...

हरियाणा के 5 शहरों में हवा बेहद खराब:बहादुरगढ़ का AQI 324; दिन में हिसार सबसे गर्म, रात में गुरुग्राम सबसे ठंडा

, हरियाणा में नवंबर की शुरुआत के साथ रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है, लेकिन दिन में अभी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री गुरुग्राम में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री हिसार में रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में औसतन 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी सामान्य दायरे में बना हुआ है। दूसरी ओर प्रदेश में प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के उपलब्ध एयर क्वालिटी आंकड़ों के अनुसार बहादुरगढ़, पंचगांव, बल्लभगढ़, मानेसर और गुरुग्राम में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बहादुरगढ़ का AQI 324 रहा। वहीं अंबाला, करनाल, रोहतक, धारूहेड़ा और भिवानी समेत सात शहरों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यानी प्रदेश के औद्योगिक और एनसीआर से सटे इलाकों में प्रदूषण का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। दिन-रात के तापमान में 18 डिग्री से ज्यादा अंतर मौसम के आंकड़ों के अनुसार हिसार में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। सिरसा में 31.2, भिवानी में 31.3 और चरखी दादरी में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.1, नारनौल में 14.5, पंचकूला में 14.7 और करनाल में 14.9 डिग्री रहा। इससे साफ है कि रात में ठंडक बढ़ने लगी है, लेकिन दोपहर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है। प्रदेश के 12 शहरों में हवा खराब से बेहद खराब हरियाणा में प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर से सटे शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। उपलब्ध CPCB आंकड़ों के अनुसार बहादुरगढ़ 324 AQI के साथ प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। पंचगांव में 320, बल्लभगढ़ में 319, मानेसर में 309 और गुरुग्राम में 305 AQI दर्ज किया गया। इन पांचों शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं अंबाला में 286, करनाल में 277, रोहतक में 253, धारूहेड़ा में 241, भिवानी में 226, सिरसा में 209 और चरखी दादरी में 208 AQI दर्ज किया गया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:43 am

'कालोनियों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं जरूरी', हाई कोर्ट ने सरकार और विकास प्राधिकरणों व्यवस्था पर मांगा जवाब

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सार्वजनिक प्राधिकरणों द्वारा विकसित कालोनियों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया है।

जागरण 4 Nov 2026 6:41 am

पूर्वी दिल्ली: यमुना रिवर सफारी आज से: सोनिया विहार में दिखेगा गोवा जैसा नजारा; इलाके की साज-सज्जा का काम जारी

यमुना किनारे सोनिया विहार में बुधवार से शुरू होने जा रही रिवर सफारी दिल्लीवासियों के लिए पर्यटन का नया आकर्षण बनने जा रही है।

अमर उजाला 4 Nov 2026 6:38 am

नगर निगम की बोर्ड मीटिंग से नदारद रहे मेयर:भाजपा पार्षद बोले दे देना चाहिए इस्तीफा, उप सभापति ने कहा बेटे का स्वास्थ्य है खराब

करीब 6 महीने इंतजार के बाद मंगलवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। लेकिन इस मीटिंग से मेयर विनोद अग्रवाल का मौजूद न रहना चर्चा का विषय बन गया। पार्षदों ने कहा कि यह मीटिंग चर्चा के लिए बुलाई थी तो एजेंडा क्यों दिया और बोर्ड मीटिंग है तो फिर मेयर के बिना यह कैसे हो सकती है। मेयर की गैर मौजूदगी से भाजपा पार्षद भी न खुश नजर आए। भाजपा पार्षद ने कहा जब कोई संगठन नहीं चला सकता तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। मीटिंग में दिया एजेंडा मंगलवार को नगर निगम के सदन में एक बैठक बुलाई गई। पार्षदों को नगर आयुक्त ओजस्वी राज की तरफ से एक पत्र भेजा गया। जिसमें कहा गया कि जनहित के बिंदुओं पर विचार विमर्श चर्चा हेतु 3 नवंबर को एक बैठक आहूत की गई है। इस पत्र पर मंगलवार को चुने हुए और मनोनीत पार्षद बैठक में भाग लेने नगर निगम पहुंचे। नगर निगम के सदन में जब बैठक शुरू हुई तो सभी को 34 बिंदुओं वाला एजेंडा दे दिया गया। अचानक मिले एजेंडा को देख पार्षद सकते में आ गए और कहने लगे कि यह बोर्ड मीटिंग है या विचार विमर्श के लिए बुलाई बैठक। मेयर के गैरमौजूदगी पर उठे सवाल पार्षद घनश्याम चौधरी और संतोष पाठक ने सदन में कहा कि अगर यह बोर्ड मीटिंग थी तो एजेंडा 72 घंटे पहले क्यों नहीं दिया गया। कांग्रेस,सपा और कुछ भाजपा के पार्षदों ने सवाल किए कि बैठक में मेयर विनोद अग्रवाल क्यों नहीं मौजूद हैं। मेयर जब मीटिंग में नहीं है तो यह बोर्ड मीटिंग कैसे हो सकती है। इसको लेकर हंगामा बढ़ा तो उप सभापति मुकेश सारस्वत और आयुक्त ओजस्वी राज ने किसी तरह आक्रोशित हो रहे पार्षदों को शांत किया। जिसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। या तो अपना काम करें या इस्तीफा दें बोर्ड मीटिंग की कार्यवाही आगे बढ़ी तो भाजपा के औरंगाबाद द्वितीय के पार्षद गुलवीर चौधरी ने माइक उठाते हुए कहा कि मेयर या तो काम करें नहीं तो इस्तीफा दें। इसको लेकर भाजपा के कुछ पार्षदों ने विरोध जताया जिसके बाद गुलवीर चौधरी ने कहा अगर उनकी बात नहीं सुननी तो वह सदन से बाहर जा रहे हैं। इसके बाद कुछ पार्षद नारेबाजी करते हुए सदन के पटल तक आ गए। सदन में गहमा गहमी बढ़ गई। पार्षदों ने की नारेबाजी करीब 5 मिनट तक सदन में हंगामा चल तो कुछ पार्षद प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मीटिंग से बाहर निकल आए। पार्षदों का कहना था नगर निगम में तानाशाही चल रही है। वार्ड 17 से भाजपा पार्षद बृजेश खरे ने कहा कि हमको परिचर्चा बैठक के लिए बुलाया गया था,लेकिन जब अंदर पहुंचे तो हमारे हाथ में यह एजेंडा दे दिया गया। यह पार्षदों के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने कहा बिना महापौर की अध्यक्षता के इस बैठक को कैसे स्वीकार करें। वार्ड 55 के पार्षद विवेक पाराशर ने आरोप लगाया कि महापौर अधिकारियों के भ्रष्टाचार से आहत होकर इस मीटिंग में आना नहीं चाहते हैं। वार्ड 40 के पार्षद कन्हैया ने कहा कि नगर आयुक्त बताएं कि मेयर क्यों नहीं आए। क्यों नहीं रहे मौजूद मेयर जवाब वही दे सकते हैं बोर्ड मीटिंग में मेयर विनोद अग्रवाल के मौजूद न रहने पर उप सभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि इसका जवाब उनसे बेहतर तो मेयर ही दे सकते हैं। मुकेश सारस्वत ने कहा 6 महीने से विकास कार्य लटके हुए हैं, विकास कार्यों को गति मिल सके इसीलिए यह मीटिंग की गई है। उप सभापति ने माना कि जो मुखिया होते हैं वह अनुपस्थित रहते हैं तो परेशानियां तो निश्चित रूप से आती हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि वह मेयर से मिलकर मुलाकात करेंगे और अनुपस्थिति का कारण पूछेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि हो सकता है बेटे की सर्जरी हुई है जिसकी बजह से शायद वह नहीं आए हों। मेयर गड़बड़झाला कर रहे भाजपा पार्षद गुलवीर चौधरी ने मेयर विनोद अग्रवाल की अनुपस्थिति पर कहा कि वह क्या गड़बड़झाला कर रहे हैं। पहले निवेदन किया कि आ जाओ,बोर्ड मीटिंग 6 महीने से नहीं हुई। विकास कार्य उनकी बजह से रुके हुए हैं। गुलवीर ने कहा जब कोई व्यक्ति संस्था नहीं चला सकता तो जनता के समय को क्यों बर्बाद कर रहें हैं,क्यों चुनाव लड़े महापौर। गुलवीर ने आरोप लगाया 3 साल के कार्यकाल में इन्होंने एक रुपए का काम करके नहीं दिया,रूठते रहे। गुलवीर चौधरी ने कहा मेयर ने काम नहीं किया इसलिए आत्मा रो रही है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:38 am

नोएडा के गेझा गांव में 6 करोड़ से बनेगा ब्रह्मसरोवर:बोटिंग की भी मिलेगी सुविधा, 1.8 एकड़ में विकसित होगा पिकनिक स्पॉट

शहर के लोगों को जल्द ही घूमने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया पिकनिक स्पॉट मिलने वाला है। गेझा गांव में करीब 1.8 एकड़ में पुराने तालाब को ब्रह्मसरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके रिन्यूवेशन पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सलाहकार कंपनी ने डिजाइन तैयार कर लिया है। डिजाइन के अनुसार तालाब को आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ विकसित किया जाएगा। यहां हरियाली के बीच लोग सुकून के पल बिता सकेंगे। ब्रह्मसरोवर को खूबसूरत बनाने के लिए तालाब के आसपास तरह-तरह के पौधे और रंग-बिरंगे फूल लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच बनाई जाएंगी। इसके अलावा सरोवर के चारों तरफ वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा, ताकि लोग यहां टहलने और घूमने का आनंद ले सकें। परियोजना में बोटिंग की सुविधा शुरू करने की भी योजना है। हालांकि इसे निर्माण पूरा होने के बाद जरूरत और व्यवस्था के अनुसार शुरू किया जा सकता है। टेंडर जारी, एक साल में पूरा करना होगा कामब्रह्मसरोवर के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कंपनियां 16 नवंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। 17 नवंबर को कम लागत वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। चयनित कंपनी को एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इसके बाद शहर के लोगों को घूमने के लिए एक नया स्थान मिल सकेगा। सेक्टर-164 में भी बन रहा सरोवरगेझा गांव में बनने वाला ब्रह्मसरोवर नोएडा का पहला ऐसा विकसित सरोवर होगा। इसके अलावा सेक्टर-164 में भी एक सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, सेक्टर-107 में पुष्करिणी तालाब विकसित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के जरिए पुराने तालाबों को नया स्वरूप देने के साथ शहर में हरियाली और घूमने-फिरने के नए स्थान तैयार किए जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:37 am

UPSSSC: कनिष्ठ सहायक की टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से, JE भर्ती के आवेदन भी शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा में सफल 46,282 अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से शुरू करेगा।

जागरण 4 Nov 2026 6:33 am

यमुनानगर में युवक की मौत, दोस्त की टांग टूटी:कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर; चाचा के सामने हुआ हादसा

यमुनानगर के सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में गांव ज्ञानेवाला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दाहिनी टांग टूट गई है। युवक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों दोस्त बाइक पर पाबनी कलां की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मृतक का चाचा भी अपनी बाइक पर उनके पीछे चल रहे थे। चाचा के सामने ही कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर को कुछ दूरी पर रोककर नीचे उतरा, लेकिन मौके पर भीड़ जुटती देख वह फरार हो गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संदीप निवासी ज्ञानेवाला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिर में आई गंभीर चोट पुलिस को दी शिकायत में अमन कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनका भतीजा संदीप कुमार शादीशुदा था। वह अपने भतीजे संदीप और उसके दोस्त राहुल के साथ निजी काम से पाबनी कलां जा रहे थे। संदीप और राहुल एक बाइक पर सवार थे जबकि वह दूसरी बाइक उनके पीछे चल रहा था। जब वे गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे तो पाबनी की तरफ से एक तेज रफ्तार कैंटर आया। चालक ने लापरवाही से कैंटर चलाते हुए उनकी साइड में आकर संदीप की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप और राहुल बाइक समेत सड़क पर गिर गए। संदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि राहुल भी बुरी तरह घायल हो गया। भीड़ को देखकर मौके से भागा आरोपी अमन कुमार के अनुसार, कैंटर चालक ने कुछ दूरी पर वाहन रोक दिया था। वह नीचे उतरकर देखने लगा। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की दाहिनी टांग टूटने और शरीर पर अन्य गंभीर चोटें होने के कारण उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सदर जगाधरी थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि अमन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:30 am

80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग 

Meerut News: मेरठ के किसान मेले में 15.80 क्विंटल वजनी मुर्रा भैंसा अर्जुन राणा आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। यह भैंसा 12 से अधिक प्रतियोगिताएं जीत चुका है।

जागरण 4 Nov 2026 6:30 am

विसरा रिपोर्ट से खुलेगा साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का राज:गुरुग्राम में मिली डेडबॉडी, जून में शादी, यूके से मंगेतर के साथ शॉपिंग करने आया

गुरुग्राम में 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रांजिल पाठक की होटल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है, लेकिन मौत के असली कारणों और परिस्थितियों को पूरी तरह साफ करने के लिए मृतक का विसरा फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब घटना के बाद प्रांजिल के होटल के कमरे की बारीकी से सर्चिंग की, तो वहां से एक दवा का रैपर बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इस रैपर में कुल 10 गोलियां थीं, जिनमें से 6 गोलियों का इस्तेमाल किया चुका था, जबकि 4 गोलियां उसमें बची हुई थीं। पुलिस इस बात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि यह दवा किस बीमारी की थी, क्या इसे प्रांजिल ने ही खाया था और क्या इस दवा का उनके हार्ट अटैक से कोई सीधा संबंध है? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस दवा के रैपर और बची हुई गोलियों को रासायनिक परीक्षण और रासायनिक जांच के लिए सरकारी लैब में भेजा गया है, ताकि दवा के साल्ट और उसके प्रभाव का सटीक पता लगाया जा सके। वैलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज प्रांजिल पाठक की मौत के बाद उनके परिवार और मंगेतर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रांजिल पाठक और उनकी मंगेतर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों यूके (लंदन) की एक ही प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत थे। इसी साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर प्रांजिल ने अपनी इस दोस्त को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे मंगेतर ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। जून में होनी थी शादीदोनों के परिवारों की सहमति के बाद आगामी जून महीने में दोनों की शादी तय हुई थी। शादी की तैयारियों, कपड़ों की शॉपिंग और रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए ही दोनों कुछ दिन पहले यूके से विशेष तौर पर भारत आए थे। कोलकाता की रहने वाली है मंगेतर प्रांजिल की मंगेतर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली है। शादी के ठीक पहले दोनों का इस तरह अलग हो जाना मंगेतर के लिए एक गहरे सदमे जैसा है, और वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं प्रांजिल के परिवार की बात करें तो वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। प्रांजिल के घर में एक बड़ी बहन है, जो शादीशुदा हैं और वर्तमान में अपने पति और बच्चों के साथ कनाडा में स्थाई रूप से रहती हैं। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही भारत में रह रहे माता-पिता बदहवास हैं, वहीं बहन भी कनाडा से भारत के लिए रवाना हो चुकी है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार जांच अधिकारी अजय का कहना है कि यह मामला यूके में कार्यरत युवा टेक पेशेवर से जुड़ा है, इसलिए बेहद सतर्कता बरती जा रही है। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद प्राथमिक तौर पर इसे कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया है और विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। होटल के सीसीटीवी फुटेज, प्रांजिल के मेडिकल इतिहास और उनकी मंगेतर के बयानों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के मामले में अंतिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:30 am

तालाब खाली करने में फूंका दिया 15 हजार लीटर डीजल:बेटे के हत्यारोपी पिता का पिस्तौल फेंकने का दावा; जींद प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर मामला

जींद के तलोड़ा गांव में तालाब को खाली करने के लिए पंचायत को 15 हजार लीटर से अधिक डीजल फूंकना पड़ा। गांव में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे मुरारी लाल के हत्यारोपी पूर्व सरपंच मदन लाल ने वारदात के बाद तालाब में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल फेंकने का दावा किया था। पुलिस ने पहले जेसीबी व चुबंक से पिस्तौल तलाशने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो तालाब को खाली करवाने का निर्णय लिया। पंचायत ने 19 अक्टूबर की रात तालाब खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तालाब पर दो इंजन पंप एक बिजली की मोटर लगाई गई थी। दो दिन पहले तालाब को खाली करने का काम पूरा हुआ। हालांकि गांव का गंदा पानी अब भी तालाब में आ रहा है। जिससे पानी निकलने के बाद भी तालाब पूरी तरह से सूखा पाना संभव नहीं है। 19 को 4 घंटे चला सर्च अभियान तालाब को खाली करवाने से पहले पुलिस ने 19 अक्टूबर को करीब चार घंटे सर्च अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने जेसीबी में बैठकर चंबुक से तालाब में फेंकी गई पिस्तौल निकालने के लिए सर्च अभियान चलाया। करीब चार घंटे चला सर्च अभियान शाम को सूरज डूबने के बाद रोकना पड़ा था। जिसके बाद पंचायत ने उसी रात तालाब का पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जानिए क्या था पूरा मामला गांव तलोड़ा मदन लाल लाल ने चंडीगढ़ पुलिस में एसआई की नौकरी छोड़ चंडीगढ़ में अपना बिजनेस शुरू किया। एक बेटे व दो बेटियों के पिता मदन लाल पिछले योजना में गांव के सरपंच चुने गए। बेटे के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। पहले एक एकड़ जमीन बेच चुके मदन लाल दोबारा जमीन बेचना चाह रहे थे। बेटा मुरारी इसके पक्ष में नहीं था। 14 अक्टूबर को मदन लाल परिवार में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी व बेटी के साथ गांव आए हुए थे। शादी समारोह में गांव आने पर दोनों में एक बार फिर विवाद हुआ। शाम को घुड़चढ़ी के दौरान दोबारा विवाद हुआ। जिसके बाद बेटे मुरारी की सूचना पर डायल 112 की टीम गांव पहुंची। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में मदन लाल ने अपने लाइसेंस पिस्तौल से बेटे की हत्या कर दी। पुलिस को मृतक के शरीर में गोलियों के चार निशान मिले। जबकि मौके पर 7 खोल मिले थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। 16 की शाम कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की वैगनार चंडीगढ़ से बरामद की थी। जबकि आरोपी ने पिस्तौल वारदात स्थल के पास बने गांव के गंदे पानी के तालाब में फेंकने का दावा किया था। सदर पुलिस ने मृतक की पत्नी शिवानी की शिकायत पर ससुर मदन लाल, सास मंजीत कौर, ननंद पूजा और वंदना (मामा ससुर की बेटी) के अलावा कमलु व गुरबख्श के खिलाफ केस दर्ज किया था। सरपंच बोले- पुलिस को बता दिया गांव तलोडा के सरपंच राजा राम ने कहा कि तालाब खाली करने में 15 हजार लीटर से अधिक डीजल लगा है। तालाब खाली करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। गांव का गंदा पानी अब भी तालाब में आ रहा है, जिससे तालाब का पूरी तरह से सूख पानी खाली नहीं है। तालाब को खाली करने में पंचायत के लाखों रुपए खर्च हुए हैं। जिससे अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द चलाएंगे सर्च अभियान सीआईए इंचार्ज ने कहा कि तालाब खाली होने की सूचना मिल गई थी। अब जल्द सर्च अभियान चलाकर पिस्तौल ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि हमें तालाब खाली होने का ही इंतजार था। मर्डर के इस मामले में पिस्तौल सबसे अहम कड़ी है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:30 am

हरियाणा में अफसरों को 'आर्ट ऑफ लिविंग' सिखाएगा स्ट्रेस मैनेजमेंट:iGOT पोर्टल पर फ्री मॉड्यूल्स लॉन्च, कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेंगे 7 तरह के कोर्स

हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को अधिक चुस्त, तंदुरुस्त और तनावमुक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 'आर्ट ऑफ लिविंग' के माध्यम से योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सचिव कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग की ओर से राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में औपचारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले के तहत ग्रुप-ए, बी और सी श्रेणी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर इन फ्री मॉड्यूल्स से जोड़ा जाएगा। iGOT और आर्ट ऑफ लिविंग का हुआ एमओयू आर्ट ऑफ लिविंग (गवर्नमेंट प्रोग्राम्स) के नेशनल डायरेक्टर रोहन जैन द्वारा हरियाणा सरकार को भेजे गए पत्र के बाद यह फैसला लिया गया है। संगठन ने केंद्र सरकार के 'iGOT कर्मयोगी भारत' प्लेटफॉर्म के साथ समझौता किया है। इसके तहत अधिकारियों की कार्यक्षमता, व्यवहारिक दक्षता और मानसिक संतुलन को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किए गए विशेष इंट्रोडक्टरी मॉड्यूल्स को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। अब जानिए पोर्टल पर उपलब्ध प्रमुख कोर्स सभी जिलों और विभागों को जारी हुए निर्देश सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों और जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने मातहत आने वाले सभी ग्रुप-ए, बी और सी कर्मचारियों को इन कोर्सेस से तुरंत टैग करें और इन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करें। समन्वय स्थापित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के हरियाणा स्टेट डायरेक्टर सुमित छाबड़ा को नोडल अफसर बनाया गया है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:30 am

क्लीनिक रजिस्ट्रेशन में घूस मांगने पर बिसरख सीएचसी अधीक्षक निलंबित, डिप्टी सीएम के निर्देश पर कार्रवाई

गौतमबुद्धनगर के बिसरख सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचींद्र मिश्रा को क्लीनिक पंजीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

जागरण 4 Nov 2026 6:28 am

कानपुर में धनतेरस दीपावली के लिए रूट बदला, आज से मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

धनतेरस और दीपावली के कारण कानपुर में मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बुधवार से 8 नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए यह डायवर्जन लागू किया है।

जागरण 4 Nov 2026 6:28 am

हिमाचल में खूंखार अपराधियों के लिए बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, शीत मरुस्थल लाहुल-स्पीति में होंगे शिफ्ट

हिमाचल प्रदेश में खूंखार अपराधियों और गैंगस्टरों की दादागिरी रोकने के लिए लाहुल-स्पीति में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल बनाने की तैयारी है।

