पुराना सरयू पुल की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* दुर्गागंज माझा बैरियर- पुराना सरयू पुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराना सरयू पुल की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेष प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लकड़मंडी चौराहा लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर- हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* हनुमानगुफा चौराहा बैरियर हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक व वासुदेव घाट तिराहा की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन साकेत फ्लाईओवर होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* गांधी आश्रम बैरियर लता मंगेशकर चौक पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेषकर चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेष प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन जानकी महल मोड़ से अपने लक्ष्य की ओर जा सकेंगे। सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा*. बालू घाट (येलो जोन) बैरियर- रामघाट चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण रामघाट चौराहा की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त वाहन एन0एच0-27 हाई-वे से होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।*. आसिफ बाग चौराहा बैरियर- आसिफबाग चौराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण दर्शन नगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।* बूथ नं0-4 यलोजोन बैरियर बूथ नं0-4 फ्लाईओवर के नीचे से साथी तिराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार वाहनो का साथी तिराहा की ओर प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त वाहन एन०एच०-27 हाई-वे से होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* विद्याकुण्ड तिराहा बैरियर आसिफबाग चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन आसिफबाग चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन लंगढ़वीर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।10. महोबरा फ्लाईओवर के नीचे बैरियर चूड़ामणि चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन चूड़ामणि चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन एन०एच०-27 हाई-वे से होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* टेढ़ी बाजार चौराहा बैरियर चूड़ामणि चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन चूड़ामणि चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे।* उदया फ्लाईओवर साकेतपुरी कालोनी कट बैरियर उदया फ्लाईओवर परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन सर्विस लेन पर प्रतिबन्धित रहेगे।* उदया चौराहा बैरियर गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण गैस गोदाम तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन रामपथ होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* गैस गोदाम तिराहा बैरियर गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।* कटरा तिराहा बैरियर- द्वारिकाधीशै मन्दिर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण द्वारिकाधीष मन्दिर तिराहा (परिक्रमा मार्ग) की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन उनवल होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।* राजघाट बन्धा तिराहा बैरियर परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। राजघाट बन्धे/पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे। पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर चिन्हित किए गए पार्किंग स्थल* फटिकशिला आश्रम के पास रेलवे डाट पुल के बगल पार्किंग* फटिकशिला आश्रम के बगल पार्किंग*. बहराइच भवन के सामने बन्धा मार्ग व फुटपाथ पार्किंग*. साकेत पुल के दाहिने खाली मैदान* . साकेत पुल के बगल खाली स्थान पार्किंग*. बैकुण्ठ धाम के बगल खाली स्थान पार्किग* महर्षि महेश योगी रामायण वि0वि0 परिसर पार्किग* बालू घाट के बगल मल्टीलेवल पार्किंग* सूर्या पैलेस के बगल पार्किंग* साथी तिराहा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग* आसिफबाग फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग* उदया चौराहे के पास मोटर टेनिंग इन्स्टीटयूट परिसर पार्किंग* उदया चौराहे से पहले आई0टी0आई0 का परिसर पार्किंग* कटरा रेलवे स्टेशन के सामने मैदान पार्किंग जनपद गोंडा

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:18 pm

अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा रात 2 बजकर 30 मिनट से:20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान,अयोध्या पूरी तरह राममय

अयोध्या में देवउठनी या देवात्थानी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भगवान पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन हर ओर से लगातार जारी है। अनुमान है कि इस बार पंचकोसी परिक्रमा में करीब 20 लाख श्रद्धालु शामिल होंगे। परिक्रमा में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया और रामलला तथा हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और भगवान के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। 19 नवंबर की रात से 21 नवंबर तक चलेगी परिक्रमा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचकोसी परिक्रमा 19 नवंबर की रात्रि 2 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 20 नवंबर की रात 1 बजकर 55 मिनट तक चलेगी। परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। परंपरा के अनुसार अधिकांश श्रद्धालु सरयू में स्नान करने के बाद नागेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे और फिर पंचकोसी परिक्रमा का संकल्प लेकर अपनी यात्रा शुरू करेंगे। परिक्रमा पूरी करने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू में पुनः स्नान करेंगे तथा अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन-पूजन करेंगे। देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकादशी व्रत भी रखेंगे। व्रती श्रद्धालु भगवान श्रीराम और भगवान विष्णु के दर्शन कर पूजा-अर्चना, जप और दान-पुण्य करेंगे। श्रद्धालुओं से गुलजार हुई रामनगरी, मंदिरों और मार्गों पर दिख रही रौनक पंचकोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले ही पूरी अयोध्या भक्तिमय वातावरण में डूब गई है। रामपथ, धर्मपथ, परिक्रमा मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। धर्मशालाएं, आश्रम और विश्राम स्थल श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। जगह-जगह भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रामनगरी की गलियों में चारों तरफ श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एटीएस कमांडो की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को सक्रिय रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम परिक्रमा का वातावरण मिल सके। अधिकारियों ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि तिवारी ने मातहत अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा मार्ग, प्रमुख प्रवेश स्थलों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की प्राथमिकता है कि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या एक बार फिर सनातनियों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। सरयू स्नान, नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक और पंचकोसी परिक्रमा के माध्यम से श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए उत्साहित हैं। पूरी अयोध्या में जय श्रीराम के जयघोष के बीच भक्ति और आस्था का विराट उत्सव दिखाई दे रहा है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:17 pm

आलीराजपुर में ग्रामीणों को कानूनी अधिकार बताए:न्यायोत्सव शिविर में घरेलू हिंसा और साइबर ठगी पर जानकारी दी

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को आलीराजपुर जिले के ग्राम कानाकाकड़ में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी मदद और न्याय पाने के तरीकों की जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर हुए शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जय पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सहायता अधिकारी शक्ति रावत और चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजेश राठौर ने जानकारी दी। जय पाटीदार ने पैतृक और खुद कमाई गई संपत्ति में अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं और बेटियों को संपत्ति में बराबर हक, बंटवारे और उत्तराधिकार से जुड़े कानूनी नियम समझाए। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय पाटीदार ने साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक और ओटीपी के जरिए ऑनलाइन ठगी हो सकती है। बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करें। शक्ति रावत ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाव के कानूनी अधिकार बताए। उन्होंने कहा कि कानून शारीरिक, मानसिक, मौखिक, भावनात्मक और आर्थिक प्रताड़ना से सुरक्षा देता है। पीड़ित महिलाएं कानूनी मदद लेकर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। राजेश राठौर ने मुफ्त कानूनी सहायता योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए मुफ्त वकील, कानूनी सलाह और अदालत की कार्रवाई में मदद मिलती है। आपराधिक मामलों में भी पात्र लोगों को बचाव पक्ष का मुफ्त वकील मिलता है। शिविर में आधार अपडेट, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी भी दी गई। ग्राम पंचायत सरपंच प्रवीण कुमार रावत, ग्राम सचिव, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, ग्रामीण, महिलाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:17 pm

फलोदी पीएमश्री स्कूल का जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया:स्मार्ट क्लास के फायदे बताए, सवाल-जवाब में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्रा मीनाक्षी पुरस्कृत

पीएमश्री योजना के तहत फलोदी ब्लॉक के मोखेरी स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), माध्यमिक शिक्षा फलोदी सोहन राम बिश्नोई ने निरीक्षण किया। ये स्कूल पीएमश्री योजना के पहले चरण में चुना गया है। निरीक्षण जिला स्तर पर चयनित स्कूलों की जांच के तहत किया गया। बिश्नोई ने स्कूल में पीएमश्री योजना, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों, मिड-डे मील और हरियालो राजस्थान योजना की जानकारी ली। उन्होंने राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे छात्रों से भी बात की। छात्रों को स्मार्ट क्लास के फायदे और वहां पढ़ाई जा रही सामग्री के बारे में बताया। कक्षा निरीक्षण के दौरान सवाल-जवाब में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रा मीनाक्षी पालीवाल को पुरस्कृत किया गया। बिश्नोई ने छात्रों से पढ़ाई और उनके लक्ष्य पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को खुद पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश चन्द पालीवाल, ताराचंद सुथार, रूपेंद्र पालीवाल, कृष्ण कुमार कड़ेला, शिक्षक नेता रेवत लीलावत, मांगीलाल परिहार, जगदीश पालीवाल, अंकुश प्रजापत, अभिमन्यु गोगलू, दिलीप बिस्सा, दिनेश वैष्णव, अंजू बैरवा, जयश्री जोशी, रेखा पुरोहित, मुनेश कुमारी और ओमप्रकाश पालीवाल मौजूद रहे। भवानीशंकर सहित स्कूल स्टाफ और छात्र भी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:15 pm

उदयपुर में 4-घंटे की सर्जरी से बचाई मरीज की जान:महाधमनी का आकार हो चुका था 5.5cm, हार्ट वॉल्व में लीकेज, सांस लेने में थी परेशानी

उदयपुर में जीबीएच अमेरिकल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने महाधमनी और हार्ट वॉल्व का जटिल ऑपरेशन किया। 50 साल के मरीज को अनियमित धड़कन और सांस लेने में परेशानी थी। करीब 4 घंटे तक चली सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने दोनों समस्याओं का उपचार किया। मिनिमली इनवेसिव एवं कार्डियक सर्जन डॉ. धनंजय बंसल ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। यह सामान्य वॉल्व रिप्लेसमेंट नहीं, बल्कि चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन था। इसमें तीन महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं थी। बेंटाल प्रक्रिया के तहत एओर्टिक रूट और फैली हुई महाधमनी का रिप्लेसमेंट, एओर्टिक वॉल्व रिप्लेसमेंट और माइट्रल वॉल्व रिप्लेसमेंट शामिल है। उन्होंने बताया कि 4 घंटे ऑपरेशन चला। मरीज अब ठीक से सांस ले पा रहा है। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. महेंद्र मारोठी और डॉ. अंशुमान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। धमनी फटने का बना हुआ था खतरा डॉ बंसल ने बताया कि सलूंबर निवासी प्रतापसिंह(50) पिछले दो साल से अनियमित धड़कन, सीने में दर्द और अचानक बेहोशी जैसी गंभीर समस्या से परेशान थे। रात में सोते समय सांस लेने में परेशानी और बार-बार हांफने की समस्या से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। परिजन जब जीबीएच हॉस्पिटल के कार्डियक सेंटर लेकर पहुंचे। यहां विस्तृत जांच और सीटी स्कैन के बाद पाया कि एओर्टा(महाधमनी) का आकार बढ़कर करीब 5.5 सेंटीमीटर हो चुका था। इसके अलावा एओर्टिक वॉल्व में गंभीर खराबी और माइट्रल वॉल्व में लीकेज भी पाया गया। ऐसी स्थिति में धमनी के फटने या उसमें अचानक डिसेक्शन होने से मौत तक हो सकती थी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:15 pm

भाजपा ने अभियान की जिला स्तरीय टीम घोषित की:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के लिए संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त

भाजपा ने बारां में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जिला स्तरीय टीम घोषित की। बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देश पर गुरुवार को सांसद कार्यालय में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा और जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत माहेश्वरी को जिला अभियान संयोजक बनाया गया। निशांत तिवारी, रोहित नायक सरकार और योगेश गौतम सह-संयोजक होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा और भानुप्रताप सिंह को दी गई। पदयात्रा के संयोजक मनोज प्रजापति और सोनू यादव होंगे। राष्ट्र चिंतन संवाद के लिए महेश शर्मा और जयेश नागर को जिम्मेदारी दी गई है। युवा संवाद का काम विक्रम नकवाल और भूपेंद्र शर्मा संभालेंगे। छात्र प्रतियोगिता के लिए रितेश पंजाबी और मनोज यादव, इनक्लूसिव आउटरीच के लिए मनीष प्रजापति और मनोज यादव तथा विशेषांक पत्रिकाओं के लिए बृजेश सुमन और वंश प्रताप को संयोजक बनाया गया। नेताओं ने समन्वय और एकजुटता के साथ अभियान चलाने का आह्वान किया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:14 pm

गड्ढे से बाइक का बिगड़ा संतुलन, खाई में गिरी:सीधी के हटवा बरहा टोला में हादसा; दो युवक गंभीर, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया

सीधी जिले के हटवा बरहा टोला में सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में 25 वर्षीय रामकृष्ण विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू विश्वकर्मा और तुलसी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर कमर्जी से अमिलिया की ओर जा रहे थे। वे अपने गांव कोल्हूडीह लौट रहे थे। हटवा बरहा टोला के पास सड़क पर गड्ढा आने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रामकृष्ण के ऊपर गिरी बाइक हादसे के दौरान मोटरसाइकिल रामकृष्ण के ऊपर गिर गई। घायल सोनू ने बताया कि बाइक रामकृष्ण चला रहा था। सड़क पर गड्ढा आने से उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक खाई में जा गिरी। सोनू को रीवा किया रेफर सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी ले गई। सोनू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रीवा रेफर कर दिया। तुलसी का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। रामकृष्ण का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। कमर्जी थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:14 pm

छोटी सजा पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारी का प्रमोशन नहीं रोक सकते:हाईकोर्ट की लार्जर बैंच ने कहा-एक गलती की दो सजा नहीं हो सकती; कानूनी बिंदू किया तय