जागरण 4 Nov 2026 6:28 am

QS-एशिया रैंकिंग में कानपुर के संस्थान चमके, IIT टॉप-100 में:CSJMU व HBTU ने भी दिखाई धमक, एकेडमिक लेवल सुधरा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी कानपुर, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) को जगह मिली है। एशिया की सूची में आईआईटी कानपुर 97वें पायदान पर पहुंचा है, जबकि सीएसजेएमयू को 1001-1100 और एचबीटीयू को 1301-1400 रैंक बैंड में शामिल किया गया है। साउथ एशिया में आईआईटी सातवें स्थान पर दक्षिण एशिया की रैंकिंग में आईआईटी कानपुर सातवें स्थान पर है। सीएसजेएमयू ने इस सूची में 324वीं और एचबीटीयू ने 425वीं रैंक हासिल की है। सीएसजेएमयू को देशभर में 172वां स्थान मिला है। वहीं, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में वह चौथे पायदान पर है। रैंकिंग में संस्थानों के शैक्षणिक प्रदर्शन, शोध और नवाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है। एशिया के 1722 संस्थानों के बीच मुकाबला क्यूएस की इस रैंकिंग में एशिया के 26 देशों के 1722 विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इनमें भारत के 325 संस्थान हैं। अकादमिक और नियोक्ता प्रतिष्ठा, शोध का प्रभाव, शिक्षकों की योग्यता, अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग और वैश्विक स्तर पर संस्थानों की भागीदारी जैसे मानकों के आधार पर रैंकिंग तैयार की गई है। सीएसजेएमयू की अकादमिक प्रतिष्ठा में सुधार सीएसजेएमयू ने अकादमिक प्रतिष्ठा के मामले में लगातार प्रगति की है। क्यूएस के इस मानक पर विश्वविद्यालय का स्कोर 2025 में पांच था, जो 2026 में बढ़कर 13.4 और 2027 में 20.6 हो गया। यानी तीन साल में विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। रोजगारदाता प्रतिष्ठा के मामले में भी विश्वविद्यालय का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। इस मानक पर 2025 में 10.4 अंक मिले थे, जो 2026 में 13.1 और 2027 में बढ़कर 14.1 हो गए। पीएचडी धारक शिक्षकों के मानक पर विश्वविद्यालय को 58.4 अंक मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क में 25.8 और प्रति शोधपत्र उद्धरण के मानक पर 24.9 अंक हासिल हुए हैं। सीएसजेएमयू के वीसी प्रो. विनय पाठक ने कहा कि प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर विवि शिक्षा, अनुसंधान व नवाचार में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। तीन वर्षों में अकादमिक प्रतिष्ठा स्कोर पांच से बढ़कर 20.6 तक पहुंचना विवि के लिए गर्व का पल है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:25 am

करनाल में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान की मौत:धान की बोरियों से लदी ट्रॉली के नीचे आने से गई जान, पीछे बाइक पर आ रहे बेटे ने देखा हादसा

करनाल जिला के बस्ताड़ा फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन पर धान की बोरियों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। हादसे के समय मृतक का बेटा भी अपनी बाइक पर पीछे-पीछे आ रहा था। उसने पिता को ट्रैक्टर के नीचे पड़ा देखा तो संभालने के लिए मौके पर पहुंचा। इसी दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस्ताड़ा आईटीआई के सामने हुआ हादसागांव कुटेल गामड़ी निवासी शिकायतकर्ता विजय ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। कल उसके पिता कालूराम (55) मोटरसाइकिल पर घरौंडा से कुटेल गामड़ी जा रहे थे। बाइक उसके पिता चला रहे थे, जबकि कृष्ण निवासी कुटेल पीछे बैठा था। विजय भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे गांव की तरफ आ रहा था। जब उसके पिता बस्ताड़ा फ्लाईओवर पार करके सर्विस लेन पर बस्ताड़ा स्थित आईटीआई के मुख्य गेट के सामने पहुंचे तो पीछे से धान की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय के अनुसार, ट्रैक्टर का रंग नीला था। वह चालक को सामने आने पर पहचान सकता है। हादसे के बाद वह अपने पिता को संभालने लगा तो आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। विजय ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिसपुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को थाना मधुबन में सूचना मिली कि कुटेल गामड़ी निवासी कालूराम की सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मनोज को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:20 am

नाली और सीवेज की समस्या का समाधान हुआ:AHO रवि बाथम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; कचरा और गंदगी की शिकायतें जिम्मेदारों तक पहुंची

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन 12 के AHO रवि बाथम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड नंबर 43 स्थित रविदास कॉलोनी के शिव मंदिर में मां दुर्गा के पंडाल के पास गंदगी जमा होने की शिकायत विशाल शिवप्रसाद अहिरवार ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मंदिर में दुर्गा पंडाल के आसपास कचरा और गंदगी फैली हुई थी। इससे धार्मिक स्थल की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन 12 के स्वच्छता प्रभारी (AHO) रवि बाथम ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान गोविंदपुरा: लालवानी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में भरा पानी निकाला गोविंदपुरा क्षेत्र के लालवानी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में करीब 40 दिनों से पानी भरा होने की शिकायत विमल प्रताप सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी जमा होने से डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ था। कॉम्प्लेक्स में करीब 1500 बच्चे कोचिंग के लिए आते हैं। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और पानी निकलवाकर समस्या का समाधान कराया। नाली, कचरा और सीवेज व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार तुलसी नगर: तीन दिन से नाली की सफाई नहीं, गंदे पानी से बीमारियों का खतरा वार्ड क्रमांक 31 स्थित ऑफिसर्स रेजिडेंशियल एन्क्लेव, तुलसी नगर में नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत अभिषेक जाटव ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी एक ही जगह जमा हो रहा है। पानी की निकासी रुकने से क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है और मच्छरों के साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अशोका गार्डन: बीएल गुप्ता कॉलोनी में घरों के सामने कचरे के ढेर वार्ड 71 स्थित अशोका गार्डन की बीएल गुप्ता कॉलोनी में घरों के सामने कचरा जमा होने की शिकायत संध्या ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कई दिनों से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कचरा जमा होने से रहवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागमुगालिया: तीन दिन से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, सफाई व्यवस्था प्रभावित बागमुगालिया में कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत अंजू गुप्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से कॉलोनी में कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कचरा गाड़ी का कर्मचारी उसी समय अपना निजी काम (कार वॉशिंग) भी करता है। इसके कारण घरों में कचरा जमा हो रहा है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईदगाह हिल्स: PWD कार्यालय के सामने सड़क पर बह रहा सीवेज का पानी ईदगाह हिल्स रोड स्थित डॉक्टर कॉलोनी में PWD कार्यालय के सामने सड़क पर सीवेज लाइन का गंदा पानी बहने की शिकायत शहजाद खान ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सीवेज का पानी सड़क पर बहकर कार्यालय के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:20 am

निजी हाथों में जाएंगे यूपी के 4 बड़े सरकारी अस्पताल, लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

उत्तर प्रदेश के चार बड़े सरकारी अस्पतालों का संचालन 30 साल के लिए निजी हाथों में सौंपा जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ और अति-विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

जागरण 4 Nov 2026 6:16 am

घर के बाहर झुका बिजली का खंभा, हादसे का खतरा

अम्बाला| बलदेव नगर स्थित यूएचबीवीएन के एसई ऑफिस में बिजली अदालत लगाई गई। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चली अदालत में बराड़ा के कूलपुर गांव निवासी वैसाखी राम ने घर के बाहर झुके बिजली के खंभे और ढीले तारों की शिकायत रखी। उपभोक्ता ने बताया कि खंभा झुका हुआ है और बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। ऐसे में छत पर चढ़ते समय तारों से टकराने के कारण हादसा हो सकता है। वैसाखी राम ने बताया कि उनका घर पहले बना हुआ था और बिजली के तार बाद में लगाए गए थे। उस समय तारों को शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इन्हें हटाया नहीं गया। शिकायत पर एसई ने संबंधित एसडीओ से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:13 am

जाली दस्तावेजों से मकान हथियाने का आरोपी काबू

अम्बाला | सेक्टर-8 स्थित मकान को जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम करवाने की कोशिश के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने डेराबस्सी निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि 30 अप्रैल को पीड़िता ने थाना सेक्टर-9 में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में लालड़ू निवासी राजमणि को गिरफ्तार किया था।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:12 am

शेर सिंह बडशामी को अम्बाला जिले का प्रभारी बनाया

अम्बाला | इनेलो ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक दस बूथों पर एक जोन अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता चौधरी शेर सिंह बडशामी को जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने का बेहतर अवसर मिलेगा और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने चौधरी शेर सिंह बडशामी को जिले का प्रभारी बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा का कार्यकर्ताओं की ओर से आभार जताया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:12 am

टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार घसीटता गया, घायल

अम्बाला | प्रेम नगर स्थित जिम से घर लौट रहे फिटनेस ट्रेनर रोहित गिलबर्ट को गैलेक्सी मॉल कट के पास तेज रफ्तार टैक्सी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक उन्हें बाइक सहित करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके से फरार हो गया। हादसे में रोहित की बाईं टांग में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है। उनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है। चर्च कंपाउंड निवासी 37 वर्षीय रोहित गिलबर्ट 29 अक्टूबर की रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टैक्सी चालक आकाश ने उन्हें टक्कर मार दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज लिया है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:12 am

मासिक धर्म पर झिझक छोड़ें, खुलकर बात करें

अम्बाला | बीडी सेन सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और झिझक को दूर करने के लिए जागरूकता एवं काउं​िसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने छात्राओं को साफ-सफाई रखने और अच्छी स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म से जुड़े पुराने टैबू और भ्रांतियों को छोड़कर इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि छात्राएं बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकें।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:12 am

कॉलेज में युवाओं को वैदिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया

अम्बाला| डीएवी कॉलेज शहर में 2 नवंबर को वर्तमान समय में आर्य समाज की भूमिका: शिक्षा, संस्कार और युवा सशक्तिकरण'' विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रीतम पाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी ने अध्यक्षता की। आयोजन आर्य रत्न पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के प्रेरक विचारों से अनुप्राणित रहा। न्यायमूर्ति प्रीतम पाल ने वेदों की ओर लौटने की अपील करते हुए महात्मा हंसराज के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में आर्य समाज के योगदान को रेखांकित किया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:12 am

युवाओं ने 2 दिन तक वैश्विक मुद्दों पर किया मंथन

अम्बाला | ओपीएस विद्या मंदिर ने एडुवांटु के सहयोग से मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस 'ओपीएसएमयूएन-2026' आयोजित की। इसमें पहले दिन भारत के पूर्व राजदूत अनिल त्रिगुणायत मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि अनीश गवांडे, राहुल सिंह काजला और स्कूल निदेशक ईशा बंसल भी मौजूद रहे। इस दौरान 'बीइंग जेन-जेड' विषय पर पैनल चर्चा हुई। इसमें सामाजिक जिम्मेदारी और वैश्विक मुद्दों में युवाओं की भागीदारी पर विचार रखे गए। दूसरे दिन पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन के समापन पर पुरस्कार समारोह हुआ। इसमें बेस्ट डेलीगेट्स, हाई कमेंडेशन, स्पेशल मेंशन और वर्बल मेंशन श्रेणियों में विद्यार्थियों को शोध, प्रदर्शन और कूटनीतिक कौशल के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने अतिथियों, प्रतिनिधियों और शिक्षकों का स्वागत किया। निदेशक ईशा बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन अनुभवात्मक शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाने में मदद करते हैं। मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक तरुण बंसल, निदेशक ईशा बंसल और विशिष्ट अतिथि रितेश गोयल, सौरभ कपूर, अभिनव पुरी व हरीश गोयल मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:11 am

पुलिस चौकी के बाहर साधु-संतों का धरना

भास्कर न्यूज | अम्बाला प्राचीन हाथीखाना कैलाश मंदिर में आवारा पशुओं के घुसने और उपजे विवाद को लेकर माहौल गर्मा गया है। मंदिर परिसर में घुसकर महंत को धमकाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के विरोध में साधु-संतों व हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार रात को महिला समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों लोग हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए। दर्जनभर साधु और समर्थक करीब 6 घंटे यानी सुबह 4 बजे तक चौकी के बाहर धरने पर बैठे रहे। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने विभिन्न संगठनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मंदिर में प्रेसवार्ता भी हुई। इसमें वकील मान सिंह काकरान ने बताया कि नामजद 4 आरोपियों अमित उर्फ गौरव निवासी हाउसिंग बोर्ड, शिवम निवासी बब्याल, पीयूष कपूर निवासी पारस नगर और मोहित मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मंदिर में घुसकर धमकाने व वीडियो बनाने का आरोप बजरंग दल के नगर गोरक्षा प्रमुख सन्नी सोनकर, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यश प्रकाश, मयंक गोरक्षा दल हरियाणा और कमल किशोर सहित अन्य लोगों ने पुलिस को शिकायत दी कि हाथीखाना मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार संचालन किया जाता है। आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वंशिका लांबा, मोहित व अन्य एक लड़का बिना अनुमति के महंत मोनी दास बाबा के कक्ष में घुसे और उन्हें डरा-धमकाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद 2 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वंशिका लांबा, गौरव लांबा, मोहित और 10-15 अन्य लोग दोबारा मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं व साधु-संतों के साथ उग्र व्यवहार करते हुए अभद्रता व झगड़ा किया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:11 am

11वीं के छात्रों पर चाकू से हमले के मामले में केस दर्ज

अम्बाला | गांव पतरेहड़ी में 11वीं के 4 छात्रों पर 12 से 14 युवकों द्वारा किए गए हमले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जसविंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा जतिन, पीयूष, शुभम और मंदीप पतरेहड़ी के सरकारी स्कूल में 11वीं के छात्र हैं। 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटते समय हरप्रीत उर्फ राघव, वंश, सौरभ और हर्ष पंडित 8-10 साथियों के साथ बाइक पर आए और उन्हें घेर लिया। हरप्रीत ने बिंडे से जतिन पर वार किया और वंश ने मंदीप पर चाकू से हमला किया। मंदीप के बैग में चाकू धंस गया। सौरभ, हर्ष व अन्य ने छात्रों को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद गांव में पंचायत से विवाद सुलझाने का प्रयास हुआ, लेकिन सहमति नहीं बनी।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:11 am

स्टेशन पर सामान की स्कैनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश, RPF कर्मियों की छुट्टियां रद्द

भास्कर न्यूज | अम्बाला दिवाली के त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। यूटीएस काउंटर वाले गेट पर लगी बैगेज स्कैनर मशीन से यात्रियों के सामान की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे गेट पर भी जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। बिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में फिलहाल भीड़ कम है, मंगलवार को सामान्य डिब्बों में यात्रियों को खिड़की के रास्ते ट्रेन में चढ़ते देखा गया। शुक्रवार और शनिवार शाम को दिवाली के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि दिवाली को देखते हुए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई है और कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। रेलवे ने जनवरी 2027 से 16 ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है। नए नंबर अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे। इसकी शुरुआत 5 जनवरी से होगी। ▪ दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार: 12038 की जगह 14044 और वापसी में 12037 की जगह 14043 ▪ अमृतसर-हरिद्वार: 12054 की जगह 14656 और वापसी में 12053 की जगह 14655 ▪ नई दिल्ली-देहरादून: 12055 की जगह 14355 और वापसी में 12056 की जगह 14356 ▪ अमृतसर-सहरसा: 12204 की जगह 14694 और वापसी में 12203 की जगह 14693 ▪ जम्मू तवी-काठगोदाम: 12208 की जगह 14696 और वापसी में 12207 की जगह 14695 ▪ काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल: 12210 की जगह 14698 और वापसी में 12209 की जगह 14697 ▪ आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर: 12212 की जगह 14032 और वापसी में 12211 की जगह 14031 ▪ जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल: 14670 की जगह 12470 और वापसी में 14669 की जगह 12469 रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले एनटीईएस या 139 पर नए नंबरों की जानकारी लेने की सलाह दी है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:11 am

प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का काम पूरा:मेट्रो... सबसे बड़ी तोड़फोड़ की तैयारी, जिंसी से लिली टॉकीज तक 365 मकान-दुकान टूटेंगे

भोपाल मेट्रो के बहुप्रतीक्षित ब्लू लाइन प्रोजेक्ट का सबसे पेचीदा और आखिरी बचा हुआ काम अब शुरू होने जा रहा है। सुभाष नगर डिपो से मेट्रो ट्रेनों को निकालकर लिली टॉकीज चौराहे के रास्ते पीएचक्यू स्टेशन तक पहुंचाने के लिए चिकलोद रोड पर 1.02 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कनेक्टिंग ट्रैक बिछाया जाना है। इस ट्रैक के निर्माण के लिए चिकलोद रोड के दोनों ओर बने 365 मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलना तय हो गया है। यह मेट्रो के लिए शहर में अब तक की सबसे बड़ी तोड़फोड़ होगी। मेट्रो प्रशासन ने जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर प्रभावित संपत्तियों का सर्वे पूरा कर लिया है। मेट्रो प्रोजेक्ट के डीपीआर का यह इकलौता ऐसा हिस्सा था, जिसका काम अड़चनों के चलते अब तक शुरू नहीं हो सका था। इसके शुरू होते ही भोपाल मेट्रो के सभी चरणों पर निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ लेगा। ट्रैक के रास्ते में आने वाली संपत्तियों को खाली कराने के लिए नगर निगम ने इलाके में लाउडस्पीकर से मुनादी करवानी शुरू कर दी है। इन 365 संपत्तियों में 78 पूरी तरह व्यावसायिक हैं, जबकि 104 आवासीय सह-व्यवसायिक हैं। फिलहाल इन संपत्तियों में 183 किरायेदार रह रहे हैं। पूरा इलाका काफी घना बसा हुआ है। 200 मकान-दुकान सिंधी कॉलोनी और काजी कैंप के आसपास प्रभावित 191 मकान-दुकान पुल बोगदा से ऐशबाग रूट पर प्रभावित 80 आरा मशीनें हटाई जा रहीं हैं ऐशबाग से भोपाल स्टेशन रूट पर सड़क की बनावट ऐसी... मेट्रो ट्रैक में तीखा मोड़ आ रहा इंजीनियरिंग मैप के मुताबिक, यह ट्रैक जिंसी चौराहा (चेनेज 0+075) से शुरू होकर लिली टॉकीज चौराहा (चेनेज 27+180) तक जाएगा। पूरे स्ट्रेच पर सड़क की इसी बनावट के कारण मेट्रो ट्रैक में तेज मोड़ आ रहा है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में निर्माण तोड़ने की जरूरत पड़ रही है। चेनेज नंबर से पता चलती है सटीक लोकेशन मेट्रो के नक्शे में हर पिलर किस सटीक जगह पर बनेगा, मोड़ कहां से शुरू कहां खत्म होगा, इंजीनियर यह तय करने के लिए चेनेज का इस्तेमाल करते हैं। सड़क, रेलवे या मेट्रो ट्रैक के मैप में हर मोड़, पिलर या चौराहे का पता बताने के लिए किमी के पत्थरों की तरह चेनेज नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे इंजीनियरों को इंच-दर-इंच सटीक लोकेशन पता चल जाती है। अलाइनमेंट में जरा सा बदलाव भी मुमकिन नहीं जानकारों के मुताबिक मेट्रो ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के चलते इस अलाइनमेंट में मामूली बदलाव भी संभव नहीं है। एलिवेटेड पिलर और ट्रैक तैयार करने के लिए कम से कम 22 मीटर का राइट ऑफ वर्क (आरओडब्ल्यू) चाहिए, जबकि मौके पर सड़क की चौड़ाई 10 से 11 मीटर ही है। 11-12 मीटर की कमी पूरी करने के लिए सड़क के दोनों किनारों की संपत्तियों को हटाना जरूरी है। इसलिए जरूरी है कनेक्टिंग ट्रैक… कब्रिस्तान विवाद: वक्फ ट्रिब्यूनल में मामलाइधर, बड़ा बाग के पास शाही कब्रिस्तान को लेकर मेट्रो प्रबंधन और मुस्लिम पक्ष के बीच जारी विवाद अभी सुलझा नहीं है। ऑरेंज लाइन के फेज-2 के तहत अंडरग्राउंड मेट्रो रूट शाही कब्रिस्तान के नीचे से निकलना है। फिलहाल मामला मप्र राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है, जिससे इस हिस्से में काम अटका हुआ है। संपत्तियां खाली होते ही शुरू करेंगे कामसुभाष नगर डिपो से लिली टॉकीज चौराहे तक 1.02 किमी लंबा कनेक्टिंग ट्रैक बनाया जाना है। भोपाल कलेक्टर के जरिए अब तक 108 प्रभावितों को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। संपत्तियां खाली होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - एस. कृष्णा चैतन्य, एमडी, मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:10 am

पर्यावरण जागरूकता का असर…:पीओपी की जगह गोबर और मिट्‌टी से बनी प्रतिमाओं को प्राथमिकता

दीपावली पर मां लक्ष्मी की आराधना के साथ घर-घर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पहुंचेगा। करीब पांच साल पहले प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की जगह मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग बढ़ी और अब पिछले दो वर्षों से गाय के गोबर से बनी लक्ष्मी-गणेश की ईको फ्रेंडली प्रतिमाएं लोगों की पसंद बन रही हैं। पिछले साल तक भोपाल में चार-पांच शिल्पकार करीब 30 से 40 हजार गोबर की प्रतिमाएं तैयार कर रहे थे। इस साल यह उत्पादन 60-70 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। अब लोग केवल लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं ही नहीं, बल्कि दीपावली पूजन की पूरी किट भी खरीद रहे हैं। कंपनियां इन्हें अपने कर्मचारियों, परिचितों को दीपावली उपहार के रूप में दे रही हैं। किट में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की छोटी प्रतिमाओं के साथ पांच दीपक, ऊं, स्वस्तिक, शुभ और लाभ के धार्मिक प्रतीक शामिल किए गए हैं। अधिकांश सामग्री प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल है। ऐसी है दीपावली पूजन किट... लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के साथ पांच दीपक, ऊं, स्वस्तिक और शुभ-लाभ के प्रतीक मूर्तिकार बाेले...दिल्ली और नोएडा से भी गोबर की प्रतिमाओं के ऑर्डर मिलेनीलबड़ के मूर्तिकार हुकुमचंद पाटीदार बताते हैं, कुछ साल पहले गाय के गोबर से गणेश प्रतिमाएं बनाना शुरू किया था। मांग देखते हुए दो साल पहले लक्ष्मीं प्रतिमाएं बनानी शुरू की। इसके लिए गोबर के साथ औषधीय पेड़ों की लकड़ी का बुरादा और चंदन पाउडर जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले साल से पूरी किट बनानी शुरू कर दी। दिल्ली और नोएडा से भी गोबर की लक्ष्मी प्रतिमाओं के ऑर्डर मिले हैं। छोला रोड क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर तैयार हो रहीं दीपावली पूजन किटछोला रोड स्थित फूटा मकबरा क्षेत्र के शिल्पकार जितेंद्र राठौर भी तीन-चार वर्षों से गाय के गोबर से लक्ष्मी प्रतिमाओं और विभिन्न धार्मिक कलाकृतियों का निर्माण कर रहे हैं। वे आकर्षक पूजन किट भी तैयार करते हैं। इनमें तीन से पांच इंच की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के साथ गोबर से बने वंदनवार, ऊं, स्वास्तिक, शुभ और लाभ के प्रतीक शामिल होते हैं। महिलाएं प्रतिमाओं का निर्माण करती हैं। मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग अब भी सबसे ज्यादा, बाहर से भी मंगा रहेमूर्तिकार अजय प्रजापति के मुताबिक, भोपाल में दीपावली के दौरान लक्ष्मी प्रतिमाओं की कुल मांग डेढ़ से दो लाख तक रहती है। गोबर की प्रतिमाओं का उत्पादन अभी इतना नहीं है। इसलिए मिट्टी की प्रतिमाओं का निर्माण भी बड़े पैमाने पर जारी है। मांग पूरी करने के लिए व्यापारी और मूर्तिकार मथुरा, दिल्ली, बैतूल, अमरावती और देवास से भी प्रतिमाएं मंगा रहे हैं। इस बार प्रतिमाओं की कीमतों में 8-10% वृद्धि होने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:06 am