राजस्थान हाईकोर्ट की लार्जर बैंच ने एक महत्वपूर्ण कानूनी बिंदू तय करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी को मिली छोटी सजा (परिनिंदा-बिना संचयी प्रभाव के एक वेतन वृद्धि रोकना) के आधार पर उसके प्रमोशन पर विचार करने से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल, जस्टिस समीर जैन और जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर की लार्जर बैंच ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्मिक को पिछले 7 साल में मिली छोटी सजा प्रमोशन पर विचार नहीं करने अथवा रोकने का आधार नहीं बन सकती हैं। बैंच ने कहा- जब राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के तहत कार्मिक को किसी गलती पर परिनिंदा (लिखित चेतावनी) और बिना संचयी प्रभाव के एक वेतन वृद्धि रोकने (सजा की अवधि खत्म होने पर रोकी हुई वेतन वृद्धि दे दी जाती हैं।) की सजा मिलती है, तो फिर उसका प्रमोशन रोककर उसे दूसरी सजा नहीं दी जा सकती हैं। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- एक गलती की दो सजा नहीं हो सकती हैं। सर्कुलर नहीं ले सकते नियम का स्थान कोर्ट ने कहा- सरकारी सर्कुलर केवल नियमों के खालीपन को भर सकते हैं, लेकिन वैधानिक (विधानसभा से पारित) नियमों में बदलाव नहीं कर सकते और न ही उनसे ऊपर जा सकते हैं। सीसीए नियमों में परिनिंदा या वेतनवृद्धि रुकने पर प्रमोशन से अयोग्य ठहराने की कोई सीधी रोक नहीं है। बिना विचार किए केवल सर्कुलर के आधार पर प्रमोशन रोकना अप्रत्यक्ष रुप से प्रमोशन रोकने की सजा देना होगा जबकि सजा बढ़ाने के लिए नियमों में तय प्रक्रिया और समयसीमा मौजूद है। रिकोर्ड की समीक्षा करने पर रोक नहीं कोर्ट ने साफ किया कि प्रमोशन के मामले में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) पूरे सेवा रिकॉर्ड के हिस्से के रूप में सात साल के भीतर मिली सजा को देख सकती है, यह इसलिए जरुरी है ताकि यह परखा जा सके कि कर्मचारी प्रशासनिक दक्षता के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता और उपयुक्तता की कसौटी पर खरा उतरता है या नहीं। लेकिन सात साल के भीतर मिली परिनिंदा और लघु सजा अपने-आप प्रमोशन से वंचित करने अथवा अयोग्य मानने का आधार नहीं बन सकती हैं। डिवीजन बैंच ने भेजा था रेफरेंस दरअसल, यह पूरा मामला पुलिस निरीक्षक अजयकांत रतूड़ी से जुड़े विवाद से सामने आया था। 23 नवंबर 1996 को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्त रतूड़ी 30 सितंबर 2013 को निरीक्षक बने। सेवाकाल के दौरान उन्हें 16 दिसंबर 2017, 29 जून 2019 और 18 जून 2021 को परिनिंदा की तीन लघु सजाएं मिलीं। इसके बाद आरपीएस (जूनियर स्केल) में पदोन्नति के विचार को लेकर विवाद खड़ा हुआ। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने माना कि छोटी सजाए उनके प्रमोशन पर विचार करने से नहीं रोक सकती हैं लेकिन सरकार इस आदेश के खिलाफ डिवीजन बैंच में चली गई। डिवीजन बैंच ने पाया कि पिछले 7 सालों में मिले लघु दंडों के आधारित पदोन्नति पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अलग-अलग न्यायिक मत हैं। इसलिए डीबी ने 27 अगस्त 2025 को इसे लार्जर बैंच को रेफर कर दिया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:14 pm

वक्फ नियमावली-2026 की नई शर्त को बताया अव्यावहारिक:इटावा में बोले जमीयत के जिलाध्यक्ष- 1 लाख मुतवल्ली हो सकते हैं प्रभावित

इटावा में वक्फ नियमावली-2026 के तहत मुतवल्ली बनने के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य किए जाने पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष तारिक शम्सी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस शर्त को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों की देखरेख लंबे समय से कर रहे कई लोग स्नातक नहीं हैं। ऐसे में केवल डिग्री को आधार बनाने से अनुभवी लोगों को परेशानी हो सकती है। नोटिफिकेशन के बाद लागू होंगे नियम तारिक शम्सी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वक्फ से जुड़े नियम पहले से लागू हैं। 25 नवंबर 2024 से वक्फ रूल के तहत व्यवस्था चल रही है। वक्फ एक्ट में संशोधन पास होने के बाद उसके अनुसार नियमावली में बदलाव किया जाना था। कैबिनेट ने बुधवार को इन संशोधनों को मंजूरी दी है। अब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ये नियम प्रदेश में लागू होंगे। नियमों से संस्थाओं के कामकाज में व्यवस्था उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था नियम और अनुशासन से चलती है तो उसका लाभ उससे जुड़े लोगों और लाभार्थियों को मिलता है। कैबिनेट से मंजूर संशोधनों को भी इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। नियमों का पालन होने से संस्थाओं के कामकाज में व्यवस्था बनी रहती है। ग्रेजुएशन की अनिवार्यता पर जताई आपत्ति मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य किए जाने पर तारिक शम्सी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों में मस्जिद, कब्रिस्तान, मदरसे, ईदगाह और मजार शामिल हैं। इनकी देखरेख ज्यादातर धार्मिक मामलों से जुड़े लोग करते हैं। पहले से ही इनके प्रबंधन के लिए नियम बने हुए थे, लेकिन नई नियमावली में ग्रेजुएशन की शर्त जोड़ना व्यावहारिक नहीं है। करीब एक लाख मुतवल्ली हो सकते हैं प्रभावित तारिक शम्सी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा मुतवल्ली हैं। इनमें करीब एक लाख ऐसे हो सकते हैं, जो ग्रेजुएट नहीं हैं। इसके बावजूद वे लंबे समय से वक्फ संपत्तियों की देखरेख और प्रबंधन कर रहे हैं। ऐसे में केवल ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य करने से अनुभवी लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इस शर्त से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल सकता है। उनका कहना है कि संपत्तियों की देखरेख करने वालों की शैक्षिक योग्यता के साथ उनके अनुभव और कामकाज को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:13 pm

गुरुग्राम में वेज की जगह भेजा नॉन-वेज बर्गर:2 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कंपनी बोलीं-तीर्थयात्रा पर भेज देते हैं; ₹72 हजार का जुर्माना लगा

गुरुग्राम में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से शाकाहारी बर्गर मंगवाना एक सनातनी परिवार के लिए मानसिक परेशानी और धार्मिक भावनाओं के आहत होने का बड़ा कारण बन गया। बर्गर किंग रेस्टोरेंट ने वेज बर्गर की जगह नाॅनवेज बर्गर डिलीवर कर दिया, जिसे खाकर दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। हैरानी की बात तो ये है कि जब गलती पकड़ी गई, तो बर्गर किंग के गुरुग्राम मैनेजर ने मामला दबाने के लिए पीड़ित परिवार को 'पसंद के धार्मिक स्थल की तीर्थयात्रा' और ₹25,000 का ऑफर दे डाला। हालांकि, पीड़ित परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कंज्यूमर कोर्ट का रुख किया। अब गुरुग्राम जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने स्विगी और बर्गर किंग इंडिया को दोषी ठहराते हुए कुल ₹72,000 का जुर्माना ठोका है। पहले जानिए कैसे घटा पूरा घटनाक्रम…. कंज्यूमर कोर्ट में शिकायतकर्ता ने ऐसे जीता केस… 45 दिन का अल्टीमेटम, नहीं चुकाया तो 12% ब्याज एडवोकेट मेघा गुप्ता ने बताया कि आयोग ने कंपनियों को यह राशि चुकाने के लिए 45 दिनों का समय दिया है। यदि कंपनियां तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करती हैं, तो उन्हें 12% वार्षिक ब्याज के साथ पूरी रकम देनी होगी। इसके अलावा, आदेश का पालन न करने पर ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019’ के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:12 pm

लखनऊ जेल में बंदी ने फांसी लगाकर जान दी:34 दिन से था बंद, गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का था आरोप

लखनऊ जेल में गुरुवार को अवनीश जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 दिन से जेल में बंद था। गर्लफ्रेंड समरीन की होटल की इमारत से कूदकर जान देने के मामले में उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया था। अवनीश की मौत की खबर मिलते ही सुल्तानपुर के दोस्तपुर स्थित उसके ननिहाल में शोक छा गया। दोस्तों को भी उसकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हुआ। अकबरपुर का रहने वाला था अवनीश अवनीश मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर का रहने वाला था। उसके पिता की अकबरपुर-टांडा ओवरब्रिज के पास भूषण मशीनरी स्टोर नाम से थोक की दुकान है। अवनीश उर्फ गोलू अक्सर दोस्तपुर स्थित अपने ननिहाल में रहता था। उसकी मां पुततुल का मायका दोस्तपुर में है। खबर मिलने के बाद ननिहाल के लोग अंबेडकर नगर चले गए। 13 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड ने की थी आत्महत्या जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को अवनीश की गर्लफ्रेंड समरीन ने लखनऊ के एक होटल की इमारत से कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगने के बाद अवनीश ने 15 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। दोस्तों के साथ घूमने का था शौक दोस्तों ने बताया कि अवनीश अक्सर उनके साथ घूमने और पार्टी करने जाता था। अक्टूबर में वह ननिहाल के दोस्तों के साथ वाराणसी दर्शन करने गया था। वह उज्जैन दर्शन करने जाने की योजना भी बना रहा था। दोस्तों के मुताबिक, अवनीश की शादी तय होने वाली थी। वह जिस लड़की से प्रेम करता था, उसे घूमने की जगहों से अपनी तस्वीरें भेजता था। हालांकि, उसने दोस्तों को कभी नहीं बताया कि वह लड़की कौन थी और कहां की रहने वाली थी। दोस्तों का कहना है कि उसकी मौत की खबर सुनकर उन्हें यकीन नहीं हुआ।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:12 pm

CMHO ने 3 जगह स्वास्थ्य सेवाएं जांचीं:अस्पताल से गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, कमियां सुधारने के दिए निर्देश

करौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने बुधवार को तीन स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने लांगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर और मंडरायल ब्लॉक के करई गांव में आयोजित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण सत्र की व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई, दवा एवं जांच सुविधाओं के साथ गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों के टीकाकरण और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के फॉलोअप की स्थिति देखी। सीएमएचओ ने संबंधित कार्मिकों को व्यवस्थाओं में सुधार कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पतालों में सुविधाओं और व्यवस्थाओं की पड़ताल निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बिना अनावश्यक देरी के बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संस्थानों में साफ-सफाई बनाए रखने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जांच व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। साथ ही निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण पर फोकस मंडरायल ब्लॉक के करई गांव में आयोजित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण सत्र के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और बच्चों के टीकाकरण की स्थिति देखी। उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, उनकी नियमित निगरानी और समय पर फॉलोअप की जानकारी ली। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श, जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और रिकॉर्ड संधारण की भी समीक्षा की, ताकि पात्र महिलाओं एवं बच्चों को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। लापरवाही पर दी सख्त हिदायत सीएमएचओ डॉ. मीना ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं और बच्चों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:12 pm

डीडवाना में अंतर जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता 3 दिसंबर से:बैठक में आवास, भोजन और परिवहन के इंतजाम समय पर करने के निर्देश

डीडवाना में 3 से 5 दिसंबर तक 11वीं राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 होगी। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन डीडवाना-कुचामन प्रतियोगिता आयोजित करेगा। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने की। उन्होंने आयोजन के लिए बनाई गई समितियों के काम की समीक्षा की। रतन कुमार ने अधिकारियों को खिलाड़ियों और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले अधिकारियों के आवास, भोजन और परिवहन के इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्घाटन समारोह और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर भी निर्देश दिए।उन्होंने सभी समितियों से आपसी तालमेल के साथ तय समय में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने को कहा। प्रतियोगिता के संचालन के लिए उपखंड अधिकारी डीडवाना को जिला नोडल अधिकारी और जिला खेल अधिकारी डीडवाना को सहायक जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग फूल सिंह; अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम सारण; मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह; जिला रसद अधिकारी; आयुक्त, नगर परिषद डीडवाना; जिला खेल अधिकारी; उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:12 pm

पन्ना में यात्री बस सड़क किनारे पलटी:एक ही परिवार के तीन लोग समेत छह यात्री घायल

पन्ना से दमोह जा रही हजारी बस सर्विस की यात्री बस गुरुवार को इंटवा मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। बस का नंबर MP-34 P-0193 है। हादसे के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस कैसे पलटी, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। ये हुए घायल पन्ना से अमानगंज जा रहे परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। इनमें 17 वर्षीय रागिनी अहिरवार, उनके पिता नंदलाल अहिरवार (48) और मां प्रेम बाई (40) शामिल हैं। तीनों को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार के कारण हादसा प्रेम बाई ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक पलट गई। हादसे के बाद कई यात्री बाहर निकल गए, जबकि रागिनी सीट के नीचे दब गईं। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। प्रेम बाई के हाथ और नंदलाल के पैर में चोट आई है। रागिनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बस पलटने की वजह अभी पता नहीं चली है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:11 pm

देवउठनी एकादशी का व्रत कल,गोविंददेवजी मंदिर में होगा तुलसी विवाह:भक्तों को चलना होगा 2 से 3 किलोमीटर; जानें- दर्शन और पार्किंग की व्यवस्था

देवउठनी एकादशी पर गोविंददेवजी मंदिर में 21 नवंबर को भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत भक्तों को दर्शन के बाद मंदिर में रुकने नहीं दिया जाएगा। मंदिर में प्रवेश मुख्य द्वार से होगा और बाहर निकलने की व्यवस्था जय निवास बाग की ओर से रहेगी। भक्तों के लिए जूते-चप्पल पहनकर और बिना जूते-चप्पल के आने वालों की अलग-अलग लाइनें बनाई जाएगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से जूते-चप्पल और हेलमेट अपने वाहन में ही रखने की अपील की है। सूर्यसिद्धान्तीय पंचांग जयादित्य पंचांग के अनुसार- 19 नवंबर को देर रात 2 बजकर 3 मिनट पर दशमी तिथि समाप्त होगी और एकादशी शुरू होगी। सूर्योदय के समय दशमी तिथि नहीं होने के कारण एकादशी का व्रत 20 नवंबर शुक्रवार को रखा जाएगा। इसी दिन तुलसी विवाह भी होगा। देवउठनी एकादशी पर भगवान श्रीहरि को जगाने की परंपरा है। इस दिन रात में भगवान का अभिषेक कर उनकी स्तुति की जाती है। वहीं गोविंददेवजी मंदिर में विशेष दर्शन 21 नवंबर को होंगे। जूते-चप्पल पहनकर आने वालों के लिए अलग व्यवस्था मंदिर प्रशासन के अनुसार- दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को दो अलग लाइनों से प्रवेश दिया जाएगा। जूते-चप्पल पहनकर आने वाले भक्त मंदिर के बाहर बने रैंप से दर्शन कर सकेंगे। वहीं बिना जूते-चप्पल आने वाले भक्त मंदिर छावन में दर्शन करेंगे। सभी भक्तों को दर्शन के बाद जय निवास बाग की ओर से बाहर निकाला जाएगा। जय निवास बाग से मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। कंवर नगर और ब्रह्मपुरी की ओर से आने वाले भक्त जय निवास उद्यान और जनता मार्केट होते हुए मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे। दर्शन के बाद मंदिर श्री चिंताहरण हनुमानजी की ओर से बाहर निकल सकेंगे। भक्तों को करीब 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है। ऐसे में पानी की बोतल साथ लाने की सलाह दी गई है। रामनिवास बाग और चौगान स्टेडियम में पार्क करें वाहन मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपने वाहन रामनिवास बाग पार्किंग या चौगान स्टेडियम पार्किंग में खड़े करने के लिए कहा है। साथ ही जूते-चप्पल और हेलमेट वाहन में ही रखने की अपील की है। हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और सांस की परेशानी से जूझ रहे लोगों को भीड़ में मंदिर नहीं आने की सलाह दी गई है। भक्तों से बैग, थैले, लेडीज पर्स और कीमती आभूषण पहनकर नहीं आने के लिए भी कहा गया है। मंदिर परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देने पर मंदिर प्रशासन या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:10 pm