IT सिटी बदलेगी किसानों की किस्मत, एक एकड़ के लिए 1.10 करोड़ देगी योगी सरकार; जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण का काम

लखनऊ की प्रबंध नगर आवासीय योजना अब एआइ सिटी या चंद्रिका नगर के नाम से जानी जाएगी। किसानों को प्रति बीघा 1.10 करोड़ रुपये मुआवजा मिलेगा और दीपावली के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू होगा।

जागरण 4 Nov 2026 6:04 am

लखनऊ में घर बनाने का सपना होगा सच, राजधानी में 2092 आवासीय प्लॉटों के लिए जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 नवंबर को लखनऊ में नई आवासीय योजनाओं का पंजीकरण शुरू करेंगे। इसमें सौमित्र विहार और आईटी सिटी योजनाएं प्रमुख हैं।

जागरण 4 Nov 2026 6:04 am

10 साल पुराने सर्किल रेट पर जमीन अधिग्रहण का विरोध:गोरखपुर में कुंवर प्रताप सिंह ने शुरू की भूख हड़ताल; बोले- किसानों को मिले 2026 का रेट

एक तरफ शहर के विस्तार और विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों की जमीन का अधिग्रहण पुराने सर्किल रेट पर किए जाने को लेकर विरोध तेज हो गया है। नया गोरखपुर बसाने की योजना और गीडा समेत अन्य परियोजनाओं में वर्ष 2016 के सर्किल रेट पर जमीन अधिग्रहण के विरोध में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर प्रताप सिंह मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने गोलघर स्थित टाउनहाल में गांधी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से अनशन शुरू किया। उनका कहना है कि- ये अनशन तबतक चलेगा जबतक उनकी मांग को नहीं सुना जाएगा। मंगलवार की देर शाम उनके समर्थन में हाल ही में चर्चे में आए वार्ड 26 के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भी पहुंचे। उन्होंने भी पुराने सर्किल रेट को लेकर विरोध जताया और कहा कि- किसानों के साथ गलत नहीं होने दूंगा। कुंवर प्रताप सिंह ने सरकार और प्रशासन के सामने किसानों से जुड़ी दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग नया गोरखपुर बसाने की योजना को निरस्त करने की है। दूसरी मांग गीडा समेत अन्य विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण वर्ष 2016 के पुराने सर्किल रेट पर बंद करने और वर्ष 2026 का नया सर्किल रेट लागू करने की है। उनका कहना है कि करीब 10 साल पुराने सर्किल रेट पर जमीन का अधिग्रहण करना किसानों के हितों के साथ अन्याय है। वर्तमान समय में जमीन की कीमतों में काफी बदलाव आ चुका है, ऐसे में अधिग्रहण के लिए भी नया सर्किल रेट लागू किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने भी मुख्य सचिव को लिखा था पत्र कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की इस समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पहल की थी। उन्होंने आठ अक्टूबर 2026 को प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नया गोरखपुर बसाने की योजना निरस्त करने और किसानों की जमीन के अधिग्रहण में नया सर्किल रेट लागू करने की मांग की थी। इसके बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है, लेकिन उन्हें जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को उनकी जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य और नए सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। जब तक किसानों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। समर्थन में पहुंचे कई लोग टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शुरू हुए अनशन को समर्थन देने के लिए कई लोग पहुंचे। इनमें अभिनव प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, श्रीराम मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, मो. हनी, छेदीलाल, सुदामा निषाद, चंद्रशेखर, नागेश्वर पांडेय, हरीलाल, रामविहारी यादव, हीरालाल, योगेंद्र यादव, रवि यादव, नंदलाल, रविशंकर पासवान, छोटेलाल, रामश्रृंगार यादव, प्रदीप यादव, आकाश मौर्य, संजय जायसवाल और ध्रुव विश्वकर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:04 am

'शादी' के बाद कैडर बदलकर राजस्थान आईं IPS:बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की गुत्थी सुलझाई, मिलेगा दक्षता अवॉर्ड, जानिए- किसे मिलता है ये पदक

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप आई, लेकिन न कोई चश्मदीद था और न ही कोई सुराग। दूसरी तरफ तस्करी का मास्टरमाइंड जेल में बैठकर पूरा नेटवर्क चला रहा था। इस पूरी गुत्थी को तेजतर्रार IPS अनुष्ठा कालिया ने सुलझाया। इंटेलिजेंस इनपुट की मदद से जांच में पाकिस्तान से लेकर जेल में बैठे मास्टरमाइंड तक का नेटवर्क बेनकाब हो गया। यह राजस्थान के उन 7 पुलिस अफसरों की कहानियों में से एक है, जिन्होंने असाधारण इन्वेस्टिगेशन से मुश्किल से मुश्किल केस सुलझाए। किसी ने 100 करोड़ की साइबर ठगी का नेटवर्क पकड़ा, तो किसी ने सात दिन पुराने शव से हत्या का राज खोला। इन सातों अफसरों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। आखिर इनकी जांच में ऐसा क्या खास था और कैसे खुलीं ये पेचीदा गुत्थियां? आखिर दक्षता अवॉर्ड के लिए चयन का पैमाना क्या है? जानिए राजस्थान एक्सप्लेनर में... सवाल- 1 : पाकिस्तान बॉर्डर पर क्या हुआ था, IPS अनुष्ठा ने कैसे सुलझाया केस?जवाब : खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 24 KND में बॉर्डर के बेहद करीब एक किसान के खेत में भारी चीज गिरने का धमाका हुआ। BSF टीम और खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत में कुछ पैकेट बिखरे पड़े थे। खोलने पर उसमें हथियारों का जखीरा था। 5 मेड इन चाइना पिस्टल, 325 कारतूस मिले। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के मुताबिक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के खाजूवाला सेक्टर में पहली बार ड्रोन से हथियार गिराए गए थे। चुनौती ये थी मौके पर कोई सबूत नहीं था। फिर जांच अधिकारी अनुष्ठा ने केस को कैसे सुलझाया? आमतौर पर तस्करी जैसे मामलों में कोई न कोई सबूत मिल ही जाता है। लेकिन इस केस में न तो खेत में किसी के पैर के निशान थे, क्योंकि ड्रोन से हथियार गिरने के बाद मौके पर कोई आया ही नहीं था। न कोई CCTV फुटेज। मामले की जांच उस समय बीकानेर सर्कल ऑफिसर रहीं IPS अनुष्ठा कालिया को सौंपी गई। अनुष्ठा ने केस को 3 हिस्सों में बांटा- ड्रोन फॉरेंसिक : पुलिस की ओर से बताया गया था कि 10-15 किलो वजनी ड्रोन था। GPS लॉग से पता लगाया कि ड्रोन 12-15 किमी ही उड़ सकता है, मतलब ड्रॉप लोकेशन पहले से फिक्स थी। जांच में सामने आया कि हथियारों की खेप उठाने वाले लोगों को पहले से GPS लोकेशन भेजी जाती थी। इसी लोकेशन के आधार पर वे तय जगह पर पहुंचते और हथियारों की खेप उठाते थे। पैकेट एनालिसिस : कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि पैकेट्स की पैकिंग हू-ब-हू वैसी थी, जैसे पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए ड्रग्स के पैकेट पर मिलती थी। तकनीक और इंटेलिजेंस इनपुट : आईपीएस अधिकारी ने इस केस को सॉल्व करने के लिए तकनीकी पहलुओं का भी पूरा इस्तेमाल किया। इंटेलिजेंस इनपुट ने अनुष्ठा की खूब मदद की। जांच में सामने आया कि इस हथियारों की खेप मंगाने वाला मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू जेल में बंद था। जेल से ही वह नेटवर्क चला रहा था। जेल से सोनू कैसे चलाता था नेटवर्क सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है, जिसका कनेक्शन राजस्थान बॉर्डर के तस्करी नेटवर्क से है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि आरोपी श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र का रहने वाला है। वह उस समय फरीदकोट जेल में बंद था। जेल के अंदर मोबाइल फोन रखकर वह सीमा पार बैठे पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था। पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन उड़ाते थे और सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू अपने साथियों को लोकेशन पास करता था - ‘खेप उस जगह गिरेगी, जाकर उठा लो।’ इसके बाद सबसे पहले मास्टरमाइंड को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और पूछताछ में धीरे-धीरे बाकी नेटवर्क और गिरोह के सदस्यों के खिलाफ सबूत और प्रमाण जुटाकर केस को सॉल्व करने में कामयाबी हासिल की। जुलाई तक इस मामले से जुड़े 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस को सॉल्व कर लिया था। सवाल 2 - बाकी 6 अफसरों ने कौन-कौनसे मुश्किल केस सुलझाए? 7 दिन पुराना शव वाला चर्चित केस क्या है? जवाब : आइए, सिलसिलेवार बताते हैं, बाकी अफसरों ने कौनसे असाधारण काम किए…. 1. अजेय सिंह राठौड़, आईपीएस किशनगढ़ में करीब 6 माह पहले एक युवक का सात दिन पुराना शव मिला था। बॉडी पूरी तरह डी-कंपोज हो चुकी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान किशनगढ़ सीओ रहे अजेय सिंह राठौड़ ने मृतक के मोबाइल से टॉर्चर का पुराना वीडियो निकाला और लेयर्ड वॉइस एनालिसिस से जांच कराई। इसी को पुख्ता सबूत बनाकर हत्या के आरोपी दंपती को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। 2. कांबले शरण गोपीनाथ, आईपीएस राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर देशभर से 100 करोड़ की ठगी की 4 हजार से अधिक शिकायतें थी। 17 आरोपी गिरफ्तार किए। म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क में शामिल 5 बैंक अधिकारियों को भी जेल पहुंचाया। 3. मनीष कुमार, आईपीएस ‘दृश्यम’ फिल्म देख वृद्धा की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया था। आरोपी ने हत्या के बाद शव पर पेट्रोल डाल कर जला दिया था। केस को रिओपन कर आरोपी को पकड़ा। 4. जतिन जैन, आईपीएस गैंगरेप केस में 7 दिन में चार्जशीट पेश की। नागौर में पोस्टिंग के दौरान इस केस में त्वरित न्याय के लिए अधिकारी ने जांच को प्राथमिकता दी। बयान व मेडिकल रिपोर्ट समय पर लेकर 7 दिन में चार्जशीट पेश कर दी। 5. रोशन मीणा, आईपीएस टोंक में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर चांदी के कड़े लूटे और शव को कचरे में फेंक दिया था। एफएसएल और डीएसपी सहित 10 टीमें लगाकर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया। 6. प्रेम कुमार, आरपीएस ऑपरेशन ’शटर डाउन’ में 4 राज्यों में छापे मारे और 51 आरोपी गिरफ्तार किए। झालावाड़ डीएसपी ने एसआईटी का नेतृत्व कर 4 राज्यों के 30 ठिकानों पर छापे मारे। स्टेट नोडल ऑपरेटर और कलेक्ट्रेट कर्मियो सहित 51 आरोपी पकड़े। सवाल- 3 : केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक क्या है और राजस्थान से किसे-किसे चुना गया?जवाब : ये पुलिस अनुसंधान (इन्वेस्टिगेशन) का देश का सबसे नया और बड़ा पदक है। MHA (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स) ने 1 फरवरी 2024 को इसे शुरू किया। केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। 2026 में 490 में से 14 अधिकारी CBI के हैं, बाकी राज्य पुलिस, NSG, CAPF से अधिकारियों को दिया जाएगा। 4 श्रेणी हैं - स्पेशल ऑपरेशन, इंटेलिजेंस, अनुसंधान और फॉरेंसिक विज्ञान। राजस्थान के 7 अफसरों को अनुसंधान श्रेणी में चुना गया है। इन 7 पुलिस अधिकारियों ने बेहतरीन तकनीक और इन्वेस्टिगेशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाते हुए राजस्थान का गौरव बढ़ा दिया। …. ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना सोचिए, आप अपनी मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू लेकर दिल्ली के लिए रवाना होते हैं। दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचते ही पुलिस आपको कहे - आप गाड़ी लेकर दिल्ली में नहीं घुस सकते, वापस जाइए, वरना गाड़ी सीज कर देंगे। पूरी खबर पढ़िए…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:03 am

टीआई हत्याकांड:फरार ट्रक चालक व क्लीनर पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहे थे, घायल

अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलकर मारने वाले ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज मंडलोई का मंगलवार को शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस 10 हजार रुपए के इनामी गजेंद्र को आलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर से गिरफ्तार कर देवास ला रही थी। बरोठा थाना क्षेत्र में उसने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में गोली उसके दाहिने पैर में लगी। धीरज के भी पैर में गोली लगी है। इधर, हत्याकांड की जांच में हरदा के टिमरनी से गुजरात तक फैले करोड़ों रुपए के अवैध शराब सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क रोज करीब 15 लाख रुपए की शराब बेचता था। इसमें से 2 से 4 लाख रुपए कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल के घर पहुंचते थे। राहुल के मुनीम से दो महीने में 1.5 से 2 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब मिला है। मंगलवार को राहुल, आलीराजपुर के केरम सिंह और इंदौर के वकील विजय राव को कोर्ट में पेश किया गया। विजय आरोपियों के कानूनी मामले देखने के साथ मप्र व गुजरात के नेटवर्क के बीच मध्यस्थता करता था। टीआई की पत्नी का आरोप- सेंधवा के एक नेता ने दी ​थी धमकी... पुरी को नहीं छोड़ेंगे शहीद की पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि सेंधवा में पदस्थापना के दौरान पति को परेशान किया गया। एक नेता ने धमकी दी थी कि पुरी को नहीं छोड़ेंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पुरी के पिता की सीएम से बात कराई। पिता ने कहा कि बहू को एसआई पद पर नियुक्ति इंदौर के आईजी या पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मिले। अब अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशभर में चलेगा अभियानअवैध शराब के खिलाफ अब प्रदेशभर में अभियान चलेगा। मंगलवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी समेत पुलिस अफसरों को इसका प्लान देने के निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:03 am

हेल्थ कमिश्नर का अटैचमेंट खत्म करने के फैसले पर यू-टर्न:विशेष परिस्थितियों में अस्पतालों में डॉक्टर व विशेषज्ञ तैनात हो सकेंगे

स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट (संलग्नीकरण) खत्म कर मूल पदस्थापना में भेजने के फैसले के बाद अब हेल्थ कमिश्नर ने यू-टर्न ले लिया है। 3 नवंबर को जारी नए दिशा-निर्देश के तहत अब विशेष परिस्थितियों में अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की स्थानीय व्यवस्था से तैनाती हो सकेगी। अटैचमेंट खत्म होने से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने का मुद्दा दैनिक भास्कर ने उठाया था। नए आदेश में स्थानीय व्यवस्था की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए तय प्रक्रिया अनिवार्य होगी। अस्पताल में डॉक्टर या विशेषज्ञ की जरूरत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रस्ताव तैयार करेंगे। जिला कलेक्टर जरूरत के कारणों की जांच करेंगे। इसके बाद प्रस्ताव स्वास्थ्य संचालनालय भेजा जाएगा। वहां परीक्षण के बाद स्वास्थ्य आयुक्त की मंजूरी ली जाएगी। स्वीकृति मिलने पर ही तैनाती का आदेश जारी होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल से होगी। इन विशेषज्ञों की हो सकेगी तैनाती स्त्री रोग, बाल रोग और निश्चेतना विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी गई है। रेडियोलॉजी, नेत्र रोग, शल्य रोग, नाक-कान-गला और अस्थि रोग विशेषज्ञों की कमी पर भी स्थानीय व्यवस्था का प्रस्ताव दिया जा सकेगा। विशेषज्ञ को उसकी मूल संस्था में मरीजों की सेवाएं प्रभावित करके दूसरी जगह नहीं भेजा जाएगा। इन्हें छूट-जिन अस्पतालों में विशेषज्ञ हैं, लेकिन ऑपरेशन थिएटर, डेंटल चेयर या अन्य सुविधाएं नहीं हैं, वहां उनकी सेवाओं का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ को जरूरत वाली दूसरी संस्था में भेजने की अनुमति मिल सकेगी। अन्य कर्मचारियों का अटैचमेंट नहींगैर-चिकित्सकीय कर्मचारियों को स्थानीय व्यवस्था के नाम पर दूसरी संस्था में नहीं भेजा जा सकेगा। चिकित्सा अधिकारी भी सामान्य परिस्थितियों में मूल संस्था में ही काम करेंगे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

सांसद ने राहुल गांधी को कहा प्री-मैच्योर जन्म वाला:इंदिरा गांधी पर पूर्व विधायक के विवादित बोल; भाजपा की यात्रा में स्वागत मंच पर सवाल

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। राहुल गांधी पर भाजपा सांसद के ऐसे बोल..मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने राहुल गांधी की तुलना प्री-मैच्योर जन्म लेने वाले बच्चों से कर दी। उन्होंने कहा- 'जब व्यक्ति का विकास अपूर्ण रहता है और वह पूर्ण नहीं होता है। प्री-मैच्योर जब जन्म हो जाते हैं न, तो रास्ते चुनना नहीं आते।' उन्होंने राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा- 'मेरा अपना सोचना है कि राहुल देश को नहीं समझे अभी। राहुल समाज तोड़ने में विश्वास करते हैं और सामाजिक विघटन में शायद उन्हें मजा आता होगा।' दरअसल, भाजपा ने इन दिनों 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत विपक्षी दल खासकर राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। लेकिन सांसद सुधीर गुप्ता ने उन्हें ऐसी उपमा दे दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। खरी बात ये है कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी नहीं है? आखिर नेताओं की बयानबाजी में भी कुछ मर्यादा तो होनी ही चाहिए। पूर्व विधायक ने इंदिरा गांधी के लिए कहे अपशब्दश्योपुर में इमरजेंसी की बात करते-करते भाजपा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा अपनी भाषा की मर्यादा भूल गए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने पद के लिए पूरे देश को जेल बना दिया था। पूर्व विधायक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया और पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। दरअसल, भाजपा ने इन दिनों 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान छेड़ रखा है। खरी बात ये है कि राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादाएं लगातार टूट रही हैं। सवाल है कि सियासत में शब्दों की मर्यादा बचाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या भाजपा ने खुद के स्वागत की व्यवस्था की?जबलपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान जगह-जगह लगे स्वागत मंच चर्चा का विषय बन गए हैं। इन मंचों पर अलग-अलग समाज और संस्थाओं के नाम से लगे बैनरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि सभी बैनरों की डिजाइन एक जैसी है। प्रिंटिंग का रंग भी एक जैसा है। इतना ही नहीं, सभी पर एक ही संदेश लिखा है- 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का स्वागत, वंदन, अभिनंदन... अब सवाल उठ रहे हैं कि यह महज संयोग है या स्वागत की कोई सोची-समझी व्यवस्था। लोग चुटकी ले रहे हैं कि कहीं यह भाजपा का मैनेजमेंट तो नहीं, जिसमें स्वागत कराने के लिए बैनर भी खुद ही छपवा दिए गए और स्वागत के इंतजाम भी खुद ही कर लिए। और अब अंदर की बात.. मजबूरी में ही सही, साहब ने संभाली कलेक्टरीएक आईएएस अधिकारी को हाल ही में कलेक्टर बनाकर एक छोटे जिले में पदस्थ किया गया। लेकिन मनमुताबिक जगह पोस्टिंग नहीं मिलने से साहब ने वहां जॉइन करना ही मुनासिब नहीं समझा। इतना ही नहीं, अपनी बात मनवाने के लिए अधिकारी सरकार के दरबार तक भी पहुंच गए। लेकिन वहां जाकर पता चला कि बड़े साहब पहले ही तय कर चुके थे कि उन्हें किस जिले में भेजना है। हुआ भी वही। इसके बाद अधिकारी ने भी सोच लिया कि जब बड़े साहब ने फैसला कर ही लिया है, तो उनसे पंगा लेने में भलाई नहीं। आखिरकार, मजबूरी में ही सही, साहब ने उसी जिले में कलेक्टरी संभाल ली। ये वही अधिकारी हैं जो कुछ समय पहले तक बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहे थे। दावा कर रहे थे कि प्रदेश के चार महानगरों में से किसी एक में उनकी कलेक्टरी तय है। खुद को 'सरकार' का करीबी भी बता रहे थे। इनपुट सहयोग - बबलू किलोरिया (नीमच), कुलदीप शर्मा (श्योपुर), शिशिर वायपेयी (जबलपुर) ये भी पढ़ें - कहीं नहीं जाएंगे मोदी... केंद्रीय मंत्री ने गाया गाना: बेटे जयवर्धन का भाषण, गाइड करते रहे दिग्विजय केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। यहां लोगों ने उनसे 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी...' गीत सुनाने की फरमाइश कर दी। फिर क्या था, उन्होंने मंच से ये तराना छेड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

मेले में छाया 80 लाख का मुर्रा भैंसा ‘अर्जुन राणा’, मारवाड़ी नुकरा घोड़े को देखने उमड़ी भारी भीड़

मेरठ के किसान मेले में 80 लाख रुपये का मुर्रा भैंसा 'अर्जुन राणा' और 50 लाख का मारवाड़ी नुकरा घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। पशुपालकों ने इनकी नस्ल, खुराक और विशेषताओं की जानकारी ली।

जागरण 4 Nov 2026 6:00 am

4100 एकड़ पर डेवलप नैमिष और वरुण विहार के प्लॉटों की आज खुलेगी लॉटरी, भूखंडों के लिए ऐसे होगा चयन

लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं के भूखंडों की लॉटरी आज से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हो रही है। यह लॉटरी तीन दिनों तक चलेगी।

जागरण 4 Nov 2026 6:00 am

Jharkhand Weather: बारिश थमेगी, ठंड जमेगी! बादलों की विदाई के साथ झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन; कई जिलों में अलर्ट

रांची में 4 नवंबर से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी और 5 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे झारखंड में ठंड बढ़ेगी।

जागरण 4 Nov 2026 6:00 am

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:15 लाख के मोबाइल चुरा ले गए चोर, शादी का भरोसा देकर रिलेशन बनाया; 3 बच्चे छत से गिरे

नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…गोविंद नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 70 स्मार्टफोन चोरी कर लिए। इधर, जाजमऊ में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, घाटमपुर में छत पर खेल रहे 3 बच्चे अचानक से छत से गिर गए। उनकी हालत गंभीर है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. नजीराबाद में लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत शुरू: जलनिगम-नगर निगम की लापरवाही, 5 हजार घरों में पानी की सप्लाई बंद नजीराबाद के अशोक नगर में पेयजल की मुख्य पाइपलाइन फटने से करीब 5 हजार घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। लीकेज के बाद जल निगम ने मरम्मत शुरू कराई। इस दौरान सड़क पर पानी भरने और काम के चलते जाम लगा रहा। पढ़िए पूरी खबर… 2. मास्क पहनकर आए चोर, 70 मोबाइल चुरा ले गए: कानपुर में मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा, 15 लाख की चोरी गोविंद नगर में चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 70 स्मार्टफोन और गोलक में रखे 50 हजार रुपए पार कर दिए। चोरी हुए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। सुबह दुकानदार पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। CCTV फुटेज में टोपी और मास्क पहने दो युवक वारदात करते नजर आए। पढ़िए पूरी खबर…. 3. कानपुर से बिहार-झारखंड तक असलहों की सप्लाई: 5 महीने में बेची 153 बंदूकें, सेफ कस्टडी के नाम पर बड़ा खेल कानपुर में असलहा विक्रेता सेफ कस्टडी के नाम पर बंदूक और कारतूस की अवैध बिक्री कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि हैरिस गन हाउस ने पांच महीने में 153 नई-पुरानी बंदूकें और 20,357 कारतूस खरीदे। इनमें से कुछ असलहे जौनपुर में पकड़े गए गैंग तक पहुंचे थे। अब पुलिस खरीद-बिक्री का हिसाब खंगाल रही है। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर में चचेरे भाई की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद के बाद हुई थी कहासुनी, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि कानपुर में मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान राकेश कुमार प्रजापति को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर… 5. जाजमऊ में शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाया: फेसबुक पर दोस्ती के बाद 3 साल तक संबंध, अरेस्ट जाजमऊ में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच करीब तीन साल तक रिश्ता रहा। युवती की उम्र पता चलने के बाद युवक ने दूरी बना ली। शिकायत पर जाजमऊ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर… 6. घाटमपुर में छत से 3 बच्चे नीचे गिरे: हालत गंभीर, खेलते समय हुआ हादसा; कानपुर जिला अस्पताल रेफर सजेती थाना क्षेत्र में छत पर खेल रहे तीन मासूम बच्चे अचानक नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे में चार साल के युवान, तीन साल के प्रिंस और दो साल की रूही को चोटें आई हैं। परिजन तीनों को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 7. सजेती में किसान ने सुसाइड किया: 8 साल से बीमार थे, बेटा बोला- दवा खाते-खाते परेशान हो गए थे सजेती में बीमारी से परेशान एक किसान ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के सामने स्थित आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। किसान करीब 8 साल से बीमारी से परेशान था। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पढ़िए पूरी खबर…. 8. दीपावली तक मिठाई और रेस्टोरेंट की जांच रोकने की मांग: व्यापार संगठन अध्यक्ष बोले- निलंबित लाइसेंस बहाल हों कानपुर में व्यापारियों ने दीपावली तक मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और दूसरे खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच और सैंपलिंग रोकने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के मंडलीय सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पढ़िए पूरी खबर… 9. लोडर की टक्कर से गुमटी क्रॉसिंग का फाटक टूटा:कानपुर में जीटी रोड पर लगा 3 किमी लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी कानपुर में मंगलवार शाम गुमटी क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के दौरान एक लोडर उससे टकरा गया। इसके बाद GT रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पढ़ें पूरी खबर… 10. डेंगू के 7 और मलेरिया का एक नया मरीज मिला:कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान, डेंगू के 334 केस नवंबर की शुरुआत हो गई है और मौसम में ठंडक भी बढ़ने लगी है, लेकिन कानपुर में मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में डेंगू के 7 और मलेरिया का एक नया मरीज मिला है। पढ़ें पूरी खबर….

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

नीट छात्रा के सुसाइड की वजह OCD लाइलाज नहीं:डॉक्टर बोले, बच्चों के व्यवहार में बदलाव को इग्नोर न करें

प्रयागराज के झूंसी में NEET की तैयारी कर रही छात्रा रितु शर्मा की आत्महत्या ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों की तरफ ध्यान खींचा है। रितु ने अपने आठ पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा था कि वह पिछले करीब चार साल से ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से परेशान थी। उसे पढ़ाई के दौरान बार-बार लगता था कि उसने कुछ ठीक से नहीं पढ़ा है। इस शक को दूर करने के लिए वह एक ही लाइन, पैराग्राफ और लेक्चर को बार-बार दोहराती थी। उसे डर था कि ऐसा नहीं किया तो वह परीक्षा में फेल हो जाएगी और उसका भविष्य खराब हो जाएगा। धीरे-धीरे इस परेशानी ने उसकी पढ़ाई और सामान्य जिंदगी को प्रभावित करना शुरू कर दिया। उसे लगने लगा था कि अब वह जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगी। लेकिन क्या OCD ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान अपनी सामान्य जिंदगी नहीं जी सकता? क्या बार-बार आने वाले विचारों और एक ही काम को दोहराने की मजबूरी से बाहर निकलना संभव नहीं है? एक्सपर्टस का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। OCD एक सामान्य मानसिक समस्या है और सही इलाज मिलने पर इससे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। जरूरत है कि इसके लक्षणों को समय रहते पहचाना जाए और बिना देर किए विशेषज्ञ की मदद ली जाए। क्या है OCD, दिमाग में क्यों आते हैं बार-बार विचार? मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान के मुताबिक, OCD एक तरह की मानसिक बीमारी है। इसमें दो चीजें होती हैं- ऑब्सेशन और कंपल्शन। ऑब्सेशन यानी ऐसे विचार जो व्यक्ति के दिमाग में बार-बार आते हैं और चाहने के बावजूद आसानी से दूर नहीं होते। इन विचारों से होने वाली बेचैनी कम करने के लिए व्यक्ति कुछ काम बार-बार करने लगता है। इसे कंपल्शन कहते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी व्यक्ति को बार-बार लगता है कि उसके हाथ गंदे हैं। वह हाथ धो चुका होता है, फिर भी मन में शक बना रहता है। इस शक और बेचैनी को दूर करने के लिए वह बार-बार हाथ धोता है। इसी तरह कुछ लोगों को किसी चीज को बार-बार चेक करने, गिनने या हर काम बिल्कुल तय तरीके से करने की मजबूरी महसूस होती है। कई बार व्यक्ति जानता है कि वह एक ही काम बार-बार कर रहा है और इसकी कोई जरूरत नहीं है, फिर भी मन में उठने वाले डर और बेचैनी के कारण वह खुद को रोक नहीं पाता। पढ़ाई में भी बन सकती है बड़ी परेशानी OCD का असर सिर्फ हाथ धोने या चीजों को बार-बार चेक करने तक सीमित नहीं रहता। पढ़ाई करने वाले बच्चों में भी इसके अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं। किसी छात्र को लग सकता है कि उसने कोई चैप्टर ठीक से नहीं पढ़ा। कोई लेक्चर सुनने के बाद भी उसे लगता है कि कुछ समझ में नहीं आया। कई बार वह एक ही पैराग्राफ को बार-बार पढ़ता है या एक ही वीडियो को कई बार देखता है। उसे लगता है कि जब तक पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिलेगी, तब तक वह आगे नहीं बढ़ सकता। रितु ने भी अपने सुसाइड नोट में इसी तरह की परेशानी बताई थी। उसने लिखा था कि पढ़ाई के दौरान उसका दिमाग बार-बार कहता था कि उसने ठीक से नहीं पढ़ा है। अगर वह उस हिस्से को दोबारा नहीं दोहराएगी तो सब गलत सीख जाएगी। इसी डर से वह एक ही चीज को कई बार पढ़ती थी। इस वजह से उसका काफी समय निकल जाता था और पढ़ाई आगे नहीं बढ़ पाती थी। उसे लगता था कि वह दूसरे छात्रों से पीछे रह गई है। धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास भी कम होता चला गया। एक ही काम में उलझ जाता है व्यक्ति डॉ. पासवान के मुताबिक, OCD से परेशान व्यक्ति कई बार ऐसी चीजों में अपना काफी समय लगा देता है, जिनकी वास्तव में जरूरत नहीं होती। वह एक ही काम को बार-बार करता रहता है। इसके कारण उसके जरूरी और रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगते हैं। मसलन, पढ़ाई करने वाला छात्र घंटों एक ही टॉपिक को दोहराता रह सकता है। कोई व्यक्ति घर से निकलने के बाद बार-बार दरवाजा या ताला चेक कर सकता है। कुछ लोग चीजों को एक खास क्रम में रखने या हर काम को बिल्कुल परफेक्ट तरीके से करने में उलझे रहते हैं। इसका असर पढ़ाई, कामकाज और परिवार के साथ रिश्तों पर भी पड़ सकता है। व्यक्ति परेशान रहने लगता है। लगातार तनाव और निराशा के कारण उसमें फ्रस्ट्रेशन और डिप्रेशन जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। बीमारी का इलाज संभव, डरने के बजाय डॉक्टर से मिलें डॉ. पासवान का कहना है कि OCD एक सामान्य मानसिक समस्या है और इसका इलाज संभव है। सही समय पर मनोचिकित्सक से सलाह लेकर इलाज शुरू कराया जाए तो व्यक्ति की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। इसलिए इसे ऐसी बीमारी नहीं समझना चाहिए, जिसके साथ पूरी जिंदगी परेशान रहना पड़े। इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि मरीज की परेशानी को समझा जाए। उसे यह कहकर नजरअंदाज न करें कि वह बेवजह सोचता है या जानबूझकर एक ही काम बार-बार करता है। कई बार व्यक्ति खुद भी इस व्यवहार से परेशान होता है, लेकिन चाहकर भी इसे रोक नहीं पाता। परिवार को चाहिए कि वह ऐसे व्यक्ति की बात सुने, उसे समझे और मनोचिकित्सक तक पहुंचने में मदद करे। इंटरनेट की जानकारी को डॉक्टर की सलाह न मानें डॉ. पासवान ने मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में जागरूकता की कमी पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि कई बार बच्चे अपनी परेशानी के बारे में जानकारी लेने के लिए इंटरनेट, एआई टूल का सहारा लेते हैं। वहां मिली जानकारी को ही सही मान लेते हैं, जबकि हर व्यक्ति की परेशानी अलग हो सकती है। इंटरनेट पर अधूरी या गलत जानकारी मिलने से भ्रम और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों के मन में यह बात बैठ जाती है कि उनकी बीमारी बहुत गंभीर है या अब वह कभी ठीक नहीं हो पाएंगे। ऐसी नकारात्मक सोच उनकी परेशानी को और बढ़ा सकती है। कुछ मामलों में व्यक्ति इतना निराश हो जाता है कि उसे अपनी जिंदगी खत्म करने जैसे विचार आने लगते हैं। इसलिए इंटरनेट या AI से मिली जानकारी को बीमारी की पुष्टि या इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए। किसी भी मानसिक समस्या के लक्षण दिखाई देने पर मनोचिकित्सक से मिलना जरूरी है। बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिखे तो माता-पिता रहें सतर्क डॉ. पासवान के मुताबिक, माता-पिता को बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। अगर बच्चा अचानक बहुत परेशान रहने लगे, किसी काम को बार-बार करने लगे, पढ़ाई में जरूरत से ज्यादा समय लगाने लगे या पहले की तरह सामान्य व्यवहार न करे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चे से बात करें और समझने की कोशिश करें कि आखिर उसे क्या परेशानी हो रही है। सिर्फ डांटने या पढ़ाई के लिए दबाव बनाने से समस्या हल नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर उसकी काउंसलिंग कराएं और विशेषज्ञ की सलाह लें। रितु की घटना भी यही बताती है कि मानसिक परेशानी को समय रहते समझना कितना जरूरी है। पढ़ाई का दबाव, परीक्षा में अच्छे नंबर लाने की चिंता और भविष्य की फिक्र के बीच अगर कोई बच्चा लगातार मानसिक संघर्ष कर रहा है तो उसकी बात सुनना और मदद करना जरूरी है। OCD के लक्षणों को पहचानना, सही इलाज कराना और परिवार का साथ मिलना किसी की जिंदगी को दोबारा सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

केशव प्रसाद बोले- सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेंगे:लोकतंत्र के दुश्मन, संविधान के हत्यारे मोदी सरकार का तख्तापलट करना चाहता है

बरेली के राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारातघर के सामने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई अता-पता नहीं रहने वाला है, लेकिन कांग्रेस की बैसाखी बनकर घूम रही समाजवादी पार्टी की साइकिल को पंचर कर सैफई भेजने का काम जनता और कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी और माफियाराज को किसी भी कीमत पर दोबारा लौटने नहीं दिया जाएगा। मोदी सरकार का तख्तापलट करने की फिराक में विपक्ष, जनता सिखाएगी सबकउपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के दुश्मनों और संविधान के हत्यारों का असल मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही मजबूत केंद्र सरकार का तख्तापलट करना है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या वे ऐसे तत्वों को केंद्र सरकार का तख्तापलट करने देंगे? जनता के इनकार करने पर उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जागरूक जनता इस बार विपक्ष की इस साजिश को पूरी तरह नाकाम करते हुए कांग्रेस और सपा का ही सियासी तख्तापलट कर देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है, जबकि विपक्ष लगातार जनादेश का अपमान कर रहा है। आजादी के बाद से वोट चोरी का जनक कांग्रेस, पटेल का हक छीन नेहरू को बनायावोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के तुरंत बाद से देश में वोट चोरी की शुरुआत करने वाली खुद कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने याद दिलाया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में जनादेश होने के बावजूद वोट चोरी करके देश का पहला प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बनाया गया था। इसके बाद रायबरेली में राज नारायण के खिलाफ फर्जीवाड़ा और वोट चोरी कर इंदिरा गांधी ने लोकसभा चुनाव जीता। जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके चुनाव को अवैध घोषित कर दिया, तो अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश पर इमरजेंसी थोप दी गई। उन्होंने कहा कि वोट चोर कांग्रेस, अराजकता फैलाने वाली सपा और बंगाल में हिंसा की पर्याय टीएमसी आज खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। 2027 में हर बूथ पर खिलेगा कमल, एनडीए प्रत्याशियों को जिताने का आह्वानकेशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने छोटे-मोटे आपसी मतभेद भुलाकर हर एक बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ मैदान में उतर जाएं। जहां भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, वहां उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताने का काम किया जाएगा। शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक पर संपन्न हुई पदयात्राजनसभा के उपरांत राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारातघर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा बांके बिहारी मंदिर होते हुए शिवाजी चौक पहुंची, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और अंत में शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, अधिवक्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरण लाल लोधी, वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेश खन्ना, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरी, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, अरुण सागर, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, के. बृज बहादुर, राजेश यादव, प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, सुभाषिनी जायसवाल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, राजेश्वर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्णेश मिश्रा, दीपक सोनकर, डॉ. आदेश गंगवार, महेश योगी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, विष्णु अग्रवाल, बंटी ठाकुर, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, विष्णु शर्मा, वीरपाल गंगवार आदि उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

अखिलेश के हाथ खून से सने, विपक्ष वोट चोर: नड्डा:नेहरू वोट चोरी से पीएम बने, इंदिरा ने इमरजेंसी लगाई, ममता घुसपैठियों के दम पर सीएम बनीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बरेली की जनसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में तीन ऐसे नेता हैं जिनके नाम दंगों में आए हैं। इनमें सबसे ऊपर अखिलेश यादव हैं। मुजफ्फरनगर, बरेली, मथुरा, प्रतापगढ़, मेरठ, प्रयागराज और लखनऊ में दंगे अखिलेश के समय हुए। मुजफ्फरनगर दंगों में अखिलेश यादव के हाथ खून से सने हैं। वहीं ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में दंगे कराए और तेजस्वी यादव ने बिहारशरीफ में हिंसा भड़काई। 15 में से 12 वोट पटेल को मिले, फिर भी वोट चोरी कर नेहरू पीएम बनेजेपी नड्डा ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है, लेकिन इनकी नींव ही वोट चोरी पर टिकी है। उन्होंने कहा कि जब देश का पहला प्रधानमंत्री चुनना था, तब कांग्रेस की पीसीसी कमेटी के 15 में से 12 लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को वोट दिया था। इसके बावजूद वोट चोरी करके जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया। दूसरा उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर उन्हें बेईमान करार दिया, तब उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए कानून ही बदल डाला और देश पर तानाशाही थोप दी। इमरजेंसी में अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म, 1.30 लाख लोगों को जेल भेजानड्डा ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लेकिन अपनी दादी इंदिरा गांधी का इतिहास भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों ने भी उतने लोगों को जेल में नहीं डाला, जितने लोगों को इंदिरा गांधी ने 22 महीने की इमरजेंसी में बिना दलील, बिना वकील और बिना अपील के जेल में ठूंस दिया था। कुल 1 लाख 30 हजार लोगों को बंद किया गया। नड्डा ने खुद का हवाला देते हुए बताया कि छात्र आंदोलन के दौरान उन्हें क्लासरूम से पकड़कर पुलिस दो बार जेल ले गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनी हुई राज्य सरकारों को 90 बार और अकेले इंदिरा गांधी ने 50 बार बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोंटा था, जिसमें चौधरी चरण सिंह की सरकार भी शामिल थी। राजीव गांधी ने योजना आयोग को 'जोकरों का झुंड' कहा थासंविधान और संस्थाओं के अपमान का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने योजना आयोग को 'बंच ऑफ जोकर्स' (जोकरों का झुंड) कहा था। उस समय योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह थे। बाद में जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने, तो राहुल गांधी ने कैबिनेट के अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरेआम फाड़कर फेंक दिया था। नड्डा ने तंज कसा कि ऐसे लोग आज हाथ में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। चुनाव आयुक्तों को कांग्रेस ने बांटे रेवड़ी और पद, सभी के नाम गिनाएजेपी नड्डा ने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग में किए गए राजनीतिक हस्तक्षेप और उपकारों की सूची गिनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संवैधानिक पदों का सौदा किया: नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने 2023 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार कानून बनाकर चुनाव आयुक्त की चयन समिति में विपक्ष के नेता को शामिल किया, जबकि 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली की तर्ज पर कांग्रेस आज ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठा रही है। ममता घुसपैठियों के दम पर सत्ता में, बंगाल के सीमावर्ती जिलों में 100% वोटिंग का खेलनड्डा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बंगाल के 9 जिले बांग्लादेश सीमा से सटे हैं। 2004 से 2024 के बीच इन सीमावर्ती क्षेत्रों में वोटिंग 70% से बढ़कर 100% से अधिक हो गई। उत्तर दिनाजपुर में 105%, मालदा में 94%, मुर्शिदाबाद में 87%, दक्षिण 24 परगना में 83% और जलपाईगुड़ी में 82% वोटिंग हुई। गुड़गांव और दिल्ली में झुग्गियों में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठिए फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वोट डाल रहे थे। जब चुनाव आयोग ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) चलाया, तो 3 करोड़ एब्सेंटी (गायब), 6.30 करोड़ शिफ्टेड और 1 करोड़ डुप्लीकेट वोट पकड़े गए। ममता बनर्जी इन्हीं घुसपैठियों की चोरी की बदौलत राज कर रही थी। इंडी गठबंधन के 4 नेता बेल पर, 13 पर भ्रष्टाचार के गंभीर मुकदमेनड्डा ने इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों की जमात बताते हुए कहा कि इनके 4 बड़े चेहरे—राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव और फारूक अब्दुल्ला—जमानत (बेल) पर बाहर घूम रहे हैं। इसके अलावा 13 प्रमुख नेताओं पर भ्रष्टाचार के संगीन केस चल रहे हैं। इनमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, संजय राउत, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, महबूबा मुफ्ती, सुप्रिया सुले और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। ममता और महबूबा अपनी सीट हारीं, कांग्रेस का 10 राज्यों में सूपड़ा साफनड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगह चुनाव हार चुकी हैं और महबूबा मुफ्ती को भी जनता ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर वार करते हुए कहा कि हाल ही में 4 राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, जिनमें यूपी, बिहार और कर्नाटक में कांग्रेस शून्य पर सिमट गई, जबकि महाराष्ट्र में सिर्फ एक सीट मिली। कांग्रेस तमिलनाडु में 58 साल, पश्चिम बंगाल में 48 साल, यूपी, गुजरात और बिहार में 35 साल, ओडिशा में 25 साल और दिल्ली में 12 साल से सत्ता से बाहर है। राहुल को चुनाव आयोग का चैलेंज, 450 दिन में एक भी हलफनामा नहीं दे पाएईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर नड्डा ने कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव जीतते हैं तो खुद को होशियार बताते हैं और हारते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग को बेईमान कहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हैकाथॉन कराकर खुली चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस या अखिलेश का कोई प्रतिनिधि साबित करने नहीं पहुंचा। राहुल गांधी ने कर्नाटक के महादेवपुरा में 1 लाख वोट कटने का झूठा आरोप लगाया था। हमने उन्हें 10 वोट का भी शपथ पत्र देने को कहा था, लेकिन 450 दिन बीत जाने के बाद भी वे एक भी हलफनामा पेश नहीं कर पाए। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी धांधली के आरोप पर राष्ट्रपति के पास गए, जहां सबूत मांगने पर बगलें झांकने लगे। 30 हजार कार्यकर्ताओं के साथ 2.25 किमी पदयात्रा, फूलों से हुआ स्वागतराजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारातघर के सामने जनसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। जनसभा के बाद स्वयंवर बारातघर से करीब सवा दो किलोमीटर लंबी 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में ब्रज क्षेत्र के सभी 19 जिलों समेत मुरादाबाद मंडल से भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महापौर, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। रैली में करीब 30 हजार लोगों की भीड़ जुटी। यह पदयात्रा बांके बिहारी मंदिर और सील चौराहा होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुई, जहां रास्ते भर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