बिलासपुर में जलाराम बापा की जयंती पर भंडारा हुआ:श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, सेवा और समर्पण का संदेश दिया

बिलासपुर में श्री जलाराम बापा की 227वीं जन्म जयंती पर शहर में भक्ति और सेवा का माहौल रहा। इस अवसर पर मुंगेली रोड स्थित ज्योति बिल्ड मार्ट में शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्री जलाराम बापा के सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक राम भाई पटेल, दिलीप पटेल, समर्थ पाटीदार और दिवाकर पाटीदार उपस्थित रहे। जयंती पर भंडारे का आयोजन आयोजकों ने कहा कि श्री जलाराम बापा का जीवन जरूरतमंदों की सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर भंडारे का आयोजन कर इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। ज्योति बिल्ड मार्ट परिवार ने आयोजन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सेवा का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:10 pm

बरेली में 4 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:22 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई, सड़कें और बाउंड्रीवाल तोड़ीं

बरेली में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बीडीए ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इज्जतनगर क्षेत्र के कंजादासपुर और धौरेरामाफी में बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रही 4 कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें और बाउंड्रीवाल भी तोड़ दी गईं। कंजादासपुर में 6 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही थी कॉलोनी बीडीए की टीम सबसे पहले कंजादासपुर पहुंची। यहां सिराज नाम का व्यक्ति करीब 6 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहा था। बिना अनुमति प्लॉट काटे जा रहे थे। मौके पर सड़कें और बाउंड्रीवाल भी बनाई जा रही थीं। टीम ने बुलडोजर से पूरा निर्माण ध्वस्त कर दिया। धौरेरामाफी में तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई इसके बाद टीम धौरेरामाफी पहुंची। यहां तीन जगहों पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। सत्यपाल करीब 8 हजार वर्ग मीटर, रवि पटेल 5 हजार वर्ग मीटर और रजनीश कुमार 3 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनी बसा रहे थे। बीडीए की टीम ने तीनों जगहों पर बनी सड़कें और बाउंड्रीवाल तोड़ दीं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत की गई। प्लॉट खरीदने से पहले नक्शे की जांच करें बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने लोगों से अपील की है कि बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट या मकान खरीदने से पहले बीडीए कार्यालय या वेबसाइट www.bdainfo.org पर जाकर नक्शे की मंजूरी जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर और पानी जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। ऐसे में लोगों की मेहनत की कमाई भी फंस सकती है। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 22 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कार्रवाई कंजादासपुर: 6,000 वर्ग मीटर धौरेरामाफी: 8,000 वर्ग मीटर धौरेरामाफी: 5,000 वर्ग मीटर धौरेरामाफी: 3,000 वर्ग मीटर

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:10 pm

रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि:कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- इनका त्याग, साहस और राष्ट्र समर्पण प्रेरणादायक रहेगा

भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार की शाम वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन संघर्ष, साहस, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को नई पहचान दिलाई। दोनों का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी का जीवन नारी शक्ति, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण है। उनका योगदान और विचार आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल ने किया। इस दौरान अरविंद अरेले, नईम पठान, रामपाल सिंह भदौरिया करू, रामसिया राठौर, गयाप्रसाद दिवाकर, वीरेंद्र बघेल, रोहित कुशवाह, सोबरन सिंह सगर, वीरेंद्र खन्ना, राजू बघेल और सोनू बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:09 pm

ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई बाइक, 2 की मौत:सड़क पर बिखरे शव, रामसीन- भीनमाल रास्ते पर हादसा

जालोर जिले में ट्रक से आगे निकलने की होड़ में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा रामसीन से भीनमाल रास्ते पर शाम करीब 5.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, रामसीन थाना क्षेत्र में भीनमाल की ओर से आइशर ट्रक रामसीन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार 2 युवकों ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। हालांकि दोनों की तेज रफ्तार बाइक, ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिरोही के हनुमान वास गोलिया निवासी जीतू सिंह पुत्र वचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी ईश्वर पुत्र तगाराम ने एम्बुलेंस से भीनमाल हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रामसीन थाना पुलिस ने दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:09 pm

पलवल नगर परिषद का क्लर्क ₹4 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:प्रॉपर्टी ID में सुधार के बदले ले रहा था घूस, ACB ने लगाया ट्रैप

हरियाणा के पलवल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV ACB) फरीदाबाद की टीम ने पलवल नगर परिषद कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी क्लर्क सूरज को प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करने की एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के बदले मांगे थे 4 हजार रुपए जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी थी कि पलवल नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत क्लर्क सूरज उसके एक परिचित की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि सुधार (ठीक करने) के बदले 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है और बिना पैसे लिए काम नहीं कर रहा है। इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने बिछाया जाल शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के इंचार्ज निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को 4 हजार रुपए देकर नगर परिषद कार्यालय में आरोपी क्लर्क के पास भेजा। जैसे ही क्लर्क सूरज ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि पकड़ी, इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी ट्रैप कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के तहत अमल में लाई गई। आरोपी क्लर्क सूरज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में एफआईआर (FIR) दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:09 pm

जुर्माना वसूली में धौलपुर परिवहन विभाग प्रदेश में अव्वल:1 अप्रैल से 16 नवंबर तक 25,061 चालान काटकर 12.44 करोड़ रुपए जुटाए

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई और जर्माना राशि अर्जित करने के मामले में धौलपुर जिला परिवहन विभाग ने पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। 1 अप्रैल से 16 नवंबर 2026 तक की राज्य स्तरीय डीटीओ रैंकिंग में धौलपुर ने 25,061 चालान काटकर 12 करोड़ 44 लाख 42 हजार रुपए का राजस्व अर्जित किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 3 करोड़ 6 लाख 92 हजार रुपए अधिक है। 25 हजार से ज्यादा चालान, 12.44 करोड़ की वसूली राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार, धौलपुर परिवहन विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 16 नवंबर तक कुल 25,061 चालान काटे। इनके माध्यम से विभाग को 12 करोड़ 44 लाख 42 हजार रुपए (1244.42 लाख रुपए) की जुर्माना राशि प्राप्त हुई। इस प्रदर्शन के आधार पर धौलपुर ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। पिछले साल से 3.06 करोड़ रुपए ज्यादा राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष की समान अवधि में धौलपुर परिवहन विभाग ने 9 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए (937.50 लाख रुपए) की जुर्माना राशि अर्जित की थी। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 12.44 करोड़ रुपए से अधिक हो गया। यानी पिछले साल की तुलना में विभाग ने 3 करोड़ 6 लाख 92 हजार रुपए अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। सख्ती और लगातार कार्रवाई से मिली उपलब्धि जुर्माना राशि में हुई बढ़ोतरी को परिवहन विभाग के प्रवर्तन कार्यों में सुधार और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए की जा रही सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है। विभागीय टीमों की ओर से लगातार निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन सवारों के खिलाफ चालान और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की रैंकिंग में बनाई मजबूत स्थिति राज्य स्तरीय डीटीओ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करना धौलपुर परिवहन विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:07 pm

चार साल से फरार दो आरोपी एक दिन में गिरफ्तार:पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ और गोपालपुरिया से पकड़ा; दोनों पर स्थायी वारंट जारी था

चूरू में राजलदेसर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया। दोनों को लक्ष्मणगढ़ और गोपालपुरिया से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ एडीजे ने दोनों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राजलदेसर थाने में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई धाराओं के मामले में वारंट जारी हुआ था। थानाधिकारी बेगाराम मीणा ने बताया कि चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सुजानगढ़ एएसपी और रतनगढ़ डीएसपी की निगरानी में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतननगर थाना क्षेत्र के धोधलिया निवासी किशनसिंह उर्फ कृष्णसिंह राजपूत (25) और सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ भूमा छोटा निवासी संदीप ढाका (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए चार साल से ठिकाने बदल रहे थे। कार्रवाई में थानाधिकारी बेगाराम, कॉन्स्टेबल रविन्द्र और सुभाषचन्द्र शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में रविन्द्र की विशेष भूमिका रही।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:07 pm

मेवाड़ डांगी पटेल समाज खेल संघ की कार्यकारिणी का विस्तार:चुनीलाल डांगी अध्यक्ष बने, बैठक में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

मेवाड़ डांगी पटेल समाज खेल संघ की कार्यकारिणी का धूणी माता मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पदाधिकारी चुने गए। नई कार्यकारिणी में बाबूलाल डांगी (टूस) को संस्थाप्रमुख, देवीलाल डांगी (नामरी) को संरक्षक और चुनीलाल डांगी (गोवला) को अध्यक्ष बनाया गया। राजू डांगी (छोटा गुड़ा) को संगठन मंत्री और उदयलाल (भल्लो का गुड़ा) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शंकर डांगी (टूस) को सचिव और कैलाश डांगी (गोवला) को खेल मंत्री बनाया गया। बैठक में कालूराम डांगी, भंवर डांगी, नांदवेल के पूर्व सरपंच देवीलाल डांगी, हेमराज डांगी, सुखलाल खेड़ी, शंकर डांगी बिलौता, रख्यावल सरपंच उंकार लाल, महाराज खेड़ी सरपंच प्रतिनिधि कैलाश डांगी, टूस सरपंच सुरेश डांगी, सांगवा सरपंच प्रकाश डांगी और विजनवास सरपंच श्यामलाल डांगी मौजूद रहे। नारायण, पुष्कर, ओंकारलाल, बाबूलाल, रामलाल और रोशन डांगी सहित समाज के कई लोग भी बैठक में शामिल हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने पर जोर दिया गया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:06 pm

चंडीगढ़ की पुनर्वास कॉलोनियों के मकानों पर मिलेगा मालिकाना हक:नोटिफकेशन जारी, कलेक्टर रेट का 5% देकर करा सकेंगे फ्री-होल्ड, 5 साल बिक्री पर रोक

चंडीगढ़ की पुनर्वास कॉलोनियों और स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब इन मकानों में रहने वाले पात्र परिवार सिर्फ कलेक्टर रेट का 5% शुल्क देकर अपने मकान को फ्री-होल्ड यानी मालिकाना हक में बदलवा सकेंगे। इससे अब तक लाइसेंस या हायर परचेज टेनेंसी एग्रीमेंट (HPTA) के आधार पर मिले मकानों पर रहने वाले मूल आवंटियों और उनके कानूनी वारिसों को मालिक बनने का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए 'चंडीगढ़ रिहैबिलिटेशन कॉलोनीज फ्रीहोल्ड राइट्स रूल्स, 2026' की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन को अब 4 पाइंट में जानिए… 1. 7 साल से मकान में रह रहे हैं तो मिलेगा लाभ इस योजना का लाभ लेने के लिए मकान पर कम से कम 7 साल से कब्जा होना जरूरी है। यह अवधि आवेदन की तारीख से पहले की होनी चाहिए। योजना में 1975 और 1979 की टेनमेंट व ट्रांजिट साइट योजनाओं, 2006 की स्मॉल फ्लैट्स स्कीम और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) की पुनर्वास योजनाओं के तहत आवंटित मकान शामिल होंगे। हालांकि, जिन मकानों का आवंटन रद्द हो चुका है और अभी तक बहाल नहीं हुआ है, वे इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे। 2. एकमुश्त या किश्तों में दे सकेंगे फीस मकान को फ्री-होल्ड कराने के लिए मौजूदा कलेक्टर रेट के अनुसार प्रॉपर्टी की कुल कीमत का 5% कंसीडरेशन अमाउंट देना होगा। प्रशासन से प्रोविजनल मंजूरी मिलने के बाद आवेदक को एक साल का समय मिलेगा। इस दौरान वह पूरी राशि एकमुश्त या किश्तों में जमा कर सकेगा। तय समय में भुगतान नहीं करने पर जमा राशि का 10% काटकर बाकी पैसा बिना ब्याज लौटाया जाएगा। 3. मालिक बनने के बाद 5 साल तक नहीं बेच सकेंगे मकान फ्री-होल्ड का अधिकार मिलने के बाद भी मकान की खरीद-फरोख्त पर तुरंत छूट नहीं मिलेगी। प्रशासन ने 5 साल का लॉक-इन पीरियड तय किया है। इस दौरान मकान को बेचा, गिफ्ट या किसी दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। इसका मकसद योजना के तहत मिले मकानों की खरीद-फरोख्त और व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकना है। 4. मकान में निर्माण की गड़बड़ी है तो भी कर सकेंगे आवेदन मकान में बिल्डिंग वायलेशन या अतिक्रमण होने पर आवेदन का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होगा। ऐसे मामलों में भी आवेदन स्वीकार किया जा सकेगा। हालांकि, आवेदक को हलफनामा देना होगा कि वह नियमों के अनुसार अवैध निर्माण या अतिक्रमण हटाएगा अथवा उसे रेगुलराइज करवाएगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:05 pm

सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाई:नई BS-VI गाड़ियों का PUC 3 साल तक चलेगा; 6 साल से पुरानी गाड़ियों का सालाना रिन्यूअल

केंद्र सरकार ने गाड़ियों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी निजी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। गुरुवार को राजपत्र में प्रकाशित होते ही ये नियम लागू हो गए। नए नियमों में निजी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की अलग-अलग वैधता अवधि तय की गई है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सिक्सटीन्थ अमेंडमेंट) रूल्स, 2026 के तहत किए गए हैं। रिन्यूअल की तारीख को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए अगर मौजूदा PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराया जाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी की तारीख से प्रभावी होगा। वहीं, एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से लागू होगा। नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए सर्टिफिकेट पर बदली हुई वैधता अवधि पहली बार रिन्यू कराने के बाद लागू होगी। -------------------------

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:05 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:लखनऊ में मौसी के घर से लौट रहा था; अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

लखनऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहन को मौसी के घर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शौकत (35) के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। घटना गुरुवार दोपहर रहीमाबाद इलाके की है। देखिए 2 तस्वीरें… बहन को छोड़ने मौसी के घर आया था युवक हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के टिकवामऊ निवासी शौकत गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक से घर लौट रहा था। भतोइया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। शौकत के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। दूध की डेयरी चलाता था शौकत टक्कर से शौकत की बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। शौकत अपने भाई शरीफ के साथ लखनऊ में दूध डेयरी चलाता था। परिवार में पिता सुमेर, मां हंसाना और दो भाई जमील व शरीफ हैं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:04 pm

दुकानदार पर जानलेवा हमला मामले में दो भाईयों को सजा:सिरसा में सुनाया फैसला, झगड़े में तीन को लगी थी चोटें, फायर भी किए

सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में दुकानदार सहित तीन भाईयों पर जानलेवा हमला मामले में आज दो दोषियों को सजा सुनाई है और दोनों ही दोषी आपस में भाई है। शुरू में एफआईआर में सात से आठ लोगों पर आरोप थे, परंतु पुलिस जांच में दो ही आरोपी पाए गए थे। मामले में वीरवार को पुनीश जिदिंया की कोर्ट ने दोषी संतोख सिंह को धारा 323, 347/34 में एक साल और दस हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। दोषी त्रिलोक सिंह को अलग-अलग धारा 323/3 और 347/34, 307, 250 आर्म्स के तहत एक साल, तीन साल से पांच साल तक सजा सुनाई है। दोषी त्रिलोक पर 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। 8 साल पुराने विवाद में सुनाया फैसला मामले में सरकारी वकील पलविंद्रर सिंह के अनुसार, यह मामला करीब 8 साल पुराना है और गांव के दो पक्षों का पुराने विवाद के चलते झगड़ा हो गया। इसी दौरान दुकानदार जोगा सिंह व उसके भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया था और पिस्तौल से दो फायर भी किए थे। इसी में ये फैसला सुनाया गया। जानिएं पूरा मामला 12 अगस्त 2018 को पुलिस को दी शिकायत में थेहड़ी वेरियाम सिंह निवासी जोगा सिंह ने बताया था कि उसकी रानियां में बैल्डिंग खैराद की दुकान है। 12 अगस्त 2018 को अपने घर के आगे गली में वह खड़ा था। इस समय ट्रैक्टर पर संतोष सिंह त्रिलोक सिंह व उनकी माता छिंद्रकोर अन्य दो रिश्तेदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे आते ही पीटना शुरू किया आते ही उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मार पिटाई शुरू कर दी। इस बीच संतोख सिंह ने हाथ में लिए दातर से उसके सिर व हाथ पर वार कर दिया। उसने शोर मचाया तो उसके भाई बलजिंदर सिंह और सतनाम सिंह आए और उन लोगों से छुड़वाया। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह ने बलजिंदर सिंह के चोट मारी और उनके दो अन्य रिश्तेदारों ने उसके भाईयों को पीटना शुरू कर दिया। दो बार वार किए इसके बाद त्रिलोक सिंह ने हाथ में लिए पिस्टल से उन पर दो बार बार किया, जिससे उन्होंने छिपकर जान बचाई। जाते समय हमलावरों ने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी और ट्रैक्टर का कुछ सामान अपने साथ ले गए।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:04 pm

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रक ने 5 को कुचला; विधायक ने तुड़वाए सील घर के ताले; प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…। 1. जबलपुर- भेड़ाघाट में ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 2 घायल जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक समेत दो लोग घायल हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. बैतूल- काढ़ा पिलाने वाले 3 आरोपी हिरासत में, 2 की मौत, 5 बीमार बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर ग्रामीणों को काढ़ा पिलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। काढ़े में इस्तेमाल की गई जमरस पेड़ की छाल की जांच की जा रही है। बुधवार को काढ़ा पीने के बाद दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. उज्जैन- कान्ह के लिए धमाके…मकानों में दरारें,छतों से प्लास्टर-कॉन्क्रीट गिर रही सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाई जा रही कान्ह डक्ट परियोजना से उज्जैन के ग्राम बड़वई के ग्रामीण परेशान हैं। घट्टिया तहसील के इस गांव में जून से टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। करीब 650 ग्रामीणों में दहशत है। पूरी खबर पढ़ें… 4. MP- सीजन में पहली बार पारा 9C से नीचे, भोपाल, जबलपुर पचमढ़ी से भी ठंडे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंचा है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही। 21 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. छिंदवाड़ा- हिंदुजा फाइनेंस कंपनी ने मकान किया सील, विधायक ने तुड़वा दिए ताले छिंदवाड़ा में हिंदुजा फाइनेंस कंपनी ने एक परिवार के मकान पर ताला लगा दिया। परिवार का आरोप है कि कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के घर सील कर दिया। जानकारी मिलने पर विधायक विजय चौरे मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में ताले तुड़वा दिए। पूरी खबर पढ़ें… 6. भोपाल- महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन-जापान का विजयी आगाज, थाईलैंड को 7-0 से हराया भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज हो गया है। पहले दिन के तीसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले चीन ने थाईलैंड को 7-0 और जापान ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। पूरी खबर पढ़ें.. 7. जबलपुर- ATS ने 3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा, कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू ATS जबलपुर ने गुरुवार दोपहर तीन संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों को फर्जी पासपोर्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान और नाम गोपनीय रखे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें.. पॉजिटिव खबर… 8. इंदौर- सेव वॉटर थीम पर सजाए टॉयलेट:'वर्ल्ड टॉयलेट डे' पर मेयर ने किया सफाई मित्रों का अभिनंदन इंदौर में वर्ल्ड टॉयलेट डे पर गुरुवार को सेव वॉटर की थीम पर शहर के सार्वजनिक टॉयलेट सजाए गए। मुख्य आयोजन अन्नपूर्णा रोड स्थित चाणक्यपुरी चौराहे के पास हुआ। इसमें मेयर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर और निगम के अधिकारी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें.. खबर जरा हटके 9. उज्जैन- मथुरा और शाजापुर में होता है कंस का ऐसा वध:चौराहे पर लटकाया जाता है पुतला उत्तर प्रदेश के मथुरा के बाद मध्य प्रदेश के शाजापुर में 273 साल से कंस वध की परंपरा चली आ रही है। दीपावली के बाद कार्तिक दशमी पर होने वाले इस आयोजन को देखने पूरा शहर उमड़ता है। इससे पहले बहुत भव्य चल समारोह निकलता है। पूरी खबर पढ़ें.. कल क्या कुछ रहेगा खास मध्यप्रदेश में शुक्रवार को खेलों के बड़े मुकाबले होंगे। इंदौर में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच खेले जाएंगे। वहीं, भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का मुकाबला कोरिया से होगा। इंदौर में स्नूकर और क्रिकेट के मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह रहेगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:02 pm

दीपावली से पहले निकाला कचरा अब तक नहीं उठा:नालियां जाम और गोवंश का जमावड़ा, वार्ड 42 के लोगों ने जताया विरोध

हनुमानगढ़ टाउन शहर के वार्ड नंबर 42 में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दीपावली से पहले नालियों से निकाला गया कचरा अब तक नहीं उठाया गया है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, जाम नालियां, बढ़ते मच्छर और निराश्रित गोवंश के जमावड़े से परेशान वार्डवासियों ने गुरुवार को नगर परिषद के खिलाफ विरोध जताते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की। खास बात यह रही कि वार्ड की पार्षद विनिता बतरा ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर स्वच्छता निरीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर वे नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं। वहां भी स्वच्छता निरीक्षक नहीं मिलीं। दूसरी ओर, सभापति और स्वच्छता निरीक्षक ने सफाई कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी में तैनाती को सफाई प्रभावित होने का कारण बताते हुए आगामी मंगलवार से नियमित सफाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया। नालियों से निकला कचरा गलियों में ही पड़ा वार्ड निवासी और भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप छाबड़ा ने बताया कि दीपावली से पहले से ही वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। वार्ड के ग्रुप में रोजाना नालियां बंद होने और जगह-जगह कचरा पड़ा होने की शिकायतें आती हैं। दीपावली के आसपास गलियों की नालियों से निकाला गया कचरा अब तक नहीं उठाया गया है। इसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। संदीप छाबड़ा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते। कार्यालय जाने पर भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। भाजपा पार्षद होने से वार्ड की अनदेखी का आरोप संदीप छाबड़ा ने कहा कि वार्ड से भाजपा पार्षद चुने गए हैं, जबकि नगर परिषद में निर्दलीय बोर्ड है। ऐसे में वार्ड की अनदेखी होने की आशंका बनी हुई है। करीब दो महीने पहले पार्षद चुने जाने के बाद शुरुआती 15-20 दिनों तक सफाई व्यवस्था ठीक रही, लेकिन इसके बाद हालात फिर बिगड़ गए। उनके अनुसार, सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही वार्ड में आते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो स्वायत्त शासन विभाग में शिकायत की जाएगी। कचरे से मच्छरों का प्रकोप, बीमारियों का खतरा वार्डवासी सुरेंद्र पाल सिंह कंडा ने बताया कि नालियों से निकाला गया कचरा जगह-जगह ढेर के रूप में पड़ा है। नगर परिषद को कई बार फोन करने के बावजूद कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंचती। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दीनार सिनेमा और पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में गोवंश का आतंक वार्डवासी मोहनलाल ने बताया कि वार्ड के एचएच एरिया, दीनार सिनेमा और पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की भरमार है। दीनार सिनेमा क्षेत्र में हरे चारे की टाल होने के कारण बड़ी संख्या में गोवंश यहां जमा रहता है। यहां नंदी आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों, वाहन सवारों और आसपास रहने वाले लोगों को जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। वार्डवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों और पार्षद से गोवंश की समस्या का समाधान करवाने की मांग की। पार्षद ने किया फोन, कार्यालय पहुंचीं तो नहीं मिलीं स्वच्छता निरीक्षक वार्डवासियों की शिकायत पर पार्षद विनिता बतरा ने सफाई व्यवस्था के संबंध में नगर परिषद की स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद पार्षद नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं, लेकिन वहां भी स्वच्छता निरीक्षक नहीं मिलीं। इस दौरान पार्षद कार्यालय में उन्हें तलाशती नजर आईं। पार्षद विनिता बतरा ने बताया कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है और कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इस संबंध में सभापति मंजू रणवां से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाई गई है। ऐसे में सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। मंगलवार से नियमित सफाई का आश्वासन वहीं, स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता ने भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के पीछे सफाई कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी को कारण बताया। उन्होंने कहा कि आगामी मंगलवार से वार्ड में नियमित रूप से सफाई कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। अब देखना होगा कि नगर परिषद के इस आश्वासन के बाद वार्डवासियों को गंदगी और निराश्रित गोवंश की समस्या से कितनी राहत मिलती है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:01 pm

यातायात नियम तोड़ने पर 22 चालान काटे:पुलिस ने 12,600 रुपए जुर्माना वसूला; पांच जगह काली फिल्म, शराब पीकर ड्राइविंग की जांच

आलीराजपुर जिले के जोबट में गुरुवार को पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान 22 चालान काटे गए और 12,600 रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने काली फिल्म लगे चार पहिया वाहनों, दोपहिया पर तीन सवारी, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। यहां चलाया अभियान जांच कॉलेज चौराहा, कृष्ण मंदिर चौपाटी, दला चौराहा, पुलिस थाने के बाहर और मुख्य बाजार में की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। एएसआई राम कुमार गौतम ने बताया कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से नशे में गाड़ी नहीं चलाने, दोपहिया पर तीन सवारी नहीं बैठाने और तय गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि जांच आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:00 pm

जुलाना में वाहन पंजीकरण-ड्राइविंग लाइसेंस बनना शुरू:दो साल से जींद ही बन रहे थे, फरवरी 2024 में SDM की हुई थी सिटिंग

जींद के जुलाना को उपमंडल का दर्जा मिलने के करीब दो साल बाद यहां वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा शुरू हो गई है। अब लोगों को इन कामों के लिए जींद नहीं जाना पड़ेगा। SDM होशियार सिंह ने बताया कि जुलाना उपमंडल कार्यालय में दोनों सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इन्हें शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जुलाना उपमंडल के गांवों और कस्बे के लोगों को अब वाहन पंजीकरण के लिए जींद नहीं जाना होगा। RC के लिए 350 आवेदन हुए जुलाना उपमंडल में अब तक वाहन पंजीकरण के लिए 350 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 18 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए हैं और 2 वाहन चालकों के लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ है। प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 17 फरवरी 2020 को जुलाना में जनसभा के दौरान इसे उपमंडल बनाने की बात कही थी। 6 दिसंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जुलाना को उपमंडल बनाने की घोषणा की। फरवरी 2024 में मिला थाना स्थायी एसडीएम पहली मनोहर सरकार ने जुलाना की जगह उचाना को उपमंडल का दर्जा दिया था। बाद में जजपा के साथ गठबंधन में बनी सरकार ने जुलाना को भी उपमंडल बनाया। इसके साथ ही जींद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र जींद, नरवाना, सफीदों, उचाना और जुलाना उपमंडल बन गए। इससे पहले जुलाना को छोड़कर बाकी चार विधानसभा क्षेत्र उपमंडल थे। 2 फरवरी 2024 को जारी आदेश में जुलाना को स्थायी एसडीएम मिला।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:00 pm

चंद्र प्रकाश शर्मा नर्सेज जिलाध्यक्ष बने:संविदा और निविदा नर्सेज के अधिकारों के लिए काम करना प्राथमिकता

राजस्थान नर्सेस संयुक्त संघर्ष समिति ने चंद्र प्रकाश शर्मा को झालावाड़ में संविदा और निविदा नर्सेज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा राजेंद्र सार्वजनिक अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, झालावाड़ में नर्सिंग ऑफिसर हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मीणा और कार्यकारी जिलाध्यक्ष मानसिंह मेघवाल ने संरक्षक मंडल और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से उनके मनोनयन की घोषणा की। संगठन ने यह जिम्मेदारी संविदा और निविदा नर्सेज के अधिकारों और समस्याओं को उठाने के लिए सौंपी है। शर्मा ने पदाधिकारियों और साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संविदा और निविदा नर्सेज के हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कम मानदेय पर काम कर रही संविदा नर्सेज का न्यूनतम मानदेय बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक वेतन देने की मांग की। उन्होंने संविदा नर्सेज को पर्याप्त छुट्टियां देने और आगामी भर्तियों में राज्य सरकार से 10, 20 और 30 मेरिट बोनस देने की मांग भी की। शर्मा ने आर-ड्यूटी करने वाली नर्सेज के अधिकारों और हितों के लिए काम जारी रखने की बात कही।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 6:00 pm

पंचकूला में 27 स्कूली वाहनों के चालान:2 बसें और 1 ऑटो जब्त, लिमिट से ज्यादा बच्चे मिले; अग्निशमन यंत्र-फर्स्ट एड बॉक्स तक गायब

पंचकूला पुलिस ने स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के लिए शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 'सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी' के तहत नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरतते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुल 27 स्कूली वाहनों के चालान किए, जबकि गंभीर खामियां मिलने पर 2 स्कूल बसों और 1 ऑटो रिक्शा को मौके पर ही इंपाउंड (जब्त) कर लिया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देश और डीसीपी अमरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और स्कूल रूट्स पर नाकाबंदी कर स्कूली बसों व ऑटो की गहन जांच की। ओवरलोडिंग का माता-पिता भी रखें ध्यानपुलिस का कहना है कि माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहन की हालत और उसमें बैठाए जा रहे बच्चों की संख्या पर जरूर ध्यान दें। यदि कोई चालक ओवरलोडिंग करता है या नियमों की अनदेखी करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन, चालकों और अभिभावकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:57 pm

आजमगढ़ में 30 नवंबर तक भरें जनगणना का फॉर्म:डीएम ने खुद ऑनलाइन फार्म भरा, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी, पूछेंगे करीब 40 सवाल

आजमगढ़ में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना कराई जा रही है। डीएम रवीन्द्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपने परिवार की जानकारी भरें। डीएम ने मीडिया के सामने भरा ऑनलाइन फॉर्म कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएम ने मीडिया के सामने ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करके दिखाई। उन्होंने कहा कि जनगणना से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाएं और नीतियां तैयार करती है। इसलिए हर परिवार की भागीदारी जरूरी है। मोबाइल नंबर से OTP डालकर करें लॉगिन स्वगणना के लिए लोगों को https://se.census.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर के जरिए OTP डालकर लॉगिन किया जा सकता है। इसके बाद परिवार की मांगी गई जानकारी भरनी होगी। फॉर्म जमा होने के बाद एक स्वगणना आईडी (SE ID) मिलेगी। इसे संभालकर रखना जरूरी है। 1 दिसंबर से घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मचारियों को यह आईडी दिखानी होगी। घर-घर जाकर पूछे जाएंगे करीब 40 सवाल डीएम ने बताया कि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे और जवाब डिजिटल रूप में दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक जानकारी का दोबारा मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए किसी से दस्तावेज या प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाएगा। इसलिए लोग बिना किसी डर के सही जानकारी दें। 27 नवंबर को हेल्प डेस्क पर मिलेगी मदद लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक करने के लिए 16 से 29 नवंबर तक अलग-अलग दिन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें युवा, खिलाड़ी, मीडिया, पुलिस, बैंक, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है। 27 नवंबर को डिजिटल पहुंच सहायता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत भवन और शहरी वार्ड कार्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद दी जाएगी। 29 नवंबर को प्राइड डे के तहत LGBTQ समुदाय के परिवारों को भी स्वगणना के लिए जागरूक किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:56 pm

फर्जी ट्रांसफर केस...RMA समेत तीन आरोपियों को जमानत:नौकरी और तबादले के नाम पर कथित लेनदेन का आरोप;पूर्व भाजपा जिला महामंत्री और बेटा जेल में

बलौदाबाजार के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तबादला आदेश तैयार करने और नौकरी लगाने के नाम पर कथित लेनदेन के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। इनमें ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन, रविकुमार सेन और भाजपा नेता पुनीराम पटेल शामिल हैं। तीनों 22 अगस्त से जेल में थे। वहीं, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, उनके बेटे प्रणव अवस्थी और कंप्यूटर ऑपरेटर परख कश्यप अभी जेल में हैं। मामला पलारी थाने में दर्ज है। तीनों आरोपी 22 अगस्त 2026 से जेल में थे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकलपीठ ने 16 नवंबर 2026 को तीनों की जमानत याचिकाएं मंजूर कीं। यह मामला पलारी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 347/2026 से जुड़ा है। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानतदार की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है। ऐसे सामने आया फर्जी तबादला आदेश का मामला अभियोजन के मुताबिक, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन अपना तबादला रोहांसी से दूसरी जगह करवाना चाहता था। इसके लिए उसने बलौदाबाजार के तत्कालीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल से संपर्क किया था। आरोप है कि कृष्णा अवस्थी के कहने पर सहआरोपी परख कश्यप ने 14 अगस्त 2026 को करण देवांगन के नाम से फर्जी तबादला आदेश तैयार किया। इसमें उसका तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर दिखाया गया था। करण देवांगन ने इस आदेश के आधार पर बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा से कार्यमुक्त करने के लिए आवेदन किया। यह आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भेजा गया। वहां जांच में तबादला आदेश फर्जी पाया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस ने संबंधित लोगों को आरोपी बनाया। अभियोजन ने पुनीराम पटेल और प्रणव अवस्थी के बैंक खातों के बीच 95 हजार रुपए के कथित लेनदेन का भी जिक्र किया है। कृष्णा अवस्थी और बेटे पर कई थानों में केस इस मामले में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ फर्जी तबादला आदेश और नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। दोनों के खिलाफ पलारी थाना, सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, भाटापारा शहर थाना, रायपुर के तेलीबांधा थाना और गिधौरी थाना में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जमानत मिलने का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं हाईकोर्ट ने साफ किया है कि जमानत देते समय की गई टिप्पणियां केवल जमानत याचिका के फैसले तक सीमित हैं। मामले में आरोप सही हैं या नहीं, इसका अंतिम फैसला ट्रायल कोर्ट करेगा। जमानत पर छूटने वाले आरोपियों को गवाहों को प्रभावित नहीं करने और सुनवाई में बाधा नहीं डालने जैसी शर्तों का पालन करना होगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:56 pm

सरकारी हॉस्पिटल में लड़की की मौत मामले में होगी कार्रवाई:डॉक्टर-स्टाफ की जांच और आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद परिजनों का धरना खत्म

बाड़मेर के सरकारी हॉस्पिटल में 16 साल की लड़की की इंजेक्शन लगाने से मौत होने के मामले में दूसरे दिन गुरुवार को भी परिजन बायतु हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे रहे। परिजनों ने डॉक्टर और लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासन और परिजनों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे के आश्वासन पर 24 घंटे बाद सहमति बनी। हॉस्पिटल इंचार्ज नरेंद्र चौधरी ने बताया- परिजनों के साथ समझाइश की गई। इसके बाद परिजन मान गए। मानवता के आधार पर आर्थिक मदद की जाएगी। परिजनों के अनुसार, तीजो(16) अपने पिता के साथ बायतु के सरकारी हॉस्पिटल में पेट पर हुई फुंसी का इलाज करवाने आई थी, जिसकी इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। हॉस्पिटल इंजेक्शन लगने में हुई थी मौत परिजनों के अनुसार, बुधवार को बायतु चिमनजी निवासी तीजो अपने पिता कलाराम के साथ पेट पर फुंसी में दर्द होने पर इलाज के लिए बायतु उपजिला हॉस्पिटल पहुंची थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी जांच कर दवाइयां और इंजेक्शन लिखे। इसके बाद परिजन सरकारी दवा काउंटर से दवाइयां और इंजेक्शन लेकर आए। हॉस्पिटल के इंजेक्शन रूम में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के अनुसार बालिका को सेफ्ट्रियाक्सोन (Ceftriaxone) इंजेक्शन IP 1000 mg लगाया गया था। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉक्टर मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार दिया। इस दौरान बालिका को सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन बनी सहमति परिजन व ग्रामीण गुरुवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। प्रशासन और डॉक्टरों ने परिजनों से वार्ता की। परिजन लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। कई दौर की बातचीत के बाद परिजन आश्वासन पर मान गए। इनकी रही मौजूदगी सूचना पर बायतु तहसीलदार शंभू सिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, थानाधिकारी खेताराम बटेर, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी महिपाल सिंह सोढ़ा, डॉ. शिवराम प्रजापत, बायतु निवर्तमान प्रधान सिमरथाराम, नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि करणीपूरा और आरएलपी नेता जालाराम पालीवाल, हनुमान काकड़, सरपंच प्रतिनिधि बायतु चिमनजी, हेमजी का तला सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कीं। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. सरकारी हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगाते ही मासूम की मौत:फुंसी का इलाज करवाने गई थी; परिजन बोले- डॉक्टरों पर कार्रवाई हो

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:56 pm

मां-बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत:महिला की कटी गर्दन, आतें आई बाहर; कुरुक्षेत्र GRP ने कराई पहचान

कुरुक्षेत्र के पास नीलोखेड़ी (करनाल) रेलवे स्टेशन के यार्ड पर मां-बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला की गर्दन अलग हो गई। टांगे टूट गई और पेट की आंतें बाहर आ गई। मृतक मां-बेटे की पहचान कोमल (26) और विनय निवासी नीलोखेड़ी के रूप में हुई। साल 2020 में कोमल की शादी अमित कुमार के साथ हुई थी। अमित तरावड़ी के सेलर में काम करता है। सुबह 10-11 बजे घर से निकले GRP के मुताबिक, कल सुबह 10-11 बजे कोमल अपने बेटे विनय के साथ नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन आ रही थी। जैसे ही वे स्टेशन यार्ड पर पहुंचे तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। महिला की बाजू पर गुदा था टैटू मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर कुरुक्षेत्र GRP की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश कराई। लेकिन मौके पर उनकी पहचान नहीं हो पाई। महिला की बाजू पर 'SK कोमल' का टैटू गुदा हुआ था। इसी टैटू के आधार पर भी उसकी पहचान करने की कोशिश की गई। पहचान नहीं होने पर GRP ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। कल रात वीडियो देखकर पहुंचा परिवार बच्चे की सिर पर चोट लगी हुई थी। कल रात फेसबुक पर महिला और बच्चे की मौत की वीडियो देखकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों की पहचान की। GRP ने आज कराया पोस्टमॉर्टम GRP ने आज दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। इसलिए GRP ने परिवार के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की। उधर, परिवार ने महिला के दिमागी रूप से परेशान होने का बयान GRP को दिया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:55 pm

17.90 लाख की लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:1000 CCTV कैमरे खंगालकर बदमाशों तक पहुंची भोपाल पुलिस; 13.50 लाख कैश बरामद

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में बकरा कारोबारी से 17.90 लाख रुपए की लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपियों ने लांबाखेड़ा पेट्रोल पंप ब्रिज के पास कारोबारी का रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने करीब 1000 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई रकम में से 13.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा लूट के पैसों से खरीदे गए 40 हजार रुपए के कपड़े, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और फरारी के लिए इस्तेमाल हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 33.40 लाख रुपए बताई गई है। बकरे खरीदने जीरापुर जा रहे कारोबारी को बनाया निशाना पुलिस के मुताबिक, फरियादी मुबीन (36), निवासी देवकी नगर, निशातपुरा, बकरों का व्यापार करते हैं। वे जीरापुर से बकरे खरीदकर हैदराबाद और चेन्नई में बेचते हैं। 17 नवंबर की सुबह करीब 5:45 बजे वे घर से 17.90 लाख रुपए लेकर बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से लांबाखेड़ा बायपास स्थित अकरम भाई की पार्किंग जा रहे थे। यहां उनका किराए का आयशर ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक से उन्हें बकरों की खरीदारी के लिए जीरापुर जाना था। रास्ते में लांबाखेड़ा पेट्रोल पंप ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। झूमाझटकी कर बदमाशों ने उनका पिट्ठू बैग छीन लिया। इसमें 17.90 लाख रुपए रखे थे। वारदात के बाद आरोपी परेवाखेड़ा की तरफ भाग निकले। फरियादी की शिकायत पर ईटखेड़ी थाने में लूट का केस दर्ज किया गया। चार टीमें जुटी थीं आरोपियों की तलाश में वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कीं। बदमाशों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मोहम्मद इब्राहिम को भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उससे मिले सुराग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद इकबाल, आरिफ बाबा, तनवीर और अरशद बब्बा को राजस्थान से पकड़ा। पांचों को भोपाल लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। लूट की रकम से कोटा में खरीदे कपड़े पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूट की रकम में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे। उनकी निशानदेही पर अब तक 13.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान के कोटा मार्केट से लूट के पैसों से खरीदे गए करीब 40 हजार रुपए के कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और फरारी के लिए इस्तेमाल हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और लूट की बाकी रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मोहम्मद इब्राहिम को भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उससे मिले सुराग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद इकबाल, आरिफ बाबा, तनवीर और अरशद बब्बा को राजस्थान से पकड़ा। पांचों को भोपाल लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। लूट की रकम से कोटा में खरीदे कपड़े पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूट की रकम में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे। उनकी निशानदेही पर अब तक 13.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान के कोटा मार्केट से लूट के पैसों से खरीदे गए करीब 40 हजार रुपए के कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और फरारी के लिए इस्तेमाल हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और लूट की बाकी रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:55 pm

बहादुरगढ़ कंपनी के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद:बिहार का आरोपी गिरफ्तार,एमआईई औद्योगिक क्षेत्र से हुई थी चोरी

बहादुरगढ़ शहर के एमआईई औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एमआईई चौकी की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के गांव संतनगर निवासी रोहित के रूप में हुई है, जो फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ स्थित निर्मल विहार में रह रहा था। एमआईई चौकी प्रभारी ने बताया कि दिल्ली निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने साथी के साथ बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। 22 सितंबर 2026 को दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खड़ी करके ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे ड्यूटी से वापस लौटे तो दोनों की मोटरसाइकिलें गायब मिलीं। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति दोनों बाइक चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान रोहित की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर बरामद की बाइक पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:55 pm

रायपुर AIIMS के ओरियाना फेस्ट में स्पीड-डेटिंग कार्यक्रम पर विवाद:NSUI और बजरंग दल ने जताया विरोध, अश्लीलता फैलाने का आरोप; प्रोग्राम हुआ रद्द

AIIMS रायपुर के वार्षिक ओरियाना फेस्ट में होने वाला स्पीड डेटिंग कार्यक्रम विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर NSUI और बजरंग दल ने आपत्ति जताई थी। दोनों संगठनों ने इसे संस्थान की गरिमा के खिलाफ बताया था। NSUI ने डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम रद्द करने के साथ ही इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स की फीस वापस करने की मांग की थी। NSUI के कार्यकर्ता AIIMS पहुंचे और स्पीड डेटिंग कार्यक्रम का विरोध किया। छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने कहा कि फेस्ट के नाम पर शराब परोसना, नशा करना और अश्लील गाने बजाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और पहचान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बजरंग दल ने भी किया विरोध स्पीड डेटिंग कार्यक्रम का बजरंग दल ने भी विरोध किया था। संगठन का कहना था कि AIIMS जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान में इस तरह का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। संगठन ने इस कार्यक्रम को संस्थान की गरिमा और सामाजिक-सांस्कृतिक मर्यादा के विपरीत बताया। बजरंग दल ने भी प्रबंधन से कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी। ज्ञापन में रखीं पांच मांगें NSUI ने डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर AIIMS परिसर में शराब और नशे पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। संगठन ने स्पीड डेटिंग कार्यक्रम को रद्द करने और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स की फीस लौटाने के लिए कहा। इसके अलावा अश्लील गाने और आपत्तिजनक गतिविधियां रोकने के साथ ओरियाना फेस्ट के सभी कार्यक्रमों और फीस का हिसाब साफ रखने की मांग भी की। फेस्ट के विरोध में नहीं है NSUI NSUI ने कहा कि संगठन ओरियाना फेस्ट या छात्रों के मनोरंजन के खिलाफ नहीं है। विरोध सिर्फ ऐसी गतिविधियों से है, जो AIIMS जैसे शैक्षणिक संस्थान की गरिमा और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हों। संगठन का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं से समझौता नहीं होना चाहिए। क्या होता है स्पीड डेटिंग कार्यक्रम स्पीड डेटिंग एक ऐसा आयोजन होता है, जिसमें अलग-अलग लोग कुछ मिनट के लिए एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। तय समय पूरा होने पर प्रतिभागी अगले व्यक्ति से बातचीत करते हैं। इस तरह सभी को कई लोगों से मिलने और एक-दूसरे को जानने का मौका मिलता है। आमतौर पर इसका उद्देश्य नए लोगों से परिचय बढ़ाना और आपसी पसंद-नापसंद समझना होता है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:55 pm