आम लोगों से राष्ट्रपति तक चख चुके हैं यह जलेबी:मेरठ के किसान मेले में आकर्षण का केंद्र बनी 250 ग्राम की जलेबी

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले में 250 ग्राम की बड़ी जलेबी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा के गोहाना से आए ताऊ बलजीत प्रजापति की इस जलेबी को खाने के लिए ही नहीं, बल्कि बनते हुए देखने के लिए भी लोग स्टॉल पर पहुंच रहे हैं। सामान्य जलेबी से कई गुना बड़ी और मोटी होने के कारण इसे तैयार करने का तरीका भी अलग है। लोग इसे बनाने की कला को देखकर हैरान हो रहे हैं। एक जलेबी का वजन करीब 250 ग्राम जलेबी का आकार सामान्य से बड़ा और मोटा होने के कारण इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। हल्की कड़क होने पर इसे चिमटे की मदद से पलटकर दूसरी तरफ से भी सेका जाता है। दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद इसे चाशनी में डुबोया जाता है। इसके बाद खाने के लिए ग्राहकों को दिया जाता है। एक जलेबी का वजन करीब 250 ग्राम होता है। 250 ग्राम की एक जलेबी की कीमत 100 रूपये है। दाल और मैदा से तैयार होता है घोल ताऊ बलजीत सिंह के बेटे बलवान ने बताया कि जलेबी बनाने के लिए मूंग दाल, चना दाल, उड़द दाल और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। इसका खमीर तैयार करने के बाद जलेबी बनाई जाती है। उनका दावा है कि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता। ठंडी होने के बाद इसे पैक करके करीब एक महीने तक रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि परिवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति सहित कई बड़े आयोजनों में जलेबी बनाने के लिए बुलाया जा चुका है। इस बार उनके पिता राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के कारण मेले में नहीं आ सके। उनकी जगह बेटे बलवान स्टॉल संभाल रहे हैं। शुद्ध मिठाई खाने का दिया संदेश बलवान ने कहा कि बाजार में कई तरह की मिठाइयां मिलती हैं, लेकिन लोगों को शुद्ध मिठाई खाने पर ध्यान देना चाहिए। उनका प्रयास है कि पारंपरिक तरीके से बनी इस जलेबी का स्वाद लोगों तक पहुंचे। किसान मेले में जलेबी का बड़ा आकार और इसे बनाने का अनोखा तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

मिलेट से बनाए चॉकलेट स्टिक्स और कुकीज:किसान मेले में छात्रों ने लगाया स्टॉल, स्टार्टअप का भी मिल रहा अनुभव

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में मिलेट से बने खाद्य उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने रागी और सोरगम जैसे मिलेट का इस्तेमाल कर चॉकलेट स्टिक्स, कुकीज और कई दूसरे उत्पाद तैयार किए हैं। इन उत्पादों को छात्र मेले में लगे स्टॉल पर बेच भी रहे हैं। इनकी कीमत 20 से 80 रुपये के बीच रखी गई है। कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ट्विंकल कुमार ने बताया कि स्टॉल लगाने का उद्देश्य छात्रों को फ़ूड प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी देने के साथ उनमें स्टार्टअप की सोच विकसित करना है। कॉलेज में मिलेट प्रोसेसिंग के लिए अलग यूनिट है। यहां सोरगम से फ्लेक्स, दलिया और आटा तैयार किया जाता है। इसके बाद इन्हीं सामानों का इस्तेमाल कर अलग-अलग खाद्य सामग्री बनाई जाती है। कॉलेज में कुल पांच पायलट प्लांट हैं, जहां विद्यार्थी छह महीने तक प्रैक्टिकल ट्रेनिंग लेते हैं। रागी से बनाई चॉकलेट स्टिक्स छात्र दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि उन्होंने रागी का इस्तेमाल करके चॉकलेट स्टिक्स तैयार की हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को चॉकलेट के साथ मिलेट से बना एक बेहतर ऑप्शन देना है। इसके अलावा वनीला और चॉकलेट कोकोआ फ्लेवर मिलाकर कुकीज बनाई गई हैं। छात्रों ने पाइनएप्पल आरटीएस ड्रिंक, मफिंस और भुजिया भी तैयार की है। डेयरी टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने लस्सी, योगर्ट और तिरामिसू जैसे उत्पाद भी स्टॉल पर रखे हैं। एक से दो हफ्ते तक की रिसर्च छात्रा सूत्रा ने बताया कि सारा सामान तैयार करने से पहले उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और शेल्फ लाइफ पर एक से दो हफ्ते तक रिसर्च की गई। इसके बाद कॉलेज की लैब में इन्हें तैयार किया गया। छात्रों का कहना है कि उत्पादों को साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए बनाया गया है और इनमें प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है। रागी, सोरगम और गेहूं का आटा जैसे कई कच्चे माल कॉलेज की प्रोसेसिंग यूनिट में ही तैयार किए जाते हैं। बाजार से कम कीमत पर मौजूद छात्रों ने बताया कि उनके उत्पाद बाजार में मिलने वाले उत्पादों की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध हैं। स्टॉल पर आने वाले लोगों को उत्पादों के स्वाद के साथ मिलेट के पोषण संबंधी फायदों की जानकारी भी दी जा रही है। इस पहल से विद्यार्थियों को अपने बनाए उत्पादों की बिक्री करने और भविष्य में खुद का कारोबार शुरू करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 6:00 am

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, IIT-BHU में वित्त मंत्री शिक्षक अवतार में दिखीं

नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। दोनों MLC सीट जीतने पर बोले-बाबा ने डबल आशीर्वाद दिया है। उधर, IIT-BHU में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल ही नहीं संस्कृति से भी जुड़ें। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- अखिलेश बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा, दोनों MLC सीट जिताकर बाबा ने डबल आशीर्वाद दिया वाराणसी की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों MLC सीटें जीतने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को पहली बार काशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। भाजपा जाएगी तो हमारा किसान मुस्कुराएगा। युवा मुस्कुराएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 2- शंकराचार्य बोले- श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने वाला मूर्ख, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था-तुम्हारे कृष्ण 3 जगह से टेढ़े वाराणसी में सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री पर भड़क गए। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा- भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के बीच अंतर बताने वाले व्यक्ति से बड़ा मूर्ख और अज्ञानी शायद ही कोई होगा। शिव, कृष्ण और राम में कोई अंतर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 3- IIT-BHU में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शिक्षिका बनीं, कहा- मोबाइल के साथ संस्कृति से भी जुड़ें बच्चे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस दौरान वह शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं और विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत, उसके वाद्य यंत्रों और उनकी आध्यात्मिक अनुभूति के बारे में रोचक अंदाज में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… 4- विमान ने आसमान में 20 चक्कर काटे, फिर भी लैंडिंग नहीं हुई; एयरपोर्ट पर कोहरे से उड़ानें प्रभावित वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह मौसम खराब होने के चलते विमानों को रनवे पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। कई विमान आसमान में चक्कर काटते रहे, लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर… 5- संबित पात्रा बोले- कांग्रेस ने 10 बार कराया SIR, 13 करोड़ वोट चोरी हुए होते तो लोग सड़कों पर उतरते वाराणसी में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पर चर्चा करने पहुंचे भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि देश में 13 करोड़ वोट चोरी होने का विपक्ष का दावा गलत है। पढ़ें पूरी खबर… 6- 30 साल से नौकरी तलाश रहे लोग भी रोजगार मेले में पहुंचे, फ्रेशर्स और अनुभवियों की भीड़ जुटी किसी को पहली नौकरी की तलाश थी तो कोई सालों का अनुभव होने के बाद भी बेहतर अवसर खोज रहा था। कुछ लोग दूसरे शहरों में नौकरी कर रहे थे, लेकिन अब परिवार के पास रहकर काम करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7- श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंका, कहा-गिरफ्तारी की जाए भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्रसभा ने प्रदर्शन किया। छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पढ़ें पूरी खबर… 8- 154 साल पुराने एसपीजी अस्पताल के वार्ड शिफ्ट, महिला अस्पताल में 106 बेड की व्यवस्था हुई काशी के 154 साल पुराने श्री शिव प्रसाद गुप्त (एसपीजी) मंडलीय अस्पताल में अब मरीजों को नए ठिकाने पर इलाज मिलेगा। इसी के तहत मरीजों को महिला अस्पताल परिसर में तैयार नए वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। विधायक नीलकंठ तिवारी ने नए वार्डों का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर… 9- काशी में सजेगा तमिल संस्कृति का महाकुंभ, 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 5.0 शुरू होगा काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने रिश्तों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए एक बार फिर काशी में संस्कृति, भाषा और ज्ञान का अनूठा संगम होने जा रहा है। काशी तमिल संगमम 5.0 का आगाज 28 नवंबर से होगा, जो 12 दिसंबर तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर… 10- कांग्रेस नेता अजय राय बदमाशों की गोली से घायल सिपाही से मिलने पहुंचे, बोले-यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ी कांग्रेस नेता अजय राय मंगलवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और मुठभेड़ में गोली लगने से घायल सिपाही अमित शुक्ला से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में पुलिसकर्मी पर गोली चलने की घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल बताया। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:59 am

KGMU मतांतरण : हार्ड डिस्क में गैर मुस्लिम महिला डॉक्टरों की अश्लील वीडियो रखता था डॉ. रमीज, जांच में मिले अहम सबूत

केजीएमयू मतांतरण प्रकरण के मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज के पास से गैर-मुस्लिम महिला डॉक्टरों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

जागरण 4 Nov 2026 5:58 am

राजस्थान में सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी सर्दी:शेखावाटी में 2 डिग्री तक गिरा पारा; जयपुर में भी रात के तापमान में कमी

राजस्थान में रात को तापमान कम होने से अब सर्दी बढ़ने लगी है। शेखावाटी के इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं सीकर और फतेहपुर में माउंट आबू जैसी सर्दी पड़ने लगी है। इसके अलावा उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के इलाकों में भी पारा गिरने से रात में सर्दी तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान जताया है। सभी शहरों में आसमान साफ, धूप रही पिछले 24 घंटे में सभी शहरों का आसमान साफ रहा और धूप निकली। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राजस्थान में मंगलवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 2 डिग्री तक गिरा, सर्दी हुई तेज शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर में मंगलवार रात तेज सर्दी रही। दोनों जगह न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे ठंडी रात माउंट आबू में रही, जहां न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 14.7, उदयपुर में 14.9, सिरोही में 15.7, करौली में 15.9, चित्तौड़गढ़ में 15.2, पिलानी में 15.7 और अजमेर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर: मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में पारा 1.2 डिग्री गिरने से सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है। अजमेर: शहर में मौसम में बदलाव के साथ ठंडक बढ़ने लगी है। मंगलवार दोपहर को हवा चलने से लोगों को सर्दी महसूस हुई। शाम होते ही ठंडक का असर बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा: मंगलवार को आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार- नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम साफ रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। उदयपुर: पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे पहले 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद रात के तापमान में गिरावट आई है। सीकर: मंगलवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। दोपहर के समय तेज धूप‌ खिली। वहीं गर्मी का असर भी महसूस हुआ। जिले में सुबह-शाम के साथ रात में भी ठंड का असर रहने लगा है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर: जिले का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। अलवर: मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सुबह से ही मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने से हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम के साथ रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। अब रात में घर से बाहर निकलने पर ठंड महसूस होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:58 am

गोरखपुर में दिवाली पर मार्केट में आया पिंचू लाइट झालर:बल्ब में लिक्विड और ग्लिटर पड़ा, दुकानदार बोले- गुजराती पिक्सेल की डिमांड ज्यादा

गोरखपुर में दीपावली को लेकर सजावट के लिए झालरों और लाइटों की दुकानें सज चुकी हैं। मार्केट में इस बार पिंचू झालर नया है। दुकानदार कान्हा ने बताया कि इसमें बल्ब में लिक्विड और ग्लिटर पड़ा हुआ है। जो उसकी खासियत को बढ़ा रहा है। वहीं गुजराती पिक्सेल लाइट की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके अलावा लीफ, स्टार, मल्टी कलर LED स्ट्रिप, स्टार, स्टेप दीया और बैटरी मोमबत्ती भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी- अपनी पसंद की सजावटी लाइटें खरीदकर ले जा रहे हैं। साइज में काफी बड़ा है बल्ब कान्हा ने बताया कि पिंचू झालर में लगा बल्ब दूसरे किसी झालरों के बल्ब से साइज में काफी बड़ा है। पहले 5mm की आती थी अब 16mm की आती है। ग्लिटर और लिक्विड की वजह से रौशनी काफी खूबसूरत निकल कर आती है, जो देखने में आकर्षित लगती है। बजट फ्रेंडली है पिक्सल लाइट दूसरे दुकानदार शाहरुख ने बताया कि पिक्सल लाइट वाली झालर की डिमांड सबसे ज्यादा है। क्योंकि ये सबसे कम रेट 45 रुपए में 15 मीटर लंबी मिल रही है। उसके बाद लंबाई के हिसाब से रेट आगे पीछे भी हो सकता है। साथ ही देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसकी सिंगल कलर की लाइटिंग थोड़ा एस्थेटिक लग रही है। इसलिए लोग ज्यादा पसंद कर रहे। मैजिकल लुक देता राउंड शेप झालर वहीं मल्टीकलर राउंड शेप झालर की डिमांड भी काफी ज्यादा है। रेती रोड के दुकानदार सिद्धार्थ ने बताया कि इसमें बड़ी- बड़ी मोती के आकार की व्हाइट बल्ब लगी हुई है, जिसके अंदर मल्टीकलर लाइटें हैं। बटन ऑन करने पर जब लाइटें जलती हैं तो मैजिकल लगता है। इस लाइट में कई तरह की मटका, बॉटल, स्क्वायर और अन्य शेप में भी उपलब्ध है। सबसे ज्यादा राउंड शेप ही बिक रही है। मल्टी कलर लीफ भी बनी लोगों की पसंद शाहरुख ने बताया कि घर के मंदिर, छोटे- छोटे कोने या गेट पर सजाने के लिए ज्यादातर लोग मल्टी कलर लीफ खरीद कर ले जा रहे हैं। आर्टिफिशियल पत्ते में लगी लाइट बेहद आकर्षक है। वॉटर फॉल झालर की भी डिमांड कान्हा ने बताया कि वॉटर फॉल झालर की डिमांड भी काफी ज्यादा है। यह ज्यादातर ऊंची बिल्डिंगों में लगाई जाती है। इसमें लगी हुई LED लाइट जलते समय ऊपर से नीचे की तरफ बहते हुए झरने की तरह दिखाई देती है। बैटरी LED कैंडल से घर होगा रोशन कान्हा के अनुसार इस बार बैटरी वाले LED कैंडल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। मोमबत्ती के शेप का एक पीस 30 रुपए में मिलता है। इसमें सेल लगी हुई है। यह बटन ऑन करने पर जलने लगता है। जिससे बिना किसी बिजली और तेल के रोशनी होती है। इससे पैसा और समय दोनों की बचत होती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक दीये भी काफी ज्यादा खरीदें जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:57 am

स्कूल की छत बल्लियों के सहारे...:6 लाख से पहली मंजिल पर कमरे बनाए, पर 14 साल से यहां जाने के लिए सीढ़ियां ही नहीं

ईसागढ़ ब्लॉक के बमनावर माध्यमिक स्कूल की 62 साल पुरानी इमारत की छत पत्थर की फर्शियां चटकने से बल्लियों और पाइप के सहारे टिकी है। इसी इमारत की पहली मंजिल पर 14 साल पहले करीब 6 लाख रुपए से दो कमरे बनाए गए, लेकिन सीढ़ियां या रैंप नहीं बनाया। इसलिए इनका अब तक उपयोग नहीं हो सका। स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के 125 बच्चे पढ़ते हैं। क्षतिग्रस्त कमरे में कक्षाएं बंद हैं, पर वहीं मध्याह्न भोजन पकता है। कमरा खुला होने से बच्चे वहां बैठकर खाना भी खाते हैं। स्कूल प्रभारी निहाल सिंह नरवरिया का कहना है कि अफसरों को दर्जनों पत्र लिखे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कलेक्टर साकेत मालवीय बोले- मामले की जांच कराएंगे। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीपीसी राहुल शर्मा बोले- उपयंत्री के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। क्षतिग्रस्त भवन गिराने की कार्रवाई करेंगे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:56 am

पीसीबी की रिपोर्ट:ऑर्गेनिक रंगों और पीओपी पर रोक के बावजूद विसर्जन से पानी की गुणवत्ता में कमी आई

ऑर्गेनिक रंगों के इस्तेमाल, पीओपी पर रोक और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तमाम इंतजामों के बावजूद भोपाल की झीलों और जलाशयों के पानी की गुणवत्ता में बदलाव सामने आया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के सभी प्रमुख विसर्जन घाटों पर पानी में जैविक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) और घुले ठोस पदार्थों (टीडीएस) की मात्रा बढ़ी है। वहीं, पानी में घुलित ऑक्सीजन (डीओ) कम हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विसर्जन के तीन दिन पहले, विसर्जन के दौरान और विसर्जन के तीन दिन बाद एक ही स्थान से पानी के नमूने लिए थे। इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सबसे ज्यादा बदलाव हथाईखेड़ा डैम और शाहपुरा झील में दर्ज हुआ। हथाईखेड़ा में जैविक प्रदूषण बढ़ने के संकेत मिले हैं, जबकि शाहपुरा में पानी में घुले ठोस पदार्थों की मात्रा तेजी से बढ़ी है। सभी घाटों पर पानी की गुणवत्ता के मानकों में बदलाव हुआ। जलाशयों पर संकट... हथाईखेड़ा में बीओडी में दोगुने से अधिक बढ़ा, सभी जगह घुलित ऑक्सीजन घटी बीओडी बढ़ने और ऑक्सीजन घटने का क्या मतलब? बीओडी पानी में जैविक पदार्थों को विघटित करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा बताती है। इसका बढ़ना जैविक प्रदूषण के दबाव में वृद्धि का संकेत है। वहीं, पानी में घुलित ऑक्सीजन मछलियों और दूसरे जलीय जीवों के लिए जरूरी होती है। इसकी कमी जलीय जीवन के लिए प्रतिकूल हो सकती है। हालांकि, विसर्जन के बाद की जांच में सभी घाटों पर घुलित ऑक्सीजन का स्तर पांच मिलीग्राम प्रति लीटर या उससे अधिक दर्ज हुआ। रिपोर्ट में भारी धातुओं और बैक्टीरिया की जांच के आंकड़े शामिल नहीं हैं। इसलिए उपलब्ध नतीजों से पानी की गुणवत्ता में बदलाव तो सामने आता है, लेकिन प्रदूषण की पूरी स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता। हथाईखेड़ा : बीओडी सबसे ज्यादा बढ़ा... हथाईखेड़ा डैम में विसर्जन के बाद बीओडी में सभी घाटों के मुकाबले सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई। विसर्जन के दौरान भी इसमें वृद्धि हुई थी, लेकिन बाद की जांच में यह और बढ़ गई। बीओडी बढ़ने का मतलब है कि पानी में मौजूद जैविक पदार्थों को विघटित करने के लिए सूक्ष्म जीवों को अधिक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। यहां टीडीएस में मामूली बढ़ा, घुलित ऑक्सीजन और पीएच घटे। खटलापुरा : ऑक्सीजन घटी... खटलापुरा घाट पर भी विसर्जन के बाद पानी की गुणवत्ता में बदलाव मिला। यहां बीओडी में वृद्धि हुई। पानी में घुले ठोस पदार्थों की मात्रा भी बढ़ गई। इसके विपरीत घुलित ऑक्सीजन में गिरावट दर्ज हुई। पीएच भी पहले की तुलना में कम मिला। यानी यहां जांचे गए चारों मानकों में बदलाव सामने आया। प्रेमपुरा : घुले ठोस पदार्थ बढ़े... प्रेमपुरा घाट पर बीओडी में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी हुई, लेकिन टीडीएस में स्पष्ट वृद्धि दर्ज की गई। पानी में घुलित ऑक्सीजन का स्तर भी घटा। पीएच में भी कमी मिली। इस घाट पर पानी में घुले पदार्थों और ऑक्सीजन के स्तर में बदलाव अधिक उल्लेखनीय रहा। शाहपुरा : टीडीएस सबसे ज्यादा बढ़ा... पानी में घुले ठोस पदार्थों की मात्रा में सभी घाटों से अधिक वृद्धि दर्ज हुई। यहां घुलित ऑक्सीजन में भी सबसे ज्यादा गिरावट मिली। बीओडी बढ़ा और पीएच कम हुआ। टीडीएस करीब 86 फीसदी तक बढ़ा। आरकेएमपी : ऑक्सीजन मामूली घटी... रानी कमलापति घाट पर भी विसर्जन के बाद बीओडी और टीडीएस बढ़े। हालांकि, यहां घुलित ऑक्सीजन में अन्य घाटों की तुलना में कम गिरावट हुई। पीएच में भी मामूली कमी दर्ज की गई।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:52 am

करंट ने बचपन में ही छीने-हाथ और आंखों की रोशनी:6 माह कोमा में रहे... फिर भी पैरा गेम्स में देश के लिए जीता पदक

हादसे शरीर को चोट पहुंचा सकते हैं, पर हौसले को नहीं तोड़ सकते। मप्र के दो पैरा-खिलाड़ियों कपिल परमार और अब्दुल कादिर इंदौरी की कहानी इसी जोश और जज्बे का प्रतीक है। बचपन में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपिल ने आंखों की 80% रोशनी गंवा दी और 6 महीने कोमा में रहे, वहीं अब्दुल को महज 7 साल की उम्र में दोनों हाथ खोने पड़े। इन भयानक हादसों के बावजूद दोनों ने हार नहीं मानी। खेल को ही जुनून बना लिया। हाल में जापान में हुए पैरा एशियन गेम्स में कपिल ने जूडो में कांस्य पदक जीता, जबकि अब्दुल ने तैराकी की दो स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कपिल : खेत में पानी दे रहे थे, तभी टूटकर गिरी बिजली लाइन सीहोर जिले के मुरली गांव के रहने वाले कपिल 2009 में खेत में पानी दे रहे थे। तभी आंधी से हाईटेंशन लाइन टूटी और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। छह महीने कोमा में रहे और आंखों की 80% प्रतिशत रोशनी चली गई। हाथ-पैर की उंगलियों की सक्रियता भी प्रभावित हुई। ऐसा आघात सहने के बाद भी कपिल ने हार नहीं मानी। उन्होंने वर्ष 2017 में जूडो शुरू किया। 2019 में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। 2022 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जापान में हुए पैरा एशियन गेम्स में भी उन्होंने जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीता। कपिल के पिता टैक्सी चलाते हैं। अब्दुल : 7 साल की उम्र में हादसा, फिर तैराकी को बनाया सहारा रतलाम के अब्दुल कादिर वर्ष 2014 में जब दूसरी कक्षा में थे, भोपाल में अपनी मौसी के घर आए थे। छत पर खेलते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों हाथ काटने पड़े। फिर भी एक साल बाद उन्होंने तैराकी शुरू कर दी। अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 23 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जापान में हुए पैरा एशियन गेम्स में अब्दुल ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक एस-5 और 50 मीटर बटरफ्लाई एस-5 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में उनकी पांचवीं रैंक रही। इससे पहले उन्होंने 2025 में दुबई में हुए एशिया न्यू पैरागेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वे सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:49 am

अब्दुल्ला के निकाह, केदारनाथ पहुंची सारा खान पर फतवा क्यों:मौलाना बोले- गुनहगार है, तौबा तो करनी होगी; अल्लाह जवाब मांगेगा

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अक्सर फतवा जारी करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वे बरेली स्थित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हाल ही में इन्होंने 2 और फतवे जारी किए। एक हिंदू युवक के मुस्लिम सरनेम लगाने पर आपत्ति जताई। क्या राजनेता, क्या अभिनेता और क्या आम आदमी…किसी को भी नहीं बख्शा। वो कहते हैं- मुसलमानों को इस्लाम के उसूलों के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। जो भी शरीयत को नहीं मानेगा, उसे तौबा करनी होगी। मौलाना दर्जनों बड़े नेता, फिल्मी सितारों और मशहूर चेहरों के खिलाफ फतवा जारी कर चुके हैं। वो दावा करते हैं कि कई लोग मेरे फतवे को मानकर इस्लाम के हिसाब से चलने लगे। जो नहीं मान रहा, उसे खुदा के सामने जवाब देना होगा। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं- आखिर फतवा होता क्या है? इसको जारी करने का हक किसे है? जिनके खिलाफ फतवा जारी होता है, क्या नहीं मानने पर कोई धार्मिक सजा भी मिलती है? पढ़िए ये रिपोर्ट… ‘उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी इस्लाम में नाजायज’ दैनिक भास्कर ने मौलाना शहाबुद्दीन से पूछा- उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान का निकाह नाजायज कैसे हुआ? वो कहते हैं- इस्लाम में निकाह की पहली शर्त है कि लड़का और लड़की, दोनों मुसलमान हो। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तो मुस्लिम हैं, लेकिन निधि राजदान कश्मीरी हिंदू हैं। उमर को चाहिए था कि वह जिससे शादी कर रहे हैं, उसे पहले इस्लाम कबूल करवाते। कलमा पढ़वाते और फिर निकाह करते। तभी यह निकाह शरीयत की रोशनी में जायज होता। इसके बाद वो स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई पूरी कर सकते थे। उन्होंने इस्लाम के उसूलों को दरकिनार करके सीधे मैरिज एक्ट अपनाया, जो इस्लाम में मान्य नहीं है। ये भी है कि अगर वो मुस्लिम नहीं होते, तो हम कोई हुक्म भी नहीं देते। मौलाना बोले- सारा अली गुनहगार, वो खुदा से तौबा करें हमने मौलाना से पूछा- मंदिर में पूजा-पाठ भी गुनाह है? वह कहते हैं- इस्लाम में किसी गैर-मजहब के धार्मिक स्थल पर जाकर पूजा करना या जल चढ़ाना जायज नहीं है। इस्लाम में खुदा के साथ किसी और को शरीक करना सबसे बड़ा गुनाह माना गया है। सारा अली गुनहगार हैं और उन्हें खुदा से तौबा करनी चाहिए। ‘गैर-मुस्लिम अपने नाम में 'मोहम्मद' नहीं जोड़ सकता’ उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक कुमार को लेकर भी चर्चा थी कि उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है। हालांकि, मौलाना ने इसे खारिज करते हुए कहा कि फतवा केवल मुसलमानों पर लागू होता है, गैर-मुस्लिम पर नहीं। लेकिन, उन्होंने नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा- पैगंबर मोहम्मद साहब का नाम है। इसकी अपनी गरिमा है। किसी भी गैर-मुस्लिम को अपने नाम के आगे मोहम्मद लिखने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्हें अपनी मूल पहचान के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। मौलाना बोले- जिसमें ईमान, वो फतवे का अमल करेगा मौलाना से पूछा गया कि क्या उनके फतवे को कोई मानता भी है? अगर न माने तो क्या सजा का प्रावधान है? वह कहते हैं- हमारे अधिकार में किसी पर कार्रवाई करना नहीं है। हम केवल शरीयत का हुक्म बताते हैं। जो लोग गलत करते हैं, उन्हें खुदा के सामने जवाब देना होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा- कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी के मंदिर जाने पर फतवा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने फतवे का सम्मान करते हुए तौबा की थी। कश्मीर की एक मशहूर महिला के खिलाफ भी फतवा जारी किया था, शरीयत का हुक्म बताया था, उन्होंने माना और तौबा की। फतवा कौन जारी कर सकता है, सही प्रक्रिया क्या है… इसे समझने के लिए दैनिक भास्कर ने राष्ट्रीय उलेमा संसद के अध्यक्ष डॉ. मौलाना कल्बे रुसैद रिजवी से बात की। डॉ. कल्बे रुसैद ने बताया कि शिया और सुन्नी दोनों में फतवा जारी करने का अलग-अलग नियम है। ‘बिना मांगे फतवा जारी करना सही नहीं’ नेशनल उलेमा पार्लियामेंट के प्रेसिडेंट डॉ. कल्बे रुशैद रिजवी ने मौलाना शहाबुद्दीन द्वारा जारी फतवों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- शरीयत के हिसाब से फतवा तब दिया जाता है, जब कोई अपनी किसी समस्या या सवाल को लेकर फतवा मांगता है। जब उमर अब्दुल्ला या सारा अली खान ने कोई फतवा मांगा ही नहीं, तो खुद से जारी करने का कोई मतलब नहीं बनता। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में कई मुस्लिम काम करते हैं। वहां आते-जाते रहते हैं। ऐसे में बिना किसी मांग के हर बात पर फतवा जारी करना सही परंपरा नहीं है। फतवे को लेकर देश का कानून क्या कहता है? भारत के कानून के अनुसार फतवे की कोई कानूनी मान्यता या बाध्यता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट भी साफ कर चुका है कि फतवा किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकता। न ही इसे जबरन लागू कराया जा सकता है। ये सिर्फ एक धार्मिक राय या सलाह है, जिसे मानना या न मानना पूरी तरह से संबंधित व्यक्ति पर निर्भर करता है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें- सपा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स देख यूपी BJP में टेंशन, 5 गुना तेज बढ़ रहे इंस्टा फॉलोअर यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी या सपा का सितारा बुलंद होगा, यह तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट को लाइक, शेयर और कमेंट किए जाने यानी इंगेजमेंट के मामले में सपा, यूपी भाजपा से आगे है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:48 am

पिता ने किया 1 साल के बेटे का अपहरण:मां से मिलाने के बाद पुलिस ने थाने में मनाया बच्चे का पहला जन्मदिन

रायपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता अपने ही एक साल के बेटे को जबरन अपने साथ ले गया। बच्चे को वापस देने से इनकार करने और उसके बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर मां ने पुलिस से मदद मांगी। पंडरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की और महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर मां से मिला दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में ही केक काटकर बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय प्रिया पांडेय की शादी 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 7-8 महीने से अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लाकेश दलदल सिवनी स्थित पत्नी के घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान लाकेश ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट भी की। थाने पहुंची मां, पीछे से बच्चा लेकर चला गया पिता विवाद के दौरान शाम करीब 5 बजे आरोपी ने बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा। बाद में प्रिया शिकायत दर्ज कराने पंडरी थाने पहुंची। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे लाकेश वहां पहुंचा और एक साल के बेटे के साथ पत्नी का मोबाइल फोन भी लेकर चला गया। मां ने बच्चे को वापस देने की मांग की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बच्चे के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद मां ने पुलिस से मदद मांगी। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। ढाई घंटे में मिला बच्चा, थाने में मनाया जन्मदिन डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में एडीसीपी आदित्य पांडेय और एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय की टीम ने तलाश शुरू की। पुलिस ने करीब ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया। इस पूरे मामले का भावुक पहलू यह रहा कि जिस दिन बच्चा मां से बिछड़ा, उसी दिन उसका पहला जन्मदिन भी था। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने पंडरी थाने में केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे के साथ खुशियां साझा कीं और मां को भी इस मुश्किल दिन के बाद एक यादगार पल दिया। प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 115(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:47 am

अखिलेश और ओवैसी के बीच होगा ईलू-ईलू:मंत्रीजी के गुंडाराज में असलहा लहराया; बागी निषादराज पर BJP मेहरबान

ऊपर Video पर क्लिक करें और देखें... आज यूपी की राजनीति और सरकारी विभागों की कौन सी बात खरी है… --------------मंगलवार, 3 नवंबर का ''बात खरी है'' भी देखें- धीरेंद्र शास्त्री ने बढ़ाई राजा भैया की धुकधुकी:शिक्षा मंत्री शादी का कार्ड बांटने में बिजी; जयंत का सिरदर्द बनेगा पुराना गठबंधन सोमवार, 2 नवंबर का ''बात खरी है'' भी देखें- बृजभूषण ने विधायक मैडम को जैसे-तैसे कुर्सी पर बैठाया:आजम के पोस्टर पर चिपकाया फिलिस्तीन झंडा, नेताजी ने जूते सिर पर रख लिए ------------शनिवार, 31 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- शादी से पहले शिक्षा मंत्री का करवा चौथ मना:इकरा हसन को गुस्सा आया, अखिलेश की CID 'चच्चू के चेले' को खोज रही----------- शुक्रवार, 30 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- अखिलेश के लिए 'राजा' ने रखा करवा चौथ:MLC चुनाव में हार पर रविकिशन बोले- बम-बम होगा; लेट-लेटकर अफसरों तक पहुंची महिला ----------- गुरुवार, 29 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- भाजपा ने बढ़ाई चुनाव आयोग की टेंशन:रो-रोकर जीते MLC कब मुस्लिम बनेंगे, दिव्या मित्तल को नहीं चाहिए नेता ------------- बुधवार, 28 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- अखिलेश मुस्कुराते हुए बोले- यहां सिर्फ गुलदस्ता दे रहे हो:मंत्रीजी 'कुछ दिन के मेहमान' कहकर टांग खींची, विकास बोल नहीं पाए MLC --- - कल सुबह 6 बजे फिर होगी खरी बात… बने रहिए दैनिक भास्कर एप के साथ…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:46 am

देहरादून: स्कूलों में शिक्षक नहीं, छात्र खुद कर रहे हैं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी; 'गुलाबी तस्वीर' की खुली पोल

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन प्रदेश के 54 उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूलों में अब तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है।

अमर उजाला 4 Nov 2026 5:46 am

ओपी राजभर बोले- घूरने वाले की आंख निकाल लेता हूं:मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा; अखिलेश बोले- मंत्री BJP को धमका रहे, VIDEO

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा- मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा हूं। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह और अभय जैसे बाहुबली मेरे यहां हाजिरी लगाते थे। राजभर ने यह भी दावा किया कि जो उन्हें घूरकर देखता है, उसकी आंखें निकाल लेते हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजभर के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री 50 सीटों के लिए भाजपा को धमकी दे रहे हैं। VIDEO देखिए…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:46 am

अखिलेश खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे:रणनीति या टोटका; मुलायम से लेकर मायावती तक ये दांव खेलते रहे

‘हम मुख्यमंत्री तभी बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं…’ ऐसा कहकर अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। जबकि, उन्होंने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। सीएम ने चुनौती स्वीकार की थी और कहा था- ‘आइए, दो-दो हाथ हो जाएं…।’ जवाब में अखिलेश बोले थे कि वहां पवन पांडेय (स्थानीय नेता) ही काफी हैं। अब सवाल ये है कि आखिर अखिलेश खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते? इसके पीछे उनकी रणनीति है या कोई टोटका? डिकोड करेंगे आज के यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल 1 : अखिलेश यादव खुद 2027 चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसका क्या मायने हैं? जवाब : यह अखिलेश की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक जानकारों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन बयानों के पीछे गहरे राजनीतिक मायने हैं, जिन्हें हम बहुत ही सरल शब्दों में समझ सकते हैं… I) ‘बिना चुनाव लड़े सीएम बनना’, आजमाया हुआ तरीका अखिलेश यादव ने मीडिया बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘हम मुख्यमंत्री तभी बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसलिए शुभ काम करेंगे।’ II) सीएम योगी पर राजनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश III) पहले अयोध्या की चुनौती, फिर पवन पांडेय को आगे करना सवाल 2 : अगर पार्टी मुखिया खुद चुनाव न लड़े, तो क्या असर होता है? जवाब : पार्टी के सबसे बड़े नेता या मुख्यमंत्री के चेहरे का खुद चुनाव न लड़ना राजनीति में कोई नई बात नहीं है। भारत की राजनीति में इसके दोनों तरह के असर देखे गए हैं। कुछ बहुत फायदेमंद होते हैं, तो कुछ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं… सकारात्मक असर (जोश बढ़ाने वाले कारण) नकारात्मक असर (चिंता की बातें) सवाल 3 : मुलायम और मायावती बिना चुनाव लड़े सीएम बने थे, तब क्या स्थिति थी? जवाब : जब किसी नेता के बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बनने की बात होती है, तो इसके दो मतलब होते हैं। पहला- कोई नेता उस समय राज्य के किसी भी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य नहीं था और सीधे सीएम पद की शपथ ली। जैसे- 2012 में अखिलेश और 2017 में योगी आदित्यनाथ के साथ हुआ। दूसरा- नेता ने जानबूझकर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि पिछले दरवाजे से यानी MLC का रास्ता चुनकर सीएम बन गए। जैसा अब अखिलेश करना चाहते हैं। इन दोनों सिनैरियो को ऐसे समझ सकते हैं… मुलायम सिंह यादव: दिल्ली की राजनीति से सीधे यूपी की गद्दी (2003) मायावती: जब दोनों सदनों से बाहर रहकर बनीं मुख्यमंत्री (1995 और 2007) साल 1995: गेस्ट हाउस कांड के बाद मायावती भाजपा के समर्थन से पहली बार मुख्यमंत्री बनीं। 3 जून, 1995 को जब उन्होंने शपथ ली, तब वे राज्यसभा सांसद थीं। इस सरकार में वे बिना विधायक बने ही सीएम रहीं, क्योंकि सरकार सिर्फ 4 महीने में ही गिर गई। इसके बाद सीएम के दूसरे (मार्च, 1997 से सितंबर, 1997 तक) और तीसरे कार्यकाल (मई, 2002 से अगस्त, 2003 तक) में वे विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद कुर्सी संभाली। लेकिन, दोनों बार सरकार गिर गई। साल 2007: बसपा को यूपी में पूर्ण बहुमत मिला। लेकिन, मायावती ने खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वे पूरे राज्य में केवल स्टार प्रचारक के रूप में रैलियां कर रही थीं। 13 मई, 2007 को जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब वे राज्यसभा सांसद थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दिया और MLC बनीं। बिहार में नीतीश का रिकॉर्ड, हमेशा बिना लड़े सीएम बने 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे (कुल 19 साल 90 दिन) नीतीश कुमार का मामला बेहद अनोखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कभी भी सीधे जनता का सामना नहीं किया। वे 2005 से लेकर 2026 तक लगातार MLC के जरिए ही मुख्यमंत्री रहे। 2000: पहली बार सिर्फ 7 दिनों के लिए बिहार के सीएम बने। तब बाढ़ सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री थे। बहुमत नहीं होने के कारण इस्तीफा दिया, इसलिए विधायक बनने की नौबत नहीं आई। 2005: जब भाजपा-जदयू गठबंधन जीता, तब नीतीश नालंदा से सांसद थे। 24 नवंबर, 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद लोकसभा से इस्तीफा दिया और MLC बने। वे चाहते तो अगले यानी 2010, 2015 या अन्य विधानसभा चुनाव में लड़कर जीतते और सीएम बनने। लेकिन, 2005 से लेकर 2026 तक जब-जब और जितनी भी बार (गठबंधन बदल-बदल करके) मुख्यमंत्री बने, उन्होंने हमेशा विधान परिषद सदस्य बनकर ही सीएम बने रहे। --------------------------------- ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… सपा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स देख यूपी BJP में टेंशन, 5 गुना तेज बढ़ रहे इंस्टा फॉलोअर सोशल मीडिया पर लाइक, शेयर और कमेंट किए जाने यानी इंगेजमेंट के मामले में सपा, यूपी भाजपा से आगे है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगता है कि संघ के सह सरकार्यवाह यानी जॉइंट सेक्रेटरी अरुण कुमार को अपने हालिया लखनऊ दौरे में 22 अक्टूबर को इस मुद्दे पर बैठक करनी पड़ी। उन्हें बताया गया कि 20 दिन में यूपी भाजपा का सोशल मीडिया इंगेजमेंट 35% घटा है।2027 विधानसभा चुनाव पर इसका क्या असर होगा…? पढ़िए यूपी एक्सप्लेन में…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:45 am

ग्वालियर में 67% और जबलपुर में 31.25% मामलों में सजा:भोपाल की NDPS कोर्ट में 93% नशा तस्करी केसों में सजा, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा

राजधानी भोपाल की विशेष न्यायालय एनडीपीएस में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों को सबसे अधिक सजा हो रही है। पिछले दो वर्षों के दौरान विशेष अदालत द्वारा निपटाए गए कुल 30 मामलों में से 28 मामलों में आरोपियों को सख्त सजा सुनाई गई है। 93.33% के इस कनविक्शन रेट (दोषसिद्धि दर) के साथ भोपाल की विशेष एनडीपीएस कोर्ट पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गई है। भोपाल कोर्ट में एनडीपीएस मामलों की पैरवी विशेष लोक अभियोजक विक्रम सिंह और मनोज त्रिपाठी कर रहे हैं। विक्रम सिंह ने बताया कि 28 मामलों में तस्करों को सजा हुई है। महज 2 मामलों में पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में आरोपियों को बरी किया गया। भोपाल कोर्ट में औसतन लगभग 50 केस सुनवाई के लिए पहुंच रहे हैं। भोपाल में 30 मामलों में से 28 मामलों में आरोपियों को सख्त सजा राष्ट्रीय स्तर पर पैरवी का प्रशिक्षण दे रहे भोपाल के विशेष लोक अभियोजक भोपाल के विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस कोर्ट) देश भर की जांच एजेंसियों और सुरक्षा बलों को कानूनी पहलुओं पर केस की पैरवी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उप नियोजक अभियोजन राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड में लगभग 1500 पुलिसकर्मी, अभियोजक और डॉक्टर, भारत सरकार की एनसीबी, आईटीबीपी, बीएसएफ और कस्टम विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा मप्र सीएपीटी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भौंरी, एसडीएम, भोपाल आबकारी विभाग, सागर अभियोजन कार्यालय और नरसिंहगढ़ पुलिस को भी कानूनी ट्रेनिंग दी जा रही है। सुनवाई - भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के न्यायालयों में विशेष एनडीपीएस कोर्ट की स्थिति एक समान है। यहां हर साल तस्करों से जुड़े औसतन 50 मामले सुनवाई के लिए पहुंचते हैं। औसतन 15 से 20 मामलों में फैसला आता है। इसके आधार पर हर साल का कनविक्शन रेट तय होता है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:44 am

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला; राहुल PM से बोले- बहस कीजिए; अखिलेश बोले- बिना चुनाव लड़े सीएम बनूंगा