डीग पुलिस ने युवाओं को म्यूल अकाउंट के खतरे बताए:साइबर चौपाल में बैंक खाता, एटीएम कार्ड और सिम देने से बचने की सलाह

डीग में साइबर ठगी के लिए युवाओं के बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने चेताया कि लालच में खाता, एटीएम कार्ड या सिम किसी दूसरे को देना कानूनी मुसीबत खड़ी कर सकता है। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. ने गुरुवार को एमजेएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग में विद्यार्थियों से बातचीत की। ‘साइबर चौपाल’ अभियान के तहत उन्होंने बताया कि अपराधी आसान कमाई, ऑनलाइन नौकरी और आर्थिक लाभ का लालच देकर युवाओं को फंसाते हैं। उन्होंने अनजान लोगों को बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, ओटीपी या सिम कार्ड न देने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और निजी जानकारी, फोटो या गोपनीय विवरण साझा न करने को भी कहा। पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी निवेश योजनाओं और पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध में अनजाने में शामिल होना भी कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। साइबर ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। डीग पुलिस का साइबर चौपाल अभियान भण्डारा, भीलमका, हिंगोटा, खललुका, गाधानेर, अलघवानी और हैबतका समेत कई गांवों तक पहुंच चुका है। अब पुलिस शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:54 pm

खैरथल में 25 नवंबर को होगी जिला स्तरीय युवा संसद:माईभारत पोर्टल पर 20 नवंबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

खैरथल में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन 25 नवंबर को राजकीय कॉलेज में होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माईभारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 कर दी गई है। जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम का विषय 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रखा गया है। MY Bharat के तत्वावधान में आयोजित इस युवा संसद में युवा सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रख सकेंगे। शीर्ष तीन प्रतिभागियों का राज्य स्तर पर चयन प्रतियोगिता में जिले के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित युवाओं को राजस्थान विधानसभा में विचार रखने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए प्रतिभागी देश की संसद में अपनी बात रख सकेंगे। तीन मिनट में रखनी होगी बात कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेश गोठवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को विचार रखने के लिए तीन मिनट दिए जाएंगे। प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी या किसी क्षेत्रीय भाषा में दी जा सकेगी। निर्णायक मंडल विषय की प्रासंगिकता, विचारों की स्पष्टता और नवीनता, अभिव्यक्ति, बॉडी लैंग्वेज और निर्धारित समय के पालन के आधार पर मूल्यांकन करेगा। नशे के खिलाफ जागरूकता का उद्देश्य प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:54 pm

डॉ. अमित-रीतु ने नारियल-एक रुपया शगुन लेकर शादी की:सिरसा में दो परिवारों का दहेज प्रथा बंद का समर्थन, सादगी से विवाह सपंन्न

सिरसा जिले से रानियां क्षेत्र के खारियां और नानूआना गांव के दो परिवारों से डॉ. अमित कुमार और रीतु का विवाह सादगी से किया। दुल्हा पक्ष से अमित व उसके परिवार ने शादी में शगुन के तौर पर सिर्फ नारियल, एक रुपया लिया और दहेज प्रथा बंद करने का समर्थन करते हुए शपथ ली। खारियां निवासी डॉ. अमित कुमार के पिता कुलदीप बांदर और दादा धर्म सिंह बांदर रिटायर्ड मास्टर हैं। उनका विवाह नानूआना निवासी रीतु से हुआ। रीतु के पिता प्रकाश ढूकिया और दादा मंगतू राम ढूकिया हैं। जानकारी के अनुसार, यह शादी नानूआना गांव में 13 नवंबर को हुई और दोपहर बाद दुल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से बिना तामझाम के शादी करने का फैसला किया। विवाह में दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचा गया। जानिए दुल्हा और दुल्हन के बारे में दुल्हा अमित ने पीएचडी की डॉ. अमित कुमार ने हनुमानगढ़ से स्पेशल एजुकेशन में पीएचडी की है। वे माता-पिता और दादा-दादी के साथ रहते हैं। उनकी एक छोटी बहन है। उनके पिता खेती करते हैं और मां गृहिणी हैं। रीतु ने बीए-बीएड की पढाई की रीतु ने बीए और बीएड की पढ़ाई की है। उनके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। उनके पिता प्रकाश ढूकिया खेती-बाड़ी करते हैं। शादी में करीब 200-250 लोग शामिल हुए शादी में दोनों परिवारों के रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। बारात और मायके पक्ष से करीब 200 से 250 लोग शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:52 pm

फरीदाबाद दो परिवार भिड़े, युवक को पीटा, महिलाएं भी भिड़ीं:गांधी कॉलोनी में मौसी के घर शादी के दौरान शुरू हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने दी शिकायत

फरीदाबाद में आपसी कहासुनी को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने रवि नाम के युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एनआईटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मौसी के घर शादी में गया था रवि गांधी कॉलोनी निवासी रवि के मुताबिक, उसकी मौसी जमुना का परिवार उसके घर के पास ही रहता है। मौसी के परिवार में शादी है, इसलिए वह उनके घर गया था। आरोप है कि वहां बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की गई। रवि ने इसके लिए अपनी मौसी के परिवार के लोगों को जिम्मेदार बताया। मारपीट के बाद वह अपने घर लौट आया। उस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। पत्नी के साथ दोबारा पहुंचा तो बढ़ा विवाद रवि के मुताबिक, बाद में उसकी पत्नी उसे लेकर मौसी के घर पहुंची। वहां दोनों परिवारों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों ने रवि के साथ दोबारा मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान परिवार की महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। मौसी बोली- शराब पीकर घर में कर रहा था हंगामा वहीं, रवि की मौसी जमुना का आरोप है कि रवि शराब पीकर उनके घर में हंगामा कर रहा था। उनके घर में शादी का माहौल है और ऐसे समय में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत घटना के बाद दोनों परिवारों की ओर से एनआईटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:50 pm

झांसी में पेड़ पर लटकी मिली ड्राइवर की लाश:भतीजे का आरोप- युवक ने ट्रक फाइनेंस कराकर किस्त नहीं भरी, मारकर लटकाया

झांसी में गुरुवार को एक ट्रक ड्राइवर की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। बुधवार शाम को वह दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। फिर रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजा, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आज राकेश राय (50) शव मिलने पर परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया हैं। भतीजे ने कहा- एक युवक ने धोखे से एक पुराना ट्रक चाचा के नाम पर री-फाइनेंस कराया था। 4 महीने से वो किस्त नहीं भर रहा था। रिकवरी वाले चाचा को परेशान कर रहे थे। इसलिए दो दिन पहले हम लोगों ने ट्रक रिकवर करा दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने ही हत्या की है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से राकेश राय (50) पुत्र धनीराम राय सीपरी बाजार के करारी गांव के रहने वाले थे। उनकी बड़ी बेटी काजल की शादी हो चुकी है। दो बेटे अंश (16) और वंश (13) पढ़ते हैं। मृतक के भतीजे राणा राय ने बताया- मेरे चाचा राकेश ट्रक चलाते थे। लगभग डेढ़ साल पहले एक युवक ने पुराना ट्रक खरीदा। ट्रक चाचा के नाम रीफाइनेंस करा दिया। इस पर लगभग 13 लाख रुपए का लोन हुआ। इसमें हर मीहने लगभग 40 हजार रुपए की किस्त देनी थी। 11 किस्त युवक ने भर दी। मगर पिछले 4 महीने से वो किस्त नहीं भर रहा था। इसलिए रिकवरी वाले घर आने लगे। इससे चाचा परेशान रहने लगे। 17 नवंबर को हम लोगों को पता चला कि ट्रक ग्रासलेंड के पास एक पेट्रोल पंप पर खड़ा है। तब पुलिस बुलाकर ट्रक को रिकवर करा दिया था। घर से एक किलोमीटर दूर लटके मिले भतीजे ने आगे बताया- ट्रक रिकवर कराने के बाद युवक धमकी दे रहा था। बुधवार को कार से 2-3 लोग आए और धमकाया। इसके बाद शाम लगभग 6 बजे चाचा दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकल गए। रात को घर नहीं लौटे तो हम लोगों ने उनको ढूंढ़ा। मगर कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर चाचा राकेश की लाश लटकी मिली। राकेश राय ने सुसाइड किया है सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि राकेश राय ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:49 pm

महेंद्रगढ़ में डीएमसी ने किया शहर का निरीक्षण:पार्किंग, अतिक्रमण, बेसहारा गोवंश और सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों से की बैठक, सुधार के निर्देश

महेंद्रगढ़ जिला के नव नियुक्त डीएमसी अनिल कुमार ने गुरुवार को पहली बार महेंद्रगढ़ शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग, अतिक्रमण, बेसहारा गोवंश और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीएमसी अनिल कुमार इससे पहले महेंद्रगढ़ में एसडीएम के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। डीएमसी ने बालाजी चौक से पैदल चलकर शंकर मार्केट और शॉपिंग बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, सचिव प्रदीप जैन, एमई राजेश वशिष्ठ और जी नवदीप मौजूद रहे। छोटी जगहों पर बनाई जाएंगी पार्किंग बैठक में शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर चर्चा हुई। डीएमसी ने कहा कि केवल एक स्थान पर बड़ी पार्किंग बनाने से पूरे शहर की समस्या का समाधान नहीं होगा। इसलिए शहर में उपलब्ध छोटी-छोटी जगहों को चिन्हित कर वहां 5 से 7 या 10 से 15 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। दुकानदार निर्धारित सीमा में रहकर ही अपना कारोबार करें, ताकि बाजारों में आवागमन सुचारू बना रहे। बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश बैठक में बेसहारा गोवंश के कारण होने वाले सड़क हादसों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पहले हुई सात लोगों की मौत और महापंचायत के बाद गोवंश की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की घटना का भी जिक्र किया गया। डीएमसी ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या केवल महेंद्रगढ़ में ही नहीं, बल्कि अन्य नगर पालिका क्षेत्रों में भी है। नियमों के अनुसार बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था में यदि कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा, ताकि सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। गीले और सूखे कचरे को अलग करने की व्यवस्था होगी सफाई व्यवस्था को लेकर डीएमसी ने शहरवासियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जब वे महेंद्रगढ़ में एसडीएम थे, तब भी शहर के लोगों ने विकास कार्यों में सहयोग किया था। उन्होंने लोगों से खुले में कचरा नहीं डालने और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने की अपील की। डीएमसी ने बताया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से घरों और दुकानों के बाहर सफाई रखने तथा नालियों में पॉलिथीन और प्लास्टिक नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि नालियों में प्लास्टिक जाने से पानी की निकासी बाधित होती है और गंदगी फैलती है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:49 pm

MP के 30 हजार नर्सिंग छात्रों को राहत:हाईकोर्ट ने शिफ्टिंग मॉड्यूल को दी मंजूरी; 200 से ज्यादा कॉलेजों में मिलेंगी सीटें

अपात्र नर्सिंग कॉलेजों से पात्र कॉलेजों में छात्रों के स्थानांतरण के लिए तैयार 'शिफ्टिंग मॉड्यूल' को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने तदर्थ आधार पर मंजूरी दे दी है। जस्टिस आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगल पीठ ने लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल की जनहित याचिका और अन्य संबद्ध याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। इससे 30 हजार से अधिक नर्सिंग छात्रों की पढ़ाई और परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है। आदेश के पालन में मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) ने ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर 2026 को हुई सुनवाई में काउंसिल ने अपात्र कॉलेजों के छात्रों के स्थानांतरण और डबल शिफ्ट में प्रशिक्षण को लेकर स्टेटस रिपोर्ट और शिफ्टिंग मॉड्यूल पेश किया था। इस पर लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए प्रशिक्षण में पारदर्शिता, छात्रों की पसंद, बुनियादी सुविधाओं और प्रशिक्षण की लागत से जुड़ी कमियां उठाईं। याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि छात्रों की आगे की पढ़ाई का खर्च अपात्र कॉलेजों की बैंक गारंटी राजसात कर वसूला जाए। साथ ही, पूरी प्रक्रिया छात्रों की सुविधा के अनुसार हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता और काउंसिल को आपसी समन्वय से सुझाव साझा कर संशोधित मॉड्यूल पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद MPNRC ने याचिकाकर्ताओं के सुझावों को मॉड्यूल में शामिल किया। 400 से ज्यादा अपात्र कॉलेजों के छात्र होंगे शिफ्ट 3 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद काउंसिल ने छात्रों का पंजीयन शुरू कर दिया। इस प्रक्रिया के तहत 2020-21 और 2022-23 सत्र के जीएनएम, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों को पात्र कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा, जो अपात्र कॉलेजों में पढ़ रहे थे। इसके लिए 200 से अधिक पात्र कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जा रही हैं। करीब 400 से अधिक अपात्र कॉलेजों के 30 हजार से ज्यादा छात्रों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। अधिवक्ता विशाल बघेल ने बताया कि स्थानांतरण के बाद छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की जा रही है। कॉलेजों में सीटें बढ़ाकर छात्रों को समायोजित किया जाएगा। नए कॉलेजों में फीस को लेकर भी उठाया मुद्दा सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता छात्रों ने नए कॉलेजों में प्रवेश के समय बढ़ी हुई फीस वसूले जाने की समस्या भी उठाई थी। उन्होंने मांग की कि छात्रों से अतिरिक्त फीस लेने के बजाय इसकी भरपाई अपात्र कॉलेजों से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कॉलेजों से उतनी ही राशि वसूलने का प्रस्ताव रखा गया, जितनी फीस छात्रों से मांगी जा रही है। मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। शिफ्टिंग मॉड्यूल में क्या-क्या प्रावधान तदर्थ मंजूरी: कोर्ट ने फिलहाल शिफ्टिंग मॉड्यूल को तदर्थ आधार पर लागू करने की अनुमति दी है। अगली सुनवाई तक संबंधित प्राधिकरण और संस्थानों को स्थानांतरण की तैयारी पूरी करनी होगी। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए मामला फिर कोर्ट के सामने रखा जाएगा। स्थानांतरण और प्रशिक्षण: मॉड्यूल में ऑनलाइन काउंसलिंग, फीस संरचना, छात्रों का प्रशिक्षण और डबल शिफ्ट में कक्षाएं संचालित करने के प्रावधान शामिल हैं। पढ़ाई और परीक्षाएं: इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के दिशा-निर्देशों और पाठ्यक्रम पूरा करने की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की अनुमति दी गई है। स्थानांतरण के बाद पढ़ाई शुरू होगी। परीक्षाएं कराने और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी रहेगी। पारदर्शिता और जवाबदेही: स्थानांतरण प्रक्रिया में शैक्षणिक गुणवत्ता और क्लिनिकल ट्रेनिंग से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दोषी संस्थानों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने ये प्रमुख सुझाव दिए सीटों की जानकारी सार्वजनिक हो: पात्र कॉलेजों की सूची के साथ उनकी स्वीकृत प्रवेश क्षमता, वास्तविक फैकल्टी और संबद्ध अस्पतालों में बेड की संख्या के आधार पर सीट मैट्रिक्स जारी किया जाए। सूची से बाहर रखे गए कॉलेजों का कारण भी बताया जाए। फीस वापसी और बैंक गारंटी: अपात्र कॉलेजों को 30 दिन में छात्रों की फीस लौटाने की समय-सीमा तय हो। ऐसा नहीं करने पर बैंक गारंटी, सुरक्षा निधि या एफडीआर से राशि वसूलकर छात्रों को दी जाए। अतिरिक्त क्लिनिकल प्रशिक्षण का खर्च भी संबंधित संस्थान उठाएं। एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति नए कॉलेज में जारी रहे। क्लिनिकल रिकॉर्ड का सत्यापन: श्रेणी 'क' का लाभ देने से पहले लॉगबुक, उपस्थिति और रोगी कल्याण समिति के दस्तावेजों का संबंधित सरकारी अस्पताल और सीएमएचओ या सिविल सर्जन से सत्यापन कराया जाए। सत्यापन नहीं होने पर छात्रों को श्रेणी 'ख' में रखा जाए। 'वन टाइम मेजर' वाले छात्रों के परिणाम जारी करने के लिए प्रशिक्षण पूरा करने की अधिकतम समय-सीमा भी तय हो। काउंसलिंग और मेरिट के नियम: मेरिट का आधार मध्यप्रदेश का मूल निवास नहीं, बल्कि पहले उत्तीर्ण की गई नर्सिंग परीक्षा के अंक हों। छात्रों को गृह जिले या संभाग में प्राथमिकता मिले। पहले चरण के बाद मॉप-अप राउंड हो और पांचों विकल्पों में सीट नहीं मिलने पर भी सीट आवंटित की जाए। आवंटन से पहले सीबीआई निरीक्षण के समय पेश की गई प्रवेशित छात्रों की सूची से नामों का मिलान हो। डबल शिफ्ट में फैकल्टी की निगरानी: प्रत्येक पाली के शिक्षकों के नाम, पंजीयन क्रमांक और नियुक्ति आदेश पोर्टल पर प्रदर्शित हों। बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाए। किसी शिक्षक को दोनों पालियों या एक से अधिक संस्थानों में नहीं गिना जाए। डबल शिफ्ट केवल स्थानांतरित बैचों तक सीमित रहे और इससे कॉलेज की प्रवेश क्षमता न बढ़ाई जाए। दोषी कॉलेजों पर कार्रवाई: अपात्र संस्थानों को ब्लैकलिस्ट करने, एफआईआर दर्ज कराने और सभी सत्रों की मान्यता समाप्त करने की मांग की गई। स्थानांतरण प्रक्रिया स्वतंत्र नोडल अधिकारी की निगरानी में हो। प्रत्येक चरण के बाद आवंटन सूची जारी की जाए और शिकायतों के लिए प्रकोष्ठ बनाया जाए। छात्रों को क्षतिपूर्ति: अपात्र कॉलेजों की बैंक गारंटी और जुर्माने से निधि बनाकर प्रभावित छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाए। पात्र कॉलेजों से सहमति लेकर फीस में रियायत भी दिलाई जाए।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:48 pm

आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पेड़ की पूजा:अग्रवाल महिलाओं ने अन्नकूट महोत्सव में लिया सामूहिक भोजन का आनंद

बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन की इकाई की ओर से एक फार्म हाउस पर आंवला नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षा नीतू गुप्ता के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की और अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। महोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं और सामूहिक अन्नकूट भी हुआ। आंवले के पेड़ की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में आंवला नवमी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी परंपरा के तहत महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर पेड़ की परिक्रमा की। खेल प्रतियोगिता में आशा गुप्ता रहीं प्रथम कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिता 'बैलून उठाओ, गिलास जमाओ' आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में आशा गुप्ता ने प्रथम, प्रियंका गुप्ता ने द्वितीय और नीतू बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव की आयोजक दमयंती बंसल, सुनीता बंसल, गीता गोयनका, डोली गर्ग और मधु गोयल रहीं। अन्नकूट में महिलाओं ने किया सामूहिक भोजन कोषाध्यक्ष हेमलता गर्ग और बबली अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर सामूहिक अन्नकूट का आयोजन भी किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया और उत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में नीशा बंसल, शोभा बंसल, सुनीला अग्रवाल, आरती जिंदल, ममता गोयल और ऊषा गोयल सहित संगठन की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:47 pm

पलवल में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:कार की टक्कर से बाइक सवार NHAI कर्मी की गई जान, दोनों के हुए पोस्टमॉर्टम

पलवल जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार यानी 18 नवंबर को दोनों हादसे हुए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पहला हादसा सदर थाना क्षेत्र में सैलौटी गांव के पास देर शाम हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर तुमसरा गांव के श्याम सुंदर और उनके चचेरे भाई गजराज सिंह सवार थे। दोनों घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल पलवल ले जाया गया। इलाज के दौरान एनएचएआई में काम करने वाले गजराज सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। कैंटर चालक ने अचानक लगाए आल्टो के आगे ब्रेक दूसरा हादसा शहर थाना क्षेत्र में 18 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे हुडा चौक के पास हुआ। एक कैंटर ने आल्टो कार के आगे अचानक ब्रेक लगाए। कार कैंटर के पिछले हिस्से से टकरा गई। कैंटर चालक मौके से भाग गया। कार में सवार फरीदाबाद के इंदिरा नगर निवासी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और परिजनों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पलवल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर और शहर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:46 pm

राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस को घेरा:बोले-अच्छे मौके पर कांग्रेस अराजकता और अफवाह फैलाने का काम करती है

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश में गत विधानसभा चुनाव में हार को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर लगातार वोट चोरी के आरोप लगा रही है। इसको लेकर हरियाणा कांग्रेस ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इसको लेकर राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है। देश में जब कोई अच्छा काम होता है तो उसी समय कांग्रेस कोई ऐसा काम करती है जिसमें देश में अराजकता फैले, भ्रम और अफवाह फैले। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। गौतम बोले-कांग्रेस को उसकी सरकार वाले राज्यों में वोट चोरी नजर नहीं आती गौरव गौतम ने कहा कि ये शर्म की बात है ये कांग्रेसी किस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। कांंग्रेस को उन राज्यों में वोट चोरी क्यों नहीं नजर आती है जहां इसकी सरकार आती है। तमिनलाड़ू, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस को वोट चोरी नहीं नजर आती है। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस झूठ और अफवाह फैलाकर राजनीति करना चाहती है। जनता इस बात को समझ चुकी है। देश नरेंद्र मोदी और हरियाणा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। गौतम ने कहा कि मिशन ओलंपिक 2026 की तैयारी हो चुकी हैवहीं खेल के क्षेत्र में कोई नई योजना या पॉलिसी लाने के नाम पर गौरव गौतम ने कहा कि मिशन ओलंपिक 2023 की तैयारी शुरु हो चुकी है। हरियाणा ओलंपिक 2036 में 36 मेडल किस तरह से लेकर आए, उसको लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। मुझे लगता है इन तैयारियों का रिजल्ट आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे सामने ज्यादा से ज्यादा पदकों के रुप में आएगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:43 pm

पालना गृह से नन्हीं बिटिया को मिला परिवार:दंपती ने गोद लिया; कलेक्टर बोले- ये समाज के लिए प्रेरणा

राजसमंद में राजकीय चिकित्सालय के पालना गृह में मिली एक नवजात बालिका को आखिरकार परिवार का स्नेह और सुरक्षित भविष्य मिल गया। गुरुवार को विधिवत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दंपती बिटिया को अपने परिवार का हिस्सा बनाकर घर ले गया। राजकीय शिशु गृह में बालिका की विदाई के दौरान भावुक माहौल रहा। कलेक्टर बोले- ये समाज के लिए प्रेरणा कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बालिका को दुलारकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दत्तक माता-पिता के निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:42 pm

बाइक टैक्सी और नॉन कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई की मांग:महिला पत्रकार की मौत के बाद, टैक्सी चालक संघ ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

शहर में संचालित नॉन कमर्शियल वाहनों और बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भोपाल टैक्सी चालक संघ ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन ने परिवहन क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर सवारी ढोने वाले निजी वाहनों और एग्रीगेटर कंपनियों पर सख्ती करने की मांग की है। संघ ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम बनाकर अवैध नॉन कमर्शियल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। साथ ही ऐसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाए, जो गैर व्यावसायिक वाहनों से परिवहन का काम करवा रही हैं। संगठन का कहना है कि 19 अगस्त को परिवहन मंत्री के साथ मंत्रालय में हुई चर्चा के दौरान मंत्री ने अवैध नॉन कमर्शियल वाहनों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर संघ ने पुलिस कमिश्नर, ट्रैफिक कमिश्नर और परिवहन विभाग से इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। ई-रिक्शा के रूट तय हों, बाइक टैक्सी की जांच हो संघ ने शहर में संचालित ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट बनाने की मांग भी की है। संगठन का कहना है कि ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से शहर में जाम की स्थिति बनती है। वहीं, बाइक टैक्सी चालकों के लाइसेंस और नंबर प्लेट की सख्ती से जांच करने की मांग की गई है। एग्रीगेटर कंपनियों के कमर्शियल लाइसेंस की जांच के साथ यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यात्री ने जिस वाहन को ऐप पर बुक किया है, उसी नंबर और वाहन का चालक उसे लेने पहुंचे। सपना कुमारी की मौत में रैपिडो की भूमिका की जांच की मांग ज्ञापन में बाइक टैक्सी राइडर सपना कुमारी की दुर्घटना के बाद हुई मौत का मामला भी उठाया गया। संघ ने इस घटना पर असंतोष जताते हुए कहा कि हादसे की जिम्मेदारी केवल डंपर चालक तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि रैपिडो कंपनी की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। संगठन ने पुलिस से जांच करने की मांग की है कि सपना कुमारी ने जिस राइड के तहत सफर किया था, वह नियमानुसार थी या नहीं। यदि जांच में रैपिडो कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो कंपनी को भी मामले में दोषी बनाया जाए। संघ ने स्पष्ट किया कि यात्री परिवहन का काम करने वाले सभी वाहनों का कमर्शियल श्रेणी में पंजीकृत होना अनिवार्य किया जाए और गैर व्यावसायिक वाहनों से सवारी ढोने पर दंडात्मक कार्रवाई हो। अधिकारियों ने संगठन को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:40 pm

कैथल में नाबालिग से मारपीट व जबरदस्ती का आरोपी पकड़ा:बाइक को कार से मारी टक्कर, मांझला का रहने वाला

कैथल में नाबालिग लड़की से मारपीट करने और उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पहले एक युवक की बाइक को टक्कर मारी थी। बाद में उसकी नाबालिग बहन से मारपीट करते हुए जबरदस्ती की। आरोपी मामले में कोर्ट से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मांझला निवासी हिमांशु उर्फ रवि के रूप में हुई है। गाड़ी से बाइक को टक्कर मारी थी बता दें कि कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार 3 नवंबर 2024 को दी शिकायत अनुसार आरोपी गांव मांझला निवासी हिमांशु उर्फ रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी द्वारा उसको बाइक पर टक्कर मारने, लड़ाई झगड़ा करने व उसकी नाबालिग बहन के साथ जोर जबरदस्ती करने का आरोप था। लगातार चल रहा था भूमिगत जिस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज है। आरोपी हिमांशु अदालत से जमानत लेने के उपरांत अदालत में पेश नहीं हुआ। वह लगातार भूमिगत चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला। अब पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी को अदालत द्वारा 1 जुलाई 2026 को पीओ घोषित किया गया था। आरोपी को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम द्वारा काबू कर लिया गया। उसे जरूरी पूछाताछ और कार्रवाई के बाद अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:40 pm

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में सफारी वाहनों का पंजीकरण शुरू:200 रुपए शुल्क और 10 हजार रुपए सुरक्षा राशि करनी होगी जमा

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 2026-27 के लिए झालावाड़ जिले के नोलाव गेट से सफारी कराने वाले वाहनों का पंजीकरण शुरू हो गया है। इस गेट से तय मार्ग पर पर्यटकों को सफारी कराने के लिए वाहन मालिकों को पंजीकरण कराना होगा। उप वन संरक्षक (वन्यजीव), मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा के अनुसार सामान्य और प्रीमियम श्रेणी के वाहनों का पंजीकरण होगा। वाहन मालिकों को तय नियमों और तकनीकी मापदंडों को पूरा करना होगा। आवेदन के साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, कर जमा प्रमाण पत्र और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र देना होगा। जीपीएस फिटमेंट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां भी जमा करानी होंगी। आवेदन पत्र के साथ 200 रुपए शुल्क और 10 हजार रुपए सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। आवेदन और पंजीकरण की शर्तों की जानकारी मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व कार्यालय, कोटा से ली जा सकती है। निविदा और इससे जुड़ी जानकारी राजस्थान सरकार के सार्वजनिक खरीद पोर्टल www.sppp.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है। वन विभाग ने इच्छुक वाहन मालिकों से तय नियमों और तकनीकी मापदंडों के अनुसार आवेदन कर पंजीकरण कराने को कहा है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:40 pm

दरगाह-मंदिर पर शहरकाजी के बयान का विरोध:फोटो पर स्याही पोतकर पैरों से कुचला; अतिक्रमण मामले में FIR की मांग