नमस्कार, अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई, लेकिन इसके कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि प्रदर्शन सिर्फ एक का नहीं, बल्कि सभी का अधिकार है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे पढ़िए, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एकबार फिर बहस की चुनौती दी। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा। 2. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे आएंगे। कल की बड़ी खबरें… 1. मिड टर्म की वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके; ईरान का दावा- 2 अमेरिकी जासूसी मार गिराए अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इसके कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। ईरान के अहम इलाके केश्म द्वीप को निशाना बनाया। यहां पांच जोरदार धमाके हुए। बंदर लेंगेह शहर में विस्फोट हुए। ईरानी मीडिया ने धमाकों के पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उसने दावा किया कि हमने अमेरिका के दो MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराए हैं। मिड टर्म चुनाव क्या हैं… पूरी खबर पढ़ें… 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, रोजगार-कारोबार का ध्यान रखना भी जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अक्टूबर में हुए CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा… कोई भी संगठन प्रदर्शन के लिए किसी सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकता। प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों पर भी एक तय समय-सीमा होनी चाहिए, ताकि दूसरे संगठनों को भी अपनी बात रखने का मौका मिल सके। आप हमेशा के लिए किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते। वहां किसान, पत्रकार, मजदूर और दूसरे प्रदर्शनकारी कहां जाएंगे? सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है। CJP को एक दिन की अनुमति मिली, 17 दिन तक बैठे रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस की ओर से कहा- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक दिन की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी 17 दिन तक वहां बैठे रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 3. योगी ने लखनऊ में मुफ्त गैस सिलेंडर बांटे, कहा- महिला-किसानों के लिए स्पेशल पैकेज लाएंगे सीएम योगी ने मंगलवार को उज्ज्वला योजना की 1.89 करोड़ महिला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा दिया। लोकभवन में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ की सब्सिडी बांटी। योगी ने कहा कि, बाढ़-बारिश और सूखा से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरकार इस नुकसान का मुआवजा दे रही है। किसानों के लिए स्पेशल पैकेज का ऐलान- सीएम ने कहा सरकार तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द ही एक अलग विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार एक बड़ा पैकेज ला रही है। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश बोले- विधानसभा चुनाव न लड़ना मेरे लिए शुभ है, सीधे मुख्यमंत्री बनूंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को काशी से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। दैनिक भास्कर के सवाल पर उन्होंने कहा- मैं मानता हूं कि काशी के लोग बड़े धार्मिक हैं। शुभ समय क्या है या खराब समय क्या है, उन चीजों का बहुत ज्ञान रखते हैं। अखिलेश बोले- लोकसभा से आकर शपथ लूंगा: हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते। इसलिए वही काम करेंगे जो हमारे लिए शुभ होगा। उन्होंने पूछा- पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था बताओ? लोकसभा से… इसलिए लोकसभा से आकर सीधे शपथ लूंगा। विधान परिषद की सदस्यता लेकर सीएम बने थे अखिलेश: 15 मार्च, 2012 को अखिलेश पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। उस वक्त वे कन्नौज से सांसद थे। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधान परिषद की सदस्यता ली थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. राहुल बोले- मोदी जी देश विरोधी कौन, बहस कीजिए; शाह ने कहा- हम तैयार, संसद चलने दीजिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एकबार फिर पीएम मोदी को बहस का चैलेंज दिया। उनके वीडियो पोस्ट की 3 बातें… 1. मोदी जी 24 घंटे हो गए, मैंने आपको चैलेंज दिया है, आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है, किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। 2. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर सवाल उठेंगे। 3. US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडाणी का केस बंद क्यों हुआ, एपस्टीन - ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पर खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत। शाह बोले- सरकार हर चर्चा के लिए तैयार राहुल के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद चलने दो। हम विशेष सत्र बुलाकर SIR पर चर्चा के लिए तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर टकराए; भारतीय पर्यटक की मौत, न्यूजीलैंड का नागरिक और दोनों पायलट जख्मी नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक और दोनों पायलट घायल हो गए। हादसा सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे। तभी दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हेलिकॉप्टर सर्विस का सेंटर है फेरीचे हेलीपैड फेरीचे हेलीपैड समुद्र तल से करीब 4,371 मीटर (14,340 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में हेलिकॉप्टर सर्विस का सेंटर है। यहां से पर्वतारोहियों और ट्रेकिंग पर आने वाले पर्यटकों को मदद पहुंचाई जाती है। पूरी खबर पढ़ें… 7. वनडे वर्ल्ड कप 2027: भारत-पाक मैच के टिकटों की मांग फाइनल से ज्यादा; 34 हजार सीट, रजिस्ट्रेशन 84 लाख अगले साल साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप होना है। 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। स्टेडियम की क्षमता केवल 34 हजार दर्शकों की है, लेकिन मैच टिकट्स के 84 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस मैच के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। ICC के मुताबिक, 1 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए 79,00,944 रजिट्रेशन हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें… आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से छेड़छाड़: दिल्ली से पुणे जा रहा था प्लेन, लीवर छूने पर अलार्म बजा; यात्री पर केस दर्ज (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: इजराइल को हथियार खरीदने के लिए अमेरिका पैसे नहीं देगा:ट्रम्प बोले- उन्हें अब जरूरत नहीं; चुनाव में विरोधियों ने फिजूलखर्चे पर सवाल उठाए थे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: मोदी बोले-पहले गरीबी खत्म करने के वादे होते थे: अब जमीनी स्तर पर काम हो रहा; ₹21 हजार करोड़ की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं:500km दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल; पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात होगी (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं, फॉर्म-6 भरें:चुनाव आयोग बोला- केस नहीं होगा, दोबारा जुड़वाएं; SIR में 30 राज्यों के 13 करोड़ नाम कटे (पूरी खबर पढ़ें) ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके… चीन में रोबोट संभाल रहे ट्रैफिक चीन में अब रोबोट ट्रैफिक संभालने लगे हैं। ये वाहनों और पैदल चलने वालों पर नजर रखते हैं। नियम तोड़ने वालों को चेतावनी देते हैं। रोबोट्स पर पानी और बारिश का असर भी नहीं होता है। पूरी खबर पढ़ें… फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: पायलट नतालिया बोलीं- हमारे पास वक्त नहीं; मिसाइल की तरह जमीन से कैसे टकराया जेट, आखिरी पलों की रिकॉर्डिंग से क्या पता चला 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: बेटा जेल में, पाकिस्तान से फोन आया-100 डॉलर भेजो: खाने में एक कप चावल, कद्दू का जूस; भारत के लड़के-लड़कियां कंबोडिया में बंद 3. फिजिकल हेल्थ: खाने के बाद घंटों पचता नहीं है खाना: हो सकता है गैस्ट्रोपेरेसिस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज, बचाव के 10 टिप्स 4. जरूरत की खबर: दिवाली से पहले घर की डीप क्लीनिंग:वो 21 छिपे कोने, जहां दिखती नहीं है धूल, हर कोने की सफाई के आसान टिप्स 5. भास्कर इंटरव्यू: 'पंचायत' फेम आसिफ खान हुए भावुक: ‘बिग बॉस’ में थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज आज का राशिफल… कुंभ राशि वालों की प्रॉपर्टी डील होगी और कन्या राशि के लोगों की तरक्की के योग बनेंगे जानिए आज का राशिफल…

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:41 am

कैबिनेट के फैसले:अगले 21 साल में विकसित की जाएंगी नई टाउनशिप, 700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट किया मंजूर

अगले 21 साल में राज्य सरकार भोपाल, इंदौर और उज्जैन रीजन में 15 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना में 700 करोड़ का अतिरिक्त बजट मंजूर किया गया है। इन नई टाउनशिप में 20 लाख नए रोजगार के अवसर चरणबद्ध रूप से निर्मित होंगे। कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। नई टाउनशिप में सभी तरह की सुविधाएं, कमर्शियल स्पेस, आईटी समेत नॉन-हैजार्डस इंडस्ट्री के लिए जगह होगी। इसके अलावा भी कई सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। नगरीय विकास विभाग इसकी विस्तृत तैयारी करेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने प्रदेश के कृषि और जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 4 प्रमुख सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए 4,103.73 करोड़ की राशि मंजूर की है। यह राशि वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक की अवधि में खर्च होगी। इन सिंचाई परियोजनाओं से मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, विदिशा और पन्ना जिलों में करीब 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता का विकास होगा। अगली ‘डेस्टिनेशन’ कैबिनेट 18 नवंबर को गांधीसागर में : प्रदेश सरकार इसी माह मंदसौर के गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक करेगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रिमंडल को इसकी जानकारी दी। इस कैबिनेट का मुख्य फोकस उद्योग और ऊर्जा पर रहेगा। इस दौरान गांधी सागर डैम पर बने 1950 मेगावाट के पंप स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया जा सकता है। 4103 करोड़ रुपए के 4 सिंचाई प्रोजेक्ट ​मंजूर, 2 लाख हेक्टेयर में बढ़ेगी क्षमता वन-वन्यजीव संरक्षण: 17,240 करोड़ -वन विभाग की 9 योजनाओं के लिए 17,240 करोड़ 55 लाख मंजूर किए हैं। इसमें कार्यकारी योजना व वन वृत्त के लिए 10,664.79 करोड़, क्षतिपूर्ति वनीकरण के लिए 1,994.30 करोड़, राष्ट्रीय उद्यान संरक्षण 1,623.79 करोड़, जू व रेस्क्यू सेंटर के लिए 604.23 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। अन्य निर्णय धान खरीदी: धान खरीदी के पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई गई है। {स्वास्थ्य में निवेश: उद्योग निवेश संवर्धन सहायता योजना के लिए 610.51 करोड़ स्वीकृत {लोकायुक्त संगठन: पारदर्शी प्रशासन के लिए लोकायुक्त संगठन को 573.85 करोड़ मंजूर किए गए। कैबिनेट बैठक में बोले मंत्री- खाद की किल्लत हो रही है कैबिनेट बैठक के दौरान कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा कि जहां भी जाता हूं खाद की कमी का मामला मेरे सिर मढ़ दिया जाता है। किसान मेरे पीछे लग जाते हैं। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सफाई दी कि खाद की कमी नहीं है। इस पर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, लखन पटेल ने भी खाद की कमी का मुद्दा उठाया। मंत्रियों ने कहा कि कौन सा पोर्टल बता रहा है कि खाद मिल रही है। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना पर चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वेच्छानुदान की नि​धि बढ़ाना चाहिए। मंत्री कहीं जाते हैं और घोषणा करते हैं तो कम से कम वो काम तो हो जाएं। मुख्यमंत्री ने सीएस अशोक बर्णवाल से पूछा तो उन्होंने कहा कि बढ़ा सकते हैं। अभी 350 करोड़ रुपए है, इसमें 150 करोड़ रुपए और दिए जा सकते हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:39 am

कानपुर में आज 9 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन:आगामी त्योहारों और डिप्टी CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर फैसला, वैकल्पिक रास्तों से निकलेंगे वाहन

आगामी त्योहारों और वीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए कानपुर में 4 नवंबर बुधवार को मोतीझील मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कानपुर आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान मोतीझील, हैलट, गोल चौराहा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की हैइन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन 1. लाल इमली से हैलट जाने पर रोक: लाल इमली से कोई भी वाहन हैलट और मोतीझील होते हुए गोल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मर्चेंट चैंबर की तरफ दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 2. गोल चौराहा से चुन्नीगंज जाने पर रोक: गोल चौराहा से हैलट होते हुए चुन्नीगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को जीटी रोड का इस्तेमाल करना होगा। 3. जीटी रोड से मोतीझील जाने पर रोक: जीटी रोड से कोई भी वाहन मोतीझील की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन जरीब चौकी और अफीम कोठी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 4. छः बंगलिया से मोतीझील जाने पर रोक: छः बंगलिया से ब्रजेन्द्र स्वरूप चौराहा होते हुए मोतीझील की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके लिए राजीव पेट्रोल पंप और कंपनी बाग चौराहा का रास्ता निर्धारित किया गया है। 5. बजरिया और सीसामऊ रोड से भी प्रतिबंध: बजरिया, बकरमंडी ढाल और सीसामऊ रोड से वाहन ईदगाह, मोतीझील और हैलट की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को जीटी रोड से होकर जाना होगा। 6. मर्चेंट चैंबर से लाल इमली जाने पर रोक: मर्चेंट चैंबर से कोई भी वाहन लाल इमली की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन वीआईपी रोड और ग्रीन पार्क चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। समस्या होने पर इन नंबरों पर करें कॉलट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे डायवर्जन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की असुविधा या यातायात संबंधी समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 एंबुलेंस को पहले रास्ता देंट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है कि सड़क पर एंबुलेंस दिखाई देने पर उसे प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता और संवेदनशीलता किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:35 am

1 - 1 नोट का हिसाब:रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू

रतलाम के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर ऐसा आस्था का केंद्र है, जहां श्रद्धालु करोड़ों रुपए के नोट और कीमती आभूषण सजावट के लिए सौंपते हैं, लेकिन ये स्थायी दान नहीं होता। त्योहार के बाद टोकन और रजिस्टर के आधार पर पूरी संपत्ति श्रद्धालुओं को लौटा दी जाती है। मंदिर प्रबंधन प्रत्येक श्रद्धालु की राशि और आभूषणों का रिकॉर्ड रखता है। बदले में टोकन दिया जाता है। दीपोत्सव के बाद इसी रिकॉर्ड के आधार पर राशि और आभूषण लौटा दिए जाते हैं। श्रद्धालु इस धन को माता का आशीर्वाद मानकर घर या प्रतिष्ठान की तिजोरी में रखते हैं। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंदिर के पंडित अश्विनी पुजारी ने बताया कि प्रदेश के अलावा चेन्नई, कोलकाता, मैसूर, पुणे, गोवा सहित देश के कई राज्यों से श्रद्धालु रतलाम पहुंचे हैं और मंदिर सजावट के लिए राशि जमा कराई है। मंगलवार शाम तक 2 हजार से अधिक श्रद्धालु राशि जमा करा चुके हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:33 am

खातेगांव TI की हत्या से खुला शराब तस्करी का सिंडिकेट:थ्री लेयर सिक्योरिटी में गुजरात पहुंचती थी खेप, एक ट्रक से 10 लाख तक कमाई

खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचलने वाला ट्रक अवैध शराब की खेप लेकर गुजरात जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस तस्करी के तार हरदा से गुजरात तक फैले करोड़ों रुपए के सिंडिकेट से जुड़े थे। इसकी शुरुआत हरदा जिले के टिमरनी की तीन लाइसेंसी शराब दुकानों से होती थी। सोडलपुर रोड, हरदा रोड और रहटगांव स्थित इन दुकानों के लाइसेंस पाटेन्द्र जायसवाल के नाम पर थे, जबकि कारोबार चार पार्टनर मिलकर चला रहे थे। थ्री लेयर सिक्योरिटी में कागजों में वैध दिखने वाला शराब का स्टॉक कथित तौर पर अवैध तरीके से गुजरात भेजा जाता था। हर ट्रक पर 8 से 10 लाख रुपए की कमाई का गणित भी सामने आया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 4 पार्टनर चलाते थे सिंडिकेट, तय था कमाई का हिस्सा पुलिस जांच के मुताबिक, इस सिंडिकेट का मुख्य संचालक राहुल जायसवाल था। वह टिमरनी की दुकानों से शराब का स्टॉक उठाने, सप्लाई रूट तय करने और तस्करी से मिलने वाली रकम का हिसाब रखता था। पूरी रकम पहले राहुल के पास जमा होती थी। इसके बाद पार्टनर्स में बांटी जाती थी। राहुल, मनीष और मोहिन जायसवाल को 30-30% हिस्सा मिलता था, जबकि दुकानों के लाइसेंसधारक पाटेन्द्र जायसवाल को 10% दिया जाता था। 1,400 पेटियां शराब की खेप, एक ट्रक से 10 लाख तक मुनाफा खातेगांव में पकड़े गए ट्रक में करीब 1,400 पेटियां शराब लदी थीं। यह खेप टिमरनी की सोडलपुर रोड स्थित दुकान से लोड की गई थी। इसे देवास के रास्ते करीब 700 किलोमीटर दूर गुजरात पहुंचाया जाना था। शराब कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, गुजरात में शराब की मांग के चलते एक ट्रक की खेप सीमा पार पहुंचाने पर 8 से 10 लाख रुपए तक का मुनाफा होता था। इसकी वजह मध्यप्रदेश में खरीदी गई शराब को गुजरात के अवैध बाजार में कई गुना अधिक कीमत पर बेचना था। लाइसेंसी दुकानों से गुजरात तक ऐसे पहुंचती थी शराब आबकारी नियमों के मुताबिक, हर दुकान के लिए शराब के स्टॉक, बिक्री और परिवहन का क्षेत्र तय होता है। पुलिस जांच के अनुसार, सिंडिकेट के लोग दुकानों से वैध स्टॉक उठाकर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों या बिना परमिट के उसे तय क्षेत्र से बाहर भेजते थे। रास्ते में पुलिस की जांच से बचने के लिए 3 लेयर का सुरक्षा तंत्र और मुखबिरों का नेटवर्क काम करता था। ट्रकों की पहचान छिपाने के लिए कई बार दूसरे सामान के परिवहन की आड़ ली जाती थी। 19 महीने पहले भी पकड़ी गई थी शराब की खेप टिमरनी की दुकानों से शराब तस्करी का मामला पहले भी सामने आ चुका है। करीब 19 महीने पहले, 1 मार्च को टिमरनी पुलिस ने इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर सुदामा होटल के पास एक ट्रक पकड़ा था। उसमें 23.60 लाख रुपए कीमत की गोवा व्हिस्की की 4,332 बोतलें (361 पेटियां) मिली थीं। उस मामले के तार भी टिमरनी से जुड़े थे। अब ताजा मामले में मिले 'बैच नंबर 025' ने एक बार फिर टिमरनी की दुकान को जांच के दायरे में ला दिया है। शराब तस्करी रोकने में आबकारी और पुलिस की चूक? टीआई की मौत और शराब तस्करी के इस मामले ने आबकारी और पुलिस विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 13 आरोपी हिरासत में, टीआई के परिवार को 1 करोड़ की सहायता पुलिस ने टिमरनी की तीनों शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें सील कर दिया है। मामले में अब तक 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) उपेंद्र जैन के मुताबिक, शराब तस्करी नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। शराब कहां से आई, कहां भेजी जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। इस मामले में हरदा के सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल और दो आरक्षकों अरुण कुम्बरे व कृष्णपाल सिंह डोडिया को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सब इंस्पेक्टर (SI) का पद और परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:32 am

जल आपातकाल:अभी से इंदौर के 20 वार्ड रेड जोन में- टंकियां खाली, बोरिंग का दम फूला

शहर में जल संकट शुरू हो गया है। 85 वार्डों में से 20 ऐसे हैं जहां अभी से पानी की आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। इनमें से जहां नर्मदा की सप्लाई है वहां टंकियां पूरी नहीं भरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जहां बोरिंग पर निर्भरता है वहां भूजल जल स्तर नीचे जाने से बोरवेलों की सांसें फूलने लगी हैं। ननि ने इन 20 वार्डों को रेड जोन मान लिया है, यहां पिछली गर्मियों में अप्रैल-मई में परेशानी आई थी। ननि ने इन 20 वार्डों में पानी की समस्या जानना शुरू कर दिया है। इसके लिए संबंधित वार्डों के पार्षदों से स्थिति की जानकारी ली जा रही है। ज्यादातर पार्षदों ने नए बोरिंग कराने, हाइड्रेंट बनाने, टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। अमूमन सभी ने नर्मदा सप्लाई के लिए टंकियां 5 मी. तक भरने को कहा है। जिन वार्डों में नर्मदा लाइन नहीं है वहां लोग बोरिंग पर निर्भर हैं। कई जगह भूजल इतना नीचे जा चुका है कि 200 फीट तक के बोरिंग तो दम ही नहीं भर पा रहे। ये 20 वार्ड रेड जोन में 16, 18, 26, 30, 31, 33, 37, 43, 44, 45, 51, 54, 55, 64, 70, 75, 77, 79, 82 और 85 शामिल हैं।(इनमें से कई इलाकों में नर्मदा की लाइन नहीं है, वहां टैंकरों पर निर्भरता है।) कहीं हाइड्रेंट भी सूखने लगे तो कहीं टैंकरों की संख्या कम पड़ रही वार्ड 544 माह से चार कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या है। पार्षद महेश बसवाल ने बताया कि एलएंडटी कंपनी अफसरों को शिकायत की, जवाब नहीं मिला। वार्ड 16पूरी तरह नर्मदा-विहीन है। यहां दो हाइड्रेंट में से एक ही चालू रहता है। दूसरा सूख जाता है। बोरिंग कराने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा। वार्ड 44कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पार्षद ने बताया कि वार्ड में 108 बोरिंग हैं। पिछली गर्मी में इनमें से केवल 30 ही चालू थे। वार्ड 77, वार्ड 79न्यू रानी बाग, आशीष नगर, आयुषी फार्म हाउस नर्मदा-विहीन हैं। भावना नगर, मछली फार्म, जीत नगर में नलकूप से पानी दिया जाता है। वार्ड 36करीब 50 फीसदी क्षेत्र में नर्मदा पानी की सप्लाई नहीं है। यहां भूजल स्तर भी कम है। टैंकरों से सप्लाई पर निर्भरता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 37नर्मदा-विहीन क्षेत्र ज्यादा हैं, टैंकरों की संख्या कम है। हाईराइज इमारतों में भी पानी की समस्या है। टंकियों को ज्यादा भरने की मांग की गई। गर्मी में यहां हंगामे, प्रदर्शन हुए थे। वार्ड 55नाथ मंदिर और राव राजा पार्क में डायरेक्ट सप्लाई से पानी आता है। शेड्यूल गड़बड़ होने पर इन दोनों क्षेत्रों में दिक्कत होती है। पिछली गर्मी में 18 बोरिंग बंद थे। वार्ड 82पिछली गर्मी में सबसे ज्यादा 17 टैंकर दिए गए थे। टंकियां नहीं भर पाती हैं। श्रीराम नगर, गुरु शंकर, गोंदवले धाम से सिरपुर तालाब तक की बसाहट नर्मदा-विहीन है। जहां पिछले साल जल संकट था, वहां समस्याएं पूछ रहे एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि पिछली गर्मी में जिन वार्डों से सबसे ज्यादा जल संकट की शिकायतें आई थीं, वहां के पार्षदों से समस्याएं और जरूरतें पूछी जा रही हैं। उद्देश्य है कि गर्मी में संकट बढ़ने से पहले ही जरूरी इंतजाम किए जाएं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

यूपी में ई-रिक्शों के नए रजिस्ट्रेशन पर लग सकती है रोक, प्रदेश के सभी जिलों में सर्वे कराने की तैयारी कर रही सरकार

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने की तैयारी है। लखनऊ सहित अन्य जिलों में ई-रिक्शा की संख्या का आकलन करने के लिए सर्वे कराया जाएगा ताकि भीड़भाड़ कम हो सके।