खंडवा में दरगाह हटाने की कार्रवाई पर शहर काजी सैयद निसार अली के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर काजी के खिलाफ नारेबाजी की, उनके फोटो पर स्याही पोती और उसे पैरों से कुचला। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर काजी के खिलाफ FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। विवाद मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और शहर काजी के बीच हुई बहस के बाद शुरू हुआ था। कथित बयान पर जताई नाराजगी, FIR की मांग हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दरगाह हटाने की कार्रवाई को लेकर शहर काजी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि अगर दरगाह तोड़ी गई तो अगले दिन से मंदिरों के सामने जाकर विरोध किया जाए और पूछा जाए कि दूसरे धर्मों के कितने इबादतगाह सड़कों पर हैं। इसी बयान को लेकर संगठनों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने हुई थी बहस दरअसल, मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम मानसिंग ऑयलमील क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। यहां स्थित दरगाह को हटाने की कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर और शहर काजी सैयद निसार अली के बीच बहस हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट बोले- वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर ने कहा कि पूरे वीडियो की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे घटनाक्रम की जांच जरूरी है। फिलहाल शहर काजी के कथित बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:40 pm

बीकानेर में कल बिजली कटौती:सुबह 8 बजे से बंद रहेगी सप्लाई, जानें कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

बीकानेर शहर के अनेक इलाकों में इमरजेंसी मेंटिनेंस के लिए शुक्रवार को बिजली कटौती की जाएगी। इसके लिए अलग अलग क्षेत्रों के लिए समय तय किया गया है। बिजली कंपनी बीकेईएसल के अनुसार कटौती तय समय पर ही की जाएगी। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:39 pm

बंद मकान से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी:परिवार शादी में गया था, चूरू के रतनगढ़ में छत के रास्ते घुसे चोर

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 23 स्थित गौरीसरियों की ढाणी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोर मकान की छत के रास्ते अंदर घुसे और दो कमरों की अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात समेट ले गए। वारदात के समय मकान मालिक गौरव शर्मा दिल्ली में काम के सिलसिले में थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे शादी में शामिल होने पीहर गए हुए थे। परिवार की गैरमौजूदगी में की वारदात गौरव शर्मा की मां राजकीय जालान अस्पताल से सेवानिवृत्त हैं। वह कॉलेज के पास स्थित दूसरे मकान में रहने वाले अपने बेटे गुलशन के घर रहती हैं और गौरव के मकान की देखभाल करती हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गौरव की मां दांतों के डॉक्टर को दिखाने के बाद मकान का मुख्य दरवाजा बंद कर गुलशन के घर चली गई थीं। मुख्य दरवाजे पर ताला, अंदर कमरों के ताले टूटे मिले गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जब वह मकान देखने पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर जाने पर दो कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। घर की हालत देखकर चोरी का पता चला। परिजनों ने आशंका जताई कि चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सोने के सेट, चेन, अंगूठियां और चांदी के जेवर चोरी पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर दोनों बहुओं के सोने के सेट, सोने की चेन, अंगूठियां और कानों के बाले ले गए। इसके अलावा बेटे की दो-तीन सोने की अंगूठियां और चेन, चांदी के जेवर तथा करीब 500 से 1,000 रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। परिजन फिलहाल चोरी हुए सामान का पूरा हिसाब लगाने में जुटे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, रिपोर्ट का इंतजार चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का निरीक्षण किया। परिजनों की ओर से चोरी हुए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी जाएगी। वारदात से क्षेत्र में बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:37 pm

डॉ गौर जयंती पर शुक्रवार से शुरू होगा गौर उत्सव:कवि सम्मेलन और प्रतियोगिताएं होंगी; 100 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की देंगे प्रस्तुतियां

डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी के फाउंडर डॉ. सर हरिसिंह गौर की जन्म जयंती 26 नवंबर को सागर में मनाई जाएगी। इससे पहले 20 से 26 नवंबर तक 'गौर उत्सव' मनाया जाएगा। डॉ. हरि सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के दौरान पूरे हफ्ते अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे, जिसमें स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। यह सिर्फ यूनिवर्सिटी का नहीं बल्कि पूरे सागर शहर का आयोजन है। इस उत्सव में यूनिवर्सिटी से जुड़े पूर्व स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे। 26 नवंबर को गौर जयंती पर आयोजित मुख्य समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे। प्रो. राकेश सोनी ने बताया कि कहा कि 20 से 26 नवंबर तक गौर उत्सव में खेल प्रतियोगिताओं के साथ कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 से 25 नवंबर के बीच यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें खेल-कूद, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, कवि सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अब्दुल गनी खान स्टेडियम, अभिमंच सभागार, स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। इस दौरान करीब 100 कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। सुबह 8.30 बजे से निकाली जाएगी शोभायात्रा26 नवंबर गौर जयंती के दिन सुबह 8.30 बजे तीनबत्ती तिराहे पर गौर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा परकोटा, बस स्टैंड, गोपालगंज होते हुए यूनिवर्सिटी में स्थित गौर प्रांगण पहुंचकर समाप्त होगी। जहां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:36 pm

जयपुर में ढाई साल की बच्ची का किडनैप:पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकाला; पिता बस स्टेंड पर अनजान को सौंप टिकट लेने गया था

जयपुर में बुधवार देर रात ढाई साल की बच्ची की किडनैपिंग हो गई। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने दो घंटे में मासूम को ढूंढ निकाला। मामले में पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले आरोपी पप्पू जाटव(39) को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वो जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में रह रहा है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- बुधवार रात करीब 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रुम को बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत पुलिस टीमें बनाई गई। पुलिस के अनुसार, यूपी के हाथरस का रहने वाला मनोज कुमार अपनी ढ़ाई साल की बेटी के साथ अजमेर से आकर सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यूपी जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। बस स्टेंड पर उसकी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हुई। आरोपी और मासूम के पिता ने शराब पार्टी की थी कुछ ही मिनटों में दोनों ने एक-दूसरे पर विश्वास कर लिया। इसके बाद दोनों ने शराब पार्टी की। पार्टी करने के बाद मनोज अपनी बेटी को आरोपी को सौंपकर टिकट लेने चला गया। वापस लौटा तो व्यक्ति और बेटी गायब मिले। इसके बाद सिंधी कैम्प थाना पुलिस को शिकायत की। CCTV फुटेज को खंगालाकिडनैपिंग का पता चलने पर पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक अनजान व्यक्ति बुजुर्ग महिला के साथ दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि उस बुजुर्ग महिला को वह उत्तर प्रदेश की बस में बैठाने आया था। इसके बाद सिंधी कैम्प से उत्तर प्रदेश जाने वाली सभी बसों को ट्रांसपोर्ट नगर में रुकवाकर चेक कर महिला को ढूंढकर जानकारी ली। किडनैपर की पहचान बेनाड रोड के रहने वाले पप्पू जाटव के रुप में हुई। पुलिस टीम ने तुरंत डोर-टू-डोर चेकिंग कर पप्पू जाटव के घर से बच्ची को सकुशल ढूंढ निकाला। आरोपी वर्तमान में बजरंग कॉलोनी बेनाड रोड मुरलीपुरा में रहता है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:36 pm

रशिया में फंसे-छत्तीसगढ़ के 2 युवक...आर्मी में जाने का दबाव:दावा-टेलीग्राम पर नौकरी का ऑफर देकर बुलाया, ड्रग्स केस में फंसाया; परिवार ने मांगी मदद

छत्तीसगढ़ के 2 युवक रूस में नौकरी के लिए करने गए थे, लेकिन अब वहां फंसे होने और प्रताड़ना झेलने की बात कह रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि युवकों को टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर दिया गया। अच्छी सैलरी का भरोसा देकर कंपनी ने उनके हवाई टिकट, वीजा और रहने तक का इंतजाम किया। उन्हें बताया गया कि रूस पहुंचने के बाद काम की पूरी जानकारी दी जाएगी। लेकिन अब न तो नौकरी मिली न ही उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवकों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाकर उन्हें डिटेन किया गया है। उनसे कहा जा रहा है कि या तो 15 से 20 साल जेल में रहो या रशियन आर्मी में शामिल हो जाओ। वहीं, बिल्हा के 21 वर्षीय विनीत कुमार का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह भारत सरकार से मदद मांगते हुए रूस में भारतीयों को नौकरी के नाम पर फंसाने और बंदूर दिखाकर प्रताड़ित करने की बात बता रहा है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के इन युवकों के परिवार अपने स्तर पर पुलिस, प्रशासन, मंत्रालय और भारतीय दूतावास तक गुहार लगा चुके हैं। अब उनकी मांग है कि भारत सरकार रूस में फंसे युवकों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करें। रायपुर के टिकेश्वर को इंटरव्यू के नाम पर बुलाया रायपुर के गुढ़ियारी श्रीनगर निवासी मनोरमा साहू के पति टिकेश्वर साहू (38) सेल्स एंड मार्केटिंग में 17 साल का अनुभव रखते हैं। करीब 10 साल पहले वे दुबई में भी नौकरी कर चुके हैं। इस बार उन्हें टेलीग्राम के जरिए रूस में नौकरी का ऑफर मिला। पैकेज अच्छा बताया गया था। कंपनी ने दिल्ली से मॉस्को और फिर वोल्गोग्राद तक का टिकट, वीजा और रहने की व्यवस्था करने की बात कही। टिकेश्वर 7 सितंबर को रूस रवाना हुए। उन्होंने परिवार को बताया था कि पहले इंटरव्यू देकर नौकरी समझेंगे। काम पसंद आया तो रुकेंगे, नहीं तो 23 सितंबर की वापसी टिकट से भारत लौट आएंगे। 45 दिन बाद ड्रग्स केस की खबर मिली 16 सितंबर के बाद अचानक संपर्क बंद हो गया। परिवार को लगा कि नेटवर्क या काम की वजह से बात नहीं हो पा रही होगी। 22 अक्टूबर को रूस के एक नंबर से कॉल आया। पत्नी के मुताबिक, दूसरी तरफ टिकेश्वर थे और पीछे कुछ लोग मौजूद थे। उनका चेहरा सूजा हुआ था और वे रो रहे थे। उन्होंने बताया कि रूसी पुलिस ने उन्हें ड्रग्स के केस में फंसा दिया है। उन्हें 15 से 20 साल की सजा होने की बात कही जा रही है। मनोरमा ने बताया कि, बाद में उन्होंने रूस में पढ़ने गए छात्रों से संपर्क किया और वकील हायर किया। उनके जरिए पता चला कि टिकेश्वर को वोल्गोग्राड में डिटेन कर रखा गया है। वकील जब उनसे मिलने पहुंचती थीं तो कभी उनके वहां नहीं होने तो कभी दूसरी वजह बताकर मुलाकात नहीं कराई जाती थी। 25 अक्टूबर को मुलाकात होने पर टिकेश्वर ने बताया कि 22 अक्टूबर से उनकी तबीयत खराब है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड और साइटिका की समस्या है, लेकिन परिवार का आरोप है कि उनकी नियमित दवाइयां भी नहीं दी जा रहीं। वकील को गिरफ्तारी का फुटेज तक नहीं देने का आरोप मनोरमा का कहना है कि, जब उनकी वकील ने वहां जाकर पूछा कि टिकेश्वर को किस जगह और किन परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से क्या मिला? गिरफ्तारी और एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए, लेकिन परिवार के मुताबिक ये उपलब्ध नहीं कराए गए। पत्नी का आरोप है कि टिकेश्वर पर ड्रग्स का केस चलाने की धमकी देकर उन्हें रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बिल्हा का विनीत भी रूस में फंसा वहीं, बिल्हा निवासी 21 वर्षीय विनीत कुमार भी नौकरी की तलाश में 1 अक्टूबर को रूस गए थे। उनकी बहन आशी दुबे के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर मिला था। रूस में एक दुकान के स्टोरेज रूम में काम करने की बात बताई गई थी। टिकट और वीजा का इंतजाम भी ऑफर देने वालों ने किया था। विनीत ने रूस पहुंचने के बाद परिवार को इसकी जानकारी दी। कुछ दिन बाद उन्होंने बहन से कहा कि वे वापस भारत आना चाहते हैं। उन्हें कुछ पैसों की जरूरत पड़ सकती है। बहन ने 70 से 75 हजार रुपए भेजने की बात कही, लेकिन विनीत ने कहा कि जब जरूरत होगी तब बताएंगे। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया। बहन ने 7 लाख भी दिए बहन का आरोप है कि बाद में एक युवक ने संपर्क कर बताया कि विनीत पर नारकोटिक्स यानी ड्रग्स का केस लगा है और उन्हें सेना में जाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वकील की व्यवस्था के नाम पर 7 लाख रुपए मांगे गए। परिवार ने यह रकम भी दे दी। इसके बाद 27 अक्टूबर को पिता के पास फोन आया कि विनीत ने आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर पिता को हार्ट अटैक आ गया। हालांकि, इसके बाद विनीत ने खुद बहन से संपर्क किया और आत्महत्या की खबर को गलत बताया। बहन का दावा है कि विनीत ने वीडियो के माध्यम से वहां की परिस्थितियां बताई हैं। उसके मुताबिक, युवकों को खाने-पीने से परेशान किया जाता है, मारपीट और प्रताड़ना दी जाती है तथा सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जाता है। विनीत का वीडियो आया सामने, बंदूर दिखाकर धमका रहे रूस में फंसे बिल्हा के विनीत दुबे ने वीडियो में भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि कई भारतीयों को नौकरी के नाम पर रूस बुलाया जा रहा है। वहां पहुंचने पर एयरपोर्ट के पास कुछ लोग उन्हें लेने आते हैं। इसके बाद काम के बारे में जानकारी दी जाती है। मना करने पर बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। विनीत का आरोप है कि टेलीग्राम पर नौकरी से उनके मुताबिक, इसी आधार पर भारतीयों को ड्रग्स के मामलों में फंसाया जा रहा है और बाद में रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो में विनीत कहते हैं कि वहां भारतीयों के अलावा दूसरे देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं। इनमें नौकरी करने गए लोगों के साथ स्टूडेंट और टूरिस्ट भी शामिल हैं। उन्होंने भारत सरकार से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। परिवारों की सरकार से मांग- सिर्फ एक युवक नहीं, सभी भारतीयों को वापस लाएं दोनों परिवारों का कहना है कि, उन्होंने स्थानीय पुलिस, प्रशासन, मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई है। भारतीय और रूसी दूतावास को भी ईमेल भेजे गए हैं। परिजनों का आरोप है कि अब तक उन्हें ऐसी ठोस जानकारी नहीं मिली है, जिससे युवकों की सुरक्षा और भारत वापसी को लेकर भरोसा मिल सके। मनोरमा साहू का कहना है कि, उनकी दो बेटियां हैं। परिवार में बुजुर्ग सास-ससुर भी हैं। वहीं आशी दुबे के परिवार में पिता की तबीयत खराब रहती है। दोनों परिवारों को डर है कि रूस में उनके परिजनों के साथ क्या हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी भी उन्हें नहीं मिल पा रही है। उनकी मांग है कि भारत सरकार विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के माध्यम से रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के युवकों का पता लगाए। उनकी कानूनी मदद और सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें जल्द भारत वापस लाया जाए।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 5:36 pm