जागरण 4 Nov 2026 5:30 am

टायर फटने से पिकअप बाइक से भिड़ी, शिक्षक की मौत

डूंगरपुर टोल प्लाजा के पास बर्फी रेस्टोरेंट के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। टाटा 407 पिकअप का पीछे कंडक्टर साइड का टायर फटा। वाहन बेकाबू हुआ। डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ पहुंचा। सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप 15 से 20 फीट दूर जाकर पलट गई। हादसे में हरजीत 30 पुत्र नानगराम महावर निवासी चौबड़ी वाला, थाना कोलवा गंभीर घायल हुए। हाईवे की 1033 एंबुलेंस से उन्हें राहुवास सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुवास थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया, पिकअप दौसा से लालसोट की तरफ जा रही थी। डूंगरपुर टोल प्लाजा के पास पीछे कंडक्टर साइड का टायर फट गया। चालक का नियंत्रण छूटा। पिकअप लालसोट से दौसा की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का पीछे का दूसरा टायर फटा। आगे ड्राइवर साइड का टायर भी फट गया। आगे का शीशा टूट गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई बृजमोहन महावर ने राहुवास थाने में पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दी है। पुलिस जांच कर रही है। हरजीत को सिर, दाहिने सीने, हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। डॉ. सुनील कुमार गोयल एवं शंकरलाल शर्मा के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया, हरजीत सरकारी शिक्षक थे। सवाई माधोपुर जिले के गोज्यारी गांव में पदस्थापित थे। वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। बड़े भाई बृजमोहन, बनवारी, राकेश ने बताया, हरजीत की शादी 23 नवंबर 2023 को बरखेड़ा निवासी चंद्रकांता से हुई थी। अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए थे। उनका डेढ़ साल का बेटा गिरतिक है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते रहे। हादसे के वक्त हरजीत ने हेलमेट पहन रखा था। पलटी टाटा 407 पिकअप में वॉशिंग और परचून का सामान भरा था। इसमें साबुन, बर्तन धोने का साबुन, बीड़ी के बंडल सहित अन्य सामग्री थी। सामान सड़क पर बिखर गया। कुछ लोग सड़क पर पड़े साबुन और बीड़ी के बंडल उठाकर ले जाते भी दिखे। सूचना पर राहुवास थाना पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात संभाला। वाहनों को डायवर्ट कराया। हाईवे पर जाम नहीं लगा। बाद में हाइड्रा क्रेन से पिकअप को सीधा कराया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बिखरा सामान वापस पिकअप में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक थाने में सुरक्षित रखवाई। पिकअप में लगी आग, 11 महिलाओं ने कूदकर बचाई जान मंडावर | थाना इलाके में भूड़ा मोड़ स्थित एक निजी कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर बाद चलती बोलेरो लोडिंग पिकअप में अचानक आग लग गई। चालक को समय रहते आग का पता चल गया। उसके तत्काल वाहन रोकने पर उसमें सवार करीब 11 महिलाओं ने कूदकर अपनी जान बचाईं। महिलाओं के सुरक्षित उतरते ही पिकअप आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते वह जलकर खाक हो गई। प्रथम दृष्टया पिकअप में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। अलवर जिले के रिंगसपुरा गांव का एक परिवार बोलेरो लोडिंग पिकअप में सवार होकर गुवाड़ा में अपने वृद्ध चाचा ससुर की मौत पर शोक में शामिल होने जा रहा था। इसमें करीब 11 महिलाएं सवार थीं। मंडावर शहर के भूड़ा मोड़ स्थित निजी कॉलेज के सामने अचानक पिकअप में आग लग गई। चालक ने खतरा भांपते ही वाहन रोक दिया। सभी महिलाएं गाड़ी से कूद गईं। कुछ ही देर में पिकअप से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद सड़क पर पिकअप धू-धूकर जलने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण परिवार को शोक में शामिल हुए बिना ही गांव लौटना पड़ा। वहीं, शाम तक जली हुई पिकअप निजी कॉलेज के सामने सड़क पर खड़ी रही। वाहन नहीं हटाए जाने से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं हुई है। दमकल पहुंचने तक जलकर राख हुई पिकअप जलती पिकअप देखकर महिलाएं घबरा गईं। वे चीख-पुकार करने लगीं। सूचना पर पुलिस और महवा से दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिकअप पूरी तरह जल चुकी थी। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर वाहन में बची आग बुझाई। हादसे में सभी महिलाएं सुरक्षित बच गईं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

तुपकाडीह में 45 वर्षों से हो रही मां काली की पूजा

तुपकाडीह| फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर तुपकाडीह चौक बाजार से पश्चिम स्थित जागृति नगर का श्रीश्री सार्वजनिक काली मंदिर आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था व विश्वास का केंद्र है। वर्ष 1980 में गांव के गणमान्य लोगों ने मंदिर की स्थापना की थी। तब से यहां हर साल धूमधाम और श्रद्धाभाव से मां काली की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। काली पूजा को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, सचिव नीतेश महतो, उपसचिव दीपू साव सहित नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह और परमानंद महतो समेत अन्य युवक साफ-सफाई और रंग-रोगन में जुटे हैं। वहीं, मूर्तिकार मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

भारतीय संस्कृति परीक्षा में 99 विद्यार्थियों ने लिया भाग

भास्कर न्यूज | कथारा डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में मंगलवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा पांचवीं से ग्यारहवीं तक के कुल 99 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें पांचवीं के 31, छठी के 21, सातवीं के 7, आठवीं के 29, नौवीं के 1, दसवीं के 8 और ग्यारहवीं के 2 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जुड़े 100 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से उत्तर दिए। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जीएन खान केंद्राधीक्षक थे। वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक टीएम पाठक, शिक्षिका अनुसूइया मोहंती और कार्यालय कर्मचारी शुभम कुमार ने वीक्षक की भूमिका निभाई। वहीं, गायत्री परिवार की ओर से सतीश कुमार वर्मा और जयप्रकाश विश्वकर्मा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. खान ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। ऐसी परीक्षाएं बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, सकारात्मक सोच और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देती हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

सड़क पर मवेशी छोड़े तो खैर नहीं, गौ-पालकों पर कार्रवाई करेगा बीएसएल प्रबंधन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल की सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले मवेशी अब गौ-पालकों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर मवेशियों के विचरण और बीच सड़क पर बैठने से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इस समस्या पर सख्ती दिखाते हुए बोकारो स्टील प्रबंधन ने गौ-पालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। पकड़े जाने पर मवेशियों के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन की ओर से शहर में माइकिंग कर गौ-पालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया। हादसे के शिकार होते हैं दोपहिया चालक दरअसल, बीएसएल की मुख्य सड़कों पर लंबे समय से मवेशियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। कई बार मवेशी अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आम लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर बैठे या अचानक दौड़ते मवेशी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। बीएसएल के जनसंपर्क पदाधिकारी अभिनव शंकर ने इसकी जानकारी देते हुए गौ-पालकों से निर्देशों का पालन करने और सहयोग की अपील की है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिला रोजगार

बोकारो थर्मल | डीवीसी पावर प्लांट की आउटसोर्सिंग कंपनी से हटाए गए मजदूरों को जेएलकेएम महासचिव नीलकंठ महतो की पहल पर दोबारा काम मिल गया है। कंपनी की ओर से गेट पास जारी होते ही मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने मजदूरों को काम से हटा दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर नीलकंठ महतो कार्यकर्ताओं के साथ प्लांट गेट पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद कंपनी के इंचार्ज से वार्ता कर मजदूरों का पक्ष मजबूती से रखा। वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन ने हटाए गए सभी मजदूरों के गेट पास दोबारा जारी कर दिए। काम पर वापसी होने पर मजदूरों ने नीलकंठ महतो और बेरमो प्रखंड के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

कोनार नदी के छठ घाटों की होगी सफाई और रोशनी की व्यवस्था, एचओपी ने किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल मंगलवार शाम डीवीसी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट (एचओपी) मधुकर श्रीवास्तव अधिकारियों की टीम के साथ कोनार नदी के छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति का जायजा लिया और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एचओपी ने सिविल के वरीय प्रबंधक सरफराज शेख और विद्युत विभाग के प्रबंधक गुंजन कुमार को घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, मरम्मत और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि केवल घाटों की सफाई ही नहीं, बल्कि वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत और नालियों के पानी की उचित निकासी भी सुनिश्चित की जाएगी। सभी कार्यों की वे स्वयं निगरानी करेंगे। निरीक्षण के दौरान वरीय प्रबंधक सह टीपीए आदर्श मधुप, एचआर मैनेजर सुनील कुमार, सिविल अभियंता पवन कुमार बाग्वे, प्रशांत कुमार सहित विद्युत विभाग के अभियंता मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

चिन्मय विद्यालय में दीपावली और छठ महापर्व पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिन्मय विद्यालय, बोकारो में दीपावली व छठ महापर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीके मोहन रंगनाथन उपस्थित रहे। मौके पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव की आराधना व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर छात्रांे ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने सुमधुर छठ गीत व राम आएंगे गीत पर आकर्षक नृत्य तथा छठ महापर्व की पूजा विधियों का मंचन किया। प्रस्तुति के माध्यम से छठी मईया की आराधना, सूर्यदेव के महत्व और अर्घ्य देने की परंपरा को दर्शाया गया।महेश त्रिपाठी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का ज्ञान होना भी जरूरी है। वहीं प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता अत्यंत समृद्ध है। दीपावली और छठ जैसे पर्व सामाजिक एकता एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मिडिल विंग की एकेडमिक सुपरवाइजर रश्मि सिंह तथा असेंबली कोऑर्डिनेटर अंकिता पाठक व अदिति नमिशा को बधाई दी।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

पिंड्राजोरा में बीओआई का वित्तीय समावेशन शिविर

बोकारो | बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने को लेकर पिंड्राजोरा में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन शिविर लगाया गया। शिविर में 100 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जोनल मैनेजर डॉ. पल्लवी कुमारी, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम), वित्तीय समावेशन प्रभारी तथा पिंड्राजोरा शाखा के प्रबंधक मौजूद रहे। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 50, जीवन ज्योति बीमा योजना के 28, अटल पेंशन योजना के 22 और जनधन योजना के 20 आवेदन किए गए। वहीं 45 खातों का री-केवाईसी, 10 किसान क्रेडिट कार्ड तथा 26 खातों में नामांकन संबंधी कार्य किए गए।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

मेहनत व हौसले से बदली बागेश्वरी की तकदीर, सालाना सात लाख की कमाई

सिटी रिपोर्टर | बोकारो कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए पारंपरिक खेती और मजदूरी पर निर्भर रहने वाली चंद्रपुरा प्रखंड के जुनोरी गांव की बागेश्वरी देवी आज अपनी मेहनत से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में बदलाव आया। धान और सब्जी की खेती को विस्तार देकर उन्होंने अपनी सालाना आय करीब सात लाख रुपए तक पहुंचा दी है। तुलसी राम महतो की पत्नी बागेश्वरी देवी पहले सीमित संसाधनों और पूंजी की कमी के कारण अपनी पूरी कृषि भूमि का उपयोग नहीं कर पाती थीं। खेती में कम उत्पादन और मजदूरी पर निर्भरता के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं थी। इसी बीच उन्होंने मांसा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी स्थिति बदलने की पहल की। यह समूह जुनोरी ग्राम संगठन के अंतर्गत तेलो संकुल स्तरीय संगठन से जुड़ा है। समूह के माध्यम से उन्हें बचत, ऋण और प्रशिक्षण का लाभ मिला। इस आर्थिक सहयोग का उपयोग उन्होंने खेती के विस्तार में किया। धान की खेती के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन शुरू किया। बीज, खाद, सिंचाई और फसलों की बेहतर देखभाल पर ध्यान देकर उन्होंने कृषि कार्य को व्यवस्थित बनाया। उत्पादित फसलों को स्थानीय बाजार में बेचकर आमदनी बढ़ाई। आज खेती से होने वाली कमाई से वह बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और परिवार की अन्य जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं। उनकी सफलता से आसपास की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। उपायुक्त ने की सराहना डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बागेश्वरी देवी की सफलता बताती है कि ऋण, प्रशिक्षण और सामूहिक सहयोग के माध्यम से महिलाएं अपनी क्षमता पहचान कर आजीविका के नए अवसर विकसित कर सकती हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

स्कूल में दीया व झालर निर्माण प्रतियोगिता

बोकारो | त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीया व झालर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने दीया निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य व बेकार वस्तुओं से सर्वश्रेष्ठ निर्माण विषय पर झालर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या रजिया सुल्तान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

बोकारो में पीजी नामांकन पर रोक के खिलाफ छात्र आंदोलन की चेतावनी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) द्वारा बोकारो के कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) नामांकन पर रोक लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को बोकारो स्टील सिटी कॉलेज परिसर में छात्र नेता युगदेव महथा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के फैसले को छात्र विरोधी बताते हुए पीजी नामांकन प्रक्रिया तत्काल बहाल करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक छात्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। महथा ने कहा कि बोकारो जैसी बौद्धिक नगरी में पीजी की पढ़ाई की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना जरूरी है। विश्वविद्यालय के अचानक लिए गए फैसले से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेकर तत्काल नामांकन शुरू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध विरोध-प्रदर्शन के बाद व्यापक आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पिंटू राजा, प्रेम कुमार, सुमित टुडू, रोहित बेसरा, विक्की मुर्मू, सोहित कुमार, दीपक कुमार, आशीष मंडल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-9 स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विषयों की उपयोगिता और उनके व्यावहारिक पहलुओं को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरला थाना प्रभारी मुर्शिद आलम तथा विशिष्ट अतिथि एसके राय थे। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता व निदेशक एसडी गुप्ता भी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

करियर एक्सपो में विद्यार्थियों को मिली राह चुनने की सीख

सिटी रिपोर्टर| बोकारो दिल्ली पब्लिक स्कूल, चास में एक्सपर्ट्स इंडिया के सहयोग से मंगलवार को करियर एक्सपो का आयोजन किया गया। आपके उज्ज्वल भविष्य का प्रवेश द्वार, थीम पर आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर के विभिन्न विकल्पों से परिचित कराना तथा भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन देना था। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपनी रुचि के अनुसार सवाल पूछकर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इसमें डीपीएस चास के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अलावा आदर्श विद्या मंदिर, त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सही समय पर करियर का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में अलग-अलग प्रतिभा और क्षमता होती है। करियर एक्सपो उन्हें अपनी रुचि पहचानने और भविष्य के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करता है।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

कोलकाता के मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर के प्रारूप का बन रहा है पंडाल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर के को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़ पर इस बार श्रद्धालुओं को कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन जैसा एहसास होगा। यहां हम सब क्लब की ओर से आयोजित होने वाली काली पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के प्रारूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी भव्यता और आकर्षक बनावट श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल को अंतिम रूप देने में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। करीब 2.5 लाख रुपए से अधिक की लागत से बन रहे इस पूजा पंडाल की ऊंचाई 60 फीट और चौड़ाई 40 फीट होगी। मंदिर की तर्ज पर तैयार किए जा रहे पंडाल में आकर्षक सजावट और बारीक कारीगरी देखने को मिलेगी। वहीं, मां काली की प्रतिमा चास के मूर्तिकार द्वारा तैयार की जा रही है। करीब 40 हजार रुपए की लागत से बनने वाली मां काली की प्रतिमा पूजा का मुख्य आकर्षण होगी। आयोजकों के अनुसार, पंडाल और प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। हम सब क्लब की ओर से यहां पिछले 47 वर्षों से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खासियत यह है कि पूजा बंगाली रीति-रिवाज और विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराई जाती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी की काली पूजा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया है। अध्यक्ष परमात्मा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी पूजा को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। 8 नवंबर की रात मां काली की पूजा विधि-विधान से संपन्न होगी।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

राज्य स्तरीय पारंपरिक कुश्ती में 120 पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2ए स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर प्रांगण में बोकारो जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित एकदिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 120 महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों के शानदार दांव-पेच और दमखम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने किया। मौके पर राजा पांडे, अनिल सिंह, रास नारायण सिंह, रामकिशोर लाल बाबा, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, राज्य कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, संयुक्त सचिव संजीव झा, धनबाद जिला कुश्ती संघ महासचिव सत्यनारायण यादव, बोकारो जिला कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष राजू कुमार और महासचिव राजीव रंजन मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। समापन समारोह में विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

जेएलकेएम के बढ़ते जनाधार से घबरा गए हैं धनबाद सांसद

चंदनकियारी | जेएलकेएम ने मंगलवार को चंदनकियारी सुभाष चौक में धनबाद के सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने कहा कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से धनबाद सांसद घबरा गए हैं। इसी कारण वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएलकेएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर सांसद ने पूरे झारखंड की जनता का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ढुलू महतो अविलंब माफी नहीं मांगते हैं, तो पूरे प्रदेश में उनका पुतला दहन किया जाएगा। अर्जुन ने कहा कि सांसद को सपने में भी जयराम महतो नजर आते हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

छठ घाटों की तैयारी में लापरवाही पर डीसी सख्त, 10 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश

सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चास नगर निगम और बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर चल रहे साफ-सफाई, मरम्मत, घाट निर्माण और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 10 नवंबर से पहले सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन सहित विभिन्न विभागों के अभियंता, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी मौजूद थे। डीसी ने सबसे पहले चास नगर निगम क्षेत्र के सोलागीडीह तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया। यहां चल रहे सफाई कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब से जलकुंभी पूरी तरह हटाने और अधिक श्रमिकों को लगाकर सफाई कार्य समय पर पूरा कराने को कहा। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार व उप महापौर पूजा कुमारी को नियमित रूप से सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। वहीं, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद कुमार को प्रतिदिन घाट की सफाई का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद अधिकारियों ने सेक्टर-4 स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके बाद जगन्नाथ मंदिर स्थित छठ घाट पहुंचकर मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने बीएसएल प्रबंधन को घाट की आवश्यक मरम्मत और अन्य तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। सेक्टर-9 स्थित कूलिंग पॉन्ड के निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य शुरू नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

जनता दरबार में उठा बिरसा कूप निर्माण में फर्जी निकासी का मामला, होगी जांच

सिटी रिपोर्टर| बोकारो आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हम आपको सुनते हैं... लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 43 मामलों पर सुनवाई की गई। उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस में चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी गांव की पुष्पा देवी ने बिरसा सिंचाई कूप योजना में कथित वित्तीय अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत उनकी जमीन पर सिंचाई कूप का निर्माण कराया गया है। आरोप लगाया कि कूप निर्माण में सरकारी राशि का उपयोग नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने कृष्णा आजीविका सखी मंडल, डुमराफुला एवं महिला ग्राम संगठन, सियालजोरी से उधार लेकर और घर की जमा पूंजी लगाकर निर्माण कराया। पुष्पा देवी के अनुसार, कूप की खुदाई महज 24 फीट हुई है, जबकि कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर 35 फीट खुदाई की राशि निकाल ली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योजना में जिन मजदूरों के नाम पर भुगतान दिखाया गया, उनमें से किसी ने उनके कूप में काम नहीं किया और न ही उन्हें मजदूरी मिली। मजदूरों की देखरेख के लिए बनाए गए मेट का भुगतान भी लंबित है। मिस्त्री और मजदूरों का पैसा भी बकाया है। उन्होंने मुखिया संतोष रवानी, वार्ड सदस्य के पति हाराधन महतो और रोजगार सेवक की कथित मिलीभगत से फर्जी निकासी का आरोप लगाते हुए बिंदुवार जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच का निर्देश दिया। लोक संवाद में लोगों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन भी सौंपे। डीसी ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, एडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार, पीओ माणिक प्रजापति आदि थे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

अपने पद से इस्तीफा दें मुख्य चुनाव आयुक्त :देवदीप सिंह

बोकारो | लोकतंत्र की रक्षा, मजदूरों के अधिकार और झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार को लेकर झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की मांग की गई। मंगलवार को सीएसडब्ल्यू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में देवदीप सिंह दिवाकर और राजू दुबे ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। देवदीप सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने की शिकायतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए चुनाव आयोग को स्वतंत्र और जवाबदेह बनाना जरूरी है। इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की मांग की। वहीं, राजू दुबे ने केंद्र सरकार की चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की। मौके पर जेएन सिंह, सीपी सिंह, राजकुमार, नवीन पांडेय, लोकनाथ सिंह, राजेश दत्ता, दिलीप तिवारी, बालदेव पासवान व नंदलाल राम आदि थे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

ताइक्वांडो में जीजीपीएस के मयंक ने लहराया परचम

बोकारो | जीजीपीएस चास के विद्यार्थी मयंक मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 43वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मयंक ने न्यू पूमसे स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। मयंक की इस उपलब्धि पर जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

डीएवी के 12 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मिली छात्रवृत्ति

सिटी रिपोर्टर | बोकारो खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली ने सराहनीय पहल की है। डीएवी स्पोर्ट्स-2025 की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले डीएवी सेक्टर-4 के 12 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति के तहत 11 खिलाड़ियों को 5101-5101 रुपए की राशि प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सुप्रिया कुमारी को 10200 रुपए की विशेष छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में श्यामली कुमारी, राधा सिंह, आराध्या झा, सुप्रिया कुमारी, भूमि कुमारी, सिद्धांत सिंह सेंगर, मयंक राय आदि शामिल हैं।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

दीपावली से पहले सेन्हा-बक्सीडीपा में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, चेतावनी दी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सेन्हा प्रखंड मुख्यालय व बक्सीडीपा में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस क्रम में मेसर्स केशरी स्वीट एंड स्नैक्स में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। प्रतिष्ठान संचालक को सुधार के लिए नोटिस दिया गया। गुणवत्ता निर्धारण के लिए राजभोग का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर बाजार स्थित मेसर्स सुनीता देवी के प्रतिष्ठान में लड्डू का निर्माण करते हुए पाया गया। कर्मियों द्वारा एप्रन, हेयरनेट इत्यादि का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। उक्त खाद्य कारोबारी को एफएसएसएआई मानकों के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिष्ठान से गुणवत्ता जांच के लिए निर्माणाधीन लड्डू व लड्डू बनाने में प्रयोग होने वाले बेसन का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। अन्य प्रतिष्ठानों से छेना टोस्ट, लड्डू, कलाकंद इत्यादि के नमूने भी संग्रह किए गए। बक्सीडीपा स्थित मेसर्स अपूर्णा मिष्ठान भंडार में अखाद्य रंगों से तैयार मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्रियों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। करीब 25 किलोग्राम असुरक्षित लड्डू मौके पर नष्ट किए गए। इनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब पांच हजार रुपये है। जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी पेय पदार्थ पाए गए। इन्हें जब्त कर नष्ट किया गया। कई प्रतिष्ठान बिना वैध फूड लाइसेंस के संचालित पाए गए। कई जगह साफ-सफाई की कमी मिली। कुछ स्थानों पर खाद्य सामग्री अखबार में लपेटकर बेचने जैसी कमियां पाई गईं। सेन्हा स्थित विभिन्न ठेले-खोमचे की भी जांच की गई। पाया गया कि सभी खाद्य कारोबारियों ने पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया है। अखाद्य रंगों की मिलावट नहीं की गई। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सेन्हा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया गया। इस क्रम में स्टोर रूम में रखी विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। सर्विस एरिया व किचन की भी जांच की गई। कई स्थानों पर अनियमितता पाई गई। इन्हें सुधार के लिए निर्देशित किया गया। खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित आपूर्तिकर्ता पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की बात कही गई। खाद्य सुरक्षा विभाग का यह जांच अभियान आगे भी चलती रहेगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वनाथ गगराई व विभाग के कर्मीगण मौके पर मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am

डालसा सचिव ने किया बाल आश्रय गृहों का निरीक्षण

लोहरदगा| झालसा रांची के निर्देशानुसार और पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार मंगलवार को डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने जिले में स्थित बाल आश्रय गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समर्पण चाइल्ड केयर संस्थान, सखी वन स्टॉप सेंटर और स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था द्वारा बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों का निरीक्षण किया। साथ ही संस्थान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं उन्होंने बच्चों के रहने, खाने, सोने, नहाने, शौचालय, पढ़ने, खेलने, स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था, संस्था का पंजीकरण, संस्था में आने-जाने वालों के विवरण पंजी, बच्चों की आहार सूची, बच्चों का विवरण, संस्था में कार्यरत सदस्य, किचन, बच्चों की उपस्थिति पंजी, अन्य रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बच्चों की बेहतर देखभाल और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

दैनिक भास्कर 4 Nov 2026 5:30 am